Step-by-Step Textbook Solutions for Class 12 Economics Hindi Medium Chapter 26 आर्थिक विकास में मानव पूँजी का योगदान
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 26 आर्थिक विकास में मानव पूँजी का योगदान tailored for Class 12 learners. Utilizing these Economics answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Punjab Board evaluations.
Download Hindi Medium Chapter 26 आर्थिक विकास में मानव पूँजी का योगदान Textbook Solutions PDF
Access the complete solution PDF for Class 12 Economics below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)
Question 1: मानव पूँजी से क्या अभिप्राय है?
Answer:
मनुष्यों की कार्य कुशलता, ज्ञान और कौशल में वृद्धि को मानव पूँजी कहा जाता है।
Exam Tips:
a) परिभाषा में कुशलता, ज्ञान और कौशल तीनों शब्द लिखें।
Question 2: मशीन, औज़ार और फैक्ट्रियाँ ही पूँजी निर्माण होते हैं?
Answer:
गलत।
Exam Tips:
a) सही या गलत वाले प्रश्न में केवल एक शब्द में उत्तर लिखें।
Question 3: मनुष्य भी पूँजी निर्माण का महत्त्वपूर्ण स्रोत है?
Answer:
सही।
Exam Tips:
a) कथन को ध्यान से पढ़कर ही सही या गलत चुनें।
II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)
Question 1: क्या जनसंख्या पूँजी निर्माण का स्रोत हो सकती है?
Answer:
जनसंख्या का अधिक होना भी पूँजी निर्माण का स्रोत हो सकता है। इस बारे में प्रो० लुईस ने एक सिद्धान्त पेश किया है, जिसमें वे कहते हैं कि बढ़ती जनसंख्या भी पूँजी निर्माण का साधन होती है। चीन ने यह सिद्ध किया है कि अधिक जनसंख्या का अच्छी तरह प्रयोग करके उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है। आज चीन दुनिया की एक महत्त्वपूर्ण शक्ति बन चुका है। इसलिए जनसंख्या पूँजी निर्माण का स्रोत बन सकती है।
Exam Tips:
a) प्रो० लुईस के सिद्धान्त और चीन का उदाहरण दोनों का उल्लेख करें।
Question 2: मानव पूँजी द्वारा आर्थिक विकास के दो स्रोत बताएं।
Answer:
1. आर्थिक विकास के लिए मानव पूँजी योगदान दे सकती है। मानव पूँजी द्वारा उच्च शिक्षा, अच्छी सेहत और विज्ञान के प्रयोग से उत्पादन में वृद्धि करके आर्थिक विकास संभव हो सकता है।
2. मानव पूँजी आर्थिक विकास के औज़ार के रूप में भी प्रयोग की जा सकती है। मानव पूँजी उत्पादन के नए ढंगों का प्रयोग करके आर्थिक विकास में तेज़ी ला सकती है।
Exam Tips:
a) दो स्रोतों को अलग-अलग क्रमांक देकर लिखें।
III. लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Question)
Question 1: मानव पूँजी द्वारा आर्थिक विकास के औज़ार के रूप में कोई चार बिन्दु स्पष्ट करें।
Answer:
मानव पूँजी का अर्थ उच्च शिक्षा, अच्छी सेहत और खोज के नए ढंगों का प्रयोग करना होता है। इसलिए मानव पूँजी द्वारा आर्थिक विकास तेज़ी से किया जा सकता है –
1. उत्पादन में वृद्धि – यदि जनसंख्या अधिक होती है तो ऋण की लागत कम होती है। विकसित देश उस देश में पूँजी निवेश करके ऋण का प्रयोग करते हैं, तो उत्पादन में तेज़ी से वृद्धि होती है।
2. उत्पादन शक्ति में वृद्धि – मानव पूँजी से केवल उत्पादन ही नहीं बढ़ता, प्रति व्यक्ति उत्पादन भी बढ़ जाता है। इस प्रकार वस्तु की उत्पादन लागत कम हो जाती है और वस्तु कम कीमत पर आसानी से बेची जा सकती है, जिससे आर्थिक विकास में वृद्धि होती है।
3. प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि – मानव पूँजी द्वारा प्रति व्यक्ति आय बढ़ती है, जो आर्थिक विकास का महत्त्वपूर्ण माप कहा जाता है। लोग अपना जीवन स्तर ऊँचा करने का प्रयत्न करते हैं और बच्चे कम पैदा करते हैं।
4. उच्च शिक्षा का प्रसार – लोग अपने बच्चों को अच्छी उच्च शिक्षा दिलाते हैं, ताकि उन्हें जीवन में कभी मुश्किल का सामना न करना पड़े। इस प्रकार बच्चों की उत्पादन शक्ति बढ़ती है और आर्थिक विकास में वृद्धि होती है।
Exam Tips:
a) प्रश्न में चार बिंदु पूछे गए हैं, इसलिए ठीक चार क्रमांकित बिंदु लिखें।
b) पहले मानव पूँजी का अर्थ एक वाक्य में लिखें।
IV. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)
Question 1: मानव पूँजी का आर्थिक विकास में योगदान स्पष्ट करें। (Explain the Role of Human Capital in Economic Development.)
Answer:
पुराने समय में पूँजी का अर्थ केवल मशीन, औज़ार, फैक्ट्रियाँ आदि भौतिक रूप में लिया जाता था। परन्तु रैगवर नर्क्स ने कहा कि भौतिक पूँजी के बिना भी मानव पूँजी आर्थिक विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकती है। जब मनुष्य उच्च शिक्षा, अच्छी सेहत और ज्ञान में वृद्धि करके अपने कौशल का विकास करते हैं, तो इसे मानव पूँजी कहा जाता है। प्रो० एफ० एच० हारबीसन के अनुसार, "मानव पूँजी निर्माण का अर्थ उस प्रक्रिया से है जिसमें उन मनुष्यों की संख्या में वृद्धि की जाती है जो अधिक शिक्षित, कुशल और अनुभवी होते हैं और देश के आर्थिक तथा राजनीतिक विकास के लिए आवश्यक होते हैं।" ("The term Human Capital Formation refers to the process of acquiring and increasing the number of persons who have the skill, education and experience which are critical for economic and political development of the country." – F.H. Harbison)
प्रो० शुल्ज़ (Schultz) ने मानव पूँजी के विकास के पाँच माप बताए हैं, जिनके द्वारा मानव पूँजी का विकास किया जा सकता है –
1. स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि, जिससे जीवन काल बढ़े, लोगों की काम करने की क्षमता बढ़े और लोग हृष्ट-पुष्ट हों।
2. काम करने की ट्रेनिंग, जो फैक्ट्रियों द्वारा दी जाती है।
3. शिक्षा प्रदान करना, जो स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में दी जाती है, और उसमें वृद्धि करना।
4. कृषि के क्षेत्र में लोगों को आधुनिक ढंगों का ज्ञान देना।
5. लोगों में गतिशीलता पैदा करना, जिससे नए काम की खोज आसानी से की जा सके। इसमें विदेशी पूँजी और तकनीक को भी शामिल किया जा सकता है।
अधिक जनसंख्या वाले देश जनसंख्या को संसाधन का स्रोत बना सकते हैं; जैसे चीन और भारत में विश्व की जनसंख्या का बहुत बड़ा भाग है। चीन ने अपनी मानव शक्ति की सहायता से इतनी उन्नति की है कि अब वह विश्व की एक शक्ति बन गया है। अधिक जनसंख्या के कारण यूरोप और अमेरिका जैसे देशों ने पूँजी लगाकर सस्ते श्रम का लाभ उठाने का यत्न किया। फलस्वरूप जनसंख्या चीन के लिए पूँजी निर्माण का स्रोत बन गई। भारत भी अपनी जनसंख्या को पूँजी निर्माण का स्रोत बना सकता है।
इससे पता चलता है कि कम विकसित देश इस कारण पिछड़े हुए नहीं हैं कि उनके पास साधनों की कमी है, बल्कि इस कारण पिछड़े हुए हैं कि उन देशों ने अपने साधनों का उचित प्रयोग नहीं किया। भारत के संबंध में ठीक कहा जाता है कि "भारत एक अमीर देश है, जिसमें रहने वाले लोग गरीब हैं।" ("India is a rich country inhabited by poor people.") भारत में प्राकृतिक साधन, जैसे कोयला, लोहा, उपजाऊ भूमि, दरिया आदि बहुत मात्रा में पाए जाते हैं, परन्तु इनका ठीक उपयोग न होने के कारण भारत पिछड़ा देश रह गया है। प्राकृतिक स्रोतों का उपयोग लोगों की कुशलता से बढ़ाया जा सकता है, इसलिए मानव संसाधनों का योगदान अधिक हो सकता है।
मानव शक्ति के विकास के लिए तत्त्व (Factors to Improve Quality of Human Power)
1. शिक्षा (Education) – कम विकसित देशों के पिछड़ेपन का एक कारण वहाँ के लोगों का अशिक्षित होना है। शिक्षा से लोगों की सोच विशाल होती है और वे उत्पादन के नए-नए स्रोत ढूँढ़ने लगते हैं। इससे राष्ट्रीय भावना पैदा होती है और लोगों में मेहनत करने की भावना उत्पन्न होती है। देश का उत्पादन बढ़ता है और लोगों की आय में भी वृद्धि होती है। देश के तीनों क्षेत्रों – प्राथमिक, गौण तथा तृतीयक – में विकास होना शुरू हो जाता है। इस प्रकार शिक्षा द्वारा देश में आर्थिक विकास होने लगता है।
2. सेहत (Health) – ठीक कहा जाता है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग होता है (A healthy body keeps a healthy mind)। यदि देश के लोग स्वस्थ हैं तो उनमें काम करने की भावना उत्पन्न होती है। वर्ष 2021 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सबसे अधिक राशि स्वास्थ्य पर व्यय करने का प्रस्ताव रखा। जब लोग सेहतमंद होते हैं तो काम करने की इच्छा अधिक होती है, इससे उनकी आय बढ़ती है और जीवन स्तर ऊँचा हो जाता है। अच्छा खान-पान सेहत के लिए अच्छा होता है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ने से राष्ट्रीय आय में वृद्धि होती है।
3. कौशल विकास (Skill Development) – हर मनुष्य में कोई न कोई कौशल होता है। यदि लोगों के कौशल को विकसित किया जाए तो उनकी उत्पादन शक्ति बढ़ती है। कौशल विकास से नई-नई वस्तुएँ बनाने की रुचि उत्पन्न होती है। इस प्रकार अलग-अलग प्रकार के कौशल की शिक्षा देकर उनकी उत्पादन शक्ति बढ़ाई जा सकती है। स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ काम-धंधे के कौशल की सिखलाई दी जाए, तो पढ़ाई समाप्त होते ही लोग नौकरी की तलाश के बजाय अपना काम शुरू कर सकते हैं। इस प्रकार के लोग संसाधन का स्रोत बन सकते हैं।
4. तकनीक (Technology) – तकनीक का ज्ञान भी लोगों को संसाधन का स्रोत बना देता है। प्रकृति ने भूमि के नीचे लोहा, कोयला, हीरे, मोती, पेट्रोल आदि खनिज पदार्थ दिए हैं। तकनीक का ज्ञान न हो तो उनकी खोज नहीं की जा सकती। इसलिए लोगों को संसाधन का स्रोत बनाने के लिए तकनीक का विकास भी आवश्यक है। तकनीक के विकास के कारण यूरोप के लोग अधिक विकसित हो सके हैं। इस प्रकार नई-नई तकनीकों का आविष्कार करके आर्थिक विकास किया जा सकता है।
इस प्रकार शिक्षा, सेहत, कौशल और तकनीक के विकास से लोगों को संसाधन का स्रोत बनाया जा सकता है।
Exam Tips:
a) पहले मानव पूँजी का अर्थ लिखें और हारबीसन की परिभाषा जोड़ें।
b) शुल्ज़ के पाँच माप तथा शिक्षा, सेहत, कौशल, तकनीक चारों तत्त्व अलग-अलग शीर्षक से लिखें।
c) "भारत एक अमीर देश है, जिसमें रहने वाले लोग गरीब हैं" कथन उत्तर में अवश्य उद्धृत करें।
Free study material for Economics
Free Punjab Board Textbook Explanations: Class 12 Economics Hindi Medium Chapter 26 आर्थिक विकास में मानव पूँजी का योगदान
Accessing Hindi Medium Chapter 26 आर्थिक विकास में मानव पूँजी का योगदान Solutions
Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 26 आर्थिक विकास में मानव पूँजी का योगदान. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 12 Economics, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Concept-Driven Answers for Class 12 Economics
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 Economics text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Maximizing Study Efficiency
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 12 Economics.
FAQs
The complete and updated PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 26 आर्थिक विकास में मानव पूँजी का योगदान is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Economics are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 26 आर्थिक विकास में मानव पूँजी का योगदान as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Economics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 26 आर्थिक विकास में मानव पूँजी का योगदान will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Economics. You can access PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 26 आर्थिक विकास में मानव पूँजी का योगदान in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 26 आर्थिक विकास में मानव पूँजी का योगदान in printable PDF format for offline study on any device.