Official Haryana Board Solutions for Class 9 Physical Education: Chapter 03 Meaning, Aims and Objectives of Physical Education
Explore reliable textbook solutions for Chapter 03 Meaning, Aims and Objectives of Physical Education tailored for Class 9 learners. Utilizing these Physical Education answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.
Chapter-wise Solutions for Physical Education: Chapter 03 Meaning, Aims and Objectives of Physical Education
View or download the dedicated Chapter 03 Meaning, Aims and Objectives of Physical Education solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Physical Education.
दीर्घ-उत्तरात्मक प्रश्न [Long Answer Type Questions]
Question 1: शारीरिक शिक्षा से आप क्या समझते हैं? इसके लक्ष्यों पर प्रकाश डालिए। अथवा शारीरिक शिक्षा का अर्थ एवं परिभाषाएँ बताएँ। इसके लक्ष्यों का वर्णन कीजिए।
Answer:
शारीरिक शिक्षा का अर्थ एवं परिभाषाएँ (Meaning and Definitions of Physical Education):
शारीरिक शिक्षा ऐसी शिक्षा है जो वैयक्तिक जीवन को समृद्ध बनाने में प्रेरक सिद्ध होती है। शारीरिक शिक्षा शारीरिक विकास के साथ शुरू होती है और मानव-जीवन को पूर्णता की ओर ले जाती है, जिसके परिणामस्वरूप वह एक हृष्ट-पुष्ट और मजबूत शरीर, अच्छा स्वास्थ्य, मानसिक योग्यता तथा सामाजिक एवं भावनात्मक संतुलन रखने वाला व्यक्ति बन जाता है। ऐसा व्यक्ति किसी भी प्रकार की चुनौतियों अथवा परेशानियों से प्रभावी तरीके से लड़ने में सक्षम होता है। शारीरिक शिक्षा के विषय में विभिन्न शिक्षाशास्त्रियों के विचार निम्नलिखित हैं:
1. सी० ए० बूचर (C.A. Bucher) के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा संपूर्ण शिक्षा पद्धति का एक अभिन्न अंग है, जिसका उद्देश्य नागरिक को शारीरिक, मानसिक, संवेगात्मक तथा सामाजिक रूप से शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से, जो गतिविधियाँ उनके परिणामों को दृष्टिगत रखकर चुनी गई हों, सक्षम बनाना है।”
2. सी० सी० कॉवेल (C.C. Cowell) के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा व्यक्ति-विशेष के सामाजिक व्यवहार में वह परिवर्तन है जो बड़ी मांसपेशियों तथा उनसे संबंधित गतिविधियों की प्रेरणा से उपजता है।”
3. जे० बी० नैश (J. B. Nash) के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा, शिक्षा के संपूर्ण क्षेत्र का वह भाग है जो बड़ी मांसपेशियों से होने वाली क्रियाओं तथा उनसे संबंधित प्रतिक्रियाओं से संबंध रखता है।”
4. ए० आर० वेमैन (A. R. Wayman) के मतानुसार, “शारीरिक शिक्षा, शिक्षा का वह भाग है जिसका संबंध शारीरिक गतिविधियों द्वारा व्यक्ति के संपूर्ण विकास एवं प्रशिक्षण से है।”
5. आर० कैसिडी (R. Cassidy) के अनुसार, “शारीरिक क्रियाओं पर केंद्रित अनुभवों द्वारा जो परिवर्तन मानव में आते हैं, वे ही शारीरिक शिक्षा कहलाते हैं।”
6. जे० एफ० विलियम्स (J. F. Williams) के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा मनुष्य की उन शारीरिक क्रियाओं को कहते हैं, जो किसी विशेष लक्ष्य को लेकर चुनी और कराई गई हों।”
7. सी० एल० ब्राउनल (C.L. Brownell) के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा उन परिपूर्ण एवं संतुलित अनुभवों का जोड़ है जो व्यक्ति को बहु-पेशीय प्रक्रियाओं में भाग लेने से प्राप्त होते हैं तथा उसकी अभिवृद्धि और विकास को चरम-सीमा तक बढ़ाते हैं।”
8. निक्सन व कोजन (Nixon and Cozens) के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा, शिक्षा की पूर्ण क्रियाओं का वह भाग है जिसका संबंध शक्तिशाली मांसपेशियों की क्रियाओं और उनसे संबंधित क्रियाओं तथा उनके द्वारा व्यक्ति में होने वाले परिवर्तनों से है।”
9. डी० ओबरटियूफर (D. Oberteuffer) के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा उन अनुभवों का जोड़ है जो व्यक्ति की शारीरिक गतिविधियों से प्राप्त हुई है।”
उपर्युक्त परिभाषाओं के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि शारीरिक शिक्षा, शिक्षा का वह महत्त्वपूर्ण एवं उपयोगी पहलू है जिसमें शारीरिक गतिविधियों या व्यायामों द्वारा व्यक्ति के विकास के प्रत्येक पक्ष प्रभावित होते हैं। यह व्यक्ति के व्यवहार और दृष्टिकोण में आवश्यक परिवर्तन करती है। इसका उद्देश्य न केवल व्यक्ति का शारीरिक विकास है, बल्कि यह मानसिक, सामाजिक, भावनात्मक, बौद्धिक, आध्यात्मिक एवं नैतिक विकास में भी सहायक होती है, अर्थात् यह व्यक्ति का संपूर्ण या सर्वांगीण विकास करती है। संक्षेप में, विभिन्न विद्वानों द्वारा दी गई परिभाषाओं का तुलनात्मक अध्ययन करने से हमें निम्नलिखित जानकारी प्राप्त होती है:
(1) शारीरिक शिक्षा साधारण शिक्षा का एक महत्त्वपूर्ण अंग है।
(2) शारीरिक शिक्षा का माध्यम शिक्षा के साथ-साथ क्रियाएँ हैं। जब तक ये क्रियाएँ शक्तिशाली नहीं होंगी, शरीर के सारे अंगों का पूरी तरह से विकास नहीं हो सकता।
(3) शारीरिक शिक्षा का उद्देश्य केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक विकास करना भी है।
(4) आज की शारीरिक शिक्षा वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित है। इसमें क्रियाओं का चुनाव इस प्रकार किया जाता है जिससे इसके उद्देश्य की पूर्ति की जा सके।
(5) शारीरिक शिक्षा संबंधी क्रियाओं द्वारा व्यक्ति अपने शरीर में सुधार करता है और इसे मजबूत बनाता है।
(6) यह शिक्षा शरीर की कार्य-कुशलता व क्षमता में वृद्धि करती है।
शारीरिक शिक्षा के लक्ष्य (Aims of Physical Education):
शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य विद्यार्थी को इस प्रकार तैयार करना है कि वह एक सफल एवं स्वस्थ नागरिक बनकर अपने परिवार, समाज व राष्ट्र की समस्याओं का समाधान करने की क्षमता या योग्यता उत्पन्न कर सके और समाज का महत्त्वपूर्ण हिस्सा बनकर सफलता से जीवनयापन करते हुए जीवन का पूरा आनंद उठा सके। विभिन्न विद्वानों के अनुसार शारीरिक शिक्षा के लक्ष्य निम्नलिखित हैं:
1. जे० एफ० विलियम्स (J. F. Williams) के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य एक प्रकार का कुशल नेतृत्व तथा पर्याप्त समय प्रदान करना है, जिससे व्यक्तियों या संगठनों को इसमें भाग लेने के लिए पूरे-पूरे अवसर मिल सकें, जो शारीरिक रूप से आनंददायक, मानसिक दृष्टि से चुस्त तथा सामाजिक रूप से निपुण हों।”
2. जे० आर० शर्मन (J. R. Sherman) के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य है कि व्यक्ति के अनुभव को इस हद तक प्रभावित करे कि वह अपनी क्षमता से समाज में अच्छे से रह सके, अपनी जरूरतों को बढ़ा सके, उन्नति कर सके तथा अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए सक्षम हो सके।”
3. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (Central Ministry of Education) के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा को प्रत्येक बच्चे को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ बनाना चाहिए और उसमें ऐसे व्यक्तिगत एवं सामाजिक गुणों का विकास करना चाहिए ताकि वह दूसरों के साथ प्रसन्नता व खुशी से रह सके और एक अच्छा नागरिक बन सके।”
दी गई परिभाषाओं का अध्ययन करने के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना है। इसके लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए जे० एफ० विलियम्स (J. E. Williams) ने भी कहा है कि “शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य मनुष्य के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है।”
Exam Tips:
a) नौ विद्वानों की परिभाषाओं में से कम से कम दो या तीन का नाम और उनका कथन अवश्य लिखें।
b) शारीरिक शिक्षा का माध्यम शारीरिक क्रियाएँ हैं, इसलिए उत्तर में क्रियाओं द्वारा विकास का उल्लेख करें।
c) लक्ष्य व्यापक होता है, जबकि उद्देश्य ऐसे होते हैं जिन्हें मापा जा सकता है; इस अंतर को स्पष्ट करें।
d) उत्तर का निष्कर्ष सर्वांगीण विकास पर केंद्रित रखें, क्योंकि यही शारीरिक शिक्षा का मूल लक्ष्य है।
Question 2: शारीरिक शिक्षा से आपका क्या अभिप्राय है? इसके उद्देश्यों का वर्णन कीजिए।
Answer:
शारीरिक शिक्षा का अर्थ (Meaning of Physical Education):
शारीरिक शिक्षा, शिक्षा का वह अभिन्न अंग है, जो खेलकूद तथा अन्य शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से व्यक्ति में एक चुनी हुई दिशा में परिवर्तन लाने का प्रयास करता है। इससे केवल बुद्धि तथा शरीर का ही विकास नहीं होता, बल्कि यह व्यक्ति के स्वभाव, चरित्र एवं आदतों के निर्माण में भी सहायक होती है।
शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य (Objectives of Physical Education):
उद्देश्य, लक्ष्य की तरह अदृश्य या अपूर्ण नहीं है, बल्कि ये साधारण भाषा में लिखे जाते हैं। ये किसी भी मापक द्वारा तोले जा सकते हैं। ये गिनती में बहुत अधिक हैं तथा किसी मुख्य स्थान पर जाने के लिए निर्धारक का काम करते हैं। निःसंदेह इनकी प्राप्ति व्यक्तियों तथा सिद्धांतों द्वारा ही होती है, परंतु प्रत्येक हालत में सब उद्देश्यों को प्राप्त नहीं किया जा सकता। इसका भाव यह नहीं है कि उद्देश्यों का कोई महत्त्व ही नहीं है, इनके द्वारा ही बच्चों या विद्यार्थियों के आचरण में कई तरह के परिवर्तन तथा सुधार किए जा सकते हैं। विभिन्न विद्वानों ने शारीरिक शिक्षा के भिन्न-भिन्न उद्देश्य बताए हैं, जो निम्नलिखित प्रकार से हैं:
1. हैगमैन तथा ब्राउनवैल (Hagman and Brownell) के अनुसार, शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
(i) शारीरिक स्वास्थ्य में बढ़ोतरी करना (Increase in Physical Health)
(ii) गति या तकनीकी योग्यताओं में बढ़ोतरी करना (Increase in Motor Skills)
(iii) ज्ञान में वृद्धि करना (Increase in Knowledge)
(iv) अभिरुचि में सुधार लाना (Improvement in Aptitude)।
2. जे० बी० नैश (J. B. Nash) के अनुसार, शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
(i) शारीरिक अंगों का विकास (Development of Organic)
(ii) नाड़ी-मांसपेशियों संबंधी विकास (Neuro Muscular Development)
(iii) अर्थ समझने की योग्यता का विकास (Development of Interpretative Ability)
(iv) भावनात्मक विकास (Emotional Development)।
3. बक वाल्टर (Buck Walter) ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को तीन भागों में विभाजित किया है:
(i) सेहत या स्वास्थ्य में सुधार करना (Improvement in Health),
(ii) खाली समय का उचित प्रयोग (Proper or Worthy use of Leisure Time),
(iii) नैतिक आचरण (Ethical Character)।
4. लास्की (Laski) के अनुसार शारीरिक शिक्षा के पाँच उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
(i) शारीरिक विकास (Physical Development),
(ii) नाड़ी-मांसपेशियों के समन्वय में विकास (Development of Neuro-Muscular Coordination),
(iii) भावनात्मक विकास (Emotional Development),
(iv) सामाजिक विकास (Social Development),
(v) बौद्धिक विकास (Intellectual Development)।
5. इरविन (Irwin) के अनुसार शारीरिक शिक्षा के पाँच उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
(i) शारीरिक विकास (Physical Development),
(ii) भावनात्मक विकास (Emotional Development),
(iii) सामाजिक विकास (Social Development),
(iv) मानसिक विकास (Mental Development),
(v) मनोरंजक गतिविधियों में निपुणता या मनोरंजक विकास (Skill in Recreation Activities or Development of Recreation)।
6. चार्ल्स ए० बूचर (Charles A. Bucher) ने अपनी पुस्तक ‘शारीरिक शिक्षा की बुनियाद’ में शारीरिक शिक्षा के निम्नलिखित उद्देश्य बताए हैं:
(i) शारीरिक विकास (Physical Development),
(ii) गतिज विकास (Motor Development),
(iii) मानसिक विकास (Mental Development),
(iv) मानवीय संबंधों का विकास (Development of Human Relations)।
उपर्युक्त वर्णित उद्देश्यों के आधार पर हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि शारीरिक शिक्षा के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
1. शारीरिक विकास (Physical Development): शारीरिक शिक्षा संबंधी क्रियाएँ शारीरिक विकास का माध्यम हैं। शारीरिक क्रियाएँ मांसपेशियों को मजबूत करने, रक्त का बहाव ठीक रखने, पाचन-शक्ति में बढ़ोतरी करने और श्वसन क्रिया को ठीक रखने में सहायक होती हैं। शारीरिक क्रियाएँ न केवल भिन्न-भिन्न प्रणालियों को स्वस्थ और ठीक रखती हैं, बल्कि उनके आकार, शक्ल और कुशलता में भी बढ़ोतरी करती हैं। शारीरिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति को शारीरिक तौर पर स्वस्थ बनाना और उसके व्यक्तित्व के प्रत्येक पहलू को निखारना है।
2. मानसिक विकास (Mental Development): शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होना चाहिए। शारीरिक शिक्षा ऐसी क्रियाएँ प्रदान करती है, जो व्यक्ति के दिमाग को उत्तेजित करती हैं। उदाहरण के लिए, बास्केटबॉल के खेल के दौरान एक टीम के खिलाड़ियों को विरोधी टीम के खिलाड़ियों से बॉल बचाकर रखनी होती है। इसके साथ अपना निशाना भी देखना होता है और अपनी शक्ति का अंदाज़ा लगाकर बॉल को ऊपर बास्केट में डालना होता है। जो खिलाड़ी केवल शारीरिक तौर पर शक्तिशाली हो और मानसिक तौर पर उसकी प्रफुल्लता पूरी न हो, वह कभी अच्छा खिलाड़ी नहीं बन सकता। इसलिए खेल खेलने वाले व्यक्ति का शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी हो जाता है।
3. संवेगात्मक या भावनात्मक विकास (Emotional Development): शारीरिक तौर पर स्वस्थ और मानसिक तौर पर चुस्त व्यक्ति भी कई बार बहुत भावुक हो जाते हैं। ये जीवन की साधारण समस्याओं को हँसते-हँसते सुलझा देने के स्थान पर उनको एक बड़ी समस्या बनाकर उनमें उलझ जाते हैं। खेलें शारीरिक भावनाओं पर नियंत्रण करने की कला सिखाती हैं। खेल में बार-बार जीतना या हारना, दोनों हालातों में भावनात्मक पहलू प्रभावित होते हैं, जिससे खिलाड़ियों में भावनात्मक स्थिरता उत्पन्न होती है। इसलिए उन पर जीत-हार का बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ता।
4. सामाजिक विकास (Social Development): मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। उसे समाज में मिल-जुलकर रहना पड़ता है। शारीरिक शिक्षा भिन्न-भिन्न प्रकार के लोगों को एक स्थान पर इकट्ठा करती है और उनमें एकता व एकबद्धता लाती है। खेल में धर्म, जाति, श्रेणी, वर्ग या क्षेत्र आदि के आधार पर किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाता। इस तरह शारीरिक शिक्षा सामाजिक एकता को बढ़ावा देती है और सामाजिक व नैतिक विकास में वृद्धि करती है; जैसे एक-दूसरे से मिलकर रहना, एक-दूसरे का सम्मान करना, दूसरों की आज्ञा का पालन करना, बड़ों का सम्मान करना और नियमों का पालन करना।
5. सांस्कृतिक विकास (Cultural Development): शारीरिक शिक्षा संबंधी खेल और क्रियाकलापों के दौरान विभिन्न संस्कृतियों के व्यक्ति व खिलाड़ी आपस में मिलते हैं और एक-दूसरे के बारे में जानते हैं। वे एक-दूसरे के रीति-रिवाजों, परंपराओं और जीवनशैली से परिचित होते हैं, जिससे सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा मिलता है।
6. चरित्र या नैतिक निर्माण (Character or Moral Development): यदि सभी व्यक्तियों को अपने आस-पास के सभी नियमों को निभाते हुए सरलता से जीवन जीना आ जाता है तो वे सुलझे हुए इंसान बन जाते हैं। खेल खेलते हुए यदि खिलाड़ियों को रेफरी का निर्णय पसंद न भी आए तो भी वे उसकी आज्ञा का पालन करते हैं और कोई दुर्व्यवहार नहीं करते। इस प्रकार खेल के मैदान में ही आज्ञा पालन, सत्य बोलना, समय का पाबंद रहना, अनुशासन में रहना, बड़ों का कहना मानना, छोटों से प्यार करना और पड़ोसियों के साथ मेल-मिलाप से रहना, आदि गुण सीखे जाते हैं।
7. गतिज विकास (Motor Development): शारीरिक शिक्षा संबंधी क्रियाएँ शरीर में ज्यादा-से-ज्यादा तालमेल बनाती हैं। अगर शारीरिक शिक्षा में उछलना, दौड़ना, फेंकना आदि क्रियाएँ न हों तो कोई भी उद्देश्य पूरा नहीं किया जा सकता। मानवीय शरीर में सही गतिज विकास तभी हो सकता है जब नाड़ी प्रणाली और मांसपेशीय प्रणाली का संबंध ठीक रहे। इससे कम थकावट और अधिक-से-अधिक कुशलता प्राप्त करने में सहायता मिलती है।
निष्कर्ष (Conclusion): दिए गए विवरण से स्पष्ट है कि शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों का क्षेत्र बहुत विशाल है। शारीरिक शिक्षा, एक सामान्य शिक्षा के रूप में, इन उद्देश्यों को पूरा करने में सहायक होती है। यह व्यक्ति या छात्र में आंतरिक कुशलताओं का विकास करती है और उसमें अनेक प्रकार के छिपे हुए गुणों को बाहर निकालती है।
Exam Tips:
a) Hagman and Brownell, Nash, Buck Walter, Laski, Irwin और Bucher के उद्देश्यों की संख्या अलग-अलग है, इसलिए परीक्षा में नाम के साथ संख्या सही लिखें।
b) उद्देश्य मापे जा सकते हैं, जबकि लक्ष्य व्यापक दिशा देता है; इस अंतर का एक वाक्य उत्तर की शुरुआत में लिखें।
c) शारीरिक, मानसिक, संवेगात्मक, सामाजिक और गतिज विकास को अलग-अलग अनुच्छेदों में लिखें।
d) उदाहरण के रूप में बास्केटबॉल का प्रयोग करने से मानसिक विकास का उत्तर स्पष्ट होता है।
Question 3: शिक्षा के क्षेत्र में शारीरिक शिक्षा क्यों आवश्यक है? वर्णन करें। अथवा हमें शारीरिक शिक्षा की आवश्यकता किन कारणों से पड़ती है? वर्णन करें।
Answer:
शिक्षा के क्षेत्र में शारीरिक शिक्षा की आवश्यकता या उपयोगिता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वर्तमान युग में शारीरिक शिक्षा पूरे विश्व के स्कूल-कॉलेजों में पाठ्यक्रम का महत्त्वपूर्ण अंग बन गई है। एच० सी० बक (H.C. Buck) के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा सामान्य शिक्षा कार्यक्रम का वह भाग है जो मांसपेशियों के क्रियाकलापों के माध्यम से बच्चों की वृद्धि, विकास तथा शिक्षा से संबंधित है।” आज के मनुष्य को योजनाबद्ध खेलों और शारीरिक शिक्षा की बहुत आवश्यकता है। आधुनिक संदर्भ में शारीरिक शिक्षा की आवश्यकता या उपयोगिता निम्नलिखित प्रकार से है:
1. शारीरिक विकास (Physical Development): शारीरिक विकास शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से होता है। शारीरिक क्रियाएँ मांसपेशियों को मजबूत, रक्त का संचार सही, पाचन-शक्ति में बढ़ोतरी तथा श्वसन क्रिया को ठीक रखती हैं। नियमित रूप से किया जाने वाला व्यायाम एक स्वस्थ जीवन व्यतीत करने वाले व्यक्ति की निपुणता और सामर्थ्य में वृद्धि करता है। इस कारण शारीरिक क्रियाकलाप शारीरिक वृद्धि और विकास के लिए बहुत आवश्यक है।
2. नियमबद्ध वृद्धि एवं विकास (Harmonious Growth and Development): नियमित रूप से वृद्धि और विकास शारीरिक शिक्षा का सबसे महत्त्वपूर्ण उद्देश्य है। जैसे एक छोटा-सा बीज बड़ा होकर एक भारी पेड़ बन जाता है, वैसे ही शारीरिक शिक्षा का संबंध भी वृद्धि और विकास से है। व्यायाम करने से मांसपेशियाँ मजबूत बनती हैं और नियमित रूप से किया जाने वाला शारीरिक अभ्यास विभिन्न अंगों में वृद्धि एवं विकास करता है।
3. अच्छे नागरिक के गुणों का विकास (Development of Qualities of Good Citizen): शारीरिक शिक्षा खेलकूद के माध्यम से अच्छे नागरिकों के गुणों को विकसित करती है; जैसे खेलों के नियमों का पालन करना, खेलों में आपसी तालमेल बनाना, हार व जीत में संयम रखना, दूसरों का आदर करना और देशभक्ति की भावना।
4. मानसिक विकास (Mental Development): शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का विकास भी होना चाहिए। शारीरिक और मानसिक दोनों के मिलाप से ही व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार आता है।
5. नेतृत्व का विकास (Development of Leadership): शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व करने के अनेक अवसर होते हैं। उदाहरण के लिए, हॉकी की टीम के कैप्टन को निष्पक्षता और समझदारी से खेलना पड़ता है। कई बार प्रतियोगिताओं का आयोजन करना भी नेतृत्व के गुणों के विकास में सहायक होता है।
6. गतिज विकास (Motor Development): शारीरिक क्रियाएँ शरीर में अधिक-से-अधिक तालमेल बढ़ाती हैं। यदि शारीरिक क्रियाओं में कूदना, दौड़ना, फेंकना आदि न हो तो कोई भी लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता। शारीरिक शिक्षा विभिन्न शारीरिक प्रणालियों की कार्यक्षमता को सुचारु करने में सहायक होती है।
7. भावनात्मक विकास (Emotional Development): खेल में बार-बार विजयी होना या हारना, दोनों अवस्थाओं में भावनात्मक स्थिरता आती है। शारीरिक शिक्षा व्यक्ति को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना सिखाती है। जिस व्यक्ति का अपने संवेगों पर नियंत्रण होता है, वह सफलता की ओर अग्रसर होता है।
8. सामाजिक विकास (Social Development): मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। शारीरिक शिक्षा की क्रियाओं द्वारा व्यक्ति का सामाजिक विकास होता है; जैसे एक-दूसरे को सहयोग देना, दूसरों का सम्मान करना, आज्ञा का पालन करना, अनुशासन, वफादारी, सहनशीलता, सदाचार, नियमों व कर्तव्यों की पालना और नियमबद्धता। ये सभी गुण मित्रता और भाईचारे में वृद्धि करते हैं।
9. स्वास्थ्य शिक्षा का ज्ञान (Knowledge of Health Education): स्वस्थ जीवन के लिए स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी होना आवश्यक है। शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा के अंतर्गत जन-संपर्क के रूप में कार्य करती है, जो सेहत और रोगों से संबंधी जानकारी प्रदान करती है।
निष्कर्ष (Conclusion): उपर्युक्त विवरण से स्पष्ट है कि शारीरिक गतिविधियाँ नियमित रूप से वृद्धि करने में सहायक होती हैं। इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में शारीरिक शिक्षा की अति आवश्यकता है। इसकी उपयोगिता देखते हुए इसका क्षेत्र दिन-प्रतिदिन विस्तृत होता जा रहा है। अतः शारीरिक शिक्षा को विशाल स्तर पर सर्वप्रिय बनाना चाहिए और इसे केवल शिक्षा के क्षेत्र तक सीमित न रखकर ग्रामीण या अन्य क्षेत्रों तक भी पहुँचाना चाहिए।
Exam Tips:
a) उत्तर में बच्चों की वृद्धि, विकास और शिक्षा के तीनों पक्षों का उल्लेख करें।
b) शारीरिक शिक्षा के नौ कारण बताने हैं, इसलिए हर कारण को अलग बिंदु के रूप में लिखें।
c) हॉकी कप्तान या बास्केटबॉल जैसे उदाहरण देने से नेतृत्व और मानसिक विकास का उत्तर स्पष्ट होता है।
d) निष्कर्ष में शारीरिक शिक्षा को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाने की आवश्यकता का उल्लेख करें।
Question 4: आधुनिक संदर्भ में शारीरिक शिक्षा के महत्त्व का वर्णन कीजिए। अथवा शारीरिक शिक्षा का क्या महत्त्व है? वर्णन करें।
Answer:
आज का युग एक मशीनी व वैज्ञानिक युग है, जिसमें मनुष्य स्वयं मशीन बनकर रह गया है। इसकी शारीरिक शक्ति खतरे में पड़ गई है। मनुष्य पर मानसिक तनाव और कई प्रकार की बीमारियों का संक्रमण बढ़ रहा है। मनुष्य को नीरोग एवं स्वस्थ रखने में शारीरिक शिक्षा महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शारीरिक शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए रूसो (Rousseau) ने कहा, “शारीरिक शिक्षा शरीर का एक मजबूत ढाँचा है जो मस्तिष्क के कार्य को निश्चित तथा आसान करता है।” शारीरिक शिक्षा के महत्त्व को निम्नलिखित प्रकार से समझा जा सकता है:
1. शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है (Physical Education is Useful for Health): अच्छा स्वास्थ्य अच्छी जलवायु की उपज नहीं, बल्कि यह अच्छी खुराक, व्यक्तिगत स्वच्छता, उचित आराम, अनावश्यक चिंताओं से मुक्ति और रोग-रहित जीवन है। आवश्यक डॉक्टरी सहायता भी स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए ज़रूरी है। बहुत ज्यादा कसरत करना, परंतु आवश्यक खुराक न खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। जो व्यक्ति खेलों में भाग लेते हैं, उनका स्वास्थ्य ठीक रहता है। डॉ० राधाकृष्णन (Dr. Radhakrishnan) ने कहा है, “मजबूत शारीरिक नींव के बिना कोई राष्ट्र महान नहीं बन सकता।”
2. शारीरिक शिक्षा हानिकारक मनोवैज्ञानिक व्याधियों को कम करती है (Physical Education decreases Harmful Psychological Disorders): आधुनिक संसार में व्यक्ति का अधिक काम दिमागी हो गया है। मानसिक काम से हमारे स्नायु संस्थान (Nervous System) पर दबाव बढ़ता है। इस दबाव को कम करने के लिए काम में परिवर्तन आवश्यक है और सबसे लाभदायक परिवर्तन शारीरिक कसरतें हैं। जे० बी० नैश (J.B. Nash) का कहना है कि “जब कोई विचार दिमाग में आ जाता है तो हालात बदलने पर भी दिमाग में चक्कर लगाता रहता है।” अतः शारीरिक क्रियाएँ करने से मानसिक थकान कम होती है।
3. शारीरिक शिक्षा भीड़-भाड़ वाले जीवन के दुष्प्रभाव को कम करती है (Physical Education decreases the side effects of Congested Life): शहरों में जनसंख्या निरंतर बढ़ रही है और यातायात वाहनों की संख्या में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। मोटरों, गाड़ियों और फैक्टरियों का धुआँ पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है। अतः शारीरिक शिक्षा से लोगों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है। खेल क्लब बनाकर लोगों को अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
4. शारीरिक शिक्षा सुस्त जीवन के बुरे प्रभावों को कम करती है (Physical Education corrects the harmful effects of Lazy Life): आज का युग मशीनी है। दिनों का काम कुछ घंटों में हो जाता है, जिसके कारण मनुष्य के पास काफी समय बच जाता है जो गुजारना मुश्किल होता है। बिना काम के जीवन सुस्त और क्रियारहित हो जाता है। जब तक व्यक्ति योजनाबद्ध तरीके से खेलों और शारीरिक क्रियाओं में भाग नहीं लेगा, तब तक वह अपने स्वास्थ्य को अधिक दिनों तक तंदुरुस्त नहीं रख पाएगा।
5. शारीरिक शिक्षा सम्पूर्ण व्यक्तित्व बनाने में सहायता करती है (Physical Education helps in making Proper Personality): शारीरिक शिक्षा मनुष्य के सम्पूर्ण व्यक्तित्व में बढ़ोतरी करती है। यह बहुपक्षीय प्रगति करती है और शरीर के प्रत्येक पक्ष का विकास करके मनुष्य का सम्पूर्ण व्यक्तित्व बनाती है।
6. शारीरिक शिक्षा मनोरंजन प्रदान करती है (Physical Education provides the Recreation): मनोरंजन जीवन का महत्त्वपूर्ण अंग है। मनोरंजन व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक खुशी प्रदान करता है। इसमें व्यक्ति निजी प्रसन्नता और संतुष्टि के कारण अपनी इच्छा से भाग लेता है।
7. शारीरिक शिक्षा शारीरिक संस्थानों का ज्ञान प्रदान करती है (Physical Education provides the Knowledge of Human Body System): शारीरिक शिक्षा मानवीय शरीर की सभी प्रणालियों का ज्ञान प्रदान करती है। यह शरीर की विभिन्न प्रणालियों पर व्यायाम द्वारा पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जानकारी देती है और विभिन्न रोगों से शारीरिक अंगों की रक्षा करने संबंधी जानकारी देती है।
8. खाली समय का सही उपयोग (Proper Use of Leisure Time): शारीरिक शिक्षा खाली समय के सही उपयोग में सहायक होती है। यदि व्यक्ति बाहर जाकर नहीं खेल सकता तो घर में ही खेल सकता है, जिससे उसका मन सामाजिक कुरीतियों की तरफ नहीं जाता।
9. अच्छे नागरिक के गुणों का विकास (Development of Qualities of Good Citizen): शारीरिक शिक्षा खेलकूद के माध्यम से अच्छे नागरिकों के गुणों को विकसित करती है; जैसे खेलों के नियमों का पालन करना, आपसी तालमेल बनाना, हार व जीत में संयम रखना, दूसरों के प्रति आदर व सम्मान की भावना और लोकतांत्रिक जीवन के लिए आवश्यक देशभक्ति की भावना।
10. सांस्कृतिक विकास (Cultural Development): खेलों और क्रियाकलापों के दौरान विभिन्न संस्कृतियों के खिलाड़ी आपस में मिलते हैं और एक-दूसरे के रीति-रिवाज़ों, परंपराओं और जीवन-शैली से परिचित होते हैं, जिससे सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा मिलता है।
11. राष्ट्रीय एकता का विकास (Development of National Integration): शारीरिक शिक्षा एक ऐसा माध्यम है, जिससे राष्ट्रीय एकता में वृद्धि की जा सकती है। खेलें खिलाड़ियों में सांप्रदायिकता, असमानता, प्रांतवाद और भाषावाद जैसे अवगुणों को दूर करती हैं। इनसे खिलाड़ियों में सहनशीलता, सामाजिकता, बड़ों का सत्कार, देशभक्ति और राष्ट्रीय आचरण जैसे गुण विकसित होते हैं।
12. शारीरिक शिक्षा और सामाजिक एकता (Physical Education and Social Cohesion): सामाजिक जीवन में अलग भाषा, अलग संस्कृति, रंग-रूप, अमीरी-गरीबी और शक्तिशाली-कमज़ोर जैसी भिन्नताएँ होती हैं। शारीरिक शिक्षा भिन्न-भिन्न प्रकार के लोगों को एक स्थान पर इकट्ठा करती है और उनमें एकता व एकबद्धता लाती है। खेल में धर्म, जाति, श्रेणी, वर्ग या क्षेत्र के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता।
Exam Tips:
a) शारीरिक शिक्षा का महत्त्व स्वास्थ्य, मानसिक दबाव और व्यक्तित्व, तीनों के संदर्भ में समझाएँ।
b) रूसो और डॉ० राधाकृष्णन के कथन उत्तर में लिखने से उत्तर अधिक प्रभावी बनता है।
c) मशीनी युग में खाली समय और सुस्ती से होने वाली समस्याओं का उल्लेख करें।
d) राष्ट्रीय एकता और सामाजिक एकता को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
Question 5: शारीरिक शिक्षा के मुख्य सिद्धांतों का वर्णन करें।
Answer:
शारीरिक शिक्षा के मुख्य सिद्धांत निम्नलिखित हैं:
(1) शारीरिक शिक्षा सामान्य शिक्षा का एक अभिन्न अंग है जो व्यक्ति के संपूर्ण विकास में सहायक होता है।
(2) शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रमों को शामिल किया जाता है जिनमें भाग लेकर छात्र या व्यक्ति अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करने में समर्थ हो सके। इससे अच्छे संवेगों का विकास होता है और बुरे संवेगों का निष्कासन होता है।
(3) शारीरिक शिक्षा के कार्यक्रम या गतिविधियाँ ज्ञान संबंधी तथ्यों को सीखने में योगदान देती हैं।
(4) शारीरिक शिक्षा के कार्यक्रम गतिक कौशल, शारीरिक सुयोग्यता एवं पुष्टि तथा स्वास्थ्य में सुधार करने वाले होने चाहिए।
(5) शारीरिक शिक्षा के कार्यक्रम छात्रों की रुचियों, आवश्यकताओं एवं पर्यावरण पर आधारित होने चाहिए।
(6) शारीरिक शिक्षा के कार्यक्रमों में छात्रों का पूर्ण चिकित्सा-परीक्षण किया जाना चाहिए, क्योंकि बिना चिकित्सा परीक्षण के किसी को यह पता नहीं चल सकता कि छात्र किस प्रकार की असमर्थता का सामना कर रहा है।
(7) शारीरिक शिक्षा का महत्त्वपूर्ण माध्यम शारीरिक क्रियाएँ हैं। जब तक ये क्रियाएँ व्यवस्थित एवं प्रभावशाली नहीं होंगी, तब तक व्यक्ति या छात्रों के सभी अंगों का पूरी तरह से विकास नहीं हो सकता।
(8) शारीरिक शिक्षा के सिद्धांत वैज्ञानिक प्रक्रिया पर आधारित हैं। इसमें क्रियाओं का चुनाव इस प्रकार किया जाना चाहिए कि इसके उद्देश्यों की पूर्ति पूर्णतः की जा सके।
(9) शारीरिक शिक्षा की गतिविधियों द्वारा छात्रों के आचरण में कई प्रकार के महत्त्वपूर्ण परिवर्तन एवं सुधार किए जा सकते हैं; जैसे नियमों का पालन करना, सहयोग देना और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना।
(10) शारीरिक शिक्षा के बारे में जानकारी सामान्य भाषा में देनी चाहिए और यह जानकारी भरपूर होनी चाहिए।
(11) शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रमों को भी शामिल करना चाहिए जिनमें छात्रों की स्वाभाविक इच्छाओं एवं आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके।
(12) शारीरिक क्रियाओं का चयन छात्रों की आयु और लिंग के अनुसार होना चाहिए।
Exam Tips:
a) बारह सिद्धांतों में से सामान्य शिक्षा, संवेग, कौशल और आयु से जुड़े सिद्धांतों को विशेष रूप से लिखें।
b) सिद्धांतों को क्रम संख्या के साथ लिखें, ताकि परीक्षा में पूरे बिंदु मिल सकें।
c) चिकित्सा परीक्षण वाला सिद्धांत अलग से लिखें, क्योंकि यह अक्सर पूछा जाता है।
d) हर सिद्धांत का एक उदाहरण जोड़ने से उत्तर अधिक स्पष्ट होता है।
Question 6: संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास में शारीरिक शिक्षा का क्या योगदान है? वर्णन कीजिए।
Answer:
शारीरिक शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास को अपना उद्देश्य बनाती है। संक्षेप में, हम कह सकते हैं कि शारीरिक शिक्षा मनुष्य के संपूर्ण विकास में सहायक होती है। यह बात निम्नलिखित तथ्यों से स्पष्ट होती है:
1. नेतृत्व का विकास (Development of Leadership): शारीरिक शिक्षा में नेतृत्व करने के अनेक अवसर प्राप्त होते हैं; जैसे क्रिकेट टीम का कैप्टन निष्पक्षता, सूझ-बूझ और भावपूर्ण ढंग से खेल की रणनीति तैयार करता है। जब किसी खिलाड़ी को खेल से पहले शरीर गर्माने के लिए नियुक्त किया जाता है, तब भी नेतृत्व की शिक्षा दी जाती है। कई बार प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन करना भी नेतृत्व के विकास में सहायता करता है।
2. अनुशासन का विकास (Development of Discipline): शारीरिक शिक्षा हमें अनुशासन का अमूल्य गुण सिखाती है। हमें अनुशासन में रहते हुए और खेल के नियमों का पालन करते हुए खेलना पड़ता है। खेल में अयोग्य करार दिए जाने के डर से खिलाड़ी अनुशासन भंग नहीं करते।
3. सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार का विकास (Development of Sympathetic Attitude): खेल के दौरान यदि कोई खिलाड़ी घायल हो जाता है तो दूसरे सभी खिलाड़ी उसके प्रति हमदर्दी की भावना रखते हैं और उसकी सहायता के लिए दौड़ते हैं। यह गुण व्यक्तित्व निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
4. अच्छे नागरिक के गुणों का विकास (Development of Qualities of Good Citizen): खेलकूद के माध्यम से खेलों के नियमों का पालन, आपसी तालमेल, हार व जीत में संयम, दूसरों के प्रति आदर व सम्मान और देशभक्ति की भावना विकसित होती है।
5. शारीरिक विकास (Physical Development): शारीरिक शिक्षा संबंधी क्रियाएँ शारीरिक विकास का माध्यम हैं। ये मांसपेशियों को मजबूत करती हैं, रक्त का बहाव ठीक रखती हैं, पाचन-शक्ति बढ़ाती हैं और श्वसन क्रिया को ठीक रखती हैं। इनसे खिलाड़ी का शरीर मजबूत, शक्तिशाली, लचीला और प्रभावशाली बनता है।
6. मानसिक विकास (Mental Development): शारीरिक और मानसिक दोनों के मिलाप से ही व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार आता है। शारीरिक क्रियाओं में भाग लेने से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है।
7. उच्च नैतिकता की शिक्षा (Lesson of High Morality): शारीरिक शिक्षा व्यक्ति में खेल-भावना (Sportsmanship) उत्पन्न करती है। इससे खिलाड़ी का स्तर नैतिक दृष्टि से ऊँचा रहता है और वह पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ अपने उद्देश्य की ओर अग्रसर होता है।
8. भावनात्मक संतुलन (Emotional Balance): शारीरिक शिक्षा खिलाड़ी में भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में सहायक होती है। बच्चे को सिखाया जाता है कि वह विजय प्राप्त करने के बाद आवश्यकता से अधिक प्रसन्न न हो और हार के गम को भी सहज भाव से ले।
9. सामाजिक विकास (Social Development): खेलों द्वारा बच्चे में सहयोग, टीम भावना, उत्तरदायित्व की भावना और नेतृत्व जैसे सामाजिक गुण उत्पन्न होते हैं। ये गुण बड़ा होने पर अधिक विकसित हो जाते हैं, जिससे बच्चा एक अच्छा नागरिक बनता है।
10. अच्छी आदतों का विकास (Development of Good Habits): शारीरिक शिक्षा से खिलाड़ी या व्यक्ति में दूसरों का आदर व सम्मान करना, बड़ों का आदर करना, समय का पाबंद होना, नियमों का पालन करना, समय पर भोजन करना और व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना जैसी अच्छी आदतें विकसित होती हैं।
निष्कर्ष (Conclusion): शारीरिक शिक्षा व्यक्तियों या बच्चों में न केवल भीतरी गुणों को व्यक्त करती है, बल्कि यह उनके व्यक्तित्व के विकास में भी सहायक होती है। यह उनमें कई प्रकार के सामाजिक व नैतिक गुण पैदा करती है और उनमें भावनात्मक संतुलन बनाए रखती है। शारीरिक क्रियाओं द्वारा व्यक्ति में कुर्बानी, निष्पक्षता, मित्रता की भावना, सहयोग, स्व-नियंत्रण, आत्म-विश्वास और आज्ञा की पालना करने जैसे गुणों का विकास होता है।
Exam Tips:
a) नेतृत्व, अनुशासन और सहानुभूति जैसे गुणों के उदाहरण सहित लिखें।
b) दस बिंदुओं को अलग-अलग अनुच्छेदों में लिखें, ताकि हर गुण स्पष्ट दिखे।
c) खेल-भावना (Sportsmanship) का उल्लेख करने से नैतिक विकास का उत्तर पूरा होता है।
d) निष्कर्ष में सामाजिक, नैतिक और भावनात्मक गुणों को एक साथ जोड़ें।
Question 7: शारीरिक शिक्षा के अध्यापक के व्यक्तिगत गुणों का वर्णन कीजिए।
Answer:
शारीरिक शिक्षा के अध्यापक के व्यक्तिगत गुण निम्नलिखित हैं:
1. व्यक्तित्व (Personality): अच्छा व्यक्तित्व शारीरिक शिक्षा के अध्यापक का सबसे बड़ा गुण है, क्योंकि व्यक्तित्व बहुत सारे गुणों का समूह है। एक अच्छे व्यक्तित्व वाले अध्यापक में सहनशीलता, पक्का इरादा, अच्छा चरित्र, सच्चाई, समझदारी, ईमानदारी, मेल-मिलाप की भावना, निष्पक्षता, धैर्य और विश्वास जैसे गुण होने चाहिए।
2. चरित्र (Character): शारीरिक शिक्षा का अध्यापक अच्छे चरित्र वाला व्यक्ति होना चाहिए, क्योंकि उसका सीधा संबंध विद्यार्थियों से होता है। यदि उसके अपने चरित्र में कमियाँ हैं तो वह कभी भी विद्यार्थियों के चरित्र को ऊँचा नहीं उठा पाएगा।
3. नेतृत्व के गुण (Qualities of Leadership): शारीरिक शिक्षा के अध्यापक में एक अच्छे नेता के गुण होने चाहिए, क्योंकि उसे ही विद्यार्थियों से शारीरिक क्रियाएँ करवानी होती हैं और उनसे सहयोग लेना होता है।
4. दृढ़ इच्छा शक्ति (Strong Will Power): शारीरिक शिक्षा का अध्यापक दृढ़ इच्छा शक्ति या पक्के इरादे वाला होना चाहिए। वह विद्यार्थियों में यह भावना पैदा करे कि वे मुश्किल-से-मुश्किल प्रतियोगिताओं में भी जीत प्राप्त कर सकते हैं।
5. अनुशासन (Discipline): अनुशासन जीवन के हर क्षेत्र में आवश्यक है और शारीरिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य भी बच्चों में अनुशासन की भावना पैदा करना है। अध्यापक को स्वयं अनुशासन में रहकर बच्चों में निडरता, आत्मनिर्भरता और दुःख में धीरज रखने जैसे गुण पैदा करने चाहिए।
6. आत्म-विश्वास (Self-confidence): किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए आत्म-विश्वास बहुत आवश्यक है। अध्यापक बच्चों में आत्म-विश्वास जगाकर उन्हें निडर, बलवान और हर दुःख में धीरज रखने वाला बना सकता है।
7. सहयोग (Co-operation): शारीरिक शिक्षा के अध्यापक का संबंध केवल बच्चों तक सीमित नहीं है, बल्कि मुख्याध्यापक, बच्चों के माता-पिता और समाज से भी है। इसलिए सहयोग की भावना उसका सबसे बड़ा गुण है।
8. सहनशीलता (Tolerance): बच्चे क्रियाओं में बहुत सारी गलतियाँ करते हैं। ऐसे समय में अध्यापक को सहनशील रहकर, गुस्सा न करते हुए गलतियाँ दूर करनी चाहिए।
9. त्याग की भावना (Spirit of Sacrifice): त्याग की भावना से ही अध्यापक बच्चों को प्राथमिक प्रशिक्षण अच्छी तरह देकर उन्हें अच्छे खिलाड़ी बना सकता है।
10. न्यायसंगत (Fairness): अध्यापक को केवल शारीरिक क्रियाएँ ही नहीं करवानी होतीं, बल्कि अलग-अलग टीमों में खिलाड़ियों के चयन जैसे निर्णय भी लेने होते हैं। न्यायप्रिय और निष्पक्ष अध्यापक ही बच्चों से सम्मान प्राप्त कर सकता है।
Exam Tips:
a) दस गुणों में से नेतृत्व, अनुशासन, सहनशीलता और निष्पक्षता पर विशेष ध्यान दें।
b) अध्यापक का चरित्र विद्यार्थियों के चरित्र को प्रभावित करता है, इसका उल्लेख करें।
c) सहयोग गुण में माता-पिता, मुख्याध्यापक और समाज का उल्लेख करें।
d) हर गुण के साथ उसका कारण लिखने से उत्तर पूरा और तर्कपूर्ण बनता है।
Question 8: शारीरिक शिक्षा के बारे में क्या-क्या गलत धारणाएँ या भ्रांतियाँ प्रचलित हैं? वर्णन करें।
Answer:
शारीरिक शिक्षा, शिक्षा का वह अभिन्न अंग है, जो खेलकूद तथा अन्य शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से व्यक्ति में एक चुनी हुई दिशा में परिवर्तन लाने का प्रयास करता है। इससे केवल बुद्धि तथा शरीर का ही विकास नहीं होता, बल्कि यह व्यक्ति के स्वभाव, चरित्र एवं आदतों के निर्माण में भी सहायक होती है। अतः शारीरिक शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति के संपूर्ण (शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं संवेगात्मक आदि) व्यक्तित्व का विकास होता है।
शारीरिक शिक्षा के बारे में गलत धारणाएँ (Misconception about Physical Education):
शारीरिक शिक्षा के बारे में लोगों की अलग-अलग धारणाएँ हैं। कुछ लोग शारीरिक शिक्षा को क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स आदि समझ लेते हैं। इस विषय संबंधी कुछ भ्रांतियाँ या गलत धारणाएँ निम्नलिखित हैं:
(1) यह एक आम भ्रांति है कि शारीरिक प्रशिक्षण और शारीरिक शिक्षा एक ही वस्तु है। परंतु ये दोनों भिन्न शब्द हैं। प्रशिक्षण वह कार्यक्रम है जो सेना में सैनिकों को शक्ति या शौर्य प्रदर्शन हेतु दिया जाता है। दूसरी ओर शारीरिक शिक्षा का अर्थ है अभिव्यक्ति, आत्म-अनुशासन, कल्पनाशील विचार, आयोजन में भाग लेना आदि।
(2) लोगों की यह आम धारणा है कि शारीरिक शिक्षा के द्वारा केवल शरीर को ही स्वस्थ बनाया जा सकता है और इसका संबंध केवल व्यायाम से है। परंतु यह धारणा गलत है।
(3) कुछ लोग मानते हैं कि शारीरिक शिक्षा द्वारा वे अपने बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल नहीं कर सकते और यह समय व पैसे की बर्बादी है। यह भी गलत धारणा है। शारीरिक शिक्षा से बच्चों को आगे बढ़ने की शक्ति और प्रेरणा मिलती है।
(4) कुछ लोग यह सोचते हैं कि शारीरिक शिक्षा व्यक्ति या खिलाड़ी के लिए कोई कैरियर या व्यवसाय नहीं है। परंतु यह गलत है, क्योंकि सरकारी विभागों में खिलाड़ियों के लिए नौकरियों में आरक्षण दिया जा रहा है।
(5) कुछ लोगों की धारणा है कि शारीरिक शिक्षा केवल खेल है और इसमें किसी प्रकार के निर्देश या निरीक्षण की आवश्यकता नहीं होती। यह एक नकारात्मक अवधारणा है।
(6) कुछ लोग शारीरिक शिक्षा को पी०टी० कहते हैं। वास्तव में पी०टी० अंग्रेजी के फिजिकल ट्रेनिंग (Physical Training) शब्दों के प्रथम दो अक्षर हैं, जो सेना में प्रातःकाल सैनिकों को स्वस्थ रखने के लिए कराए जाते हैं। शारीरिक शिक्षा को पी०टी० कहना गलत है।
(7) कुछ लोग शारीरिक शिक्षा को सामूहिक ड्रिल कहते हैं, परंतु सामूहिक ड्रिल और शारीरिक शिक्षा में बहुत अंतर है। शारीरिक शिक्षा से सर्वांगीण विकास होता है और सामूहिक ड्रिल से केवल शारीरिक विकास होता है। शारीरिक शिक्षा में स्वतंत्रता व विविधता रहने से वातावरण आनंददायी बनता है, जबकि सामूहिक ड्रिल में पुनरावृत्ति अधिक होने से थकान और उदासीन वृत्ति आ जाती है।
(8) कुछ लोग जिम्नास्टिक को शारीरिक शिक्षा कहते हैं। जिम्नास्टिक द्वारा तो केवल शरीर को अधिक लचीला बनाया जाता है, परंतु शारीरिक शिक्षा संपूर्ण विकास का पहलू है।
(9) कुछ लोगों की धारणा है कि शारीरिक शिक्षा संबंधी गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासनहीनता फैलती है, परंतु यह गलत धारणा है। एक खिलाड़ी खेल गतिविधियों से अनेक आवश्यक नियमों की जानकारी प्राप्त करता है और वास्तविक जीवन में भी नियमों का अनुसरण करता है।
(10) कुछ लोग सोचते हैं कि शारीरिक शिक्षा का अर्थ केवल खेलों में भाग लेना है। परंतु शारीरिक गतिविधियों में भाग लेकर व्यक्ति शारीरिक रूप से मजबूत एवं सुडौल बनता है और इनका उसके स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
(11) कुछ लोगों की धारणा है कि वीडियो गेम शारीरिक शिक्षा की गतिविधि है जिससे शारीरिक विकास होता है, परंतु यह गलत धारणा है। वीडियो गेम से मनोरंजन तो हो सकता है, परंतु शारीरिक विकास नहीं।
(12) कुछ लोगों की धारणा है कि शारीरिक शिक्षा की गतिविधियों में केवल सक्षम व धनी व्यक्ति/खिलाड़ी ही भाग लेते हैं, परंतु यह गलत धारणा है। खेल गतिविधियों में कोई भी भाग ले सकता है। इनमें अमीरी-गरीबी आदि प्रवृत्तियों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
Exam Tips:
a) भ्रांतियों को क्रम से लिखें और हर भ्रांति के साथ सही तथ्य भी लिखें।
b) पी०टी० और सामूहिक ड्रिल वाली भ्रांतियों में अंतर स्पष्ट लिखें, क्योंकि ये अक्सर पूछी जाती हैं।
c) शारीरिक शिक्षा और शारीरिक प्रशिक्षण का अंतर उत्तर के शुरू में लिखें।
d) उत्तर का अंत इस बात से करें कि शारीरिक शिक्षा सभी के लिए है और धन पर निर्भर नहीं करती।
लघूत्तरात्मक प्रश्न [Short Answer Type Questions]
Question 1: शारीरिक शिक्षा की परम्परागत अवधारणा को आप क्या समझते हैं?
Answer:
शारीरिक शिक्षा की अवधारणा व्यक्तियों के लिए कोई नई नहीं है। इसकी जड़ें बहुत प्राचीन हैं। प्राचीन समय में विचारों के आदान-प्रदान का सर्वव्यापी माध्यम शारीरिक गतिविधियाँ और शारीरिक अंगों का हाव-भाव था। उस समय दौड़ने, कूदने, छलांग लगाने, युद्ध करने तथा शिकार करने आदि को ही शारीरिक शिक्षा का अभिन्न अंग माना जाता था। मानव इन क्रियाओं का प्रयोग अपनी रक्षा करने और आजीविका कमाने के लिए करता था। पुरातन समय में कुशल योद्धा एवं योग्य नागरिक बनाने के लिए जो शारीरिक क्रियाएँ करवाई जाती थीं, वे शारीरिक प्रशिक्षण कहलाती थीं। इनका मुख्य उद्देश्य शारीरिक विकास था, अर्थात् व्यक्ति को शारीरिक रूप से मजबूत एवं शक्तिशाली बनाना।
Exam Tips:
a) परंपरागत अवधारणा में शारीरिक शिक्षा का अर्थ शिकार, युद्ध और दौड़ जैसी जीवन-रक्षक क्रियाओं से था।
b) उस समय की शारीरिक क्रियाओं को शारीरिक प्रशिक्षण कहा जाता था, जिसका मुख्य उद्देश्य शारीरिक शक्ति बढ़ाना था।
c) आधुनिक अवधारणा से तुलना करने पर परंपरागत अवधारणा का सीमित दायरा स्पष्ट हो जाता है।
Question 2: शारीरिक शिक्षा की आधुनिक अवधारणा से आप क्या समझते हैं?
Answer:
शारीरिक शिक्षा की आधुनिक अवधारणा के अंतर्गत शारीरिक शिक्षा न केवल शारीरिक विकास करती है, बल्कि यह मानसिक, सामाजिक और संवेगात्मक विकास भी करती है। इसका उद्देश्य व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना है। इस अवधारणा के अनुसार शारीरिक शिक्षा का मुख्य लक्ष्य शिक्षा है, न कि केवल स्वास्थ्य, शारीरिक क्रियाएँ या प्रशिक्षण। शिक्षाशास्त्रियों के अनुसार यह शिक्षा का ही एक महत्त्वपूर्ण एवं अभिन्न अंग है, क्योंकि शारीरिक क्रियाओं व खेलों द्वारा बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जाता है। चार्ल्स ए० बूचर के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा समस्त शिक्षा प्रणाली का ही एक आधारभूत अंग है।”
Exam Tips:
a) आधुनिक अवधारणा में शारीरिक शिक्षा को शिक्षा का अंग माना गया है, केवल व्यायाम नहीं।
b) बूचर का कथन उत्तर में लिखें, क्योंकि यह अवधारणा का आधार बताता है।
c) सर्वांगीण विकास को उत्तर का मुख्य बिंदु बनाएँ।
Question 3: शारीरिक शिक्षा समाजीकरण की प्रक्रिया को किस प्रकार से प्रभावित करती है?
Answer:
शारीरिक शिक्षा समाजीकरण का एक महत्त्वपूर्ण साधन है। व्यक्ति किसी भी खेल में खेल के नियमों का पालन करते हुए तथा अपनी टीम के हित को सामने रखते हुए भाग लेता है। वह अपनी टीम को पूरा सहयोग देता है और हार-जीत को समान समझता है। उसमें सहनशीलता, धैर्यता, अनुशासन और सहयोग जैसे अनेक सामाजिक गुण विकसित होते हैं। इतना ही नहीं, प्रत्येक पीढ़ी कुछ खास परंपराएँ और नियम भावी पीढ़ी के लिए छोड़ जाती है, जिनसे विद्यार्थियों को शारीरिक शिक्षा के माध्यम से परिचित करवाया जाता है। इस प्रकार शारीरिक शिक्षा व्यक्ति के समाजीकरण में अत्यधिक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
Exam Tips:
a) खेल में टीम के हित को सामने रखना समाजीकरण का सीधा उदाहरण है।
b) सहनशीलता, धैर्यता, अनुशासन और सहयोग को अलग-अलग गुणों के रूप में लिखें।
c) पीढ़ी दर पीढ़ी परंपराओं का हस्तांतरण भी समाजीकरण का भाग है।
Question 4: शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एक शिक्षक क्या भूमिका निभा सकता है?
Answer:
वर्तमान में स्कूल ही एकमात्र ऐसी प्राथमिक संस्था है, जहाँ शारीरिक शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यार्थी स्कूलों में स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान शिक्षकों से सीखते हैं। मुख्याध्यापक व शिक्षक-वर्ग विद्यार्थियों के लिए शारीरिक शिक्षा का कार्यक्रम बनाकर उन्हें शिक्षा देते हैं, जिससे वे जान पाते हैं कि किन तरीकों और साधनों से वे अपने शारीरिक संस्थानों और स्वास्थ्य को सुचारु व अच्छा बनाए रख सकते हैं। शिक्षकों द्वारा ही उनमें अपने शरीर व स्वास्थ्य के प्रति एक स्वस्थ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित किया जा सकता है और उन्हें अच्छे स्वास्थ्य हेतु प्रेरित किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) शिक्षक स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण दोनों विकसित करता है।
b) कार्यक्रम बनाना और प्रेरित करना शिक्षक की दो प्रमुख भूमिकाएँ हैं।
Question 5: शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य क्या हैं?
Answer:
शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
(1) शारीरिक शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति को शारीरिक तौर पर स्वस्थ बनाना, अर्थात् संपूर्ण शारीरिक विकास करना है, ताकि वह अपने जीवन को सफल बना सके।
(2) शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी बहुत आवश्यक है। अतः शारीरिक शिक्षा मानसिक विकास में भी सहायक होती है। बुद्धि के बल पर हम बड़ी-से-बड़ी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
(3) सामाजिक, नैतिक, चारित्रिक एवं गत्यात्मक विकास भी शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य हैं। इन उद्देश्यों की पूर्ति होने पर हम अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं और समाज व देश के अच्छे नागरिक बनकर देश की उन्नति में भागीदार बन सकते हैं।
Exam Tips:
a) शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास, तीनों को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) उद्देश्यों को लक्ष्य से जोड़कर लिखें कि इनकी पूर्ति से अच्छा नागरिक बनता है।
c) बुद्धि के बल पर समस्या समाधान वाला तर्क उत्तर को मजबूत बनाता है।
Question 6: “आधुनिक शिक्षा को पूरा करने के लिए शारीरिक शिक्षा की आवश्यकता है।” इस कथन की व्याख्या कीजिए।
Answer:
प्राचीनकाल में विद्या का प्रसार बहुत कम था। उस समय पिता ही पुत्र को पढ़ा देता था या शिक्षा आचार्य दे दिया करते थे। परंतु वर्तमान युग में प्रत्येक व्यक्ति के पढ़ा-लिखा होने की आवश्यकता है। बच्चा विभिन्न क्रियाओं में भाग लेकर अपना शारीरिक विकास करता है। इसलिए बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। शारीरिक शिक्षा केवल शारीरिक निर्माण तक ही सीमित नहीं है; वास्तव में यह बच्चे के मानसिक, भावनात्मक, नैतिक और सामाजिक पक्ष का भी विकास करती है। इसलिए आधुनिक शिक्षा को पूरा करने के लिए शारीरिक शिक्षा की आवश्यकता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
Exam Tips:
a) शारीरिक शिक्षा केवल शरीर का नहीं, बल्कि मन और समाज का भी विकास करती है।
b) प्राचीन और आधुनिक शिक्षा की तुलना से कथन की व्याख्या स्पष्ट होती है।
c) खेलों में भागीदारी को बच्चे की शिक्षा का स्वाभाविक साधन बताएँ।
Question 7: “शारीरिक शिक्षा बढ़ रहे स्कूली दायित्व को पूरा करती है।” इस कथन की व्याख्या करें।
Answer:
प्राचीनकाल में शिक्षा का प्रसार बहुत कम था। बच्चा प्राथमिक शिक्षा अपने माता-पिता और भाई-बहनों से प्राप्त करता था। स्कूलों तथा कॉलेजों का प्रचलन बिल्कुल नहीं था। परंतु आधुनिक युग में शिक्षा का क्षेत्र बहुत बढ़ गया है और जगह-जगह पर स्कूल-कॉलेज खुल गए हैं। आज बच्चे को छोटी आयु में ही स्कूल भेज दिया जाता है। बच्चा अनुसरण करके और गलतियाँ करके बहुत कुछ सीख जाता है। अभिभावक व स्कूल के अध्यापक उसकी गलतियों में सुधार करते हैं और बच्चा सहयोग व सहायता करना सीख जाता है। पाठ्यक्रम में शारीरिक शिक्षा का समावेश सीखने की क्रिया को आसान और रुचिपूर्ण बनाता है। परिणामस्वरूप शारीरिक शिक्षा बढ़ते स्कूली दायित्व को पूरा करती है।
Exam Tips:
a) आधुनिक स्कूली शिक्षा का विस्तार इस कथन का मुख्य आधार है।
b) सहयोग और सहायता करना सीखना खेलों के माध्यम से होता है, यह उत्तर में लिखें।
c) पाठ्यक्रम में शारीरिक शिक्षा से सीखना रुचिपूर्ण बनता है, इसका उल्लेख करें।
Question 8: शारीरिक शिक्षा, स्वस्थ जीवन व्यतीत करने में कैसे सहायता करती है?
Answer:
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और उसे समाज के साथ रहना पड़ता है। यदि व्यक्ति को सफल जीवन व्यतीत करना है तो उसे स्वयं को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखना होगा। इस कार्य में शारीरिक शिक्षा उसको महत्त्वपूर्ण सहायता प्रदान करती है। यह व्यक्ति के प्रत्येक पहलू को प्रभावित करती है और उन्हें विकसित करने में सहायक होती है। इससे व्यक्ति में अनेक सामाजिक एवं नैतिक गुणों का विकास होता है। इसके माध्यम से वह अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहता है, एक-दूसरे की सहायता करता है, दूसरों की भावनाओं की कद्र करता है और मनोविकारों व बुरी आदतों से दूर रहता है।
Exam Tips:
a) स्वास्थ्य के साथ सामाजिक और नैतिक गुणों का विकास भी उत्तर में लिखें।
b) बुरी आदतों और मनोविकारों से दूर रहने का उल्लेख करें।
Question 9: शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य के लिए कैसे लाभदायक है?
Answer:
अच्छा स्वास्थ्य अच्छी जलवायु की उपज नहीं, बल्कि यह अच्छी खुराक, व्यक्तिगत स्वच्छता और उचित आराम का परिणाम है। अनावश्यक ज़्यादा कसरत करना, परंतु आवश्यक खुराक न खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। जो व्यक्ति खेलों में भाग लेते हैं, उनका स्वास्थ्य ठीक रहता है। खेलों में भाग लेने से शरीर की सारी प्रणालियाँ सही ढंग से काम करने लग जाती हैं। ये प्रणालियाँ शरीर में हुई थोड़ी-सी कमी या बढ़ोतरी को भी सहन कर लेती हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए।
Exam Tips:
a) खेलों से शरीर की प्रणालियाँ सुचारु रहती हैं, यह मुख्य बिंदु है।
b) संतुलित आहार और व्यायाम, दोनों का संतुलन स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
Question 10: शारीरिक शिक्षा राष्ट्रीय एकता में कैसे सहायक होती है?
Answer:
शारीरिक शिक्षा राष्ट्रीय एकता को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। खेलें खिलाड़ियों में सांप्रदायिकता, असमानता, प्रांतवाद और भाषावाद जैसे अवगुणों को दूर करती हैं। इनमें खिलाड़ियों को ऐसे अनेक अवसर मिलते हैं, जब उनमें सहनशीलता, सामाजिकता, बड़ों का सत्कार, देशभक्ति और राष्ट्रीय आचरण जैसे गुण विकसित होते हैं। ये गुण राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देते हैं और व्यक्तित्व को विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अतः खेलकूद में भाग लेने से राष्ट्रीयता की भावना विकसित होती है।
Exam Tips:
a) सांप्रदायिकता, प्रांतवाद और भाषावाद दूर करना राष्ट्रीय एकता का मुख्य बिंदु है।
b) सहनशीलता, सामाजिकता और देशभक्ति जैसे गुण उत्तर में अवश्य लिखें।
Question 11: शारीरिक शिक्षा घरेलू तथा पारिवारिक जीवन में क्या योगदान देती है?
Answer:
शारीरिक शिक्षा घरेलू तथा पारिवारिक जीवन में महत्त्वपूर्ण योगदान देती है। यह व्यक्ति को न केवल अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने की कुशलता प्रदान करती है, बल्कि उसे अपने परिवार एवं समाज के स्वास्थ्य को ठीक रखने में भी सहायता करती है। किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य जितना अच्छा होगा, उसका पारिवारिक जीवन भी उतना ही अच्छा होगा। शारीरिक शिक्षा सहनशीलता, धैर्यता, अनुशासन, सहयोग, बंधुत्व, आत्मविश्वास और अच्छे आचरण जैसे सामाजिक व नैतिक गुणों को विकसित करने में सहायक होती है। यह अवसाद, चिंता, दबाव और तनाव को कम करती है तथा रोग-निवारक क्षमता बढ़ाकर अनेक रोगों से बचाने में सहायक होती है।
Exam Tips:
a) परिवार के स्वास्थ्य की देखभाल का गुण शारीरिक शिक्षा से आता है।
b) तनाव कम करने और रोग-निवारक क्षमता बढ़ाने का उल्लेख करें।
c) सहनशीलता, सहयोग और बंधुत्व को परिवार के संदर्भ में लिखें।
Question 12: खाली समय का सदुपयोग किस प्रकार किया जा सकता है? संक्षेप में लिखें। अथवा “शारीरिक शिक्षा खाली समय का सदुपयोग करना सिखाती है।” समझाइए।
Answer:
किसी ने ठीक ही कहा है कि “खाली दिमाग शैतान का घर होता है।” (An idle brain is a devil’s workshop.) यह आमतौर पर देखा जाता है कि खाली या बेकार व्यक्ति को हमेशा शरारतें ही सूझती हैं। कभी-कभी वह ऐसे अनैतिक कार्य करने लग जाता है, जिन्हें सामाजिक दृष्टि से उचित नहीं माना जा सकता। शारीरिक शिक्षा में अनेक शारीरिक क्रियाएँ शामिल होती हैं। इन क्रियाओं में भाग लेकर हम अपने समय का सदुपयोग कर सकते हैं। अतः शारीरिक शिक्षा व्यक्ति को खाली समय का सदुपयोग करना सिखाती है। खेल का मैदान खाली समय का सदुपयोग करने का उत्तम साधन है और व्यक्ति की अच्छी सेहत बनाए रखने का भी उत्तम साधन है। इसके अतिरिक्त खेल का मैदान व्यक्ति को एक अच्छे नागरिक के गुण भी सिखा देता है।
Exam Tips:
a) खाली दिमाग शैतान का घर होता है, यह कहावत उत्तर की शुरुआत में उपयुक्त रहती है।
b) खेल के मैदान को सेहत और नागरिक गुणों, दोनों का साधन बताएँ।
c) बुरी संगत और नशे जैसी बुराइयों से बचाव का उल्लेख करें।
Question 13: शारीरिक शिक्षा के मुख्य क्षेत्रों का वर्णन कीजिए।
Answer:
शारीरिक शिक्षा का क्षेत्र बहुत विशाल है। इसके मुख्य क्षेत्र निम्नलिखित हैं:
1. शोधक क्रियाएँ: इन क्रियाओं द्वारा विद्यार्थियों के शारीरिक अंगों की कमजोरियों में सुधार किया जा सकता है। प्रायः ये कमजोरियाँ मांसपेशियों के अवगुणों के कारण होती हैं।
2. खेल-कूद क्रियाएँ: इन क्रियाओं में एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, तैरना और किश्ती चलाना आदि शामिल हैं।
3. मौलिक क्रियाएँ: इस क्षेत्र में शरीर का संतुलन ठीक रखने के लिए चलना-फिरना, भागना, चढ़ना और उतरना इत्यादि क्रियाएँ शामिल हैं।
4. लयबद्ध क्रियाएँ: नाचना और गाना मनुष्य का स्वभाव है। शारीरिक शिक्षा में लोक-नृत्य और ताल-भरी क्रियाओं का विशेष स्थान है। टिपरी, डम्बल, लोक-नृत्य, लेजियम, उछलना और जिम्नास्टिक्स जैसी क्रियाएँ इसमें शामिल हैं।
5. यौगिक क्रियाएँ: ये क्रियाएँ केवल खेलों और बीमारी के उपचार के लिए ही लाभदायक नहीं हैं, बल्कि इनके द्वारा शरीर और आत्मा का निर्माण भी किया जा सकता है।
6. मनोरंजन: शारीरिक शिक्षा में मनोरंजन का विशेष स्थान है। इसमें नाच, नाटक, पहाड़ों की सैर, कैंप लगाने, लंबी सैर, मछली पकड़ना, बागवानी और प्रकृति के बारे में जानकारी प्राप्त करना शामिल है।
Exam Tips:
a) छह क्षेत्रों को क्रम से लिखें और हर क्षेत्र के एक उदाहरण का उल्लेख करें।
b) लयबद्ध क्रियाओं में लोक-नृत्य और जिम्नास्टिक्स का उदाहरण दें।
c) यौगिक क्रियाओं का शरीर और आत्मा दोनों से संबंध स्पष्ट करें।
अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न [Very Short Answer Type Questions]
Question 1: शारीरिक शिक्षा से क्या अभिप्राय है?
Answer:
शारीरिक शिक्षा शिक्षा का वह अभिन्न अंग है, जो खेलकूद तथा अन्य शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से व्यक्तियों में एक चुनी हुई दिशा में परिवर्तन लाने का प्रयास करता है। इससे केवल बुद्धि तथा शरीर का ही विकास नहीं होता, बल्कि यह व्यक्ति के स्वभाव, चरित्र एवं आदतों के निर्माण में भी सहायक होती है।
Exam Tips:
a) शारीरिक शिक्षा का अर्थ खेल और शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से परिवर्तन लाना है।
b) इससे सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास होता है, यह उत्तर में अवश्य लिखें।
Question 2: शारीरिक शिक्षा को परिभाषित कीजिए। अथवा शारीरिक शिक्षा की कोई दो परिभाषाएँ लिखें।
Answer:
1. ए० आर० वेमैन (A. R. Wayman) के मतानुसार, “शारीरिक शिक्षा, शिक्षा का वह भाग है जिसका संबंध शारीरिक गतिविधियों द्वारा व्यक्ति के संपूर्ण विकास एवं प्रशिक्षण से है।”
2. आर० कैसिडी (R. Cassidy) के अनुसार, “शारीरिक क्रियाओं पर केंद्रित अनुभवों द्वारा जो परिवर्तन मानव में आते हैं, वे ही शारीरिक शिक्षा कहलाते हैं।”
Exam Tips:
a) परिभाषा लिखते समय विद्वान का नाम पहले लिखें।
b) उद्धरण चिह्न के अंदर परिभाषा को शब्दशः लिखें।
Question 3: प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री जे० एफ० विलियम्स के अनुसार शारीरिक शिक्षा क्या है?
Answer:
“शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य एक प्रकार का कुशल नेतृत्व तथा पर्याप्त समय प्रदान करना है, जिससे व्यक्तियों या संगठनों को इसमें भाग लेने के लिए पूरे-पूरे अवसर मिल सकें, जो शारीरिक रूप से आनंददायक, मानसिक दृष्टि से चुस्त तथा सामाजिक रूप से निपुण हों।”
Exam Tips:
a) विलियम्स की परिभाषा में आनंद, चुस्ती और निपुणता तीनों पक्ष मौजूद हैं।
b) कुशल नेतृत्व और पर्याप्त समय, ये दो मुख्य शब्द उत्तर में आवश्य लिखें।
Question 4: शारीरिक शिक्षा का प्रमुख लक्ष्य क्या है?
Answer:
शारीरिक शिक्षा का प्रमुख लक्ष्य विद्यार्थी को इस प्रकार तैयार करना है कि वह एक सफल एवं स्वस्थ नागरिक बनकर अपने परिवार, समाज व राष्ट्र की समस्याओं का समाधान करने की क्षमता उत्पन्न कर सके और जीवन का पूरा आनंद उठा सके।
Exam Tips:
a) लक्ष्य में समस्या-समाधान की क्षमता और जीवन का आनंद, दोनों शामिल हैं।
b) सफल और स्वस्थ नागरिक बनना इसका केंद्र है।
Question 5: सैन्ट्रल मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के अनुसार शारीरिक शिक्षा का क्या लक्ष्य है?
Answer:
सैन्ट्रल मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा को प्रत्येक बच्चे को शारीरिक, मानसिक एवं भावात्मक रूप से स्वस्थ बनाना चाहिए और उसमें ऐसे व्यक्तिगत एवं सामाजिक गुणों का विकास करना चाहिए ताकि वह प्रसन्नता एवं खुशी से रह सके और एक अच्छा नागरिक बन सके।”
Exam Tips:
a) तीनों प्रकार के स्वास्थ्य, शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक, का उल्लेख करें।
b) अच्छा नागरिक बनना इस कथन का अंतिम उद्देश्य है।
Question 6: राष्ट्रीय योजना के अनुसार शारीरिक शिक्षा किसे कहते हैं?
Answer:
शारीरिक शिक्षा वह शिक्षा है जो बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व तथा उसकी शारीरिक प्रक्रियाओं द्वारा उसके शरीर, मन और आत्मा के पूर्ण-रूपेण विकास हेतु दी जाती है। अतः शारीरिक शिक्षा केवल शरीर की शिक्षा ही नहीं, अपितु संपूर्ण शरीर का ज्ञान है।
Exam Tips:
a) शरीर, मन और आत्मा, तीनों के विकास को शामिल करें।
b) शारीरिक शिक्षा को केवल व्यायाम न समझें।
Question 7: हमें बेकार या खाली समय का सदुपयोग कैसे करना चाहिए?
Answer:
हमें बेकार या खाली समय का सदुपयोग खेलें खेलकर करना चाहिए। खेलें खेलने से बेकार समय का सदुपयोग होता है और शरीर में सुंदरता, शक्ति और चुस्ती-स्फूर्ति आती है। इससे शरीर की कार्यकुशलता बढ़ती है और शरीर नीरोग रहता है।
Exam Tips:
a) खेल के मैदान का उपयोग खाली समय के लिए सबसे अच्छा माना गया है।
b) खेलों से शक्ति, चुस्ती और कार्यकुशलता, तीनों बढ़ते हैं।
Question 8: बेकार व्यक्ति का मन शैतान का घर क्यों कहलाता है?
Answer:
बेकार व्यक्ति आमतौर पर बुरे व्यक्तियों की संगत में बैठते हैं, जिसके फलस्वरूप वे कई प्रकार की समाज विरोधी बुराइयों में फँस जाते हैं। बेकार व्यक्ति को शरारतें ही दिखाई देती हैं। चोरी, हेराफेरी और नशे की आदत बेकार व्यक्तियों में अधिकतर पाई जाती है। वह लोगों का विश्वास गँवा बैठता है। इसलिए बेकार व्यक्ति का मन शैतान का घर कहलाता है।
Exam Tips:
a) बुरी संगत और शरारतें, इस कहावत के दो मुख्य कारण हैं।
b) चोरी, हेराफेरी और नशा जैसी बुराइयों का उदाहरण उत्तर में दें।
Question 9: शारीरिक शिक्षा के कोई दो सिद्धांत बताएँ।
Answer:
(1) शारीरिक शिक्षा सामान्य शिक्षा का एक अभिन्न अंग है जो व्यक्ति के संपूर्ण विकास में सहायक होता है।
(2) शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रमों को शामिल किया जाता है जिनमें भाग लेकर छात्र या व्यक्ति अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करने लगे। इससे अच्छे संवेगों का विकास होता है और बुरे संवेगों का निष्कासन होता है।
Exam Tips:
a) पहला सिद्धांत सामान्य शिक्षा से संबंधित है और दूसरा संवेगों से।
b) संवेगों पर नियंत्रण वाले सिद्धांत में अच्छे और बुरे संवेगों का अंतर स्पष्ट लिखें।
Question 10: मानसिक विकास में शारीरिक शिक्षा या क्रियाओं का क्या योगदान है?
Answer:
“स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग का वास होता है।” शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का विकास भी होना चाहिए। शारीरिक और मानसिक दोनों के मिलाप से ही व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार आता है। शारीरिक क्रियाओं में भाग लेने से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। शारीरिक क्रियाओं से व्यक्ति की कल्पना-शक्ति, तर्क-शक्ति एवं स्मरण-शक्ति बढ़ती है।
Exam Tips:
a) कल्पना, तर्क और स्मरण, तीनों शक्तियों का उल्लेख करें।
b) स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन वाला कथन उत्तर की शुरुआत में लिखें।
Question 11: शारीरिक शिक्षा का ज्ञान व्यक्ति को अच्छा कार्यक्रम बनाने में कैसे सहायता करता है?
Answer:
शारीरिक शिक्षा व्यक्ति को शरीर से संबंधित विभिन्न गतिविधियों और उन्हें करने की सही तकनीकों की जानकारी प्रदान करती है। यह व्यक्ति को उसके विभिन्न पक्षों, जैसे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक, का ज्ञान प्रदान करती है। इसलिए शारीरिक शिक्षा का ज्ञान व्यक्ति को अच्छा कार्यक्रम बनाने में सहायता करता है।
Exam Tips:
a) शरीर के विभिन्न पक्षों का ज्ञान ही अच्छे कार्यक्रम की नींव है।
b) सही तकनीक की जानकारी से कार्यक्रम प्रभावी बनता है।
Question 12: शारीरिक शिक्षा सांस्कृतिक विकास को कैसे बढ़ावा देती है?
Answer:
शारीरिक शिक्षा खेल व शारीरिक गतिविधियों की प्रक्रिया है। खेलों और शारीरिक क्रियाकलापों के दौरान विभिन्न संस्कृतियों के खिलाड़ी आपस में मिलते हैं और एक-दूसरे के बारे में जानते हैं। वे एक-दूसरे के रीति-रिवाजों, परंपराओं और जीवन-शैली से परिचित होते हैं, जिससे सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा मिलता है।
Exam Tips:
a) विभिन्न संस्कृतियों के खिलाड़ियों का मेलजोल सांस्कृतिक समझ बढ़ाता है।
b) रीति-रिवाज, परंपराएँ और जीवन-शैली, तीनों का उल्लेख करें।
Question 13: शारीरिक शिक्षा नेतृत्व का विकास कैसे करती है?
Answer:
शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व करने के अनेक अवसर होते हैं। जब किसी खिलाड़ी को शरीर गर्माने के लिए नियुक्त किया जाता है, तो उस समय भी नेतृत्व की शिक्षा दी जाती है। कई बार प्रतियोगिताओं का आयोजन करना भी नेतृत्व के गुणों के विकास में सहायता करता है। उदाहरण के लिए, हॉकी की टीम के कैप्टन को निष्पक्षता और समझदारी से खेलना पड़ता है।
Exam Tips:
a) नेतृत्व के अवसर खेल के मैदान और प्रतियोगिताओं दोनों में मिलते हैं।
b) हॉकी कैप्टन का उदाहरण उत्तर को स्पष्ट बनाता है।
Question 14: शारीरिक शिक्षा अनुशासन की भावना कैसे विकसित करती है?
Answer:
शारीरिक शिक्षा हमें अनुशासन की अमूल्य भावना सिखाती है। हमें अनुशासन में रहते हुए और खेल के नियमों का पालन करते हुए खेलना पड़ता है। खेल में अयोग्य करार दिए जाने के डर से खिलाड़ी अनुशासन भंग नहीं करते। वे अनुशासन में रहकर ही खेलते हैं।
Exam Tips:
a) खेल में अयोग्य ठहराए जाने का डर अनुशासन को बनाए रखता है।
b) नियमों के पालन को अनुशासन का आधार बताएँ।
Question 15: चार्ल्स बूचर के अनुसार शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य बताएँ।
Answer:
चार्ल्स बूचर ने अपनी पुस्तक ‘शारीरिक शिक्षा की बुनियाद’ में शारीरिक शिक्षा के निम्नलिखित उद्देश्य बताए हैं: (1) शारीरिक विकास, (2) गतिज विकास, (3) मानसिक विकास, (4) मानवीय संबंधों का विकास।
Exam Tips:
a) चारों उद्देश्यों को क्रम संख्या के साथ लिखें।
b) पुस्तक का नाम ‘शारीरिक शिक्षा की बुनियाद’ उत्तर में लिखें।
Question 16: जे० बी० नैश के अनुसार शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य बताएँ।
Answer:
जे० बी० नैश के अनुसार शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य निम्नलिखित हैं: (1) शारीरिक अंगों का विकास, (2) नाड़ी-मांसपेशियों संबंधी विकास, (3) अर्थ समझने की योग्यता का विकास, (4) भावनात्मक विकास।
Exam Tips:
a) नैश के चार उद्देश्यों को क्रम से लिखें।
b) नाड़ी-मांसपेशियों संबंधी विकास को पूरे शब्दों में लिखें।
Question 17: इरविन के अनुसार शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य बताएँ।
Answer:
इरविन के अनुसार शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य निम्नलिखित हैं: (1) शारीरिक विकास, (2) भावनात्मक विकास, (3) सामाजिक विकास, (4) मानसिक विकास, (5) मनोरंजक गतिविधियों में निपुणता या मनोरंजक विकास।
Exam Tips:
a) इरविन के पाँच उद्देश्य हैं, उन्हें क्रम से लिखें।
b) मनोरंजक विकास को अंतिम बिंदु के रूप में लिखें।
Question 18: लास्की के अनुसार शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य बताएँ।
Answer:
लास्की के अनुसार शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य निम्नलिखित हैं: (1) शारीरिक विकास, (2) नाड़ी-मांसपेशियों के तालमेल में विकास, (3) भावनात्मक विकास, (4) सामाजिक विकास, (5) बौद्धिक विकास।
Exam Tips:
a) लास्की के पाँच उद्देश्य हैं, इन्हें क्रम से लिखें।
b) बौद्धिक विकास और मानसिक विकास के अंतर को ध्यान में रखें।
Question 19: शारीरिक शिक्षा भावनात्मक संतुलन में किस प्रकार सहायक है?
Answer:
शारीरिक शिक्षा अनेक प्रकार से भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में सहायक होती है। बच्चे को सिखाया जाता है कि वह विजय प्राप्त करने के बाद आवश्यकता से अधिक प्रसन्न न हो और हार के गम को भी सहज भाव से ले। इस प्रकार शारीरिक शिक्षा व्यक्ति को अपने भावों को नियंत्रित करने में सहायता करती है।
Exam Tips:
a) जीत में अधिक प्रसन्न न होना और हार को सहज लेना, दोनों उदाहरण लिखें।
b) भावों पर नियंत्रण भावनात्मक संतुलन की मूल पहचान है।
Question 20: खेलों या शारीरिक शिक्षा द्वारा व्यक्ति का सामाजिक व नैतिक विकास कैसे होता है?
Answer:
शारीरिक शिक्षा भिन्न-भिन्न प्रकार के लोगों को एक स्थान पर इकट्ठा करती है और उनमें एकता व एकबद्धता लाती है। खेल में धर्म, जाति, श्रेणी, वर्ग या क्षेत्र आदि के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता। इस तरह शारीरिक शिक्षा सामाजिक एकता को बढ़ावा देती है और सामाजिक व नैतिक विकास में वृद्धि करती है; जैसे एक-दूसरे से मिलकर रहना, एक-दूसरे का सम्मान करना, दूसरों की आज्ञा का पालन करना, बड़ों का सम्मान करना और नियमों का पालन करना।
Exam Tips:
a) खेल में भेदभाव न होना सामाजिक एकता का मुख्य आधार है।
b) आज्ञा पालन, सम्मान और नियम पालन, तीनों नैतिक गुणों को उदाहरण सहित लिखें।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न [Objective Type Questions]
Question 1: जे० बी० नैश के अनुसार शारीरिक शिक्षा को परिभाषित कीजिए।
Answer:
“शारीरिक शिक्षा, शिक्षा के बड़े क्षेत्र का वह अंग है जो बड़ी मांसपेशियों से होने वाले कार्य तथा उनसे संबंधित प्रतिक्रियाओं से संबंध रखता है।”
Exam Tips:
a) नैश की परिभाषा में बड़ी मांसपेशियों की क्रियाएँ मुख्य शब्द हैं।
Question 2: आर० कैसिडी के अनुसार शारीरिक शिक्षा को परिभाषित कीजिए।
Answer:
“शारीरिक क्रियाओं पर केंद्रित अनुभवों द्वारा जो परिवर्तन मानव में आते हैं, वे ही शारीरिक शिक्षा कहलाते हैं।”
Exam Tips:
a) कैसिडी की परिभाषा में अनुभव और परिवर्तन शब्द मुख्य हैं।
Question 3: ए० आर० वेमैन के अनुसार शारीरिक शिक्षा को परिभाषित कीजिए।
Answer:
“शारीरिक शिक्षा, शिक्षा का वह भाग है जिसका संबंध शारीरिक गतिविधियों द्वारा व्यक्ति के संपूर्ण विकास एवं प्रशिक्षण से है।”
Exam Tips:
a) वेमैन की परिभाषा में संपूर्ण विकास और प्रशिक्षण मुख्य शब्द हैं।
Question 4: “शारीरिक शिक्षा शरीर का एक मजबूत ढाँचा है जो मस्तिष्क के कार्य को निश्चित एवं आसान करता है।” यह कथन किसका है?
Answer:
यह कथन रूसो का है।
Exam Tips:
a) यह कथन रूसो (Rousseau) का है, जिसे शिक्षा-दर्शन में शारीरिक शिक्षा की महत्ता के लिए उद्धृत किया जाता है।
Question 5: “शारीरिक क्रियाओं पर केंद्रित अनुभवों द्वारा जो परिवर्तन मानव में आते हैं, वे ही शारीरिक शिक्षा कहलाते हैं।” यह कथन किसने कहा?
Answer:
यह कथन आर० कैसिडी ने कहा।
Exam Tips:
a) यह परिभाषा आर० कैसिडी (R. Cassidy) की है।
Question 6: मध्यकाल में शारीरिक शिक्षा कहाँ दी जाती थी?
Answer:
मध्यकाल में शारीरिक शिक्षा अखाड़ों में दी जाती थी।
Exam Tips:
a) अखाड़ों में कुश्ती और शारीरिक अभ्यास सिखाए जाते थे।
Question 7: शारीरिक शिक्षा किन अनुभवों का अध्ययन है?
Answer:
शारीरिक शिक्षा उन सभी शारीरिक अनुभवों का अध्ययन है, जो शारीरिक अभ्यास द्वारा प्रकट होते हैं।
Exam Tips:
a) शारीरिक अनुभव और शारीरिक अभ्यास, इन दोनों शब्दों को उत्तर में रखें।
Question 8: सामाजिक रूप से शारीरिक क्रियाएँ मनुष्य को किस प्रकार का बनाती हैं?
Answer:
सामाजिक रूप से शारीरिक क्रियाएँ मनुष्य को सक्षम बनाती हैं।
Exam Tips:
a) सामाजिक रूप से सक्षम बनाने का अर्थ समाज में प्रभावी ढंग से रहना है।
Question 9: शारीरिक शिक्षा को पहले कौन-कौन से नामों से जाना जाता था?
Answer:
शारीरिक शिक्षा को शारीरिक सभ्यता, शारीरिक प्रशिक्षण, खेल और कोचिंग आदि नामों से जाना जाता था।
Exam Tips:
a) शारीरिक प्रशिक्षण इनमें से सबसे प्रचलित पुराना नाम है।
Question 10: शारीरिक रूप से शारीरिक क्रियाएँ मनुष्य को किस प्रकार का बनाती हैं?
Answer:
शारीरिक रूप से शारीरिक क्रियाएँ मनुष्य को स्वस्थ एवं मजबूत बनाती हैं।
Exam Tips:
a) स्वस्थ और मजबूत, ये दोनों शब्द उत्तर में आवश्यक हैं।
Question 11: किस प्रकार की शिक्षा मानसिक विकास के लिए उचित वातावरण प्रदान करती है?
Answer:
शारीरिक शिक्षा मानसिक विकास के लिए उचित वातावरण प्रदान करती है।
Exam Tips:
a) शारीरिक शिक्षा को मानसिक विकास का माध्यम मानें।
Question 12: शारीरिक शिक्षा व मनोरंजन के केंद्रीय सलाहकार बोर्ड की स्थापना कब हुई?
Answer:
शारीरिक शिक्षा व मनोरंजन के केंद्रीय सलाहकार बोर्ड की स्थापना सन् 1950 में हुई।
Exam Tips:
a) वर्ष 1950 की तिथि याद रखें।
Question 13: “मजबूत शारीरिक नींव के बिना कोई राष्ट्र महान् नहीं बन सकता।” यह कथन किसका है?
Answer:
यह कथन डॉ० राधाकृष्णन का है।
Exam Tips:
a) यह कथन डॉ० राधाकृष्णन (Dr. Radhakrishnan) का है।
Question 14: शारीरिक शिक्षा व्यक्ति के शरीर को कैसा बनाती है?
Answer:
शारीरिक शिक्षा व्यक्ति के शरीर को मजबूत एवं तंदुरुस्त बनाती है।
Exam Tips:
a) मजबूत और तंदुरुस्त, दोनों शब्द लिखें।
Question 15: सफल जीवन व्यतीत करने के लिए किसकी सबसे अधिक जरूरत है?
Answer:
सफल जीवन व्यतीत करने के लिए सुडौल, मजबूत व स्वस्थ शरीर की सबसे अधिक जरूरत है।
Exam Tips:
a) सुडौल, मजबूत और स्वस्थ शरीर तीनों गुण उत्तर में लिखें।
Question 16: मनुष्य किस प्रकार का प्राणी है?
Answer:
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है।
Exam Tips:
a) अरस्तू ने मनुष्य को सामाजिक प्राणी कहा था, यह तथ्य याद रखें।
Question 17: शारीरिक शिक्षा व्यक्ति के किन पक्षों का विकास करती है? अथवा शारीरिक शिक्षा किस क्षेत्र के विकास में मदद करती है?
Answer:
शारीरिक शिक्षा मानसिक, शारीरिक, सामाजिक, व्यक्तिगत, बौद्धिक आदि पक्षों का विकास करती है।
Exam Tips:
a) उत्तर में कम से कम मानसिक, शारीरिक और सामाजिक पक्ष लिखें।
Question 18: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शारीरिक शिक्षा का क्या महत्त्व है?
Answer:
शारीरिक शिक्षा मित्रता, सद्भावना तथा अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देती है।
Exam Tips:
a) मित्रता, सद्भावना और अंतर्राष्ट्रीय शांति, तीनों का उल्लेख करें।
Question 19: शारीरिक शिक्षा का शाब्दिक अर्थ क्या है?
Answer:
शारीरिक शिक्षा का शाब्दिक अर्थ है: शरीर की शिक्षा।
Exam Tips:
a) शाब्दिक अर्थ शरीर और शिक्षा के मेल से बनता है।
Question 20: शारीरिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य क्या है?
Answer:
शारीरिक वृद्धि एवं विकास करना।
Exam Tips:
a) शारीरिक वृद्धि और विकास दोनों शब्द उत्तर में लिखें।
बहुविकल्पीय प्रश्न [Multiple Choice Questions]
Question 1: मनुष्य कैसा प्राणी है?
(A) अलौकिक
(B) सामाजिक
(C) प्राकृतिक
(D) उपर्युक्त सभी
Answer:
(B) सामाजिक
Exam Tips:
a) मनुष्य को सामाजिक प्राणी इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह समाज में रहकर ही विकसित होता है।
Question 2: जे० बी० नैश के अनुसार शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य निम्नलिखित हैं
(A) शारीरिक अंगों का विकास
(B) नाड़ी-मांसपेशीय संबंधी विकास
(C) भावनात्मक विकास
(D) उपर्युक्त सभी
Answer:
(D) उपर्युक्त सभी
Exam Tips:
a) नैश के चारों उद्देश्य (A), (B) और (C) सही हैं, इसलिए (D) उत्तर है।
Question 3: “शारीरिक शिक्षा शरीर का मजबूत ढाँचा है जो मस्तिष्क के कार्य को निश्चित एवं आसान करता है।” यह कथन है
(A) रूसो का
(B) अरस्तू का
(C) प्लेटो का
(D) सुकरात का
Answer:
(A) रूसो का
Exam Tips:
a) यह कथन रूसो का है, अरस्तू, प्लेटो और सुकरात का नहीं।
Question 4: लयात्मक क्रियाओं में शामिल हैं
(A) नाचना
(B) लोक-नृत्य
(C) लेजियम
(D) उपर्युक्त सभी
Answer:
(D) उपर्युक्त सभी
Exam Tips:
a) नाचना, लोक-नृत्य और लेजियम, तीनों लयबद्ध क्रियाएँ हैं।
Question 5: शारीरिक शिक्षा किस विकास में मदद करती है?
(A) मानसिक विकास में
(B) भावनात्मक विकास में
(C) सामाजिक विकास में
(D) सर्वांगीण विकास में
Answer:
(D) सर्वांगीण विकास में
Exam Tips:
a) शारीरिक शिक्षा का उद्देश्य सर्वांगीण विकास है, इसलिए (D) सही है।
Question 6: हैगमैन और ब्राउनवैल ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को कितने भागों में बाँटा है?
(A) तीन
(B) चार
(C) पाँच
(D) छह
Answer:
(B) चार
Exam Tips:
a) हैगमैन और ब्राउनवैल के उद्देश्य चार भागों में हैं: स्वास्थ्य, कौशल, ज्ञान और अभिरुचि।
Question 7: जे० बी० नैश ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को कितने भागों में बाँटा है?
(A) चार
(B) तीन
(C) पाँच
(D) छह
Answer:
(A) चार
Exam Tips:
a) नैश ने चार उद्देश्य बताए हैं।
Question 8: बी० वाल्टर ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को कितने भागों में बाँटा है?
(A) चार
(B) दो
(C) पाँच
(D) तीन
Answer:
(D) तीन
Exam Tips:
a) बक वाल्टर ने उद्देश्यों को तीन भागों में बाँटा है: स्वास्थ्य, खाली समय और नैतिक आचरण।
Question 9: लास्की ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को कितने भागों में बाँटा है?
(A) तीन
(B) चार
(C) पाँच
(D) छह
Answer:
(C) पाँच
Exam Tips:
a) लास्की के पाँच उद्देश्य हैं: शारीरिक, तालमेल, भावनात्मक, सामाजिक और बौद्धिक विकास।
Question 10: ‘शारीरिक शिक्षा की बुनियाद’ (Foundation of Physical Education) नामक पुस्तक लिखी है
(A) चार्ल्स ए० बूचर ने
(B) लास्की ने
(C) जे० बी० नैश ने
(D) बी० वाल्टर ने
Answer:
(A) चार्ल्स ए० बूचर ने
Exam Tips:
a) यह पुस्तक चार्ल्स ए० बूचर की है।
Question 11: शारीरिक शिक्षा का क्षेत्र है
(A) विकट
(B) सरल
(C) सीमित
(D) विशाल
Answer:
(D) विशाल
Exam Tips:
a) शारीरिक शिक्षा का क्षेत्र खेल, योग, मनोरंजन और शोधक क्रियाओं तक फैला है।
Question 12: शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में सम्मिलित गतिविधियाँ हैं
(A) एथलेटिक्स
(B) जिम्नास्टिक्स
(C) मनोरंजनात्मक गतिविधियाँ
(D) उपर्युक्त सभी
Answer:
(D) उपर्युक्त सभी
Exam Tips:
a) एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक्स और मनोरंजनात्मक गतिविधियाँ, तीनों शारीरिक शिक्षा का हिस्सा हैं।
Free study material for Physical Education
Haryana Board Solutions for Class 9 Physical Education Chapter 03 Meaning, Aims and Objectives of Physical Education
Official Haryana Board Solutions for Chapter 03 Meaning, Aims and Objectives of Physical Education
Review comprehensive exercise answers for Class 9 Physical Education Chapter 03 Meaning, Aims and Objectives of Physical Education. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Step-by-Step Explanations for Chapter 03 Meaning, Aims and Objectives of Physical Education
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 03 Meaning, Aims and Objectives of Physical Education concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Next Steps in Your Physical Education Revision
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 9 Physical Education.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 9 Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक शिक्षा का अर्थ, लक्ष्य एवं उद्देश्य is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Physical Education are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 9 Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक शिक्षा का अर्थ, लक्ष्य एवं उद्देश्य as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Physical Education concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 9 Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक शिक्षा का अर्थ, लक्ष्य एवं उद्देश्य will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Physical Education. You can access HBSE Class 9 Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक शिक्षा का अर्थ, लक्ष्य एवं उद्देश्य in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 9 Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक शिक्षा का अर्थ, लक्ष्य एवं उद्देश्य in printable PDF format for offline study on any device.