Solutions for Class 12 Political Science: Chapter 09 Indian Politics: New Developments
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 09 Indian Politics: New Developments using the official curriculum guides for Class 12 Political Science. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Practice Class 12 Political Science Solutions: Chapter 09 Indian Politics: New Developments
Access the complete solution PDF for Class 12 Political Science below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
Question 1: उन्नी-मुन्नी ने अखबार की कुछ कतरनों को बिखेर दिया है। आप इन्हें कालक्रम के अनुसार व्यवस्थित करें-
(क) मण्डल आयोग की सिफ़ारिश और आरक्षण विरोधी हंगामा
(ख) जनता दल का गठन
(ग) बाबरी मस्जिद का विध्वंस
(घ) इन्दिरा गांधी की हत्या
(ङ) राजग सरकार का गठन
(च) संप्रग सरकार का गठन
(छ) गोधरा की दुर्घटना और उसके परिणाम।
Answer:
(क) इन्दिरा गांधी की हत्या (सन् 1984)
(ख) जनता दल का गठन (सन् 1988)
(ग) मण्डल आयोग की सिफ़ारिश और आरक्षण विरोधी हंगामा (सन् 1990)
(घ) बाबरी मस्जिद का विध्वंस (सन् 1992)
(ङ) राजग सरकार का गठन (सन् 1999)
(च) गोधरा की दुर्घटना और उसके परिणाम (सन् 2002)
(छ) संप्रग सरकार का गठन (सन् 2004)
Exam Tips:
a) इन्दिरा गांधी की हत्या (1984) इस सूची की सबसे पहली घटना है और संप्रग सरकार (2004) सबसे बाद की।
b) मण्डल आयोग (1990) और बाबरी मस्जिद विध्वंस (1992) दोनों 1990 के दशक की घटनाएँ हैं, इसलिए उनका वर्ष अलग से याद रखें।
Question 2: निम्नलिखित में मेल करें
| Column A | Column B |
|---|---|
| (क) सर्वानुमति की राजनीति | (i) शाहबानो मामला |
| (ख) जाति आधारित दल | (ii) अन्य पिछड़ा वर्ग का उभार |
| (ग) पर्सनल लॉ और लैंगिक न्याय | (iii) गठबन्धन सरकार |
| (घ) क्षेत्रीय पार्टियों की बढ़ती ताकत | (iv) आर्थिक नीतियों पर सहमति |
Answer:
| Column A | Column B |
|---|---|
| (क) सर्वानुमति की राजनीति | (iv) आर्थिक नीतियों पर सहमति |
| (ख) जाति आधारित दल | (ii) अन्य पिछड़ा वर्ग का उभार |
| (ग) पर्सनल लॉ और लैंगिक न्याय | (i) शाहबानो मामला |
| (घ) क्षेत्रीय पार्टियों की बढ़ती ताकत | (iii) गठबन्धन सरकार |
Exam Tips:
a) शाहबानो मामला (1985) पर्सनल लॉ और लैंगिक न्याय के बीच के विवाद से जुड़ा है।
b) आर्थिक सुधारों पर अधिकांश प्रमुख दलों की सहमति को सर्वानुमति की राजनीति कहा गया।
Question 3: 1989 के बाद की अवधि में भारतीय राजनीति के मुख्य मुद्दे क्या रहे हैं ? इन मुद्दों से राजनीतिक दलों के आपसी जुड़ाव के क्या रूप सामने आए हैं ?
Answer:
1989 के बाद भारतीय राजनीति में जो मुद्दे उभरे, उनमें कांग्रेस का कमज़ोर होना, मण्डल आयोग की सिफ़ारिशें एवं आन्दोलन, आर्थिक सुधारों को लागू करना, राजीव गांधी की हत्या तथा अयोध्या मामला प्रमुख हैं। इन सभी मुद्दों ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी और भारत में गठबन्धन सरकारों का युग शुरू हुआ, जो वर्तमान समय में भी जारी है।
1989 में वी.पी. सिंह की सरकार को आश्चर्यजनक ढंग से वाम मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी, दोनों ने समर्थन दिया। इसी तरह आगे चलकर अपने राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए कई ऐसे दलों ने आपस में समझौता किया, जो एक-दूसरे के कट्टर विरोधी थे। उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का समझौता, भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का समझौता, और दक्षिण में कांग्रेस और डी.एम.के. पार्टी का समझौता। ये सभी समझौते 1989 के बाद बनी गठबन्धन सरकारों के कारण ही हुए।
Exam Tips:
a) 1989 में वी.पी. सिंह की सरकार को वाम मोर्चा और भाजपा, दोनों के बाहर से समर्थन मिला था।
b) सपा-बसपा और भाजपा-बसपा के समझौते उत्तर भारत के उदाहरण के रूप में लिखें।
c) कांग्रेस और डी.एम.के. का समझौता दक्षिण भारत का उदाहरण है, इसे अलग से लिखें।
Question 4: “गठबन्धन की राजनीति के इस नए दौर में राजनीतिक दल विचारधारा को आधार मानकर गठजोड़ नहीं करते हैं।’ इस कथन के पक्ष या विपक्ष में आप कौन-से तर्क देंगे ?
Answer:
पक्ष में तर्क:
1989 के बाद कई दलों ने राजनीतिक हितों के लिए ऐसे समझौते किए जो एक-दूसरे के कट्टर विरोधी थे। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा का समझौता (1993) इसका एक उदाहरण है। वाम मोर्चा और भाजपा द्वारा वी.पी. सिंह सरकार को समर्थन देना भी इसी प्रवृत्ति को दर्शाता है।
विपक्ष में तर्क:
गठबन्धन सरकारों में दल साझा कार्यक्रम और न्यूनतम सहमति के आधार पर एक साथ आते हैं। उदाहरण के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन (UPA) का न्यूनतम साझा कार्यक्रम (2004) और राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन (NDA) की साझा नीतियाँ बताती हैं कि गठजोड़ का आधार पूरी तरह विचारधारा के विरुद्ध नहीं है। इसलिए कथन को पूर्णतः सत्य मानना उचित नहीं है।
Exam Tips:
a) सपा-बसपा (1993) का समझौता इस कथन के पक्ष का सबसे स्पष्ट उदाहरण है।
b) विपक्ष के तर्क में UPA के न्यूनतम साझा कार्यक्रम (2004) का उल्लेख करने से उत्तर मज़बूत होता है।
c) पक्ष और विपक्ष दोनों तर्कों के साथ एक-एक उदाहरण अवश्य दें।
Question 5: आपात्काल के बाद के दौर में भाजपा एक महत्त्वपूर्ण शक्ति के रूप में उभरी। इस दौर में इस पार्टी के विकास-क्रम का उल्लेख करें।
Answer:
आपात्काल के बाद निस्संदेह भाजपा एक महत्त्वपूर्ण शक्ति के रूप में उभरी। सन् 1980 में अपनी स्थापना के बाद भाजपा भारतीय राजनीति में लगातार आगे बढ़ती रही। 1989 के नौवीं लोकसभा चुनाव में इसे 85 सीटें प्राप्त हुईं और इसके समर्थन से जनता दल की सरकार बनी।
1996 में हुए 11वीं लोकसभा के चुनावों में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आई और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पहली बार केंद्र में सरकार बनाई।
1998 में हुए 12वीं लोकसभा के चुनावों में भाजपा ने सर्वाधिक 182 सीटें जीतकर पुनः वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनाई।
1999 में हुए 13वीं लोकसभा का चुनाव भाजपा ने राजग के घटक के रूप में लड़ा और इस गठबन्धन ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। अतः एक बार फिर वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा ने गठबन्धन सरकार बनाई। इस पार्टी ने अप्रैल-मई 2004 में हुए 14वीं लोकसभा चुनाव में 138 और अप्रैल-मई 2009 में हुए 15वीं लोकसभा चुनाव में 116 सीटें जीतकर, दोनों बार लोकसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
2014 और 2019 में हुए 16वीं और 17वीं लोकसभा के चुनावों में भाजपा ने क्रमशः 282 और 303 सीटें जीतकर लोकसभा में स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया और श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का निर्माण किया। केंद्र के अतिरिक्त भाजपा ने समय-समय पर उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, त्रिपुरा, झारखण्ड, उत्तराखण्ड, दिल्ली, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश तथा हरियाणा में अपने दम पर सरकारें बनाईं, तथा पंजाब, महाराष्ट्र, उड़ीसा, जम्मू-कश्मीर, बिहार और गोवा जैसे राज्यों में गठबन्धन सरकार का निर्माण किया।
Exam Tips:
a) भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी, यह तिथि उत्तर में अवश्य लिखें।
b) 1996 में भाजपा सबसे बड़ा दल बनी, पर उसकी पहली सरकार केवल कुछ ही दिनों तक चल सकी।
c) 2004 और 2009 में भाजपा लोकसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी रही, जबकि 2014 और 2019 में उसने स्पष्ट बहुमत पाया।
d) राज्यों में सरकारों की सूची देते समय केंद्र और राज्य की सरकारों को अलग-अलग लिखें।
Question 6: कांग्रेस के प्रभुत्व का दौर समाप्त हो गया है। इसके बावजूद देश की राजनीति पर कांग्रेस का असर लगातार कायम है। क्या आप इस बात से सहमत हैं ? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।
Answer:
यद्यपि देश की राजनीति पर से कांग्रेस का प्रभुत्व समाप्त हो गया है, फिर भी अभी कांग्रेस का असर कायम है। भारतीय राजनीति अब भी कांग्रेस के इर्द-गिर्द ही घूमती है और सभी राजनीतिक दल अपनी नीतियाँ एवं योजनाएँ कांग्रेस को ध्यान में रखकर बनाते हैं। 2004 के 14वीं और 2009 के 15वीं लोकसभा चुनाव में इसने अन्य दलों के सहयोग से केंद्र में सरकार बनाई।
इसके साथ-साथ जुलाई 2007 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में भी इस दल की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। अतः कहा जा सकता है कि कमज़ोर होने के बावजूद कांग्रेस का असर भारतीय राजनीति पर कायम है। यद्यपि 2014 और 2019 में 16वीं और 17वीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल 44 और 52 सीटें ही मिल पाई थीं।
Exam Tips:
a) 2014 में कांग्रेस को 44 और 2019 में 52 सीटें मिलीं, इन दोनों आँकड़ों को सटीक लिखें।
b) 2004 और 2009 में कांग्रेस ने अन्य दलों के सहयोग से केंद्र में सरकार बनाई, यह तथ्य तर्क के रूप में लिखें।
c) 2007 के राष्ट्रपति चुनाव का उदाहरण देने से तर्क अधिक ठोस बनता है।
Question 7: अनेक लोग सोचते हैं कि सफल लोकतन्त्र के लिए दो-दलीय व्यवस्था ज़रूरी है। पिछले बीस सालों के भारतीय अनुभवों को आधार बनाकर एक लेख लिखिए और इसमें बताइए कि भारत की मौजूदा बहुदलीय व्यवस्था के क्या फायदे हैं ?
Answer:
भारत में बहुदलीय प्रणाली है। कई विद्वानों का विचार है कि भारत में बहुदलीय प्रणाली उचित ढंग से कार्य नहीं कर पा रही है और यह भारतीय लोकतन्त्र के लिए बाधाएँ पैदा कर रही है। अतः भारत को द्वि-दलीय प्रणाली अपनानी चाहिए। परन्तु पिछले बीस सालों के अनुभव के आधार पर यह कहा जा सकता है कि बहुदलीय प्रणाली से भारतीय राजनीतिक व्यवस्था को निम्नलिखित फायदे हुए हैं-
1. विभिन्न मतों का प्रतिनिधित्व:
बहुदलीय प्रणाली के कारण भारतीय राजनीति में सभी वर्गों और हितों को प्रतिनिधित्व मिल जाता है। इस प्रणाली से सच्चे लोकतन्त्र की स्थापना होती है।
2. मतदाताओं को अधिक स्वतन्त्रता:
अधिक दलों के कारण मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने की अधिक स्वतन्त्रता होती है। मतदाताओं के लिए अपने विचारों से मिलते-जुलते दल को वोट देना आसान हो जाता है।
3. राष्ट्र दो गुटों में नहीं बँटता:
बहुदलीय प्रणाली होने के कारण भारत कभी भी दो विरोधी गुटों में विभाजित नहीं हुआ।
4. मन्त्रिमण्डल की तानाशाही स्थापित नहीं होती:
बहुदलीय प्रणाली के कारण भारत में मन्त्रिमण्डल तानाशाह नहीं बन सकता।
Exam Tips:
a) लेख में पहले दो-दलीय व्यवस्था के तर्क का उल्लेख करें और फिर उसका खंडन करें।
b) हर फायदे के साथ भारत का एक उदाहरण, जैसे गठबन्धन सरकारें, अवश्य जोड़ें।
c) लेख को भूमिका, मुख्य भाग और निष्कर्ष के क्रम में लिखें।
d) निष्कर्ष में बहुदलीय प्रणाली के चारों फायदे संक्षेप में दोहराएँ।
Question 8: निम्नलिखित अवतरण को पढ़ें और इसके आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दें-
“भारत की दलगत राजनीति ने कई चुनौतियों का सामना किया है। कांग्रेस-प्रणाली ने अपना खात्मा ही नहीं किया, बल्कि कांग्रेस के जमावड़े के बिखर जाने से आत्म-प्रतिनिधित्व की नयी प्रवृत्ति का भी ज़ोर बढ़ा। इससे दलगत व्यवस्था और विभिन्न हितों की समाहार करने की इसकी क्षमता पर भी सवाल उठे। राजव्यवस्था के सामने एक महत्त्वपूर्ण काम एक ऐसी दलगत व्यवस्था खड़ी करने अथवा राजनीतिक दलों को गढ़ने की है, जो कारगर तरीके से विभिन्न हितों को मुखर और एकजुट करे …”
Question 8 (क): इस अध्याय को पढ़ने के बाद क्या आप दलगत व्यवस्था की चुनौतियों की सूची बना सकते हैं ?
Answer:
इस अध्याय में दलगत व्यवस्था की निम्नलिखित चुनौतियाँ उभरकर सामने आती हैं-
गठबन्धन राजनीति को चलाना
कांग्रेस के कमज़ोर होने से खाली हुए स्थान को भरना
पिछड़े वर्गों की राजनीति का उभरना
अयोध्या विवाद का उभरना
गैर-सैद्धान्तिक राजनीतिक समझौतों का होना
गुजरात दंगों से साम्प्रदायिक दंगे होना।
Exam Tips:
a) सूची में कम से कम चार चुनौतियाँ अवश्य लिखें।
b) गुजरात दंगों को साम्प्रदायिक चुनौती के रूप में लिखें, यह अध्याय का मुख्य बिंदु है।
Question 8 (ख): विभिन्न हितों का समाहार और उनमें एकजुटता का होना क्यों ज़रूरी है ?
Answer:
विभिन्न हितों का समाहार और उनमें एकजुटता इसलिए ज़रूरी है, क्योंकि तभी भारत अपनी एकता और अखंडता को बनाए रखकर विकास कर सकता है।
Exam Tips:
a) उत्तर में एकता और अखंडता, दोनों शब्द अवश्य लिखें।
b) विकास को एकता से जोड़कर कारण स्पष्ट करें।
Question 8 (ग): इस अध्याय में आपने अयोध्या विवाद के बारे में पढ़ा। इस विवाद ने भारत के राजनीतिक दलों की समाहार की क्षमता के आगे क्या चुनौती पेश की ?
Answer:
अयोध्या विवाद ने भारत के राजनीतिक दलों के सामने साम्प्रदायिकता की चुनौती पेश की। इससे भारत में साम्प्रदायिक आधार पर राजनीति बढ़ गई।
Exam Tips:
a) बाबरी मस्जिद का विध्वंस 1992 में हुआ था, इस तिथि को उत्तर में लिखें।
b) साम्प्रदायिकता की चुनौती को धर्म के आधार पर राजनीति के उदाहरण से स्पष्ट करें।
c) उत्तर में राजनीतिक दलों की समाहार की क्षमता पर पड़े असर का उल्लेख करें।
Free study material for Political Science
Haryana Board Solutions for Class 12 Political Science Chapter 09 Indian Politics: New Developments
Chapter Exercise Answers for Class 12 Political Science
Review comprehensive exercise answers for Class 12 Political Science Chapter 09 Indian Politics: New Developments. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Detailed Answer Guides for Chapter 09 Indian Politics: New Developments
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Political Science module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.
Complete Preparation Kit for Class 12 Exams
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 12 Political Science.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 9 भारतीय राजनीति : नए बदलाव is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Political Science are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 9 भारतीय राजनीति : नए बदलाव as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Political Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 9 भारतीय राजनीति : नए बदलाव will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Political Science. You can access HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 9 भारतीय राजनीति : नए बदलाव in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 9 भारतीय राजनीति : नए बदलाव in printable PDF format for offline study on any device.