NCERT Solutions for Class 5 Hindi: पाठ 14 बाघ आया उस रात
Explore reliable textbook solutions for पाठ 14 बाघ आया उस रात tailored for Class 5 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final NCERT evaluations.
Practice Class 5 Hindi Solutions: पाठ 14 बाघ आया उस रात
View or download the dedicated पाठ 14 बाघ आया उस रात solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.
NCERT Solutions for Class 5 Hindi for Chapter 14 बाघ आया उस रात
बात-बात में
“वो इधर से निकला, उधर चला गया”
प्रश्न- (क)यह बात कौन किसे बता रहा होगा?
उत्तर- यह बात बेटू छोटू को बता रहा होगा|
(ख) तुम्हे यह उत्तर कविता की किन पंक्तियों से पता चला?
उत्तर- हमें यह उत्तर कविता की निम्नलिखित पंक्तियों से पता चला?
‘पाँच-साला बेटू ने हमें फिर से आगाह किया|’
ख़बर तेंदुए की
प्रश्न- (क) कक्षा 2 की रिमझिम के अखबार में छपा समाचार दिया गया है| साथ में उस समाचार के आधार पर लिखिए कहानी भी दी गई है उसे एक बार फिर से पढ़ो|
उत्तर- (क) छात्र कक्षा 2 की पुस्तक से कहानी पढ़ें|
(ख) अब ‘बाघ आया उस रात’ कविता के आधार पर एक ‘समाचार’ लिखो|
उत्तर- हिमाचल प्रदेश: कल रात हिमाचल प्रदेश के पपलाह गांव में एक बाघ आ गया| जिसे कारण गांव में अफरा–तफरी मच गई| लेकिन बाघ जल्दी ही वहां से चला गया| वह बाघ इससे पहले भी गांव में नदी के पास अपनी बाघिन और बच्चों के साथ देखा गया था| बाघ के गांव में इस तरह आने से डर का माहौल बन गया है| लोग शाम होती अपने घरों दरवाजे बंद कर लेते हैं|
(ग) तेंदुए और बाघ में क्या अंतर है? पता करो| इस काम के लिए तुम बड़ों से बातचीट भी कर सकते हो|
उत्तर- तेंदुए और बाघ का रंग कुछ अलग होता है| उनकी दौड़ने की गति में भी कुछ अंतर होता है| तेंदुआ कुछ छोटा होता है, जबकि बाघ उससे बड़ा होता है|
उस रात
इस कविता में एक ऐसी रात की बात की गई है जिस रात को कुछ अनोखी घटना घटी थी|
प्रश्न- (क) उस रात को कौन सी अनूठी बात हुई थी?
उत्तर- उस रात को गांव में बाघ आ गया था|
(ख) तुम्हारे विचार से क्या सचमुच अनूठी है? क्यों?
उत्तर- हाँ, यह बात सचमुच में अनूठी है| क्योंकि ये जानवर जंगल में रहते है और उनका गांव में आना अनूठी बात है|
(ग) उस रात को और क्या क्या हुआ आपने शादी से बातचीत करके लिखो|
उत्तर- उस रात को बाघ आने से गांव में हडबड़ी मच गई होंगी| लोग बाग को भगाने के लिए इकट्ठा हो गए होंगे| साथ ही डर के मारे समूह बना कर घूम रहे होंगे| बच्चों को घरों के अंदर बंद कर दिया गया होगा|
बाघ के काम
“बाघ कहीं काम नहीं करता, न किसी दफ्तर में, न कॉलेज में”
प्रश्न- बाघ दिन भर क्या-क्या करता होगा? कहाँ-कहाँ जाता होगा? अपने साथियों के साथ मिलकर जानकारी एकत्रित करो| फिर चर्चा करके उस पर एक चित्रात्मक पुस्तक तैयार करो| इसे तुम अपने पुस्तकालय में भी रख सकते हो|
उत्तर- बाघ दिन भर जंगल में घूमता रहता होगा और शिकार करता होगा| वह जंगल के साथ-साथ पहाड़ों, झरनों तथा नदी पर जाता होगा| छात्र स्वयं चर्चा करके एक चित्रात्मक पुस्तक तयार करे|
आँखें फैलाकर
वो इधर से निकला उधर से चला गया
वो आँखें फैलाकर बतला रहा था|
प्रश्न- नीचे आँख से जुड़े कुछ और मुहावरे दिए गए है, वाक्यों में इनका इस्तेमाल करो|
आँख लगाना, आँख दिखाना, आँख मूँदना, आँख बचाना, आँखें भर आना, सिर आँखों पर बैठाना
उत्तर- आँख लगना –(नींद आना)- कहानी सुनते-सुनते विशाखा की आँख लग गई|
आँख दिखाना –(डराना)- मां ने बच्चे को गलती करने पर आँख दिखाई|
आँख मूँदना –(ध्यान न देना)- हमें गलत काम को देखकर आँखें नहीं मूँदनी चाहिए, बल्कि उन्हें रोकना चाहिए|
आँख बचाना –(चुपचाप निकलना)- उधार के रुपए लौटाने के डर से मनोज आँखें बचा कर निकल रहा था|
आँखें भर आना –(पीड़ा पहुंचना)- एक कबूतर को मरते देख मेरी आँखे भर आई
सिर आँखों पर बैठाना –(बहुत इज्जत देना) ट्वेंटी–20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को लोगों ने सिर आंखों पर बिठा लिया|
शब्दों की दुनिया
प्रश्न- (क) पाँच साला बिटू ने हमें फिर से आगाह किया| ‘आगाह किया’ का मतलब क्या हो सकता है?
• सचेत किया ______
• मनोरंजन किया ______
• बताया _______
• समझाया _______
उत्तर- सचेत किया
(ख) कविता में इनमें से कौन सा भाव झलकता है?
उ त्तर- कविता में इनमें से सचेत करने का भाव झलकता है|
(ग) किन किन पंक्तियों/शब्दों से यह भाव व्यक्त हो रहे हैं?
*आश्चर्य, *डर *अविश्वास
उत्तर- आश्चर्य – “वो इधर से निकला
उधर चला गया ऽऽ‘’
डर – “आप रात को बाहर निकलो!”
अविश्वास – “न किसी दफ्तर में
न कॉलेज में ऽऽ“
(घ) जब हम कविता के जरिए कोई बात कहते हैं तो आप तोर पर शब्दों के कर्म को बदल देते हैं
• जैसे कविता का शीर्षक “ बाघ आया उस रात ” गद्य में “ उस रात बाघ आया ” होगा | ऐसा क्यों किया जाता होगा?
• इस किताब की दूसरी कविताएँ भी पढ़ो शब्दों के क्रम में आए बदलाव पर गौर करो | ऐसे ही कुछ वाक्यों की सूची बनाओ|
• क्या शब्दों के क्रम में बदलाव अखबार की खबरों में भी आता है ? पाठ्यपुस्तक की पृष्ठ संख्या – 116 पर बने कोलाज को देखो और बताओ |
उत्तर- ऐसा कविता में लय-तुक तथा प्रवाह लाने के लिए किया जाता है|
• अन्य कविताओं में शब्दों के क्रम में आए बदलाव-
(अ) सीटी भी है कई तरह की|
(आ) हैं छोटी-छोटी तलवार|
(इ) थोडा घबराते भी थे हम उससे|
(ई) गुरु एक थे और थे एक चेला|
(उ) टके सेर मिलती थी राबड़ी मलाई|
उत्तर- हा, शब्दों के क्रम में बदलाव अखबार की ख़बरों में भी आता है| जैसे-
(अ) किस तरह के बच्चे होते है अच्छे|
(आ) अठारह घंटे की देरी से चल रही रेलगाड़ियाँ|
(इ) कोहरे के असर से मंद पड़ी ट्रेन व् बसें|
(ई) स्वीपर कर रहे डॉक्टर का काम|
(उ) इस बार कठिन होगा बच्चों को रिझाना|
Hindi Class 5 Curriculum Solutions: पाठ 14 बाघ आया उस रात
Official NCERT Solutions for पाठ 14 बाघ आया उस रात
Access structured NCERT textbook solutions for पाठ 14 बाघ आया उस रात. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 5 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Step-by-Step Explanations for पाठ 14 बाघ आया उस रात
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of पाठ 14 बाघ आया उस रात concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Next Steps in Your Hindi Revision
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 5 Hindi.
FAQs
The complete and updated NCERT Solutions Class 5 Hindi पाठ 14 बाघ आया उस रात is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 5 Hindi are as per latest NCERT curriculum.
Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 5 Hindi पाठ 14 बाघ आया उस रात as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 5 Hindi पाठ 14 बाघ आया उस रात will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 5 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 5 Hindi पाठ 14 बाघ आया उस रात in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 5 Hindi पाठ 14 बाघ आया उस रात in printable PDF format for offline study on any device.