HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4

Official Haryana Board Solutions for Class 9 Maths: Chapter 10 Circles

Explore reliable textbook solutions for Chapter 10 Circles tailored for Class 9 learners. Utilizing these Maths answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Chapter-wise Solutions for Maths: Chapter 10 Circles

View or download the dedicated Chapter 10 Circles solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Maths.

Question 1: 5 सें०मी० तथा 3 सें०मी० त्रिज्या वाले दो वृत्त दो बिंदुओं पर प्रतिच्छेद करते हैं तथा उनके केंद्रों के बीच की दूरी 4 सें०मी० है। उभयनिष्ठ जीवा की लंबाई ज्ञात कीजिए।

Answer:

माना O और O′ केंद्र वाले दो वृत्त हैं, जिनकी त्रिज्याएँ क्रमशः 3 सें०मी० और 5 सें०मी० हैं।
अतः O′A = 5 सें०मी०, OO′ = 4 सें०मी०

समकोण त्रिभुज AOO′ में,
AO′² = AO² + OO′²
⇒ 5² = AO² + 4²
⇒ AO² = 25 − 16 = 9
⇒ AO = 3 सें०मी०

अतः उभयनिष्ठ जीवा AB की लंबाई = 2 × AO = 2 × 3 = 6 सें०मी० उत्तर

Exam Tips:

a) त्रिभुज की भुजाएँ 3, 4, 5 हैं, अतः 5² = 3² + 4² से समकोण त्रिभुज की पुष्टि करें।
b) केंद्रों को मिलाने वाली रेखा उभयनिष्ठ जीवा को समद्विभाजित करती है, इसलिए जीवा की लंबाई AO का दोगुना होती है।
c) छोटे वृत्त की त्रिज्या 3 सें०मी० है, जो AO के बराबर निकलती है; इससे उत्तर की जाँच करें।

 

Question 2: यदि एक वृत्त की दो समान जीवाएँ वृत्त के अंदर प्रतिच्छेद करें, तो सिद्ध कीजिए कि एक जीवा के खंड दूसरी जीवा के संगत खंडों के बराबर हैं।

Answer:

दिया है: AB तथा CD वृत्त की दो समान जीवाएँ हैं, O वृत्त का केंद्र है। AB तथा CD बिंदु P पर प्रतिच्छेद करती हैं।
सिद्ध करना है: (i) AP = PD (ii) PB = CP
रचना: OM ⊥ AB और ON ⊥ CD खींचिए। OP को मिलाइए।

प्रमाण: वृत्त के केंद्र से जीवा पर खींचा गया लंब जीवा को समद्विभाजित करता है। अतः
AM = MB = \( \frac{1}{2} \) AB और CN = ND = \( \frac{1}{2} \) CD
चूँकि AB = CD है, इसलिए
AM = ND तथा MB = CN ……(i)

अब ΔOMP और ΔONP में,
OM = ON [एक वृत्त की समान जीवाएँ केंद्र से समान दूरी पर होती हैं]
∠OMP = ∠ONP [प्रत्येक 90°]
OP = OP [उभयनिष्ठ]
अतः ΔOMP ≅ ΔONP [समकोण-कर्ण-भुजा सर्वांगसमता]
अतः MP = PN ……(ii) [सर्वांगसम त्रिभुजों के संगत भाग]

समीकरण (i) और (ii) जोड़ने पर,
AM + MP = ND + PN
अर्थात् AP = PD [इति सिद्धम]
समीकरण (i) में से (ii) घटाने पर,
MB − MP = CN − PN
अर्थात् PB = CP [इति सिद्धम]

Exam Tips:

a) केंद्र से समान जीवाओं की दूरी बराबर होती है, इसी से OM = ON प्राप्त होता है।
b) समकोण-कर्ण-भुजा (RHS) सर्वांगसमता से MP = PN सिद्ध होता है।
c) समीकरण (i) और (ii) को जोड़ने और घटाने से दोनों निष्कर्ष निकलते हैं।
d) AB = CD से AM = ND और MB = CN लिखकर समीकरण (i) और (ii) प्राप्त करें।

 

Question 3: यदि एक वृत्त की दो समान जीवाएँ वृत्त के अंदर प्रतिच्छेद करें, तो सिद्ध कीजिए कि प्रतिच्छेद बिंदु को केंद्र से मिलाने वाली रेखा जीवाओं से बराबर कोण बनाती है।

Answer:

दिया है: केंद्र O वाले वृत्त की दो समान जीवाएँ AB तथा CD, वृत्त के अंदर बिंदु E पर प्रतिच्छेद करती हैं।
सिद्ध करना है: ∠OEB = ∠OED
रचना: O से OL ⊥ AB तथा OM ⊥ CD खींचिए।

प्रमाण: चूँकि AB = CD दिया है,
अतः OL = OM [समान जीवाएँ केंद्र से समान दूरी पर होती हैं]
ΔOEL और ΔOEM में,
OL = OM [प्रमाणित]
OE = OE [उभयनिष्ठ]
∠OLE = ∠OME [प्रत्येक 90°]
अतः ΔOEL ≅ ΔOEM [समकोण-कर्ण-भुजा सर्वांगसमता]
अतः ∠OEL = ∠OEM [सर्वांगसम त्रिभुजों के संगत भाग]
या ∠OEB = ∠OED [इति सिद्धम]

Exam Tips:

a) समान जीवाएँ केंद्र से समान दूरी पर होती हैं, यही प्रमाण का पहला चरण है।
b) ΔOEL और ΔOEM में कर्ण OE उभयनिष्ठ है, इसलिए RHS सर्वांगसमता लागू होती है।
c) कोण ∠OEB और ∠OED के लिए संगत भागों का उपयोग करें।
d) रचना में लंब OL और OM खींचना प्रमाण की कुंजी है, इसे अवश्य लिखें।

 

Question 4: यदि एक रेखा दो संकेंद्री वृत्तों (एक ही केंद्र वाले वृत्त), जिनका केंद्र O है, को A, B, C और D बिंदुओं पर प्रतिच्छेद करे, तो सिद्ध कीजिए कि AB = CD है।

Answer:

दिया है: संकेंद्री वृत्त जिनका केंद्र O है। एक रेखा इन्हें A, B, C तथा D बिंदुओं पर प्रतिच्छेद करती है।
सिद्ध करना है: AB = CD
रचना: O से OL ⊥ AD खींचिए।

प्रमाण: बड़े वृत्त में, OL ⊥ AD है।
अतः AL = LD ……(i) [केंद्र से जीवा पर खींचा गया लंब उसे समद्विभाजित करता है]

इसी प्रकार छोटे वृत्त में, OL ⊥ BC है।
अतः BL = LC ……(ii) [केंद्र से जीवा पर खींचा गया लंब उसे समद्विभाजित करता है]

समीकरण (i) में से (ii) घटाने पर,
AL − BL = LD − LC
अर्थात् AB = CD [इति सिद्धम]

Exam Tips:

a) रेखा AD और BC के लिए केंद्र से लंब खींचने से दोनों वृत्तों की जीवाएँ समद्विभाजित होती हैं।
b) AL = LD और BL = LC से AL − BL = LD − LC प्राप्त होता है।
c) चार बिंदुओं का क्रम A, B, C, D रेखा पर इसी क्रम में रखें, ताकि AB और CD की दिशा सही रहे।
d) प्रमाण में दोनों वृत्तों को अलग-अलग लिखें, इससे तर्क स्पष्ट रहता है।

 

Question 5: एक पार्क में बने 5 मी० त्रिज्या वाले वृत्त पर खड़ी तीन लड़कियाँ रेशमा, सलमा एवं मनदीप खेल रही हैं। रेशमा एक गेंद को सलमा के पास, सलमा मनदीप के पास तथा मनदीप रेशमा के पास फेंकती है। यदि रेशमा तथा सलमा के बीच और सलमा तथा मनदीप के बीच की प्रत्येक दूरी 6 मी० हो, तो रेशमा और मनदीप के बीच की दूरी क्या है?

Answer:

माना तीनों लड़कियाँ रेशमा, सलमा और मनदीप वृत्त की परिधि पर क्रमशः बिंदु A, B और C पर खड़ी हैं। वृत्त की त्रिज्या 5 मी० है।
प्रश्नानुसार AB = BC = 6 मी०; AC = ?
OA, OB और OC को मिलाइए।

AB = BC है, अतः B, AC के लंब समद्विभाजक पर स्थित है।
OA = OC है, अतः O भी AC के लंब समद्विभाजक पर स्थित है।
अतः OB, AC का लंब समद्विभाजक है, जो AC को D पर प्रतिच्छेद करता है।
अतः AD = DC, और AC = 2AD।

माना OD = x मी०, तो DB = (5 − x) मी०।
समकोण ΔOAD में, AD² = OA² − OD² = 5² − x² ……(i)
समकोण ΔABD में, AD² = AB² − DB² = 6² − (5 − x)² ……(ii)

(i) और (ii) की तुलना से,
5² − x² = 6² − (5 − x)²
या 25 − x² = 36 − (25 − 10x + x²)
या 25 − x² = 11 + 10x − x²
या 14 = 10x
या x = 1.4 मी०
अतः OD = 1.4 मी०

अब AD² = 25 − (1.4)² = 25 − 1.96 = 23.04
अतः AD = √23.04 = 4.8 मी०
अतः AC = 2AD = 2 × 4.8 = 9.6 मी०

अतः रेशमा और मनदीप के बीच की दूरी = 9.6 मी० उत्तर

Exam Tips:

a) AB = BC और OA = OC से O और B दोनों AC के लंब समद्विभाजक पर होते हैं, यह मुख्य तर्क है।
b) समकोण त्रिभुजों ΔOAD और ΔABD से AD² के दो मान लिखकर तुलना करें।
c) x = 1.4 के बाद AD = √23.04 = 4.8 है, अतः AC = 9.6 मी०।

 

Question 6: 20 मी० त्रिज्या का एक गोल पार्क (वृत्ताकार) एक कॉलोनी में स्थित है। तीन लड़के अंकुर, सैय्यद तथा डेविड इसकी परिसीमा पर बराबर दूरी पर बैठे हैं और प्रत्येक के हाथ में एक खिलौना टेलीफोन आपस में बात करने के लिए है। प्रत्येक फोन की डोरी की लंबाई ज्ञात कीजिए।

Answer:

माना तीनों लड़के अंकुर, सैय्यद तथा डेविड वृत्त की परिधि पर एक-दूसरे से बराबर दूरी पर बिंदु A, B और C पर बैठे हैं। अतः ΔABC समबाहु त्रिभुज है। वृत्त की त्रिज्या = 20 मी०। A से AL ⊥ BC खींचिए। चूँकि त्रिभुज समबाहु है, यह लंब केंद्र O से होकर भी जाता है।

माना समबाहु त्रिभुज की प्रत्येक भुजा = 2x मी०।
तो BL = \( \frac{BC}{2} \) = \( \frac{2x}{2} \) = x मी०
समकोण ΔABL में, AL = √3x मी०।
अतः OL = AL − AO = (√3x − 20) मी०

समकोण ΔOBL में,
OB² = OL² + BL²
⇒ 20² = (√3x − 20)² + x²
⇒ 400 = 3x² − 40√3x + 400 + x²
⇒ 4x² − 40√3x = 0
⇒ 4x(x − 10√3) = 0
x = 0 संभव नहीं है, अतः x = 10√3

अतः BC = 2x = 2 × 10√3 = 20√3 मी०
अतः प्रत्येक फोन की डोरी की लंबाई = 20√3 मी० उत्तर

Exam Tips:

a) समबाहु त्रिभुज की भुजा, उसके परिवृत्त की त्रिज्या से √3 गुना होती है (यहाँ 20 × √3)।
b) OL = AL − AO से ΔOBL बनता है, जिसमें कर्ण OB = 20 मी० है।
c) समीकरण में x = 0 को छोड़कर x = 10√3 लेना होगा, क्योंकि भुजा शून्य नहीं हो सकती।

 

Haryana Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 Circles

Accessing Chapter 10 Circles Solutions

Explore reliable textbook solutions for Chapter 10 Circles tailored for Class 9 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Maths.

Concept-Driven Answers for Class 9 Maths

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 9 Maths module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Maximizing Study Efficiency

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 9 Maths.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4 for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4 is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Maths are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Maths Haryana Board solutions for Class 9 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4 as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Maths concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 9 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4 will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4 in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 9 Maths. You can access HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4 in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Maths Haryana Board solutions for Class 9 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.4 in printable PDF format for offline study on any device.