NCERT Solutions Class 5 Hindi पाठ 13 स्वामी की दादी

Official NCERT Solutions for Class 5 Hindi: पाठ 13 स्वामी की दादी

Access comprehensive textbook solutions for पाठ 13 स्वामी की दादी using the official curriculum guides for Class 5 Hindi. Designed to align with the 2026-27 NCERT standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Chapter-wise Solutions for Hindi: पाठ 13 स्वामी की दादी

Access the complete solution PDF for Class 5 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

NCERT Solutions for Class 5 Hindi for Chapter 13 स्वामी की दादी

कहानी से

प्रश्न 1. “सच? राजम बड़ा बहादुर लड़का है|” स्वामी को क्यों लगा की दादी ने यह बात उसे खुश करने के लिए कही?
उत्तर-
 दादी ने यह बात उसे खुश करने के लिए कही लेकिन स्वामी को ऐसा इसलिए लगा क्योंकि दादी राजम को अच्छी तरह नहीं जानती थी|

प्रश्न 2. मैडल से चूड़ियाँ बनवा लेने पर दादी ने बुआ को महामूर्ख क्यों माना?
उत्तर- 
मैडल से चूड़ियाँ लेने पर दादी ने बुआ को महामुर्ख इसलिए माना क्योंकि वह मैडल स्वामी के दादा जी को एम.ए. करने पर मिला था| वह उनकी सफलता की निशानी था| लेकीन बुआ ने उसे तुड़वाकर चूड़ियाँ बनवा ली थी|

प्रश्न 3. पाठ के आधार पर दादी या स्वामी के स्वभाव, आदतों आदि के बारे में तुम्हे क्या पता चलता है? किसी एक के बारे में दस-बारह वाक्य लिखो|
उत्तर-
 स्वामी एक छोटा-सा बच्चा है| वह अपनी दादी के साथ रहकर बहुत खुश है| और दादी से बहुत प्यार करता है| वह अपने दोस्त की बातें अपनी दादी को बढा-चढ़ा कर कर बताता है| लेकिन बाद में उसकी बातों पर ध्यान नहीं देती इसलिए उसे गुस्सा आता है| उसे पुरानी बातें सुनना अच्छा लगता है| वह दादी को अपनी बातें ध्यान से सुनने के लिए कहता है| लेकिन स्वयं उनकी बात ध्यान से नहीं सुनता|

तुम्हारी समझ से

प्रश्न 1. स्वामी ने राजम को ‘ ऊंची चीज ’ माना | क्या तुम स्वामी के राय से सहमत हो ? अपने उत्तर के कारण लिखो|
उत्तर – 
हां, हम भी स्वामी की राय से सहमत हैं| क्योंकि राजम के पास पुलिस की वर्दी थी| उसके पिता पुलिस के अधीक्षक थे| राजम पढ़ने-लिखने में बहुत होशियार था और उसने शेर को भी मारा था|

प्रश्न 2. स्वामी का अपनी दादी के साथ कैसा रिश्ता था ? तीन – चार वाक्य में लिखो|
उत्तर – 
स्वामी का अपनी दादी के साथ प्यार-भरा रिश्ता था| स्वामी अपनी दादी की गोद में स्वयं को सुरक्षित महसूस करता था| साथ ही अपनी दादी के साथ बहुत खुश रहता था|


कहानी हो तुम

प्रश्न 1. ( क ) “ स्वामीनाथन के दादा रौबदार सब – मजिस्ट्रेट थे|”
किसी व्यक्ति को किन बातों से पता चलता है?
उत्तर – 
किसी व्यक्ति का रौब उसके पद, उसके व्यक्तित्व और अन्य लोगों में उसके आदर-सम्मान से पता चलता है|

( ख ) क्या तुम्हारे आस – पास कोई रौबदार व्यक्ति है ? शब्दों के जरिए उसका खाका खींचो|
उत्तर – 
हमारे घर के पास एक रौबदार अंकल है| वह पुलिस में है| उनकी मूंछे बड़ी-बड़ी है उनका शरीर भी काफी मजबूत है| उनकी आवाज बहुत बुलंद है और वह सदा खुश रहते हैं सभी लोग अंकल का सम्मान करते हैं|

प्रश्न 2. “ स्वामीनाथन दादी के पास …… बहुत प्रसन्न और सुरक्षित महसूस कर रहा था |” तुम कब से दूर असुरक्षित महसूस करते हो?
उत्तर- 
जब हम अकेले हों या अपने माता-पिता से दूर हों, उस समय हम असुरक्षित महसूस करते हैं|

प्रश्न 3. तुम इन हालात में कैसा महसूस करती हो-
(क) दोस्त के घर में
(ख) जब तुम पहली बार किसी के घर जाती हो
(ग) रेलगाड़ी या बस में किसी सफ़र पर
(घ) जब तुम मुख्याध्यापक के कमरे में जाती हो
उत्तर – 
(क) दोस्ते के घर में हम बहुत ख़ुशी महसूस करते हैं|
(ख) जब हम पहली बार किसी के घर जाते हैं, तो हम थोडा-सा अजीब महसूस करते हैं|
(ग) रेलगाड़ी या बस में सफ़र करते समय हम बहुत ही खुश होते हैं|
(घ) जब हम मुख्याध्यापक के कमरे में जाते हैं, तो हम थोड़ा-बहुत दर जरूर लगता है|


पता करो

प्रश्न 1. सब-मजिस्ट्रेट कौन होता है? क्या वह पुलिस विभाग में होता है?
उत्तर-
 सब मजिस्ट्रेट एक जज होता है| वह पुलिस विभाग में नहीं होता है|

प्रश्न 2. तुम्हारा घर या स्कूल किस थाने में आता है? थाने में कौन-कौन से पद होते हैं? उन व्यक्तियों के नाम भी पता करो जो इन पदों पर हैं| नीचे दी गई तालिका में इकट्ठा की गई जानकारी को दर्ज करो|

थाने का नाम- 
पदव्यक्ति का नाम
  
  
  

उत्तर- हमारा घर थाना रोहिणी में आता हैं| ठाणे में एस.एच.ओ., इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, हवलदार, सिपाही आदि पद होते हैं|

थाने का नाम- 
पदव्यक्ति का नाम
एस.एच.ओ
इंस्पेक्टर
सब-इंस्पेक्टर
हवलदार
सिपाही
श्री वी.के.सिंह
श्री राजवीर राठी
श्री वी.के.शर्मा
श्री सुखवीर सिंह
किशनपाल मीणा


दादी का बक्सा
“उसका (दादी) सामान था- पाँच दरियाँ, तीन चादरें,……… लकड़ी का एक छोटा बक्सा जिसमें तांम्बे के सिक्के, इलायची, लौंग, और सुपारी पड़े थे|”

प्रश्न 1. दादी अपने बक्से में इलायची, लौंग और सुपारी क्यों रखती होंगी?
उत्तर-
 दादी अपने बक्से में इलायची, लौंग और सुपारी खाने के लिए रखती होंगी|

प्रश्न 2. क्या तुम्हारे घर में इसका इस्तेमाल होता है किन किन तरह से होता है|
उत्तर – 
हमारे घर में इसका इस्तेमाल होता है| इसका इस्तेमाल चाय में तथा अलग-अलग पकवान बनाने में होता है|

प्रश्न 3. तांबे के सिक्के बनाने के लिए किस किस धातु का इस्तेमाल होता है?
उत्तर – 
तांबे के सिक्के बनाने के लिए तांबे तथा लोहे का इस्तेमाल होता है|

प्रश्न 4. सिक्के कौन कौन सी धातु के बने होते हैं
उत्तर – 
सिक्के तांबे, सोने, चांदी, लोहे, पीतल, गिल्ट आदि धातुओं द्वारा बने हो सकते हैं|


शब्दों की बात

नीचे पहले स्तंभ के रेखांकित विशेषणों के शब्दों का वाक्य में प्रयोग करो | तुम एक से अधिक वाक्यों का सहारा भी ले सकती हो|
उलजुलूल कल्पना , चेतावनी,
रुखा स्वर मिठास
खूंखार डाकू समर्थन
उत्तर – 
(क) तुम उलजुलूल मत बोलो, इसलिए मैंने पहले ही चेतावनी दी थी|
(ख) आज रुखा भोजन कर लो| कल तुम्हे मिठास से भरपूर भोजन मिलेगा|
(ग) मलखान सिंह एक खूंखार डाकू है मैं तुम्हारी इस बात का समर्थन करता हूं|

नीचे कहानी से कुछ वाक्यों के अंश दिए गए हैं | इनमें जिन शब्दों के नीचे खींची है , उनका लिंग पहचानो और लिखो|
पुलिस की वर्दी
काफी बड़ा दफ्तर
तांबे के सिक्के
अपने सारे सामान
दसवां हिस्सा
उस जैसे महामूर्ख
उत्तर – वर्दी 
– स्त्रीलिंग, दफ़्तर – पुल्लिंग, सिक्का – पुल्लिंग, हिस्सा­ – पुल्लिंग, महामूर्ख – पुल्लिंग|
 

NCERT Solutions for Class 5 Hindi पाठ 13 स्वामी की दादी

Official NCERT Solutions for पाठ 13 स्वामी की दादी

Access structured NCERT textbook solutions for पाठ 13 स्वामी की दादी. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 5 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Step-by-Step Explanations for पाठ 13 स्वामी की दादी

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 5 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for NCERT exams.

Next Steps in Your Hindi Revision

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 5 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest NCERT Solutions Class 5 Hindi पाठ 13 स्वामी की दादी for the 2026-27 session?

The complete and updated NCERT Solutions Class 5 Hindi पाठ 13 स्वामी की दादी is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 5 Hindi are as per latest NCERT curriculum.

Are the Hindi NCERT solutions for Class 5 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the NCERT Solutions Class 5 Hindi पाठ 13 स्वामी की दादी as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 5 NCERT solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using NCERT language because NCERT marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our NCERT Solutions Class 5 Hindi पाठ 13 स्वामी की दादी will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer NCERT Solutions Class 5 Hindi पाठ 13 स्वामी की दादी in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 5 Hindi. You can access NCERT Solutions Class 5 Hindi पाठ 13 स्वामी की दादी in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi NCERT solutions for Class 5 as a PDF?

Yes, you can download the entire NCERT Solutions Class 5 Hindi पाठ 13 स्वामी की दादी in printable PDF format for offline study on any device.