Solutions for Class 12 Geography: Chapter 07 Minerals and Energy Resources
Explore reliable textbook solutions for Chapter 07 Minerals and Energy Resources tailored for Class 12 learners. Utilizing these Geography answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.
Practice Class 12 Geography Solutions: Chapter 07 Minerals and Energy Resources
Access the complete solution PDF for Class 12 Geography below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए
Question 1: निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रमुख तेल क्षेत्र स्थित हैं?
(A) असम
(B) राजस्थान
(C) बिहार
(D) तमिलनाडु
Answer:
(A) असम
Exam Tips:
a) भारत के प्रमुख तेल क्षेत्र उत्तर-पूर्वी भाग में डिगबोई और नहारकटिया में हैं, जो असम में स्थित हैं।
Question 2: निम्नलिखित में से किस स्थान पर पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन स्थापित किया गया था?
(A) कलपक्कम
(B) राणाप्रताप सागर
(C) नरोरा
(D) तारापुर
Answer:
(D) तारापुर
Exam Tips:
a) भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन तारापुर (महाराष्ट्र) में स्थापित हुआ था।
Question 3: निम्नलिखित में कौन-सा खनिज ‘भूरा हीरा’ के नाम से जाना जाता है?
(A) लौह
(B) मैंगनीज़
(C) लिग्नाइट
(D) अभ्रक
Answer:
(C) लिग्नाइट
Exam Tips:
a) लिग्नाइट को निम्न कोटि का कोयला माना जाता है और इसे भूरा कोयला भी कहते हैं।
Question 4: निम्नलिखित में कौन-सा ऊर्जा का अनवीकरणीय स्रोत है?
(A) जल
(B) ताप
(C) सौर
(D) पवन
Answer:
(B) ताप
Exam Tips:
a) ताप ऊर्जा कोयले, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जैसे जीवाश्म ईंधनों से प्राप्त होती है, जो समाप्त हो सकते हैं।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए
Question 1: भारत में अभ्रक के वितरण का विवरण दें।
Answer:
अभ्रक (Mica) का मुख्य अयस्क पिग्माटाइट है, जो आग्नेय एवं कायांतरित चट्टानों में पाया जाता है। अभ्रक उत्पादन में भारत का विश्व में प्रथम स्थान है, और यहाँ विश्व का लगभग 80% अभ्रक उत्पन्न किया जाता है। इसका उपयोग विद्युत उपकरण, वायुयान के इंजन और राडार बनाने में होता है।
1. आंध्र प्रदेश: नैल्लोर और खम्भात क्षेत्र से अभ्रक प्राप्त किया जाता है। नैल्लोर से उत्तम किस्म के अभ्रक का उत्पादन होता है।
2. राजस्थान: यहाँ अभ्रक पेटी जयपुर से उदयपुर तक फैली है। इसमें अभ्रक खनन का भविष्य उज्ज्वल माना जाता है।
3. झारखंड: हजारीबाग और सिंहभूम यहाँ के प्रमुख अभ्रक उत्पादक क्षेत्र हैं।
4. बिहार: यहाँ अभ्रक की लंबी पेटी पाई जाती है, जिसे विश्व का अभ्रक भंडार कहा जाता है। गया और मुंगेर यहाँ के प्रमुख अभ्रक उत्पादक क्षेत्र हैं।
5. अन्य उत्पादक राज्य: कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र आदि भी अभ्रक उत्पादक राज्य हैं।
Exam Tips:
a) अभ्रक का मुख्य अयस्क पिग्माटाइट है, इसे उत्तर में अवश्य लिखें।
b) बिहार की अभ्रक पेटी को विश्व का अभ्रक भंडार कहा जाता है, इसलिए गया और मुंगेर का उल्लेख करें।
c) राजस्थान की अभ्रक पेटी जयपुर से उदयपुर तक फैली है, इसे क्रम से लिखें।
Question 2: नाभिकीय ऊर्जा क्या है? भारत के प्रमुख नाभिकीय ऊर्जा केंद्रों के नाम लिखें।
Answer:
परमाणु नाभिकों के नियंत्रित विखंडन से पैदा होने वाली ऊर्जा नाभिकीय ऊर्जा कहलाती है। इसे परमाणु ऊर्जा भी कहते हैं।
भारत के प्रमुख नाभिकीय या परमाणु ऊर्जा केंद्र इस प्रकार हैं:
1. तारापुर – महाराष्ट्र
2. काकरापाड़ा – गुजरात
3. रावतभाटा – राजस्थान
4. कैगा – कर्नाटक
5. कलपक्कम – तमिलनाडु
6. नरोरा – उत्तर प्रदेश
Exam Tips:
a) नाभिकीय ऊर्जा में परमाणु नाभिकों का विखंडन होता है, इसलिए इसे परमाणु ऊर्जा भी कहते हैं।
b) तारापुर भारत का पहला परमाणु ऊर्जा केंद्र है, इसलिए उसे सूची में पहला लिखें।
c) केंद्रों के नाम के साथ उनके राज्य भी लिखें।
Question 3: अलौह धातुओं के नाम बताएँ। उनके स्थानिक वितरण की विवेचना करें।
Answer:
बॉक्साइट और ताँबा प्रमुख अलौह धातुएँ हैं।
1. बॉक्साइट: बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य ओडिशा (उड़ीसा) है। यहाँ के प्रमुख बॉक्साइट उत्पादक क्षेत्र कालाहांडी और संभलपुर हैं। अन्य महत्त्वपूर्ण उत्पादक राज्य गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र आदि हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा आदि बॉक्साइट के गौण उत्पादक राज्य हैं।
2. ताँबा: ताँबे की प्राप्ति धारवाड़ क्रम की शिष्ट और फाइलाइट शैलों की शिराओं से होती है। भारत में ताँबे के प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान (खेतड़ी, सिंघाना, झुंझुनू, अलवर), मध्य प्रदेश (बालाघाट), झारखंड (सिंहभूम), आंध्र प्रदेश (गुंटूर, अन्निगुंडल) और कर्नाटक (हासन, चित्रदुर्ग) आदि हैं।
Exam Tips:
a) बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य ओडिशा है, जिसके क्षेत्र कालाहांडी और संभलपुर हैं।
b) ताँबा धारवाड़ क्रम की शिष्ट और फाइलाइट शैलों की शिराओं में मिलता है।
c) उत्तर में प्रत्येक खनिज के राज्यों और क्षेत्रों को अलग-अलग लिखें।
Question 4: ऊर्जा के अपारंपरिक स्रोत कौन-से हैं?
Answer:
ऊर्जा के वे स्रोत जिनके प्रयोग की पहले से परंपरा न रही हो, अपारंपरिक स्रोत कहलाते हैं। इसमें सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, ज्वारीय तरंगों की ऊर्जा, भू-तापीय ऊर्जा और बायोगैस सम्मिलित हैं।
Exam Tips:
a) सौर, पवन, ज्वारीय, भू-तापीय ऊर्जा और बायोगैस, पाँचों स्रोतों के नाम लिखें।
b) अपारंपरिक स्रोत परंपरागत स्रोतों से भिन्न होते हैं, यह अंतर उत्तर में स्पष्ट करें।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए
Question 1: भारत के पेट्रोलियम संसाधनों पर विस्तृत टिप्पणी लिखें।
Answer:
ऊर्जा एवं शक्ति के साधन के रूप में खनिज तेल का प्रचार और प्रसार बढ़ रहा है। पेट्रोलियम या खनिज तेल का उपयोग मुख्य रूप से नए प्रकार के इंजनों, जलयानों और वायुयानों में किया जाता है। इसे कच्चे रूप में प्राप्त करके उत्पादक क्षेत्र से तेल शोधनशालाओं तक पहुँचाया जाता है। वहाँ शोधन से गैसोलीन, पेट्रोल, मिट्टी का तेल, डीज़ल, मोम और मशीनों को चिकना करने का स्नेहक (Lubricant) प्राप्त होता है।
खनिज तेल अवसादी या तलछटी चट्टानों में पाया जाता है, जो भारत में लगभग 17 लाख वर्ग किमी क्षेत्र में फैली हैं। ये क्षेत्र समुद्र तटवर्ती भागों में हैं या सतलुज-गंगा के मैदान में, जहाँ परतदार चट्टानें अधिक हैं। वर्तमान में तेल क्षेत्र उत्तर-पूर्वी भारत, राजस्थान, कावेरी, कृष्णा और गोदावरी के बेसिन में तथा बॉम्बे हाई में स्थित हैं। खनिज तेल उत्पादन की दृष्टि से हमारी स्थिति संतोषजनक नहीं है, क्योंकि हमारे तेल-स्रोत अधिकांशतः उत्तर-पूर्वी राज्यों तक ही सीमित हैं। घरेलू माँग की पूर्ति के लिए हमें तेल का आयात करना पड़ता है, और हम केवल लगभग 40% आवश्यकता की पूर्ति करने में सक्षम हैं। उत्तर-पूर्वी राज्यों में डिगबोई, नहारकटिया, मसीपुर और बदरपुर प्रमुख तेल उत्पादक क्षेत्र हैं।
उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के अलावा पश्चिमी क्षेत्र, जिसमें गुजरात और मुंबई (बॉम्बे) हाई आते हैं, से तेल उत्पादन शुरू हो गया है और इसका तेल उत्पादन में महत्त्वपूर्ण स्थान है। खंभात की खाड़ी में अंकलेश्वर प्रमुख तेल क्षेत्र है। मुंबई (बॉम्बे) हाई और गुजरात में बड़ी मात्रा में तेल प्राप्ति से घरेलू माँग की काफी हद तक पूर्ति हो रही है। उत्तर-पूर्वी तेल क्षेत्रों का कच्चा तेल गुवाहाटी के निकट नूनमती और बिहार में बरौनी की तेल शोधनशालाओं में साफ किया जाता है, जबकि गुजरात के कोयली (बड़ौदा) और मुंबई हाई का तेल ट्रॉम्बे की शोधनशालाओं में परिष्करण के लिए लाया जाता है। भारत में लगभग 22 परिष्करणशालाएँ कार्यरत हैं, जिनकी क्षमता 534 लाख टन प्रतिवर्ष से अधिक तेल शोधन की है।
Exam Tips:
a) भारत में खनिज तेल अवसादी चट्टानों में मिलता है, जो लगभग 17 लाख वर्ग किमी में फैली हैं।
b) भारत अपनी तेल की लगभग 40% आवश्यकता ही पूरी कर पाता है, इसलिए आयात करना पड़ता है।
c) नूनमती और बरौनी उत्तर-पूर्वी तेल के शोधन केंद्र हैं, जबकि ट्रॉम्बे पश्चिमी तेल के लिए है।
d) उत्तर में डिगबोई, नहारकटिया, मसीपुर और बदरपुर जैसे उत्पादक क्षेत्रों का नाम अवश्य लिखें।
Question 2: भारत में जल विद्युत पर एक निबंध लिखें।
Answer:
भारत में जल-शक्ति के विशाल भंडार हैं। इसकी प्रमुख विशेषता यह है कि यह कोयले से उत्पन्न धुएँ और उसके हानिकारक प्रभावों से मुक्त रहती है, इसलिए इसे श्वेत कोयला भी कहा जाता है। कोयला और पेट्रोलियम समाप्त हो जाने पर हमें जल-विद्युत पर निर्भर रहना पड़ेगा। जल भंडार का उचित प्रयोग करके हम जल-विद्युत उत्पादन बढ़ा सकते हैं।
जल-विद्युत उत्पादन के लिए दशाएँ:
(1) लगातार जल प्रवाह: जिन क्षेत्रों में स्थायी जल-प्रवाह होता है, वहाँ जल-विद्युत का अच्छा विकास होता है। दक्षिणी भारत में दोनों ओर समुद्र तट होने और उपयुक्त वर्षा के कारण उत्तरी भारत की तुलना में अधिक जल-विद्युत परियोजनाएँ स्थापित की गई हैं।
(2) उच्चावच: जल-विद्युत का उत्पादन ऊँचाई पर निर्भर करता है, क्योंकि इसमें पानी को ऊँचाई से गिराकर बिजली पैदा की जाती है। जल-प्रपात पहाड़ी और पठारी भागों में अधिक पाए जाते हैं। नदियों पर कृत्रिम बाँध बनाकर भी बिजली तैयार की जाती है। दक्षिणी भारत में अरब सागर के तट के समानांतर सह्याद्रि पर्वत फैले हैं।
(3) तापमान: जल-विद्युत के लिए तापमान हिमांक से ऊपर रहना चाहिए। इसके लिए समशीतोष्ण जलवायु उपयुक्त है, जिसमें न तो अधिक सूखा पड़ता है और न जल जमता है। उत्तरी भाग की नदियों का पानी जम जाने के कारण वहाँ बिजली संयंत्र कई-कई दिनों तक बंद रहते हैं।
(4) माँग: उत्तरी भारत की तुलना में दक्षिणी भारत में औद्योगिक विकास अधिक हुआ है, जिस कारण इस क्षेत्र में बिजली की माँग अधिक रहती है। भाखड़ा नांगल बाँध से मुंबई को बिजली की आपूर्ति नहीं की जा सकती।
(5) ऊर्जा संसाधन: दक्षिणी भारत में कोयला कम पाया जाता है, इसलिए वहाँ बिजली जल से बनाई जाती है। इस क्षेत्र में तीव्र ढाल और दक्षिण-पश्चिमी मानसून से काफी वर्षा होती है। उत्तर-पश्चिमी भारत में जल-विद्युत के साथ कोयले का उपयोग किया जाता है।
वितरण: भारत में जल-विद्युत उत्पादन के प्रमुख केंद्र इस प्रकार हैं:
1. महाराष्ट्र: टाटा जल-विद्युत योजना पुणे के समीप लोनावला क्षेत्र में नीलामूला, बलट्रान और लोनावला झीलों के जल-भंडारों के आधार पर टाटा कंपनी ने सन् 1915 में स्थापित की। यहाँ से पुणे और मुंबई के औद्योगिक क्षेत्र को बिजली दी जाती है। कोयना परियोजना कृष्णा नदी की सहायक नदी पर मुंबई से लगभग 240 किलोमीटर दूर स्थित है। कोयना शक्ति गृह, ट्रॉम्बे वाष्प शक्ति गृह और चोला वाष्प शक्ति गृह को आपस में जोड़कर जल एवं ताप-विद्युत संघटन क्रम (Hydrothermal Grid) बनाया गया है, जिससे मुंबई तथा निकटवर्ती ठाणे, कल्याण और पुणे क्षेत्रों को बिजली मिलती है।
2. कर्नाटक: महात्मा गांधी जल-विद्युत केंद्र सन् 1949 में कृष्णा नदी पर जोग जल-प्रपात पर स्थापित किया गया। शिवसमुद्रम परियोजना कावेरी नदी पर शिवसमुद्रम में स्थित है, जहाँ से कोलार सोने की खानों तथा बेंगलुरु, मैसूर और निकटवर्ती क्षेत्रों को बिजली दी जाती है। शिम्शा परियोजना कावेरी की सहायक शिम्शा नदी के जल-प्रपात पर स्थापित है, जिससे कर्नाटक राज्य को बिजली दी जाती है।
3. उत्तर प्रदेश: गंगा विद्युत संगठन क्रम प्रणाली हरिद्वार से मेरठ तक विकसित है, जिसमें सलावा, पलेरा, सुमेरानी, गजनी और मुहम्मदपुर विद्युत केंद्र हैं। माताटीला बाँध बेतवा नदी पर झाँसी के निकट बना है। रिहन्द परियोजना मिर्जापुर जिले में पिपरी नामक स्थान पर रिहन्द नदी पर स्थित है।
4. उत्तराखंड: शारदा विद्युत संगठन क्रम प्रणाली शारदा नहर पर तीन जल-विद्युत केंद्रों के साथ स्थापित है, और इसे गंगा विद्युत संगठन क्रम से जोड़ा गया है। इससे नैनीताल, अल्मोड़ा और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों को बिजली दी जाती है। रामगंगा परियोजना गढ़वाल में कालागढ़ स्थान पर रामगंगा नदी पर है, जिससे कुमाऊँ और गढ़वाल क्षेत्रों को बिजली दी जाती है।
5. पंजाब: भाखड़ा नांगल परियोजना रोपड़ के नजदीक भाखड़ा नामक स्थान पर सतलुज नदी पर बनाई गई है। पोंग बाँध परियोजना होशियारपुर में तलवाड़ा के निकट पोंग नामक स्थान पर व्यास नदी पर स्थित है।
6. हिमाचल प्रदेश: मंडी परियोजना से मंडी, कांगड़ा घाटी और उत्तरी पंजाब को बिजली दी जाती है। पंडोह परियोजना व्यास नदी पर पंडोह नामक स्थान पर स्थित है।
7. तमिलनाडु: मेट्टूर, पापाकारा, पापनाशम और कुंडा परियोजनाएँ आदि स्थापित की गई हैं।
8. केरल: पल्लीवासल, सेगुलम, पेरीगल कुथू, नेरीयामंगलम और पेरियार परियोजनाएँ आदि स्थापित की गई हैं।
Exam Tips:
a) जल-विद्युत के लिए लगातार जल-प्रवाह, ऊँचाई, समशीतोष्ण तापमान और माँग, चारों दशाओं का उल्लेख करें।
b) श्वेत कोयला और कोयले के धुएँ से मुक्ति, जल-विद्युत की प्रमुख विशेषताएँ हैं।
c) कोयना परियोजना को ट्रॉम्बे और चोला वाष्प शक्ति गृहों से जोड़कर जल-ताप विद्युत संघटन क्रम बनाया गया है।
d) भाखड़ा नांगल परियोजना सतलुज पर और पोंग बाँध व्यास नदी पर है, इन्हें अलग-अलग लिखें।
Free study material for Geography
Geography Class 12 Curriculum Solutions: Chapter 07 Minerals and Energy Resources
Accessing Chapter 07 Minerals and Energy Resources Solutions
Explore reliable textbook solutions for Chapter 07 Minerals and Energy Resources tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Geography.
Concept-Driven Answers for Class 12 Geography
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 07 Minerals and Energy Resources concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Maximizing Study Efficiency
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 07 Minerals and Energy Resources with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Geography are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Geography concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Geography. You can access HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन in printable PDF format for offline study on any device.