ICSE Class 10 Hindi Board Exam Question Paper 2007 with Solutions

Official ICSE Exam Papers for Class 10 Hindi

Explore authentic exam materials through the ICSE Class 10 Hindi Board Exam Question Paper 2007 with Solutions. Tailored for Class 10 learners, utilizing these Hindi previous year papers ensures thorough preparation and strengthens time management skills before final ICSE evaluations.

Solved Previous Year Papers for Hindi

Access the complete question paper PDF for Class 10 Hindi below. Regular practice with these targeted exam papers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final evaluations.

ICSE Class 10 Hindi Board Exam Question Paper with Solutions

 

SECTION-A (40 Marks)

 

Question 1:
Write a short composition in Hindi of approximately 250 words on any ONE of the following topics: [15]
निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर हिन्दी में लगभग 250 शब्दों में संक्षिप्त लेख लिखिए
(i) वर्तमान युग में मोबाइल फ़ोन जीवन की आवश्यकता बन गया है। इस विषय पर अपने विचार प्रकट कीजिए और बताइए कि मोबाइल फ़ोन जीवन में सुविधा के साथ-साथ मुसीबत किस प्रकार बन जाता है ?
(ii) अपने नगर में आयोजित किसी जादू के तमाशे का आँखों देखा वर्णन कीजिए।
(iii) आपके जीवन का उद्देश्य क्या है ? आज से दस वर्ष बाद की कल्पना कीजिए। बताइए आप स्वयं को कहाँ, किस रूप में देखना चाहते हैं हैं।
(iv) एक कहानी लिखिए, जिसका आधार निम्नलिखित उक्ति हो -
"जैसी करनी वैसी भरनी।'
(v) नीचे दिये गये चित्र को ध्यानपूर्वक देखिए और चित्र को आधार बनाकर वर्णन कीजिए अथवा कहानी लिखिए, जिसका सीधा व स्पष्ट सम्बन्ध चित्र से होना चाहिए।

[Figure: An outdoor village scene where children are playing with dolls and toys, people are walking with baskets, and rural activity is depicted.]

Answer:
(i) मोबाइल फोन : कितना सुविधाजनक
आज से कुछ वर्ष पहले हमने कभी कल्पना भी की थी कि हम फोन हाथ में लेकर घूमेंगे। हमारी टेक्नोलॉजी इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि मानो पलक झपकते ही विज्ञान का एक नया अद्भुत वरदान हमारे सामने होता है।
मोबाइल फोन भी ऐसा ही वरदान है जो केवल कुछ खास लोगों के लिए ही नहीं बल्कि ''बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय है।'' आज हर व्यक्ति के हाथ में इसे देखा जा सकता है - अमीर वर्ग का हो या निम्न वर्ग का, बुजुर्ग हो या बच्चा सबके हाथ में यह समान रूप से शोभा पाता है और हो भी क्यों न यह है ही इतना लाभदायक। अगर ट्रैफिक जाम में फंस जाएँ, मोबाइल घुमाइए, पत्नी को सूचित कीजिए। अचानक कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बन गया तो चिन्ता की क्या बात है, मोबाइल है न। देर हो रही है, सूचित कीजिए, किसी को जल्दी से बुलाना है, तुरन्त फोन कीजिए। जहाँ भी होगा, तुरन्त दौड़ा चला आएगा। सब्जी चाहिए, नल खराब हो गया, नाली बन्द है, कोई बीमार हो गया, दवाई चाहिए - परेशान मत होइए, सबके पास फोन हैं, आपकी आवाज सुनते ही सम्बन्धित व्यक्ति दौड़ पड़ेगा। बच्चा घर पर अकेला है, कामकाजी महिलाएँ चिन्ता न करें। सफर में हैं या अकेले बोर हो रहे हैं - क्यों फोन पास में है ना।
केवल बात करने की नहीं, अनेक अन्य सुविधाएँ भी देता है। तरह-तरह के खेल, केलकुलेटर, फोन बुक की सुविधा, समाचार, चुटकुले, चटपटी बातें, ये तो अन्य सुविधाएँ हैं। एस.एम.एस. सबसे अधिक सस्ता साधन है देश-विदेश कहीं भी भेजिए और अपना संदेश पहुँचाइये। विदेशों में रहने वाले साथियों से बात करना कितना आसान और सस्ता हो गया है। कई लोग मिलकर बात कर सकते हैं। आप कहीं काम में लगे हैं, कोई बात नहीं, वॉइस मेल की सुविधा है। आपके लिए संदेश आपका मोबाइल स्वयं ले लेगा।
एक नई और महत्वपूर्ण सुविधा जो मोबाइल ने दी है वह है एस.एम.एस. इसके माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेना और केवल भाग लेना ही नहीं अपितु अब तो प्रतियोगिताओं के भाग्य का फैसला भी जनता के हाथों में है। जितना गुड़ डालिए उतना ही मीठा होना चाहिए तो कैमरा लीजिए, ई-मेल की सुविधा प्राप्त कीजिए और भी न जाने क्या-क्या।
प्रश्न यह उठता है कि अगर यह इतना लाभकारी है तो फिर विद्यालय में अध्यापक नाराज क्यों होते हैं ? इस पर रोक क्यों लगाते हैं ? यहाँ दोष मोबाइल का नहीं, इसका प्रयोग करने वाले विद्यार्थियों का है, जो बिना सोचे-समझे इसका दुरुपयोग करने लगते हैं और यह लाभ देने के स्थान पर हानिकारक हो जाता है। अनेक घटनाएँ सामने आती हैं जब बच्चे पढ़ाई से मन हटाकर मोबाइल पर अपने दोस्तों से बातें करते रहते हैं, अश्लील फोटो खींचकर यहाँ-वहाँ भेज देते हैं।
मोबाइल का सबसे बड़ा दोष यह है कि समय-असमय यहाँ-वहाँ बजता ही रहता है। लोग सुरक्षा और शिष्टाचार भूल जाते हैं। गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करना असुरक्षित ही नहीं, कानूनन अपराध भी है। सभा, सम्मेलनों, मीटिंगों में इसे बन्द रखना चाहिए, किंतु तरह-तरह की धुनें लगातार सुनाई पड़ती रहती हैं।
यदि हम इसका उपयोग भली-भाँति सबके हित में कर सकें तो यह अन्य आविष्कारों की तरह हमारे लिए उपयोगी सिद्ध होगा, अन्यथा this वरदान को अभिशाप में बदलते देरी नहीं लगेगी।

Teacher's Note:
a) निबंध में विषय के दोनों पक्षों (सकारात्मक और नकारात्मक) को संतुलित रूप से प्रस्तुत करना आवश्यक है।
b) भाषा की शुद्धता और विराम चिह्नों का उचित प्रयोग करने से अच्छे अंक प्राप्त होते हैं।

 

Question 2:
Write a letter in Hindi on any ONE of the topics given below : [7]
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर हिन्दी में पत्र लिखिए :
(i) स्वतन्त्रता दिवस पर आयोजित एक भाषण प्रतियोगिता में, स्वतन्त्र दिवस के महत्व पर आपने अपने विचार प्रस्तुत किए थे। विदेश में रहने वाले मित्र को पत्र लिखकर इस कार्यक्रम की जानकारी दीजिए।
(ii) आप किसी पत्रिका के नियमित ग्राहक बनाना चाहते हैं। पत्रिका के प्रकशन से पत्र लिखकर पूछिए कि पत्रिका का वार्षिक मूल्य क्या है और आपको वह पत्रिका क्यों पसंद है ?

Answer:
(i) विदेश में रहने वाले मित्र को पत्र
25/141 पटेल नगर,
मोती कटरा, आगरा
दिनांक : 16.04.2007
प्रिय सुसंत,
हम सब यहाँ कुशल हैं। तुम्हारी कुशलता की परमात्मा से कामना करते हैं।
विगत सप्ताह तुम्हारा पत्र प्राप्त हुआ। पत्र से ज्ञात हुआ कि तुम वहाँ सकुशल तथा निर्विघ्न अध्ययन में लीन हो। तुमने पत्र में यह भी बताया कि तुमने अपने कॉलेज में होने वाली नाट्य-प्रतियोगिता में भाग लेकर श्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान प्राप्त किया था। यह समाचार पाकर मन-मयूय कर उठा। हार्दिक बधाई!
सुसंत! तुम्हें सुनकर हर्ष का अनुभव होगा कि तुम्हारा यह मित्र (मैं) भी गत स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त के अवसर पर विद्यालय में होने वाली वाद-विवाद (भाषण) प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर चुका है।
मित्र! स्वतंत्रता दिवस से एक सप्ताह पूर्व कॉलेज के सूचनापट को देखने से हमें 15 अगस्त के दिन होने वाली इस भाषण प्रतियोगिता के विषय में ज्ञात हुआ। कक्षाध्यापक तथा हिन्दी-शिक्षक के आदेश में मैंने भी नाम देकर तैयारी आरंभ कर दी। विषय था - "भ्रष्ट राजनीतिज्ञ कभी राष्ट्र का हित चिंतन नहीं करते।" मैंने तैयारी in मित्रों ने प्रोत्साहन दिया तथा विषय अध्यापक ने सीमित मार्गदर्शन किया।
15 अगस्त को प्रातः 10.30 पर प्रतियोगिता का आरम्भ हुआ। कॉलेज के उप-प्रधानाचार्य, सभापति तथा विषय अध्यापक इस प्रतियोगिता के संचालक थे। मुख्य अतिथि नगर के जिलाधिकारी तथा निर्णायक मंडल में सभी सदस्य ख्यातिप्राप्त विद्वान थे।
प्रतियोगिता का आरम्भ मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर किया। अपने-अपने क्रम par वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए। मैंने भी यह सिद्ध करने का प्रयत्न किया कि जिस खेत का रक्षक तथा बाग का माली ही भ्रष्ट हो, उसे नष्ट होने से ईश्वर भी नहीं बचा सकता।
अन्त में उप-प्रधानाचार्य ने निर्णय घोषित करते हुए मुझे प्रथम, राखी को द्वितीय तथा विलियम को तृतीय घोषित किया। पुरस्कार के साथ सभी से बधाई प्राप्त कर मैं प्रसन्नतापूर्वक घर आया। परिवार एवं सभी ने साधुवाद दिया।
शेष कुशल। नवीन समाचार से सूचित करना।
डी. 16/369
फ्लैट स्ट्रीट
ब्रिटेन
अभिनय
राघव पण्डित

Teacher's Note:
a) अनौपचारिक पत्र में उचित संबोधन, अभिवादन और शिष्टाचार का पालन किया जाना चाहिए।
b) पत्र का प्रारूप औपचारिक एवं अनौपचारिक नियमों के अनुसार सटीक होना चाहिए।

 

Question 3:
Read the passage given below carefully and answer in Hindi the questions that follow, using your own words as far as possible :
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए। उत्तर यथासंभव आपके अपने शब्दों में होने चाहिए -
[Passage printed on pages 8-9 about the Japanese village, tsunami/earthquake warning, and Hamaguchi saving the villagers by setting fire to his rice fields]

(i) मेला कहाँ और क्यों आयोजित किया जाता था ? [2]
(ii) मेले में कौन आए थे ? वे किस प्रकार आनन्द मना रहे थे ? [2]
(iii) हागामुची को बचपन की किस घटना का स्मरण हुआ और क्यों ? [2]
(iv) लोगों की प्राण-रक्षा के लिए हागामुची ने क्या उपाय किया ? [2]
(v) लोगों ने हागामुची की मूर्ति बनाकर मंदिर में क्यों रखी ? [2]

Answer:
(i) मेला, जापान के उस गाँव में पहाड़ी के नीचे समुद्र तट पर आयोजित किया जाता था जहाँ हागामुची रहता था। मेले का आयोजन वसंत ऋतु के स्वागत के प्रवर्ध के समान आनन्द और उल्लास प्रकट करने के लिए किया गया था।
(ii) जापान में, उस गाँव के आस-पास की बस्तियों के स्त्री-पुरुष, बालक-युवा रंग-बिरंगे कपड़ों में उस मेले में आए थे। एक बड़े जनसमुदाय के रूप में वे एकत्र हुए थे। वे लोग खाने-पीने, वस्तुएँ खरीदने, गाने-बजाने तथा अन्य प्रकार के आनन्द मना रहे थे।
(iii) हागामुची को बचपन की एक ऐसी घटना का स्मरण हुआ। उस समय वह छोटा था। उस समय भी समुद्र पीछे हटा था, रेत भी दिखाई पड़ी थी। उसके बाद ही आकाश छूती लहरें उमड़ पड़ी थीं तथा समुद्र तट के अनेक गाँव जलमग्न हो गए थे। इसका कारण यह था कि उस समय भी विनाश के प्रारम्भ से पूर्व समुद्र का जल इसी प्रकार अचानक हटा तथा रेत दिखाई दी थी। इसके बाद ही समुद्र में वैसी ही उथल-पुथल मची थी।
(iv) लोगों की प्राण रक्षा के लिए सबसे पहले हागामुची ने उन्हें जोर-जोर की आवाज दी कि वे शीघ्र से शीघ्र टीले पर आ जाएं। यह समझकर कि लोग उसकी आवाज सुनने में असमर्थ हैं, उसने चूल्हे से जलती लकड़ी निकाली और तैयार फसल से पूर्ण अपने खेतों में आग लगा दी। इस प्रकार जब राग-रंग में डूबे बोनों ने ध्यान नहीं दिया तो आकाश छूती समुद्री लहरों से लोगों की प्राण रक्षा के लिए उसने अपने घर में भी आग लगा दी।
(v) लोगों ने हागामुची की मूर्ति बनाकर मंदिर में इसलिए रखी क्योंकि उसने अपना सर्वस्व बलिदान करके सभी एकत्रित लोगों के जीवन को बचा लिया था। इस प्रकार उन सबने हागामुची के निःस्वार्थ त्याग के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

Teacher's Note:
a) गद्यांश आधारित प्रश्नों के उत्तर गद्यांश के संदर्भ में ही, पर अपनी भाषा में स्पष्ट रूप से लिखने चाहिए।
b) प्रत्येक उप-प्रश्न के लिए आवश्यक मुख्य बिंदुओं को पूर्ण वाक्यों में लिखना आवश्यक है।

 

Question 4:
Answer the following according to the instructions given :
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए -
(i) निम्न शब्दों से विशेषण बनाइए -
अच्छाई, बुद्धि। [1]
(ii) निम्न शब्दों में से किसी एक शब्द से दो पर्यायवाची शब्द लिखिए -
इच्छा, रात। [1]
(iii) निम्न शब्दों में से किन्हीं दो शब्दों के विपरीतार्थक शब्द लिखिए -
बूढ़ा, साधारण, मूक, समझदार। [1]
(iv) निम्नलिखित मुहावरों में से किसी एक की सहायता से वाक्य बनाइए -
दोनों हाथों में लड्डू होना, कान भरना। [1]
(v) भाववाचक संज्ञा बनाइए -
घबराना, चिकित्सक। [1]
(vi) कोष्ठक में दिए गए निर्देशानुसार, वाक्यों में परिवर्तन कीजिए -
(a) उनका जीवन सुरक्षित था।
(नहीं का प्रयोग कीजिए, किन्तु वाक्य का अर्थ न बदले) [1]
(b) कृपया मुझे घर पहुँचाने की कृपा करें।
(वाक्य शुद्ध कीजिए) [1]
(c) इन फूलों का रंग कितना निराला है।
(वचन बदलिए)। [1]

Answer:
(i) अच्छाई - अच्छा, बुद्धि - बुद्धिमान।
(ii) इच्छा - चाहत, आकांक्षा (अथवा रात - रात्रि, रजनी)।
(iii) बूढ़ा - जवान, साधारण - असाधारण (अथवा मूक - वाचाल, समझदार - नासमझ)।
(iv) दोनों हाथों में लड्डू होना - हर प्रकार लाभ होना। वाक्य प्रयोग : सेनापति ने कहा कि हमारे दोनों हाथों में लड्डू हैं, क्योंकि शहीद होने पर स्वर्ग मिलेगा और विजयी होने पर संसार के सुख प्राप्त होंगे।
(v) घबराना - घबराहट, चिकित्सक - चिकित्सा।
(vi)
(a) उनका जीवन असुरक्षित नहीं था।
(b) कृपया मुझे घर पहुँचाने की कृपा करें - मुझे घर पहुँचाने की कृपा करें। (या कृपया मुझे घर पहुँचाएँ।)
(c) इस फूल का रंग कितना निराला है - इन फूलों के रंग कितने निराले हैं।

Teacher's Note:
a) व्याकरण के सभी प्रश्नों के उत्तर सटीक और मानक हिंदी व्याकरण नियमों के अनुसार होने चाहिए।
b) वाक्य शुद्ध करते समय अतिरिक्त शब्दों (जैसे एक ही वाक्य में 'कृपया' और 'कृपा') के दोहराव से बचना चाहिए।

Download ICSE Question Papers: Class 10 Hindi

Download ICSE Class 10 Hindi Board Exam Question Paper 2007 with Solutions for Class 10 Hindi

Review authentic examination papers for Class 10 Hindi. Working through the ICSE Class 10 Hindi Board Exam Question Paper 2007 with Solutions allows learners to decode recurring question trends and familiarize themselves with official ICSE evaluation standards.

Master Marking Schemes and Time Management

Reviewing official papers clarifies the exact marking scheme and structural layout established by the ICSE, enabling students to structure answers for maximum score potential.

Offline Revision & Comprehensive Study Material

Wrap up your exam preparation by reviewing detailed answer keys and tackling additional practice sets. All resources on our platform are free to access.

FAQs

Where can I download the official PDF for ICSE Class 10 Hindi Board Exam Question Paper 2007 with Solutions?

The ICSE Class 10 Hindi Board Exam Question Paper 2007 with Solutions is available for download on StudiesToday.com. It includes complete set with all sections so that Class 10 students can practice with the exact same paper that came in the ICSE exams.

Are the solutions for ICSE Class 10 Hindi Board Exam Question Paper 2007 with Solutions based on the official ICSE marking scheme?

Yes, the solutions for ICSE Class 10 Hindi Board Exam Question Paper 2007 with Solutions are prepared by subject matter experts as per official marking scheme. Class 10 students will understand the structure of answers and 'step-marks' methodology Hindi.

How does solving ICSE Class 10 Hindi Board Exam Question Paper 2007 with Solutions help in preparing for the 2026 exams?

Solving previous year papers like ICSE Class 10 Hindi Board Exam Question Paper 2007 with Solutions is important to understand repeat themes and question difficulty levels of Hindi. It helps Class 10 students to test their time management skills too.

Can I access ICSE Class 10 Hindi Board Exam Question Paper 2007 with Solutions in different languages?

Yes, where applicable, ICSE Class 10 Hindi Board Exam Question Paper 2007 with Solutions is available in both English and Hindi mediums. All students from Class 10 can access Hindi study material in their preferred language.

Is there a charge to download the ICSE Class 10 Hindi solved papers?

No, all previous year question papers on StudiesToday, including ICSE Class 10 Hindi Board Exam Question Paper 2007 with Solutions, are provided free of charge in mobile-friendly PDF.