PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 2 एच०टी०एम०एल० फंडामैंटल्ज

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 10 Computer Hindi Medium Chapter 02 एच०टी०एम०एल० फंडामैंटल्ज (HTML Fundamentals)

Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 02 एच०टी०एम०एल० फंडामैंटल्ज (HTML Fundamentals) using the official curriculum guides for Class 10 Computer. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Download Hindi Medium Chapter 02 एच०टी०एम०एल० फंडामैंटल्ज (HTML Fundamentals) Textbook Solutions PDF

View or download the dedicated Hindi Medium Chapter 02 एच०टी०एम०एल० फंडामैंटल्ज (HTML Fundamentals) solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Computer.

Textbook Questions and Answers

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न – (A) बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: किसी भी HTML दस्तावेज़ में पहला टैग क्या होना चाहिए?
(a) <head>
(b) <title>
(c) <html>
(d) <document>

Answer:

(c) <html>

Exam Tips:

a) HTML दस्तावेज़ <html> से शुरू होता है और </html> पर समाप्त होता है।

 

Question 2: छोटे साइज़ के हैडिंग के लिए सही HTML टैग चुनें।
(a) <heading>
(b) <h6>
(c) <h1>
(d) <head>

Answer:

(b) <h6>

Exam Tips:

a) हैडिंग टैग <h1> से <h6> तक होते हैं; <h6> सबसे छोटा है।

 

Question 3: लाइन ब्रेक पाने के लिए सही HTML टैग क्या है?
(a) <br>
(b) </b>
(c) <break>
(d) <new line>

Answer:

(a) <br>

Exam Tips:

a) <br> एक ऐंपटी टैग है, इसका क्लोजिंग टैग नहीं होता।

 

Question 4: इनमें से कौन-सा कंटेनर टैग नहीं है?
(a) <p>
(b) <u>
(c) <>
(d) <img>

Answer:

(d) <img>

Exam Tips:

a) <img> अकेला (ऐंपटी) टैग है, इसलिए कंटेनर टैग नहीं है।

 

Question 5: कुछ टैग टैक्स्ट को दोनों तरफ से दर्शाते हैं। उन्हें क्या कहा जाता है?
(a) Couple tags
(b) Single tags
(c) Double tags
(d) Pair tags

Answer:

(d) Pair tags

Exam Tips:

a) कंटेनर टैग को ही Pair tags कहा जाता है।

 

Question 6: HTML में Marquee टैग का उपयोग है –
(a) Mark the list of items to maintain in queue
(b) Mark the text so that it is hidden in browser
(c) Display text with scrolling effect
(d) None of above

Answer:

(c) Display text with scrolling effect

Exam Tips:

a) Marquee का अर्थ है टैक्स्ट को चलता हुआ (scrolling) दिखाना।

 

Question 7: HTML ………… का समर्थन करता है।
(a) ordered lists
(b) unordered lists
(c) both type of lists
(d) does not support those types

Answer:

(c) both type of lists

Exam Tips:

a) HTML में ordered, unordered और definition – तीनों सूचियाँ बनती हैं।

 

Question 8: यदि चित्र ब्राउज़र में लोड न हो सके तो टैक्स्ट दिखाने के लिए <img> टैग के साथ कौन-सा गुण इस्तेमाल किया जाता है?
(a) description
(b) name
(c) alt
(d) id

Answer:

(c) alt

Exam Tips:

a) ALT का पूरा रूप Alternate है।

 

Question 9: एक वैब पेज तस्वीर दिखाता है। इस तस्वीर को प्रदर्शित करने के लिए कौन-सा टैग इस्तेमाल किया जाता है?
(a) picture
(b) image
(c) img
(d) src

Answer:

(c) img

Exam Tips:

a) src टैग नहीं, ऐट्रीब्यूट है जिसमें फाइल का नाम लिखा जाता है।

 

Question 10: कौन-सा टैग आपके वैब पेज पर horizontal लाइन बनाता है?
(a) <hr>
(b) <line>
(c) <line direction = "horizontal">
(d) <tr>

Answer:

(a) <hr>

Exam Tips:

a) <hr> भी ऐंपटी टैग है।

 

Question 11: कौन-सा टैग आपको टेबल में एक पंक्ति (row) जोड़ने की अनुमति देता है?
(a) <td> and </td>
(b) <cr> and </cr>
(c) <th> and </th>
(d) <tr> and </tr>

Answer:

(d) <tr> and </tr>

Exam Tips:

a) TR = Table Row, TD = Table Data, TH = Table Heading।

 

Question 12: HTML का पूरा रूप क्या है?
(a) Hypertext markup language
(b) Hyphenation text markup language
(c) Hyphenation and marking language
(d) Hypertext marking language

Answer:

(a) Hypertext markup language

Exam Tips:

a) पूरा रूप याद रखें – Hyper Text Markup Language।

 

Question 13: FTP प्रोग्राम किस काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है?
(a) सरवर से फाइलों को ट्रांसफर करने के लिए
(b) वैबसाइट को बनाने के लिए
(c) इंटरनैट से कनैक्ट करने के लिए
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer:

(a) सरवर से फाइलों को ट्रांसफर करने के लिए

Exam Tips:

a) FTP = File Transfer Protocol।

 

Question 14: (A+B)<sup>2</sup> में पावर दर्शाने के लिए कौन-सा टैग इस्तेमाल किया गया है?
(a) <SUP>
(b) <SUB>
(c) <B>
(d) <P>

Answer:

(a) <SUP>

Exam Tips:

a) SUP = Superscript (ऊपर लिखना), SUB = Subscript (नीचे लिखना)।

 

Question 15: HTML में डिज़ाइन किए हुए पेज को क्या कहते हैं?
(a) Yellow page
(b) Web page
(c) Server page
(d) Front page

Answer:

(b) Web page

Exam Tips:

a) HTML से बनी फाइल को वैब पेज कहते हैं।

 

Question 16: HTML में दस्तावेज़ को सेव करने के लिए ………… एक्सटेंशन इस्तेमाल की जाती है।
(a) .htl
(b) .html
(c) .hml
(d) .htnl

Answer:

(b) .html

Exam Tips:

a) एक्सटेंशन .html या .htm ही होनी चाहिए, वरना ब्राउज़र उसे HTML पेज की तरह नहीं खोलेगा।

 

Question 17: HTML टैग ………… ब्रैकटों में इस्तेमाल किए जाते हैं।
(a) Angle
(b) Square
(c) Round
(d) Curly

Answer:

(a) Angle

Exam Tips:

a) टैग कोणीय कोष्ठक < > (Angle brackets) में लिखे जाते हैं।

 

Question 18: ………… वैब पेज को आपस में जोड़ता है।
(a) Connector
(b) Link
(c) Hyperlink
(d) None of the above

Answer:

(b) Link

Exam Tips:

a) एक पेज को दूसरे से जोड़ने वाले लिंक के लिए ऐंकर टैग इस्तेमाल होता है।

 

Question 19: इनमें से कौन-सा सैक्शन इस्तेमाल करके टैक्स्ट और टैग सीधे दिखाए जाते हैं?
(a) Head
(b) Body
(c) Title
(d) Html

Answer:

(b) Body

Exam Tips:

a) ब्राउज़र में दिखने वाली सारी सामग्री <body> में लिखी जाती है।

 

Question 20: इनमें से कौन-सी चीज़ ब्राउज़र और सर्च इंजनों के द्वारा स्टोर करने के बाद इस्तेमाल की जाती है?
(a) Cookies
(b) Metatages
(c) Form
(d) Frame

Answer:

(a) Cookies

Exam Tips:

a) Cookies छोटी फाइलें होती हैं जिन्हें ब्राउज़र स्टोर करके बाद में उपयोग करता है।

 

Question 21: <HR> टैग लेटवीं (horizontal) कतार बनाने के लिए इस्तेमाल होता है। इसके ऐट्रीब्यूट हैं –
(a) Size
(b) Width
(c) Align
(d) All of the above

Answer:

(d) All of the above

Exam Tips:

a) <hr> के Size, Width और Align – तीनों ऐट्रीब्यूट होते हैं।

 

Question 22: <Table> में अन्य इस्तेमाल होने वाले टैग हैं –
(a) <TR>
(b) <TD>
(c) <TH>
(d) All of the above

Answer:

(d) All of the above

Exam Tips:

a) टेबल बनाने के लिए TABLE, TR, TD और TH – सभी टैग काम आते हैं।

 

(B) खाली स्थान भरें

Question 1: HTML का पूरा नाम ………… है।

Answer:

Hyper Text Markup Language

Exam Tips:

a) पूरा नाम अंग्रेज़ी में ही लिखें।

 

Question 2: ………… सॉफ्टवेयर का उपयोग वैब पेज देखने के लिए किया जाता है।

Answer:

Web Browser

Exam Tips:

a) उदाहरण: Chrome, Firefox, Internet Explorer।

 

Question 3: एच०टी०एम०एल० के तत्त्व दो किस्मों – ………… और ………… – के हैं।

Answer:

Containers और Empty Tags

Exam Tips:

a) कंटेनर टैग जोड़े में और ऐंपटी टैग अकेले होते हैं।

 

Question 4: एक unordered list को दर्शाने के लिए ………… सूची का इस्तेमाल किया जाता है।

Answer:

Unordered List

Exam Tips:

a) इसमें बुलेट चिह्न लगते हैं।

 

Question 5: ………… टैग का उपयोग सूची का एलिमेंट परिभाषित करने के लिए किया जाता है।

Answer:

<LI>

Exam Tips:

a) LI = List Item।

 

Question 6: ………… ऐट्रीब्यूट का उपयोग दी गई लिस्ट में बैकग्राउंड की इमेज सैट करने के लिए किया जाता है।

Answer:

Background

Exam Tips:

a) रंग के लिए BGCOLOR और इमेज के लिए BACKGROUND ऐट्रीब्यूट होता है।

 

Question 7: ALT का मतलब है ………… ।

Answer:

Alternate

Exam Tips:

a) ALT ऐट्रीब्यूट <img> टैग के साथ इस्तेमाल होता है।

 

Question 8: ………… टेबल में अलग-अलग डाटा सैलों के बीच पिक्सल की चौड़ाई है।

Answer:

Cell Spacing

Exam Tips:

a) टैक्स्ट और सैल के बार्डर के बीच की दूरी Cell Padding कहलाती है।

 

Question 9: ………… HTML दस्तावेज़ का मुख्य हिस्सा है, जिसमें वैब पेज के बारे में सारी जानकारी मौजूद होती है।

Answer:

<body>

Exam Tips:

a) Body में ही टैक्स्ट, चित्र आदि लिखे जाते हैं।

 

Question 10: ………… में Title शामिल होता है, जो HTML दस्तावेज़ के हैडिंग की पहचान करता है।

Answer:

Head

Exam Tips:

a) Title टैग हमेशा Head सैक्शन के अंदर लिखा जाता है।

 

(C) सही या गलत

Question 1: HTML एक structured भाषा है।

Answer:

True (सही)

Exam Tips:

a) HTML में टैग एक निश्चित ढाँचे में लिखे जाते हैं।

 

Question 2: टेबल शीर्षक <TH> टैग से शुरू होता है और </TH> टैग से समाप्त होता है।

Answer:

True (सही)

Exam Tips:

a) TH = Table Heading।

 

Question 3: अलाइन टैग वैब पेज की अन्य कंटेंट के मुकाबले जुड़ी हुई इमेजों की अलाइनमैंट नहीं करता।

Answer:

False (गलत)

Exam Tips:

a) Align से इमेज को left, right, top, bottom या middle में रखा जा सकता है।

 

Question 4: सैल पैडिंग सैल की सामग्री और सैल की सरहद के बीच पिक्सल स्पेस है।

Answer:

True (सही)

Exam Tips:

a) सैलों के बीच की दूरी सैल स्पेसिंग कहलाती है।

 

Question 5: परिभाषा सूची में साधारणतया भिन्न-भिन्न शब्द और उनकी परिभाषा शामिल होती है।

Answer:

True (सही)

Exam Tips:

a) Definition List में <DT> शब्द के लिए और <DD> परिभाषा के लिए होता है।

 

(D) पूरा नाम लिखें

Question 1: निम्नलिखित का पूरा नाम लिखें: HTML, <B>, <I>, <U>, <OL>, <UL>, <P>, <BR>, SRC, <IMG>, <TR>, <TH>, <TD>, LI, URL

Answer:

1. HTML – Hyper Text Markup Language
2. <B> – Bold
3. <I> – Italic
4. <U> – Underline
5. <OL> – Ordered List
6. <UL> – Unordered List
7. <P> – Paragraph
8. <BR> – Break
9. SRC – Source
10. <IMG> – Image
11. <TR> – Table Row
12. <TH> – Table Heading
13. <TD> – Table Data
14. LI – List Item
15. URL – Uniform Resource Locator

Exam Tips:

a) पूरे रूप के साथ टैग का काम भी याद रखें।
b) OL और UL में अंतर: O = Ordered, U = Unordered।

 

II. अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: HTML की डिज़ाइन किसने की?

Answer:

टिम बर्नर्स ली (Tim Berners-Lee) ने।

Exam Tips:

a) नाम की अंग्रेज़ी वर्तनी भी याद रखें।

 

Question 2: उस टैग का नाम बताएँ जो दस्तावेज़ की शुरुआत और अंत में इस्तेमाल किया जाता है।

Answer:

<HTML> और </HTML>।

Exam Tips:

a) शुरू में <HTML> और अंत में </HTML> आता है।

 

Question 3: उस टैग का नाम बताएँ जिसमें वैब पेज की सारी सूचना स्टोर होती है।

Answer:

<Body> और </Body>।

Exam Tips:

a) Head में पेज की जानकारी और Body में दिखने वाली सामग्री होती है।

 

Question 4: HTML दस्तावेज़ को सेव करने के लिए ………… एक्सटेंशन इस्तेमाल की जाती है।

Answer:

html

Exam Tips:

a) .htm भी चलती है।

 

Question 5: उस टैग का नाम बताएँ जो ऐंपटी टैग है और एक लाइन को तोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Answer:

<BR> टैग।

Exam Tips:

a) ऐंपटी टैग का क्लोजिंग टैग नहीं होता।

 

Question 6: वैब पेज में इमेज लगाने के लिए कौन-सा टैग इस्तेमाल किया जाता है?

Answer:

<img> टैग।

Exam Tips:

a) इमेज की फाइल src ऐट्रीब्यूट में लिखी जाती है।

 

III. लघु उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: HTML क्या है?

Answer:

HTML का अर्थ है Hyper Text Markup Language। इसका उपयोग वैब पेज डिज़ाइन करने के लिए किया जाता है। इसकी मदद से वैब पेजों के बीच आपसी लिंक भी बनाए जाते हैं। पूरे इंटरनैट का आधार HTML भाषा ही है।

Exam Tips:

a) पूरा नाम, उपयोग और लिंक बनाने की सुविधा – तीनों बातें लिखें।

 

Question 2: वैब ब्राउज़र की व्याख्या करें।

Answer:

वैब ब्राउज़र वह सॉफ्टवेयर है जिससे वैब पेज देखे जाते हैं। इसकी मदद से हम इंटरनैट की सभी वैबसाइटों को खोल और देख सकते हैं।

Exam Tips:

a) दो उदाहरण दें, जैसे Chrome और Firefox।

 

Question 3: <head> और <title> टैग को समझाएँ।

Answer:

<Head> टैग head सैक्शन को दर्शाता है। इस सैक्शन में दस्तावेज़ से संबंधित मैटा जानकारी लिखी जाती है, जिसका उपयोग सर्च इंजन वैब पेज को खोजने के लिए करते हैं। यह एक pair टैग है।
<title> टैग का उपयोग head सैक्शन में टाइटल देने के लिए किया जाता है। जब वैब पेज ब्राउज़र में खुलता है तो यह टाइटल, टाइटल बार में दिखाई देता है। यह भी pair टैग है। उदाहरण: <title> This is a title </title>

Exam Tips:

a) दोनों टैग अलग-अलग समझाएँ और एक उदाहरण दें।
b) टाइटल "टाइटल बार" में दिखता है, पेज पर नहीं – यह बात लिखें।

 

Question 4: <body> टैग का उद्देश्य क्या है?

Answer:

<body> HTML का एक टैग है। वैब पेज में उपयोगकर्ता को जो कुछ भी दिखाना होता है, वह सब <body> टैग में लिखा जाता है। HTML के सभी टैग इसी के बीच इस्तेमाल किए जाते हैं।

Exam Tips:

a) Body में टैक्स्ट, चित्र, लिंक आदि सब आते हैं।

 

Question 5: टैग क्या है?

Answer:

टैग एक HTML कमांड है जो वैब ब्राउज़र को बताती है कि क्या करना है। टैग के उपयोग से ही भिन्न-भिन्न प्रकार का टैक्स्ट, पिक्चर आदि वैब पेज में दिखाए जाते हैं। टैग दो प्रकार के होते हैं –
1. Single tag
2. Paired tag

Exam Tips:

a) टैग के दोनों प्रकार अवश्य लिखें।

 

Question 6: HTML में इस्तेमाल होने वाली भिन्न-भिन्न सूचियों (lists) के नाम लिखें।

Answer:

HTML में निम्नलिखित सूचियाँ इस्तेमाल की जाती हैं –
1. Ordered List
2. Unordered List
3. Definition List

Exam Tips:

a) तीन सूचियाँ हैं – इनके टैग <OL>, <UL>, <DL> हैं।

 

Question 7: <img> टैग क्या है? समझाएँ।

Answer:

<img> टैग का उपयोग HTML में तस्वीर दिखाने के लिए किया जाता है। यह एक Single (ऐंपटी) टैग है। जिस तस्वीर को दिखाना हो, उसका नाम इसके SRC ऐट्रीब्यूट में लिखा जाता है। इसका साधारण रूप है –
<img src = "filename" alt = "text">

Exam Tips:

a) SRC और ALT दोनों ऐट्रीब्यूट का उल्लेख करें।

 

Question 8: एक टेबल बनाने के लिए कौन-से भिन्न-भिन्न टैग इस्तेमाल किए जाते हैं?

Answer:

टेबल बनाने के लिए निम्नलिखित टैग इस्तेमाल किए जाते हैं –
1. <Table> ... </Table> : टेबल को परिभाषित करने के लिए
2. <Tr> ... </Tr> : टेबल की पंक्ति (row) परिभाषित करने के लिए
3. <TD> ... </TD> : टेबल डाटा देने के लिए
4. <TH> ... </TH> : टेबल हैडिंग देने के लिए

Exam Tips:

a) चारों टैग उनके काम सहित लिखें।

 

Question 9: Nested Lists का विवरण करें।

Answer:

Nested List का अर्थ है एक लिस्ट के अंदर अन्य लिस्टें। जब कई लिस्टों को एक-दूसरे के अंदर व्यवस्थित करके इस्तेमाल किया जाता है, तो उसे Nested List कहा जाता है।

Exam Tips:

a) "एक लिस्ट के अंदर दूसरी लिस्ट" – यह परिभाषा ज़रूर लिखें।

 

Question 10: फौंट टैग को ऐट्रीब्यूट सहित समझाएँ।

Answer:

फौंट टैग का उपयोग टैक्स्ट को सुंदर दिखाने के लिए किया जाता है। इसमें कई ऐट्रीब्यूट इस्तेमाल होते हैं, जैसे –
Face – फौंट का नाम देने के लिए
Color – फौंट का रंग बदलने के लिए
Size – फौंट का आकार बदलने के लिए

Exam Tips:

a) तीनों ऐट्रीब्यूट: Face, Color, Size।
b) एक उदाहरण <Font Face = "Arial" Color = "Red" Size = "4"> भी दे सकते हैं।

 

अंतर बताएँ

Question 1: आर्डरड और अनआर्डरड लिस्ट में अंतर बताएँ।

Answer:

आर्डरड लिस्टअनआर्डरड लिस्ट
<OL> ... </OL> टैग का इस्तेमाल करती है।<UL> ... </UL> टैग का इस्तेमाल करती है।
डिफॉल्ट Type ऐट्रीब्यूट का मूल्य 1 (अंक) है।डिफॉल्ट Type ऐट्रीब्यूट का मूल्य Disc है।
इनमें अंकों का इस्तेमाल होता है।इनमें चिह्नों (बुलेट) का इस्तेमाल होता है।
इनमें अंग्रेज़ी के अक्षर भी दिखाए जा सकते हैं।इनमें सिर्फ चिह्न ही दिखाए जा सकते हैं।
इनके लिए टैग <OL> है।इनके लिए टैग <UL> है।
इनमें ऐट्रीब्यूट के लिए पाँच ऑप्शन हैं।इनमें ऐट्रीब्यूट के लिए तीन ऑप्शन हैं।

Exam Tips:

a) अंतर हमेशा बिंदुओं या तालिका में लिखें।
b) OL के पाँच Type (1, a, A, i, I) और UL के तीन Type (Disc, Circle, Square) याद रखें।

 

Question 2: BACKGROUND और BGCOLOR में अंतर बताएँ।

Answer:

BGCOLORBACKGROUND
BGCOLOR ऐट्रीब्यूट का उपयोग बैकग्राउंड को रंग देने के लिए किया जाता है।BACKGROUND ऐट्रीब्यूट का उपयोग बैकग्राउंड इमेज लगाने के लिए किया जाता है।
बैकग्राउंड कलर के रूप में काला, पीला, सफेद, लाल, हरा, नीला आदि कई रंग इस्तेमाल किए जा सकते हैं।यह इमेज लगाकर वैब पेज की दिखावट को सुंदर और आकर्षक बनाता है।
रंगों के नाम के स्थान पर हैक्साडेसीमल मान (जैसे "#FFA3C") भी दिया जा सकता है।इसमें इमेज के नाम के स्थान पर हैक्साडेसीमल मान नहीं दिया जा सकता।
इसमें ग्राफिक्स फाइल फार्मेट का इस्तेमाल नहीं किया जाता।इसमें JPG, GIF आदि ग्राफिक्स फाइल फार्मेट का इस्तेमाल किया जाता है।
Syntax: <Body BGCOLOR = "Red">Syntax: <Body BACKGROUND = "ABC.jpg">

Exam Tips:

a) दोनों का Syntax लिखना न भूलें।
b) रंग के लिए BGCOLOR, इमेज के लिए BACKGROUND – यह फर्क पहले वाक्य में लिखें।

 

Question 3: कंटेनर और ऐंपटी टैग में अंतर बताएँ।

Answer:

कंटेनर टैगऐंपटी टैग
कंटेनर टैग जोड़ों में होते हैं।ऐंपटी टैग अकेले होते हैं।
यह जिस टैक्स्ट पर लगाए जाते हैं, उस पर अपना काम करते हैं।यह टैक्स्ट के लिए स्थान की व्यवस्था करते हैं।
इनमें समाप्त होने वाला टैग देना ज़रूरी है।इनमें इस प्रकार का कोई टैग नहीं होता।
अपने जोड़ीदार के बिना यह अधूरे हैं।यह अपने आप में पूरे होते हैं।

Exam Tips:

a) उदाहरण दें – कंटेनर: <B> ... </B>; ऐंपटी: <BR>, <HR>।

 

Question 4: कॉल स्पैन और रोअ स्पैन में अंतर बताएँ।

Answer:

रोअ स्पैनकॉल स्पैन
रोअ स्पैन एक सैल ऐट्रीब्यूट है जिसका उपयोग एक सैल को एक से ज़्यादा रोअज़ में बढ़ाने के लिए किया जाता है।कॉल स्पैन एक सैल ऐट्रीब्यूट है जिसका उपयोग एक सैल को एक से ज़्यादा कॉलमों में बढ़ाने के लिए किया जाता है।
यह बताता है कि सैल में कितनी रोअज़ होंगी।यह बताता है कि सैल में कितने कॉलम होंगे।
इसका उपयोग सैल की ऊँचाई बढ़ाने के लिए किया जाता है।इसका उपयोग सैल की चौड़ाई बढ़ाने के लिए किया जाता है।
यह सैलों की ऊँचाई को खड़े रुख में बढ़ाता है।यह सैलों की चौड़ाई को लेटवें (क्षैतिज) रुख में बढ़ाता है।
Syntax: <TD ROWSPAN = 4>Syntax: <TD COLSPAN = 5>

Exam Tips:

a) ROWSPAN = ऊँचाई (खड़ी दिशा), COLSPAN = चौड़ाई (आड़ी दिशा)।

 

Question 5: सैल स्पेसिंग और सैल पैडिंग में अंतर बताएँ।

Answer:

सैल स्पेसिंगसैल पैडिंग
सैलों के बीच की दूरी बताने के लिए सैल स्पेसिंग ऐट्रीब्यूट का उपयोग किया जाता है।टैक्स्ट और सैल के बार्डर के बीच की दूरी बताने के लिए सैल पैडिंग ऐट्रीब्यूट का उपयोग किया जाता है।
यह बताता है कि सैलों के बीच कितना खाली स्थान छोड़ना है।यह बताता है कि टैक्स्ट और सैल बार्डर के बीच कितना खाली स्थान छोड़ा जाए।
Syntax: <Table Border = 1 CELLSPACING = 8>Syntax: <Table Border = 1 CELLPADDING = 4>

Exam Tips:

a) दोनों का मान पिक्सल में दिया जाता है।

 

Question 6: टैग और ऐट्रीब्यूट में अंतर बताएँ।

Answer:

टैगऐट्रीब्यूट
टैग ऐसे एलिमेंट हैं जो बताते हैं कि सूचना को किस तरह प्रोसेस या प्रदर्शित किया जाए। इनमें शुरुआती टैग <TAG> और अंतिम टैग </TAG> होते हैं, जो एलिमेंट की शुरुआत और अंत दर्शाते हैं।ऐट्रीब्यूट एलिमेंट की ऐसी प्रापर्टी दर्शाता है जिसमें उस टैग से संबंधित विशेषता बताई जाती है। यह टैग के शुरुआती टैग में बताया जाता है।
टैग के साथ उसकी विशेषताएँ (ऐट्रीब्यूट) भी हो सकती हैं।ऐट्रीब्यूट एलिमेंट के शुरुआती टैग का भाग होता है।
टैग दो तरह के होते हैं – ऐंपटी टैग और कंटेनर टैग।ऐट्रीब्यूट की किस्में इस्तेमाल हो रहे टैग पर निर्भर करती हैं, अर्थात् हर टैग के ऐट्रीब्यूट की संख्या भिन्न-भिन्न होती है।
उदाहरण: <Table> – यहाँ Table एक टैग है।उदाहरण: <Table Border = "3"> – यहाँ Table टैग है और Border एक ऐट्रीब्यूट है।

Exam Tips:

a) उदाहरण में Table और Border का फर्क साफ़ लिखें।

 

<P> और <BR> टैग में अंतर बताएँ।

Answer:

Paragraph <P> TagBreak <BR> Tag
<P> एक कंटेनर एलिमेंट है जो वैब पेज में टैक्स्ट का ब्लॉक पैराग्राफ के रूप में देता है और ब्राउज़र दो अनुच्छेदों के बीच एक लाइन छोड़ता है। इसका एक ऐट्रीब्यूट ALIGN है, जो left, right और center मान ले सकता है। यह </P> से समाप्त होता है।<BR> एक ऐंपटी एलिमेंट है जो लाइन को तोड़ने और अगली लाइन से टैक्स्ट जारी करने के लिए इस्तेमाल होता है, बीच में अतिरिक्त स्पेस नहीं छूटता। इसका कोई ऐट्रीब्यूट नहीं है।
इस टैग का उपयोग टैक्स्ट के साथ पैराग्राफ परिभाषित करने के लिए होता है। उदाहरण: <p> hello world </p>यह साधारण लाइन ब्रेक है; बिना किसी स्पेसिंग या फॉर्मेटिंग के अगली लाइन पर ले जाता है। उदाहरण: hello <br> world !

Exam Tips:

a) <P> कंटेनर टैग है, <BR> ऐंपटी टैग – यह मुख्य अंतर ज़रूर लिखें।

 

IV. बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: HTML के बुनियादी ढाँचे का वर्णन करें।

Answer:

HTML डाक्यूमैंट के दो मुख्य भाग होते हैं –
Head – इस भाग में Title होता है, जो HTML डाक्यूमैंट के शीर्षक की पहचान करता है।
Body – इसमें असल कंटैंट होता है, जो आप वैब पेज पर उपयोगकर्ता को दिखाना चाहते हैं।
HTML डाक्यूमैंट का Syntax इस प्रकार है –
<HTML>
<Head>
<Title> Title of Your Webpage </Title>
</Head>
<Body>
Information which user wants to show.
</Body>
</HTML>
<HTML> टैग – दस्तावेज़ <HTML> टैग से शुरू होता है और </HTML> टैग से बंद होता है। यह ब्राउज़र को बताता है कि वैब पेज कहाँ शुरू होगा और कहाँ समाप्त होगा।
<HEAD> टैग – यह हमेशा जोड़े (Pair) में होता है और एक कंटेनर टैग है। यह <HEAD> से शुरू होकर </HEAD> पर समाप्त होता है और <Body> टैग से पहले आता है। इसमें वैब पेज का शीर्षक, सर्च इंजन द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द आदि जानकारी होती है; इसमें अपना कोई टैक्स्ट नहीं होता। उदाहरण: <HEAD><Title>This is a Title</Title></HEAD>
<Title> टैग – यह वैब पेज का शीर्षक परिभाषित करता है, जो पेज लोड होने पर ब्राउज़र की टाइटल बार में दिखाई देता है। यह छोटा और अर्थपूर्ण होना चाहिए।
<Body> टैग – इसमें वह असल जानकारी होती है जो पेज लोड होने पर ब्राउज़र में दिखाई देती है, जैसे टैक्स्ट, चित्र, ऑडियो, वीडियो आदि। यह कंटैंट <Body> और </Body> के बीच लिखा जाता है। यह एक कंटेनर टैग है।

Exam Tips:

a) ढाँचे का कोड ज़रूर लिखें – इसके अंक अलग से मिलते हैं।
b) HTML, Head, Title और Body टैग क्रम से समझाएँ।

 

Question 2: हम एक साधारण वैब पेज कैसे बना सकते हैं? विवरण दें।

Answer:

वैब पेज साधारण टैक्स्ट फाइलें होती हैं, जो किसी भी टैक्स्ट एडीटर या वर्ड प्रोसैसर, जैसे नोटपैड, वर्डपैड आदि से बनाई जा सकती हैं। वैब पेज बनाने और प्रदर्शित करने के चरण –
1. Start – All Programs – Accessories – Notepad पर क्लिक करके, या Run विंडो में Notepad टाइप करके नोटपैड खोलें।
2. नोटपैड में HTML कोड टाइप करें (जैसा पाठ्य-पुस्तक के चित्र में दिखाया गया है)।
3. File – Save विकल्प पर क्लिक करें। डायलॉग बॉक्स में फाइल का नाम और एक्सटेंशन .html लिखकर फाइल सेव करें।

Exam Tips:

a) चरण क्रमानुसार, नंबर देकर लिखें।
b) फाइल का एक्सटेंशन .html (या .htm) होना ज़रूरी है, यह अवश्य बताएँ।

 

Question 3: Table में इस्तेमाल किए गए भिन्न-भिन्न टैग क्या हैं? एक उदाहरण के साथ व्याख्या करें।

Answer:

Table हमें बहुत सारी पंक्तियों और कॉलमों में जानकारी व्यवस्थित करने की अनुमति देता है। इसमें टैक्स्ट, इमेज, लिंक, दूसरी टेबलें आदि सैलों में रखे जा सकते हैं, जिससे वैब पेज आकर्षक बनता है। टेबल <Table> टैग से शुरू होकर </Table> पर समाप्त होती है। इसके साथ इस्तेमाल होने वाले अन्य टैग –
1. टेबल हैडिंग <TH> – टेबल की हैडिंग को परिभाषित करता है। यह <TH> से शुरू होकर </TH> पर समाप्त होता है और इसे टेबल रो <TR> के अंदर परिभाषित करना चाहिए।
2. टेबल रो <TR> – टेबल में पंक्ति (row) को परिभाषित करता है। एक रो में टेबल हैडिंग <TH> और टेबल डाटा <TD> परिभाषित होते हैं। यह <TR> से शुरू होकर </TR> पर समाप्त होती है।
Table टैग के ऐट्रीब्यूट (गुण)
Border – टेबल के बार्डर की चौड़ाई तय करता है। मान 0 होने पर बार्डर नहीं लगता। उदाहरण: <Table Border = "1">
Align – ब्राउज़र विंडो में टेबल की अलाइनमैंट तय करता है। मान: Left, Right, Center। उदाहरण: <Table align = "Right" Border = "1">
Border Color – बार्डर का रंग बताता है। उदाहरण: <Table Border = 2 Bordercolor = "RED">
Width – टेबल की चौड़ाई तय करता है, जो पिक्सल में या ब्राउज़र विंडो के प्रतिशत में दी जाती है। उदाहरण: <Table WIDTH = "50%"> ब्राउज़र की 50% जगह घेरता है; <Table WIDTH = 200> ब्राउज़र की 200 पिक्सल जगह घेरता है।
Cell Spacing – टेबल में डाटा सैलों के बीच पिक्सल की चौड़ाई है। डिफॉल्ट मान शून्य है। बार्डर 0 हो तो स्पेसिंग की लाइनें नहीं दिखतीं। उदाहरण: <Table Border = "2" cellspacing = 12>
Cell Padding – सैल की सामग्री और सैल के बार्डर के बीच पिक्सल स्पेस है। इसका डिफॉल्ट मान भी शून्य है। उदाहरण: <Table Border = "3" cellpadding = 10>
COLSPAN / ROWSPAN – टेबल के सैल एक से ज़्यादा कॉलम या रो में फैल सकते हैं। COLSPAN कई कॉलमों को जोड़ता है और ROWSPAN बताता है कि कितनी रो को इकट्ठा करना है। उदाहरण: <TD colspan = 2>, <TD rowspan = 2>
Background – टेबल की बैकग्राउंड इमेज सैट करने के लिए। उदाहरण: <Table background = "up.jpeg" border = 2>
BGCOLOR – टेबल का बैकग्राउंड रंग सैट करने के लिए। उदाहरण: <Table bgcolor = "yellow" border = 2>

Exam Tips:

a) TH, TR, TD – तीनों टैग उदाहरण सहित लिखें।
b) Table के ऐट्रीब्यूट एक-एक पंक्ति में उदाहरण के साथ लिखने पर पूरे अंक मिलते हैं।

 

Question 4: एक उदाहरण के साथ Ordered List समझाएँ।

Answer:

Ordered List में नंबर होते हैं, इसलिए इसे Numbered List भी कहते हैं। यह Unordered List जैसी ही होती है, फर्क केवल इतना है कि इसमें बुलेट के स्थान पर नंबर इस्तेमाल किए जाते हैं।
उदाहरण –
<Body>
<BR>
<OL>
<LI> Fruits
<LI> Soya Milk
<LI> Water
</OL>
</Body>
ऐट्रीब्यूट (Attributes)
Type = "a" – अंग्रेज़ी वर्णमाला के छोटे अक्षर इस्तेमाल होते हैं।
Type = "A" – अंग्रेज़ी वर्णमाला के बड़े अक्षर इस्तेमाल होते हैं।
Type = "i" – छोटे रोमन अंक इस्तेमाल होते हैं।
Type = "I" – बड़े रोमन अंक इस्तेमाल होते हैं।
Type = "1" – गिनती (1, 2, 3 ...) इस्तेमाल होती है।

Exam Tips:

a) सूची का कोड और Type ऐट्रीब्यूट – दोनों लिखें।
b) <LI> हर आइटम के लिए, <OL> पूरी सूची के लिए है।

 

Question 5: एक उदाहरण के साथ Definition List परिभाषित करें।

Answer:

Definition List किसी शब्द की परिभाषा देने के लिए इस्तेमाल की जाती है। यह <DL> टैग से शुरू होकर </DL> पर समाप्त होती है। इसमें दो टैग इस्तेमाल होते हैं – <DT> (Definition Term) और <DD> (Definition Data)। परिभाषित किए जाने वाले शब्द से पहले <DT> और शब्द की परिभाषा लिखने के लिए <DD> इस्तेमाल किया जाता है।
उदाहरण –
<DL>
<DT> Computer </DT>
<DD> Computer is an electronic device </DD>
<DT> HTML </DT>
<DD> HTML is a mark up language </DD>
</DL>

Exam Tips:

a) DT = शब्द, DD = उसकी परिभाषा – यह फर्क स्पष्ट लिखें।

 

Question 6: HTML प्रोग्राम में इमेज इनसर्ट करने का तरीका क्या है?

Answer:

HTML प्रोग्राम में इमेज इनसर्ट करने के लिए <img> टैग इस्तेमाल किया जाता है। इसमें SRC ऐट्रीब्यूट का उपयोग होता है। उदाहरण –
<IMG SRC = "Cat.jpg">
इसमें IMG टैग है, SRC ऐट्रीब्यूट है और Cat.jpg इमेज फाइल का नाम है, जिसे डबल कोट्स में लिखा जाता है।

Exam Tips:

a) फाइल का नाम हमेशा डबल कोट्स में लिखें।
b) वैकल्पिक टैक्स्ट के लिए ALT ऐट्रीब्यूट भी बता सकते हैं।

 

Question 7: हम किसी वैब पेज की बैकग्राउंड कैसे बदल सकते हैं?

Answer:

वैब पेज की बैकग्राउंड पर कोई भी रंग भरा जा सकता है। इसी तरह टैक्स्ट का रंग भी बदला जा सकता है। बैकग्राउंड पर Black, White, Red, Blue, Green, Yellow आदि कई रंग लगाए जा सकते हैं। बैकग्राउंड का रंग बदलने के लिए Body टैग में BGCOLOR ऐट्रीब्यूट इस्तेमाल किया जाता है। जैसे –
<Body BGCOLOR = "Green">
यहाँ Body टैग है, BGCOLOR उसका ऐट्रीब्यूट है और Green रंग का नाम है। Body टैग में TEXT, LINK आदि ऐट्रीब्यूट भी लिखे जाते हैं। TEXT ऐट्रीब्यूट से टैक्स्ट का रंग और LINK ऐट्रीब्यूट से लिंक का रंग बदला जा सकता है।

Exam Tips:

a) उदाहरण कोड अवश्य लिखें।
b) बैकग्राउंड रंग के लिए BGCOLOR, इमेज के लिए BACKGROUND।

 

Question 8: Nested List उदाहरण सहित समझाएँ।

Answer:

Nested List वह होती है जिसमें एक लिस्ट के अंदर और लिस्टें लगाई गई होती हैं। इस तरह एक बड़ी लिस्ट बन जाती है, जिसे Nested List कहा जाता है।

Exam Tips:

a) परिभाषा के साथ एक उदाहरण (जैसे OL के अंदर UL) देना अच्छा रहता है।

 

Important Questions and Answers

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न – (A) बहुविकल्पीय

Question 1: निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा इंटरनैट के साथ संबंधित है?
(a) HTML
(b) XML
(c) CSS
(d) सभी

Answer:

(d) सभी

Exam Tips:

a) तीनों भाषाएँ वैब से जुड़ी हैं।

 

Question 2: इस टैग के बिना HTML दस्तावेज़ काम नहीं करेगा।
(a) <P>
(b) <HR>
(c) <HTML>
(d) <Table>

Answer:

(c) <HTML>

Exam Tips:

a) <HTML> पूरे दस्तावेज़ को घेरने वाला मुख्य टैग है।

 

Question 3: एक वैब साइट देखने के लिए क्या ज़रूरी है?
(a) इंटरनैट
(b) वैब ब्राउज़र
(c) कोई नहीं
(d) दोनों ही

Answer:

(d) दोनों ही

Exam Tips:

a) साइट देखने के लिए इंटरनैट कनैक्शन और ब्राउज़र दोनों चाहिए।

 

Question 4: फार्म में मैथड कितने प्रकार के होते हैं?
(a) 2
(b) 3
(c) 4
(d) 5

Answer:

(b) 3

Exam Tips:

a) यह उत्तर पाठ्य-पुस्तक के अनुसार है।

 

(B) रिक्त स्थान भरें

Question 1: HTML में ………… प्रकार के टैग इस्तेमाल किए जाते हैं।

Answer:

दो

Exam Tips:

a) कंटेनर और ऐंपटी – ये दो प्रकार हैं।

 

Question 2: ………… टैग में ओपनिंग और क्लोजिंग टैग प्रयोग किए जाते हैं।

Answer:

कंटेनर

Exam Tips:

a) इन्हें Pair टैग भी कहते हैं।

 

Question 3: ………… टैग में क्लोजिंग टैग नहीं होता।

Answer:

ऐंपटी

Exam Tips:

a) जैसे <BR> और <HR>।

 

Question 4: HTML डाक्यूमैंट के लिए ………… नामक टैक्स्ट एडीटर प्रयोग किया जाता है।

Answer:

Notepad

Exam Tips:

a) वर्डपैड भी इस्तेमाल हो सकता है।

 

Question 5: HTML डाक्यूमैंट को ………… में खोला जाता है।

Answer:

वैब ब्राउज़र

Exam Tips:

a) बनाने के लिए एडीटर और देखने के लिए ब्राउज़र चाहिए।

 

Question 6: HTML डाक्यूमैंट को सेव करने के लिए ………… एक्सटेंशन का प्रयोग किया जाता है।

Answer:

HTML

Exam Tips:

a) एक्सटेंशन .html है।

 

Question 7: HTML डाक्यूमैंट का पहला और आखिरी टैग ………… होना चाहिए।

Answer:

<HTML>

Exam Tips:

a) शुरू में <HTML> और अंत में </HTML> आता है।

 

Question 8: अन-आर्डरड लिस्ट को ………… लिस्ट कहा जाता है।

Answer:

बुलेट

Exam Tips:

a) इसमें अंकों की जगह बुलेट चिह्न होते हैं।

 

Question 9: ………… लिस्ट नंबरों को दर्शाती है।

Answer:

आर्डरड

Exam Tips:

a) इसे Numbered List भी कहते हैं।

 

Question 10: जब एक लिस्ट में दूसरी लिस्ट आ जाए, तो उसे ………… लिस्ट कहा जाता है।

Answer:

नैस्टिड (Nested)

Exam Tips:

a) Nested का अर्थ है एक के अंदर दूसरी।

 

Question 11: टेबल सूचना को संभालकर रखते हैं और यह रोअज़ और ………… से मिलकर बनते हैं।

Answer:

कॉलम

Exam Tips:

a) रो और कॉलम के कटाव क्षेत्र को सैल कहते हैं।

 

Question 12: ………… सैलों के बीच का खाली स्थान बदल देती है।

Answer:

Cell Spacing

Exam Tips:

a) स्पेसिंग = सैलों के बीच की दूरी।

 

Question 13: ………… टैक्स्ट और सैल बार्डर के बीच का खाली स्थान बदल देती है।

Answer:

Cell Padding

Exam Tips:

a) पैडिंग = सामग्री और बार्डर के बीच की दूरी।

 

Question 14: टेबल की हैडिंग लिखने के लिए ………… टैग इस्तेमाल किया जाता है।

Answer:

<TH>

Exam Tips:

a) TH = Table Heading।

 

(C) सही या गलत

Question 1: HTML टैग अंग्रेज़ी के बड़े या छोटे अक्षरों में से किसी में भी लिखे जा सकते हैं।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) HTML में टैग case-sensitive नहीं होते।

 

Question 2: होम पेज तैयार करने के लिए टैक्स्ट वर्डपैड में लिखा जाता है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) नोटपैड या वर्डपैड जैसे टैक्स्ट एडीटर में पेज लिखा जाता है।

 

Question 3: Body टैग Head टैग के बाद लिखा जाता है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) क्रम: HTML, Head, फिर Body।

 

Question 4: कंटेनर टैग अकेला टैग होता है।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) कंटेनर टैग जोड़े में होता है; अकेला टैग ऐंपटी टैग है।

 

Question 5: Title को Head टैग में लिखा जाता है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) Title, Head सैक्शन का भाग है।

 

Question 6: हैडिंग के कुल 6 स्तर होते हैं।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) <h1> से <h6> तक।

 

Question 7: पैराग्राफ के लिए <P> टैग का इस्तेमाल होता है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) <P> कंटेनर टैग है।

 

Question 8: लिस्ट के ऐट्रीब्यूट Face, Size और Color होते हैं।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) Face, Size, Color फौंट टैग के ऐट्रीब्यूट हैं।

 

Question 9: <BR> टैग का इस्तेमाल टैक्स्ट को गतिमान करने के लिए किया जाता है।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) टैक्स्ट को चलाने के लिए Marquee टैग है; <BR> लाइन तोड़ता है।

 

Question 10: आर्डरड लिस्ट में बुलेट लगे होते हैं।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) बुलेट अन-आर्डरड लिस्ट में होते हैं।

 

Question 11: टेबल में Color ऐट्रीब्यूट का प्रयोग बैकग्राउंड का रंग बदलने के लिए किया जाता है।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) बैकग्राउंड रंग के लिए BGCOLOR ऐट्रीब्यूट है।

 

Question 12: Table Size नामक ऐट्रीब्यूट टेबल का बार्डर लगाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) बार्डर के लिए Border ऐट्रीब्यूट है।

 

Question 13: COLSPAN ऐट्रीब्यूट Table टैग में प्रयोग किया जाता है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) COLSPAN का उपयोग सैल की चौड़ाई बढ़ाने के लिए होता है।

 

Question 14: हाइपरलिंक बनाने के लिए ऐंकर टैग का प्रयोग किया जाता है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) ऐंकर टैग का रूप <A> है।

 

Question 15: इमेज दाखिल करने के लिए <img> टैग का प्रयोग किया जाता है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) साथ में SRC ऐट्रीब्यूट इस्तेमाल होता है।

 

II. अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: HTML में प्रयोग किए जाने वाले टैगों की किस्में बताओ।

Answer:

HTML में टैग दो तरह के होते हैं – कंटेनर टैग और ऐंपटी टैग।

Exam Tips:

a) दोनों किस्मों के एक-एक उदाहरण भी दें।

 

Question 2: कंटेनर टैग क्या होते हैं?

Answer:

जो टैग जोड़ों में इस्तेमाल किए जाते हैं, उन्हें कंटेनर टैग कहा जाता है। इन्हें पेयर्ड या कंपैनियन टैग भी कहा जाता है।

Exam Tips:

a) जैसे <B> ... </B>।

 

Question 3: Head टैग क्या होते हैं?

Answer:

जिस टैग में हैडर सूचना होती है, उसे Head टैग कहते हैं। यह एक कंटेनर टैग है। Head टैग वैब पेज के लिए काफी महत्त्वपूर्ण होता है।

Exam Tips:

a) Head में Title टैग लिखा जाता है।

 

Question 4: Body टैग के इस्तेमाल के बारे में बताएँ।

Answer:

Body टैग का इस्तेमाल डाक्यूमैंट की बॉडी दिखाने के लिए किया जाता है। वैब पेज की सारी सामग्री इसी टैग में बंद होती है। यह एक कंटेनर टैग है।

Exam Tips:

a) Body कंटेनर टैग है – यह ज़रूर लिखें।

 

Question 5: फौंट के भिन्न-भिन्न ऐट्रीब्यूटों के नाम बताएँ।

Answer:

फौंट टैग के ऐट्रीब्यूट निम्नलिखित हैं –
1. Face
2. Size
3. Color

Exam Tips:

a) इन तीनों का काम भी याद रखें।

 

Question 6: मारकूई टैग किस काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है?

Answer:

वैब पेज में किसी टैक्स्ट को दाएँ से बाएँ या बाएँ से दाएँ चलते हुए दिखाने के लिए मारकूई (Marquee) टैग का इस्तेमाल किया जाता है।

Exam Tips:

a) Marquee = टैक्स्ट को scrolling effect देना।

 

Question 7: टेबल रो क्या होती है?

Answer:

टेबल में क्षैतिज (आड़ी) दिशा में सभी सैलों के समूह को टेबल रो कहा जाता है।

Exam Tips:

a) टेबल रो का टैग <TR> है।

 

Question 8: सैल स्पेसिंग से क्या भाव है?

Answer:

किसी टेबल में सैलों के बीच के खाली स्थान को सैल स्पेसिंग कहा जाता है।

Exam Tips:

a) सैल पैडिंग से भ्रमित न हों।

 

Question 9: कॉल स्पैन पर नोट लिखें।

Answer:

कॉल स्पैन से टेबल के सैलों की चौड़ाई बदली जाती है। इसका इस्तेमाल <TD> टैग में किया जाता है।

Exam Tips:

a) ऊँचाई बदलने के लिए ROWSPAN इस्तेमाल होता है।

 

Question 10: ऐंकर टैग किस काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है?

Answer:

ऐंकर टैग वैब पेज में लिंक बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Exam Tips:

a) लिंक बनाने से हाइपरलिंक तैयार होते हैं।

 

Question 11: लिंकिंग क्या होती है?

Answer:

किसी एक वैब पेज में किसी टैक्स्ट या इमेज को किसी दूसरे वैब पेज से जोड़ने की क्रिया को लिंकिंग कहते हैं।

Exam Tips:

a) लिंकिंग ऐंकर टैग की सहायता से की जाती है।

 

Question 12: SRC ऐट्रीब्यूट क्या होता है?

Answer:

वैब पेज पर फोटो दिखाने के लिए <img> टैग का इस्तेमाल किया जाता है। इस टैग में फोटो की फाइल का नाम SRC ऐट्रीब्यूट से दिया जाता है।

Exam Tips:

a) SRC = Source।

 

Question 13: टेबल किसको कहते हैं?

Answer:

रोअज़ और कॉलमों से बनी बनावट को टेबल कहते हैं।

Exam Tips:

a) टेबल के लिए <Table> टैग इस्तेमाल होता है।

 

Question 14: सैल क्या होता है?

Answer:

रो और कॉलम के कटाव क्षेत्र को सैल कहते हैं।

Exam Tips:

a) सैल में डाटा <TD> टैग से लिखा जाता है।

 

Question 15: सैल स्पेसिंग क्या होती है?

Answer:

सैलों के बीच की जगह को सैल स्पेसिंग कहते हैं।

Exam Tips:

a) सैल स्पेसिंग का मान पिक्सल में दिया जाता है।

 

III. लघु उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: HTML में इस्तेमाल किए जाने वाले चार टैगों के नाम बताएँ।

Answer:

HTML में इस्तेमाल किए जाने वाले टैग हैं –
1. <B> ... </B>
2. <I> ... </I>
3. <P> ... </P>
4. <H1> ... </H1>
5. <Font> ... </Font>

Exam Tips:

a) प्रश्न में चार माँगे गए हैं, इसलिए कम से कम चार टैग लिखें।

 

Question 2: HTML में इस्तेमाल की जाने वाली भिन्न-भिन्न प्रकार की लिस्टों के नाम लिखें।

Answer:

HTML में निम्नलिखित प्रकार की लिस्टें होती हैं –
1. अन-आर्डरड या बुलेट लिस्टें
2. आर्डरड या नंबर लिस्टें
3. डैफीनेशन लिस्टें

Exam Tips:

a) तीनों लिस्टों के टैग भी लिखें।

 

Question 3: अन-आर्डरड लिस्ट के भिन्न-भिन्न ऐट्रीब्यूटों के नाम बताएँ।

Answer:

अन-आर्डरड लिस्ट के Type ऐट्रीब्यूट निम्नलिखित होते हैं –
Type = "Circle"
Type = "Disc"
Type = "Square"

Exam Tips:

a) Disc डिफॉल्ट प्रकार है।

 

Question 4: आप किसी टेबल का बार्डर कैसे लागू करेंगे?

Answer:

किसी टेबल का बार्डर Border ऐट्रीब्यूट से बनाया जाता है। इस ऐट्रीब्यूट को <Table> टैग में लिखा जाता है। उदाहरण के रूप में –
<Table Border = "2">

Exam Tips:

a) Border का मान शून्य हो तो बार्डर नहीं दिखता।

 

Question 5: इमेज को कौन-कौन से तरीकों से अलाइन किया जा सकता है?

Answer:

इमेज को पाँच तरीकों से अलाइन किया जा सकता है। ये हैं –
1. Left
2. Right
3. Top
4. Bottom
5. Middle

Exam Tips:

a) पाँचों तरीके क्रम से लिखें।

 

IV. बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: HTML का परिचय दें।

Answer:

आप इंटरनैट के आश्चर्यजनक संसार के बारे में जानते हैं। यह लगभग सभी विषयों और सेवाओं की सूचनाओं का विशाल संग्रह है। इंटरनैट का सबसे बड़ा भाग वर्ल्ड वाइड वेब (WWW: World Wide Web) है, जो हर उपयोगकर्ता को उसके कम्प्यूटर पर ही सूचनाओं, चित्रों, ध्वनियों, वीडियो आदि का रोचक संग्रह उपलब्ध कराता है। वेब पर लाखों वेब साइटें हैं, जो हज़ारों वेब सर्वरों और उनसे जुड़े कम्प्यूटरों पर स्टोर हैं। प्रत्येक वेब साइट में कई वेब पेज होते हैं।
ये वेब पेज साधारण दस्तावेज़ होते हैं, जैसे हम कम्प्यूटर में वर्ड या एक्सल दस्तावेज़ स्टोर करते हैं। मुख्य अंतर यह है कि वेब दस्तावेज़ एक विशेष भाषा में लिखे जाते हैं, जिसे हाइपरटैक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज (Hyper Text Markup Language) या एचटीएमएल (HTML) कहा जाता है। वेब पेज पर जो कुछ भी दिखता है, वह इसी भाषा में कोड के रूप में लिखा होता है और वेब ब्राउज़र (जैसे इंटरनैट एक्सप्लोरर या नेटस्केप नेविगेटर) उसे इंटरप्रेट करके मॉनीटर पर उसके असली रूप में दिखाता है।

Exam Tips:

a) WWW, वेब साइट, वेब पेज और HTML – इस क्रम में बात रखें।

 

Question 2: HTML क्या है? यह कैसे कार्य करती है?

Answer:

एचटीएमएल दस्तावेज़ सजाने और हाइपरलिंक बनाने वाली भाषा है। इसका उपयोग वेब दस्तावेज़ का ढाँचा तैयार करने और अन्य वेब दस्तावेज़ों को खोलने के लिए हाइपरलिंक बनाने में किया जाता है।
कोई एचटीएमएल दस्तावेज़ ब्राउज़र प्रोग्राम को बताता है कि हाइपरटैक्स्ट दस्तावेज़, अर्थात् ऐसा दस्तावेज़ जिसमें पाठ्य, चित्र, ध्वनि जैसी वस्तुएँ होती हैं, को किस प्रकार प्रदर्शित किया जाए। यह भाषा यह भी बताती है कि विशेष हाइपरलिंकों द्वारा किसी दस्तावेज़ को किस प्रकार वार्तालापी (interactive) बनाया जाए।

Exam Tips:

a) पहले परिभाषा, फिर कार्य-प्रणाली लिखें।

 

Question 3: एचटीएमएल के टैग पर नोट लिखें।

Answer:

कोई एचटीएमएल दस्तावेज़ एचटीएमएल तत्त्वों (HTML Elements) का क्रमबद्ध समूह होता है, जो वेब पेज के ढाँचे और स्वरूप को परिभाषित करते हैं। कोई एचटीएमएल तत्त्व टैगों, उनके गुणों (Attributes) और सामग्री (Contents) से बना होता है।
एचटीएमएल टैग (HTML Tags) – एचटीएमएल टैग ऐसा आरक्षित शब्द (Reserved Word) है जो ब्राउज़र को बताता है कि उसकी सामग्री को कैसे इंटरप्रेट करना है। गुण (Attributes) कुछ अतिरिक्त सूचनाएँ होती हैं, जो इच्छित परिणाम पाने के लिए ब्राउज़र की सहायता करती हैं।
सभी एचटीएमएल टैग कोणीय कोष्ठक (<>) में रखे जाते हैं, जैसे <TITLE>, <HEAD>। टैगों को बड़े या छोटे किसी भी अक्षर में टाइप किया जा सकता है; ब्राउज़र दोनों को एक ही तरह मानता है।
टैग जोड़ों के रूप में भी होते हैं और अकेले भी। उदाहरण के लिए <TITLE> जोड़े के रूप में दिया जाता है, जबकि <BASEFONT> अकेला उपयोग होता है। जोड़े के पहले टैग को बिगनिंग (स्टार्टिंग) टैग और दूसरे को एंडिंग टैग कहते हैं। एंडिंग टैग के पहले स्लैश (/) लगाया जाता है; जैसे <TITLE> स्टार्टिंग टैग है और </TITLE> एंडिंग टैग।
इस प्रकार एचटीएमएल में दो प्रकार के तत्त्व बनते हैं – कंटेनर तत्त्व (Container Elements) और ऐंपटी तत्त्व (Empty Elements)।

Exam Tips:

a) टैग, ऐट्रीब्यूट और दोनों प्रकार के तत्त्वों का उल्लेख करें।

 

Question 4: कंटेनर टैग क्या होते हैं? बताएँ।

Answer:

इस प्रकार के एचटीएमएल तत्त्व में एक स्टार्टिंग टैग के साथ एक एंडिंग टैग भी होता है; दूसरे शब्दों में ये जोड़ा टैग से बनते हैं। उदाहरण के लिए <HTML>...</HTML> तथा <HEAD>...</HEAD> कंटेनर तत्त्व हैं। एंडिंग टैग स्टार्टिंग टैग जैसा ही होता है, केवल उसके शुरू में स्लैश (/) लगा होता है। कंटेनर तत्त्वों में दोनों टैगों के बीच आने वाली हर वस्तु उस टैग से प्रभावित होती है।
कंटेनर टैग के कुछ अन्य उदाहरण –
<TITLE> ... </TITLE>
<B> ... </B>
<CENTER> ... </CENTER>
<P> ... </P>

Exam Tips:

a) परिभाषा के बाद कम से कम तीन उदाहरण लिखें।

 

Question 5: HTML दस्तावेज़ किस प्रकार तैयार किया जाता है?

Answer:

एचटीएमएल दस्तावेज़ एचटीएमएल आदेशों (टैग और उनके ऐट्रीब्यूट) से बनता है, जो साधारण अंग्रेज़ी शब्दों और विशेष चिह्नों से बना पाठ्य होता है। इन्हें वेब ब्राउज़र इंटरप्रेट करके वेब पेज प्रदर्शित करता है। एचटीएमएल दस्तावेज़ किसी साधारण टैक्स्ट एडीटर से तैयार करके हार्ड डिस्क पर .htm या .html एक्सटेंशन के साथ सुरक्षित किया जा सकता है। इसके लिए कुछ लोकप्रिय सॉफ्टवेयर –
1. विंडोज नोटपैड (दस्तावेज़ को .htm एक्सटेंशन के साथ सुरक्षित करें)
2. मैकिन्तोष सिम्पल टैक्स्ट (साधारण पाठ्य की तरह सुरक्षित करें)
3. एमएस-वर्ड (दस्तावेज़ को .htm एक्सटेंशन के साथ सुरक्षित करें)
4. वर्डपैड (दस्तावेज़ को .htm एक्सटेंशन के साथ सुरक्षित करें)
5. माइक्रोसॉफ्ट फ्रंटपेज (HTML टैब को क्लिक करें)
विंडोज आधारित मशीनों में एचटीएमएल दस्तावेज़ तैयार और संपादित करने के लिए नोटपैड सबसे ठीक है। यह इंटरनैट एक्सप्लोरर तथा नेटस्केप नेविगेटर का डिफॉल्ट टैक्स्ट एडीटर भी है। यदि आप .htm के बजाय कोई और एक्सटेंशन देते हैं, तो ब्राउज़र उसे एचटीएमएल दस्तावेज़ की तरह नहीं खोल सकेगा।

Exam Tips:

a) एक्सटेंशन .htm / .html का उल्लेख अवश्य करें।
b) कम से कम दो एडीटरों के नाम लिखें।

 

Question 6: HTML दस्तावेज़ किस प्रकार खोला जाता है?

Answer:

1. नोटपैड प्रारम्भ कीजिए।
2. File मेन्यू में Open आदेश दीजिए। इससे Open का डायलॉग बॉक्स खुलेगा।
3. File of type लिस्ट बॉक्स में नीचे के तीर के बटन को क्लिक कीजिए और ड्रॉप-डाउन लिस्ट में से All Files (*.*) विकल्प चुनिए। इससे डायलॉग बॉक्स में सभी फाइलों के नाम दिखाई देंगे।
4. जिस एचटीएमएल दस्तावेज़ को खोलना चाहते हैं, उसका नाम चुनिए।
5. Open बटन को क्लिक कीजिए। इससे एचटीएमएल दस्तावेज़ खुल जाएगा। नोटपैड विंडो में दस्तावेज़ खोलने के बाद आप उसमें सुधार कर सकते हैं और उसे उसी नाम से या किसी अन्य नाम से सुरक्षित कर सकते हैं।

Exam Tips:

a) पाँचों चरण क्रम से लिखें।
b) All Files (*.*) चुनने वाला चरण न छोड़ें।

 

Question 7: HTML टैग का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।

Answer:

टैग किसी एचटीएमएल दस्तावेज़ की हड्डियाँ हैं; इन्हीं पर पूरा दस्तावेज़ टिका होता है। ये ब्राउज़र को बताते हैं कि उस टैग से आगे की सामग्री पर कौन-सा प्रभाव डालना है। प्रत्येक टैग का एक विशेष प्रभाव होता है। इनके साथ ऐट्रीब्यूट भी होते हैं जो ब्राउज़र को अतिरिक्त सूचनाएँ देते हैं।
एचटीएमएल टैगों की संरचना (Structure of HTML Tags)
कोई एचटीएमएल टैग एक टैग नाम और कभी-कभी उसके बाद दिए जाने वाले ऐट्रीब्यूटों से बना होता है, जिन्हें कोणीय कोष्ठक (<>) में रखा जाता है। यदि ऐट्रीब्यूट दिए गए हैं, तो वे टैग नाम के बाद कोणीय कोष्ठक के अंदर ही दिए जाते हैं। प्रत्येक के बीच कम से कम एक स्पेस, टैब या लाइनफीड चिह्न होना चाहिए। टैग के अंदर ऐट्रीब्यूट किसी भी क्रम में हो सकते हैं। टैग नाम और ऐट्रीब्यूट छोटे-बड़े अक्षरों में अंतर नहीं करते। यहाँ सुविधा के लिए टैग नाम बड़े अक्षरों में और ऐट्रीब्यूट नाम छोटे अक्षरों में लिखे गए हैं।
सामान्यतया हर ऐट्रीब्यूट का कोई मान होता है, जो ऐट्रीब्यूट नाम के बाद बराबर चिह्न (=) लगाकर लिखा जाता है। कुछ उदाहरण –
<HR width=25%>
<BODY bgcolor=blue>
<BODY background="C:/My Documents/Logo.jpg">
<DL compact>
सामान्यतया ऐट्रीब्यूट मान बिना उद्धरण चिह्न (Quotation Marks) के लिखे जाते हैं, लेकिन यदि किसी मान में एक से अधिक शब्द हों, तो उन्हें उद्धरण चिह्नों से घेरना आवश्यक है।

Exam Tips:

a) संरचना: टैग नाम + ऐट्रीब्यूट = मान, सब कोणीय कोष्ठक में।
b) कम से कम दो उदाहरण दें।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 10 Computer Hindi Medium Chapter 02 एच०टी०एम०एल० फंडामैंटल्ज (HTML Fundamentals)

Chapter Exercise Answers for Class 10 Computer

Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 02 एच०टी०एम०एल० फंडामैंटल्ज (HTML Fundamentals) tailored for Class 10 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Punjab Board standards for Computer.

Detailed Answer Guides for Hindi Medium Chapter 02 एच०टी०एम०एल० फंडामैंटल्ज (HTML Fundamentals)

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 10 Computer module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Punjab Board exams.

Complete Preparation Kit for Class 10 Exams

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Hindi Medium Chapter 02 एच०टी०एम०एल० फंडामैंटल्ज (HTML Fundamentals) with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 2 एच०टी०एम०एल० फंडामैंटल्ज for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 2 एच०टी०एम०एल० फंडामैंटल्ज is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Computer are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Computer Punjab Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 2 एच०टी०एम०एल० फंडामैंटल्ज as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Computer concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 2 एच०टी०एम०एल० फंडामैंटल्ज will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 2 एच०टी०एम०एल० फंडामैंटल्ज in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Computer. You can access PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 2 एच०टी०एम०एल० फंडामैंटल्ज in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Computer Punjab Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 2 एच०टी०एम०एल० फंडामैंटल्ज in printable PDF format for offline study on any device.