HBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन

Download Haryana Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 07 Mineral and Energy Resources

Review structured textbook solutions for Class 12 Geography Chapter 07 Mineral and Energy Resources. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Access Haryana Board Solutions and Answers

View or download the dedicated Chapter 07 Mineral and Energy Resources solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Geography.

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

A. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए

Question 1: भारत में खनिज मुख्यतः कितनी विस्तृत पट्टियों में सांद्रित हैं? ।
(A) तीन
(B) पाँच
(C) चार
(D) आठ

Answer:

(A) तीन

Exam Tips:

a) तीन पट्टियाँ : उत्तर-पूर्वी पठार, दक्षिण-पश्चिमी पठार, उत्तर-पश्चिमी प्रदेश।

 

Question 2: राजस्थान भवन निर्माण के किस प्रकार के पत्थरों में समृद्ध है?
(A) संगमरमर
(B) ग्रेनाइट
(C) बलुआ पत्थर
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) राजस्थान में संगमरमर, ग्रेनाइट और बलुआ पत्थर — तीनों मिलते हैं।

 

Question 3: धात्विक खनिज का उदाहरण नहीं है
(A) ताँबा
(B) अभ्रक
(C) बॉक्साइट
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(B) अभ्रक

Exam Tips:

a) अभ्रक अधात्विक खनिज है।

 

Question 4: अधात्विक खनिज का उदाहरण नहीं है
(A) जिप्सम
(B) नमक
(C) बॉक्साइट
(D) कोयला

Answer:

(C) बॉक्साइट

Exam Tips:

a) बॉक्साइट से एल्यूमिनियम (धातु) मिलता है, इसलिए यह धात्विक है।

 

Question 5: एल्यूमिनियम का मुख्य स्रोत है
(A) ताँबा
(B) सोना
(C) बॉक्साइट
(D) अभ्रक

Answer:

(C) बॉक्साइट

Exam Tips:

a) बॉक्साइट = एल्यूमिनियम का अयस्क।

 

Question 6: भारत का कौन-सा राज्य बॉक्साइट उत्पादन में अग्रणी है?
(A) हरियाणा
(B) झारखंड
(C) ओडिशा
(D) महाराष्ट्र

Answer:

(C) ओडिशा

Exam Tips:

a) ओडिशा बॉक्साइट उत्पादन में अग्रणी है।

 

Question 7: बाबा बूदन की पहाड़ियों में किस खनिज पदार्थ का उत्पादन होता है?
(A) ताँबा
(B) सोना
(C) अभ्रक
(D) लौह अयस्क

Answer:

(D) लौह अयस्क

Exam Tips:

a) कर्नाटक की बाबा बूदन पहाड़ियाँ और कुद्रेमुख लौह अयस्क के लिए प्रसिद्ध हैं।

 

Question 8: भारत में वर्तमान में कितने तेल शोधन कारखाने कार्यरत हैं?
(A) 13
(B) 17
(C) 22
(D) 28

Answer:

(C) 22

Exam Tips:

a) भारत की सबसे पुरानी तेल शोधनशाला डिगबोई (असम) में है।

 

Question 9: झारखंड में स्थित कोडरमा निम्नलिखित में से किस खनिज का अग्रणी उत्पादक है?
(A) बॉक्साइट
(B) अभ्रक
(C) लौह अयस्क
(D) ताँबा

Answer:

(B) अभ्रक

Exam Tips:

a) कोडरमा (झारखंड) — अभ्रक।

 

Question 10: निम्नलिखित चट्टानों में से किस चट्टान के स्तरों में खनिजों का निक्षेपण और संचयन होता है?
(A) तलछटी चट्टानें
(B) कायांतरित चट्टानें
(C) आग्नेय चट्टानें
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(A) तलछटी चट्टानें

Exam Tips:

a) अवसादी चट्टानों में खनिज परतों के रूप में मिलते हैं।

 

Question 11: मोनाजाइट रेत में निम्नलिखित में से कौन-सा खनिज पाया जाता है?
(A) खनिज तेल
(B) यूरे नियम
(C) थोरियम
(D) कोयला

Answer:

(C) थोरियम

Exam Tips:

a) मोनाजाइट रेत (केरल तट) — थोरियम।

 

Question 12: भारत में तेल उत्पादक क्षेत्र है
(A) गुजरात तट
(B) पश्चिमी अपतटीय क्षेत्र
(C) पूर्वी अपतटीय क्षेत्र
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) तेल गुजरात तट, पश्चिमी अपतट और पूर्वी अपतट — तीनों में मिलता है।

 

Question 13: मुंबई हाई और बेसीन तेल क्षेत्र किस क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं?
(A) पश्चिमी अपतटीय क्षेत्र
(B) पूर्वी अपतटीय क्षेत्र
(C) गुजरात तट
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(A) पश्चिमी अपतटीय क्षेत्र

Exam Tips:

a) मुंबई हाई और बसीन — पश्चिमी अपतटीय क्षेत्र।

 

Question 14: नामचिक-नामफु क कोयला क्षेत्र अवस्थित हैं
(A) महाराष्ट्र में
(B) झारखण्ड में
(C) छत्तीसगढ़ में
(D) अरुणाचल प्रदेश में

Answer:

(D) अरुणाचल प्रदेश में

Exam Tips:

a) नामचिक-नामफुक — अरुणाचल प्रदेश (टर्शियरी कोयला)।

 

Question 15: भारत में किस राज्य में कोयले के सर्वाधिक भंडार पाए जाते हैं?
(A) पंजाब में
(B) ओडिशा में
(C) झारखण्ड में
(D) के रल में

Answer:

(C) झारखण्ड में

Exam Tips:

a) झारखंड में कोयले के सबसे अधिक भंडार हैं।

 

Question 16: इंदिरा गाँधी परमाणु ऊर्जा संयंत्र नाम से जाना जाता है?
(A) तारापुर परमाणु केंद्र
(B) नरोरा परमाणु केंद्र
(C) कलपक्कम परमाणु केंद्र
(D) कैगा परमाणु केंद्र

Answer:

(C) कलपक्कम परमाणु केंद्र

Exam Tips:

a) इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र — कलपक्कम (तमिलनाडु)।

 

Question 17: भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर कहाँ हैं
(A) के रल में
(B) कर्नाटक में
(C) झारखण्ड में
(D) महाराष्ट्र में

Answer:

(D) महाराष्ट्र में

Exam Tips:

a) भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र — ट्रॉम्बे, मुंबई।

 

Question 18: अमरकंटक किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?
(A) सोना
(B) लोहा
(C) बॉक्साइट
(D) ताँबा

Answer:

(C) बॉक्साइट

Exam Tips:

a) अमरकंटक (मैकाल श्रेणी) — बॉक्साइट।

 

Question 19: सूर्य की गर्मी से प्राप्त ऊर्जा को कहा जाता है
(A) सौर ऊर्जा
(B) पवन ऊर्जा
(C) ज्वारीय ऊर्जा
(D) नाभिकीय ऊर्जा

Answer:

(A) सौर ऊर्जा

Exam Tips:

a) सौर = सूर्य से।

 

Question 20: छत्तीसगढ़ की बेलाडिला पहाड़ियाँ किस अयस्क के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं?
(A) लौह अयस्क
(B) बॉक्साइट
(C) लौह-इस्पात
(D) अभ्रक

Answer:

(A) लौह अयस्क

Exam Tips:

a) बैलाडिला (बस्तर, छत्तीसगढ़) — उच्च कोटि का लौह अयस्क।

 

Question 21: ऊर्जा का परम्परागत स्रोत नहीं है
(A) कोयला
(B) बायोगैस
(C) पेट्रोलियम
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(B) बायोगैस

Exam Tips:

a) बायोगैस गैर-परंपरागत स्रोत है।

 

Question 22: हजीरा-विजयपुर जगदीशपुर गैस पाइप लाइन की लंबाई है?
(A) 1750 कि०मी०
(B) 1500 कि०मी०
(C) 1220 कि०मी०
(D) 900 कि०मी०

Answer:

(A) 1750 कि०मी०

Exam Tips:

a) HVJ पाइपलाइन हज़ीरा (गुजरात) से जगदीशपुर (उत्तर प्रदेश) तक है।

 

Question 23: निम्नलिखित में से कौन-सा ऊर्जा खनिज है?
(A) कोयला
(B) पेट्रोलियम
(C) प्राकृतिक गैस
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस — तीनों ऊर्जा खनिज।

 

Question 24: सबसे उत्तम किस्म का लोहा कौन-सा होता है?
(A) मैग्नेटाइट
(B) हेमेटाइट
(C) लिमोनाइट
(D) सिडेराइट

Answer:

(A) मैग्नेटाइट

Exam Tips:

a) मैग्नेटाइट में लगभग 70% लोहा होता है।

 

Question 25: उद्योगों में सबसे अधिक किस प्रकार के लोहे का उपयोग किया जाता है?
(A) मैग्नेटाइट का
(B) हेमेटाइट का
(C) लिमोनाइट का
(D) सिडेराइट का

Answer:

(B) हेमेटाइट का

Exam Tips:

a) उद्योगों में हेमेटाइट का सबसे अधिक उपयोग होता है।

 

Question 26: मैंगनीज़ का उपयोग किस धातु का विनिर्माण करने में किया जाता है?
(A) इस्पात
(B) सोना
(C) चाँदी
(D) एल्यूमिनियम

Answer:

(A) इस्पात

Exam Tips:

a) लगभग 10 किग्रा मैंगनीज़ एक टन इस्पात में लगता है।

 

Question 27: निम्नलिखित में से कौन-सा ऊर्जा का गैर-परंपरागत स्रोत है?
(A) सौर ऊर्जा
(B) परमाणु ऊर्जा
(C) भू-तापीय ऊर्जा
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) सौर, परमाणु और भू-तापीय ऊर्जा — तीनों को यहाँ गैर-परंपरागत स्रोतों में गिना गया है।

 

Question 28: ‘रै ट होल’ उत्खनन किस राज्य में किया जाता है?
(A) गुजरात में
(B) राजस्थान में
(C) झारखण्ड में
(D) मेघालय में

Answer:

(D) मेघालय में

Exam Tips:

a) मेघालय में "रैट होल" खनन होता है।

 

Question 29: कृष्णा-गोदावरी बेसिन किस खनिज के भण्डारों के लिए प्रसिद्ध है?
(A) लौह-अयस्क के
(B) अभ्रक के
(C) प्राकृतिक गैस के
(D) कोयले के

Answer:

(C) प्राकृतिक गैस के

Exam Tips:

a) कृष्णा-गोदावरी बेसिन — प्राकृतिक गैस।

 

Question 30: पृथ्वी से खनिज किस अवस्था में पाए जाते हैं?
(A) ठोस
(B) द्रव
(C) गैसीय
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) खनिज ठोस, द्रव और गैस — तीनों अवस्थाओं में मिलते हैं।

 

Question 31: कोयला किन चट्टानों में बनता है?
(A) कायांतरित
(B) अवसादी
(C) आग्नेय
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(B) अवसादी

Exam Tips:

a) कोयला अवसादी चट्टानों में बनता है।

 

Question 32: डिगबोई, नहारकटिया भारत के किस राज्य के महत्त्वपूर्ण तेल उत्पादक क्षेत्र हैं?
(A) महाराष्ट्र के
(B) गुजरात के
(C) मध्य प्रदेश के
(D) असम के

Answer:

(D) असम के

Exam Tips:

a) डिगबोई और नहरकटिया — असम।

 

Question 33: धात्विक खनिज का उदाहरण है
(A) नमक
(B) गंधक
(C) जिप्सम
(D) सोना

Answer:

(D) सोना

Exam Tips:

a) सोना धात्विक खनिज है।

 

Question 34: अधात्विक खनिज का उदाहरण है
(A) टिन
(B) ऐल्यूमीनियम
(C) गंधक
(D) बॉक्साइट

Answer:

(C) गंधक

Exam Tips:

a) गंधक अधात्विक खनिज है।

 

Question 35: भारत के किस राज्य में सर्वाधिक थोरियम निकाला जाता है?
(A) कर्नाटक
(B) के रल
(C) तमिलनाडु
(D) आंध्र प्रदेश

Answer:

(B) के रल

Exam Tips:

a) केरल की मोनाजाइट रेत से थोरियम मिलता है।

 

Question 36: भारत में उत्तम किस्म का लोहा कहाँ से प्राप्त होता है?
(A) जादूगुड़ा से
(B) बैलाडिला से
(C) किरीबुरु से
(D) क्योंझर से

Answer:

(B) बैलाडिला से

Exam Tips:

a) बैलाडिला — उत्तम लौह अयस्क।

 

Question 37: सबसे उत्तम किस्म का लौह-अयस्क होता है
(A) सिडेराइट
(B) हैमेटाइट
(C) मैग्नेटाइट
(D) लिमोनाइट

Answer:

(C) मैग्नेटाइट

Exam Tips:

a) मैग्नेटाइट सर्वोत्तम लौह अयस्क है।

 

Question 38: सबसे उत्तम किस्म का कोयला होता है
(A) लिग्नाइट
(B) एंथ्रासाइट
(C) बिटुमिनस
(D) पीट

Answer:

(B) एंथ्रासाइट

Exam Tips:

a) एंथ्रासाइट सर्वोत्तम कोयला है।

 

Question 39: टरशरी किस्म का कोयला कितने वर्ष पुराना है?
(A) लगभग 2.5 करोड़ वर्ष
(B) लगभग 3.5 करोड़ वर्ष
(C) लगभग 4.5 करोड़ वर्ष
(D) लगभग 5.5 करोड़ वर्ष

Answer:

(D) लगभग 5.5 करोड़ वर्ष

Exam Tips:

a) टर्शियरी कोयला लगभग 5.5 करोड़ वर्ष पुराना है।

 

Question 40: गोंडवाना समूह का कोयला कितने वर्ष पुराना है?
(A) लगभग 10 करोड़ वर्ष
(B) लगभग 20 करोड़ वर्ष
(C) लगभग 25 करोड़ वर्ष
(D) लगभग 30 करोड़ वर्ष

Answer:

(B) लगभग 20 करोड़ वर्ष

Exam Tips:

a) गोंडवाना कोयला लगभग 20 करोड़ वर्ष पुराना है।

 

Question 41: एक ऐसा खनिज, जिसका भारत को सबसे अधिक आयात करना पड़ता है
(A) कोयला
(B) पेट्रोलियम
(C) मैगनीज़
(D) लोहा

Answer:

(B) पेट्रोलियम

Exam Tips:

a) भारत सबसे अधिक पेट्रोलियम का आयात करता है।

 

Question 42: भारत में लौह-अयस्क का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है
(A) गुजरात
(B) ओडिशा
(C) कर्नाटक
(D) राजस्थान

Answer:

(B) ओडिशा

Exam Tips:

a) ओडिशा लौह अयस्क का सबसे बड़ा उत्पादक है।

 

Question 43: मुंबई (बॉम्बे) हाई किसलिए प्रसिद्ध है?
(A) परमाणु रिएक्टर के लिए
(B) पेट्रोलियम भंडार के लिए
(C) पनडु ब्बी निर्माण के लिए
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(B) पेट्रोलियम भंडार के लिए

Exam Tips:

a) मुंबई हाई — अपतटीय तेल क्षेत्र।

 

Question 44: बिजली के उपकरण बनाने में सबसे अधिक कौन-सी धातु का प्रयोग किया जाता है?
(A) लोहा
(B) ताँबा
(C) सीसा
(D) जस्ता

Answer:

(B) ताँबा

Exam Tips:

a) ताँबा बिजली का अच्छा सुचालक है।

 

Question 45: राष्ट्रीय ताप बिजली निगम की स्थापना कब की गई?
(A) सन् 1952 में
(B) सन् 1954 में
(C) सन् 1975 में
(D) सन् 1988 में

Answer:

(C) सन् 1975 में

Exam Tips:

a) NTPC की स्थापना 1975 में हुई।

 

Question 46: मैंगनीज़ उत्पादन में कौन-सा राज्य अग्रणी है?
(A) राजस्थान
(B) ओडिशा
(C) गुजरात
(D) छत्तीसगढ़

Answer:

(B) ओडिशा

Exam Tips:

a) ओडिशा मैंगनीज़ उत्पादन में अग्रणी है।

 

Question 47: नरोरा परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थित है
(A) तमिलनाडु
(B) कर्नाटक
(C) उत्तर प्रदेश
(D) पंजाब

Answer:

(C) उत्तर प्रदेश

Exam Tips:

a) नरोरा — बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश।

 

Question 48: नेवेली तापीय शक्ति केंद्र स्थित है
(A) आंध्र प्रदेश
(B) महाराष्ट्र
(C) मध्य प्रदेश
(D) तमिलनाडु

Answer:

(D) तमिलनाडु

Exam Tips:

a) नेवेली — लिग्नाइट आधारित ताप विद्युत, तमिलनाडु।

 

Question 49: पेरियार जल विद्युत् उत्पादन केंद्र कहाँ स्थित है?
(A) आंध्र प्रदेश
(B) के रल
(C) कर्नाटक
(D) तमिलनाडु

Answer:

(B) के रल

Exam Tips:

a) पेरियार परियोजना — केरल।

 

B. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में दीजिए

Question 1: महाराष्ट्र राज्य में पेट्रोकैमिकल का मुख्य उत्पादन केंद्र कहाँ है?

Answer:

पुणे में।

Exam Tips:

a) पुणे के अलावा मुंबई (ट्रॉम्बे) भी पेट्रो-रसायन का केंद्र है।

 

Question 2: सर्वप्रथम अपतटीय क्षेत्र में कहाँ तेल खोजा गया?

Answer:

गुजरात के अलियाबेट नामक द्वीप पर।

Exam Tips:

a) अलियाबेट — खंभात की खाड़ी।

 

Question 3: सर्वोत्तम किस्म का लौह अयस्क कौन-सा होता है?

Answer:

मैग्नेटाइट अयस्क।

Exam Tips:

a) मैग्नेटाइट — सबसे अधिक लोहांश।

 

Question 4: किस प्रकार के लौह अयस्क का खनन अनार्थिक माना जाता है?

Answer:

सिडेराइट अयस्क का।

Exam Tips:

a) सिडेराइट में अशुद्धियाँ अधिक होती हैं।

 

Question 5: राजस्थान राज्य में परमाणु शक्ति केंद्र कहाँ है?

Answer:

रावतभाटा परमाणु शक्ति केंद्र (कोटा)।

Exam Tips:

a) रावतभाटा — कोटा के पास, चंबल नदी पर।

 

Question 6: ऊर्जा खनिज संसाधनों के कोई दो उदाहरण दें।

Answer:

1. कोयला 2. पेट्रोलियम

Exam Tips:

a) कोयला और पेट्रोलियम।

 

Question 7: बॉक्साइट किस काम आता है?

Answer:

बॉक्साइट से एल्यूमिनियम धातु बनाई जाती है।

Exam Tips:

a) बॉक्साइट → एल्यूमिना → एल्यूमिनियम।

 

Question 8: के रल के कोई दो अभ्रक उत्पादक क्षेत्रों के नाम लिखें।

Answer:

1. पुन्नालूर 2. नय्यूर।

Exam Tips:

a) केरल के अलावा आंध्र प्रदेश का नेल्लोर ज़िला अभ्रक के लिए प्रसिद्ध है।

 

Question 9: भारत के किस राज्य का अभ्रक उत्पादन में प्रथम स्थान है?

Answer:

आंध्र प्रदेश का।

Exam Tips:

a) अभ्रक उत्पादन में आंध्र प्रदेश अग्रणी है।

 

Question 10: भारत में विश्व का कितने प्रतिशत अभ्रक निकाला जाता है?

Answer:

लगभग 80%

Exam Tips:

a) अभ्रक विद्युत का कुचालक है, इसलिए विद्युत उद्योग में इसका उपयोग होता है।

 

Question 11: पुरुलिया व बांकुरा में किस खनिज का उत्पादन होता है?

Answer:

अभ्रक का।

Exam Tips:

a) अभ्रक धातु नहीं, खनिज है।

 

Question 12: भारत का सबसे बड़ा और सबसे पुराना परमाणु ऊर्जा केंद्र कौन-सा है?

Answer:

तारापुर परमाणु ऊर्जा केंद्र (महाराष्ट्र, 1969) सबसे पुराना है। वर्तमान में सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा केंद्र कुडनकुलम (तमिलनाडु) है।

Exam Tips:

a) तारापुर (1969) सबसे पुराना; कुडनकुलम सबसे बड़ा।

 

Question 13: धात्विक खनिजों के कोई दो उदाहरण दें।

Answer:

1. लोहा 2. ताँबा।

Exam Tips:

a) लोहा, ताँबा, सोना, बॉक्साइट।

 

Question 14: अधात्विक खनिजों के कोई दो उदाहरण दें।

Answer:

1. अभ्रक 2. पोटाश।

Exam Tips:

a) अभ्रक, पोटाश, जिप्सम।

 

Question 15: भारत में एक प्रकार के लौह-अयस्क का नाम लिखें।

Answer:

मेग्नेटाइट।

Exam Tips:

a) मैग्नेटाइट, हेमेटाइट, लिमोनाइट, सिडेराइट।

 

Question 16: भारत के दो परमाणु शक्ति गृहों केंद्रों के नाम लिखें।

Answer:

1. तारापुर 2. कैगा।

Exam Tips:

a) तारापुर, रावतभाटा, कलपक्कम, नरोरा, काकरापार, कैगा, कुडनकुलम।

 

Question 17: भारत में डोलोमाइट के दो उत्पादक राज्यों के नाम लिखें।

Answer:

1. राजस्थान 2. गुजरात।

Exam Tips:

a) डोलोमाइट — ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भी।

 

Question 18: भारत में कल्पक्कम और हीराकुड किसलिए प्रसिद्ध है?

Answer:

अणु शक्ति और जल विद्युत के कारण।

Exam Tips:

a) कलपक्कम — परमाणु; हीराकुड — जल विद्युत (महानदी)।

 

Question 19: भारत की पहली पाइपलाइन कहाँ बिछाई गई?

Answer:

भारत की पहली तेल पाइपलाइन असम में नहरकटिया से नूनमाटी (गुवाहाटी) तक बिछाई गई, जिसे बाद में बिहार के बरौनी तक बढ़ाया गया।

Exam Tips:

a) नहरकटिया–नूनमाटी (गुवाहाटी)–बरौनी।

 

Question 20: भारत में पवन ऊर्जा के उत्पादन में किस राज्य का प्रथम स्थान है?

Answer:

तमिलनाडु का।

Exam Tips:

a) पवन ऊर्जा में तमिलनाडु और गुजरात अग्रणी।

 

Question 21: भारत में परमाणु कार्यक्रम के शुभारंभकर्ता कौन थे?

Answer:

डॉ० होमी जहाँगीर भाभा।

Exam Tips:

a) होमी जहाँगीर भाभा — भारत के परमाणु कार्यक्रम के जनक।

 

Question 22: ओडिशा के कोरापुट जिले में पंचपतमाली निक्षेप किस धातु के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?

Answer:

बॉक्साइट के ।

Exam Tips:

a) पंचपतमाली — NALCO की बॉक्साइट खान।

 

Question 23: कौन-सा कोयला सबसे उत्तम किस्म का होता है?

Answer:

एंथ्रासाइट।

Exam Tips:

a) एंथ्रासाइट — 80% से अधिक कार्बन।

 

Question 24: कौन-सा कोयला निम्न किस्म का होता है?

Answer:

लिग्नाइट।

Exam Tips:

a) लिग्नाइट — भूरा कोयला।

 

Question 25: परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना कब की गई?

Answer:

सन् 1948 में।

Exam Tips:

a) परमाणु ऊर्जा आयोग — 1948।

 

Question 26: भारतीय परमाणु विद्युत निगम की स्थापना कब की गई?

Answer:

सन् 1987 में।

Exam Tips:

a) NPCIL — 1987।

 

Question 27: भारत का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र कहाँ स्थित है?

Answer:

राजस्थान के जोधपुर ज़िले में स्थित भड़ला सोलर पार्क में।

Exam Tips:

a) भड़ला सोलर पार्क राजस्थान के जोधपुर ज़िले में स्थित है।

 

Question 28: भारत के किस राज्य में एशिया का सबसे बड़ा पवन ऊर्जा संयंत्र स्थित है?

Answer:

गुजरात में।

Exam Tips:

a) लांबा (कच्छ) पवन ऊर्जा संयंत्र।

 

Question 29: तमिलनाडु में पवन ऊर्जा संयंत्र कहाँ है?

Answer:

तूतीकोरिन में।

Exam Tips:

a) तूतीकोरिन — तमिलनाडु।

 

Question 30: भारत में ज्वारीय ऊर्जा संयंत्र कहाँ स्थित है?

Answer:

भारत में अभी कोई बड़ा ज्वारीय ऊर्जा संयंत्र चालू नहीं है। गुजरात की कच्छ की खाड़ी और खंभात की खाड़ी में ज्वारीय ऊर्जा की सबसे अधिक संभावना है।

Exam Tips:

a) कच्छ और खंभात की खाड़ी — ज्वारीय ऊर्जा की संभावना।

 

Question 31: भारत में प्राकृतिक गैस के भंडार कहाँ पाए जाते हैं?

Answer:

कृष्णा-गोदावरी नदी बेसिन में।

Exam Tips:

a) कृष्णा-गोदावरी बेसिन — प्राकृतिक गैस।

 

Question 32: राजस्थान में खेतड़ी की खानें किस खनिज के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं?

Answer:

ताँबा के लिए।

Exam Tips:

a) खेतड़ी — ताँबा (झुंझुनू, राजस्थान)।

 

Question 33: भारत के दो पेट्रोलियम उत्पादक राज्यों के नाम लिखें।

Answer:

1. महाराष्ट्र 2. गुजरात।

Exam Tips:

a) गुजरात, असम, राजस्थान, महाराष्ट्र (अपतट)।

 

Question 34: ओडिशा के कोई दो लौह अयस्क क्षेत्रों के नाम लिखें।

Answer:

1. मयूरभंज 2. सुंदरगढ़।

Exam Tips:

a) ओडिशा — क्योंझर, मयूरभंज, सुंदरगढ़।

 

Question 35: कर्नाटक के कोई दो लौह अयस्क क्षेत्रों के नाम लिखें।

Answer:

1. बेलारी 2. शिमोगा।

Exam Tips:

a) कर्नाटक — बेल्लारी, चिकमगलूर, कुद्रेमुख।

 

Question 36: ओडिशा के दो मुख्य कोयला उत्पादन क्षेत्रों के नाम लिखें।

Answer:

1. तलचर 2. रामपुर।

Exam Tips:

a) तलचर — ब्राह्मणी घाटी।

 

Question 37: कोयला किस काम आता है?

Answer:

इसका उपयोग विद्युत उत्पादन और लौह अयस्क के प्रगलन के लिए किया जाता है।

Exam Tips:

a) कोयला — विद्युत और धातु प्रगलन।

 

Question 38: महाराष्ट्र के एक अपतटीय पेट्रोलियम उत्पादन केंद्र का नाम लिखें।

Answer:

मुंबई हाई।

Exam Tips:

a) मुंबई हाई — अरब सागर।

 

Question 39: तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग (ONGC) की स्थापना कब की गई?

Answer:

सन् 1956 में।

Exam Tips:

a) ONGC — 1956।

 

Question 40: खनिजों की आत्मनिर्भरता में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?

Answer:

दूसरा।

Exam Tips:

a) खनिज संसाधनों की विविधता के कारण भारत कई खनिजों में आत्मनिर्भर है।

 

Question 41: भारत में ताँबा उत्पादन में किस राज्य का प्रथम स्थान है?

Answer:

मध्य प्रदेश का।

Exam Tips:

a) मलांजखंड — मध्य प्रदेश।

 

Question 42: गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) की स्थापना कब की गई?

Answer:

सन् 1984 में।

Exam Tips:

a) GAIL — 1984।

 

Question 43: राणा प्रताप सागर ज उत्पादन केंद्र किस नदी पर स्थित है?

Answer:

चम्बल नदी पर।

Exam Tips:

a) राणा प्रताप सागर — चंबल, राजस्थान।

 

Question 44: भारत की किस नदी घाटी में गोंडवाना कोयला क्षेत्र है?

Answer:

दामोदर नदी घाटी में।

Exam Tips:

a) दामोदर घाटी — झरिया, रानीगंज, बोकारो।

 

Question 45: भारत में पहला परमाणु शक्ति केन्द्र कहाँ लगाया गया?

Answer:

तारापुर (महाराष्ट्र) में, सन् 1969 में।

Exam Tips:

a) तारापुर — महाराष्ट्र, 1969।

 

Question 46: भारत में कोयला क्षेत्रों के दो समूहों के नाम लिखिए।
अथवा
कोयला मुख्यतः किन दो भूगर्मिक कालों की शैल क्रमों में पाया जाता है?

Answer:

1. गोंडवाना निक्षेप समूह 2. टर्शियरी निक्षेप समूह।

Exam Tips:

a) गोंडवाना और टर्शियरी — दो समूह।

 

Question 47: कलपक्कम परमाणु ऊर्जा केंद्र किस राज्य में स्थित है?

Answer:

तमिलनाडु में।

Exam Tips:

a) कलपक्कम — चेन्नई के पास।

 

Question 48: किस खनिज को ‘भूरा हीरा’ के नाम से भी जाना जाता है?

Answer:

लिग्नाइट।

Exam Tips:

a) लिग्नाइट को "भूरा कोयला" भी कहते हैं।

 

Question 49: भारत में लौह-अयस्क का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन-सा है?

Answer:

ओडिशा।

Exam Tips:

a) ओडिशा — लौह अयस्क में प्रथम।

 

Question 50: मैंगनीज उत्पादन करने वाले दो राज्य बताएँ ।

Answer:

1. ओडिशा 2. मध्यप्रदेश।

Exam Tips:

a) ओडिशा और मध्य प्रदेश — मैंगनीज़।

 

Question 51: नाभिकीय ऊर्जा उत्पादन में प्रयुक्त दो खनिजों के नाम लिखिए।

Answer:

1. यूरे नियम 2. थोरियम।

Exam Tips:

a) यूरेनियम और थोरियम।

 

Question 52: झरिया किस खनिज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?

Answer:

कोयला उत्पादन।

Exam Tips:

a) झरिया — धनबाद, झारखंड।

 

Question 53: झारखण्ड का कोई एक अभ्रक उत्पादक क्षेत्र का नाम बताएँ ।

Answer:

हजारीबाग।

Exam Tips:

a) हज़ारीबाग, कोडरमा — अभ्रक।

 

Question 54: काकरापाड़ा परमाणु ऊर्जा केंद्र किस राज्य में स्थित है?

Answer:

गुजरात में।

Exam Tips:

a) काकरापार — सूरत के पास, गुजरात।

 

Question 55: नरोरा परमाणु ऊर्जा केंद्र किस राज्य में स्थित है?

Answer:

उत्तर प्रदेश में।

Exam Tips:

a) नरोरा — उत्तर प्रदेश।

 

Question 56: पेरियार जल विद्युत उत्पादन केंद्र किस राज्य में स्थित है?

Answer:

के रल में।

Exam Tips:

a) पेरियार — केरल।

 

Question 57: अंकलेश्वर में किस खनिज पदार्थ का उत्पादन होता है?

Answer:

खनिज तेल (पेट्रोलियम)।

Exam Tips:

a) अंकलेश्वर — गुजरात।

 

Question 58: रानीगंज में किस खनिज पदार्थ का उत्पादन होता है?

Answer:

कोयले का।

Exam Tips:

a) रानीगंज — पश्चिम बंगाल।

 

Question 59: कोलार क्षेत्र में किस धातु का उत्पादन होता है?

Answer:

सोने (Gold) का।

Exam Tips:

a) कोलार स्वर्ण क्षेत्र — कर्नाटक।

 

Question 60: हरियाणा में तेल परिष्करणशाला कहाँ है?

Answer:

पानीपत में।

Exam Tips:

a) पानीपत रिफ़ाइनरी — हरियाणा।

 

Question 61: असम राज्य के दो पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्रों के नाम लिखिए।

Answer:

1. डिगबोई 2. नहारकटिया।

Exam Tips:

a) डिगबोई — भारत की सबसे पुरानी रिफ़ाइनरी (1901)।

 

Question 62: मुम्बई हाई कहाँ स्थित है?

Answer:

मुंबई हाई मुंबई के उत्तर-पश्चिम में लगभग 160 कि.मी. दूर अरब सागर में स्थित है।

Exam Tips:

a) मुंबई हाई — लगभग 160 किमी।

 

Question 63: निम्नलिखित का पूरा नाम लिखें GAIL, GSI, NMDC, BGML, NPCIL, NALCO, ONGC, MECL, HVJ, IBM, NTPC, IOCL

Answer:

1. GAIL : Gas Authority of India Limited

2. GSI : Geological Survey of India

3. NMDC : National Mineral Development Corporation

4. BGML : Bharat Gold Mines Limited

5. NPCIL : Nuclear Power Corporation of India Limited

6. NALCO : National Aluminium Company Limited

7. ONGC : Oil and Natural Gas Corporation

8. MECL : Mineral Exploration Corporation Limited

9. HVJ : Hazira–Vijaipur–Jagdishpur (पाइपलाइन)

10. IBM : Indian Bureau of Mines

11. NTPC : National Thermal Power Corporation Limited

12. IOCL : Indian Oil Corporation Limited

Exam Tips:

a) संक्षिप्त रूपों के पूरे नाम सही वर्तनी में लिखें।

 

अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र कहाँ स्थित हैं?

Answer:

कर्नाटक में कैगा नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र। उत्तर प्रदेश में नरोरा नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र।

Exam Tips:

a) कैगा नाभिकीय संयंत्र कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ ज़िले में है।
b) नरोरा संयंत्र उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले में गंगा के किनारे है।

 

Question 2: भारत के चार मुख्य कोयला उत्पादक राज्यों के नाम लिखें।
अथवा
झारखण्ड के चार कोयला उत्पादक क्षेत्रों के नाम लिखें।

Answer:

1. झारखंड — झरिया, बोकारो, गिरिडीह, करणपुरा

2. पश्चिम बंगाल — रानीगंज

3. ओडिशा — तलचर, रामपुर

4. छत्तीसगढ़ — कोरबा

(महाराष्ट्र — वर्धा, कामटी, बांदेर)

Exam Tips:

a) झारखंड में झरिया, बोकारो और गिरिडीह प्रमुख कोयला क्षेत्र हैं।
b) रानीगंज कोयला क्षेत्र पश्चिम बंगाल में है, झारखंड में नहीं।

 

Question 3: लौह में किन तत्त्वों का मिश्रण कर विभिन्न प्रकार का इस्पात बनाया जाता है?

Answer:

लौह में मैंगनीज, टंगस्टन और निकिल आदि तत्त्वों का मिश्रण कर विभिन्न प्रकार का इस्पात बनाया जाता है।

Exam Tips:

a) इस्पात में मैंगनीज़, टंगस्टन, निकिल और क्रोमियम मिलाकर उसके गुण बदले जाते हैं।
b) स्टेनलेस स्टील में क्रोमियम और निकिल मिलाए जाते हैं।

 

Question 4: भारत के प्रमुख मैंगनीज उत्पादक राज्यों के नाम लिखें।
अथवा
ओडिशा व कर्नाटक के प्रमुख मैंगनीज उत्पादक क्षेत्रों के नाम लिखें।
अथवा
महाराष्ट्र के कोई दो मैंगनीज उत्पादक क्षेत्रों के नाम लिखें।

Answer:

1. ओडिशा-कालाहंडी, केंदुझर, सुंदरगढ़, बोनाई।

2. मध्य प्रदेश-बालाघाट, झाबुआ।

3. कर्नाटक-बेल्लारी, बेलगाम, चित्रदुर्ग, तुमकुर।

4. महाराष्ट्र -नागपुर, रत्नागिरी, भंडारा।

Exam Tips:

a) ओडिशा मैंगनीज़ उत्पादन में अग्रणी राज्य है।
b) मध्य प्रदेश का बालाघाट ज़िला मैंगनीज़ के लिए प्रसिद्ध है।

 

Question 5: भारत के कोई चार ताँबा उत्पादक राज्यों के नाम लिखें।
अथवा
राजस्थान के कोई चार ताँबा उत्पादक क्षेत्रों के नाम लिखें।
अथवा
मध्य प्रदेश एवं झारखंड के दो-दो ताँबा उत्पादक क्षेत्रों के नाम लिखें।

Answer:

1. मध्य प्रदेश — बालाघाट (मलांजखंड)

2. राजस्थान — खेतड़ी, सिंघाना (झुंझुनू), अलवर

3. झारखंड — सिंहभूम, हज़ारीबाग

4. कर्नाटक — चित्रदुर्ग, हासन

Exam Tips:

a) राजस्थान की खेतड़ी और मध्य प्रदेश की मलांजखंड ताँबे की प्रमुख खानें हैं।
b) झारखंड का सिंहभूम ज़िला भी ताँबे का पुराना क्षेत्र है।

 

Question 6: भारत के कोई चार बॉक्साइट उत्पादक क्षेत्रों या राज्यों के नाम लिखें।
अथवा
ओडिशा (उड़ीसा) के कोई तीन बॉक्साइट उत्पादक क्षेत्रों के नाम लिखें।
अथवा
महाराष्ट्र के कोई चार बॉक्साइट उत्पादक क्षेत्रों के नाम लिखें।
अथवा
गुजरात के कोई चार बॉक्साइट उत्पादक क्षेत्रों के नाम लिखें।

Answer:

1. ओडिशा-कालाहांडी, संभलपुर, कोरापुट।

2. महाराष्ट्र -कोल्हापुर, सतारा, पुणे, रत्नागिरी।

3. गुजरात-जामनगर, भावनगर, पोरबंदर, सूरत।

4. मध्य प्रदेश-बालाघाट, कटनी, जबलपुर।

Exam Tips:

a) ओडिशा भारत का सबसे बड़ा बॉक्साइट उत्पादक राज्य है।
b) कोरापुट ज़िले की पंचपतमाली खान NALCO की प्रमुख बॉक्साइट खान है।

 

Question 7: एल्यूमिनियम के कोई दो उपयोग लिखें।

Answer:

1. इसका उपयोग कलपुर्जे बनाने में किया जाता है। 2. इसका उपयोग दरवाजे, खिड़कियाँ और शटर आदि बनाने के लिए किया जाता है।

Exam Tips:

a) एल्यूमिनियम हल्का, मज़बूत और जंग-रोधी होता है।
b) इसका उपयोग विमान, बर्तन और बिजली के तार बनाने में भी होता है।

 

Question 8: खनिज ईंधन या शक्ति संसाधनों के मुख्य स्रोत बताइए।

Answer:

1. कोयला 2. खनिज तेल 3. अणु शक्ति वाले खनिज; जैसे यूरे नियम, थोरियम आदि।

Exam Tips:

a) कोयला, खनिज तेल और परमाणु खनिज — ऊर्जा के तीन प्रमुख खनिज स्रोत हैं।
b) यूरेनियम और थोरियम परमाणु ऊर्जा के प्रमुख खनिज हैं।

 

Question 9: खनिज कितने प्रकार के होते हैं? नाम बताएँ ।
अथवा
धात्विक खनिजों के कोई चार उदाहरण दें।
अथवा
अधात्विक खनिजों के कोई चार उदाहरण दें।

Answer:

खनिज मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं-

1. धात्विक खनिज लौह अयस्क, मैंगनीज, सोना, ताँबा, बॉक्साइट आदि।

2. अधात्विक खनिज-अभ्रक, पोटाश, जिप्सम, कोयला, पेट्रोलियम आदि।

Exam Tips:

a) खनिज मुख्यतः धात्विक और अधात्विक — दो प्रकार के होते हैं।
b) धात्विक खनिजों को आगे लौह और अलौह खनिजों में बाँटा जाता है।

 

Question 10: भारत में कोई चार कोयला उत्पादक या भंडारक राज्यों के नाम लिखें।

Answer:

1. झारखण्ड 2. ओडिशा 3. छत्तीसगढ़ 4. पश्चिम बंगाल।

Exam Tips:

a) झारखंड में कोयले के सबसे अधिक भंडार हैं।
b) ओडिशा और छत्तीसगढ़ भी प्रमुख कोयला उत्पादक राज्य हैं।

 

Question 11: जैव ऊर्जा किसे कहते हैं?

Answer:

वह ऊर्जा जो जैविक उत्पादों से प्राप्त होती है, जैव ऊर्जा कहलाती है। इसमें कृषि अवशेष, औद्योगिक व अन्य अपशिष्ट शामिल होते हैं।

Exam Tips:

a) जैव ऊर्जा कृषि अवशेषों, नगरपालिका और औद्योगिक अपशिष्टों से प्राप्त होती है।
b) जैव ऊर्जा से बिजली, ताप और खाना पकाने की गैस बनाई जा सकती है।

 

Question 12: पवन ऊर्जा के लिए भारत के किन राज्यों में अनुकूल परिस्थितियाँ पाई जाती हैं?

Answer:

पवन ऊर्जा के लिए राजस्थान, महाराष्ट्र , गुजरात, तमिलनाडु व कर्नाटक आदि में अनुकूल परिस्थितियाँ पाई जाती हैं।

Exam Tips:

a) पवन ऊर्जा के लिए तेज़ और लगातार चलने वाली हवाएँ आवश्यक हैं।
b) गुजरात के कच्छ में लांबा का पवन ऊर्जा संयंत्र एशिया के सबसे बड़े संयंत्रों में गिना जाता है।

 

Question 13: मैंगनीज के प्रमुख उपयोग क्या हैं?

Answer:

1. मैंगनीज का उपयोग इस्पात बनाने में किया जाता है।

2. इससे चीनी मिट्टी के बर्तन बनाए जाते हैं।

3. इसका उपयोग रासायनिक उद्योग में भी किया जाता है।

Exam Tips:

a) मैंगनीज़ का सबसे बड़ा उपयोग इस्पात बनाने में होता है।
b) ब्लीचिंग पाउडर, कीटनाशक और शुष्क बैटरी बनाने में भी मैंगनीज़ का उपयोग होता है।

 

Question 14: ऊर्जा के परंपरागत या अनवीकरणीय स्रोत कौन-से हैं?

Answer:

ऊर्जा के परंपरागत स्रोत कोयला, लकड़ी, उपले, पेट्रोलियम/पेट्रोल आदि हैं। ये ऊर्जा के ऐसे अनवीकरणीय स्रोत हैं जो वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण फैलते हैं।

Exam Tips:

a) कोयला, लकड़ी, उपले और पेट्रोलियम ऊर्जा के परंपरागत स्रोत हैं।
b) परंपरागत स्रोत अनवीकरणीय हैं और वायु तथा जल प्रदूषण फैलाते हैं।

 

Question 15: खनिज क्या है?
अथवा
खनिज की परिभाषा दीजिए।

Answer:

भू-वैज्ञानिकों के अनुसार खनिज एक प्राकृतिक रूप से विद्यमान समरूप तत्त्व है जिसकी एक निश्चित आंतरिक संरचना होती है। खनिज प्रकृति में अनेक रूपों में पाए जाते हैं, जिनमें कठोर हीरा व नरम चूना तक सम्मिलित हैं।

Exam Tips:

a) भू-वैज्ञानिकों के अनुसार खनिज एक निश्चित आंतरिक संरचना वाला प्राकृतिक समरूप पदार्थ है।
b) हीरा सबसे कठोर और टैल्क सबसे मृदु खनिज है।

 

Question 16: ऑयल इण्डिया लिमिटेड क्या कार्य करता है?

Answer:

ऑयल इण्डिया लिमिटेड खनिज तेल व प्राकृतिक गैस की खोज व उत्पादन करके उन्हें तेल शोधक कम्पनियों और उपभोक्ताओं तक पहुँचाने का कार्य करता है।

Exam Tips:

a) ऑयल इंडिया लिमिटेड खनिज तेल और प्राकृतिक गैस की खोज, उत्पादन और परिवहन करता है।
b) यह मुख्य रूप से असम और पूर्वोत्तर भारत में कार्य करता है।

 

Question 17: भारत के शीर्ष चार जल विद्युत एवं पवन ऊर्जा उत्पादक राज्यों के नाम लिखें।
अथवा
भारत के कोई चार जल विद्युत उत्पादक राज्यों के नाम लिखें।
अथवा
भारत के कोई चार पवन ऊर्जा उत्पादक राज्यों के नाम लिखें।

Answer:

जल विद्युत उत्पादक राज्यकर्नाटक पंजाब आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र के रल। पवन ऊर्जा उत्पादक राज्य- तमिलनाडु महाराष्ट्र कर्नाटक गुजरात राजस्थान।

Exam Tips:

a) जल विद्युत और पवन ऊर्जा उत्पादक राज्यों की दो अलग सूचियाँ बनाएँ।
b) तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक पवन ऊर्जा के प्रमुख राज्य हैं।

 

Question 18: मुंबई (बॉम्बे) हाई और सागर सम्राट से आप क्या समझते हैं?

Answer:

मुंबई हाई मुंबई तट से लगभग 160 कि.मी. दूर अरब सागर का अपतटीय तेल क्षेत्र है। यहाँ "सागर सम्राट" नामक ड्रिलिंग जहाज़ से खुदाई की गई और फ़रवरी 1974 में तेल मिला; 1976 से उत्पादन शुरू हुआ। यह भारत का सबसे बड़ा तेल उत्पादक क्षेत्र है।

Exam Tips:

a) मुंबई हाई में फ़रवरी 1974 में "सागर सम्राट" जहाज़ की खुदाई से तेल मिला।
b) मुंबई हाई से नियमित उत्पादन 1976 में शुरू हुआ।

 

Question 19: भारत के किन्हीं तीन तेल शोधन कारखानों के नाम लिखें।

Answer:

1. पानीपत इण्डियन ऑयल रिफाइनरी। 2. डिगबोई इण्डियन ऑयल रिफाइनरी। 3. चेन्नई पेट्रोलियम कार्पोरे शन लिमिटेड।

Exam Tips:

a) डिगबोई रिफ़ाइनरी (1901) भारत की सबसे पुरानी तेल शोधनशाला है।
b) पानीपत रिफ़ाइनरी हरियाणा में इंडियन ऑयल की शोधनशाला है।

 

Question 20: खनिजों की दो विशेषताएँ लिखें।

Answer:

1. खनिजों की निश्चित आंतरिक संरचना होती है। 2. खनिजों का मूल्य होता है।

Exam Tips:

a) खनिजों की निश्चित आंतरिक संरचना होती है।
b) खनिजों का आर्थिक मूल्य होता है और ये अनवीकरणीय होते हैं।

 

Question 21: खनिजों के दो उपयोग लिखें।

Answer:

1. खनिज मशीनों के निर्माण में प्रयोग किए जाते हैं। 2. खनिज हमारी ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं।

Exam Tips:

a) खनिजों से मशीनें, औज़ार और भवन-निर्माण सामग्री बनती है।
b) कोयला और पेट्रोलियम जैसे खनिज ऊर्जा की आवश्यकता पूरी करते हैं।

 

Question 22: प्लेसर निक्षेप किसे कहते हैं?

Answer:

पहाड़ियों के आधार तथा घाटी तल की रेत में जलोढ़ जमाव के रूप में पाए जाने वाले खनिजों को प्लेसर निक्षेप कहते हैं।

Exam Tips:

a) प्लेसर निक्षेप घाटी तल और पहाड़ियों के आधार की रेत में जलोढ़ जमाव के रूप में मिलते हैं।
b) सोना, चाँदी, टिन और प्लैटिनम प्लेसर निक्षेपों में मिलते हैं।

 

Question 23: वाणिज्यिक ऊर्जा के स्रोत क्या हैं?

Answer:

कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस तथा जल विद्युत वाणिज्यिक ऊर्जा के स्रोत हैं।

Exam Tips:

a) कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और जल विद्युत वाणिज्यिक ऊर्जा के स्रोत हैं।
b) लकड़ी, उपले और कृषि अवशेष अवाणिज्यिक ऊर्जा स्रोत हैं।

 

Question 24: मुंबई हाई क्यों प्रसिद्ध है?

Answer:

मुंबई हाई भारत का सबसे बड़ा तेल उत्पादक क्षेत्र है। यहाँ से भारत के कुल पेट्रोलियम उत्पादन का बड़ा भाग प्राप्त होता है।

Exam Tips:

a) मुंबई हाई भारत का सबसे बड़ा अपतटीय तेल क्षेत्र है।
b) यह मुंबई तट से लगभग 160 किमी दूर अरब सागर में है।

 

Question 25: कोयले को काला सोना क्यों कहा जाता है?

Answer:

कोयला एक अति महत्त्वपूर्ण ऊर्जा संसाधन है। यह कई उद्योगों का आधार है। इसके काले रंग और अत्यधिक उपयोगिता के कारण इसे काला सोना कहा जाता है।

Exam Tips:

a) कोयले को उसके काले रंग और अत्यधिक उपयोगिता के कारण "काला सोना" कहते हैं।
b) कोयला ताप विद्युत और लौह-इस्पात उद्योग का आधार है।

 

Question 26: गैर-परंपरागत ऊर्जा संसाधनों के दो लाभ बताइए।

Answer:

1. इनके प्रयोग से पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता 2. इनकी उत्पादन लागत अपेक्षाकृत कम होती है।

Exam Tips:

a) गैर-परंपरागत ऊर्जा स्रोत नवीकरणीय होते हैं।
b) इनसे पर्यावरण प्रदूषण बहुत कम होता है।

 

Question 27: बायोगैस कैसे बनाई जाती है?

Answer:

झाड़ियों, कृषि से पैदा कचरा, पशुओं और मानव द्वारा जनित अपशिष्ट पदार्थों को एक वैज्ञानिक विधि द्वारा गलाने, सड़ाने से बायोगैस बनाई जाती है।

Exam Tips:

a) बायोगैस का मुख्य घटक मीथेन होता है।
b) गोबर और कृषि अपशिष्ट के अवायवीय अपघटन से बायोगैस बनती है।

 

Question 28: गोबर गैस प्लांट के दो लाभ लिखिए।

Answer:

1. इससे घरेलू कार्यों में ईंधन के रूप में ऊर्जा मिलती है 2. इससे उन्नत प्रकार का उर्वरक मिलता है।

Exam Tips:

a) गोबर गैस संयंत्र से ईंधन के रूप में गैस मिलती है।
b) बची हुई स्लरी अच्छी जैविक खाद का काम करती है।

 

Question 29: मैंगनीज़ को ‘Jack Mineral’ क्यों कहा जाता है?

Answer:

अपने बहु-आयामी गुणों के कारण मैंगनीज़ को ‘Jack Mineral’ कहा जाता है। मैंगनीज़ का उपयोग इस्पात उद्योग, ब्लीचिंग पाउडर, कीटाणुनाशक दवाइयाँ, रंग-रोगन व शुष्क बैटरियाँ आदि बनाने में किया जाता है।

Exam Tips:

a) मैंगनीज़ को बहु-उपयोगी होने के कारण "Jack of all trades" जैसा खनिज कहा जाता है।
b) इस्पात, ब्लीचिंग पाउडर, रंग-रोगन और शुष्क बैटरी में इसका उपयोग होता है।

 

Question 30: मैंगनीज के कोई दो लाभ लिखिए।

Answer:

1. इसका प्रयोग लौह-अयस्क को गलाने व लौह-मिश्रधातुओं को बनाने में किया जाता है।

2. शक दवाइयाँ, रंग-रोगन, शष्क बैटरियाँ तथा चीनी मिट्टी के बर्तन बनाने में प्रयोग किया जाता है।

Exam Tips:

a) लौह-मिश्रधातु बनाना मैंगनीज़ का सबसे प्रमुख उपयोग है।
b) चीनी मिट्टी के बर्तन और शुष्क बैटरियाँ बनाने में भी मैंगनीज़ लगता है।

 

Question 31: उन चार नदी घाटियों के नाम बताइए जिनमें गोंडवाना कोयला पाया जाता है?

Answer:

1. दामोदर घाटी 2. सोन घाटी 3. महानदी घाटी 4. गोदावरी घाटी।

Exam Tips:

a) दामोदर, सोन, महानदी और गोदावरी घाटियों में गोंडवाना कोयला मिलता है।
b) देश का लगभग 97% कोयला इन्हीं चार घाटियों में है।

 

Question 32: भारत की प्रमुख खनिज पट्टियों के नाम बताइए।

Answer:

भारत के पठारी भाग में पाई जाने वाली तीन प्रमुख खनिज पट्टियाँ निम्नलिखित हैं

1. उत्तर-पूर्वी पठार

2. दक्षिण-पश्चिमी पठार

3. उत्तर-पश्चिमी प्रदेश।

Exam Tips:

a) उत्तर-पूर्वी पठार, दक्षिण-पश्चिमी पठार और उत्तर-पश्चिमी प्रदेश — भारत की तीन प्रमुख खनिज पट्टियाँ हैं।
b) उत्तर-पूर्वी पठार (छोटा नागपुर) सबसे समृद्ध खनिज पट्टी है।

 

Question 33: भारत में लौह अयस्क उत्पादन करने वाले चार राज्यों के नाम लिखें।

Answer:

1. झारखंड 2. ओडिशा 3. मध्यप्रदेश 4. कर्नाटक।

Exam Tips:

a) ओडिशा भारत का सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक राज्य है।
b) छत्तीसगढ़ का बैलाडिला और कर्नाटक का कुद्रेमुख प्रसिद्ध लौह अयस्क क्षेत्र हैं।

 

Question 34: अपरंपरागत ऊर्जा स्रोत से आप क्या समझते हैं?
अथवा
गैर-परंपरागत या नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

ऊर्जा के वे स्रोत जिनके प्रयोग की पहले से परंपरा न रही हो वे अपरंपरागत ऊर्जा स्रोत कहलाते हैं। इसमें सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, ज्वारीय तरंगों की ऊर्जा, बायोगैस आदि सम्मिलित हैं।

Exam Tips:

a) सौर, पवन, ज्वारीय ऊर्जा और बायोगैस गैर-परंपरागत ऊर्जा स्रोत हैं।
b) इन्हें नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत भी कहते हैं।

 

Question 35: भारत की चार तेल परिष्करणशालाओं के नाम लिखें।

Answer:

1. पानीपत 2. मथुरा 3. मुम्बई 4. बरौनी।

Exam Tips:

a) पानीपत, मथुरा, मुंबई और बरौनी प्रमुख तेल शोधनशालाएँ हैं।
b) जामनगर (गुजरात) भारत की सबसे बड़ी तेल शोधनशाला है।

 

Question 36: लौह अयस्क की मुख्य विशेषताएँ बताएँ ।

Answer:

1. उद्योगों के विकास को आधार प्रदान करना। 2. इस्पात बनाने के उत्तम गुण उपस्थित होना। 3. विद्युत उद्योग के लिए आवश्यक चुम्बकीय गुण होना।

Exam Tips:

a) लौह अयस्क उद्योगों के विकास का आधार है।
b) मैग्नेटाइट अयस्क में चुंबकीय गुण होते हैं।

 

Question 37: बहुमूल्य खनिज तथा ऊर्जा खनिज से आप क्या समझते हैं?

Answer:

1. बहुमूल्य खनिज – वे खनिज जिनका आर्थिक महत्त्व बहुत अधिक होता है, उन्हें बहुमूल्य खनिज कहते हैं। उदाहरण सोना, चाँदी, प्लेटिनम आदि।

2. ऊर्जा खनिज – वे खनिज जो हमें ऊर्जा एवं शक्ति प्रदान करते हैं, उन्हें ऊर्जा खनिज कहते हैं। उदाहरण-कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि।

Exam Tips:

a) सोना, चाँदी और प्लैटिनम बहुमूल्य खनिज हैं।
b) कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस ऊर्जा खनिज हैं।

 

Question 38: भारत में अपारंपरिक ऊर्जा के स्रोतों के विकास की आवश्यकता अधिक क्यों है?

Answer:

कोयला, खनिज तेल, प्राकृतिक गैस और परमाणु आदि परंपरागत ऊर्जा के स्रोतों पर हम सदैव निर्भर नहीं रह सकते, क्योंकि ये संसाधन प्रकृति में अनंत नहीं हैं, बल्कि समाप्य हैं। इसलिए गैर-परंपरागत ऊर्जा के साधनों को विकास आवश्यक है। सौर-ऊर्जा, ज्वारीय तरंगें, भू-तापीय ऊर्जा तथा जैव भार (Biomass) आदि अपारंपरिक ऊर्जा के महत्त्वपूर्ण उदाहरण हैं।

Exam Tips:

a) कोयला, तेल और गैस जैसे परंपरागत स्रोत समाप्य हैं।
b) सौर, ज्वारीय, भू-तापीय और जैव भार अपारंपरिक ऊर्जा के उदाहरण हैं।

 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: धात्विक खनिज तथा अधात्विक खनिज में अंतर स्पष्ट कीजिए।

Answer:

धात्विक खनिजअधात्विक खनिज
जिन खनिजों को गलाने से धातुएँ प्राप्त होती हैं, उन्हें धात्विक खनिज कहते हैं।जिन खनिजों को गलाने से कोई धातु प्राप्त नहीं होती, उन्हें अधात्विक खनिज कहते हैं।
उदाहरण : लौह अयस्क, ताँबा, मैंगनीज़, बॉक्साइट।उदाहरण : कोयला, नमक, पोटाश, संगमरमर, अभ्रक।
ये प्रायः आग्नेय और कायांतरित चट्टानों में पाए जाते हैं।ये प्रायः अवसादी (परतदार) चट्टानों में पाए जाते हैं।

Exam Tips:

a) जिन खनिजों को गलाने से धातु मिलती है, वे धात्विक खनिज हैं।
b) लौह अयस्क, ताँबा, मैंगनीज़ और बॉक्साइट धात्विक खनिज हैं।
c) अधात्विक खनिज प्रायः अवसादी (परतदार) चट्टानों में मिलते हैं।

 

Question 2: लौह और अलौह खनिज में क्या अंतर है?

Answer:

लौह खनिजअलौह खनिज
इनमें लोहे का अंश होता है या ये लोहे के साथ मिश्रधातु बनाने में काम आते हैं।इनमें लोहे का अंश नहीं होता।
इनका उपयोग मुख्यतः लोहा-इस्पात उद्योग में होता है।इनकी अपनी-अपनी अलग उपयोगिता होती है।
उदाहरण : लौह अयस्क, मैंगनीज़, क्रोमाइट, निकिल, कोबाल्ट।उदाहरण : ताँबा, बॉक्साइट, सीसा, जस्ता, सोना।

Exam Tips:

a) लौह खनिजों का उपयोग मुख्यतः लोहा-इस्पात उद्योग में होता है।
b) लौह अयस्क, मैंगनीज़, क्रोमाइट, निकिल और कोबाल्ट लौह खनिज हैं।
c) ताँबा, बॉक्साइट, सीसा और जस्ता अलौह खनिज हैं।

 

Question 3: ताप विद्युत और जल विद्युत में क्या अंतर है?

Answer:

ताप विद्युतजल विद्युत
बिजली बनाने के लिए कोयला, डीज़ल या प्राकृतिक गैस जलाई जाती है।बिजली बनाने के लिए बहते या गिरते जल की आवश्यकता होती है।
इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है।यह पर्यावरण के अनुकूल है।
ईंधन समाप्य है।जल नवीकरणीय संसाधन है।

Exam Tips:

a) ताप विद्युत कोयला, डीज़ल या प्राकृतिक गैस जलाकर बनती है।
b) जल विद्युत बहते या गिरते जल से टरबाइन चलाकर बनती है।
c) जल विद्युत पर्यावरण के अनुकूल और नवीकरणीय है।

 

Question 4: गोंडवाना और टरशरी कोयले में क्या अंतर है?

Answer:

गोंडवाना कोयलाटर्शियरी कोयला
यह गोंडवाना काल की चट्टानों में पाया जाता है।यह टर्शियरी युग की चट्टानों में मिलता है।
ये चट्टानें लगभग 20 करोड़ वर्ष पुरानी हैं।ये चट्टानें लगभग 5.5 करोड़ वर्ष पुरानी हैं।
भारत का लगभग 98% कोयला इसी प्रकार का है; मुख्यतः दामोदर, सोन, महानदी और गोदावरी घाटियों में।भारत का बहुत कम (लगभग 2%) कोयला; मुख्यतः असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में।

Exam Tips:

a) गोंडवाना कोयला लगभग 20 करोड़ वर्ष पुराना है।
b) टर्शियरी कोयला लगभग 5.5 करोड़ वर्ष पुराना है।
c) टर्शियरी कोयला असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मिलता है।

 

Question 5: हमें खनिजों के संरक्षण की क्यों आवश्यकता है?

Answer:

खनिज हमारे उद्योगों और कृषि का एक आधार हैं। खनिजों के भंडार सीमित हैं। यदि हम लापरवाहीपूर्वक और बिना नियोजन के खनिजों का प्रयोग करते रहे तो इनके वास्तविक भंडार अतिशीघ्र समाप्त हो जाएँगे और खनिजों का अकाल पड़ जाएगा। इससे हमारा औद्योगिक विकास रुक जाएगा और अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो जाएगी। अतः आर्थिक गतिविधियों के समुचित संचालन के लिए हमें खनिजों के संरक्षण की आवश्यकता है।

Exam Tips:

a) खनिज अनवीकरणीय संसाधन हैं और इनके भंडार सीमित हैं।
b) खनिजों के बिना उद्योग और कृषि दोनों प्रभावित होंगे।
c) पुनर्चक्रण और वैकल्पिक संसाधनों का उपयोग संरक्षण के मुख्य उपाय हैं।

 

Question 6: ऊर्जा के किन्हीं चार स्रोतों/साधनों का वर्णन कीजिए।

Answer:

ऊर्जा के चार स्रोत निम्नलिखित हैं

1. कोयला-यह शक्ति का प्रारंभिक साधन है। यह औद्योगिक कच्चे माल के रूप में भी प्रयोग होता है। विद्युत उत्पादन और अन्य उद्योगों में कोयले का प्रयोग किया जाता है।

2. जल-विद्युत-इसे पैदा करने के लिए गिरते हुए पानी की शक्ति प्राप्त करके टरबाइन को गतिमान किया जाता है। अभी तक शक्ति के साधनों में यह सबसे सस्ता साधन है। जल-विद्युत का सबसे बड़ा लाभ यह है कि निरंतर प्रयोगों के बावजूद भी इसके स्रोत समाप्त नहीं होते क्योंकि जल-संसाधन नवीकरण योग्य हैं।

3. खनिज तेल-यह अति दहनशील पदार्थ है। इसका प्रयोग अंतर्दहन इंजन में किया जाता है। खनिज तेल का परिष्करण करके डीज़ल, मिट्टी का तेल, पेट्रोल, उड्डयन स्पिरिट आदि प्राप्त किए जाते हैं। इससे सड़क परिवहन, जहाजों, वायुयानों आदि को चालक शक्ति प्राप्त होती है।

4. परमाणु ऊर्जा-इसे प्राप्त करने के लिए अणु पदार्थों को नियंत्रित परिस्थितियों में विखंडित करते हैं। इससे असीम ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिसका उपयोग विविध उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

Exam Tips:

a) कोयला ऊर्जा का प्रारंभिक और सबसे अधिक प्रयुक्त साधन है।
b) जल विद्युत शक्ति का सबसे सस्ता और नवीकरणीय साधन है।
c) परमाणु ऊर्जा नियंत्रित परिस्थितियों में अणुओं के विखंडन से प्राप्त होती है।

 

Question 7: ऊर्जा के गैर-परंपरागत स्रोतों का महत्त्व बताइए।

Answer:

ऊर्जा के गैर-परंपरागत स्रोतों में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बायोगैस तथा कूड़े-कचरे से प्राप्त ऊर्जा सम्मिलित हैं। इनका महत्त्व निम्नलिखित है

1. ये स्रोत नवीकरण योग्य हैं, इनका पुनः उपयोग किया जा सकता है।

2. ये स्रोत प्रदूषण मुक्त और पारिस्थितिक अनुकूल हैं।

3. ये साधन अपेक्षाकृत कम खर्चीले हैं।

4. ऊर्जा के गैर-परंपरागत स्रोत; जैसे सौर ऊर्जा का प्रयोग घरों में पानी गरम करने, खाना पकाने, बिजली का उत्पादन करने के लिए किया जाता है।

5. इसी तरह पवन ऊर्जा का उपयोग खेतों में सिंचाई करने, बिजली पैदा करने तथा पानी खींचने के लिए किया जाता है।

Exam Tips:

a) गैर-परंपरागत स्रोत नवीकरणीय और प्रदूषण-मुक्त हैं।
b) सौर ऊर्जा से पानी गर्म करने और खाना पकाने का कार्य होता है।
c) पवन ऊर्जा से सिंचाई और बिजली उत्पादन होता है।

 

Question 8: भारत में सौर ऊर्जा का भविष्य उज्ज्वल है। कारण स्पष्ट करें ।

Answer:

भारत एक उष्णकटिबंधीय देश है, जहाँ वर्ष के अधिकांश समय तेज़ धूप रहती है, इसलिए यहाँ सौर ऊर्जा के दोहन की अपार संभावनाएँ हैं। फ़ोटोवोल्टाइक तकनीक से धूप को सीधे बिजली में बदला जाता है। भारत के ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में सौर ऊर्जा तेज़ी से लोकप्रिय हो रही है। गुजरात में भुज के निकट माधापुर के सौर ऊर्जा संयंत्र में सौर ऊर्जा से दूध के बड़े बर्तनों को कीटाणुमुक्त किया जाता है। सौर ऊर्जा के प्रयोग से ग्रामीण घरों में उपलों और लकड़ी पर निर्भरता घटेगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण होगा और उपले खाद के रूप में खेतों में उपयोग हो सकेंगे। अतः भविष्य में सौर ऊर्जा भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Exam Tips:

a) भारत उष्णकटिबंधीय देश है, इसलिए यहाँ वर्ष भर पर्याप्त धूप मिलती है।
b) फ़ोटोवोल्टाइक तकनीक धूप को सीधे बिजली में बदलती है।
c) सौर ऊर्जा से ग्रामीण घरों की उपलों और लकड़ी पर निर्भरता घटेगी।

 

Question 9: खनिज पदार्थ हमारे उद्योगों के लिए रीढ़ की हड्डी हैं स्पष्ट करें ।

Answer:

किसी भी राष्ट्र के लिए खनिज पदार्थ अत्यधिक महत्त्वपूर्ण होते हैं। खनिज उद्योग-धंधों का जीवन- आधार हैं। इनकी उपयोगिता को देखते हुए ही तो किसी ने कहा है, “खनिज पदार्थ हमारे उद्योगों के लिए रीढ़ की हड्डी हैं।” किसी भी देश के आर्थिक विकास में खनिजों का महत्त्वपूर्ण योगदान है। इसके बिना राष्ट्र विकास नहीं कर सकता; जैसे मध्य-पूर्व के देश आज पेट्रोलियम उत्पादन में धनी होकर औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहे हैं और उनके निवासियों का जीवन-स्तर ऊपर उठ रहा है। खनिजों का शोषण बड़ी सावधानी से किया जाता है क्योंकि ये अनापूर्ति साधन हैं। एक बार प्रयोग कर लेने के पश्चात् इनका कोई मूल्य नहीं। हमारे देश में इनकी उपयोगिता और आवश्यकता को देखते हुए देश में ‘राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC)’ की स्थापना की गई है। यह निगम देश में उपयोगी खनिजों की खोज के लिए प्रयत्नशील है।

Exam Tips:

a) "खनिज उद्योगों की रीढ़ हैं" — इस कथन को लोहा-इस्पात उद्योग के उदाहरण से स्पष्ट करें।
b) मध्य-पूर्व के देश पेट्रोलियम के कारण समृद्ध हुए — यह अच्छा उदाहरण है।
c) राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) खनिजों की खोज करता है।

 

Question 10: मुंबई हाई का देश की अर्थव्यवस्था में क्या योगदान है?

Answer:

मुंबई हाई भारत का सबसे बड़ा तेल उत्पादक क्षेत्र है। इस स्थान से तेल निकालने के लिए बहुत ही विकसित एवं उच्च स्तर की प्रौद्योगिकी का प्रयोग किया गया है। भारतीय अर्थव्यवस्था में ‘मुंबई हाई’ का बहुत बड़ा योगदान है। यह हमारे पेट्रोलियम उत्पादों की आवश्यकताओं की बहुत बड़े भाग की पूर्ति करता है। इससे हमें बहुत बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा की बचत होती है।

Exam Tips:

a) मुंबई हाई भारत का सबसे बड़ा तेल उत्पादक क्षेत्र है।
b) यहाँ से तेल निकालने में उन्नत अपतटीय तकनीक का प्रयोग होता है।
c) घरेलू तेल उत्पादन बढ़ने से विदेशी मुद्रा की बचत होती है।

 

Question 11: खनिजों के वर्गीकरण की व्याख्या कीजिए।

Answer:

रासायनिक एवं भौतिक गुणधर्मों के आधार पर खनिजों को निम्नलिखित प्रकार से वर्गीकृत किया जा सकता है

1. धात्विक खनिज-वे खनिज जिनसे हमें धातुएँ प्राप्त होती हैं, उन्हें धात्विक खनिज कहते हैं। लौहअयस्क, ताँबा, सोना, चाँदी आदि इसके उदाहरण हैं। लौह-खनिज-वे धात्विक खनिज जिनमें लोहे का अंश पाया जाता है, उन्हें लौह खनिज कहते हैं; जैसे लौह-अयस्क, निकिल, कोबाल्ट आदि। अलौह खनिज-वे धात्विक खनिज जिनमें लौह का अंश नहीं पाया जाता, उन्हें अलौह खनिज कहते हैं; जैसे तांबा, जस्ता, बॉक्साइट आदि।

2. अधात्विक खनिज-वे खनिज जिनसे हमें धातुएँ नहीं प्राप्त होती, उन्हें अधात्विक खनिज कहते हैं। खनिज तेल, नमक, अभ्रक, पोटाश, चूना पत्थर आदि इसके उदाहरण हैं।

Exam Tips:

a) खनिजों का वर्गीकरण रासायनिक और भौतिक गुणों के आधार पर होता है।
b) धात्विक खनिजों को लौह और अलौह — दो उपवर्गों में बाँटा जाता है।
c) खनिज तेल, नमक, अभ्रक और चूना पत्थर अधात्विक खनिज हैं।

 

Question 12: “कोयला ऊर्जा का महत्त्वपूर्ण स्रोत है।”-व्याख्या करें ।

Answer:

कोयला महत्त्वपूर्ण खनिजों में से एक है। भारत अपनी व्यापारिक ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए कोयले पर निर्भर है। इसका मुख्य उपयोग ताप विद्युत उत्पादन और लौह अयस्क के प्रगलन के लिए किया जाता है। रेलवे और उद्योगों में भाप का इंजन चलाने के लिए इसे ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है। खाना बनाने वाले कोयले का प्रयोग लोहे की प्रगलन भट्टी में किया जाता है।

Exam Tips:

a) कोयले का मुख्य उपयोग ताप विद्युत उत्पादन में होता है।
b) कोकिंग कोयला लौह अयस्क के प्रगलन में प्रयुक्त होता है।
c) भारत अपनी वाणिज्यिक ऊर्जा का बड़ा भाग कोयले से प्राप्त करता है।

 

Question 13: ऊर्जा के संरक्षण हेतु आप क्या सुझाव देंगे?

Answer:

ऊर्जा के संरक्षण हेतु निम्नलिखित सुझावों पर अमल करना चाहिए1. सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का अधिक-से-अधिक और निजी वाहनों का कम-से-कम उपयोग करना चाहिए।

2. आवश्यकता न होने पर बिजली के स्विच बंद कर देने चाहिएँ ।

3. शक्ति बचाने की युक्तियाँ अपनानी चाहिएँ ।

4. अपने बिजली के उपकरणों को नियमित रूप से जाँचते रहना चाहिए।

5. ऊर्जा के गैर-परंपरागत स्रोतों के उपयोग पर अधिक-से-अधिक बल देना चाहिए।

Exam Tips:

a) निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग ऊर्जा बचाता है।
b) अनावश्यक होने पर बिजली के स्विच बंद करना सबसे सरल उपाय है।
c) गैर-परंपरागत ऊर्जा स्रोतों का अधिक उपयोग संरक्षण का दीर्घकालिक उपाय है।

 

Question 14: सौर संयंत्र पर एक संक्षिप्त नोट लिखें।

Answer:

सौर संयंत्र, सौर ऊर्जा के सीधे अवशोषण से चलते हैं। इसमें परावर्तन करने वाली दर्पण प्रणाली का प्रयोग किया जाता है। कई गतिशील दर्पण, सूर्य की किरणों को केंद्रीय ऊँची मीनार के शीर्ष पर परावर्तित करते हैं, जहां भाप बायलर तथा विद्युत उत्पन्न करने वाले संयंत्र स्थापित होते हैं। सौर सैलों का उपयोग करके सौर विकिरण से सीधे विद्युत बनाई जा सकती है। यह सूर्य से विद्युत उत्पन्न करने का दूसरा तरीका है। इन सैलों में रवेदार सिलीकॉन जैसे पदार्थों का उपयोग होता है, जो सौर विकिरण को अवशोषित करके उसे सीधे विद्युत में बदल देते हैं।

Exam Tips:

a) सौर तापीय संयंत्र में दर्पण सूर्य की किरणों को केंद्रीय मीनार पर परावर्तित करते हैं।
b) सौर सेल (फ़ोटोवोल्टाइक) सूर्य के प्रकाश को सीधे बिजली में बदलते हैं।
c) सौर सेलों में रवेदार सिलिकॉन का उपयोग होता है।

 

Question 15: प्राकृतिक गैस और बायोगैस में अंतर स्पष्ट करें ।

Answer:

प्राकृतिक गैसबायोगैस
यह एक खनिज है और धरातल के नीचे से निकाली जाती है।यह पशुओं के गोबर, मल-मूत्र और सड़ी-गली वस्तुओं से प्राप्त की जाती है।
यह प्रायः पेट्रोलियम के कुओं में तेल के ऊपर पाई जाती है।इसका संयंत्र किसान अपने घर के पास आसानी से लगा सकता है।
यह बायोगैस की तुलना में महँगी है।यह सस्ता ईंधन है।
यह प्रकृति में स्वतंत्र रूप से मिलती है।इसे बनाना पड़ता है।

Exam Tips:

a) प्राकृतिक गैस एक खनिज है जो धरातल के नीचे से निकाली जाती है।
b) बायोगैस गोबर और सड़ी-गली वस्तुओं से बनाई जाती है।
c) बायोगैस सस्ता ईंधन है जिसे किसान घर के पास बना सकता है।

 

Question 16: परम्परागत और गैर-परम्परागत ऊर्जा संसाधनों में अंतर स्पष्ट करें ।

Answer:

परंपरागत / अनवीकरणीय ऊर्जा संसाधनगैर-परंपरागत / नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन
इनका विकास बहुत पहले हुआ।इनका विकास हाल ही में हुआ है।
ये अनवीकरणीय (समाप्य) हैं।ये नवीकरणीय हैं।
ये वायु और जल प्रदूषण फैलाते हैं।ये बहुत कम या कोई प्रदूषण नहीं फैलाते।
उदाहरण : कोयला, पेट्रोलियम, लकड़ी, उपले।उदाहरण : सौर, पवन, ज्वारीय ऊर्जा, बायोगैस।

Exam Tips:

a) परंपरागत ऊर्जा संसाधन अनवीकरणीय हैं।
b) गैर-परंपरागत ऊर्जा संसाधन नवीकरणीय हैं।
c) परंपरागत संसाधन वायु और जल प्रदूषण फैलाते हैं।

 

Question 17: भारत में खनिज के अन्वेषण में संलग्न अधिकरण कौन-कौन से हैं?

Answer:

भारत में खनिजों का व्यवस्थित सर्वेक्षण, पूर्वेक्षण तथा अन्वेषण के कार्य भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI), तेल व प्राकृतिक गैस कार्पोरे शन लिमिटेड (ONGC), खनिज अन्वेषण निगम लिमिटेड (MECL), राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC), इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंज (IBM), भारत गोल्डमाइंस लिमिटेड (BGML), राष्ट्रीय ऐल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) और विभिन्न राज्यों के खदान एवं भू-विज्ञान विभाग करते हैं।

Exam Tips:

a) भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) खनिजों का सर्वेक्षण करता है।
b) ONGC तेल और प्राकृतिक गैस की खोज करता है।
c) MECL, NMDC, IBM और BGML भी खनिज अन्वेषण से जुड़ी संस्थाएँ हैं।

 

Question 18: भारत में जल विद्युत् शक्ति के विकास के लिए पाई जाने वाली अनुकूल दशाओं का वर्णन कीजिए।

Answer:

भारत में जल विद्युत शक्ति के विकास के लिए निम्नलिखित अनुकूल परिस्थितियाँ पाई जाती हैं-

1. भूमि का स्वभाव-भारत में पर्वतीय तथा पठारी क्षेत्र उपलब्ध हैं। जल विद्युत के उत्पादन के लिए तीव्र ढालू भूमि की आवश्यकता है। इसलिए भारत के पर्वत तथा पठार जल विद्युत उत्पन्न करने के लिए उचित क्षेत्र हैं। अधिक ऊँचाई से गिरने वाले जल से अधिक जल विद्युत उत्पन्न की जा सकती है।

2. जल की उपलब्धता-भारत की अधिकतर नदियों का उद्गम पर्वतीय क्षेत्र है। यहाँ मानसून पवनों से काफी वर्षा होती है। इसलिए सारा वर्ष नदियों में जल उपलब्ध रहता है।

3. जल-प्रपातों की उपस्थिति-दक्षिणी भारत की अधिकतर नदियाँ जल-प्रपात बनाती हैं इसलिए वहाँ जल विद्युत उत्पन्न करने के लिए आदर्श परिस्थितियाँ हैं। उदाहरण के लिए उत्तरी अमेरिका में नियाग्रा जल-प्रपात से विद्युत उत्पन्न की जाती है।

4. खपत क्षेत्रों की निकटता-जल विद्युत को प्रयोग में लाने वाले क्षेत्र जल विद्युत उत्पादित क्षेत्रों के निकट होने चाहिएँ , इससे जल विद्युत का ह्रास कम होता है।

5. विद्युत की मांग-जल विद्युत के विकास के लिए अधिक मांग का होना आवश्यक है। उदाहरण के लिए अफ्रीका महाद्वीप में विद्यत की मांग कम है। इसीलिए वहाँ उत्पादन भी कम होता है।

6. पूंजी-नदियों पर बांध बनाने तथा विद्युत निर्माण करने के लिए पर्याप्त पूंजी की आवश्यकता होती है। जल विद्यत विकास के लिए तकनीकी ज्ञान तथा विकसित यातायात के साधनों की आवश्यकता होती है।

Exam Tips:

a) जल विद्युत के लिए तीव्र ढाल वाली भूमि और वर्ष भर जल की उपलब्धता आवश्यक है।
b) दक्षिण भारत की नदियों के जलप्रपात जल विद्युत के लिए आदर्श हैं।
c) पर्याप्त पूँजी और बिजली की माँग भी जल विद्युत विकास की शर्तें हैं।

 

Question 19: भारत में मैंगनीज़ के वितरण का वर्णन कीजिए।

Answer:

मैंगनीज़ एक महत्त्वपूर्ण खनिज पदार्थ है, जिसका उपयोग अधिकतर लोहा गलाने के लिए किया जाता है। एक टन इस्पात बनाने के लिए लगभग 6 किलोग्राम मैंगनीज़ की जरूरत पड़ती है। इसके अतिरिक्त इस पदार्थ का उपयोग रासायनिक उद्योगों में ब्लीचिंग पाउडर, रंग-रोगन, कीटनाशक दवाइयों, चीनी-मिट्टी के बर्तन तथा शुष्क बैटरियों के बनाने में किया जाता है। इसमें अनेक अशुद्धियाँ होती हैं। उनको दूर करके ही इसका प्रयोग किया जाता है। भारत में मैंगनीज का वितरण अग्रलिखित हैं

1. ओडिशा यहाँ के मुख्य उत्पादक क्षेत्र सुंदरगढ़, संबलपुर, क्योंझर, कालाहांडी, कोरापुट तथा धेनकनाल जिले हैं।

2. कर्नाटक यहाँ के महत्त्वपूर्ण उत्पादक जिले उत्तरी कनारा, चित्रदुर्ग, शिमोगा, बेल्लारी हैं। यहाँ की प्रमुख खानें उसकोंडा, लोंडा, सदरहली, शंकरगुधा, शीदरहली, कुसमी, रामदुर्ग तथा बीजापुर हैं।

3. मध्य प्रदेश-इसके मुख्य उत्पादक क्षेत्र छिंदवाड़ा तथा बालाघाट हैं। अन्य उत्पादक जिले बस्तर, नीमाड, धार मांडला तथा जबलपुर हैं।

4. महाराष्ट्र -यहाँ के मुख्य उत्पादक जिले नागपुर तथा भंडारा हैं। यहाँ उच्चकोटि का मैंगनीज मिलता है।

5. आंध्र प्रदेश यहाँ के मुख्य उत्पादक जिले श्रीकाकुलम, विशाखापट्टनम, कुडप्पा, विजयनगर तथा गंटू र हैं।

6. अन्य राज्य झारखंड (चाईबासा), गुजरात, गोवा व राजस्थान में भी मैंगनीज प्राप्त होता है।

Exam Tips:

a) एक टन इस्पात बनाने में लगभग 6 किलोग्राम मैंगनीज़ लगता है।
b) ओडिशा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र मैंगनीज़ के प्रमुख राज्य हैं।
c) मध्य प्रदेश के बालाघाट और महाराष्ट्र के नागपुर-भंडारा क्षेत्र प्रसिद्ध हैं।

 

Question 20: भारत में बॉक्साइट के उत्पादन व वितरण पर एक संक्षिप्त लेख लिखें।

Answer:

बॉक्साइट का प्रयोग एल्यूमीनियम बनाने के लिए किया जाता है। वर्ष 2011-12 में भारत ने 116.97 लाख टन बॉक्साइट उत्पन्न किया। पहले भारत अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए बॉक्साइट आयात करता था, परंतु अब भारत बॉक्साइट को आयात करने के स्थान पर निर्यात करता है। भारत में बॉक्साइट के प्रमुख उत्पादक राज्य इस प्रकार हैं

1. ओडिशा-ओडिशा भारत का सबसे बड़ा बॉक्साइट उत्पादक राज्य है। यहाँ के कालाहांडी व संभलपुर ज़िले बॉक्साइट उत्पादन में अग्रणी हैं। सुंदरगढ़ और कोरापुट अन्य महत्त्वपूर्ण उत्पादक जिले हैं।

2. झारखंड इस राज्य के लोहरदगा ज़िले के पाट क्षेत्र (पैटलैंड्स) में बॉक्साइंट के समृद्ध भंडार हैं। राँची और पलामु यहाँ के प्रमुख उत्पादक जिले हैं।

3. गुजरात-यह राज्य भारत देश का 20.1% बॉक्साइट पैदा करता है। इसके मुख्य क्षेत्र जामनगर, साबरकंठा, कच्छ तथा सूरत आदि हैं।

4. महाराष्ट्र -यह राज्य भारत का लगभग 12% बॉक्साइट पैदा करता है। यहाँ कोलाबा, रत्नागिरि तथा कोल्हापुर जिले इसके मुख्य उत्पादक क्षेत्र हैं।

5. अन्य उत्पादक क्षेत्र अन्य उत्पादक क्षेत्रों में कर्नाटक का बेलगांव जिला, तमिलनाडु में नीलगिरि, सेलम तथा मदुरै , महाराष्ट्र में चंद्रपुर तथा जम्मू कश्मीर में पुंछ तथा उद्धमपुर में बॉक्साइट के उत्पादक क्षेत्र हैं।

Exam Tips:

a) बॉक्साइट से एल्यूमिनियम बनाया जाता है।
b) ओडिशा के कालाहांडी और कोरापुट ज़िले बॉक्साइट में अग्रणी हैं।
c) झारखंड का लोहरदगा और गुजरात का जामनगर भी बॉक्साइट क्षेत्र हैं।

 

Question 21: भारत में तांबा के उत्पादन तथा वितरण का संक्षिप्त वर्णन करें ।

Answer:

तांबे का उपयोग हमारे देश में प्राचीनकाल से ही होता आ रहा है। तांबे के सिक्के तथा बर्तन काफी समय पहले से प्रचलन में रहे हैं लेकिन वर्तमान समय में विद्युत की बढ़ती हुई माँग के कारण इसका उपयोग अधिक बढ़ गया है। भारत में तांबे का खनन तथा परिष्करण कार्य हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड करता है। जब से इस प्रतिष्ठान की स्थापना हुई है, देश में तांबे के उत्पादन में वृद्धि हुई है लेकिन अब भी हमें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता है। उत्पादन एवं वितरण-देश में तांबे का उत्पादन झारखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश तथा कर्नाटक आदि राज्यों में होता है। झारखंड में सिंहभूम प्रमुख उत्पादक ज़िला है। इसके अतिरिक्त हजारीबाग में भी थोड़ा तांबा निकाला जाता है। राजस्थान तांबे की खानें झुंझुनु ज़िले में सिंघाणा से खेतड़ी तक विस्तृत हैं। खेतड़ी नगर में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड का कारखाना तांबे का परिष्करण करके तांबे का उत्पादन करता है।

Exam Tips:

a) भारत में ताँबे का खनन और परिष्करण हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड करता है।
b) राजस्थान का खेतड़ी, झारखंड का सिंहभूम और मध्य प्रदेश का मलांजखंड प्रमुख ताँबा क्षेत्र हैं।
c) भारत अपनी आवश्यकता के लिए ताँबे का आयात भी करता है।

 

Question 22: भारत में खनिजों के संरक्षण पर नोट लिखिए।

Answer:

खनिज पृथ्वी पर पाए जाने वाले अनवीकरणीय संसाधन हैं। इनको एक बार प्रयोग कर लिए जाने के बाद लंबे समय तक इनकी पूर्ति नहीं हो सकती। जिन खनिजों के निर्माण में लाखों वर्ष लग गए हैं हम उनका शीघ्रता से और लापरवाही के साथ प्रयोग कर रहे हैं। निम्नलिखित बातों से खनिजों का संरक्षण अनिवार्य है

1. खनिज संसाधनों के भण्डार सीमित हैं और ये अनवीकरणीय हैं।

2. खनिज हमारे उद्योगों और कृषि का आधार हैं। इनकी अनुपस्थिति में देश का आर्थिक विकास रुक जाएगा।

3. हमारे देश में खनिजों के भण्डारों की कमी है।

4. खनिज अयस्कों के लगातार खनन से इनकी उपलब्धता की गहराई बढ़ती जाती है जिससे उत्खनन की लागत बढ़ जाती है।

5. ज्यों-ज्यों हम गहराई में उत्खनन करते जाते हैं तो खनिजों की गुणवत्ता कम होती जाती है।

6. खनिज संसाधनों की कमी के कारण मानवता के विकास की गति रुक जाएगी। दिए गए तथ्यों के आधार पर हम कह सकते हैं कि खनिज पदार्थों का संरक्षण आज हमारी सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है।

Exam Tips:

a) खनिज अनवीकरणीय हैं, इनके बनने में लाखों वर्ष लगते हैं।
b) गहरी खुदाई के साथ खनन की लागत बढ़ती है और खनिज की गुणवत्ता घटती है।
c) खनिज संरक्षण आज की सबसे महत्त्वपूर्ण आवश्यकता है।

 

दीर्घ-उत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: भारत में कोयले के उत्पादन तथा वितरण का वर्णन कीजिए।
अथवा
कोयले की विभिन्न किस्मों का वर्णन कीजिए तथा भारत में कोयले के उत्पादन व वितरण का वर्णन कीजिए।

Answer:

कोयला ऊर्जा शक्ति का एक महत्त्वपूर्ण स्रोत है। पहले-पहल कोयला घरेलू कामों के प्रयोग में लाया जाता था। 18वीं शताब्दी में इंजन के आविष्कार से यह एक महत्त्वपूर्ण ईंधन बन गया। यह एक ज्वलनशील ईंधन है जिसका निर्माण वनस्पतियों एवं जीव-जंतुओं के नीचे दबने, आंतरिक दबाव तथा ताप के कारण रूप परिवर्तन से होता है। कोयले का प्रयोग अनेक उद्योगों में कच्चे माल के रूप में किया जाता है। भारत में कोयला मुख्यतः गोंडवाना तथा टर्शियरी प्रकार की चट्टानों से प्राप्त किया जाता है। कोयले को काला सोना भी कहा जाता है। अमोनिया सल्फे ट कोयले का महत्त्वपूर्ण गौण पदार्थ है जिसको रेफ्रिजरे शन, विस्फोटक पदार्थ तथा रासायनिक उद्योगों में इस्तेमाल किया जाता है। कोयले के प्रकार (किस्में) (Types of Coal) कार्बन और आर्द्रता के आधार पर कोयले को निम्नलिखित वर्गों में बांटा गया है

1. एन्थ्रासाइट कोयला–एन्थ्रासाइट लकड़ी से कोयला बनने की अन्तिम अवस्था को दर्शाता है। यह काला, कठोर, चमकीला, रवेदार तथा सर्वोत्तम श्रेणी का कोयला होता है। इसमें कार्बन की मात्रा 90 से 96 प्रतिशत होती है तथा आर्द्रता न्यूनतम होती है। यह अत्यन्त सख्त कोयला है तथा इसके खनन पर भी बहुत खर्च आता है। एन्थ्रासाइट कोयला शुरू में धीरे आग पकड़ता है लेकिन जलने पर यह अत्यधिक ऊष्मा देता है। जलते समय यह नीली लौ देता है तथा कम धुआँ छोड़ता है। जलने के बाद इसकी राख भी बहुत कम होती है। इससे उत्तम किस्म का कोक बनाया जाता है। विश्व में इस कोयले के भण्डार सीमित हैं।

2. बिटुमिनस कोयला-एन्थ्रासाइट के बाद यह एक उच्चकोटि का कोयला है जिसमें कार्बन का अंश 70 से 90 प्रतिशत तक होता है। इसमें थोड़ा-सा अंश नमी का भी पाया जाता है। काले रंग का यह कठोर कोयला जल्दी आग पकड़ता है। यह पीली लौ के साथ जलता है तथा धुआँ और राख छोड़ता है। कारखानों व रेलों में इसी कोयले का प्रयोग होता है। इससे कोक बनाकर लौह-भट्ठियों में जलाया जाता है। बिटुमिनस कृत्रिम रबड़ बनाने का कच्चा माल है। विश्व में इस कोयले के भण्डार अधिक हैं। प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश भागों में बिटुमिनस कोयला पाया जाता है।

3. लिग्नाइट कोयला-इसे भूरा कोयला (Brown Coal) कहते हैं क्योंकि इसमें मूल वनस्पति के रेशे विद्यमान होते हैं। इस कोयले में कार्बन का अंश 45 से 70 प्रतिशत तक होता है। इसमें आर्द्रता अधिक होती है। इसकी दहन क्षमता कम है तथा यह जलने पर धुआँ व राख दोनों अधिक छोड़ता है। इस कोयले का प्रयोग तारकोल, कृत्रिम पेट्रोल व कृत्रिम रबड़ बनाने तथा ताप-विद्युत् भट्ठियों में किया जाता है।

4. पीट कोयला-पीट लकड़ी से कोयला बनने की पहली अवस्था है। कहने को तो यह कोयला है लेकिन यह लकड़ी से अधिक मिलता-जुलता है। इसमें नमी व गैसों की मात्रा अधिक होती है। इसे सुखाकर लकड़ी की तरह जलाया जाता है। इसमें कार्बन का अंश 40 से 60 प्रतिशत तक होता है। यह अधिक धुआं छोड़ता है और इसकी राख भी बहुत ज्यादा होती है। निम्न जलन क्षमता के कारण पीट कोयले का कम प्रयोग किया जाता है। वितरण तथा उत्पादन (Production and Distribution)-भारत में कोयले की पहली खान सन् 1774 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज में खोदी गई थी। सन् 1900 तक कोयले के उत्पादन में कोई खास वृद्धि नहीं हुई। सन् 1900 तक देश में कोयले का कुल उत्पादन मात्र 60 लाख टन था। इसका कारण था उद्योगों की कमी और माँग का अभाव। दो विश्व युद्धों में कोयला खनन के दिन फिरे । प्रथम विश्व युद्ध (1914) के आरम्भ होते ही कोयले का उत्पादन बढ़कर 160 लाख टन हो गया। दूसरे विश्व युद्ध में कोयले की माँग और बढ़ी और सन् 1945 में भारत में 290 लाख टन कोयले का उत्पादन हुआ। स्वतन्त्रता-प्राप्ति तक कोयले का उत्पादन 300 लाख टन हो गया। स्वतन्त्रता-प्राप्ति के बाद उद्योग-धन्धों में प्रगति के कारण कोयला उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई जो सन् 2014-2015 में लगभग 3821.37 लाख टन तथा सन् 2017-18 में लगभग 56.74 करोड़ टन हो गई। इस प्रकार पिछले कुछ वर्षों में कोयला उत्पादन में ग्यारह गुना से अधिक वृद्धि हुई है। कोयला उत्पादन में भारत विश्व में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। भारत में कोयले के दो क्षेत्र हैं — (क) प्रायद्वीपीय गोंडवाना क्षेत्र (ख) उत्तर-पूर्वी भारत का टर्शियरी क्षेत्र। भारत का अधिकांश कोयला गोंडवाना क्षेत्र में तथा शेष टरश्यरी क्षेत्र में मिलता है। गोंडवाना क्षेत्र के अंतर्गत भारत में निम्नलिखित राज्यों में कोयले का उत्पादन होता है

1. मध्यप्रदेश मध्य प्रदेश में सिंगरौली, सोहागपुर और उमरिया प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्र हैं।

2. झारखण्ड-कोयला उत्पादन में झारखण्ड का महत्त्वपूर्ण स्थान है। इस प्रदेश के महत्त्वपूर्ण कोयला क्षेत्र झरिया, बोकारो, गिरिडीह एवं करणपुरा हैं।

3. पश्चिम बंगाल-उत्पादन तथा संचित राशि की दृष्टि से पश्चिम बंगाल भारत का तीसरा राज्य है, जहां देश का लगभग 8% कोयला उत्पन्न किया जाता है। रानीगंज (बर्धमान), पुरुलिया तथा बांकुरा यहाँ के प्रमुख उत्पादक क्षेत्र हैं।

4. ओडिशा-ओडिशा राज्य में भारत का लगभग 23% कोयला संचित है। यह भारत का लगभग 18% कोयला उत्पन्न करता है। तलचर की खाने कोयला उत्पादन के लिए महत्त्वपूर्ण हैं। यह क्षेत्र ब्राह्मणी नदी की घाटी में 520 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।

5. तेलंगाना / आंध्र प्रदेश-यह क्षेत्र गोदावरी की घाटी में फैला है। यहां पर सिंगरेनी (कोठागुडेम) प्रमुख खानें हैं। यह क्षेत्र ऊपरी गोंडवाना क्रम की चट्टानों में स्थित है। यहां पर कोयले की सतह की मोटाई 1 मीटर से 2 मीटर तक है। उपर्युक्त कोयला क्षेत्र के अतिरिक्त तृतीय कल्प (Tertiary Era) में कोयला क्षेत्रों में देश का बहुत कम कोयला उत्पन्न होता है। टर्शियरी कोयला असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर में मिलता है; लिग्नाइट तमिलनाडु (नेवेली) और राजस्थान में मिलता है।

Exam Tips:

a) कोयले की चार किस्में हैं : एंथ्रासाइट, बिटुमिनस, लिग्नाइट और पीट।
b) एंथ्रासाइट में 90% से अधिक कार्बन होता है और यह सर्वोत्तम कोयला है।
c) भारत में कोयले की पहली खान 1774 में रानीगंज (पश्चिम बंगाल) में खोदी गई।
d) भारत का अधिकांश कोयला गोंडवाना क्षेत्र की दामोदर, सोन, महानदी और गोदावरी घाटियों में है।

 

Question 2: भारत में लौह-अयस्क की किस्मों/प्रकारों, उत्पादन तथा वितरण का वर्णन कीजिए।
अथवा
भारत में लौहा-अयस्क के उत्पादन तथा वितरण का वर्णन करें ।

Answer:

लोहे को उद्योगों की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है तथा किसी देश का औद्योगिक विकास का स्तर वहाँ लोहे के उपयोग की मात्रा पर आंका जाता है। यह अयस्क के रूप में पाया जाता है। लौह-अयस्क के प्रकार (Types of Iron-ore)-लौह-अयस्क में लोहे की मात्रा के आधार पर इसको निम्नलिखित वर्गों में बांटा जाता है मैग्नेटाइट-यह सबसे बढ़िया किस्म का लोहा होता है। इसमें लगभग 70 प्रतिशत लोहा होता है। इसमें चुंबकीय लक्षण होते हैं तथा यह तमिलनाडु तथा कर्नाटक में मिलता है। हैमेटाइट-इस अयस्क में 60 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक शुद्ध लोहा होता है। भारत में अधिकतर यह लोहा पाया जाता है। लिमोनाइट-इस लोहे में 40 से 60 प्रतिशत तक शुद्ध लोहा होता है तथा यह अधिकतर पश्चिमी बंगाल में मिलता है। सिडेराइट-इस अयस्क में 40 से 50 प्रतिशत लोहांश होता है। इसका उपयोग कम होता है, क्योंकि इसमें अशुद्धियाँ अधिक पाई जाती हैं। उत्पादन तथा वितरण (Production and Distribution) भारत में लौह अयस्क के विशाल भंडार हैं, जिनमें अधिकांश हैमेटाइट किस्म के हैं। सन् 1990 में इसका उत्पादन 4.9 करोड़ टन हुआ। सन् 2014-15 में लौह अयस्क का उत्पादन 1544 लाख टन हुआ और 2017-18 में यह उत्पादन बढ़कर लगभग 200 मिलियन टन हो गया। लोहे-उत्पादन में भारत वर्तमान में विश्व में चौथे स्थान पर है और विश्व उत्पादन का लगभग 10% पैदा करता है। लोहे के मुख्य उत्पादक राज्य निम्नलिखित हैं

1. झारखण्ड-ओडिशा की ही लौहयुक्त पहाड़ियों का विस्तार झारखण्ड में है जहाँ देश की सबसे प्राचीन लौह खदानें स्थित हैं। भारत के अधिकतर स्टील प्लांट भी इन्हीं खदानों के आसपास अवस्थित हैं। यहाँ पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में अवस्थित कोल्हन श्रृंखला में नोटू बुरु, नोआमुंडी, पंसारीबुरू, गुआ और सासगंडा खानों से हैमेटाइट लोहा निकाला जाता है। पलामु ज़िले के डाल्टनगंज, धनबाद, हज़ारीबाग, रांची तथा संथाल परगना ज़िलों से भी मैग्नेटाइट लोहा प्राप्त होता है। कुल्टी व बर्नपुर के इस्पात कारखानों को लोहा झारखंड की गुआ खान से ही प्राप्त होता है। यहाँ का थोड़ा-सा लोहा निर्यात भी होता है।

2. ओडिशा-यह राज्य देश का लगभग लगभग 25 प्रतिशत लोहा पैदा करता है तथा उत्तम किस्म का लोहा उत्पन्न करता है। मुख्य उत्पादक जिले क्योंझर, मयूरभंज, संबलपुर, कटक तथा सुंदरगढ़ हैं।

3. छत्तीसगढ़ — बस्तर ज़िले की बैलाडिला पहाड़ियों में उच्च कोटि का हैमेटाइट मिलता है; दुर्ग ज़िले की डल्ली-राजहरा खानें भिलाई इस्पात संयंत्र को लौह अयस्क देती हैं।

4. गोवा-लोहे के उत्पादन में गोवा का महत्त्व बढ़ा है। सन् 1988-89 में यहाँ 130 लाख टन लोहा पैदा किया गया। यहाँ का लोहा घटिया किस्म का है, जिसके अयस्क में 40 से 60 प्रतिशत लोहांश होता है। यह लिमोनाइट तथा सिडेराइट किस्म का लोहा है। इस राज्य में 300 से अधिक लोहे की खानें हैं, जिनमें पीरना-अदोल, पाले-ओनडा तथा कुं दनेमसरूला आदि महत्त्वपूर्ण हैं।

5. कर्नाटक यहाँ लोहे के विस्तृत भंडार हैं। यहाँ के प्रमुख उत्पादक ज़िले बेल्लारी तथा चिकमगलूर (कुद्रेमुख) हैं। इनके अतिरिक्त चित्रदुर्ग, धारवाड़ तथा शिमोगा में भी लोहा प्राप्त होता है ।

6. महाराष्ट्र -यह राज्य भारत का कुछ प्रतिशत लोहा उत्पादन करता है। मुख्य उत्पादक जिले चंद्रपुर, भंडारा तथा रत्नागिरि हैं।

7. अन्य उत्पादक क्षेत्र अन्य उत्पादक राज्यों में तमिलनाडु , उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, गुजरात तथा के रल हैं। यह सब मिलकर भारत का 2 प्रतिशत लोहा पैदा करते हैं।

Exam Tips:

a) मैग्नेटाइट में लगभग 70% और हैमेटाइट में 60–70% लोहा होता है।
b) भारत में सबसे अधिक हैमेटाइट अयस्क मिलता है।
c) ओडिशा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और झारखंड प्रमुख लौह अयस्क उत्पादक राज्य हैं।
d) छत्तीसगढ़ का बैलाडिला और झारखंड का नोआमुंडी प्रसिद्ध लौह अयस्क क्षेत्र हैं।

 

Question 3: भारत में ऊर्जा के नवीकरणीय एवं अनवीकरणीय साधनों/स्रोतों का वर्णन करें ।
अथवा
भारत में ऊर्जा के परम्परागत ऊर्जा साधनों या स्रोतों का वर्णन कीजिए।
अथवा
भारत में अपरम्परागत ऊर्जा के साधनों पर एक नोट लिखें।
अथवा
परम्परागत ऊर्जा स्रोतों से आप क्या समझते हैं? भारत में इसके साधनों/स्रोतों का वर्णन करें ।
अथवा
अपरम्परागत या गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोतों से आप क्या समझते हैं? भारत में इसके साधनों/स्रोतों का वर्णन कीजिए।

Answer:

परम्परागत ऊर्जा स्रोत-ऊर्जा के वे स्रोत जिनके प्रयोग की पहले से परंपरा चल रही हो वे परंपरागत ऊर्जा स्रोत कहलाते हैं। इनको अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत भी कहा जाता है। परम्परागत ऊर्जा के साधन-ऊर्जा के परंपरागत साधन/स्रोत इस प्रकार हैं-

1. कोयला, लकड़ी व उपले-कोयला शक्ति का एक प्राचीन तथा प्रमुख साधन है। इसका प्रयोग उद्योगों, यातायात तथा विद्युत उत्पादन के लिए किया जाता है। इसे औद्योगिक क्रांति का आधार कहा जाता है। रेलों, जलयानों आदि के चलाने में भी इसका उपयोग किया जाता है। लकड़ी व उपले भी परम्परागत ऊर्जा के स्रोत हैं।

2. खनिज तेल यह शक्ति का एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण साधन है। इसका उपयोग यातायात सड़क, रेल और वायु परिवहन तथा उद्योग-धंधों को चलाने के लिए किया जाता है।

3. जल-विद्यत-यह नदियों के जल से प्राप्त की जाती है। इसका उपयोग यातायात उद्योग, घरेल खपत आदि में होता है।

4. परमाणु शक्ति-परमाणु ऊर्जा को प्राप्त करने के लिए अणु पदार्थों को नियंत्रित परिस्थितियों में विखंडित किया जाता है और परमाणु विद्युत प्राप्त की जाती है। इसका उपयोग उद्योगों तथा अन्य कार्यों में किया जाता है। अपरम्परागत ऊर्जा स्रोत-अपरम्परागत ऊर्जा स्रोत वे स्रोत हैं जिनका प्रयोग करना हमने हाल ही के वर्षों या कुछ वर्षों पहले शुरू किया है। इनको नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत भी कहा जाता है। अपरम्परागत ऊर्जा के साधन-अपरम्परागत ऊर्जा के साधन निम्नलिखित हैं

1. पवन ऊर्जा-यह स्रोत असमाप्य और प्रदूषण मुक्त स्रोत है। इसमें बहती पवनों से ऊर्जा उत्पन्न की जाती है । बहती पवन की गतिज ऊर्जा को टरबाइन के जरिए विद्युत ऊर्जा में बदला जाता है। इसमें सभी प्रकार की पवनों; जैसे सन्मार्गी पवनें, पछुआ पवनें, मानसून पवनें, स्थलीय पवनें तथा जलीय पवनों को विद्युत उत्पन्न करने के लिए उपयोग किया जाता है।

2. सौर ऊर्जा-सौर तापीय ऊर्जा अन्य सभी ऊर्जा स्रोतों से अधिक लाभदायक है। इस ऊर्जा को पैदा करना बहुत आसान है। इसमें लागत भी कम आती है और पर्यावरण के अनुकूल है। सूर्य किरणों को फोटोवोल्टाइक सैलों में इकट्ठा करके ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है। इस ऊर्जा का प्रयोग फसलों को सुखाने, पानी गर्म करने, विद्युत उत्पादन जैसी कई प्रक्रियाओं में उपयोग किया जा सकता है।

3. ज्वारीय तथा तरंग ऊर्जा-ज्वारीय तथा तरंग ऊर्जा का उत्पादन समुद्रों पर बाँध बनाकर किया जाता है। ज्वार के समय उठे जल को ऊर्जा बनाने के काम में लाया जाता है। इन तरंगों के पानी को टरबाइन द्वारा विद्युत उत्पादन के काम में लाया जाता है।

4. भू-तापीय ऊर्जा-धरती के निचले भाग में स्थित गर्मी से जो ऊर्जा प्राप्त होती है उसे भू-तापीय ऊर्जा कहा जाता है। पृथ्वी में स्थित लावा तथा मैगमा जब बाहर आता है तो उसमें से ऊष्मा निकलती है। उस ऊष्मा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है। भारत में भू-तापीय ऊर्जा का प्रयोग हिमाचल प्रदेश के मणिकरण और लद्दाख की पूगा घाटी में किया गया है।

5. जैव ऊर्जा-जैविक उत्पादनों से प्राप्त की जाने वाली ऊर्जा को जैव ऊर्जा कहा जाता है। कृषि अवशेष, एकत्रित अवशेष, औद्योगिक व अन्य किसी प्रकार के अपशिष्ट। इन अपशिष्टों को बिजली, ताप ऊर्जा, खाना पकाने के लिए गैस में परिवर्तित किया जाता है।

Exam Tips:

a) कोयला, खनिज तेल, जल विद्युत और परमाणु शक्ति परंपरागत ऊर्जा स्रोत हैं।
b) पवन, सौर, ज्वारीय, भू-तापीय और जैव ऊर्जा अपरंपरागत स्रोत हैं।
c) भारत में भू-तापीय ऊर्जा का प्रयोग मणिकरण (हिमाचल प्रदेश) और पूगा घाटी (लद्दाख) में किया गया है।
d) कोयले को औद्योगिक क्रांति का आधार कहा जाता है।

 

Question 4: भारत में खनिज तेल या पेट्रोलियम के वितरण तथा उत्पादन का वर्णन कीजिए।

Answer:

पेट्रोलियम लैटिन भाषा के दो शब्दों-पेट्रो तथा ओलियम से मिलकर बना है, जिसका अर्थ क्रमशः चट्टान व तेल है, अर्थात चट्टानों से प्राप्त तेल को ही खनिज तेल या पेट्रोलियम कहते हैं। खनिज तेल की उत्पत्ति टरश्यरी यग की चट्टानों के बीच करोड़ों वर्षों तक दबी हुई वनस्पति अंश तथा सागरीय जीवों से हुई है। इसलिए खनिज तेल अधिकतर डेल्टाई प्रदेशों, झीलों तथा सागरीय भागों में अवसादी शैलों के बीच मिलता है। आज के युग में पेट्रोलियम का अत्यधिक महत्त्व है। युद्ध और शांति दोनों काल में पेट्रोलियम हमारे लिए प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य संसाधन है जो आधुनिक जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक तथा अपरिहार्य है। कृषि, उद्योग तथा परिवहन में काम आने वाली आधुनिक मशीनों की क्षमता का श्रेय उच्चकोटि के तेलों की उपलब्धि को जाता है। नए प्रकार के इंजनों के आविष्कार से चालक शक्ति के रूप में खनिज तेल की उपयोगिता अत्यधिक बढ़ गई है। तरल ईंधन ठोस ईंधन की अपेक्षा सदैव श्रेष्ठ होता है। खनिज तेल का परिवहन भी कोयले की अपेक्षा सरल व सस्ता होता है। पेट्रोलियम स्थान भी कम घेरता है तथा प्रति इकाई अधिक ताप प्रदान करता है। कच्चे माल के लिए अनेक रसायनिक उद्योग पेट्रोलियम पर निर्भर करते हैं। दुनिया के सभी शक्तिशाली राष्ट्रों के मध्य पैट्रोलियम क्षेत्रों पर अधिकार के लिए होड़ मची है। संसार के लगभग 60% खनिज तेल के सुरक्षित भण्डार एशिया के दक्षिणी पश्चिमी भाग में स्थित हैं। वितरण तथा उत्पादन देश में सबसे पहली बार सन् 1867 में असम के माकुम क्षेत्र में तेल मिला। सन् 1956 में तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग की स्थापना के पश्चात् तेल की खोज का अभियान तेज हुआ। खनिज तेल के ज्ञात स्रोतों की दृष्टि से भारत की स्थिति अब संतोषजनक कही जा सकती है क्योंकि असम के अतिरिक्त खम्भात की खाड़ी तथा अरब सागर के क्षेत्रों में भी पर्याप्त मात्रा में खनिज तेल का उत्पादन हो रहा है। अब पश्चिमी राजस्थान एवं गोदावरी बेसिन में भी नवीन क्षेत्रों का पता लगा है। भारत का सबसे महत्त्वपूर्ण तेल उत्पादक क्षेत्र अपतटीय मुंबई हाई एवं बसीन क्षेत्र है। भारत के विभिन्न राज्यों में खनिज तेल का वितरण तथा उत्पादन निम्न प्रकार से है-

1. असम तथा पूर्वी भारत-यह ब्रह्मपुत्र घाटी में लगभग 60000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। प्रमुख तेल क्षेत्र उत्तरी पूर्वी असम से सुरमा घाटी तक फैला है। इनमें नगालैंड, मेघालय के उत्तरी पठार, दक्षिणी मेघालय पठार, सिल्चर तथा कछार जिले, .. मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा आते हैं। असम भारत का अग्रणी तेल उत्पादक राज्य है। इस समय भारतीय खनिज तेल में असम का स्थान गुजरात तथा मुंबई हाई के पश्चात आता है। असम व पूर्वी भारत के मुख्य तेल क्षेत्र निम्नलिखित हैं

(i) डिगबोई क्षेत्र-वर्ष 1890 में पहली बार इस स्थान पर तेल मिला। लगभग 13 किलोमीटर लंबा तथा 1 किलोमीटर चौड़ा यह क्षेत्र नागा पहाड़ियों में लखीमपुर जिले की टीपम पहाड़ियों के पूर्व में फैला है। यहां तेल विभिन्न स्तरों में लगभग 1200 मीटर की गहराई तक पाया जाता है। यहां प्रमुख तेल केंद्र हस्सांपांग, बप्पापांग, डिगबोई और पानीटोला हैं। इस तेल को डिगबोई तेल शोधनशाला में साफ किया जाता है। यह भारत की सबसे पुरानी शोधनशाला (1901) है।

(ii) नहारकटिया क्षेत्र-डिगबोई के दक्षिण-पश्चिम में 40 किलोमीटर दूर दिहिंग नदी के किनारे नहारकटिया में तेल के कुएँ हैं। यहां से खनिज तेल को पाइप लाईन द्वारा बरौनी तथा नूनमती भेजा जाता है।

(iii) शिवसागर क्षेत्र-यह क्षेत्र नहारकटिया से 40 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यहाँ के मोरान तथा हुगरीजन मुख्य क्षेत्र हैं। यहां से तेल बरौनी भेजा जाता है।

(iv) सुरमा नदी घाटी क्षेत्र इस क्षेत्र में तेल बदरपुर तथा पथरिया में निकाला जाता है। यह तेल हल्की श्रेणी का है।

2. गुजरात के तेल क्षेत्र-यह भारत का दूसरा महत्त्वपूर्ण राज्य है जहां से तेल प्राप्त किया जाता है। यहां खम्भात की खाड़ी का तटीय क्षेत्र तथा अंकलेश्वर क्षेत्र प्रधान है। खम्भात या लुनेज तेल क्षेत्र बड़ोदा से 50 किलोमीटर पश्चिम में बाड़सर में स्थित है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस क्षेत्र में कम से कम 3 करोड़ टन तेल के सुरक्षित भण्डार हैं। यहां से लगभग 15 लाख टन तेल प्रतिवर्ष सरलता से निकाला जा सकता है। तेल के अतिरिक्त यहां से प्राकृतिक गैस भी प्राप्त की जाती है। अंकलेश्वर क्षेत्र बड़ोदा के दक्षिण-पश्चिम में 30 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां तेल तथा प्राकृतिक गैस समुद्री धरातल से : लगभग 1200 मीटर की गहराई से प्राप्त होती है। यहां की तेल उत्पादन क्षमता लगभग 25 लाख टन वार्षिक है। यहां से कच्चा तेल कोयली (वडोदरा) शोधनशाला में भेजा जाता है। गुजरात में ही अहमदाबाद तथा उसके निकट कोसम्बा, सनन्द, कदी, ओल्पाद, महसाना आदि स्थानों पर भी तेल के नए स्रोतों का पता लगा है।

3. मुम्बई अपतटीय क्षेत्र भारत के पश्चिमी तट पर मुम्बई के निकट 160 किलोमीटर दूर समुद्र में मुंबई (बॉम्बे) हाई क्षेत्र तथा बसीन अपतटीय क्षेत्र विकसित हैं। इस क्षेत्र में वर्ष 1976 से तेल प्राप्त किया जा रहा है। यह भारत का सबसे बड़ा तेल उत्पादक क्षेत्र है। वर्तमान में मुंबई (बॉम्बे) हाई से 2 करोड़ टन कच्चा खनिज तेल प्राप्त किया जा रहा है जो देश के कुल उत्पादन का लगभग 60% है।

4. राजस्थान-जैसलमेर जिले में खोदे गए आठ कु ओं में 1100 मीटर की गहराई पर खनिज तेल पाया गया है। ये कूप बाघेवाला, तावरीवाला तथा कालरे वाला में स्थित हैं। बाडमेर जिले के गुढामलानी तथा मग्गा की ढाणी में दोहन योग्य पैट्रोलियम के विशाल भण्डारों का पता लगा है। यह तेल 1800 मीटर गहराई पर 2000 मीटर मोटी परत के रूप में विद्यमान है।

5. अन्य क्षेत्र-पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर तथा दासूजा क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी, धर्मशाला, नूरपुर तथा बिलासपुर सम्भावित क्षेत्र हैं। तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग के अनुसार देश के अन्य सम्भावित क्षेत्रों में कावेरी नदी घाटी, तमिलनाडु की पाक की खाड़ी, ओडिशा के अठगड़, पुरी, बालासोर, महानदी के डेल्टा, गोदावरी नदी बेसिन, पश्चिमी तट पर के रल राज्य, अण्डमान निकोबार द्वीपों के तटीय क्षेत्र, कोरोमण्डल तटीय भाग आदि प्रमुख हैं।

Exam Tips:

a) "पेट्रोलियम" लैटिन शब्दों पेट्रो (चट्टान) और ओलियम (तेल) से बना है।
b) भारत में सबसे पहले 1867 में असम के माकुम में तेल मिला।
c) डिगबोई में 1890 के आसपास तेल मिला और वहाँ 1901 में भारत की पहली रिफ़ाइनरी बनी।
d) मुंबई हाई और बसीन भारत के सबसे बड़े अपतटीय तेल क्षेत्र हैं।

 

Question 5: भारत में खनिज पेटियों के वितरण का वर्णन करें ।

Answer:

खनिज हमेशा कुछ निश्चित भूगर्भिक संरचनाओं में ही मिलते हैं और ऐसी संरचनाएँ कुछ निश्चित क्षेत्रों में ही पाई जाती हैं। भारत में ज्यादातर खनिज प्राचीन चट्टानों वाले इलाकों में पाए जाते हैं। उदाहरणतयापेट्रोलियम टर्शियरी शैलों में पाया जाता है। चूने का पत्थर, जिप्सम और डोलोमाइट ऊपरी शैल समूहों में पाए जाते हैं। देश का लगभग 97 प्रतिशत कोयला, दामोदर, सोन, महानदी और गोदावरी बेसिन में संचित है। वितरण-औद्योगिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण कुछ खनिज भारत में बहत कम मात्रा में पाए जाते हैं। भारत में खनिजों की तीन विस्तृत पेटियाँ हैं तथा एक का हाल ही में पता चला है।

1. उत्तर-पूर्वी पठार- इस पट्टी में तीन क्षेत्र आते हैं-

(i) छोटा नागपुर का पठार,

(ii) ओडिशा का पठार तथा,

(iii) पूर्वी आंध्र प्रदेश पठार। यहाँ धातु उद्योग में काम आने वाले अनेक प्रकार के खनिज व्यापक रूप से पाए जाते हैं। यहाँ उच्चतम कोटि का लोहा, मैंगनीज़, चूना पत्थर, अभ्रक पाए जाते हैं। इसी क्षेत्र में स्थित दामोदर घाटी और छत्तीसगढ़ के कोयला भंडार ने देश के विकास में योगदान दिया। भारत के अधिकतर लौह-इस्पात उद्योग इसी पेटी में स्थित हैं।

2. दक्षिण-पश्चिमी पठारयह पेटी मुख्यतः लौह-अयस्क, मैंगनीज़ और बॉक्साइट के भंडार से भरपूर है। इस खनिज पेटी का विस्तार कर्नाटक और निकटवर्ती तमिलनाडु के पठार पर है। के रल में मोनाजाइट, थोरियम और बॉक्साइट क्ले के संचय पाए जाते हैं। पूर्वी पठारी प्रदेश की भाँति इस प्रदेश में अधिक विविधता नहीं पाई जाती है। इसी पेटी में ही सोने की तीन खाने हैं।

3. उत्तर-पश्चिमी प्रदेशइस खनिज पेटी का विस्तार गुजरात में खंभात की खाड़ी से राजस्थान की अरावली श्रेणी तक है। इस पेटी की चट्टानों में ताँबा और जस्ता प्रमुख रूप से पाए जाते हैं। इमारती पत्थर, बलुआ पत्थर, ग्रेनाइट, मार्बल, जिप्सम, मुल्तानी मिट्टी पाई जाती है। गुजरात में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के भंडार पाए जाते हैं। यह पेटी अलौह धातुओं के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ अन्य खनिजों के भंडार कम और बिखरे हुए मिलते हैं।

4. अन्य क्षेत्र (हिमालय पेटी व असम) — इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं खनिज पाए जाते हैं। ऊपरी ब्रह्मपुत्र घाटी पेट्रोलियम उत्पादन के लिए विख्यात है। हिमालय के पूर्वी और पश्चिमी भागों में ताँबा, शीशा, जस्ता, कोबाल्ट और टंगस्टन पाए जाते हैं।

Exam Tips:

a) भारत में तीन प्रमुख खनिज पेटियाँ हैं : उत्तर-पूर्वी पठार, दक्षिण-पश्चिमी पठार और उत्तर-पश्चिमी प्रदेश।
b) उत्तर-पूर्वी पठार (छोटा नागपुर, ओडिशा पठार) सबसे धनी खनिज पेटी है।
c) दक्षिण-पश्चिमी पेटी लौह अयस्क, मैंगनीज़ और बॉक्साइट से समृद्ध है।
d) उत्तर-पश्चिमी पेटी ताँबा, जस्ता और इमारती पत्थरों के लिए प्रसिद्ध है।

 

Question 6: भारत में नाभिकीय ऊर्जा तथा उसके विकास का वर्णन कीजिए।

Answer:

जीवाश्म ईंधनों के भंडार तेज़ी से घट रहे हैं, इसलिए भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में नाभिकीय (परमाणु) ऊर्जा का महत्त्व बढ़ रहा है। देश की कुल विद्युत क्षमता का केवल लगभग 2–3% भाग नाभिकीय ऊर्जा से प्राप्त होता है। नाभिकीय ऊर्जा यूरेनियम और थोरियम जैसे परमाणु खनिजों के विखंडन से उत्पन्न होती है।

1. यूरेनियम : यह कठोर, भारी और रेडियोधर्मी धातु है, जो मुख्यतः पिचब्लेंड और यूरेनाइट अयस्कों से प्राप्त होती है। भारत में यूरेनियम के मुख्य स्रोत हैं — (i) झारखंड के सिंहभूम ज़िले की ताँबा पट्टी (जादूगुड़ा खान); (ii) राजस्थान में उदयपुर, अलवर और झुंझुनू; (iii) केरल और तमिलनाडु के तट की मोनाजाइट रेत; (iv) आंध्र प्रदेश, मेघालय और हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्र।2. थोरियम : थोरियम मुख्यतः मोनाजाइट से प्राप्त होता है। केरल के तटीय भागों (पालक्काड, कोल्लम), तमिलनाडु (कन्याकुमारी), आंध्र प्रदेश (विशाखापट्टनम) और ओडिशा (महानदी डेल्टा, गंजाम) की तटीय रेत में मोनाजाइट के भंडार हैं। भारत में थोरियम के विश्व के सबसे बड़े भंडारों में से एक है।परमाणु ऊर्जा का विकास : भारत में परमाणु ऊर्जा के विकास के लिए 1948 में परमाणु ऊर्जा आयोग बना। इसका श्रेय डॉ. होमी जहाँगीर भाभा को जाता है। 1954 में ट्रॉम्बे में परमाणु ऊर्जा संस्थान स्थापित हुआ, जिसका नाम 1967 में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) रखा गया।प्रमुख परमाणु विद्युत केंद्र :

1. तारापुर (महाराष्ट्र) — भारत का पहला परमाणु विद्युत केंद्र, 1969 में अमेरिका के सहयोग से।

2. रावतभाटा (राजस्थान) — कोटा के पास, चंबल नदी के निकट; कनाडा के सहयोग से।

3. कलपक्कम (तमिलनाडु) — चेन्नई के पास; पूर्णतः स्वदेशी तकनीक पर आधारित पहला केंद्र।

4. नरोरा (उत्तर प्रदेश) — बुलंदशहर के पास, गंगा नदी के किनारे।

5. काकरापार (गुजरात) — सूरत के पास; स्वदेशी तकनीक पर आधारित।

6. कैगा (कर्नाटक) — उत्तर कन्नड़ ज़िले में।

7. कुडनकुलम (तमिलनाडु) — रूस के सहयोग से बना; भारत का सबसे बड़ा परमाणु विद्युत केंद्र।

इनके अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी नए परमाणु विद्युत केंद्र स्थापित करने की योजनाएँ हैं।

Exam Tips:

a) भारत में परमाणु ऊर्जा आयोग 1948 में बना और इसका श्रेय होमी जहाँगीर भाभा को जाता है।
b) तारापुर (महाराष्ट्र, 1969) भारत का पहला परमाणु विद्युत केंद्र है।
c) झारखंड के सिंहभूम ज़िले की जादूगुड़ा खान यूरेनियम के लिए प्रसिद्ध है।
d) केरल तट की मोनाजाइट रेत थोरियम का प्रमुख स्रोत है।

 

Geography Class 12 Curriculum Solutions: Chapter 07 Mineral and Energy Resources

Official Haryana Board Solutions for Chapter 07 Mineral and Energy Resources

Explore reliable textbook solutions for Chapter 07 Mineral and Energy Resources tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Geography.

Step-by-Step Explanations for Chapter 07 Mineral and Energy Resources

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 Geography text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Next Steps in Your Geography Revision

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 12 Geography.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Geography are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Geography Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Geography concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Geography. You can access HBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Geography Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन in printable PDF format for offline study on any device.