HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5

Solutions for Class 9 Maths: Chapter 10 Circles

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 10 Circles using the official curriculum guides for Class 9 Maths. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 9 Maths Solutions: Chapter 10 Circles

Access the complete solution PDF for Class 9 Maths below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

Question 1: आकृति में, केंद्र O वाले एक वृत्त पर तीन बिंदु A, B और C इस प्रकार हैं कि ∠BOC = 30° तथा ∠AOB = 60° है। यदि चाप ABC के अतिरिक्त वृत्त पर D एक बिंदु है, तो ∠ADC ज्ञात कीजिए।

Answer:

प्रश्नानुसार,
∠BOC = 30° ……(i)
∠AOB = 60° ……(ii)
समीकरण (i) तथा (ii) को जोड़ने पर,
∠AOB + ∠BOC = 60° + 30°
∠AOC = 90°

चाप AC केंद्र पर ∠AOC तथा शेष वृत्त पर ∠ADC बनाती है।
∴ ∠AOC = 2∠ADC
90° = 2∠ADC
∠ADC = \( \frac{90^{\circ}}{2} \) = 45°

Exam Tips:

a) केंद्र पर बना कोण, उसी चाप द्वारा शेष वृत्त पर बने कोण का दोगुना होता है।
b) D चाप ABC के बाहर है, इसलिए चाप AC द्वारा बना कोण 45° आता है।
c) दोनों दिए कोणों को जोड़कर ∠AOC ज्ञात करना पहला चरण है।

 

Question 2: किसी वृत्त की एक जीवा वृत्त की त्रिज्या के बराबर है। जीवा द्वारा लघु चाप के किसी बिंदु पर अंतरित कोण ज्ञात कीजिए तथा दीर्घ चाप के किसी बिंदु पर भी अंतरित कोण ज्ञात कीजिए।

Answer:

माना PQ एक जीवा है। OP तथा OQ को मिलाया।
दिया है: PQ = OP = OQ [∵ जीवा = त्रिज्या]
∴ ΔOPQ एक समबाहु त्रिभुज है।
∴ ∠POQ = 60°

चाप PBQ वृत्त के केंद्र पर प्रतिवर्ती ∠POQ = 360° − 60° = 300° बनाती है, तथा ∠PBQ वृत्त के लघु चाप पर बनता है।
∴ ∠PBQ = \( \frac{1}{2} \) × प्रतिवर्ती ∠POQ
= \( \frac{1}{2} \) × 300° = 150°

इसी प्रकार, दीर्घ चाप के किसी बिंदु A पर ∠PAQ = \( \frac{1}{2} \) ∠POQ [∵ वृत्त के शेष भाग पर बना कोण केंद्र पर बने कोण का आधा होता है]
= \( \frac{1}{2} \) × 60° = 30°
अतः जीवा द्वारा लघु चाप पर बनाया गया कोण 150° तथा दीर्घ चाप पर बनाया गया कोण 30° है।

Exam Tips:

a) समबाहु त्रिभुज की सभी भुजाएँ बराबर होने से केंद्रीय कोण 60° होता है।
b) लघु चाप के बिंदु पर कोण प्रतिवर्ती केंद्रीय कोण का आधा होता है।
c) दीर्घ चाप पर कोण 30° होता है, जो केंद्रीय कोण 60° का आधा है।

 

Question 3: आकृति में, ∠PQR = 100° है, जहाँ P, Q तथा R, केंद्र O वाले एक वृत्त पर स्थित बिंदु हैं। ∠OPR ज्ञात कीजिए।

Answer:

एक चाप द्वारा केंद्र पर बनाया गया कोण, उसी चाप द्वारा बनाई गई शेष परिधि के बिंदु पर बने कोण का दोगुना होता है।
∴ प्रतिवर्ती ∠POR = 2∠PQR
= 2 × 100° = 200°
∴ ∠POR = 360° − 200° = 160°

ΔOPR में, OP = OR [एक ही वृत्त की त्रिज्याएँ]
∴ ∠OPR = ∠ORP [बराबर भुजाओं के सम्मुख कोण बराबर होते हैं]
तथा ∠POR = 160°
∴ ∠OPR = ∠ORP = \( \frac{1}{2} \) (180° − 160°)
= \( \frac{1}{2} \) × 20° = 10°

अतः ∠OPR = 10°

Exam Tips:

a) केंद्र पर बना कोण (प्रतिवर्ती) परिधि पर बने कोण का दोगुना होता है।
b) समद्विबाहु त्रिभुज OPR में आधार कोण बराबर होते हैं।
c) त्रिभुज के तीनों कोणों का योग 180° से ∠POR घटाकर आधार कोण ज्ञात करें।

 

Question 4: आकृति में, ∠ABC = 69° और ∠ACB = 31° हो, तो ∠BDC ज्ञात कीजिए।

Answer:

ΔABC में,
∠A + ∠ABC + ∠ACB = 180°
∠A + 69° + 31° = 180° [∵ ∠ABC = 69° व ∠ACB = 31°]
∴ ∠A = 180° − 69° − 31° = 180° − 100° = 80°

परंतु ∠A = ∠BDC [एक ही वृत्तखंड में बने कोण]
अतः ∠BDC = 80°

Exam Tips:

a) त्रिभुज के तीनों कोणों का योग 180° होता है, इससे ∠A निकालें।
b) एक ही चाप BC पर बने कोण बराबर होते हैं।

 

Question 5: आकृति में, एक वृत्त पर A, B, C और D चार बिंदु हैं। AC और BD एक बिंदु E पर इस प्रकार प्रतिच्छेद करते हैं कि ∠BEC = 130° तथा ∠ECD = 20° है। ∠BAC ज्ञात कीजिए।

Answer:

∠BEC + ∠DEC = 180° [रैखिक युग्म]
⇒ 130° + ∠DEC = 180°
∴ ∠DEC = 180° − 130° = 50°

अब ΔDEC में,
∠DEC + ∠DCE + ∠D = 180° [त्रिभुज के कोणों का योग]
50° + 20° + ∠D = 180°
∴ ∠D = 180° − 50° − 20° = 110°

परंतु ∠BAC = ∠BDC = 110° [एक ही वृत्तखंड में बने कोण]
अतः ∠BAC = 110°

Exam Tips:

a) रैखिक युग्म के कोणों का योग 180° होता है, इससे ∠DEC निकालें।
b) ΔDEC में तीनों कोणों का योग 180° लेकर ∠D ज्ञात करें।
c) एक ही चाप BC पर बने कोण बराबर होते हैं, इसलिए ∠BAC = ∠BDC।
d) अंत में ∠BAC का मान 110° लिखें।

 

Question 6: ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है जिसके विकर्ण एक बिंदु E पर प्रतिच्छेद करते हैं। यदि ∠DBC = 70° और ∠BAC = 30° हो, तो ∠BCD ज्ञात कीजिए। पुनः यदि AB = BC हो, तो ∠ECD ज्ञात कीजिए।

Answer:

∠BDC = ∠BAC [एक ही वृत्तखंड में बने कोण]
परंतु ∠BAC = 30°
∴ ∠BDC = 30°

अब ΔBCD में,
∠BDC + ∠DBC + ∠BCD = 180° [त्रिभुज के कोणों का योग]
30° + 70° + ∠BCD = 180° [∵ ∠DBC = 70°, ∠BDC = 30°]
∴ ∠BCD = 180° − 30° − 70° = 180° − 100° = 80°

यदि AB = BC, तो ∠BCA = ∠BAC = 30° [बराबर भुजाओं के सम्मुख कोण]
अब ∠ECD = ∠BCD − ∠BCE
= 80° − 30° = 50°

अतः ∠BCD = 80° व ∠ECD = 50°

Exam Tips:

a) एक ही चाप BC पर बने कोण बराबर होते हैं, इसी से ∠BDC = 30° मिलता है।
b) त्रिभुज BCD के तीनों कोणों का योग 180° होता है।
c) AB = BC से ∠BCA = ∠BAC होता है, जो ∠BCE को देता है।
d) E विकर्णों का प्रतिच्छेद बिंदु है, इसलिए ∠ECD, ∠BCD का भाग है।

 

Question 7: यदि एक चक्रीय चतुर्भुज के विकर्ण उसके शीर्षों से होकर जाने वाले वृत्त के व्यास हों, तो सिद्ध कीजिए कि वह एक आयत है।

Answer:

दिया है: एक चक्रीय चतुर्भुज ABCD जिसमें विकर्ण AC और BD एक ही वृत्त के व्यास हैं।
सिद्ध करना है: चतुर्भुज ABCD एक आयत है।

प्रमाण: ∵ एक वृत्त की सभी त्रिज्याएँ बराबर होती हैं।
∴ OA = OB = OC = OD
OA = OC = \( \frac{1}{2} \) AC
OB = OD = \( \frac{1}{2} \) BD
∴ AC = BD

अतः चक्रीय चतुर्भुज ABCD के विकर्ण बराबर हैं तथा एक-दूसरे को समद्विभाजित करते हैं।
अतः चक्रीय चतुर्भुज ABCD एक आयत है। [इति सिद्धम]

Exam Tips:

a) विकर्ण एक-दूसरे को समद्विभाजित करें और बराबर हों, तो चतुर्भुज आयत होता है।
b) वृत्त की सभी त्रिज्याएँ बराबर होने से OA = OB = OC = OD लिखें।
c) व्यास की लंबाई त्रिज्या की दोगुनी होती है, इसलिए AC = BD का निष्कर्ष निकलता है।
d) निष्कर्ष में "इति सिद्धम" लिखें।

 

Question 8: यदि एक समलंब की असमांतर भुजाएँ बराबर हों, तो सिद्ध कीजिए कि वह चक्रीय है।

Answer:

दिया है: एक समलंब ABCD में AB ∥ CD तथा AD = BC।
सिद्ध करना है: समलंब ABCD चक्रीय है।
रचना: DL ⊥ AB तथा CM ⊥ AB खींचो।

प्रमाण: ΔADL तथा ΔBCM में,
AD = BC [दिया है]
DL = CM [समांतर रेखाओं AB और CD के बीच के लंबवत दूरियाँ बराबर होती हैं]
∠DLA = ∠CMB [प्रत्येक 90°]
∴ ΔADL ≅ ΔBCM [समकोण-कर्ण-भुजा सर्वांगसमता]
⇒ ∠A = ∠B [सर्वांगसम त्रिभुजों के संगत भाग]

∵ AB ∥ CD [दिया है]
∴ ∠ADC + ∠A = 180° [तिर्यक रेखा के एक ओर बने कोण]
या ∠ADC + ∠B = 180° [∵ ∠A = ∠B]
अतः ABCD एक चक्रीय समलंब है। [इति सिद्धम]

Exam Tips:

a) सर्वांगसमता के लिए DL = CM का कारण समांतर रेखाओं के बीच की लंबवत दूरी लिखें।
b) समकोण-कर्ण-भुजा (RHS) सर्वांगसमता से ∠A = ∠B प्राप्त होता है।
c) समलंब में AB ∥ CD होने से ∠ADC + ∠A = 180° होता है।
d) चक्रीय चतुर्भुज के सम्मुख कोणों का योग 180° होने से ABCD चक्रीय सिद्ध होता है।

 

Question 9: दो वृत्त दो बिंदुओं B और C पर प्रतिच्छेद करते हैं। B से जाने वाले दो रेखाखंड ABD और PBQ वृत्तों को क्रमशः A, D और P, Q पर प्रतिच्छेद करते हुए खींचे गए हैं (आकृति अनुसार)। सिद्ध कीजिए कि ∠ACP = ∠QCD है।

Answer:

प्रमाण: एक ही वृत्तखंड में बने कोण बराबर होते हैं।
∴ ∠ACP = ∠ABP ……(i)
∠QCD = ∠QBD ……(ii)
∠ABP = ∠QBD ……(iii) [शीर्षाभिमुख कोण]

समीकरण (i), (ii) एवं (iii) से,
∠ACP = ∠QCD [इति सिद्धम]

Exam Tips:

a) एक ही वृत्त में एक ही चाप पर बने कोण बराबर होते हैं, इसी से (i) और (ii) मिलते हैं।
b) B पर मिलने वाली दो रेखाएँ शीर्षाभिमुख कोण बनाती हैं, जो बराबर होते हैं।
c) वृत्तों का प्रतिच्छेद बिंदु C दोनों वृत्तों पर है, इसलिए दोनों वृत्तों के कोण लिए जाते हैं।

 

Question 10: यदि किसी त्रिभुज की दो भुजाओं को व्यास मानकर वृत्त खींचे जाएँ, तो सिद्ध कीजिए कि इन वृत्तों का प्रतिच्छेद बिंदु तीसरी भुजा पर स्थित है।

Answer:

दिया है: ΔABC की भुजाओं AB तथा AC को व्यास लेते हुए दो वृत्त बनाए गए हैं। वृत्त एक-दूसरे को A तथा D बिंदुओं पर प्रतिच्छेद करते हैं।
सिद्ध करना है: D, BC पर स्थित है।
रचना: A तथा D को मिलाओ।

प्रमाण: ∵ AB तथा AC दोनों वृत्तों के व्यास हैं। [दिया है]
∴ ∠ADB = 90° [अर्धवृत्त में बना कोण]
तथा ∠ADC = 90° [अर्धवृत्त में बना कोण]
जोड़ने पर,
∠ADB + ∠ADC = 90° + 90° = 180°
अतः BDC एक सीधी रेखा है।

अतः D, BC पर स्थित है। [इति सिद्धम]

Exam Tips:

a) अर्धवृत्त में बना कोण सदैव 90° होता है, यह तर्क दोनों वृत्तों पर लगाएँ।
b) दो आसन्न कोणों का योग 180° होने से तीनों बिंदु सरल रेखा में होते हैं।
c) प्रतिच्छेद बिंदु D को भुजा BC पर सिद्ध करने के लिए रचना AD जोड़ें।
d) निष्कर्ष में लिखें कि D, BC पर स्थित है।

 

Question 11: उभयनिष्ठ कर्ण AC वाले दो समकोण त्रिभुज ABC और ADC हैं। सिद्ध कीजिए कि ∠CAD = ∠CBD है।

Answer:

दिया है: कर्ण AC वाले दो समकोण त्रिभुज ABC और ADC हैं, अर्थात ∠B = ∠D = 90°।
सिद्ध करना है: ∠CAD = ∠CBD।
रचना: बिंदु B और D को मिलाओ।

प्रमाण: ∠ABC = 90° ……(i) [दिया है]
∠ADC = 90° ……(ii) [दिया है]
समीकरण (i) तथा (ii) को जोड़ने पर,
∠ABC + ∠ADC = 180°
अतः ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है।

∴ ∠CAD = ∠CBD [एक ही वृत्तखंड में बने कोण]
[इति सिद्धम]

Exam Tips:

a) दोनों समकोण त्रिभुजों के कोण जोड़कर चक्रीय होना सिद्ध करें।
b) एक ही वृत्तखंड (चाप CD) पर बने कोण बराबर होते हैं।
c) रचना BD से चतुर्भुज ABCD बनता है, जिसके सम्मुख कोण ∠B और ∠D हैं।

 

Question 12: सिद्ध कीजिए कि चक्रीय समांतर चतुर्भुज आयत होता है।

Answer:

दिया है: एक चक्रीय समांतर चतुर्भुज ABCD है।
सिद्ध करना है: ABCD एक आयत है।

प्रमाण: क्योंकि ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है,
∴ ∠A + ∠C = 180° [चक्रीय चतुर्भुज के सम्मुख कोण]
परंतु ∠A = ∠C [समांतर चतुर्भुज के सम्मुख कोण]
∴ ∠A = ∠C = 90°

यदि किसी समांतर चतुर्भुज का एक कोण 90° हो, तो वह आयत होता है।
∴ चक्रीय समांतर चतुर्भुज ABCD एक आयत है। [इति सिद्धम]

Exam Tips:

a) चक्रीय चतुर्भुज के सम्मुख कोणों का योग 180° होता है।
b) समांतर चतुर्भुज के सम्मुख कोण बराबर होते हैं।
c) एक कोण समकोण होने पर समांतर चतुर्भुज आयत बन जाता है।

 

Maths Class 9 Curriculum Solutions: Chapter 10 Circles

Accessing Chapter 10 Circles Solutions

Review comprehensive exercise answers for Class 9 Maths Chapter 10 Circles. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Concept-Driven Answers for Class 9 Maths

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 9 Maths text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Maximizing Study Efficiency

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 9 Maths.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5 for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5 is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Maths are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Maths Haryana Board solutions for Class 9 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5 as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Maths concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 9 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5 will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5 in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 9 Maths. You can access HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5 in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Maths Haryana Board solutions for Class 9 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.5 in printable PDF format for offline study on any device.