Class 10 Hindi Solved Model Papers: ICSE Class 10 Hindi Sample Paper 2019 with Solutions
Explore authentic exam practice materials through the ICSE Class 10 Hindi Sample Paper 2019 with Solutions. Tailored for Class 10 learners, utilizing these Hindi sample papers ensures thorough preparation and strengthens time management skills before final ICSE evaluations.
Download Class 10 Hindi Sample Paper PDF
Access the complete sample paper PDF for Class 10 Hindi below. Regular practice with these targeted mock exams builds familiarity with expected question patterns and chapter weightage to help secure higher marks.
SECTION - A (40 Marks)
Attempt all questions
Q.1 Write a short composition in Hindi of approximately 250 words on any one of the following topics: [15]
निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर हिन्दी में लगभग 250 शब्दों में संक्षिप्त लेख लिखिए :
1. आज-कल लोगों में त्योहारों के प्रति उत्साह एवं आस्था का अभाव का बढ़ता जा रहा है इस विषय पर अपने विचार प्रकट कीजिए।
2. किसी ‘पुस्तक की आत्मकथा’ लिखें।
3. स्वच्छता हम सभी के लिए लाभदायक है, यदि आपको स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग देने के लिए कोई तीन कार्य करने के लिए कहा जाए तो आप किन कार्यों को करना पसन्द करेंगे तथा क्यों? अपने विचारों द्वारा स्पष्ट कीजिए।
4. एक कहानी लिखिए जिसका आधार निम्नलिखित उक्ति हो : -
'मन के हारे हार है, मन के जीते जीत।'
5. नीचे दिये गये चित्र को ध्यान से देखिए और चित्र को आधार बनाकर वर्णन कीजिए अथवा कहानी लिखिए, जिसका सीधा व स्पष्ट संबंध चित्र से होना चाहिए।
Answer: (विषय 1 का उत्तर)
भारत में विभिन्न धर्म विद्यमान हैं। इस कारण यहाँ उनसे जुड़े विभिन्न त्योहार विद्यमान हैं। त्योहार या उत्सव हमारे सुख और हर्षोल्लास के प्रतीक हैं जो परिस्थिति के अनुसार अपने रंग-रूप और आकार में भिन्न होते हैं। सभी त्योहारों से कोई न कोई पौराणिक कथा अवश्य जुड़ी हुई है और इन कथाओं का संबंध तर्क से न होकर अधिकतर आस्था से होता है। ये त्योहार भारत की एकता, अखंडता और भाईचारे का प्रतीक हैं। ये त्योहार हमारी प्राचीन संस्कृति के प्रतीक हैं और हमारी पहचान भी हैं।
भारत संस्कृति में त्योहारों एवं उत्सवों का आदिकाल से ही काफी महत्त्व रहा है। परंतु आज यह देखकर दुख होता है कि लोग त्योहार के प्रति नीरसता दिखाने लगे हैं। इसके कई कारण हैं - आज की जीवनशैली, बढ़ता काम का तनाव, मँगाई आदि।
आज के युग में मनुष्य बहुत अधिक व्यस्त रहता है। उसे समय ही नहीं कि त्योहार के लिए तैयारी करे। इसके अलावा आज मँगाई इतनी बढ़ गई है कि दो वक्त का खाना भी कई लोग मुश्किल से पाते हैं उसमें त्योहार का खर्च कहाँ करेंगे। आज के युग में मनुष्य संयुक्त परिवार में नहीं रहता जिससे भी त्योहार मनाने का उत्साह फीका पड़ जाता है।
Teacher's Note:
a) ऐसे निबंधात्मक प्रश्नों में विषय की स्पष्टता, प्रासंगिकता और संतुलित विचार प्रस्तुत करना आवश्यक होता है।
b) छात्रों को चाहिए कि वे अपने विचारों को क्रमबद्ध रूप से लिखें और निर्धारित शब्द-सीमा का ध्यान रखें।
Q.2 Write a letter in Hindi in approximately 120 Words on any one of the topics given below: [7]
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर हिन्दी में लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए :
1. आपके क्षेत्र में सड़कों पर बहुत अधिक पानी जमा हो जाता है, क्योंकि अधिकांश सड़कें टूटी हुई हैं। जगह-जगह ‘स्पीड ब्रेकर’ यातायात में सहायक न होकर बाधक बन गए हैं। परिस्थिति की पूर्ण जानकारी देते हुए नगर निगम के अधिकारी को शिकायती पत्र लिखिए。
2. रुपये मँगवाने के लिए पिताजी को पत्र लिखिए।
Answer:
28, नटेश स्ट्रीट
विजय नगर
नई दिल्ली
दिनाँक : 15 अप्रैल, 20
सेवा में,
मुख्य अधिकारी,
नगर निगम,
नई दिल्ली
विषय - अपने क्षेत्र की सड़कों की दुव्यवस्था
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं विजय नगर का निवासी हूँ। हमारे क्षेत्र में अधिकांश सड़कें टूटी हुई हैं। सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं, जिसमें पानी भर जाने की वजह से मच्छर बढ़ की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। सड़क दुर्घटना aभी बढ़ने लगी है।
आशा है कि आप इस समस्या पर गौर करेंगे और शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही करेंगे।
धन्यवाद
भवदीय
किशोर सान्याल
Teacher's Note:
a) औपचारिक पत्र में प्रेषक का पता, दिनांक, सेवा में, विषय और महोदय जैसे प्रारूप के सभी अंगों का सही क्रम में होना अनिवार्य है।
b) भाषा औपचारिक, स्पष्ट और संक्षिप्त होनी चाहिए तथा व्याकरण संबंधी अशुद्धियों से बचना चाहिए।
Q.3 Read the passage given below and answer in Hindi the questions that follow, using your own words as far as possible : [10]
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़िए तथा उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए। उत्तर यथासंभव आपके अपने शब्दों में होने चाहिए :
[पाठ्य गद्यांश - एक चोर किसी मंदिर का घंटा चुराकर ले गया था...]
1. नगर में क्या अफवाह फैल गई थी और इस अफवाह का क्या कारण था? [2]
Answer:
नगर में यह अफवाह फैल गई थी कि जंगल में एक 'घंटाकरण' नाम भूत रहता है। उसके कान घंटे के समान हैं। जब वह हिलता है, तो उसके कानों से घंटे की आवाज आती है। इस अफवाह का कारण यह था कि एक बंदर के हाथ में घंटा आ गया था। जब वह उसे बजाता था, तो लोगों को घंटाकरण भूत का भ्रम हो जाता था।
Teacher's Note:
a) उत्तर गद्यांश के संदर्भ के आधार पर सटीक और संक्षिप्त होना चाहिए।
b) छात्रों को गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर मुख्य बिंदुओं को अपने शब्दों में लिखना चाहिए।
2. जंगल किसकी राजधानी बन गया था? इससे नगर निवासियों पर क्या प्रभाव पड़ा? [2]
Answer:
जंगल किसी कल्पित घंटाकरण भूत की राजधानी बन गया था। नगर निवासी भयभीत हो गए थे। लकड़हारे जंगल से लकड़ी नहीं लाते थे और चरवाहे पशुओं को चराने वहाँ नहीं जाते थे, इस प्रकार से सारे आवश्यक कार्य ठप्प हो गए थे।
Teacher's Note:
a) गद्यांश में दी गई घटनाओं के परिणामों को स्पष्ट रूप से दर्शाना आवश्यक है।
b) वाक्यों की संरचना स्पष्ट और व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध होनी चाहिए।
3. राजा की चिंता का क्या कारण था? भूत को जंगल से निकालने के क्या-क्या उपाय किए गए? [2]
Answer:
राजा की चिंता का यह कारण था कि जंगल से होने वाली हजारों रुपये की सालाना आमदनी बंद हो गई थी। भयवश कोई भी जंगल में नहीं जाता था तथा जंगल के सारे कार्य रुक गए थे। जंगल से भूत को भगाने के लिए मुल्लों ने कुरान का पाठ किया, पीर-पैगंबर को मनाया गया, भैरों तथा काली माता को भी मनाया गया, जादू-टोना किया गया, पर कोई भी सफल न हुआ। पंडितों ने चंडी कर जाप तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया।
Teacher's Note:
a) राजा की आर्थिक हानि और जनता द्वारा किए गए अंधविश्वासपूर्ण उपायों को दोनों भागों में स्पष्ट करें।
b) सभी धार्मिक उपायों के उल्लेख को सही क्रम में लिखें।
4. चतुर मनुष्य का क्या अनुमान था? उसने नगर निवासियों को भूत से किस प्रकार मुक्ति दिलाई? [2]
Answer:
चतुर मनुष्य का स्पष्ट मत था कि जंगल में कोई भूत हो ही नहीं सकता, क्योंकि भूत केवल कल्पना में होते हैं। उसका अनुमान था कि या तो यह किसी डाकू का षड्यंत्र है या फिर किसी बंदर के हाथ में घंटा आ गया है। उसने साधु के वेश में जंगल में जाकर बंदर की बात को सत्य पाया। उसने बहुत सारे चने ले जाकर जंगल में बिखेर दिए। जब बंदर चने खाने लगे, तो उसने घंटा उठा लिया और नगरवासियों को भूत के भ्रम से मुक्ति दिलाई।
Teacher's Note:
a) चतुर व्यक्ति के तार्किक दृष्टिकोण और उसकी युक्ति का वर्णन करें।
b) उत्तर में प्रसंग के अनुसार पूरी घटना का सार आना चाहिए।
5. प्रस्तुत गद्यांश से आपको क्या शिक्षा मिली? [2]
Answer:
प्रस्तुत गद्यांश से हमें यह शिक्षा मिली कि हमें अंधविश्वासी नहीं होना चाहिए। जनता में जागरूकता लानी चाहिए ताकि वे ऐसे अंध विश्वास से बचें।
Teacher's Note:
a) गद्यांश का केंद्रीय भाव या नैतिक शिक्षा स्पष्ट रूप से लिखनी चाहिए।
b) उत्तर संक्षिप्त और प्रभावपूर्ण होना चाहिए।
Q.4 Answer the following according to the instructions given:
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए :
1. निम्नलिखित शब्दों से विशेषण बनाइए : [1]
- कुल
- वर्ष
Answer:
- कुल - कुलीन
- वर्ष - वार्षिक
Teacher's Note:
a) संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाने के नियमों का अभ्यास होना चाहिए।
b) वर्तनी की शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।
2. निम्नलिखित शब्दों में से किसी एक शब्द के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए : [1]
- आँख
- गृह
Answer:
- आँख - दृग, लोचन
- गृह - धर, सदन
Teacher's Note:
a) पूछे गए शब्दों के सटीक पर्यायवाची याद होने चाहिए।
b) निर्देशानुसार केवल एक या दोनों के मांगे गए उत्तर लिखें।
3. निम्नलिखित शब्दों के विपरीतार्थक शब्द लिखिए : [1]
- उपकार
- कृतज्ञ
Answer:
- उपकार - अपकार
- कृतज्ञ - कृतघ्न
Teacher's Note:
a) विलोम शब्द लिखते समय तत्सम और तद्भव का उचित मिलान होना चाहिए।
b) 'कृतज्ञ' का विलोम 'कृतघ्न' महत्वपूर्ण शब्द है, जिसकी वर्तनी अक्सर छात्र गलत लिखते हैं।
4. भाववाचक संज्ञा बनाइए : [1]
- ईमान
- अहं
Answer:
- ईमान - ईमानदारी
- अहं - अहंकार
Teacher's Note:
a) जातिवाचक, व्यक्तिवाचक या विशेषण शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाने के प्रत्ययों का ज्ञान होना चाहिए।
b) सही प्रत्यय लगाकर नया शब्द बनाएं।
5. निम्नलिखित मुहावरों में से किसी एक की सहायता से वाक्य बनाइए : [1]
मन नहीं लगना, राहत की साँस लेना
Answer:
1. विद्यार्थी ने किताब खोली, पर पढ़ने में उसका मन नहीं लग रहा था।
2. सालभर की आय पर ईमानदारी से आयकर भरकर रमेश ने राहत की साँस ली।
Teacher's Note:
a) मुहावरे का वाक्य में प्रयोग इस प्रकार होना चाहिए कि उसका अर्थ स्पष्ट झलके।
b) वाक्य सरल और व्याकरण की दृष्टि से पूर्ण होना चाहिए।
6. कोष्ठक में दिए गए निर्देशानुसार वाक्यों में परिवर्तन कीजिए : [3]
1. पढ़ने-लिखने में अमर इतना तेज नहीं था। (तेज के स्थान पर मंदबुद्धि का प्रयोग कीजिए)
2. अब बच्चे घर पहुँचे। (वचन बदलिए)
3. कल आप कहाँ गया था। (वाक्य शुद्ध कीजिए)
Answer:
1. पढ़ने-लिखने में अमर मंदबुद्धि नहीं था।
2. अब बच्चा घर पहुँचा।
3. कल आप कहाँ गए थे।
Teacher's Note:
a) वाक्य रूपांतरण करते समय काल, वचन और लिंग का ध्यान रखना आवश्यक है।
b) अशुद्ध वाक्य को शुद्ध करते समय आदरसूचक शब्दों के साथ क्रिया का सही प्रयोग देखें।
SECTION - B (40 Marks)
Attempt four questions from this section.
साहित्य सागर - गद्य
Q.5 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए :
पहले तो रसीला छिपाता रहा।फिर रमजान ने कहा, ''कोई बात नहीं है,तो खाओ सौगंध।''
पाठ - बात अठन्नी की
लेखक - सुदर्शन
1. उपयुक्त वाक्य के वक्ता तथा श्रोता का परिचय दें। [2]
Answer:
उपयुक्त वाक्य का वक्ता जिला मजिस्ट्रेट शेख सलीमuddin का चौकीदार मियाँ रमजान हैं और वक्ता उनके पड़ोसी इंजीनियर बाबू जगतसिंह का नौकर रसीला है। दोनों बड़े ही अच्छे मित्र थे।
Teacher's Note:
a) पात्रों का सटीक परिचय पाठ के संदर्भ के अनुसार दें।
b) संबंध स्पष्ट होना चाहिए कि दोनों मित्र और पड़ोसी बाबू के यहाँ कार्यरत थे।
2. वक्ता श्रोता को सौगंध खाने के लिए क्यों कहता है? [2]
Answer:
एक दिन रमजान ने रसीला को बहुत ही उदास देखा। रमजान ने अपने मित्र रसीला की उदासी का कारण जानना चाहा परंतु रसीला उससे छिपाता रहा तब रमजान ने उसकी उदासी का कारण जानने के लिए उसे सौगंध खाने के लिए कहा।
Teacher's Note:
a) रसीला के चुप रहने और रमजान के मित्रवत आग्रह को स्पष्ट करें।
b) घटना का कारण कथा के अनुसार सटीक हो।
3. श्रोता की उदासी का कारण क्या था? [3]
Answer:
श्रोता रसीला का परिवार गाँव में रहता था। उसके परिवार में बूढ़े पिता, पत्नी और तीन बच्चे थे। इन सबका भार उसी के कंधों पर था और रसीला को मासिक तनख्वाह मात्र दस रुपए मिलती थी पूरे पैसे भेजने के बाद भी घर का गुजारा नहीं हो पाता था उसपर गाँव से ख़त आया था कि बच्चे बीमार है पैसे भेजो। रसीला के पास गाँव भेजने के लिए पैसे नहीं थे और यही उसकी उदासी का कारण था।
Teacher's Note:
a) रसीला की आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों का वर्णन करें।
b) बच्चों की बीमारी और कम वेतन के बिंदुओं को अवश्य शामिल करें।
4. वक्ता ने श्रोता की परेशानी का क्या हल सुझाया? [3]
Answer:
वक्ता ने श्रोता की परेशानी का यह हल सुझाया कि वह सालों से अपने मालिक के यहाँ काम कर रहा है तो वह अपने मालिक से कुछ रुपए पेशगी के क्यों नहीं माँग लेता।
Teacher's Note:
a) रमजान द्वारा दिए गए व्यावहारिक सुझाव को स्पष्ट करें।
b) एडवांस या पेशगी मांगने के विकल्प को सही से लिखें।
Q.6 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए :
“लेकिन भाई ! एक बात समझ नहीं आई।” हालदार साहब ने पानवाले से फिर पूछा, “नेताजी का ओरिजिनल चश्मा कहाँ गया?”
पाठ - नेताजी का चश्मा
लेखक - स्वयं प्रकाश
1. प्रस्तुत कथन में नेताजी का ओरिजिनल चश्मा से क्या तात्पर्य है? [2]
Answer:
प्रस्तुत कथन में नेताजी का ओरिजिनल चश्मा से तात्पर्य नेताजी के बार-बार बदलने वाले प्रेम से है। मूर्तिकार ने नेताजी की मूर्ति बनाते समय चश्मा नहीं बनाया था। नेताजी बिना चश्मे के यह बात एक गरीब देशभक्त चश्मेवाले कैप्टन को पसंद नहीं आती थी इसलिए वह नेताजी की मूर्ति पर उसके पास उपलब्ध फ्रेमों से एक फ्रेम लगा देता था।
Teacher's Note:
a) मूर्तिकार द्वारा संगमरमर का चश्मा न बनाए जाने और कैप्टन द्वारा असली फ्रेम बदलने की बात स्पष्ट करें।
b) 'ओरिजिनल चश्मा' से आशय मूर्ति के साथ मूल रूप से पत्थर का चश्मा न होने से है।
2. मूर्तिकार कौन था और उसने मूर्ति का चश्मा क्यों नहीं बनाया था? [2]
Answer:
मूर्तिकार उसी कस्बे के स्थानीय विद्यालय का मास्टर मोतीलाल था। मूर्ति बनाने के बाद शायद वह यह तय नहीं कर पाया होगा कि पत्थर से पारदर्शी चश्मा कैसे बनाया जाये या फिर उसने पारदर्शी चश्मा बनाने की कोशिश की होगी मगर उसमें असफल रहा होगा।
Teacher's Note:
a) मास्टर मोतीलाल की विवशता या अनुमानित कारणों को स्पष्ट करें।
b) पाठ के मूल तथ्यों को ध्यान में रखकर उत्तर लिखें।
3. कैप्टन के प्रति पानवाले की इस टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया लिखिए। [3]
Answer:
पानवाले ने कैप्टन को लँगड़ा तथा पागल कहा है। जो कि अति गैर जिम्मेदाराना और दुर्भाग्यपूर्ण वक्तव्य है। कैप्टन में एक सच्चे देशभक्त के वे सभी गुण मौजूद हैं जो कि पानवाले में या समाज के अन्य किसी वर्ग में नहीं हैं। वह भले ही लँगड़ा है पर उसमें इतनी शक्ति है कि वह कभी भी नेताजी को बगैर चश्मे के नहीं रहने देता है। अतः कैप्टन पानवाले से अधिक सक्रिय तथा विवेकशील तथा देशभक्त है।
Teacher's Note:
a) पानवाले की असंवेदनशीलता और कैप्टन की सच्ची देशभक्ति के अंतर को स्पष्ट करें।
b) शारीरिक कमी की उपेक्षा कर देशप्रेम के भाव को महत्व दें।
4. सेनानी न होते हुए भी चश्मेवाले को लोग कैप्टन क्यों कहते थे? [3]
Answer:
चश्मेवाला कभी सेनानी नहीं रहा परन्तु चश्मेवाला एक देशभक्त नागरिक था। उसके हृदय में देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान था। वह अपनी ओर से एक चश्मा नेताजी की मूर्ति पर अवश्य लगाता था उसकी इसी भावना को देखकर लोग उसे कैप्टन कहते थे।
Teacher's Note:
a) कैप्टन उपनाम के पीछे छिपी देशभावना और सम्मान को दर्शाएं।
b) फौजी या सेनानी न होने के बावजूद उसके देशप्रेम के कार्य मुख्य बिंदु हैं।
Q.7 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए :
“अजी ये पहाड़ी बड़े शैतान होते हैं। बच्चे-बच्चे में अवगुण छिपे रहते हैं-आप भी क्या अजीब हैं उठा लाए कहीं से-लो जी यह नौकर लो।”
पाठ - अपना अपना भाग्य
लेखक - जैनेन्द्र कुमार
1. उपयुक्त अवतरण में किस की बात की जा रही है? [2]
Answer:
उपयुक्त अवतरण में एक दस-बारह वर्षीय पहाड़ी बालक की बात की जा रही है।
Teacher's Note:
a) अनाथ एवं गरीब पहाड़ी लड़के की स्थिति को स्पष्ट करें।
b) उत्तर संक्षिप्त और सटीक होना चाहिए।
2. प्रस्तुत कथन के वक्ता का परिचय दें। [2]
Answer:
प्रस्तुत कथन के वक्ता लेखक के वकील मित्र हैं और साथ ही होटल के मालिक भी हैं।
Teacher's Note:
a) वक्ता की पहचान वकील साहब और होटल मालिक के रूप में दें।
b) कहानी के पात्रों के संबंध स्पष्ट होने चाहिए।
3. लेखक उस बच्चे को वकील साहब के पास क्यों ले गए? [3]
Answer:
लेखक को रास्ते में एक दस-बारह वर्षीय बालक मिला जिसके पास कोई काम और रहने की जगह नहीं थी। लेखक के एक वकील मित्र थे जिन्हें अपने होटल के लिए एक नौकर की आवश्यकता थी इसलिए लेखक उस बच्चे को वकील साहब के पास ले गए।
Teacher's Note:
a) बच्चे के उद्धार और रोजगार की तलाश के उद्देश्य को स्पष्ट करें।
b) लेखक की मानवीय संवेदना को दर्शाएं।
4. वकील साहब उस बच्चे को नौकर क्यों नहीं रखना चाहते थे? [3]
Answer:
वकील उस बच्चे को नौकर इसलिए नहीं रखना चाहते थे क्योंकि वे और लेखक दोनों ही उस बच्चे के बारे में कुछ जानते नहीं थे। साथ ही वकील साहब को यह लगता था कि पहाड़ी बच्चे बड़े शैतान और अवगुणों से भरे होते हैं। यदि उन्होंने ने किसी ऐरे गैरे को नौकर रख लिया और वह अगले दिन वह चीजों को लेकर चंपत हो गया तो। इस तरह भविष्य में चोरी की आशंका के कारण वकील साहब ने उस बच्चे को नौकरी पर नहीं रखा।
Teacher's Note:
a) मध्यमवर्गीय अविश्वास और पूर्वाग्रह को स्पष्ट करें।
b) चोरी के डर और बच्चे की पृष्ठभूमि की अनभिज्ञता मुख्य कारण थे।
साहित्य सागर - पद्य
Q.8 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए :
जाके प्रिय न राम वैदेही
तजजए ताहि कोटि बैरी सम, जद्यवป परम सनेही।
सो छोड़ड़ये
तज्यो पिता प्रह्लाद, विभीषण बंधु, भरत महतारी।
बलिगुरु तज्यो कं त ब्रजबनितजन्ि, भये मद मंगलकारी।
नाते नेह राम के मनियत सहृद सु सेव्य जां तौंपि।
अंजन कहां आंखि जेहि फूटै, बहुतक कहौं कहां लौं।
तुलसी सो सब भांनत परमहित पूज्य प्रान ते प्यारो।
जासों हाय सनेह राम-पद, एतोमतो हमारो।।
कविता - विनय के पद
कवि - तुलसीदास
1. कवि के अनुसार हमें किसका त्याग करना चाहिए? [2]
Answer:
कवि के अनुसार जिन लोगों के प्रिय राम-जानकी जी नहीं हैं उनका त्याग करना चाहिए।
Teacher's Note:
a) भगवान राम के प्रति अगाध प्रेम न रखने वालों का त्याग करने की बात कही गई है।
b) तुलसीदास की भक्ति भावना से संबंधित उत्तर दें।
2. उदाहरण देकर लिखिए किन लोगों ने भगवान के प्यार में अपनों को त्यागा। [2]
Answer:
प्रह्लाद ने अपने पिता हिरण्यकशिपु को, विभीषण ने अपने भाई रावण को, बलि ने अपने गुरु शुक्राचार्य को और ब्रज की गोपियों ने अपने-अपने पतिियों को भगवान प्राप्ति को बाधक समझकर त्याग दिया।
Teacher's Note:
a) पद्य में दिए गए पौराणिक उदाहरणों को सटीक रूप से लिखें।
b) भक्ति मार्ग में बाधा बनने वाले पारिवारिक बंधनों के त्याग का उल्लेख करें।
3. जिस अंजन को लगाने से आँखें फूट जाएँ क्या वो काम का होता है? [3]
Answer:
नहीं जिस अंजन को लगाने से आँखें फूट जाएँ वो किसी काम का नहीं होता है।
Teacher's Note:
a) अंजन (सुर्मा) के उदाहरण से हानिकारक वस्तुओं के त्याग का संदेश स्पष्ट करें।
b) जो वस्तु हितैषी न हो, उसका परित्याग करना ही श्रेयस्कर है।
4. उपयुक्त पद द्वारा तुलसीदास क्या संदेश दे रहे हैं? [3]
Answer:
उपयुक्त पद द्वारा तुलसीदास श्री राम की भक्ति का संदेश दे रहे हैं। तथा भगवान प्राप्ति के लिए त्याग करने को भी प्रेरित कर रहे हैं।
Teacher's Note:
a) राम भक्ति को सर्वोपरि बताने का संदेश स्पष्ट करें।
b) भगवान की प्राप्ति हेतु सांसारिक मोह-माया के त्याग को मुख्य संदेश के रूप में लिखें।
Q.9 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए :
काँकर पाथर जोरि कै, मसजिद लई बनाय।
ता चढ़ि मुल्ला बाँग दे, क्या बहरा हुआ खुदाय॥
पाहन पूजे हरि मिले, तो मैं पूजूँ पहार।
ताते ये चाकी भली,पीस खाय संसार॥
सात समंद की मिसि करौं, लेखनि सब बनाय।
सब धरती कागद करौं, हरि गुन लिखा न जाय।।
कविता - साखी
कवि - कबीरदास
1. 'पाहन पूजे हरि मिले' - दोहे का भाव स्पष्ट कीजिए। [2]
Answer:
इस दोहे द्वारा कवि ने मूर्ति-पूजा जैसे बाह्य आडंबर का विरोध किया है। कबीर मूर्ति पूजा के स्थान पर घर की चक्की को पूजने कहते हैं जिससे अन्न पीसकर खाते हैं।
Teacher's Note:
a) कबीर के निर्गुण निराकार ईश्वर के स्वरूप और बाह्य आडंबर विरोध को दर्शाएं।
b) पत्थर की मूर्ति की जगह उपयोगितावादी वस्तु (चक्की) के उदाहरण को स्पष्ट करें।
2. "ता चढ़ि मुल्ला बाँग दे, क्या बहरा हुआ खुदाय" - पंक्ति में निहित व्यंग्य स्पष्ट कीजिए। [2]
Answer:
प्रस्तुत पंक्ति में कबीरदास ने मुसलमानों के धार्मिक आडंबर पर व्यंग्य किया है। एक मौलवी कंकड़-पत्थर जोड़कर मस्जिद बना लेता है और रोज सुबह उस पर चढ़कर जोर-जोर से बाँग (अजान) देकर अपने ईश्वर को पुकारता है जैसे कि वह बहरा हो। कबीरदास शांत मन से भक्ति करने के लिए कहते हैं.
Teacher's Note:
a) धर्म के नाम पर पाखंड और ऊंची आवाज में ईश्वर को पुकारने की प्रथा पर कबीर के कटाक्ष को समझाएं।
b) ईश्वर सर्वज्ञ और आंतरिक भावों का भूखा है, यह संदेश स्पष्ट करें।
3. कबीर की भाषा पर टिप्पणी कीजिए। [3]
Answer:
कबीर साधु-सन्यासियों की संगति में रहते थे। इस कारण उनकी भाषा में अनेक भाषाओं तथा बोलियों के शब्द पाए जाते हैं। कबीर की भाषा में भोजपुरी, अवधी, ब्रज, राजस्थानी, पंजाबी, खड़ी बोली, उर्दू और फारसी के शब्द घुल-मिल गए हैं। अतः विद्वानों ने उनकी भाषा को सधुक्कड़ी या पंचमेल खिचड़ी कहा है।
Teacher's Note:
a) कबीर की भाषा की सैलानी और घुमक्कड़ स्वभाव के प्रभाव को बताएं।
b) 'सधुक्कड़ी' या 'पंचमेल खिचड़ी' शब्दावली का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।
4. शब्दों के अर्थ लिखिए : [3]
- पाहन
- पहार
- मसि
- बनराय
- काँकर
- खुदाय
Answer:
- पाहन - पत्थर
- पहार - पहाड़
- मसि - स्याही
- बनराय - वन
- काँकर - कंकड़
- खुदाय - ईश्वर
Teacher's Note:
a) साखी के कठिन शब्दों के सटीक अर्थ लिखें।
b) वर्तनी की शुद्धता का ध्यान रखें।
Q.10 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए :
गति प्रबल पैरों में भरी
फिर क्यों रहूँ दर दर खड़ा
जब आज मेरे सामने
है रास्ता इतना पड़ा
जब तक न मंज़िल पा सकूँ,
तब तक मुझे न विराम है, चलना हमारा काम है।
कुछ कह लिया, कुछ सुन लिया
कुछ बोझ अपना बँट गया
अच्छा हुआ, तुम मिल गईं
कुछ रास्ता ही कट गया
क्या राह में परिचय कहूँ, राही हमारा नाम है,
चलना हमारा काम है।
कविता - चलना हमारा काम है
कवि - शिवमंगल सिंह 'सुमन'
1. कवि के पैरों में कैसी गति भरी पड़ी है? [2]
Answer:
कवि के पैरों में प्रबल गति भरी पड़ी है।
Teacher's Note:
a) जीवन पथ पर निरंतर आगे बढ़ने के उत्साह को दर्शाएं।
b) पंक्ति के अनुसार उत्तर सीधा और स्पष्ट हो।
2. कवि दर-दर क्यों खड़ा नहीं होना चाहता? [2]
Answer:
कवि के पैरों में प्रबल गति है, तो फिर उसे दर-दर खड़ा होने की क्या आवश्यकता है।
Teacher's Note:
a) कर्मशीलता और प्रगतिशीलता के भाव को स्पष्ट करें।
b) रुकना मनुष्य का स्वभाव नहीं, निरंतर चलना उसका लक्ष्य है।
3. कवि का रास्ता आसानी से कैसे कट गया? [3]
Answer:
कवि को रस्ते में एक साथिन मिल गई जिससे उसने कुछ कह लिया और कुछ उसकी बातें सुन लीं जिसके कारण उसका बोझ कुछ कम हो गया और रास्ता आसानी से कट गया।
Teacher's Note:
a) सहयात्री या मार्ग के साथियों के मिलने से मिलने वाले संबल को स्पष्ट करें।
b) दुःख-सुख बांटने से जीवन का सफर आसान हो जाता है, यह भाव समझाएं।
4. शब्दार्थ लिखिए : [3]
- गति
- प्रबल
- विराम
- मंज़िल
- रास्ता
- बोझ
Answer:
- गति - चाल
- प्रबल - रफ्तार
- विराम - आराम
- मंज़िल - लक्ष्य
- रास्ता - मार्ग
- बोझ - भार
Teacher's Note:
a) कविता में प्रयुक्त शब्दों के सरल एवं सटीक पर्यायवाची या अर्थ लिखें।
b) सभी शब्दों के अर्थ क्रमबद्ध हों।
एकांकी संचय
Q.11 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए :
जिस कालाग्नि को तूने वर्षों घृत देकर उभारा है, उसकी लपटों में साथी तो स्वाहा हो गए! उसके घेरे से तू क्यों बचना चाहता है? अच्छी तरह समझ ले, ये तेरी आहुति लिए बिना शांत न होगा।
एकांकी - महाभारत की एक साँझ
लेखक - भारत भूषण अग्रवाल
1. उपयुक्त कथन का दुर्योधन ने युधिष्ठिर को क्या उत्तर दिया? [2]
Answer:
उपयुक्त कथन का दुर्योधन ने उत्तर दिया कि वह सभी बातों को भली-भांति जानता है लेकिन वह थककर चूर हो चुका है। उसकी सेना भी तितर-बितर हो गई है, उसका कवच फट गया है और उसके सारे शस्त्रास्त्र चूक गए हैं। उसे समय चाहिए और उसने भी पांडવો को तेरह वर्ष का समय दिया था।
Teacher's Note:
a) दुर्योधन की लाचारी और समय माँगने के तर्क को स्पष्ट करें।
b) एकांकी के पात्रों के संवादों की गहराई को समझें।
2. उपयुक्त कथन किसका है? कथन का संदर्भ स्पष्ट करें। [2]
Answer:
उपयुक्त कथन भीम का है। प्रस्तुत कथन का संदर्भ दुर्योधन को सरोवर से बाहर निकालने का है। दुर्योधन महाभारत के युद्ध में घायल हो जाता है और भागकर द्वैतवन के सरोवर में छिप जाता है। वह उसमें से बाहर नहीं निकलता है। तब उसे सरोवर से बाहर निकालने के लिए भीम उसे उपयुक्त कथन कहकर ललकारता है।
Teacher's Note:
a) भीम द्वारा दुर्योधन को सरोवर से बाहर आने के लिए ललकारने के प्रसंग को बताएं।
b) संदर्भ और वक्ता का नाम स्पष्ट रूप से लिखें।
3. उपयुक्त कथन का दुर्योधन ने युधिष्ठिर को क्या उत्तर दिया? [3]
*(Note: Question repeated in paper format)*
Answer:
उपयुक्त कथन का दुर्योधन ने उत्तर दिया कि वह सभी बातों को भली-भांति जानता है लेकिन वह थककर चूर हो चुका है। उसकी सेना भी तितर-बितर हो गई है, उसका कवच फट गया है और उसके सारे शस्त्रास्त्र चूक गए हैं। उसे समय चाहिए और उसने भी पांडवों को तेरह वर्ष का समय दिया था।
Teacher's Note:
a) दुर्योधन के तर्क और उसकी शारीरिक दशा का वर्णन करें।
b) पांडवों के अज्ञातवास के समय के स्मरण का उल्लेख करें।
4. 'घृत देकर उभारा है' से क्या तात्पर्य है स्पष्ट करें। [3]
Answer:
घृत उभारा है से तात्पर्य दुर्योधन की ईर्ष्या से है। भीम दुर्योधन से कहता है कि वर्षों से तुमने इस ईर्ष्या का बीज बोया है तो अब फसल तो तुम्हें ही काटनी होगी। कितनों को उसने इस ईर्ष्या रूपी अग्नि में जलाया है लेकिन आज स्वयं उन आग की लपटों से बचना चाहता है।
Teacher's Note:
a) ईर्ष्या रूपी अग्नि में घी डालने (हवा देने) के metaphorical अर्थ को समझाएं।
b) कर्मों के फल भोगने के सिद्धांत को स्पष्ट करें।
Q.12 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए :
पहाड़ बनने से क्या होगा? राजमहल पर बोझ बनकर रह जाओगी,बोझ!
और नदी बनो तो तुम्हारा बहता हुआ बोझ पत्थर भी अपने सिर पर धारण करेंगे, आनंद और मंगल आपके किनारे होंगे, जीवन का प्रवाह होगा, उमंगों की लहरें होंगी, जो उठने में गीत गाएँगी, गिरने में नाच नाचेंगी।
एकांकी - दीपदान
लेखक – डॉ. रामकुमार वर्मा
1. यहाँ किसे पहाड़ कहा गया है? क्यों? [2]
Answer:
यहाँ धाय माँ पन्ना को पहाड़ कहा गया है क्योंकि उनमें ईमानदारी और देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी है। जैसे एक पहाड़ अपने देश की सुरक्षा करता है वैसे ही पन्ना धाय भी अपने स्वर्गीय राजा के उत्तराधिकारी कुँवर उदय सिंह की रक्षा के लिए पहाड़ बनकर खड़ी है।
Teacher's Note:
a) पन्ना धाय के अडिग और दृढ़ चरित्र की तुलना पहाड़ से की गई है।
b) उदय सिंह की रक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता मुख्य बिंदु है।
2. उपयुक्त कथन किसने किससे कहा? इसका अर्थ स्पष्ट कीजिए। [2]
Answer:
उपयुक्त कथन रावल सरूप सिंह की पुत्री सोना ने धाय माँ पन्ना से कहा। इसका अर्थ यह है कि धाय माँ पन्ना बनवीर सिंह के साथ मिल जाए तथा अपने कर्तव्य कुँवर उदयसिंह की रक्षा से मुँह मोड़ ले।
Teacher's Note:
a) सोना और पन्ना के बीच के संवाद के संदर्भ को समझाएं।
b) कर्तव्य से विमुख होने की सलाह देने के प्रसंग को स्पष्ट करें।
3. 'तुम्हारा बहता हुआ बोझ पत्थर भी अपने सिर पर धारण करेंगे' का क्या तात्पर्य है? [3]
Answer:
सोना पन्ना धाय को अपनी देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा छोड़कर बनवीर के साथ मिल जाने की सलाह दे रही है।
Teacher's Note:
a) नदी और पहाड़ के प्रतीकों के माध्यम से जीवन के मार्ग चुनने की बात समझाई गई है।
b) कर्तव्य मार्ग पर चलने और स्वार्थ मार्ग त्यागने के अंतर को स्पष्ट करें।
4. दीपदान उत्सव का आयोजन किसने और क्यों किया? [3]
Answer:
दीपदान उत्सव उत्सव का आयोजन महाराणा सांगा के भाई पृथ्वीराज के दासी पुत्र बनवीर ने किया जिसे राज्य की देखभाल के लिए नियुक्त किया गया था। उसने सोचा प्रदाजन दीपदान उत्सव के नाचगाये में मग्न होंगे तब कुँवर उदय सिंह को मारकर वह सत्ता हासिल कर सकता है।
Teacher's Note:
a) बनवीर की कुटिल चाल और राजनीतिक महत्वाकांक्षा को स्पष्ट करें।
b) उत्सव की आड़ में हत्या करने की योजना मुख्य तथ्य है।
Q.13 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए :
कभी-कभी चोट भी مرهم का काम कर जाती है, बेटा।
अरे, खड़ी-खड़ी हमारा मुँह क्या ताक रहो हो? अन्दर जाकर तैयारी क्यों नहीं करती है? बहू की विदा नहीं करनी है क्या?
एकांकी - बहू की विदा
लेखक - विनोद रस्तोगी
1. 'कभी-कभी चोट भी मरهم का काम कर जाती है' कथन से वक्ता का क्या अभिप्राय है? [2]
Answer:
'कभी-कभी चोट भी मरहम का काम कर जाती है' कथन से वक्ता जीवन लाल का यह अभिप्राय है कि बहू भी बेटी होती है और इस बात का उन्हें अहसास हो गया है।
Teacher's Note:
a) जीवन लाल के वैचारिक परिवर्तन को स्पष्ट करें।
b) अहंकार के टूटने से उत्पन्न मानवीय संवेदना को दर्शाएं।
2. वक्ता की बेटी के ससुराल वालों के किस काम से उनकी आँखें खुलीं? [2]
Answer:
वक्ता जीवन लाल अपनी बेटी गौरी के ससुरालवालों को दहेज देने के बावजूद उसके ससुराल वालों ने उसे दहेज कम पड़ने की वजह से उसके भाई के साथ विदा न करके उसे अपमानित करने पर जीवन लाल की आँखें खुलीं।
Teacher's Note:
a) दहेज के लोभियों द्वारा बेटी के अपमान की घटना का उल्लेख करें।
b) अपनी ही नीति के शिकार होने पर हुए आत्मबोध को स्पष्ट करें।
3. उपयुक्त कथन का श्रोता और उसकी बहन पर क्या प्रतिक्रिया हुई? [3]
Answer:
उपयुक्त कथन को सुनकर प्रमोद मुस्कुरा कर अपने जीजा रमेश की ओर देखने लगा तथा उसकी बहन कमला खुशी के आँसू पोंछती हुई अंदर चली गई।
Teacher's Note:
a) घर के सदस्यों में आई प्रसन्नता और राहत के भाव को दर्शाएं।
b) गौरी की विदा की तैयारी से उपजे हर्ष को स्पष्ट करें।
4. क्या स्त्री शिक्षा दहेज प्रथा को समाप्त करने में सहायक हो सकती है? अपने विचार लिखिए। [3]
Answer:
जी हाँ, स्त्री शिक्षा दहेज प्रथा को समाप्त करने में सहायक हो सकती है। शिक्षा से बेटियाँ खुद आत्मनिर्भर बनेंगी। समाज में बेटा-बेटी का फर्क मिट जाएगा तथा वे अपने अधिकार एंव अत्याचारों के प्रति सजग रहेंगी।
Teacher's Note:
a) महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के महत्व को रेखांकित करें।
b) वैचारिक परिवर्तन और सामाजिक कुप्रथाओं के उन्मूलन में शिक्षा की भूमिका समझाएं।
नया रास्ता (सुषमा अग्रवाल)
Q.14 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow :
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए :
जब लड़का लड़की को देखने आए तो यह समय एक परीक्षा का समय होता है। लड़की के मन में एक अन्तर्द्वन्द्व होता है कि वह इस परीक्षा में पास हो सकेगी या नहीं।
1. दयाराम के घर तैयारियाँ क्यों चल रही थी? [2]
Answer:
दयाराम की बेटी मीनू का फोटो लड़के वालों को पसंद आ गया था और वे आज लड़की को देखने आने वाले थे इसलिए दयाराम के घर तैयारियाँ चल रही थी।
Teacher's Note:
a) उपन्यास की कथा के अनुसार लड़की देखने आने के कार्यक्रम का संदर्भ दें।
b) मीनू के विवाह प्रस्ताव की शुरुआती प्रक्रिया को स्पष्ट करें।
2. दयाराम के घर की तैयारी का वर्णन कीजिए। [2]
Answer:
घर की सारी चीजें झाड़ पोंछकर यथा स्थान लगा दी गई थीं। अपनी हैसियत के अनुसार बैठक के कमरे को विशेष रूप से सुसज्जित किया गया था। घर में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के अलावा बाज़ार से भी कई प्रकार की मिठाइयाँ लाई गई थीं। सब बेसब्री से मेहमानों का इंतजार कर रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे उनके घर कोई देवता आने वाले हैं।
Teacher's Note:
a) मध्यमवर्गीय परिवार में लड़की देखने आने पर होने वाली तैयारियों का सजीव वर्णन करें।
b) मेहमाननवाजी और उत्साह के भाव को दर्शाएं।
3. किसके मन में क्यों अन्तर्द्वन्द्व चल रहा था? [3]
Answer:
मीनू के मन में लड़के वालों को लेकर अन्तर्द्वन्द्व चल रहा था। मीनू साधारण सी साँवली लड़की थी और इस रिश्ते से पूर्व अनेक बार अपने रंग के कारण ठुकराई जा चुकी थी और वैसे भी लड़की देखते समय लड़की के मन में यह अन्तर्द्वन्द्व तो चलता ही रहता है कि क्या वह इस परीक्षा को पास कर लेगी।
Teacher's Note:
a) मीनू के हीन भाव और पिछले अनुभवों के डर को स्पष्ट करें।
b) विवाह बाजार में लड़की की स्थिति के मनोवैज्ञानिक तनाव को दर्शाएं।
4. आशा कौन है? [3]
Answer:
आशा मीनू की छोटी बहन है। वह दिखने में अपनी बहन मीनू से कई ज्यादा सुंदर थी।
Teacher's Note:
a) आशा का परिचय मीनू की छोटी बहन के रूप में दें।
b) दोनों बहनों के रूप-रंग के अंतर को कथा के संदर्भ में स्पष्ट करें।
Q.15 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow:
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए :
तभी बारात में आए एक नवयुवक ने उसकी आवाज की प्रशंसा करते हुए कहा, “आपकी आवाज बहुत मधुर है, क्या सुंदर गीत सुनाया है आपने।” मीनू ने जैसे ही सिर उठाकर ऊपर की ओर देखा, तो वह आश्चर्यचकित हो उठती। अरे! ये तो वही लड़का है अमित है। जो मेरठ उसे देखने आया था। उसके मुँह से अपनी प्रशंसा सुनने के बाद उसके ह्रदय में कोई प्रसन्नता की अनुभूति नहीं हुई।
1. नवयुवक कौन है? [2]
Answer:
नवयुवक अमित है। ये वही है जो कुछ दिनों पहले मीनू देखने के लिए आया था और उसका रिश्ता यह कहकर ठुकराया था कि उन्हें मीनू के बदले उसकी छोटी बहन पसंद आ गई थी।
Teacher's Note:
a) अमित की पहचान मीनू के पूर्व अस्वीकृत मंगेतर के रूप में दें।
b) दोनों के पुराने प्रसंग को संक्षिप्त में स्पष्ट करें।
2. मीनू उस नवयुवक को देखकर क्यों चौंक गई? [2]
Answer:
मीनू अपने सामने अमित को देखकर चौंक गई। मीनू ने यह कल्पना नहीं की थी कि किसी दिन अमित से उसका सामना इस तरह होगा।
Teacher's Note:
a) अचानक हुए इस अनायास मिलन पर मीनू की प्रतिक्रिया को बताएं।
b) अप्रत्याशित परिस्थिति के उत्पन्न होने का भाव स्पष्ट करें।
3. मीनू अपनी प्रशंसा सुनकर खुश क्यों नहीं हुई? [3]
Answer:
अमित ने जब मीनू की प्रशंसा की तो वह खुश नहीं हुई क्योंकि अमित वही लड़का था जिसने कुछ दिनों पूर्व उसका रिश्ता ठुकराया था।
Teacher's Note:
a) पूर्व में मिले अपमान और अस्वीकृति के कारण उपजे क्षोभ को स्पष्ट करें।
b) झूठी प्रशंसा से मन आहत होने की बात को लिखें।
4. उसकी भावनाओं को ठेस पहुँचाई - स्पष्ट कीजिए। [3]
Answer:
यहाँ पर अमित ने मीनू जैसी गुणी लड़की का रिश्ता ठुकराकर उसकी भावनाओं को ठेस पहुँचाई थी। मीनू पढ़ी-लिखी गुणी लड़की थी परंतु अमित के माता-पिता ने अमीर लड़की का रिश्ता आने के कारण उसके रिश्ते को यह कहकर ठुकराया कि उन्हें मीनू के बदले उसकी छोटी बहन पसंद आई है जबकि वास्तव में वे धनीमल की बेटी सरिता से अमित का विवाह करवाना चाहते थे।
Teacher's Note:
a) लड़के पक्ष के लोभ और संकीर्ण मानसिकता को उजागर करें।
b) मीनू के आत्मसम्मान को पहुँची चोट का वर्णन करें।
Q.16 Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow :
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए :
आप समाज की इतनी चिंता क्यों करते हैं? क्या करता है यह समाज हमारे लिए?
1. घर में सभी लोग पोस्ट मैन का इंतजार क्यों कर रहे थे? [2]
Answer:
मीनू को देखने के लिए लड़के वाले आए थे और उन्होंने घर जाकर पत्र के द्वारा रिश्ते की हाँ या ना का जवाब भेजने को कहा था। इसलिए घर के सभी सदस्य पोस्ट मैन का इंतजार कर रहे थे।
Teacher's Note:
a) विवाह प्रस्ताव के उत्तर की प्रतीक्षा के प्रसंग को स्पष्ट करें।
b) पत्र के माध्यम से आने वाले निर्णय की उत्सुकता को दर्शाएं।
2. मेरठ से क्या जवाब आया? [2]
Answer:
मेरठ से यह जवाब आया कि उन्हें मीनू के बदले उसकी छोटी बहन आशा पसंद है यदि वे अपनी छोटी बेटी का विवाह अपनी बड़ी बेटी के विवाह से पहले अमित से करवाने के लिए राजी हैं तो बात आगे बढ़ सकती है।
Teacher's Note:
a) लड़की बदलने के अपमानजनक प्रस्ताव को स्पष्ट करें।
b) छोटे बहन के रिश्ते की शर्त को मुख्य बिंदु के रूप में लिखें।
3. मीनू के क्या निर्णय लिया? [3]
Answer:
मेरठ से जब मीनू के रिश्ते के बदले उसकी छोटो बहन का प्रस्ताव आया तो मीनू यह बात अच्छे से समझ गई कि उसे नापसंद किया गया है उसमें हीन भावना और बढ़ गई और उसने निर्णय ले लिया कि वह विवाह नहीं करेगी।
Teacher's Note:
a) मीनू के आत्मसम्मान और लिए गए दृढ़ निर्णय को स्पष्ट करें।
b) विवाह न करने के उसके साहसी कदम का उल्लेख करें।
4. उपयुक्त कथन का उद्देश्य स्पष्ट करें। [3]
Answer:
मीनू ने जब अपने विवाह न करने का निर्णय लिया और अपने पिता से कहा कि वे छोटी बहन का रिश्ता अमित के साथ कर दें। इस पर पिताजी गुस्सा हो जाते हैं और मीनू से कहते हैं कि उन्हें इस बात पर समाज क्या कहेगा। तब मीनू इस बात का उत्तर देते हर उपयुक्त कथन कहती है कि वे किस समाज की बात कर रहे हैं। यह वही समाज है जो इस प्रकार की परिस्थिति उनके सामने उपस्थित कर रहा है। यहाँ पर कहने का तात्पर्य यह है कि कई बार समाज के कारण ही हमें कई अनचाहे निर्णय लेने पड़ते हैं।
Teacher's Note:
a) सामाजिक बंधनों और रूढ़ियों पर प्रहार करने के उद्देश्य को समझाएं।
b) व्यक्ति की स्वतंत्रता और समाज के खोखले दिखावे के अंतर को स्पष्ट करें।
Free study material for Hindi
Model Practice Papers & Solutions for Class 10 Hindi
Class 10 Hindi ICSE Class 10 Hindi Sample Paper 2019 with Solutions PDF Download Guide
Access structured sample papers for Class 10 Hindi. Solving the ICSE Class 10 Hindi Sample Paper 2019 with Solutions provided above helps students understand official exam blueprints and tackle anticipated question formats with confidence.
Maximize Your Scores with Model Papers
- Curriculum Insights: Clarify chapter-wise weightage rules and question trends across Class 10.
- Gap Analysis: Check performance drops across sets to isolate specific Class 10 Hindi topics needing extra attention.
- Time Efficiency: Working through objective and descriptive problems builds critical pacing to finish exams comfortably.
Post-Practice Strategy for Class 10 Hindi
- Self-Evaluation: Score your answers using official guidance to track your academic progress.
- Mistake Correction: Class 10 pupils must re-solve questions answered incorrectly to master the correct method.
- Continuous Practice: Take additional Hindi sample modules online to maximize preparedness for ICSE evaluations.
FAQs
You can download the complete PDF for ICSE Class 10 Hindi Sample Paper 2019 with Solutions for free from StudiesToday.com. Our resources for Class 10 Hindi are updated for the latest academic session and follow the official exam pattern.
Yes, ICSE Class 10 Hindi Sample Paper 2019 with Solutions comes with detailed, teacher-verified solutions. We have provided step-by-step answers for Hindi to help students of Class 10 understand correct methodology and marking scheme.
Practicing this Hindi paper helps in time management and identifying important topics. For Class 10, solving mock papers is the best way to gain confidence and reduce exam-day anxiety.
Yes, all our study materials for Class 10 Hindi are provided in a mobile-friendly PDF format. You can easily download ICSE Class 10 Hindi Sample Paper 2019 with Solutions on your mobile device.