Download Haryana Board Solutions for Class 9 Hindi Sentence Types (Vakya Prakaran)
Explore reliable textbook solutions for Sentence Types (Vakya Prakaran) tailored for Class 9 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.
Access Haryana Board Solutions and Answers
View or download the dedicated Sentence Types (Vakya Prakaran) solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.
Question 1: वाक्य किसे कहते हैं?
Answer:
शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं, अर्थात एक विचार को पूर्ण रूप से प्रकट करने वाले शब्द-समूह को वाक्य कहते हैं; जैसे- दशरथ पुत्र राम ने रावण को मारा।
Exam Tips:
a) वाक्य में एक पूरा विचार प्रकट होना आवश्यक है।
b) उदाहरण में कर्ता, कर्म और क्रिया तीनों का होना देखें।
Question 2: वाक्य के अंग
अथवा
घटक किन्हें कहा जाता है? ये कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करें।
Answer:
जिन अवयवों को मिलाकर वाक्य की रचना होती है, उन्हें वाक्य के अंग कहा जाता है। वाक्य के प्रमुख रूप से दो ही अंग होते हैं- कर्ता तथा क्रिया। इन दोनों के बिना वाक्य की रचना संभव नहीं है। इनके अतिरिक्त वाक्य के अन्य अंग विशेषण, क्रियाविशेषण, कारक आदि होते हैं, परंतु इन्हें इच्छानुसार प्रयोग किया जाता है।
कर्ता और क्रिया के आधार पर वाक्य को दो भागों में बाँटा जा सकता है- (क) उद्देश्य (कर्ता) और (ख) विधेय (क्रिया)।
(क) उद्देश्य: वाक्य में जिसके बारे में कुछ कहा या बताया जाए, उसे उद्देश्य कहते हैं; जैसे- सुमन अध्यापिका है। इस वाक्य में ‘सुमन’ उद्देश्य है।
(ख) विधेय: वाक्य में उद्देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाए, उसे विधेय कहते हैं; जैसे- काले-काले बादल गरजते हैं। इस वाक्य में ‘गरजते हैं’ विधेय है। वाक्य में कर्ता को अलग करके जो कुछ शेष रह जाता है, वह विधेय कहलाता है।
Exam Tips:
a) वाक्य के मुख्य अंग कर्ता और क्रिया हैं, इनके बिना वाक्य नहीं बनता।
b) उद्देश्य वह भाग है जिसके बारे में कुछ कहा जाता है।
c) कर्ता को हटाने के बाद जो शेष रहता है, वह विधेय है।
d) विशेषण, क्रियाविशेषण और कारक वाक्य के इच्छानुसार प्रयुक्त होने वाले अंग हैं।
Question 3: रचना की दृष्टि से वाक्य के कितने प्रकार होते हैं?
Answer:
रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन प्रकार होते हैं- (i) सरल वाक्य, (ii) संयुक्त वाक्य, (iii) मिश्र वाक्य।
Exam Tips:
a) तीनों प्रकार के नाम सही क्रम में लिखें: सरल, संयुक्त, मिश्र।
b) संयुक्त और मिश्र वाक्य में अंतर उपवाक्यों के स्वतंत्र या आश्रित होने से होता है।
Question 4: सरल वाक्य किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करें।
Answer:
जिस वाक्य में एक उद्देश्य तथा एक विधेय हो, उसे सरल या साधारण वाक्य कहते हैं। इस प्रकार के वाक्य में एक मुख्य क्रिया होती है; जैसे-
पानी बरस रहा है।
मीरा पत्र लिख रही है।
मैं कल दिल्ली गया था।
परिश्रम करने वाले छात्र सदा सफल रहते हैं।
लड़के कक्षा में पढ़ रहे हैं।
Exam Tips:
a) सरल वाक्य में केवल एक उपवाक्य और एक मुख्य क्रिया होती है।
b) परिश्रम करने वाले जैसे शब्द-समूह उपवाक्य नहीं बनाते, इसलिए यह वाक्य सरल है।
c) वाक्य में ‘और’ या ‘परंतु’ जैसे जोड़क हों तो वह सरल नहीं होता।
Question 5: संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करें।
Answer:
जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य स्वतंत्र होते हुए भी किसी योजक के द्वारा जुड़े हों, उन्हें संयुक्त वाक्य कहा जाता है; जैसे-
मैं पढ़ रहा हूँ और तुम खेल रहे हो।
आप चाय लेंगे अथवा आपके लिए ठंडा मँगवाऊँ।
वर्षा हो रही है और धूप निकली हुई है।
मैं बीमार हूँ, इसलिए स्कूल नहीं जा सकता।
सत्य बोलो परंतु कटु सत्य मत बोलो।
Exam Tips:
a) संयुक्त वाक्य के उपवाक्य स्वतंत्र होते हैं, किसी एक पर आश्रित नहीं।
b) ‘और’, ‘अथवा’, ‘परंतु’, ‘इसलिए’ जैसे योजक संयुक्त वाक्य बनाते हैं।
c) योजक शब्द पहचानने से वाक्य का प्रकार तुरंत पता चल जाता है।
Question 6: मिश्र वाक्य किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करें।
Answer:
जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य हो और एक या अधिक आश्रित उपवाक्य हों, उसे मिश्र वाक्य कहा जाता है; जैसे-
मीनू ने कहा कि वह दिल्ली जा रही है।
जैसे ही मैं स्टेशन पहुँचा, गाड़ी आ गई।
जो मेहनत नहीं करता, वह असफल रहता है।
रुचि ने कहा कि वह जा रही है।
विकास फेल हो गया क्योंकि वह बीमार हो गया था।
Exam Tips:
a) मिश्र वाक्य में ‘कि’, ‘जो’, ‘जब’, ‘क्योंकि’ जैसे शब्द आश्रित उपवाक्य जोड़ते हैं।
b) मिश्र वाक्य में प्रधान उपवाक्य केवल एक होता है।
c) आश्रित उपवाक्य प्रधान उपवाक्य पर निर्भर रहता है और अकेला अर्थ नहीं देता।
Question 7: निम्नलिखित वाक्यों का रचना के आधार पर प्रकार का नाम लिखें।
1. जो व्यक्ति परिश्रम करता है, उसे सफलता मिलती है।
2. तुम बाज़ार गए और वह घर आ गया।
3. जो जैसा करेगा, वह वैसा भरेगा।
4. जब वर्षा होती है, तो मोर नाचते हैं।
5. शिक्षक कक्षा में आए और उन्होंने छात्र को पीटा।
6. जो जागता है, वह पाता है।
7. बुढ़िया चीख रही थी क्योंकि वह गिर गई थी।
8. अनिल चिल्ला रहा था और रो रहा था।
9. जो व्यक्ति पढ़ाई और खेलकूद में अच्छा होता है, वह जीवन में सफल रहता है।
10. मैं जानता हूँ कि तुम क्या चाहते हो?
11. जैसा बोओगे, वैसा काटोगे।
12. मैं बीमार हूँ अतः स्कूल आने में असमर्थ हूँ।
13. बादल आए और बरस कर चले गए।
14. जहाँ कहीं पहले खेत थे, वहाँ अब भवन बन गए हैं।
15. वह मेरे सामने नहीं आता क्योंकि उसने मेरे पैसे वापस लौटाने हैं।
16. सोमवार को परीक्षा है अतः स्कूल जल्दी जाना होगा।
17. मैंने उसे बहुत समझाया, पर वह फिर भी नहीं माना।
18. जो तोता पिंजरे में है, वह दाल खा रहा है।
19. वह बूढ़ा उठा और लाठी उठाकर चला गया।
20. ज्यों ही घंटी बजी, छात्र कक्षाओं से बाहर आ गए।
21. आज नकद ले जाइए और कल उधार ले जाइए।
22. जल्दी चलो अन्यथा गाड़ी निकल जाएगी।
23. मैं स्कूल जाऊँगा परंतु पैदल नहीं जाऊँगा।
24. जहाँ तक दृष्टि जाती है, वहाँ पेड़-ही-पेड़ दिखाई देते हैं।
25. अभी मैं स्कूल जाऊँगा और वहीं से बाज़ार चला जाऊँगा।
26. जब मेरा गीत समाप्त हुआ, ज़ोर-ज़ोर से तालियाँ बज उठीं।
27. दिन-भर मेहनत करने वालों को सोच-समझकर खर्च करना चाहिए।
28. मैंने एक व्यक्ति देखा, जो बहुत गरीब था।
29. चोर कमरे में चोरी करता रहा और मालिक सोता रहा।
30. वह घर आया था परंतु उसने कुछ नहीं कहा।
Answer:
1. मिश्र वाक्य
2. संयुक्त वाक्य
3. मिश्र वाक्य
4. मिश्र वाक्य
5. संयुक्त वाक्य
6. मिश्र वाक्य
7. मिश्र वाक्य
8. संयुक्त वाक्य
9. मिश्र वाक्य
10. मिश्र वाक्य
11. मिश्र वाक्य
12. संयुक्त वाक्य
13. संयुक्त वाक्य
14. मिश्र वाक्य
15. मिश्र वाक्य
16. संयुक्त वाक्य
17. संयुक्त वाक्य
18. मिश्र वाक्य
19. संयुक्त वाक्य
20. मिश्र वाक्य
21. संयुक्त वाक्य
22. संयुक्त वाक्य
23. संयुक्त वाक्य
24. मिश्र वाक्य
25. संयुक्त वाक्य
26. मिश्र वाक्य
27. सरल वाक्य
28. मिश्र वाक्य
29. संयुक्त वाक्य
30. संयुक्त वाक्य
Exam Tips:
a) रचना के आधार पर वाक्य के प्रकार के लिए योजक और आश्रित उपवाक्य देखें।
b) सरल वाक्य में एक ही उद्देश्य और विधेय होता है, जैसे ‘दिन-भर मेहनत करने वालों को...’ वाला वाक्य।
c) ‘क्योंकि’, ‘जो’, ‘जब’ से शुरू होने वाला उपवाक्य आम तौर पर मिश्र वाक्य बनाता है।
Question 8: निर्देशानुसार वाक्यों में उचित परिवर्तन करें।
1. वह स्कूल जाते ही पढ़ने लग गया।
2. परिश्रमी छात्र सबको अच्छे लगते हैं।
3. राष्ट्र गान के शुरू होते ही सब लोग खड़े हो गए।
4. सुषमा बीमार होने के कारण आज स्कूल नहीं आई।
5. मेरे बोलने पर भी उसका व्यवहार पूर्ववत् रहा।
6. रमेश के आते ही मोहन चल दिया।
7. मैं तुम्हारे नए मित्र को जानता हूँ।
8. कंडक्टर के सीटी बजाते ही बस चल पड़ी।
9. सुबह वाली बस पकड़कर शाम तक घर लौट आओ।
10. गाँव जाने पर वह बीमार हो गया।
11. सड़क पार कर रहा एक व्यक्ति बस से टकराकर मर गया।
12. आप खाना खाकर आराम करें।
13. अस्वस्थ होने के कारण वह आ नहीं सका।
14. अपराधी होने के कारण उसे सज़ा हुई।
15. संन्यासी आशीर्वाद देकर लापता हो गया।
16. परिश्रम करने वाले सफल होंगे।
17. घर जाने पर वह स्वस्थ हो गया।
18. दिन-रात परिश्रम करने पर वह अपना स्वास्थ्य खो बैठा।
19. अपने पिताजी के स्वास्थ्य के बारे में मुझे बताओ।
20. मुझे बस में एक दुबला-पतला व्यक्ति दिखाई दिया।
21. मैं अधिक पके फल नहीं खाता हूँ।
22. वर्षा के बंद होते ही हम बाज़ार चले गए।
23. मैं चाहते हुए भी न आ सका।
24. पुत्र को देखते ही माता गद्गद् हो गई।
25. मेरा काला घोड़ा तेज़ भागता है।
26. कठोर बनकर भी सहृदय रहो।
27. मोहित या सोहित में से कोई एक नौकरी करेगा।
28. पिताजी ने माँ से मंदिर चलने के लिए कहा।
29. मेरे स्टेशन पहुंचने से पहले ही गाड़ी निकल चुकी थी।
Answer:
1. जैसे ही वह स्कूल गया, पढ़ने लग गया।
2. जो छात्र परिश्रमी होते हैं, वे सबको अच्छे लगते हैं।
3. राष्ट्र गान शुरू हुआ और सब लोग खड़े हो गए।
4. सुषमा बीमार है अतः वह आज स्कूल नहीं आई।
5. यद्यपि मैं बोलता रहा परंतु उसका व्यवहार पूर्ववत् रहा।
6. जैसे ही रमेश आया, मोहन चल दिया।
7. जो तुम्हारा नया मित्र है, उसे मैं जानता हूँ।
8. कंडक्टर ने सीटी बजाई और बस चल पड़ी।
9. सुबह वाली बस पकड़ो और शाम तक घर लौट आओ।
10. जब वह गाँव गया, तब वह बीमार हो गया।
11. एक व्यक्ति, जो सड़क पार कर रहा था, बस से टकराकर मर गया।
12. आप खाना खाएँ और आराम करें।
13. वह आ नहीं सका क्योंकि वह अस्वस्थ था।
14. वह अपराधी है इसलिए उसे सज़ा हुई।
15. संन्यासी ने आशीर्वाद दिया और लापता हो गया।
16. जो परिश्रम करेंगे, वे सफल होंगे।
17. जैसे ही वह घर पहुँचा, स्वस्थ हो गया।
18. उसने दिन-रात परिश्रम किया और अपना स्वास्थ्य खो बैठा।
19. मुझे बताओ कि तुम्हारे पिताजी का स्वास्थ्य कैसा है?
20. मैंने बस में एक व्यक्ति देखा, जो दुबला-पतला था।
21. मैं उन फलों को नहीं खाता, जो अधिक पके होते हैं।
22. वर्षा बंद हुई और हम बाज़ार चले गए।
23. मैं आना चाहता था, लेकिन न आ सका।
24. ज्यों ही माता ने पुत्र को देखा, वह गद्गद् हो गई।
25. मेरा जो घोड़ा काला है, वह तेज़ भागता है।
26. कठोर बनो परंतु सहृदय रहो।
27. मोहित नौकरी करेगा अथवा सोहित नौकरी करेगा।
28. पिताजी ने माँ से कहा कि वे मंदिर चलें।
29. जब मैं स्टेशन पहुँचा, गाड़ी निकल चुकी थी।
Exam Tips:
a) परिवर्तन के बाद वाक्य का अर्थ वही रहना चाहिए।
b) मिश्र वाक्य को संयुक्त में बदलने के लिए ‘और’, ‘परंतु’ जैसे योजक लगाएँ।
c) संयुक्त वाक्य को मिश्र में बदलते समय ‘जो… वह’, ‘जब… तब’ का प्रयोग करें।
Free study material for Hindi
Haryana Board Solutions for Class 9 Hindi Sentence Types (Vakya Prakaran)
Official Haryana Board Solutions for Sentence Types (Vakya Prakaran)
Access structured Haryana Board textbook solutions for Sentence Types (Vakya Prakaran). Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 9 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Step-by-Step Explanations for Sentence Types (Vakya Prakaran)
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 9 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Next Steps in Your Hindi Revision
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 9 Hindi.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 9 Hindi Vyakaran वाक्य प्रकरण is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 9 Hindi Vyakaran वाक्य प्रकरण as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 9 Hindi Vyakaran वाक्य प्रकरण will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Hindi. You can access HBSE Class 9 Hindi Vyakaran वाक्य प्रकरण in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 9 Hindi Vyakaran वाक्य प्रकरण in printable PDF format for offline study on any device.