Solutions for Class 12 Hindi: Chapter 02 Beti Ke Naam (Reply Letter)
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 02 Beti Ke Naam (Reply Letter) using the official curriculum guides for Class 12 Hindi. Designed to align with the 2026-27 Kerala Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Practice Class 12 Hindi Solutions: Chapter 02 Beti Ke Naam (Reply Letter)
Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
Textbook Questions and Answers
Question 1: हिंदी में अन्य भाषाओं से आए हुए कई शब्द हैं। निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी विदेशी शब्द पत्र से ढूँढ़कर लिखें।
अनाथ – …………………….
सांत्वना – …………………….
देश – …………………….
नाश – …………………….
संभावना – …………………….
विधवा – …………………….
बार – …………………….
इनाम – …………………….
योग्य – …………………….
व्यक्ति – …………………….
चिंता – …………………….
Answer:
अनाथ – यतीम
सांत्वना – तसल्ली
देश – मुल्क, वतन
नाश – तबाही, बरबादी
संभावना – गुंजाइश
विधवा – बेवा
बार – दफ़ा
इनाम – तोहफ़ा
योग्य – काबिल
व्यक्ति – शख़्स
चिंता – फ़िक्र
Exam Tips:
क) ऐसे शब्द-युग्म पाठ के अर्थ-संदर्भ से याद करें; उर्दू-फ़ारसी शब्दों में नुक़्ता (़) का ध्यान रखें।
ख) एक से अधिक समानार्थी शब्द हों तो दोनों लिख सकते हैं, जैसे देश – मुल्क, वतन।
Question 2: क़ैदी बाप को अपनी बेटी का ख़त एक आँसूनामा था, क्यों?
Answer:
बाप और बेटी दोनों क़ैद में थे। बाप रंगून में थे तो बेटी दिल्ली में। कड़ी नज़रबंदी के बावजूद बेटी ने पिता को एक चिट्ठी भेजी, जिसमें अपने परिवार और देश की बुरी हालत का वर्णन था। ख़त पढ़कर पिता की आँखें भीग गईं। इसीलिए उस क़ैदी पिता को बेटी का ख़त आँसूनामा-जैसा लगा।
Exam Tips:
क) दोनों की क़ैद, पत्र की विषय-वस्तु और पिता की प्रतिक्रिया – तीनों बिंदु लिखें।
ख) ‘आँसूनामा’ का अर्थ ‘आँसुओं से भरा पत्र’ भी स्पष्ट कर दें।
Question 3: ‘दिल्लीवाले मुझको रोते होंगे… मैं भी उनको रोता हूँ’ – यहाँ शासक का कौन-सा गुण प्रकट होता है?
Answer:
यहाँ प्रजा के हित के लिए शासन करनेवाले एक सम्राट का देशप्रेम और सहानुभूति प्रकट होती है।
Exam Tips:
क) ‘देशप्रेम’ और ‘सहानुभूति’ दोनों गुण लिखें।
Question 4: ‘यह ख़त तुमको मिलेगा भी या नहीं’ – बादशाह के मन में ऐसा शक क्यों उभरा होगा?
Answer:
बादशाह ने ऐसे अनेक लोगों को देखा है जो अंत में दग़ाबाज़ और दूसरों के भेजे हुए जासूस निकले। इसलिए उनके मन में शंका उभर आई।
Exam Tips:
क) शक का कारण ‘दग़ाबाज़ और जासूस लोगों के पुराने अनुभव’ स्पष्ट लिखें।
Follow-up Activities
Question 5: बादशाह का चरित्र-चित्रण कीजिए।
Answer:
1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद बहादुरशाह ज़फ़र को क़ैदी बनाकर रंगून भेजा गया। उनकी बड़ी बेटी दिल्ली में अंग्रेज़ों की क़ैद में थी। बेटी का ख़त उन्होंने बार-बार पढ़वाया, और उसे सुनकर उनकी आँखों से आँसू बहने लगे। अंग्रेज़ सरकार की क़ैद में दूर देश में रहकर भी उनके मन में अपने देश और परिवारवालों के प्रति गहरा प्रेम था। अपनी प्रजा के बारे में सोचकर वे रोते हैं। उन्हें दिल्लीवासियों से प्रेम और सहानुभूति थी। बेटी के नाम लिखे ख़त में वे देश की बुरी हालत का ज़िक्र भी करते हैं।
वे एक आदर्श देशप्रेमी और स्नेही पिता थे। कोसों दूर की क़ैद में रहकर भी उनका मन अपने परिवारवालों और दिल्लीवासियों के लिए व्याकुल रहता था।
Exam Tips:
क) चरित्र-चित्रण में परिचय, मुख्य गुण (देशप्रेम, पितृ-स्नेह, सहानुभूति) और पाठ से उदाहरण – तीनों रखें।
ख) अंत में एक पंक्ति में निष्कर्ष लिखें।
Question 6: बादशाह ज़फ़र की डायरी लिखिए।
Answer:
रंगून, 18/5/1859
बुधवार
आज बेटी का ख़त मिला। बार-बार पढ़ा, फिर भी मन न भरा। आज का दिन आँसुओं से भीगा हुआ दिन था। मेरी बेटी की हालत अब कैसी होगी? एक बार उसे देखने की इच्छा है, लेकिन कैसे? हमारे दिल्लीवासियों की हालत! वे लोग मेरे लिए रोते हैं, मेरी स्थिति भी उनसे अलग नहीं है। एक बार उन्हें देख पाने की इच्छा थी। बेटी का ख़त मिला, जवाब भी लिख दिया, पर भेजूँ कैसे? कल किसी व्यक्ति का सहारा लेना होगा। अगर उसने धोखा दिया तो… शायद ये मेरे अंतिम शब्द होंगे। यहाँ इस क़ैद से बाहर आना मुश्किल है। किसी दिन हमारा देश स्वतंत्र होगा, तब मैं नहीं रहूँगा। स्वतंत्रता की प्रतीक्षा में…
Exam Tips:
क) डायरी में स्थान, तारीख और दिन सबसे ऊपर लिखें।
ख) उत्तम पुरुष (मैं) में अपने मन की भावनाएँ लिखें।
ग) पत्र की चिंता, देशवासियों की सोच और स्वतंत्रता की आशा – इन भावों को शामिल करें।
Question 7: सुरभि के लिए जवाबी पत्र लिखिए।
Answer:
पत्तनमतिट्टा
10.07.2015
प्रिय सुरभि,
तुम्हारा ख़त मिला। पढ़कर खुशी हुई। साथ में सी.डी. भी मिली। मैंने उसे देखा। तुमने सच ही कहा था, वह बहुत जोशीली थी। दर्शकों के मन में ज़रूर देशप्रेम जगाएगी। परीक्षा के इस समय में ऐसी सी.डी. बहुत खुशी देती है। हमारे लिए कितने महान लोगों ने अपनी जान गँवाई है! सी.डी. भेजने के लिए मैं तुम्हारी बहुत आभारी हूँ। घरवालों ने भी उसे देखा और उन्हें भी अच्छी लगी। अभी मुझे कुछ और पढ़ना है। घरवालों को मेरा प्यार। फिर मिलने की प्रतीक्षा में,
प्यार से,
तुम्हारी सहेली
सोनू
Exam Tips:
क) अनौपचारिक पत्र में स्थान, तारीख, संबोधन, विषय-वस्तु, समापन और हस्ताक्षर – क्रम से लिखें।
ख) जवाबी पत्र में पहले प्राप्त पत्र का उल्लेख करें और उसके बिंदुओं पर प्रतिक्रिया दें।
Question 8: ‘कितने बच्चे यतीम हो गए, कितनी औरतें बेवा हो गईं।’ – पत्र के इस प्रसंग के आधार पर ‘युद्ध के भीषण परिणाम’ पर एक कोलाज़ तैयार करें।
(Figure: a collage of war scenes – soldiers, tanks and weapons under the word “WAR”.)
Answer:
‘युद्ध के भीषण परिणाम’ कोलाज़
1. चित्र: युद्ध में ध्वस्त घर और उजड़े हुए शहर।
2. चित्र: अनाथ हुए बच्चे, जो अपने माता-पिता को खोकर बेसहारा हैं।
3. चित्र: विधवा हुई औरतें, जिनके परिवार उजड़ गए।
4. चित्र: घायल सैनिक और अस्पतालों में पीड़ित लोग।
5. चित्र: भूख, ग़रीबी और बेघर होकर शरणार्थी बने लोग।
शीर्षक/नारे: “युद्ध नहीं, शांति चाहिए”, “युद्ध से किसी का भला नहीं होता।”
Exam Tips:
क) कोलाज़ में चित्र, छोटे शीर्षक और नारे – तीनों का संतुलित प्रयोग करें।
ख) चित्रों को पाठ के प्रसंग (यतीम बच्चे, बेवा औरतें) से जोड़ें और अंत में शांति का संदेश दें।
Questions and Answers
Question 9: बहादुरशाह ज़फ़र के ख़त का यह वाक्य पढ़ें – ‘दिल्लीवाले मुझको रोते होंगे। वे क्या यह नहीं जानते कि मैं भी उनको रोता हूँ।’ इस वाक्य के आधार पर बहादुरशाह ज़फ़र के चरित्र पर टिप्पणी लिखें।
Answer:
चरित्र-चित्रण – बहादुरशाह ज़फ़र भारत के अंतिम मुग़ल बादशाह हैं। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद अंग्रेज़ों ने उन्हें क़ैदी बना लिया। दूर देश की क़ैद में रहकर भी उनके मन में देश और परिवारवालों के प्रति गहरा प्रेम झलकता है। वे अब भी अपनी प्रजा के बारे में सोचते हैं। एक सच्चे शासक के रूप में वे प्रजा की बुरी हालत की चिंता करते हैं और अपनी लापरवाही को अच्छी तरह जानते हैं।
Exam Tips:
क) टिप्पणी में दिए गए वाक्य का भाव (दोनों ओर का दुख) अपने शब्दों में लिखें।
ख) देशप्रेम और प्रजा-वत्सलता – ये दो गुण ज़रूर बताएँ।
Question 10: बेटी के आँसूनामा ने बादशाह के मन को विचलित कर दिया। वे उस दिन की डायरी में इसका ज़िक्र करते हैं। वह डायरी लिखें।
• परिवारवालों की सोच
• दिल्लीवासियों के प्रति आकुलता
• ख़त पढ़ने से उत्पन्न दर्द
Answer:
डायरी
रंगून
बुधवार
18 जून 1859
आज बेटी का ख़त मिला। बार-बार पढ़ा, फिर भी मन न भरा। आज का दिन आँसुओं से भीगा हुआ एक दिन था। मेरी बेटी की हालत अब कैसी होगी? एक बार उसे देखने की इच्छा है, लेकिन कैसे? हमारे दिल्लीवासियों की हालत! वे लोग मेरे लिए रोते हैं, मेरी स्थिति भी उनसे अलग नहीं है। एक बार उन लोगों को देख पाने की इच्छा थी। बेटी का ख़त मिला, जवाब भी लिख दिया, भेजूँ कैसे? कल किसी व्यक्ति का सहारा लेना है। अगर उसने धोखा दिया तो… शायद ये मेरे अंतिम शब्द होंगे। यहाँ इस क़ैद से बाहर आना मुश्किल है। किसी दिन हमारा देश स्वतंत्र होगा, तब मैं नहीं रहूँगा। स्वतंत्रता की प्रतीक्षा में…
Exam Tips:
क) तीनों सहायक बिंदु (परिवार की सोच, दिल्लीवासियों की आकुलता, ख़त का दर्द) डायरी में आने चाहिए।
ख) डायरी का शीर्ष भाग – स्थान, दिन और तारीख – न छोड़ें।
Question 11: बादशाह के ये वाक्य पढ़ें – ‘तीन दफ़ा सुनने के बाद भी दिल को क़रार नहीं आया। मेरे यहाँ आ जाने के बाद, पता नहीं और क्या-क्या परेशानियाँ शहरवालों पर पड़ी होंगी।’ इन वाक्यों के आधार पर बहादुरशाह ज़फ़र के चरित्र पर टिप्पणी लिखें।
Answer:
बहादुरशाह ज़फ़र बड़े देशप्रेमी हैं। साथ ही वे स्वाभिमानी और अपने परिवारवालों से प्यार करनेवाले भी हैं। अपने परिवार और देश से दूर रहते हुए वे बहुत दुखी हैं। दूसरों के प्रति उनके दिल में सहानुभूति और ममता है। अपने देश और देशवासियों के प्रति उनके दिल में सच्चा प्यार है। इसीलिए क़ैद में रहकर भी वे अपने देश और परिवारवालों के बारे में सोचकर हमेशा खिन्न रहते थे।
Exam Tips:
क) दिए गए वाक्यों से सीधे जुड़ी बातें (बेचैनी, शहरवालों की चिंता) ज़रूर लिखें।
ख) चार-पाँच गुण – देशप्रेम, स्वाभिमान, पारिवारिक प्रेम, सहानुभूति – क्रम से बताएँ।
Question 12: बादशाह के बेटे ने ख़त तीन दफ़ा पढ़कर सुनाया। बेटे की उस दिन की डायरी लिखें।
• पिताजी का दर्द
• बहन की हालत
• बेटे का मानसिक संघर्ष
Answer:
18 फ़रवरी 1859
रंगून
कैसे भूलूँ आज का दिन…
अपने पिताजी के आँसू…
बहन की दर्दभरी वाणी…
कैसे सह सकूँगा मैं यह सब! जो मैंने पढ़कर सुनाया, क्या वह एक ख़त था? नहीं, आँसूनामा था।
मेरी प्यारी बहन… कहाँ हो तुम? कैसी हो तुम?
केवल आप ही नहीं, यह पूरा देश ग़ुलाम बन गया है। मेरे दिल्लीवासी…
मेरे पिताजी… उनकी क्या दशा होगी!
ऐ ख़ुदा, मेरे देश की और देशवासियों की रक्षा कर।
Exam Tips:
क) बेटे की दृष्टि से लिखें: पिता का दर्द, बहन की हालत और अपना मानसिक संघर्ष – तीनों बिंदु शामिल करें।
ख) डायरी में छोटे, भावुक वाक्य और अपने भाव के संबोधन अच्छे लगते हैं।
Question 13: ‘बेटी के नाम’ पाठ का यह वाक्य पढ़ें – “ख़त क्या भेजा, मेरी जान, आँसूनामा था।” यह बादशाह द्वारा बेटी को लिखे गए पत्र का अंश है। बादशाह ने ऐसा क्यों लिखा होगा?
Answer:
बाप और बेटी दोनों क़ैद में थे। बाप रंगून में थे तो बेटी दिल्ली में। बेटी के भेजे पत्र में अपने परिवार और देश की बुरी हालत का वर्णन था। ख़त पढ़कर बादशाह को बहुत दुख हुआ। इसीलिए बादशाह ने ऐसा लिखा होगा।
Exam Tips:
क) यह उत्तर पाठ्यपुस्तक के प्रश्न 2 से मिलता-जुलता है; दोनों साथ पढ़ें।
Question 14: बादशाह के उस दिन की डायरी तैयार करें।
Answer:
रंगून, 18/5/1859, बुधवार
आज बेटी का ख़त मिला। बार-बार पढ़ा, मन न भरा। आज का दिन आँसुओं से भीगा दिन रहा। मेरी बेटी की हालत अब कैसी होगी? एक बार उसे देखने की इच्छा है, लेकिन कैसे?
हमारे दिल्लीवासियों की हालत! वे लोग मेरे लिए रोते हैं। मेरी हालत भी उनसे अलग नहीं है। एक बार उन्हें देखने की इच्छा थी।
बेटी का ख़त मिला, जवाब भी लिख दिया। कैसे भेजूँ? कल किसी व्यक्ति का सहारा लेना है। अगर उसने धोखा दिया तो… शायद ये मेरे अंतिम शब्द होंगे। यहाँ इस क़ैद से बाहर आना मुश्किल है।
किसी दिन हमारा देश आज़ाद होगा – यही मेरी उम्मीद है। इसी प्रतीक्षा में…
Exam Tips:
क) डायरी में तारीख़, दिन और स्थान लिखना न भूलें।
ख) बादशाह की मनोदशा – चिंता, लाचारी और आज़ादी की आशा – का क्रम बनाए रखें।
Question 15: ‘बेटी के नाम’ पाठ का यह वाक्य पढ़ें – “मैं तो ज़िंदा हूँ। वे तो बिना आई मौत मर गए।” यहाँ दिल्लीवालों की कौन-सी हालत की सूचना मिलती है?
Answer:
यहाँ दिल्लीवालों की बुरी और दर्दनाक हालत की सूचना मिलती है। स्वतंत्रता संग्राम के बाद अंग्रेज़ों ने दिल्लीवासियों पर भीषण अत्याचार किया था।
Exam Tips:
क) ‘बिना आई मौत मरना’ का अर्थ – अत्याचार से बेमौत मारा जाना – अपने शब्दों में लिखें।
Question 16: भारत की आज़ादी की लड़ाई में हज़ारों ने अपनी जान की क़ुर्बानी दी। इन क़ुर्बानियों का ज़िक्र करते हुए आप अपने मित्र को एक पत्र लिखें।
Answer:
तृश्शूर
08.08.2017
प्रिय मित्र रामू,
तुम ठीक हो न? पढ़ाई कैसी चल रही है? माँ-बाप कुशल हैं न? सबको मेरा प्रणाम।
हमारी बारहवीं कक्षा की हिंदी की पाठ्यपुस्तक में पहले स्वतंत्रता संग्राम के समय के भारत के बादशाह बहादुरशाह ज़फ़र का एक ख़त है। यह ख़त पढ़कर मुझे बहुत दुख हुआ, साथ ही अभिमान भी हुआ, क्योंकि हमारी स्वतंत्रता के पीछे हज़ारों लोगों की क़ुर्बानी की कथा है। आज हमारी पीढ़ी को यह एहसास नहीं है कि कितने लोगों की कठिन मेहनत के कारण हमें आज़ादी मिली है। हमें इस बात पर ज़रूर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि कल के प्रयत्न का फल ही हम आज भोग रहे हैं। मुझे बहुत खुशी है कि मैंने यह बात तुमसे बाँटी। अपने मित्रों को भी इसके बारे में ज़रूर बताना। हो सके तो इसी तरह की कहानियाँ और घटनाएँ पढ़ना भी। अब पत्र समाप्त करता हूँ। जवाब ज़रूर लिखना।
तुम्हारा दोस्त,
अप्पू
Exam Tips:
क) पत्र के प्रारूप का पालन करें: स्थान-तारीख, संबोधन, विषय, समापन और नाम।
ख) पत्र में पाठ का संदर्भ (बहादुरशाह ज़फ़र का ख़त) और विषय (क़ुर्बानियाँ) दोनों दिखाएँ।
Question 17: ‘तीन दफ़ा के बाद भी दिल को क़रार नहीं आया।’ बेटी के प्रति बादशाह का प्यार हमारे दिल को छूनेवाला है। ‘संतानों के भविष्य-निर्माण में माँ-बाप का प्यार’ विषय पर एक लेख लिखें।
Answer:
संतानों के भविष्य-निर्माण में माँ-बाप का प्यार
आज के बच्चे कल के नागरिक हैं, इसलिए बच्चों के विकास पर ध्यान देना ज़रूरी है। माँ-बाप को अपने अनुभवों के साथ बच्चों को सिखाना चाहिए। घर ही बच्चों का पहला विद्यालय होता है। बच्चों को घर में ही सच्चे प्यार के रिश्ते का अनुभव मिलना चाहिए। माता-पिता और बच्चों के बीच का सच्चा प्यार ही उन्हें जीवन में ताक़त और अच्छा उदाहरण देता है। ‘बेटी के नाम’ पाठ में मुग़ल बादशाह बहादुरशाह ज़फ़र का जेल में रहकर अपनी बेटी को लिखा ख़त प्यार का एक नमूना है। उसमें केवल प्यार ही नहीं, वात्सल्य और देशप्रेम भी प्रकट होता है।
क्या आज के माता-पिता और बच्चों के बीच ऐसा प्यार का रिश्ता है? प्यार और सहयोग हमें अपने परिवारों से ही पहले सीखना चाहिए। माँ-बाप को अपने विश्वास और परंपरागत मूल्यों को बच्चों तक पहुँचाना चाहिए, ताकि बच्चे समझें कि वे भी एक दिन बड़े होंगे और उन्हें ज़िम्मेदारियाँ निभानी होंगी। माता-पिता केवल भोजन और पालन-पोषण देनेवाले नहीं हैं; यह तो छात्रावासों में भी मिल जाता है। भविष्य के लिए उन्हें अपनी अच्छी आदतें और मूल्य अपने अनुभवों के साथ बच्चों को सिखाने चाहिए। एक अच्छे कल के लिए माँ-बाप की ज़िम्मेदारी बहुत बड़ी है। इसे प्यार और पूरे विश्वास के साथ निभाना चाहिए।
Exam Tips:
क) लेख में शीर्षक, भूमिका, पाठ का उदाहरण, मुख्य विचार और निष्कर्ष – इस क्रम में अनुच्छेद बनाएँ।
ख) एक ही बात बार-बार न दोहराएँ; हर अनुच्छेद में नया बिंदु लाएँ।
Question 18: ‘बेटी के नाम’ पाठ का निम्नलिखित वाक्य पढ़ें – “दिल्लीवाले मुझको रोते होंगे, मैं भी उनको रोता हूँ।” यहाँ शासक का कौन-सा गुण प्रकट होता है?
Answer:
प्रजा के हित के लिए शासन करनेवाले एक सम्राट का देशप्रेम और सहानुभूति यहाँ प्रकट होती है।
Exam Tips:
क) यह पाठ्यपुस्तक के प्रश्न 3 का ही उत्तर है; दोनों को एक साथ याद रखें।
Question 19: ‘सच्चा शासक कौन है’ विषय पर एक लेख लिखें।
Answer:
सच्चा शासक
शासक का मतलब क्या है? क्या केवल प्रजा पर अधिकार जतानेवाले ही शासक हैं? नहीं, एक सच्चा शासक इससे बढ़कर होता है। आइए, एक सच्चे शासक के गुणों को देखें। भारत एक ऐसा देश है जहाँ कई ऐसे शासक हुए जो प्रजा के ऊपर नहीं, बल्कि उनके हृदय में राज करते थे। सच्चा शासक अपनी प्रजा की भलाई के लिए काम करता है। उसके लिए कई कार्यक्रम और योजनाएँ बनाता है। मुसीबत आने पर उनकी सहायता करता है। अपनी खुशी में प्रजा को भी भागीदार बनाता है। प्रजा की हानि को अपनी हानि समझता है। वह केवल ऐश-आराम में जीवन नहीं बिताता। सच्चा शासक दूरदर्शी होता है और आनेवाले कल और देश की भलाई के बारे में सोचता है।
ऐसे ही शासकों को जनता अपने दिल में जगह देती है। हमारे देश को ‘भारत’ नाम राजा भरत से मिला, जो प्रजा के दिल में रहते थे। ऐसे राजा या शासक हमारे समाज के लिए ज़रूरी हैं। आज जनतंत्र में हम ही अपने शासक हैं। लेकिन शासक बनने के बाद कई लोग भूल जाते हैं कि वे भी प्रजा ही हैं। सत्ता का प्रयोग केवल अपने लाभ के लिए करनेवाला शासक सच्चा शासक नहीं है। प्रजा के लिए अपने आपको अर्पित करनेवाला ही सच्चा शासक है।
Exam Tips:
क) लेख की शुरुआत में प्रश्न या परिभाषा से विषय का परिचय दें और अंत में निष्कर्ष लिखें।
ख) ऐतिहासिक या देश के उदाहरण देने से लेख प्रभावी बनता है, पर उदाहरण सही और पाठ्यक्रम से जुड़े हों।
Question 20: बेटी का ख़त पढ़कर बादशाह का मन विचलित हो गया। बेटा दुखी पिता को सांत्वना देते हुए उनसे बातें करता है। दोनों के बीच की बातचीत तैयार करें।
Answer:
बादशाह : दिल्लीवालों के बारे में सोचकर मुझे इतना दुख हो रहा है कि सहा नहीं जाता।
बेटा : आप अधीर मत होइए पिताजी। आप ही अधीर हो जाएँगे तो बाक़ी लोगों की हालत क्या होगी?
बादशाह : मैं क्या करूँ? तुमने ही तो कुलसुम का ख़त पढ़ा था। उसमें कैसी-कैसी हालत लिखी है! मैं क्या करूँ?
बेटा : अंग्रेज़ों ने अपनी क्रूरता ज़रूर दिखाई है। फिर भी हम भारतीय किसी भी हालत में सब कुछ सह लेंगे। कुलसुम भी डरपोक नहीं है। उसमें सब कुछ सहने की शक्ति है।
बादशाह : मुझे अपनी प्रजा के लिए कुछ करना है, पर क़ैद में रहकर मैं क्या कर सकता हूँ?
बेटा : पिताजी, एक न एक दिन हम इस ग़ुलामी से ज़रूर मुक्त हो जाएँगे। भारत की आज़ादी अब दूर नहीं है।
बादशाह : मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। वह इतनी मासूम थी, लेकिन अब इतनी मज़बूत हो गई है कि सब कुछ सह रही है।
बेटा : आपने ठीक कहा पिताजी। हमारी बहन जैसी अनेक औरतों के दिल इतने मज़बूत हो गए हैं कि अगली पीढ़ी के जोश को अंग्रेज़ रोक नहीं पाएँगे। हम ज़रूर आज़ाद हो जाएँगे।
बादशाह : यह सब सुनकर मन को कुछ सुकून मिला, बेटा। तुमने सही कहा।
Exam Tips:
क) बातचीत में हर वक्ता का नाम लिखकर कोलन (:) लगाएँ और संवाद छोटे और स्वाभाविक रखें।
ख) बेटे के संवादों में सांत्वना और आशा का भाव रखें।
Author Introduction
Question 21: ‘बेटी के नाम’ पाठ के लेखक बहादुरशाह ज़फ़र का परिचय दीजिए।
Answer:
बहादुरशाह ज़फ़र दिल्ली के अंतिम मुग़ल बादशाह थे। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद ब्रिटिश सरकार ने उन्हें क़ैदी बनाकर रंगून भेज दिया। इधर दिल्ली में उनकी बड़ी बेटी कुलसुम ज़मानी बेगम अंग्रेज़ों की क़ैद में थीं। कड़े पहरे के बीच भी दोनों एक-दूसरे को चिट्ठियाँ भेजते रहे। बड़ी बेटी द्वारा क़ैदी पिता को भेजे गए पत्र का जवाबी पत्र यहाँ प्रस्तुत है।
Exam Tips:
क) परिचय में पद (अंतिम मुग़ल बादशाह), घटना (क़ैद और रंगून भेजा जाना) और पाठ का संदर्भ (बेटी को पत्र) – तीनों बिंदु लिखें।
Free study material for Hindi
Step-by-Step Textbook Answers: Class 12 Hindi Chapter 02 Beti Ke Naam (Reply Letter)
Official Kerala Board Solutions for Chapter 02 Beti Ke Naam (Reply Letter)
Review comprehensive exercise answers for Class 12 Hindi Chapter 02 Beti Ke Naam (Reply Letter). Fully updated to match current Kerala Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Step-by-Step Explanations for Chapter 02 Beti Ke Naam (Reply Letter)
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Kerala Board exams.
Next Steps in Your Hindi Revision
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 12 Hindi.
FAQs
The complete and updated Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 Beti Ke Naam (Reply Letter) Questions and Answers is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Hindi are as per latest Kerala Board curriculum.
Yes, our experts have revised the Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 Beti Ke Naam (Reply Letter) Questions and Answers as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Kerala Board language because Kerala Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 Beti Ke Naam (Reply Letter) Questions and Answers will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Hindi. You can access Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 Beti Ke Naam (Reply Letter) Questions and Answers in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 Beti Ke Naam (Reply Letter) Questions and Answers in printable PDF format for offline study on any device.