HBSE Class 12 Biology Solutions Chapter 3 मानव जनन

Official Haryana Board Solutions for Class 12 Biology: Chapter 03 Human Reproduction

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 03 Human Reproduction using the official curriculum guides for Class 12 Biology. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Chapter-wise Solutions for Biology: Chapter 03 Human Reproduction

Navigate directly to the solved Biology textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

Question 1: रिक्त स्थानों की पूर्ति करें -

Question 1 (क): मानव …………… उत्पत्ति वाला है। (अलैंगिक / लैंगिक)

Answer:

लैंगिक

Exam Tips:

a) Human reproduction is sexual, so two parents contribute gametes.

 

Question 1 (ख): मानव …………… है। (अंडप्रजक, सजीवप्रजक, अंडजरायुज)

Answer:

सजीव प्रजक

Exam Tips:

a) Humans are viviparous, as the embryo develops inside the mother's body.

 

Question 1 (ग): मानव में …………… निषेचन होता है। ( बाह्य / आंतरिक )

Answer:

आंतरिक

Exam Tips:

a) Human fertilisation takes place inside the female reproductive tract.

 

Question 1 (घ): नर एवं मादा युग्मक …………….. होते हैं। (अगुणित / द्विगुणित )

Answer:

अगुणित

Exam Tips:

a) Gametes are haploid, since meiosis halves the chromosome number.

 

Question 1 (ङ): युग्मनज ……………. होते हैं। (अगुणित/ द्विगुणित)

Answer:

द्विगुणित

Exam Tips:

a) The zygote is diploid, because it forms from two haploid gametes.

 

Question 1 (च): एक परिपक्व पुटक से अंडाणु (ओवम) के मोचित होने की प्रक्रिया को ……………. कहते हैं।

Answer:

अंडोत्सर्ग (ओव्यूलेशन)

Exam Tips:

a) Ovulation is the release of the secondary oocyte from the Graafian follicle.

 

Question 1 (छ): अंडोत्सर्ग (ओव्यूलेशन) ……………… नामक हार्मोन द्वारा प्रेरित (इनड्यूस्ड) होता है।

Answer:

LH (ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन)

Exam Tips:

a) Ovulation is triggered by the LH surge from the pituitary gland.

 

Question 1 (ज): नर एवं स्त्री के युग्मक के संलयन (फ्यूजन) को ……………… कहते हैं।

Answer:

निषेचन (Fertilisation)

Exam Tips:

a) Fertilisation is the fusion of the male and female gametes.

 

Question 1 (झ): निषेचन ……………… में संपन्न होता है।

Answer:

फैलोपियन नलिका के इस्थमस तथा एंपुला के संधि स्थल (ampullary-isthmic junction)

Exam Tips:

a) Fertilisation usually occurs in the ampullary-isthmic junction of the fallopian tube.

 

Question 1 (ञ): युग्मनज विभक्त होकर ……………. की रचना करता है जो गर्भाशय में अंतर्रोपित (इंप्लांटेड) होता है।

Answer:

कोरकपुटी (ब्लास्टोसिस्ट)

Exam Tips:

a) The blastocyst implants in the endometrium of the uterus.

 

Question 1 (ट): भ्रूण और गर्भाशय के बीच संवहनी संपर्क बनाने वाली संरचना को ……………… कहते हैं।

Answer:

अपरा (प्लेसेंटा)

Exam Tips:

a) The placenta provides vascular connection between the embryo and the uterine wall.

 

Question 2: पुरुष जनन तंत्र का एक नामांकित आरेख बनाएँ।

Answer:

पुरुष जनन तंत्र का आरेख नीचे दिए गए चित्र के अनुसार बनाएँ।

Exam Tips:

a) Label the testis, epididymis, vas deferens, seminal vesicle, prostate and urethra.
b) Show the bulbourethral glands near the urethra.
c) Use arrows to show the path of sperm from the testis to the urethra.

 

Question 3: स्त्री जनन तंत्र का एक नामांकित आरेख बनाएँ।

Answer:

स्त्री जनन तंत्र का आरेख नीचे दिए गए चित्र के अनुसार बनाएँ।

Exam Tips:

a) Label the ovary, fallopian tube (infundibulum, ampulla, isthmus), uterus, cervix and vagina.
b) Show the fimbriae at the open end of the fallopian tube.

 

Question 4: वृषण तथा अंडाशय के बारे में प्रत्येक के दो-दो प्रमुख कार्यों का वर्णन करें।

Answer:

वृषण (Testis) के कार्य:
(i) शुक्राणुओं का निर्माण करना।
(ii) वृषण की अंतराली कोशिकाओं द्वारा नर हार्मोन टेस्टोस्टेरॉन उत्पन्न करना, जिससे नर में द्वितीयक लैंगिक लक्षण विकसित होते हैं।

अंडाशय (Ovary) के कार्य:
(i) अंडाणु का निर्माण करना।
(ii) एस्ट्रोजन हार्मोन का स्रावण करना, जो मादा में द्वितीयक लैंगिक लक्षणों के लिए उत्तरदायी है।

Exam Tips:

a) Testis makes sperm and testosterone, while ovary makes ova and oestrogen.
b) Testosterone is produced by Leydig cells in the testis.
c) Oestrogen controls secondary sexual characters in females.

 

Question 5: शुक्रजनन नलिका की संरचना का वर्णन करें।

Answer:

वृषण की संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई को शुक्रजनन नलिका (Seminiferous tubule) कहते हैं। प्रत्येक वृषण पालिका में एक से तीन अतिकुंडलित, एक-दूसरे से सटी पतली नलिकाएँ होती हैं। प्रत्येक नलिका के चारों ओर ट्यूनिका प्रोप्रिया (Tunica propria) नामक झिल्लीनुमा आवरण होता है। भीतर एक स्तरीय जर्मिनल एपीथीलियम (Germinal epithelium) होता है, जिसकी कोशिकाओं के विभाजन से शुक्राणुजनन (Spermatogenesis) द्वारा शुक्राणु बनते हैं।

इसी स्तर पर मुग्दाकार (club-shaped) सरटोली कोशिकाएँ (Sertoli cells) होती हैं, जो विकसित हो रहे शुक्राणुओं को पोषण देती हैं। शुक्रजनन नलिकाओं के बीच अंतराली कोशिकाएँ (Interstitial cells) या लेडिग कोशिकाएँ (Leydig cells) होती हैं, जिनमें नर हार्मोन बनते हैं।

शुक्रजनन नलिकाओं से पतली नलिकाएँ निकलती हैं, जिन्हें वास इफेरेंशिया (Vasa efferentia) कहते हैं। ये वृषण के भीतर मिलकर वृषण जालक (Rete testis) बनाती हैं। जालक से एक कुंडलित नलिका शुरू होती है, जिसे एपिडिडाइमिस (अधिवृषण, Epididymis) कहते हैं।

Exam Tips:

a) Seminiferous tubules are the structural and functional units of the testis.
b) Sertoli cells nourish developing sperm, while Leydig cells make testosterone.
c) The path from tubule to epididymis is: tubule, vasa efferentia, rete testis, epididymis.
d) Remember the order of ducts since it is often asked in exams.

 

Question 6: शुक्राणुजनन क्या है? संक्षेप में शुक्राणुजनन की प्रक्रिया का वर्णन करें।

Answer:

वृषण में जनन उपकला कोशिकाओं (Germinal epithelium) से समसूत्री और अर्धसूत्री विभाजन द्वारा शुक्राणुओं के निर्माण और परिपक्वन की क्रिया को शुक्राणुजनन (Spermatogenesis) कहते हैं।

शुक्राणुजनन की प्रक्रिया: शुक्रजनन नलिकाओं की भीतरी परत के शुक्राणुजन (Spermatogonia) समसूत्री विभाजन द्वारा संख्या में बढ़ते हैं। प्रत्येक शुक्राणुजन द्विगुणित होता है, अर्थात उसमें 46 गुणसूत्र होते हैं।

इसके बाद शुक्राणुजन में अर्धसूत्री विभाजन होकर प्राथमिक शुक्राणु कोशिकाएँ (Primary spermatocytes) बनती हैं। प्रथम अर्धसूत्री विभाजन से दो समान अगुणित द्वितीयक शुक्राणु कोशिकाएँ (Secondary spermatocytes) बनती हैं, जिनमें 23 गुणसूत्र होते हैं। द्वितीयक शुक्राणु कोशिकाएँ दूसरे अर्धसूत्री विभाजन से गुजरकर चार बराबर अगुणित शुक्राणुप्रसु (Spermatids) बनाती हैं। शुक्राणुप्रसु अंत में शुक्राणु (Sperms) में रूपांतरित हो जाते हैं। इस रूपांतरण को स्पर्मियोजेनेसिस (Spermiogenesis) कहते हैं।

Exam Tips:

a) Spermatogonia divide by mitosis to increase their number before meiosis.
b) Each secondary spermatocyte has 23 chromosomes, which is haploid.
c) Spermiogenesis is the last step, in which spermatids become sperm.
d) Four haploid spermatids are produced from one primary spermatocyte.

 

Question 7: शुक्राणुजनन की प्रक्रिया के नियमन में शामिल हार्मोनों के नाम बताएँ।

Answer:

(i) गोनेडोट्रॉपिन रिलीजिंग हार्मोन (GnRH)
(ii) ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन (LH)
(iii) फॉलिकल स्टिमुलेटिंग हार्मोन (FSH)
(iv) एंड्रोजन्स (Androgens)

Exam Tips:

a) GnRH from the hypothalamus controls the release of LH and FSH from the pituitary.
b) LH stimulates Leydig cells to make androgens, and FSH acts on Sertoli cells.

 

Question 8: शुक्राणुजनन एवं वीर्यसेचन (स्परमियेशन) की परिभाषा लिखें।

Answer:

शुक्राणुजनन (Spermatogenesis): वृषण में जनन उपकला कोशिकाओं से समसूत्री और अर्धसूत्री विभाजन द्वारा शुक्राणुओं के निर्माण और परिपक्वन की क्रिया।

वीर्यसेचन (Insemination): संभोग (मैथुन) के दौरान शिश्न द्वारा शुक्राणु युक्त वीर्य को स्त्री की योनि में छोड़ने की क्रिया।

Exam Tips:

a) Insemination is the transfer of semen into the vagina during intercourse.
b) Spermatogenesis is the production of sperm inside the testis.

 

Question 9: शुक्राणु का एक नामांकित आरेख बनाएँ।

Answer:

शुक्राणु का नामांकित आरेख नीचे दिए गए चित्र के अनुसार बनाएँ।

Exam Tips:

a) Label the head with acrosome, the neck with the middle piece, and the tail.
b) Show mitochondria in the middle piece.

 

Question 10: शुक्रीय प्रद्रव्य (सेमिनल प्लाज्मा) के प्रमुख संघटक क्या हैं?

Answer:

सेमिनल प्लाज्मा पुरुष की सहायक ग्रंथियों के स्राव से बनता है। इनमें शामिल हैं: एक जोड़ी शुक्राशय (Seminal vesicles), प्रोस्टेट ग्रंथि (Prostate gland) और एक जोड़ी बल्बोयूरेथ्रल ग्रंथियाँ (Bulbourethral glands)।

सेमिनल प्लाज्मा के प्रमुख संघटक फ्रुक्टोज (फल शर्करा), कैल्सियम, प्रोटीन, सेमिनोजेलिन और प्रोस्टाग्लैंडिन्स हैं।

Exam Tips:

a) Fructose is the main energy source for sperm in seminal plasma.
b) Seminal vesicles contribute the largest share of seminal fluid.
c) Semen is the combination of sperm and seminal plasma.

 

Question 11: पुरुष की सहायक नलिकाओं एवं ग्रंथियों के प्रमुख कार्य क्या हैं?

Answer:

सहायक नलिकाओं के कार्य:
(i) वृषण जालक (Rete testis): शुक्रजनन नलिका से प्राप्त शुक्राणुओं को वास इफेरेंशिया तक पहुँचाना।
(ii) वास इफेरेंशिया (Vasa efferentia): शुक्राणुओं को अधिवृषण तक पहुँचाना।
(iii) अधिवृषण (Epididymis): शुक्राणुओं का संग्रह और परिपक्वन।
(iv) शुक्रवाहक (Vas deferens): शुक्राणुओं का वहन करना और मूत्रमार्ग से बाहर स्थानांतरित करना।

ग्रंथियों के कार्य:
(i) प्रोस्टेट ग्रंथि (Prostate gland): इसका स्राव शुक्राणुओं को सक्रिय बनाता है और वीर्य को स्कंदन (जमने) से रोकता है।
(ii) बल्बोयूरेथ्रल ग्रंथियाँ (Bulbourethral glands): इनका स्राव मादा की योनि को चिकना करता है, जिससे मैथुन सुगम होता है।
(iii) शुक्राशय (Seminal vesicles): इसका स्राव योनि की अम्लीयता को समाप्त करके शुक्राणुओं की रक्षा करता है।

Exam Tips:

a) Vas deferens carries sperm from the epididymis towards the urethra.
b) Seminal vesicle secretion neutralises the acidity of the vaginal tract.
c) Prostate secretion keeps semen liquid, so it does not clot.
d) Bulbourethral glands lubricate the vagina before intercourse.

 

Question 12: अंडजनन क्या है? अंडजनन की संक्षिप्त व्याख्या करें।

Answer:

एक परिपक्व मादा युग्मक (अंडाणु) के निर्माण की प्रक्रिया को अंडजनन (Oogenesis) कहते हैं।

अंडजनन भ्रूणीय परिवर्धन के दौरान शुरू होता है, जब कई मिलियन मातृ युग्मक कोशिकाएँ, अर्थात अंडजननी (Oogonia), भ्रूणीय अंडाशय के अंदर बनती हैं। जन्म के बाद अंडजननी का निर्माण या वृद्धि नहीं होती। ये कोशिकाएँ अर्धसूत्री विभाजन के प्रोफेज-1 में प्रवेश करती हैं और वहीं स्थायी रूप से रुकी रहती हैं। इन्हें प्राथमिक अंडक (Primary oocyte) कहते हैं। प्रत्येक प्राथमिक अंडक कणिकामय कोशिकाओं (Granulosa cells) की एक परत से घिर जाता है, और इसे प्राथमिक पुटक (Primary follicle) कहते हैं।

प्राथमिक पुटक के चारों ओर कणिकामय कोशिकाओं की और परतें बनती हैं और प्रावरक (Theca) बनता है, जो बाह्य प्रावरक और आंतरिक प्रावरक में बँटता है। यह द्वितीयक पुटक (Secondary follicle) शीघ्र ही तृतीयक पुटक (Tertiary follicle) बन जाता है, जिसकी तरल से भरी गुहा को एंट्रम (Antrum) कहते हैं। तृतीयक पुटक के भीतर प्राथमिक अंडक बढ़ता है और उसका पहला अर्धसूत्री विभाजन पूरा होता है। यह असमान विभाजन है, जिससे बड़ा अगुणित द्वितीयक अंडक (Secondary oocyte) और छोटा प्रथम ध्रुवीय पिंड (Polar body) बनते हैं। द्वितीयक अंडक में पोषक कोशिकाद्रव्य संचित रहता है। द्वितीयक अंडक के चारों ओर पारदर्शी अंडावरण (Zona pellucida) बनता है।

तृतीयक पुटक आगे चलकर ग्राफी पुटक (Graafian follicle) बनता है। इसके फटने पर अंडाशय से अंडा बाहर निकलता है, जिसे अंडोत्सर्ग (Ovulation) कहते हैं।

Exam Tips:

a) Oogonia form in the foetal ovary, and no new oogonia are formed after birth.
b) Primary oocytes remain arrested in prophase I until puberty.
c) The first meiotic division is unequal, which gives one large secondary oocyte and a small polar body.

 

Question 13: अंडाशय के अनुप्रस्थ काट (ट्रांसवर्स सेक्शन) का एक नामांकित आरेख बनाएँ।

Answer:

अंडाशय के अनुप्रस्थ काट का आरेख नीचे दिए गए चित्र के अनुसार बनाएँ।

Exam Tips:

a) Label the outer cortex with follicles at different stages.
b) Show the medulla at the centre with blood vessels.

 

Question 14: ग्राफी पुटक (ग्राफियन फॉलिकल) का एक नामांकित आरेख बनाएँ।

Answer:

ग्राफी पुटक का आरेख नीचे दिए गए चित्र के अनुसार बनाएँ।

Exam Tips:

a) Label the antrum, the secondary oocyte, the zona pellucida and the theca layers.
b) Show the granulosa cells surrounding the oocyte.

 

Question 15: निम्नलिखित के कार्य बताएँ - (क) पीत पिंड (कार्पस ल्यूटियम) (ख) गर्भाशय अंत:स्तर (एंडोमेट्रियम) (ग) अग्रपिंडक (एक्रोसोम) (घ) शुक्राणु पुच्छ (स्पर्म टेल) (च) झालर (फिम्ब्री)।

Answer:

(क) पीत पिंड (कार्पस ल्यूटियम):
(i) यह प्रोजेस्टेरोन हार्मोन स्रावित करता है, जो भ्रूण के सफल परिवर्धन के लिए गर्भ को बनाए रखता है। इसलिए इसे सगर्भता हार्मोन (Pregnancy hormone) भी कहते हैं।
(ii) भ्रूणीय परिवर्धन पूरा होने के बाद शिशु के जन्म के लिए यह रिलैक्सिन (Relaxin) हार्मोन उत्पन्न करता है।

(ख) गर्भाशय अंत:स्तर (एंडोमेट्रियम):
(i) यह ग्रंथिल होता है, और कोरकपुटी (ब्लास्टोसिस्ट) इसमें अंतर्रोपित होती है।
(ii) आर्तव चक्र के दौरान इसी स्तर में चक्रीय परिवर्तन होते हैं।
(iii) इस स्तर की रक्त कोशिकाएँ और ग्रंथियाँ फटने से रक्तस्राव होता है। यह रक्त और ऊतक योनि मार्ग से बाहर निकलते हैं, इसलिए यह स्तर ऋतुस्राव (रजोधर्म) में सहायक है।

(ग) अग्रपिंडक (एक्रोसोम): एक्रोसोम हायलूरोनिडेज़ (Hyaluronidase) एंजाइम स्रावित करता है, जो निषेचन के समय अंडे की बाहरी परतों के बीच की रुकावट को घोलकर शुक्राणु के प्रवेश में सहायता करता है।

(घ) शुक्राणु पुच्छ (स्पर्म टेल): यह शुक्राणु को गति देती है। इसके मध्य खंड में माइटोकॉन्ड्रिया होते हैं, जो पूँछ की गति के लिए ऊर्जा देते हैं, ताकि शुक्राणु अंडे तक पहुँच सके।

(च) झालर (फिम्ब्री): अंडोत्सर्ग के समय अंडाशय से निकले अंडाणु को फैलोपियन नलिका में एकत्र करने में ये सहायक होती हैं।

Exam Tips:

a) Corpus luteum secretes progesterone, which maintains the endometrium during pregnancy.
b) The endometrium is the layer that is shed during menstruation.
c) Acrosome enzymes help the sperm enter the egg.
d) The mitochondria in the middle piece supply energy for tail movement.
e) Fimbriae sweep the released egg into the fallopian tube.

 

Question 16: सही या गलत कथनों को पहचानें -

Question 16 (क): पुंजनों (एंड्रोजेन्स) का उत्पादन सर्टोली कोशिकाओं द्वारा होता है। (सही / गलत)

Answer:

गलत। एंड्रोजेन्स का उत्पादन लेडिग (अंतराली) कोशिकाओं द्वारा होता है।

Exam Tips:

a) Sertoli cells nourish sperm; Leydig cells make androgens.

 

Question 16 (ख): शुक्राणु को सर्टोली कोशिकाओं से पोषण प्राप्त होता है। (सही / गलत)

Answer:

सही। सर्टोली कोशिकाएँ विकासशील शुक्राणुओं को पोषण देती हैं।

Exam Tips:

a) Sertoli cells are the nurse cells of the seminiferous tubule.

 

Question 16 (ग): लेडिग कोशिकाएँ अंडाशय में पाई जाती हैं। (सही / गलत)

Answer:

गलत। लेडिग कोशिकाएँ शुक्रजनन नलिकाओं के बीच वृषण में पाई जाती हैं।

Exam Tips:

a) Leydig cells are found in the testis, not in the ovary.

 

Question 16 (घ): लेडिग कोशिकाएँ पुंजनों (एंड्रोजेन्स) को संश्लेषित करती हैं। (सही / गलत)

Answer:

सही। लेडिग कोशिकाएँ टेस्टोस्टेरॉन सहित एंड्रोजेन्स बनाती हैं।

Exam Tips:

a) Leydig cells make testosterone, the main androgen.

 

Question 16 (ङ): अंडजनन पीत पिंड (कार्पस ल्यूटियम) में संपन्न होता है। (सही / गलत)

Answer:

गलत। अंडजनन अंडाशय के पुटकों में होता है, कार्पस ल्यूटियम में नहीं।

Exam Tips:

a) Oogenesis occurs in ovarian follicles; the corpus luteum forms after ovulation.

 

Question 16 (च): सगर्भता (प्रेगनेंसी) के दौरान आर्तव चक्र (मेन्स्ट्रुअल साइकिल) बंद होता है। (सही / गलत)

Answer:

सही। गर्भावस्था में आर्तव चक्र रुक जाता है।

Exam Tips:

a) Pregnancy stops the menstrual cycle because ovulation does not occur.

 

Question 16 (छ): योनिच्छद (हाइमेन) की उपस्थिति अथवा अनुपस्थिति कौमार्य (वर्जिनिटी) या यौन अनुभव का विश्वसनीय संकेत नहीं है। (सही / गलत)

Answer:

सही। योनिच्छद की स्थिति कौमार्य या यौन अनुभव का विश्वसनीय संकेत नहीं है।

Exam Tips:

a) The hymen can be absent or altered for many reasons other than sexual activity.

 

Question 17: आर्तव चक्र क्या है? आर्तव चक्र (मेन्स्ट्रुअल साइकिल) का कौन-से हार्मोन नियमन करते हैं?

Answer:

प्राइमेट मादाओं में पाए जाने वाले जनन चक्र को आर्तव चक्र या रजोधर्म (Menstruation) कहते हैं। स्त्रियों में यह चक्र लगभग 28-29 दिन का होता है। पहला रज चक्र तरुणावस्था (Puberty) में शुरू होता है, जिसे रजोदर्शन (Menarche) कहते हैं। इस चक्र में महीने में एक बार योनि से 3 से 5 दिन तक रक्तस्राव होता है। लगभग 50 वर्ष की आयु में यह चक्र समाप्त हो जाता है, इस अवस्था को रजोनिवृत्ति (Menopause) कहते हैं। गर्भवती महिलाओं में आर्तव चक्र नहीं होता।

आर्तव चक्र का नियमन इन हार्मोनों द्वारा होता है:
(i) गोनेडोट्रॉपिन (GnRH)
(ii) एस्ट्रोजन
(iii) ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन (LH)
(iv) फॉलिकल स्टिमुलेटिंग हार्मोन (FSH)
(v) प्रोजेस्टेरोन

Exam Tips:

a) Menstruation occurs about once a month and lasts 3 to 5 days.
b) Menarche is the first menstrual cycle, which begins at puberty.
c) Menopause is the stage when the cycle stops, usually around 50 years of age.
d) LH and FSH from the pituitary, with oestrogen and progesterone from the ovary, regulate the cycle.

 

Question 18: प्रसव (पारट्युरिशन) क्या है? प्रसव को प्रेरित करने में कौन-से हार्मोन शामिल होते हैं?

Answer:

मानव में सगर्भता की औसत अवधि लगभग 9 माह होती है, जिसे गर्भावधि (Gestation period) कहते हैं। सगर्भता के अंत में गर्भाशय के जोरदार संकुचनों से गर्भ बाहर निकलता है। इस क्रिया को प्रसव (Parturition) कहते हैं।

प्रसव एक जटिल तंत्रिका-अंतःस्रावी (Neuroendocrine) क्रियाविधि से प्रेरित होता है। पूर्णविकसित गर्भ और अपरा से संकेत मिलते हैं, जो हल्के गर्भाशय संकुचन उत्पन्न करते हैं। इसे गर्भ उत्क्षेपन प्रतिवर्त (Foetal ejection reflex) कहते हैं। यह मातृ पीयूष ग्रंथि (Pituitary) से ऑक्सीटोसिन निकलने को सक्रिय करता है। ऑक्सीटोसिन गर्भाशय की पेशियों पर कार्य करता है, जिससे संकुचन तेज होते हैं। गर्भाशय संकुचन और ऑक्सीटोसिन स्राव के बीच यह धनात्मक प्रतिपुष्टि (Positive feedback) चलती है, जिससे संकुचन तीव्र से तीव्रतर होते जाते हैं और शिशु जनन नाल से बाहर आ जाता है।

प्रसव में शामिल हार्मोन हैं:
(i) कार्टिसॉल
(ii) एस्ट्रोजन
(iii) ऑक्सीटोसिन

Exam Tips:

a) Parturition is the birth of the baby, triggered by strong uterine contractions.
b) Oxytocin from the posterior pituitary drives the contractions.
c) Oxytocin and contractions reinforce each other through positive feedback.
d) Gestation in humans is about 9 months.

 

Question 19: हमारे समाज में लड़कियों को जन्म देने का दोष महिलाओं को दिया जाता है। बताएँ कि यह क्यों सही नहीं है?

Answer:

स्त्री में गुणसूत्रों का स्वरूप XX और पुरुष में XY होता है। स्त्री द्वारा बने सभी अगुणित अंडाणुओं में एक लिंग गुणसूत्र X होता है। पुरुष के शुक्राणुओं में से 50 प्रतिशत में X और 50 प्रतिशत में Y लिंग गुणसूत्र होता है।
अंडाणु का निषेचन X या Y वाले शुक्राणु से होगा, इस पर निर्भर करता है कि युग्मनज में XX या XY गुणसूत्र होंगे। XX युग्मनज से लड़की और XY युग्मनज से लड़का विकसित होता है। अतः वैज्ञानिक रूप से शिशु के लिंग का निर्धारण पिता के शुक्राणु से होता है, न कि माता द्वारा।

Exam Tips:

a) Women always contribute an X chromosome, so the mother cannot decide the sex of the child.
b) Half of the sperm carry X and half carry Y.
c) XX zygote develops as a girl and XY zygote as a boy.
d) The sex of the child is decided by the father's sperm.

 

Question 20: एक माह में मानव अंडाशय से कितने अंडे मोचित होते हैं? यदि माता ने समरूप जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया हो तो आप क्या सोचते हैं कि कितने अंडे मोचित हुए होंगे? क्या आपका उत्तर बदलेगा यदि जन्मे हुए जुड़वाँ बच्चे द्विअंडज यमज थे?

Answer:

सामान्यतः मानव अंडाशय से हर मासिक चक्र में एक अंडा मोचित होता है।

समरूप (मोनोज़ायगोटिक) जुड़वाँ एक ही अंडे और एक ही शुक्राणु से बने एक युग्मनज के विभाजन से बनते हैं। अतः इनमें केवल एक अंडा मोचित हुआ होगा।

यदि जुड़वाँ बच्चे द्विअंडज यमज (फ्रेटर्नल) थे, तो उत्तर बदल जाएगा, क्योंकि ये दो अलग अंडों और दो अलग शुक्राणुओं के निषेचन से बनते हैं। ऐसे में दो अंडे मोचित हुए होंगे।

Exam Tips:

a) Normally one ovum is released per menstrual cycle.
b) Identical twins come from one zygote splitting, so one egg is involved.
c) Fraternal twins come from two eggs, so two eggs must have been released.

 

Question 21: क्या आप सोचते हैं कि कुतिया, जिसने 6 बच्चों को जन्म दिया है, के अंडाशय के कितने अंडे मोचित हुए?

Answer:

कुतिया के अंडाशय से कम से कम 6 अंडे मोचित हुए होंगे, क्योंकि प्रत्येक बच्चे के लिए एक निषेचित अंडा आवश्यक है। परन्तु मोचित हुए अंडों की वास्तविक संख्या ठीक-ठीक 6 नहीं हो सकती, क्योंकि कुछ अंडे निषेचित नहीं होते या विकास के दौरान नष्ट हो जाते हैं। इसलिए जन्मे बच्चों की संख्या से मोचित अंडों की संख्या का ठीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

Exam Tips:

a) Each born pup needs at least one fertilised egg.
b) Dogs can ovulate more eggs than are finally born.
c) Litter size is not an exact count of ovulated eggs.

 

Haryana Board Solutions for Class 12 Biology Chapter 03 Human Reproduction

Chapter Exercise Answers for Class 12 Biology

Explore reliable textbook solutions for Chapter 03 Human Reproduction tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Biology.

Detailed Answer Guides for Chapter 03 Human Reproduction

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 03 Human Reproduction concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Complete Preparation Kit for Class 12 Exams

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 03 Human Reproduction with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Biology Solutions Chapter 3 मानव जनन for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Biology Solutions Chapter 3 मानव जनन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Biology are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Biology Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Biology Solutions Chapter 3 मानव जनन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Biology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Biology Solutions Chapter 3 मानव जनन will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Biology Solutions Chapter 3 मानव जनन in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Biology. You can access HBSE Class 12 Biology Solutions Chapter 3 मानव जनन in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Biology Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Biology Solutions Chapter 3 मानव जनन in printable PDF format for offline study on any device.