HBSE Class 12 Economics Solutions Chapter 3 उत्पादन तथा लागत

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 12 Economics Chapter 03 Production and Costs

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 03 Production and Costs using the official curriculum guides for Class 12 Economics. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Download Chapter 03 Production and Costs Textbook Solutions PDF

View or download the dedicated Chapter 03 Production and Costs solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Economics.

Question 1: उत्पादन फलन की संकल्पना को समझाइए।

Answer:

उत्पादन फलन से अभिप्राय भौतिक आगतों और अधिकतम संभावित निर्गत के तकनीकी संबंध से है।
अर्थात् उत्पादन फलन (q) = f (L, K)
यहाँ f = फलन
L = श्रम की भौतिक इकाइयाँ
K = पूँजी की भौतिक इकाइयाँ

उत्पादन फलन दो प्रकार के हो सकते हैं:
(i) आगतों का स्थिर अनुपात उत्पादन फलन
(ii) आगतों का परिवर्ती अनुपात उत्पादन फलन

Exam Tips:

a) Write the production function as q = f(L, K), with q as the maximum output.
b) Name the two types: fixed proportion and variable proportion production functions.

 

Question 2: एक आगत का कुल उत्पाद क्या होता है?

Answer:

एक आगत का कुल उत्पाद उस आगत की सभी इकाइयों से प्राप्त कुल निर्गत (Output) है, यदि अन्य आगतों को स्थिर रखा जाता है। अन्य शब्दों में, उत्पादन प्रक्रिया में प्रयोग की गई परिवर्ती कारक की प्रत्येक इकाई के उत्पादन का योग कुल उत्पाद है। अर्थात्
TP = MP1 + MP2 + ... + MPn

एक परिवर्ती कारक की सभी इकाइयों के सीमांत उत्पाद (MP) को जोड़कर हम कुल उत्पाद (TP) प्राप्त कर सकते हैं।

Exam Tips:

a) Total product is the sum of the marginal products of all units of the variable input.
b) Other inputs must be held constant while measuring total product of one input.
c) Write TP with the marginal products in the same units.

 

Question 3: एक आगत का औसत उत्पाद क्या होता है?

Answer:

एक आगत का औसत उत्पाद उस आगत के कुल उत्पाद को परिवर्ती आगत की इकाइयों से विभाजित करने से प्राप्त उत्पाद है। इस प्रकार,
औसत उत्पाद = कुल उत्पाद / परिवर्ती कारक की इकाइयाँ

Exam Tips:

a) Average product is calculated by dividing total product by the number of units of the variable input.

 

Question 4: एक आगत का सीमांत उत्पाद क्या होता है?

Answer:

एक आगत का सीमांत उत्पाद उस आगत की अतिरिक्त इकाई में परिवर्तन करने से कुल उत्पाद में होने वाला परिवर्तन है। इस प्रकार,
सीमांत उत्पाद = कुल उत्पाद में परिवर्तन / आगत की इकाइयों में परिवर्तन

Exam Tips:

a) Marginal product is the change in total product, not the total itself.

 

Question 5: एक आगत के सीमांत उत्पाद तथा कुल उत्पाद के बीच संबंध समझाइए।

Answer:

परिवर्ती अनुपातों के नियम के अनुसार सीमांत उत्पाद और कुल उत्पाद में निकट संबंध है, और सीमांत उत्पाद के कारण ही कुल उत्पाद में परिवर्तन होता है। सीमांत उत्पाद और कुल उत्पाद तीन अवस्थाओं से गुजरते हैं:
(i) प्रथम अवस्था में, जब सीमांत उत्पाद बढ़ता है, तो कुल उत्पाद अधिक दर से बढ़ता है।
(ii) द्वितीय अवस्था में, जब सीमांत उत्पाद घटता है, तो कुल उत्पाद घटती हुई दर से बढ़ता है।
(iii) तृतीय अवस्था में, जब सीमांत उत्पाद ऋणात्मक होता है, तो कुल उत्पाद भी घटता है।

इस संबंध को निम्न तालिका द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है।

श्रमिकों की संख्यासीमांत उत्पादकुल उत्पाद
1100100
2120220
3130350
4100450
560510
620530
70530
8-10520

Exam Tips:

a) Total product rises as long as marginal product is positive.
b) Total product falls when marginal product becomes negative, as in the table at 8 workers.
c) Marginal product rises first and then falls, which gives the three stages of total product.

 

Question 6: अल्पकाल तथा दीर्घकाल की संकल्पनाओं को समझाइए।

Answer:

अल्पकाल समय की वह अवधि है जिसमें उत्पादन के कुछ कारक स्थिर और कुछ परिवर्ती होते हैं, जिसके फलस्वरूप उत्पादन में परिवर्तन एक सीमा में ही किया जा सकता है। दीर्घकाल समय की वह अवधि है जिसमें उत्पादन के सभी कारक परिवर्ती होते हैं, जिसके फलस्वरूप उत्पादन में परिवर्तन वांछित मात्रा में किया जा सकता है।

Exam Tips:

a) In the short run at least one factor is fixed, while in the long run all factors are variable.
b) Output can be changed only within a limit in the short run.

 

Question 7: हासमान सीमांत उत्पाद का नियम क्या है?

Answer:

हासमान सीमांत उत्पाद का नियम बताता है कि जब स्थिर कारकों (Constant Factors) के साथ परिवर्ती कारकों (Variable Factors) की मात्रा बढ़ाई जाती है, तो एक सीमा के पश्चात् परिवर्ती कारक का सीमांत उत्पाद घटने लगता है और कुल उत्पाद घटती दर से बढ़ता है।

Exam Tips:

a) The law applies only when at least one factor is held fixed.
b) Diminishing marginal product begins after a certain number of units of the variable factor.

 

Question 8: परिवर्ती अनुपात का नियम क्या है?

Answer:

परिवर्ती अनुपात का नियम बताता है कि जब स्थिर आगतों के साथ परिवर्ती आगत की मात्रा बढ़ाई जाती है, तो पहले औसत तथा सीमांत उत्पाद एक सीमा तक बढ़ते हैं और उसके पश्चात् घटने लगते हैं।

Exam Tips:

a) The law of variable proportions works in the short run, when at least one input is fixed.
b) Both average product and marginal product first rise and then fall.

 

Question 9: एक उत्पादन फलन स्थिर पैमाने के प्रतिफल को कब संतुष्ट करता है?

Answer:

एक उत्पादन फलन स्थिर पैमाने के प्रतिफल को उस समय संतुष्ट करता है, जब सभी आगतों की इकाइयों में निश्चित अनुपात में वृद्धि करने से कुल उत्पाद में भी उसी अनुपात में वृद्धि होती है।

Exam Tips:

a) Constant returns to scale means output rises in exactly the same proportion as all inputs.

 

Question 10: एक उत्पादन फलन वर्धमान पैमाने के प्रतिफल को कब संतुष्ट करता है?

Answer:

एक उत्पादन फलन वर्धमान पैमाने के प्रतिफल को उस समय संतुष्ट करता है, जब कुल उत्पाद में उस अनुपात से अधिक वृद्धि होती है जिस अनुपात में आगतों को बढ़ाया जाता है।

Exam Tips:

a) Increasing returns to scale means output rises faster than the increase in inputs.

 

Question 11: एक उत्पादन फलन ह्रासमान पैमाने के प्रतिफल को कब संतुष्ट करता है?

Answer:

एक उत्पादन फलन ह्रासमान पैमाने के प्रतिफल को उस समय संतुष्ट करता है, जब कुल उत्पाद में उस अनुपात से कम वृद्धि होती है जिस अनुपात में आगतों को बढ़ाया जाता है।

Exam Tips:

a) Decreasing returns to scale means output rises slower than the increase in inputs.

 

Question 12: लागत फलन की संकल्पनाओं को संक्षिप्त में समझाइए।

Answer:

लागत फलन एक निर्गत स्तर और उसकी न्यूनतम लागत के संबंध को दर्शाता है। इसे निम्नलिखित प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है:
C = f(Q, P, T, K)
यहाँ C = कुल लागत, f = फलन, Q = निर्गत, P = आगतों की कीमतें, T = उत्पादन तकनीक, K = मशीनरी।

Exam Tips:

a) Cost function links the cost of production to the level of output.
b) Input prices and technology are two of the variables that affect the total cost.

 

Question 13: एक फर्म की कुल स्थिर लागत, कुल परिवर्ती लागत तथा कुल लागत क्या हैं? वे किस प्रकार संबंधित हैं?

Answer:

कुल स्थिर लागत से अभिप्राय उन लागतों से है जो विभिन्न उत्पादन स्तरों पर एक-समान रहती हैं। कुल परिवर्ती लागत से अभिप्राय उन लागतों से है जो उत्पादन में परिवर्तन के साथ-साथ परिवर्तित होती हैं। कुल लागत से अभिप्राय उन सभी लागतों से है जो एक वस्तु के उत्पादन से संबंधित हैं। कुल लागत, कुल स्थिर लागत और कुल परिवर्ती लागत का योग है। इस प्रकार,
कुल लागत = कुल स्थिर लागत + कुल परिवर्ती लागत

Exam Tips:

a) Total fixed cost stays the same at every level of output, including zero output.
b) Total variable cost is zero when output is zero.
c) Total cost is always the sum of total fixed cost and total variable cost.

 

Question 14: एक फर्म की औसत स्थिर लागत, औसत परिवर्ती लागत तथा औसत लागत क्या है, वे किस प्रकार संबंधित हैं?

Answer:

औसत स्थिर लागत से अभिप्राय प्रति इकाई स्थिर लागत से है। कुल स्थिर लागत को उत्पादन की मात्रा (इकाइयों) से भाग देने पर औसत स्थिर लागत प्राप्त होती है, अर्थात्
AFC = TFC / Q

औसत परिवर्ती लागत से अभिप्राय प्रति इकाई परिवर्ती लागत से है। कुल परिवर्ती लागत को उत्पादन की मात्रा (इकाइयों) से भाग देने पर औसत परिवर्ती लागत प्राप्त होती है, अर्थात्
AVC = TVC / Q

औसत लागत से अभिप्राय प्रति इकाई उत्पादन लागत से है। कुल लागत को उत्पादन की मात्रा (इकाइयों) से भाग देने पर औसत लागत प्राप्त होती है, अर्थात्
AC = TC / Q

इस प्रकार औसत लागत, औसत स्थिर लागत और औसत परिवर्ती लागत का योग है:
AC = AFC + AVC

Exam Tips:

a) AFC falls continuously as output increases, because the fixed cost is spread over more units.
b) Average cost is the sum of average fixed cost and average variable cost.
c) Divide each total cost by the output level to get the average.

 

Question 15: क्या दीर्घकाल में कुछ स्थिर लागत हो सकती है? यदि नहीं तो क्यों?

Answer:

दीर्घकाल में कोई भी लागत स्थिर नहीं हो सकती, क्योंकि दीर्घकाल वह अवधि है जिसमें सभी आगत परिवर्ती हो जाते हैं।

Exam Tips:

a) In the long run every input, including capital, can be changed.

 

Question 16: औसत स्थिर लागत वक्र कैसा दिखता है? यह ऐसा क्यों दिखता है?

Answer:

औसत स्थिर लागत वक्र एक आयताकार अतिपरवलय (Rectangular Hyperbola) होता है। यदि हम निर्गत (उत्पादन) के किसी भी मूल्य को उससे संबंधित औसत स्थिर लागत से गुणा करते हैं, तो हमें कुल स्थिर लागत प्राप्त होती है। इस वक्र के विभिन्न बिंदुओं पर वक्र के नीचे का कुल क्षेत्रफल समान रहता है, इसलिए इसका आकार आयताकार अतिपरवलय होता है।

Exam Tips:

a) AFC multiplied by output gives total fixed cost, which is constant.
b) The AFC curve approaches the axes but never touches them.
c) Name the curve as a rectangular hyperbola in the diagram.

 

Question 17: अल्पकालीन सीमांत लागत, औसत परिवर्ती लागत तथा अल्पकालीन औसत लागत वक्र कैसे दिखाई देते हैं?

Answer:

अल्पकालीन सीमांत लागत वक्र, औसत परिवर्ती लागत वक्र और अल्पकालीन औसत लागत वक्र तीनों ही U आकार के होते हैं, परन्तु इनका आकार एक-समान नहीं होता। ऐसा परिवर्ती अनुपातों के नियम के लागू होने के कारण होता है। एक सीमा तक ये तीनों वक्र नीचे गिरते हैं और फिर ऊपर उठने लगते हैं। अल्पकालीन सीमांत लागत वक्र तेजी से नीचे गिरता है और तेजी से ऊपर उठता है। ऊपर उठता हुआ यह वक्र औसत परिवर्ती लागत वक्र और अल्पकालीन औसत लागत वक्र को उनके न्यूनतम बिंदुओं पर काटता है।

औसत परिवर्ती लागत और अल्पकालीन औसत लागत वक्र धीरे-धीरे गिरते हैं और फिर धीरे-धीरे ऊपर उठते हैं। प्रारंभिक अवस्था में तीनों वक्रों में अधिक अंतर होता है, लेकिन बाद में यह अंतर कम होता जाता है। ये वक्र कभी भी एक-दूसरे को स्पर्श नहीं करते।

Exam Tips:

a) MC cuts both AVC and AC at their lowest points.
b) The gap between AC and AVC narrows as output increases, because AFC falls.
c) The curves are U-shaped because of the law of variable proportions.

 

Question 18: क्यों अल्पकालीन सीमांत लागत वक्र औसत परिवर्ती लागत वक्र को उसके न्यूनतम बिंदु पर काटता है?

Answer:

अल्पकालीन सीमांत लागत वक्र और औसत परिवर्ती लागत वक्र दोनों ही U आकार के होते हैं, क्योंकि परिवर्ती अनुपातों का नियम लागू होता है। प्रारंभिक अवस्था में दोनों वक्र नीचे गिरते हैं और एक सीमा के बाद दोनों ऊपर उठने लगते हैं। सीमांत लागत के बढ़ने और घटने की दर औसत परिवर्ती लागत के बढ़ने और घटने की दर से अधिक होती है। इसलिए सीमांत लागत वक्र प्रारंभ में औसत परिवर्ती लागत वक्र से नीचे होता है और कुछ सीमा के बाद ऊपर उठते हुए औसत परिवर्ती लागत वक्र को उसके न्यूनतम बिंदु पर काटता है।

Exam Tips:

a) At the minimum point of AVC, the marginal cost equals the average variable cost.
b) Marginal cost changes faster than average variable cost, which is why the two curves meet at the minimum.
c) Use the phrase "minimum point" when drawing the intersection.

 

Question 19: किस बिंदु पर अल्पकालीन सीमांत लागत वक्र अल्पकालीन औसत लागत वक्र को काटता है? अपने उत्तर के समर्थन में कारण बताइए।

Answer:

अल्पकालीन सीमांत लागत वक्र अल्पकालीन औसत लागत वक्र को उसके न्यूनतम बिंदु पर काटता है। प्रारंभिक अवस्था में अल्पकालीन औसत लागत वक्र और अल्पकालीन सीमांत लागत वक्र दोनों नीचे गिरते हैं, लेकिन सीमांत लागत वक्र तेजी से गिरता है। बाद में सीमांत लागत वक्र औसत लागत वक्र की तुलना में अधिक तेजी से ऊपर उठता है और उसे न्यूनतम बिंदु पर काटता है। उत्पादन बढ़ने के साथ दोनों वक्र ऊपर उठते हैं, परन्तु सीमांत लागत वक्र अधिक तेजी से ऊपर उठता है।

Exam Tips:

a) When AC is falling, MC lies below it; when AC is rising, MC lies above it.
b) The intersection occurs at the lowest point of the AC curve.

 

Question 20: अल्पकालीन सीमांत लागत वक्र 'U' आकार का क्यों होता है?

Answer:

अल्पकालीन सीमांत लागत (MC) वक्र 'U' आकार का इसलिए होता है क्योंकि अल्पकाल में परिवर्ती अनुपातों का नियम लागू होता है। इस नियम के कारण सीमांत उत्पाद प्रारंभ में तेजी से बढ़ता है और एक सीमा के बाद गिरने लगता है। सीमांत उत्पाद वक्र उल्टे 'U' आकार का होता है, और सीमांत लागत सीमांत उत्पाद का व्युत्क्रम संबंध रखती है, इसलिए सीमांत लागत वक्र का आकार 'U' होता है। इसका अर्थ है कि प्रारंभिक अवस्था में सीमांत लागत घटती है और बाद में बढ़ती है।

Exam Tips:

a) Marginal cost is inversely related to marginal product, so an inverted U in MP becomes a U in MC.
b) Marginal cost falls first because marginal product rises first.
c) Marginal cost rises later because marginal product falls after its peak.

 

Question 21: दीर्घकालीन सीमांत लागत तथा औसत लागत वक्र कैसे दिखते हैं?

Answer:

दीर्घकाल में फर्म के सीमांत लागत वक्र और औसत लागत वक्र पैमाने के प्रतिफल पर निर्भर करते हैं। पैमाने के प्रतिफल की तीन अवस्थाएँ होती हैं: वर्धमान प्रतिफल, स्थिर प्रतिफल और ह्रासमान प्रतिफल। इन्हीं अवस्थाओं के कारण दीर्घकाल में औसत लागत वक्र और सीमांत लागत वक्र U आकार के होते हैं, लेकिन अल्पकालीन वक्रों की तुलना में ये कम गहरे अर्थात् अधिक चपटे होते हैं। दीर्घकालीन औसत लागत वक्र तश्तरी (Dish) का आकार भी ग्रहण कर सकता है।

Exam Tips:

a) Long-run cost curves depend on returns to scale, which have three phases.
b) Long-run cost curves are flatter than short-run cost curves.
c) The long-run average cost curve can also take the shape of a dish.

 

Question 22: निम्नलिखित तालिका श्रम का कुल उत्पादन अनुसूची देती है। तदनुरूप श्रम का औसत उत्पाद तथा सीमांत उत्पाद अनुसूची निकालिए।

L012345
कुल उत्पाद01535504048

Answer:

श्रम की इकाइयाँ (L)कुल उत्पादऔसत उत्पादसीमांत उत्पाद
0000
1151515
23517.520
35016.6715
44010-10
5489.68

Exam Tips:

a) Marginal product at L = 4 is negative, because total product falls from 50 to 40.
b) Average product is total product divided by the number of units of labour.
c) Marginal product equals the change in total product between consecutive units.

 

Question 23: नीचे दी हुई तालिका श्रम का औसत उत्पाद अनुसूची बताती है। कुल उत्पाद तथा सीमांत उत्पाद अनुसूची निकालिए, जबकि श्रम प्रयोग के शून्य स्तर पर यह दिया गया है कि कुल उत्पाद शून्य है।

L123456
औसत उत्पाद2344.2543.5

Answer:

श्रम की इकाइयाँ (L)औसत उत्पादकुल उत्पादसीमांत उत्पाद
0000
1222
2364
34126
44.25175
54203
63.5211

Exam Tips:

a) Total product equals average product multiplied by the number of units of labour.
b) Marginal product for a unit is the rise in total product from the previous unit.
c) Marginal product becomes lower than average product after 4 units, so the average starts to fall.

 

Question 24: निम्नलिखित तालिका श्रम का सीमांत उत्पाद अनुसूची देती है। यह भी दिया गया है कि श्रम का कुल उत्पाद शून्य है। प्रयोग के शून्य स्तर पर श्रम के कुल उत्पाद तथा औसत उत्पाद अनुसूची की गणना कीजिए।

L123456
सीमांत उत्पाद357531

Answer:

श्रम की इकाइयाँ (L)सीमांत उत्पादकुल उत्पादऔसत उत्पाद
0000
1333
2584
37155
45205
53234.6
61244

Exam Tips:

a) Total product is the running sum of the marginal products.
b) Average product is total product divided by labour units, so 24 / 6 = 4 at L = 6.
c) Average product rises while marginal product is above it, as seen up to 3 units.

 

Question 25: नीचे दी गई तालिका एक फर्म की कुल लागत अनुसूची दर्शाती है। इस फर्म का कुल स्थिर लागत क्या है? फर्म के कुल परिवर्ती लागत, कुल स्थिर लागत, औसत परिवर्ती लागत, अल्पकालीन औसत लागत तथा अल्पकालीन सीमांत लागत अनुसूची की गणना कीजिए।

Q0123456
कुल लागत103045557090120

Answer:

उत्पादन (Q)कुल लागतकुल स्थिर लागतकुल परिवर्ती लागतऔसत परिवर्ती लागतअल्पकालीन औसत लागतअल्पकालीन सीमांत लागत
010100---
1301020203020
245103517.522.515
35510451518.3310
47010601517.515
5901080161820
61201011018.332030

कुल स्थिर लागत = शून्य उत्पादन पर कुल लागत = 10 रुपए।

Exam Tips:

a) Total fixed cost is the total cost at zero output, here 10.
b) Total variable cost equals total cost minus total fixed cost.
c) Marginal cost is the change in total cost when one more unit is produced.

 

Question 26: निम्नलिखित तालिका एक फर्म के लिए कुल लागत अनुसूची देती है। यह भी दिया गया है कि औसत स्थिर लागत निर्गत की 4 इकाइयों पर 5 रुपए है। कुल परिवर्ती लागत, कुल स्थिर लागत, औसत परिवर्ती लागत, औसत स्थिर लागत, अल्पकालीन औसत लागत, अल्पकालीन सीमांत लागत अनुसूची फर्म के निर्गत के तदनुरूप मूल्यों के लिए निकालिए।

Q123456
कुल लागत50657595130185

Answer:

उत्पादन (Q)कुल लागतकुल स्थिर लागतकुल परिवर्ती लागतऔसत स्थिर लागतऔसत परिवर्ती लागतअल्पकालीन औसत लागतअल्पकालीन सीमांत लागत
150203020305030
26520451022.532.515
37520556.6718.332510
4952075518.7523.7520
5130201104222635
6185201653.3327.530.8355

Exam Tips:

a) Total fixed cost is 20, because average fixed cost of 5 at 4 units gives 4 x 5 = 20.
b) Average fixed cost is total fixed cost divided by output, so it falls as output rises.
c) Marginal cost at each output is the change in total cost from the previous output.

 

Question 27: एक फर्म की अल्पकालीन सीमांत लागत अनुसूची निम्नलिखित तालिका में दी गई है। फर्म की स्थिर लागत 100 रुपए है। फर्म के कुल परिवर्ती लागत, कुल लागत, औसत परिवर्ती लागत तथा अल्पकालीन औसत लागत अनुसूची निकालिए।

Q0123456
अल्पकालीन सीमांत लागत-500300200300500800

Answer:

उत्पादन (Q)अल्पकालीन सीमांत लागतकुल परिवर्ती लागतकुल स्थिर लागतकुल लागतऔसत परिवर्ती लागतअल्पकालीन औसत लागत
0-0100100--
1500500100600500600
2300800100900400450
320010001001100333.33366.67
430013001001400325350
550018001001900360380
680026001002700433.33450

Exam Tips:

a) Total variable cost is the running sum of the short-run marginal costs.
b) Total cost equals total variable cost plus the fixed cost of 100.
c) Average total cost first falls and then rises, because average variable cost starts increasing after 4 units.

 

Question 28: मान लीजिए, एक फर्म का उत्पादन फलन है, q = 5 L1/2 K1/2। 100 इकाइयाँ L तथा 100 इकाइयाँ K द्वारा अधिकतम संभावित निर्गत निकालिए, जिसका उत्पादन फर्म कर सकती है।

Answer:

उत्पादन फलन q = 5 L1/2 K1/2 में L = 100 और K = 100 रखने पर,
q = 5 x 1001/2 x 1001/2
q = 5 x 10 x 10
q = 500
अधिकतम संभावित निर्गत = 500 इकाइयाँ

Exam Tips:

a) Square root of 100 is 10, so each square root term gives 10.
b) Substitute L and K into the function before multiplying by 5.

 

Question 29: मान लीजिए, एक फर्म का उत्पादन फलन है, q = 2L2K2। 5 इकाइयाँ L तथा 2 इकाइयाँ K द्वारा अधिकतम संभावित निर्गत ज्ञात कीजिए, जिसका फर्म उत्पादन कर सकती है। शून्य इकाई L तथा 10 इकाई K द्वारा अधिकतम संभावित निर्गत क्या है, जिसका फर्म उत्पादन कर सकती है?

Answer:

(i) L = 5 और K = 2 रखने पर,
q = 2 x 52 x 22
q = 2 x 25 x 4
अधिकतम संभावित निर्गत = 200

(ii) L = 0 और K = 10 रखने पर,
q = 2 x 02 x 102
q = 0
अधिकतम संभावित निर्गत = शून्य

Exam Tips:

a) Square each input before multiplying, since both L and K are squared.
b) If either input is zero in a product function, the output is zero.
c) Keep the two parts (i) and (ii) separate when writing the final answer.

 

Question 30: एक फर्म के लिए शून्य इकाई L तथा 10 इकाइयाँ K द्वारा अधिकतम संभावित निर्गत निकालिए, जब इसका उत्पादन फलन है: q = 5L x 2K।

Answer:

उत्पादन फलन q = 5L x 2K में L = 0 और K = 10 रखने पर,
q = 5 x 0 x 2 x 10
q = 0
अधिकतम संभावित निर्गत = शून्य

Exam Tips:

a) A zero quantity of one input makes the whole product zero in a multiplicative function.

 

Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 12 Economics Chapter 03 Production and Costs

Official Haryana Board Solutions for Chapter 03 Production and Costs

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 03 Production and Costs. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 12 Economics, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Step-by-Step Explanations for Chapter 03 Production and Costs

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 03 Production and Costs concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Next Steps in Your Economics Revision

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 12 Economics.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Economics Solutions Chapter 3 उत्पादन तथा लागत for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Economics Solutions Chapter 3 उत्पादन तथा लागत is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Economics are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Economics Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Economics Solutions Chapter 3 उत्पादन तथा लागत as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Economics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Economics Solutions Chapter 3 उत्पादन तथा लागत will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Economics Solutions Chapter 3 उत्पादन तथा लागत in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Economics. You can access HBSE Class 12 Economics Solutions Chapter 3 उत्पादन तथा लागत in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Economics Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Economics Solutions Chapter 3 उत्पादन तथा लागत in printable PDF format for offline study on any device.