HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 9 भारतीय राजनीति : नए बदलाव

Official Haryana Board Solutions for Class 12 Political Science: Chapter 09 Indian Politics: New Trends

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 09 Indian Politics: New Trends using the official curriculum guides for Class 12 Political Science. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Chapter-wise Solutions for Political Science: Chapter 09 Indian Politics: New Trends

View or download the dedicated Chapter 09 Indian Politics: New Trends solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Political Science.

निबन्धात्मक प्रश्न

Question 1: 1990 के बाद भारतीय राजनीति में उभरती प्रवृत्तियों का वर्णन कीजिए।

Answer:

1990 के बाद भारतीय राजनीति में उभरने वाली प्रमुख प्रवृत्तियाँ इस प्रकार हैं:

1. दलीय प्रणाली का बदला हुआ स्वरूप (Changing Nature of Party System):
भारत में दलीय प्रणाली के स्वरूप में धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है। नवम्बर 1989, मई-जून 1991, अप्रैल-मई 1996 और फरवरी-मार्च 1998 के लोकसभा चुनावों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत प्राप्त नहीं हुआ, जिस कारण चारों बार अल्पमत की सरकारें बनीं, जिन्हें अपने अस्तित्व के लिए विभिन्न दलों पर निर्भर रहना पड़ा। अप्रैल-मई 2009 में हुए 15वीं लोकसभा के चुनाव में भी किसी दल या गठबन्धन को बहुमत नहीं मिला। कांग्रेस ने अन्य दलों के समर्थन से ‘संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन’ के नाम से सरकार बनाई। 2014 और 2019 में हुए 16वीं और 17वीं लोकसभा चुनावों में भाजपा ने अकेले ही (282 और 303 सीटें) लोकसभा में स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया, फिर भी भाजपा ने दोनों बार श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गठबन्धन सरकार (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन) का ही निर्माण किया। इससे स्पष्ट होता है कि भारत में दलीय प्रणाली के स्वरूप में परिवर्तन आया है।

2. शक्तिशाली विरोधी दल का उदय (Rise of Powerful Opposition Party):
1977 ई० के आम चुनावों के बाद केन्द्र में जनता पार्टी की सरकार बनी। जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ और कांग्रेस को केवल 154 सीटें प्राप्त हुईं। कांग्रेस की इस हार से केन्द्र में पहली बार संगठित विरोधी दल का उदय हुआ।

3. राजनीति में जातिवाद की भूमिका (Role of Casteism in Politics):
भारतीय राजनीति में जातिवाद एक महत्त्वपूर्ण तथा निर्णायक तत्त्व रहा है। स्वतन्त्रता के पश्चात् जाति का प्रभाव कम होने की अपेक्षा बढ़ा ही है, जो राष्ट्रीय एकता के लिए घातक है। चुनावों के समय उम्मीदवारों का चयन जाति के आधार पर किया जाता है। नेताओं का उत्थान और पतन जाति के समर्थन पर ही निर्भर करता है।

4. बहु-दलीय प्रणाली के साथ-साथ साम्प्रदायिक दलों का अस्तित्व (Existence of Communal Parties with Multi-Party System):
भारत में साम्प्रदायिक दल भी पाए जाते हैं। यद्यपि धर्म-निरपेक्ष राज्य में साम्प्रदायिक दलों का भविष्य उज्ज्वल नहीं है, फिर भी उनके प्रचार और गतिविधियों से देश का राजनीतिक वातावरण दूषित हो जाता है।

5. सरकार के निर्माण में स्वतन्त्र सदस्यों की भूमिका (Role of Independent Members in Forming Government):
भारत में बहु-दलीय व्यवस्था होने के साथ-साथ संसद् तथा राज्य विधानसभाओं में स्वतन्त्र सदस्यों की संख्या भी काफ़ी पाई जाती है। स्वतन्त्र सदस्य स्वस्थ प्रजातन्त्र के हित में नहीं हैं। दल-बदल के लिए स्वतन्त्र सदस्य काफ़ी हद तक ज़िम्मेदार हैं। ये सदस्य जब चाहें किसी दल के साथ मिल सकते हैं और जब चाहें बाहर आकर फिर स्वतन्त्र हो जाते हैं। लोकतन्त्र की सफलता के लिए आवश्यक है कि स्वतन्त्र उम्मीदवारों को कोई विशेष सफलता न मिले।

6. चुनावों में हिंसा का प्रयोग (Use of Violence in Elections):
भारत के चुनावों में कुछ राजनीतिक दल अपने राजनीतिक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए हिंसक साधनों का प्रयोग करते हैं।

7. भारतीय राजनीति का अपराधीकरण (Criminalisation of Indian Politics):
स्वतन्त्रता के बाद भारतीय राजनीति में धीरे-धीरे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का समावेश होता जा रहा है। एक अनुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश की विधानसभा में 200 के लगभग विधायक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इतनी बड़ी संख्या में अपराधियों का विधानसभा में पहुँचना भारत जैसे लोकतन्त्र के लिए हानिकारक है।

8. असैद्धान्तिक चुनावी गठजोड़ (Non-Principled Electoral Alliances):
भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में एक मुख्य प्रवृत्ति असैद्धान्तिक चुनावी गठजोड़ का होना है। प्रायः सभी राजनीतिक दल अपने हितों की पूर्ति के लिए सिद्धान्तहीन समझौते करने को तत्पर रहते हैं। अप्रैल-मई 2019 में हुए 17वीं लोकसभा चुनावों में प्रायः सभी दलों ने सिद्धान्तहीन समझौते किए।

9. प्रादेशिक दलों की भूमिका (Role of Regional Parties):
भारतीय राजनीति में एक अन्य प्रवृत्ति उभरकर आई है और वह है केन्द्रीय राजनीति में प्रादेशिक दलों की बढ़ती भूमिका। अप्रैल-मई 2019 में हुए 17वीं लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियों ने कई क्षेत्रीय दलों से चुनावी गठजोड़ किया। ये प्रादेशिक दल लोगों की क्षेत्रीय भावनाओं को भड़काकर राष्ट्रीय राजनीति को प्रभावित करते हैं।

10. राष्ट्रीय समस्याओं की जगह क्षेत्रीय समस्याओं पर बल (More Importance to Regional Problems than National Problems):
भारतीय राजनीति की एक अन्य प्रवृत्ति यह है कि चुनाव प्रचार अभियान में प्रायः राष्ट्रीय विषयों को पीछे छोड़कर क्षेत्रीय समस्याओं पर बल दिया जाने लगा है।

11. राजनीति में भ्रष्टाचार (Corruption in Politics):
भारत की राजनीति में भ्रष्टाचार ने अपना स्थान बना लिया है। प्रायः सभी राजनीतिक दल चुनावों के अवसर पर एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं। राजनीतिज्ञ चुनाव जीतने के लिए प्रायः भ्रष्ट साधनों का उपयोग करते हैं। मन्त्री पद पर आसीन उम्मीदवार अपने पद और शासन की मशीनरी का अनुचित प्रयोग करते हैं।

12. कांग्रेस के आधिपत्य की समाप्ति (End of Congress Party Dominance):
भारत में लम्बे समय, विशेषकर 1977 तक, कांग्रेस पार्टी का प्रभुत्व रहा, परन्तु वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी का प्रभुत्व समाप्त हो चुका है और उसकी जगह अन्य दलों ने ले ली है।

Exam Tips:

a) 1977 के चुनाव में कांग्रेस की हार से केन्द्र में पहली बार संगठित विरोधी दल का उदय हुआ, यह बिन्दु अवश्य लिखें।
b) दलीय प्रणाली वाले बिन्दु में 1989, 1991, 1996, 1998 और 2009 के चुनावों के उल्लेख से उत्तर को ठोस आधार मिलता है।
c) भाजपा की 2014 में 282 और 2019 में 303 सीटों का आँकड़ा सही लिखें।
d) बारह में से जातिवाद, अपराधीकरण, भ्रष्टाचार और प्रादेशिक दलों जैसे बिन्दुओं को उदाहरण सहित लिखें।

 

Question 2: जनता दल के उदय एवं विभाजन पर एक नोट लिखें।

Answer:

भारतीय राजनीति में वर्ष 1988 का विशेष महत्त्व है, क्योंकि इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर एक नए राजनीतिक दल ‘जनता दल’ का निर्माण किया गया। जिस प्रकार 1978 में कांग्रेस की एकता न बने रहने के कारण दल दो भागों में विभाजित हो गया था, उसी प्रकार 1987 में एक बार फिर कांग्रेस (आई) के कई प्रमुख नेताओं ने इस दल से त्यागपत्र दे दिया।

इन नेताओं में भूतपूर्व वित्त मन्त्री श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह, श्री रामधन, श्री अरुण नेहरू और श्री आरिफ मोहम्मद ख़ाँ जैसे प्रमुख नेता शामिल थे। कांग्रेस (आई) से पृथक् होकर 2 अक्तूबर 1987 को श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने ‘जन मोर्चा’ के गठन की घोषणा की। इसका मुख्य उद्देश्य देश के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक ढाँचे में लोकतान्त्रिक तथा क्रान्तिकारी परिवर्तन लाने के लिए देशव्यापी आन्दोलन छेड़ना था।

विपक्षी दल काफ़ी समय से ऐसे नए राजनीतिक दल के निर्माण का प्रयास कर रहे थे जो कांग्रेस (आई) का सशक्त विकल्प बन सके। अन्त में 26 जुलाई 1988 को जनता पार्टी, लोकदल, कांग्रेस (स) और जन मोर्चा के विलय की औपचारिक घोषणा कर दी गई और एक नए राजनीतिक दल की स्थापना की गई। इस नए दल का नाम ‘समाजवादी जनता दल’ रखा गया। इस दल के गठन की घोषणा में हरियाणा के मुख्यमन्त्री श्री देवी लाल की प्रमुख भूमिका रही। इसके उपरान्त 11 अक्तूबर 1988 को बंगलौर में ‘जनता दल’ के गठन की विधिवत् घोषणा कर दी गई। श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह को इस नए दल का प्रधान मनोनीत किया गया। दल का चुनाव चिह्न ‘चक्र के बीच हलधर’ और झण्डा हरे रंग का होगा, जिस पर चुनाव चिह्न सफ़ेद रंग में ऊपर से अंकित होगा।

जनता दल का विभाजन:
23 अक्तूबर 1990 को भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय मोर्चा की सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। भूतपूर्व प्रधानमन्त्री वी० पी० सिंह ने त्यागपत्र देने के बजाय लोकसभा में अपना बहुमत सिद्ध करने का निर्णय किया। 7 नवम्बर 1990 को लोकसभा का अधिवेशन बुलाया गया। जनता दल के असन्तुष्ट सांसदों ने नेतृत्व परिवर्तन की माँग की। 5 नवम्बर 1990 को जनता दल के असन्तुष्ट सांसदों ने संसदीय पार्टी की बैठक का बहिष्कार कर चौधरी देवी लाल के निवास पर बैठक की और श्री चन्द्रशेखर को अपना नेता चुना। दूसरी ओर संसदीय पार्टी की नियमित बैठक में प्रस्ताव पारित कर श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह को स्थिति से निपटने के लिए उचित कदम उठाने का अधिकार दिया गया। श्री चन्द्रशेखर सहित जनता दल के तीस असन्तुष्ट सांसदों को पार्टी से निकाल दिया गया। इस प्रकार 5 नवम्बर 1990 को जनता दल का विधिवत् विभाजन हो गया।

इसके बाद भी दल में विभाजन होते रहे। फरवरी 1992 में अजीत सिंह गुट अलग हो गया। 28 जुलाई 1993 को जनता दल (अ) के सात सांसदों ने कांग्रेस (इ) के पक्ष में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान किया। 28 जून 1994 को जनता दल के 14 सदस्य जॉर्ज फर्नांडीस के नेतृत्व में अलग हुए और उन्होंने जनता दल (ज) का गठन किया। 20 अक्तूबर 1994 को जनता दल (ज) ने अपना नाम ‘समता पार्टी’ रखा और 23 नवम्बर 1994 को चुनाव आयोग ने इसे राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में मान्यता प्रदान की। 24 मार्च 1999 को चुनाव आयोग ने इसकी राष्ट्रीय दल की मान्यता समाप्त करके इसे राज्य स्तर के दल की मान्यता दी। 21 जुलाई 1999 को जनता दल का सातवीं बार विभाजन हुआ, जब शरद यादव वाले गुट ने समता पार्टी व लोक शक्ति के साथ विलय किया और दल का नाम ‘जनता दल (यूनाइटेड)’ रखा गया। जनता दल के दूसरे गुट ने एच० डी० देवेगौड़ा के नेतृत्व में ‘जनता दल (सेक्यूलर)’ बना लिया। 30 सितम्बर 2000 को चुनाव आयोग ने दोनों की राष्ट्रीय दल की मान्यता रद्द कर दी। चुनाव आयोग ने जनता दल का चुनाव चिह्न ‘चक्र’ जब्त करके जनता दल (सेक्यूलर) को ‘ट्रैक्टर चलाता किसान’ और जनता दल (यूनाइटेड) को ‘तीर’ चुनाव चिह्न दिया। 28 नवम्बर 2000 को जनता दल का आठवाँ विभाजन हुआ, जब रामविलास पासवान अपने समर्थकों के साथ अलग हो गए और उन्होंने ‘जनशक्ति’ नाम से नई पार्टी बना ली।

Exam Tips:

a) जनता दल का गठन 11 अक्तूबर 1988 को बंगलौर में हुआ, इस तारीख़ को सही लिखें।
b) विभाजन की प्रमुख तिथियाँ 23 अक्तूबर 1990 और 5 नवम्बर 1990 उत्तर में अवश्य लिखें।
c) जनता दल (यूनाइटेड) और जनता दल (सेक्यूलर) के चुनाव चिह्न अलग-अलग याद रखें।
d) उत्तर को कालक्रम में लिखें, ताकि विभाजन की श्रृंखला स्पष्ट रूप से दिखे।

 

Question 3: भारतीय जनता पार्टी के उदय पर एक नोट लिखें।

Answer:

यद्यपि जुलाई 1979 में जनता पार्टी का विभाजन दोहरी सदस्यता के प्रश्न पर हुआ था, परन्तु विभाजन के बाद भी दोहरी सदस्यता का विवाद समाप्त नहीं हुआ। 19 मार्च 1980 को जनता पार्टी के केन्द्रीय संसदीय बोर्ड ने बहुमत से फैसला किया कि जनता पार्टी का कोई भी अधिकारी, विधायक और संसद् सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रोज़मर्रा की गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकता। बोर्ड की बैठक में श्री अटल बिहारी वाजपेयी, श्री लालकृष्ण आडवाणी और श्री नानाजी देशमुख ने इस निर्णय का विरोध किया और प्रस्ताव में अपना विमत दर्ज कराया।

बाद में अलग से एक वक्तव्य जारी करके इन नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि भूतपूर्व जनसंघ घटक अभी पार्टी को भले ही न छोड़े, परन्तु वह अपने संख्या बल के आधार पर पार्टी के नेतृत्व को जल्दी ही चुनौती देगा। इस वक्तव्य में जनसंघ घटक ने साफ़-साफ़ कहा कि संसदीय बोर्ड और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन चुनाव से नहीं हुआ, वे तदर्थ हैं और उनका तथा उनके सभी पदाधिकारियों का शीघ्र चुनाव होना चाहिए। परन्तु पार्टी अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर ने राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाने की माँग को अस्वीकार करते हुए घोषणा की कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी को ऐसे मामलों में फैसला लेने का अन्तिम अधिकार है।

4 अप्रैल 1980 को जनता पार्टी का एक और विभाजन लगभग निश्चित हो गया, जब राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने संसदीय बोर्ड के प्रस्ताव का अनुमोदन कर पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों में भाग लेने पर रोक लगा दी। अनुमोदन प्रस्ताव के पक्ष में 17 और विरोध में 14 सदस्यों ने मत दिए। श्री आडवाणी के शब्दों में, “जनता पार्टी की कार्यसमिति में पहली बार मतदान हुआ और वह भी किसी एक गुट को पार्टी से निकालने के लिए।”

5 अप्रैल 1980 को भूतपूर्व जनसंघ के सदस्यों ने नई दिल्ली में दो दिन का सम्मेलन किया और नई पार्टी बनाने का निश्चय किया। सम्मेलन की अध्यक्षता श्रीमती विजयाराजे सिंधिया ने की। 6 अप्रैल 1980 को भूतपूर्व विदेश मन्त्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में ‘भारतीय जनता पार्टी’ नामक राष्ट्रीय राजनीतिक दल का गठन किया गया। यद्यपि जनता पार्टी का विभाजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ जनसंघ के सम्बन्धों पर हुआ था, फिर भी जनसंघ को पुनर्जीवित नहीं किया गया। श्री वाजपेयी के शब्दों में, हमारे साथ पिछले तीन वर्ष का अनुभव है, व्यापक सम्पर्क है, जिन्हें हम अपने आन्दोलन का भाग बनाएँगे, और इसलिए भी कि वे लोग हमारे साथ आएँ जो कभी जनसंघ में नहीं थे या जिनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से कोई नाता नहीं था।

इस गुट को कुछ ऐसे लोगों को अपने पक्ष में करने में भी सहायता मिली जिनका सम्बन्ध न राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से था, न जनसंघ से। भूतपूर्व आवास मन्त्री सिकन्दर बख़्त, भूतपूर्व विधि मन्त्री शान्ति भूषण और संसद् सदस्य राम जेठमलानी इनमें प्रमुख थे। इस सम्मेलन में लगभग चार हज़ार प्रतिनिधि शामिल हुए और दो दिन का यह समारोह एक राजनीतिक दल के वार्षिक अधिवेशन की तरह संचालित किया गया। भारतीय जनता पार्टी का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन 27 दिसम्बर 1980 को मुम्बई में हुआ। इस अधिवेशन में 55 हज़ार प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें 6 हज़ार से अधिक महिलाएँ थीं। यह स्वतन्त्रता के बाद किसी राजनीतिक दल के लिए एक कीर्तिमान है।

पार्टी की सदस्यता (Membership of Party):
पार्टी के संविधान की धारा 7 के अनुसार कोई भी भारतीय नागरिक, जो 18 वर्ष या इससे अधिक आयु का हो और संविधान की धारा 2 को स्वीकार करता हो, सदस्यता फार्म में लिखित घोषणा करने और निर्धारित शुल्क देने पर पार्टी का सदस्य बन सकता है, किन्तु शर्त यह है कि वह किसी भी अन्य राजनीतिक दल का सदस्य न हो। सामान्यतः व्यक्ति अपने स्थायी निवास अथवा जहाँ वह कार्य करता हो, वहाँ दल का सदस्य बन सकता है। नवम्बर 2019 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्य संख्या 18 करोड़ से अधिक थी। पार्टी अध्यक्ष श्री अमित शाह के अनुसार सदस्यता के मामले में भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, जबकि जनसंघ की सदस्य संख्या कभी भी 12 लाख से ऊपर नहीं गई थी।

भारतीय जनता पार्टी का सामाजिक आधार (Social Base of Bharatiya Janata Party):
भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी दल है। निःसंदेह इस पार्टी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों का प्रभुत्व है, परन्तु इसका अर्थ यह नहीं कि इसका सामाजिक आधार केवल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तक ही सीमित है। आरम्भ में इस पार्टी को अल्पसंख्यकों का समर्थन न के बराबर मिला, क्योंकि यह अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण की नीति की विरोधी थी। मुसलमानों और ईसाइयों का समर्थन इसे बहुत कम प्राप्त है, परन्तु हरिजनों, जनजातियों और कबीलों में इसकी लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है।

मई 1982 के उप-चुनावों में और 1987 में हरियाणा विधानसभा के चुनाव में इसने सुरक्षित स्थान जीतकर यह प्रमाणित कर दिया कि अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों में भी इसका प्रभाव है। सरकारी कर्मचारी और शिक्षित वर्ग भारतीय जनता पार्टी के बड़े समर्थक हैं। श्रमिकों में इसका समर्थन बढ़ता जा रहा है। भारतीय मज़दूर संघ, जिसकी सदस्यता 20 लाख से अधिक है, भारतीय जनता पार्टी का समर्थक है। मध्यवर्गीय व्यापारी भी इसके समर्थक हैं।

ध्येय तथा उद्देश्य (Aims and Objects):
पार्टी संविधान की धारा 2 में कहा गया है: “पार्टी राष्ट्रीय एकीकरण, लोकतन्त्र, सकारात्मक धर्म-निरपेक्षता, गांधीवादी समाजवाद और मूल्यों पर आधारित राजनीति के लिए कृत-संकल्प है। पार्टी आर्थिक और राजनीतिक सत्ता के विकेन्द्रीकरण में विश्वास रखती है।”

Exam Tips:

a) 1980 में भाजपा के गठन की तिथि 6 अप्रैल और अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी का नाम अवश्य लिखें।
b) जनसंघ से सम्बन्ध और दोहरी सदस्यता के विवाद को कालक्रम में लिखें।
c) भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन का स्थान मुम्बई और तिथि 27 दिसम्बर 1980 याद रखें।
d) सामाजिक आधार वाले बिन्दु में अल्पसंख्यकों और अनुसूचित जातियों के समर्थन का अन्तर स्पष्ट करें।

 

Question 4: भारत में क्षेत्रीय दलों का महत्त्व क्यों बढ़ता जा रहा है?
अथवा
गठबन्धन राजनीति में क्षेत्रीय दलों की बढ़ती भूमिका का वर्णन करें।

Answer:

क्षेत्रीय दल का अर्थ:
आमतौर पर राज्य दलों (State Parties) को ही क्षेत्रीय राजनीतिक दल कहा जाता है। किसी राजनीतिक दल को चुनाव आयोग द्वारा राज्य-दल (State Party) के रूप में मान्यता दी जाती है।

राजनीतिक व्यवस्था में क्षेत्रीय दलों का योगदान:
भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों का महत्त्व दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। वर्तमान समय में चुनाव आयोग ने 8 राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय दल और 53 राजनीतिक दलों को राज्य स्तरीय दल के रूप में मान्यता दी हुई है। पंजीकृत दलों को चुनाव आयोग की मान्यता तो प्राप्त नहीं होती, लेकिन उन्हें चुनाव में भाग लेने का अधिकार प्राप्त होता है।

क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की बढ़ती महत्ता का अनुमान इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि 19 मार्च 1998 को श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में जिस भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र में सरकार स्थापित की थी, उस सरकार में 18 राजनीतिक दल सम्मिलित थे, जिनमें से मात्र दो राजनीतिक दल राष्ट्रीय स्तर के थे। इसके अतिरिक्त सितम्बर-अक्तूबर 1999 में 13वीं लोकसभा के चुनावों से पहले और बाद में भी क्षेत्रीय दलों की भूमिका अत्यन्त महत्त्वपूर्ण रही। इन चुनावों से पहले लगभग सभी राष्ट्रीय दलों ने क्षेत्रीय दलों के साथ गठबन्धन किया और उन्हें सत्ता में भागीदार बनाने का वायदा किया।

भारतीय जनता पार्टी ने 24 दलों के साथ मिलकर एक महान् गठबन्धन (Grand Alliance) बनाया, जिसे राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन का नाम दिया गया। लोकसभा में बहुमत प्राप्त करने के बाद इस गठबन्धन के अधिकांश सदस्यों को सरकार में भी सम्मिलित किया गया। 2004 के 14वीं लोकसभा चुनावों में भी किसी एक दल को बहुमत नहीं मिला, जिसके कारण कांग्रेस के नेतृत्व में संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन (United Progressive Alliance-U.P.A.) का निर्माण किया गया, जिसमें कई क्षेत्रीय दलों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2009 के लोकसभा चुनावों के पश्चात् भी कांग्रेस ने केन्द्र में सरकार बनाने के लिए कई क्षेत्रीय दलों का समर्थन लिया।

2014 और 2019 में भारतीय जनता पार्टी को 16वीं और 17वीं लोकसभा चुनावों में स्पष्ट बहुमत मिलने के बावजूद गठबन्धन सरकार का निर्माण किया गया। केन्द्र में सरकार स्थापित करने के अलावा अनेक राज्यों में भिन्न-भिन्न क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने सरकारें बनाई हैं। समय-समय पर पंजाब में शिरोमणि अकाली दल, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस, असम में असम गण परिषद्, आन्ध्र प्रदेश में तेलुगू देशम, तमिलनाडु में डी० एम० के० और अन्य राज्यों में अन्य क्षेत्रीय दलों की सरकारें बनी हैं।

क्षेत्रीय राजनीतिक दल भारतीय राजनीतिक व्यवस्था का अटूट अंग बन गए हैं। आने वाले समय में इन दलों की भूमिका और भी महत्त्वपूर्ण होगी और ये राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। क्षेत्रीय दलों की महत्ता के कारण ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और अन्य राष्ट्रीय दल क्षेत्रीय दलों से चुनावी गठबन्धन करने के लिए विवश हैं।

Exam Tips:

a) राज्य दल (State Party) और चुनाव आयोग की मान्यता का अर्थ स्पष्ट लिखें।
b) 1998 की वाजपेयी सरकार में 18 दलों के शामिल होने का उदाहरण उत्तर को ठोस बनाता है।
c) गठबन्धन की राजनीति के लिए 2004 के संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन का उल्लेख अवश्य करें।
d) राज्यों के उदाहरण (अकाली दल, तेलुगू देशम, डी० एम० के०) क्षेत्रीय दलों की भूमिका दिखाते हैं।

 

Question 5: भारत में मिली-जुली या गठबन्धन सरकारों की राजनीति की व्याख्या करें।
अथवा
भारत में गठबन्धन की राजनीति का क्या अर्थ है? गठबन्धन सरकार के मुख्य लक्षण बताइए।
अथवा
गठबन्धन सरकार से आप क्या समझते हैं? इसके मुख्य लक्षणों का वर्णन करें।

Answer:

स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया, जिसके तहत भारत में लोकतान्त्रिक प्रणाली की व्यवस्था की गई। सन् 1952 से वर्तमान समय तक भारत में 17 आम चुनाव हो चुके हैं। भारत में मिली-जुली सरकारों के निर्माण का इतिहास भी भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के साथ ही जुड़ा है। भारत में मिली-जुली सरकारों की राजनीति के अध्ययन से पहले हमें मिली-जुली सरकार के अर्थ को समझना आवश्यक है।

भारत में मिली-जुली सरकारों के लिए कई शब्दों का प्रयोग होता है, जिनमें मुख्य हैं ‘जनता सरकार’, ‘राष्ट्रीय मोर्चा सरकार’, ‘संयुक्त मोर्चा सरकार’, राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन, संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन तथा ‘मिली-जुली सरकार’। मिली-जुली सरकार का सामान्य अर्थ है कई दलों द्वारा मिलकर सरकार का निर्माण करना। चुनावों से पूर्व या चुनावों के बाद कई दल मिलकर अपना साझा कार्यक्रम तैयार करते हैं और उसके आधार पर मिलकर चुनाव लड़ते हैं अथवा अपनी सरकार बनाते हैं।

मिली-जुली सरकार का निर्माण प्रायः उस स्थिति में किया जाता है, जब चुनावों के बाद किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत प्राप्त न हुआ हो। तब दो या दो से अधिक दल मिलकर संयुक्त सरकार का निर्माण करते हैं। ऐसी सरकार में प्रायः सभी राजनीतिक दल अपने संकीर्ण और विशेष हितों को त्याग कर एक निश्चित कार्यक्रम पर अपनी सहमति प्रकट करते हैं। इन मिली-जुली सरकारों की कुछ विशेषताएँ होती हैं, जिनका वर्णन निम्नलिखित है:

1. समझौतावादी कार्यक्रम:
मिले-जुले मन्त्रिमण्डलों की पहली विशेषता यह है कि उनका राजनीतिक कार्यक्रम समझौतावादी होता है। सरकार निर्माण के कुछ दिन बाद ही मन्त्रिमण्डल के घटक दलों के शीर्षस्थ नेता मिलकर मिली-जुली सरकार के लिए राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक कार्यक्रम तैयार करते हैं और उसके सम्बन्ध में ऐसा समझौता करते हैं, जिसमें प्रत्येक दल की बातों और कार्यक्रम को ध्यान में रखा जाता है। अतः मिले-जुले मन्त्रिमण्डलों की पहली प्रवृत्ति अथवा विशेषता समझौतावादी है।

2. सर्वसम्मत नेता:
मिली-जुली सरकार के निर्माण से पूर्व सभी दल मिलकर अपने नेता का चुनाव करते हैं। नेता का चुनाव प्रायः सर्वसम्मति से किया जाता है। यद्यपि मिली-जुली सरकार का एक सर्वसम्मत नेता होता है, फिर भी घटक दलों के नेताओं और उनके अस्तित्व की दृष्टि से उपेक्षा नहीं की जाती। इसके कारण सरकार में एकता बनी रहती है।

3. सर्वसम्मत निर्णय:
मिली-जुली सरकार में शामिल घटक दल किसी भी राष्ट्रीय अथवा क्षेत्रीय समस्या का हल सर्वसम्मति से करते हैं। कोई भी राजनीतिक समस्या पैदा होने पर घटक दलों की संयुक्त बैठक बुलाई जाती है, जिससे उस समस्या पर घटक दलों की राय जानी जाती है। प्रत्येक दल द्वारा दिए गए सुझावों को विशेष महत्त्व दिया जाता है, ताकि कोई दल यह महसूस न करे कि उसके अस्तित्व को अनदेखा कर दिया गया है।

4. मिल-जुल कर कार्य करना:
मिली-जुली सरकार में शामिल सभी घटक दल मिल-जुलकर कार्य करते हैं। प्रत्येक दल को कोई न कोई महत्त्वपूर्ण विभाग अवश्य सौंपा जाता है, और उस विभाग की कुशलता उस दल पर निर्भर करती है। एक दल द्वारा किया गया गलत कार्य सभी दलों द्वारा किया गया गलत कार्य समझा जाता है। इसीलिए सभी दल मिल-जुल कर कार्य करते हैं।

भारत में मिली-जुली सरकारों की राजनीति का अध्ययन निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत किया जा सकता है:

1. स्वतन्त्रता से पूर्व मिली-जुली सरकार (Coalition Government before Independence):
भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में मिली-जुली सरकार के निर्माण का इतिहास स्वतन्त्रता प्राप्ति के पर्व से आरम्भ होता है। भारत के लिए नया संविधान बनाने के लिए कैबिनेट मिशन द्वारा एक अन्तरिम सरकार का गठन किया गया। इस सरकार में भारत के प्रमुख राजनीतिक दलों, जैसे कांग्रेस, मुस्लिम लीग और अकाली दल, को शामिल किया गया।

2. मिली-जुली सरकार 1952 से 1967 तक (Coalition Government from 1952 to 1967):
भारत में पहले संसदीय चुनाव सन् 1952 में हुए। इन चुनावों के समय चुनाव आयोग ने 14 राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक दल की मान्यता दी। इन चुनावों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ, क्योंकि उस समय कोई राजनीतिक दल कांग्रेस के समान स्तर का नहीं था। फिर भी पण्डित जवाहरलाल नेहरू ने अपने मन्त्रिमण्डल में डॉ० बी० आर० अम्बेडकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और गोपालस्वामी आयंगर जैसे गैर-कांग्रेसी सदस्यों को भी सम्मिलित किया। श्री लाल बहादुर शास्त्री और श्रीमती इन्दिरा गांधी के शासनकाल में सभी मन्त्री कांग्रेस से ही लिए गए थे।

3. मिली-जुली सरकार की राजनीति 1967 से 1977 तक (Coalition Government Politics from 1967 to 1977):
चौथे आम चुनावों के पश्चात् यद्यपि कांग्रेस को केन्द्र में पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ, परन्तु कई राज्यों में मिली-जुली सरकारें बनीं। सन् 1969 में कांग्रेस में विभाजन के पश्चात् इन्दिरा गांधी की सरकार को साम्यवादी दल के सहयोग पर निर्भर रहना पड़ा। सन् 1967 के चुनाव के पश्चात् बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा आदि प्रान्तों में मिली-जुली सरकारों के बनने और गिरने का सिलसिला आरम्भ हो गया, परन्तु केन्द्र में कांग्रेस की ही सरकार बनी।

4. केन्द्र में पहली मिली-जुली सरकार (First Coalition Government in the Centre in 1977):
मार्च 1977 में लोकसभा चुनाव हुए और इन चुनावों में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार हुई। जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों को लगभग 300 स्थान प्राप्त हुए। केन्द्र में स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् गैर-कांग्रेसी सरकार की स्थापना हुई। केन्द्र में यह मिली-जुली सरकार का पहला प्रयोग था। जनता पार्टी की सरकार में कांग्रेस (संगठन), भारतीय लोकदल, जनसंघ, सोशलिस्ट पार्टी, विद्रोही कांग्रेस, अकाली दल, द्रमुक आदि दल शामिल हुए।

5. राष्ट्रीय मोर्चा सरकार 1989 (National Front Government 1989):
1989 के चुनावों के पश्चात् केन्द्र में राष्ट्रीय मोर्चा की मिली-जुली सरकार बनी। राष्ट्रीय मोर्चा और जनता दल ने मिलकर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में राष्ट्रीय मोर्चे के सबसे महत्त्वपूर्ण घटक जनता दल को 141 स्थान प्राप्त हुए, परन्तु कांग्रेस (स), तेलुगू देशम तथा डी० एम० के० को कोई सफलता नहीं मिली। विश्वनाथ प्रताप सिंह को राष्ट्रीय मोर्चा संसदीय दल का नेता चुना गया और उन्होंने केन्द्र में दूसरी मिली-जुली सरकार का निर्माण किया। भारतीय जनता पार्टी और वामपंथी दलों ने राष्ट्रीय मोर्चा सरकार को बाहर से समर्थन दिया।

23 अक्तूबर 1990 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्थन वापस लेने और जनता दल में विभाजन के कारण राष्ट्रीय मोर्चा की सरकार को लोकसभा में विश्वास मत प्राप्त नहीं हो सका और 7 नवम्बर 1990 को प्रधानमन्त्री वी० पी० सिंह ने पद से त्यागपत्र दे दिया। मई-जून 1991 के लोकसभा मध्यावधि चुनावों में यद्यपि किसी दल को बहुमत प्राप्त नहीं हुआ, परन्तु कांग्रेस को लोकसभा में सबसे अधिक स्थान प्राप्त हुए और कांग्रेस ने अपनी अल्पमत सरकार बनाई, जो 1996 तक सत्ता में रही। चुनाव आयोग ने कुछ राज्य स्तरीय क्षेत्रीय दलों को भी मान्यता प्रदान की।

6. संयुक्त मोर्चा सरकार 1996 (United Front Government 1996):
अप्रैल-मई 1996 के चुनावों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत प्राप्त नहीं हुआ, जिसके कारण मिली-जुली सरकार बनाने की सम्भावनाएँ बहुत बढ़ गईं। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी और उसे 161 स्थान प्राप्त हुए। दूसरे नम्बर पर कांग्रेस रही, जिसे 140 स्थान प्राप्त हुए। कांग्रेस को इतने कम स्थान पहले कभी किसी लोकसभा चुनाव में प्राप्त नहीं हुए थे। जनता दल को 45, मार्क्सवादी पार्टी को 32, भारतीय साम्यवादी दल को 12, समता पार्टी को 8, कांग्रेस (तिवारी) को 4 स्थान मिले, जबकि जनता पार्टी को कोई विशेष सफलता नहीं मिली।

इन चुनावों में क्षेत्रीय दलों को भारी सफलता मिली, जिनमें डी० एम० के० को 17, तमिल मनीला कांग्रेस को 20, तेलुगू देशम पार्टी को 16, समाजवादी पार्टी को 16, अकाली दल को 8, शिवसेना को 15, असम गण परिषद् को 5, हरियाणा विकास पार्टी को 3, मध्य प्रदेश विकास कांग्रेस को 2 और बहुजन समाज पार्टी को 11 स्थान प्राप्त हुए। इससे सरकार के निर्माण में क्षेत्रीय दलों की भूमिका बढ़ गई। राष्ट्रपति डॉ० शंकर दयाल शर्मा ने 16 मई 1996 को लोकसभा में सबसे बड़े दल भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमन्त्रित किया।

16 मई 1996 को भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी दलों सम दल, शिवसेना और हरियाणा विकास पार्टी के सहयोग से मिली-जुली सरकार बनाई। इससे पहले 10 मई 1996 को जनता दल, भारतीय साम्यवादी दल, भारतीय साम्यवादी दल (मार्क्सवादी), अखिल भारतीय इन्दिरा कांग्रेस (तिवारी), डी० एम० के०, तमिल मनीला कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, मध्य प्रदेश कांग्रेस, मुस्लिम लीग और जनता पार्टी ने मिलकर संयुक्त मोर्चे का निर्माण किया। 19 मई 1996 को इस मोर्चे में असम गण परिषद् और तेलुगू देशम पार्टी भी शामिल हो गईं। श्री हरदन हल्ली डोडेगौड़ा देवेगौड़ा को संयुक्त मोर्चे का नेता चुना गया। इस मोर्चे को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बाहर से बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा कर दी। राष्ट्रपति ने भाजपा को 31 मई 1996 तक लोकसभा में बहुमत सिद्ध करने का निर्देश दिया, परन्तु प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 28 मई 1996 को ही त्यागपत्र दे दिया, क्योंकि उन्हें आभास हो गया था कि बहुमत उनके साथ नहीं है।

29 मई 1996 को राष्ट्रपति ने संयुक्त मोर्चा के नेता एच० डी० देवेगौड़ा को 1 जून 1996 को सरकार बनाने का निमन्त्रण दिया। 1 जून 1996 को एच० डी० देवेगौड़ा ने 13 दलों द्वारा गठित संयुक्त मोर्चे की मिली-जुली सरकार का निर्माण किया।

7. राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन सरकार 1999, 2014 एवं 2019 (National Democratic Alliance Government 1999, 2014 and 2019):
सितम्बर-अक्तूबर 1999 में 13वीं लोकसभा के चुनाव में किसी भी एक राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत प्राप्त नहीं हुआ, परन्तु भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन को बहुमत प्राप्त हो गया। 24 राजनीतिक दलों के सहयोग से बने राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन के मन्त्रिमण्डल ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 13 अक्तूबर 1999 को शपथ ग्रहण की। इस सरकार में अधिकतर क्षेत्रीय दल सम्मिलित थे। इन चुनावों ने भारतीय राजनीति में मिली-जुली सरकारों के युग का मार्ग और प्रशस्त किया। अप्रैल-मई 2014 में हुए 16वीं और 2019 में हुए 17वीं लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन ने क्रमशः 336 और 353 सीटें जीतीं और दोनों बार श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का निर्माण किया।

8. संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन सरकार 2004 एवं 2009 (United Progressive Alliance Government 2004 and 2009):
अप्रैल-मई 2004 में 14वीं और अप्रैल-मई 2009 में 15वीं लोकसभा के चुनाव हुए। इन चुनावों में भी किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत प्राप्त नहीं हुआ। अतः दोनों बार कई दलों ने मिलकर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन (United Progressive Alliance-UPA) का निर्माण किया और डॉ० मनमोहन सिंह के नेतृत्व में सरकार बनाई।

उपर्युक्त विवेचना से स्पष्ट है कि गठबन्धन सरकारों को अपने अस्तित्व के लिए विभिन्न दलों के सहयोग पर निर्भर रहना पड़ा। इसके कारण ही त्रिशंकु संसद् (Hung Parliament) का जन्म हुआ।

Exam Tips:

a) 1977 की जनता सरकार को केन्द्र की पहली मिली-जुली (गैर-कांग्रेसी) सरकार के रूप में अवश्य लिखें।
b) मिली-जुली सरकार के चार लक्षण (समझौतावादी कार्यक्रम, सर्वसम्मत नेता, सर्वसम्मत निर्णय, मिल-जुल कर कार्य) अलग-अलग बिन्दुओं में लिखें।
c) 1996 में देवेगौड़ा के संयुक्त मोर्चा सरकार के नेता बनने और 1 जून 1996 की शपथ का उल्लेख करें।
d) त्रिशंकु संसद् (Hung Parliament) का अर्थ समझाकर उत्तर का निष्कर्ष लिखें।

 

Question 6: भारत में गठबन्धन सरकार की उत्पत्ति के लिए उत्तरदायी कारणों का वर्णन कीजिए।

Answer:

भारत में गठबन्धन सरकार की उत्पत्ति के लिए निम्नलिखित कारण उत्तरदायी हैं:

1. कांग्रेस के आधिपत्य की समाप्ति:
1989 के बाद कांग्रेस के आधिपत्य वाली स्थिति पहले जैसी नहीं रही। इसके विरुद्ध अनेक राजनीतिक दल आ गए, जिससे गठबन्धनवादी सरकारों का दौर शुरू हुआ।

2. क्षेत्रीय दलों में वृद्धि:
क्षेत्रीय दलों की बढ़ती संख्या के कारण किसी भी एक राष्ट्रीय दल को लोकसभा या विधानसभा में बहुमत मिलना कठिन हो गया है। इससे राजनीतिक दल आपस में गठबन्धन बनाने लगे हैं।

3. दल-बदल:
भारत में दल-बदल विरोधी कानून होने के बावजूद दल-बदल की प्रवृत्ति पर रोक नहीं लग पाई है। दल-बदल के कारण सरकारों का अनेक बार पतन हुआ और जो नई सरकारें बनीं, वे भी गठबन्धन करके बनीं।

4. क्षेत्रीय हितों की उपेक्षा:
प्रायः केन्द्र में बनी राष्ट्रीय दलों की सरकारों ने क्षेत्रीय हितों की उपेक्षा की है। इससे क्षेत्रीय स्तर के दलों ने मुद्दों पर आधारित राजनीति के अनुसार गठबन्धनकारी दौर की शुरुआत की।

5. राजनीतिक महत्त्वाकांक्षा:
वर्तमान समय में प्रत्येक नेता मन्त्री पद प्राप्त करना चाहता है, इसलिए वह किसी तरह का समझौता करने के लिए तैयार रहता है।

6. लोगों का राष्ट्रीय दलों पर अविश्वास:
गठबन्धन सरकारों के बनने का एक कारण यह है कि लोगों का राष्ट्रीय दलों पर विश्वास कम होता जा रहा है और वे क्षेत्रीय दलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

Exam Tips:

a) 1989 के बाद कांग्रेस के एकाधिकार के समाप्त होने का उल्लेख करें।
b) दल-बदल विरोधी कानून के बावजूद दल-बदल जारी रहने का तथ्य लिखें।
c) राजनीतिक महत्त्वाकांक्षा और क्षेत्रीय हितों की उपेक्षा को अलग-अलग बिन्दुओं में लिखें।
d) छह बिन्दुओं में से प्रत्येक का एक-एक उदाहरण या कारण लिखें, ताकि उत्तर पूरा दिखे।

 

Question 7: गठबन्धन सरकार के विभिन्न रूपों का वर्णन करें।

Answer:

गठबन्धन सरकारों के विभिन्न रूप निम्नलिखित हैं:

1. समान रूप से प्रभावशाली दो विरोधी गठबन्धन:
इस प्रकार का गठबन्धन उस समय अस्तित्व में आता है जब किसी राज्य या प्रान्त में दो समान रूप से प्रभावशाली विरोधी गठबन्धन हों और वहाँ अन्य छोटे-छोटे दल भी पाए जाते हों। ऐसी स्थिति में दोनों बड़े विरोधी दल अन्य छोटे दलों से समझौता करके अधिक-से-अधिक सीटें जीतकर सत्ता में आना चाहते हैं। इस प्रकार की स्थिति द्वि-दलीय व्यवस्था के रूप में कार्य करती है।

2. एक दल की प्रधानता वाला गठबन्धन:
इस प्रकार के गठबन्धन में सभी छोटे-छोटे दल एक बड़े दल के साथ मिलकर गठबन्धन का निर्माण करते हैं। छोटे दल यद्यपि महत्त्वपूर्ण होते हैं, परन्तु वे सरकार को पूर्ण रूप से प्रभावित नहीं कर पाते। इस प्रकार के गठबन्धन में से यदि एक-दो छोटे दल बाहर भी हो जाएँ, तो भी सरकार के अस्तित्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

3. राष्ट्रीय सरकार:
गठबन्धन सरकार का एक रूप राष्ट्रीय सरकार का भी है। राजनीतिक दल संसद् में अपने-अपने आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर सरकार का गठन करते हैं। इस प्रकार की सरकार का निर्माण किसी राष्ट्रीय संकट के समय या चुनावों से पूर्व किया जाता है।

4. नकारात्मक आधार पर निर्मित गठबन्धन सरकार:
इस प्रकार का गठबन्धन प्रायः चुनावों के बाद ही बनता है और सरकार बनाई जाती है। यह ऐसे दलों का गठबन्धन होता है जो किसी दूसरे विरोधी दल या गठबन्धन को सरकार बनाने से रोकना चाहते हैं। ऐसे गठबन्धन अवसरवादिता के उदाहरण माने जाते हैं।

Exam Tips:

a) गठबन्धन सरकार के चारों रूपों को अलग-अलग बिन्दुओं में लिखें।
b) नकारात्मक आधार पर बने गठबन्धन को अवसरवादिता का उदाहरण मानने का कारण लिखें।
c) एक दल की प्रधानता वाले गठबन्धन में बड़े दल की भूमिका को स्पष्ट करें।
d) प्रत्येक रूप की परिभाषा के साथ उसका मुख्य लक्षण लिखें।

 

Question 8: 2004 के 14वें लोकसभा चुनावों एवं संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन पर एक नोट लिखें।

Answer:

2004 में हुए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election held in 2004):
अप्रैल-मई 2004 में 14वीं लोकसभा के चुनाव सम्पन्न हुए। ये चुनाव पाँच चरणों में कराए गए थे, और 66 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 58 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 14वीं लोकसभा के चुनाव पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन द्वारा करवाए गए थे। इस चुनाव में प्रमुख दलों की स्थिति इस प्रकार रही:

राजनीतिक दलसीटें जीतीं
कांग्रेस145
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)138
राष्ट्रीय जनता दल (राजद)24
समाजवादी पार्टी (सपा)36
माकपा (CPI-M)43
भारतीय साम्यवादी दल (CPI)10
बहुजन समाज पार्टी (बसपा)19
डी० एम० के०16
शिवसेना12
अकाली दल8
तेलुगू देशम (टी० डी० पी०)5

संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन का निर्माण (Formation of United Progressive Alliance):
2004 के लोकसभा चुनावों में जब किसी भी एक दल को पूर्ण बहुमत प्राप्त नहीं हुआ, तब भाजपा गठबन्धन और कांग्रेस गठबन्धन ने सरकार बनाने के प्रयास तेज़ कर दिए। अन्ततः अधिकांश गैर-कांग्रेस और गैर-भाजपा गठबन्धन दलों ने कांग्रेस गठबन्धन को समर्थन देने का निर्णय किया, जिससे कांग्रेस गठबन्धन के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ़ हो गया।

कांग्रेस और सहयोगी दलों ने अपने गठबन्धन को संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन (United Progressive Alliance-UPA) का नाम दिया। दलीय स्थिति देखने पर यह स्पष्ट है कि कांग्रेस और भाजपा की सीटों में बहुत बड़ा अन्तर नहीं था, परन्तु अन्य दलों ने कांग्रेस को समर्थन देकर संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन की सरकार बनाने में मदद की। गठबन्धन के नेता के रूप में श्रीमती सोनिया गांधी का प्रधानमन्त्री बनना लगभग तय लग रहा था, परन्तु भाजपा और कुछ अन्य वर्गों के विरोध के कारण श्रीमती सोनिया गांधी ने स्वेच्छा से प्रधानमन्त्री बनने से इन्कार कर दिया।

अतः गठबन्धन में कांग्रेस के नेता डॉ० मनमोहन सिंह को प्रधानमन्त्री बनाने पर सहमति बनी और 22 मई 2004 को डॉ० मनमोहन सिंह ने भारत के प्रधानमन्त्री पद की शपथ ली। इस प्रकार लगभग 20 दलों की गठबन्धन सरकार अस्तित्व में आई। संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन की सरकार को वामपंथी दलों ने बाहर से समर्थन देने का निर्णय किया और वामपंथी दलों की सीटों की संख्या लगभग 60 रही।

गठबन्धन सरकार पर वामपंथी दलों का विशेष प्रभाव है, और डॉ० मनमोहन सिंह की सरकार कोई भी नीतिगत निर्णय लेने से पहले वामपंथी दलों से विचार-विमर्श अवश्य करती है। संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन लगभग 20 दलों का गठबन्धन है, इसलिए गठबन्धन ने सभी सहयोगी दलों को प्रसन्न करने का प्रयास किया। गठबन्धन ने सर्वप्रथम अपना न्यूनतम साझा कार्यक्रम (Common Minimum Programme) बनाया, जिसमें सभी दलों की विशेष नीतियों को शामिल किया गया। मन्त्रिपरिषद् के निर्माण में भी सहयोगी दलों को स्थान दिया गया।

Exam Tips:

a) 2004 में कांग्रेस 145 और भाजपा 138 सीटों पर रही, यह आँकड़ा स्पष्ट लिखें।
b) UPA का नाम, डॉ० मनमोहन सिंह की शपथ (22 मई 2004) और न्यूनतम साझा कार्यक्रम का उल्लेख अवश्य करें।
c) वामपंथी दलों का बाहर से समर्थन और उनका नीतिगत प्रभाव अलग बिन्दु में लिखें।
d) सोनिया गांधी द्वारा प्रधानमन्त्री पद से इन्कार वाली बात उत्तर में कारण सहित लिखें।

 

Question 9: 2009 में हुए 15वीं लोकसभा के चुनावों एवं संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन पर एक नोट लिखें। (Write a note on 15th Lok Sabha Elections and United Progressive Alliance.)

Answer:

2009 में हुए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election held in 2009):
अप्रैल-मई 2009 में 15वीं लोकसभा के चुनाव सम्पन्न हुए। ये चुनाव पाँच चरणों में कराए गए थे। 71 करोड़ 40 लाख मतदाताओं में से लगभग 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 15वीं लोकसभा के चुनाव भी पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से करवाए गए थे। इस चुनाव में दलीय स्थिति इस प्रकार रही:

राजनीतिक दलसीटें जीतीं
कांग्रेस206
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)116
समाजवादी पार्टी (सपा)23
बहुजन समाज पार्टी (बसपा)21
जनता दल (यूनाइटेड)20
तृणमूल कांग्रेस (टी०एम०सी०)19
डी०एम०के०18
माकपा (CPI-M)16
बीजू जनता दल (बीजद)14
शिवसेना11
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एन०सी०पी०)9
अन्ना द्रमुक9
तेलुगू देशम (टी०डी०पी०)6
राष्ट्रीय लोक दल (रालोद)5
अकाली दल4
राष्ट्रीय जनता दल (राजद)4
भाकपा (CPI)4
नेशनल कान्फ्रेंस3
जनता दल (सेक्यूलर)3
अन्य23
निर्दलीय9

दलीय स्थिति के अध्ययन से पता चलता है कि मतदाताओं ने किसी भी एक दल को पूर्ण बहुमत प्रदान नहीं किया।

संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन द्वारा सरकार का निर्माण (Formation of Government by U.P.A.):
2009 के चुनाव में भी किसी एक दल या गठबन्धन को पूर्ण बहुमत प्राप्त नहीं हुआ था। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन को 2004 के चुनावों के मुकाबले अधिक सीटें मिली थीं। स्वयं कांग्रेस को 1991 के पश्चात् 200 से अधिक सीटें प्राप्त हुई थीं। अतः सरकार बनाने के लिए राष्ट्रपति ने डॉ० मनमोहन सिंह को आमन्त्रित किया। डॉ० मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपति को अपने समर्थन में 322 सांसदों की सूची सौंपी, जिसमें संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन के दलों के अतिरिक्त राजद, बसपा, सपा तथा जनता दल (सेक्यूलर) का भी समर्थन शामिल था।

परिणामस्वरूप 22 मई 2009 को डॉ० मनमोहन सिंह ने पुनः भारत के प्रधानमन्त्री पद की शपथ ली। उल्लेखनीय बात यह है कि 2004 में कांग्रेस के नेतृत्व में संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन की सरकार बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वामपंथी दल इस सरकार में शामिल नहीं हुए।

Exam Tips:

a) 2009 के 15वीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की 206 सीटें लिखें, यह सबसे बड़ा आँकड़ा है।
b) डॉ० मनमोहन सिंह की दूसरी शपथ की तिथि 22 मई 2009 याद रखें।
c) 322 सांसदों के समर्थन की सूची का उल्लेख उत्तर में सरकार गठन का आधार बताता है।
d) वामपंथी दलों के सरकार में शामिल न होने का तथ्य 2004 की स्थिति से तुलना करके लिखें।

 

Question 10: सन् 2014 में हुए 16वीं लोकसभा के चुनावों एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन पर एक नोट लिखो।

Answer:

2014 के 16वीं लोकसभा के चुनाव:
भारत में 16वीं लोकसभा के चुनाव अप्रैल-मई 2014 में 9 चरणों में करवाए गए। इन चुनावों की मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार हैं:
इन चुनावों में अब तक सबसे अधिक 66.38% मतदान हुआ।
इन चुनावों में लगभग 60 लाख मतदाताओं ने नोटा (None of the Above-NOTA) बटन दबाया।
इन चुनावों में मतदाताओं की संख्या 81 करोड़ 40 लाख थी, जिनमें से लगभग 55 करोड़ मतदाताओं ने मतदान किया।
इन चुनावों में अधिकतम खर्च सीमा 70 लाख रुपये थी।
इन चुनावों में 1687 राजनीतिक दलों ने भाग लिया, जिनमें 6 राष्ट्रीय और 54 क्षेत्रीय राजनीतिक दल शामिल थे।
इन चुनावों में अब तक सर्वाधिक 61 महिलाएँ चुनाव जीतकर लोकसभा पहुँचीं।

इन चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि भाजपा ने 282 सीटें जीतीं और भाजपा सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन को 336 सीटें प्राप्त हुईं। अतः भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन के नेता श्री नरेन्द्र मोदी को 26 मई 2014 को प्रधानमन्त्री पद की शपथ दिलाई गई। श्री नरेन्द्र मोदी ने 26 मई 2014 को ही अपनी मन्त्रिपरिषद् का गठन किया, जिसमें कुल 45 मन्त्री शामिल थे। इनमें 23 कैबिनेट मन्त्री, 10 स्वतन्त्र प्रभार वाले राज्य मन्त्री और 12 राज्य मन्त्री थे।

श्री नरेन्द्र मोदी ने 5 जुलाई 2016 को अपनी मन्त्रिपरिषद् का विस्तार और पुनर्गठन किया। इस प्रकार मन्त्रिपरिषद् की कुल संख्या 75 हो गई, जिसमें 26 कैबिनेट मन्त्री, 13 स्वतन्त्र प्रभार वाले राज्य मन्त्री और 36 राज्य मन्त्री शामिल थे।

Exam Tips:

a) 2014 में भाजपा की 282 और राजग की 336 सीटें अलग-अलग लिखें।
b) 16वीं लोकसभा के 66.38% मतदान और 61 महिला सांसदों के आँकड़े अवश्य लिखें।
c) मोदी मन्त्रिपरिषद् के 45 और बाद में 75 सदस्यों की संख्या का उल्लेख करें।
d) NOTA के प्रयोग और 9 चरणों के मतदान का उल्लेख उत्तर को पूरा करता है।

 

Question 11: सन् 2019 में हुए 17वीं लोकसभा के चुनावों एवं राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन पर एक नोट लिखो।

Answer:

2019 के 17वीं लोकसभा के चुनाव:
भारत में 17वीं लोकसभा के चुनाव अप्रैल-मई 2019 में 7 चरणों में करवाए गए थे। इन चुनावों की मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार हैं:
इन चुनावों में 67.11% मतदान हुआ।
इन चुनावों में मतदाताओं की संख्या 90 करोड़ थी।
इन चुनावों में 2200 से अधिक राजनीतिक दलों ने भाग लिया, जिनमें 7 राष्ट्रीय और 59 क्षेत्रीय दल शामिल थे।
इन चुनावों में अब तक सर्वाधिक 78 महिलाएँ चुनाव जीतकर लोकसभा पहुँचीं।
इन चुनावों के लिए पूरे भारत में कुल 10 लाख मतदान केन्द्र बनाए गए थे।
इन चुनावों में सभी मतदान केन्द्रों पर ई०वी०एम० मशीनों के साथ-साथ वी०वी०पी०ए०टी० (VVPAT–Voter Verifiable Paper Audit Trail) का भी प्रयोग किया गया।
इन चुनावों में लगभग 99.3% मतदाताओं के पास पहचान पत्र थे।

चुनाव परिणाम (542 में से 542 सीटों के परिणाम घोषित):

दलजीती गई सीटें
आम आदमी पार्टी1
ए० जे० एस० यू० पार्टी1
अखिल भारतीय अन्ना द्रमुक1
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन2
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस22
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट1
बहुजन समाज पार्टी10
भारतीय जनता पार्टी303
बीजू जनता दल12
भारतीय साम्यवादी दल (CPI)2
भारतीय साम्यवादी दल (मार्क्सवादी) (CPI-M)3
द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (DMK)23
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस52
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग3
जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस3
जनता दल (सेक्यूलर)1
जनता दल (यूनाइटेड)16
झारखंड मुक्ति मोर्चा1
केरल कांग्रेस (M)1
लोक जनशक्ति पार्टी6
मिज़ो नेशनल फ्रंट1
नागा पीपुल्स फ्रंट1
नेशनल पीपुल्स पार्टी1
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी5
नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी1
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी1
समाजवादी पार्टी5
शिरोमणि अकाली दल2
शिवसेना18
सिक्किम क्रान्तिकारी मोर्चा1
तेलंगाना राष्ट्र समिति9
तेलुगू देशम3
युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी22
अन्य8

उपर्युक्त चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि भाजपा ने अकेले 303 सीटें जीतीं, और राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन ने कुल 353 सीटें प्राप्त कीं। इसी आधार पर श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन की सरकार का निर्माण हुआ।

Exam Tips:

a) 2019 में भाजपा की 303 और राजग की 353 सीटें अलग-अलग लिखें।
b) 17वीं लोकसभा के 67.11% मतदान और 78 महिला सांसदों के आँकड़े अवश्य लिखें।
c) VVPAT का पूरा नाम (Voter Verifiable Paper Audit Trail) और इसका प्रयोग उत्तर में लिखें।
d) सात चरणों में हुए मतदान और 542 सीटों के परिणाम का उल्लेख करें।

 

Question 12: भारत में गठबन्धन की राजनीति का क्या अर्थ है? गठबन्धन सरकार का भारतीय राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ा?
अथवा
भारतीय राजनीति पर गठबन्धन सरकार के पड़ने वाले प्रभावों का वर्णन कीजिए।

Answer:

भारत में गठबन्धन राजनीति का अर्थ प्रश्न 5 में दिया गया है: कई दल मिलकर सरकार बनाते हैं और एक साझा कार्यक्रम के आधार पर सरकार चलाते हैं। गठबन्धन सरकार का भारतीय राजनीति पर प्रभाव इस प्रकार है:

1. अस्थायी सरकार:
गठबन्धन सरकारों के कारण भारत में अस्थिरता बढ़ी है, क्योंकि विभिन्न दल अपने स्वार्थी हितों की खातिर मिलकर सरकार बनाते हैं। अतः यह पता नहीं होता कि कब कोई दल सरकार से अलग हो जाए।

2. नीतियों में निरन्तरता का अभाव:
गठबन्धन सरकार द्वारा बनाई जाने वाली नीतियों में निरन्तरता नहीं होती। मिली-जुली सरकार प्रायः दीर्घकालीन एवं प्रभावशाली नीतियाँ नहीं बना पाती।

3. राष्ट्रीय एकता को खतरा:
गठबन्धन सरकार में शामिल दल केवल अपने हितों की पूर्ति में लगे रहते हैं और उन्हें देश की रक्षा की कोई चिन्ता नहीं होती।

4. प्रधानमन्त्री की कमज़ोर स्थिति:
गठबन्धन सरकार में प्रधानमन्त्री की स्थिति कमज़ोर होती है, जिसके कारण वह देश को अच्छा नेतृत्व नहीं दे पाता।

Exam Tips:

a) गठबन्धन सरकारों की अस्थिरता को समझाने के लिए दल-बदल या समर्थन वापसी का उदाहरण दें।
b) नीतियों में निरन्तरता के अभाव और राष्ट्रीय एकता के खतरे को अलग-अलग बिन्दुओं में लिखें।
c) प्रधानमन्त्री की कमज़ोर स्थिति वाले बिन्दु में घटक दलों के दबाव का कारण स्पष्ट करें।
d) चारों प्रभावों को क्रमानुसार लिखें, ताकि उत्तर संक्षिप्त और पूरा रहे।

 

Question 13: “1989 के चुनावों के बाद गठबन्धन की राजनीति का युग आरम्भ हुआ, जिसमें राजनीतिक दल विचारधारा को आधार मानकर गठ-जोड़ नहीं करते।” व्याख्या कीजिए।

Answer:

भारतीय राजनीति का वर्तमान दौर गठबन्धन राजनीति का दौर है। वर्तमान समय में कोई भी राजनीतिक दल अपने दम पर सरकार नहीं बना सकता, अतः वह अन्य दलों से गठबन्धन करता है। इस गठबन्धन का कोई वैचारिक या नैतिक आधार नहीं होता, बल्कि सत्ता प्राप्ति ही उसका आधार होता है। इस प्रकार के गठबन्धन की शुरुआत 1989 के बाद हुई।

1989 के चुनाव के अवसर पर जनता दल ने मार्क्सवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबन्धन किया। 1991, 1996, 1998, 1999, 2004, 2009 तथा 2014 के लोकसभा चुनावों के अवसर पर लगभग सभी दलों ने अवसरवादी समझौते किए। 1996 में तमिलनाडु विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए द्रमुक और तमिल मनीला कांग्रेस (T.M.C.) के बीच सीटों का समझौता हुआ। कांग्रेस (इ) ने अन्ना द्रमुक के साथ समझौता किया।

नवम्बर 1993 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव के अवसर पर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में समझौता हुआ। 2 जून 1995 को यह समझौता टूट गया और बहुजन समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी से अपना समर्थन वापस ले लिया। मई 1996 में 13 दलों ने मिलकर संयुक्त मोर्चे का निर्माण किया। इन दलों के इकट्ठा होने का एक ही उद्देश्य था, सत्ता पर कब्ज़ा करना।

मार्च 1998 में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने केन्द्र में सरकार का निर्माण किया। इस सरकार में अनेक ऐसे दल शामिल थे जिनकी नीतियाँ परस्पर विरोधी थीं। 15 मई 1998 को भारतीय जनता पार्टी सहित 24 राजनीतिक दलों ने मिलकर राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन नाम से एक महान् गठबन्धन बनाया, जिसका उद्देश्य केन्द्र में सत्ता प्राप्त करना था। सितम्बर-अक्तूबर 1999 में हुए लोकसभा चुनावों में इस गठबन्धन को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ और इसने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनाई। इस प्रकार यह गठबन्धन अपने उद्देश्य में सफल रहा।

2004 के 14वीं लोकसभा चुनाव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने अनेक घोटालों में संलिप्त जयललिता से चुनावी समझौता किया, वहीं कांग्रेस ने अपने कट्टर विरोधी डी० एम० के० के साथ चुनावी समझौता किया। अप्रैल-मई 2009 में हुए 15वीं, अप्रैल-मई 2014 में हुए 16वीं और अप्रैल-मई 2019 में हुए 17वीं लोकसभा चुनावों में भी लगभग सभी राजनीतिक दलों ने सिद्धान्तहीन समझौते किए। उपर्युक्त उदाहरणों से स्पष्ट है कि विभिन्न राजनीतिक दलों ने जो गठजोड़ किए, उनका आधार विचारधारा नहीं बल्कि सत्ता प्राप्ति था।

Exam Tips:

a) गठबन्धन की शुरुआत 1989 के बाद की गई, इसका उल्लेख उत्तर के आरम्भ में करें।
b) जनता दल के मार्क्सवादी पार्टी और भाजपा के साथ 1989 के गठबन्धन का उदाहरण लिखें।
c) सपा-बसपा समझौते का टूटना (1995) और संयुक्त मोर्चे का निर्माण (1996) कालक्रम में लिखें।
d) NDA के गठन और 1999 की जीत को सत्ता प्राप्ति के उद्देश्य से जोड़कर निष्कर्ष लिखें।

 

Question 14: साम्प्रदायिकता का क्या अर्थ है? साम्प्रदायिकता के प्रभावों को दूर करने के उपायों का वर्णन करें।
अथवा
भारत में साम्प्रदायिकता को समाप्त करने के लिए मुख्य उपायों का वर्णन कीजिए।

Answer:

साम्प्रदायिकता का अर्थ:
साम्प्रदायिकता का अभिप्राय है धर्म अथवा जाति के आधार पर एक-दूसरे के विरुद्ध भेदभाव की भावना रखना। ए० एच० मेरियम (A.H. Merriam) के अनुसार, “साम्प्रदायिकता अपने समुदाय के प्रति वफ़ादारी की ओर संकेत करती है, जिसका अर्थ भारत में हिन्दुत्व या इस्लाम के प्रति पूरी वफ़ादारी रखना है।”

डॉ० ई० स्मिथ (Dr. E. Smith) के अनुसार, “साम्प्रदायिकता को आमतौर पर किसी धार्मिक ग्रुप के सीमित स्वार्थी, विभाजक और आक्रामक दृष्टिकोण से जोड़ा जाता है।” के० पी० करुणाकरण (K.P. Karunakaran) के अनुसार, “भारत में साम्प्रदायिकता का अर्थ वह विचारधारा है जो किसी विशेष धार्मिक समुदाय या किसी विशेष जाति के सदस्यों के हितों के विकास का समर्थन करती है।”

साम्प्रदायिकता के प्रभाव को कम करने के उपाय:

1. शिक्षा द्वारा:
साम्प्रदायिकता को दूर करने का सबसे अच्छा साधन शिक्षा का प्रसार है। जैसे-जैसे शिक्षितों की संख्या बढ़ेगी, धर्म का प्रभाव भी कम होगा और साम्प्रदायिकता की बीमारी भी दूर हो जाएगी।

2. प्रचार के माध्यम से:
समाचार-पत्रों, रेडियो तथा टेलीविज़न के द्वारा साम्प्रदायिकता के विरुद्ध प्रचार करके भ्रातृत्व की भावना उत्पन्न की जा सकती है।

3. नागरिक अपना दायित्व पूरा करें:
नागरिकों को अपने दायित्व के प्रति सचेत होना चाहिए और शान्ति स्थापना में प्रशासन की मदद करनी चाहिए। प्रशासन दंगों को दबा सकता है और नागरिकों की मदद के लिए गश्त की व्यवस्था भी कर सकता है, लेकिन सन्देह का वातावरण समाप्त करना नागरिकों का दायित्व है।

4. साम्प्रदायिक दलों का अन्त करके:
सरकार को उन सभी दलों को समाप्त कर देना चाहिए जो साम्प्रदायिकता पर आधारित हों। चुनाव आयोग को साम्प्रदायिक पार्टियों को मान्यता नहीं देनी चाहिए।

5. धर्म और राजनीति को अलग करके:
साम्प्रदायिकता को रोकने का एक महत्त्वपूर्ण उपाय यह है कि राजनीति को धर्म से अलग रखा जाए।

6. सामाजिक और आर्थिक विकास:
साम्प्रदायिक तत्त्व लोगों के आर्थिक पिछड़ेपन का पूरा फ़ायदा उठाते हैं। अतः ज़रूरत इस बात की है कि जहाँ-जहाँ कट्टरपन्थी ताकतों का बोलबाला है, वहाँ की गरीब बस्तियों के निवासियों की आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं के हल के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएँ।

7. आपसी विवाह के द्वारा:
अन्तर्जातीय विवाह करके साम्प्रदायिकता को समाप्त किया जा सकता है।

Exam Tips:

a) ए० एच० मेरियम और डॉ० ई० स्मिथ की परिभाषाएँ उत्तर के आरम्भ में लिखें।
b) शिक्षा का प्रसार सबसे प्रभावी उपाय माना जाता है, इसका कारण स्पष्ट करें।
c) धर्म और राजनीति को अलग रखने का उपाय चुनाव आयोग की भूमिका से जोड़कर लिखें।
d) सात उपायों को क्रम में लिखें, ताकि उत्तर सुव्यवस्थित लगे।

 

Question 15: भारत में बढ़ती हुई साम्प्रदायिक प्रवृत्तियों के भारतीय राजनीति पर पड़ने वाले प्रभावों का वर्णन कीजिए।
अथवा
भारतीय राजनीति पर साम्प्रदायिकता के पड़ने वाले प्रभावों का वर्णन कीजिए।

Answer:

साम्प्रदायिकता ने निम्नलिखित प्रकार से भारतीय राज्य-व्यवस्था को प्रभावित किया है:

1. साम्प्रदायिकता और राजनीतिक दल:
भारत में अनेक राजनीतिक दलों का निर्माण साम्प्रदायिकता के आधार पर हुआ है।

2. साम्प्रदायिकता के आधार पर उम्मीदवारों का चयन:
चुनाव में धर्म की भावना महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उम्मीदवारों का चयन करते समय धर्म भी एक महत्त्वपूर्ण आधार होता है। प्रायः सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों का चुनाव करते समय धर्म को महत्त्व देते हैं, और जिस चुनाव क्षेत्र में जिस धर्म के अधिक मतदाता होते हैं, प्रायः उसी धर्म का उम्मीदवार वहाँ खड़ा किया जाता है। प्रायः सभी राजनीतिक दल चुनावों में वोट पाने के लिए धार्मिक तत्त्वों के साथ समझौता करते हैं।

3. धर्म तथा मतदान व्यवहार (Religion and Voting Behaviour):
चुनाव के समय मतदाता भी धर्म से प्रभावित होकर अपने मत का प्रयोग करते हैं। प्रत्येक धार्मिक सम्प्रदाय के लोग अपनी संख्या के आधार पर अपना महत्त्व समझने लगे हैं। प्रायः देखा गया है कि मुस्लिम मतदाता और सिक्ख मतदाता अधिकतर अपने धर्म से सम्बन्धित उम्मीदवार को वोट डालते हैं। मई-जून 1991 में दसवीं लोकसभा के चुनावों के अवसर पर राम भक्तों ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया।

4. दबाव समूह तथा धर्म (Pressure Groups and Religion):
भारतीय राज्य-व्यवस्था में धर्म-प्रधान दबाव समूह भी महत्त्वपूर्ण बनते जा रहे हैं। ये समय-समय पर शासन की नीतियों को प्रभावित करते रहते हैं। वे अपने सदस्यों के हितों की पूर्ति के लिए नीति-निर्माताओं को प्रभावित कर अपने कार्य में सफलता प्राप्त कर लेते हैं। अनेक धर्म-प्रधान संगठन राजनीतिक मामलों में विशेष रुचि लेते हैं और अपनी माँगों को स्वीकार करवाने के लिए राजनीतिक दलों से सौदेबाज़ी करते हैं।

5. धर्म के आधार पर राज्यों के पुनर्गठन की माँग (Demand for States Re-organisation on the basis of Religion):
भारत में कई बार अप्रत्यक्ष रूप से धर्म के आधार पर पृथक् राज्यों की माँग की गई है। पंजाब में अकालियों की पंजाबी सूबा की माँग कुछ हद तक धर्म के प्रभाव का परिणाम थी।

6. धर्म के आधार पर अस्थिरता (Instability on the basis of Religion):
राजनीति को धार्मिक आधार देकर राष्ट्र में अस्थिरता की स्थिति पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। धर्म के नाम पर राजनीतिक संघर्ष होते रहते हैं।

Exam Tips:

a) उम्मीदवारों के चयन में धर्म को आधार बनाने की प्रवृत्ति उत्तर का मुख्य बिन्दु है।
b) मई-जून 1991 के दसवीं लोकसभा चुनाव का उदाहरण मतदान व्यवहार में लिखें।
c) पंजाबी सूबा की माँग को धर्म और राजनीति के सम्बन्ध का उदाहरण बताएँ।
d) छह बिन्दुओं को क्रम से लिखें और हर बिन्दु के नीचे एक-एक वाक्य का उदाहरण दें।

 

Question 16: भारत में साम्प्रदायिकता की उत्पत्ति और विकास के कारणों का वर्णन कीजिए।

Answer:

भारत में साम्प्रदायिकता की उत्पत्ति और विकास के निम्नलिखित कारण हैं:

1. साम्प्रदायिक दल:
साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देने में साम्प्रदायिक दलों का महत्त्वपूर्ण हाथ है। भारत में अनेक साम्प्रदायिक दल पाए जाते हैं।

2. राजनीति और धर्म:
साम्प्रदायिकता का एक महत्त्वपूर्ण कारण यह है कि राजनीति में धर्म घुसा हुआ है। धार्मिक स्थानों का इस्तेमाल राजनीति के लिए किया जाता है। पंजाब के धार्मिक स्थानों का राजनीति के लिए इस्तेमाल पिछले कई वर्षों से चिन्ता का विषय बना हुआ है।

3. सरकार की उदासीनता:
हिन्दू-मुस्लिम साम्प्रदायिकता का एक महत्त्वपूर्ण कारण यह है कि केन्द्र और राज्यों की सरकारों ने इस समस्या को दृढ़ता से हल करने का प्रयास नहीं किया। इस समस्या की विवेचना कभी गम्भीरता से नहीं की गई।

4. शिक्षा:
कई निजी स्कूलों तथा कॉलेजों में धर्म-शिक्षा के नाम पर साम्प्रदायिकता को बढ़ावा दिया जाता है।

5. पारिवारिक वातावरण:
कई घरों में साम्प्रदायिकता की बातें होती रहती हैं, जिनका बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ता है और बड़े होकर वे भी साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देते हैं।

6. विभिन्न धार्मिक स्थानों का एक स्थान पर होना:
कई बार विभिन्न धार्मिक स्थानों का साथ-साथ होना, या एक ही स्थान पर मन्दिर और मस्जिद का होना साम्प्रदायिकता का कारण बन जाता है। एक स्थान पर पहले एक धार्मिक स्थान होने और बाद में विभिन्न धर्मों के धार्मिक स्थान बन जाने से भी साम्प्रदायिकता को बढ़ावा मिलता है। राम जन्मभूमि बनाम बाबरी मस्जिद विवाद ने साम्प्रदायिकता को बढ़ावा दिया है।

Exam Tips:

a) राजनीति में धर्म के घुसने और धार्मिक स्थानों के राजनीतिक उपयोग को अलग-अलग लिखें।
b) सरकारी उदासीनता को कारण के रूप में लिखते समय केन्द्र और राज्य दोनों का उल्लेख करें।
c) राम जन्मभूमि बनाम बाबरी मस्जिद विवाद का उल्लेख धार्मिक स्थानों वाले कारण में करें।
d) छह कारणों को क्रम से लिखें, ताकि उत्तर पूरा और व्यवस्थित लगे।

 

Question 17: गठबन्धन सरकार की सफलता हेतु मुख्य सुझावों का वर्णन करें।

Answer:

गठबन्धन सरकार की सफलता हेतु निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं:

1. गठबन्धन सरकार का एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम होना चाहिए।

2. गठबन्धन सरकार का एक सर्वसम्मत नेता होना चाहिए।

3. गठबन्धन सरकार में सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए जाने चाहिए।

4. गठबन्धन सरकार में परस्पर समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिए।

5. गठबन्धन सरकार के माध्यम से राजनीतिक अस्थिरता के प्रयास नहीं करने चाहिए।

6. गठबन्धन में शामिल क्षेत्रीय दलों को उचित सम्मान देना चाहिए।

7. गठबन्धन में शामिल क्षेत्रीय दलों को प्रधानमन्त्री पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाना चाहिए।

8. गठबन्धन सरकार दल-बदल का मंच नहीं बननी चाहिए।

Exam Tips:

a) न्यूनतम साझा कार्यक्रम (Common Minimum Programme) का नाम लिखें।
b) सर्वसम्मत नेता और सर्वसम्मत निर्णय को अलग बिन्दु के रूप में लिखें।
c) गठबन्धन में क्षेत्रीय दलों के सम्मान और प्रधानमन्त्री पर दबाव के बीच का अन्तर स्पष्ट करें।
d) आठ सुझावों को अलग-अलग क्रमांक में लिखें, ताकि उत्तर सुव्यवस्थित रहे।

 

लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1: 1990 के दशक में सहभागी उमड़ के कोई चार पक्ष लिखें।

Answer:

1. लोगों की सहभागिता में वृद्धि:
1990 के दशक में लोगों की राजनीतिक सहभागिता में वृद्धि हुई। पिछले दशकों की अपेक्षा इस दशक में लोगों के राजनीतिक ज्ञान, रुचि और गतिविधियों में वृद्धि हुई।

2. विभिन्न दलों की सत्ता में भागीदारी:
1989 से सत्ता कई दलों में विभाजित रही। इस दौरान जनता दल, भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, डी०एम०के०, अन्ना डी०एम०के०, तेलुगू देशम, नेशनल कॉन्फ्रेंस, शिरोमणि अकाली दल, इनेलो, शिवसेना, बीजू जनता दल, तृणमूल कांग्रेस तथा असम गण परिषद् जैसे दलों ने भी केन्द्र स्तर पर सत्ता में भागीदारी की।

3. क्षेत्रीय दलों का प्रभाव:
भारतीय राजनीति में लोकतान्त्रिक उमड़ का एक पक्ष यह रहा है कि 1990 के दशक में क्षेत्रीय दलों ने भारतीय राजनीति को प्रभावित किया।

4. दलित एवं पिछड़े वर्गों का उभरना:
भारतीय राजनीति में लोकतान्त्रिक उमड़ का एक पक्ष अनुसूचित जातियों, जनजातियों तथा अन्य पिछड़े वर्गों की राजनीति का उभरना है।

Exam Tips:

a) लोगों की सहभागिता में वृद्धि और दलित व पिछड़े वर्गों के उभार को अलग बिन्दुओं में लिखें।
b) केन्द्र स्तर पर सत्ता में भागीदार दलों के नाम कम से कम चार लिखें।
c) उत्तर में 1989 के बाद के दौर का उल्लेख करें।

 

Question 2: जनता दल का निर्माण किन कारणों से हुआ? इसके मुख्य घटकों के नाम लिखिए।

Answer:

1988 में एक नए राजनीतिक दल, जनता दल की स्थापना की गई। 1987 में कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं ने पार्टी का त्याग करके ‘जन मोर्चा’ का निर्माण किया। इसके साथ ही अनेक नेता एक ऐसे नए राजनीतिक दल का निर्माण करने का प्रयास कर रहे थे, जो कांग्रेस का विकल्प बन सके। 26 जुलाई 1988 को चार विपक्षी दलों, जनता पार्टी, लोकदल, कांग्रेस (स) और जन मोर्चा के विलय से एक नए राजनीतिक दल की स्थापना की गई। इस नए दल का नाम समाजवादी जनता दल रखा गया। 11 अक्तूबर 1988 को बंगलौर में समाजवादी जनता दल का नाम बदलकर जनता दल कर दिया गया। श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह को जनता दल का प्रधान मनोनीत किया गया।

Exam Tips:

a) जनता दल के चार घटकों का नाम (जनता पार्टी, लोकदल, कांग्रेस (स), जन मोर्चा) लिखें।
b) उत्तर में 26 जुलाई 1988 और 11 अक्तूबर 1988 की तिथियाँ अलग-अलग लिखें।
c) जन मोर्चा का गठन 1987 में हुआ था, यह कारण के रूप में लिखें।

 

Question 3: जनता दल का कार्यक्रम एवं नीतियाँ लिखें।

Answer:

जनता दल का लोकतन्त्र में दृढ़ विश्वास है और वह उत्तरदायी प्रशासनिक व्यवस्था को अपनाने के पक्ष में है।

जनता दल ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सात सूत्रीय कार्यक्रम अपनाने की बात कही है।

पार्टी राजनीति में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार को रोकने के लिए लोकपाल की नियुक्ति के पक्ष में है।

पार्टी पंचायती राज संस्थाओं को अधिक-से-अधिक स्वायत्तता देने के पक्ष में है।

Exam Tips:

a) लोकपाल की नियुक्ति का उल्लेख भ्रष्टाचार विरोधी नीति के रूप में करें।
b) सात सूत्रीय कार्यक्रम का उल्लेख उत्तर में अवश्य करें।
c) पंचायती राज संस्थाओं की स्वायत्तता को लोकतान्त्रिक विकेन्द्रीकरण से जोड़ें।

 

Question 4: भारतीय जनता पार्टी का उदय किस प्रकार हुआ?

Answer:

भारतीय जनता पार्टी का उदय 1980 में जनता पार्टी में दोहरी सदस्यता के मुद्दे को लेकर असहमति के कारण हुआ। 19 मार्च 1980 को जनता पार्टी के केन्द्रीय संसदीय बोर्ड ने बहुमत से फैसला किया कि जनता पार्टी का कोई भी अधिकारी, विधायक और सांसद् राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दैनिक गतिविधियों में भाग नहीं ले सकता। परन्तु बोर्ड की बैठक में श्री अटल बिहारी वाजपेयी, श्री लालकृष्ण आडवाणी तथा श्री नानाजी देशमुख ने इस निर्णय का विरोध किया।

4 अप्रैल 1980 को जनता पार्टी का एक और विभाजन लगभग निश्चित हो गया, जब पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अपने संसदीय बोर्ड के प्रस्ताव का अनुमोदन कर पार्टी के विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों में भाग लेने पर रोक लगा दी। 5 अप्रैल 1980 को भूतपूर्व जनसंघ के सदस्यों ने नई दिल्ली में दो दिन का सम्मेलन किया और एक नई पार्टी बनाने का निश्चय किया। 6 अप्रैल 1980 को भूतपूर्व विदेश मन्त्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी नामक एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल का गठन किया गया।

Exam Tips:

a) 19 मार्च 1980 को संसदीय बोर्ड का निर्णय और दोहरी सदस्यता का मुद्दा अवश्य लिखें।
b) 6 अप्रैल 1980 को भाजपा के गठन की तिथि और अध्यक्ष का नाम लिखें।
c) भूतपूर्व जनसंघ के सदस्यों के दो दिन के सम्मेलन (5 अप्रैल 1980) का उल्लेख करें।

 

Question 5: भारत में गठबन्धन सरकार के उदय के कोई चार कारण लिखिए।

Answer:

1. कांग्रेस के आधिपत्य की समाप्ति:
1989 के बाद कांग्रेस के आधिपत्य वाली स्थिति पहले जैसी नहीं रही। इसके विरुद्ध अनेक राजनीतिक दल आ गए, जिससे गठबन्धनवादी सरकारों का दौर शुरू हुआ।

2. क्षेत्रीय दलों में वृद्धि:
क्षेत्रीय दलों की बढ़ती संख्या के कारण किसी भी एक राष्ट्रीय दल को लोकसभा या विधानसभा में बहुमत मिलना कठिन हो गया है। इससे राजनीतिक दल आपस में गठबन्धन बनाने लगे हैं।

3. दल-बदल:
भारत में दल-बदल विरोधी कानून होने के बावजूद दल-बदल की प्रवृत्ति पर रोक नहीं लग पाई है। दल-बदल के कारण सरकारों का अनेक बार पतन हुआ और जो नई सरकारें बनीं, वे भी गठबन्धन करके बनीं।

4. क्षेत्रीय हितों की उपेक्षा:
प्रायः केन्द्र में बनी राष्ट्रीय दलों की सरकारों ने क्षेत्रीय हितों की उपेक्षा की है। इससे क्षेत्रीय स्तर के दलों ने मुद्दों पर आधारित राजनीति के अनुसार गठबन्धनकारी दौर की शुरुआत की।

Exam Tips:

a) 1989 के बाद कांग्रेस की स्थिति में बदलाव को पहला कारण लिखें।
b) दल-बदल विरोधी कानून के बावजूद दल-बदल जारी रहने का तथ्य लिखें।
c) क्षेत्रीय हितों की उपेक्षा को मुद्दों पर आधारित राजनीति से जोड़ें।

 

Question 6: भारत द्वारा नई आर्थिक नीति अपनाने के कोई चार कारण बताइए।

Answer:

भारत द्वारा निम्नलिखित कारणों से नई आर्थिक नीति अपनाई गई:

1. भारत में 1980 तक आर्थिक सुधार की प्रक्रिया बहुत धीमी थी, इसलिए इस प्रक्रिया को बढ़ाना आवश्यक था।

2. भारत का सकल घरेलू उत्पाद (G.D.P.) इस दौरान केवल 3.6% की दर से बढ़ रहा था। इसे बढ़ाने के लिए नई आर्थिक नीति की आवश्यकता थी।

3. भारत में निर्यात की मात्रा कम थी, जबकि आयात की मात्रा अधिक थी। अतः निर्यात बढ़ाने के लिए नई आर्थिक नीति की आवश्यकता थी।

4. भारत पर लगातार बढ़ रहे विदेशी कर्ज़ को कम करने के लिए भी नई आर्थिक नीति की आवश्यकता थी।

Exam Tips:

a) सकल घरेलू उत्पाद की धीमी वृद्धि दर को पहला कारण के रूप में लिखें।
b) निर्यात और आयात के असन्तुलन को अलग बिन्दु में लिखें।
c) विदेशी कर्ज़ का बोझ नई आर्थिक नीति का अन्तिम कारण है।

 

Question 7: राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन के उदय का वर्णन करें।

Answer:

26 अप्रैल 1999 को मात्र 13 माह पुरानी लोकसभा को राष्ट्रपति के० आर० नारायणन ने प्रधानमन्त्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की सलाह पर भंग कर दिया। सितम्बर-अक्तूबर 1999 में 13वीं लोकसभा के चुनाव करवाए गए। परन्तु इन चुनावों से पहले, 1998 में 24 राजनीतिक दलों ने मिलकर राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन-राजग (National Democratic Alliance–NDA) के नाम से एक महान् गठबन्धन बनाया।

इस गठबन्धन में अधिकतर वे दल ही सम्मिलित थे, जो बारहवीं लोकसभा में भाजपा गठबन्धन सरकार में शामिल थे। राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी को प्रधानमन्त्री के रूप में पेश किया। इस गठबन्धन ने उन राजनीतिक दलों पर आरोप लगाया, जिन्होंने राष्ट्रीय हित से ऊपर राजनीतिक निषेधवाद, संकीर्ण निजी हितों और सत्ता के लालच को अपना स्वार्थ बनाया है, कि उन्होंने 1999 के चुनाव अनावश्यक रूप से राष्ट्र पर थोप दिए हैं।

राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन ने सितम्बर-अक्तूबर 1999 में हुए 13वीं लोकसभा के चुनावों में 297 सीटों पर विजय प्राप्त की और श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनाई। परन्तु 2004 के 14वीं और 2009 के 15वीं लोकसभा के चुनावों में इस गठबन्धन को हार का सामना करना पड़ा। परन्तु 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव जीतकर इस गठबन्धन ने श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का निर्माण किया।

Exam Tips:

a) NDA के गठन की तिथि 15 मई 1998 और 24 दलों की संख्या लिखें।
b) 13वीं लोकसभा का 297 सीटों का आँकड़ा और वाजपेयी सरकार का उल्लेख करें।
c) NDA की 2014 और 2019 की जीत को नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से जोड़ें।

 

Question 8: संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन का निर्माण किस प्रकार हुआ?

Answer:

संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन (United Progressive Alliance-UPA) का निर्माण 14वीं लोकसभा के चुनावों के पश्चात् हुआ। अप्रैल-मई 2004 के 14वीं लोकसभा चुनावों में भी किसी दल को बहुमत प्राप्त नहीं हुआ। अधिकांश गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेस गठबन्धन दलों, जैसे भारतीय साम्यवादी दल, भारतीय साम्यवादी दल (मार्क्सवादी), जनता दल (सेक्यूलर) तथा लोक जनशक्ति पार्टी ने कांग्रेस गठबन्धन को अपना समर्थन दिया।

परिणामस्वरूप 22 मई 2004 को गठबन्धन के नेता डॉ० मनमोहन सिंह को प्रधानमन्त्री पद की शपथ दिलाई गई। 27 मई 2004 को कांग्रेस गठबन्धन को विधिवत् रूप से संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन का नाम दिया गया और इस गठबन्धन ने अपना एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम भी जारी किया। भारतीय साम्यवादी दल और भारतीय साम्यवादी दल (मार्क्सवादी) ने इस गठबन्धन को बाहर से समर्थन देने का निर्णय किया।

प्रारम्भिक तौर पर गठबन्धन के नेता के रूप में श्रीमती सोनिया गांधी का प्रधानमन्त्री बनना लगभग तय माना जा रहा था, परन्तु भाजपा और कुछ अन्य वर्गों के विरोध के कारण श्रीमती सोनिया गांधी ने स्वेच्छा से प्रधानमन्त्री बनने से इन्कार कर दिया। अतः गठबन्धन में कांग्रेस के नेता डॉ० मनमोहन सिंह को प्रधानमन्त्री बनाने पर सहमति बनी। अप्रैल-मई 2009 में हुए 15वीं लोकसभा के चुनावों के पश्चात् पुनः इस गठबन्धन की सरकार बनी और डॉ० मनमोहन सिंह प्रधानमन्त्री बने। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में इस गठबन्धन को हार का सामना करना पड़ा।

Exam Tips:

a) न्यूनतम साझा कार्यक्रम (Common Minimum Programme) का नाम अवश्य लिखें।
b) 22 मई 2004 की शपथ और 27 मई 2004 की घोषणा की तिथियाँ अलग-अलग लिखें।
c) सोनिया गांधी द्वारा प्रधानमन्त्री पद से इन्कार का कारण उत्तर में लिखें।

 

Question 9: साम्प्रदायिकता से आपका क्या तात्पर्य है? संक्षेप में लिखें।

Answer:

साम्प्रदायिकता का अभिप्राय है धर्म या जाति के आधार पर एक-दूसरे के विरुद्ध भेदभाव की भावना रखना। एक धार्मिक समुदाय को दूसरे समुदायों और राष्ट्रों के विरुद्ध उपयोग करना साम्प्रदायिकता है। ए० एच० मेरियम (A.H. Merriam) के अनुसार, “साम्प्रदायिकता अपने समुदाय के प्रति वफ़ादारी की अभिवृत्ति की ओर संकेत करती है, जिसका अर्थ भारत में हिन्दुत्व या इस्लाम के प्रति पूरी वफ़ादारी रखना है।” के० पी० करुणाकरण (K.P. Karunakaran) के अनुसार, “भारत में साम्प्रदायिकता का अर्थ वह विचारधारा है जो किसी विशेष धार्मिक समुदाय या जाति के सदस्यों के हितों के विकास का समर्थन करती है।”

Exam Tips:

a) साम्प्रदायिकता की परिभाषा में धर्म और जाति दोनों आधार शामिल करें।
b) मेरियम की परिभाषा का मुख्य शब्द वफ़ादारी याद रखें।
c) परिभाषा को दो वाक्यों में संक्षेप में लिखें।

 

Question 10: भारतीय राजनीति पर साम्प्रदायिकता के कोई चार प्रभावों का वर्णन करें।

Answer:

साम्प्रदायिकता ने निम्नलिखित ढंगों से भारतीय लोकतन्त्र को प्रभावित किया है:

(1) भारत में अनेक राजनीतिक दलों का निर्माण धर्म के आधार पर हुआ है।

(2) चुनावों में साम्प्रदायिकता की भावना महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रायः सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों का चुनाव करते समय साम्प्रदायिकता को महत्त्व देते हैं, और जिस चुनाव क्षेत्र में जिस समुदाय के अधिक मतदाता होते हैं, प्रायः सभी राजनीतिक दल चुनावों में वोट पाने के लिए साम्प्रदायिक तत्त्वों के साथ समझौता करते हैं।

(3) राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि मतदाता भी धर्म से प्रभावित होकर अपने मत का प्रयोग करते हैं।

(4) धर्म के नाम पर राजनीतिक संघर्ष और साम्प्रदायिक झगड़े होते रहते हैं।

Exam Tips:

a) उम्मीदवारों के चयन में धर्म के आधार को पहले प्रभाव के रूप में लिखें।
b) मतदाताओं के धर्म से प्रभावित होकर मतदान करने का उदाहरण दें।
c) धर्म के नाम पर संघर्ष को अन्तिम प्रभाव के रूप में लिखें।

 

Question 11: भारत में नई आर्थिक नीति पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
अथवा
भारत की ‘नई आर्थिक नीति’ की कोई चार मुख्य विशेषताएँ बताइए।

Answer:

भारत में नई आर्थिक नीति की घोषणा सन् 1991 में की गई थी, जिसकी मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार हैं:

1. परमिट राज की समाप्ति:
1991 की नई आर्थिक नीति के अन्तर्गत परमिट राज की समाप्ति करके भारतीय बाज़ारों को मुक्त एवं उदारवादी व्यवस्था में परिवर्तित किया गया।

2. राजकोषीय नीति:
1991 की आर्थिक नीति के अन्तर्गत राजकोषीय नीति की भी घोषणा की गई। सार्वजनिक खर्च को नियन्त्रित करके राजस्व बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया। इस नीति में केन्द्र एवं राज्य सरकारों पर सब्सिडी को धीरे-धीरे कम करके राजकोषीय अनुशासन लागू करने की बात की गई।

3. विदेशी खाते सम्बन्धी नीति:
1991 की आर्थिक नीति के अन्तर्गत विदेशी खाते के घाटे को कम करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए।

4. कीमत नीति:
1991 की आर्थिक नीति के अन्तर्गत सब्सिडी को धीरे-धीरे कम करके कई वस्तुओं, जैसे पेट्रोलियम पदार्थों, खादों, रेलवे तथा बसों के किरायों और चीनी के दामों में वृद्धि की गई। इसके साथ-साथ सभी क्षेत्रों में कीमत नीतियों को लचीला बनाने का प्रयास किया गया।

Exam Tips:

a) परमिट राज की समाप्ति को सुधार की पहली विशेषता के रूप में लिखें।
b) सब्सिडी में कमी का उल्लेख राजकोषीय और कीमत नीति दोनों में करें।
c) चार विशेषताओं को क्रम से लिखें और हर एक के नीचे एक वाक्य लिखें।

 

Question 12: भारत में साम्प्रदायिकता के कोई चार कारण लिखें।
अथवा
भारत में साम्प्रदायिकता के विकास के कोई चार कारण बताइए।

Answer:

1. साम्प्रदायिक दल:
साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देने में साम्प्रदायिक दलों का महत्त्वपूर्ण हाथ है। भारत में अनेक साम्प्रदायिक दल पाए जाते हैं।

2. राजनीति और धर्म:
साम्प्रदायिकता का एक महत्त्वपूर्ण कारण यह है कि राजनीति में धर्म घुसा हुआ है। धार्मिक स्थानों का इस्तेमाल राजनीति के लिए किया जाता है। पंजाब के धार्मिक स्थानों का राजनीति के लिए इस्तेमाल पिछले कई वर्षों से चिन्ता का विषय बना हुआ है।

3. सरकार की उदासीनता:
हिन्दू-मुस्लिम साम्प्रदायिकता का एक महत्त्वपूर्ण कारण यह है कि संघीय और राज्यों की सरकारों ने इस समस्या को दृढ़ता से हल करने का प्रयास नहीं किया है। इस समस्या की विवेचना कभी गम्भीरता से नहीं की गई।

4. साम्प्रदायिक शिक्षा:
कई निजी स्कूलों तथा कॉलेजों में धर्म-शिक्षा के नाम पर साम्प्रदायिकता को बढ़ावा दिया जाता है।

Exam Tips:

a) साम्प्रदायिक दलों को पहला कारण बताते हुए उनकी भूमिका लिखें।
b) पंजाब के धार्मिक स्थानों के राजनीतिक उपयोग का उदाहरण दें।
c) निजी स्कूलों में धर्म-शिक्षा के नाम पर बढ़ावे का उल्लेख करें।

 

Question 13: भारत में साम्प्रदायिकता को रोकने के कोई चार उपाय लिखें।

Answer:

साम्प्रदायिकता को रोकने का सबसे अच्छा साधन शिक्षा का प्रसार है।

साम्प्रदायिक दलों को समाप्त कर देना चाहिए।

धर्म और राजनीति को अलग-अलग रखना चाहिए।

सरकार को अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए विशेष कदम उठाने चाहिए और उनमें सुरक्षा की भावना पैदा करनी चाहिए।

Exam Tips:

a) शिक्षा के प्रसार को सबसे प्रभावी उपाय क्यों माना जाता है, इसका कारण लिखें।
b) साम्प्रदायिक दलों की मान्यता समाप्त करने की बात चुनाव आयोग से जोड़ें।
c) अल्पसंख्यकों में सुरक्षा की भावना का उल्लेख अलग बिन्दु में करें।

 

Question 14: गठबन्धन सरकार के भारतीय राजनीति पर पड़ने वाले कोई चार प्रभावों का उल्लेख करें।

Answer:

गठबन्धन सरकार के कारण भारतीय राजनीति में राजनीतिक अस्थिरता पैदा हुई है।

गठबन्धन सरकारों में प्रधानमन्त्री की स्थिति कमज़ोर हुई है।

गठबन्धन सरकार में क्षेत्रीय दलों का प्रभाव बढ़ा है।

गठबन्धन सरकारों के कारण दल-बदल को बढ़ावा मिला है।

Exam Tips:

a) राजनीतिक अस्थिरता को सबसे पहला प्रभाव मानकर लिखें।
b) प्रधानमन्त्री की कमज़ोर स्थिति का कारण घटक दलों का दबाव बताएँ।
c) क्षेत्रीय दलों का प्रभाव बढ़ने का उदाहरण दें।

 

Question 15: गठबन्धन सरकार के कोई चार मुख्य लक्षण बताइए।

Answer:

1. समझौतावादी कार्यक्रम:
गठबन्धन सरकार का पहला लक्षण यह है कि उसका राजनीतिक कार्यक्रम समझौतावादी होता है। गठबन्धन सरकार का कार्यक्रम बनाते समय प्रत्येक दल की बातों और कार्यक्रम का ध्यान रखा जाता है।

2. सर्वसम्मत नेता:
गठबन्धन सरकार में सभी दल मिलकर अपने नेता का चुनाव करते हैं। नेता का चुनाव प्रायः सर्वसम्मति से किया जाता है।

3. सर्वसम्मत निर्णय:
गठबन्धन सरकार में शामिल घटक दल किसी भी राष्ट्रीय अथवा क्षेत्रीय समस्या का हल सर्वसम्मति से करते हैं।

4. मिल-जुलकर कार्य करना:
गठबन्धन सरकार में शामिल सभी घटक दल मिल-जुलकर कार्य करते हैं।

Exam Tips:

a) समझौतावादी कार्यक्रम को पहला लक्षण के रूप में लिखें।
b) सर्वसम्मत नेता और सर्वसम्मत निर्णय को अलग-अलग बिन्दुओं में लिखें।
c) मिल-जुलकर कार्य करने के लिए हर घटक दल को विभाग सौंपे जाने का उल्लेख करें।

 

Question 16: गठबन्धन राजनीति से आपका क्या अभिप्राय है?
अथवा
गठबन्धन सरकार का क्या अर्थ है?

Answer:

गठबन्धन की राजनीति का साधारण अर्थ है कई दलों द्वारा मिलकर सरकार का निर्माण करना। चुनावों से पूर्व या चुनावों के बाद कई दल मिलकर अपना साझा कार्यक्रम तैयार करते हैं और उसके आधार पर वे मिलकर चुनाव लड़ते हैं अथवा अपनी सरकार बनाते हैं। गठबन्धन सरकार का निर्माण प्रायः उस स्थिति में किया जाता है, जब चुनावों के बाद किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत प्राप्त न हुआ हो। तब दो या दो से अधिक दल मिलकर संयुक्त सरकार का निर्माण करते हैं। ऐसी सरकार में प्रायः सभी राजनीतिक दल अपने संकीर्ण और विशेष हितों को त्याग कर एक निश्चित कार्यक्रम पर अपनी सहमति प्रकट करते हैं।

Exam Tips:

a) साझा कार्यक्रम बनाना गठबन्धन का मूल आधार है, इसे पहले लिखें।
b) स्पष्ट बहुमत न मिलना गठबन्धन का मुख्य कारण है।
c) संकीर्ण हितों को त्यागने की बात उत्तर के अन्त में लिखें।

 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1: 1990 के दशक में सहभागी उमड़ के कोई दो पक्ष लिखें।

Answer:

(1) 1990 के दशक में लोगों की राजनीतिक सहभागिता में वृद्धि हुई। पिछले दशकों की अपेक्षा इस दशक में लोगों के राजनीतिक ज्ञान, रुचि और गतिविधियों में वृद्धि हुई है।

(2) 1990 के दशक में जनता दल, भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, डी०एम०के०, अन्ना डी०एम०के०, तेलुगू देशम, नेशनल कॉन्फ्रेंस, शिरोमणि अकाली दल, इनेलो, शिवसेना, बीजू जनता दल, तृणमूल कांग्रेस तथा असम गण परिषद् जैसे दलों ने भी केन्द्र स्तर पर सत्ता में भागीदारी की।

Exam Tips:

a) लोगों की राजनीतिक गतिविधियों में वृद्धि को पहले पक्ष में लिखें।
b) केन्द्र स्तर पर सत्ता में भागीदार दलों के नाम उदाहरण के रूप में लिखें।

 

Question 2: जनता दल के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

1980 के दशक के अन्त में अनेक नेता एक ऐसे नए राजनीतिक दल का निर्माण करने का प्रयास कर रहे थे, जो कांग्रेस का विकल्प बन सके। 26 जुलाई 1988 को चार विपक्षी दलों, जनता पार्टी, लोकदल, कांग्रेस (स) और जन मोर्चा के विलय से एक नए राजनीतिक दल की स्थापना की गई। इस नए दल का नाम समाजवादी जनता दल रखा गया। 11 अक्तूबर 1988 को बंगलौर में समाजवादी जनता दल का नाम बदलकर जनता दल कर दिया गया तथा श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह को जनता दल का प्रधान मनोनीत किया गया।

Exam Tips:

a) जनता दल की स्थापना की तिथि 26 जुलाई 1988 और नाम परिवर्तन की तिथि 11 अक्तूबर 1988 अलग-अलग लिखें।
b) विलय वाले चार दलों के नाम अवश्य लिखें।

 

Question 3: भारतीय जनता पार्टी का जन्म किस प्रकार हुआ?

Answer:

भारतीय जनता पार्टी का जन्म 1980 में जनता पार्टी में दोहरी सदस्यता के मुद्दे को लेकर असहमति के कारण हुआ। 19 मार्च 1980 को जनता पार्टी के केन्द्रीय संसदीय बोर्ड ने बहुमत से फैसला किया कि जनता पार्टी का कोई भी अधिकारी, विधायक और सांसद् राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दैनिक गतिविधियों में भाग नहीं ले सकता। परन्तु बोर्ड की बैठक में श्री अटल बिहारी वाजपेयी, श्री लालकृष्ण आडवाणी तथा श्री नानाजी देशमुख ने इस निर्णय का विरोध किया। 5 अप्रैल 1980 को भूतपूर्व जनसंघ के सदस्यों ने नई दिल्ली में दो दिन का सम्मेलन किया और एक नई पार्टी बनाने का निश्चय किया। 6 अप्रैल 1980 को भूतपूर्व विदेश मन्त्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी नामक एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल का गठन किया गया।

Exam Tips:

a) दोहरी सदस्यता का मुद्दा भाजपा के जन्म का मूल कारण है, इसे पहले लिखें।
b) 6 अप्रैल 1980 को वाजपेयी की अध्यक्षता में गठन की तिथि अवश्य लिखें।

 

Question 4: भारत में गठबन्धनवादी सरकारों के निर्माण के कोई दो कारण बताएं।

Answer:

(1) 1989 के बाद राष्ट्रीय राजनीति में कांग्रेस के आधिपत्य की पूर्ण रूप से समाप्ति हो गई। कांग्रेस के विरुद्ध अनेक राजनीतिक दल आ गए, जिससे गठबन्धनवादी सरकारों का दौर शुरू हुआ।

(2) क्षेत्रीय दलों की बढ़ती संख्या के कारण किसी भी एक राष्ट्रीय दल को लोकसभा या विधानसभा में बहुमत मिलना कठिन हो गया है, इसलिए राजनीतिक दल आपस में गठबन्धन बनाने लगे हैं।

Exam Tips:

a) 1989 के बाद कांग्रेस के आधिपत्य की समाप्ति पहले कारण के रूप में लिखें।
b) क्षेत्रीय दलों की बढ़ती संख्या से बहुमत कठिन होने का तर्क दूसरे कारण में लिखें।

 

Question 5: राजीव गांधी सरकार ने दल-बदल विरोधी अधिनियम कब पास किया?

Answer:

राजीव गांधी सरकार ने दल-बदल विरोधी अधिनियम सन् 1985 में लागू किया।

Exam Tips:

a) यह अधिनियम संविधान के दसवें अनुसूची में जोड़ा गया, इसे याद रखें।

 

Question 6: संयुक्त मोर्चे के विषय में आप क्या जानते हैं?

Answer:

संयुक्त मोर्चे का निर्माण 10 मई 1996 को किया गया। इस मोर्चे में गैर-भाजपा एवं गैर-कांग्रेसी दल शामिल हुए, जिनमें जनता दल, भारतीय साम्यवादी दल, भारतीय साम्यवादी दल (मार्क्सवादी), तिवारी कांग्रेस, डी०एम०के०, तमिल मनीला कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, मध्य प्रदेश विकास कांग्रेस, मुस्लिम लीग तथा जनता पार्टी प्रमुख थे। 1996 में भाजपा गठबन्धन सरकार गिरने के बाद संयुक्त मोर्चे ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार का निर्माण किया था।

Exam Tips:

a) संयुक्त मोर्चे के गठन की तिथि 10 मई 1996 अवश्य लिखें।
b) प्रमुख घटक दलों में जनता दल और समाजवादी पार्टी का नाम लिखें।

 

Question 7: राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन-राजग (National Democratic Alliance-NDA) का निर्माण मई 1998 में भारतीय जनता पार्टी एवं उसके सहयोगी दलों ने किया। इस गठबन्धन में अधिकतर वे दल ही सम्मिलित थे, जो बारहवीं लोकसभा में भाजपा गठबन्धन सरकार में शामिल थे। राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी को प्रधानमन्त्री के रूप में पेश किया।

इस गठबन्धन ने 1999 में हुए 13वीं लोकसभा के चुनावों में 297 सीटों पर विजय प्राप्त की तथा श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनाई। परन्तु 2004 के 14वीं और 2009 के 15वीं लोकसभा के चुनावों में इस गठबन्धन को हार का सामना करना पड़ा। 2014 और 2019 के चुनावों में इस गठबन्धन को ऐतिहासिक जीत प्राप्त हुई।

Exam Tips:

a) गठबन्धन की स्थापना 1998 में हुई थी, यह तिथि अवश्य लिखें।
b) 1999 में 297 सीटों की जीत और वाजपेयी सरकार का उल्लेख करें।

 

Question 8: साम्प्रदायिकता का क्या अर्थ है?

Answer:

साम्प्रदायिकता से अभिप्राय है धर्म अथवा जाति के आधार पर एक-दूसरे के विरुद्ध भेदभाव की भावना रखना, और एक धार्मिक समुदाय को दूसरे समुदायों और राष्ट्र के विरुद्ध उपयोग करना। ए० एच० मेरियम (A.H. Merriam) के अनुसार, “साम्प्रदायिकता अपने समुदाय के प्रति वफ़ादारी की अभिवृत्ति की ओर संकेत करती है, जिसका अर्थ भारत में हिन्दुत्व या इस्लाम के प्रति पूरी वफ़ादारी रखना है।”

Exam Tips:

a) भेदभाव की भावना को मुख्य शब्द के रूप में लिखें।
b) मेरियम की परिभाषा के मुख्य शब्द वफ़ादारी याद रखें।

 

Question 9: केन्द्र में इस समय किस राजनीतिक दल की सरकार है?

Answer:

केन्द्र में इस समय भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन की सरकार है, और इस गठबन्धन सरकार के प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी हैं।

Exam Tips:

a) भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन का नाम पूरा लिखें।
b) प्रधानमन्त्री का नाम श्री नरेन्द्र मोदी लिखें।

 

Question 10: संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन पर टिप्पणी लिखिए।
अथवा
संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन पर नोट लिखें।

Answer:

संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन (United Progressive Alliance-UPA) का निर्माण मई 2004 में कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों ने किया। इस गठबन्धन का अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को बनाया गया तथा कांग्रेस के नेता डॉ० मनमोहन सिंह को प्रधानमन्त्री बनाने का निर्णय लिया गया, जिन्होंने 22 मई 2004 को अपनी सरकार बनाई। इस गठबन्धन ने अपना एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम भी जारी किया, जिसमें सभी सहयोगी दलों की मुख्य नीतियों को शामिल किया गया। मई 2009 में भी डॉ० मनमोहन सिंह के नेतृत्व में इस गठबन्धन की सरकार बनी। परन्तु 2014 और 2019 के चुनावों में इस गठबन्धन को हार का सामना करना पड़ा।

Exam Tips:

a) न्यूनतम साझा कार्यक्रम (Common Minimum Programme) का उल्लेख अवश्य करें।
b) 22 मई 2004 की शपथ और डॉ० मनमोहन सिंह का नाम लिखें।
c) मई 2009 की दूसरी सरकार का उल्लेख करें।

 

Question 11: अप्रैल-मई 2019 में हुए 17वीं लोक सभा के चुनावों में किस गठबन्धन को सफलता प्राप्त हुई?

Answer:

अप्रैल-मई 2019 में हुए 17वीं लोक सभा के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन को सफलता प्राप्त हुई। इस गठबन्धन को 353 सीटें प्राप्त हुईं और इसने श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का निर्माण किया।

Exam Tips:

a) गठबन्धन का पूरा नाम राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन (NDA) लिखें।
b) भाजपा की अकेली 303 सीटें और गठबन्धन की 353 सीटें अलग-अलग लिखें।

 

Question 12: शाहबानो केस क्या था?

Answer:

शाहबानो केस (1985) एक 62 वर्षीया तलाकशुदा मुस्लिम महिला शाहबानो से सम्बन्धित था। उसने अपने भूतपूर्व पति से गुज़ारा भत्ता प्राप्त करने के लिए अदालत में याचिका दायर की। सर्वोच्च न्यायालय ने शाहबानो के पक्ष में फ़ैसला दिया। परन्तु कुछ मुस्लिम नेताओं ने इसे ‘पर्सनल लॉ’ में हस्तक्षेप माना। अतः सरकार ने 1986 में मुस्लिम महिला (तलाक से सम्बन्धित अधिकारों का संरक्षण) कानून पास किया। इस कानून द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को निरस्त कर दिया गया।

Exam Tips:

a) सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय 1985 और कानून का वर्ष 1986 अलग-अलग लिखें।
b) शाहबानो को गुज़ारा भत्ता पाने के लिए याचिका दायर करने का कारण लिखें।

 

Question 13: त्रिशंकु संसद् से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

त्रिशंकु संसद् का अर्थ यह है कि चुनावों के बाद किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलना। तब दो या दो से अधिक दल मिलकर सरकार का निर्माण करते हैं।

Exam Tips:

a) स्पष्ट बहुमत न मिलना त्रिशंकु संसद् की मूल पहचान है, इसे पहले लिखें।
b) गठबन्धन सरकार के बनने का कारण उत्तर के अन्त में लिखें।

 

Question 14: 1990 के पश्चात् भारतीय राजनीति में उभार के दो कारण लिखिए।

Answer:

राजनीतिक जागरूकता:
1990 के पश्चात् भारतीय राजनीति में उभार का एक प्रमुख कारण लोगों में राजनीतिक जागरूकता का आना था।

क्षेत्रीय दलों का उदय:
1990 के पश्चात् भारतीय राजनीति में उभार का एक अन्य प्रमुख कारण क्षेत्रीय दलों का उदय था।

Exam Tips:

a) राजनीतिक जागरूकता को पहला कारण मानकर लिखें।
b) क्षेत्रीय दलों के उदय को दूसरा कारण के रूप में अलग लिखें।

 

Question 15: ‘गठबन्धन’ का शाब्दिक अर्थ क्या है?

Answer:

गठबन्धन का शाब्दिक अर्थ है बन्धन या जोड़, अर्थात् कई दलों का एक साथ बँधना। राजनीति में गठबन्धन की राजनीति का साधारण अर्थ है कई दलों द्वारा मिलकर सरकार का निर्माण करना। चुनावों से पूर्व या चुनावों के बाद कई दल मिलकर अपना साझा कार्यक्रम तैयार करते हैं और उसके आधार पर मिलकर चुनाव लड़ते हैं अथवा अपनी सरकार बनाते हैं।

Exam Tips:

a) गठबन्धन शब्द का शाब्दिक अर्थ (बन्धन) पहले लिखें।
b) राजनीतिक अर्थ में साझा कार्यक्रम की भूमिका स्पष्ट करें।

 

Question 16: ‘गठबन्धन सरकार’ की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

Answer:

(1) गठबन्धन सरकार का राजनीतिक कार्यक्रम समझौतावादी होता है।

(2) गठबन्धन सरकार में सभी दल मिलकर अपने नेता का चुनाव करते हैं।

Exam Tips:

a) समझौतावादी कार्यक्रम को पहली विशेषता के रूप में लिखें।
b) सर्वसम्मत नेता के चुनाव का तरीका स्पष्ट करें।

 

Question 17: भारत में साम्प्रदायिकता को रोकने के लिए कोई दो सुझाव दीजिए।

Answer:

(1) भारत में साम्प्रदायिकता को रोकने के लिए शिक्षा का प्रसार करना चाहिए।

(2) साम्प्रदायिक दलों पर प्रतिबन्ध लगाना चाहिए।

Exam Tips:

a) शिक्षा के प्रसार को पहला सुझाव मानकर लिखें।
b) साम्प्रदायिक दलों पर प्रतिबन्ध का उल्लेख संवैधानिक ढंग से करें।

 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Question 1: 1990 के दशक में लोकतान्त्रिक उमड़ का क्या कारण है?
(A) अत्यधिक क्षेत्रीय दलों की उत्पत्ति
(B) राष्ट्रीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों का बढ़ता महत्त्व
(C) लोगों में राजनीतिक जागरूकता
(D) उपरोक्त सभी।

Answer:

(D) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) 1990 के दशक की लोकतान्त्रिक उमड़ के तीनों कारणों को एक साथ याद रखें।

 

Question 2: जनता दल की स्थापना कब हुई?
(A) 1988
(B) 1992
(C) 1993
(D) 1995

Answer:

(A) 1988

Exam Tips:

a) जनता दल की स्थापना 1988 में हुई, 1989 में नहीं, यह याद रखें।

 

Question 3: 1989 के चुनावों के पश्चात् केन्द्र में जनता दल ने किसके नेतृत्व में सरकार बनाई?
(A) एस० आर० बोम्मई
(B) चौ० देवी लाल
(C) श्री वी० पी० सिंह
(D) श्री चन्द्रशेखर।

Answer:

(C) श्री वी० पी० सिंह।

Exam Tips:

a) वी० पी० सिंह राष्ट्रीय मोर्चा सरकार के प्रधानमन्त्री थे, यह याद रखें।

 

Question 4: भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कब हुई?
(A) 1977
(B) 1980
(C) 1982
(D) 1984

Answer:

(B) 1980

Exam Tips:

a) भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई, यह तिथि याद रखें।

 

Question 5: संयुक्त मोर्चा की स्थापना किस वर्ष में हुई?
(A) 1996
(B) 1998
(C) 1999
(D) 2000

Answer:

(A) 1996

Exam Tips:

a) संयुक्त मोर्चा सरकार 1996 में बनी और देवेगौड़ा इसके प्रधानमन्त्री थे।

 

Question 6: 1996 में किस दल की सरकार केवल 13 दिन तक चली?
(A) कांग्रेस
(B) भारतीय जनता पार्टी
(C) संयुक्त मोर्चा
(D) जनता दल।

Answer:

(B) भारतीय जनता पार्टी।

Exam Tips:

a) 1996 में भाजपा की 13 दिन की सरकार अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी थी।

 

Question 7: भारत में नई आर्थिक नीति कब अपनाई गई?
(A) 1989 में
(B) 1985 में
(C) 1950 में
(D) 1991 में।

Answer:

(D) 1991 में।

Exam Tips:

a) नई आर्थिक नीति 1991 में डॉ० मनमोहन सिंह के वित्त मन्त्रित्व काल में अपनाई गई।

 

Question 8: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं
(A) मायावती
(B) कांशीराम
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

Answer:

(A) मायावती।

Exam Tips:

a) बहुजन समाज पार्टी का चुनाव चिह्न हाथी है, इसे भी याद रखें।

 

Question 9: राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन (N.D.A.) का गठन कब हुआ?
(A) सन् 1977 में
(B) सन् 1991 में
(C) सन् 1998 में
(D) सन् 1999 में।

Answer:

(C) सन् 1998 में।

Exam Tips:

a) NDA का गठन 1998 में हुआ, जबकि 1999 उसके चुनावी जीत का वर्ष था।

 

Question 10: भारत में कौन-सी दलीय प्रणाली पाई जाती है?
(A) एक दलीय प्रणाली
(B) द्विदलीय प्रणाली
(C) बहु दलीय प्रणाली
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

Answer:

(C) बहुदलीय प्रणाली।

Exam Tips:

a) भारत में बहुदलीय प्रणाली है, जिसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों स्तर के दल हैं।

 

Question 11: संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन (UPA) का गठन कब हुआ?
(A) सन् 1998 में
(B) सन् 1999 में
(C) सन् 2004 में
(D) सन् 2009 में।

Answer:

(C) सन् 2004 में।

Exam Tips:

a) UPA का गठन 2004 के 14वीं लोकसभा चुनाव के बाद हुआ, इसे याद रखें।

 

Question 12: 2019 के 17वें लोकसभा चुनावों में किस गठबन्धन की सरकार बनी?
(A) संयुक्त मोर्चा की
(B) राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन की
(C) संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन की
(D) साम्यवादी दलों के गठबन्धन की।

Answer:

(B) राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन की।

Exam Tips:

a) 2019 में NDA ने 353 सीटें जीतीं, इसे संख्या के साथ याद रखें।

 

Question 13: 2014 के 16वीं लोकसभा के चुनावों में किस गठबन्धन की सरकार बनी?
(A) संयुक्त मोर्चा की
(B) राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन की
(C) संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन की
(D) वाम पंथी गठबन्धन की।

Answer:

(B) राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन की।

Exam Tips:

a) 2014 में भाजपा को 282 सीटें मिलीं और NDA की सरकार बनी।

 

Question 14: किस वित्त मन्त्री ने नई आर्थिक नीति की घोषणा की?
(A) जसवंत सिंह
(B) डॉ. मनमोहन सिंह
(C) मुरली मनोहर जोशी
(D) डॉ० प्रणव मुखर्जी।

Answer:

(B) डॉ. मनमोहन सिंह।

Exam Tips:

a) नई आर्थिक नीति 1991 में वित्त मन्त्री डॉ० मनमोहन सिंह ने घोषित की।

 

Question 15: बाबरी मस्जिद का विध्वंस कब हुआ?
(A) 6 दिसम्बर, 1992 को
(B) 11 दिसम्बर, 1992 को
(C) 13 दिसम्बर, 1992 को
(D) 25 नवम्बर, 1990 को।

Answer:

(A) 6 दिसम्बर, 1992 को।

Exam Tips:

a) बाबरी मस्जिद का विध्वंस 6 दिसम्बर 1992 को हुआ, यह तिथि याद रखें।

 

Question 16: गुजरात में साम्प्रदायिक दंगे कब हुए?
(A) 1990
(B) 2000
(C) 1996
(D) 2002

Answer:

(D) 2002

Exam Tips:

a) गुजरात के साम्प्रदायिक दंगे 2002 में हुए, यह वर्ष याद रखें।

 

Question 17: गुजरात में साम्प्रदायिक दंगों का मुख्य कारण था
(A) आरक्षण विवाद
(B) गोधरा काण्ड
(C) 1984 के दिल्ली के दंगे
(D) मण्डल आयोग।

Answer:

(B) गोधरा काण्ड।

Exam Tips:

a) 2002 में गोधरा में ट्रेन की घटना के बाद गुजरात में दंगे भड़के, इसे कारण के रूप में याद रखें।

 

Question 18: सन् 2004 के संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन (यू० पी० ए०) सरकार में अधिकतम मन्त्री किस दल के थे?
(A) भारतीय जनता पार्टी
(B) कांग्रेस पार्टी
(C) कम्युनिस्ट पार्टी
(D) समाजवादी पार्टी।

Answer:

(B) कांग्रेस पार्टी।

Exam Tips:

a) UPA सरकार में कांग्रेस के मन्त्री सबसे अधिक थे, क्योंकि वह सबसे बड़ा घटक दल था।

 

Question 19: सन् 2014 में लोकसभा का कौन-सा चुनाव हुआ था?
(A) चौदहवाँ चुनाव
(B) पन्द्रहवाँ चुनाव
(C) सोलहवाँ चुनाव
(D) सत्रहवाँ चुनाव।

Answer:

(C) सोलहवाँ चुनाव।

Exam Tips:

a) 2014 का चुनाव 16वीं लोकसभा का चुनाव था, यह क्रम याद रखें।

 

Question 20: केन्द्र में गठबन्धन सरकारों का दौर कब शुरू हुआ था?
(A) 1989 में
(B) 2009 में
(C) 1996 में
(D) 2004 में।

Answer:

(A) 1989 में।

Exam Tips:

a) 1989 के बाद कांग्रेस का एकाधिकार समाप्त हुआ और गठबन्धन सरकारों का दौर शुरू हुआ।

 

Question 21: जनमोर्चा का गठन किया गया:
(A) 2 अक्टूबर, 1980
(B) 2 अक्टूबर, 1986
(C) 2 अक्टूबर, 1987
(D) 2 अक्टूबर, 1992

Answer:

(C) 2 अक्टूबर 1987

Exam Tips:

a) जन मोर्चा का गठन 2 अक्टूबर 1987 को हुआ, यह तिथि याद रखें।

 

Question 22: किसने जनमोर्चा का गठन किया था?
(A) सोनिया गांधी
(B) नरसिम्हा राव
(C) लाल कृष्ण आडवाणी
(D) वी० पी० सिंह।

Answer:

(D) वी० पी० सिंह।

Exam Tips:

a) जन मोर्चा का गठन वी० पी० सिंह ने कांग्रेस (आई) से अलग होकर किया था।

 

Question 23: जनता दल का प्रथम अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया था?
(A) वी० पी० सिंह
(B) लाल कृष्ण आडवाणी
(C) डॉ. मनमोहन सिंह
(D) अटल बिहारी वाजपेयी।

Answer:

(A) वी० पी० सिंह।

Exam Tips:

a) वी० पी० सिंह को जनता दल का प्रधान मनोनीत किया गया था, यह याद रखें।

 

Question 24: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय मोर्चा की सरकार से समर्थन कब वापस लिया था?
(A) 23 अक्टूबर, 1990
(B) 23 अक्टूबर, 1991
(C) 23 अक्टूबर, 1992
(D) 23 अक्टूबर, 1993

Answer:

(A) 23 अक्टूबर, 1990

Exam Tips:

a) भाजपा ने 23 अक्टूबर 1990 को समर्थन वापस लिया, इसी से सरकार का पतन शुरू हुआ।

 

Question 25: वी० पी० सिंह के पश्चात् देश का प्रधानमन्त्री कौन बना था?
(A) राजीव गांधी
(B) श्रीमती सोनिया गांधी
(C) चन्द्रशेखर
(D) नरसिम्हा राव।

Answer:

(C) चन्द्रशेखर।

Exam Tips:

a) वी० पी० सिंह के त्यागपत्र के बाद चन्द्रशेखर प्रधानमन्त्री बने, यह क्रम याद रखें।

 

Question 26: भारतीय जनता पार्टी का वर्तमान अध्यक्ष कौन है?
(A) अटल बिहारी वाजपेयी
(B) जे० पी० नड्डा
(C) लाल कृष्ण आडवाणी
(D) सुषमा स्वराज।

Answer:

(B) जे० पी० नड्डा।

Exam Tips:

a) भाजपा अध्यक्ष का पद समय-समय पर बदलता है, इसलिए नवीनतम स्थिति की जाँच करें।

 

Question 27: भारत में कितने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दल हैं?
(A) 5
(B) 6
(C) 7
(D) 8

Answer:

(D) 8

Exam Tips:

a) राष्ट्रीय दल और राज्य-स्तरीय दल की मान्यता का अन्तर स्पष्ट याद रखें।

 

Question 28: भारत में मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दल हैं
(A) 40
(B) 42
(C) 43
(D) 53

Answer:

(D) 53

Exam Tips:

a) चुनाव आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दलों की संख्या समय के साथ बदलती है।

 

Question 29: 2019 के 17वें लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?
(A) 209
(B) 52
(C) 226
(D) 216

Answer:

(B) 52

Exam Tips:

a) 2019 में कांग्रेस 52 सीटों पर रही, जबकि 2014 में उसे 44 सीटें मिली थीं।

 

Question 30: 2019 के 17वें लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को कितनी सीटें मिलीं?
(A) 303
(B) 86
(C) 181
(D) 216

Answer:

(A) 303

Exam Tips:

a) 2019 में भाजपा ने अकेले 303 सीटें जीतीं, जो उसकी सबसे बड़ी जीत थी।

 

निम्न रिक्त स्थानों की पूर्ति करें

Question 1: निम्न रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।

Question 1 (1): (1) भारत में ……………. के दशक से लोकतान्त्रिक उमड़ एवं गठबन्धनवादी राजनीति में वृद्धि हुई।

Answer:

1990

Exam Tips:

a) 1990 के दशक में लोकतान्त्रिक उमड़ और गठबन्धन राजनीति का दौर शुरू हुआ।

 

Question 1 (2): (2) श्रीमती इन्दिरा गांधी की हत्या …………… में की गई।

Answer:

1984

Exam Tips:

a) इन्दिरा गांधी की हत्या 31 अक्तूबर 1984 को हुई थी।

 

Question 1 (3): (3) 1988 में ………….. का गठन हुआ।

Answer:

जनता दल

Exam Tips:

a) जनता दल का गठन 11 अक्तूबर 1988 को बंगलौर में हुआ।

 

Question 1 (4): (4) राजग सरकार का गठन ………….. में हुआ।

Answer:

1999

Exam Tips:

a) राजग सरकार का गठन अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 1999 में हुआ।

 

Question 1 (5): (5) संप्रग (UPA) सरकार का गठन ………….. में हुआ।

Answer:

2004

Exam Tips:

a) संप्रग सरकार का गठन 2004 में डॉ० मनमोहन सिंह के नेतृत्व में हुआ।

 

Question 1 (6): (6) 1989 में ………… प्रधानमन्त्री बने।

Answer:

वी० पी० सिंह

Exam Tips:

a) वी० पी० सिंह 1989 में राष्ट्रीय मोर्चा सरकार के प्रधानमन्त्री बने।

 

Question 1 (7): (7) बाबरी मस्जिद का विध्वंस 6 दिसम्बर, ……… को हुआ।

Answer:

1992

Exam Tips:

a) बाबरी मस्जिद का विध्वंस 6 दिसम्बर 1992 को हुआ था।

 

एक शब्द में उत्तर दें

Question 1: वर्तमान समय में कांग्रेस का चुनाव चिह्न क्या है?

Answer:

वर्तमान समय में कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ है।

Exam Tips:

a) कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ है, जो सहज रूप से याद रखा जा सकता है।

 

Question 2: जनता दल का गठन कब किया गया?

Answer:

जनता दल का गठन 1988 में किया गया।

Exam Tips:

a) जनता दल का गठन बंगलौर में 11 अक्तूबर 1988 को हुआ।

 

Question 3: ‘मण्डल आयोग’ की सिफ़ारिशों को किस प्रधानमन्त्री द्वारा लागू किया गया?

Answer:

श्री वी० पी० सिंह द्वारा।

Exam Tips:

a) मण्डल आयोग की सिफ़ारिशें 1990 में वी० पी० सिंह सरकार ने लागू कीं।

 

Question 4: इस समय केन्द्र में किसकी सरकार कार्यरत है?

Answer:

इस समय केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन की सरकार कार्यरत है।

Exam Tips:

a) भाजपा के नेतृत्व वाले NDA की सरकार का नाम पूरा लिखें।

 

Question 5: भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कब हुई?

Answer:

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना सन् 1980 में हुई।

Exam Tips:

a) भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था।

 

Question 6: संयुक्त मोर्चा की स्थापना किस वर्ष हुई?

Answer:

संयुक्त मोर्चा की स्थापना 1996 में हुई।

Exam Tips:

a) संयुक्त मोर्चे का गठन 1996 में हुआ और देवेगौड़ा उसके नेता बने।

 

Question 7: 1996 में किस दल की सरकार केवल 13 दिन तक चली?

Answer:

1996 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल 13 दिन तक चली।

Exam Tips:

a) भाजपा की 1996 की सरकार 13 दिन चली और वाजपेयी ने त्यागपत्र दिया।

 

Question 8: राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन की स्थापना कब की गई?

Answer:

राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन की स्थापना सन् 1998 में की गई।

Exam Tips:

a) NDA की स्थापना 1998 में हुई, और 1999 में उसने लोकसभा चुनाव जीता।

 

Question 9: 2019 के 17वें लोकसभा चुनावों में किस गठबन्धन की सरकार बनी?

Answer:

राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन की।

Exam Tips:

a) 2019 में NDA ने 353 सीटें जीतीं और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी।

 

Question 10: वर्तमान में ‘बहुजन समाज पार्टी’ का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन है?

Answer:

कुमारी मायावती।

Exam Tips:

a) बसपा का चुनाव चिह्न हाथी है और अध्यक्ष मायावती हैं, दोनों को साथ याद रखें।

 

Question 11: वर्तमान में संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन (U.P.A.) का अध्यक्ष कौन है?

Answer:

वर्तमान में संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन (U.P.A.) की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी हैं।

Exam Tips:

a) UPA का गठन कांग्रेस के नेतृत्व में 2004 में हुआ, इसलिए अध्यक्ष कांग्रेस से हैं।

 

Question 12: ‘बहुजन समाज पार्टी’ का चुनाव चिह्न क्या है?

Answer:

बहुजन समाज पार्टी का चुनाव चिह्न ‘हाथी’ है।

Exam Tips:

a) बसपा का चुनाव चिह्न हाथी है, जबकि कांग्रेस का हाथ है।

 

Question 13: आजकल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन हैं?

Answer:

जे० पी० नड्डा।

Exam Tips:

a) भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद समय-समय पर बदलता है, इसलिए नवीनतम जानकारी देखें।

 

Question 14: संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन (U.P.A.) का गठन कब हुआ था?

Answer:

सन् 2004 में।

Exam Tips:

a) UPA का गठन 2004 के लोकसभा चुनाव के बाद हुआ था।

 

Haryana Board Solutions for Class 12 Political Science Chapter 09 Indian Politics: New Trends

Textbook Solutions for Class 12 Political Science Chapter 09 Indian Politics: New Trends

Explore reliable textbook solutions for Chapter 09 Indian Politics: New Trends tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Political Science.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 Political Science text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Effective Self-Study and Homework Assistance

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 09 Indian Politics: New Trends with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 9 भारतीय राजनीति : नए बदलाव for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 9 भारतीय राजनीति : नए बदलाव is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Political Science are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Political Science Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 9 भारतीय राजनीति : नए बदलाव as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Political Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 9 भारतीय राजनीति : नए बदलाव will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 9 भारतीय राजनीति : नए बदलाव in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Political Science. You can access HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 9 भारतीय राजनीति : नए बदलाव in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Political Science Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 9 भारतीय राजनीति : नए बदलाव in printable PDF format for offline study on any device.