Download ICSE Class 9 Hindi Sample Papers
Review targeted exam resources with the ICSE Class 9 Hindi Sample Paper with Solutions Set 05. Built according to official ICSE standards for the 2026-27 academic year, these downloadable Class 9 Hindi sample papers support effective revision and performance tracking.
Access ICSE Sample Papers and Solutions
Access the complete sample paper PDF for Class 9 Hindi below. Regular practice with these targeted mock exams builds familiarity with expected question patterns and chapter weightage to help secure higher marks.
SECTION - A (40 Marks)
Attempt all questions
Q.1 Write a short composition in Hindi of approximately 250 words on any one of the following topics : [15]
Answer:
1. भारत - ऋतुओं का देश
भारत में प्रत्येक ऋतु दो-दो महीने रहती है। चैत और वैशाख में वसंत, ज्येष्ठ और आषाढ़ में ग्रीष्म, श्रावण और भाद्रपद में वर्षा, आश्विन और कार्तिक में शरद, मार्गशीर्ष और पौष में हेमंत, माघ और फाल्गुन में शिशिर (पतझड़) भारत में प्रायः सभी स्थानों पर ये ऋतुएँ अपना रूप एक बार अवश्य दिखलाती हैं।
वर्षाऋतु को वैसे तो जीवनदायी माना जाता है परन्तु कभी-कभी यही जीवनदायी प्राण घातक भी हो जाती है कभी बाढ़ आने के कारण जन धन सभी का नुकसान होता है। उसी प्रकार सर्दी और गर्मी का मौसम में भी होता है पर जब ठंड या गर्मी अधिक बढ़ जाती है तो लोगों के पास इससे बचने का उपाय न होने के कारण कई लोग मौत के मुँह में भी समा जाते हैं। मौसम में इस परिवर्तन का जिम्मेदार स्वयं मनुष्य ही है जो अपनी स्वार्थपूर्ति के लिए प्रकृति का जिस प्रकार से हनन कर रहा है उसका परिणाम ही मौसम में इस प्रकार के अनचाहे बदलाव हमें देखने के लिए मिल रहें हैं।
आज पहले की अपेक्षा हमें बाढ़, सूखा, अकाल, अतिवृष्टि बर्फबारी आदि प्राकृतिक घटनाएँ आए दिन देखने को मिलती है। इस सबका प्रमुख कारण प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन है जिसके परिणामस्वरूप इस तरह की घटनाएँ आज आम हो गयी है। अतःमनुष्य समय रहते न चेता तो वह दिन दूर नहीं जब पूरी मानवता को अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
Teacher's Note:
a) इस निबंध में ऋतुओं के चक्र और प्रकृति के साथ हो रहे खिलवाड़ के दुष्परिणामों को स्पष्ट किया गया है।
b) छात्रों को निर्देशानुसार शब्द-सीमा का ध्यान रखते हुए संतुलित भाषा का प्रयोग करना चाहिए।
Q.2 Write a letter in Hindi in approximately 120 Words on any one of the topics given below : [7]
Answer:
1. अपने क्षेत्र में बढ़ते अपराधों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्षा को पत्र लिखिए।
सेवा में,
थानाध्यक्ष महोदय,
बसीन रोड,
हरियाणा।
दिनाँक - 27 मार्च 2015
विषय : बढ़ते अपराधों की जानकारी के संदर्भ पत्र।
महोदय,
मैं इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान शहर में बढ़ते अपराधों की ओर दिलाना चाहता हूँ। हमारे क्षेत्र में आजकल असामाजिक तत्वों का राज फैल गया है। आए दिन किसी न किसी दुकान या घर में चोरी की घटनाएँ आम हो चुकी है। बाजार के मुख्य चौराहे और बस अड्डे के पास कुछ मनचलों का जमघट सा लगा रहता है जो किसी को भी नहीं बख्शते। हर एक युवती और महिला के साथ छेड़खानी करते रहते हैं। विरोध करने पर ये लोग हाथापाई पर उतर आते हैं।
अतः आपसे अनुरोध है कि इस इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दे। आशा करता हूँ कि आप हमारी समस्या की ओर ध्यान देंगे और हमारी समस्या को जल्द-से-जल्द सुलझाने का प्रयास करेंगे।
सधन्यवाद।
भवदीय,
रोहन शर्मा
बसीन रोड,
हरियाणा।
Teacher's Note:
a) औपचारिक पत्र लिखते समय प्रारूप (प्रेषक, सेवा में, विषय, संबोधन और समापन) का सही पालन करना अनिवार्य है।
b) भाषा औपचारिक, स्पष्ट और शालीन होनी चाहिए।
Q.3 Read the passage given below and answer in Hindi the questions that follow, using your own words as far as possible : [10]
डॉ॰ भीम राव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गाँव में हुआ था। डॉ॰ भीम राव अंबेडकर के पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता का भीमाबाई था। अंबेडकर जी अपने माता-पिता की आखिरी संतान थे। भीमराव अंबेडकर का जन्म महार जाति में हुआ था जिसे लोग अछूत और बेहद निचला वर्ग मानते थे। छोटी जाति से संबद्ध होने की वजह से समाज की उपेक्षा का सामना करना पड़ा लेकिन मजबूत इरादों के बल पर उन्होंने देश को एक ऐसा रास्ता दिखाया जिसकी वजह से उन्हें आज भी याद किया जाता है। भीम राव अंबेडकर एक नेता, वकील, गरीबों के मसीहा और देश के बहुत बड़े नेता थे जिन्होंने समाज की बेड़ड़ियाँ तोड़ कर विकास के लिए कार्य किए। अपने अथक परिश्रम से एम एस सी, डी एस सी। तथा बैररिस्ट्री की डिग्री प्राप्त कर लंदन से भारत लौटे। 1923 में बम्बई उच्च न्यायालय में वकालत सुरु की अनेक कठिनाइयों के बावजूद अपने कार्य में निरंतर आगे बढ़ते रहे। एक मुकदमे में उन्होंने अपने ठोस तर्कों से अभियुक्त को फाँसी की सजा से मुक्त करा दिया था। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने निचली अदालत के फैसले को रद्द कर जाने वाले अंबेडकर जी कुछ ही समय में देश की एक चर्चित हस्ती बन चुके थे। 6 दिसंबर 1956 को अंबेडकर जी की मृत्यु हो गई।
1. डॉ॰ भीम राव अंबेडकर का जन्म कब और कहाँ हुआ था? [2 Marks]
Answer:
डॉ॰ भीम राव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गाँव में हुआ था।
Teacher's Note:
a) गद्यांश से तथ्यात्मक उत्तर सीधे प्राप्त होता है।
b) उत्तर लिखते समय वर्ष और स्थान की शुद्धता का ध्यान रखें।
2. डॉ॰ भीम राव अंबेडकर का जन्म कौन-سی जाति में हुआ था? उसका समाज में क्या स्थान था? [2 Marks]
Answer:
भीमराव अंबेडकर का जन्म महार जाति में हुआ था जिसे लोग अछूत और बेहद निचला वर्ग मानते थे।
Teacher's Note:
a) गद्यांश के आधार पर समाज की तत्कालीन स्थिति को स्पष्ट किया गया है।
b) दोनों भागों का उत्तर देना आवश्यक है।
3. डॉ॰ भीम राव अंबेडकर अथक परिश्रम से कौन-कौन-سی डिग्री प्राप्त की थी? [2 Marks]
Answer:
अपने अथक परिश्रम से एम एस सी, डी एस सी तथा बैररिस्ट्री की डिग्री प्राप्त कर लंदन से भारत लौटे।
Teacher's Note:
a) डिग्रियों के नाम गद्यांश के अनुसार सटीक लिखे जाने चाहिए।
b) वर्तनी की अशुद्धियों से बचें।
4. डॉ॰ भीम राव अंबेडकर कौन थे? [2 Marks]
Answer:
भीम राव अंबेडकर एक नेता, वकील, गरीबों के मसीहा और देश के बहुत बड़े नेता थे जिन्होंने समाज की बेड़ड़यां तोड़ कर विकास के लिए कार्य किए।
Teacher's Note:
a) उनके व्यक्तित्व के मुख्य पहलुओं को संक्षेप में दर्शाया गया है।
b) मुख्य विशेषताओं को मुख्य बिंदुओं के रूप में लिखें।
5. डॉ॰ भीम राव अंबेडकर एक चर्चित हस्ती कैसे बने? [2 Marks]
Answer:
एक मुकदमे में उन्होंने अपने ठोस तर्कों से अभियुक्त को फाँसी की सजा से मुक्त करा दिया था। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने निचली अदालत के फैसले को रद्द कर जाने वाले अंबेडकर जी कुछ ही समय में देश की एक चर्चित हस्ती बन चुके थे।
Teacher's Note:
a) घटना का विवरण गद्यांश के आधार पर दिया गया है।
b) कारण और प्रभाव स्पष्ट होना चाहिए।
Q.4 Answer the following according to the instructions given:
1. निम्नलिखित शब्दों से विशेषण बनाइए : [1 Mark]
दर्द - दर्दनाक
नियम - नियमपूर्वक
Answer:
दर्दनाक, नियमपूर्वक
Teacher's Note:
a) संज्ञा शब्दों से विशेषण या क्रियाविशेषण शब्दों का निर्माण व्याकरण के नियमों के अनुसार होता है।
b) सही प्रत्यय का चयन महत्वपूर्ण है।
2. निम्नलिखित शब्दों में से किसी एक शब्द के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए : [1 Mark]
कोमल - मुलायम, नरम, नाजुक
घोड़ा - अश्व, घोटक
Answer:
कोमल - मुलायम, नरम
घोड़ा - अश्व, घोटक
Teacher's Note:
a) पर्यायवाची शब्दों के सही युग्म लिखें।
b) कम से कम दो शब्द लिखना आवश्यक है जब तक कि प्रश्न में अन्यथा न कहा गया हो।
3. निम्नलिखित शब्दों में से किन्हीं दो शब्दों के विपरीतार्थक शब्द लिखिए : [1 Mark]
अतिवृष्टि - अनावृष्टि
अनुकूल - प्रतिकूल
आग्रह - दुराग्रह
अरुचि - रुचि
Answer:
अतिवृष्टि - अनावृष्टि
अनुकूल - प्रतिकूल
Teacher's Note:
a) विलोम शब्द विपरीत अर्थ को प्रकट करते हैं।
b) किन्हीं दो के उत्तर मांगे गए हैं, अतः सटीक दो लिखें।
4. भाववाचक संज्ञा बनाइए : [1 Mark]
• वीर - वीरता
• रंग - रंगत
Answer:
वीर - वीरता
रंग - रंगत
Teacher's Note:
a) जातिवाचक या विशेषण शब्दों से भाववाचक संज्ञा का निर्माण प्रत्यय जोड़कर किया जाता है।
b) वर्तनी पर विशेष ध्यान दें।
5. निम्नलिखित मुहावरों में से किसी एक की सहायता से वाक्य बनाइए : [1 Mark]
कमर टूटना
चंपत होना
Answer:
कमर टूटना - आज की मँहगाई ने तो आम जनता की कमर तोड़ दी है।
Teacher's Note:
a) मुहावरे का वाक्य में ऐसा प्रयोग होना चाहिए जिससे उसका अर्थ स्पष्ट हो जाए।
b) केवल एक ही मुहावरे का वाक्य बनाना अपेक्षित था।
6. कोष्ठक में दिए गए निर्देशानुसार वाक्यों में परिवर्तन कीजिए :
(a) गाँधीजी के आदर्श अनुकरण करने योग्य हैं। (रेखांकित शब्द समूह के लिए एक शब्द दीजिए।) [1 Mark]
Answer:
अनुकरणीय
Teacher's Note:
a) वाक्यांश के लिए एक शब्द का प्रयोग भाषा को संक्षिप्त और सुंदर बनाता है।
b) वर्तनी की शुद्धता का ध्यान रखें।
(b) हिमालय की चढ़ाई --------- है। (दुर्गम / अगम) [1 Mark]
Answer:
हिमालय की चढ़ाई दुर्गम है।
Teacher's Note:
a) प्रसंग के अनुसार सही शब्द का चयन करना आवश्यक है।
b) 'दुर्गम' का अर्थ जहाँ पहुँचना कठिन हो, होता है।
(c) लेखक कहानी लिखता है। (द्वारा शब्द का प्रयोग कीजिए) [1 Mark]
Answer:
लेखक द्वारा कहानी लिखी गई।
Teacher's Note:
a) वाच्य परिवर्तन (कृत्यवाच्य से कर्मवाच्य) करते समय 'द्वारा' का प्रयोग किया जाता है।
b) क्रिया का रूप कर्म के अनुसार बदल जाता है।
SECTION - B (40 Marks)
Attempt four questions from this section.
You must answer at least one question from each of two books you have studied and any two other questions.
(साहित्य सागर गद्य)
Q.5 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
“बेचारा जामुन का पेड़ कितना फलदार था।”
पाठ - जामुन का पेड़
लेखक – कृष्ण चंदर
1. जामुन का पेड़ कहाँ लगा हुआ था और उसके गिरने का क्या कारण था? [2 Marks]
Answer:
जामुन का पेड़ सेक्रेटेरिएट के लॉन में लगा हुआ था। एक रात को बड़े जोर की आँधी के कारण जामुन का पेड़ गिर पड़ा।
Teacher's Note:
a) कहानी की पृष्ठभूमि से प्रश्न पूछा गया है।
b) स्थान और कारण दोनों स्पष्ट होने चाहिए।
2. उपयुक्त कथन का वक्ता कौन है? वो दुखी क्यों है? [2 Marks]
Answer:
उपयुक्त कथन का वक्ता सेक्रेटेरिएट में काम करने वाला एक क्लर्क है, जो इस समय जामुन के पेड़ के गिर पड़ने से दुखी है क्योंकि ये जामुन का पेड़ अत्यंत फलदार और रसीला था।
Teacher's Note:
a) वक्ता की पहचान और उसके दुख का कारण स्पष्ट किया गया है।
b) पाठ के पात्रों की मानसिकता को समझकर उत्तर दें।
3. उपयुक्त संवाद कहानी के किस प्रसंग में आए हैं? [3 Marks]
Answer:
उपयुक्त संवाद सेक्रेटेरिएट के लॉन में लगे जामुन के पेड़ के गिरने के संदर्भ में आए हैं। सेक्रेटेरिएट के लॉन में लगा पेड़ आँधी के कारण रात में गिर पड़ा और उसके नीचे एक आदमी दब गया सुबह होने पर जब माली ने उसे देखा तो क्लर्क को बताया और इस तरह से वहाँ पर एक भीड़ इकट्ठी हो गई और उस समय जामुन के पेड़ को देखकर उपयुक्त संवाद कहा गया है।
Teacher's Note:
a) प्रसंग को क्रमिक रूप से लिखना आवश्यक है।
b) घटना के मुख्य बिंदुओं का उल्लेख करें।
4. इससे लोगों की किस मानसिकता का पता चलता है? [3 Marks]
Answer:
उपयुक्त संवाद से हमें लोगों की संवेदनशून्य होती मानसिकता का पता चलता है। जामुन के पेड़ के पास खड़ी भीड़ को उसके नीचे दबे व्यक्ति से कोई सहानुभूति नहीं होती उल्टे वे उस पेड़ के लगे जामुनों को याद कर शोक प्रकट करते हैं जिससे पता चलता है कि किस प्रकार लोग स्वार्थी और संवेदनशून्य होते जा रहे हैं।
Teacher's Note:
a) यह प्रश्न कहानी के व्यंग्य और संदेश पर आधारित है।
b) समाज की संवेदनहीनता को स्पष्ट शब्दों में दर्शाएँ।
Q.6 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
“आज चित्रा को जाना था। अरुणा अरुणा सवेरे से ही उसका सारा सामान ठीक कर रही थी।”
पाठ - दो कलाकार
लेखिका - मन्नू भंडारी
1. चित्रा को कहाँ और क्यों जाना था? [2 Marks]
Answer:
चित्रा को चित्रकला के संबंध में विदेश जाना था।
Teacher's Note:
a) गद्यांश और कहानी के मुख्य प्रसंग पर आधारित उत्तर है।
b) संक्षिप्त और सटीक उत्तर लिखें।
2. चित्रा को घर लौटने में देर क्यों हुई? [2 Marks]
Answer:
चित्रा को चित्रकला के संबंध में विदेश जाना था इसलिए वह अपने गुरु से मिल कर घर लौट रही थी। घर लौटते समय उसने देखा कि पेड़ के नीचे एक भिखारिन मरी पड़ी थी और उसके दोनों बच्चे उसके सूखे हुए शरीर से चिपक कर बुरी तरह रो रहे थे। उस दृश्य को चित्रा अपने केनवास पर उतारने लग गई इसलिए उसे घर लौटने में देर हो गई।
Teacher's Note:
a) घटना का संपूर्ण विवरण दें।
b) मानवीय संवेदना से जुड़े इस प्रसंग को स्पष्ट करें।
3. चित्रा को कितने बजे जाना था और उसकी आँखें किसे ढूँढ़ रही थी? [3 Marks]
Answer:
चित्रा को शाम की पाँच बजे की गाड़ी से जाना था और उसकी आँखें उसकी मित्र अरुणा को ढूँढ़ रही थी।
Teacher's Note:
a) समय और पात्र का सही उल्लेख करें।
b) उत्तर पूर्ण वाक्य में होना चाहिए।
4. विदेश में उसके किस चित्र को अनेक प्रतियोगियों में प्रथम पुरस्कार मिल चुका था? [3 Marks]
Answer:
चित्रा ने भिखारिन और उसके शरीर से चिपके उसके बच्चों का चित्र बनाया था जिसे उसने अनाथ शीर्षक दिया था। विदेश में उसका यही अनाथ शीर्षक वाला चित्र अनेक प्रतियोगियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर चुका था।
Teacher's Note:
a) चित्र का शीर्षक और उसकी विशेषता स्पष्ट करें।
b) कला के प्रति चित्रा के समर्पण को दर्शाएँ।
Q.7 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
“लेकिन भाई! एक बात समझ में नहीं आई।” हालदार साहब ने पानवाले से फिर पूछा, “नेताजी का ओरिजिनल चश्मा कहाँ गया?”
पाठ - नेताजी का चश्मा
लेखक – स्वयंप्रकाश
1. प्रस्तुत कथन में नेताजी का ओरिजिनल चश्मा से क्या तात्पर्य है? [2 Marks]
Answer:
प्रस्तुत कथन में नेताजी का ओरिजिनल चश्मा से तात्पर्य नेताजी के बार-बार बदलने वाले फ्रेम से है। मूर्तिकार ने नेताजी की मूर्ति बनाते समय चश्मा नहीं बनाया था। नेताजी बिना चश्मे के यह बात एक गरीब देशভক্ত चश्मेवाले कैप्टन को पसंद नहीं आती थी इसलिए वह नेताजी की मूर्ति पर उसके पास उपलब्ध फ्रेमों से एक फ्रेम लगा देता था।
Teacher's Note:
a) कहानी के मुख्य व्यंग्य और प्रसंग को स्पष्ट करें।
b) कैप्टन की भूमिका का संकेत दें।
2. मूर्तिकार कौन था और उसने मूर्ति का चश्मा क्यों नहीं बनाया था? [2 Marks]
Answer:
मूर्तिकार उसी कस्बे के स्थानीय विद्यालय का मास्टर मोतीलाल था। मूर्ति बनाने के बाद शायद वह यह तय नहीं कर पाया होगा कि पत्थर से पारदर्शी चश्मा कैसे बनाया जाये या फिर उसने पारदर्शी चश्मा बनाने की कोशिश की होगी मगर उसमें असफल रहा होगा।
Teacher's Note:
a) मूर्तिकार की विवशता या असमर्थता को दर्शाएँ।
b) लेखक द्वारा दिए गए तर्कों को लिखें।
3. "वो लँगड़ा क्या जाएगा फ़ौज में। पागल है पागल!" कैप्टन के प्रति पानवाले की इस टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया लिखिए। [3 Marks]
Answer:
पानवाले ने कैप्टन को लँगड़ा तथा पागल कहा है। जो कि अति गैर जिम्मेदाराना और दुर्भाग्यपूर्ण वक्तव्य है। कैप्टन में एक सच्चे देशभक्त के वे सभी गुण मौजूद हैं जो कि पानवाले में या समाज के अन्य किसी वर्ग में नहीं हैं। वह भले ही लँगड़ा है पर उसमें इतनी शक्ति है कि वह कभी भी नेताजी को बगैर चश्मे के नहीं रहने देता है। अतः कैप्टन पानवाले से अधिक सक्रिय तथा विवेकशील तथा देशभक्त है।
Teacher's Note:
a) समाज की संकीर्ण सोच और सच्चे देशभक्त की पहचान के अंतर को स्पष्ट करें।
b) छात्र अपनी तार्किक प्रतिक्रिया दें।
4. सेनानी न होते हुए भी चश्मेवाले को लोग कैप्टन क्यों कहते थे? [3 Marks]
Answer:
चश्मेवाला कभी सेनानी नहीं रहा परन्तु चश्मेवाला एक देशभक्त नागरिक था। उसके हृदय में देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान था। वह अपनी ओर से एक चश्मा नेताजी की मूर्ति पर अवश्य लगाता था उसकी इसी भावना को देखकर लोग उसे कैप्टन कहते थे।
Teacher's Note:
a) कैप्टन उपनाम के पीछे छिपी देशभगति की भावना को स्पष्ट करें।
b) चरित्र की विशेषता का उल्लेख करें।
(साहित्य सागर पद्य)
Q.8 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
भूख से सूख होंठ जब जाते
दाता-भाग्य विधाता से क्या पाते?
घूँट आँसुओं के पीकर रह जाते।
चाट रहे जूठी पत्तल वे सभी सड़क पर खड़े हुए,
और झपट लेने को उनसे कुत्ते भी हैं अड़े हुए!
कविता - भिक्षुक
कवि - सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
1. भिक्षुक के आँसूओं के घूँट पी जाने का क्या कारण है? [2 Marks]
Answer:
भिक्षुक भूख के मारे व्याकुल है, साथ में उसके बच्चे भी हैं। भिक्षुक शरीर से भी दुर्बल है भीख में जब उसे कुछ नहीं मिलता तब वह आँसुओं के घूँट पी जाता है।
Teacher's Note:
a) कविता में चित्रित गरीबी और लाचारी की स्थिति को स्पष्ट करें।
b) भिक्षुक की विवशता पर प्रकाश डालें।
2. भूख मिटाने की विवशता उनसे क्या करवाती है? [2 Marks]
Answer:
भिक्षुक को जब कुछ नहीं मिलता तो वे जूठी पत्तलें चाटने के लिए विवश हो जाते हैं। जूठी पत्तलों में जो कुछ थोड़ा बहुत अन्न बचा था वे उसकी को खाकर अपनी भूख शांत करने का प्रयास करते हैं।
Teacher's Note:
a) अमानवीय परिस्थितियों में मनुष्य की लाचारी को दर्शाया गया है।
b) कविता की पंक्तियों के मर्म को समझें।
3. ‘और झपट लेने को उनसे कुत्ते भी हैं अड़े हुए’ - पंक्ति का आशय स्पष्ट करें। [3 Marks]
Answer:
उपयुक्त पंक्ति का आशय भूख की विवशता से है। भिक्षुक जब सड़क पर खड़े होकर जूठी पत्तलों को चाटकर अपनी भूख को मिटाने का प्रयास कर रहे थे तब सड़क के कुत्ते भी उन्हीं पत्तलों को पाने के लिए भिक्षुक पर झपट पड़े थे।
Teacher's Note:
a) जानवरों और इंसानों की दयनीय तुलना को स्पष्ट करें।
b) समाज की विसंगति को उजागर करें।
4. शब्दार्थ लिखिए - ओठ, सड़क, कुत्ते, झपट, आँसू, विधाता [3 Marks]
Answer:
ओठ - ओष्ठ
सड़क - मार्ग
कुत्ते - श्वान
झपट - छिनना
आँसू - अश्रु
विधाता - ईश्वर
Teacher's Note:
a) कठिन शब्दों के सटीक तत्सम या सरल अर्थ लिखें।
b) वर्तनी का विशेष ध्यान रखें।
Q.9 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
जब तक मनुज-मनुज का यह सुख भाग नहीं सम होगा,
शमित न होगा कोलाहल, संघर्ष नहीं कम होगा।
उसे भूल वह फँसा परस्पर ही शंका में भय में,
लगा हुआ केवल अपने में और भोग-संचय में।
प्रभु के दिए हुए सुख इतने हैं विकীর্ণ धरती पर,
भोग सकें जो उन्हें जगत में कहाँ अभी इतने नर?
सब हो सकते तुष्ट, एक-सा सुख पर सकते हैं;
चाहे तो पल में धरती को स्वर्ग बना सकते हैं;
कविता - स्वर्ग बना सकते हैं
कवि- रामधारी सिंह दिनकर
1. 'प्रभु के दिए हुए सुख इतने हैं विकीर्ण धरती पर' - पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए। [2 Marks]
Answer:
प्रस्तुत पंक्ति का आशय यह है कि ईश्वर ने हमारे लिए धरती पर सुख-साधनों का विशाल भंडार दिया हुआ है। सभी मनुष्य इसका उचित उपयोग करें तो यह साधन कभी भी कम नहीं पड़ सकते।
Teacher's Note:
a) प्रकृति की प्रचुरता और समानता के संदेश को स्पष्ट करें।
b) कवि के दृष्टिकोण को दर्शाएँ।
2. मानव का विकास कभी संभव होगा? [2 Marks]
Answer:
मानव के विकास के पथ पर अनेक प्रकार की मुसीबतें उसके राह रोके खड़ी रहती है तथा विशाल पर्वत भी राह रोके खड़े रहता है। मनुष्य जब इन सब विपत्तियों को पार कर आगे बढ़ेगा तभी उसका विकास संभव होगा।
Teacher's Note:
a) संघर्ष और प्रगति के संबंध को स्पष्ट करें।
b) बाधाओं को पार करने के महत्व को समझें।
3. किस प्रकार पल में धरती को स्वर्ग बना सकते हैं? [3 Marks]
Answer:
ईश्वर ने हमारे लिए धरती पर सुख-साधनों का विशाल भंडार दिया हुआ है। सभी मनुष्य इसका उचित उपयोग करें तो यह साधन कभी भी कम नहीं पड़ सकते। सभी लोग सुखी और होंगे। इस प्रकार पल में धरती को स्वर्ग बना सकते हैं।
Teacher's Note:
a) आपसी सहयोग और समानता से समाज में शांति स्थापना की बात कही गई है।
b) कविता के केंद्रीय भाव को लिखें।
4. शब्दार्थ लिखिए - शमित, विकीर्ण, कोलाहल, विघ्न, चैन, पल [3 Marks]
Answer:
शमित - शांत
विकीर्ण - बिखरे हुए
कोलाहल - शोर
विघ्न - रुकावट
चैन - शांति
पल - क्षण
Teacher's Note:
a) तत्सम एवं तद्भव शब्दों के उचित अर्थ दें।
b) सभी शब्दों के अर्थ सही होने चाहिए।
Q.10 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
बूढ़े पीपल ने आगे बढ़ कर जुहार की
‘बरस बाद सुधि लीन्ही’
बोली अकुलाई लता ओट हो किवार की
हरसाया ताल लाया पानी परात भर के।
क्षितिज अटारी गदरायी दामिनि दम्की
‘क्षमा करो गाँठ खुल गयी अब भरम की’
बाँध टूटा झर-झर मिलन अश्रु ढरके
मेघ आये बड़े बन-ठन के, सँवर के।
कविता - मेघ आए
कवि- सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
1. 'क्षितिज अटारी गदराई दामिनि दम्की, क्षमा करो गाँठ खुल गयी अब भरम की' - पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए। [2 Marks]
Answer:
उपयुक्त पंक्ति का आशय यह है कि नायिका को यह भ्रम था कि उसके प्रिय अर्थात् मेघ नहीं आएँगे परन्तु बादल रूपी नायक के आने से उसकी सारी शंकाएँ मिट जाती है और वह क्षमा याचना करने लगती है।
Teacher's Note:
a) प्रकृति का मानवीकरण करते हुए नायक-नायिका के प्रेम का चित्रण किया गया है।
b) भ्रम और उसके टूटने की स्थिति को स्पष्ट करें।
2. लता ने बादल रूपी मेहमान को किस तरह देखा और क्यों? [2 Marks]
Answer:
लता ने बादल रूपी मेहमान को किवाड़ की ओट में से देखा क्योंकि एक तो वह बादल को देखने के लिए व्याकुल हो रही थी और दूसरी ओर वह बादलों के देरी से आने के कारण रूठी हुई भी थी।
Teacher's Note:
a) ग्रामीण संस्कृति और नायिका के मनोभावों का सुंदर वर्णन है।
b) लता के माध्यम से प्रकृति के रूप को समझें।
3. कवि ने पीपल के पेड़ के लिए किस शब्द का प्रयोग किया है और क्यों? [3 Marks]
Answer:
कवि ने पीपल के पेड़ के लिए 'बूढ़े' शब्द का प्रयोग किया है क्योंकि पीपल का पेड़ दीर्घजीवी होता है। जिस प्रकार गाँव में मेहमान आने पर बड़े-बड़े आगे बढ़कर उसका अभिवादन करते हैं वैसे ही मेघ रूपी दामाद के आने पर गाँव के बुजुर्ग पीपल का पेड़ आगे बढ़कर उनका स्वागत करते हैं।
Teacher's Note:
a) मानवीकरण अलंकार का यह सुंदर उदाहरण है।
b) बुजुर्ग पीपल के प्रतीक को स्पष्ट करें।
4. शब्दार्थ लिखिए - बरस, सुधि, अकुलाई, ढरके, अश्रु, जुहार [3 Marks]
Answer:
बरस - वर्ष
सुधि - सुध
अकुलाई - व्याकुल
ढरके - ढलकाना
अश्रु - आँसू
जुहार - स्वागत
Teacher's Note:
a) शब्दों के सटीक अर्थ लिखें।
b) काव्य में प्रयुक्त शब्दों के तद्भव/पर्याय रूप को समझें।
एकांकी संचय
Q.11 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
दादाजी, आप पेड़ से किसी डाली का टूटकर अलग होना पसंद नहीं करे, पर क्या आप यह चाहेंगे कि पेड़ से लगी-लगी वह डाल सूखकर मुरझा जाय...
एकांकी - सूखी डाली
लेखक – उपेन्द्रनाथ ‘अश्क’
1. उपयुक्त अवतरण की वक्ता का परिचय दें। [2 Marks]
Answer:
उपयुक्त अवतरण की वक्ता मूलराज परिवार की छोटी बहू बेला है। वह एक संपन्न घराने की सुशिक्षित लड़की है। ससुराल के पुराने संस्कार और पारिवारिक सदस्यों से पहले वह सामंजस्य नहीं बैठा पाती है परंतु अंत में वह परिवार के सदस्यों के साथ मिलजुलकर रहने लगती है।
Teacher's Note:
a) बेلا के चरित्र और उसकी पृष्ठभूमि को संक्षेप में लिखें।
b) एकांकी के केंद्रीय विचार से जोड़कर उत्तर दें।
2. घर के सदस्यों का व्यवहार छोटी बहू के प्रति बदल कैसे जाता है? [2 Marks]
Answer:
छोटी बहू हर समय अपने मायके की ही तारीफ़ करती रहती है। इस कारण घर के सभी सदस्य उसे अभिमानी समझते हैं और उसकी बातों पर हँसते रहते हैं परंतु जब घर के दादाजी द्वारा उन्हें समझाया जाता है तब घर के सभी सदस्यों का व्यवहार छोटी बहू के प्रति बदल जाता है।
Teacher's Note:
a) पारिवारिक संबंधों में बदलाव के कारण को स्पष्ट करें।
b) दादाजी के प्रभाव का उल्लेख करें।
3. उपयुक्त कथन से वक्ता का क्या आशय है? [3 Marks]
Answer:
उपयुक्त कथन से वक्ता का आशय उसे अधिक दिए जाने वाले मान-सम्मान से हैं। दादाजी के समझाने पर परिवार के सदस्यों का व्यवहार इस हद तक बदल गया कि वे उसे जरूरत से ज्यादा सम्मान देने लगे जिसके कारण वह अपने आप को घर में उपेक्षित समझने लगी। पर इसके साथ ही उसे अपनी भूल का अहसास भी होने लगता है कि ऐसे व्यवहार के लिए वह खुद भी दोषी है।
Teacher's Note:
a) वक्ता (बेला) की मनःस्थिति और कथन के गर्भित अर्थ को समझें।
b) अति-सम्मान से उपजे अकेलेपन को दर्शाएँ।
4. वक्ता की मनःस्थिति का वर्णन कीजिए। [3 Marks]
Answer:
बेला एक सुशिक्षित लड़की है। उसे अपने प्रति परिवार का बदला व्यवहार अच्छा नहीं लगता पर जब उसे पता चलता है कि घर का हर-एक सदस्य परिवार को अलगाव से बचाने के लिए दादाजी की आज्ञा का पालन कर रहा है तो उसे अपनी भूल समझ आती है कि वह भी इस परिवार का ही एक अंग है। क्यों न वह भी पहल करे और परिवार के साथ मिलजुलकर रहें और उपयुक्त कथन वक्ता की इसी पारिवारिक जुड़ाव और मन की व्यथा का वर्णन करता है।
Teacher's Note:
a) बेला के विचारों में आए सकारात्मक परिवर्तन को स्पष्ट करें।
b) संयुक्त परिवार के महत्व को समझें।
Q.12 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
उनके पौरुष की परीक्षा का दिन आ पहुँचा है। महारावल बाप्पा का वंशज मैं लाखा प्रतिज्ञा करता हूँ कि जब तक बूँदी के दुर्ग में ससैन्य प्रवेश नहीं करूँगा, अन्न जल ग्रहण नहीं करूँगा。
एकांकी - मातृभूमि का मान
लेखक - हरिकृष्ण ‘प्रेमी’
1. महाराणा लाखा ने प्रतिज्ञा क्यों ली? [2 Marks]
Answer:
मेवाड़ नरेश महाराणा लाखा ने सेनापति अभी सिंह से बूँदी के राव हेमू के पास यह संदेश भिजवाया कि बूँदी मेवाड़ की अधीनता स्वीकार करे ताकि राजपूतों की असंगठित शक्ति को संगठित करके एक सूत्र में बाँधा जा सके, परंतु राव ने यह कहकर प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया कि बूँदी महाराणाओं का आदर तो करता है, पर स्वतंत्र रहना चाहता है। हम शक्ति नहीं प्रेम का अनुशासन करना चाहते हैं। यह सुन कर राणा लाख प्रतिज्ञा करते हैं।
Teacher's Note:
a) बूँदी के राजा द्वारा मेवाड़ की अधीनता ठुकराने पर राणा लाखा की प्रतिक्रिया को स्पष्ट करें।
b) ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का ध्यान रखें।
2. किसका वंशज क्या प्रतिज्ञा करता है? [2 Marks]
Answer:
महारावल बाप्पा का वंशज महाराणा लाखा प्रतिज्ञा करते हैं कि 'जब तक बूँदी के दुर्ग में ससैन्य प्रवेश नहीं करूँगा, अन्न जल ग्रहण नहीं करूँगा।'
Teacher's Note:
a) प्रतिज्ञा के मूल शब्दों को उद्धृत करें।
b) वक्ता और उसकी प्रतिज्ञा को स्पष्ट रूप से लिखें।
3. किसके पौरुष की परीक्षा का दिन आ गया? [3 Marks]
Answer:
मेवाड़ के सैनिकों के लिये युद्ध-भूमि में वीरता दिखाने की परीक्षा का दिन आ गया।
Teacher's Note:
a) युद्ध की स्थिति और सैनिकों के कर्तव्य को स्पष्ट करें।
b) एकांकी के संदर्भ के अनुसार उत्तर दें।
4. महाराणा लाखा जनसभा में क्यों नहीं जाना चाहते? [3 Marks]
Answer:
मेवाड़ के शासक महाराणा लाखा को नीमरा के युद्ध के मैदान में बूँदी के राव हेमू से पराजित होकर भागना पड़ा, इसलिए अपने को धिक्कारते हैं, और आत्मग्निानि अनुभव करने के कारण जनसभा में भी नहीं जाना चाहते।
Teacher's Note:
a) पराजय से उपजे आत्मग्लानि के भाव को स्पष्ट करें।
b) राजपूतों के स्वाभिमान को दर्शाएँ।
Q.13 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow :
जिस कालाग्नि को तूने वर्षों घृत देकर उभारा है, उसकी लपटों में साथी तो स्वाहा हो गए! उसके घेरे से तू क्यों बचना चाहता है? अच्छी तरह समझ ले, ये तेरी आहुति लिए बिना शांत न होगा।
एकांकी - महाभारत की साँझ
लेखक - भारत भूषण अग्रवाल
1. दुर्योधन अपनी प्राण रक्षा के लिए क्या करता है? [2 Marks]
Answer:
महाभारत के युद्ध में सभी मारे जाते हैं केवल एक अकेला दुर्योधन बचता है। युद्ध तब तक समाप्त नहीं माना जा सकता जब तक कि दुर्योधन मारा नहीं जाता। इस समय दुर्योधन घायल अवस्था में है और अपने प्राण बचाने के लिए द्वैतवन के सरोवर में छिप जाता है।
Teacher's Note:
a) महाभारत युद्ध के अंतिम चरण की स्थिति को स्पष्ट करें।
b) दुर्योधन की कायरता/विवशता का उल्लेख करें।
2. उपयुक्त कथन किसका है? कथन का संदर्भ स्पष्ट करें। [2 Marks]
Answer:
उपयुक्त कथन भीम का है। प्रस्तुत कथन का संदर्भ दुर्योधन को सरोवर से बाहर निकालने का है। दुर्योधन महाभारत के युद्ध में घायल हो जाता है और भागकर द्वैतवन के सरोवर में छिप जाता है। वह उसमें से बाहर नहीं निकलता है। तब उसे सरोवर से बाहर निकालने के लिए भीम उसे उपयुक्त कथन कहकर ललकारता है।
Teacher's Note:
a) वक्ता (भीम) और प्रसंग (सरोवर से बाहर निकलना) को स्पष्ट करें।
b) एकांकी के संवाद की नाटकीयता को दर्शाएँ।
3. उपयुक्त कथन का दुर्योधन ने युधिष्ठिर को क्या उत्तर दिया? [3 Marks]
Answer:
उपयुक्त कथन का दुर्योधन ने उत्तर दिया कि वह सभी बातों को भली-भांति जानता है लेकिन वह थककर चूर हो चुका है। उसकी सेना भी तितर-बितर हो गई है, उसका कवच फट गया है और उसके सारे शस्त्रास्त्र चुक गए हैं। उसे समय चाहिए और उसने भी पाँडवों को तेरह वर्ष का समय दिया था।
Teacher's Note:
a) दुर्योधन के तर्कों और उसकी दयनीय दशा को स्पष्ट करें।
b) पाण्डवों और कौरवों के संघर्ष के संदर्भ को समझें।
4. 'घृत देकर उभारा है' से क्या तात्पर्य है स्पष्ट करें। [3 Marks]
Answer:
घृत उभारा है से तात्पर्य दुर्योधन की ईर्ष्या से है। भीम दुर्योधन से कहता है कि वर्षों से तुमने इस ईर्ष्या का बीज बोया है तो अब फसल तो तुम्हें ही काटनी होगी। कितनों को उसने इस ईर्ष्या रूपी अग्नि में जलाया है लेकिन आज स्वयं उन आग की लपटों से बचना चाहता है।
Teacher's Note:
a) रूपक अलंकार के माध्यम से ईर्ष्या के दुष्परिणाम को समझाया गया है।
b) कर्म और उसके फल के सिद्धांत को स्पष्ट करें।
नया रास्ता
(सुषमा अग्रवाल)
Q.14 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow :
उस निमंत्रण - पत्र को हाथ में लेकर वह फिर अतीत की स्मृतियों में डूब गई। वह अपने को अभागा महसूस कर रही थी। कई लड़के उसे देखकर नापसंद कर चुके थे यह कल्पना करते ही उसका दिल भर आया। तभी उसने अपने को संभाला और अपनी सहेलियों के साथ बाहर चली गई।
1. यहाँ पर किसका निमंत्रण आया है? [2 Marks]
Answer:
यहाँ पर मीनू की अभिन्न सहेली नीलिमा के विवाह का निमंत्रण आया है।
Teacher's Note:
a) उपन्यासिका के कथानक से संबंधित सीधा प्रश्न है।
b) पात्र का नाम और संदर्भ स्पष्ट लिखें।
2. अतीत की स्मृतियों में डूब जाने पर मीनू क्यों उदास हो जाती है? [2 Marks]
Answer:
मीनू को जब उसकी अभिन्न सहेली नीलिमा के विवाह का निमंत्रण पत्र आता है तब वह उसे अतीत की बातें याद आने लगती है कि किस प्रकार अतीत में कई बार उसे कई लड़के ना-पसंद कर चुके थे। उन बातों को याद कर मीनू उदास हो जाती है।
Teacher's Note:
a) मीनू की हीनभावना और अतीत के कड़वे अनुभवों को स्पष्ट करें।
b) प्रसंग की निरंतरता को समझें।
3. कई लड़के उसे देखकर नापसंद कर चुके थे - स्पष्ट कीजिए। [3 Marks]
Answer:
मीनू साधारण नैन-नक्श की साँवले रंग-रूप की लड़की थी जिसके कारण उसे कोई भी पसंद नहीं कर रहा था। यहाँ पर कहने का तात्पर्य यह है कि मीनू गुणों से भरी हुई लड़की थी पर सभी ऊपरी चमक-दमक को ही महत्त्व दे रहे थे।
Teacher's Note:
a) समाज में सुंदरता के प्रति पूर्वाग्रह को दर्शाया गया है।
b) आंतरिक गुणों की उपेक्षा पर व्यंग्य किया गया है।
4. मीनू अपनी सहेलियों के साथ कहाँ जा रही है? [3 Marks]
Answer:
मीनू को उसकी अभिन्न सहेली नीलिमा के विवाह का निमंत्रण पत्र आता है। तब वह अतीत की यादों में खो जाती है और उदास हो जाती है परंतु फिर अपनी स्थिति को संभाल कर अपनी सहेलियों के साथ पूर्वयोजित योजनानुसार बाहर चली जाती है।
Teacher's Note:
a) मीनू के जीवन की सामान्य गतिविधियों का वर्णन है।
b) निराशा से उभरने के उसके प्रयास को दर्शाएँ।
Q.15. Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
“भइया, म सच कह रही हूँ। जवान बेटियों की तो बड़ी भारी जिम्मेदारी होती है। इनकी शादी हो जाएगी तो तुझे कम-कम-से छुट्टी तो मिल जाएगी। फिर रोहित, वह तो लड़का है उसकी कोई ऐसी बात नहीं है।” बुआजी ने बहुत विश्वास के साथ कहा।
1. वह महिला कौन है और भइया को क्या समझा रही है? [2 Marks]
Answer:
वह महिला मीनू की बुआ है। वह अपने भइया को बेटियों के विवाह का महत्त्व समझा रही है। बुआ के अनुसार बेटियों की शादी हो जाने से माता-पिता को बहुत बड़े कामों से मुक्ति मिल जाती है।
Teacher's Note:
a) बुआजी के माध्यम से समाज की रूढ़िवादी सोच को दर्शाया गया है।
b) भाई-बहन के विवाह को लेकर समाज के दोहरे दृष्टिकोण को समझें।
2. किसके विवाह की चिंता कर रही है? [2 Marks]
Answer:
बुआ अपनी भतीजी मीनू और आशा की विवाह की चिंता कर रही है। मीनू और आशा के पिता की तबीयत भी खराब खराब रहती थी और ऊपर से अभी तक मीनू और आशा का विवाह भी न हुआ था अतः बुआ इनके विवाह की चिंता कर रही है।
Teacher's Note:
a) पारिवारिक संकट और बेटियों के विवाह की चिंता का वर्णन है।
b) बुआजी के पात्र की संवेदनशीलता को स्पष्ट करें।
3. हमारे समाज में लड़के के विवाह की अपेक्षा लड़की के विवाह को आज इतना महत्त्व क्यों दिया जाता है? [3 Marks]
Answer:
हमारे समाज में स्त्री को दोयम दर्जे का समझा जाता है। माता-पिता बेटी को एक भार और बोझ समझते हैं। बेटी को पराया धन समझा जाता है। उसके विपरीत बेटे को घर का चिराग और कुलदीपक समझा जाता है। और यही कारण है कि लड़की के विवाह को हमारे समाज में इतना अधिक महत्त्व दिया जाता है। माता-पिता को लगता है कि बेटी के विवाह से उनके सिर से एक बड़ी भारी जिम्मेदारी उतर जाएगी।
Teacher's Note:
a) उपन्यासिका के माध्यम से समाज में व्याप्त लिंग भेद (Gender Discrimination) को उजागर किया गया है।
b) पितृसत्तात्मक सोच के प्रभाव को समझें।
4. प्रस्तुत पंक्तियों के अर्थ अपने शब्दों में व्यक्त करो। [3 Marks]
Answer:
प्रस्तुत पंक्तियों का अर्थ यह है कि बेटियाँ माता-पिता की बड़ी जिम्मेदारियाँ होती हैं। वे उनका विवाह करके ही इस जिम्मेदारी से मुक्त हो सकते हैं।
Teacher's Note:
a) बुआजी के विचारों का सार प्रस्तुत किया गया है।
b) सामाजिक रूढ़ियों की अभिव्यक्ति को समझें।
Q.16. Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
तभी बारात में आए एक नवयुवक ने उसकी आवाज की प्रशंसा करते हुए कहा, “आपकी आवाज बहुत मधुर है, क्या सुंदर गीत सुनाया है आपने।” मीनू ने जैसे ही सिर उठाकर ऊपर की ओर देखा,तो वह आश्चर्यचकित हो उठती। अरे! ये तो वही लड़का है अमित है। जो मेरठ उसे देखने आया था। उसके मुँह से अपनी प्रशंसा सुनने के बाद उसके ह्रदय में कोई प्रसन्नता की अनुभूति नहीं हुई।
1. नवयुवक कौन है? [2 Marks]
Answer:
नवयुवक अमित है। ये वही है जो कुछ दिनों पहले मीनू देखने के लिए आया था और उसका रिश्ता यह कहकर ठुकराया था कि उन्हें मीनू के बदले उसकी छोटी बहन पसंद आ गई थी।
Teacher's Note:
a) अमित के चरित्र और पूर्व की घटना का परिचय दिया गया है।
b) कहानी के मोड़ को समझें।
2. मीनू उस नवयुवक को देखकर क्यों चौक गई? [2 Marks]
Answer:
मीनू अपने सामने अमित को देखकर चौंक गई। मीनू ने यह कल्पना नहीं की थी कि किसी दिन अमित से उसका सामना इस तरह होगा।
Teacher's Note:
a) अचानक हुए आमने-सामने के मिलन पर मीनू की प्रतिक्रिया को स्पष्ट करें।
b) नाटकीयता के प्रभाव को समझें।
3. मीनू अपनी प्रशंसा सुनकर खुश क्यों नहीं हुई? [3 Marks]
Answer:
अमित ने जब मीनू की प्रशंसा की तो वह खुश नहीं हुई क्योंकि अमित वही लड़का था जिसने कुछ दिनों पूर्व उसका रिश्ता ठुकराया था।
Teacher's Note:
a) अतीत के अपमान और उपेक्षा की यादें ताजा होने के कारण मीनू प्रसन्न नहीं होती।
b) स्वाभिमानी चरित्र को दर्शाया गया है।
4. उसकी भावनाओं को ठेस पहुँचाई - स्पष्ट कीजिए। [3 Marks]
Answer:
यहाँ पर अमित ने मीनू जैसी गुणी लड़की का रिश्ता ठुकराकर उसकी भावनाओं को ठेस पहुँचाई थी। मीनू पढ़ी-लिखी गुणी लड़की थी परंतु अमित के माता-पिता ने अमीर लड़की का रिश्ता आने के कारण उसके रिश्ते को यह कहकर ठुकराया कि उन्हें मीनू के बदले उसकी छोटी बहन पसंद आई है जबकि वास्तव में वे धनीमल की बेटी सरिता से अमित का विवाह करवाना चाहते थे।
Teacher's Note:
a) समाज में धन और दिखावे को प्राथमिकता दिए जाने की प्रवृत्ति को रेखांकित किया गया है।
b) मीनू की मानसिक पीड़ा को समझें।
Free study material for Hindi
Download ICSE Sample Papers: Class 9 Hindi
Access Sample Papers for Class 9 Hindi
Access structured sample papers for Class 9 Hindi. Solving the ICSE Class 9 Hindi Sample Paper with Solutions Set 05 provided above helps students understand official exam blueprints and tackle anticipated question formats with confidence.
Key Advantages of Solving ICSE Class 9 Hindi Sample Paper with Solutions Set 05
- Exam Blueprint: Understand mark allocations and structural guidelines relevant to Class 9 evaluations.
- Targeted Improvement: Identify weak areas in Class 9 Hindi requiring focused revision.
- Pacing & Precision: Practice mixed question formats to build execution speed and ensure timely paper completion.
How to Analyze Your Performance in ICSE Class 9 Hindi Sample Paper with Solutions Set 05
- Verify Answers: Compare your responses against professional teacher solutions provided in the sample paper keys.
- Error Analysis: Class 9 learners must review incorrect answers carefully to understand underlying mistakes.
- Concept Reinforcement: Consult the official NCERT book for Class 9 Hindi when stuck before re-attempting problems.
FAQs
You can download the complete PDF for ICSE Class 9 Hindi Sample Paper with Solutions Set 05 for free from StudiesToday.com. Our resources for Class 9 Hindi are updated for the latest academic session and follow the official exam pattern.
Yes, ICSE Class 9 Hindi Sample Paper with Solutions Set 05 comes with detailed, teacher-verified solutions. We have provided step-by-step answers for Hindi to help students of Class 9 understand correct methodology and marking scheme.
Practicing this Hindi paper helps in time management and identifying important topics. For Class 9, solving mock papers is the best way to gain confidence and reduce exam-day anxiety.
Yes, all our study materials for Class 9 Hindi are provided in a mobile-friendly PDF format. You can easily download ICSE Class 9 Hindi Sample Paper with Solutions Set 05 on your mobile device.