PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 3 एच०टी०एम०एल०-II

Solutions for Class 10 Computer: Hindi Medium Chapter 03 एच०टी०एम०एल०-II (HTML-II)

Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 03 एच०टी०एम०एल०-II (HTML-II) using the official curriculum guides for Class 10 Computer. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 10 Computer Solutions: Hindi Medium Chapter 03 एच०टी०एम०एल०-II (HTML-II)

Navigate directly to the solved Computer textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न – (A) बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: फार्म किस काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है ?
(a) ई-मेल के कन्टैंट डिस्पले करने के लिए
(b) ऐनीमेशन इफ़ैक्ट को डिस्पले करने के लिए
(c) यूज़र से इनपुट लेने के लिए
(d) उपरोक्त कोई नहीं।

Answer:

(c) यूज़र से इनपुट लेने के लिए

Exam Tips:

a) फार्म का मुख्य काम यूज़र से डाटा लेकर सर्वर तक पहुँचाना है।

 

Question 2: CSS का पूरा नाम क्या है ?
(a) Cascading style sheet
(b) Costume style sheet
(c) Cascading system style
(d) None of the Above.

Answer:

(a) Cascading style sheet

Exam Tips:

a) CSS = Cascading Style Sheet; इसे सही वर्तनी में याद रखें।

 

Question 3: वैब पेज़ में लिंक दर्शाने के लिए कौन-सा लिंक सही है ?
(a) <LINK SRC = "abc.html">
(b) <BODY LINK = "abc.html">
(c) <A SRC = "abc.html">
(d) <A HREF = "abc.html">

Answer:

(d) <A HREF = "abc.html">

Exam Tips:

a) लिंक बनाने के लिए ऐंकर टैग <A> के साथ HREF ऐट्रीब्यूट लगता है, SRC नहीं।

 

Question 4: Check box बनाने के लिए कौन-सा टैग फार्म में इस्तेमाल किया जाता है ?
(a) <check box>
(b) <input type="checkbox">
(c) <input = check box>
(d) <input check box>

Answer:

(b) <input type="checkbox">

Exam Tips:

a) फार्म के अधिकतर ऐलीमैंट <input> टैग और उसके type ऐट्रीब्यूट से बनते हैं।

 

Question 5: निम्नलिखित में से कौन-सी सबसे ज्यादा साधारण रूप में इस्तेमाल की जाने वाली HTTP विधि ?
(a) PRF और POST
(b) GET और SET
(c) ASK और REPLY
(d) GET और POST.

Answer:

(d) GET और POST.

Exam Tips:

a) फार्म की दोनों विधियाँ GET और POST याद रखें।

 

Question 6: क्या एक वैब पेज़ में लिंक स्थापित किया जा सकता है ?
(a) हाँ
(b) नहीं
(c) सिर्फ फ्रेम में
(d) उपरोक्त कोई नहीं।

Answer:

(a) हाँ

Exam Tips:

a) लिंक वैब पेज़ की मूल विशेषता है, इसलिए उत्तर 'हाँ' है।

 

Question 7: आप एक e-mail लिंक कैसे स्थापित कर सकते हो ?
(a) .
(b) mail href = "xxx@yyy">
(c) xxx@yyy</mail
(d) ऐंकर टैग में mailto: के साथ ई-मेल एड्रेस देकर

Answer:

(d) ऐंकर टैग में mailto: के साथ ई-मेल एड्रेस देकर

Exam Tips:

a) ई-मेल लिंक भी ऐंकर टैग से ही बनता है; ई-मेल एड्रेस HREF में दिया जाता है।

 

Question 8: एक html फार्म, वैब पेज़ का वह हिस्सा है जहाँ ...
(a) जानकारी को उपभोक्ता द्वारा फीड किया जाता है
(b) और वैबसाइट सर्वर पर भेज दी जाती है
(c) दोनों ए और बी
(d) उपरोक्त कोई नहीं।

Answer:

(c) दोनों ए और बी

Exam Tips:

a) फार्म में डाटा भरा भी जाता है और सर्वर को भेजा भी जाता है, इसलिए दोनों कथन सही हैं।

 

Question 9: एक कंटेनर टैग जो एक सिंगल इनपुट आइटम में टैक्सट की बहुत सारी लाइनों को अनुमति देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
(a) Text area
(b) Check box
(c) Radio Button
(d) उपरोक्त कोई नहीं।

Answer:

(a) Text area

Exam Tips:

a) Text area बहु-पंक्ति इनपुट के लिए होता है, Text box एक पंक्ति के लिए।

 

Question 10: चुनाव सूची वे सूचियाँ हैं जिनमें से उपभोक्ता दी गई सूची में से सिंगल या मल्टीपल विकल्प चुन सकता है। सूची की किस्में हैं –
(a) Scrolling lists
(b) Pull down pick-up lists
(c) Both a and b
(d) उपरोक्त कोई नहीं।

Answer:

(c) Both a and b.

Exam Tips:

a) दोनों प्रकार (scrolling और pull down) चुनाव सूची के ही रूप हैं।

 

(B) रिक्त स्थान भरें

Question 1: ………… टैग को किसी वैब पेज़ पर एक लिंक बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Answer:

Anchor tag

Exam Tips:

a) लिंक बनाने वाले टैग का नाम ऐंकर टैग है।

 

Question 2: …………. वैब पेज़ पर दिए गए हिस्से के लिए लिंक को परिभाषित करता है।

Answer:

href

Exam Tips:

a) href ऐट्रीब्यूट में जोड़े जाने वाले दस्तावेज़ का पता दिया जाता है।

 

Question 3: …….. का उपयोग वैब सर्वर में जानकारी को भरने के लिए किया जाता है।

Answer:

form

Exam Tips:

a) form यूज़र का डाटा सर्वर तक पहुँचाता है।

 

Question 4: आप टैक्सट की बहुत सारी लाइनें ……… के द्वारा फार्म में इस्तेमाल कर सकते हो।

Answer:

Text Area

Exam Tips:

a) एक पंक्ति के लिए text box और कई पंक्तियों के लिए text area।

 

Question 5: एक फार्म में कई विकल्प चुनने के लिए हम …………………………… का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Answer:

Check box

Exam Tips:

a) Check box में एक से अधिक विकल्प चुने जा सकते हैं।

 

Question 6: …………………… का इस्तेमाल एक बार में बहुत विकल्पों में से सिर्फ एक चुनाव करने के लिए किया जाता है।

Answer:

Radio Button

Exam Tips:

a) Radio button में एक समय पर केवल एक विकल्प चुना जा सकता है; check box से अंतर याद रखें।

 

Question 7: सर्वर पर जानकारी भेजने के लिए ……………………. बटन का प्रयोग किया जाता है।

Answer:

Submit Button

Exam Tips:

a) Submit = भेजना।

 

Question 8: फार्म से सारे विकल्पों को साफ करने के लिए हम …………………………….. बटन का प्रयोग कर सकते हैं।

Answer:

Reset Button

Exam Tips:

a) Reset = फार्म को शुरुआती स्थिति में लाना।

 

Question 9: ………… वैब ब्राऊज़र विंडो को मल्टीपल HTML डाक्यूमैंट में बाँटता है।

Answer:

Frames

Exam Tips:

a) फ्रेम एक विंडो में कई वैब पेज़ दिखाते हैं।

 

Question 10: Frameset टैग में हम ……….. और ………… को ऐट्रीब्यूट के तौर पर प्रयोग कर सकते हैं।

Answer:

Rows और Cols

Exam Tips:

a) Rows विंडो को पंक्तियों में और Cols स्तंभों में बाँटता है।

 

(C) सही या गलत

Question 1: एक अनविज़िटेड लिंक अंडरलाइन होता है और इसका रंग नीला होता है।

Answer:

सही (True)

Exam Tips:

a) ब्राउज़र लिंक को डिफ़ॉल्ट रूप से नीले रंग में अंडरलाइन करके दिखाता है।

 

Question 2: बुकमार्क को वैब पन्ने के बाहर लिंक करने वाले लिंक को एक्सटर्नल लिंक के तौर पर जाना जाता है।

Answer:

गलत (False)

Exam Tips:

a) बुकमार्क एक ही पेज़ के भीतर के किसी हिस्से तक पहुँचाता है; वैबसाइट से बाहर वाला लिंक एक्सटर्नल लिंक कहलाता है।

 

Question 3: वैबसाइट से बाहर वाले लिंक को एक्सटर्नल लिंक के रूप में जाना जाता है।

Answer:

सही (True)

Exam Tips:

a) लिंक दो प्रकार के हैं: अंदरूनी (इंटरनल) और बाहरी (एक्सटर्नल)।

 

Question 4: <input type="Password" /> टैक्सट बाक्स में स्टार (***) दिखाएगा।

Answer:

सही (True)

Exam Tips:

a) पासवर्ड बॉक्स में लिखे अक्षर छिपाकर तारे दिखाए जाते हैं।

 

Question 5: सिलैक्शन लिस्ट ड्राप डाउन लिस्ट को दर्शाने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

Answer:

सही (True)

Exam Tips:

a) सिलैक्शन लिस्ट <select> टैग से बनती है।

 

(D) पूरा नाम लिखें

Question 1: <A> टैग का नाम लिखें।

Answer:

Anchor Tag

Exam Tips:

a) <A> को ऐंकर टैग कहते हैं।

 

Question 2: HREF

Answer:

Hyper Text Reference

Exam Tips:

a) HREF ऐट्रीब्यूट में लिंक का पता लिखा जाता है।

 

Question 3: URL

Answer:

Uniform Resource Locator

Exam Tips:

a) URL वैब पेज़ का पता होता है।

 

Question 4: BGCOLOR

Answer:

BackGround COLOR

Exam Tips:

a) BGCOLOR पृष्ठभूमि का रंग तय करता है।

 

Question 5: SRC

Answer:

Source

Exam Tips:

a) SRC में चित्र या फाइल का नाम/पता दिया जाता है।

 

II. अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: किसी वैब पेज़ को लिंक करने के लिए कौन-सा टैग इस्तेमाल किया जाता है ?

Answer:

ऐंकर टैग (Anchor tag)।

Exam Tips:

a) उत्तर एक पंक्ति में लिखें।

 

Question 2: कौन-सा लिंक वैबसाइट से बाहर परिभाषित किया जाता है ?

Answer:

एक्सटर्नल लिंक।

Exam Tips:

a) इंटरनल और एक्सटर्नल लिंक का अंतर याद रखें।

 

Question 3: जब एक फार्म को सबमिट किया जाता है तो कौन-सा ऐट्रीब्यूट यह परिभाषित करता है कि फार्म डाटा कहाँ भेजना है ?

Answer:

Action ऐट्रीब्यूट।

Exam Tips:

a) Action बताता है कि डाटा कहाँ जाएगा, Method बताता है कि कैसे जाएगा।

 

Question 4: कौन-सी विधि यूज़र द्वारा URL पाथ का इस्तेमाल करके फीड डाटा को एनकोड करने और सर्वर को भेजने के लिए प्रयोग की जाती है ?

Answer:

GET Method.

Exam Tips:

a) GET में डाटा URL में दिखाई देता है।

 

Question 5: दिए गए वैब पन्ने पर कुछ कार्यवाही करने के लिए क्या प्रयोग किया जाता है ?

Answer:

बटन।

Exam Tips:

a) बटन के दो प्रकार: Submit और Reset।

 

III. लघु उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: हाईपरलिंक क्या होता है ?

Answer:

हाईपरलिंक HTML में एक वैब पेज़ को दूसरे वैब पेज़ से जोड़ने का साधन है। यह टैक्सट, तस्वीर आदि पर लगाया जा सकता है। जब हम इस लिंक पर क्लिक करते हैं तो उससे जुड़ा पेज़ खुल जाता है।

Exam Tips:

a) परिभाषा के साथ यह भी लिखें कि लिंक टैक्सट या चित्र पर लग सकता है।

 

Question 2: लिंक की किस्मों के नाम बताएँ।

Answer:

लिंक दो प्रकार के होते हैं:
1. अंदरूनी (इंटरनल) लिंक
2. बाहरी (एक्सटर्नल) लिंक।

Exam Tips:

a) दोनों नाम क्रम से लिखें।

 

Question 3: ऐंकर टैग क्या होता है ? उदाहरण से समझाएँ।

Answer:

ऐंकर टैग वह टैग है जिसका इस्तेमाल लिंक बनाने के लिए किया जाता है। यह एक paired टैग है, यानी इसका शुरू और अंत का टैग होता है। HTML में हाईपरलिंक इसी की मदद से तैयार किए जाते हैं।
उदाहरण: Go to Google (इस लिंक टैक्सट पर क्लिक करने से Google खुलेगा)।

Exam Tips:

a) परिभाषा लिखें और बताएँ कि यह paired टैग है।
b) एक छोटा उदाहरण अवश्य दें।

 

Question 4: HTML वैब पेज़ में बुकमार्क समझाएँ।

Answer:

बुकमार्क HTML में एक पेज़ के खास हिस्से तक पहुँचने का ढंग है। वैब पेज़ के ज़रूरी हिस्से को एक नाम दे दिया जाता है, जिसका इस्तेमाल अंदरूनी लिंक में किया जाता है। कई बार इसका इस्तेमाल बाहरी लिंक में भी किया जा सकता है।

Exam Tips:

a) बुकमार्क में हिस्से को नाम दिया जाता है, यह बात ज़रूर लिखें।

 

Question 5: एक लिंक के रूप में चित्र कैसे बनाया जा सकता है ?

Answer:

चित्र को लिंक के रूप में प्रयोग करने के लिए पहले <img> टैग से चित्र इनसर्ट करें और फिर उस टैग को ऐंकर टैग के भीतर रखकर लिंक कर दें।

Exam Tips:

a) दो चरण लिखें: चित्र डालना और उसे ऐंकर टैग में रखना।

 

Question 6: एक फार्म क्या होता है ?

Answer:

फार्म यूज़र से डाटा लेकर सर्वर तक पहुँचाने का साधन है। फार्म में ज़रूरत के अनुसार टैक्सट बॉक्स, चैक बॉक्स, रेडियो बटन आदि ऑबजैक्ट प्रयोग किए जाते हैं। यूज़र इनमें डाटा ऐंटर करता है और वह डाटा सर्वर तक पहुँचा दिया जाता है।

Exam Tips:

a) फार्म के ऑबजैक्टों के नाम भी लिखें।

 

Question 7: फार्मों में चुनाव सूची का इस्तेमाल क्या है ?

Answer:

चुनाव सूची की मदद से यूज़र को उपलब्ध बहुत से विकल्पों में से अपना विकल्प टाइप नहीं करना पड़ता, केवल चुनना होता है। इससे समय की बचत होती है।

Exam Tips:

a) समय की बचत वाला बिंदु अवश्य लिखें।

 

Question 8: HTML फार्म में भिन्न-भिन्न बटनों की व्याख्या करें।

Answer:

HTML फार्म में निम्नलिखित बटन होते हैं:
1. Submit – इसका इस्तेमाल डाटा सर्वर पर भेजने के लिए किया जाता है।
2. Reset – इसका इस्तेमाल फार्म की भरी हुई ऐंट्रियों को साफ करने के लिए किया जाता है।

Exam Tips:

a) दोनों बटनों का काम अलग-अलग लिखें।

 

Question 9: फ्रेमों की व्याख्या करें।

Answer:

फ्रेम एक से ज़्यादा वैब पेज़ों को एक ही वैब पेज़ (विंडो) में दिखाने का साधन है। इनकी मदद से कई वैब पेज़ एक पेज़ में अलग-अलग दिखाए जा सकते हैं और सारे वैब पेज़ अपने आप में स्वतंत्र होते हैं।

Exam Tips:

a) 'एक विंडो में कई पेज़' वाली बात लिखें।

 

Question 10: उदाहरण के साथ मारकिऊ टैग और इनके गुणों को समझाएँ।

Answer:

मारकिऊ (marquee) टैग का इस्तेमाल वैब पेज़ पर किसी टैक्सट या तस्वीर को चलता हुआ दिखाने के लिए किया जाता है। उदाहरण: This text is scrolling. जब वैब पेज़ पर किसी खास टैक्सट की तरफ यूज़र का ध्यान दिलाना हो तो मारकिऊ टैक्सट बहुत उपयोगी होता है, क्योंकि यूज़र का ध्यान सीधा उसी की ओर जाता है। इसकी मदद से हम वैब पेज़ पर अनाउंसमैंट भी दिखा सकते हैं।

Exam Tips:

a) चलते हुए टैक्सट का उदाहरण अवश्य दें।
b) उपयोग लिखें: ध्यान खींचना और अनाउंसमैंट।

 

Question 11: हम एक html फाइल में ऑडियो और वीडियो फाइलों को कैसे जोड़ सकते हैं ?

Answer:

html में ऑडियो और वीडियो फाइलों को ऐंकर टैग की मदद से जोड़ा जा सकता है। ऐंकर टैग के href ऐट्रीब्यूट में उस ऑडियो या वीडियो फाइल का नाम लिख दिया जाता है।

Exam Tips:

a) href ऐट्रीब्यूट का नाम ज़रूर लिखें।

 

Question 12: CSS की व्याख्या करें।

Answer:

CSS का पूरा नाम Cascading Style Sheet है। यह अपने वैब पेज़ या पूरी वैबसाइट को एकसमान डिज़ाइन देने का साधन है। इसमें कुछ नियम निर्धारित किए जाते हैं। हर नियम बताता है कि कोई खास ऑबजैक्ट, जैसे टैक्सट, हैडिंग, बैकग्राउंड आदि, किस प्रकार दिखाई देगा।

Exam Tips:

a) पूरा नाम पहले लिखें, फिर काम।

 

Question 13: CSS की किस्मों को परिभाषित करें।

Answer:

CSS तीन प्रकार की होती है:
1. इनलाइन स्टाइल
2. इनटर्नल या ऐमबेडैड स्टाइल
3. एक्सटर्नल स्टाइल।

Exam Tips:

a) तीनों प्रकार के नाम क्रम से लिखें।

 

Question 14: रेडियो बटनों और इसके गुणों के बारे में व्याख्या करें।

Answer:

रेडियो बटन वे बटन हैं जो बहुत सारे विकल्पों में से सिर्फ एक विकल्प चुनने की आज़ादी देते हैं। इसकी विशेषता यह है कि हमें अपने विकल्प लिखने नहीं पड़ते और बाकी विकल्प काटने भी नहीं पड़ते; यह सारा काम रेडियो बटन अपने आप करता है।

Exam Tips:

a) 'केवल एक विकल्प' वाला बिंदु अवश्य लिखें।

 

Question 15: चैक बॉक्स क्या होता है ?

Answer:

चैक बॉक्स बहुत सारे विकल्प प्रदान करता है और यह आज़ादी देता है कि हम उनमें से एक या ज़्यादा विकल्प चुन सकें।

Exam Tips:

a) रेडियो बटन से अंतर: चैक बॉक्स में एक से अधिक चुनाव संभव हैं।

 

Question 16: फार्म में प्राप्त होने की विधि (GET) का क्या काम है ?

Answer:

GET विधि यूज़र द्वारा URL पाथ का इस्तेमाल करके भरे गए डाटा को एनकोड करने और सर्वर पर भेजने के लिए प्रयोग की जाती है।

Exam Tips:

a) GET में डाटा URL के साथ जाता है, यह लिखें।

 

Question 17: फार्म में पोस्ट विधि की व्याख्या करें।

Answer:

पोस्ट विधि का इस्तेमाल URL में डाटा दिखाए बिना सर्वर पर डाटा भेजने और स्टोर करने के लिए किया जाता है। यह विधि ज़्यादा सुरक्षित है।

Exam Tips:

a) GET और POST की तुलना में सुरक्षा का बिंदु लिखें।

 

IV. बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: दो भिन्न-भिन्न वैब पेजों को कैसे जोड़ा जाता है ?

Answer:

दो भिन्न-भिन्न वैब पेज़ों को जोड़ने के लिए लिंकिंग का प्रयोग किया जाता है। लिंकिंग HTML की महत्त्वपूर्ण विशेषता है, जिससे किसी टैक्सट या इमेज का संपर्क दूसरे दस्तावेज़ से बनाया जा सकता है। लिंक को हाइपरटैक्सट लिंक या हाइपरलिंक भी कहते हैं। ब्राउज़र हाइपरलिंक को नीले रंग में दिखाता है और उसे अंडरलाइन कर देता है।
लिंक के लिए ऐंकर (anchor) टैग का प्रयोग किया जाता है। लिंक असल में एक-आयामी (One-Dimensional) संपर्क होता है जो मौजूदा (source) दस्तावेज़ को दूसरे (destination) दस्तावेज़ से जोड़ता है। ऐंकर टैग में HREF ऐट्रीब्यूट प्रयोग होता है, जो जोड़े जाने वाले डाक्यूमैंट का URL (Uniform Resource Locator) तय करता है। URL असल में डाक्यूमैंट का पता होता है, जैसे http://www.yahoo.com/page2.html।
ऐंकर टैग का इस्तेमाल: पहले ऐंकर टैग शुरू करें, फिर वह टैक्सट लिखें जो हाइपरटैक्सट का काम करेगा (जैसे Click), और अंत में ऐंकर टैग बंद कर दें। उदाहरण में page2.html डाक्यूमैंट का पाथ है और 'VISIT to next page' हाइपरलिंक है।
ई-मेल एड्रेस से लिंक बनाना: ऐंकर टैग से ई-मेल एड्रेस का लिंक भी बनाया जा सकता है, जिस पर क्लिक करके यूज़र आपको ई-मेल कर सकता है। उदाहरण में abc@rediffmail.com मेल एड्रेस है और 'mailme' हाइपरलिंक है।
इमेज से लिंक बनाना: किसी इमेज के द्वारा भी दूसरे डाक्यूमैंट से लिंक बनाया जा सकता है। इसमें <img> टैग के src में इमेज फाइल का नाम और उसका सही फार्मैट (जैसे pc.jpg) लिखा जाता है और उस पूरे टैग को ऐंकर टैग के भीतर रखा जाता है; link.html जोड़े जाने वाले डाक्यूमैंट का नाम है।
बुकमार्क का प्रयोग: इससे एक ही या दूसरे डाक्यूमैंट के किसी विशेष भाग से लिंक बनाया जा सकता है। इसमें भी ऐंकर टैग का प्रयोग होता है और इसके लिए प्रयोग होने वाले ऐंकर को नेमड ऐंकर (Named anchor) कहते हैं। यदि वैब डाक्यूमैंट बहुत बड़ा हो और सारी सामग्री स्क्रीन पर न दिख रही हो, तो डाक्यूमैंट के एक भाग का दूसरे भाग से लिंक बनाया जाता है। इस लिंक पर क्लिक करने से संबंधित भाग सामने आ जाता है। चिह्न # एक ही डाक्यूमैंट के भीतर लिंक को दर्शाता है, और डाक्यूमैंट के भाग को नाम देने के लिए Name ऐट्रीब्यूट का प्रयोग किया जाता है।

Exam Tips:

a) शुरुआत में लिंकिंग और ऐंकर टैग की परिभाषा लिखें।
b) HREF ऐट्रीब्यूट और URL का अर्थ अवश्य लिखें।
c) ई-मेल, इमेज और बुकमार्क लिंक के उपशीर्षक अलग-अलग लिखें।

 

Question 2: विवरण के रूप में फार्म पर चर्चा करें।

Answer:

फार्म वैब पेज़ पर डाटा ऐंटर करने का साधन है। इसमें टैक्सट बॉक्स, रेडियो बटन, लिस्ट बॉक्स आदि कई प्रकार के ऐलीमैंट शामिल किए जा सकते हैं। फार्म में जो भी डाटा ऐंटर किया जाता है, वह सर्वर तक पहुँचाया जाता है। इसके लिए Action और Method ऐट्रीब्यूट प्रयोग किए जाते हैं।
Action: यह ऐट्रीब्यूट बताता है कि फार्म को सबमिट करने के बाद किस प्रकार की प्रोसैसिंग करनी है। इसमें एक पेज़ या स्क्रिप्ट को कॉल किया जाता है।
Method: यह उस तरीके को दर्शाती है जिससे यूज़र की सूचना सर्वर तक भेजी और स्टोर की जाती है। यह दो प्रकार की होती है:
1. Get Method – इस ढंग में यूज़र द्वारा URL पाथ का प्रयोग करके डाटा एनकोड किया जाता है और सर्वर को भेजा जाता है। इससे सीमित डाटा ही भेजा जा सकता है और इसके पैरामीटर ब्राउज़र की हिस्ट्री में रहते हैं।
2. Post Method – इस ढंग में URL में डाटा दिखाए बिना डाटा सर्वर तक भेजा जाता है। यह ज़्यादा सुरक्षित और पाबंदी-रहित ढंग है, इसमें डाटा की कोई सीमा नहीं होती।
फार्म के ऐलीमैंट: फार्म में निम्नलिखित ऐलीमैंट दाखिल किए जा सकते हैं: टैक्सट बॉक्स, चैक बॉक्स, रेडियो बटन, सिलैक्शन लिस्ट, बटन और टैक्सट एरिया।

Exam Tips:

a) Action और Method का अंतर साफ़ लिखें।
b) GET और POST की तुलना सीमा और सुरक्षा के आधार पर करें।
c) फार्म के सभी ऐलीमैंटों के नाम सूची में लिखें।

 

Question 3: HTML में मल्टीमीडिया कैसे जोड़ा जा सकता है ?

Answer:

मल्टीमीडिया का अर्थ है एक से ज़्यादा मीडिया। HTML में मल्टीमीडिया दो ढंगों से जोड़ा जाता है:
1. Marquee
2. ऑडियो और वीडियो फाइलें जोड़ना।
1. Marquee – यह टैक्सट या तस्वीरों को गतिमान रूप में दिखाने का ढंग है। इसका प्रयोग तब किया जाता है जब यूज़र का ध्यान उस टैक्सट की ओर दिलाना हो।
2. ऑडियो और वीडियो फाइलें जोड़ना – HTML वैब पेज़ में ऑडियो या वीडियो फाइलें जोड़ी जा सकती हैं। इसके लिए ऐंकर टैग का प्रयोग किया जाता है। जब यूज़र उस लिंक पर क्लिक करता है तो वह फाइल डाउनलोड हो जाती है और फिर यूज़र उसे सुन या देख सकता है।

Exam Tips:

a) दोनों ढंग शीर्षक देकर अलग-अलग लिखें।

 

Question 4: उदाहरण के रूप में भिन्न-भिन्न बटनों के बारे में चर्चा करें।

Answer:

बटनों का प्रयोग किसी प्रकार की कार्रवाई के लिए किया जाता है। बटन दो प्रकार के होते हैं:
1. Submit बटन
2. Reset बटन।
1. Submit बटन – इसका प्रयोग डाटा को सर्वर तक भेजने के लिए किया जाता है। उदाहरण: input टैग में type="Submit" और value="Submit" देने पर बटन बनता है। जब यूज़र इस पर क्लिक करता है तो डाटा सर्वर पर सबमिट हो जाता है।
2. Reset बटन – इसका प्रयोग फार्म में भरा डाटा साफ करने के लिए किया जाता है। कई बार हम गलत डाटा ऐंटर कर देते हैं; तब एक-एक करके डाटा मिटाने के बजाय केवल Reset बटन पर क्लिक करके सारा डाटा साफ किया जा सकता है।

Exam Tips:

a) दोनों बटनों का उदाहरण और काम अलग-अलग लिखें।

 

Question 5: फार्म में सिलैक्शन सूची क्या होती है ?

Answer:

सिलैक्शन सूची बहुत सारे विकल्पों में से एक या ज़्यादा विकल्प चुनने की सहूलियत देती है। हमें विकल्प टाइप नहीं करने पड़ते, केवल चुनने होते हैं। इसके लिए <select> टैग का प्रयोग किया जाता है, और हर विकल्प <option> टैग से लिखा जाता है (जैसे option 1, option 2 आदि)।
इसमें कई ऐट्रीब्यूट भी प्रयोग किए जाते हैं:
1. Size – बताता है कि एक बार में कितने विकल्प दिखाए जा सकते हैं।
2. Value – वह मूल्य जो सर्वर को भेजा जाता है।
3. Selected – इसमें वह मूल्य दिया जाता है जो पहले से ही चुना हुआ दिखाई देगा।
सिलैक्ट सूची हमारे समय की काफ़ी बचत करती है, क्योंकि डाटा टाइप नहीं करना पड़ता, केवल चुनना पड़ता है।

Exam Tips:

a) <select> और <option> टैग तथा तीनों ऐट्रीब्यूट लिखें।

 

Question 6: टैक्सट एरिया की उदाहरण के साथ व्याख्या करें।

Answer:

टैक्सट एरिया का प्रयोग बहुत सारी लाइनों का इनपुट लेने के लिए किया जाता है, जहाँ टैक्सट बॉक्स छोटा पड़ सकता है। यह एक कंटेनर टैग है (शुरू और अंत टैग के बीच टैक्सट लिखा जाता है, जैसे 'Enter data in text area')। इसमें दो ऐट्रीब्यूट प्रयोग होते हैं:
1. Rows – बताता है कि टैक्सट एरिया की कितनी पंक्तियाँ (रोअ) दिखाई देंगी।
2. Cols – बताता है कि टैक्सट एरिया के कितने कॉलम दिखाई देंगे।
इनके अतिरिक्त Name ऐट्रीब्यूट टैक्सट एरिया का नाम परिभाषित करता है।

Exam Tips:

a) Rows और Cols का अर्थ अलग-अलग लिखें।
b) इसे कंटेनर टैग कहना न भूलें।

 

Question 7: उदाहरण के रूप में फ्रेमों की व्याख्या करें।

Answer:

फ्रेम का प्रयोग एक वैब पेज़ में कई वैब पेज़ दिखाने के लिए किया जाता है। हम हर फ्रेम का आकार निश्चित कर सकते हैं और हर फ्रेम में अलग वैब पेज़ दिखा सकते हैं। इसके लिए frameset टैग का प्रयोग किया जाता है। फ्रेमसैट के निम्नलिखित ऐट्रीब्यूट हैं:
Rows – विंडो को पंक्तियों (रोअज़) में बाँटता है।
Cols – विंडो को कॉलमों में बाँटता है।
Framespacing – फ्रेमों के बीच की जगह पिक्सल में बताता है।
Frame border – फ्रेम बार्डर दिखाने या न दिखाने में मदद करता है।
Border – बार्डर की मोटाई दर्शाता है।

Exam Tips:

a) फ्रेमसैट के पाँचों ऐट्रीब्यूट लिखें।

 

Question 8: फार्म में कार्रवाई (action) और विधि (Method) का क्या उद्देश्य होता है ?

Answer:

Action और Method फार्म टैग के महत्त्वपूर्ण ऐट्रीब्यूट हैं।
1. Action – यह बताता है कि फार्म को सबमिट करने पर क्या करना है। इसमें एक पेज़ या स्क्रिप्ट को कॉल किया जाता है, और उस पेज या स्क्रिप्ट में लिखा होता है कि डाटा का क्या करना है।
2. Method – यह उस तरीके को परिभाषित करती है जिससे फार्म में ऐंटर की गई सूचना वैबसाइट सर्वर पर भेजी और स्टोर की जाती है। जानकारी दो तरीकों से भेजी जा सकती है:
Get Method – इसमें यूज़र द्वारा URL पाथ का इस्तेमाल करके भरा डाटा एनकोड करके सर्वर को भेजा जाता है। सर्वर पर सीमित डाटा ही भेजा जा सकता है और इसके पैरामीटर ब्राउज़र की हिस्ट्री में रहते हैं।
Post Method – इसमें URL में दिखाए बिना सर्वर पर डाटा स्टोर किया जाता है। यह GET विधि की तुलना में ज़्यादा सुरक्षित है, डाटा भेजने की कोई पाबंदी नहीं होती और इसके मापदंड ब्राउज़र की हिस्ट्री में नहीं रहते।

Exam Tips:

a) Action = कहाँ भेजना, Method = कैसे भेजना; यह अंतर लिखें।

 

महत्त्वपूर्ण प्रश्न (Important Questions) – I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न – (A) बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: दो पेजों को ……………………….. का प्रयोग करके जोड़ा जा सकता है।
(a) पेज
(b) गोंद
(c) बटन
(d) हाईपर लिंक।

Answer:

(d) हाईपर लिंक।

Exam Tips:

a) जोड़ने का साधन हाईपरलिंक है।

 

Question 2: फार्म में क्या नहीं इस्तेमाल किया जाता ?
(a) बटन
(b) टैक्सट बाक्स
(c) रेडियो बटन
(d) रो।

Answer:

(d) रो।

Exam Tips:

a) फार्म के ऐलीमैंट: टैक्सट बॉक्स, रेडियो बटन, बटन आदि।

 

Question 3: लिंक कितने प्रकार के होते हैं ?
(a) 2
(b) 3
(c) 4
(d) 5.

Answer:

(a) 2

Exam Tips:

a) दो प्रकार: इंटरनल और एक्सटर्नल।

 

Question 4: फार्म में मैथड कितने प्रकार के होते हैं ?
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4.

Answer:

(b) 2

Exam Tips:

a) दो मैथड: GET और POST।

 

(B) रिक्त स्थान भरें

Question 1: ब्राउज़र जिस टैक्सट को उभार (Highlight) के नीले रंग में दिखाता है, उसे ……………………… कहा जाता है।

Answer:

हाईपरलिंक

Exam Tips:

a) नीला अंडरलाइन टैक्सट प्रायः हाईपरलिंक होता है।

 

Question 2: टेबल का कलर बदलने के लिए ……………………………… ऐट्रीब्यूट का प्रयोग किया जाता है।

Answer:

BGCOLOR

Exam Tips:

a) BGCOLOR = BackGround COLOR।

 

Question 3: सैलों के बीच की स्पेसिंग बदलने के लिए ……………………………. ऐट्रीब्यूट का प्रयोग किया जाता है।

Answer:

Cellspacing

Exam Tips:

a) Cellspacing सैलों के बीच की दूरी तय करता है।

 

Question 4: ……………………….. का प्रयोग सैल की चौड़ाई बढ़ाने के लिए किया जाता है।

Answer:

Colspan

Exam Tips:

a) Colspan कई कॉलमों को मिलाकर एक सैल बनाता है।

 

Question 5: ब्राउज़र हाईपरलिंक को …………………………….. रंग में प्रदर्शित करता है।

Answer:

नीले

Exam Tips:

a) लिंक का डिफ़ॉल्ट रंग नीला होता है।

 

Question 6: एक ही डाक्यूमैंट में किसी दूसरे भाग पर जाने के लिए ……………………. का प्रयोग किया जाता है।

Answer:

बुकमार्क

Exam Tips:

a) बुकमार्क पेज़ के भीतर के भाग तक ले जाता है।

 

(C) सही या गलत

Question 1: हाईपरलिंक बनाने के लिए ऐंटर टैग का प्रयोग किया जाता है।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) हाईपरलिंक ऐंकर टैग से बनता है, ऐंटर टैग से नहीं।

 

Question 2: हम बैकग्राउंड में फोटो लगा सकते हैं।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) बैकग्राउंड में चित्र भी लगाया जा सकता है।

 

Question 3: SRC, <img> टैग का ऐट्रीब्यूट है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) SRC में चित्र की फाइल का नाम दिया जाता है।

 

II. अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: ऐंकर टैग किस काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है ?

Answer:

ऐंकर टैग वैब पेज़ में लिंक बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य में लिखें।

 

Question 2: लिंकिंग क्या होती है ?

Answer:

किसी एक वैब पेज़ के टैक्सट या इमेज को किसी दूसरे वैब पेज़ से जोड़ने की क्रिया को लिंकिंग कहते हैं।

Exam Tips:

a) 'जोड़ने की क्रिया' शब्द शामिल करें।

 

Question 3: SRC ऐट्रीब्यूट क्या होती है ?

Answer:

वैब पेज़ पर फोटो दिखाने के लिए <img> टैग का प्रयोग किया जाता है। इस टैग में फोटो की फाइल का नाम SRC ऐट्रीब्यूट से दिया जाता है।

Exam Tips:

a) SRC = Source, फाइल का नाम इसी में लिखा जाता है।

 

Question 4: इमेज को कौन-कौन से तरीकों से अलाइन किया जा सकता है ?

Answer:

इमेज को पाँच तरीकों से अलाइन किया जा सकता है: Left, Right, Top, Bottom और Middle।

Exam Tips:

a) पाँचों विकल्प लिखें।

 

III. लघु उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: सबमिट बटन क्या होता है ?

Answer:

हर फार्म में एक ऐसा बटन होना चाहिए जो फार्म का डाटा सर्वर को भेजे। इस बटन पर आप कोई भी लेबल लगा सकते हो। इसके दो ऐट्रीब्यूट हैं: Type, जिसकी कीमत submit होती है, और value, जो सबमिट बटन का नाम तय करता है और बटन पर दिखाई देता है।

Exam Tips:

a) दोनों ऐट्रीब्यूट type और value लिखें।

 

Question 2: Marquee पर एक नोट लिखें।

Answer:

Marquee टैग का प्रयोग टैक्सट को वैब पेज़ पर मूव (गतिमान) करने के लिए किया जाता है। यह एक कंटेनर टैग है। इसमें कुछ ऐट्रीब्यूट होते हैं जो साधारण रूप से इस्तेमाल किए जाते हैं।

Exam Tips:

a) कंटेनर टैग और गतिमान टैक्सट, ये दोनों बिंदु लिखें।

 

Question 3: इनलाइन स्टाइल क्या होता है ?

Answer:

इनलाइन स्टाइल वह स्टाइल है जो सीधे HTML दस्तावेज़ के टैग में लिखी जाती है। इसका प्रयोग वहाँ करना चाहिए जहाँ पेज/साइट पर किसी विशेष स्टाइल को दोहराना न हो। इनलाइन स्टाइल केवल उसी खास टैग को प्रभावित करती है जिस पर इसे लागू किया जाता है।

Exam Tips:

a) 'केवल उसी टैग को प्रभावित करती है' अवश्य लिखें।

 

IV. बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: CSS स्टाइल कितने प्रकार के होते हैं ? विस्तारपूर्वक बताएँ।

Answer:

CSS स्टाइल निम्नलिखित प्रकार के हैं:
1. इनलाइन स्टाइल – ये वे स्टाइल हैं जो सीधे HTML दस्तावेज़ के टैग में लिखी जाती हैं। इनका प्रयोग वहाँ करना चाहिए जहाँ पेज/साइट पर किसी विशेष स्टाइल को दोहराना न हो। ये केवल उन्हीं खास टैगों को प्रभावित करती हैं जिन पर लागू की जाती हैं।
2. इनटर्नल या एमबैडैड स्टाइल – इसकी परिभाषा पन्ने के हैड भाग में एक बार लिखी जाती है और यह हर उस पन्ने पर लिखी होनी चाहिए जिस पर यह स्टाइल लगानी हो। एमबैडैड स्टाइल केवल उन पन्नों के टैगों को प्रभावित करती है जिनमें वे एमबैड होती हैं। इसका फ़ायदा यह है कि बाहरी फाइलें लोड करने की जगह यह पन्ने पर तुरंत लोड हो जाती है।
3. एक्सटर्नल स्टाइल शीट – स्टाइल की परिभाषा केवल एक बार लिखकर एक फाइल में सेव की जाती है। जो भी वैब पेज़ इसे प्रयोग करना चाहे, वह अपने HEAD भाग में उस फाइल का लिंक रख सकता है। CSS फाइलें साधारण टैक्सट फाइलें होती हैं और नोटपैड जैसे टैक्सट ऐडिटर में लिखी जा सकती हैं; फाइल की एक्सटैंशन .css होती है। ज़्यादातर वैबसाइटें एक्सटर्नल स्टाइल शीट का प्रयोग करती हैं। ये केवल उन्हीं दस्तावेज़ों को प्रभावित करती हैं जिनसे ये जुड़ी होती हैं।

Exam Tips:

a) तीनों प्रकार अलग-अलग शीर्षक देकर लिखें।
b) हर प्रकार के साथ उसका एक फ़ायदा या विशेषता लिखें।

 

Question 2: HTML में हम बाहरी इमेज़ और मूवी किस प्रकार इस्तेमाल कर सकते हैं ?

Answer:

अपने वैब पेज़ पर कोई बाहरी इमेज खोली जा सकती है। इसी प्रकार बाहरी आवाज़ और मूवी (फिल्म) आदि भी खोली जा सकती हैं। इमेज या मूवी अलग डाक्यूमैंट में खुलती है। इसके लिए ऐंकर टैग का प्रयोग किया जाता है और उसमें HREF ऐट्रीब्यूट इस्तेमाल होता है।
उदाहरण: <a href="Guru Nanak.gif">link anchor</a> – यहाँ <a> ऐंकर टैग है, HREF ऐट्रीब्यूट है, Guru Nanak.gif इमेज का नाम और link anchor लिंक का नाम है।
इसी तरह बाहरी मूवी खोलने का तरीका है: <a href="harrypotter.mov">view the movie Harry Potter</a>। इससे हैरी पॉटर की मूवी चलनी शुरू हो जाएगी। ध्यान रखें कि मूवी की फाइल उसी फोल्डर में होनी चाहिए जहाँ आपका HTML डाक्यूमैंट सेव है।
याद रखने योग्य कुछ फाइल एक्सटैंशन: वेव (Wave) साऊंड फाइल – .wav; क्विक टाइम मूवी – .mov; प्लेन टैक्सट – .txt; HTML डाक्यूमैंट – .html।
तस्वीर दिखाना: वैब पेज़ में तस्वीरें दिखाई जा सकती हैं। तस्वीरों से वैब पेज़ सुंदर और आकर्षक बनता है। इसके लिए <img> टैग का प्रयोग किया जाता है, जिसमें तस्वीर का नाम बताया जाता है। इस टैग के साथ निम्नलिखित attributes प्रयोग किए जा सकते हैं:
Width – तस्वीर की चौड़ाई बताता है; यह नंबरों या प्रतिशत में दी जा सकती है।
Height – तस्वीर की लंबाई बताता है; यह भी नंबरों या प्रतिशत में दी जाती है।
Border – तस्वीर का बार्डर दिखाता है।
Alignment – तस्वीर को दायें, बायें या मध्य आदि स्थान पर दिखाता है।
Alt – वह शब्द दिखाने के लिए, जो माउस तस्वीर के ऊपर ले जाने पर दिखाई देते हैं।
सभी attributes के प्रयोग का उदाहरण: <img alt="circle" width="70%" height="200" border="5" />

Exam Tips:

a) ऐंकर टैग वाले दोनों उदाहरण लिखें।
b) फाइल एक्सटैंशनों की सूची और <img> के attributes अलग से लिखें।

 

Free Punjab Board Textbook Explanations: Class 10 Computer Hindi Medium Chapter 03 एच०टी०एम०एल०-II (HTML-II)

Textbook Solutions for Class 10 Computer Hindi Medium Chapter 03 एच०टी०एम०एल०-II (HTML-II)

Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 03 एच०टी०एम०एल०-II (HTML-II) tailored for Class 10 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Punjab Board standards for Computer.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 10 Computer module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Punjab Board exams.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 10 Computer.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 3 एच०टी०एम०एल०-II for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 3 एच०टी०एम०एल०-II is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Computer are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Computer Punjab Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 3 एच०टी०एम०एल०-II as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Computer concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 3 एच०टी०एम०एल०-II will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 3 एच०टी०एम०एल०-II in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Computer. You can access PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 3 एच०टी०एम०एल०-II in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Computer Punjab Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 3 एच०टी०एम०एल०-II in printable PDF format for offline study on any device.