Download Haryana Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 03 Production and Costs
Explore reliable textbook solutions for Chapter 03 Production and Costs tailored for Class 12 learners. Utilizing these Economics answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.
Access Haryana Board Solutions and Answers
View or download the dedicated Chapter 03 Production and Costs solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Economics.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
A. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए
Question 1: उत्पादन फलन होते हैं
(A) केवल अल्पकालीन
(B) केवल दीर्घकालीन
(C) अल्पकालीन व दीर्घकालीन दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(C) अल्पकालीन व दीर्घकालीन दोनों
Exam Tips:
a) A production function can be written for the short run, with some inputs fixed, and for the long run, with all inputs variable.
Question 2: अल्पकाल में उत्पादन कारक होते हैं
(A) स्थिर
(B) परिवर्ती
(C) स्थिर भी और परिवर्ती भी
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(C) स्थिर भी और परिवर्ती भी
Exam Tips:
a) In the short run, fixed and variable factors exist together, and only variable factors can be changed.
Question 3: दीर्घकाल में उत्पादन के सभी कारक होते हैं
(A) स्थिर
(B) परिवर्ती
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई भी नहीं
Answer:
(B) परिवर्ती
Exam Tips:
a) In the long run no factor is fixed, so every input can be varied.
Question 4: एक निश्चित अवधि में उत्पादित की गई वस्तुओं व सेवाओं की समान मात्रा क्या कहलाती है?
(A) औसत उत्पाद (AP)
(B) सीमांत उत्पाद (MP)
(C) कुल उत्पाद (TP)
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(C) कुल उत्पाद (TP)
Exam Tips:
a) Total product (TP) is the total output produced in a given period from all the inputs used.
Question 5: श्रम तथा पूँजी की एक अधिक इकाई का प्रयोग करने से प्राप्त अतिरिक्त उत्पाद कहलाता है
(A) औसत उत्पाद
(B) कुल उत्पाद
(C) सीमांत उत्पाद
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(C) सीमांत उत्पाद
Exam Tips:
a) Marginal product is the extra output obtained from one more unit of a variable input.
Question 6: श्रम की दो इकाइयाँ लगाने से कुल उत्पाद 38 इकाइयाँ हैं। तीसरी इकाई लगाने से कुल उत्पाद में 16 इकाइयों की वृद्धि होती है। इसलिए तीन इकाइयों की औसत उत्पाद है
(A) 16
(B) 18
(C) 22
(D) 54
Answer:
(B) 18
Exam Tips:
a) Total product with three units is 38 + 16 = 54, so the average product is 54 ÷ 3 = 18.
Question 7: जब सीमान्त उत्पादन शून्य होता है, तो कुल उत्पादन होगा
(A) शून्य
(B) ऋणात्मक
(C) अधिकतम
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(C) अधिकतम
Exam Tips:
a) Total product is at its maximum at the point where marginal product becomes zero.
Question 8: क्या औसत उत्पाद वक्र Ox-अक्ष को छू सकता है?
(A) हमेशा
(B) कभी-कभी
(C) कभी नहीं
(D) उपर्युक्त सभी
Answer:
(C) कभी नहीं
Exam Tips:
a) AP equals TP divided by the number of units, so AP is zero only when TP is zero, and the AP curve does not normally touch the X-axis.
Question 9: MPP तथा APP का आकार कैसा होता है?
(A) U-आकार जैसा
(B) V-आकार जैसा
(C) L-आकार जैसा
(D) उल्टे-U (∩) आकार जैसा
Answer:
(D) उल्टे-U (∩) आकार जैसा
Exam Tips:
a) Under the law of variable proportions, both the MP and AP curves rise, reach a peak and then fall, giving an inverted U shape.
Question 10: परिवर्ती अनुपातों के नियम को जिस दूसरे नाम से पुकारा जाता है, वह है
(A) ह्रासमान प्रतिफल का नियम
(B) पैमाने का ह्रासमान प्रतिफल नियम
(C) वर्धमान प्रतिफल का नियम
(D) पैमाने का वर्धमान प्रतिफल नियम
Answer:
(A) ह्रासमान प्रतिफल का नियम
Exam Tips:
a) The law of variable proportions is also known as the law of diminishing returns to a factor.
Question 11: वर्धमान प्रतिफल के नियम के अनुसार परिवर्ती कारक की मात्रा बढ़ाने पर उत्पादन निर्गत किस अनुपात में परिवर्तित होता है?
(A) बढ़ते हुए अनुपात में
(B) घटते हुए अनुपात में
(C) समान अनुपात में
(D) परिवर्ती अनुपात में
Answer:
(A) बढ़ते हुए अनुपात में
Exam Tips:
a) Under increasing returns, output rises faster than the variable input is increased.
Question 12: यदि श्रम की एक अतिरिक्त इकाई लगाने से सीमांत भौतिक उत्पाद घटता है तो यह स्थिति कहलाएगी
(A) कारक का ह्रासमान प्रतिफल
(B) पैमाने का ह्रासमान प्रतिफल
(C) कारक का वर्धमान प्रतिफल
(D) कारक का स्थिर प्रतिफल
Answer:
(A) कारक का ह्रासमान प्रतिफल
Exam Tips:
a) When the marginal physical product of one variable factor falls, it is diminishing returns to that factor, not returns to scale.
Question 13: पैमाने का प्रतिफल विश्लेषण निम्नलिखित में से किस मान्यता पर आधारित है?
(A) एक कारक स्थिर तथा दूसरा कारक परिवर्ती
(B) उत्पादन के अन्य सभी कारक स्थिर किंतु एक कारक परिवर्ती
(C) सभी कारकों में परिवर्तन किंतु उनके अनुपात में भी अंतर
(D) सभी कारकों के परस्पर अनुपात को स्थिर रखते हुए उनके पैमाने में परिवर्तन
Answer:
(D) सभी कारकों के परस्पर अनुपात को स्थिर रखते हुए उनके पैमाने में परिवर्तन
Exam Tips:
a) Returns to scale assume that all inputs change in the same proportion, so the input mix stays the same.
Question 14: पैमाने में वृद्धि का अर्थ है
(A) सभी कारकों को एक ही अनुपात में बढ़ाना
(B) सभी कारकों को भिन्न-भिन्न अनुपातों में बढ़ाना
(C) एक कारक को स्थिर रखकर अन्य साधनों को बढ़ाना
(D) केवल एक कारक को बढ़ाना
Answer:
(A) सभी कारकों को एक ही अनुपात में बढ़ाना
Exam Tips:
a) An increase in scale means raising every input by the same proportion.
Question 15: अनुपात का संबंध है
(A) अति अल्पकाल से
(B) अल्पकाल से
(C) दीर्घकाल से
(D) अति दीर्घकाल से
Answer:
(B) अल्पकाल से
Exam Tips:
a) The law of variable proportions works in the short run, when at least one factor is fixed.
Question 16: पैमाने का संबंध है
(A) अति अल्पकाल से
(B) अल्पकाल से
(C) दीर्घकाल से
(D) अति दीर्घकाल से
Answer:
(C) दीर्घकाल से
Exam Tips:
a) Returns to scale is a long-run concept because all inputs are changed.
Question 17: जब साधनों में 10% वृद्धि होने पर उत्पादन/निर्गत में 10% से अधिक वृद्धि हो जाए, तो ऐसी अवस्था को कहेंगे
(A) पैमाने के स्थिर प्रतिफल की अवस्था
(B) पैमाने के वर्धमान प्रतिफल की अवस्था
(C) पैमाने के ह्रासमान प्रतिफल की अवस्था
(D) उपर्युक्त सभी
Answer:
(B) पैमाने के वर्धमान प्रतिफल की अवस्था
Exam Tips:
a) When output rises by a larger percentage than inputs, returns to scale are increasing.
Question 18: यदि उत्पादन के सभी साधनों को दुगुना करने से उत्पादन दुगुने से अधिक हो जाता है तो यह कहलाएगा
(A) पैमाने का स्थिर प्रतिफल
(B) कारक का वर्धमान प्रतिफल
(C) पैमाने का वर्धमान प्रतिफल
(D) कारक का स्थिर प्रतिफल
Answer:
(C) पैमाने का वर्धमान प्रतिफल
Exam Tips:
a) Doubling all inputs and getting more than double the output is increasing returns to scale.
Question 19: निम्नलिखित में से कौन-सी बाहरी बचतें हैं?
(A) तकनीकी बचतें
(B) प्रबंधकीय बचतें
(C) जोखिम संबंधी बचतें
(D) सूचना संबंधी बचतें
Answer:
(D) सूचना संबंधी बचतें
Exam Tips:
a) External economies arise from the growth of the whole industry in an area, such as shared market and trade information.
Question 20: आंतरिक तथा बाह्य बचतों का संबंध है
(A) परिवर्ती कारकों के प्रतिफलों से
(B) पैमाने के प्रतिफलों से
(C) (A) और (B) दोनों से
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(B) पैमाने के प्रतिफलों से
Exam Tips:
a) Internal and external economies explain increasing returns to scale in the long run.
Question 21: अधिकतम लाभ कमाने की इच्छुक फर्म परिवर्ती अनुपात के नियम के कौन-से चरण में उत्पादन करना चाहेगी?
(A) पहले चरण में
(B) दूसरे चरण में
(C) तीसरे चरण में
(D) उपरोक्त किसी में भी नहीं
Answer:
(B) दूसरे चरण में
Exam Tips:
a) The second stage is where MP is falling but positive and TP is still rising, so a rational firm produces there.
Question 22: यदि 2L + 2K से 1000 इकाइयों का उत्पादन होता है तथा 3L + 3K से 2000 इकाइयों का उत्पादन होता है, तो बताइए कौन-से प्रतिफल प्राप्त हो रहे हैं?
(A) पैमाने के वर्धमान प्रतिफल
(B) पैमाने के ह्रासमान प्रतिफल
(C) पैमाने के स्थिर (समान) प्रतिफल
(D) पैमाने के ऋणात्मक प्रतिफल
Answer:
(A) पैमाने के वर्धमान प्रतिफल
Exam Tips:
a) Inputs rise by 50 per cent (from 2 to 3 units each) but output doubles, so returns to scale are increasing.
Question 23: उत्पादन लागत है
(A) किसी वस्तु के उत्पादन में किया गया समस्त व्यय
(B) साहसी का लाभ
(C) पूँजी का ब्याज
(D) विक्रय
Answer:
(A) किसी वस्तु के उत्पादन में किया गया समस्त व्यय
Exam Tips:
a) Production cost is the total expenditure incurred on all the inputs used to make a good.
Question 24: फैक्टरी का किराया तथा लाइसेंस फीस निम्नलिखित में से किन लागतों में शामिल की जाएगी?
(A) परिवर्ती लागतों में
(B) सीमांत लागतों में
(C) स्थिर (बँधी) लागतों में
(D) उपर्युक्त सभी
Answer:
(C) स्थिर (बँधी) लागतों में
Exam Tips:
a) Factory rent and licence fees do not change with output in the short run, so they are fixed costs.
Question 25: जब उत्पादन का स्तर शून्य होता है, तब स्थिर लागत होती है
(A) धनात्मक
(B) ऋणात्मक
(C) शून्य
(D) परिवर्तनशील लागत के बराबर
Answer:
(A) धनात्मक
Exam Tips:
a) Fixed cost is still paid at zero output, because fixed inputs are bought before production starts.
Question 26: अल्पकाल में उत्पादन शून्य होने पर कौन-सी लागत शून्य हो जाती है?
(A) परिवर्ती लागत
(B) सीमांत लागत
(C) स्थिर (बँधी) लागत
(D) अवसर लागत
Answer:
(A) परिवर्ती लागत
Exam Tips:
a) When output is zero, no variable inputs are used, so variable cost is zero.
Question 27: अल्पकाल में कुल लागत में स्थिर लागत के साथ किस अन्य लागत को शामिल किया जाता है?
(A) स्पष्ट लागत
(B) औसत लागत
(C) सीमांत लागत
(D) परिवर्ती लागत
Answer:
(D) परिवर्ती लागत
Exam Tips:
a) Short-run total cost is total fixed cost plus total variable cost.
Question 28: यदि हम कुल स्थिर लागत एवं कुल परिवर्ती लागत को जोड़ दें तो हमें
(A) औसत लागत मालूम होगी
(B) सीमांत लागत मालूम होगी
(C) कुल लागत मालूम होगी
(D) उपर्युक्त सभी
Answer:
(C) कुल लागत मालूम होगी
Exam Tips:
a) TC = TFC + TVC, so adding total fixed cost and total variable cost gives total cost.
Question 29: औसत स्थिर लागत के प्रत्येक बिंदु से यदि X-अक्ष एवं Y-अक्ष पर लंब डाला जाए तो जो आयत बनेंगे, उन सभी का क्षेत्रफल
(A) अलग-अलग होगा
(B) समान होगा
(C) जैसे-जैसे उत्पादन की मात्रा बढ़ेगी क्षेत्रफल घटेगा
(D) जैसे-जैसे उत्पादन की मात्रा बढ़ेगी क्षेत्रफल बढ़ेगा
Answer:
(B) समान होगा
Exam Tips:
a) Each rectangle has area AFC × Q, which equals TFC, and TFC is constant.
Question 30: जैसे-जैसे उत्पादन की मात्रा बढ़ेगी AC और AVC के बीच की दूरी
(A) बढ़ेगी
(B) घटेगी
(C) स्थिर रहेगी
(D) दोनों समानांतर होंगी
Answer:
(B) घटेगी
Exam Tips:
a) The gap between AC and AVC equals AFC, which falls as output rises.
Question 31: किसको मालूम करता है?
(A) AC
(B) TC
(C) MC
(D) AVC
Answer:
(C) MC
Exam Tips:
a) Marginal cost is found from the change in total cost divided by the change in output.
Question 32: अंशकालिक या मौसमी रोज़गार प्राप्त श्रमिकों की मजदूरी पर किया गया व्यय
(A) स्थिर लागत है
(B) परिवर्ती लागत है
(C) अवसर लागत है
(D) अल्पकालीन लागत है
Answer:
(B) परिवर्ती लागत है
Exam Tips:
a) Wages of part-time or seasonal workers rise and fall with output, so they are variable costs.
Question 33: स्थिर लागत वक्र सदैव
(A) बाएँ से दाएँ व नीचे की ओर झुकता है
(B) सीधी रेखा X-अक्ष के समानांतर होता है
(C) सीधी रेखा Y-अक्ष के समानांतर होता है
(D) “U” आकृति वक्र होता है
Answer:
(B) सीधी रेखा X-अक्ष के समानांतर होता है
Exam Tips:
a) Fixed cost does not change with output, so its curve is a horizontal line parallel to the X-axis.
Question 34: MC वक्र, AC वक्र को उस स्थिति में काटता है, जब
(A) AC वक्र नीचे की ओर गिर रहा होता है
(B) AC वक्र ऊपर की ओर उठ रहा होता है
(C) AC वक्र न्यूनतम होता है
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(C) AC वक्र न्यूनतम होता है
Exam Tips:
a) MC cuts AC at the lowest point of AC, where AC is neither falling nor rising.
Question 35: अल्पकाल में एक फर्म अधिकसे अधिक कितनी हानि उठाने को तत्पर हो जाती है?
(A) कुल लागत के बराबर
(B) परिवर्ती लागत के बराबर
(C) स्थिर लागत के बराबर
(D) सीमांत लागत के बराबर
Answer:
(C) स्थिर लागत के बराबर
Exam Tips:
a) In the short run a firm can keep operating while price covers variable cost, so its loss can go up to its fixed cost.
Question 36: लागत वक्रों की आकृति निम्नलिखित में से किन पर निर्भर करती है?
(A) माँग वक्र पर
(B) उत्पत्ति के नियमों पर
(C) बाजार की दशाओं पर
(D) साधनों के प्रतिफल पर
Answer:
(B) उत्पत्ति के नियमों पर
Exam Tips:
a) Cost curves take their shape from the laws of production, which describe how output responds to inputs.
Question 37: अल्पकाल में
(A) कुल लागत = कुल स्थिर लागत + कुल परिवर्ती लागत
(B) कुल लागत = कुल स्थिर लागत × कुल परिवर्ती लागत
(C) कुल लागत = कुल स्थिर लागत – कुल परिवर्ती लागत
(D) कुल लागत = कुल स्थिर लागत
Answer:
(A) कुल लागत = कुल स्थिर लागत + कुल परिवर्ती लागत
Exam Tips:
a) Short-run total cost is the sum of total fixed cost and total variable cost.
Question 38: कौन-सा वक्र ‘U’ आकार का होता है?
(A) अनधिमान (तटस्थता) वक्र
(B) समान मात्रा
(C) औसत लागत वक्र
(D) पूर्ति वक्र
Answer:
(C) औसत लागत वक्र
Exam Tips:
a) The average cost curve is U-shaped because of the laws of production. Indifference curves and isoquants are not U-shaped.
Question 39: उत्पादन के कारकों (साधनों) पर किया जाने वाला व्यय क्या कहलाता है?
(A) आगत
(B) लागत
(C) आय/संप्राप्ति
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(B) लागत
Exam Tips:
a) Expenditure on factors of production is called cost, while revenue is the money earned from selling output.
Question 40: कुल लागत का सूत्र है
(A) AC × q
(B) AFC + AVC
(C) (A) एवं (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(A) AC × q
Exam Tips:
a) Total cost equals average cost times quantity, TC = AC × q. AFC + AVC is average cost, not total cost.
Question 41: सीमांत लागत के घटने पर कुल लागत
(A) घटती है
(B) बढ़ती है
(C) स्थिर रहती है
(D) बढ़ती दर पर बढ़ती है
Answer:
(B) बढ़ती है
Exam Tips:
a) Total cost rises as long as marginal cost is positive; when MC falls, TC rises at a decreasing rate.
Question 42: यदि कुल लागत 1200 रु० है, कुल स्थिर लागत 500 रु० है तो कुल परिवर्ती लागत कितनी होगी?
(A) 500
(B) 1700
(C) 700
(D) 600
Answer:
(C) 700
Exam Tips:
a) TVC = TC − TFC = 1200 − 500 = 700.
Question 43: अल्पकाल में कौन-सी स्थिर लागत होती है?
(A) स्थायी कर्मचारियों का वेतन
(B) मशीन की घिसावट तथा ह्रास
(C) स्थायी पूँजी पर ब्याज
(D) उपरोक्त सभी
Answer:
(D) उपरोक्त सभी
Exam Tips:
a) Salaries of permanent staff, machine depreciation and interest on fixed capital are all fixed costs in the short run.
Question 44: औसत लागत (AC) = ….
(A) TC ÷ q
(B) TC × q
(C) ΔTC ÷ Δq
(D) ΔTC ÷ q
Answer:
(A) TC ÷ q
Exam Tips:
a) Average cost is total cost divided by the quantity produced.
Question 45: औसत लागत वक्र ‘U’ आकार की क्यों होती है?
(A) परिवर्ती प्रतिफल के कारण
(B) स्थिर प्रतिफल के कारण
(C) लाभ के कारण
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(A) परिवर्ती प्रतिफल के कारण
Exam Tips:
a) The U shape of AC comes from variable returns to the variable factor in the short run.
Question 46: कौन-सा वक्र ATC वक्र को उसके निम्नतम बिंदु पर प्रतिच्छेदित करता है?
(A) AVC वक्र
(B) AFC वक्र
(C) MC वक्र
(D) TC वक्र
Answer:
(C) MC वक्र
Exam Tips:
a) The MC curve cuts the ATC curve at the minimum point of ATC.
Question 47: दिए गए सूत्र को पूरा करें : ……….
(A) AC
(B) MC
(C) AVC
(D) AFC
Answer:
(A) AC
Exam Tips:
a) Average cost is found by dividing total cost by output, so AC = TC ÷ q.
Question 48: निम्नलिखित में से किस लागत वक्र का आकार आयताकार अतिपरवलय (रेक्टैंगुलर हाइपरबोला) होता है
(A) MC वक्र
(B) AC वक्र
(C) AFC वक्र
(D) AVC वक्र
Answer:
(C) AFC वक्र
Exam Tips:
a) AFC × Q equals TFC, which is constant, so the AFC curve is a rectangular hyperbola.
Question 49: MC की गणना संबंधी कौन-सा सूत्र सही है?
(A) MC = TCn − TCn-1
(B) MC = TVCn − TVCn-1
(C) MC = ΔTC ÷ Δq
(D) उपर्युक्त सभी
Answer:
(D) उपर्युक्त सभी
Exam Tips:
a) Marginal cost can be found from the change in TC, the change in TVC, or ΔTC ÷ Δq.
Question 50: LAC वक्र
(A) गिरता है जब LMC वक्र गिरता है
(B) बढ़ता है जब LMC वक्र बढ़ता है
(C) गिरता है जब LMC कम है LAC से तथा बढ़ता है जब LMC अधिक है LAC से
(D) उपर्युक्त सभी असत्य
Answer:
(C) गिरता है जब LMC कम है LAC से तथा बढ़ता है जब LMC अधिक है LAC से
Exam Tips:
a) LAC falls when LMC is below it and rises when LMC is above it.
Question 51: जब सीमांत उत्पादन घटता है, तब कुल उत्पादन की क्या अवस्था होती है?
(A) अधिकतम
(B) स्थिर
(C) घटती दर से बढ़ता है
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(C) घटती दर से बढ़ता है
Exam Tips:
a) When MP falls but stays positive, TP still rises, only at a decreasing rate.
Question 52: निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है
(A) LAC और LMC दोनों वक्र ‘U’ आकार के होते हैं
(B) LMC वक्र LAC वक्र को नीचे से, LAC के न्यूनतम बिंदु पर काटता है
(C) LAC और LMC दोनों SAC और SMC की भाँति ‘U’ आकार के होते हैं, परंतु ये कम उग्र और अधिक चपटे होते हैं
(D) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं
Answer:
(D) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं
Exam Tips:
a) LAC and LMC are both U-shaped, LMC cuts LAC at its minimum point, and both are flatter than the short-run curves.
B. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
Question 1: …………………… में स्थिर और परिवर्ती उत्पादन कारक होते हैं। (अल्पकाल/दीर्घकाल)
Answer:
अल्पकाल
Exam Tips:
a) Fixed and variable factors exist together only in the short run.
Question 2: दीर्घकाल में उत्पादन के सभी कारक ……………………. होते हैं। (स्थिर/परिवर्ती)
Answer:
परिवर्ती
Exam Tips:
a) In the long run every factor can be varied, so all factors are variable.
Question 3: एक निश्चित अवधि में उत्पादित की गई वस्तुओं व सेवाओं की समान मात्रा ……………………. कहलाती है। (औसत उत्पाद/कुल उत्पाद)
Answer:
कुल उत्पाद
Exam Tips:
a) Total product is the total output in a given period, not the average.
Question 4: श्रम तथा पूँजी की एक अधिक इकाई का प्रयोग करने से प्राप्त अतिरिक्त उत्पाद ……………………. कहलाता है। (औसत उत्पाद/सीमांत उत्पाद)
Answer:
सीमांत उत्पाद
Exam Tips:
a) Marginal product is the extra output from one more unit of input.
Question 5: जब कुल उत्पाद अधिकतम होता है, तो सीमांत उत्पाद ………… होता है। (शून्य/अधिकतम)
Answer:
शून्य
Exam Tips:
a) TP is maximum exactly where MP is zero.
Question 6: वर्धमान प्रतिफल के नियम के अनुसार परिवर्ती कारक की मात्रा बढ़ाने पर उत्पादन ……………………. अनुपात में परिवर्तित होता है। (बढ़ते हुए/घटते हुए)
Answer:
बढ़ते हुए
Exam Tips:
a) Under increasing returns, output rises in an increasing proportion to the variable input.
Question 7: किसी वस्तु के उत्पादन में किया गया समस्त व्यय …………………… कहलाता है। (उत्पादन लागत/सीमांत लागत)
Answer:
उत्पादन लागत
Exam Tips:
a) The total expenditure on producing a good is called production cost.
Question 8: अल्पकाल में उत्पादन शून्य होने पर …………………… लागत शून्य नहीं होती। (परिवर्ती/स्थिर)
Answer:
स्थिर
Exam Tips:
a) Fixed cost is still paid when output is zero.
Question 9: अल्पकाल में उत्पादन शून्य होने पर …………………… लागत शून्य हो जाती है। (परिवर्ती/स्थिर)
Answer:
परिवर्ती
Exam Tips:
a) Variable cost is zero when no output is produced.
Question 10: जब सीमान्त उत्पाद शून्य होता है तो …………………… उत्पाद अधिकतम होता है। (कुल/सीमान्त)
Answer:
कुल
Exam Tips:
a) When MP is zero, total product reaches its maximum.
Question 11: जब कुल उत्पाद बढ़ती दर से बढ़ता है तो …………………… भी बढ़ती दर से बढ़ता है। (कुल उत्पाद/सीमान्त उत्पाद)
Answer:
सीमान्त उत्पाद
Exam Tips:
a) When TP rises at an increasing rate, MP is also rising.
Question 12: सीमान्त उत्पाद का सामान्य आकार …………………… आकृति का होता है। (‘U’/’V’)
Answer:
‘U’ (सामान्यतः उल्टा ‘U’ अर्थात् ∩ आकृति)
Exam Tips:
a) The marginal product curve is normally an inverted U (∩) shape, and of the two options given, ‘U’ is the closer one.
C. बताइए कि निम्नलिखित कथन सही हैं या गलत
Question 1: उत्पादन प्रक्रिया आगत तथा निर्गत का संबंध है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) Production is the process that turns inputs into output.
Question 2: सीमांत लागत वक्र औसत घटते-बढ़ते लागत वक्र को न्यूनतम बिंदु पर काटता है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) MC cuts the average cost curve at the average cost curve's lowest point.
Question 3: औसत लागत वक्र ‘U’ आकार का होता है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) The average cost curve is U-shaped in the short run.
Question 4: औसत उत्पाद वक्र का आकार उल्टे ‘U’ जैसा होता है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) The AP curve rises, peaks and then falls, which is an inverted U shape.
Question 5: अल्पकालीन औसत लागत वक्र औसत परिवर्तनशील लागत तथा सीमांत लागत का जोड़ होता है।
Answer:
गलत
Exam Tips:
a) Short-run average cost is AFC + AVC, not AVC + MC.
Question 6: घटते प्रतिफल का नियम तब लागू होता है जब सभी साधन (कारक) परिवर्तनशील होते हैं।
Answer:
गलत
Exam Tips:
a) The law of diminishing returns applies when at least one factor is fixed.
Question 7: परिवर्तनशील आनुपातिक प्रतिफल का नियम तब लागू होता है जब कम-से-कम एक साधन स्थिर रहता है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) The law of variable proportions requires at least one fixed factor.
Question 8: घटते प्रतिफल का नियम केवल कृषि पर लागू नहीं होता है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) Diminishing returns apply to industry and services as well as to agriculture.
Question 9: आंतरिक बचतें संपूर्ण उद्योग के विस्तार के कारण उत्पन्न होती हैं।
Answer:
गलत
Exam Tips:
a) Internal economies arise from a single firm growing in size; industry-wide growth gives external economies.
Question 10: यदि AC स्थिर है तो MC गिर रही होती है।
Answer:
गलत
Exam Tips:
a) When AC is constant, MC equals AC.
Question 11: आदर्श उत्पाद वह उत्पाद है जिस पर सीमांत आय सीमांत लागत के बराबर होती है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) A firm's optimum output is where marginal revenue equals marginal cost.
Question 12: यदि सीमांत उत्पादन शून्य होता है तो कुल उत्पादन अधिकतम होता है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) TP is at its maximum when MP is zero.
Question 13: बँधी व घटती-बढ़ती लागत का अंतर अल्पकाल में पाया जाता है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) The distinction between fixed and variable costs applies in the short run.
Question 14: परिवर्तनशील अनुपात के नियम का संबंध उपभोग से है।
Answer:
गलत
Exam Tips:
a) The law of variable proportions describes the relation between inputs and output in production.
Question 15: जब अल्पकाल में उत्पादन का स्तर शून्य हो, तो स्थिर लागतें भी शून्य होती हैं।
Answer:
गलत
Exam Tips:
a) Fixed costs remain positive even at zero output.
Question 16: किसी उद्योग का विस्तार होने से उसकी सभी फर्मों को प्राप्त होने वाली बचतें बाह्य बचतें कहलाती हैं।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) Savings that come to all firms from the growth of the industry are called external economies.
Question 17: पैमाने के प्रतिफल दीर्घकाल में लागू होते हैं।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) Returns to scale apply in the long run, when all inputs can change.
Question 18: अल्पकाल में उत्पादन के सभी साधन परिवर्तनशील होते हैं।
Answer:
गलत
Exam Tips:
a) In the short run some inputs are fixed.
Question 19: परिवर्तनशील अनुपात के नियम अल्पकाल में लागू होते हैं।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) The law of variable proportions applies in the short run.
Question 20: औसत बँधी लागत उत्पादन के विभिन्न स्तरों पर बढ़ती रहती है।
Answer:
गलत
Exam Tips:
a) Average fixed cost falls continuously as output rises, because the same fixed cost is spread over more units.
Question 21: कुल लागत = कुल बँधी लागत + कुल परिवर्तनशील लागत।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) Total cost is the sum of total fixed cost and total variable cost.
अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: उत्पादन की परिभाषा दीजिए।
Answer:
उत्पादन का अर्थ निर्गत (output) की उस मात्रा से है जिसे दी हुई तकनीक और दिए हुए आगतों (inputs) की मात्रा से प्राप्त किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) Define output in terms of both the technique used and the quantity of inputs.
b) Remember that output depends on the inputs and the technology together.
Question 2: आगत अथवा उत्पादन कारक का क्या अर्थ है? आगतों के उदाहरण दीजिए।
Answer:
किसी वस्तु के उत्पादन के लिए जिन विभिन्न मदों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें आगत अथवा उत्पादन कारक कहते हैं। उदाहरण के लिए (i) श्रम (ii) कच्चा माल (iii) मशीन।
Exam Tips:
a) The main factors of production are land, labour, capital and entrepreneurship.
b) Labour, raw material and machinery are typical inputs.
Question 3: आगतों का अनुकूलतम मिश्रण क्या है?
Answer:
आगतों का अनुकूलतम मिश्रण से अभिप्राय विभिन्न आगतों के उस मिश्रण से है जिससे अधिकतम उत्पादन प्राप्त होता है।
Exam Tips:
a) The optimum mix is the combination that gives maximum output for given inputs.
b) Write the idea in terms of maximum output, not maximum inputs.
Question 4: निर्गत का क्या अर्थ है?
Answer:
निर्गत उत्पादन प्रक्रिया का अंतिम परिणाम है। अन्य शब्दों में, निर्गत आगत का फलन है।
निर्गत = f (आगत)
Exam Tips:
a) Output is the end result of the production process.
b) Write output as a function of inputs.
Question 5: उत्पादन प्रक्रिया क्या है?
Answer:
उत्पादन प्रक्रिया वह प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत आगतों का रूपांतरण निर्गत में किया जाता है।
Exam Tips:
a) Production converts inputs into output.
b) Inputs are the raw material of the process and output is its result.
Question 6: उत्पादक या उत्पादन इकाई की परिभाषा दीजिए।
Answer:
उत्पादक या उत्पादन इकाई से अभिप्राय उस व्यक्ति या संस्था से है जो आगतों को जुटाकर उत्पादन प्रक्रिया संभव बनाता है।
Exam Tips:
a) A producer is the person or organisation that brings inputs together.
b) Firms, farms and workshops are examples of production units.
Question 7: उत्पादन फलन के समीकरण को व्यक्त कीजिए।
Answer:
q = f (x1, x2)
Exam Tips:
a) Here q is output and x1, x2 are the two inputs.
b) The function f shows how the inputs are combined to give output.
Question 8: उत्पादन फलन की परिभाषा दीजिए।
Answer:
उत्पादन फलन से अभिप्राय किसी उत्पादन इकाई के भौतिक आगतों और निर्गतों के बीच कार्यात्मक संबंध से है।
Exam Tips:
a) A production function is a physical, not a money, relation between inputs and outputs.
b) Write the relation as output being a function of inputs.
Question 9: दो प्रकार के उत्पादन फलन के नाम बताइए।
Answer:
(i) स्थिर अनुपात में आगतों के मिश्रण वाला उत्पादन फलन
(ii) परिवर्ती अनुपात में आगतों के मिश्रण वाला उत्पादन फलन
Exam Tips:
a) The two types are fixed-proportion and variable-proportion production functions.
b) Give the names in the order fixed then variable.
Question 10: आदानों का अनुकूलतम मिश्रण क्या है?
Answer:
आदानों का अनुकूलतम मिश्रण से अभिप्राय विभिन्न आदानों के उस मिश्रण से है जिससे अधिकतम उत्पादन प्राप्त होता है।
Exam Tips:
a) Optimum input mix means the combination of inputs that gives maximum output.
b) The same idea is explained in the answer to the question on optimum mix of inputs.
Question 11: उत्पादन के स्थिर कारकों से आप क्या समझते हैं?
Answer:
उत्पादन के स्थिर कारकों से हमारा अभिप्राय उन उत्पादन कारकों से है जिनकी पूर्ति स्थिर है, अर्थात् जिनकी मात्रा को अल्पकाल में बदला नहीं जा सकता।
Exam Tips:
a) Fixed factors are those whose quantity cannot be changed in the short run.
b) Examples include land, buildings and heavy machinery.
Question 12: उत्पादन के परिवर्ती कारकों से क्या अभिप्राय है?
Answer:
उत्पादन के परिवर्ती कारकों से अभिप्राय उन उत्पादन कारकों से है जिनकी पूर्ति को बदला जा सकता है।
Exam Tips:
a) Variable factors can be increased or decreased with the level of output.
b) Labour and raw material are the usual variable factors.
Question 13: अल्पकाल तथा दीर्घकाल की संकल्पनाओं को समझाइए।
Answer:
अल्पकाल समय की वह अवधि है जिसमें उत्पाद के कुछ कारक स्थिर होते हैं और कुछ कारक परिवर्ती होते हैं, जिसके फलस्वरूप उत्पादन में परिवर्तन एक सीमा में ही किया जा सकता है।
दीर्घकाल समय की वह अवधि है जिसमें उत्पादन के सभी कारक परिवर्ती होते हैं, जिसके फलस्वरूप उत्पादन में परिवर्तन वांछित मात्रा में किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) In the short run at least one factor is fixed.
b) In the long run all factors can be varied.
Question 14: सीमांत उत्पाद की परिभाषा दीजिए। इसका गणना सूत्र भी लिखें।
Answer:
सीमांत उत्पाद से अभिप्राय एक परिवर्ती आगत की अतिरिक्त इकाई में परिवर्तन करने से कुल भौतिक उत्पाद में होने वाले परिवर्तन से है। सीमांत उत्पाद की गणना का सूत्र निम्नलिखित है-
MP = ΔTP ÷ ΔL
Exam Tips:
a) Marginal product is the change in total product from one more unit of the variable input.
b) Write the formula as the change in TP divided by the change in labour.
Question 15: सीमांत उत्पाद वक्र का सामान्य आकार कैसा होता है? एक सीमांत उत्पाद वक्र खींचिए।
Answer:
सीमांत उत्पाद वक्र का सामान्य आकार उल्टा ‘U’ आकृति का होता है। जैसा कि रेखाचित्र में दर्शाया गया है, MP पहले बढ़ता है, फिर घटता है, शून्य तक पहुँचता है और अंत में ऋणात्मक हो जाता है।
Exam Tips:
a) The MP curve is inverted U-shaped because of the law of variable proportions.
b) MP becomes negative after total product starts to fall.
Question 16: औसत उत्पाद वक्र का सामान्य आकार कैसा होता है? एक औसत उत्पाद वक्र खींचिए।
Answer:
औसत उत्पाद वक्र का सामान्य आकार उल्टा ‘U’ आकार का होता है। जैसा कि रेखाचित्र में दर्शाया गया है, AP पहले बढ़ता है, अधिकतम होता है और फिर घटता है।
Exam Tips:
a) The AP curve is inverted U-shaped.
b) AP reaches its peak where AP is equal to MP.
Question 17: औसत उत्पाद और सीमांत उत्पाद वक्र का आकार उल्टा ‘U’ आकार का क्यों होता है? एक कुल उत्पाद वक्र खींचिए।
Answer:
औसत उत्पाद और सीमांत उत्पाद वक्र का आकार उल्टा ‘U’ इसलिए होता है क्योंकि परिवर्ती अनुपातों के नियम के अनुसार उत्पादन पहले बढ़ता है और बाद में घटता है। एक कुल उत्पाद वक्र को निम्न रेखाचित्र द्वारा दर्शाया गया है।
Exam Tips:
a) AP and MP are inverted U because output first rises and later falls.
b) The TP curve is S-shaped at the start and then flattens to a maximum.
Question 18: परिवर्ती अनुपात का नियम क्या है? यह किस अवधि में लागू होता है?
Answer:
परिवर्ती अनुपात का नियम यह बताता है कि जब स्थिर कारकों के साथ परिवर्ती कारक की मात्रा बढ़ाई जाती है, तो पहले औसत तथा सीमांत उत्पाद एक सीमा तक बढ़ते हैं और उसके पश्चात् घटने लगते हैं। परिवर्ती अनुपात का नियम अल्पकाल में लागू होता है।
Exam Tips:
a) The law works when at least one factor is fixed, so it is a short-run law.
b) Mention both the rise and the later fall of AP and MP.
Question 19: परिवर्ती अनुपातों के नियम का मुख्य कारण क्या है?
Answer:
परिवर्ती अनुपातों के नियम का मुख्य कारण स्थिर कारकों का अनुकूलतम उपयोग है। आरंभ में अधूरे उपयोग में लाए जाने वाले स्थिर कारक, जैसे मशीन, पर परिवर्ती कारक की इकाइयाँ बढ़ाने से कारक-मिश्रण आदर्श होता जाता है, और कारकों का श्रेष्ठ व पूर्ण उपयोग होने लगता है। फलस्वरूप उत्पाद बढ़ती दर से प्राप्त होता है। परंतु अनुकूलतम बिंदु के बाद परिवर्ती कारक की मात्रा बढ़ाने पर कारकों का आदर्श मिश्रण टूट जाता है, जिससे ह्रासमान प्रतिफल शुरू हो जाते हैं।
Exam Tips:
a) The first rise comes from better use of the fixed factor.
b) Diminishing returns begin once the ideal factor mix is passed.
Question 20: परिवर्ती अनुपातों के नियम की तीन अवस्थाएँ कौन-कौन सी हैं?
Answer:
(i) कुल उत्पाद में बढ़ती दर से वृद्धि।
(ii) कुल उत्पाद में घटती दर से वृद्धि।
(iii) कुल उत्पाद में कमी।
Exam Tips:
a) The three stages are increasing, diminishing and negative returns.
b) Name the stage by how total product changes in it.
Question 21: अधिकतम लाभ कमाने की इच्छुक फर्म परिवर्ती अनुपात के कौन-से चरण में उत्पादन करना चाहेगी?
Answer:
अधिकतम लाभ कमाने की इच्छुक फर्म परिवर्ती अनुपात के दूसरे चरण में उत्पादन करना चाहेगी।
Exam Tips:
a) The second stage has falling but positive MP and rising TP.
b) The first stage is avoided because the factor mix is not yet ideal.
Question 22: पैमाने का प्रतिफल क्या होता है?
Answer:
पैमाने का प्रतिफल वह उत्पादन फलन है जो यह बताता है कि यदि उत्पादन के सभी साधनों की इकाइयों को एक साथ बढ़ाया जाए, तो कुल उत्पादन पर इसकी क्या प्रतिक्रिया होगी। दूसरे शब्दों में, पैमाने के प्रतिफल यह स्पष्ट करते हैं कि सभी साधनों में आनुपातिक वृद्धि करने पर उत्पादन में किस अनुपात में वृद्धि होगी।
Exam Tips:
a) Returns to scale describe how output responds when every input is raised proportionally.
b) Keep the input mix constant while describing the change.
Question 23: पैमाने के प्रतिफल किस समय अवधि में लागू होते हैं। पैमाने के प्रतिफल के तीन प्रकार बताइए।
Answer:
पैमाने के प्रतिफल दीर्घकाल में लागू होते हैं। इसके तीन प्रकार हैं: (i) पैमाने के वर्धमान (बढ़ते) प्रतिफल, (ii) पैमाने के स्थिर प्रतिफल, (iii) पैमाने के ह्रासमान (घटते) प्रतिफल।
Exam Tips:
a) Returns to scale are a long-run concept.
b) The three types are increasing, constant and decreasing returns to scale.
Question 24: पैमाने के वर्धमान प्रतिफल का अर्थ बताइए।
Answer:
पैमाने के वर्धमान प्रतिफल से हमारा अभिप्राय उत्पादन फलन की उस स्थिति से है जिसमें कुल उत्पाद में उसी अनुपात से अधिक वृद्धि होती है, जिस अनुपात में आगत के कारकों को बढ़ाया जाता है।
Exam Tips:
a) Output must rise by more than the proportion by which all inputs rise.
b) Increasing returns are also called economies of scale.
Question 25: पैमाने के स्थिर प्रतिफल से क्या अभिप्राय है?
Answer:
पैमाने के स्थिर प्रतिफल से हमारा अभिप्राय उस स्थिति से है जिसमें आगत के सभी कारकों को निश्चित अनुपात में बढ़ाए जाने पर उत्पादन में भी उसी अनुपात में वृद्धि होगी।
Exam Tips:
a) Constant returns mean output rises in exactly the same proportion as inputs.
b) Doubling all inputs doubles output.
Question 26: पैमाने के ह्रासमान प्रतिफल से क्या अभिप्राय है?
Answer:
पैमाने के ह्रासमान प्रतिफल से हमारा अभिप्राय उस स्थिति से है जिसके अंतर्गत आगत के सभी कारकों को एक निश्चित अनुपात में बढ़ाने पर उत्पादन में उस अनुपात से कम वृद्धि होगी।
Exam Tips:
a) Output rises by less than the proportion of input increase.
b) This is the result of diseconomies of scale.
Question 27: दीर्घकाल में पैमाने के वर्धमान प्रतिफलों के लिए उत्तरदायी दो कारक बताइए।
Answer:
(i) श्रम विभाजन
(ii) विशिष्ट मशीनों का उपयोग
Exam Tips:
a) Labour division and specialised machines are the two main causes.
b) Both lead to higher productivity as the scale grows.
Question 28: श्रम विभाजन से क्या अभिप्राय है?
Answer:
श्रम विभाजन से अभिप्राय उस कार्य पद्धति से है जिसके अंतर्गत श्रमिकों को उनकी योग्यता व क्षमता के अनुसार कार्य दिया जाता है।
Exam Tips:
a) Labour division means dividing the work into specialised tasks.
b) Each worker does the task that suits his or her skill.
Question 29: अधिक खरीददारी पर कटौती (Volume Discount) क्या होती है?
Answer:
बड़ी मात्रा में एक साथ खरीददारी करने पर कीमत में जो कटौती या छूट (discount) मिलती है, उसे अधिक खरीददारी पर कटौती या थोक की छूट कहते हैं।
Exam Tips:
a) Volume discount is a lower price per unit for bulk purchase.
b) It is one of the causes of increasing returns to scale.
Question 30: समान मात्रा (iso-quant) की परिभाषा दीजिए।
Answer:
समान मात्रा दो आगतों के उन सभी संभावित संयोगों को प्रकट करती है जो एक-समान कुल उत्पाद प्रदान करते हैं।
Exam Tips:
a) An isoquant joins all input combinations that give the same output.
b) Two inputs are shown on the axes.
Question 31: एक समान मात्रा वक्र ऋणात्मक ढाल वाला वक्र क्यों होता है?
Answer:
एक समान मात्रा वक्र ऋणात्मक ढाल वाला वक्र इसलिए होता है क्योंकि दो आगतों की मात्राओं में परिवर्तन विपरीत दिशा में होते हैं।
Exam Tips:
a) If one input is reduced, the other must increase to keep output the same.
b) That is why the isoquant slopes downward.
Question 32: समान मात्रा मानचित्र (Iso-quant Map) क्या है? रेखाचित्र बनाकर दर्शाएँ।
Answer:
समान मात्रा वक्रों के समूह या परिवार को समान मात्रा मानचित्र कहते हैं। इसका रेखाचित्र नीचे दिया गया है।
Exam Tips:
a) Each isoquant shows one level of output.
b) Isoquants further from the origin show higher output.
Question 33: उत्पादन की लागत से आपका क्या अभिप्राय है? उत्पादन की लागत के दो उदाहरण दीजिए।
Answer:
उत्पादन की लागत से हमारा अभिप्राय उन व्ययों से है जिनका संबंध एक वस्तु के उत्पादन से होता है। उत्पादन की लागत के दो उदाहरण निम्नलिखित हैं: (i) मजदूरी, (ii) कच्चे माल की लागत।
Exam Tips:
a) Production cost covers all expenses linked to making the good.
b) Wages and raw material cost are the common examples.
Question 34: स्थिर लागतों से आपका क्या अभिप्राय है? स्थिर लागतों के दो उदाहरण दीजिए।
Answer:
स्थिर लागतों से हमारा अभिप्राय उन लागतों से है जो उत्पादन में परिवर्तन के परिणामस्वरूप परिवर्तित नहीं होतीं। स्थिर लागतें विभिन्न उत्पादन स्तरों पर एक समान रहती हैं। स्थिर लागतों के दो उदाहरण हैं: (i) भवन का किराया, (ii) बीमा किश्त।
Exam Tips:
a) Fixed costs remain the same at every level of output.
b) Rent of a building and insurance premium are typical fixed costs.
Question 35: एक फर्म का स्थिर लागत (FC) वक्र खींचिए।
Answer:
Exam Tips:
a) The FC curve is a horizontal line parallel to the X-axis.
b) It starts above zero because fixed cost is positive even at zero output.
Question 36: परिवर्ती लागतों से आपका क्या अभिप्राय है? इसके दो उदाहरण दीजिए।
Answer:
परिवर्ती लागतों से हमारा अभिप्राय उन लागतों से है जो उत्पादन में परिवर्तन के साथ परिवर्तित होती हैं। उदाहरण के लिए, (i) कच्चे माल की लागत, (ii) बिजली-शक्ति पर व्यय।
Exam Tips:
a) Variable costs rise and fall with output.
b) Raw material and power costs are typical variable costs.
Question 37: कुल परिवर्ती लागत वक्र (TVC) खींचिए।
Answer:
कुल परिवर्ती लागत (TVC) वक्र उल्टे S आकार जैसा होता है।
Exam Tips:
a) TVC starts at zero because variable cost is zero at zero output.
b) The curve is inverted S-shaped.
Question 38: स्थिर और परिवर्ती लागतों में भेद करें।
Answer:
स्थिर लागतें वे लागतें होती हैं जो उत्पादन की मात्रा घटाने-बढ़ाने पर घटती-बढ़ती नहीं हैं, बल्कि स्थिर रहती हैं। परिवर्ती लागतें वे लागतें होती हैं जो उत्पादन की मात्रा बढ़ाने पर बढ़ती हैं, उत्पादन की मात्रा घटाने पर घटती हैं और उत्पादन बंद होने पर बंद हो जाती हैं।
Exam Tips:
a) Fixed costs do not change with output; variable costs do.
b) Variable costs stop when production stops, but fixed costs continue.
Question 39: औसत लागत से क्या अभिप्राय है?
Answer:
औसत लागत से अभिप्राय उत्पादन (निर्गत) की प्रति इकाई कुल लागत से है। कुल लागत को उत्पादन की मात्रा से भाग देने पर औसत लागत प्राप्त होती है। सूत्र के रूप में,
AC = TC ÷ q
Exam Tips:
a) Average cost is cost per unit of output.
b) Divide total cost by the quantity produced.
Question 40: सीमांत लागत से क्या अभिप्राय है?
Answer:
सीमांत लागत से अभिप्राय किसी वस्तु की एक अतिरिक्त इकाई का उत्पादन (निर्गत) करने की लागत से है।
Exam Tips:
a) Marginal cost is the extra cost of one more unit.
b) It can be found as the change in TC divided by the change in output.
Question 41: औसत स्थिर लागत से क्या अभिप्राय है?
Answer:
औसत स्थिर लागत से अभिप्राय प्रति इकाई स्थिर लागत से है।
Exam Tips:
a) AFC equals TFC divided by output.
b) AFC falls as output rises because the fixed cost is spread over more units.
Question 42: औसत स्थिर लागत (AFC) वक्र खींचिए।
Answer:
औसत स्थिर लागत वक्र ऊपर से नीचे की ओर ढलवाँ होता है और आयताकार अतिपरवलय (rectangular hyperbola) का आकार रखता है।
Exam Tips:
a) AFC = TFC ÷ q, so it falls as q rises.
b) The curve never touches the X-axis.
Question 43: औसत परिवर्ती लागत से क्या अभिप्राय है?
Answer:
औसत परिवर्ती लागत से अभिप्राय प्रति इकाई परिवर्ती लागत से है।
AVC = TVC ÷ q
Exam Tips:
a) AVC is variable cost per unit of output.
b) Divide TVC by the quantity produced.
Question 44: औसत परिवर्ती लागत (AVC) वक्र खींचिए।
Answer:
औसत परिवर्ती लागत (AVC) वक्र पहले गिरता है, न्यूनतम बिंदु पर पहुँचता है और फिर ऊपर उठता है, अर्थात् यह ‘U’ आकार का होता है।
Exam Tips:
a) AVC is U-shaped in the short run.
b) The minimum of AVC is reached where MC cuts AVC.
Question 45: सीमांत लागत (MC) सारणी से कुल परिवर्ती लागत (TVC) कैसे निकाली जाती है?
Answer:
सीमांत लागतों को जोड़कर कुल परिवर्ती लागत (TVC) निकाली जाती है।
TVC = Σ MC
Exam Tips:
a) Add up the marginal costs of all units produced.
b) The total of MC from the first unit to the last equals TVC.
Question 46: सीमांत लागत (MC) वक्र से आप कुल परिवर्ती लागत (TVC) कैसे ज्ञात करेंगे?
Answer:
कुल परिवर्ती लागत सीमांत लागत वक्र तथा क्षैतिज अक्ष के बीच के क्षेत्रफल के समान होती है। अर्थात् MC वक्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रफल को मापकर TVC ज्ञात की जाती है।
Exam Tips:
a) Measure the area under the MC curve up to the chosen output.
b) That area equals total variable cost.
Question 47: AFC वक्र का सामान्य आकार कैसा होता है?
Answer:
AFC वक्र का सामान्य आकार ऊपर से नीचे की ओर ढलवाँ होता है। AFC वक्र आयताकार अतिपरवलय आकार का होता है।
Exam Tips:
a) AFC falls continuously and is a rectangular hyperbola.
b) AFC is never zero because fixed cost is always positive.
Question 48: जब औसत लागत बढ़ रही हो तो क्या औसत लागत सीमांत लागत से कम हो सकती है?
Answer:
नहीं, जब औसत लागत बढ़ रही हो तो सीमांत लागत औसत लागत से अधिक होती है। इसलिए औसत लागत सीमांत लागत से कम नहीं हो सकती।
Exam Tips:
a) When AC rises, MC lies above AC.
b) MC pulls AC up, so AC cannot be higher than MC while AC is rising.
Question 49: क्या ATC तथा AVC वक्र प्रतिच्छेदन करते हैं?
Answer:
ATC तथा AVC वक्र कभी भी एक-दूसरे को प्रतिच्छेद नहीं करते। कारण:
ATC = AFC + AVC
ATC > AVC, क्योंकि AFC > 0 है।
Exam Tips:
a) ATC is always AVC plus a positive AFC, so it stays above AVC.
b) AFC never reaches zero, so the two curves never meet.
लघूत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: अल्पकालीन उत्पादन फलन तथा दीर्घकालीन उत्पादन फलन में भेद कीजिए। परिवर्ती अनुपात उत्पादन फलन तथा समान/स्थिर अनुपात उत्पादन फलन में अंतर बताइए।
Answer:
| अल्पकालीन (परिवर्ती अनुपात) उत्पादन फलन | दीर्घकालीन (समान/स्थिर अनुपात) उत्पादन फलन |
|---|---|
| 1. इस उत्पादन फलन में उत्पादन के स्तर में परिवर्तन के साथ-साथ कारक आगत अनुपात में परिवर्तन होता है। | 1. इस उत्पादन फलन में उत्पादन के स्तर में परिवर्तन के साथ-साथ कारक आगत अनुपात समान/स्थिर रहता है। |
| 2. इसमें कुछ कारकों के स्थिर रहते हुए केवल कुछ कारकों में परिवर्तन करके ही उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है। | 2. इसमें सभी कारक आगतों की मात्रा में वृद्धि करके उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है। |
| 3. इसमें उत्पादन की मात्रा में परिवर्तन होने से उत्पादन के पैमाने में परिवर्तन नहीं होता। | 3. इसमें उत्पादन की मात्रा में परिवर्तन के साथ-साथ उत्पादन के पैमाने में भी परिवर्तन होता है। |
Exam Tips:
a) The short-run function changes one input while the others stay fixed.
b) The long-run function changes all inputs in the same proportion.
c) Use the table to compare the two functions row by row.
Question 2: MP वक्र AP वक्र को उसके उच्चतम बिंदु पर काटता है, क्यों?
Answer:
क्योंकि, जब AP में वृद्धि होती है, तब MP > AP होता है। जब AP में गिरावट आती है, तब MP < AP होता है। जब AP अपने उच्चतम बिंदु पर स्थिर होता है, तब MP = AP होता है। अतः MP वक्र AP वक्र को उसके उच्चतम बिंदु पर काटता है।
Exam Tips:
a) AP rises only while MP is above it.
b) AP is at its peak exactly when MP equals AP.
c) Remember that MP cuts AP at the maximum of AP.
Question 3: सीमांत भौतिक उत्पादन में परिवर्तन आने पर कुल भौतिक उत्पादन में कैसे परिवर्तन आते हैं?
Answer:
सबसे पहले सीमांत भौतिक उत्पादन (MPP) बढ़ता है, जिसके कारण कुल भौतिक उत्पाद (TPP) बढ़ती दर से बढ़ता है। इसके बाद जब MPP घटती दर से बढ़ता है, तो TPP घटती दर पर बढ़ता है। उसके बाद MPP कम होता हुआ शून्य पर पहुँच जाता है, तो TPP अधिकतम बिंदु पर पहुँचकर स्थिर हो जाता है। इसके बाद जब MPP ऋणात्मक हो जाता है, तब TPP घटना आरंभ हो जाता है।
Exam Tips:
a) TP rises fastest when MP is at its peak.
b) TP reaches its maximum when MP becomes zero.
c) TP falls once MP turns negative.
Question 4: TP और MP में संबंध बताइए।
Answer:
1. जब TP बढ़ती दर से बढ़ता है, तो MP बढ़ता है।
2. जब TP घटती हुई दर से बढ़ता है, तो MP घटता है।
3. जब TP अधिकतम होता है, तो MP शून्य (zero) होता है।
4. जब TP घट रहा होता है, तो MP ऋणात्मक (−) होता है।
Exam Tips:
a) MP is the slope of the TP curve.
b) When TP is at its peak, its slope is zero, so MP is zero.
c) Negative MP means TP is falling.
Question 5: AP और MP में संबंध बताइए।
Answer:
1. AP तब तक बढ़ता है, जब तक MP > AP होता है।
2. AP तब अधिकतम होता है, जब MP = AP होता है।
3. AP तब गिरता है, जब MP < AP होता है।
4. AP कभी भी शून्य नहीं होता, जबकि MP शून्य भी हो सकता है और ऋणात्मक भी।
Exam Tips:
a) Compare MP with AP to decide whether AP is rising or falling.
b) AP cannot be zero unless TP is zero, but MP can become negative.
c) AP is at its peak when the two are equal.
Question 6: एक कारक (साधन) के प्रतिफल का क्या अर्थ है? एक कारक के वर्धमान या बढ़ते प्रतिफल किस कारण से प्राप्त होते हैं?
Answer:
एक कारक (साधन) के प्रतिफल से हमारा अभिप्राय एक परिवर्ती कारक की एक इकाई में परिवर्तन करने से कुल भौतिक उत्पादन में होने वाले परिवर्तन से है, यदि अन्य सभी कारकों की इकाइयों को अपरिवर्तित रखा जाए। उदाहरण के लिए, अन्य कारकों को स्थिर रखते हुए यदि श्रमिकों की इकाइयों में वृद्धि की जाती है तो कुल उत्पादन में होने वाली वृद्धि श्रम का प्रतिफल होगी।
एक कारक के बढ़ते प्रतिफल निम्नलिखित कारणों से होते हैं: (1) स्थिर कारकों का अनुकूलतम उपयोग, जिसमें अविभाज्य स्थिर कारकों का प्रभावी उपयोग होने लगता है; (2) श्रम विभाजन, अर्थात् श्रमिकों को उनकी योग्यता व क्षमता के अनुसार कार्य देना; (3) थोक मात्रा की कटौती, जब कच्चा माल बड़ी मात्रा में खरीदा जाता है और क्रेता को अनेक बचतें व कटौतियाँ मिलती हैं।
Exam Tips:
a) Returns to a factor are measured with all other inputs held constant.
b) Better use of fixed factors is the main cause of increasing returns.
c) Bulk buying of raw material is one of the three causes.
Question 7: निम्नलिखित उत्पादन संबंधी आँकड़ों की सहायता से परिवर्ती अनुपात के नियम के विभिन्न चरणों की पहचान करें।
Answer:
परिवर्ती अनुपात के नियम के अनुसार: (i) प्रथम चरण: TP 0 से 2 परिवर्ती इकाइयों तक बढ़ती दर से बढ़ता है। MP 8 से 12 तक बढ़ता है, और दूसरी इकाई पर AP अधिकतम (10) होता है। (ii) द्वितीय चरण: 2 से 4 इकाइयों तक TP घटती दर से बढ़ता है और 4 इकाई पर अधिकतम (28) होता है, जहाँ MP शून्य है। (iii) तृतीय चरण: 4 इकाई के बाद TP घटता है, क्योंकि 5वीं इकाई पर MP ऋणात्मक (−8) है।
| परिवर्ती आगत (इकाइयाँ) | कुल उत्पाद (इकाइयाँ) | औसत उत्पाद (AP) | सीमांत उत्पाद (MP) |
|---|---|---|---|
| 0 | 0 | – | – |
| 1 | 8 | 8 | 8 |
| 2 | 20 | 10 | 12 |
| 3 | 28 | 9.33 | 8 |
| 4 | 28 | 7 | 0 |
| 5 | 20 | 4 | −8 |
Exam Tips:
a) Stage I ends where AP is at its maximum, at 2 units here.
b) Stage II is where TP rises at a diminishing rate, and TP is maximum at 4 units.
c) Stage III begins when MP becomes negative.
Question 8: परिवर्ती अनुपात के नियम की तीन अवस्थाएँ रेखाचित्र द्वारा समझाइए। अथवा दिए गए रेखाचित्र की सहायता से उत्पादन की तीन अवस्थाओं का स्पष्टीकरण कीजिए जब एक कारक आगत परिवर्तनीय हो।
Answer:
(i) प्रथम अवस्था: TP बढ़ती हुई दर से बढ़ता है। दूसरे शब्दों में, MP बढ़ता जाता है। यह अवस्था आरंभ से लेकर उस बिंदु तक है जहाँ AP अधिकतम है और AP = MP है। इस अवस्था में AP और MP दोनों बढ़ते हैं। यह वर्धमान प्रतिफल की अवस्था कहलाती है।
(ii) द्वितीय अवस्था: TP घटती दर से बढ़ता है। दूसरे शब्दों में, MP गिरता जाता है। इस अवस्था में TP बढ़ता तो है, परंतु घटती दर से। इस अवस्था में AP और MP दोनों गिरते हैं, और जब TP अधिकतम होता है तो MP शून्य होता है। यह ह्रासमान प्रतिफल की अवस्था कहलाती है, और फर्म इसी अवस्था में उत्पादन करना चाहेगी।
(iii) तृतीय अवस्था: इस अवस्था में TP गिरना शुरू हो जाता है, अर्थात् MP ऋणात्मक हो जाता है। यह ऋणात्मक प्रतिफल की अवस्था है।
Exam Tips:
a) Stage I ends at the point where AP is maximum.
b) The firm operates in Stage II, where MP is positive but falling.
c) Stage III is never chosen because MP is negative there.
d) Draw all three curves together to show the stages.
Question 9: हासमान सीमांत प्रतिफलों का नियम समझाइए। किसी कारक (साधन) का प्रयोग बढ़ाने पर उसका सीमांत उत्पाद कम क्यों होता है?
Answer:
अल्पकाल में उत्पादन के कुछ कारक स्थिर होते हैं और कुछ कारक परिवर्ती। जब स्थिर कारकों के साथ परिवर्ती कारकों की मात्रा में वृद्धि की जाती है, तो पहले प्रतिफल बढ़ने लगते हैं, परंतु एक अवस्था के बाद प्रतिफल घटने लगते हैं। यह परिवर्ती अनुपात के नियम की अंतिम और आवश्यक अवस्था है। इस अवस्था में सीमांत प्रतिफल घटती दर से मिलता है, जिसके कारण कुल प्रतिफल में वृद्धि घटती दर से या ऋणात्मक दर से होती है। जैसे ही उत्पादक संसाधनों के इष्टतम समायोजन की स्थिति प्राप्त कर लेता है, उसका कुल उत्पाद अधिकतम होता है। इसके बाद परिवर्ती साधनों की मात्रा बढ़ाने पर घटते प्रतिफल का सिद्धांत लागू होता है।
Exam Tips:
a) Diminishing returns begin after the ideal combination of factors is reached.
b) The extra unit of the variable factor has fewer fixed factors to work with.
c) Total product is maximum once the ideal adjustment is reached.
Question 10: परिवर्ती अनुपात के नियम को कुल उत्पाद में होने वाले परिवर्तनों के रूप में समझाइए।
Answer:
परिवर्ती अनुपात का नियम अल्पकाल में लागू होता है। अन्य कारकों को स्थिर रखते हुए जब परिवर्ती कारक (श्रम) की इकाइयाँ बढ़ाई जाती हैं, तो पहले कुल भौतिक उत्पाद (TPP) में बढ़ती दर से वृद्धि होती है। परंतु एक सीमा के बाद TPP में घटती दर से वृद्धि होती है। अंततः TPP घटने लगता है। TPP द्वारा प्रदर्शित इस व्यवहार को परिवर्ती अनुपात का नियम कहा जाता है।
Exam Tips:
a) TP first rises at an increasing rate, then at a decreasing rate, then falls.
b) The pattern is seen with the fixed factor held constant.
c) Stage I ends at the inflexion point, where TP stops rising at an increasing rate.
Question 11: परिवर्ती अनुपात के नियम को सीमांत उत्पाद में होने वाले परिवर्तनों के रूप में समझाइए।
Answer:
परिवर्ती अनुपात का नियम अल्पकाल में लागू होता है। अन्य कारकों को स्थिर रखते हुए जब परिवर्ती कारक (श्रम) की इकाइयाँ बढ़ाई जाती हैं, तो पहले सीमांत भौतिक उत्पाद (MPP) में वृद्धि होती है। फिर MPP घटने लगता है, लेकिन धनात्मक रहता है, शून्य तक पहुँच जाता है, और अंत में ऋणात्मक हो जाता है। MPP द्वारा प्रदर्शित इसी व्यवहार को परिवर्ती अनुपात का नियम कहा जाता है।
Exam Tips:
a) MP first rises, then falls, then reaches zero and turns negative.
b) The change in MP drives the change in TP.
c) Zero MP is the point at which TP is maximum.
Question 12: पैमाने के वर्धमान प्रतिफल के अर्थ की व्याख्या कीजिए।
Answer:
पैमाने के वर्धमान प्रतिफल से हमारा अभिप्राय उस स्थिति से है जिसके अंतर्गत पैमाने में परिवर्तन की तुलना में उत्पादन में अधिक दर से परिवर्तन होता है। यह स्थिति पैमाने के प्रतिफल की पहली अवस्था है। ये प्रतिफल उत्पादन की मितव्ययिताओं (economies of scale) के कारण होते हैं। इसे निम्न उदाहरण से समझाया जा सकता है:
| क्रम संख्या | आगतों का पैमाना | कुल उत्पाद (इकाइयाँ) | सीमांत उत्पाद (इकाइयाँ) |
|---|---|---|---|
| 1 | 2 श्रमिक + 1 मशीन | 200 | 200 |
| 2 | 4 श्रमिक + 2 मशीन | 500 | 300 |
| 3 | 6 श्रमिक + 3 मशीन | 900 | 400 |
| 4 | 8 श्रमिक + 4 मशीन | 1,400 | 500 |
Exam Tips:
a) Output rises faster than the inputs in this example.
b) Increasing returns to scale are called economies of scale.
c) Check that MP keeps rising in the table.
Question 13: पैमाने के प्रतिफल की विभिन्न अवस्थाओं को उत्पाद अनुसूची की सहायता से दिखाइए।
Answer:
पैमाने के प्रतिफल की निम्नलिखित तीन अवस्थाएँ हैं: (i) पैमाने के वर्धमान (बढ़ते) प्रतिफल, (ii) पैमाने के स्थिर प्रतिफल, (iii) पैमाने के ह्रासमान (घटते) प्रतिफल। इन्हें नीचे उत्पाद अनुसूची में दर्शाया गया है:
| पैमाने के प्रतिफल | उत्पादन के पैमाने में वृद्धि | कुल उत्पाद में वृद्धि |
|---|---|---|
| वर्धमान प्रतिफल | 10% | 15% |
| स्थिर प्रतिफल | 10% | 10% |
| ह्रासमान प्रतिफल | 10% | 5% |
Exam Tips:
a) Compare output growth with the growth in scale in each row.
b) Increasing returns: output rises more than scale.
c) Diminishing returns: output rises less than scale.
Question 14: पैमाने के वर्धमान प्रतिफल के कारण बताइए। अथवा आंतरिक तथा बाह्य बचतें कौन-कौन सी होती हैं?
Answer:
पैमाने के वर्धमान प्रतिफल दीर्घकाल में आंतरिक व बाह्य बचतों के कारण संभव होते हैं। ये बचतें छोटे पैमाने से बड़े पैमाने पर उत्पादन करने से उत्पन्न होती हैं।
I. आंतरिक बचतें (Internal Economies): ये वे बचतें हैं जो किसी फर्म को अपने उत्पादन का पैमाना बढ़ाने से प्राप्त होती हैं। इनमें मुख्य हैं: श्रम संबंधी बचतें (श्रम विभाजन से), तकनीकी बचतें, बाज़ार संबंधी बचतें (बड़े पैमाने पर क्रय-विक्रय), प्रबंध संबंधी बचतें, तथा बड़ी मशीनों की अविभाज्यता से बचतें।
II. बाह्य बचतें (External Economies): ये वे बचतें हैं जो किसी उद्योग के विकसित होने और एक स्थान विशेष में केंद्रित फर्मों को प्राप्त होती हैं। जैसे: उत्तम परिवहन एवं संचार सुविधाएँ, सहायक उद्योगों की स्थापना, बैंक तथा अन्य वित्तीय संस्थाएँ, श्रमिकों के प्रशिक्षण केंद्र, चालक शक्ति की पर्याप्त उपलब्धि, विशेष प्रकार के श्रमिकों का केंद्र बनना, तथा कच्चे माल की सुगम उपलब्धि।
Exam Tips:
a) Internal economies come from the firm's own growth.
b) External economies come from the growth of the whole industry in one place.
c) Labour division and bulk buying are the main internal economies.
Question 15: पैमाने के ह्रासमान प्रतिफल के कारण बताइए। अथवा आंतरिक तथा बाह्य अवबचतें कौन-कौन-सी होती हैं?
Answer:
पैमाने के ह्रासमान (घटते) प्रतिफल दीर्घकाल में आंतरिक व बाह्य अवबचतों (Internal and External Diseconomies) के कारण प्राप्त होते हैं।
I. आंतरिक अवबचतें: ये वे हानियाँ हैं जो किसी विशेष फर्म के एक निश्चित सीमा से अधिक आकार बढ़ने से उत्पन्न होती हैं। मुख्य हैं: (1) प्रबंध की कठिनाइयाँ, (2) तकनीकी हानियाँ (मशीन की अनुकूलतम क्षमता से अधिक उपयोग), (3) लालफीताशाही, जिससे निर्णय में देरी होती है, (4) बाज़ार संबंधी हानियाँ (दूर से कच्चा माल लाने और तैयार माल बेचने का अधिक यातायात व्यय), (5) श्रम-संघ, जिससे औद्योगिक झगड़े शुरू होते हैं।
II. बाह्य अवबचतें: ये हानियाँ किसी उद्योग के एक निश्चित सीमा से अधिक आकार बढ़ने से उत्पन्न होती हैं और उद्योग की सभी फर्मों पर पड़ती हैं। जैसे: कच्चे माल का न मिलना, विद्युत शक्ति की कमी, यातायात की कठिनाइयाँ, वित्त मिलने में कठिनाई, तथा औद्योगिक केंद्रों पर गंदी बस्तियों (slums) और झुग्गी-झोंपड़ी कॉलोनियों का बनना।
Exam Tips:
a) Internal diseconomies arise within a single firm.
b) External diseconomies affect all firms in the industry.
c) Management difficulties are the most common internal diseconomy.
Question 16: कारक/साधन के प्रतिफल और पैमाने के प्रतिफल में अंतर स्पष्ट कीजिए।
Answer:
| कारक/परिवर्ती साधन के प्रतिफल | पैमाने के प्रतिफल |
|---|---|
| 1. अन्य साधनों को स्थिर रखते हुए किसी परिवर्ती साधन (जैसे श्रम) की इकाइयाँ बढ़ाने से कुल भौतिक उत्पाद (TPP) में हुई वृद्धि को ‘साधन के प्रतिफल’ कहते हैं। | 1. उत्पादन के सभी साधनों की इकाइयों में समान अनुपात में वृद्धि करने से कुल भौतिक उत्पाद (TPP) में हुई वृद्धि को ‘पैमाने के प्रतिफल’ कहते हैं। |
| 2. अन्य साधनों को स्थिर रखते हुए जब केवल एक ही साधन की इकाइयों में परिवर्तन किया जाता है, तो परिवर्ती कारक और स्थिर कारकों का अनुपात बदल जाता है। | 2. उत्पादन के सभी साधनों में समान अनुपात में वृद्धि होने से साधनों का अनुपात स्थिर रहता है। |
| 3. साधन के प्रतिफल अल्पकाल में लागू होते हैं। | 3. पैमाने के प्रतिफल दीर्घकाल में लागू होते हैं। |
Exam Tips:
a) Returns to a factor change one input and hold others fixed.
b) Returns to scale change all inputs by the same proportion.
c) Factor returns are short run; scale returns are long run.
Question 17: संख्यात्मक उदाहरण की सहायता से ‘एक कारक/साधन के प्रतिफल’ और ‘पैमाने के प्रतिफल’ में अंतर बताइए।
Answer:
कारक (साधन) के प्रतिफल से अभिप्राय उत्पादन के परिवर्ती कारक की एक अतिरिक्त इकाई के प्रयोग से प्राप्त होने वाली अतिरिक्त उत्पादन की मात्रा से है, जैसा कि निम्नांकित तालिका से स्पष्ट होता है:
| साधन/कारक (इकाइयाँ) | कुल उत्पाद | सीमांत उत्पाद |
|---|---|---|
| 3 श्रम + 1 मशीन | 100 | – |
| 4 श्रम + 1 मशीन | 125 | 25 |
| 5 श्रम + 1 मशीन | 140 | 15 |
सीमांत उत्पाद साधन के प्रतिफल को व्यक्त करते हैं।
दीर्घकाल में उत्पादन के पैमाने में वृद्धि संभव होती है। इसमें सभी कारकों की मात्रा को समान अनुपात में बढ़ाया जाता है। इसके परिणामस्वरूप कुल उत्पाद पर जो प्रभाव होता है, उसे पैमाने के प्रतिफल कहते हैं। निम्नांकित तालिका में यह दिखाया गया है:
| साधन/कारक (इकाइयाँ) | कुल उत्पाद |
|---|---|
| 3 श्रम + 1 मशीन | 100 |
| 6 श्रम + 2 मशीन | 200 |
सभी साधनों को दुगुना करने से उत्पादन भी दुगुना हुआ है, अतः यह पैमाने का स्थिर प्रतिफल है।
Exam Tips:
a) Factor returns use the marginal product of one extra variable unit.
b) Scale returns double every input and compare the total output.
c) Doubling every input and doubling output shows constant returns to scale.
Question 18: नतिपरिवर्तक बिंदु (Point of Inflexion) क्या है? अथवा नीतिपरिवर्तक बिंदु के बारे में आप क्या जानते हैं?
Answer:
नतिपरिवर्तक बिंदु वह बिंदु है जहाँ TPP के ढाल में परिवर्तन होता है। इस बिंदु तक TPP बढ़ती दर से बढ़ता है। इसके पश्चात् भी TPP में वृद्धि होती है, किंतु घटती दर से। यह वह बिंदु है जहाँ उत्पादन की पहली अवस्था का अंत और दूसरी अवस्था का आरंभ होता है, क्योंकि इस बिंदु के बाद MPP घटने लगता है।
Exam Tips:
a) The inflexion point is where MP is maximum.
b) It separates Stage I from Stage II.
c) Mark it on the TP curve where the slope changes.
Question 19: कुल भौतिक उत्पाद अनुसूची की सहायता से पैमाने के वर्धमान (बढ़ते) और ह्रासमान (घटते) प्रतिफल की अवधारणा को सुस्पष्ट कीजिए।
Answer:
सभी कारकों को एक ही अनुपात में बढ़ाए जाने की दशा में होने वाली उत्पादन में वृद्धि ही पैमाने का प्रतिफल है। नीचे दी गई कुल भौतिक उत्पाद अनुसूची से इसकी तीन प्रवृत्तियाँ स्पष्ट होती हैं:
| आगत संयोग (इकाइयाँ) | TPP | साधनों में प्रतिशत वृद्धि | उत्पादन में प्रतिशत वृद्धि | अवस्था |
|---|---|---|---|---|
| 1K + 2L | 5 | – | – | |
| 2K + 4L | 11 | 100% | 120% | पैमाने के वर्धमान प्रतिफल (IRS) |
| 3K + 6L | 18 | 50% | 63.63% | पैमाने के वर्धमान प्रतिफल (IRS) |
| 4K + 8L | 24 | 33.3% | 33.3% | पैमाने के स्थिर प्रतिफल (CRS) |
| 5K + 10L | 30 | 25% | 25% | पैमाने के स्थिर प्रतिफल (CRS) |
| 6K + 12L | 35 | 20% | 16.6% | पैमाने के ह्रासमान प्रतिफल (DRS) |
| 7K + 14L | 40 | 16.6% | 14.28% | पैमाने के ह्रासमान प्रतिफल (DRS) |
(i) पैमाने के वर्धमान प्रतिफल (IRS): आगत संयोग 1K+2L से 2K+4L और 3K+6L तक सभी कारक बढ़ाए गए, पर उत्पादन की वृद्धि का प्रतिशत अधिक रहा, जैसे 100% के मुकाबले 120%। (ii) पैमाने के स्थिर प्रतिफल (CRS): 4K+8L और 5K+10L पर उत्पादन की वृद्धि कारकों की वृद्धि के बराबर रही (33.3% : 33.3% और 25% : 25%)। (iii) पैमाने के ह्रासमान प्रतिफल (DRS): 6K+12L और 7K+14L पर कारकों की वृद्धि (20%, 16.6%) की तुलना में उत्पादन की वृद्धि (16.6%, 14.28%) कम रही।
Exam Tips:
a) Compare the percentage rise in output with the percentage rise in inputs.
b) Increasing returns: output rises by more than inputs.
c) Diminishing returns: output rises by less than inputs.
Question 20: स्थिर लागतों तथा परिवर्ती लागतों में अंतर बताइए। प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।
Answer:
स्थिर लागतों से हमारा अभिप्राय उन लागतों से है जो उत्पादन की इकाइयों में परिवर्तन के परिणामस्वरूप परिवर्तित नहीं होतीं। इसके विपरीत, परिवर्ती लागतों से हमारा अभिप्राय उन लागतों से है जो उत्पादन की इकाइयों में परिवर्तन के परिणामस्वरूप परिवर्तित होती हैं।
स्थिर लागत वक्र X-अक्ष के समानांतर एक सीधी रेखा होता है। परिवर्ती लागत वक्र (TVC) शून्य उत्पादन पर शून्य से शुरू होता है और उत्पादन बढ़ने के साथ ऊपर उठता है। चूँकि शुरू में TVC घटती दर से और बाद में बढ़ती दर से उठता है, इसलिए यह उल्टे ‘S’ आकार का होता है।
स्थिर लागतों के दो उदाहरण: भवन का किराया, बीमा किस्त।
परिवर्ती लागतों के दो उदाहरण: कच्चे माल की लागत, उत्पादन में लगे श्रमिकों की मज़दूरी।
Exam Tips:
a) Fixed costs are the same at every output; variable costs change with output.
b) The TVC curve is inverted S-shaped.
c) Rent and insurance are standard fixed-cost examples.
Question 21: उत्पादन के शून्य स्तर पर (उत्पादन बंद करने पर) भी स्थिर लागत शून्य नहीं होती, क्यों?
Answer:
चूँकि स्थिर कारकों को उत्पादन के आरंभ से पहले खरीद लिया जाता है, इसलिए स्थिर या बँधी लागत उत्पादन के शून्य होने पर अथवा उत्पादन बंद होने पर भी ज्यों-की-त्यों बनी रहती है।
Exam Tips:
a) Fixed factors are bought before production starts.
b) Those payments are due whether or not output is produced.
c) Fixed cost stays the same whether output is zero or large.
Question 22: उत्पादन की प्रारंभिक अवस्था में कुल परिवर्ती लागत (TVC) में घटती दर पर वृद्धि होती है, क्यों? कारण बताइए।
Answer:
फर्म के उत्पादन की प्रारंभिक अवस्था में कारक के वर्धमान प्रतिफल लागू होते हैं। यह वह अवस्था है जिसमें परिवर्ती कारक का सीमांत उत्पाद (MP) बढ़ने की प्रवृत्ति रखता है। बढ़ती सीमांत उत्पादकता का अर्थ है घटती लागत। अतः जब अतिरिक्त इकाई उत्पन्न करने की लागत घट रही होती है, तब TVC में वृद्धि घटती दर पर ही होती है।
Exam Tips:
a) Rising MP means each extra unit needs less variable input.
b) So TVC rises at a diminishing rate in the early stage.
c) The TVC curve is flatter in the early stage because MP is rising.
Question 23: एक उपयुक्त रेखाचित्र की सहायता से TC, TFC और TVC के संबंध समझाइए।
Answer:
TC = TVC + TFC
कुल स्थिर लागत (TFC) X-अक्ष के समानांतर है। उत्पादन के स्तर में परिवर्तन होने पर भी यह लागत स्थिर रहती है। जबकि कुल परिवर्ती लागत (TVC) उत्पादन बढ़ने से बढ़ती जाती है। उत्पादन के शून्य स्तर पर TVC शून्य होती है, पर TFC शून्य नहीं होती, इसलिए TC = TFC होती है। उत्पादन बढ़ने पर TC और TVC साथ-साथ बढ़ते हैं, TC वक्र TVC वक्र के समानांतर रहता है, और दोनों का अंतर TFC के बराबर होता है।
Exam Tips:
a) At zero output, TC equals TFC.
b) The gap between TC and TVC is always TFC.
c) TFC is a horizontal line.
Question 24: AFC वक्र आयताकार अतिपरवलय (Rectangular Hyperbola) आकार का होता है। स्पष्ट करें।
Answer:
AFC वक्र आयताकार अतिपरवलय है, क्योंकि उत्पादन के किसी भी स्तर Q को उससे संबंधित औसत स्थिर लागत (AFC) से गुणा करने पर हमें सदैव एक समान कुल स्थिर लागत प्राप्त होती है। जैसे उत्पादन Q और Q1 पर आयत OQCF और OQ1C1F1 का क्षेत्रफल समान है, और ये दोनों कुल स्थिर लागत के बराबर हैं।
Exam Tips:
a) AFC × Q = TFC, which is constant.
b) A curve with constant product of its coordinates is a rectangular hyperbola.
c) Any two rectangles under the curve have the same area.
Question 25: क्या ATC तथा AVC वक्र एक-दूसरे को प्रतिच्छेद करते हैं? अपने उत्तर के कारण बताइए।
Answer:
औसत कुल लागत (ATC) तथा औसत परिवर्ती लागत (AVC) कभी एक-दूसरे को प्रतिच्छेद नहीं करते, क्योंकि ATC = AFC + AVC। AFC कभी भी शून्य नहीं होती, जबकि AVC उत्पादन के शून्य स्तर पर शून्य होती है। चूँकि AFC सदैव धनात्मक है, ATC सदैव AVC से अधिक रहती है, इसलिए दोनों वक्र कभी नहीं मिलते।
Exam Tips:
a) ATC equals AVC plus AFC.
b) AFC is always positive, so ATC stays above AVC.
c) The gap between ATC and AVC is AFC, which shrinks with output but never reaches zero.
Question 26: सिद्ध करें कि MC की गणना TC अथवा TVC द्वारा किस प्रकार की जा सकती है?
Answer:
सीमांत लागत (MC) अतिरिक्त लागत होती है, और अतिरिक्त लागत कभी स्थिर (बँधी) लागत नहीं हो सकती। यह सदा परिवर्ती लागत ही होती है। अतः:
MC = TCn − TCn−1 या MC = TVCn − TVCn−1
प्रमाण:
MC = TCn − TCn−1
= (TFCn + TVCn) − (TFCn−1 + TVCn−1) (क्योंकि TC = TFC + TVC)
= TVCn − TVCn−1 (क्योंकि TFCn = TFCn−1, TFC स्थिर रहती है)
Exam Tips:
a) MC is always a variable cost.
b) Because TFC is constant, it cancels out in the difference.
c) Use the formula MC = change in TC ÷ change in output.
Question 27: अल्पकालीन MC वक्र ‘U’ आकार का क्यों होता है?
Answer:
अल्पकाल में MC वक्र ‘U’ आकार का इसलिए होता है क्योंकि शुरू में बढ़ते प्रतिफल का नियम लागू होता है, जिससे MC घटती है। फिर स्थिर प्रतिफल का नियम लागू होने पर MC भी स्थिर रहती है। इसके पश्चात् MC बढ़ना शुरू करती है। अतः उत्पादन के आरंभ में सीमांत लागत घट रही है और इसके पश्चात् बढ़ रही है, जिसके कारण MC वक्र ‘U’ आकार का होता है।
Exam Tips:
a) MC falls first because of increasing returns.
b) MC rises later because of diminishing returns.
c) The U shape comes from the law of variable proportions.
Question 28: एक रेखाचित्र की सहायता से दिखाइए कि MC वक्र के नीचे का क्षेत्रफल कुल परिवर्ती लागत (TVC) के बराबर होता है। अथवा उत्पादन के किसी निश्चित स्तर पर MC वक्र के नीचे का कुल क्षेत्र, उत्पादन के उस स्तर के TVC को मापता है। स्पष्ट कीजिए।
Answer:
सीमांत लागत केवल परिवर्ती लागत होती है, क्योंकि MC निर्गत की एक अतिरिक्त इकाई उत्पन्न करने की अतिरिक्त लागत है। परिभाषा से ही अतिरिक्त लागत स्थिर लागत नहीं हो सकती। उत्पादन की 1 से n इकाइयों तक MC का कुल जोड़ TVC के बराबर होता है: TVC = Σ MC।
ज्यामितीय दृष्टि से, उत्पादन के किसी भी स्तर के अनुरूप MC वक्र के नीचे का कुल क्षेत्र उस स्तर के TVC को मापता है।
Exam Tips:
a) TVC is the sum of all MC up to the output.
b) Geometrically, TVC is the area under the MC curve.
c) Fixed cost is not part of the marginal cost.
Question 29: औसत लागत (AC) और सीमांत लागत (MC) के बीच संबंध बताइए।
Answer:
(1) औसत लागत (AC) और सीमांत लागत (MC) दोनों कुल लागत (TC) से ज्ञात की जा सकती हैं: AC = TC ÷ q तथा MC = TCn − TCn−1।
(2) जब AC घटती है, तो MC, AC से कम होती है।
(3) जब AC बढ़ती है, तो MC, AC से अधिक होती है।
(4) MC वक्र AC वक्र को उसके न्यूनतम बिंदु पर काटता है।
(5) MC का न्यूनतम बिंदु AC के न्यूनतम बिंदु से पहले आता है। AC घट रही हो तब भी MC बढ़ सकती है, जब तक MC < AC हो।
Exam Tips:
a) MC is below AC while AC falls and above AC while AC rises.
b) MC cuts AC at AC's minimum.
c) MC can rise while AC falls, as long as MC stays below AC.
Question 30: सीमांत लागत और औसत परिवर्ती लागत के बीच क्या संबंध है?
Answer:
सीमांत लागत से अभिप्राय किसी वस्तु की एक अतिरिक्त इकाई का उत्पादन करने की लागत से है। सूत्र के रूप में:
MC = ΔTC ÷ Δq
सीमांत लागत और औसत परिवर्ती लागत में घनिष्ठ संबंध है। दोनों ‘U’ आकार के होते हैं। प्रारंभिक अवस्था में दोनों गिरते हैं, परंतु MC वक्र, AVC वक्र से तेजी से गिरता है और उसके न्यूनतम बिंदु के बाद ऊपर उठने लगता है। MC वक्र AVC वक्र को उसके न्यूनतम बिंदु पर काटता है।
Exam Tips:
a) MC cuts AVC at the minimum point of AVC.
b) MC is the more sensitive curve, falling and rising faster than AVC.
c) The formula for MC is the change in total cost over the change in output.
Question 31: एक लागत तालिका की सहायता से सीमांत लागत और औसत लागत के बीच संबंध समझाइए।
Answer:
सीमांत लागत तथा औसत लागत दोनों कुल लागत पर आधारित हैं। अग्रलिखित तालिका से इनके संबंध का पता चलता है:
| उत्पादन इकाइयाँ | कुल लागत (रुपए) | औसत लागत (रुपए) | सीमांत लागत (रुपए) |
|---|---|---|---|
| 1 | 120 | 120 | 120 |
| 2 | 200 | 100 | 80 |
| 3 | 240 | 80 | 40 |
| 4 | 320 | 80 | 80 |
| 5 | 450 | 90 | 130 |
| 6 | 600 | 100 | 150 |
प्रारंभिक अवस्था में दोनों लागतें गिरती हुई होती हैं, लेकिन सीमांत लागत औसत लागत की तुलना में तेजी से गिरती है। जैसे-जैसे उत्पादन इकाइयाँ बढ़ती हैं, दोनों लागतें बढ़ने लगती हैं, परंतु सीमांत लागत औसत लागत से अधिक दर से बढ़ती है। सीमांत लागत चौथी इकाई से ऊपर उठने लगती है, जबकि औसत लागत पाँचवीं इकाई से।
Exam Tips:
a) MC falls faster than AC at first.
b) MC rises above AC once AC starts rising.
c) Read the rise of AC and MC from the table, unit by unit.
Question 32: रेखाचित्र की सहायता से समझाइए कि फर्म के औसत लागत वक्र और सीमांत लागत वक्र के बीच क्या संबंध है। अथवा स्पष्ट कीजिए कि जब औसत लागत गिर रही हो तो क्या सीमांत लागत बढ़ सकती है?
Answer:
औसत लागत वक्र तथा सीमांत लागत वक्र को कुल लागत वक्र से ज्ञात किया जाता है, इसलिए इनमें घनिष्ठ संबंध होता है। दोनों ‘U’ आकार के होते हैं। प्रारंभिक अवस्था में दोनों गिरते हैं, लेकिन सीमांत लागत वक्र तेजी से गिरता है। ऊपर उठते हुए सीमांत लागत वक्र औसत लागत वक्र को उसके न्यूनतम बिंदु पर काटता है। जैसे-जैसे उत्पादन बढ़ता है, दोनों वक्र ऊपर उठते हैं, परंतु सीमांत लागत वक्र तेजी से ऊपर उठता है।
Exam Tips:
a) When AC falls, MC is below AC, so MC can still rise while AC falls.
b) MC cuts AC at AC's lowest point.
c) Once AC starts rising, MC rises faster than AC.
Question 33: TC और MC में संबंध बताइए।
Answer:
1. सीमांत लागत की गणना निर्गत (उत्पादन) की दो अनुक्रमी इकाइयों की कुल लागत के अंतर द्वारा की जाती है, अर्थात् MC = TCn − TCn−1।
2. जब TC घटती दर से बढ़ता है, तो MC गिरता है।
3. जब TC की वृद्धि दर गिरना बंद हो जाती है, तो MC अपने न्यूनतम बिंदु पर होता है।
4. जब TC बढ़ती दर से बढ़ता है, तो MC बढ़ता है।
Exam Tips:
a) MC is the slope of the TC curve.
b) The lowest point of MC is where TC stops rising at a decreasing rate.
c) MC rises when TC rises at an increasing rate.
Question 34: एक रेखाचित्र की सहायता से ATC, AVC तथा MC वक्रों के संबंध स्थापित कीजिए।
Answer:
संलग्न रेखाचित्र ATC, AVC तथा MC वक्रों के संबंध स्पष्ट करता है। तीनों वक्र ‘U’ आकार के होते हैं। AVC, ATC तथा MC वक्र एक बिंदु तक गिरते हैं और उसके बाद ऊपर उठते हैं।
(i) MC वक्र AVC वक्र की तुलना में तेजी से गिरता भी है और उठता भी है। (ii) MC वक्र AVC वक्र और ATC वक्र को उनके न्यूनतम बिंदुओं पर काटता है।
Exam Tips:
a) MC cuts AVC at AVC's minimum.
b) MC cuts ATC at ATC's minimum.
c) The gap between ATC and AVC is AFC, which falls with output.
Question 35: “पैमाने के वर्धमान एवं ह्रासमान प्रतिफल ही क्रमशः दीर्घकालीन औसत लागत वक्र (LAC) के नीचे की ओर गिरते और ऊपर उठते हुए हिस्सों का कारण होते हैं।” इस कथन के पक्ष या विपक्ष में तर्क दीजिए।
Answer:
पैमाने के वर्धमान प्रतिफल LAC वक्र के नीचे की ओर गिरने वाले भाग का और पैमाने के ह्रासमान प्रतिफल ऊपर की ओर उठने वाले भाग का कारण होते हैं। यह कथन सही है।
दीर्घकालीन सीमांत लागत (LMC) वक्र, LAC वक्र को उसके न्यूनतम बिंदु E पर काटता है। उत्पादन के Q तक LAC घट रही है, जो पैमाने के वर्धमान प्रतिफल को प्रकट करती है। Q से आगे LAC ऊपर उठ रही है, जो पैमाने के ह्रासमान प्रतिफल को प्रकट करती है।
Exam Tips:
a) LAC falls under increasing returns and rises under decreasing returns.
b) LMC cuts LAC at LAC's minimum.
c) The statement is correct.
Question 36: LAC वक्र के ‘U’ आकार होने के कारण बताइए।
Answer:
LAC वक्र के तीन भाग होते हैं: शुरू में गिरना (पैमाने के वर्धमान प्रतिफल), फिर A बिंदु पर टिकना (पैमाने के स्थिर प्रतिफल), और अंत में ऊपर उठना (पैमाने के ह्रासमान प्रतिफल)।
(a) आरंभ में बड़े पैमाने के उत्पादन से बचतें मिलती हैं, जैसे श्रम विभाजन और थोक की छूट (volume discount)। श्रम विभाजन से श्रमिकों की कार्यकुशलता बढ़ती है और मशीनरी का अधिक उपयोग होता है। थोक खरीद से कच्चे माल की कीमत कम होती है। इसके अतिरिक्त तकनीकी, प्रबंध और वित्त संबंधी बचतें भी होती हैं।
(b) जब औसत लागत न्यूनतम हो जाती है, तब कुछ समय के लिए पैमाने के स्थिर प्रतिफल मिलते हैं। A बिंदु पर उत्पादन सबसे कुशलतापूर्वक होता है।
(c) A बिंदु से अधिक उत्पादन करने पर अवबचतें (diseconomies) जैसे प्रबंध की कठिनाइयाँ, बिजली की कमी, यातायात और वित्त की कठिनाइयाँ आती हैं। इससे लागत बढ़ती है और LAC ऊपर उठता है।
Exam Tips:
a) LAC falls because of economies of scale.
b) LAC is flat at its minimum point.
c) LAC rises because of diseconomies of scale.
d) Explain each part of the U with its cause.
Question 37: अल्पकालीन और दीर्घकालीन वक्रों की प्रकृति में अंतर बताइए।
Answer:
(i) अल्पकाल में परिवर्ती अनुपात का नियम लागत वक्रों के आकार को निर्धारित करता है, जबकि दीर्घकाल में पैमाने के प्रतिफलों का स्वरूप लागत वक्रों के ‘U’ आकार का निर्धारण करता है।
(ii) अल्पकालीन औसत लागत (SAC) वक्र परिवर्ती कारक के वर्धमान प्रतिफल के कारण पहले गिरता है, फिर स्थिर प्रतिफल के कारण स्थिर रहता है, और अंततः ह्रासमान प्रतिफल के कारण बढ़ता है। दीर्घकालीन औसत लागत (LAC) वक्र बड़े पैमाने की बचतों के कारण पहले गिरता है, कुछ समय स्थिर रहता है और अवबचतों के कारण फिर ऊपर उठता है।
(iii) LAC के ‘U’ आकार के कारण LMC भी ‘U’ आकार का होता है, जबकि अल्पकाल में स्थिति विपरीत है, क्योंकि अल्पकाल में SAC का ‘U’ आकार SMC के ‘U’ आकार के कारण बनता है।
(iv) LAC वक्र SAC वक्र की तुलना में कम ढाल वाला, अर्थात् अधिक चपटा होता है।
Exam Tips:
a) Short run: the law of variable proportions shapes the curves.
b) Long run: returns to scale shape the LAC curve.
c) The LMC shape is caused by the LAC shape in the long run, the reverse of the short run.
दीर्घ-उत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: एक तालिका व रेखाचित्र की सहायता से TP, MP और AP में संबंध को स्पष्ट कीजिए। AP और MP में संबंध बताइए।
Answer:
| श्रम की इकाइयाँ (परिवर्ती कारक) | भूमि व पूँजी (स्थिर कारक) | कुल उत्पाद (TP) | औसत उत्पाद (AP) | सीमांत उत्पाद (MP) |
|---|---|---|---|---|
| 0 | 1 | 0 | – | – |
| 1 | 1 | 2 | 2 | 2 |
| 2 | 1 | 6 | 3 | 4 |
| 3 | 1 | 12 | 4 | 6 |
| 4 | 1 | 20 | 5 | 8 |
| 5 | 1 | 25 | 5 | 5 |
| 6 | 1 | 29 | 4.8 | 4 |
| 7 | 1 | 31 | 4.4 | 2 |
| 8 | 1 | 31 | 3.9 | 0 |
| 9 | 1 | 29 | 3.2 | −2 |
TP, AP और MP के परस्पर संबंध को निम्न तालिका से स्पष्ट किया जा सकता है। यहाँ एक स्थिर कारक (भूमि/पूँजी की 1 इकाई) के साथ परिवर्ती कारक (श्रम) की इकाइयाँ बढ़ाई गई हैं।
TP और MP में संबंध: (1) जब TP बढ़ती दर से बढ़ता है, तो MP बढ़ता है। (2) जब TP घटती दर से बढ़ता है, तो MP घटता है। (3) जब TP अधिकतम होता है, तो MP शून्य होता है। (4) जब TP घट रहा होता है, तो MP ऋणात्मक होता है।
AP और MP में संबंध: (1) जब MP, AP से अधिक होता है, तो AP बढ़ता है। (2) AP उस समय अधिकतम होता है जब MP = AP होता है। (3) जब MP, AP से कम होता है, तो AP गिरता है। (4) MP शून्य या ऋणात्मक हो सकता है, परंतु AP शून्य नहीं होता, जब तक TP शून्य न हो।
Exam Tips:
a) MP is the slope of TP, so the two curves are linked.
b) AP peaks where MP crosses AP from above.
c) AP stays positive while TP is positive, even when MP is negative.
d) Explain each relation with a row of the table.
Question 2: निम्न पर नोट लिखिए: (क) उत्पादन के स्थिर कारक (Fixed Factors) व परिवर्ती कारक (Variable Factors)। (ख) अल्पकाल तथा दीर्घकाल (Short Period and Long Period)।
Answer:
(क) उत्पादन के स्थिर व परिवर्ती कारक: उत्पादन कारकों को दो श्रेणियों में बाँटा जाता है।
1. स्थिर कारक: ये वे कारक हैं जिनकी मात्रा अल्पकाल में स्थिर रहती है, इसलिए उत्पादन में परिवर्तन के लिए इनकी पूर्ति स्थिर रहती है। इनमें भूमि, प्लांट और इमारत आदि शामिल हैं, परंतु दीर्घकाल में इन्हें आवश्यकतानुसार बदला जा सकता है।
2. परिवर्ती कारक: ये वे कारक हैं जिन्हें उत्पादन प्रक्रिया में आवश्यकतानुसार बदला जा सकता है। इनमें श्रम, कच्चा माल, बिजली-शक्ति आदि शामिल हैं। ये उत्पादन के स्तर के अनुसार घटाए-बढ़ाए जा सकते हैं, और उत्पादन बंद होने पर इनका प्रयोग समाप्त हो जाता है।
(ख) अल्पकाल और दीर्घकाल: अल्पकाल वह अवधि है जिसमें उत्पादन का कम-से-कम एक कारक स्थिर रहता है, जबकि अन्य कारक परिवर्ती होते हैं। अल्पकाल में केवल परिवर्ती कारकों में परिवर्तन करके उत्पादन बदला जा सकता है। दीर्घकाल वह अवधि है जिसमें उत्पादन के सभी कारक परिवर्ती होते हैं। अतः दीर्घकाल में उत्पादन के पैमाने को कम या अधिक किया जा सकता है। इस प्रकार अल्पकाल में कारक के प्रतिफल और दीर्घकाल में पैमाने के प्रतिफल लागू होते हैं।
Exam Tips:
a) Fixed factors are fixed in quantity only in the short run.
b) Only variable factors can be changed in the short run.
c) In the long run the scale of production can be changed.
d) Labour and raw material are the usual variable factors.
Question 3: कारक/साधन के हासमान/घटते प्रतिफल के नियम को तालिका व रेखाचित्र की सहायता से समझाएँ। अथवा ह्रासमान सीमांत प्रतिफल का नियम क्या है? इस नियम के लागू होने के कारणों का वर्णन करें।
Answer:
| स्थिर कारक (भूमि) | श्रम व पूँजी की इकाइयाँ | कुल उत्पाद (TP) | सीमांत उत्पाद (MP) |
|---|---|---|---|
| x | 1 | 50 | 50 |
| x | 2 | 90 | 40 |
| x | 3 | 120 | 30 |
| x | 4 | 140 | 20 |
ह्रासमान सीमांत प्रतिफल का नियम बताता है कि अन्य कारकों का प्रयोग स्थिर रहने पर, यदि एक परिवर्ती कारक के प्रयोग में वृद्धि की जाती है, तो एक स्तर के बाद सीमांत भौतिक उत्पाद में कमी आने लगती है। आधुनिक अर्थशास्त्री इसे परिवर्ती अनुपात के नियम की एक अवस्था (घटते प्रतिफल की अवस्था) मानते हैं। एक उद्योग में वर्धमान प्रतिफल प्रकट हो या न हो, ह्रासमान प्रतिफल का नियम अंततः अवश्य प्रकट होता है।
तालिका से स्पष्ट है कि श्रम और पूँजी की इकाइयाँ बढ़ाने पर TP घटती दर से बढ़ता है और MP लगातार घटता जाता है।
नियम लागू होने के कारण: (1) इष्टतम उत्पादन: प्रत्येक स्थिर कारक का एक इष्टतम बिंदु होता है। इस बिंदु के बाद परिवर्ती कारक बढ़ाने पर सीमांत प्रतिफल कम होने लगते हैं। (2) अपूर्ण स्थानापन्न: साधनों की पूर्ण स्थानापन्नता का अभाव है; जैसे भूमि के स्थान पर श्रम और पूँजी का पूरा प्रयोग नहीं किया जा सकता। (3) स्थिर कारकों का अनुपात: परिवर्ती कारकों की मात्रा बढ़ाने पर स्थिर कारक का अनुपात परिवर्ती कारकों की तुलना में घटता जाता है, जिससे एक सीमा के बाद MP गिरने लगता है।
Exam Tips:
a) The law of diminishing returns is one stage of the law of variable proportions.
b) Ideal use of the fixed factor is reached first, then returns diminish.
c) The MP falls in each row of the table.
d) Imperfect substitution between factors is a key cause.
Question 4: अल्पकालीन औसत लागत वक्र ‘U’ के आकार की क्यों होती है?
Answer:
अल्पकालीन औसत लागत वक्र ‘U’ आकार की होती है। पहले बाएँ से दाएँ नीचे की ओर गिरती है, फिर एक न्यूनतम बिंदु पर पहुँचने के बाद बढ़ने लगती है। इसके दो कारण हैं:
1. औसत स्थिर लागत और औसत परिवर्ती लागत का व्यवहार: औसत लागत AFC और AVC का जोड़ होती है। उत्पादन बढ़ने पर AFC लगातार घटती है और आरंभ में AVC भी घटती है, इसलिए AC घटती है। बाद में AFC के गिरने की दर कम हो जाती है और AVC तेजी से बढ़ने लगती है, इसलिए AC बढ़ने लगती है।
2. परिवर्ती अनुपात के नियम का लागू होना: आरंभ में स्थिर कारक का अधिक कुशलतापूर्वक प्रयोग होने से AC घटती है। न्यूनतम बिंदु G पर स्थिर कारक का कुशलतम उपयोग होता है। इसके बाद परिवर्ती कारक बढ़ाने से कार्यकुशलता घटती है और AC बढ़ने लगती है।
Exam Tips:
a) AC = AFC + AVC, and the two parts move in different directions.
b) The minimum of AC is the most efficient output.
c) Diminishing returns to the variable factor push AC up after the minimum.
d) AFC always falls as output rises, because the fixed cost is spread over more units.
Question 5: परिवर्ती अनुपात के नियम (Law of Variable Proportions) को तालिका व रेखाचित्र द्वारा समझाइए। अथवा परिवर्ती अनुपात का नियम क्या है? यह नियम किन कारणों से लागू होता है?
Answer:
| स्थिर कारक भूमि (इकाइयाँ) | परिवर्ती कारक श्रम (इकाइयाँ) | कुल उत्पाद (TP) | औसत उत्पाद (AP) | सीमांत उत्पाद (MP) |
|---|---|---|---|---|
| 2 | 1 | 5 | 5 | 5 |
| 2 | 2 | 12 | 6 | 7 |
| 2 | 3 | 21 | 7 | 9 |
| 2 | 4 | 28 | 7 | 7 |
| 2 | 5 | 30 | 6 | 2 |
| 2 | 6 | 30 | 5 | 0 |
| 2 | 7 | 28 | 4 | −2 |
परिवर्ती अनुपात का नियम बताता है कि अल्पकाल में, जब अन्य कारकों को स्थिर रखते हुए एक परिवर्ती कारक की इकाइयाँ बढ़ाई जाती हैं, तो पहले कुल भौतिक उत्पाद (TP) बढ़ती दर से बढ़ता है, फिर एक सीमा के बाद घटती दर से, और अंततः घटने लगता है। पहले सीमांत उत्पाद (MP) बढ़ता है, फिर घटता है, फिर धनात्मक रहते हुए शून्य हो जाता है और अंत में ऋणात्मक हो जाता है।
मान लीजिए 2 एकड़ भूमि (स्थिर कारक) पर श्रम (परिवर्ती कारक) की इकाइयाँ बढ़ाई जाती हैं। तालिका में कुल उत्पाद, औसत उत्पाद और सीमांत उत्पाद निम्नानुसार बदलते हैं:
Exam Tips:
a) Stage I: MP rises, TP rises at an increasing rate, up to 3 units.
b) Stage II: MP falls but stays positive, TP maximum at 5 and 6 units.
c) Stage III: MP negative, TP falling.
d) A rational firm produces in Stage II.
Question 6: औसत लागत और सीमांत लागत की परिभाषा दीजिए। सीमांत लागत और औसत लागत के बीच संबंध बताइए।
Answer:
| उत्पादन की मात्रा (इकाई) | कुल लागत (TC) | औसत लागत (AC) | सीमांत लागत (MC) |
|---|---|---|---|
| 1 | 20 | 20 | 20 |
| 2 | 28 | 14 | 8 |
| 3 | 34 | 11.3 | 6 |
| 4 | 38 | 9.5 | 4 |
| 5 | 42 | 8.4 | 4 |
| 6 | 48 | 8 | 6 |
| 7 | 56 | 8 | 8 |
| 8 | 72 | 9 | 16 |
औसत लागत से अभिप्राय उत्पादन (निर्गत) की प्रति इकाई कुल लागत से है। कुल लागत को उत्पादन की मात्रा से भाग देने पर औसत लागत प्राप्त होती है: AC = TC ÷ q।
सीमांत लागत से अभिप्राय किसी वस्तु की एक अतिरिक्त इकाई का उत्पादन करने की लागत से है: MC = ΔTC ÷ Δq।
औसत और सीमांत लागत के बीच संबंध: (1) दोनों की गणना कुल लागत से की जाती है। (2) जब औसत लागत घटती है, तो सीमांत लागत औसत लागत से कम होती है। (3) जब औसत लागत स्थिर होती है, तो सीमांत लागत उसके बराबर होती है। (4) जब औसत लागत बढ़ती है, तो सीमांत लागत औसत लागत से अधिक होती है। (5) सीमांत लागत का न्यूनतम बिंदु औसत लागत के न्यूनतम बिंदु से पहले आता है। (6) MC वक्र AC वक्र को उसके न्यूनतम बिंदु पर नीचे से काटता हुआ ऊपर जाता है।
तालिका से स्पष्ट है कि आरंभ में औसत और सीमांत लागत दोनों गिर रही हैं। छठी इकाई तक औसत लागत गिर रही है और सीमांत लागत उससे कम है। सातवीं इकाई पर औसत लागत स्थिर है और सीमांत लागत उसके बराबर है। आठवीं इकाई पर औसत लागत बढ़ रही है और सीमांत लागत उससे अधिक है। औसत लागत का न्यूनतम मान (₹8) छठी और सातवीं इकाई पर है, जबकि सीमांत लागत का न्यूनतम मान (₹4) चौथी और पाँचवीं इकाई पर है।
Exam Tips:
a) AC falls while MC is below AC.
b) MC cuts AC at the minimum point of AC.
c) The table shows AC minimum at 6 and 7 units, MC minimum at 4 and 5 units.
d) Use the TC column to recompute each AC and MC value.
Question 7: पैमाने के प्रतिफल के नियम से आप क्या समझते हैं? इसकी अवस्थाओं का वर्णन कीजिए। अथवा उदाहरण देकर पैमाने के प्रतिफल के नियम को समझाइए। यह किन कारणों से लागू होता है?
Answer:
पैमाने के प्रतिफल का संबंध सभी कारकों/साधनों की मात्रा में एक ही अनुपात से परिवर्तन करने के फलस्वरूप कुल उत्पादन में होने वाले परिवर्तन से है। यह एक दीर्घकालीन धारणा है। इसे पैमाने का प्रतिफल इसलिए कहते हैं क्योंकि सभी कारकों को बढ़ाने से उत्पादन का पैमाना ही बदल जाता है।
1. पैमाने के वर्धमान (बढ़ते) प्रतिफल: यदि सभी कारकों को एक ही अनुपात में बढ़ाने पर कुल उत्पाद उस अनुपात से अधिक बढ़े, तो यह वर्धमान प्रतिफल है। TPP बढ़ती दर से बढ़ता है और MPP बढ़ता जाता है। सभी कारकों को दुगुना करने पर उत्पाद दुगुने से भी अधिक हो जाता है।
2. पैमाने के स्थिर (समानुपाती) प्रतिफल: यदि उत्पादन भी उसी अनुपात में बढ़े जिस अनुपात में सभी कारकों को बढ़ाया गया, तो यह स्थिर प्रतिफल है। TPP स्थिर दर से बढ़ता है। यह वर्धमान और ह्रासमान प्रतिफल के बीच की संक्रमणकालीन अवस्था होती है।
3. पैमाने के ह्रासमान (घटते) प्रतिफल: यदि उत्पादन उस अनुपात से कम बढ़े जिस अनुपात में सभी कारक बढ़ाए गए, तो यह ह्रासमान प्रतिफल है। TPP घटती दर से बढ़ता है और MPP घटता है। सभी कारकों को दुगुना करने पर उत्पादन दुगुने से कम होता है।
तालिका में तीनों अवस्थाएँ इस प्रकार दिखाई गई हैं: (1) कारकों (श्रम और पूँजी) के अनुपात में % वृद्धि की गणना, जैसे पूँजी में वृद्धि (2−1)/1 × 100 = 100% और (3−2)/2 × 100 = 50%; श्रम में भी इसी प्रकार। (2) कुल भौतिक उत्पाद में % परिवर्तन, जैसे (30−10)/10 × 100 = 200% और (60−30)/30 × 100 = 100%। पैमाने की तीसरी वृद्धि तक उत्पादन की वृद्धि कारकों की वृद्धि से अधिक है (वर्धमान प्रतिफल)। चौथी और पाँचवीं वृद्धि में दोनों बराबर हैं (स्थिर प्रतिफल)। छठी से आठवीं वृद्धि में उत्पादन कम बढ़ता है (ह्रासमान प्रतिफल)।
| कारक (श्रम+पूँजी) का अनुपात (L+K) | कुल भौतिक उत्पाद (TPP) | कारकों में % वृद्धि | TPP में % वृद्धि | पैमाने के प्रतिफल |
|---|---|---|---|---|
| 2L + 1K | 10 | – | – | वर्धमान प्रतिफल |
| 4L + 2K | 30 | 100% | 200% | वर्धमान प्रतिफल |
| 6L + 3K | 60 | 50% | 100% | वर्धमान प्रतिफल |
| 8L + 4K | 80 | 33% | 33% | स्थिर प्रतिफल |
| 10L + 5K | 100 | 25% | 25% | स्थिर प्रतिफल |
| 12L + 6K | 110 | 20% | 10% | ह्रासमान प्रतिफल |
| 14L + 7K | 120 | 16% | 9% | ह्रासमान प्रतिफल |
| 16L + 8K | 125 | 14% | 4% | ह्रासमान प्रतिफल |
पैमाने के प्रतिफल वास्तव में बचतों और अवबचतों के कारण प्राप्त होते हैं। वर्धमान प्रतिफल को पैमाने की बचतें (economies of scale) और ह्रासमान प्रतिफल को पैमाने की अवबचतें (diseconomies of scale) भी कहते हैं।
Exam Tips:
a) Compare the % change in TPP with the % change in inputs at each step.
b) Increasing returns to scale come from economies of scale.
c) Decreasing returns to scale come from diseconomies of scale.
d) Constant returns hold when output grows in the same proportion as inputs.
संख्यात्मक प्रश्न
Question 1: निम्नलिखित तालिका को पूरा कीजिए-
| श्रम की इकाइयाँ | कुल उत्पाद (TP) | औसत उत्पाद (AP) | सीमांत उत्पाद (MP) |
|---|---|---|---|
| 1 | 50 | – | – |
| 2 | 90 | – | – |
| 3 | 120 | – | – |
| 4 | 140 | – | – |
| 5 | 150 | – | – |
| 6 | 150 | – | – |
| 7 | 140 | – | – |
| 8 | 120 | – | – |
Answer:
| श्रम की इकाइयाँ | कुल उत्पाद (TP) | औसत उत्पाद (AP) | सीमांत उत्पाद (MP) |
|---|---|---|---|
| 1 | 50 | 50 | 50 |
| 2 | 90 | 45 | 40 |
| 3 | 120 | 40 | 30 |
| 4 | 140 | 35 | 20 |
| 5 | 150 | 30 | 10 |
| 6 | 150 | 25 | 0 |
| 7 | 140 | 20 | −10 |
| 8 | 120 | 15 | −20 |
Exam Tips:
a) AP = TP ÷ labour units, for example 90 ÷ 2 = 45.
b) MP = change in TP, for example 90 − 50 = 40.
c) MP becomes zero at 6 units, where TP is maximum (150).
Question 2: निम्नलिखित तालिका को पूरा कीजिए-
| श्रम की इकाइयाँ | कुल उत्पाद (TP) | औसत उत्पाद (AP) | सीमांत उत्पाद (MP) |
|---|---|---|---|
| 1 | – | – | 20 |
| 2 | – | – | 16 |
| 3 | – | – | 12 |
| 4 | – | – | 8 |
| 5 | – | – | 4 |
| 6 | – | – | 0 |
| 7 | – | – | −4 |
Answer:
| श्रम की इकाइयाँ | कुल उत्पाद (TP) | औसत उत्पाद (AP) | सीमांत उत्पाद (MP) |
|---|---|---|---|
| 1 | 20 | 20 | 20 |
| 2 | 36 | 18 | 16 |
| 3 | 48 | 16 | 12 |
| 4 | 56 | 14 | 8 |
| 5 | 60 | 12 | 4 |
| 6 | 60 | 10 | 0 |
| 7 | 56 | 8 | −4 |
Exam Tips:
a) TP is the running sum of MP: 20, 20 + 16 = 36, and so on.
b) AP = TP ÷ labour units.
c) TP is maximum (60) where MP is zero, at 5 and 6 units.
Question 3: निम्नलिखित तालिका एक कारक (साधन) की APP को दर्शाती है। ऐसा मालूम है कि रोजगार के शून्य स्तर पर TPP शून्य होती है तथा MPP तालिका का निर्धारण कीजिए।
| रोजगार का स्तर | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 |
|---|---|---|---|---|---|---|
| APP | 50 | 48 | 45 | 42 | 39 | 35 |
Answer:
| रोजगार का स्तर | APP | TPP | MPP |
|---|---|---|---|
| 1 | 50 | 50 | 50 |
| 2 | 48 | 96 | 46 |
| 3 | 45 | 135 | 39 |
| 4 | 42 | 168 | 33 |
| 5 | 39 | 195 | 27 |
| 6 | 35 | 210 | 15 |
Exam Tips:
a) TPP = APP × units of employment.
b) MPP = change in TPP from one more unit of employment.
c) MPP falls at each step, reflecting diminishing returns.
Question 4: निम्नलिखित तालिका में कुल भौतिक उत्पाद (TPP) सारणी दी गई है। औसत भौतिक उत्पाद (APP) तथा सीमांत भौतिक उत्पाद (MPP) का आकलन करें।
| कारक (साधन) | 0 | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| TPP | 0 | 5 | 12 | 20 | 28 | 35 | 40 | 42 |
Answer:
| कारक (साधन) | TPP | APP | MPP |
|---|---|---|---|
| 0 | 0 | – | – |
| 1 | 5 | 5 | 5 |
| 2 | 12 | 6 | 7 |
| 3 | 20 | 6.67 | 8 |
| 4 | 28 | 7 | 8 |
| 5 | 35 | 7 | 7 |
| 6 | 40 | 6.67 | 5 |
| 7 | 42 | 6 | 2 |
Exam Tips:
a) APP = TPP ÷ units of the factor.
b) MPP = change in TPP.
c) APP peaks at 4 and 5 units, where it equals 7.
Question 5: निम्नलिखित तालिका में एक कारक की MPP की जानकारी दी जा रही है। हम जानते हैं कि यदि कारक प्रयोग शून्य हो तो TPP भी शून्य रहता है। TPP तथा APP सारणियों की रचना करें।
| कारक (साधन) रोजगार स्तर | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 |
|---|---|---|---|---|---|---|
| MPP | 20 | 22 | 18 | 16 | 14 | 6 |
Answer:
| कारक (साधन) रोजगार स्तर | MPP | TPP | APP |
|---|---|---|---|
| 1 | 20 | 20 | 20 |
| 2 | 22 | 42 | 21 |
| 3 | 18 | 60 | 20 |
| 4 | 16 | 76 | 19 |
| 5 | 14 | 90 | 18 |
| 6 | 6 | 96 | 16 |
Exam Tips:
a) TPP is the running sum of MPP.
b) APP = TPP ÷ units of employment.
c) APP peaks at 2 units (21).
Question 6: निम्न तालिका को पूरा कीजिए।
| कारक (इकाइयाँ) | कुल उत्पाद | औसत उत्पाद | सीमांत उत्पाद |
|---|---|---|---|
| 1 | 20 | – | – |
| 2 | – | – | 18 |
| 3 | – | – | 16 |
| 4 | – | – | 14 |
| 5 | – | – | 12 |
| 6 | – | – | 10 |
Answer:
| कारक (इकाइयाँ) | कुल उत्पाद | औसत उत्पाद | सीमांत उत्पाद |
|---|---|---|---|
| 1 | 20 | 20 | 20 |
| 2 | 38 | 19 | 18 |
| 3 | 54 | 18 | 16 |
| 4 | 68 | 17 | 14 |
| 5 | 80 | 16 | 12 |
| 6 | 90 | 15 | 10 |
Exam Tips:
a) TP for unit 2 = 20 + 18 = 38.
b) AP = TP ÷ units.
c) MP for unit 1 equals TP for unit 1, since TP starts at zero.
Question 7: निम्नलिखित तालिका में एक फर्म की सकल लागत सारणी दी गई है। (क) इस फर्म की कुल स्थिर लागत (TFC) क्या है? (ख) फर्म की AFC, AVC, ATC तथा MC सारणियाँ बनाइए।
| उत्पादन (इकाइयों में) | 0 | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| कुल लागत (रुपए में) | 40 | 120 | 170 | 180 | 210 | 260 | 340 | 440 | 550 |
Answer:
| उत्पादन | TC | TFC | TVC | AFC | AVC | ATC | MC |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 0 | 40 | 40 | 0 | – | – | – | – |
| 1 | 120 | 40 | 80 | 40 | 80 | 120 | 80 |
| 2 | 170 | 40 | 130 | 20 | 65 | 85 | 50 |
| 3 | 180 | 40 | 140 | 13.33 | 46.67 | 60 | 10 |
| 4 | 210 | 40 | 170 | 10 | 42.5 | 52.5 | 30 |
| 5 | 260 | 40 | 220 | 8 | 44 | 52 | 50 |
| 6 | 340 | 40 | 300 | 6.67 | 50 | 56.67 | 80 |
| 7 | 440 | 40 | 400 | 5.71 | 57.14 | 62.86 | 100 |
| 8 | 550 | 40 | 510 | 5 | 63.75 | 68.75 | 110 |
Exam Tips:
a) TFC is the TC at zero output, which is 40.
b) TVC = TC − TFC, AVC = TVC ÷ q, and AFC = TFC ÷ q.
c) MC = change in TC, for example 120 − 40 = 80.
Question 8: निम्नलिखित तालिका उत्पादन के विभिन्न स्तरों पर एक फर्म की सीमांत लागत दर्शाती है। इसकी TFC 120 रु० है। उत्पादन के प्रत्येक स्तर की ATC तथा AVC ज्ञात कीजिए।
| उत्पादन (इकाई में) | 1 | 2 | 3 |
|---|---|---|---|
| MC (रुपए में) | 40 | 30 | 26 |
Answer:
| उत्पादन | TFC | MC | TVC | TC | ATC | AVC |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 120 | 40 | 40 | 160 | 160 | 40 |
| 2 | 120 | 30 | 70 | 190 | 95 | 35 |
| 3 | 120 | 26 | 96 | 216 | 72 | 32 |
Exam Tips:
a) TVC is the running sum of MC: 40, 70, 96.
b) TC = TFC + TVC.
c) ATC = TC ÷ q and AVC = TVC ÷ q.
Question 9: नीचे दी गई तालिका उत्पादन के विभिन्न स्तरों पर फर्म की कुल लागत दर्शाती है। उत्पादन के प्रत्येक स्तर पर MC और AVC निकालिए।
| उत्पादन (इकाइयों में) | 0 | 1 | 2 | 3 | 4 |
|---|---|---|---|---|---|
| TC (रुपयों में) | 100 | 160 | 212 | 280 | 356 |
Answer:
| उत्पादन | TC | FC | VC | AVC | MC |
|---|---|---|---|---|---|
| 0 | 100 | 100 | – | – | – |
| 1 | 160 | 100 | 60 | 60 | 60 |
| 2 | 212 | 100 | 112 | 56 | 52 |
| 3 | 280 | 100 | 180 | 60 | 68 |
| 4 | 356 | 100 | 256 | 64 | 76 |
Exam Tips:
a) MC = TC of this unit minus TC of previous unit.
b) AVC = VC ÷ q, with VC = TC − FC.
c) FC stays at 100 at every level.
Question 10: नीचे दी गई कुल लागत अनुसूची से औसत लागत और सीमांत लागत ज्ञात कीजिए।
| उत्पादन की मात्रा (इकाइयों में) | 0 | 1 | 2 |
|---|---|---|---|
| TC (रुपए में) | 10 | 15 | 22 |
Answer:
| उत्पादन | कुल लागत (TC) | सीमांत लागत (MC) | औसत लागत (AC) |
|---|---|---|---|
| 0 | 10 | – | – |
| 1 | 15 | 5 | 15 |
| 2 | 22 | 7 | 11 |
Exam Tips:
a) MC = ΔTC ÷ Δq, for example 15 − 10 = 5.
b) AC = TC ÷ q, for example 22 ÷ 2 = 11.
c) AC is undefined at zero output.
Question 11: निम्नलिखित तालिका को पूरा कीजिए।
| उत्पादन (इकाइयाँ) | 0 | 1 | 2 | 3 | 4 |
|---|---|---|---|---|---|
| कुल लागत (रु०) | 300 | 450 | 550 | 600 | 620 |
Answer:
| उत्पादन | TC | TFC | TVC | AVC | MC |
|---|---|---|---|---|---|
| 0 | 300 | 300 | 0 | – | – |
| 1 | 450 | 300 | 150 | 150 | 150 |
| 2 | 550 | 300 | 250 | 125 | 100 |
| 3 | 600 | 300 | 300 | 100 | 50 |
| 4 | 620 | 300 | 320 | 80 | 20 |
Exam Tips:
a) TFC equals TC at zero output, which is 300.
b) TVC = TC − TFC.
c) MC = change in TC.
Question 12: नीचे दिए गए फर्म के लागत फलन से निम्नलिखित के मान निकालिए: (a) कुल स्थिर लागत, (b) कुल परिवर्ती लागत, (c) औसत स्थिर लागत, (d) औसत कुल लागत, (e) औसत परिवर्ती लागत, (f) सीमांत लागत।
| उत्पादन (इकाई) | 0 | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| कुल लागत (रु०) | 60 | 90 | 100 | 105 | 115 | 135 | 180 |
Answer:
| उत्पादन | TC | TFC | TVC | AFC | AVC | ATC | MC |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 0 | 60 | 60 | 0 | – | – | – | – |
| 1 | 90 | 60 | 30 | 60 | 30 | 90 | 30 |
| 2 | 100 | 60 | 40 | 30 | 20 | 50 | 10 |
| 3 | 105 | 60 | 45 | 20 | 15 | 35 | 5 |
| 4 | 115 | 60 | 55 | 15 | 13.75 | 28.75 | 10 |
| 5 | 135 | 60 | 75 | 12 | 15 | 27 | 20 |
| 6 | 180 | 60 | 120 | 10 | 20 | 30 | 45 |
Exam Tips:
a) TFC is the TC at zero output, which is 60.
b) TVC = TC − TFC; AFC = TFC ÷ q; AVC = TVC ÷ q; ATC = TC ÷ q.
c) MC = change in TC, for example 180 − 135 = 45.
Question 13: नीचे दी गई तालिका से सीमांत लागत निकालिए।
| उत्पादन (किग्रा.) | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 |
|---|---|---|---|---|---|---|
| औसत परिवर्ती लागत (AVC) (रु०) | 60 | 40 | 30 | 26.25 | 28 | 35 |
Answer:
| उत्पादन की मात्रा (किग्रा.) | AVC (रु०) | TVC (रु०) | MC (रु०) |
|---|---|---|---|
| 1 | 60 | 60 | 60 |
| 2 | 40 | 80 | 20 |
| 3 | 30 | 90 | 10 |
| 4 | 26.25 | 105 | 15 |
| 5 | 28 | 140 | 35 |
| 6 | 35 | 210 | 70 |
Exam Tips:
a) TVC = AVC × q, for example 40 × 2 = 80.
b) MC = change in TVC, for example 80 − 60 = 20.
c) MC at the first unit equals TVC at one unit, since TVC at zero is 0.
Question 14: एक फर्म की नीचे दी गई लागत अनुसूची से उसके उत्पादन के कुल लागत (TC) और औसत परिवर्ती लागत (AVC) का परिकलन कीजिए।
| उत्पादन (इकाइयाँ) | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 |
|---|---|---|---|---|---|---|
| औसत स्थिर लागत (रु०) | 60 | 30 | 20 | 15 | 12 | 10 |
| सीमांत लागत (रु०) | 32 | 30 | 28 | 30 | 35 | 43 |
Answer:
| उत्पादन | AFC | MC | TFC | TVC | TC | AVC |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 60 | 32 | 60 | 32 | 92 | 32 |
| 2 | 30 | 30 | 60 | 62 | 122 | 31 |
| 3 | 20 | 28 | 60 | 90 | 150 | 30 |
| 4 | 15 | 30 | 60 | 120 | 180 | 30 |
| 5 | 12 | 35 | 60 | 155 | 215 | 31 |
| 6 | 10 | 43 | 60 | 198 | 258 | 33 |
Exam Tips:
a) TFC = AFC × q, which is 60 at every level.
b) TVC is the running sum of MC.
c) TC = TFC + TVC and AVC = TVC ÷ q.
Question 15: निम्नलिखित तालिका को पूरा कीजिए।
| उत्पादन की इकाइयाँ | कुल स्थिर लागत (रु०) | कुल परिवर्ती लागत (रु०) | कुल लागत (रु०) | सीमांत लागत (रु०) |
|---|---|---|---|---|
| 0 | 100 | – | – | – |
| 1 | – | – | – | 40 |
| 2 | – | – | – | 30 |
| 3 | – | – | – | 50 |
| 4 | – | – | – | 60 |
| 5 | – | – | – | 70 |
Answer:
| उत्पादन की इकाइयाँ | कुल स्थिर लागत (रु०) | कुल परिवर्ती लागत (रु०) | कुल लागत (रु०) | सीमांत लागत (रु०) |
|---|---|---|---|---|
| 0 | 100 | – | 100 | – |
| 1 | 100 | 40 | 140 | 40 |
| 2 | 100 | 70 | 170 | 30 |
| 3 | 100 | 120 | 220 | 50 |
| 4 | 100 | 180 | 280 | 60 |
| 5 | 100 | 250 | 350 | 70 |
Exam Tips:
a) TVC is the running sum of MC: 40, 70, 120, 180, 250.
b) TC = TFC + TVC.
c) TFC stays at 100 at every level.
Question 16: एक फर्म की कुल स्थिर लागत 10 रुपए है और उसकी लागत अनुसूची नीचे दी गई है। कुल परिवर्ती लागत (TVC) तथा कुल लागत (TC) का परिकलन कीजिए।
| उत्पादन (इकाइयों में) | 1 | 2 | 3 | 4 |
|---|---|---|---|---|
| सीमांत लागत (रुपयों में) | 6 | 5 | 4 | 6 |
Answer:
| उत्पादन की इकाइयाँ | MC | TVC | TFC | TC |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 6 | 6 | 10 | 16 |
| 2 | 5 | 11 | 10 | 21 |
| 3 | 4 | 15 | 10 | 25 |
| 4 | 6 | 21 | 10 | 31 |
Exam Tips:
a) TVC = MC1 + MC2 + … (running sum).
b) TC = TVC + TFC.
c) TFC remains 10 at every level.
Question 17: दिए गए आँकड़ों की सहायता से कुल बंधी लागत तथा कुल परिवर्तनशील लागत ज्ञात कीजिए।
| उत्पादन (इकाइयाँ) | 0 | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| कुल लागत (रु०) | 100 | 120 | 140 | 182 | 198 | 208 | 232 |
Answer:
| उत्पादन (इकाइयाँ) | कुल लागत (रु०) | कुल बंधी लागत (रु०) | कुल परिवर्तनशील लागत (रु०) |
|---|---|---|---|
| 0 | 100 | 100 | 0 |
| 1 | 120 | 100 | 20 |
| 2 | 140 | 100 | 40 |
| 3 | 182 | 100 | 82 |
| 4 | 198 | 100 | 98 |
| 5 | 208 | 100 | 108 |
| 6 | 232 | 100 | 132 |
Exam Tips:
a) TFC is the TC at zero output, which is 100.
b) TVC = TC − TFC.
c) TC rises by MC at each unit, so MC for unit 3 is 42.
Question 18: एक फर्म के बारे में निम्नलिखित सूचनाएँ दी गई हैं। इस सूचना के आधार पर ज्ञात कीजिए: (i) 3 इकाइयाँ उत्पादित करने की AFC, (ii) 4 इकाइयाँ उत्पादित करने की AVC, (iii) न्यूनतम औसत लागत (AC) का उत्पादन स्तर, (iv) पाँचवीं इकाई उत्पादित करने की MC, (v) 6 इकाइयाँ उत्पादित करने की कुल परिवर्ती लागत (TVC)।
| उत्पादन (इकाइयाँ) | 0 | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| कुल लागत (रु०) | 150 | 300 | 420 | 600 | 790 | 1000 | 1260 |
Answer:
| उत्पादन | TC | TFC | TVC | AFC | AVC | AC | MC |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 0 | 150 | 150 | 0 | – | – | – | – |
| 1 | 300 | 150 | 150 | 150 | 150 | 300 | 150 |
| 2 | 420 | 150 | 270 | 75 | 135 | 210 | 120 |
| 3 | 600 | 150 | 450 | 50 | 150 | 200 | 180 |
| 4 | 790 | 150 | 640 | 37.5 | 160 | 197.5 | 190 |
| 5 | 1000 | 150 | 850 | 30 | 170 | 200 | 210 |
| 6 | 1260 | 150 | 1110 | 25 | 185 | 210 | 260 |
(i) 3 इकाइयों की AFC = 150 ÷ 3 = 50 रु०।
(ii) 4 इकाइयों की AVC = 640 ÷ 4 = 160 रु०।
(iii) न्यूनतम औसत लागत (AC = 197.5) 4 इकाइयों पर है।
(iv) पाँचवीं इकाई की MC = 1000 − 790 = 210 रु०।
(v) 6 इकाइयों की TVC = 1260 − 150 = 1110 रु०।
Exam Tips:
a) TVC is the running sum of MC, and TC − TFC gives the same TVC.
b) AFC = TFC ÷ q, and the minimum of AC is where AC stops falling.
c) MC = change in TC, so the fifth unit adds 210 to cost.
Question 19: यदि स्थिर लागत 20 रु० हो तो निम्नलिखित तालिका से TVC तथा TC का परिकलन कीजिए। (सीमांत लागत सौ रुपये में दी गई है।)
| उत्पादन (इकाइयाँ) | 0 | 1 | 2 | 3 |
|---|---|---|---|---|
| सीमांत लागत (₹ सौ में) | 0 | 10 | 15 | 25 |
Answer:
| उत्पादन (इकाइयाँ) | FC (रु०) | MC (रु०) | TVC (रु०) | TC (FC + TVC) (रु०) |
|---|---|---|---|---|
| 0 | 20 | – | 0 | 20 |
| 1 | 20 | 10 | 10 | 30 |
| 2 | 20 | 15 | 25 | 45 |
| 3 | 20 | 25 | 50 | 70 |
Exam Tips:
a) TVC is the running sum of MC, with MC in hundreds of rupees.
b) TC = FC + TVC.
c) FC stays at 20 at every level.
Question 20: उत्पादन के दिए गए प्रत्येक स्तर पर निम्नलिखित तालिका से TVC और MC का परिकलन कीजिए।
| उत्पादन (इकाइयाँ) | 0 | 1 | 2 | 3 | 4 |
|---|---|---|---|---|---|
| कुल लागत (रु०) | 40 | 60 | 78 | 97 | 124 |
Answer:
| उत्पादन (इकाइयाँ) | TC (रु०) | TFC (रु०) | TVC (रु०) | MC (रु०) |
|---|---|---|---|---|
| 0 | 40 | 40 | – | – |
| 1 | 60 | 40 | 20 | 20 |
| 2 | 78 | 40 | 38 | 18 |
| 3 | 97 | 40 | 57 | 19 |
| 4 | 124 | 40 | 84 | 27 |
Exam Tips:
a) TVC = TC − TFC, with TFC = 40.
b) MC = change in TC, for example 78 − 60 = 18.
c) TVC is zero when output is zero.
Question 21: एक फर्म की TFC 12 रु० है। इसकी तालिका नीचे दी गई है। उत्पादन के प्रत्येक स्तर पर TC और AVC ज्ञात कीजिए।
| उत्पादन (इकाइयाँ) | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 |
|---|---|---|---|---|---|---|
| सीमांत लागत (रु०) | 9 | 7 | 2 | 4 | 8 | 12 |
Answer:
| उत्पादन | TFC | MC | TVC | AVC | TC |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 12 | 9 | 9 | 9 | 21 |
| 2 | 12 | 7 | 16 | 8 | 28 |
| 3 | 12 | 2 | 18 | 6 | 30 |
| 4 | 12 | 4 | 22 | 5.5 | 34 |
| 5 | 12 | 8 | 30 | 6 | 42 |
| 6 | 12 | 12 | 42 | 7 | 54 |
Exam Tips:
a) TVC is the running sum of MC.
b) AVC = TVC ÷ q, for example 22 ÷ 4 = 5.5.
c) TC = TFC + TVC.
Question 22: निम्नलिखित तालिका उत्पादन के विभिन्न स्तरों पर एक फर्म की सीमांत लागत (MC) दर्शाती है। इसकी कुल स्थिर लागत (TFC) 120 रु० है। उत्पादन के प्रत्येक स्तर की औसत कुल लागत (ATC) और औसत परिवर्ती लागत (AVC) ज्ञात कीजिए।
| उत्पादन (इकाइयाँ) | 1 | 2 | 3 |
|---|---|---|---|
| सीमांत लागत (रु०) | 40 | 30 | 26 |
Answer:
| उत्पादन | TFC | MC | TVC | TC | ATC | AVC |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 120 | 40 | 40 | 160 | 160 | 40 |
| 2 | 120 | 30 | 70 | 190 | 95 | 35 |
| 3 | 120 | 26 | 96 | 216 | 72 | 32 |
Exam Tips:
a) TVC is the running sum of MC.
b) ATC = TC ÷ q and AVC = TVC ÷ q.
c) The values are the same as the earlier MC example with TFC 120.
Question 23: निम्नलिखित तालिका उत्पादन के विभिन्न स्तरों पर एक फर्म की कुल लागत (TC) दर्शाती है। उत्पादन के प्रत्येक स्तर पर औसत परिवर्ती लागत (AVC) और सीमांत लागत (MC) ज्ञात कीजिए।
| उत्पादन (इकाइयाँ) | 0 | 1 | 2 | 3 |
|---|---|---|---|---|
| कुल लागत (रुपये) | 60 | 100 | 130 | 150 |
Answer:
| उत्पादन | TC | TFC | TVC | AVC | MC |
|---|---|---|---|---|---|
| 0 | 60 | 60 | – | – | – |
| 1 | 100 | 60 | 40 | 40 | 40 |
| 2 | 130 | 60 | 70 | 35 | 30 |
| 3 | 150 | 60 | 90 | 30 | 20 |
Exam Tips:
a) TVC = TC − TFC, with TFC = 60.
b) AVC = TVC ÷ q.
c) MC = change in TC.
Question 24: निम्नलिखित तालिका को पूरा कीजिए।
| उत्पादन | कुल परिवर्ती लागत | औसत परिवर्ती लागत | सीमांत लागत |
|---|---|---|---|
| 1 | – | 12 | – |
| 2 | 20 | – | – |
| 3 | – | – | 10 |
| 4 | 40 | – | – |
Answer:
| उत्पादन | कुल परिवर्ती लागत | औसत परिवर्ती लागत | सीमांत लागत |
|---|---|---|---|
| 1 | 12 | 12 | 12 |
| 2 | 20 | 10 | 8 |
| 3 | 30 | 10 | 10 |
| 4 | 40 | 10 | 10 |
Exam Tips:
a) TVC for 1 unit = AVC × 1 = 12, and TVC for 3 units = 10 × 3 = 30.
b) MC = change in TVC, for example 20 − 12 = 8.
c) AVC = TVC ÷ q.
Question 25: एक फर्म 20 इकाइयों का उत्पादन कर रही है। इस उत्पादन स्तर पर उसके ATC तथा AVC क्रमशः 40 रुपए तथा 37 रुपए हैं। फर्म की कुल स्थिर लागतें ज्ञात करें।
Answer:
उत्पादन इकाइयाँ = 20; ATC = 40 रुपए; AVC = 37 रुपए
TC = 20 × 40 = 800 रुपए
TVC = 20 × 37 = 740 रुपए
कुल स्थिर लागत = TC − TVC = 800 − 740 = 60 रुपए
वैकल्पिक हल:
AFC = ATC − AVC = 40 − 37 = 3 रुपए
कुल स्थिर लागत = 20 × 3 = 60 रुपए
Exam Tips:
a) ATC − AVC gives AFC.
b) Total fixed cost = AFC × output.
c) Both methods give 60 rupees.
Question 26: एक फर्म के उत्पादन विभाग के एक सप्ताह के आँकड़े निम्नलिखित प्रकार हैं: सेवायोजित श्रमिकों की संख्या 50; उत्पादन इकाइयों की संख्या 100; प्रत्येक श्रमिक की साप्ताहिक मज़दूरी 200 रुपए; शेड का साप्ताहिक किराया 400 रुपए; प्रयुक्त कच्चा माल 1,600 रुपए; शक्ति 300 रुपए। कुल लागत एवं औसत परिवर्ती लागत का अनुमान कीजिए।
Answer:
श्रमिकों का वेतन = 200 × 50 = 10,000 रुपए
शेड का साप्ताहिक किराया = 400 रुपए
कच्चा माल = 1,600 रुपए
शक्ति = 300 रुपए
कुल लागत = 10,000 + 400 + 1,600 + 300 = 12,300 रुपए
कुल परिवर्ती लागत = 10,000 + 1,600 + 300 = 11,900 रुपए
औसत परिवर्ती लागत = 11,900 ÷ 100 = 119 रुपए
Exam Tips:
a) Rent of the shed is fixed, so it is not in TVC.
b) AVC = TVC ÷ output = 11,900 ÷ 100.
c) Total cost adds the fixed rent back.
Free study material for Economics
Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 12 Economics Chapter 03 Production and Costs
Textbook Solutions for Class 12 Economics Chapter 03 Production and Costs
Explore reliable textbook solutions for Chapter 03 Production and Costs tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Economics.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 03 Production and Costs concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Effective Self-Study and Homework Assistance
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 03 Production and Costs with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 12 Economics Important Questions Chapter 3 उत्पादन तथा लागत is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Economics are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Economics Important Questions Chapter 3 उत्पादन तथा लागत as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Economics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Economics Important Questions Chapter 3 उत्पादन तथा लागत will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Economics. You can access HBSE Class 12 Economics Important Questions Chapter 3 उत्पादन तथा लागत in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Economics Important Questions Chapter 3 उत्पादन तथा लागत in printable PDF format for offline study on any device.