Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 2 Chapter 2 Mere Lal (Pad) Questions and Answers

Official Kerala Board Solutions for Class 12 Hindi: Chapter 02 Mere Lal (Pad)

Explore reliable textbook solutions for Chapter 02 Mere Lal (Pad) tailored for Class 12 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Kerala Board evaluations.

Chapter-wise Solutions for Hindi: Chapter 02 Mere Lal (Pad)

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

Meri Khoj (मेरी खोज)

Question 1: समानार्थी शब्द पठित पदों से ढूँढ़कर लिखें।
दाँत, युवति, वेद, संतुष्ट, छोटा, दृष्टि, प्रवाह, सफल, देखकर, होश, दोनों, बिजली, चतुर, मर्यादा, सागर, सुनकर, पुत्र, भूल गई, गोपिकाएँ, नया

Answer:

दाँत - दतियाँ (द्विज)
युवति - ललना
वेद - बैद
संतुष्ट हुई - अघाई
छोटा - तनक
दृष्टि - चितवन
प्रवाह - ढरनि
सफल - सुफल
देखकर - देखि
होश - सुधि
दोनों - दोऊ
बिजली - बीजु
चतुर - नागर
मर्यादा - मरजाद
सागर - सिंधु
सुनकर - स्रवन परी
पुत्र - सुत
भूल गई - बिसरी
गोपिकाएँ - ललनागन
नया - नवल

Exam Tips:

क) पद की पंक्तियों से वही रूप लिखें जो कवि ने प्रयोग किया है (जैसे सुफल, मरजाद), उसे आधुनिक रूप में न बदलें।
ख) ब्रज भाषा के शब्दों का अर्थ खड़ी बोली से मिलाकर याद रखें; इससे ऐसे प्रश्न आसान हो जाते हैं।
ग) वर्तनी पर ध्यान दें, क्योंकि एक मात्रा का अंतर भी शब्द बदल देता है।

 

Follow-up Activities (अनुवर्ती कार्य)

Question 2: आस्वादन टिप्पणी।

Answer:

सूरदास हिंदी साहित्य की कृष्णभक्ति शाखा के सर्वश्रेष्ठ कवि हैं। उन्होंने ब्रज भाषा में भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया है। प्रस्तुत पद सूरदास की बाललीला का पद है, जो 'सूरसागर' से लिया गया है।
अपने बेटे का मुख देखकर माता यशोदा बहुत खुश हुई। हर्ष के साथ बेटे के दूध के दाँत देखकर लाड़-प्यार में मग्न यशोदा अपनी सुध भूल गई। वह बाहर से अपने पति नंद को बुलाकर पुत्र का सुंदर रूप देखने को कहती है। पुत्र के छोटे-छोटे दाँत देखकर उसकी आँखें सफल होती हैं। उनके मुख और दृष्टि खुशी से भर गए। सूरदास कहते हैं कि किलकारी करनेवाले कृष्ण के दाँतों को देखकर ऐसा लगता है मानो कमल पर बिजली जम गई है।
श्रीकृष्ण का सौंदर्य अनुपम है। बच्चों को देखकर माँ-बाप सबकुछ भूल जाते हैं।

Exam Tips:

क) पहले कवि, उनकी काव्यधारा और पद के स्रोत (सूरसागर) का परिचय दें, फिर पद का भाव लिखें।
ख) "कमल पर बिजली" की उपमा का उल्लेख ज़रूर करें; यह पद की सबसे सुंदर कल्पना है।
ग) अंत में वात्सल्य के भाव पर अपनी टिप्पणी लिखें।

 

Question 3: गोपिकाओं के बीच का वार्तालाप।

Answer:

गोपिका 1: अरे सखी, सुनो। यह मीठा शब्द क्या है?
गोपिका 2: वह तो मुरली की धुन है।
गोपिका 1: मुरली की धुन? कौन बजा रहा है? यहाँ इस वृंदावन में?
गोपिका 2: जानती नहीं? कृष्ण।
गोपिका 1: कृष्ण! चलो, वृंदावन की ओर चलें।
गोपिका 2: पर यह काम?
गोपिका 1: काम छोड़ दो। जल्दी कान्हा के पास चलो।
गोपिका 2: कान्हा की मुरली की धुन जादू की तरह हमें खींचती है।
गोपिका 1: ठीक है, जल्दी चलो।
गोपिका 2: अच्छा, चलो।

Exam Tips:

क) वार्तालाप में पात्रों के नाम के बाद कोलन (:) लगाकर छोटे-छोटे संवाद लिखें।
ख) संवाद पद के भाव से जुड़े रहें: मुरली की धुन सुनकर गोपिकाओं का सब काम छोड़कर कृष्ण के पास जाना।

 

Pad 1: Mere Lal (पद 1)

निम्नलिखित पद पढ़ें।
सुतमुख देखि जसोदा फूली।
हरषित देखि दूध की दतियाँ प्रेम मगन तनु की सुधि भूली॥
बाहिर ते तब नंद बुलाए देखौ धौं सुंदर सुखदाई।
तनक तनक सी दूध की दतियाँ देखौ नैन सुफल करो आई॥
आनंद सहित महर तब आए मुख चितवन दोउ नैन अघाई।
'सूर' स्याम किलकत द्विज देख्यो मनो कमल पर बीजु जमाई॥

Question 4: सूरदास हिंदी साहित्य की किस काव्यधारा के कवि हैं? (छायावाद, सगुण भक्ति काव्य, द्विवेदी युग)

Answer:

सगुण भक्ति काव्य

Exam Tips:

क) सूरदास सगुण भक्ति की कृष्णभक्ति शाखा के कवि हैं; दोनों नाम याद रखें।

 

Question 5: 'छोटा' शब्द का समानार्थी शब्द कविता से ढूँढ़ें। (तनक, महर, कमल)

Answer:

तनक

Exam Tips:

क) पद की पंक्ति "तनक तनक सी दूध की दतियाँ" देखें; वहाँ 'तनक' का अर्थ 'छोटा' है।

 

Question 6: यशोदा क्यों खुश हुई?

Answer:

अपने बेटे कृष्ण का मुख देखकर माता यशोदा बहुत खुश हुई।

Exam Tips:

क) उत्तर एक ही वाक्य में लिखें और प्रश्न के शब्द (खुश होना) उत्तर में दोहराएँ।

 

Question 7: माता यशोदा अपने को क्यों भूल गई?

Answer:

श्रीकृष्ण के छोटे-छोटे दूध के दाँत देखकर अत्यंत हर्ष के कारण यशोदा अपने आपको भूल गई।

Exam Tips:

क) कारण ("हर्ष की अधिकता") स्पष्ट लिखें।
ख) "दूध के दाँत" का उल्लेख न भूलें।

 

Question 8: मध्यकालीन काव्यधारा की विशेषताओं का परिचय देते हुए पद की आस्वादन-टिप्पणी लिखें।

Answer:

सूरदास हिंदी साहित्य की कृष्णभक्ति शाखा के सर्वश्रेष्ठ कवि हैं। उन्होंने ब्रज भाषा में भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया है। मध्यकालीन काव्यधारा की प्रमुख विशेषताएँ इस पद में देखी जा सकती हैं। भक्ति का वर्णन, सौंदर्य बोध, आराध्य देव का वर्णन और सामाजिक भावना जैसे गुण इस पद में हैं।
प्रस्तुत पद सूरदास की बाललीला का पद है, जो 'सूरसागर' से लिया गया है। अपने बेटे का मुख देखकर माता यशोदा बहुत खुश हुई। बहुत हर्ष के साथ बेटे के दूध के दाँत देखकर लाड़-प्यार में मग्न यशोदा की सुध खो गई। वह बाहर से अपने पति नंद को बुलाकर पुत्र का सुंदर रूप देखने को कहती है। पुत्र के छोटे-छोटे दाँत देखकर उसकी आँखें सफल होती हैं। उनके मुख और दृष्टि खुशी से भर गए। सूरदास कहते हैं कि किलकारी करनेवाले कृष्ण के दाँतों को देखकर ऐसा लगता है मानो कमल पर बिजली जम गई है।
श्रीकृष्ण का सौंदर्य अनुपम है। बच्चों को देखकर माँ-बाप सबकुछ भूल जाते हैं। वात्सल्य रस का प्रभाव हमारे मन में आवश्यक है। यह आज भी प्रासंगिक है।

Exam Tips:

क) उत्तर के तीन भाग रखें: कवि और काव्यधारा का परिचय, पद का भाव और अंत में टिप्पणी।
ख) मध्यकालीन काव्यधारा की विशेषताएँ (भक्ति, सौंदर्य बोध, आराध्य का वर्णन) अलग से गिनाएँ।
ग) वात्सल्य रस और उपमा (कमल पर बिजली) का उल्लेख करें।

 

Pad 2: He Kanh (पद 2)

निम्नलिखित पद पढ़ें।
जबहीं बन मुरली स्रवन परी।
चकित भई गोप कन्या सब धाम काम बिसरी॥
कुल मरजाद बेद की आज्ञा नेकहु नहिं डरीं।
स्याम सिंधु सरिता ललनागन जल की ढरनि ढरी॥
सुत पित नेह भवन जन संका लज्जा नहीं करी।
'सूरदास' प्रभु मन हरि लीन्हों नागर नवल हरी॥

Question 9: पद में वर्णित भाव क्या है? (वात्सल्य, प्रेम, शोक)

Answer:

प्रेम

Exam Tips:

क) इस पद में गोपिकाओं का कृष्ण के प्रति प्रेम है, जबकि पहले पद में यशोदा का वात्सल्य है; दोनों का अंतर याद रखें।

 

Question 10: कौन मुरली बजा रहा है?

Answer:

श्याम / कृष्ण / प्रभु

Exam Tips:

क) पद में कृष्ण के लिए 'स्याम' और 'प्रभु' शब्द आए हैं; उत्तर में 'कृष्ण' नाम लिखना सबसे अच्छा है।

 

Question 11: गोपिकाएँ क्यों अपना काम-धाम भूल गईं?

Answer:

श्रीकृष्ण की मुरली से निकली मीठी वाणी सुनकर गोपिकाएँ अपना काम-धाम भूल गईं।

Exam Tips:

क) कारण 'मुरली की मीठी वाणी सुनना' लिखें और प्रश्न के शब्द उत्तर में दोहराएँ।

 

Question 12: कवि एवं काव्यधारा का परिचय देते हुए पद की व्याख्या करें।

Answer:

सूरदास हिंदी साहित्य की कृष्णभक्ति शाखा के सर्वश्रेष्ठ कवि हैं। 'सूरसागर', 'सूरसारावली' और 'साहित्य लहरी' आपकी प्रसिद्ध रचनाएँ हैं। इन रचनाओं में कृष्ण का रूप-सौंदर्य, यशोदा के वात्सल्य का वर्णन, गोपिकाओं के साथ कृष्ण का व्यवहार, राधा-कृष्ण लीला और भ्रमरगीत आदि हैं। मध्यकालीन भक्त काव्यधारा के सभी गुण इन रचनाओं में मिलते हैं।
जब वन में मुरली का स्वर सुनाई पड़ा, तब गोपिकाएँ चकित हो गईं और सब कामकाज भूल गईं। कुल की मर्यादा तथा धर्मग्रंथों के अनुशासन से वे बिलकुल नहीं डरीं। पुत्र और पति का स्नेह, घर-परिवार और लोक-लाज की परवाह किए बिना वे कृष्ण रूपी सागर में नदी के जल के समान जा मिलीं। सूरदास कहते हैं कि चतुर कृष्ण नित्य नए ढंग से गोपिकाओं का मन हर लेते हैं।
यहाँ अनुपम प्रेम की व्याख्या हुई है। कृष्ण में विलीन होना जीवन में मुक्ति का सूचक है। हमें भक्ति पूरे मन से करनी चाहिए, जहाँ अहं का भाव समाप्त हो जाए। सरल शैली में ईश्वरीय प्रेम की अनुभूति को दर्शाया गया है।

Exam Tips:

क) पहले कवि, उनकी रचनाओं (सूरसागर, सूरसारावली, साहित्य लहरी) और काव्यधारा का परिचय दें।
ख) फिर पद की पंक्ति-दर-पंक्ति सरल व्याख्या करें।
ग) "कृष्ण रूपी सागर में गोपिकाएँ रूपी नदी" की उपमा ज़रूर समझाएँ।
घ) अंत में पद का संदेश (निष्काम भक्ति) लिखें।

 

Summary and Glossary

Question 13: मेरे लाल पद का सारांश (Summary in Hindi) लिखिए।

Answer:

सूरदास सगुण भक्तिधारा के सर्वश्रेष्ठ कृष्णभक्त कवि हैं। उत्तर प्रदेश में 15वीं सदी के अंतिम दशकों में उनका जन्म हुआ था। वे जन्म से अंधे माने जाते हैं। सूरदास का वात्सल्य वर्णन अद्वितीय है। 'सूरसागर' की बाललीलाएँ इसके उत्तम उदाहरण हैं। शृंगार रस के वर्णन में भी उन्होंने अपनी कुशलता दिखाई है। कृष्ण और गोपिकाओं के प्रेम का वर्णन इसका उदाहरण है।
सूरदास हिंदी साहित्य की कृष्णभक्ति शाखा के प्रमुख कवि हैं। वल्लभाचार्य के शिष्य बनने के बाद वे कृष्णभक्ति के पद गाने लगे। उन्होंने कृष्ण की बाललीला, वात्सल्य और गोपिकाओं के प्रेम का वर्णन किया है।
(लोरी) माँ एक मधुर लोरी गाकर अपनी प्यारी बेटी को सुलाने की कोशिश में है। माँ चंद्रमा से बादलों के पीछे छिप जाने को कहती है, ताकि बच्ची जल्दी सो जाए।
पाठ्यपुस्तक में सूरदास के दो पद दिए गए हैं। पहला पद बाललीला से संबंधित है और दूसरे पद में कृष्ण के मुरलीगान और गोपियों के प्रेम का वर्णन है।

Exam Tips:

क) सारांश छोटा और क्रमबद्ध रखें: कवि का परिचय, पहला पद, दूसरा पद।
ख) वात्सल्य और प्रेम (शृंगार) का अंतर स्पष्ट लिखें।

 

Question 14: मेरे लाल पद का सारांश (Summary in Malayalam) लिखिए।

Answer:

സൂർദാസ് ഹിന്ദി സാഹിത്യത്തിലെ കൃഷ്ണഭക്തി ശാഖയിലെ പ്രമുഖ കവിയാണ്. ജന്മനാ അന്ധനായിരുന്ന അേഹം പ്രസിദ്ധനായ വല്ലഭാചാര്യന്റെ ശിഷ്യനായതിന് ശേഷം കൃഷ്ണഭക്തിയുടെ പദങ്ങൾ പാടാൻ തുടങ്ങി. കൃഷ്ണന്റെ ബാലലീലകൾ, വാത്സല്യം, ഗോപികമാരുടെ പ്രണയം എന്നിവ അദ്ദേഹം വർണ്ണിച്ചിട്ടുണ്ട്.
അമ്മ ഒരു താരാട്ട് പാടി മകളെ ഉറക്കാനുള്ള ശ്രമത്തിലാണ്. താളത്തിൽ പാടിക്കൊണ്ട് ചന്ദ്രനോട് മേഘങ്ങൾക്ക് പിന്നിൽ ഒളിക്കാൻ പറയുന്നു. കാരണം മകൾക്ക് വേഗം ഉറങ്ങണം.
പാഠപുസ്തകത്തിൽ സൂർദാസിന്റെ രണ്ട് പദങ്ങൾ നൽകിയിട്ടുണ്ട്. ആദ്യ പദം ബാലലീലയാണ്, രണ്ടാമത്തേത് കൃഷ്ണന്റെ മുരളീഗാനവും ഗോപികമാരുടെ പ്രേമത്തെയും കുറിച്ചുള്ളതാണ്.
പദം ഒന്ന് (മേരേ ലാൽ): സ്വന്തം പുത്രന്റെ സുന്ദരമുഖം കണ്ട് യശോദ സന്തുഷ്ടയായി. ആഹ്ലാദത്തോടെയുള്ള മകന്റെ പാൽപല്ലുകൾ കണ്ടപ്പോൾ ലാളനയിൽ മുഴുകിയ യശോദ സ്വയം മറക്കുന്നു. അവർ പുറത്ത് നിൽക്കുന്ന ഭർത്താവായ നന്ദഗോപരെ വിളിച്ച് മകന്റെ സുന്ദരവും സുഖം തരുന്നതുമായ രൂപം കാണാൻ പറയുന്നു. പുത്രന്റെ ചെറിയ പാൽപല്ലുകൾ കാണുമ്പോൾ കണ്ണുകൾ ആനന്ദഭരിതമാകുമെന്ന് അവൾ പറയുന്നു. പത്നിയുടെ വാക്കുകൾ കേട്ട് ആനന്ദത്തോടെ നന്ദഗോപർ വരികയും മനസ്സും ശരീരവും സന്തോഷം കൊണ്ട് നിറയുകയും ചെയ്യുന്നു. സൂർദാസ് പറയുന്നു: പൊട്ടിച്ചിരിക്കുന്ന കൃഷ്ണന്റെ പല്ലുകൾ കാണുമ്പോൾ ചുവന്ന താമരയിൽ ഇടിമിന്നൽ പിണരുകൾ ഉള്ളപോലെ തോന്നുന്നു. അതായത് കൃഷ്ണന്റെ സൗന്ദര്യം ഉപമിക്കാൻ സാധിക്കാത്തതാണ്, അവന്റെ ചേഷ്ടകൾ ഹൃദയകാരിയും ഏറ്റവും ഉന്നതവുമാണ്.
പദം രണ്ട് (ഹേ കാൻഹ്): മുരളിയുടെ സ്വരം കേട്ടപ്പോൾ ഗോപികമാർ ആശ്ചര്യചകിതരായി; എല്ലാ കടമകളും മറന്നു. കുലത്തിന്റെയും സമൂഹത്തിന്റെയും മര്യാദകളെയും മതഗ്രന്ഥങ്ങളിലെ ആചാരങ്ങളെയും അവർ ഭയന്നില്ല. മക്കളുടെയും ഭർത്താവിന്റെയും സ്നേഹവും വീടും ലോകമര്യാദകളും ശ്രദ്ധിക്കാതെ നദിയിലെ വെള്ളം സമുദ്രത്തിലേക്ക് ഒഴുകിച്ചേരുന്നതുപോലെ അവർ കൃഷ്ണനാകുന്ന സമുദ്രത്തിലേക്ക് ഒഴുകിച്ചേർന്നു. സൂർദാസ് പറയുന്നു: സൂത്രശാലിയായ കൃഷ്ണൻ ദിവസവും പുതിയ പുതിയ രീതികളാൽ ഗോപികമാരുടെ മനസ്സിനെ കീഴടക്കുന്നു.

Exam Tips:

a) സൂർദാസിന്റെ ഉപമകൾ (താമരയിൽ മിന്നൽ, സമുദ്രത്തിലേക്ക് ഒഴുകുന്ന നദി) ഉൾപ്പെടുത്തിയാൽ ഉത്തരം പൂർണ്ണമാകും.
b) രണ്ട് പദങ്ങളും (വാത്സല്യവും പ്രേമവും) വെവ്വേറെ എഴുതുക.

 

Question 15: पद 1 (मेरे लाल) के कठिन शब्दों के अर्थ (Glossary) लिखिए।

Answer:

शब्दअर्थ
लालबेटा, लाड़ला पुत्र
सुतमुखपुत्र का मुख
देखिदेखकर
जसोदायशोदा
फूलीप्रफुल्लित हुई
हरषितहर्ष के साथ
दूध की दंतियाँmilk teeth (दूध के दाँत)
मगनलीन
तनुशरीर
सुधि भूलिअपने को भूलकर
बाहिर तेबाहर से
देखौ धौंदेखो तो
सुखदाईसुख देनेवाला
तनकछोटा
देखौदेखकर
नैन सुफल करोआँखों को आनंद दो
महरनंद
चितवनदृष्टि
दोऊदोनों
अघाईतृप्त होना
स्यामकृष्ण
किलकतकिलकारी करना, खुशी से हँसना
द्विजदाँत
देख्योदेखा तो
मनोमानो
बीजुबिजली

Exam Tips:

क) ब्रज भाषा के शब्दों को उनके खड़ी बोली रूप के साथ याद करें।
ख) 'दूध की दतियाँ', 'द्विज' और 'तनक' जैसे शब्द पद के भाव से जुड़े हैं, इसलिए अर्थ पर विशेष ध्यान दें।

 

Question 16: पद 2 (हे कान्ह) के कठिन शब्दों के अर्थ (Glossary) लिखिए।

Answer:

शब्दअर्थ
बनवन
मुरलीबाँसुरी
स्रवनसुनना
चकित हुईआश्चर्यचकित होना
गोपगोपिका
धाम-कामकामकाज
बिसरीभूल गई
मरजादमर्यादा
बेदवेद
नेकहुथोड़ा भी
नाहिनहीं
डरींडरना
स्याम सिंधुकृष्ण रूपी सागर
सरितानदी
ललनागनगोपिकाएँ
ढरनिप्रवाह, बहाव
नेहस्नेह
भवन जनघरवाले
संकाशंका, संशय
हरि लीन्होंहर लिया, जीत लिया
नागरचतुर, समर्थ
नवलनया
हरीश्रीकृष्ण

Exam Tips:

क) 'स्याम सिंधु' और 'सरिता' का अर्थ याद रखें, क्योंकि पद की मुख्य उपमा इन्हीं पर टिकी है।
ख) शब्दों की वर्तनी ब्रज रूप में ही लिखें।

 

Question 17: लोरी पाठ के कठिन शब्दों के अर्थ (Glossary) लिखिए।

Answer:

शब्दअर्थ
लोरीलोरी (lullaby), वह गीत जिसे गाकर बच्चों को सुलाया जाता है
चंदनियाचंद्रमा
छुपनाछिपना
छन भरक्षण भर, थोड़ी देर के लिए
लुक जानाछिप जाना
निंदियानींद
बिटियाप्यारी बेटी

Exam Tips:

क) लोरी के शब्द (चंदनिया, निंदिया, बिटिया) बोलचाल के रूप हैं; इनके शुद्ध रूप (चंद्रमा, नींद, बेटी) साथ में याद रखें।

 

Kerala Board Solutions for Class 12 Hindi Chapter 02 Mere Lal (Pad)

Accessing Chapter 02 Mere Lal (Pad) Solutions

Explore reliable textbook solutions for Chapter 02 Mere Lal (Pad) tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Kerala Board standards for Hindi.

Concept-Driven Answers for Class 12 Hindi

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Maximizing Study Efficiency

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 12 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 2 Chapter 2 Mere Lal (Pad) Questions and Answers for the 2026-27 session?

The complete and updated Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 2 Chapter 2 Mere Lal (Pad) Questions and Answers is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Hindi are as per latest Kerala Board curriculum.

Are the Hindi Kerala Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 2 Chapter 2 Mere Lal (Pad) Questions and Answers as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Kerala Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Kerala Board language because Kerala Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 2 Chapter 2 Mere Lal (Pad) Questions and Answers will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 2 Chapter 2 Mere Lal (Pad) Questions and Answers in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Hindi. You can access Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 2 Chapter 2 Mere Lal (Pad) Questions and Answers in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Kerala Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 2 Chapter 2 Mere Lal (Pad) Questions and Answers in printable PDF format for offline study on any device.