Official NCERT Book for Class 8 Hindi: Chapter 01 Swadesh
Explore the complete NCERT textbook for Class 8 Hindi. Tailored for the 2026-27 curriculum, this resource breaks down complex topics to help students prepare effectively for school examinations.
Chapter-wise Study Material: Chapter 01 Swadesh
View or download the dedicated Chapter 01 Swadesh resource below. This chapter-by-chapter structuring ensures easy navigation for daily study routines. For comprehensive exam preparation, pair this reading with our verified NCERT Solutions.
पाठ 1: स्वदेश
वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। जो जीवित जोश जगा न सका, उस जीवन में कुछ सार नहीं।
जो चल न सका सँसार-सँग, उसका होता सँसार नहीं। जिसने साहस को छोड़ दिया, वह पहुँच सकेगा पार नहीं।
जिसने न जाति-उद्धार हुआ, होगा उसका उद्धार नहीं। जो भरा नहीं है भावों से, बहती जिसमें रस-धार नहीं।
वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं।
- गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही'
शिक्षक की टिप्पणी
इस कविता को पढ़ते समय मन में देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना जागती है। कवि कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने देश से प्यार नहीं करता, उसके जीवन में कोई मायने नहीं। स्वदेश के प्रति अपने विचार और भावनाएँ व्यक्त करना महत्वपूर्ण है।
पाठ से
आइए, अब हम इस कविता को थोड़ा और विस्तार से समझते हैं। नीचे दी गई गतिविधियों इस कार्य में आपकी सहायता करेंगी।
मेरी समझ से
(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उपयुक्त उत्तर के समुख तारा (★) बनाइए। कुछ प्रश्नों के एक से अधिक उत्तर भी हो सकते हैं।
- "वह हृदय नहीं है पत्थर है" इस पंक्ति में हृदय के पत्थर होने से तात्पर्य है -
- समाजिकता से
- संवेदनहीनता से
- कठोरता से
- नैतिकता से
- निम्नलिखित में से कौन-सा विषय इस कविता का मुख्य भाव है?
- देश की प्रगति
- देश के प्रति प्रेम
- देश की सुरक्षा
- देश की स्वतंत्रता
- "हम हैं जिसके राजा-रानी" - इस पंक्ति में 'हम' शब्द किसके लिए आया है?
- देश के प्राकृतिक संसाधनों के लिए
- देश की शासन व्यवस्था के लिए
- देश के सामान्य नागरिकों के लिए
- देश के सभी प्राणियों के लिए
- कविता के अनुसार कौन-सा हृदय पत्थर के समान है?
- जिसमें साहस की कमी है
- जिसमें स्नेह का भाव नहीं है
- जिसमें देश-प्रेम का भाव नहीं है
- जिसमें स्फूर्ति और उर्मा नहीं है
(ख) हो सकता है कि आपके समय के साथियों ने अलग-अलग उत्तर चुने हों। अपने मित्रों के साथ विचार कीजिए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
मिलकर करें मिलान
कविता में से चुनकर कुछ पंक्तियों नीचे स्तंभ १ में दी गई हैं। उन पंक्तियों के भाव या संदर्भ स्तंभ २ में दिए गए हैं। पंक्तियों का उनके सही अर्थ या संदर्भ स्तंभ २ में दिए गए हैं। पंक्तियों का उनके सही अर्थ या संदर्भ से मिलान कीजिए।
| क्रम | स्तंभ 1 | स्तंभ 2 |
|---|---|---|
| 1. | जिसने साहस का छोड़ दिया, वह पहुँच सकेगा पार नहीं। | जिस देश की ज्ञान-संपदा से समचा विश्व प्रभावित है। |
| 2. | जो जीवित जोश जगा न सका, उस जीवन में कुछ सार नहीं। | जिस प्रकार युद्ध में तोप और तलवार की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार मनुष्य की प्रगति के लिए साहस और इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है। |
| 3. | जिस पर ज्ञानी भी मरते हैं, जिस पर है दुनिया दीवानी। | जो व्यक्ति कार्य को करने का साहस छोड़ देता है वह किसी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता। |
| 4. | जो स्वयं के साथ ही दूसरों को भी प्रेरित और उत्साहित नहीं कर सकते उनका जीवन निष्फल और अर्थहीन है। | जो स्वयं के साथ ही दूसरों को भी प्रेरित और उत्साहित नहीं कर सकते उनका जीवन निष्फल और अर्थहीन है। |
पंक्तियों पर चर्चा
कविता से चुनकर कुछ पंक्तियों नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझा में आया? अपने विचार अपने समूह में साझा कीजिए और लिखिए।
(क) "निश्चित है निस्सशय निश्चित, है ज्ञान एक दिन जाने को।"
(ख) "सब कुछ है अपने हाथों में, क्या तोप नहीं तलवार नहीं।"
(ग) "जो भरा नहीं है भावों से, बहती जिसमें रस-धार नहीं।"
(घ) कविता में देश-प्रेम के लिए बहुत-सी बातें आई हैं। आप 'देश-प्रेम' से क्या समझते हैं? बताइए।
(ड) यह रचना एक आहवान गीत है जो हमें देश-प्रेम के लिए प्रेरित और उत्साहित करती है। इस रचना की अन्य विशेषताएँ ढूंढिए और लिखिए।
शिक्षक की टिप्पणी
जब आप कविता को पढ़ते समय किसी कठिन शब्द का सामना करें, तो उसे संदर्भ के आधार पर समझने की कोशिश करें। उदाहरण के लिए, 'निस्सशय' का अर्थ संदेह के बिना या निश्चित रूप से है। पहले वाक्य को फिर से पढ़ें और देखें कि यह अर्थ कितना सही बैठता है।
मुख्य बिंदु
- स्वदेश का प्यार हर व्यक्ति के हृदय में होना चाहिए, क्योंकि बिना देश-प्रेम के जीवन निरर्थक है।
- कविता में कवि कहते हैं कि साहस, ज्ञान और उत्साह ही देश की प्रगति के मूल आधार हैं।
- हर व्यक्ति को अपने देश के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए।
- कविता एक आहवान है जो हमें अपने हृदय में देश-प्रेम की भावना जगाने के लिए प्रेरित करती है।
यह अध्याय के पहले 5 पृष्ठों का पूर्वावलोकन है। पूरा अध्याय पाने के लिए नीचे क्लिक करें।
Download NCERT E-Textbook: Class 8 Hindi Chapter 01 Swadesh
Class 8 Hindi Chapter 01 Swadesh Official E-Book
Secure your copy of the NCERT Textbook for Class 8 Hindi Chapter 01 Swadesh. Widely adopted across educational institutions, final question papers map directly to the framework outlined in this chapter.
English Medium NCERT Textbooks for Class 8
Explore our exhaustive library of NCERT books in English Medium spanning all subjects in Class 8. Every chapter features comprehensive explanations followed by extensive end-of-chapter exercises.
Additional Study Resources for Class 8 Hindi
Elevate your study routine by reviewing our comprehensive NCERT Solutions and revision notes available on our platform free of charge.
FAQs
You can download the latest, teacher-verified PDF for NCERT Class 8 Hindi Malhar Chapter 01 Swadesh (स्वदेश) PDF Download for free on StudiesToday.com. These digital editions are updated as per 2026-27 session and are optimized for mobile reading.
Yes, our collection of Class 8 Hindi NCERT books follow the 2026 rationalization guidelines. All deleted chapters have been removed and has latest content for you to study.
Downloading chapter-wise PDFs for Class 8 Hindi allows for faster access, saves storage space, and makes it easier to focus in 2026 on specific topics during revision.
NCERT books are the main source for NCERT exams. By reading NCERT Class 8 Hindi Malhar Chapter 01 Swadesh (स्वदेश) PDF Download line-by-line and practicing its questions, students build strong understanding to get full marks in Hindi.