Solutions for Class 12 Economics: Hindi Medium Chapter 25 सहकारिता, कृषि में विभिन्नता और जैविक खेती
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 25 सहकारिता, कृषि में विभिन्नता और जैविक खेती tailored for Class 12 learners. Utilizing these Economics answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Punjab Board evaluations.
Practice Class 12 Economics Solutions: Hindi Medium Chapter 25 सहकारिता, कृषि में विभिन्नता और जैविक खेती
Access the complete solution PDF for Class 12 Economics below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)
Question 1: सहकारी समितियों का कृषि में क्या महत्त्व है?
Answer:
सहकारी समितियों के द्वारा ग्रामीण विकास संभव होता है।
Exam Tips:
a) एक अंक के प्रश्न का उत्तर एक वाक्य में लिखें।
Question 2: सहकारी समितियाँ ………….. में सहायक होती हैं।
Answer:
ग्रामीण विकास।
Exam Tips:
a) खाली स्थान भरने के प्रश्न में केवल सही शब्द लिखें।
Question 3: कृषि में विभिन्नता से क्या अभिप्राय है?
Answer:
एक ही प्रकार की उपज के स्थान पर अलग-अलग फसलों की बिजाई करने को कृषि में विभिन्नता कहते हैं।
Exam Tips:
a) परिभाषा में "एक फसल के स्थान पर कई फसलें" वाली बात अवश्य लिखें।
Question 4: सहज कृषि से क्या अभिप्राय है?
Answer:
सहज कृषि (Organic Agriculture) का अर्थ है पुराने (पारंपरिक) ढंग से खेती करके उत्पादन करना।
Exam Tips:
a) अंग्रेज़ी शब्द Organic Agriculture कोष्ठक में लिखने से उत्तर पूर्ण लगता है।
II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)
Question 1: सहकारी समितियों का कृषि में महत्त्व स्पष्ट करें।
Answer:
सहकारी समितियाँ बहुत छोटे तथा मध्यम वर्ग के किसानों के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं।
यदि छोटे किसान अपने छोटे-छोटे खेतों को सहकारिता की सहायता से इकट्ठा कर लें, तो उन पर आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया जा सकता है। इस प्रकार सहकारिता द्वारा छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों की आय में बहुत वृद्धि की जा सकती है।
Exam Tips:
a) उत्तर में "छोटे खेत इकट्ठे करना" और "आधुनिक मशीनों का प्रयोग" दोनों बिंदु लिखें।
b) अंत में आय में वृद्धि का निष्कर्ष अवश्य लिखें।
Question 2: कृषि में विभिन्नता के दो लाभ बताएं।
Answer:
कृषि में विभिन्नता के बहुत से लाभ हैं। दो मुख्य लाभ इस प्रकार हैं –
1. आधुनिक रासायनिक खाद के स्थान पर पुरानी गोबर की खाद डालकर जैविक कृषि को अपनाया जा सकता है।
2. आजकल बहुत से लोग रासायनिक खाद के कारण बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, इसलिए लोग जैविक अनाज, फल और सब्जियाँ खरीदना पसंद करते हैं। इससे जीवन स्तर में वृद्धि होगी।
Exam Tips:
a) दो लाभ पूछे गए हैं, इसलिए दो बिंदु अलग-अलग क्रमांक देकर लिखें।
Question 3: सहज कृषि के लाभ बताएं।
Answer:
आधुनिक खादों के कारण ब्लड प्रैशर, मधुमेह और कई तरह की बीमारियाँ दिखाई दे रही हैं। इसलिए लोगों का रुझान सहज कृषि (Organic Agriculture) की ओर बढ़ रहा है। इसमें गोबर की खाद द्वारा पुराने ढंग से खेती की जाती है, जिससे न केवल मनुष्य के जीवन में सुधार होता है, बल्कि धरती की उपजाऊ शक्ति में भी सुधार होता है। इसीलिए सहज कृषि आजकल प्रचलित हो रही है।
Exam Tips:
a) स्वास्थ्य और भूमि की उपजाऊ शक्ति, दोनों से जुड़े लाभ लिखें।
b) रासायनिक खाद से होने वाली बीमारियों का उल्लेख उत्तर को मज़बूत बनाता है।
III. लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)
Question 1: भारत में कृषि में विभिन्नता की आवश्यकता क्यों है?
Answer:
भारत में अनाज की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 1966 में हरित क्रांति द्वारा अनाज की वृद्धि पर बल दिया गया। इससे रासायनिक खादों का बहुत अधिक प्रयोग हुआ। उत्पादन तो बढ़ गया, परन्तु इसका बुरा प्रभाव भूमि की ऊपरी सतह पर पड़ा और भूमि के नीचे का जल भी प्रदूषित हो गया। अधिक उद्योग स्थापित होने के कारण नदियों का जल प्रदूषित हो गया और अधिक रासायनिक खाद के कारण धरती के नीचे का जल भी प्रदूषित हो गया है। इस प्रकार पीने के पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। इसलिए न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में कृषि में विभिन्नता की ओर ध्यान दिया जा रहा है।
कृषि में विभिन्नता का अर्थ है कि एक प्रकार की फसल लगातार बीजने के स्थान पर दूसरी प्रकार की फसलों की बिजाई करना; जैसे गेहूँ और चावल की खेती के स्थान पर दालें, फल, सब्जियाँ आदि सहज ढंग से बीजकर जैविक अनाज पैदा करना। जैविक अनाज की कीमत भी अधिक मिलती है और यह मनुष्य के स्वास्थ्य को भी ठीक रखता है। इसलिए आजकल लोग सहज कृषि की ओर अधिक ध्यान दे रहे हैं।
Exam Tips:
a) हरित क्रांति, रासायनिक खाद और जल प्रदूषण का क्रम से उल्लेख करें।
b) अंत में विभिन्नता का अर्थ उदाहरण सहित लिखें।
IV. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)
Question 1: सहकारी समितियों का ग्रामीण विकास में महत्त्व स्पष्ट करें। (Explain the Role of Co-operatives in Rural development.)
Answer:
ग्रामीण विकास में सहकारी समितियों का योगदान महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर चुका है। भारत में किसान के पास ज़मीन कम हो रही है और खेत छोटे-छोटे टुकड़ों में बँट गए हैं, जिन पर खेती करना लाभदायक नहीं रहा। किसान को खेती के लिए कर्ज़ लेना पड़ता है और उसकी वापसी बहुत कठिन हो रही है। इसलिए सहकारी समितियों की सहायता से ही छोटे किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं और खेती के ढंग में सुधार कर सकते हैं।
सहकारी समितियों का कृषि में योगदान
1. यदि किसान अपने छोटे-छोटे ज़मीन के टुकड़ों पर अलग-अलग खेती के स्थान पर सहकारी खेती शुरू कर दें, तो बड़े पैमाने पर आधुनिक मशीनों का प्रयोग करके उपज में वृद्धि की जा सकती है।
2. उपज को सीधे बाज़ार में बेचने के स्थान पर तैयार सामान बनाकर बेचा जा सकता है; जैसे गेहूँ के स्थान पर आटा, फलों के स्थान पर जूस और सरसों के स्थान पर सरसों का तेल। इससे किसान की आय में वृद्धि होगी।
3. उपज के मंडीकरण में भी सुधार हो सकता है। छोटे किसान अपनी उपज तुरंत बाज़ार में बेचने के लिए मजबूर होते हैं। सहकारी समितियाँ अनाज का भंडारण कर सकती हैं और कीमत बढ़ने पर बेचकर अधिक दाम प्राप्त कर सकती हैं। इसके लिए भारत में NAFED (राष्ट्रीय कृषि बिक्री फ़ेडरेशन) बनाई गई है।
4. आधुनिक औज़ारों का प्रयोग करके ऑर्गेनिक फसलें तैयार की जा सकती हैं। आजकल ऑर्गेनिक उपज की माँग बढ़ रही है, जिससे किसानों की आय में बहुत वृद्धि की संभावना है, और यह सहकारिता द्वारा ही संभव है।
5. छोटे किसानों को उधार लेने में कठिनाई होती है। सहकारी समितियाँ बैंकों से आसानी से उधार लेकर कृषि कार्य पूरे कर सकती हैं, जिससे समिति के प्रत्येक सदस्य को लाभ होता है।
इस क्षेत्र में NABARD का योगदान बहुत अच्छा है। कृषि में सहकारी समितियाँ बनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप भारत में KRIBCO और KD Milk Producers Co-operative समितियों की स्थापना हुई है। इस ओर किसानों को और ध्यान देने की ज़रूरत है।
सहकारी समितियों का ग्रामीण विकास में योगदान (Role of Co-operatives in Rural Development)
भारत में कृषि ग्रामीण जीवन की आय और रोज़गार का मुख्य स्रोत है। ग्रामीण जीवन के सुधार के लिए सहकारी समितियाँ महत्त्वपूर्ण योगदान देती हैं। इसका वर्णन निम्नलिखित है –
1. रोज़गार का स्रोत (Source of Employment) – गाँवों में 65% जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। गाँवों के लोग कृषि, मछली पालन, जंगलात और पशुधन द्वारा अपनी जीविका चलाते हैं। सीमांत किसान के लिए सहकारी समितियाँ रोज़गार का स्रोत बन जाती हैं।
2. आधुनिक कृषि तकनीक का प्रयोग (Use of Modern Cultivation Techniques) – अच्छी खाद, अच्छे बीज, औज़ार, भंडारण, यातायात आदि सुविधाओं में सहकारी समितियों द्वारा वृद्धि की जाती है। इससे आय में वृद्धि होती है।
3. धारणीय अर्थव्यवस्था (Sustainable Economy) – कृषि के हर काम में सहकारी समितियाँ सहायता करती हैं, जिससे उत्पादन बढ़ता है और धारणीय विकास किया जा सकता है।
4. वस्तुओं की पूर्ति में वृद्धि (Increase in Supply of Goods) – सहकारी समितियाँ ग्रामीण क्षेत्र में बहुत सी सेवाएँ प्रदान करती हैं। गाँव में लोगों के पास वित्तीय साधन कम होते हैं, इसलिए ये समितियाँ लोगों को शिक्षा, ऋण और नई तकनीकों की जानकारी देकर उनकी आय बढ़ाती हैं, क्योंकि इससे वस्तुओं की पूर्ति में वृद्धि होती है।
5. ऋण की सुविधा (Credit Facilities) – ग्रामीण जीवन में हर काम के लिए ऋण की ज़रूरत पड़ती है। फसल बीजने से लेकर कटाई तक पैसे की आवश्यकता होती है, जो सहकारी समितियों के सहयोग से प्राप्त किया जा सकता है।
सहकारी समितियों के प्रकार (Types of Co-operative Societies)
1. उपभोक्ता सहकारी समितियाँ (Consumer Co-operative Societies) – ये समितियाँ गाँवों में लोगों को आवश्यक वस्तुएँ, बीज, खादें और उपभोग की वस्तुएँ उत्पादकों से सीधे खरीदकर उपलब्ध कराती हैं। इससे मध्यस्थों का लाभ समाप्त हो जाता है और उपभोक्ता वस्तुएँ कम कीमत पर मिल जाती हैं।
2. उत्पादक सहकारी समितियाँ (Producer Co-operative Societies) – सीमांत तथा लघु किसानों के लिए ये समितियाँ लाभदायक होती हैं। उत्पादन के लिए औज़ार, मशीनें, कच्चा माल आदि इन समितियों द्वारा दिया जाता है।
3. मंडीकरण सहकारी समितियाँ (Marketing Co-operative Societies) – ये समितियाँ सीमांत तथा लघु किसानों की उपज की बिक्री में सहायक होती हैं। किसानों को उपज बेचने में बहुत सी मुश्किलें सहनी पड़ती हैं, जिनमें ये समितियाँ सहायता करती हैं।
4. सहकारी ऋण समितियाँ (Co-operative Credit Societies) – ये समितियाँ किसानों को ऋण की सुविधा देने में सहयोग करती हैं। ये अपने सदस्यों की बचत इकट्ठी करती हैं और दूसरे सदस्यों को उधार देती हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी समितियों की समस्याएँ (Problems faced by Co-operative Societies in Rural Areas)
1. अपर्याप्त फंड (Insufficient Funds) – सहकारी समितियों के पास जो फंड होते हैं, वे संतोषजनक नहीं होते। फंड की कमी होने पर ये अपने सदस्यों को उधार नहीं दे पातीं, इसलिए बहुत सी समितियाँ असफल हो जाती हैं।
2. केवल कृषि ऋण (Agricultural Loans Only) – ये समितियाँ किसानों की हर प्रकार की वित्तीय ज़रूरतें पूरी नहीं करतीं, केवल कृषि ऋण ही देती हैं। इसलिए किसान इनसे पूरा लाभ नहीं उठा पाते।
3. राजनीतिक दखल (Political Intrusion) – सहकारी समितियाँ किसी न किसी राजनीतिक दल से प्रभावित होती हैं। राजनीतिक नेता अपने पक्ष के लोगों की आवश्यकताएँ पूरी करते हैं और दूसरे पक्ष के लोगों को ऋण देते समय बहुत सी शर्तें लगा देते हैं। इस कारण सभी लोग पूरा लाभ नहीं उठा पाते।
4. निजी हित (Personal Interests) – बहुत से सदस्य निजी हित को ध्यान में रखते हैं और सभी सदस्यों के हितों का ध्यान नहीं रखते। इससे गरीब सदस्यों को ऋण लेने में कठिनाई होती है और ये समितियाँ असफल हो जाती हैं।
Exam Tips:
a) उत्तर की शुरुआत ग्रामीण विकास में समितियों की भूमिका से करें, फिर क्रमांकित बिंदु लिखें।
b) समितियों के प्रकार और उनकी समस्याएँ भी जोड़ने से दीर्घ उत्तर पूर्ण बनता है।
c) NAFED, NABARD, KRIBCO जैसे नाम सही वर्तनी में लिखें।
Question 2: कृषि में विविधीकरण के महत्त्व को स्पष्ट करें। (Explain the role of Diversification in Agriculture.)
Answer:
विविधीकरण का अर्थ (Meaning of Diversification) – विविधीकरण का अर्थ है कि कृषि में कम मूल्य की फसलों के स्थान पर अधिक मूल्य वाली फसलें उगाना अथवा अधिक आय देने वाले कार्य शुरू करना। इसमें डेयरी (Dairy), पोल्ट्री (Poultry), बागवानी (Horticulture) और मछली पालन (Pisciculture) जैसे क्षेत्रों को पुरानी फसलों के स्थान पर अपनाया जाता है। एक फसल (गेहूँ अथवा चावल) के स्थान पर अलग-अलग प्रकार की फसलें बोकर आय में वृद्धि करना कृषि में विविधीकरण कहलाता है।
भारत में विविधीकरण का अर्थ स्पष्ट करते हुए अराधना सिंह ने कहा, "विविधीकरण का अर्थ एक फसल के स्थान पर अधिक फसलों का उत्पादन करना है, जिससे आय में वृद्धि हो।" (Diversification means shift from the regional dominance of one crop to regional production of a number of crops for enhancing the income of the farmers. – Aradhna Singh)
विविधीकरण की आवश्यकता (Need for Diversification)
1. उपभोक्ता माँग में परिवर्तन (Changing Consumer Demand) – विकासशील देशों में लोगों की माँग में बहुत परिवर्तन हो रहा है। पहले लोग आहार में एक ही अनाज का प्रयोग करते थे, परन्तु अब आहार में मीट, अंडे, दूध, मक्खन, पनीर आदि वस्तुओं ने स्थान ले लिया है। इसलिए माँग बदलने से विविधीकरण की आवश्यकता है।
2. जनसंख्या में वृद्धि (Increase in Population) – विश्व की जनसंख्या बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। अब विश्व की जनसंख्या 7 अरब है और 2050 तक 9.5 अरब होने का अनुमान है। भारत में भी आज़ादी के समय जनसंख्या 36 करोड़ थी, जो 2020-21 में लगभग 136 करोड़ हो गई है। तेज़ी से बढ़ रही जनसंख्या के लिए अनाज पैदा करना एक चुनौती है। इस कारण भी कृषि में विविधीकरण की आवश्यकता है।
3. निर्यात बाज़ार की माँग में वृद्धि (Increase in Export Market Demand) – विकासशील देशों के किसान विश्व बाज़ार में बढ़ रही माँग को देखते हुए निर्यात के लिए विविधीकरण अपना रहे हैं। आजकल निर्यात करके अधिक आय प्राप्त की जा सकती है।
4. सुपर बाज़ार में बिक्री में वृद्धि (Increase in Sale in Super-Market) – आजकल विश्व में बड़े-बड़े सुपर स्टोर खुल रहे हैं, जहाँ इतनी किस्म की वस्तुएँ मिलती हैं कि ग्राहक फुटकर विक्रेता के पास जाने के स्थान पर सुपर बाज़ार में खरीदारी करना पसंद करने लगा है। इसलिए सुपर बाज़ार में बिक्री के लिए वस्तुएँ पैदा करना अधिक लाभकारी हो गया है।
5. सरकार की नीतियों में परिवर्तन (Change in Government Policies) – सरकार किसानों को वह अनाज अधिक मात्रा में पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करती है, जिसकी बिक्री बदलते बाज़ार के अनुकूल हो। अब किसान अपनी वस्तु मध्यस्थों के स्थान पर सीधे खरीददारों को बेच सकता है, इससे भी विविधीकरण को प्रोत्साहन मिला है।
6. पौष्टिक आहार (Nutrient Food) – एक ही अनाज पर आधारित पुराने आहार में अब परिवर्तन हुआ है और पौष्टिक आहार की ओर रुझान बढ़ रहा है।
7. जोखिम (Risk) – एक ही अनाज उगाने में किसान को अधिक जोखिम उठाना पड़ता है, क्योंकि कृषि प्रकृति पर निर्भर है। विविधीकरण से यह जोखिम कम किया जा सकता है।
8. शहरीकरण (Urbanization) – शहरीकरण बढ़ने से किसान उन वस्तुओं की खेती को अधिक लाभदायक समझता है जिनसे उसकी आय बढ़े। शहरों में फल-सब्जियों की माँग अधिक होती है, इसलिए विविधीकरण की आवश्यकता है।
9. मौसम में परिवर्तन (Climate Change) – ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम बदल रहा है। बेमौसमी वर्षा से फसलें नष्ट हो जाती हैं। इसलिए कनाडा, कीनिया, भारत, श्रीलंका आदि बहुत से देशों में विविधीकरण पर बल दिया जा रहा है।
10. घरेलू नीति (Domestic Policy) – कृषि में कई प्रकार की सहायता दी जाती है। यदि सबसिडी (Subsidy) न दी जाए तो किसान अपनी लागत पूरी नहीं कर सकता। इसलिए सरकार अब इस सहायता में परिवर्तन करके विविधीकरण के लिए सहायता दे रही है, जिससे किसान आत्मनिर्भर हो सके।
विविधीकरण के प्रकार (Types of Diversification)
1. फसल उत्पादन में विविधीकरण (Diversification of Crop Pattern) – जब गेहूँ और चावल की एक फसल के स्थान पर बहुत सी फसलें पैदा की जाती हैं, तो इसे फसल उत्पादन में विविधीकरण कहते हैं।
2. उत्पादन क्रिया में विविधीकरण (Diversification of Productive Activities) – जब श्रम शक्ति को कृषि के स्थान पर अन्य संबंधित कार्यों और गैर-कृषि कार्यों में लगाया जाता है, तो इसे उत्पादन क्रिया में विविधीकरण कहते हैं; जैसे पशुपालन द्वारा मीट, अंडे, ऊन आदि का उत्पादन, दूध और दूध उत्पादों में वृद्धि, तथा मछली पालन और बागवानी में श्रम शक्ति का प्रयोग करके किसान की आय बढ़ाना।
विविधीकरण के लाभ (Benefits of Diversification)
1. आय में वृद्धि (Increase in Income) – किसान एक ही फसल पर निर्भर रहने के स्थान पर बहुत सी फसलें बोता है, तो उसका जोखिम कम हो जाता है और आय बढ़ती है।
2. अनाज सुरक्षा (Food Security) – यदि किसान एक ही फसल बोता है और मौसम खराब होने से वह नष्ट हो जाती है, तो अनाज की कमी हो जाती है। विविधीकरण द्वारा अलग-अलग वस्तुओं का उत्पादन होने से अनाज सुरक्षा बनी रहती है।
3. रोज़गार में वृद्धि (Increase in Employment) – जब एक फसल के स्थान पर विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की पैदावार की जाती है, तो रोज़गार बढ़ता है। फल, सब्जियों और प्रोसेस्ड फूड में अधिक लोगों को काम मिलता है। इसी प्रकार दूध, मुर्गी पालन, मछली पालन आदि कार्यों से भी रोज़गार बढ़ता है।
4. गरीबी को कम करना (Reducing Poverty) – विकासशील देशों में गरीबी एक जटिल समस्या है। विविधीकरण से गरीब लोगों को काम मिलता है, जिससे उनकी आय बढ़ती है और जीवन स्तर में सुधार होता है। साथ ही निर्यात में वृद्धि होने से भी लोगों की आय बढ़ती है।
5. सीमित साधनों की अधिक उत्पादकता (More Productivity of Scarce Resources) – प्रकृति ने जो साधन दिए हैं, जैसे जल, कोयला आदि, वे सीमित हैं। इनका उत्तम प्रयोग करने के लिए भी विविधीकरण की ज़रूरत है। कम जल का प्रयोग करके हम पोल्ट्री फार्म और पशुपालन से अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं।
6. निर्यात में वृद्धि (Increase in Exports) – विदेशी उपभोक्ताओं की माँग के अनुसार उत्पादन करके निर्यात बढ़ाया जा सकता है, जिससे आय में और वृद्धि होती है।
7. मूल्य में वृद्धि (Adding Value) – यूरोप, अमेरिका आदि देशों में लोगों को तैयार आहार चाहिए, जैसे कटा हुआ सलाद, बर्गर, पिज़्ज़ा आदि। विविधीकरण द्वारा इन वस्तुओं का उत्पादन बढ़ाया जाए तो अनाज का मूल्य बढ़ाया जा सकता है।
8. सरकार की नीति (Government Policies) – सरकार किसानों को विविधीकरण के लिए प्रेरित करती है, जिससे उनकी आय बढ़े। बहुत सी सहायता देकर नई किस्म की वस्तुओं को प्रोत्साहित किया जाता है।
9. शहरीकरण (Urbanization) – लोग अधिकतर शहरों में रहना पसंद करते हैं, जिससे उनके आहार में परिवर्तन हो रहा है। लोगों की माँग के अनुसार उत्पादन बदलकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
10. वातावरण (Environment) – विविधीकरण द्वारा हम भूमि और जल के प्रदूषण पर नियंत्रण कर सकते हैं, जिससे धारणीय विकास (Sustainable Development) हो सकता है। इस प्रकार देश में आर्थिक विकास की गति तेज़ की जा सकती है। यह न केवल किसानों के हित में है, बल्कि इससे देश का विकास भी तीव्र गति से होगा।
Exam Tips:
a) पहले विविधीकरण का अर्थ लिखें और अराधना सिंह की परिभाषा जोड़ें।
b) आवश्यकता, प्रकार और लाभ तीनों भागों को अलग शीर्षक देकर लिखें।
c) दो प्रकार (फसल उत्पादन तथा उत्पादन क्रिया में विविधीकरण) अवश्य याद रखें।
Question 3: जैविक खेती से क्या अभिप्राय है? जैविक खेती के सिद्धान्त बताएं। इसके लाभ तथा त्रुटियाँ बताएँ। (What is Organic Farming? Explain the principles of organic farming. Explain its merits & limitations.)
Answer:
अर्थ – जैविक खेती कृषि की वह विधि है जो संश्लेषित उर्वरकों एवं संश्लेषित कीटनाशकों के प्रयोग न करने या न्यूनतम प्रयोग पर आधारित है, और जो भूमि की उर्वरक शक्ति बनाए रखने के लिए आवश्यक तथा लाभकारी होती है। विश्व में जनसंख्या की वृद्धि के कारण हरित क्रांति ने जन्म लिया। इसमें रासायनिक खादों का प्रयोग करके अधिक अनाज पैदा करने के प्रयास किए गए। इससे अनाज के उत्पादन में बहुत वृद्धि हुई, परन्तु खाद तथा कीटनाशकों के अधिक प्रयोग के कारण उपज में ज़हरीला असर बढ़ गया। लोग कैंसर, ब्लड प्रेशर, शूगर आदि बीमारियों का शिकार होने लगे। इसलिए विश्व भर में जैविक खेती की ओर रुझान बढ़ रहा है। इसमें पुराने ढंग से खेती की जाती है और पशुओं के गोबर तथा कूड़े-कचरे का प्रयोग करके अनाज की पैदावार की जाती है। इसे जैविक खेती (Organic Farming) कहा जाता है।
जैविक खेती के मुख्य सिद्धान्त (Main Principles of Organic Farming) – UNO के विशेषज्ञों के अनुसार, "जैविक खेती प्राकृतिक तथा धारणीय प्रबन्धक विधि के विशेष मूल्यों पर आधारित है।" (Organic Farming is based on unique values of natural & sustainable farm management practices. – U.N.O. Experts) यह विधि निम्नलिखित सिद्धान्तों पर आधारित है –
1. सेहत का सिद्धान्त (Principle of Health) – जैविक खेती सेहत को ध्यान में रखकर अपनाई जाती है। इससे भूमि, जल, वायु आदि को प्रदूषित होने से रोका जाता है। यह विधि मनुष्यों, पशुओं तथा पक्षियों के लिए भी लाभदायक है।
2. वातावरण का सिद्धान्त (Principle of Ecology) – जैविक खेती वातावरण को ठीक रखने के उद्देश्य से अपनाई जाती है। इससे भूमि, जल, वायु और सूर्य की ऊर्जा को ठीक रखा जाता है तथा मनुष्यों, जानवरों और पक्षियों को भी प्रदूषण से बचाया जाता है।
3. उचितता का सिद्धान्त (Principle of Fairness) – जैविक खेती में लोगों की आहार संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पैदावार करते समय यह ध्यान रखा जाता है कि देश पर आर्थिक, सामाजिक तथा मनोवैज्ञानिक बुरा प्रभाव न पड़े।
4. पूर्ण ध्यान रखने का सिद्धान्त (Principle of Care) – इस विधि में यह ध्यान रखा जाता है कि अलग-अलग किस्म के काम करने वाले लोगों की सेहत और लागत पर अधिक प्रभाव न पड़े। इसमें लोगों की भलाई का भी ध्यान रखा जाता है।
जैविक खेती में फसलों का बदलाव (Crop Rotation), देशी खाद, अच्छे शुद्ध बीज और पौधों में उचित दूरी रखकर पैदावार की जाती है, जिससे प्राप्त अनाज की गुणवत्ता बनी रहे। भारत में जैविक खेती सबसे पहले मध्य प्रदेश में शुरू की गई। पहले प्रत्येक जिले में एक गाँव चुना गया जिसमें जैविक खेती शुरू की गई, बाद में 2 गाँवों और फिर 5 गाँवों में यह शुरू की गई। इन गाँवों को जैविक गाँव का नाम दिया गया। इस समय लगभग 4000 गाँवों में जैविक खेती की जा रही है। जैविक खेती से उपजाई गई फसल का भाव काफ़ी अधिक होता है। जैविक खेती से उगाए गए गेहूँ का आटा लगभग Rs. 60 प्रति किलो निर्धारित किया जाता है। इस प्रकार जैविक खेती से अधिक आय भी होती है।
जैविक खेती के लाभ (Merits of Organic Farming)
1. इससे सेहत के लिए शुद्ध वातावरण प्राप्त होता है।
2. इससे भूमि, जल, वायु आदि को प्रदूषण से हानि नहीं होती।
3. इससे भूमि की लंबे समय तक उपजाऊ शक्ति बनी रहती है।
4. प्राकृतिक साधनों का उचित प्रयोग होता है और आने वाली पीढ़ियों को भी अच्छा वातावरण मिलता है।
5. जैविक खेती से ईंधन की लागत कम हो जाती है। इससे प्रत्येक को अच्छा अनाज उचित कीमतों पर प्राप्त होता है।
6. जैविक खेती में कम ऊर्जा का प्रयोग होता है और फसलों के खराब होने की संभावना घट जाती है। इससे केमिकल क्रियाओं से होने वाला खतरा कम हो जाता है।
जैविक खेती की सीमाएँ (Limitations of Organic Farming)
1. जैविक खाद की मात्रा सीमित होने के कारण सभी लोगों को खाद प्राप्त करने में कठिनाई होती है।
2. जैविक खेती द्वारा अनाज का उत्पादन कम हो जाता है। इसलिए किसान अपनी आय कम नहीं करना चाहते। उपज कम होने पर कीमत अधिक रखनी पड़ती है, जो लोग देना पसंद नहीं करेंगे।
3. जैविक खेती से पैदा हुई उपज का उचित स्तर बनाए रखना भारतीय किसानों के लिए संभव नहीं है। अधिकतर लोग अनपढ़ होने के कारण इन बातों का ध्यान नहीं रख सकते।
4. जैविक खेती की उपज के मंडीकरण की समस्या उत्पन्न हो सकती है। भारत में 90% लोगों की आय बहुत कम होने के कारण जैविक अनाज खरीदना मुश्किल होगा। फिर भी आजकल जैविक खेती की ओर रुझान बढ़ रहा है।
Exam Tips:
a) अर्थ, सिद्धान्त, लाभ और त्रुटियाँ चारों भाग अलग-अलग शीर्षक के साथ लिखें।
b) चारों सिद्धान्त (सेहत, वातावरण, उचितता, पूर्ण ध्यान) क्रम से याद रखें।
c) जैविक खेती का रासायनिक खाद-कीटनाशक के कम या बिना प्रयोग वाला अर्थ अवश्य लिखें।
Free study material for Economics
Economics Class 12 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 25 सहकारिता, कृषि में विभिन्नता और जैविक खेती
Accessing Hindi Medium Chapter 25 सहकारिता, कृषि में विभिन्नता और जैविक खेती Solutions
Review comprehensive exercise answers for Class 12 Economics Hindi Medium Chapter 25 सहकारिता, कृषि में विभिन्नता और जैविक खेती. Fully updated to match current Punjab Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Concept-Driven Answers for Class 12 Economics
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Economics module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Punjab Board exams.
Maximizing Study Efficiency
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 12 Economics.
FAQs
The complete and updated PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 25 सहकारिता, कृषि में विभिन्नता और जैविक खेती is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Economics are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 25 सहकारिता, कृषि में विभिन्नता और जैविक खेती as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Economics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 25 सहकारिता, कृषि में विभिन्नता और जैविक खेती will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Economics. You can access PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 25 सहकारिता, कृषि में विभिन्नता और जैविक खेती in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 25 सहकारिता, कृषि में विभिन्नता और जैविक खेती in printable PDF format for offline study on any device.