HBSE Class 9 Hindi Vyakaran वर्तनी

Solutions for Class 9 Hindi: Spelling (Vartani)

Access comprehensive textbook solutions for Spelling (Vartani) using the official curriculum guides for Class 9 Hindi. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 9 Hindi Solutions: Spelling (Vartani)

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

Question 1: हिन्दी वर्तनी का अर्थ बताते हुए उसकी परिभाषा और स्वरूप पर प्रकाश डालिए।

Answer:

‘वर्तनी’ लिपि का महत्त्वपूर्ण पक्ष है। वर्तनी का शाब्दिक अर्थ है- अक्षर-विन्यास, अक्षरन्यास, अक्षरी, वर्णन्यास आदि। भाषिक ध्वनियों के लिए निर्धारित प्रतीक चिह्नों (लिपि वर्णों) के सार्थक, व्यवस्थित और व्यावहारिक प्रयोग का आधार वर्तनी ही है। भाषा, लिपि और वर्तनी परस्पर पूर्णतः संबद्ध हैं। लिपि भाषा को दृश्य रूप देती है, और शब्दों, पदों, वाक्यों व वाक्यांशों का सही, शुद्ध उच्चरित और लिखित रूप उपयुक्त वर्तनी पर निर्भर करता है। सार रूप में कहा जा सकता है कि शब्द के शुद्ध लेखन को वर्तनी कहते हैं। डॉ. नरेश मिश्र ने वर्तनी की वैज्ञानिक परिभाषा देते हुए लिखा है कि शब्द के विभिन्न वर्णों को क्रमशः शुद्ध रूप में लिखने की प्रयोग-व्यवस्था को वर्तनी कहते हैं।

‘पाट’ और ‘पाठ’, ‘काल’ और ‘खाल’, ‘जरा’ और ‘ज़रा’, ‘अवधि’ और ‘अवधी’, ‘सुत’ और ‘सूत’ जैसे शब्द वर्तनी के महत्त्व को स्पष्ट करते हैं। इनमें एक वर्ण के बदलने से अर्थ बदल जाता है। जैसे ‘अध्यापक पाट पढ़ाता है’ वाक्य में ‘पाट’ के स्थान पर ‘पाठ’ लिखना चाहिए था; ‘ठ’ के स्थान पर ‘ट’ आने से अर्थ स्पष्ट नहीं होता। इसलिए लिपि और वर्तनी में अंतःसंबंध है।

प्रयोजनमूलक हिन्दी में पारिभाषिक शब्दों में एकरूपता होना और भी आवश्यक है, क्योंकि ज्ञान-विज्ञान की पारिभाषिक शब्दावली का निर्माण आज हो रहा है। ऐसे शब्दों की वर्तनी पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

स्वरूप: प्रयोजनमूलक हिन्दी के शब्दों की वर्तनी की शुद्धता के लिए निम्नांकित बातों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है-

1. हलन्त:
हिन्दी के परंपरागत तत्सम शब्दों में से अनेक शब्द व्यंजनांत हो गए हैं, अर्थात उनका अंतिम अक्षर व्यंजन है; जैसे महान्, विद्वान्, भगवान्। हिन्दी में अनेक व्यंजनांत शब्द हैं, पर उनमें हलन्त का प्रयोग नहीं किया जाता; जैसे काम, नाम, राम, घनश्याम, मन, तन, धन। इसी प्रकार पारिभाषिक शब्दों के व्यंजनांत होने पर भी उनमें हलन्त का प्रयोग नहीं करना चाहिए; जैसे कमान (Command), प्रसार (Expansion), निगम (Corporation), जोखिम (Risk), अवमूल्यन (Devaluation), ग्राहक (Client)। किंतु संस्कृत शब्दों में आज भी हलन्त का प्रयोग किया जाता है; जैसे अभिवाक्, श्रीमन्, अभिषद्।

2. अनुस्वार बिंदु (ं):
हिन्दी में अनुस्वार का प्रयोग प्रायः पाँच वर्गों के अंतिम वर्णों (ङ्, ञ्, ण्, न्, म्) के अर्ध रूप के लिए किया जाता है। इससे लेखन और मुद्रण में सरलता व एकरूपता आती है। मानक हिन्दी में अनुस्वार का यही रूप अपनाया जा रहा है- ङ् के लिए अंग, काव्यांग, रंगशाला, पतंग; ञ् के लिए मंजन, मंचन, कुंजी; ण् के लिए टंडन, कंगन, बंटन; न् के लिए हिंदी, बिंदी, चिंदी, पंत; म् के लिए पंप, संभावना, संबंध। पारिभाषिक शब्दावली में भी यही पद्धति अपनानी चाहिए- अंक पत्र (Mark sheet), रंगशाला (Theatre), बंजर (Barren), सर्वकुंजी (Master Key), बंटन (Distribution), भंडारण (Storage), अंतरिम (Interim), संदर्भ (Context), आलंब (Support), प्रकाश स्तंभ (Light house), कम्प्यूटर (Computer)। किंतु जब कोई अर्ध नासिक्य व्यंजन उसी वर्ग के नासिक्य व्यंजन के पूर्ण रूप से पहले लगता है, तो उसे अनुस्वार में न लिखकर मूल नासिक्य के अर्ध रूप में ही लिखा जाना चाहिए; जैसे सम्मेलन, सम्मति, अन्न।

3. अनुनासिकता (ँ):
जिस ध्वनि के उच्चारण में श्वास मुख और नासिका से एक साथ निकले, उसे अनुनासिक ध्वनि (ँ) कहते हैं; जैसे चाँद, साँप, आँख। आज सरलीकरण की प्रवृत्ति के कारण अनुनासिक के लिए अनुस्वार (ं) का प्रयोग होने लगा है, किंतु इससे अर्थ-बोध में रुकावट आती है। जैसे ‘हंस’ (पक्षी) और ‘हँस’ (हँसना) दोनों को ‘हंस’ लिखा जाए तो ‘मैं हंस रहा हूँ’ वाक्य का अर्थ स्पष्ट नहीं होता।

4. संयुक्त वर्ण-रचना:
हिन्दी में पूर्ण और अर्ध, दोनों प्रकार के वर्णों का समान रूप से प्रयोग होता है। अर्ध-रूप रचना के लिए ये आधार अपनाए जाने चाहिए- (i) जिन वर्णों के दाहिनी ओर खड़ी पाई होती है, उसे हटाने से वह अर्ध व्यंजन बन जाता है, और इसी से संयुक्त अक्षर बनते हैं; (ii) जिन व्यंजनों के दाहिनी ओर अर्ध पाई होती है, उसे हटाने से वह अर्धवर्ण बन जाता है; (iii) जिन व्यंजनों में पाई का प्रयोग नहीं होता, जैसे ट, ड, ढ, उनके अर्ध रूप बनाने के लिए हलन्त का प्रयोग किया जाता है।

5. रकार के प्रमुख चार रूप:
हिन्दी में रकार के चार रूप मिलते हैं। भाषा-वैज्ञानिकों का मत है कि इन सभी रूपों के स्थान पर स्वतंत्र वर्ण ‘र’ का ही प्रयोग होना चाहिए, किंतु प्रयोजनमूलक हिन्दी में इन चारों रूपों को पूर्ववत् अपनाना चाहिए; जैसे ट्रक, परस्पर, पार्ट, क्रय, अनिवार्य। अर्ध ‘र’ (्र) का उच्चारण जहाँ होता है, उसे उसके आगे वाले पूर्ण वर्ण या अक्षर पर लगाया जाता है; जैसे स्वीकार्य, अनिवार्य, पार्ट, वर्क्स। ‘अनिवार्य’ में र् का उच्चारण ‘वा’ के बाद होता है, इसलिए रेफ ‘य’ में लगी ‘ा’ की मात्रा पर लगाया गया है। ‘वर्क्स’ में र् का उच्चारण ‘क’ से पहले होता है, किंतु ‘स’ पर लगाया गया है क्योंकि ‘क’ स्वरविहीन है।

6. य-श्रुति:
हिन्दी स्वर-प्रधान भाषा है। केंद्रीय हिन्दी निदेशालय के निर्देशानुसार जिन शब्दों में ‘य’ ध्वनि क्षीण हो और ‘ई’ अथवा ‘ए’ सुनाई दे, उनमें स्वर रूप अपनाना चाहिए; जैसे नयी को नई, मिठायी को मिठाई, लिये को लिए, आयिये को आइए। किंतु शब्द के मूल रूप में स्वरात्मक परिवर्तन नहीं किया जाता; जैसे स्थायी, अव्ययीभाव, दायित्व।

7. क्रिया पद:
हिन्दी में क्रिया पदों और सहायक क्रियाओं को अलग-अलग लिखा जाता है। ‘मैं महाविद्यालय जा रहा था’ में ‘जा’ मूल क्रिया और ‘रहा था’ सहायक क्रिया है, इसलिए इन्हें अलग लिखा गया है। इसी प्रकार ‘मैं पत्र लिखता हूँ’ में ‘लिखता’ मूल क्रिया और ‘हूँ’ सहायक क्रिया है।

8. विभक्ति चिह्न:
हिन्दी में विभक्ति चिह्न अर्थ-तत्त्व से अलग लिखे जाते हैं; जैसे ‘राम ने पत्र लिखा’, ‘आपने एक पुस्तक पढ़ी’, ‘विद्यार्थी ने पुस्तक देखी’। इन वाक्यों में कर्ता राम, आप, विद्यार्थी से अलग ‘ने’ विभक्ति चिह्न का प्रयोग किया गया है।

9. अंग्रेज़ी की ‘ऑ’ ध्वनि का प्रयोग:
अंग्रेज़ी के अनेक शब्द हिन्दी में अपनाए जा रहे हैं। उनके शुद्ध उच्चारण और लेखन के लिए ‘ॉ’ (ऑ) ध्वनि-चिह्न को भी हिन्दी के ध्वनि-चिह्नों में स्थान देना चाहिए; जैसे डॉक्टर (Doctor), कॉलेज (College), ऑपरेशन (Operation), बॉक्स (Box)। यह ध्वनि ‘आ’ और ‘ओ’ से भिन्न, किंतु उनके मध्यवर्ती स्वर है।

10. पुनरुक्ति:
जब भाव पर बल देने के लिए एक शब्द को दो या अधिक बार प्रयोग किया जाता है, तो उसे पुनरुक्ति कहते हैं। कभी-कभी योजक (-) के साथ अंक ‘2’ लिखा जाता है, जैसे चलते-चलते, रोते-रोते, बार-बार। यह वैज्ञानिक पद्धति के अनुकूल नहीं है, इसे चलते-दो, रोते-दो, बार-दो पढ़ा जा सकता है। अतः पुनरुक्ति में सर्वत्र शब्द को दो बार लिखना चाहिए; जैसे मुझे बार-बार प्यास लग रही है; वह चलते-चलते गिर पड़ा; गीता रोते-रोतेगा रही थी।

11. योजक चिह्न:
योजक (-) अंग्रेज़ी के ‘हाइफ़न’ का हिन्दी पर्याय है। द्वंद्व समास के दोनों पदों के बीच योजक चिह्न का प्रयोग अनिवार्य है; जैसे माता-पिता, दाल-रोटी, अमीरी-गरीबी, पढ़ना-लिखना।

हिन्दी बहुत लोगों द्वारा बोली जाती है और उसका क्षेत्र भी विस्तृत है, इसलिए उसके उच्चारण और कहीं-कहीं रूप में विविधता दिखाई देती है। वातावरण और मानसिक भिन्नता के कारण यह स्वाभाविक है, किंतु प्रयोजनमूलक हिन्दी में ऐसी भिन्नता उचित नहीं है। उसमें सर्वत्र वर्तनी के मानक रूप को ही अपनाना चाहिए। कम्प्यूटर में प्रयुक्त होने वाली प्रयोजनमूलक हिन्दी के लिए तो यह और भी जरूरी है। मानक रूप अपनाने से हिन्दी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान मिलेगा और उसे समझना भी सरल होगा।

Exam Tips:

a) उत्तर में हलन्त, अनुस्वार, अनुनासिक, संयुक्त वर्ण, रकार, य-श्रुति, क्रिया पद, विभक्ति, ऑ ध्वनि, पुनरुक्ति और योजक, ये ग्यारह बिंदु लिखें।
b) वर्तनी की परिभाषा में ‘शब्द के शुद्ध लेखन को वर्तनी कहते हैं’ वाक्य अवश्य दें।
c) पारिभाषिक शब्दों में मानक वर्तनी का उदाहरण दें, जैसे ‘अंक पत्र’ और ‘बंटन’।
d) उदाहरण सहित ‘पाट’ और ‘पाठ’ का अंतर बताने से उत्तर स्पष्ट होता है।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 9 Hindi Spelling (Vartani)

Accessing Spelling (Vartani) Solutions

Explore reliable textbook solutions for Spelling (Vartani) tailored for Class 9 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Hindi.

Concept-Driven Answers for Class 9 Hindi

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Spelling (Vartani) concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Maximizing Study Efficiency

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 9 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 9 Hindi Vyakaran वर्तनी for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 9 Hindi Vyakaran वर्तनी is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Hindi Haryana Board solutions for Class 9 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 9 Hindi Vyakaran वर्तनी as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 9 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 9 Hindi Vyakaran वर्तनी will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 9 Hindi Vyakaran वर्तनी in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 9 Hindi. You can access HBSE Class 9 Hindi Vyakaran वर्तनी in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Haryana Board solutions for Class 9 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 9 Hindi Vyakaran वर्तनी in printable PDF format for offline study on any device.