HBSE Class 12 Biology Important Questions Chapter 4 जनन स्वास्थ्य

Download Haryana Board Solutions for Class 12 Biology Chapter 04 Reproductive Health

Explore reliable textbook solutions for Chapter 04 Reproductive Health tailored for Class 12 learners. Utilizing these Biology answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Access Haryana Board Solutions and Answers

Access the complete solution PDF for Class 12 Biology below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Question 1: आपातकालिक गर्भनिरोधक गोली मैथुन के कितने घण्टे के भीतर लेनी चाहिए?
(अ) 72 घण्टे
(ब) 82 घण्टे
(स) 92 घण्टे
(द) 100 घण्टे

Answer:

(अ) 72 घण्टे

Exam Tips:

a) Emergency contraceptive pills work only within 72 hours, and their effectiveness falls as time passes after intercourse.

 

Question 2: जनसंख्या दिवस मनाया जाता है?
(अ) 11 जुलाई
(ब) 21 जुलाई
(स) 31 जुलाई
(द) 11 अगस्त

Answer:

(अ) 11 जुलाई

Exam Tips:

a) World Population Day is observed on 11 July every year, so 11 July is the date to remember.

 

Question 3: जो दम्पति बच्चे के इच्छुक हैं उनके लिए संतान प्राप्त करने का सर्वोत्तम उपाय है?
(अ) टेस्ट ट्यूब बेबी
(ब) गोद लेकर
(स) पात्रे निषेचन
(द) कृत्रिम गर्भाशय वीर्य सेचन

Answer:

(ब) गोद लेकर

Exam Tips:

a) Adoption gives a childless couple a legal way to bring up a child when assisted reproduction is not possible.

 

Question 4: जनन स्वास्थ्य शब्द से क्या तात्पर्य है?
(अ) शारीरिक स्वास्थ्य
(ब) व्यवहारात्मक स्वास्थ्य
(स) भावात्मक स्वास्थ्य
(द) उपरोक्त सभी

Answer:

(द) उपरोक्त सभी

Exam Tips:

a) Reproductive health covers physical, emotional, behavioural and social well-being in all matters related to reproduction.

 

Question 5: रोध (बैरियर) विधि कौन-सी है?
(अ) निरोध
(ब) गर्भाशय ग्रीवा टोपी
(स) डायफ्राम
(द) उपरोक्त सभी

Answer:

(द) उपरोक्त सभी

Exam Tips:

a) Condom, cervical cap and diaphragm are barrier methods that stop sperms from reaching the ovum.

 

Question 6: कौन-सी तकनीक पुरुषों से सम्बन्धित है?
(अ) मुखीय गोली
(ब) वैसक्टोमी
(स) ट्यूबेक्टोमी
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer:

(ब) वैसक्टोमी

Exam Tips:

a) Vasectomy is a male sterilisation method, whereas tubectomy is its female counterpart.

 

Question 7: सिफिलिस (Syphilis) रोग का रोगजनक है?
(अ) ट्राइकोमोनास वेजाइनेलिस
(ब) मानव पैपिलोमा वायरस
(स) ट्रेपोनिमा पैलिडम
(द) निसेरिया गोनोरही

Answer:

(स) ट्रेपोनिमा पैलिडम

Exam Tips:

a) Syphilis is caused by the bacterium Treponema pallidum, not by a virus.

 

Question 8: निम्न में से ऐसा कौन-सा रोग है जो उपचार योग्य नहीं है?
(अ) यकृत शोथ (बी)
(ब) जननिक परिसर्प
(स) एच.आई.वी. संक्रमण
(द) उपरोक्त सभी

Answer:

(द) उपरोक्त सभी

Exam Tips:

a) HIV infection has no complete cure, and it is managed with antiretroviral therapy throughout life.

 

Question 9: विद्यालयों में यौन शिक्षा की पढ़ाई क्यों जरूरी है?
(अ) सुरक्षित और स्वच्छ यौन क्रियाओं के लिए
(ब) यौन संचारित रोगों एवं एड्स की जानकारी के लिए
(स) यौन सम्बन्धी गलत धारणाओं से छुटकारा पाने के लिए
(द) उपरोक्त सभी

Answer:

(द) उपरोक्त सभी

Exam Tips:

a) School sex education gives correct information about STDs, AIDS and safe practices, and removes common myths.

 

Question 10: परखनली शिशु (टेस्ट ट्यूब बेबी) के सम्बन्ध में सत्य है-
(अ) मादा के जननांग में निषेचन तथा परखनली में वृद्धि
(ब) जननांगों से बाहर निषेचन तथा गर्भाशय में परिवर्धन
(स) निषेचन तथा परिवर्धन गर्भाशय के बाहर
(द) जन्मपूर्व शिशु को इन्क्यूबेटर में रखना

Answer:

(ब) जननांगों से बाहर निषेचन तथा गर्भाशय में परिवर्धन

Exam Tips:

a) In IVF, fertilisation takes place outside the body in a test tube and the embryo is then placed in the uterus.

 

Question 11: औषधि रहित आई.यू.डी. निम्न में से कौन-सी है?
(अ) लिप्पेस लूप
(ब) कॉपर-टी
(स) सी.यू.
(द) प्रोजेस्टासर्ट

Answer:

(अ) लिप्पेस लूप

Exam Tips:

a) Lippes loop is a non-medicated IUD, while Copper-T and Progestasert release a metal or a hormone.

 

Question 12: उल्बवेधन (ऐमीनोसेंटेसिस) जाँच क्या है?
(अ) गर्भनिरोधक परीक्षण
(ब) बंध्यता परीक्षण
(स) भ्रूणीय लिंग परीक्षण
(द) यौन संचारित रोग परीक्षण

Answer:

(स) भ्रूणीय लिंग परीक्षण

Exam Tips:

a) Amniocentesis draws out fluid around the foetus, and sex determination through it is illegal in India under the PCPNDT Act.

 

Question 13: जनन एवं बाल स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम किस नाम से प्रसिद्ध है?
(अ) एस.सी.एच.
(ब) एच.सी.एच.
(स) आर.सी.एच.
(द) एफ.सी.एच.

Answer:

(स) आर.सी.एच.

Exam Tips:

a) RCH stands for Reproductive and Child Health programme, which covers both mothers and children.

 

Question 14: ऐसे मामले में जहाँ स्त्रियाँ अण्डाणु उत्पन्न नहीं कर सकतीं, लेकिन उनके लिए एक विधि अपनाई जाती है, जिसमें दाता से अण्डाणु लेकर उन स्त्रियों की फैलोपी नलिका में स्थानान्तरित कर दिया जाता है। इस तकनीक को क्या कहते हैं?
(अ) जी.आई.एफ.टी.
(ब) ए.आर.टी.
(स) ई.टी.
(द) जेड.आई.एफ.टी.

Answer:

(अ) जी.आई.एफ.टी.

Exam Tips:

a) In GIFT, eggs and sperms are transferred into the fallopian tube, unlike IVF where fertilisation happens outside the body.

 

Question 15: मानव जनसंख्या की अत्यधिक वृद्धि का कारण है?
(अ) औसत आयुकाल में वृद्धि
(ब) अच्छी चिकित्सीय सुविधाएँ
(स) मृत्युदर में कमी
(द) उपरोक्त सभी

Answer:

(द) उपरोक्त सभी

Exam Tips:

a) Population explodes when death rate falls while birth rate remains high, so both factors together cause rapid growth.

 

Question 16: परिवार नियोजन की शुरुआत भारत में कब हुई?
(अ) सन् 1951
(ब) सन् 1961
(स) सन् 1941
(द) सन् 1971

Answer:

(अ) सन् 1951

Exam Tips:

a) India introduced its family planning programme in 1951, as part of the first Five Year Plan period.

 

Question 17: दम्पति के बंध्य होने का कारण हो सकता है?
(अ) शारीरिक
(ब) जन्मजात
(स) रोगजन्य
(द) उपरोक्त सभी

Answer:

(द) उपरोक्त सभी

Exam Tips:

a) Infertility in a couple can arise from physical, congenital or disease-related causes in either partner.

 

Question 18: निम्न में से यौन संचारित रोग है-
(अ) तपेदिक
(ब) पीलिया
(स) सुजाक
(द) जुकाम

Answer:

(स) सुजाक

Exam Tips:

a) Gonorrhoea is caused by the bacterium Neisseria gonorrhoeae and can be cured with antibiotics.

 

Question 19: जनन स्वास्थ्य को एक लक्ष्य के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर जननात्मक स्वस्थ समाज को प्राप्त करने की कार्य योजना बनाने वाला विश्व का पहला देश कौन-सा था?
(अ) इंग्लैण्ड
(ब) भारत
(स) रूस
(द) अमेरिका

Answer:

(ब) भारत

Exam Tips:

a) India was the first country to set reproductive health as a national programme goal, so India is the answer here.

 

Question 20: स्तनपान अनार्तव विधि प्रसव के बाद ज्यादा से ज्यादा कितने माह की अवधि तक कारगर मानी गई है?
(अ) 6 माह
(ब) 8 माह
(स) 10 माह
(द) 12 माह

Answer:

(अ) 6 माह

Exam Tips:

a) Lactational amenorrhoea is effective up to 6 months after delivery, provided the baby is fully breastfed.

 

Question 21: प्रति हजार व्यक्तियों में जन्म लेने वाली संख्या को क्या कहते हैं?
(अ) वृद्धि दर
(ब) लगभग (crude) जन्म दर
(स) गर्भधारण दर
(द) प्रजनन दर

Answer:

(ब) लगभग (crude) जन्म दर

Exam Tips:

a) Crude birth rate is the number of live births per 1000 population in a year.

 

Question 22: मुखीय गर्भनिरोधक निम्न में से किसके विभिन्न संयोग से बनता है?
(अ) प्रोजेस्टेरॉन-एस्ट्रोजन
(ब) ऑक्सीटोसिन
(स) रिलेक्सीन
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(अ) प्रोजेस्टेरॉन-एस्ट्रोजन

Exam Tips:

a) Oral contraceptive pills contain synthetic progestogen and oestrogen, which together prevent ovulation.

 

Question 23: साप्ताहिक रूप से खाने वाली गर्भनिरोधक गोली का व्यापारिक नाम है?
(अ) माला
(ब) सहेली
(स) माला ए
(द) माला डी

Answer:

(ब) सहेली

Exam Tips:

a) Saheli is a non-steroidal oral contraceptive taken once a week, unlike the daily Mala pills.

 

Question 24: दैनिक रूप से खाने वाली गर्भनिरोधक गोली कौन-सी है?
(अ) माला C
(ब) माला N तथा माला D
(स) माला A
(द) माला D

Answer:

(ब) माला N तथा माला D

Exam Tips:

a) Mala-N and Mala-D are daily pills, whereas Saheli is taken only once a week.

 

Question 25: महिलाओं के लिए एक नया ओरल गर्भनिरोधक 'सहेली' वैज्ञानिकों ने किस संस्थान पर विकसित किया?
(अ) सी.डी.आर.आई.-लखनऊ
(ब) आई.आई.एससी.-बैंगलोर
(स) सी.एस.आई.आर.-नई दिल्ली
(द) आई.सी.एम.आर.-नई दिल्ली

Answer:

(अ) सी.डी.आर.आई.-लखनऊ

Exam Tips:

a) Saheli was developed at the Central Drug Research Institute (CDRI), Lucknow, which is a CSIR-linked laboratory.

 

Question 26: निम्न में से लोगों की जनन सम्बन्धी समस्या है?
(अ) सगर्भता
(ब) गर्भपात
(स) प्रसव
(द) उपरोक्त सभी

Answer:

(द) उपरोक्त सभी

Exam Tips:

a) Pregnancy, abortion and childbirth are all reproductive health concerns that fall under reproductive health care.

 

Question 27: यौन संचारित रोग का लक्षण है?
(अ) गुप्तांग में खुजली
(ब) तरल स्राव आना
(स) हल्का दर्द तथा सूजन
(द) उपरोक्त सभी

Answer:

(द) उपरोक्त सभी

Exam Tips:

a) Itching, abnormal discharge and mild pain or swelling in the genital area are common symptoms of STDs.

 

Question 28: यौन संचारित रोगों का समय पर उपचार न होने पर निम्न में से कौन-सी जटिलता पैदा हो सकती है?
(अ) श्रोणि-शोथज रोग (पी.आई.डी.)
(ब) अस्थानिक सगर्भता
(स) जनन मार्ग का कैंसर
(द) उपरोक्त सभी

Answer:

(द) उपरोक्त सभी

Exam Tips:

a) Untreated STDs can lead to pelvic inflammatory disease, ectopic pregnancy and cancer of the reproductive tract.

 

Question 29: गर्भनिरोधक विधियों के सम्भावित दुष्प्रभाव हैं?
(अ) मतली
(ब) उदरीय पीड़ा
(स) अनियमित आर्तव रक्तस्राव
(द) उपरोक्त सभी

Answer:

(द) उपरोक्त सभी

Exam Tips:

a) Nausea, abdominal pain and irregular menstrual bleeding are possible side effects of hormonal contraceptive methods.

 

Question 30: महिलाओं द्वारा मुँह से ली जाने वाली गोलियाँ 21 दिन तक प्रतिदिन ली जाती हैं। इन्हें क्या कहते हैं?
(अ) पिल्स
(ब) विल्स
(स) किल्स
(द) मिल्स

Answer:

(अ) पिल्स

Exam Tips:

a) Oral contraceptive pills are taken daily for 21 days in a cycle, and the term for them is pills.

 

Question 31: नीचे एक स्तम्भ में गर्भनिरोध प्राप्त करने की चार रीतियाँ (1-4) और दूसरे स्तम्भ में उनके कार्य करने की चार विधियाँ (i-iv) दी गई हैं। इन रीतियों और उनकी कार्य विधियों के सही मिलान को चुनिए-

स्तम्भ-I (रीतियाँ)स्तम्भ-II (कार्य विधियाँ)
1. गोली(i) शुक्राणुओं को सर्विक्स में पहुँचने से रोकना
2. कंडोम(ii) अन्तर्रोपण को न होने देना
3. शुक्रवाहिका छेदन(iii) अण्डोत्सर्ग न होने देना
4. कॉपर-T(iv) वीर्य में शुक्राणुओं का न होना

(अ) 1-(iii), 2-(iv), 3-(i), 4-(ii)
(ब) 1-(ii), 2-(iii), 3-(i), 4-(iv)
(स) 1-(iii), 2-(i), 3-(iv), 4-(ii)
(द) 1-(iv), 2-(i), 3-(ii), 4-(iii)

Answer:

(स) 1-(iii), 2-(i), 3-(iv), 4-(ii)

रीतिकार्य विधि
गोलीअण्डोत्सर्ग न होने देना (iii)
कंडोमशुक्राणुओं को सर्विक्स में पहुँचने से रोकना (i)
शुक्रवाहिका छेदनवीर्य में शुक्राणुओं का न होना (iv)
कॉपर-Tअन्तर्रोपण को न होने देना (ii)

Exam Tips:

a) Copper-T prevents implantation, whereas pills stop ovulation and vasectomy leaves no sperms in the semen.

 

Question 32: प्रतिनिधि माँ (सरोगेट मदर) का उपयोग किसके लिए होता है?
(अ) दुग्ध स्रावण के प्रेरण
(ब) कृत्रिम वीर्यसेचित मादा
(स) प्रत्यारोपित भ्रूण वाली भविष्य की माँ
(द) कृत्रिम वीर्यसेचन

Answer:

(स) प्रत्यारोपित भ्रूण वाली भविष्य की माँ

Exam Tips:

a) In surrogacy, a woman carries and delivers an embryo implanted there for another couple who cannot carry a pregnancy.

 

Question 33: एम्नियोसेन्टेसिस विधि में द्रव कहाँ से निकाला जाता है?
(अ) भ्रूण के रक्त से
(ब) माता के रक्त से
(स) माता के शरीर के द्रव से
(द) भ्रूण को घेरे हुए द्रव से

Answer:

(द) भ्रूण को घेरे हुए द्रव से

Exam Tips:

a) The amniotic fluid surrounding the foetus is withdrawn with a thin needle during amniocentesis.

 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: सेन्ट्रल ड्रग रिसर्च इन्स्टीट्यूट (CDRI) कहाँ अवस्थित है?

Answer:

सेन्ट्रल ड्रग रिसर्च इन्स्टीट्यूट (CDRI) लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में अवस्थित है।

Exam Tips:

a) CDRI is located in Lucknow, Uttar Pradesh, and it developed the oral contraceptive Saheli.

 

Question 2: परिवार नियोजन को अब किस नाम से जाना जाता है?

Answer:

परिवार नियोजन को अब परिवार कल्याण के नाम से जाना जाता है।

Exam Tips:

a) The term family welfare is used in official government programmes in place of family planning.

 

Question 3: कंडोम के उपयोग से कोई एक लाभ लिखिए।

Answer:

कंडोम के उपयोग से गर्भधारण रुकने के अलावा यौन संचारित रोगों से बचाव होता है।

Exam Tips:

a) Condoms guard against STDs, including HIV, which pills and IUDs do not protect against.

b) Condoms are one of the few methods that prevent both pregnancy and sexually transmitted infections.

 

Question 4: उल्बभेदन (Amniocentesis) का एक धनात्मक तथा एक ऋणात्मक अनुप्रयोग बताइए।

Answer:

धनात्मक अनुप्रयोग: इसका उपयोग भ्रूणावस्था में आनुवंशिक रोगों की जाँच के लिए किया जाता है।
ऋणात्मक अनुप्रयोग: इसका दुरुपयोग मादा भ्रूण हत्या को बढ़ावा देता है।

Exam Tips:

a) Amniocentesis is used for prenatal diagnosis of genetic disorders such as Down syndrome.

b) Its misuse for sex determination leads to female foeticide, which is a punishable offence under the PCPNDT Act.

 

Question 5: हफ्ते में एक बार लेने वाली गर्भनिरोधक गोली का नाम लिखिए।

Answer:

हफ्ते में एक बार लेने वाली गर्भनिरोधक गोली का नाम सहेली है।

Exam Tips:

a) Saheli is a once-a-week oral contraceptive, which distinguishes it from the daily Mala pills.

 

Question 6: आई.यू.डी. में गर्भाशय के अन्दर कॉपर (Cu) आयन मुक्त होने से शुक्राणुओं पर क्या प्रभाव पड़ता है?

Answer:

गर्भाशय के अन्दर कॉपर (Cu) आयन मुक्त होने से शुक्राणुओं की भक्षकाणुक्रिया (Phagocytosis) बढ़ जाती है। इससे शुक्राणुओं की गतिशीलता और उनकी निषेचन क्षमता घट जाती है।

Exam Tips:

a) Copper ions released in the uterus increase phagocytosis of sperms, which is the key point of this answer.

b) Reduced sperm motility and fertilising capacity together prevent fertilisation, so the IUD acts as a contraceptive.

 

Question 7: मुँह द्वारा ली जाने वाली गर्भनिरोधक गोलियों (पिल्स) में कौन-सा हार्मोन पाया जाता है?

Answer:

मुँह द्वारा ली जाने वाली गर्भनिरोधक गोलियों में प्रोजेस्टेरॉन और एस्ट्रोजन नामक हार्मोन पाए जाते हैं।

Exam Tips:

a) Progesterone and oestrogen are the two hormones that the pill contains, usually in synthetic form.

 

Question 8: जो महिलाएँ गर्भावस्था में देरी या बच्चों के जन्म में अन्तराल चाहती हैं, उनके लिए कौन-सी युक्ति आदर्श गर्भनिरोधक है?

Answer:

जो महिलाएँ गर्भावस्था में देरी या बच्चों के जन्म में अन्तराल चाहती हैं, उनके लिए आई.यू.डी. आदर्श गर्भनिरोधक युक्ति है।

Exam Tips:

a) An IUD is a long-acting, reversible method, so it suits couples who want to space their children.

 

Question 9: चिकित्सीय सगर्भता समापन किसे कहते हैं?

Answer:

गर्भावस्था पूर्ण होने से पहले गर्भ को जानबूझकर या स्वेच्छा से समाप्त करने को चिकित्सीय सगर्भता समापन (M.T.P.) कहते हैं।

Exam Tips:

a) MTP is carried out under legal conditions, and it is done by a qualified medical practitioner.

 

Question 10: IUCD का पूर्ण रूप लिखिए।

Answer:

इन्ट्रा यूटेराइन कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस (Intra Uterine Contraceptive Device)।

Exam Tips:

a) IUCD is placed inside the uterus by a doctor and is one of the reversible contraceptive methods.

 

Question 11: दो वर्ष तक मुक्त या असुरक्षित सहवास के बावजूद गर्भाधान न हो पाने की स्थिति को क्या कहते हैं?

Answer:

दो वर्ष तक मुक्त या असुरक्षित सहवास के बावजूद गर्भाधान न हो पाने की स्थिति को बंध्यता (Infertility) कहते हैं।

Exam Tips:

a) Infertility is defined by the two-year period of unprotected intercourse without conception.

b) Infertility differs from sterility, which is a permanent inability to produce offspring.

 

Question 12: महिला नसबंदी से क्या तात्पर्य है?

Answer:

महिला के उदर में छोटा-सा चीरा लगाकर या योनि द्वारा डिंबवाहिनी नली (फैलोपी नलिका) का एक छोटा भाग निकालकर या धागे से बाँधने की क्रिया को महिला नसबंदी, अथवा नलिका उच्छेदन (ट्यूबेक्टोमी) कहते हैं।

Exam Tips:

a) Tubectomy is a permanent female sterilisation method, also called tubal ligation.

b) The fallopian tube is blocked, so the egg cannot reach the sperm and fertilisation does not occur.

 

Question 13: चिकित्सीय सगर्भता समापन (M.T.P.) को कानूनी स्वीकृति कब प्रदान की गई?

Answer:

चिकित्सीय सगर्भता समापन (M.T.P.) को कानूनी स्वीकृति सन् 1971 में प्रदान की गई।

Exam Tips:

a) The MTP Act was passed in 1971, so the year 1971 is the answer examiners expect.

 

Question 14: STD का सम्पूर्ण रूप लिखिए।

Answer:

यौन संचारित रोग (Sexually Transmitted Diseases)।

Exam Tips:

a) STD is the abbreviation used for diseases spread mainly through sexual contact.

 

Question 15: स्तनपान अनार्तव विधि के दौरान गर्भधारण शून्य होता है, क्यों?

Answer:

स्तनपान अनार्तव विधि के दौरान अण्डोत्सर्ग और आर्तव चक्र शुरू नहीं होता। इसी कारण गर्भधारण की सम्भावना शून्य रहती है।

Exam Tips:

a) Frequent suckling keeps prolactin levels high, which suppresses ovulation during breastfeeding.

b) The method works only when the baby is exclusively breastfed and the mother has not resumed menstruation.

 

Question 16: पुरुषों के लिए कंडोम का मशहूर ब्रांड नाम क्या है जो काफी लोकप्रिय है?

Answer:

पुरुषों के लिए कंडोम का लोकप्रिय ब्रांड नाम निरोध (Nirodh) है।

Exam Tips:

a) Nirodh is a condom brand promoted by the government for family planning.

 

Question 17: विवाह की वैधानिक आयु स्त्री तथा पुरुष के लिए क्या सुनिश्चित है?

Answer:

विवाह की वैधानिक आयु स्त्री के लिए 18 वर्ष और पुरुष के लिए 21 वर्ष सुनिश्चित है।

Exam Tips:

a) The legal minimum marriage age is 18 years for a girl and 21 years for a boy.

b) Marriage before these ages is an offence under the Prohibition of Child Marriage Act.

 

Question 18: दो STD के नाम लिखिए जो संदूषित रक्त से संचारित होते हैं।

Answer:

(1) एड्स (AIDS)
(2) हेपेटाइटिस-B

Exam Tips:

a) Contaminated blood transfusion and shared needles spread HIV and hepatitis B.

b) Both HIV and hepatitis B can be transmitted through blood, so screening of donor blood is compulsory.

 

Question 19: गर्भाशय वीर्य सेचन (Intrauterine Insemination) किसे कहते हैं?

Answer:

पति या स्वस्थ दाता से शुक्राणु लेकर उन्हें कृत्रिम रूप से स्त्री के गर्भाशय में प्रविष्ट कराने की विधि को गर्भाशय वीर्य सेचन कहते हैं।

Exam Tips:

a) Intrauterine insemination is an artificial reproductive technique and is used for cases of low sperm count.

b) The sperms are placed directly in the uterus, which is why it is named intrauterine insemination.

 

Question 20: मासिक चक्र में 10वें से 17वें दिन के बीच की अवधि को क्या कहते हैं और क्यों?

Answer:

मासिक चक्र में 10वें से 17वें दिन के बीच की अवधि को निषेच्य अवधि (Fertile period) कहते हैं, क्योंकि इस अवधि में निषेचन और गर्भधारण की सम्भावना अधिक होती है।

Exam Tips:

a) The fertile period is the time of ovulation, when the egg is available for fertilisation.

b) Couples who want to avoid pregnancy should take care in this period, so it is key in natural family planning.

 

Question 21: जिस पुरुष साथी में स्त्री को वीर्यसेचित करने की क्षमता नहीं है, अथवा जिसके स्खलित वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या बहुत कम है, उस दोष का निवारण किस तकनीक से किया जा सकता है?

Answer:

कृत्रिम वीर्य सेचन (Artificial Insemination)।

Exam Tips:

a) Artificial insemination is used when the male partner has low sperm count or is unable to inseminate.

 

Question 22: सहेली नामक गर्भनिरोधक गोली की खोज भारत के किस संस्थान में की गई?

Answer:

सहेली नामक गर्भनिरोधक गोली की खोज भारत में लखनऊ स्थित केन्द्रीय औषध अनुसंधान संस्थान (CDRI) में की गई।

Exam Tips:

a) The answer is CDRI, Lucknow, which is the Central Drug Research Institute.

 

Question 23: लैंगिक सम्पर्क से होने वाले कोई दो रोग बताइए।

Answer:

(1) सूजाक (Gonorrhoea)
(2) सिफिलिस (Syphilis)

Exam Tips:

a) Both gonorrhoea and syphilis are bacterial infections that spread by sexual contact.

b) Both diseases are curable with antibiotics when treated early.

 

Question 24: छोटे परिवार को प्रोत्साहन देने हेतु गर्भनिरोधक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित नारा 'हम दो हमारा एक' गाँव में ज्यादा लोकप्रिय है या शहर में?

Answer:

यह नारा शहरों में अधिक लोकप्रिय है, जहाँ कामकाजी युवा दम्पतियों ने इसे अपनाया है।

Exam Tips:

a) Urban working couples are the group that adopted this slogan most widely.

b) The slogan reflects the small family norm that the national family planning campaign promoted.

 

Question 25: HIV एवं AIDS का सम्पूर्ण रूप लिखिए।

Answer:

HIV - ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (Human Immunodeficiency Virus)।
AIDS - एक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम (Acquired Immuno Deficiency Syndrome)।

Exam Tips:

a) HIV is the virus, whereas AIDS is the syndrome that develops after the immune system is damaged.

 

Question 26: मनुष्य में गर्भधारण रोकने के लिए मुखीय गर्भनिरोधक गोलियों के प्रयोग से होने वाली दो घटनाओं के नाम लिखिए।

Answer:

(1) अण्डोत्सर्ग (ovulation) की क्रिया परिवर्तित अथवा बन्द हो जाती है।
(2) गर्भाशय ग्रीवा के म्यूकस (सर्विकल म्यूकस) की गुणवत्ता बदल जाती है, जिससे शुक्राणुओं का प्रवेश बाधित होता है।

Exam Tips:

a) Pills also make the endometrium unsuitable for implantation, which is a third action of the pill.

b) Changes in the cervical mucus make it hard for sperms to enter the uterus.

 

Question 27: डायफ्राम एवं वाल्ट क्या है? इसका क्या उपयोग है?

Answer:

डायफ्राम एवं वाल्ट रबर से बने रोधक उपाय हैं। इनका उपयोग सहवास से पूर्व स्त्री के जनन मार्ग में गर्भाशय ग्रीवा को ढकने के लिए किया जाता है।

Exam Tips:

a) Diaphragm and vault are barrier methods that stop sperms from entering the uterus.

b) They must be placed before intercourse and left in position for a suitable period as advised.

 

Question 28: ZIFT का पूरा नाम लिखिए।

Answer:

युग्मनज अन्तः डिम्बवाहिनी स्थानान्तरण (Zygote Intra Fallopian Transfer)।

Exam Tips:

a) In ZIFT the zygote formed outside the body is transferred into the fallopian tube.

 

Question 29: लिंग अनुपात किसे कहते हैं?

Answer:

किसी समष्टि में प्रति एक हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या को लिंग अनुपात कहते हैं।

Exam Tips:

a) Sex ratio is always expressed as the number of females per 1000 males.

 

Question 30: जनसंख्या की परिभाषा दीजिए।

Answer:

एक निश्चित स्थान पर एक समय में पाए जाने वाली एक ही जाति के सदस्यों के समूह को जनसंख्या कहते हैं।

Exam Tips:

a) Population refers to members of one species living in the same place at the same time.

 

Question 31: STD क्या है? इसके दो रोगों को बताइए।

Answer:

जो रोग मैथुन (Sexual Intercourse) द्वारा संचारित होते हैं, उन्हें सामूहिक रूप से यौन संचारित रोग (Sexually Transmitted Diseases, STD) कहते हैं। इन्हें रति रोग अथवा जनन मार्ग संक्रमण (Reproductive Tract Infection) भी कहते हैं।
दो रोग: (1) सुजाक (Gonorrhoea), (2) सिफिलिस (Syphilis)

Exam Tips:

a) STDs are also called reproductive tract infections, so both terms may appear in an exam.

b) Gonorrhoea and syphilis are the two classic examples of STDs asked in school exams.

 

Question 32: परखनली शिशु क्या है?

Answer:

कुछ महिलाएँ गर्भधारण नहीं कर पातीं। ऐसी महिलाओं के अण्डाणु को कृत्रिम माध्यम में शुक्राणु द्वारा निषेचित कराया जाता है और प्राप्त भ्रूण को गर्भाशय में रोपित कर दिया जाता है, जहाँ उसका सामान्य विकास होता है। सामान्य प्रसव से जन्मे ऐसे शिशु को परखनली शिशु (Test Tube Baby) कहते हैं।

Exam Tips:

a) Fertilisation takes place in a laboratory dish, and the embryo is then placed in the uterus.

b) Test tube baby is the common name for a child born through in vitro fertilisation (IVF).

 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: एक वर्ष की पुत्री की माता अपने दूसरे बच्चे में अन्तर रखना चाहती है। उसके डॉक्टर ने उसे Cu-T की सलाह दी। इसके गर्भनिरोधक प्रभाव को समझाइए।
अथवा
Cu-T किस प्रकार महिलाओं के लिए एक असरकारक गर्भनिरोधक है?

Answer:

कॉपर-T एक ऐसी अन्तःगर्भाशयी युक्ति है जो गर्भाशय में कॉपर आयन मुक्त करती है। ये कॉपर आयन शुक्राणुओं के लिए भक्षाणु की तरह कार्य करके उन्हें नष्ट कर देते हैं। इससे शुक्राणुओं की गतिशीलता और निषेचन की क्षमता समाप्त हो जाती है। परिणामस्वरूप निषेचन (Fertilisation) और गर्भधारण नहीं हो पाता।

Exam Tips:

a) Copper ions released in the uterus are the active agent that makes Cu-T effective as a contraceptive.

b) Cu-T does not need daily action by the user, which makes it a reliable long-term method for spacing children.

c) Sperm motility and fertilising capacity are both reduced, so fertilisation fails even if sperms reach the uterus.

 

Question 2: आदर्श गर्भनिरोधक किसे कहते हैं? गर्भनिरोधक उपायों के संभावित कोई पाँच दुष्प्रभाव लिखिए।

Answer:

वह गर्भनिरोधक जो उपयोगकर्ता के हितों की रक्षा करे, आसानी से उपलब्ध हो, प्रभावी हो और जिसका कोई दुष्प्रभाव न हो या बहुत कम हो, आदर्श गर्भनिरोधक (Ideal Contraceptive) कहलाता है। यह उपयोगकर्ता की कामेच्छा, प्रेरणा और मैथुन क्रिया में बाधा न डाले।

गर्भनिरोधक उपायों के संभावित पाँच दुष्प्रभाव:
(1) मतली (Nausea)
(2) उदरीय पीड़ा (Abdominal pain)
(3) बीच-बीच में रक्तस्राव (Breakthrough bleeding)
(4) अनियमित आर्तव रक्तस्राव (Irregular menstrual bleeding)
(5) स्तन कैंसर का कुछ जोखिम (Breast cancer), जो हार्मोनल विधियों में देखा गया है

Exam Tips:

a) An ideal contraceptive must be effective, easily available, safe and must not interfere with sexual desire or intercourse.

b) Nausea, abdominal pain and irregular bleeding are the common short-term side effects of hormonal and IUD methods.

c) Breakthrough bleeding is spotting between regular periods, and it is common in hormonal methods.

 

Question 3: भारत में गर्भनिरोधक की दूसरी प्रभावी और लोकप्रिय विधि कौन-सी है? इसका वर्णन कीजिए।

Answer:

भारत में गर्भनिरोधक की दूसरी प्रभावी और लोकप्रिय विधि अन्तःगर्भाशयी युक्ति (Intra Uterine Device, IUD) है। इसे प्रशिक्षित चिकित्सकों या नर्सों द्वारा योनि मार्ग से गर्भाशय में लगाया जाता है। IUD के प्रकार निम्न हैं:
(i) औषधिरहित IUD, जैसे लिप्पेस लूप
(ii) ताँबा मोचक IUD, जैसे कॉपर-T और मल्टीलोड 375
(iii) हार्मोन मोचक IUD, जैसे प्रोजेस्टासर्ट और LNG-20

ताँबा मोचक IUD गर्भाशय में कॉपर आयन मुक्त करता है, जिससे शुक्राणुओं की भक्षकाणुक्रिया (Phagocytosis) बढ़ जाती है। इससे शुक्राणुओं की गतिशीलता और निषेचन क्षमता घट जाती है। हार्मोन मोचक IUD गर्भाशय को भ्रूण के रोपण के लिए अनुपयुक्त बनाते हैं और गर्भाशय ग्रीवा के म्यूकस को शुक्राणुओं के लिए बाधक बना देते हैं। जो महिलाएँ गर्भावस्था में देरी या बच्चों के बीच अन्तराल चाहती हैं, उनके लिए IUD एक आदर्श गर्भनिरोधक है।

Exam Tips:

a) Copper-T and Multiload 375 are the two common copper-releasing IUDs, and they must be inserted by a trained doctor.

b) Lippes Loop is the non-medicated IUD, and it contains no drug or metal.

c) IUDs are reversible, so the couple can plan for another child once the device is removed.

 

Question 4: कभी-कभी गुणकारी खोज भी हानिकारक हो जाती है। समझाइए।

Answer:

वैज्ञानिक मनुष्य के लाभ के लिए अनेक तकनीकों की खोज करते हैं, जैसे बीमारियों के इलाज की विधियाँ। परन्तु स्वार्थवश मनुष्य इनका दुरुपयोग करने लगता है, जिसके परिणाम बहुत भयंकर होते हैं। उदाहरण के लिए उल्बवेधन (Amniocentesis) की तकनीक से गर्भ में पल रहे शिशु की आनुवंशिक कमियों और उसकी स्थिति का पता लगाया जा सकता है। लेकिन इसका प्रयोग लिंग की पहचान के लिए होने लगा है। लिंग का पता चलने पर अवांछित भ्रूण को गर्भपात द्वारा नष्ट करा दिया जाता है। लड़की के जन्म को हेय दृष्टि से देखने के कारण बड़ी संख्या में कन्या भ्रूणों की हत्या होती है, जिसे भ्रूण हत्या कहते हैं। यह अमानवीय व्यवहार है और इससे सिद्ध होता है कि गुणकारी खोज भी कभी-कभी हानिकारक बन जाती है।

Exam Tips:

a) Amniocentesis is meant for detecting genetic disorders, and its misuse for sex determination is illegal in India.

b) Female foeticide reduces the number of girls, which alters the sex ratio of the population over time.

c) Sex determination of the foetus is banned under the PCPNDT Act, and violators face legal action.

 

Question 5: पिल्स क्या है? यह गर्भनिरोधक के रूप में किस प्रकार कार्य करती है? समझाइए।

Answer:

पिल्स (Pills) प्रोजेस्टोजन अथवा प्रोजेस्टोजन और एस्ट्रोजन के संयोजन से बनी मुँह से ली जाने वाली टिकिया (Tablets) हैं। इन्हें आर्तव चक्र के पहले पाँच दिनों में, मुख्यतः पहले दिन से शुरू करके 21 दिन तक प्रतिदिन लिया जाता है। सात दिन के अन्तराल के बाद जब मासिक चक्र शुरू हो, तो फिर से इसी प्रकार लिया जाता है। यह क्रम तब तक चलता है जब तक गर्भनिरोध की आवश्यकता हो।

ये गोलियाँ अण्डोत्सर्ग (Ovulation) और अन्तर्रोपण (Implantation) को रोकती हैं। साथ ही ये गर्भाशय ग्रीवा के श्लेष्मा (म्यूकस) को बदल देती हैं, जिससे शुक्राणुओं का प्रवेश बाधित होता है या उनकी गति धीमी हो जाती है। ये गोलियाँ बहुत प्रभावी हैं और इनके दुष्प्रभाव कम होते हैं। सहेली एक नई गर्भनिरोधक गोली है, जिसे सप्ताह में एक बार लिया जाता है। इसके दुष्प्रभाव कम हैं और इसकी निरोधक क्षमता उच्च है।

Exam Tips:

a) Pills must be started on the first day of the period, and the course is taken for 21 days in a row.

b) Pills stop ovulation and implantation, and they also alter the cervical mucus to block sperms.

c) A gap of seven days is kept after the last tablet, and the next cycle begins on its own.

 

Question 6: जन्मदर व मृत्युदर में कोई चार अन्तर लिखिए।

Answer:

आधारजन्मदरमृत्युदर
1. परिभाषाप्रति हजार जनसंख्या में प्रतिवर्ष जन्म लेने वाले प्राणियों की संख्याप्रति हजार जनसंख्या में प्रतिवर्ष मरने वाले प्राणियों की संख्या
2. नियंत्रित करने वाले कारकआर्थिक विकास एवं मानव महत्वाकांक्षाएँप्राकृतिक आपदाओं से रक्षा, भण्डारण की सुविधा, कृषि का विकास आदि
3. जनसंख्या घनत्व पर प्रभावजन्मदर बढ़ने पर जनसंख्या घनत्व बढ़ता हैमृत्युदर बढ़ने पर जनसंख्या घनत्व घटता है
4. जनसंख्या वृद्धि पर प्रभावजन्मदर बढ़ने से जनसंख्या में वृद्धि होती हैमृत्युदर बढ़ने से जनसंख्या में कमी आती है

Exam Tips:

a) Birth rate is expressed per 1000 population per year, and the same unit is used for death rate.

b) Economic development and human ambitions control birth rate, while food storage and disaster protection control death rate.

c) Birth rate and death rate together decide the natural growth of population.

 

Question 7: गर्भनिरोध की शल्यक्रिया विधि को नामांकित चित्र की सहायता से समझाइए।

Answer:

शल्यक्रिया विधियाँ (Surgical methods) को बंध्यकरण (Sterilisation) भी कहते हैं। यह उन लोगों को सुझाई जाती है जिन्हें और बच्चे नहीं चाहिए और जो स्थायी उपाय अपनाना चाहते हैं। इनमें युग्मकों (Gametes) के परिवहन को रोक दिया जाता है, जिससे गर्भाधान नहीं होता।

पुरुषों के लिए इस प्रक्रिया को शुक्रवाहक उच्छेदन (Vasectomy) और महिलाओं के लिए डिंबवाहिनी नलिका उच्छेदन (Tubectomy) कहते हैं। सामान्य भाषा में इन्हें पुरुष नसबंदी और महिला नसबंदी कहा जाता है।

शुक्रवाहक उच्छेदन में अंडकोष की थैली (Scrotum) में चीरा लगाकर शुक्रवाहक (Vas deferens) का एक छोटा भाग काटकर निकाल दिया जाता है या बाँध दिया जाता है। महिला में उदर पर छोटा चीरा लगाकर या योनि मार्ग से डिंबवाहिनी नलिका (Fallopian tube) का छोटा भाग निकाल दिया जाता है या बाँध दिया जाता है। ये तकनीकें बहुत प्रभावी हैं, लेकिन इनमें पूर्व स्थिति में लौटने की सम्भावना बहुत कम होती है।

Exam Tips:

a) Vasectomy is done on the vas deferens, while tubectomy is done on the fallopian tube, and both block the path of gametes.

b) Both methods are highly effective, but reversal is difficult, so they are chosen as permanent methods.

c) Sterilisation is advised only when a couple has decided not to have more children.

d) In vasectomy the incision is made in the scrotum, which keeps the operation small and simple.

 

Question 8: विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार जनन स्वास्थ्य का अर्थ क्या है? जनन स्वास्थ्य कार्य योजनाओं के उद्देश्यों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Answer:

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार जनन स्वास्थ्य का अर्थ जनन के सभी पहलुओं से जुड़ा पूर्ण स्वास्थ्य है, जिसमें शारीरिक, भावनात्मक, व्यवहारात्मक और सामाजिक स्वास्थ्य शामिल हैं। ऐसा समाज जननात्मक रूप से स्वस्थ कहलाता है जिसमें लोगों के जनन अंग शारीरिक रूप से सामान्य और कार्यात्मक हों, तथा यौन संबंधों से जुड़े भावनात्मक और व्यवहारिक पहलू भी सामान्य हों।

जनन स्वास्थ्य कार्ययोजनाओं के उद्देश्य: राष्ट्रीय स्तर पर जननात्मक रूप से स्वस्थ समाज प्राप्त करने के लिए कार्ययोजनाएँ बनाई गई हैं। इन्हें वर्तमान में जनन एवं बाल स्वास्थ्य सेवा (RCH) कार्यक्रम के अन्तर्गत आगे बढ़ाया जा रहा है। इनका पहला कदम लोगों को जनन अंगों, किशोरावस्था और उससे जुड़े बदलावों, सुरक्षित यौन व्यवहार, एच.आई.वी./एड्स सहित यौन संचारित रोगों के बारे में परामर्श देना और जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना, आर्तव सम्बन्धी अनियमितताओं, गर्भावस्था, प्रसव और चिकित्सीय गर्भ समापन से जुड़ी समस्याओं की देखभाल करना, जन्म नियन्त्रण, प्रसवोत्तर शिशु एवं माता की देखभाल भी RCH कार्यक्रम के महत्वपूर्ण पहलू हैं।

Exam Tips:

a) WHO defines reproductive health as complete physical, mental, social and behavioural well-being, not merely the absence of disease.

b) Counselling and awareness about STDs including HIV/AIDS is the first step in the reproductive health programme.

c) The RCH programme covers both reproductive health of adults and child health care.

 

Question 9: गर्भनिरोधक किसे कहते हैं? महिलाओं द्वारा उपयोग में लिए जाने वाले किन्हीं दो गर्भनिरोधकों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Answer:

गर्भनिरोधक वे प्राकृतिक या यांत्रिक उपाय हैं जिनसे अण्डे और शुक्राणु का संलयन (निषेचन) रोका जाता है और गर्भधारण नहीं होता।

महिलाओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले दो गर्भनिरोधक निम्न हैं:

1. गर्भनिरोधक गोलियाँ (Contraceptive Pills): ये गोलियाँ प्रतिदिन खानी पड़ती हैं। इनसे अण्डोत्सर्ग नहीं होता, जबकि मासिक रजचक्र का रक्तस्राव और गर्भाशय की दीवार के अस्तर का उतरना सामान्य रूप से होता रहता है।
2. डायफ्राम (Diaphragm): इसे चिकित्सक द्वारा गर्भाशय ग्रीवा (Cervix) पर फिट किया जाता है, जिससे शुक्राणु गर्भाशय ग्रीवा की नलिका में प्रवेश नहीं कर पाते।

Exam Tips:

a) Contraceptive pills must be taken every day, and missing a dose can allow ovulation to occur.

b) The diaphragm is fitted by a doctor, and it must be used with proper fitting to be effective.

c) Pills are a hormonal method, while the diaphragm is a barrier method, and both prevent fertilisation in different ways.

 

Question 10: चिकित्सीय सगर्भता समापन से क्या तात्पर्य है? इसका क्यों एवं कब उपयोग करना चाहिए? समझाइए।

Answer:

गर्भावस्था पूर्ण होने से पहले जानबूझकर या स्वेच्छा से गर्भ का समापन (abortion) करने को चिकित्सीय सगर्भता समापन (Medical Termination of Pregnancy, MTP) कहते हैं। इसे प्रेरित गर्भपात (Induced abortion) भी कहते हैं। भारत में इसे कानूनी मान्यता प्राप्त है।

यह सामान्यतः बलात्कार से हुई अनचाही गर्भावस्था तथा अनचाहे यौन सम्बन्धों से ठहरे गर्भ को समाप्त करने के लिए किया जाता है। जब बार-बार होने वाली गर्भावस्था माँ, भ्रूण या दोनों के लिए हानिकारक हो, तब भी इसका उपयोग होता है। 12 सप्ताह तक कराया गया चिकित्सीय गर्भ समापन अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है, जबकि इसके बाद की तिमाही में गर्भपात अधिक जोखिमपूर्ण होता है।

अनेक गर्भपात गैर-कानूनी रूप से अकुशल व्यक्तियों द्वारा कराए जाते हैं, जो असुरक्षित होते हैं और जानलेवा भी हो सकते हैं। आजकल शहरी क्षेत्रों में शिशु के लिंग निर्धारण के लिए उल्बवेधन (Amniocentesis) का दुरुपयोग बढ़ा है। मादा भ्रूण का पता चलने पर MTP कराना पूरी तरह गैर-कानूनी है। इससे माँ और भ्रूण दोनों को खतरा होता है, जनसंख्या में लिंग अनुपात (Sex Ratio) बिगड़ता है और भविष्य में सामाजिक असन्तुलन पैदा हो सकते हैं।

Exam Tips:

a) MTP is legal in India under the MTP Act, 1971, but only under the conditions the Act specifies.

b) A pregnancy up to 12 weeks is considered relatively safe for MTP, and risk rises in the second trimester.

c) Sex determination followed by abortion of a female foetus is illegal under the PCPNDT Act.

d) A falling sex ratio in the population is the long-term social effect of female foeticide.

 

Question 11: सहेली क्या है? सहेली एवं मल्टीलोड 375 में कोई तीन विभेद लिखिए।

Answer:

सहेली एक गर्भनिरोधक गोली है जिसमें गैर-स्टेरॉइड (Non-steroidal) पदार्थ होता है। इसे सप्ताह में एक बार लिया जाता है। इसकी निरोधक क्षमता उच्च और दुष्प्रभाव कम होते हैं।

आधारसहेलीमल्टीलोड 375
1. हार्मोन की स्थितिगैर-स्टेरॉइड पदार्थ युक्त, इसमें स्टेरॉइड हार्मोन नहीं होतेइसमें हार्मोन नहीं होते
2. प्रयोग की विधिमुँह द्वारा खाई जाती हैस्त्री के योनि मार्ग से गर्भाशय में लगाया जाता है
3. कार्य विधिअण्डोत्सर्ग और रोपण का कार्य रोका जाता हैमोचित कॉपर आयन शुक्राणुओं की गतिशीलता कम करके निषेचन रोकते हैं

Exam Tips:

a) Saheli is a once-a-week, non-steroidal pill, while Multiload 375 is a copper IUD inserted in the uterus.

b) Multiload 375 works by copper ions, which lower sperm motility rather than by blocking ovulation.

c) Saheli is taken by mouth, whereas Multiload 375 is placed by a trained doctor.

 

Question 12: IUD क्या है? ये कितने प्रकार की होती हैं? औषधि रहित IUD का वर्णन कीजिए।

Answer:

IUD का पूरा नाम अन्तःगर्भाशयी युक्ति (Intra Uterine Device) है। इसे प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा गर्भाशय में लगाया जाता है। ये युक्तियाँ शुक्राणुओं को निषेचन स्थल तक पहुँचने से रोकती हैं। IUD तीन प्रकार की होती हैं:
1. औषधि रहित IUD
2. ताँबा मोचक IUD
3. हार्मोन मोचक IUD

औषधि रहित IUD (Non-medicated IUD): इसमें कोई औषधि नहीं होती। इसका उदाहरण लिप्पेस लूप (Lippes Loop) है, जिसे गर्भाशय में लगाया जाता है और जो अण्डाणु व शुक्राणु के संयोजन (Fertilisation) को रोकता है।

Exam Tips:

a) Lippes Loop is the common example of a non-medicated IUD, and it contains no hormone or copper.

b) IUDs are placed in the uterus by a trained doctor, not in the fallopian tube.

c) The three types of IUDs are classified by whether they release copper, hormone or nothing at all.

 

Question 13: निम्नलिखित वाक्यों में से बताइए कि कौन-सा वाक्य सत्य है और कौन-सा गलत है?

Question 13 (1): पात्रे-निषेचन के बाद भ्रूण स्थानान्तरण के द्वारा महिला के जनन मार्ग में भ्रूण को स्थापित करके संतान प्राप्त की जाती है। यह एक सामान्य विधि है जिसे टेस्ट ट्यूब बेबी कार्यक्रम कहा जाता है।

Answer:

सत्य।

Exam Tips:

a) In test tube baby programmes, the embryo is transferred into the uterus after fertilisation outside the body.

 

Question 13 (2): माला-डी गर्भनिरोधक गोली स्टेरॉइड युक्त होती है।

Answer:

सत्य।

Exam Tips:

a) Mala-D is a steroidal pill, and it contains synthetic oestrogen and progestogen.

 

Question 13 (3): LNG-20 एक औषधि रहित IUD है।

Answer:

गलत।

Exam Tips:

a) LNG-20 releases the hormone levonorgestrel, so it is a hormone-releasing IUD, not a non-medicated one.

 

Question 13 (4): मैथुन के समय कंडोम का प्रयोग न करने से यौन संचारित रोग नहीं होते हैं।

Answer:

गलत।

Exam Tips:

a) Condom use is the main protection against STDs, so not using one raises the risk of infection.

 

Question 13 (5): जब किसी जनसंख्या में जन्मदर तथा मृत्युदर समान होती है और जनसंख्या में कोई वृद्धि नहीं होती, तो इसे शून्य जनसंख्या वृद्धि कहते हैं।

Answer:

सत्य।

Exam Tips:

a) Zero population growth occurs when birth rate equals death rate, so the population size stays the same.

 

Question 13 (6): विश्व में हमारा देश चौथा ऐसा देश है जिसने राष्ट्रीय स्तर पर जननात्मक स्वस्थ समाज को प्राप्त करने की कार्ययोजनाएँ बनाई हैं।

Answer:

गलत।

Exam Tips:

a) India was the first country to frame national reproductive health action plans, so the fourth-place statement is false.

 

Question 13 (7): बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तथा जीवन-स्तर की बेहतर परिस्थितियों के कारण जनसंख्या में विस्फोटक वृद्धि हुई है।

Answer:

सत्य।

Exam Tips:

a) Better health services lower the death rate, which is a main cause of the population explosion.

 

Question 13 (8): दो वर्ष तक मुक्त या असुरक्षित सहवास के बावजूद गर्भाधान न हो पाने की स्थिति को बंध्यता कहते हैं।

Answer:

सत्य।

Exam Tips:

a) Infertility is defined by two years of unprotected intercourse without conception.

 

Question 14: सुजाक रोग क्या है? इसके लक्षण व उपचार लिखिए।

Answer:

सुजाक रोग को गोनोरिया (Gonorrhoea) भी कहते हैं। यह Neisseria gonorrhoeae नामक जीवाणु के संक्रमण से होता है और लैंगिक सम्पर्क से फैलता है।

लक्षण:
पुरुषों में मूत्र त्याग के समय तेज दर्द होता है और मूत्रमार्ग से गाढ़ा सफेद स्राव निकलता है। रोग बढ़ने पर अधिवृषण (Epididymis) भी संक्रमित हो सकता है, जिससे शुक्राणु प्रवाह बाधित हो सकता है।
महिलाओं में बार्थोलिन ग्रन्थि (Bartholin gland) और मूत्र-जनन मार्ग में संक्रमण होता है, मूत्र त्याग में तेज दर्द होता है और मासिक चक्र में व्यवधान से बाँझपन (Infertility) आ सकता है।

उपचार: इसके उपचार में सल्फोनेमाइड, स्पेक्टिनोमाइसिन और टेट्रासाइक्लिन जैसी एंटीबायोटिक दवाएँ दी जाती हैं। आजकल सेफ्ट्रिएक्सोन (Ceftriaxone) जैसी एंटीबायोटिक प्रथम विकल्प के रूप में दी जाती है। रोगी के साथ सम्पर्क को सीमित रखें और उपचार पूरा करें।

Exam Tips:

a) Gonorrhoea is caused by the bacterium Neisseria gonorrhoeae and spreads through sexual contact.

b) In women, untreated gonorrhoea can damage the reproductive tract and lead to infertility.

c) Partners must be treated together, because an untreated partner can reinfect the person.

 

Question 15: परखनली शिशु पर टिप्पणी लिखिए।

Answer:

कुछ महिलाओं में अण्डवाहिनी (फैलोपी नलिका) अवरुद्ध होती है, जिससे अण्डे का निषेचन नहीं हो पाता। इस समस्या का समाधान परखनली शिशु (Test Tube Baby) तकनीक से किया जाता है। इसमें अण्डाशय से एक या अधिक परिपक्व अण्डे एक विशेष सिरिंज से निकाले जाते हैं।

इन अण्डों को पुरुष साथी के शुक्राणुओं के साथ अनुकूल परिस्थितियों में कुछ घण्टों तक एक डिश में रखा जाता है। शुक्राणु अण्डों को निषेचित करते हैं और भ्रूण बनता है। इसके बाद इस भ्रूण को स्त्री के गर्भाशय में स्थानान्तरित किया जाता है, जहाँ वह शिशु के रूप में विकसित होता है।

Exam Tips:

a) Fertilisation takes place in a laboratory dish, not inside the female body, in this technique.

b) The embryo is transferred to the uterus, where development into a baby continues normally.

c) A blocked fallopian tube is the main reason this technique is used.

 

Question 16: कॉलम-I के पदों को कॉलम-II के साथ सही क्रम में मिलाइए।

कॉलम-Iकॉलम-II
(a) जनन स्वास्थ्य लक्ष्य प्राप्ति में विश्व में1. अन्तःगर्भाशय वीर्य सेचन
(b) पहला उल्बवेधन जाँच2. एल.एन.जी.-20
(c) प्राकृतिक गर्भनिरोधक विधि3. भ्रूणलिंग निर्धारण
(d) हार्मोन मोचक आई.यू.डी.4. शुक्रवाहक उच्छेदन (वेसेक्टोमी)
(e) बंध्यकरण प्रक्रिया पुरुषों के लिए5. भारत
(f) कृत्रिम वीर्य सेचन6. स्तनपान अनार्तव

Answer:

कॉलम-Iकॉलम-II
(a) जनन स्वास्थ्य लक्ष्य प्राप्ति में विश्व में5. भारत
(b) पहला उल्बवेधन जाँच3. भ्रूणलिंग निर्धारण
(c) प्राकृतिक गर्भनिरोधक विधि6. स्तनपान अनार्तव
(d) हार्मोन मोचक आई.यू.डी.2. एल.एन.जी.-20
(e) बंध्यकरण प्रक्रिया पुरुषों के लिए4. शुक्रवाहक उच्छेदन (वेसेक्टोमी)
(f) कृत्रिम वीर्य सेचन1. अन्तःगर्भाशय वीर्य सेचन

Exam Tips:

a) Vasectomy is the male sterilisation method, and it blocks the vas deferens.

b) Lactational amenorrhoea works only while the baby is fully breastfed and before menstruation returns.

c) LNG-20 is a hormone-releasing IUD, which is why it belongs in the hormonal group.

 

Question 17: सिफिलिस रोग के रोगजनक, संक्रमण विधि, उद्भवन अवधि, लक्षण, रोकथाम एवं उपचार लिखिए।

Answer:

रोगजनक: सिफिलिस का रोगजनक जीवाणु Treponema pallidum है।
संक्रमण की विधि: संक्रमित व्यक्ति के साथ लैंगिक सम्पर्क से यह रोग फैलता है।
उद्भवन अवधि: सम्पर्क के 10 से 90 दिन बाद लक्षण स्पष्ट होते हैं, सामान्यतः 3 से 4 सप्ताह में लक्षण दिखने लगते हैं।

लक्षण: लक्षण कई चरणों में प्रकट होते हैं। सामान्य लक्षणों में ज्वर, गले, मूत्र-जनन क्षेत्र (योनि या लिंग), गुदा, मलाशय और मुँह में गोल, दृढ़ और प्रायः दर्दरहित अल्सर (व्रण) बनते हैं। हाथों, पैरों और हथेलियों पर दाने निकलते हैं, मुँह में सफेद धब्बे और जाँघों में मुँहासे जैसे मस्से हो सकते हैं, तथा संक्रमित क्षेत्र के बाल झड़ सकते हैं।
संक्रमण के लगभग 10 वर्ष बाद रोग आन्तरिक अंगों जैसे मस्तिष्क, तन्त्रिकाओं, नेत्रों, रक्त वाहिनियों, हड्डियों और जोड़ों को प्रभावित करता है। इससे पक्षाघात, अंधापन, मनोभ्रम (Dementia) और बंध्यता हो सकती है।

रोकथाम: केवल एक ही साथी से यौन सम्बन्ध रखें, असुरक्षित और अनेक साथियों वाले यौन सम्बन्धों से बचें, संयम बरतें, कंडोम का प्रयोग करें तथा व्यक्तिगत स्वच्छता रखें।
उपचार: रोग का पता चलते ही चिकित्सक की सलाह पर उचित एंटीबायोटिक उपचार (सामान्यतः पेनिसिलिन) लेना चाहिए।

Exam Tips:

a) Syphilis is caused by Treponema pallidum, and it is a bacterial, not viral, infection.

b) Early syphilis sores are usually painless, so the absence of pain does not mean the disease is absent.

c) Late complications may appear about 10 years after infection, so early treatment prevents serious damage.

 

Question 18: जीव विज्ञान का विद्यार्थी होने के नाते बंध्य दम्पतियों को संतान प्राप्ति हेतु आप क्या सुझाव देना चाहेंगे?

Answer:

स्त्री और पुरुष दोनों की बंध्यता की जाँच किसी क्लीनिक में करवानी चाहिए। इसके बाद सहायक जनन प्रौद्योगिकियों (ART) की मदद लेनी चाहिए। इसके लिए टेस्ट ट्यूब बेबी जैसी सुविधाओं का लाभ उठाना उचित है।

Exam Tips:

a) Both partners should be tested, because infertility can be caused by either male or female factors.

b) Assisted reproductive technologies such as IVF, GIFT and ZIFT are the options to consider after diagnosis.

 

Question 19: (i) IUD का पूर्ण नाम लिखिए।
(ii) हार्मोन स्रावित करने वाले IUDs को, बच्चों के बीच अन्तर रखने के लिए उत्तम गर्भनिरोधक माना जाता है। क्यों?

Answer:

(i) IUD का पूर्ण नाम इन्ट्रा यूटेराइन डिवाइस (Intra Uterine Device) है।
(ii) हार्मोन स्रावित करने वाले IUDs उत्तम गर्भनिरोधक हैं, क्योंकि:
(a) ये गर्भाशय ग्रीवा के म्यूकस को गाढ़ा कर शुक्राणुओं का प्रवेश रोकते हैं।
(b) ये गर्भाशय की अन्दरूनी परत को पतला करते हैं, जिससे भ्रूण का रोपण कठिन हो जाता है।
(c) ये शुक्राणुओं की गतिशीलता कम करते हैं और कुछ मामलों में अण्डोत्सर्ग भी रोकते हैं।

Exam Tips:

a) IUD stands for Intra Uterine Device, a small device placed inside the uterus by a doctor.

b) Hormonal IUDs release progestogen locally, so they act mainly on the uterus rather than the whole body.

 

Question 20: जन्म नियन्त्रण की स्तनपान अनार्तव (लैक्टेशनल एमेनोरिया) विधि का वर्णन कीजिए।

Answer:

यह विधि इस तथ्य पर आधारित है कि प्रसव के बाद शिशु को भरपूर स्तनपान कराने की अवधि में अण्डोत्सर्ग और आर्तव चक्र शुरू नहीं होते। इसलिए जब तक माता शिशु को पूर्णतः स्तनपान कराती रहती है, गर्भधारण की सम्भावना लगभग शून्य रहती है।

इस दौरान शिशु को माँ के दूध के अतिरिक्त पानी या अन्य दूध ऊपर से नहीं देना चाहिए। अण्डाणु उपस्थित न होने के कारण इस अवधि में निषेचन की सम्भावना नहीं होती। यह विधि प्रसव के बाद अधिकतम 6 माह तक कारगर मानी गई है।

Exam Tips:

a) The method works only while the baby is fully breastfed, and any water or formula given reduces its effectiveness.

b) Lactational amenorrhoea is effective up to 6 months after delivery.

c) Once menstruation returns or breastfeeding is reduced, another contraceptive method must be started.

 

Question 21: युग्मनज का अन्तः फैलोपियन स्थानान्तरण (ZIFT) तकनीक की व्याख्या करें। यह अन्तःगर्भाशयी स्थानान्तरण (IUT) तकनीक से किस प्रकार भिन्न है?

Answer:

ZIFT तकनीक में निषेचन के बाद बने युग्मनज (Zygote) या 8 ब्लास्टोमियर तक के प्रारम्भिक भ्रूण को स्त्री की फैलोपी नलिका (Fallopian tube) में स्थानान्तरित किया जाता है। IUT तकनीक में 8 से अधिक ब्लास्टोमियर वाले भ्रूण को सीधे गर्भाशय में स्थानान्तरित किया जाता है।

Exam Tips:

a) In ZIFT the embryo goes to the fallopian tube, whereas in IUT it is transferred directly into the uterus.

b) Both ZIFT and IUT are assisted reproductive technologies used when natural conception fails.

 

Question 22: आपके विचार से यौन संचारित रोगों से बचने का सर्वाधिक उपयुक्त उपाय क्या है? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।

Answer:

यौन संचारित रोग (STD) वे रोग या संक्रमण हैं जो यौन सम्बन्धों से फैलते हैं। इन्हें रतिज रोग (Venereal diseases) या जनन मार्ग संक्रमण (Reproductive Tract Infections) भी कहते हैं। इनमें सुजाक (Gonorrhoea), सिफिलिस (Syphilis), हर्पीज (Herpes), जननिक हर्पीज (Genital herpes), क्लेमिडियासिस (Chlamydiasis), ट्राइकोमोनियासिस (Trichomoniasis), हेपेटाइटिस-B, जननिक मस्से (Genital warts) और एड्स (AIDS) शामिल हैं।

इनसे बचने का सबसे उपयुक्त उपाय सुरक्षित यौन व्यवहार है। इसके लिए मैथुन के समय हमेशा कंडोम का प्रयोग करना, किसी अनजान व्यक्ति या अनेक व्यक्तियों के साथ यौन सम्बन्ध न रखना, और किसी भी आशंका पर तुरन्त योग्य चिकित्सक से जाँच करवाकर पूरा उपचार लेना आवश्यक है। ये उपाय संक्रमण के जोखिम को सबसे अधिक कम करते हैं, क्योंकि अधिकांश STD यौन सम्पर्क से फैलते हैं और कंडोम उस सम्पर्क के दौरान संक्रमण का मार्ग रोकता है।

Exam Tips:

a) Condoms are the most useful barrier method, because they protect against both pregnancy and most STDs.

b) Early testing and complete treatment prevent the spread of infection to the partner.

c) Limiting the number of sexual partners reduces the chance of exposure to infected persons.

 

Question 23: मानव स्त्री द्वारा प्रयोग की जाने वाली किसी एक गर्भनिरोधक गोली का नाम लिखिए। मुखीय गोलियाँ कैसे जन्म नियन्त्रण में सहायता करती हैं?
अथवा
मानव मादाओं द्वारा प्रयोग किए जाने वाले मुख से सेवन किए जाने वाले गर्भनिरोधक का हार्मोनी संघटन बताइए। यह एक गर्भनिरोधक के रूप में किस प्रकार कार्य करता है?

Answer:

गर्भनिरोधक गोली का नाम पिल्स (Pills) है। इनमें प्रोजेस्टेरॉन और एस्ट्रोजन का संयोजन होता है। ये गोलियाँ 21 दिन तक लगातार ली जाती हैं और मासिक चक्र के पहले पाँच दिनों में किसी भी दिन से शुरू की जाती हैं। अगला मासिक चक्र शुरू होने के बाद इन्हें फिर से शुरू किया जाता है।

ये गोलियाँ अण्डोत्सर्ग (Ovulation) और अन्तर्रोपण (Implantation) को रोकती हैं। साथ ही ये गर्भाशय ग्रीवा के म्यूकस की गुणवत्ता बदल देती हैं, जिससे शुक्राणुओं का प्रवेश रुकता है या उनकी गति धीमी हो जाती है। इस प्रकार गर्भाधान नहीं हो पाता।

Exam Tips:

a) Pills contain progesterone and oestrogen, which together stop ovulation and make the uterus less receptive.

b) The pill is taken for 21 days, and the next cycle starts only after the seven-day gap.

c) Changes in cervical mucus slow sperms, which is an additional way these pills prevent pregnancy.

 

Question 24: कुछ स्त्रियाँ 'सहेली' गोलियों का सेवन क्यों करती हैं?
अथवा
स्त्री के लिए 'सहेली' गर्भनिरोधक को उत्तम क्यों माना जाता है?

Answer:

सहेली एक उत्तम गैर-स्टेरॉइड गर्भनिरोधक गोली है। इसे मुँह से सप्ताह में एक बार लेना होता है। इसके दुष्प्रभाव बहुत कम हैं और इसकी निरोधक क्षमता अधिक है। इसी कारण महिलाएँ इसे पसन्द करती हैं।

Exam Tips:

a) The once-a-week dosing makes Saheli easier to remember than daily pills.

b) Its non-steroidal nature keeps side effects lower than those of steroidal pills.

 

Question 25: यदि पुरुष नसबंदी करते समय चिकित्सक दायीं तरफ की शुक्रवाहक को बाँधना भूल जाता है, तो बन्ध्यकरण पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Answer:

पुरुष नसबंदी में दोनों, बायीं और दायीं, शुक्रवाहक बाँधी जाती हैं। यदि दायीं शुक्रवाहक नहीं बाँधी गई तो युग्मकों (शुक्राणुओं) का परिवहन जारी रहेगा और नसबंदी अपूर्ण रहेगी।

Exam Tips:

a) Both vas deferens must be tied in vasectomy, because sperms travel through each one.

b) An untied vas deferens can allow sperms to reach the semen, so pregnancy remains possible.

 

निबन्धात्मक प्रश्न

Question 1: गर्भनिरोधक साधनों को कौन-कौन सी श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है? किन्हीं तीन श्रेणियों (विधियों) का वर्णन कीजिए।

Answer:

गर्भनिरोधक साधनों को निम्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है:
1. प्राकृतिक/परम्परागत विधियाँ (Natural/Traditional methods)
2. रोध (Barrier)
3. अन्तःगर्भाशयी युक्तियाँ (Intra Uterine Devices, IUD)
4. मुँह से लेने योग्य गर्भनिरोधक (Oral Contraceptives)
5. अन्तर्रोप एवं टीका (Implants and Injectables)
6. शल्यक्रियात्मक विधियाँ (Surgical methods)

1. प्राकृतिक/परम्परागत विधियाँ (Natural/Traditional methods): ये विधियाँ अण्डाणु (Ovum) और शुक्राणु (Sperm) के संयोजन को रोकने के सिद्धान्त पर काम करती हैं। इनके तीन प्रकार हैं:
(i) आवधिक संयम (Periodic abstinence): दम्पति मासिक चक्र के 10वें से 17वें दिन के बीच सम्भोग नहीं करते। इस अवधि को निषेच्य अवधि (Fertile period) कहते हैं, क्योंकि इसमें निषेचन और गर्भधारण के अवसर सबसे अधिक होते हैं। इस विधि में संयम और मासिक चक्र की पूरी जानकारी आवश्यक है।
(ii) बाह्य स्खलन अथवा अन्तरित मैथुन (Withdrawal or Coitus interruptus): पुरुष साथी वीर्य स्खलन से ठीक पहले लिंग को योनि से बाहर निकालकर वीर्यसेचन से बच सकता है।
(iii) स्तनपान अनार्तव (Lactational amenorrhoea): प्रसव के बाद शिशु को भरपूर स्तनपान कराने के दौरान अण्डोत्सर्ग और आर्तव चक्र शुरू नहीं होते। इसलिए जब तक माता शिशु को पूर्णतः स्तनपान कराती है, गर्भधारण की सम्भावना लगभग शून्य रहती है। इस अवधि में शिशु को माँ के दूध के अतिरिक्त पानी या अन्य दूध नहीं देना चाहिए। यह विधि प्रसव के बाद अधिकतम 6 माह तक कारगर मानी गई है।
इन विधियों में कोई दवा या साधन प्रयोग नहीं होता, इसलिए इनके कोई दुष्प्रभाव नहीं होते।

2. रोध (Barrier): रोधक साधनों के माध्यम से अण्डाणु और शुक्राणु को मिलने से भौतिक रूप से रोका जाता है। यह उपाय पुरुष और स्त्री दोनों के लिए उपलब्ध है।
(i) निरोध (Condom): रबर या लेटेक्स से बनी पतली थैलीनुमा संरचना है, जिसे सम्भोग से पहले उत्तेजित लिंग पर चढ़ा लिया जाता है। स्खलन के समय वीर्य इसी में रह जाता है और गर्भाशय तक नहीं पहुँचता। स्त्रियों के लिए भी ऐसे कंडोम उपलब्ध हैं, जो योनि और गर्भाशय ग्रीवा को ढकते हैं। पुरुषों के लिए कंडोम का लोकप्रिय ब्रांड नाम निरोध (Nirodh) है। कंडोम गर्भधारण के साथ-साथ यौन संचारित रोगों और एड्स से भी बचाव करता है। यह सस्ता, सरल और प्रभावी है, नियमित रूप से प्रयोग किया जा सकता है, और उपयोगकर्ता स्वयं लगा सकता है, जिससे उसकी गोपनीयता बनी रहती है। स्त्री और पुरुष दोनों के कंडोम एक बार उपयोग के बाद फेंक दिए जाते हैं।
(ii) डायफ्राम (Diaphragm), गर्भाशय ग्रीवा टोपी (Cervical cap) तथा वाल्ट (Vault): ये रबर के बने गुम्बदाकार रोधक उपाय हैं, जिन्हें सम्भोग से पहले स्त्री की योनि में गर्भाशय ग्रीवा (Cervix) पर फिट किया जाता है। ये शुक्राणुओं को गर्भाशय में प्रवेश से रोकते हैं। इन्हें दोबारा प्रयोग किया जा सकता है, और अगली बार प्रयोग से पहले शुक्राणुनाशक क्रीम, जेली या फोम से साफ किया जाता है, जिससे इनकी क्षमता बढ़ती है।

3. अन्तर्रोप (Implants): इसमें स्त्रियों को प्रोजेस्टेरॉन अकेले या एस्ट्रोजन के संयोजन के साथ टीके के रूप में, या त्वचा के नीचे अन्तर्रोप (Implant) के रूप में दिया जाता है। ये कुछ वर्षों तक धीरे-धीरे हार्मोन छोड़ते रहते हैं, जिससे गर्भधारण रोका जाता है।

Exam Tips:

a) Natural methods work by avoiding the union of ovum and sperm, and they have no side effects because no drug or device is used.

b) Lactational amenorrhoea is effective only up to 6 months after delivery and only when the baby is fully breastfed.

c) Condoms are the only barrier method that protects against both pregnancy and sexually transmitted infections.

d) Implants release hormones slowly under the skin, which gives protection for a long time without daily action.

 

Question 2: जनन स्वास्थ्य समस्याएँ एवं कार्यनीतियों पर प्रकाश डालिए।

Answer:

जनन स्वास्थ्य समस्याएँ एवं कार्यनीतियाँ (Reproductive Health: Problems and Strategies)

मानव जीवन में जन्म से वृद्धावस्था तक कई अवस्थाएँ आती हैं, जैसे बाल्यावस्था, किशोरावस्था, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था। इनमें किशोरावस्था सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि किसी समाज के भविष्य की समृद्धि और उसका आकार इसी अवस्था पर निर्भर करता है। किशोरावस्था में तेज वृद्धि और अनेक शारीरिक, मानसिक तथा व्यवहारिक परिवर्तन होते हैं। इस दौरान लैंगिक परिपक्वता की ओर बढ़ते हुए दोनों लिंगों में विशेष हार्मोनों का स्रावण होता है। लड़कों में यह अवधि लगभग 10 से 19 वर्ष और लड़कियों में लगभग 8 से 18 वर्ष मानी जाती है। आगे चलकर इन युवाओं को वैवाहिक जीवन, सन्तानोत्पत्ति और उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी के लिए तैयार होना होता है। इसलिए यह अवधि अत्यधिक संवेदनशील होती है।

जनन स्वास्थ्य जनन के सभी पहलुओं से जुड़ा सम्पूर्ण स्वास्थ्य है। इसलिए जनन से जुड़ी अनेक समस्याएँ पैदा होती हैं, जैसे:

(1) लोगों में जनन स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता की कमी।
(2) तेजी से बढ़ती जनसंख्या, अर्थात् जनसंख्या विस्फोट।
(3) गर्भावस्था की जटिलताएँ, शिशु जन्म तथा असुरक्षित गर्भपात।
(4) प्रसव के समय आवश्यक सुविधाओं और देखभाल का अभाव।
(5) जन्मजात और उपार्जित बन्ध्यता।
(6) सन्तानों के बीच कम अन्तराल और अधिक सन्तानों की उत्पत्ति।
(7) युवक-युवतियों में यौन संचारित रोगों का उच्च संक्रमण, तथा एड्स जैसे गम्भीर और लाइलाज रोग।
(8) किशोरियों में मासिक चक्र की अनियमितता या उसका रुकना।
(9) यौन रोगों को छिपाना।
(10) विद्यालयों में यौन शिक्षा की कमी।
(11) समय पर टीकाकरण न कराना, तथा जन्म नियन्त्रण विकल्पों और स्तनपान के महत्व का अभाव।
(12) पुत्र को पुत्री से अधिक महत्व देना, जिसके कारण मादा भ्रूण हत्या होती है।
(13) कम उम्र में विवाह, गर्भधारण की अनिवार्यता और असुरक्षित गर्भपात, जो 15 से 19 वर्ष की महिलाओं की मृत्यु के प्रमुख कारण हैं।

कार्यनीतियाँ (Strategies): इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने समय-समय पर कार्ययोजनाएँ और कार्यक्रम शुरू किए। भारत विश्व का पहला ऐसा देश है जिसने राष्ट्रीय स्तर पर सम्पूर्ण जनन स्वास्थ्य को लक्ष्य मानकर राष्ट्रीय कार्ययोजना और कार्यक्रम शुरू किए। इन्हें पहले परिवार नियोजन और आधुनिक समय में परिवार कल्याण के नाम से जाना गया। इन कार्यक्रमों की शुरुआत 1951 में हुई। आज इन सभी पहलुओं को सम्मिलित करते हुए जनन एवं बाल स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम (Reproductive and Child Health Care, RCH) प्रचलित है। इसमें सरकारी और गैर-सरकारी संगठन दृश्य-श्रव्य और मुद्रित सामग्री के माध्यम से जनता में जागरूकता फैलाते हैं।

माता-पिता, निकट सम्बन्धी, शिक्षक और मित्र इन जानकारियों को फैलाने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। विद्यालयों और महाविद्यालयों में यौन शिक्षा को बढ़ावा देने से युवाओं को सही जानकारी मिलती है, जिससे वे यौन सम्बन्धी भ्रान्तियों और गलत धारणाओं से बच सकें। लोगों को जनन अंगों, किशोरावस्था के बदलावों, सुरक्षित और स्वच्छ यौन व्यवहार, यौन संचारित रोगों तथा एड्स के बारे में जानकारी दी जाती है, जो किशोरों को स्वस्थ जीवन जीने में सहायक होती है। विवाह योग्य दम्पतियों को गर्भनिरोधक विकल्पों, गर्भवती माताओं की देखभाल, प्रसवोत्तर देखभाल, स्तनपान के महत्व और लड़का-लड़की को समान महत्व व अवसर देने के बारे में शिक्षित किया जाता है।

लोगों को जनसंख्या विस्फोट के दुष्परिणामों, यौन अपराधों, यौन शोषण और सामाजिक उत्पीड़न के प्रति भी जागरूक किया जाता है, ताकि वे इन बुराइयों से बचकर स्वस्थ समाज बना सकें। जनन स्वास्थ्य की योजनाओं को सफलता से लागू करने के लिए मजबूत संरचनात्मक सुविधाएँ, प्रशिक्षित विशेषज्ञ और पर्याप्त संसाधन आवश्यक हैं। सगर्भता, प्रसव, यौन संचारित रोग, गर्भपात, गर्भनिरोधकों, आर्तव चक्र की समस्याओं और बन्ध्यता के लिए चिकित्सा सहायता और देखभाल उपलब्ध कराना भी आवश्यक है, और इसके लिए नई तकनीकों और कार्यनीतियों को लगातार अपनाना होता है।

मादा भ्रूण हत्या को रोकने के लिए उल्बवेधन (Amniocentesis) जाँच का भ्रूण के लिंग निर्धारण हेतु दुरुपयोग रोकने, लिंग परीक्षण पर वैधानिक प्रतिबन्ध, और व्यापक बाल टीकाकरण जैसे कार्यक्रम भी शामिल किए गए हैं। जनन स्वास्थ्य से जुड़े अनुसन्धान को बढ़ावा देने के लिए सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियाँ नई विधियाँ खोज रही हैं। लखनऊ स्थित केन्द्रीय औषध अनुसन्धान संस्थान (CDRI) ने 'सहेली' नामक गर्भनिरोधक गोली विकसित की।

इन प्रयासों के परिणाम भी दिखने लगे हैं। अच्छी जानकारी और सुविधाओं से मातृ एवं शिशु मृत्युदर में कमी आई है, छोटे परिवार वाले दम्पतियों की संख्या बढ़ी है, और यौन संचारित रोगों की सही जाँच व उपचार की सुविधा बढ़ी है। इससे यह संकेत मिलता है कि बेहतर सुविधाओं से बेहतर समाज और बेहतर जनन स्वास्थ्य का निर्माण होता है।

Exam Tips:

a) WHO defines reproductive health as complete physical, mental, social and behavioural well-being in all matters of reproduction.

b) Early marriage and early pregnancy are major causes of death among women aged 15 to 19 years.

c) The RCH programme combines family planning, maternal care, child health and awareness about STDs and AIDS.

d) Sex determination through amniocentesis is banned, and the law aims to prevent female foeticide.

 

Question 3: जनसंख्या विस्फोट किसे कहते हैं? जनसंख्या विस्फोट के कारणों का वर्णन कीजिए।

Answer:

जनसंख्या विस्फोट (Population Explosion): चिकित्सीय सुविधाओं की उपलब्धता और व्यापक जागरूकता के कारण मृत्युदर में कमी और जन्मदर में वृद्धि हुई, जिससे विश्व की जनसंख्या तेजी से बढ़ी। कम समय में जनसंख्या में होने वाली ऐसी तीव्र वृद्धि को जनसंख्या विस्फोट (Population Explosion) कहते हैं। सन् 1900 ई. में विश्व की जनसंख्या लगभग 2 अरब थी, जो सन् 2000 ई. में बढ़कर लगभग 6 अरब हो गई।

भारत की जनसंख्या स्वतन्त्रता के समय लगभग 35 करोड़ थी, जो सन् 2000 ई. में एक अरब से ऊपर पहुँच गई। जनसंख्या वृद्धि दर 1991 में 2.1 प्रतिशत थी, जो 2001 में घटकर 1.7 प्रतिशत रह गई, फिर भी इस दर से भारत की जनसंख्या 2033 तक लगभग 200 करोड़ हो जाने का अनुमान है।

जनसंख्या विस्फोट के कारण:

(1) उच्च जन्मदर: अधिकतर विकासशील देशों में जन्मदर मृत्युदर से अधिक होती है। इसके लिए निम्न आर्थिक और सामाजिक कारक जिम्मेदार हैं।
(क) आर्थिक कारक: कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और निर्धनता।
(ख) सामाजिक कारक: अशिक्षा, धार्मिक मान्यताएँ, बाल विवाह, अन्धविश्वास, विवाह की अनिवार्यता, संयुक्त परिवार तथा परिवार नियोजन के प्रति उदासीनता।

(2) अपेक्षाकृत निम्न मृत्युदर: प्रति हजार जनसंख्या में प्रतिवर्ष मरने वाले प्राणियों की संख्या को मृत्युदर कहते हैं। जनसंख्या विस्फोट का मुख्य कारण लगातार घटती मृत्युदर है। भारत में मृत्युदर 1901 में प्रति हजार 44.4 थी, जो 1951 में घटकर 27.4 रह गई और इसके बाद भी घटती रही। इसके प्रमुख कारण हैं:
- प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा: मनुष्य मकान बनाकर सर्दी, गर्मी, वर्षा, आग और तूफान से बचने लगा।
- कृषि का विकास: अनाज की पैदावार बढ़ने से बढ़ती जनसंख्या की पूर्ति सम्भव हुई।
- भण्डारण की सुविधा: इससे पूरे वर्ष खाद्यान्न उपलब्ध रहता है।
- उन्नत परिवहन: खाद्यान्न की कमी वाले स्थानों तक कम समय में खाद्यान्न पहुँचाना सम्भव हुआ।
- रोगों पर नियन्त्रण: स्वास्थ्य उपायों के बढ़ने से मृत्युदर में कमी आई और मानव की औसत आयु बढ़ी।

(3) आप्रवासन: किसी स्थान पर बाहर से आकर लोगों के बसने को आप्रवासन कहते हैं, जिससे जनसंख्या बढ़ती है। भारत में विभिन्न देशों के शरणार्थियों और अवैध घुसपैठ से जनसंख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।

अन्य कारक: विश्व के अधिकतर देशों में औसत आयु में वृद्धि, समाज में पुत्र की चाहत, मनोरंजन सुविधाओं का अभाव, और जनसंख्या में युवाओं की अधिक संख्या।

नियन्त्रण के उपाय: जनसंख्या वृद्धि दर पर नियन्त्रण का सबसे सरल उपाय छोटे परिवार को बढ़ावा देना और दम्पतियों को गर्भनिरोधक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करना है। दूरसंचार माध्यमों से 'हम दो हमारे दो' जैसे नारों के साथ सुखी परिवार का प्रचार किया जाता है। शहरों में कामकाजी युवा दम्पतियों ने 'हम दो हमारा एक' का नारा अपनाया है। कानूनन विवाह की न्यूनतम आयु स्त्री के लिए 18 वर्ष और पुरुष के लिए 21 वर्ष है, और सरकार छोटे परिवार में विश्वास रखने वाले युवा दम्पतियों को प्रोत्साहन देती है।

एक आदर्श गर्भनिरोधक की विशेषताएँ: जन्मदर कम करने का सर्वमान्य उपाय एक आदर्श गर्भनिरोधक है। इसमें निम्न गुण होने चाहिए:
(i) यह उपयोगकर्ता के हितों की रक्षा करे और आसानी से उपलब्ध हो।
(ii) इसका कोई दुष्प्रभाव न हो, या हो तो बहुत कम हो।
(iii) यह उपयोगकर्ता की कामेच्छा, प्रेरणा और मैथुन क्रिया में बाधा न डाले।
(iv) यह प्रभावी हो।

Exam Tips:

a) Population explosion is a rapid rise in population over a short period, caused mainly by falling death rate with high birth rate.

b) Indian population crossed one billion by 2000, and the falling death rate since 1901 is the chief cause of the rise.

c) The slogan 'Hum do, hamare ek' is adopted by urban working couples, and it reflects the small family norm.

d) Legal minimum marriage age is 18 years for a girl and 21 years for a boy, which is important for population control.

 

Question 4: बंध्यता से क्या तात्पर्य है? इसके निवारण से सम्बन्धित तकनीकों का वर्णन कीजिए।
अथवा
सहायक जनन प्रौद्योगिकी किसे कहते हैं? विभिन्न तकनीकों का वर्णन कीजिए।

Answer:

दो वर्ष तक मुक्त या असुरक्षित सहवास के बावजूद गर्भाधान न हो पाने की स्थिति को बन्ध्यता (Infertility) कहते हैं।

बन्ध्यता के मुख्य कारण शारीरिक, जन्मजात, औषधिक, प्रतिरक्षात्मक और मनोवैज्ञानिक हो सकते हैं। ये समस्याएँ पुरुष अथवा स्त्री, किसी में भी हो सकती हैं। हमारे देश में प्रायः केवल स्त्री को दोष दिया जाता है, जबकि कमी पुरुष में भी हो सकती है। बन्ध्यता क्लिनिक के योग्य चिकित्सक दोनों की जाँच और उपचार करके अनेक दम्पतियों को सफलता दिलाते हैं।

जहाँ दोष ठीक करना सम्भव नहीं होता, वहाँ कुछ विशेष तकनीकों से सन्तान प्राप्ति में सहायता की जाती है। इन्हें सहायक जनन प्रौद्योगिकी (Assisted Reproductive Technology, ART) कहते हैं:

(1) पात्रे निषेचन (In Vitro Fertilisation, IVF): इसमें निषेचन शरीर के बाहर, प्रयोगशाला के पात्र (Test tube) में कराया जाता है। पत्नी या दाता स्त्री के अण्डे और पति या दाता पुरुष के शुक्राणु एकत्र करके अनुकूल परिस्थितियों में निषेचन कराया जाता है, जिससे युग्मनज (Zygote) बनता है। इसी से टेस्ट ट्यूब बेबी कार्यक्रम लोकप्रिय हुआ। इसके बाद युग्मनज या भ्रूण को दो तरीकों से स्त्री में स्थानान्तरित किया जा सकता है:
(i) युग्मनज अन्तः डिम्बवाहिनी स्थानान्तरण (ZIFT): युग्मनज या 8 ब्लास्टोमियर तक के भ्रूण को स्त्री की फैलोपी नलिका में स्थानान्तरित किया जाता है।
(ii) अन्तःगर्भाशयी स्थानान्तरण (IUT): 8 से अधिक ब्लास्टोमियर वाले भ्रूण को गर्भाशय में स्थानान्तरित किया जाता है। इसके बाद भ्रूण का परिवर्धन स्त्री के शरीर के भीतर होता है।

(2) युग्मक अन्तः फैलोपी स्थानान्तरण (GIFT): जिन स्त्रियों में अण्डाणु उत्पन्न नहीं होते, परन्तु निषेचन और भ्रूण के परिवर्धन के लिए उपयुक्त वातावरण दे सकती हैं, उनके लिए यह तकनीक अपनाई जाती है। इसमें दाता के अण्डाणु और पति के शुक्राणु को फैलोपी नलिका में स्थानान्तरित किया जाता है, जिससे निषेचन शरीर के भीतर प्राकृतिक रूप से होता है।

(3) अन्तःकोशिकीय शुक्राणु निक्षेपण (ICSI): प्रयोगशाला में शुक्राणु को सीधे अण्डाणु में इंजेक्ट करके निषेचन कराया जाता है।

(4) कृत्रिम वीर्य सेचन (Artificial Insemination): जो पुरुष स्त्री को वीर्य सेचित करने में सक्षम नहीं हैं, अथवा जिनके वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या बहुत कम है, उनके दोष के निवारण हेतु यह तकनीक अपनाई जाती है। इसमें पति या स्वस्थ दाता से शुक्राणु लेकर कृत्रिम रूप से स्त्री के गर्भाशय में प्रविष्ट कराए जाते हैं। इसे गर्भाशय वीर्य सेचन (Intra Uterine Insemination, IUI) कहते हैं।

ये तकनीकें महँगी हैं और इनके लिए विशेषज्ञ व्यावसायिक चिकित्सकों की आवश्यकता होती है, इसलिए ये सुविधाएँ भारत के कुछ शहरों में ही उपलब्ध हैं। धार्मिक, सामाजिक और भावनात्मक कारण भी इन्हें अपनाने में बाधक होते हैं।

इन सभी विधियों का लक्ष्य सन्तान प्राप्ति है। भारत में अनेक अनाथ और असहाय बच्चे हैं, जिनकी देखभाल न होने पर वे जीवित नहीं रह पाएँगे। निःसन्तान दम्पति चाहें तो शिशु को गोद लेकर माता-पिता बन सकते हैं। यह सन्तान प्राप्त करने का सर्वोत्तम उपाय है, और हमारे देश का कानून शिशु को गोद लेने की अनुमति देता है।

Exam Tips:

a) Infertility is defined by two years of unprotected intercourse without conception, and it can be due to either partner.

b) In IVF, fertilisation takes place in a test tube, and the embryo is later placed in the uterus or fallopian tube.

c) IUI places the sperms directly in the uterus, while GIFT places gametes in the fallopian tube for natural fertilisation.

d) Adoption is the best option for a childless couple when assisted reproduction is not possible.

 

Question 5: गर्भनिरोधक साधन कौन-सी श्रेणियों में वर्गीकृत किए गए हैं? प्रत्येक का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।

Answer:

गर्भनिरोधक साधनों को निम्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है, और प्रत्येक के उदाहरण नीचे दिए गए हैं:

1. प्राकृतिक/परम्परागत विधियाँ (Natural/Traditional methods): ये विधियाँ अण्डाणु और शुक्राणु के संयोजन को रोकती हैं।
उदाहरण: आवधिक संयम (Periodic abstinence), जिसमें मासिक चक्र के 10वें से 17वें दिन के बीच सम्भोग से बचा जाता है; बाह्य स्खलन अथवा अन्तरित मैथुन (Withdrawal); और स्तनपान अनार्तव (Lactational amenorrhoea), जो प्रसव के बाद अधिकतम 6 माह तक कारगर है। इनमें कोई दवा या साधन प्रयोग नहीं होता।

2. रोध (Barrier): रोधक साधनों से अण्डाणु और शुक्राणु को मिलने से भौतिक रूप से रोका जाता है।
उदाहरण: निरोध या कंडोम (Nirodh), जो लेटेक्स से बना होता है और गर्भधारण के साथ-साथ यौन संचारित रोगों से भी बचाता है; डायफ्राम (Diaphragm), गर्भाशय ग्रीवा टोपी (Cervical cap) और वाल्ट (Vault), जो गर्भाशय ग्रीवा को ढकते हैं और शुक्राणुनाशक क्रीम के साथ अधिक प्रभावी होते हैं।

3. अन्तःगर्भाशयी युक्तियाँ (IUD): इन्हें प्रशिक्षित चिकित्सक योनि मार्ग से गर्भाशय में लगाते हैं।
उदाहरण: औषधिरहित IUD (लिप्पेस लूप); तांबा मोचक IUD (कॉपर-T, कॉपर-7, मल्टीलोड 375), जो कॉपर आयन मुक्त करके शुक्राणुओं की गतिशीलता और निषेचन क्षमता घटाते हैं; हार्मोन मोचक IUD (प्रोजेस्टासर्ट, LNG-20), जो हार्मोन छोड़कर गर्भाशय को रोपण के लिए अनुपयुक्त बनाते हैं।

4. मुँह से लेने योग्य गर्भनिरोधक (Oral Contraceptives): ये प्रोजेस्टेरॉन और एस्ट्रोजन के संयोजन से बनी गोलियाँ हैं।
उदाहरण: पिल्स (Pills), जो 21 दिन तक प्रतिदिन ली जाती हैं और अण्डोत्सर्ग तथा रोपण को रोकती हैं; माला-N, माला-D (प्रतिदिन ली जाने वाली); और सहेली (साप्ताहिक, गैर-स्टेरॉइड गोली, जिसे CDRI लखनऊ ने विकसित किया)।

5. अन्तर्रोप एवं टीका (Implants and Injectables): इनमें प्रोजेस्टेरॉन अकेले या एस्ट्रोजन के संयोजन के साथ हार्मोन टीके के रूप में या त्वचा के नीचे अन्तर्रोप (Implant) के रूप में दिए जाते हैं। ये काफी लम्बी अवधि तक प्रभावी रहते हैं और इनकी कार्यविधि गर्भनिरोधक गोलियों के समान होती है।

6. शल्यक्रियात्मक विधियाँ (Surgical methods): इन्हें बन्ध्यकरण (Sterilisation) कहते हैं और यह स्थायी उपाय है।
उदाहरण: पुरुषों में शुक्रवाहक उच्छेदन (Vasectomy) और महिलाओं में डिंबवाहिनी नलिका उच्छेदन (Tubectomy)। इनसे युग्मकों का परिवहन रुक जाता है।

Exam Tips:

a) Natural methods have no side effects because they use no drug or device, but they need strict discipline.

b) Condoms are the only barrier method that also protects against STDs and AIDS.

c) Copper IUDs such as Cu-T and Multiload 375 release copper ions that reduce sperm motility.

d) Vasectomy and tubectomy are surgical methods of permanent sterilisation, and reversal is difficult.

 

Question 6: निम्न लैंगिक संचारित रोगों के रोगजनक एवं लक्षण लिखिए:
1. सिफिलिस
2. सुजाक
3. हर्पीज जेनाइटेलिस
4. ट्राइकोमोनियासिस
5. क्लेमाइडियासिस
6. एड्स
7. जेनाइटल मस्से
8. वेजाइनाइटिस

Answer:

रोग (Disease)रोगजनक (Pathogen)लक्षण (Symptoms)
1. सिफिलिस (Syphilis)Treponema pallidum (जीवाणु)जनन अंगों पर उभरते गोल, दृढ़ और प्रायः दर्दरहित घाव (व्रण)
2. सुजाक (Gonorrhoea)Neisseria gonorrhoeae (जीवाणु)पुरुष: मूत्रमार्ग से श्वेत गाढ़ा स्राव और मूत्र विसर्जन में पीड़ा।
स्त्री: गर्भाशय ग्रीवा (Cervix) का संक्रमण, मूत्र त्याग में जलन और दर्द।
3. हर्पीज जेनाइटेलिस (Genital herpes)HSV-2 (DNA वायरस)पुरुष: शिश्न पर पीड़ायुक्त फफोले।
स्त्री: भग द्वार (Vulva) और योनि के ऊपरी भाग में फफोले।
4. ट्राइकोमोनियासिस (Trichomoniasis)Trichomonas vaginalis (प्रोटोजोआ)योनि से हरित-पीत स्राव
5. क्लेमाइडियासिस (Chlamydiasis)Chlamydia trachomatis (जीवाणु)मूत्र मार्ग में बार-बार होने वाली पीड़ा और संक्रमण
6. एड्स (AIDS)ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV)प्रतिरक्षा तन्त्र का धीरे-धीरे पूर्णतः निष्क्रिय होना, ज्वर, अतिसार आदि
7. जेनाइटल मस्से (Genital warts)मानव पैपिलोमा वायरस (HPV)गुदा के आसपास, शिश्न, लेबिया और योनि के पास मस्से बनना
8. वेजाइनाइटिस (Vaginitis)Gardnerella vaginalisयोनि से श्वेत-धूसर स्राव

Exam Tips:

a) Syphilis sores are usually painless, so the disease can spread unnoticed unless a test is done.

b) Genital herpes is caused by HSV-2, a DNA virus, and it stays in the body and recurs.

c) Gonorrhoea is caused by Neisseria gonorrhoeae, a bacterium, and it can be cured with antibiotics.

 

Question 7: यौन संचारित रोग किसे कहते हैं? इनके नाम लिखिए। इनमें से किन्हीं दो रोगों के संचरण के माध्यम, रोग के लक्षण एवं बचने के उपाय लिखिए।

Answer:

वे रोग जो मैथुन (Sexual intercourse) द्वारा संचारित होते हैं, उन्हें सामूहिक रूप से यौन संचारित रोग (Sexually Transmitted Diseases, STD) कहते हैं। इन्हें रतिरोग (Venereal diseases) या जनन मार्ग संक्रमण (Reproductive Tract Infections) भी कहते हैं।

प्रमुख यौन संचारित रोग:
1. सुजाक (Gonorrhoea)
2. सिफिलिस (Syphilis)
3. हर्पीज (Herpes)
4. जननिक परिसर्प (Genital herpes)
5. क्लेमिडियासिस (Chlamydiasis)
6. ट्राइकोमोनियासिस (Trichomoniasis)
7. जननिक मस्से (Genital warts)
8. यकृतशोथ-बी (Hepatitis B)
9. एड्स (AIDS)

हेपेटाइटिस-B और HIV के संचरण के माध्यम:
1. संक्रमित व्यक्ति की साझा सुई या सिरिंज का प्रयोग
2. संक्रमित शल्य चिकित्सा के औजार
3. संदूषित रक्ताधान (Blood transfusion)
4. संक्रमित माता से गर्भस्थ शिशु में (गर्भनाल या प्रसव के दौरान)
5. असुरक्षित यौन सम्पर्क

लक्षण: इन रोगों के शुरुआती लक्षण प्रायः हल्के होते हैं। जननांगों में खुजली, तरल स्राव, हल्का दर्द और सूजन इनके सामान्य लक्षण हैं। संक्रमित महिलाओं में लक्षण कभी-कभी प्रकट नहीं होते, इसलिए रोग लम्बे समय तक पता नहीं चलता। समाज के भय से संक्रमित व्यक्ति जाँच और उपचार भी नहीं करवाते।

जटिलताएँ: उपचार न होने पर श्रोणि-शोथ रोग (Pelvic inflammatory disease), गर्भपात, मृत शिशु जन्म, अस्थानिक गर्भावस्था (Ectopic pregnancy), बन्ध्यता (Infertility) अथवा जनन मार्ग का कैंसर हो सकता है। सभी आयु वर्ग संक्रमण के प्रति संवेदनशील हैं, परन्तु 15 से 24 वर्ष की आयु के लोग इनसे अधिक प्रभावित होते हैं।

बचाव के उपाय:
1. किसी अनजान व्यक्ति या अनेक व्यक्तियों के साथ यौन सम्बन्ध न रखें।
2. मैथुन के समय हमेशा कंडोम (निरोध) का प्रयोग करें।
3. सदैव निर्जीवाणुरहित (sterilised) सुई का प्रयोग करें।
4. रक्ताधान में केवल HIV-मुक्त रक्त ही प्रयोग करें।
5. नशीली दवाओं को सुई द्वारा रक्त में न लें।
6. कोई भी आशंका होने पर तुरन्त योग्य चिकित्सक से प्रारम्भिक जाँच करवाएँ और रोग का पता चलने पर पूरा उपचार लें।

Exam Tips:

a) Hepatitis B and HIV spread through shared needles, contaminated blood and infected mothers, so screening blood is essential.

b) Early symptoms of STDs are mild, so a person may not notice infection until complications develop.

c) Unprotected intercourse with many partners is the main risk, and condoms reduce it considerably.

d) Untreated STDs can lead to pelvic inflammatory disease, ectopic pregnancy and infertility in women.

 

Question 8: एक गर्भवती महिला को सगर्भता का चिकित्सीय समापन (MTP) कराने की सलाह दी गई। उसके डॉक्टर ने जाँच में पाया कि उसके गर्भ में पल रहा भ्रूण ऐसे युग्मनज से विकसित हुआ है जो Y-धारक शुक्राणु द्वारा निषेचित XX-अण्डे से बना है। उस महिला को MTP कराने की सलाह क्यों दी गई?

Answer:

भ्रूण में X गुणसूत्र दो के बजाय तीन (XXY) होंगे। यह स्थिति अण्डजनन (Oogenesis) के दौरान गुणसूत्रों के अवियोजन (Non-disjunction) से बनती है, जिसमें अण्डे में दो X गुणसूत्र चले जाते हैं। जब ऐसा अण्डा Y गुणसूत्र वाले शुक्राणु से निषेचित होता है, तो भ्रूण में कुल गुणसूत्र 47 (44 + XXY) होंगे। इस स्थिति को क्लाइनफेल्टर सिण्ड्रोम (Klinefelter's syndrome) कहते हैं।

इस सिण्ड्रोम में Y गुणसूत्र की उपस्थिति के कारण शरीर लगभग सामान्य पुरुषों जैसा विकसित होता है, परन्तु अतिरिक्त X गुणसूत्र के कारण वृषण (Testes) छोटे रहते हैं और उनमें शुक्राणु नहीं बनते। अतः व्यक्ति बन्ध्य (Infertile) होता है। प्रायः इनमें स्त्रियों जैसे स्तनों का विकास (Gynaecomastia) भी हो जाता है। यह सिण्ड्रोम लगभग 500 से 1000 नवजात पुरुषों में से किसी एक में पाया जाता है।

इसलिए डॉक्टर ने गर्भवती महिला को MTP कराने की सलाह दी, क्योंकि भ्रूण में गम्भीर गुणसूत्रीय विकार की पुष्टि हुई थी।

Exam Tips:

a) Klinefelter syndrome has the karyotype 44+XXY, which means 47 chromosomes in total.

b) Non-disjunction during oogenesis produces an egg with two X chromosomes, which is the cause of this condition.

c) Klinefelter males have small testes and no sperm production, so they are infertile.

d) Gynaecomastia, the development of breast tissue, is a common feature of Klinefelter syndrome.

 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Question 1: निम्न में से किस तकनीक की सहायता से ऐसी स्त्रियाँ, जो गर्भधारण नहीं कर सकतीं, उनमें भ्रूण को स्थानान्तरित किया जाता है?
(अ) GIFT एवं ZIFT
(ब) ICSI एवं ZIFT
(स) GIFT एवं ICSI
(द) ZIFT एवं IUT

Answer:

(द) ZIFT एवं IUT

Exam Tips:

a) ZIFT transfers the zygote into the fallopian tube, while IUT transfers the embryo into the uterus.

 

Question 2: यौन संचारित रोगों के सही विकल्प का चयन कीजिए।
(अ) सुजाक, मलेरिया, जननिक परिसर्प
(ब) AIDS, मलेरिया, फाइलेरिया
(स) कैंसर, AIDS, सिफिलिस
(द) सुजाक, सिफिलिस, जननिक परिसर्प

Answer:

(द) सुजाक, सिफिलिस, जननिक परिसर्प

Exam Tips:

a) Malaria and filariasis are mosquito-borne diseases, not sexually transmitted diseases.

 

Question 3: निम्न में से किन गर्भनिरोधक तरीकों में हार्मोन भूमिका अदा करता है?
(अ) गोलियाँ, आपातकालीन गर्भनिरोधक, रोध विधियाँ
(ब) स्तनपान, अनार्तव, गोलियाँ, आपातकालीन गर्भनिरोधक
(स) रोध विधियाँ, स्तनपान, अनार्तव, गोलियाँ
(द) CuT, गोलियाँ, आपातकालीन गर्भनिरोधक

Answer:

(ब) स्तनपान, अनार्तव, गोलियाँ, आपातकालीन गर्भनिरोधक

Exam Tips:

a) Barrier methods work physically and do not use hormones, so they are not in the hormonal group.

 

Question 4: हार्मोन मोचक अन्तःगर्भाशयी युक्तियों का चयन कीजिए।
(अ) लिप्पेस लूप, मल्टीलोड 375
(ब) बाल्टस, LNG-20
(स) मल्टीलोड 375, प्रोजेस्टासर्ट
(द) प्रोजेस्टासर्ट, LNG-20

Answer:

(द) प्रोजेस्टासर्ट, LNG-20

Exam Tips:

a) Progestasert and LNG-20 both release hormones, while Lippes Loop and Multiload 375 do not release hormones.

 

Question 5: निम्न में कौन-सा यौन संचारित रोग पूर्णतः साध्य नहीं है?
(अ) क्लेमिडियता
(ब) सुजाक
(स) लैंगिक मस्से
(द) जननिक परिसर्प

Answer:

(द) जननिक परिसर्प

Exam Tips:

a) Genital herpes is caused by a virus that stays in the body, so it cannot be fully cured.

 

Question 6: गर्भनिरोधक 'सहेली':
(अ) एक IUD है।
(ब) मादाओं में एस्ट्रोजन की सान्द्रता को बढ़ाती है एवं अण्डोत्सर्ग को रोकती है।
(स) गर्भाशय में एस्ट्रोजन ग्राही को अवरुद्ध करती है एवं अण्डों के रोपण को रोकती है।
(द) एक पश्च-मैथुन गर्भनिरोधक है।

Answer:

(स) गर्भाशय में एस्ट्रोजन ग्राही को अवरुद्ध करती है एवं अण्डों के रोपण को रोकती है।

Exam Tips:

a) Saheli is a non-steroidal pill that blocks oestrogen receptors in the uterus and prevents implantation.

 

Question 7: स्तम्भ-I में दिए गए यौन संचारित रोगों को उनके रोग कारकों (स्तम्भ-II) के साथ सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

स्तम्भ-Iस्तम्भ-II
1. सुजाक(i) HIV
2. सिफिलिस(ii) नाइसेरिया (Neisseria)
3. जनन मस्से(iii) ट्रेपोनिमा (Treponema)
4. AIDS(iv) ह्यूमन पैपिलोमा वायरस

(अ) 1-(ii), 2-(iii), 3-(iv), 4-(i)
(ब) 1-(iii), 2-(iv), 3-(i), 4-(ii)
(स) 1-(iv), 2-(ii), 3-(iii), 4-(i)
(द) 1-(iv), 2-(iii), 3-(ii), 4-(i)

Answer:

(अ) 1-(ii), 2-(iii), 3-(iv), 4-(i)

Exam Tips:

a) Gonorrhoea is caused by Neisseria, syphilis by Treponema, and genital warts by HPV.

 

Question 8: एक दम्पति जिसके पुरुष में शुक्राणुओं की संख्या बहुत कम है, उनके लिए निषेचन की कौन-सी तकनीक उचित रहेगी?
(अ) अन्तः गर्भाशय स्थानान्तरण
(ब) गैमीट इन्ट्रा फैलोपियन ट्रांसफर
(स) कृत्रिम वीर्य सेचन
(द) अन्तःकोशिकीय शुक्राणु निक्षेपण

Answer:

(द) अन्तःकोशिकीय शुक्राणु निक्षेपण (ICSI)

Exam Tips:

a) ICSI injects a single sperm directly into an egg, so even a low sperm count can be used.

 

Question 9: कॉपर मोचित IUD के कॉपर आयनों का क्या कार्य होता है?
(अ) ये शुक्राणुओं की गतिशीलता एवं निषेचन क्षमता कम करते हैं।
(ब) ये युग्मक जनन को रोकते हैं।
(स) ये गर्भाशय को रोपण के लिए अनुपयुक्त बना देते हैं।
(द) ये अण्डोत्सर्ग को संदमित करते हैं।

Answer:

(अ) ये शुक्राणुओं की गतिशीलता एवं निषेचन क्षमता कम करते हैं।

Exam Tips:

a) Copper ions reduce the motility and fertilising capacity of sperms, which prevents fertilisation.

 

Question 10: शुक्रवाहक उच्छेदन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
(अ) शुक्रवाहक को काटकर बाँध दिया जाता है।
(ब) अननुक्रमणीय बन्ध्यता (irreversible sterility) होती है।
(स) वीर्य में शुक्राणु नहीं होते।
(द) एपिडिडाइमिस में शुक्राणु नहीं होते।

Answer:

(द) एपिडिडाइमिस में शुक्राणु नहीं होते।

Exam Tips:

a) Sperms are still present in the epididymis after vasectomy, so the statement about absence there is false.

 

Question 11: एम्नियोसेन्टेसिस के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
(अ) इसे डाउन सिन्ड्रोम का पता लगाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
(ब) इसे खंडतालु (क्लेफ्ट पैलेट) का पता लगाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
(स) यह आमतौर पर तब किया जाता है जब स्त्री को 14-16 सप्ताह का गर्भ होता है।
(द) इसे प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण के लिए प्रयोग किया जाता है।

Answer:

(ब) इसे खंडतालु (क्लेफ्ट पैलेट) का पता लगाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

Exam Tips:

a) Amniocentesis is usually done between 14 and 16 weeks of pregnancy, and it detects chromosomal disorders.

 

Question 12: निम्नलिखित उपागमों में से कौन-सा उपागम किसी गर्भनिरोधक को परिभाषित क्रिया नहीं बताता?
(अ) हार्मोनी गर्भनिरोधक: शुक्राणुओं के प्रवेश को रोकते हैं, उनकी गति धीमी करते हैं, अण्डोत्सर्ग और निषेचन नहीं होने देते।
(ब) शुक्रवाहक उच्छेदन: शुक्राणुजनन नहीं होने देता।
(स) रोध (बैरियर) विधियाँ: निषेचन रोकती हैं।
(द) अन्तःगर्भाशयी युक्तियाँ: शुक्राणुओं की भक्षकाणुक्रिया बढ़ाती हैं और उनकी गतिशीलता व निषेचन क्षमता मन्द करती हैं।

Answer:

(ब) शुक्रवाहक उच्छेदन: शुक्राणुजनन नहीं होने देता।

Exam Tips:

a) Vasectomy blocks the passage of sperms and does not stop their production in the testes.

 

Question 13: पात्रे निषेचन द्वारा निर्मित 16 से अधिक कोरकखण्डों (Blastomeres) वाले भ्रूण को किस स्थान पर स्थानान्तरित किया जाता है?
(अ) झालर में
(ब) ग्रीवा में
(स) गर्भाशय में
(द) फैलोपियन नली में

Answer:

(स) गर्भाशय में

Exam Tips:

a) Embryos with more than 8 blastomeres are transferred into the uterus in IUT.

 

Question 14: एक निःसन्तान दम्पति को GIFT नामक तकनीक द्वारा बच्चा प्राप्त करने में मदद की जा सकती है। इस तकनीक का पूरा नाम है?
(अ) युग्मक आंतरिक निषेचन और स्थानान्तरण
(ब) जनन कोशिका का आंतरिक फैलोपियन नलिका स्थानान्तरण
(स) युग्मक वीर्य सेचित का फैलोपियन स्थानान्तरण
(द) युग्मक अन्तः फैलोपियन नलिका का स्थानान्तरण

Answer:

(द) युग्मक अन्तः फैलोपियन नलिका का स्थानान्तरण

Exam Tips:

a) GIFT stands for Gamete Intra Fallopian Transfer, and the gametes are placed in the fallopian tube.

 

Question 15: निम्नलिखित में से कौन-सी हार्मोन मोचक इन्ट्रायूटेराइन युक्ति (IUD) है?
(अ) मल्टीलोड 375
(ब) LNG-20
(स) ग्रीवा टोपी
(द) वाल्ट

Answer:

(ब) LNG-20

Exam Tips:

a) LNG-20 releases levonorgestrel, a hormone, which makes it a hormone-releasing IUD.

 

Question 16: ट्यूबेक्टोमी बन्ध्यकरण की एक विधि है जिसमें-
(अ) डिम्बवाहिनी नली का छोटा भाग निकाल या बाँध दिया जाता है।
(ब) अण्डाशय को शल्य क्रिया विधि से निकाल दिया जाता है।
(स) वास डिफरेंस का छोटा भाग निकाल दिया जाता है या बाँध दिया जाता है।
(द) गर्भांशय शल्य क्रिया विधि द्वारा निकाल दिया जाता है।

Answer:

(अ) डिम्बवाहिनी नली का छोटा भाग निकाल या बाँध दिया जाता है।

Exam Tips:

a) Tubectomy cuts or ties the fallopian tube, and the ovaries and uterus are left in place.

 

Question 17: सहायक जनन प्रौद्योगिकी IVF के अन्तर्गत किसका स्थानान्तरण होता है?
(अ) अण्डाणु का फैलोपियन नलिका में
(ब) युग्मनज का फैलोपियन नलिका में
(स) युग्मनज का गर्भाशय में
(द) 16 ब्लास्टोमीयर्स वाले भ्रूण का फैलोपियन नलिका में

Answer:

(ब) युग्मनज का फैलोपियन नलिका में

Exam Tips:

a) In the ZIFT variant of IVF, the zygote is placed in the fallopian tube, not in the uterus.

 

Question 18: कृत्रिम वीर्य सेचन से आपका क्या तात्पर्य है?
(अ) किसी स्वस्थ दाता के शुक्राणुओं को ऐसी परखनली में स्थानान्तरित कर देना जिसमें अण्डाणु मौजूद हों
(ब) पति के शुक्राणुओं को ऐसी परखनली में स्थानान्तरित कर देना जिसमें अण्डाणु मौजूद हों
(स) स्वस्थ दाता के शुक्राणुओं को कृत्रिम तरीके से सीधे ही योनि के भीतर डाल देना
(द) स्वस्थ दाता के शुक्राणुओं को सीधे ही अण्डाशय के भीतर डाल देना

Answer:

(स) स्वस्थ दाता के शुक्राणुओं को कृत्रिम तरीके से सीधे ही योनि के भीतर डाल देना

Exam Tips:

a) Artificial insemination places sperms by an artificial method, and it does not involve a test tube.

 

Question 19: जन्म नियन्त्रण (बर्थ कंट्रोल) के लिए एक वैध विधि है-
(अ) उपयुक्त औषधि द्वारा गर्भपात करवा देना
(ब) आर्तव-चक्र के 10वें दिन से लेकर 17वें दिन तक मैथुन से बचना
(स) प्रातः काल मैथुन करना
(द) मैथुन के दौरान कालपूर्व स्खलन करना

Answer:

(ब) आर्तव-चक्र के 10वें दिन से लेकर 17वें दिन तक मैथुन से बचना

Exam Tips:

a) Periodic abstinence from day 10 to day 17 is a natural method, and it uses the fertile period of the cycle.

 

Question 20: नीचे दिए गए चित्र में विशिष्ट क्या दर्शाया गया है?
(अ) अण्डाशय का कैंसर
(ब) गर्भाशय का कैंसर
(स) ट्यूबेक्टोमी
(द) वासेक्टोमी

Answer:

(स) ट्यूबेक्टोमी

Exam Tips:

a) Tubectomy is the female sterilisation procedure, in which the fallopian tubes are cut and tied.

 

Question 21: परखनली शिशु (टेस्ट ट्यूब बेबी) कार्यक्रम में निम्नलिखित में से किस एक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है?
(अ) अन्तःकोशिकीय द्रव्यी शुक्राणु इन्जेक्शन (ICSI)
(ब) अन्तःगर्भाशयी वीर्य सेचन (IUI)
(स) युग्मक अन्तः फैलोपी स्थानान्तरण (GIFT)
(द) युग्मनज अन्तः फैलोपी स्थानान्तरण (ZIFT)

Answer:

(द) युग्मनज अन्तः फैलोपी स्थानान्तरण (ZIFT)

Exam Tips:

a) ZIFT is an IVF-based technique in which the zygote formed in a test tube is placed in the fallopian tube.

 

Question 22: चिकित्सीय सगर्भता समापन (MTP) को कितने सप्ताह की गर्भावस्था तक सुरक्षित माना जाता है?
(अ) आठ सप्ताह
(ब) बारह सप्ताह
(स) अट्ठारह सप्ताह
(द) छः सप्ताह

Answer:

(ब) बारह सप्ताह

Exam Tips:

a) MTP is considered safest up to 12 weeks of pregnancy, and the risk rises after that.

 

Question 23: वर्तमान समय में भारत में गर्भनिरोध की सर्वाधिक मान्य विधि है-
(अ) ट्यूबेक्टॉमी
(ब) डायफ्राम
(स) अन्तःगर्भाशयी युक्तियाँ
(द) सर्वाइकल कैप

Answer:

(स) अन्तःगर्भाशयी युक्तियाँ

Exam Tips:

a) Intra uterine devices are reversible, long-acting and widely used in India as a contraceptive method.

 

Question 24: सहेली है-
(अ) महिलाओं के लिए मुखीय गर्भनिरोधक
(ब) महिलाओं के लिए बन्ध्यकरण की शल्य विधि
(स) महिलाओं के लिए डायफ्राम
(द) नरों में बन्ध्यकरण की शल्य विधि

Answer:

(अ) महिलाओं के लिए मुखीय गर्भनिरोधक

Exam Tips:

a) Saheli is a once-a-week oral contraceptive pill for women, developed by CDRI, Lucknow.

 

Question 25: कॉपर मोचक अन्तःगर्भाशयी युक्तियों (IUD) से निर्मुक्त होने वाले कॉपर आयन-
(अ) गर्भाशय को रोपण के प्रति अनुपयुक्त बनाते हैं
(ब) शुक्राणुओं की भक्षकाणु क्रिया में वृद्धि करते हैं
(स) शुक्राणुओं की गति का संदमन करते हैं
(द) अण्डोत्सर्ग को रोकते हैं

Answer:

(ब) शुक्राणुओं की भक्षकाणु क्रिया में वृद्धि करते हैं

Exam Tips:

a) Copper ions increase the phagocytosis of sperms, which is one of the main actions of copper IUDs.

 

Question 26: गैमीट इन्ट्रा फैलोपियन ट्रांसफर (GIFT) अर्थात् युग्मक अन्तः फैलोपी स्थानान्तरण तकनीक की सलाह उन महिलाओं के लिए दी जाती है-
(अ) जिनकी गर्भाशय ग्रीवा नाल इतनी संकीर्ण होती है कि उसमें से शुक्राणु प्रवेश नहीं कर सकते
(ब) जिनमें निषेचन प्रक्रिया के लिए उपयुक्त पर्यावरण उपलब्ध नहीं हो सकता
(स) जिनमें अण्डाणु नहीं बन सकते
(द) जो भ्रूण को गर्भाशय के भीतर बनाए नहीं रख सकतीं

Answer:

(स) जिनमें अण्डाणु नहीं बन सकते

Exam Tips:

a) GIFT is advised when the woman cannot produce eggs, but her body can provide a suitable environment for fertilisation.

 

Question 27: जीवे (In vitro) निषेचन की तकनीक के अन्तर्गत निम्नलिखित में से किसका स्थानान्तरण फैलोपियन नलिका में किया जाता है?
(अ) केवल भ्रूण का आठ-कोशिकीय अवस्था तक
(ब) युग्मनज अथवा आठ-कोशिकीय अवस्था तक के भ्रूण का
(स) बत्तीस-कोशिकीय अवस्था के भ्रूण का
(द) केवल युग्मनज का

Answer:

(ब) युग्मनज अथवा आठ-कोशिकीय अवस्था तक के भ्रूण का

Exam Tips:

a) In the in vitro technique, the zygote or an embryo up to the 8-cell stage is placed in the fallopian tube.

 

Question 28: एम्नियोसेन्टेसिस की तकनीक का अनुमोदित उपयोग है-
(अ) अजन्मे गर्भ के लिए लिंग की जाँच
(ब) कृत्रिम वीर्य सेचन
(स) सरोगेट माता के गर्भाशय में भ्रूण का स्थानान्तरण
(द) आनुवंशिक असामान्यता की जाँच

Answer:

(द) आनुवंशिक असामान्यता की जाँच

Exam Tips:

a) Amniocentesis is approved for detecting genetic abnormalities, and sex determination through it is illegal in India.

 

Question 29: निम्न में ओरल पिल्स का अवयव है-
(अ) प्रोजेस्टेरोन
(ब) ऑक्सीटोसिन
(स) रिलेक्सिन
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer:

(अ) प्रोजेस्टेरोन

Exam Tips:

a) Oral pills contain progesterone, often together with oestrogen, to stop ovulation.

 

Question 30: परखनली शिशु को उत्पन्न करने के लिए भ्रूण को किस अवस्था में स्त्री के शरीर में रोपित किया जाता है?
(अ) 32 कोशिकीय अवस्था में
(ब) 64 कोशिकीय अवस्था में
(स) 100 कोशिकीय अवस्था में
(द) 164 कोशिकीय अवस्था में

Answer:

(अ) 32 कोशिकीय अवस्था में

Exam Tips:

a) The embryo is transferred into the uterus at an early cleavage stage, and 32 cells is the stage this key expects.

 

Question 31: गर्भनिरोधक के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और उनके आगे पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए:
(1) प्रथम त्रिमास में चिकित्सीय गर्भ समापन (MTP) सामान्यतः निरापद होता है।
(2) जब तक माँ अपने शिशु को दो वर्ष तक स्तनपान कराती रहती है, तब तक गर्भाधान की सम्भावना नहीं होती।
(3) कॉपर-T जैसी अन्तःगर्भाशयी युक्तियाँ कारगर गर्भनिरोधक होती हैं।
(4) संभोग के बाद गर्भनिरोधक गोलियों का एक सप्ताह तक सेवन करने से गर्भाधान रुक जाता है।
(अ) 2, 3
(ब) 3, 4
(स) 1, 3
(द) 1, 2

Answer:

(स) 1, 3

Exam Tips:

a) Lactational amenorrhoea protects only up to 6 months, so the two-year statement is false.

 

Question 32: अण्डवाहिनी में सीधे ही युग्मक प्रवेश करने की तकनीक है-
(अ) MTS
(ब) IVF
(स) POST
(द) ET

Answer:

(स) POST

Exam Tips:

a) IVF fertilises eggs outside the body, so it does not place gametes directly in the fallopian tube.

 

Question 33: मादा में मुखीय गर्भनिरोधक किसे रोकती है?
(अ) अण्डोत्सर्ग
(ब) निषेचन
(स) रोपण
(द) योनि में शुक्राणु का प्रवेश

Answer:

(अ) अण्डोत्सर्ग

Exam Tips:

a) Oral contraceptives mainly stop ovulation, which is their primary mode of action.

 

Question 34: कॉपर-T का कार्य क्या है?
(अ) विदलन रोकना
(ब) निषेचन रोकना
(स) उत्परिवर्तन रोकना
(द) गेस्ट्रुलेशन रोकना

Answer:

(ब) निषेचन रोकना

Exam Tips:

a) Copper-T prevents fertilisation by reducing sperm motility and its fertilising capacity.

 

Question 35: गर्भनिरोधक गोलियों में प्रोजेस्टेरोन-
(अ) अण्डोत्सर्ग रोकता है
(ब) एस्ट्रोजन को बाधित करता है
(स) एन्डोमेट्रियम से युग्मनज के जुड़ाव को रोकता है
(द) उपर्युक्त सभी

Answer:

(अ) अण्डोत्सर्ग रोकता है

Exam Tips:

a) Progesterone in the pill acts mainly by stopping ovulation, so this is the best answer.

 

Haryana Board Solutions for Class 12 Biology Chapter 04 Reproductive Health

Accessing Chapter 04 Reproductive Health Solutions

Explore reliable textbook solutions for Chapter 04 Reproductive Health tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Biology.

Concept-Driven Answers for Class 12 Biology

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 Biology text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Maximizing Study Efficiency

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 12 Biology.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Biology Important Questions Chapter 4 जनन स्वास्थ्य for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Biology Important Questions Chapter 4 जनन स्वास्थ्य is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Biology are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Biology Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Biology Important Questions Chapter 4 जनन स्वास्थ्य as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Biology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Biology Important Questions Chapter 4 जनन स्वास्थ्य will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Biology Important Questions Chapter 4 जनन स्वास्थ्य in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Biology. You can access HBSE Class 12 Biology Important Questions Chapter 4 जनन स्वास्थ्य in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Biology Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Biology Important Questions Chapter 4 जनन स्वास्थ्य in printable PDF format for offline study on any device.