NCERT Class 5 Hindi Veena Chapter 01 Kiran (किरण) PDF Download

Official NCERT Book for Class 5 Hindi: Chapter 01 Kiran

Explore the complete NCERT textbook for Class 5 Hindi. Tailored for the 2026-27 curriculum, this resource breaks down complex topics to help students prepare effectively for school examinations.

Chapter-wise Study Material: Chapter 01 Kiran

View or download the dedicated Chapter 01 Kiran resource below. This chapter-by-chapter structuring ensures easy navigation for daily study routines. For comprehensive exam preparation, pair this reading with our verified NCERT Solutions.

पाठ 1: किरण

सुनें कहानी

अरी किरण तु उठकर इतनी
जल्दी आज चली आई
मैं तो बिस्तर में से अपने
अब तक निकल नहीं पाई
कल तो तेरे साथ शाम तक
खेल बहुत से खेली मैं।
पर जब तु चल दी सोने को
तो रह गई अकेली मैं
तु सुख से सोई होगी पर
मुझको नींद नहीं आई।
परी कथाएँ पढ़ते-पढ़ते
बड़ी देर में सो पाई।
कहने लगी किरण यह सुनकर
मैं ही कब सो पाती हूँ
तुम्हें सुलाकर एक दूसरी
दुनिया में मैं जाती हूँ
बच्चे जो बिस्तर में सोए
होते, उन्हें जगाती हूँ
वहाँ शाम हो जाती है तो
लौट यहाँ फिर आती हूँ

- निरंकार देव 'सेवक'

शिक्षक की टिप्पणी

इस कविता में किरण (प्रकाश) को एक जीवंत पात्र के रूप में दिखाया गया है जो बातचीत करती है। कविता पढ़ते समय किरण की बातों को अपने मन में एक व्यक्ति के रूप में देखिए - वह रातभर अकेली रहती है और दिन में बच्चों के पास आती है। यह तरीका कविता को और सुंदर बनाता है।

बातचीत के लिए

  1. आपको कैसे पता चलता है कि सुबह हो गई है?
  2. ऐसे कौन-कौन से कार्य हैं जो सूर्य के प्रकाश के बिना संभव नहीं हैं?
  3. सुबह और शाम में से आपको कौन-सा समय अधिक अच्छा लगता है और क्यों?

पाठ से

सही उत्तर पर सूरज का चित्र (☀) बनाइए -

  1. किरण के अनुसार वह मुख्य रूप से कौन-सा काम करती है?
    (क) सोते बच्चों को जगाना
    (ख) खेलते बच्चों को सुलाना
    (ग) बच्चों के साथ खेलना
    (घ) परी कथाएँ पढ़ना-पढ़ना
  2. बालिका को बहुत देर तक नींद क्यों नहीं आई?
    (क) क्योंकि वह देर रात तक खेल रही थी।
    (ख) क्योंकि वह पद रही थी।
    (ग) क्योंकि उसे बहुत गर्मी लग रही थी।
    (घ) क्योंकि वह घूमने गई थी।
  3. जब किरण आई, उस समय बालिका क्या कर रही थी?
    (क) वह सो रही थी।
    (ख) वह खेल रही थी।
    (ग) वह गीत गा रही थी।
    (घ) वह पद और लिख रही थी।

सोचिए और लिखिए

  1. किरण ने दूसरी दुनिया में जाने की बात क्यों कही होगी?
  2. "बहाँ शाम हो जाती है तो लौट यहाँ फिर आती हूँ" उपर्युक्त पंक्तियों में 'बहाँ' और 'यहाँ' शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुए हैं?
  3. प्रकृति हमें प्रकाश, फल, फूल, लकड़ी, बायु, पानी और बहुत कुछ देती है। हम प्रकृति के लिए क्या-क्या कर सकते हैं? सोचिए और अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखिए।
  4. कविता की किन पंक्तियों से पता चलता है कि किरण बालिका के साथ दिन भर रहती है? उन पंक्तियों को चुनकर लिखिए।

समझ और अनुभव

"कहने लगी किरण यह सुनकर
मैं ही कब सो पाती हूँ
तुम्हें सुलाकर एक दूसरी
दुनिया में मैं जाती हूँ"

किरण कितना परिश्रम करती है, यहाँ से वहाँ नियत समय पर प्रतिदिन आती-जाती है। आपको अपने आस-पास कौन-कौन परिश्रम करते दिखाई देते हैं?

  1. "कहने लगी किरण यह सुनकर
    मैं ही कब सो पाती हूँ
    तुम्हें सुलाकर एक दूसरी
    दुनिया में मैं जाती हूँ"
    किरण कितना परिश्रम करती है, यहाँ से वहाँ नियत समय पर प्रतिदिन आती-जाती है। आपको अपने आस-पास कौन-कौन परिश्रम करते दिखाई देते हैं? अपने सहपाठियों के साथ चर्चा कीजिए कि आप इनसे क्या बातचीत कर सकते हैं?
  2. वै कौन-कौन से लोग हैं जो किरण की भाँति आपको जगाते हैं, आपके साथ खेलते हैं और प्रोत्साहित करते हैं? उनके लिए आप क्या-क्या करते हैं, यह भी लिखिए।
  3. आपके घर या प्रदेश में सूर्य अथवा चाँद से जुड़े किसी एक त्योहार का पता लगाइए और उसके बारे में लिखिए।

अनुमान और कल्पना

  1. यदि किरण कभी न आए या न जाए तो क्या होगा?
  2. यदि आपको किरण के साथ दूसरी दुनिया में जाने का अवसर मिले तो आप कहाँ जाना चाहेंगे और क्यों?

भाषा की बात

1. "कल तो तेरे साथ शाम तक खेल बहुत से खेली मैं।"
'शाम' के लिए हम संध्या, संध्य, साँय जैसे शब्दों का भी प्रयोग करते हैं। मिलते-जुलते या समान अर्थ वाले ऐसे शब्दों को समानार्थी शब्द कहते हैं।

नीचे दिए गए शब्दों के समान अर्थ वाले शब्दों पर घेरा बनाइए -

  • नभ - आकाश, अंबर, नभचर
  • हवा - बायु, ब्योम, पवन
  • पेड़ - विशाल, वृक्ष, तरु
  • फूल - कुसुम, सरिता, सुमन
  • दुनिया - भूमि, संसार, विश्व

2. दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति अर्थ वाले शब्दों से कीजिए -

  1. मैं आज यह परी-कथा पढूँगा, ............................ आप पढ़ लेना।
  2. मैं जब तक खेलने के लिए आई तब तक हरिका चली ............................ थी।
  3. वह ............................ आया और शाम को चला गया।
  4. मेरे जागने और ............................ का समय निश्चित है।

शिक्षक की टिप्पणी

समानार्थी शब्दों को याद करते समय ध्यान रखिए कि सभी शब्दों का अर्थ बिल्कुल एक जैसा नहीं होता। जैसे 'आकाश' का अर्थ आसमान है, पर 'नभचर' का अर्थ आसमान में उड़ने वाली चीज़ है। इसलिए हमेशा सही संदर्भ में ही समानार्थी शब्दों का प्रयोग करें।

मुख्य बिंदु

  • कविता 'किरण' में सूरज की किरणों को एक ऐसी पात्र के रूप में दिखाया गया है जो रातभर दूसरी दुनिया में रहती है और सुबह बच्चों के पास आती है।
  • समानार्थी शब्द वे शब्द हैं जिनका अर्थ एक जैसा होता है, लेकिन किसी वाक्य में सही अर्थ देने के लिए संदर्भ के अनुसार उनका चयन करना चाहिए।
  • प्रकृति के हर तत्व - सूरज, हवा, पानी - हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं और हमें उनका सम्मान करना चाहिए।

यह अध्याय के पहले 5 पृष्ठों का पूर्वावलोकन है। पूरा अध्याय पाने के लिए नीचे क्लिक करें।

Official NCERT Textbook PDF: Class 5 Hindi Chapter 01 Kiran

Download Textbook: Chapter 01 Kiran (Class 5 Hindi)

Secure your copy of the NCERT Textbook for Class 5 Hindi Chapter 01 Kiran. Widely adopted across educational institutions, final question papers map directly to the framework outlined in this chapter.

Complete Chapter E-Books for Class 5 Hindi

Access a full archive of NCERT books in English Medium tailored for Class 5 courses. Units like Chapter 01 Kiran deliver in-depth concepts and thorough review questions at the section close.

Maximize Conceptual Clarity with NCERT E-Books

The Class 5 Hindi Chapter 01 Kiran text is carefully engineered to build rock-solid foundational concepts. For an enriched academic journey, learners should pair this with our online NCERT Solutions and revision notes.

FAQs

Where can I download the latest NCERT Class 5 Hindi Veena Chapter 01 Kiran (किरण) PDF Download in PDF for 2026-27?

You can download the latest, teacher-verified PDF for NCERT Class 5 Hindi Veena Chapter 01 Kiran (किरण) PDF Download for free on StudiesToday.com. These digital editions are updated as per 2026-27 session and are optimized for mobile reading.

Does this Hindi book follow the latest NCERT rationalized syllabus?

Yes, our collection of Class 5 Hindi NCERT books follow the 2026 rationalization guidelines. All deleted chapters have been removed and has latest content for you to study.

Why is it better to download NCERT Class 5 Hindi Veena Chapter 01 Kiran (किरण) PDF Download chapter-wise?

Downloading chapter-wise PDFs for Class 5 Hindi allows for faster access, saves storage space, and makes it easier to focus in 2026 on specific topics during revision.

Are these NCERT books for Class 5 Hindi sufficient for scoring 100%?

NCERT books are the main source for NCERT exams. By reading NCERT Class 5 Hindi Veena Chapter 01 Kiran (किरण) PDF Download line-by-line and practicing its questions, students build strong understanding to get full marks in Hindi.