HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 2 स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य शिक्षा की अवधारणा

Download Haryana Board Solutions for Class 11 Physical Education Chapter 02 Concept of Health and Health Education

Explore reliable textbook solutions for Chapter 02 Concept of Health and Health Education tailored for Class 11 learners. Utilizing these Physical Education answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Access Haryana Board Solutions and Answers

Navigate directly to the solved Physical Education textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न (Long Answer Type Questions)

Question 1: स्वास्थ्य का क्या अर्थ है? इसके पहलुओं का वर्णन कीजिए।
अथवा
स्वास्थ्य की अवधारणा से आप क्या समझते हैं? इसके आयामों या रूपों का वर्णन कीजिए।

Answer:

स्वास्थ्य का अर्थ एवं परिभाषाएँ (Meaning and Definitions of Health):
स्वास्थ्य से सभी परिचित हैं। सामान्यतया आपसी बातचीत और रूढ़िगत संदर्भ में स्वास्थ्य से बीमारी की अनुपस्थिति समझी जाती है, परन्तु यह स्वास्थ्य का विस्तृत अर्थ नहीं है। स्वास्थ्य व्यक्ति का वह गुण है, जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है और जिसके सभी शारीरिक संस्थान व्यवस्थित रूप से सुचारू रूप से कार्य करते हैं।

इसका अर्थ केवल बीमारी या शारीरिक कमज़ोरी की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना भी है। यह ऐसी अवस्था है जिसमें व्यक्ति का मन या आत्मा प्रसन्नचित्त रहता है और शरीर रोग-मुक्त रहता है।

विभिन्न विद्वानों ने स्वास्थ्य को निम्नलिखित प्रकार से परिभाषित किया है:
1. जे० एफ० विलियम्स (J.E. Williams) के अनुसार, “स्वास्थ्य जीवन का वह गुण है, जिससे व्यक्ति दीर्घायु होकर उत्तम सेवाएँ प्रदान करता है।”
2. विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation-W.H.O.) के अनुसार, “स्वास्थ्य केवल रोग या विकृति की अनुपस्थिति को नहीं, बल्कि संपूर्ण शारीरिक, मानसिक व सामाजिक सुख की स्थिति को कहते हैं।”
3. वैबस्टर्स विश्वकोश (Webster’s Encyclopedia) के कथनानुसार, “उच्चतम जीवनयापन के लिए व्यक्तिगत, भावनात्मक और शारीरिक स्रोतों को संगठित करने की व्यक्ति की अवस्था को स्वास्थ्य कहते हैं।”
4. रोजर बेकन (Roger Bacon) के अनुसार, “स्वस्थ शरीर आत्मा का अतिथि-भवन और दुर्बल तथा रुग्ण शरीर आत्मा का कारागृह है।”
5. इमर्सन (Emerson) के अनुसार, “स्वास्थ्य ही प्रथम पूँजी है।”

संक्षेप में, स्वास्थ्य व्यक्ति का वह गुण है जिसमें वह मानसिक तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ होता है और उसके शारीरिक अंग, आंतरिक तथा बाहरी रूप से, अपने पर्यावरण के साथ व्यवस्थित रहते हैं।

स्वास्थ्य के विभिन्न पहलू या आयाम (Aspects or Dimensions of Health):
स्वास्थ्य एक गतिशील प्रक्रिया है जो हमारी जीवन-शैली को प्रभावित करती है। इसके मुख्य आयाम निम्नलिखित हैं:

1. शारीरिक स्वास्थ्य (Physical Health):
शारीरिक स्वास्थ्य संपूर्ण स्वास्थ्य का एक महत्त्वपूर्ण पहलू है। इसके अंतर्गत व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त होती है। शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति के लिए आवश्यक है कि उसके सभी शारीरिक संस्थान सुचारू रूप से कार्य करें। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को न केवल शरीर के विभिन्न अंगों की रचना और उनके कार्यों की जानकारी होनी चाहिए, बल्कि उन्हें स्वस्थ रखने की जानकारी भी होनी चाहिए।
शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति समाज और देश के विकास एवं प्रगति में भी सहायक होता है। इसलिए व्यक्ति को अपने शारीरिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाने के लिए संतुलित और पौष्टिक भोजन, व्यक्तिगत सफ़ाई, नियमित व्यायाम, चिकित्सा जाँच और नशीले पदार्थों से दूर रहने जैसी बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

2. मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health):
मानसिक या बौद्धिक स्वास्थ्य के बिना अन्य सभी प्रकार के स्वास्थ्य अधूरे हैं, क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य का संबंध मन की प्रसन्नता और शांति से है, अर्थात् तनाव और दबाव से मुक्ति से। यदि व्यक्ति का मन चिंतित और अशांत रहेगा तो उसका कोई भी विकास पूर्ण नहीं होगा। आधुनिक युग में मानव जीवन इतना व्यस्त हो गया है कि वह निरंतर तनाव, दबाव और चिंताओं से घिरा रहता है। फिर भी जिन व्यक्तियों का मानसिक स्वास्थ्य उत्तम होता है, वे आज के संदर्भ में भी स्वयं को चिंतामुक्त अनुभव करते हैं। मानसिक स्वास्थ्य से व्यक्ति के बौद्धिक विकास और जीवन के अनुभवों से सीखने की क्षमता बढ़ती है। मानसिक अस्वस्थता के कारण केवल मानसिक रोग ही नहीं होते, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य भी गिर जाता है और शारीरिक कार्य-कुशलता में भी कमी आ जाती है। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए व्यक्ति को तनाव और दबाव से दूर रहना चाहिए, उचित विश्राम करना चाहिए और सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।

3. सामाजिक स्वास्थ्य (Social Health):
सामाजिक स्वास्थ्य भी स्वास्थ्य का एक महत्त्वपूर्ण आयाम है। यह व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा पर निर्भर करता है और उसमें संतोषजनक व्यक्तिगत संबंध बनाने की क्षमता बढ़ाता है। सामाजिक प्राणी होने के नाते व्यक्ति समाज के नियमों और मान-मर्यादाओं का पालन करता है। यदि कोई व्यक्ति अपने परिवार और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत है, तो उसे सामाजिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति कहा जाता है। सामाजिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति सैद्धांतिक, वैचारिक, आत्मनिर्भर और जागरूक होता है। वह आत्म-संयम, धैर्य, बंधुत्व और आत्मविश्वास जैसे सामाजिक गुणों से युक्त होता है। समाज, देश, परिवार और जीवन के प्रति उसका दृष्टिकोण रचनात्मक और सकारात्मक होता है।

4. संवेगात्मक या भावनात्मक स्वास्थ्य (Emotional Health):
संवेगात्मक स्वास्थ्य में व्यक्ति के अपने संवेग, जैसे भय, गुस्सा, सुख, दुःख और प्यार, शामिल होते हैं। इसके अंतर्गत स्वस्थ व्यक्ति का अपने संवेगों पर पूर्ण नियंत्रण होता है। वह हर परिस्थिति में संयमित व्यवहार करता है। हार-जीत में भी वह अपने संवेगों को नियंत्रित रखता है और अपने परिवार, मित्रों तथा अन्य व्यक्तियों के साथ मिल-जुलकर रहता है। जो व्यक्ति अपने संवेगों पर नियंत्रण रखता है, वह बड़ी-से-बड़ी परिस्थितियों में भी स्वयं को संभाल सकता है और निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर हो सकता है।

5. आध्यात्मिक स्वास्थ्य (Spiritual Health):
आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति वह कहलाता है जो नैतिक नियमों का पालन करता हो, दूसरों के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह करता हो, सत्य और न्याय में विश्वास रखता हो और दूसरों को किसी भी प्रकार की हानि न पहुँचाता हो। ऐसा व्यक्ति व्यक्तिगत मूल्यों से जुड़ा होता है। दूसरों के प्रति सहानुभूति, सहयोग की भावना और सहायता की इच्छा आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्त्वपूर्ण पहलू हैं। आध्यात्मिक स्वास्थ्य पाने के लिए मुख्यतः योग और ध्यान सबसे उत्तम माध्यम हैं। इनके द्वारा आत्मिक शांति और आंतरिक प्रसन्नता प्राप्त की जा सकती है।

Exam Tips:

a) Define health in the WHO sense, which includes physical, mental and social well-being, not just the absence of disease.
b) List all five dimensions with one line each: physical, mental, social, emotional and spiritual.
c) Quote at least two definitions, such as the WHO and Webster definitions, in the answer.
d) Yoga and meditation are the main means of achieving spiritual health.

 

Question 2: स्वास्थ्य क्या है? इसके महत्त्व या उपयोगिता पर प्रकाश डालिए।

Answer:

स्वास्थ्य का अर्थ (Meaning of Health):
स्वास्थ्य से सभी परिचित हैं। सामान्यतया आपसी बातचीत और रूढ़िगत संदर्भ में स्वास्थ्य से बीमारी की अनुपस्थिति समझी जाती है, परन्तु यह स्वास्थ्य का विस्तृत अर्थ नहीं है। स्वास्थ्य व्यक्ति का वह गुण है, जिसमें वह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होता है तथा जिसके सभी शारीरिक संस्थान व्यवस्थित रूप से सुचारू रहते हैं। इसका अर्थ केवल बीमारी या शारीरिक कमज़ोरी की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना भी है। यह ऐसी अवस्था है जिसमें व्यक्ति का मन या आत्मा प्रसन्नचित्त रहता है और शरीर रोग-मुक्त रहता है।

स्वास्थ्य का महत्त्व या उपयोगिता (Importance or Utility of Health):
अच्छे स्वास्थ्य के बिना कोई भी व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार काम नहीं कर सकता। अस्वस्थ व्यक्ति समाज की एक लाभदायक इकाई होते हुए भी बोझ-सा बन जाता है। एक प्रसिद्ध कहावत है, “स्वास्थ्य ही धन है।” यदि हम पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं तो जीवन में बहुत-सा धन कमा सकते हैं।

अच्छे स्वास्थ्य का केवल व्यक्ति को ही लाभ नहीं होता, बल्कि जिस समाज या देश में वह रहता है, उस पर भी इसका अनुकूल प्रभाव पड़ता है। साइरस (Syrus) के अनुसार, “अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी समझ दोनों जीवन के सबसे बड़े आशीर्वाद हैं।” इसलिए हमारे जीवन में स्वास्थ्य का विशेष महत्त्व है; जैसे:
1. स्वास्थ्य मानव और समाज का आधार स्तंभ है। यह वास्तव में खुशी, सफलता और आनंदमय जीवन की कुंजी है।
2. अच्छे स्वास्थ्य वाले व्यक्ति समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी होते हैं।
3. स्वास्थ्य के महत्त्व के बारे में अरस्तू ने कहा, “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क वास करता है।” इस कथन से भी जीवन में स्वास्थ्य की उपयोगिता स्पष्ट होती है।
4. स्वास्थ्य व्यक्ति के व्यक्तित्व को सुधारने और निखारने में सहायक होता है।
5. स्वास्थ्य से हमारा जीवन संतुलित, आनंदमय और सुखमय रहता है।
6. स्वास्थ्य हमारी जीवन-शैली को बदलने में हमारी सहायता करता है।
7. किसी भी देश के नागरिकों के स्वास्थ्य और आर्थिक विकास में प्रत्यक्ष संबंध होता है। यदि किसी देश के नागरिक शारीरिक रूप से स्वस्थ होंगे, तो उस देश का आर्थिक विकास भी उचित दिशा में होगा।
8. स्वास्थ्य से हमारी कार्यक्षमता पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
9. अच्छे स्वास्थ्य से हमारे शारीरिक अंगों की कार्य-प्रणाली सुचारू रूप से चलती है।

निष्कर्ष (Conclusion):
स्वास्थ्य एक गतिशील प्रक्रिया है जो हमारे शारीरिक संस्थानों को प्रभावित करती है और हमारी जीवन-शैली में आवश्यक एवं महत्त्वपूर्ण बदलाव लाती है। अच्छा स्वास्थ्य रोगों से मुक्ति के अतिरिक्त व्यक्ति की मानसिक, शारीरिक और सामाजिक खुशहाली तथा प्रसन्नता को भी व्यक्त करता है। वर्जिल के अनुसार, “सबसे बड़ा धन स्वास्थ्य है।” महात्मा गांधी ने स्वास्थ्य की महत्ता बताते हुए कहा, “स्वास्थ्य ही असली धन है, न कि सोने और चाँदी के टुकड़े।” जब हम स्वास्थ्य खो देते हैं, तभी हमें इसका असली मूल्य पता चलता है।

Exam Tips:

a) Quote at least two sayings, such as Aristotle or Gandhi, for the importance of health.
b) Link health with national economic development as one clear point.
c) Give the conclusion as a short paragraph after the list of points.
d) Mention that health is a dynamic process that shapes lifestyle.

 

Question 3: स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को किन-किन नियमों का पालन करना चाहिए?
अथवा
अच्छे स्वास्थ्य हेतु हमें किन-किन नियमों या सिद्धांतों का पालन करना चाहिए?

Answer:

स्वस्थ रहने के लिए हमें निम्नलिखित आवश्यक नियमों या सिद्धांतों को ध्यान में रखना चाहिए:

1. शारीरिक संस्थानों या अंगों का ज्ञान (Knowledge of Body System or Organs):
हमें अपने शरीर के संस्थानों या अंगों, जैसे हृदय, आमाशय, फेफड़े, तिल्ली, गुर्दे, कंकाल संस्थान, मांसपेशी संस्थान और उत्सर्जन संस्थान आदि की जानकारी होनी चाहिए।

2. डॉक्टरी जाँच (Medical Checkup):
समय-समय पर अपने शरीर की डॉक्टरी जाँच करवानी चाहिए। इससे हम अपने स्वास्थ्य को बनाए रख सकते हैं। चिकित्सा जाँच से शारीरिक विकारों या बीमारियों का समय पर पता चल जाता है और उनका उपचार किया जा सकता है।

3. निद्रा व विश्राम (Sleep and Rest):
रात को समय पर सोना चाहिए और शरीर को पूरा विश्राम देना आवश्यक है।

4. व्यायाम (Exercises):
प्रतिदिन व्यायाम या सैर करना आवश्यक है। हमें नियमित रूप से योग और आसन भी करने चाहिए।

5. नाक द्वारा साँस लेना (Breathing by Nose):
हमें हमेशा नाक द्वारा साँस लेनी चाहिए। नाक से साँस लेने पर शरीर को शुद्ध हवा मिलती है, क्योंकि नाक के बाल हवा में मौजूद धूल-कणों को शरीर के अंदर जाने से रोक लेते हैं।

6. साफ वस्त्र (Clean Clothes):
हमें हमेशा साफ-सुथरे और ऋतु के अनुसार कपड़े पहनने चाहिए।

7. शुद्ध एवं स्वच्छ वातावरण (Pure and Clean Environment):
हमें हमेशा शुद्ध और स्वच्छ वातावरण में रहना चाहिए।

8. संतुलित भोजन (Balanced Diet):
हमें ताज़ा, पौष्टिक और संतुलित आहार लेना चाहिए।

9. अच्छा आचरण (Good Conduct):
हमें अपना आचरण और विचार शुद्ध तथा सकारात्मक रखने चाहिए और हमेशा प्रसन्न एवं संतुष्ट रहना चाहिए। किसी की बुराई नहीं करनी चाहिए और सदैव बड़ों का आदर करना चाहिए।

10. मादक वस्तुओं से परहेज (Away from Intoxicants):
मादक वस्तुओं का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए हमें अफीम, शराब, चरस, गाँजा और तंबाकू जैसी नशीली वस्तुओं से स्वयं को बचाना चाहिए और दूसरों को भी इनके दुष्प्रभावों से अवगत कराना चाहिए।

11. उचित मनोरंजन (Proper Recreation):
आज के दबाव और तनाव-युक्त युग में स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए मनोरंजनात्मक क्रियाएँ अति आवश्यक हैं। हमें इनमें अवश्य भाग लेना चाहिए, क्योंकि इनसे आनंद और संतुष्टि मिलती है।

12. नियमित दिनचर्या (Daily Routine):
समय पर उठना, सोना और खाना तथा ठीक ढंग से खड़े होना, बैठना, चलना और दौड़ना आदि क्रियाएँ व्यक्ति को स्वस्थ रखती हैं। व्यक्तिगत स्वच्छता, कपड़ों की सफ़ाई और आस-पास की सफ़ाई दिनचर्या के आवश्यक अंग होने चाहिए।

Exam Tips:

a) Group the twelve rules under body care, habits and environment to make them easier to recall.
b) Breathing through the nose filters dust particles because nasal hair traps them.
c) Sleep and rest, exercise and a balanced diet are basic rules that every healthy routine should include.
d) Remember that avoiding intoxicants includes alcohol, tobacco and cannabis.

 

Question 4: स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारकों या तत्त्वों का वर्णन कीजिए।

Answer:

स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं:

1. वंशानुक्रमण (Heredity):
व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक गुण जीन (Genes) द्वारा निर्धारित होते हैं। जीन वंशानुक्रमण की इकाई हैं और गुणसूत्रों पर स्थित होते हैं। इसी कारण वंशानुक्रमण से व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। ऊँचाई, चेहरा, रक्त समूह और रंग जैसे गुण माता-पिता के गुणसूत्रों द्वारा निर्धारित होते हैं। कई बीमारियाँ वंशानुक्रमण द्वारा आने वाली पीढ़ी तक भी पहुँच जाती हैं।

2. वातावरण (Environment):
अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ वातावरण होना बहुत आवश्यक है। यदि वातावरण प्रदूषित है, तो वहाँ रहने वाले व्यक्ति अनेक बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं।

3. संतुलित व पौष्टिक भोजन (Balanced and Nutritive Diet):
भोजन शरीर को ऊर्जा देता है और उसे विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाता है। संतुलित और पौष्टिक भोजन का स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है, जबकि पौष्टिक तत्त्वों की कमी से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

4. सामाजिक-सांस्कृतिक वातावरण (Social and Cultural Environment):
भौतिक वातावरण के अतिरिक्त व्यक्ति का सामाजिक-सांस्कृतिक वातावरण भी उसके स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। यदि व्यक्ति और उसके सामाजिक-सांस्कृतिक वातावरण में असामंजस्य हो, तो इसका उसके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यक्ति को सामाजिक-सांस्कृतिक वातावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करना चाहिए, जिससे न केवल उसका, बल्कि समाज और देश का भी कल्याण होता है।

5. आर्थिक दशाएँ (Economic Conditions):
स्वास्थ्य आर्थिक दशाओं से भी प्रभावित होता है। यदि किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, तो वह परिवार के सदस्यों के लिए न संतुलित आहार की व्यवस्था कर पाता है और न ही चिकित्सा सुविधाएँ दे पाता है। इसके विपरीत, अच्छी आर्थिक स्थिति वाला व्यक्ति परिवार की सभी आवश्यकताएँ पूरी कर सकता है।

6. अन्य कारण (Other Factors):
जीवन-शैली, भौतिक और जैविक वातावरण, स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर, मनोवैज्ञानिक कारक और पारिवारिक कल्याण सेवाएँ भी स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं।

Exam Tips:

a) Genes, which lie on chromosomes, carry the traits that are passed on through heredity.
b) Balanced and nutritive food protects against disease, so diet is a direct factor.
c) Economic status affects a family's access to balanced food and medical care, as the answer explains.
d) Mention at least four factors with one line each in the answer.

 

Question 5: स्वास्थ्य शिक्षा को परिभाषित कीजिए। इसके मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालें।
अथवा
स्वास्थ्य शिक्षा से आपका क्या अभिप्राय है? विस्तार से लिखिए।
अथवा
स्वास्थ्य शिक्षा की परिभाषा देकर, अर्थ स्पष्ट करें।

Answer:

स्वास्थ्य शिक्षा का अर्थ एवं परिभाषाएँ (Meaning and Definitions of Health Education):
स्वास्थ्य शिक्षा का संबंध मनुष्य के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से है। यह मनुष्य को स्वास्थ्य के उन सभी मूलभूत सिद्धांतों और पहलुओं की जानकारी देती है, जो स्वस्थ जीवन के अच्छे तरीकों, आदतों और व्यवहार को विकसित करके मनुष्य को आत्मनिर्भर बनाने में सहायता करते हैं।
स्वास्थ्य शिक्षा के बारे में विभिन्न विद्वानों ने निम्नलिखित विचार व्यक्त किए हैं:
1. डॉ० थॉमस वुड (Dr. Thomas Wood) के अनुसार, “स्वास्थ्य शिक्षा उन अनुभवों का समूह है, जो व्यक्ति, समुदाय और सामाजिक स्वास्थ्य से संबंधित आदतों, व्यवहारों और ज्ञान को प्रभावित करते हैं।”
2. सोफी (Sophie) के कथनानुसार, “स्वास्थ्य शिक्षा लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े व्यवहार से संबंधित है।”
3. प्रसिद्ध स्वास्थ्य शिक्षक ग्राउंट (Grount) के अनुसार, “स्वास्थ्य शिक्षा से अभिप्राय है कि शिक्षा द्वारा स्वास्थ्य के ज्ञान को व्यक्तिगत और सामाजिक व्यवहार में बदलना है।”
4. विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation-W.H.O.) के अनुसार, स्वास्थ्य शिक्षा ऐसे अधिगम-अनुभवों का समूह है जो व्यक्तियों और समुदायों को अपने स्वास्थ्य में सुधार लाने में सक्षम बनाते हैं। इस प्रकार स्वास्थ्य शिक्षा उन सभी बातों और आदतों से संबंधित है जो व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के बारे में ज्ञान देती हैं।

स्वास्थ्य शिक्षा के मुख्य उद्देश्य (Main Objectives of Health Education):
स्वास्थ्य शिक्षा के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

1. सामाजिक गुणों का विकास (Development of Social Qualities):
स्वास्थ्य शिक्षा का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति में अच्छे सामाजिक गुणों का विकास करके उसे अच्छा नागरिक बनाना है। यह व्यक्तित्व को निखारने के साथ-साथ सहयोग, त्याग-भावना, साहस, विश्वास, संवेगों पर नियंत्रण और सहनशीलता जैसे गुणों का भी विकास करती है।

2. सर्वपक्षीय विकास (All Round Development):
सर्वपक्षीय विकास का अर्थ है व्यक्ति के सभी पक्षों का विकास। वह शारीरिक रूप से बलवान, मानसिक रूप से तेज़, भावात्मक रूप से संतुलित, बौद्धिक रूप से समझदार और सामाजिक रूप से निपुण हो। इससे व्यक्तित्व में निखार आता है और वह परिवार, समाज तथा राष्ट्र की संपत्ति बन जाता है।

3. उचित मनोवृत्ति का विकास (Development of Right Attitude):
स्वास्थ्य शिक्षा का उद्देश्य केवल निर्देश देकर पूरा नहीं होता, बल्कि इसके लिए सकारात्मक सोच आवश्यक है। स्वास्थ्य से संबंधित उचित मनोवृत्ति तभी विकसित होती है, जब व्यक्ति अपनी आदतों और व्यवहार को इस प्रकार बदले कि वे उसकी आवश्यकताओं का अंग बन जाएँ। इससे एक अच्छे समाज और राष्ट्र की नींव रखी जा सकती है।

4. स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान (Knowledge about Health):
पहले स्वास्थ्य संबंधी बहुत अज्ञानता थी, परन्तु अब रेडियो, टेलीविज़न, अखबारों और पत्रिकाओं ने संक्रामक बीमारियों और उनकी रोकथाम, मानसिक चिंताओं पर नियंत्रण तथा संतुलित भोजन के गुणों की वैज्ञानिक जानकारी आम लोगों तक पहुँचाई है। यह ज्ञान लोगों को अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए प्रेरित करता है।

5. स्वास्थ्य संबंधी नागरिक ज़िम्मेदारी का विकास (To Develop Civic Sense about Health):
स्वास्थ्य शिक्षा छात्रों और व्यक्तियों में स्वास्थ्य संबंधी नागरिक ज़िम्मेदारी की भावना विकसित करती है। उन्हें नशीली वस्तुओं का सेवन, जगह-जगह थूकना, खुली जगह पर मल-मूत्र त्यागना और सामाजिक अपराध जैसी बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए।

6. आर्थिक कुशलता का विकास (Development of Economic Efficiency):
आर्थिक कुशलता तभी विकसित हो सकती है जब व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने कार्य सही ढंग से करे। अस्वस्थ मनुष्य अपनी आर्थिक कुशलता नहीं बढ़ा सकता। स्वस्थ व्यक्ति अपनी आर्थिक कुशलता बढ़ाता है और इससे देश की आर्थिक कुशलता भी बढ़ती है। इसलिए स्वस्थ नागरिक समाज और देश के लिए बहुमूल्य संपत्ति हैं।

Exam Tips:

a) Give the definition of health education from at least two scholars, as the question asks for definitions.
b) Each objective should have one sentence of explanation, such as civic sense or economic efficiency.
c) Keep the six objectives in the order given, so the answer reads as a list.
d) Health education changes habits and attitudes, not just knowledge.

 

Question 6: स्वास्थ्य शिक्षा से क्या अभिप्राय है? इसकी महत्ता पर प्रकाश डालिए।
अथवा
स्वास्थ्य शिक्षा क्या है? इसकी हमारे जीवन में क्या उपयोगिता है? वर्णन करें।

Answer:

स्वास्थ्य शिक्षा का अर्थ (Meaning of Health Education):
स्वास्थ्य शिक्षा उन सभी आदतों से संबंधित है जो किसी व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के बारे में ज्ञान देती हैं। इसका संबंध मनुष्य के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से है। यह शिक्षा स्वास्थ्य के मूलभूत सिद्धांतों की जानकारी देती है, जो अच्छे तौर-तरीकों, आदतों और व्यवहार को विकसित करके मनुष्य को आत्मनिर्भर बनने में सहायता करते हैं। यह वह शिक्षा है जिसके बिना मनुष्य की सारी शिक्षा अधूरी रह जाती है।

स्वास्थ्य शिक्षा की महत्ता या उपयोगिता (Importance or Utility of Health Education):
स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) ने स्वास्थ्य शिक्षा की महत्ता बताते हुए कहा था, “एक कमज़ोर आदमी, जिसका शरीर या मन कमज़ोर है, वह कभी भी मज़बूत काया का मालिक नहीं बन सकता।” इसलिए स्वास्थ्य का हमारे जीवन में विशेष महत्त्व है। केवल स्वस्थ व्यक्ति ही समाज और देश के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
स्वास्थ्य शिक्षा व्यक्ति को स्वास्थ्य से संबंधित विशेष जानकारियाँ देती है, जिनका पालन करके वह संतुष्ट और सुखी जीवन बिता सकता है। अतः स्वास्थ्य शिक्षा हमारे लिए निम्नलिखित कारणों से महत्त्वपूर्ण है:

1. स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान (Knowledge about Health):
पुराने समय में बच्चों और साधारण लोगों में स्वास्थ्य संबंधी बहुत अज्ञानता थी। अब रेडियो, टेलीविज़न, अखबारों और पत्रिकाओं ने संक्रामक बीमारियों और उनकी रोकथाम, मानसिक चिंताओं पर नियंत्रण और संतुलित भोजन के गुणों की वैज्ञानिक जानकारी आम लोगों तक पहुँचाई है। इस ज्ञान से व्यक्तियों का जीवन सुखमय और आरामदायक हुआ है।

2. स्वास्थ्यप्रद आदतों का विकास (Development of Healthy Habits):
बचपन में बालक जिन आदतों को अपनाता है, वे जीवनभर उसके साथ चलती हैं। इसलिए बालक को स्वास्थ्यप्रद आदतें अपनाने का प्रयास करना चाहिए, जैसे साफ़-सफ़ाई का ध्यान रखना, सुबह जल्दी उठना, रात को जल्दी सोना तथा खाने-पीने और शौच का समय निश्चित रखना। ऐसी आदतों से व्यक्ति स्वस्थ और दीर्घायु रह सकता है, और यह स्वास्थ्य शिक्षा द्वारा ही सम्भव है।

3. सामाजिक गुणों का विकास (Development of Social Qualities):
स्वास्थ्य शिक्षा व्यक्ति में सामाजिक गुणों का विकास करके उसे अच्छा नागरिक बनाने में सहायक होती है। यह सर्वपक्षीय विकास के द्वारा व्यक्तित्व को निखारने के साथ-साथ सहयोग, त्याग-भावना, साहस, विश्वास, संवेगों पर नियंत्रण और सहनशीलता जैसे गुणों का भी विकास करती है।

4. प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी (To Provide First Aid Information):
स्वास्थ्य शिक्षा के द्वारा व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा के सामान्य सिद्धांतों की जानकारी दी जाती है। जैसे साँप के काटने, डूबने, जलने या हड्डी टूटने जैसी परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार कैसे करें। ऐसी दुर्घटनाएँ कहीं भी, कभी भी और किसी के साथ भी हो सकती हैं और जीवन खतरे में पड़ सकता है, इसलिए यह जानकारी आवश्यक है।

5. स्वास्थ्यप्रद आवश्यक आदतों को बढ़ाने में सहायक (Helpful in Increasing Desirable Health Habits):
स्वास्थ्य शिक्षा जीवन के सिद्धांतों और स्वास्थ्य की अच्छी आदतों का विकास करती है, जैसे स्वच्छ वातावरण में रहना और पौष्टिक व संतुलित भोजन करना।

6. जागरूकता एवं सजगता का विकास (Development of Awareness and Alertness):
स्वास्थ्य शिक्षा से व्यक्ति सजग और जागरूक रहता है और अपने आसपास घटित होने वाली घटनाओं के प्रति सचेत रहता है। ऐसा व्यक्ति अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति भी जागरूक रहता है।

7. बीमारियों से बचाव और रोकथाम में सहायक (Helpful Regarding Prevention and Control of Diseases):
स्वास्थ्य शिक्षा संक्रामक और असंक्रामक दोनों प्रकार की बीमारियों से बचाव और उनकी रोकथाम में सहायता करती है। इन बीमारियों के फैलने के कारण, लक्षण और उनसे बचाव तथा इलाज की जानकारी स्वास्थ्य शिक्षा से ही मिलती है।

8. शारीरिक विकृतियों को पहचानने में सहायक (Helpful in Discovering Physical Deformities):
स्वास्थ्य शिक्षा विभिन्न प्रकार की शारीरिक विकृतियों को पहचानने और उनके समाधान में सहायक होती है।

9. मानवीय संबंधों में सुधार (Improvement in Human Relations):
स्वास्थ्य शिक्षा अच्छे मानवीय संबंधों का निर्माण करती है। यह विद्यार्थियों को बताती है कि वे अपने मित्रों, पड़ोसियों, रिश्तेदारों और समुदाय के स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार कार्य कर सकते हैं।

10. सकारात्मक दृष्टिकोण (Positive View):
स्वास्थ्य शिक्षा से व्यक्ति की सोच विस्तृत होती है। वह दूसरे व्यक्तियों के दृष्टिकोण को भली-भाँति समझता है और उसकी सोच संकीर्ण न रहकर व्यापक हो जाती है।

Exam Tips:

a) Give at least three reasons from the list, each with its own name, such as first aid or social qualities.
b) Swami Vivekananda's quotation on a weak body and mind can be used to open the answer.
c) Each point should explain how health education helps, not just name the benefit.
d) Mention the role of print, radio and television in spreading health knowledge.

 

Question 7: स्वास्थ्य शिक्षा को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।

Answer:

आज का बालक कल का भविष्य है। उसे यह ज्ञान होना बहुत आवश्यक है कि वह अपने तन और मन को किस प्रकार स्वस्थ रख सकता है। एक पुरानी कहावत है, “स्वास्थ्य ही जीवन है।” यदि धन खो दिया तो कुछ विशेष नहीं खोया, परन्तु यदि स्वास्थ्य खो दिया तो सब कुछ खो दिया। सुखी और प्रसन्नमय जीवन बिताने के लिए उत्तम स्वास्थ्य होना बहुत आवश्यक है।
एक स्वस्थ व्यक्ति अपने परिवार, समाज और देश की हर प्रकार से सेवा कर सकता है, जबकि अस्वस्थ या बीमार व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता। तन और मन को स्वस्थ व प्रसन्न रखने में स्वास्थ्य शिक्षा महत्त्वपूर्ण योगदान देती है, क्योंकि इसमें वे सभी क्रियाएँ शामिल होती हैं जिनसे व्यक्ति में स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ती है और उसका स्वास्थ्य तंदुरुस्त रहता है। स्वास्थ्य शिक्षा को अनेक कारक प्रभावित करते हैं, जिनमें से प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं:

1. संतुलित भोजन (Balanced Diet):
प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ जीवन जीना चाहता है और इसके लिए भोजन ही मुख्य आधार है। भोजन की आवश्यकता केवल ऊर्जा या शक्ति की पूर्ति के लिए नहीं होती, बल्कि शरीर की वृद्धि, उसकी क्षतिपूर्ति और सीखने की क्षमता के लिए भी होती है। अतः स्पष्ट है कि संतुलित भोजन स्वास्थ्य शिक्षा को प्रभावित करता है।

2. शारीरिक व्यायाम (Physical Exercise):
स्वास्थ्य शिक्षा के द्वारा व्यक्ति शारीरिक व्यायामों से अपने शरीर को लचीला और सुदृढ़ बनाता है। व्यायाम की क्रियाओं से पूरे शरीर को तंदुरुस्त रखा जा सकता है। कौन-से व्यायाम कब करने चाहिए और कब नहीं करने चाहिए, इसका ज्ञान स्वास्थ्य शिक्षा से प्राप्त होता है।

3. आदतें (Habits):
आदतें भी स्वास्थ्य शिक्षा को प्रभावित करती हैं। प्रत्येक व्यक्ति का स्वभाव और आदतें अलग-अलग होती हैं और बालक की स्वास्थ्य शिक्षा उसके स्वभाव एवं आदतों पर निर्भर करती है। बच्चों में अच्छी आदतों का विकास किया जाए, तो वे सफल नागरिक बन सकते हैं। अच्छी आदतों वाला व्यक्ति उचित मार्ग पर चलकर प्रगति करता है। स्वास्थ्य शिक्षा अच्छी आदतों के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान देती है।

4. बीमारी (Disease):
स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि “एक व्यक्ति जिसका शरीर या मन कमज़ोर है, वह कभी भी मज़बूत काया का मालिक नहीं बन सकता।” अतः बीमारी भी स्वास्थ्य शिक्षा को प्रभावित करती है। एक बीमार बालक किसी भी प्रकार की शिक्षा पूर्ण रूप से प्राप्त करने में समर्थ नहीं होता। स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से स्वस्थ व्यक्ति या बालक प्रायः बीमारियों से मुक्त रहता है।

5. जीवन-शैली (Lifestyle):
जीवन-शैली जीने का वह तरीका है जो व्यक्ति के नैतिक गुणों, मूल्यों और दृष्टिकोणों को प्रतिबिंबित करता है। यह किसी व्यक्ति या समूह के दृष्टिकोणों, व्यवहारों और जीवन-मार्ग का प्रतिरूप है। स्वास्थ्य शिक्षा का ज्ञान पाने के लिए एक स्वस्थ जीवन-शैली बहुत आवश्यक है। यह व्यक्ति के आत्मविश्वास और स्वास्थ्य के स्तर को बढ़ाती है, बीमारियों से बचाती है और रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करती है। इससे आसन संबंधी विकृतियों में सुधार होता है और मनोवैज्ञानिक क्षमता बढ़ने से तनाव, दबाव और चिंता कम होती है। इस प्रकार स्पष्ट है कि स्वस्थ जीवन-शैली स्वास्थ्य शिक्षा को प्रभावित करती है।

6. वातावरण (Environment):
स्वास्थ्य शिक्षा का ज्ञान पाने के लिए स्वच्छ वातावरण बहुत आवश्यक है। वातावरण दो प्रकार का होता है:
(i) आंतरिक वातावरण,
(ii) बाह्य वातावरण। दोनों प्रकार के वातावरण बालक को प्रभावित करते हैं।
शिक्षा प्राप्त करने में स्कूली वातावरण विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण होता है। उचित वातावरण के बिना कोई भी विद्यार्थी ज्ञान अर्जित नहीं कर सकता। इसलिए स्कूल प्रबंधकों को स्कूली वातावरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि विद्यार्थी बिना किसी बाधा के ज्ञान अर्जित कर सकें।

Exam Tips:

a) Name the six factors and give the reason each one affects health education, as the answer does.
b) Balanced diet supports growth and repair of the body, not only energy.
c) Swami Vivekananda's saying on a weak body and mind applies to disease as a factor.
d) Describe the internal and external environment as two separate types.

 

Question 8: स्वास्थ्य शिक्षा संबंधी कार्यक्रमों के विभिन्न सिद्धांतों या नियमों का ब्योरा दें।
अथवा
स्वास्थ्य शिक्षा के कार्यक्रमों के लिए किन-किन बातों की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए?
अथवा
आप अपने स्कूल में स्वास्थ्य शिक्षण कार्यक्रम को कैसे अधिक प्रभावशाली बनाएँगे?

Answer:

स्वास्थ्य शिक्षा संबंधी कार्यक्रमों के विभिन्न सिद्धांत या नियम निम्नलिखित हैं:
1. स्वास्थ्य शिक्षा का कार्यक्रम बच्चों की आयु और लिंग के अनुसार होना चाहिए।
2. स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी देने का तरीका सरल और ज्ञानवर्धक होना चाहिए।
3. स्वास्थ्य शिक्षा केवल पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसके व्यावहारिक पहलुओं के लिए भी कार्यक्रम बनाने चाहिए।
4. स्वास्थ्य शिक्षा का कार्यक्रम लोगों या छात्रों की आवश्यकताओं, रुचियों और पर्यावरण के अनुसार होना चाहिए।
5. मनुष्य का व्यवहार ही उसका सबसे बड़ा गुण है। जिस विषय में उसकी रुचि अधिक होती है, वह उसे सीखने और करने के लिए तैयार रहता है। इसलिए कार्यक्रम बनाते समय बच्चों की उत्सुकता, रुचियों और इच्छाओं का ध्यान रखना चाहिए।
6. स्वास्थ्य शिक्षा देते समय जीवन से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा होनी चाहिए।
7. स्वास्थ्य शिक्षा का कार्यक्रम बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्तर के अनुसार बनाना चाहिए।
8. स्वास्थ्य शिक्षा के कार्यक्रम ऐसे होने चाहिए जो बच्चों की अच्छी आदतों को प्रोत्साहित करें, ताकि वे अपनी सोच के तरीके को बदल सकें।
9. स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रमों में बुरी आदतें छोड़ने और अच्छी आदतें अपनाने के लिए फिल्मों, चार्ट, टेलीविज़न, रेडियो आदि माध्यमों से बच्चों को प्रेरित किया जाना चाहिए।
10. स्वास्थ्य शिक्षा का कार्यक्रम केवल स्कूलों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का अंग होना चाहिए।
11. स्वास्थ्य शिक्षा का कार्यक्रम रुचिपूर्ण, शिक्षाप्रद और मनोरंजक होना चाहिए।
12. कार्यक्रम प्रस्तुत करते समय लोगों की प्रचलित भाषा का प्रयोग करना चाहिए, जो उनकी आयु और समझने की क्षमता के अनुसार हो।
13. कार्यक्रम बनाते समय संक्रामक और असंक्रामक बीमारियों तथा उनकी रोकथाम के उपायों की जानकारी देनी चाहिए।
14. स्वास्थ्य शिक्षा का कार्यक्रम केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका क्षेत्र व्यापक होना चाहिए।
15. स्वास्थ्य शिक्षा का कार्यक्रम लोगों की आंतरिक भावनाओं को समझकर ही बनाना चाहिए।
16. स्वास्थ्य शिक्षा के कार्यक्रम में पारिवारिक, सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर के विषय शामिल होने चाहिए।

Exam Tips:

a) Frame each principle as a practical instruction for a school programme, such as the age and gender of students.
b) Mention films, charts, television and radio as the media that help children adopt good habits.
c) Link the programme with the students' own interests, as principle 5 explains.
d) Cover family, social and national level topics for a wide reach.

 

Question 9: स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के विभिन्न तत्त्व या घटक कौन-कौन-से हैं? वर्णन कीजिए।
अथवा
स्वास्थ्य शिक्षा के मुख्य क्षेत्रों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

Answer:

स्वास्थ्य शिक्षा का क्षेत्र बहुत विशाल है। यह केवल स्वास्थ्य तक ही सीमित नहीं है। इसमें स्वास्थ्य ज्ञान के अतिरिक्त अनेक घटक शामिल हैं, जो आपस में गहराई से जुड़े हैं। ये सभी घटक बच्चों के स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव डालते हैं। स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम के प्रमुख घटक या क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

1. स्वास्थ्य सेवाएँ (Health Services):
छात्रों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना भी विद्यालय का मुख्य उत्तरदायित्व है। स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से छात्रों के स्वास्थ्य की जाँच की जाती है और उनमें पाए गए दोषों की जानकारी माता-पिता को दी जाती है, ताकि समय रहते उनका उपचार हो सके। इन सेवाओं में स्कूल के अन्य कर्मचारियों और अध्यापकों के स्वास्थ्य की भी जाँच की जाती है।
आधुनिक युग में स्वास्थ्य सेवाओं का बहुत महत्त्व है। इनकी सहायता से बच्चे और वयस्क अपने स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा उठा सकते हैं। साधारण जनता को ये सेवाएँ सरकार की ओर से मिलनी चाहिए, जबकि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ये सुविधाएँ स्कूल की ओर से मिलनी चाहिए। इनका उद्देश्य बच्चों में संक्रामक रोगों की पहचान करके माता-पिता की सहायता से उनका उपचार करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति में डॉक्टर, नर्स, मनोरोग चिकित्सक और अध्यापक विशेष योगदान दे सकते हैं।

2. स्वास्थ्यप्रद स्कूली जीवन या वातावरण (Healthful School Living or Environment):
स्वास्थ्यप्रद स्कूली वातावरण का अर्थ है स्कूल में स्वच्छ वातावरण होना, या ऐसा वातावरण बनाना जिससे छात्रों की सभी क्षमताओं और योग्यताओं का विकास हो सके। स्कूल का स्वच्छ वातावरण छात्रों के सामाजिक-भावनात्मक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उन्हें अधिक से अधिक सीखने के लिए प्रेरित करता है। स्कूल का वातावरण, रहने का स्थान और काम करने का स्थान स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं।
जिस देश के बच्चे और युवा स्वस्थ होते हैं, वह देश प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता है, क्योंकि आने वाला भविष्य उन्हीं से जुड़ा होता है। बच्चा अपना अधिकांश समय स्कूल में बिताता है, इसलिए उसका उचित विकास स्कूल के वातावरण पर निर्भर करता है। यह तभी संभव है जब स्कूल साफ़-सुथरा और स्वच्छ हो। स्वच्छ वातावरण केवल छात्रों ही नहीं, बल्कि अन्य लोगों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, भावात्मक और नैतिक विकास में भी सहायक होता है।

3. स्वास्थ्य अनुदेशन या निर्देशन (Health Instructions):
स्वास्थ्य निर्देशन का आशय है स्कूल के बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी ऐसी जानकारी देना जिससे वे स्वयं को स्वच्छ और नीरोग बना सकें। यह अच्छी आदतों और दृष्टिकोणों का विकास करता है और बच्चों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य के सभी महत्त्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराना है, ताकि वे स्वस्थ रह सकें।
स्वास्थ्य निर्देशन में वे सभी बातें आती हैं जो स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, जैसे अच्छी आदतें, स्वास्थ्य को ठीक रखने के तरीके और सकारात्मक दृष्टिकोण। शरीर की बनावट, संक्रामक रोगों के लक्षण और कारण तथा उनकी रोकथाम या बचाव के उपायों के लिए बच्चों को फिल्मों या चित्रों के माध्यम से प्रेरित किया जा सकता है। स्वास्थ्य निर्देशन से बच्चे अनावश्यक विकृतियों या कमज़ोरियों से बच सकते हैं।

Exam Tips:

a) List the components in the order given: health services, healthful school environment and health instruction.
b) Health services include checks on staff as well as students, not only children.
c) Health instruction builds habits and attitudes, not only knowledge.
d) Explain each component in one short paragraph to keep the answer complete.

 

Question 10: छात्रों के स्वास्थ्य में सुधार हेतु शारीरिक शिक्षा का अध्यापक क्या भूमिका निभा सकता है?
अथवा
शारीरिक शिक्षा का अध्यापक विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में क्या भूमिका निभाता है?

Answer:

छात्र अपना अधिकांश समय स्कूल में बिताते हैं और स्कूल के वातावरण में जितना वे सीखते हैं, उतना शायद ही कहीं और सीखते हैं। स्कूल में वे अध्यापकों से सबसे अधिक प्रभावित होते हैं और उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। इसलिए स्कूल में शारीरिक शिक्षा के अध्यापक का महत्त्वपूर्ण स्थान होता है। वह विद्यार्थियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करता है। शारीरिक शिक्षा का अध्यापक निम्नलिखित उपायों से बच्चों के स्वास्थ्य को सुधारने में महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकता है:
1. वह छात्रों को उनके व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करता है और व्यक्तिगत स्वास्थ्य का महत्त्व बताकर उनके स्वास्थ्य में सुधार ला सकता है।
2. वह विद्यार्थियों को नियमित दिनचर्या का महत्त्व बताता है और अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। वह उन्हें नियमित समय पर सोने और उठने के लिए प्रेरित करता है। जो छात्र नियमित समय पर सोते और उठते हैं, वे सदा चुस्त और फुर्तीले रहते हैं और उनमें आलस्य नहीं होता।
3. वह छात्रों को स्वास्थ्य की महत्ता बताकर उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करता है। वर्जिल के अनुसार, “सबसे बड़ा धन स्वास्थ्य है।” यह कथन इस प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण है।
4. वह अभिभावकों को भी स्वास्थ्य संबंधी महत्त्वपूर्ण जानकारी देकर योगदान दे सकता है, ताकि वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे सकें।
5. वह स्कूल में स्वास्थ्य संबंधी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करवाकर छात्रों के स्वास्थ्य में सुधार ला सकता है।
6. शारीरिक शिक्षा के अध्यापक प्रायः चुस्त और फुर्तीले होते हैं और छात्र अपने अध्यापकों का अनुसरण करते हैं। इसलिए अध्यापक अपने व्यक्तित्व से भी छात्रों को प्रभावित कर सकते हैं।
7. वह छात्रों को संक्रामक बीमारियों के कारणों और लक्षणों तथा उनकी रोकथाम के उपायों से अवगत करवाता है।
8. वह छात्रों को भोजन के आवश्यक तत्त्वों का महत्त्व बताता है। यदि भोजन में सभी आवश्यक तत्त्व पर्याप्त मात्रा में होंगे, तो उसका स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
9. वह विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों से अवगत करवाता है।
10. वह विद्यार्थियों में स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतें विकसित करने में सहायता करता है।
11. शारीरिक शिक्षा का अध्यापक स्कूल में अनेक शारीरिक क्रियाएँ करवाता है, जिनका छात्रों के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

Exam Tips:

a) Give the teacher's role in terms of habits, daily routine and awareness, which the answer covers in order.
b) Quote Virgil's saying that health is the greatest wealth to show awareness.
c) Teachers can reinforce good habits through their own example and conduct.
d) Link the teacher's role to the health information he gives parents, as point four explains.

 

Question 11: व्यक्ति एवं समाज के स्वास्थ्य की भलाई के लिए विभिन्न संगठनों की भागीदारी के योगदान का वर्णन कीजिए।
अथवा
भारत में स्वास्थ्य कल्याण हेतु कार्यरत प्रमुख संघों या संस्थाओं का वर्णन कीजिए।

Answer:

आधुनिक युग में किसी देश की शक्ति का अनुमान वहाँ के स्वस्थ नागरिकों से लगाया जा सकता है। स्वास्थ्य की पूर्ण व्याख्या से अभिप्राय व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक पक्षों के पूर्ण होने से है।
प्रत्येक पक्ष से स्वस्थ व्यक्ति अच्छे समाज का निर्माण करता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य का ज्ञान अति आवश्यक है। विकासशील देशों में सरकार और अन्य संगठन लोगों के स्वास्थ्य के लिए भरपूर सेवाएँ उपलब्ध करवाते हैं। भारत में निम्नलिखित प्रमुख संघ या संस्थान स्वास्थ्य कल्याण हेतु कार्यरत हैं:

1. भारतीय तपेदिक रोग संगठन (Tuberculosis Association of India):
भारतीय तपेदिक रोग संगठन वर्ष 1939 में अस्तित्व में आया। इसका मुख्य कार्य टी०बी० से पीड़ित लोगों को राहत दिलाना है। भारत की बहुत बड़ी जनसंख्या इस रोग से प्रभावित है। भारत सरकार ने इस रोग पर नियंत्रण के लिए कई बड़े अस्पताल और अनुसंधान केंद्र स्थापित किए हैं, ताकि इस घातक बीमारी से लोगों को मुक्ति दिलाई जा सके। यह संगठन डॉक्टरों, नर्सों और इस रोग की रोकथाम में योगदान देने वाले अन्य लोगों को प्रशिक्षण की सुविधाएँ प्रदान करता है।

2. भारत सेवक समाज (Bharat Sewak Samaj):
भारत सेवक समाज वर्ष 1952 में अस्तित्व में आया। यह एक गैर-सरकारी संस्था है। इसका मुख्य कार्य लोगों को स्वस्थ रहने के तौर-तरीके बताना है। यह समय-समय पर शहरों और गाँवों में शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती है।

3. अखिल भारतीय नेत्रहीन सहायक सोसायटी (All India Blind Relief Society):
यह सोसायटी वर्ष 1945 में स्थापित की गई। यह नेत्रहीन लोगों की सहायता के लिए कार्य करती है और नेत्रहीनता दूर करने के लिए काम कर रही अन्य संस्थाओं की सहायता करती है। इसका अस्तित्व सरकार की आर्थिक सहायता पर काफ़ी हद तक निर्भर करता है। यह समय-समय पर आँखों के शिविर लगाकर लोगों को आँखों की गंभीर बीमारियों से अवगत कराती है और उन्हें सुविधाएँ प्रदान करती है। यह लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करती है, ताकि नेत्रहीन लोगों को रोशनी दी जा सके।

4. हिंद कुष्ठ निवारण संघ (Hind Kusht Niwaran Sangh):
हिंद कुष्ठ निवारण संघ वर्ष 1947 में स्थापित हुआ। कुष्ठ रोग जैसी घातक बीमारी की रोकथाम के लिए यह संघ निरंतर प्रयासरत है। यह वैज्ञानिक खोजों के आधार पर इस बीमारी के कारणों और उपयुक्त इलाज की जानकारी लोगों तक पहुँचाता है।

5. भारतीय परिवार नियोजन संघ (Family Planning Association of India):
भारतीय परिवार नियोजन संघ की स्थापना वर्ष 1949 में हुई। भारत में बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाने के लिए यह संघ प्रयासरत है। थोड़े ही समय में इसकी शाखाएँ पूरे भारत में खुल गईं। इस संघ ने अनेक डॉक्टरों और समाज-सुधारकों को प्रशिक्षण देकर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया है।

6. भारतीय बाल कल्याण परिषद् (Indian Council for Child Welfare):
भारतीय बाल कल्याण परिषद् की स्थापना वर्ष 1952 में हुई। इसका मुख्य कार्य बच्चों से संबंधित समस्याओं का हल निकालना और उनके कल्याण की योजनाएँ बनाना है। इस परिषद् ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पं० जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन, 14 नवंबर, को बच्चों का दिन (बाल दिवस) मनाने का निर्णय लिया। तब से भारत में प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को यह दिन मनाया जाता है। यह परिषद् अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से जुड़ी हुई है और हर वर्ष बच्चों के कल्याण के लिए नई योजनाएँ बनाती है।

7. भारतीय चिकित्सा संघ (Indian Medical Association):
इस संघ का मुख्य कार्य सरकार का ध्यान राष्ट्रीय स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की ओर दिलाना और उन्हें हल करने में सहयोग देना है। यह समय-समय पर सरकार से वार्षिक बजट में स्वास्थ्य हेतु आर्थिक सहायता बढ़ाने की माँग करता है। यह वैज्ञानिक अन्वेषण करके सरकार को घातक बीमारियों के फैलाव और बचाव के बारे में सिफारिशें देता रहता है। इन्हीं सिफारिशों के आधार पर सरकार लोगों के स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार, अच्छी दवाइयों और स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान की नई योजनाएँ बनाती है।

8. भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी (Indian Red Cross Society):
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एक राष्ट्रीय संगठन है और अंतर्राष्ट्रीय सोसायटी की सदस्य है। भारत में यह वर्ष 1920 में अस्तित्व में आई। यह मानवता की सेवा में संलग्न है और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान, बीमारियों से बचाव के उपाय, युद्ध के दौरान घायलों की सहायता तथा प्राकृतिक आपदाओं के समय दवाइयाँ और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराती है। जन-कल्याण के लिए यह निम्नलिखित कार्य करती है:
(i) रक्त बैंक की स्थापना करना और आवश्यकता पड़ने पर रक्त उपलब्ध कराना।
(ii) युद्ध में घायल हुए सैनिकों और रोगियों की देखभाल करना।
(iii) भूकंप, बाढ़, प्लेग और सूखे से पीड़ित लोगों की सहायता करना।
(iv) बाल कल्याण और उनकी भलाई के लिए विशेष योगदान देना।
(v) तपेदिक, कुष्ठ, एड्स और अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराना।
(vi) मानवता की सेवा में लगे अन्य संगठनों की आर्थिक सहायता करना।
(vii) दिव्यांग लोगों को कृत्रिम अंग देकर उनकी सहायता करना।

Exam Tips:

a) Give the founding year for each organisation, as the answer does.
b) The Indian Red Cross Society has several activities, so present them as numbered points.
c) Children's Day on 14 November is linked to the decision taken by the Indian Council for Child Welfare.
d) Keep each organisation to one paragraph with its main work.

 

लघूत्तरात्मक प्रश्न (Short Answer Type Questions)

Question 1: स्वास्थ्य शिक्षा की अवधारणा से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

स्वास्थ्य शिक्षा का अर्थ उन सभी आदतों से है जो किसी व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के बारे में ज्ञान देती हैं। इसका संबंध मनुष्य के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से है। यह मनुष्य को स्वास्थ्य के मूलभूत सिद्धांतों की जानकारी देती है, जो अच्छे तौर-तरीकों, आदतों और व्यवहार को विकसित करके उसे आत्मनिर्भर बनने में सहायता करते हैं। यह वह शिक्षा है जिसके बिना मनुष्य की सारी शिक्षा अधूरी रह जाती है।

सामान्य शब्दों में, स्वास्थ्य शिक्षा बीमारियों पर काबू पाने, स्वास्थ्य सुधार के प्रयास करने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करने की प्रक्रिया है। डॉ० थॉमस वुड के अनुसार, “स्वास्थ्य शिक्षा उन अनुभवों का समूह है, जो व्यक्ति, समुदाय और सामाजिक स्वास्थ्य से संबंधित आदतों, व्यवहारों और ज्ञान को प्रभावित करते हैं।”

Exam Tips:

a) Define health education as a process of habit and knowledge building, not only as information.
b) Quote Dr. Thomas Wood as the scholar who gave the definition in the answer.
c) Mention that health education is linked to physical and mental health.

 

Question 2: स्वास्थ्य शिक्षा का उद्देश्य क्या है?

Answer:

स्वास्थ्य शिक्षा के निम्नलिखित उद्देश्य हैं:
1. स्वास्थ्य के बारे में ज्ञान देना।
2. स्वास्थ्यप्रद आदतों का विकास करना।
3. सामाजिक गुणों का विकास करना।
4. प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी देना।
5. सर्वपक्षीय विकास करना।
6. व्यक्ति में सही मनोवृत्ति विकसित करना।
7. स्वास्थ्य संबंधी नागरिक ज़िम्मेदारी का विकास करना।
8. बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम के उपाय बताना।

Exam Tips:

a) Name at least four objectives in a numbered list.
b) Each objective should be linked to a practical habit or skill.
c) Keep the wording short, one line per objective.

 

Question 3: स्वास्थ्य शिक्षा के अंतर्गत हमें किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?

Answer:

स्वास्थ्य शिक्षा का ज्ञान स्वयं में ही एक सरल उपाय है, जिससे रोगों को फैलने से रोका जा सकता है। स्वास्थ्य शिक्षा के अंतर्गत हमें निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखना चाहिए और उनका प्रचार करना चाहिए:
1. विभिन्न खाद्य पदार्थों में कौन-कौन-से पोषक तत्त्व उपलब्ध होते हैं?
2. विभिन्न रोगों के क्या कारण होते हैं, वे किस प्रकार फैलते हैं और उनसे बचने के तरीके क्या हैं?
3. व्यक्तिगत स्तर पर अच्छी स्वास्थ्य आदतों का ज्ञान और सामुदायिक स्तर पर अच्छी परंपराओं की आवश्यकता।
4. विभिन्न नशीले और मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों और परिणामों की जानकारी।
5. खाद्य पदार्थों को पकाने और उन्हें संग्रहित करने की विधियाँ।
6. वातावरण को स्वच्छ रखने की विधियाँ या तरीके।
7. घरेलू या औद्योगिक स्तर पर उत्पन्न अपशिष्ट पदार्थों के निपटान की विधियाँ।

Exam Tips:

a) Food nutrients, disease causes and waste disposal are among the topics the answer lists.
b) Mention how a disease spreads, since prevention depends on knowing its route.
c) Give the community-level point with the personal habits, as point three explains.

 

Question 4: स्वास्थ्य शिक्षा का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है?
अथवा
स्वास्थ्य शिक्षा हमारे लिए क्यों महत्त्वपूर्ण है?
अथवा
स्वास्थ्य शिक्षा की महत्ता लिखें।

Answer:

स्वास्थ्य शिक्षा हमारे लिए निम्नलिखित कारणों से महत्त्वपूर्ण है:
1. मानवीय संबंधों में वृद्धि: स्वास्थ्य शिक्षा अच्छे मानवीय संबंधों को बढ़ाती है। यह विद्यार्थियों को बताती है कि वे अपने मित्रों, पड़ोसियों, रिश्तेदारों और समुदाय के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार कार्य कर सकते हैं।
2. बीमारियों से बचाव व रोकथाम: स्वास्थ्य शिक्षा कई प्रकार की बीमारियों से बचाव और रोकथाम में सहायता करती है। बीमारियों के फैलने के कारण, उनके लक्षण तथा बचाव और इलाज की जानकारी स्वास्थ्य शिक्षा से ही मिलती है।
3. सामाजिक गुणों का विकास: स्वास्थ्य शिक्षा व्यक्ति में सामाजिक गुणों का विकास करके उसे अच्छा नागरिक बनाने में सहायक होती है। यह सर्वपक्षीय विकास के द्वारा व्यक्तित्व निखारती है और सहयोग, त्याग-भावना, साहस, विश्वास, संवेगों पर नियंत्रण तथा सहनशीलता जैसे गुणों का भी विकास करती है।

Exam Tips:

a) List the three reasons under their own headings, as the answer does.
b) Health education helps people act on disease prevention, not just know the facts.
c) Relate each reason to the community, not only the individual.

 

Question 5: स्वस्थ व्यक्ति किसे कहते हैं? अच्छे स्वास्थ्य के कोई दो लाभ बताएँ।

Answer:

स्वस्थ व्यक्ति: स्वस्थ व्यक्ति के शरीर के सभी अंगों की बनावट और उनके कार्य ठीक होते हैं। वह हर प्रकार के मनोवैज्ञानिक, मानसिक और सामाजिक तनावों से मुक्त होता है। केवल शारीरिक रोगों से मुक्त व्यक्ति को पूर्ण स्वस्थ नहीं कहा जा सकता, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति को रोग के कारक तत्त्वों से भी मुक्त होना चाहिए।

अच्छे स्वास्थ्य के लाभ:
1. अच्छे स्वास्थ्य से व्यक्ति का जीवन सुखमय और आनंदमय होता है।
2. अच्छे स्वास्थ्य का न केवल व्यक्तिगत लाभ होता है, बल्कि इसका सामूहिक लाभ भी होता है, जिसका समाज और देश पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

Exam Tips:

a) Define a healthy person as free from physical disease and from mental and social stress.
b) Give the two benefits as separate numbered points.
c) A person free from disease alone is not fully healthy, as the definition says.

 

Question 6: अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में स्वास्थ्य शिक्षा किस प्रकार सहायक होती है?

Answer:

अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकारों तथा तनावों को दूर करने की आवश्यकता होती है। परन्तु भारत में बहुत से लोग इस बात से अनभिज्ञ हैं कि कौन-कौन-से रोग किन कारणों से होते हैं, उनकी रोकथाम कैसे की जा सकती है और उनके बचाव के क्या उपाय हैं। केवल रोगों का निदान करने से ही स्वास्थ्य स्थापित नहीं होता। इसके लिए प्रदूषण और सूक्ष्म जीवों के संक्रमण जैसे बाह्य कारकों से बचाव भी अत्यंत आवश्यक है। स्वास्थ्य शिक्षा संतुलित आहार और उसमें पौष्टिक तत्त्वों की उचित मात्रा के बारे में जानकारी देने में सहायता करती है। स्वास्थ्य शिक्षा से ही हमें किसी रोग के कारण, लक्षण और उसकी रोकथाम के उपायों का पता चलता है। यह हमें पर्यावरण से संबंधित आवश्यक जानकारी भी देती है।

Exam Tips:

a) Explain disease causes, prevention and food in one paragraph, as this answer does.
b) Mention pollution and infection as external causes that health education helps to prevent.
c) Balanced diet and nutritive contents are a key part of health education.

 

Question 7: अभिभावकों को शिक्षित करके बच्चों में होने वाले रोगों की रोकथाम किस प्रकार की जा सकती है?
अथवा
माता-पिता किस प्रकार बच्चों की रोगों से बचाव हेतु सहायता कर सकते हैं?

Answer:

अभिभावकों को शिक्षित करके बच्चों में होने वाले रोगों की रोकथाम निम्नलिखित उपायों द्वारा की जा सकती है:
1. अभिभावकों को उचित और संतुलित आहार तथा विशेष परिस्थितियों में भोजन की आवश्यकताओं का ज्ञान कराने से बच्चों में कुपोषण से होने वाले रोगों की रोकथाम की जा सकती है।
2. जन्म के बाद बच्चों की रोगों से मृत्यु होने की संभावना रहती है। इसकी रोकथाम के लिए अभिभावकों को समय-समय पर बच्चों को प्रतिरक्षी टीके लगवाने चाहिए।
3. महिलाओं को यह ज्ञान देना आवश्यक है कि बच्चे के लिए माँ का दूध सर्वोत्तम आहार है, क्योंकि इससे बच्चे को सभी पोषक तत्त्व और प्रतिरक्षी तत्त्व प्राप्त होते हैं।
4. अभिभावकों को विभिन्न रोगाणुओं से संक्रमण के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की शिक्षा देकर भी बच्चों को इन रोगों से बचाया जा सकता है।

Exam Tips:

a) Breast milk gives the child nutrients and antibodies, which protect against infection.
b) Vaccination at the right times is the main way to prevent childhood infection.
c) Parents need to know both diet and infection routes to protect children.

 

Question 8: स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम से आप क्या समझते हैं?

Answer:

बच्चे राष्ट्र की धरोहर हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे किसी राष्ट्र को सशक्त और मजबूत बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए स्कूल के बच्चों का स्वास्थ्य स्कूल प्रणाली का प्राथमिक मुद्दा है। स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम वह योजनाबद्ध प्रक्रिया है, जिसे बच्चों के स्वास्थ्य के विकास के लिए स्कूली स्वास्थ्य सेवाओं, स्वास्थ्यप्रद स्कूली जीवन और स्वास्थ्य अनुदेशन के द्वारा अपनाया जाता है। इस प्रकार स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तीन घटक हैं:
1. स्वास्थ्य सेवाएँ (Health Services),
2. स्वास्थ्यप्रद स्कूली जीवन या वातावरण (Healthful School Living or Environment) तथा
3. स्वास्थ्य अनुदेशन या निर्देशन (Health Instructions)।

Exam Tips:

a) Name the three components: health services, healthful school environment and health instruction.
b) Explain the programme as a planned process, not a single activity.
c) Children are the central focus of the school health programme.

 

Question 9: स्वास्थ्य शिक्षा के किन्हीं चार सिद्धांतों का उल्लेख करें।

Answer:

स्वास्थ्य शिक्षा के चार सिद्धांत निम्नलिखित हैं:
1. स्वास्थ्य शिक्षा का कार्यक्रम और पाठ्यक्रम बच्चों की आयु और रुचि के अनुसार होना चाहिए।
2. स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी देने का तरीका सरल और ज्ञानवर्धक होना चाहिए।
3. स्वास्थ्य शिक्षा केवल पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं रखनी चाहिए, बल्कि उसके व्यावहारिक लाभों के लिए भी कार्यक्रम बनाने चाहिए।
4. स्वास्थ्य शिक्षा के कार्यक्रम छात्रों की आवश्यकताओं, इच्छाओं और पर्यावरण के अनुसार होने चाहिए।

Exam Tips:

a) Give the four principles as numbered points, one sentence each.
b) Age and interest, as in principle one, decide the level of the course.
c) Practical benefits, not only reading and writing, are the aim of the programme.

 

Question 10: स्वास्थ्यपूर्ण विद्यालयी वातावरण हेतु किन मुख्य बातों की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए?

Answer:

स्वास्थ्यपूर्ण विद्यालयी वातावरण हेतु निम्नलिखित बातों की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए:
1. अध्यापकों को अपना पाठ्यक्रम बच्चों की इच्छाओं, आवश्यकताओं और रुचियों के अनुसार बनाना चाहिए। इसके लिए अध्यापक को अपने अनुभव का प्रयोग करना चाहिए।
2. बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय का भवन रेलवे स्टेशनों, सिनेमाघरों, कारखानों और यातायात की सड़कों से दूर होना चाहिए।
3. बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए अध्यापकों और छात्रों के बीच अच्छा संबंध होना चाहिए।
4. विद्यालय की समय-सारणी का विभाजन छात्रों के स्तर के अनुसार होना चाहिए।

Exam Tips:

a) Mention the distance from noisy and busy places as a safety factor for the school building.
b) Good teacher-student relations support the child's overall development.
c) Name the timetable and syllabus as two things adjusted to the students' level.

 

Question 11: स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के महत्त्व पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।

Answer:

स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम से बच्चे अनेक बीमारियों की रोकथाम और उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य और स्वच्छता की जानकारी स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक है। स्कूल के दिनों में बच्चों में जिज्ञासा अति तीव्र होती है, इसलिए ये कार्यक्रम उनकी जिज्ञासा शांत करने के लिए अति आवश्यक हैं। एक कक्षा के छात्र लगभग एक ही आयु के होते हैं, इसलिए उनकी समस्याएँ और उनके समाधान के प्रति दृष्टिकोण भी लगभग एक जैसे होते हैं। अतः स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम सभी छात्रों के लिए समान रूप से उपयोगी होते हैं।
इन कार्यक्रमों में बच्चों को पोषक तत्त्वों और खनिज-लवणों का महत्त्व बताया जाता है, जो उनके पूरे जीवन में सहायक होता है। स्कूल के दिनों में विद्यालयी स्वास्थ्य कार्यक्रम अनेक अच्छी आदतों के निर्माण में सहायक हैं, जो समाज के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती हैं।

Exam Tips:

a) Mention the link between school health and the nutrients and minerals taught to children.
b) Explain that children of one class are roughly the same age, so their needs are similar.
c) Good habits formed in school influence the health of the wider society.

 

Question 12: स्कूल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रमुख उपाय या अभियान बताएँ।
अथवा
आजकल स्कूलों में बच्चों को अपने परिवेश के बारे में जागरूक बनाने हेतु अपनाए गए प्रमुख तरीके बताएँ।

Answer:

वर्तमान समय में स्कूलों में स्वास्थ्य के प्रति बच्चों को जागरूक बनाने के लिए नए-नए तरीके और अभियान अपनाए जा रहे हैं। इनका विवरण निम्नलिखित है:
1. मेडिकल निरीक्षण: अनेक स्कूल बच्चों के प्रवेश के समय और उसके बाद नियमित अंतराल पर मेडिकल निरीक्षण कराने पर जोर देते हैं। इसके अंतर्गत शारीरिक माप, स्वास्थ्य जाँच, बोलने और सुनने की जाँच तथा रक्त जाँच की जाती है। इसके अतिरिक्त दाँतों की देखभाल, संक्रामक रोगों के लक्षण, कारण और रोकथाम के उपायों की जानकारी सेमिनारों के माध्यम से दी जाती है।
2. रोगों से मुक्ति के कार्यक्रम: अधिकतर स्कूल अनेक रोगों से मुक्ति के कार्यक्रम चलाते हैं, जैसे पल्स पोलियो, टी०बी०, मलेरिया और हेपेटाइटिस-बी।
3. एड्स जागरूकता कार्यक्रम: स्कूल राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एड्स जैसी भयानक बीमारियों की रोकथाम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
4. प्राथमिक सहायता और आपातकालीन सेवाओं का पाठ्यक्रम: आधुनिक स्कूलों में विद्यार्थियों को कक्षाओं और पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राथमिक सहायता और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी जाती है।

Exam Tips:

a) Name the early-entry and periodic medical checks as part of school health services.
b) Mention pulse polio and hepatitis B among the disease-control programmes.
c) HIV/AIDS awareness is one of the main campaigns that schools take up.

 

Question 13: स्वास्थ्य शिक्षा में सुधार के प्रमुख उपाय बताएँ।

Answer:

स्वास्थ्य शिक्षा में सुधार के प्रमुख उपाय निम्नलिखित हैं:
1. स्वास्थ्य शिक्षा का पाठ्यक्रम बच्चों की आवश्यकताओं और रुचियों के अनुसार होना चाहिए।
2. स्वास्थ्य शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम व्यावहारिक जीवन से जुड़े होने चाहिए।
3. स्वास्थ्य संबंधी आदतें, पर्यावरण प्रदूषण, प्राथमिक उपचार और बीमारियों की रोकथाम जैसे विषयों को चित्रों या फिल्मों की सहायता से समझाया और दिखाया जाना चाहिए।
4. स्वास्थ्य शिक्षा में वाद-विवाद और भाषण आदि को अधिक बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
5. स्वास्थ्यपूर्ण कार्यक्रमों को अधिक-से-अधिक बढ़ावा दिया जाना चाहिए, ताकि बच्चों को नियमित डॉक्टरी जाँच और अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
6. स्वास्थ्य शिक्षा में उन सभी पक्षों को शामिल करना चाहिए, जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक हों।

Exam Tips:

a) Use pictures and films to explain the topics, as the answer recommends.
b) Debate and speeches help students take part in health education.
c) Regular medical checkups are one of the benefits the programme should provide.

 

Question 14: हमारे जीवन में अच्छे स्वास्थ्य की क्या उपयोगिता है?
अथवा
स्वास्थ्य (Health) का महत्त्व बताएँ।

Answer:

अच्छे स्वास्थ्य के बिना कोई भी व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार काम नहीं कर सकता। इसलिए हमारे जीवन में स्वास्थ्य का निम्नलिखित प्रकार से विशेष महत्त्व है:
1. स्वास्थ्य मानव और समाज का आधार स्तंभ है। यह वास्तव में खुशी, सफलता और आनंदमय जीवन की कुंजी है।
2. अच्छे स्वास्थ्य वाले व्यक्ति समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी होते हैं।
3. अरस्तू ने स्वास्थ्य के महत्त्व पर कहा था, “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क वास करता है।” इस कथन से जीवन में स्वास्थ्य की उपयोगिता स्पष्ट होती है।
4. स्वास्थ्य व्यक्ति के व्यक्तित्व को सुधारने और निखारने में सहायक होता है।
5. किसी भी देश के नागरिकों के स्वास्थ्य और आर्थिक विकास में प्रत्यक्ष संबंध होता है। यदि देश के नागरिक स्वस्थ होंगे, तो आर्थिक विकास भी अच्छा होगा।

Exam Tips:

a) Quote Aristotle on a healthy mind in a healthy body.
b) Link the health of citizens with economic development.
c) Give each of the five points one line of explanation.

 

Question 15: स्कूल में स्वास्थ्य निर्देशन के मुख्य उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए।

Answer:

स्कूल में स्वास्थ्य निर्देशन के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
1. बच्चों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य की जानकारी देना।
2. बच्चों को स्वास्थ्य के विषय में पर्याप्त ज्ञान देना।
3. स्वास्थ्य संबंधी महत्त्वपूर्ण नियमों या सिद्धांतों की जानकारी देना।
4. संक्रामक रोगों की रोकथाम के उपायों की जानकारी देना।
5. बच्चों को अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने के लिए प्रेरित करना।
6. अच्छी आदतें और स्वास्थ्य को ठीक रखने के उपाय बताना।

Exam Tips:

a) Health instruction aims to make children aware of their own health.
b) Prevention of infectious diseases is one of the six main aims.
c) Good habits are part of the health instruction given in school.

 

Question 16: विद्यालयी स्वास्थ्य सेवाओं पर संक्षिप्त नोट लिखें।
अथवा
विद्यालयी स्वास्थ्य सेवाओं से आप क्या समझते हैं?

Answer:

छात्रों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना भी विद्यालय का मुख्य उत्तरदायित्व माना जाता है। विद्यालयी स्वास्थ्य सेवाएँ वे सेवाएँ हैं जिनके माध्यम से छात्रों के स्वास्थ्य की जाँच की जाती है और उनमें पाए गए दोषों की जानकारी माता-पिता को दी जाती है, ताकि समय रहते उनका उपचार किया जा सके। इन सेवाओं के अंतर्गत स्कूल के अन्य कर्मचारियों और अध्यापकों के स्वास्थ्य की भी जाँच की जाती है।
इनके अंतर्गत छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा दी जाती है और उन्हें सभी प्रकार की बीमारियों के लक्षणों, कारणों, रोकथाम या बचाव के उपायों की जानकारी दी जाती है। स्कूल में ऐसी सुविधाओं को विद्यालयी स्वास्थ्य सेवाएँ (School Health Services) कहा जाता है। आधुनिक युग में इन सेवाओं की बहुत आवश्यकता है।

Exam Tips:

a) Name the School Health Services term in English alongside the Hindi phrase.
b) Health checks cover the teachers and staff as well as the students.
c) Parents are informed of defects so that treatment can start in time.

 

Question 17: स्कूल के स्वास्थ्य कार्यक्रम में शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डालिए।

Answer:

स्कूल के स्वास्थ्य कार्यक्रम में शिक्षक निम्नलिखित प्रकार से महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है:
1. शिक्षक छात्रों को स्वास्थ्य कार्यक्रम की उपयोगिता बताकर उन्हें अपने स्वास्थ्य के लिए प्रेरित कर सकता है।
2. वह छात्रों को व्यक्तिगत सफाई के लिए प्रेरित कर सकता है, ताकि छात्र स्वयं को नीरोग और स्वस्थ रख सकें।
3. शिक्षक छात्रों को संक्रामक रोगों के कारणों और रोकथाम के उपायों की जानकारी दे सकता है।
4. शिक्षक को स्वास्थ्य शिक्षा की विषय-वस्तु से संबंधित विभिन्न सेमिनारों का आयोजन करना चाहिए।
5. वह छात्रों को अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करे।

Exam Tips:

a) Teachers can use seminars to present health topics, as point four states.
b) Personal hygiene is a habit the teacher can encourage in every student.
c) Good habits learnt in school tend to last a lifetime.

 

Question 18: विद्यालयी स्वास्थ्य निर्देशन पर संक्षिप्त नोट लिखें।
अथवा
स्वास्थ्य अनुदेशन/निर्देशन से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

स्वास्थ्य निर्देशन से अभिप्राय है स्कूल के बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी ऐसी जानकारी देना कि वे स्वयं को स्वस्थ और नीरोग बना सकें। यह स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतों और दृष्टिकोणों का विकास करता है और बच्चों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य के सभी महत्त्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराना है, ताकि वे स्वस्थ रह सकें।
स्वास्थ्य निर्देशन में वे सभी बातें आती हैं जो स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, जैसे अच्छी आदतें, सेहत को ठीक रखने के तरीके और सकारात्मक दृष्टिकोण। शरीर की बनावट, संक्रामक रोगों के लक्षण और कारण तथा उनकी रोकथाम के उपायों के लिए बच्चों को फिल्मों या चित्रों के माध्यम से प्रेरित किया जा सकता है। इससे बच्चे अनावश्यक विकृतियों या कमज़ोरियों से बच सकते हैं।

Exam Tips:

a) Films and pictures are the media the answer mentions for prevention topics.
b) Health instruction builds attitudes as well as knowledge.
c) Give at least one example of a habit and one disease under instruction.

 

Question 19: शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य शिक्षा में क्या अंतर है?

Answer:

शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य शिक्षा में परस्पर अटूट संबंध है। दोनों एक-दूसरे के पूरक माने जाते हैं, क्योंकि स्वास्थ्य शिक्षा को शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत पढ़ाया जाता है और स्वास्थ्य शिक्षा के अध्ययन में भी शारीरिक शिक्षा के पक्षों पर जोर दिया जाता है। फिर भी इनमें कुछ अंतर हैं:

आधार (Basis)शारीरिक शिक्षा (Physical Education)स्वास्थ्य शिक्षा (Health Education)
मुख्य बल (Main Emphasis)शारीरिक गतिविधियों या क्रियाओं पर विशेष बल दिया जाता है।स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
क्षेत्र (Scope)इसका क्षेत्र स्वास्थ्य शिक्षा की तुलना में सीमित है।इसका क्षेत्र शारीरिक शिक्षा की तुलना में अधिक व्यापक है।

स्पष्ट है कि शारीरिक क्रियाएँ स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, परन्तु स्वास्थ्य शिक्षा इन क्रियाओं सहित स्वास्थ्य के सभी पहलुओं की जानकारी देती है।

Exam Tips:

a) Physical activity is the core of physical education, while health knowledge is the core of health education.
b) Health education is wider, and it covers physical activity as one part.
c) Use a table in the answer to compare the two subjects clearly.

 

Question 20: सामाजिक स्वास्थ्य शिक्षा (Social Health Education) पर संक्षिप्त नोट लिखें।

Answer:

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। जन्म से लेकर मृत्यु तक वह समाज का सदस्य बना रहता है और समाज के बिना उसके अस्तित्व की कल्पना करना व्यर्थ है। वह समाज के नियमों, कानूनों और मान-मर्यादाओं का पालन करता है और समाज में अपना महत्त्वपूर्ण स्थान बनाता है। यदि व्यक्ति समाज में अपनी अलग पहचान बना सकता है, तो यही सामाजिक स्वास्थ्य शिक्षा की ओर महत्त्वपूर्ण कदम है। सामाजिक स्वास्थ्य शिक्षा स्वास्थ्य शिक्षा का महत्त्वपूर्ण पहलू है, जिसका संबंध समाज के स्वास्थ्य से है।

यह शिक्षा सामाजिक गुणों का विकास करने में सहायक होती है, जो सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में अच्छे समायोजन के लिए आवश्यक हैं। स्वास्थ्य के उपायों और उसकी कार्यप्रणाली का ज्ञान आवश्यक है, ताकि हम समाज को कुछ दे सकें। सामाजिक और व्यक्तिगत रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही किसी को कुछ देने में समर्थ होता है। बीमार व्यक्ति न तो स्वयं की मदद कर सकता है और न ही समाज की।

सामाजिक स्वास्थ्य शिक्षा व्यक्ति को समाज के अन्य सदस्यों के प्रति उसके कर्तव्यों के प्रति सचेत करती है और आसपास के लोगों से अच्छे संबंध बनाने की योग्यता विकसित करती है। जो व्यक्ति समाज से अनभिज्ञ होता है, उसका व्यवहार समाज में अस्वीकार्य हो सकता है। इसलिए असामाजिक व्यवहार पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना चाहिए। यह शिक्षा निम्नलिखित सामाजिक मूल्यों के विकास में भी सहायक होती है:
1. सामूहिक एकता का विकास,
2. सामाजिक व्यवहार में सुधार,
3. सहयोग और स्वभाव का विकास,
4. मनोवृत्ति का विकास,
5. सहानुभूति और धैर्य का विकास,
6. सामाजिक स्वास्थ्य में सुधार,
7. सामाजिक आदर्शों को बनाए रखने में सहायता।

Exam Tips:

a) Explain how social health education links individual health with the health of society.
b) List the seven social values as numbered points in the answer.
c) A person who knows the duties towards others is more likely to build good relations.
d) Relate social health to the ability to adjust socially in daily life.

 

Question 21: व्यक्तिगत स्वास्थ्य शिक्षा (Personal Health Education) पर संक्षिप्त नोट लिखें।

Answer:

व्यक्तिगत स्वास्थ्य शिक्षा वह शिक्षा है जो हमें तंदुरुस्त और नीरोग रहने की जानकारी देती है। इसमें स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करने पर बल दिया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य व्यक्ति को अपने नियमित आचरण और अच्छी आदतों से स्वस्थ बनाना है। व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए व्यक्ति को स्वयं प्रयत्नशील होना पड़ता है। इसके अंतर्गत शरीर की स्वस्थता, दाँतों, बालों, आँखों, हाथों आदि की सफ़ाई, भोजन संबंधी नियमों का पालन, नशीले पदार्थों से परहेज और व्यायाम जैसी आदतें अपनानी पड़ती हैं। ऐसी आदतें व्यक्ति को न केवल स्वयं के लिए, बल्कि समाज और देश के लिए भी उपयोगी बनाती हैं।

एक स्वस्थ व्यक्ति ही देश की उन्नति और विकास में सहायक होता है। व्यक्तिगत स्वास्थ्य शिक्षा हमें अच्छी आदतें अपनाने की शिक्षा देती है। अच्छी आदतों से व्यक्तित्व आकर्षक और प्रभावशाली बनता है और सोच सकारात्मक बनती है। संक्षेप में, यह शिक्षा स्वस्थ और सुडौल शरीर बनाने, रोगमुक्त रहने, रोग-प्रतिरोधक शक्ति बनाए रखने और शारीरिक अंगों की कार्यक्षमता सुचारू रखने में सहायता करती है।

Exam Tips:

a) Name the body parts and habits that personal health education covers, such as teeth, eyes and exercise.
b) A healthy person contributes to the progress of the country.
c) Good habits make both personality and thinking more positive.

 

Question 22: ग्रामीण जीवन की प्रमुख स्वास्थ्य समस्याएँ क्या हैं?
अथवा
गाँवों में स्वास्थ्य संबंधी किसी एक समस्या का वर्णन करें।

Answer:

ग्रामीण जीवन की प्रमुख स्वास्थ्य समस्याएँ निम्नलिखित हैं:
1. स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का अभाव: गाँवों में अधिकतर मकान कच्चे होते हैं, गलियाँ ऊँची-नीची होती हैं और नालियाँ गंदे पानी का निकास ठीक से नहीं कर पातीं। इस कारण गंदा और दूषित पानी गाँव के बीच में इकट्ठा होने लगता है और उस पर अनेक संक्रामक रोगों के कीटाणु पनपने लगते हैं।
2. अस्पतालों और डॉक्टरों का अभाव: ग्रामीण लोग बीमारी का घरेलू इलाज और झाड़-फूँक से रोगमुक्त होने की कोशिश करते हैं। कई बार ऐसा डॉक्टरी सुविधाओं की कमी के कारण भी करना पड़ता है। यदि पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएँ और अस्पताल उपलब्ध हों, तो तुरंत लाभ उठाया जा सकता है।
3. व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की कमी: अधिकतर ग्रामीण लोग व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति लापरवाह रहते हैं और यही लापरवाही कई बीमारियों को जन्म देती है। प्रतिदिन स्नान करने, साफ़-सुथरे कपड़े पहनने, समय पर नाखून और बाल साफ़ रखने तथा दाँतों की नियमित सफ़ाई करने की आदत न होने से अच्छे स्वास्थ्य की आशा नहीं की जा सकती।
4. मादक पदार्थों का सेवन: गाँवों में बीड़ी, तंबाकू, शराब आदि का प्रचलन आम बात है, जो अंततः स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

Exam Tips:

a) Name the four problems in the order given, so the answer is easy to follow.
b) Lack of clean drainage can spread infection in the village.
c) Regular personal hygiene is a simple habit that prevents many diseases.

 

Question 23: स्वास्थ्य के कोई चार सिद्धांत या नियम बताएँ।

Answer:

स्वास्थ्य के चार सिद्धांत निम्नलिखित हैं:
1. हमें हमेशा शुद्ध और स्वच्छ वातावरण में रहना चाहिए।
2. हमें ताज़ा, पौष्टिक और संतुलित आहार लेना चाहिए।
3. हमें अपना आचरण और विचार शुद्ध और सकारात्मक रखने चाहिए और हमेशा प्रसन्न एवं संतुष्ट रहना चाहिए। किसी की बुराई नहीं करनी चाहिए और सदैव बड़ों का आदर करना चाहिए।
4. मादक वस्तुओं का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए हमें अफीम, शराब, चरस, गाँजा, तंबाकू जैसी नशीली वस्तुओं से स्वयं को बचाना चाहिए और दूसरों को भी इनके दुष्प्रभावों से अवगत कराना चाहिए।

Exam Tips:

a) Give the four principles as four numbered points.
b) Eating fresh, nutritious and balanced food is one principle among four.
c) Keeping away from intoxicants covers alcohol, tobacco and cannabis.

 

अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

Question 1: स्वास्थ्य से आप क्या समझते हैं?
अथवा
स्वास्थ्य को परिभाषित कीजिए।

Answer:

स्वास्थ्य व्यक्ति का वह गुण है, जिसमें वह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होता है तथा जिसके सभी शारीरिक संस्थान व्यवस्थित रूप से सुचारू रहते हैं। इसका अर्थ केवल बीमारी या शारीरिक कमज़ोरी की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना भी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, “स्वास्थ्य केवल रोग या विकृति की अनुपस्थिति को नहीं, बल्कि संपूर्ण शारीरिक, मानसिक व सामाजिक सुख की स्थिति को कहते हैं।”

Exam Tips:

a) Quote the WHO definition, which covers physical, mental and social well-being.
b) State that health is more than the absence of disease.

 

Question 2: अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के आवश्यक कारक बताएँ।

Answer:

1. व्यक्तिगत तथा पर्यावरण स्वच्छता,
2. व्यायाम तथा उचित विश्राम,
3. भोजन में पौष्टिक तत्त्व एवं खनिज लवण,
4. स्वच्छ भोजन व जल का उपयोग।

Exam Tips:

a) Name personal hygiene and environmental cleanliness as the first factor.
b) Balanced food with minerals and clean water are key factors.

 

Question 3: स्वास्थ्य के विभिन्न पहलू या रूप बताइए।

Answer:

(1) शारीरिक स्वास्थ्य,
(2) मानसिक स्वास्थ्य,
(3) सामाजिक स्वास्थ्य,
(4) आध्यात्मिक स्वास्थ्य,
(5) संवेगात्मक स्वास्थ्य।

Exam Tips:

a) List the five aspects in the order physical, mental, social, spiritual and emotional.
b) Each aspect can be explained in one line in the exam.

 

Question 4: स्वस्थ व्यक्ति के कोई दो गुण लिखें।

Answer:

(1) स्वस्थ व्यक्ति का व्यक्तित्व आकर्षक एवं सुंदर होता है,
(2) वह चुस्त एवं फुर्तीला होता है।

Exam Tips:

a) Mention that a healthy person is active and energetic.
b) Attractive personality is a sign of good health.

 

Question 5: स्वास्थ्य के प्रमुख निर्धारक तत्त्व कौन-कौन-से हैं?
अथवा
विद्यालयी छात्रों के स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारक बताइए।

Answer:

1. आनुवंशिकता,
2. वातावरण,
3. जीवन-शैली,
4. सामाजिक-सांस्कृतिक वातावरण,
5. आर्थिक दशाएँ,
6. पारिवारिक कल्याण सेवाएँ आदि।

Exam Tips:

a) Heredity and environment are the first two determinants.
b) Economic conditions affect access to food and medical care.

 

Question 6: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एक राष्ट्रीय संगठन है और अंतर्राष्ट्रीय सोसायटी की सदस्य है। भारत में यह वर्ष 1920 में अस्तित्व में आई। यह मानवता की सेवा में लगी है और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान, बीमारियों के बचाव के उपाय, युद्ध में घायलों की सहायता तथा प्राकृतिक आपदाओं के समय दवाइयाँ और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराती है।

Exam Tips:

a) Give the year 1920 as the year of its establishment in India.
b) Mention its role in helping the injured and victims of natural disasters.

 

Question 7: विद्यालयी स्वास्थ्य कार्यक्रम के विभिन्न अंग कौन-कौन-से हैं?

Answer:

1. स्वास्थ्य सेवाएँ,
2. स्वास्थ्यपूर्ण स्कूली वातावरण,
3. स्वास्थ्य निर्देश।

Exam Tips:

a) Name health services, a healthful school environment and health instruction.
b) These three parts together form the school health programme.

 

Question 8: सर्वपक्षीय विकास (All Round Development) से क्या अभिप्राय है?

Answer:

सर्वपक्षीय विकास से अभिप्राय व्यक्ति के सभी पक्षों का विकास करना है। इसमें व्यक्ति शारीरिक पक्ष से बलवान, मानसिक पक्ष से तेज़, भावात्मक पक्ष से संतुलित, बौद्धिक पक्ष से समझदार और सामाजिक पक्ष से निपुण होता है। इससे व्यक्तित्व में निखार आता है और वह परिवार, समाज तथा राष्ट्र की संपत्ति बन जाता है।

Exam Tips:

a) Explain the five sides of development in one line each.
b) The person becomes a valuable asset to family, society and nation.

 

Question 9: स्वास्थ्य शिक्षा के कार्यक्रम कैसे होने चाहिए?

Answer:

स्वास्थ्य शिक्षा के कार्यक्रम रुचिकर, मनोरंजक और शिक्षाप्रद होने चाहिए, ताकि सभी उनमें बढ़-चढ़कर भाग ले सकें। ये बच्चों की रुचि, आयु, लिंग, स्वास्थ्य के स्तर और वातावरण की आवश्यकता के अनुसार तथा व्यावहारिक होने चाहिए, ताकि स्वास्थ्य के सभी पहलुओं की उचित जानकारी मिल सके।

Exam Tips:

a) Programmes should be interesting, entertaining and educational.
b) They should match the age, gender and interest of the children.

 

Question 10: विद्यालयी स्वास्थ्य निर्देशन के कोई दो उद्देश्य लिखें।

Answer:

1. बच्चों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य की महत्ता की जानकारी देना,
2. बच्चों को स्वास्थ्य के विषय में पर्याप्त ज्ञान देना।

Exam Tips:

a) Give the two aims in one short line each.
b) Personal health and health knowledge are the two aims asked for.

 

Question 11: स्वास्थ्य शिक्षा से क्या अभिप्राय है?
अथवा
स्वास्थ्य शिक्षा को परिभाषित कीजिए।

Answer:

स्वास्थ्य शिक्षा का संबंध मनुष्य के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से है। यह मनुष्य को स्वास्थ्य के मूलभूत सिद्धांतों की जानकारी देती है, जो अच्छे तौर-तरीकों, आदतों और व्यवहार का निर्माण करके उसे आत्मनिर्भर बनने में सहायता करते हैं। डॉ० थॉमस वुड के अनुसार, “स्वास्थ्य शिक्षा उन अनुभवों का समूह है, जो व्यक्ति, समुदाय और सामाजिक स्वास्थ्य से संबंधित आदतों, व्यवहारों और ज्ञान को प्रभावित करते हैं।”

Exam Tips:

a) Define it with the relation to physical and mental health.
b) Quote Dr. Thomas Wood as the scholar for the definition.

 

Question 12: स्वास्थ्यपूर्ण विद्यालयी जीवन से क्या अभिप्राय है?

Answer:

स्वास्थ्यपूर्ण विद्यालयी जीवन का अर्थ है स्कूल में स्वच्छ वातावरण होना, या ऐसे वातावरण का निर्माण करना जिससे छात्रों की सभी क्षमताओं और योग्यताओं का विकास हो सके। स्कूल का स्वच्छ वातावरण छात्रों के सामाजिक-भावनात्मक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उन्हें अधिक से अधिक सीखने के लिए प्रेरित करता है।

Exam Tips:

a) Mention that a clean environment supports social and emotional growth.
b) It motivates students to learn more.

 

Question 13: निजी स्वास्थ्य क्या है?

Answer:

निजी स्वास्थ्य व्यक्ति का स्वयं का स्वास्थ्य है। इसमें व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से अपने शरीर की देखभाल, अर्थात् साफ़-सफ़ाई का ध्यान रखता है।

Exam Tips:

a) Personal health is the responsibility of the individual.
b) Cleanliness of the body is the main part of personal health.

 

Question 14: हमें स्वास्थ्य की आवश्यकता क्यों होती है? दो कारण बताएँ।

Answer:

1. आनंदमय एवं सुखमय जीवन जीने हेतु,
2. शारीरिक अंगों की कार्यप्रणाली सुचारू रूप से चलाने हेतु।

Exam Tips:

a) Give the two reasons as short numbered points.
b) Good health keeps the body organs working smoothly.

 

Question 15: स्वास्थ्य अनुदेशन के कोई दो मार्गदर्शक सिद्धांत बताइए।

Answer:

1. स्वास्थ्य संबंधी किसी विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाना,
2. स्वास्थ्य के सभी पहलुओं से संबंधित साहित्य स्कूल पुस्तकालय में उपलब्ध करवाना।

Exam Tips:

a) Debates and library material are two practical ways to teach health.
b) Both give students a chance to learn on their own.

 

Question 16: विद्यालयी स्वास्थ्य सेवाओं के कोई दो उद्देश्य लिखें।

Answer:

1. छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना,
2. उन्हें स्वास्थ्य के नियमों से अवगत कराना।

Exam Tips:

a) Give the two aims as short points.
b) Health services mainly inform and guide students.

 

Question 17: स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने के कोई चार उपाय या तरीके बताएँ।

Answer:

1. भाषणों द्वारा,
2. फिल्मों द्वारा,
3. रेडियो व टेलीविज़न द्वारा,
4. विज्ञापनों एवं समाचार-पत्रों द्वारा।

Exam Tips:

a) Name the four means of teaching health: speeches, films, radio and television, and advertisements.
b) Radio, television and newspapers reach large numbers of people.

 

Question 18: स्वास्थ्य के नए दर्शनशास्त्र को किन बातों से समझा जा सकता है?

Answer:

स्वास्थ्य के नए दर्शनशास्त्र को निम्नलिखित बातों से समझा जा सकता है:
1. स्वास्थ्य एक आधारभूत अधिकार है,
2. स्वास्थ्य समस्त संसार का सामाजिक ध्येय है,
3. स्वास्थ्य विकास का अभिन्न अंग है,
4. स्वास्थ्य जीवन की गुणवत्ता की धारणा का केंद्र बिंदु है।

Exam Tips:

a) Health is treated as a basic right and a social goal.
b) Health is central to the idea of quality of life.

 

Question 19: स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण के किन्हीं तीन उपायों का उल्लेख कीजिए।

Answer:

1. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने के लिए व्यक्ति को शारीरिक व्यायाम और योगासन करने चाहिए।
2. शुद्ध एवं स्वच्छ पर्यावरण या वातावरण में रहना चाहिए।
3. संतुलित एवं पौष्टिक भोजन समय पर करना चाहिए और शुद्ध पानी पीना चाहिए।

Exam Tips:

a) Exercise and yoga asanas are the first remedy.
b) Clean water and balanced meals are part of the third point.

 

Question 20: शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में आप क्या समझते हैं?

Answer:

शारीरिक स्वास्थ्य संपूर्ण स्वास्थ्य का एक महत्त्वपूर्ण पहलू है। इसके अंतर्गत व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त होती है। शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति के सभी शारीरिक संस्थान सुचारू रूप से कार्य करते हैं। इसलिए व्यक्ति को शरीर के अंगों की रचना, उनके कार्यों और उन्हें स्वस्थ रखने की जानकारी होनी चाहिए। शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति समाज और देश के विकास में भी सहायक होता है। इसके लिए संतुलित और पौष्टिक भोजन, व्यक्तिगत सफ़ाई, नियमित व्यायाम, चिकित्सा जाँच और नशीले पदार्थों से परहेज़ पर ध्यान देना चाहिए।

Exam Tips:

a) Physical health depends on the working of all body systems.
b) Balanced diet, hygiene, exercise and medical check-ups are the main requirements.

 

Question 21: आध्यात्मिक स्वास्थ्य के बारे में आप क्या समझते हैं?

Answer:

आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति वह होता है जो नैतिक नियमों का पालन करता हो, दूसरों के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह करता हो, सत्य और न्याय में विश्वास रखता हो और दूसरों को किसी प्रकार की हानि न पहुँचाता हो। दूसरों के प्रति सहानुभूति, सहयोग और सहायता की इच्छा आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्त्वपूर्ण पहलू हैं। इसकी प्राप्ति के लिए योग और ध्यान सबसे उत्तम माध्यम हैं, जिनसे आत्मिक शांति और आंतरिक प्रसन्नता मिलती है।

Exam Tips:

a) Yoga and meditation are the best ways to achieve spiritual health.
b) Moral rules, truth and justice are the core of spiritual health.

 

Question 22: स्वास्थ्य को आनुवंशिकी या वंशानुक्रमण कैसे प्रभावित करता है?

Answer:

व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक गुण जीन (Genes) द्वारा निर्धारित होते हैं। जीन वंशानुक्रमण की इकाई हैं और गुणसूत्रों पर स्थित होते हैं। इसी कारण वंशानुक्रमण से व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। ऊँचाई, चेहरा, रक्त समूह और रंग जैसे गुण माता-पिता के गुणसूत्रों द्वारा निर्धारित होते हैं। बहुत-सी बीमारियाँ वंशानुक्रमण द्वारा आगामी पीढ़ी तक पहुँच जाती हैं।

Exam Tips:

a) Genes, which lie on chromosomes, carry hereditary traits.
b) Some diseases pass from parents to the next generation.

 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

भाग-I : एक वाक्य में उत्तर दें

Question 1: “स्वास्थ्य जीवन का वह गुण है, जिससे व्यक्ति दीर्घायु होकर उत्तम सेवाएं प्रदान करता है।” यह कथन किसने कहा?

Answer:

यह कथन जे०एफ० विलियम्स ने कहा।

Exam Tips:

a) Williams's definition is a classic one for this chapter.

 

Question 2: “स्वस्थ शरीर आत्मा का अतिथि-भवन और दुर्बल तथा रुग्ण शरीर आत्मा का कारागृह है।” यह कथन किसने कहा?

Answer:

यह कथन रोजर बेकन ने कहा।

Exam Tips:

a) Roger Bacon used the guest-house and prison image for body and soul.

 

Question 3: “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क वास करता है।” यह कथन किसने कहा?

Answer:

यह कथन अरस्तू ने कहा।

Exam Tips:

a) Aristotle is the source of this saying on the healthy mind.

 

Question 4: किसी देश का कल्याण किसके स्वास्थ्य पर निर्भर करता है?

Answer:

किसी देश का कल्याण उस देश के नागरिकों के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है।

Exam Tips:

a) Link the nation's welfare with the health of its citizens.

 

Question 5: स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत आने वाले कोई दो कार्यक्रमों के नाम बताएँ।

Answer:

1. एड्स जागरूकता संबंधी कार्यक्रम,
2. मेडिकल निरीक्षण कार्यक्रम।

Exam Tips:

a) HIV/AIDS awareness and medical inspection are both school health service programmes.

 

Question 6: “अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी समझ-दोनों जीवन के सबसे बड़े आशीर्वाद हैं।” यह कथन किसने कहा?

Answer:

यह कथन साइरस ने कहा।

Exam Tips:

a) The saying is attributed to Syrus, a Latin writer.

 

Question 7: प्राचीनकाल में स्वास्थ्य शिक्षा का संबंध किससे था?

Answer:

प्राचीनकाल में स्वास्थ्य शिक्षा का संबंध स्वास्थ्य निर्देशन से था।

Exam Tips:

a) Health instruction is the link named in this answer.

 

Question 8: विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

Answer:

विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाता है।

Exam Tips:

a) World Health Day is celebrated every year on 7 April, the founding date of WHO.

 

Question 9: “स्वास्थ्य प्रथम पूँजी है।” यह किसका कथन है?

Answer:

यह कथन इमर्जन का है।

Exam Tips:

a) The quotation is by Emerson.

 

Question 10: W.H.O. का पूरा नाम लिखें।

Answer:

World Health Organisation.

Exam Tips:

a) Write the full name in English, as WHO.

 

Question 11: W.H.O. की स्थापना कब हुई?

Answer:

W.H.O. की स्थापना अप्रैल, 1948 में हुई।

Exam Tips:

a) WHO was established in April 1948.

 

Question 12: W.H.O. का मुख्यालय कहाँ है?

Answer:

W.H.O. का मुख्यालय जेनेवा में है।

Exam Tips:

a) WHO headquarters is in Geneva, Switzerland.

 

Question 13: स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम कितने प्रकार के होते हैं?

Answer:

स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम तीन प्रकार के होते हैं।

Exam Tips:

a) The three components are health services, healthful school environment and health instruction.

 

Question 14: शहरों में स्वास्थ्य संबंधी प्रमुख समस्या क्या है?

Answer:

शहरों में स्वास्थ्य संबंधी प्रमुख समस्या यातायात वाहनों की अधिकता के कारण बढ़ता प्रदूषण है।

Exam Tips:

a) Vehicle pollution is the main urban health problem named here.

 

Question 15: जन-साधारण को स्वास्थ्य-संबंधी उपयोगी जानकारी देने वाले माध्यम या साधन बताएँ।

Answer:

टेलीविजन, रेडियो, वार्तालाप, भाषण, समाचार-पत्र आदि।

Exam Tips:

a) Radio, television and newspapers are common mass media for health messages.

 

Question 16: अच्छे स्वास्थ्य वाले व्यक्ति का व्यक्तिगत जीवन कैसा होता है?

Answer:

अच्छे स्वास्थ्य वाले व्यक्ति का व्यक्तिगत जीवन शांत एवं सुखमय होता है।

Exam Tips:

a) Good health gives a calm and happy personal life.

 

Question 17: “हमारा कर्तव्य है कि हम अपने शरीर को स्वस्थ रखें अन्यथा हम अपने मन को सक्षम और शुद्ध नहीं रख पाएँगे।” यह कथन किसने कहा?

Answer:

यह कथन महात्मा गौतम बुद्ध ने कहा।

Exam Tips:

a) The saying is attributed to Gautama Buddha in the source.

 

Question 18: “सबसे बड़ा धन स्वास्थ्य है।” यह कथन किसका है?

Answer:

यह कथन वर्जिल का है।

Exam Tips:

a) Virgil wrote this line on health as the greatest wealth.

 

Question 19: भारतीय परिवार नियोजन संघ की स्थापना कब हुई?

Answer:

भारतीय परिवार नियोजन संघ की स्थापना वर्ष 1949 में हुई।

Exam Tips:

a) The Family Planning Association of India was set up in 1949.

 

Question 20: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना कब हुई?

Answer:

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना वर्ष 1920 में हुई।

Exam Tips:

a) The Indian Red Cross Society was set up in 1920.

 

भाग-II : सही विकल्प का चयन करें

Question 1: स्वास्थ्य का शाब्दिक अर्थ है
(A) स्वस्थ शरीर
(B) स्वस्थ दिमाग
(C) स्वस्थ आत्मा
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) The word health covers body, mind and spirit in this answer.

 

Question 2: “स्वास्थ्य हृष्ट-पुष्ट होने की एक दशा है।” यह कथन किसके अनुसार है?
(A) यूनिसेफ के
(B) विश्व स्वास्थ्य संगठन के
(C) अंग्रेज़ी पद के
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(C) अंग्रेज़ी पद के

Exam Tips:

a) The English word for health is linked to being hale and hearty.

 

Question 3: स्वास्थ्य शिक्षा का कार्यक्रम किसको ध्यान में रखकर तय करना चाहिए?
(A) बच्चों की आयु और लिंग को
(B) बच्चे के स्वास्थ्य को
(C) बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्तर को

Answer:

(A) बच्चों की आयु और लिंग को

Exam Tips:

a) Age and gender of children are the first consideration for a health programme.

 

Question 4: “स्वास्थ्य ही असली धन है, न कि सोने एवं चाँदी के टुकड़े।” यह कथन है
(A) महात्मा गाँधी का
(B) डॉ० थॉमस वुड का
(C) हरबर्ट स्पेंसर का
(D) जे०एफ०विलियम्स का

Answer:

(A) महात्मा गाँधी का

Exam Tips:

a) Gandhi said health is the real wealth, not gold and silver.

 

Question 5: निम्नलिखित में से स्कूल स्वास्थ्य का चरण है
(A) स्वास्थ्य सेवाएँ
(B) स्कूली वातावरण
(C) स्वास्थ्य निर्देश
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) All three are the components of the school health programme.

 

Question 6: निम्नलिखित में से स्वास्थ्य का आयाम है
(A) शारीरिक स्वास्थ्य
(B) मानसिक स्वास्थ्य
(C) सामाजिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) Physical, mental, social and spiritual health are all dimensions of health.

 

Question 7: “स्वास्थ्य ही प्रथम पूँजी है।” यह कथन किसने कहा?
(A) स्वामी विवेकानंद ने
(B) इमर्जन ने
(C) गाँधी जी ने
(D) डॉ० थॉमस वुड ने

Answer:

(B) इमर्जन ने

Exam Tips:

a) Emerson gave the saying that health is the first capital.

 

Question 8: “स्वास्थ्य केवल रोग या विकृति की अनुपस्थिति को नहीं, बल्कि संपूर्ण शारीरिक, मानसिक व सामाजिक सुख की स्थिति को कहते हैं।” यह कथन है
(A) यूनिसेफ का
(B) स्वामी विवेकानंद का
(C) विश्व स्वास्थ्य संगठन का
(D) डॉ० थॉमस वुड का

Answer:

(C) विश्व स्वास्थ्य संगठन का

Exam Tips:

a) This is the WHO definition of health.

 

Question 9: स्वास्थ्य शिक्षा का उद्देश्य है
(A) स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान देना
(B) उचित मार्गदर्शन करना
(C) स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतों का विकास करना
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) Health education aims at knowledge, guidance and good habits together.

 

Question 10: प्राचीनकाल में स्वास्थ्य शिक्षा का संबंध किससे था?
(A) स्वास्थ्य सेवाओं से
(B) स्वास्थ्य अनुदेशन से
(C) स्वास्थ्य निरीक्षण से
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(B) स्वास्थ्य अनुदेशन से

Exam Tips:

a) Health instruction is the link named for early health education.

 

Question 11: विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
(A) न्यूयॉर्क में
(B) पेरिस में
(C) जेनेवा में
(D) लंदन में

Answer:

(C) जेनेवा में

Exam Tips:

a) WHO headquarters is in Geneva.

 

Question 12: स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाला कारक है
(A) वातावरण
(B) संतुलित आहार
(C) वंशानुक्रमण
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) Environment, diet and heredity all affect health.

 

Question 13: “अच्छा मनुष्य होना जीवन की सफलता के लिए बड़ी बात है। अच्छे मनुष्य पर ही देश की खुशहाली निर्भर करती है।” यह कथन है
(A) विश्व स्वास्थ्य संगठन का
(B) वैबस्टर का
(C) हरबर्ट स्पेंसर का
(D) थॉमस वुड का

Answer:

(C) हरबर्ट स्पेंसर का

Exam Tips:

a) Herbert Spencer is the source given for this quotation.

 

Question 14: “स्वास्थ्य शारीरिक और मानसिक पक्ष से मजबूती है, जिसके द्वारा व्यक्ति शारीरिक समस्याओं से पूरी तरह स्वतंत्रता प्राप्त कर लेता है।” यह कथन है
(A) विश्व स्वास्थ्य संगठन का
(B) वैबस्टर का
(C) हरबर्ट स्पेंसर का
(D) थामस वुड का

Answer:

(B) वैबस्टर का

Exam Tips:

a) Webster's encyclopedia gives this definition of health.

 

Question 15: स्वास्थ्य शिक्षा का कार्यक्रम मुख्यतः किसको ध्यान में रखकर तय करना चाहिए?
(A) बच्चों की आयु और लिंग को
(B) बच्चों के स्वास्थ्य को
(C) केवल आयु को
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(A) बच्चों की आयु और लिंग को

Exam Tips:

a) Age and gender of children should guide the programme.

 

Question 16: सुखमय और आनंदमय जीवन की कुंजी है
(A) धन
(B) स्वास्थ्य
(C) परिश्रम
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(B) स्वास्थ्य

Exam Tips:

a) Health is the key to a happy and joyful life.

 

Question 17: केंद्रीय स्तर पर कौन-सी स्वास्थ्य संबंधी संस्था स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निपटारा करती है?
(A) केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
(B) राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
(C) जिला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(A) केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

Exam Tips:

a) The Union Ministry of Health and Family Welfare works at the central level.

 

Question 18: ‘प्रोटीन’ शब्द का प्रयोग बरजेलियास ने किया
(A) वर्ष 1838 में
(B) वर्ष 1948 में
(C) वर्ष 1976 में
(D) वर्ष 1996 में

Answer:

(A) वर्ष 1838 में

Exam Tips:

a) Berzelius introduced the word protein in 1838.

 

Question 19: “स्वास्थ्य जीवन का वह गुण है जिससे व्यक्ति दीर्घायु होकर उत्तम सेवाएँ प्रदान करता है।” यह कथन है
(A) विश्व स्वास्थ्य संगठन का
(B) जे०एफ० विलियम्स का
(C) हरबर्ट स्पेंसर का
(D) थॉमस वुड का

Answer:

(B) जे०एफ० विलियम्स का

Exam Tips:

a) This is J.E. Williams's definition of health.

 

Question 20: W.H.O. का पूरा नाम है
(A) Organisation of World Health
(B) World Health Organisation
(C) World Healthy Organisation
(D) Health World Organisation

Answer:

(B) World Health Organisation

Exam Tips:

a) The full name is World Health Organisation.

 

Question 21: व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक क्षमता की पूर्णरूपेण समन्वित स्थिति को क्या कहते हैं?
(A) स्वास्थ्य
(B) स्वस्थता
(C) सुयोग्यता
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(A) स्वास्थ्य

Exam Tips:

a) The fully integrated state of physical, mental and social capacity is health.

 

Question 22: अखिल भारतीय नेत्रहीन सहायक सोसायटी की स्थापना हुई
(A) वर्ष 1949 में
(B) वर्ष 1945 में
(C) वर्ष 1920 में
(D) वर्ष 1939 में

Answer:

(B) वर्ष 1945 में

Exam Tips:

a) The All India Blind Relief Society was set up in 1945.

 

Question 23: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना हुई
(A) वर्ष 1946 में
(B) वर्ष 1949 में
(C) वर्ष 1939 में
(D) वर्ष 1920 में

Answer:

(D) वर्ष 1920 में

Exam Tips:

a) The Indian Red Cross Society was set up in 1920.

 

Question 24: भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुधार से जुड़ी स्वयंसेवी संस्था है
(A) अखिल भारतीय नेत्रहीन सहायक सोसायटी
(B) हिंद कुष्ठ निवारण संस्था
(C) भारतीय बाल कल्याण परिषद्
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) All three named bodies are voluntary organisations in public health.

 

Question 25: भारत सेवक समाज की स्थापना हुई
(A) वर्ष 1939 में
(B) वर्ष 1952 में
(C) वर्ष 1950 में
(D) वर्ष 1948 में

Answer:

(B) वर्ष 1952 में

Exam Tips:

a) Bharat Sewak Samaj was set up in 1952.

 

Question 26: “स्वास्थ्य शिक्षा लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े व्यवहार से संबंधित है।” यह कथन है
(A) डॉ० थॉमस वुड का
(B) स्वामी विवेकानंद का
(C) सोफी का
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(C) सोफी का

Exam Tips:

a) This statement is attributed to Sophie.

 

भाग-III: निम्नलिखित कथनों के उत्तर सही या गलत अथवा हाँ या नहीं में दें

Question 1: साफ-सुथरे माहौल में रहने से तनाव बढ़ता है। (सही/गलत)

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) A clean environment helps reduce stress rather than increase it.

 

Question 2: अच्छे स्वास्थ्य के लिए नींद आवश्यक है। (हाँ/नहीं)

Answer:

हाँ

Exam Tips:

a) Sleep is a basic requirement for good health.

 

Question 3: अच्छा स्वास्थ्य जीवन की सफलता के लिए आवश्यक है। (सही/गलत)

Answer:

सही

Exam Tips:

a) Good health helps a person reach set goals.

 

Question 4: अस्वस्थ व्यक्ति के सभी शारीरिक संस्थान सुचारू रूप से कार्य करते हैं। (हाँ/नहीं)

Answer:

नहीं

Exam Tips:

a) An unhealthy person's body systems do not work smoothly.

 

Question 5: हमें हमेशा स्वच्छ वातावरण में रहना चाहिए। (हाँ/नहीं)

Answer:

हाँ

Exam Tips:

a) Clean surroundings are needed for good health at all times.

 

Question 6: वर्जिल के अनुसार व्यक्ति का सबसे बड़ा धन स्वास्थ्य है। (सही/गलत)

Answer:

सही

Exam Tips:

a) Virgil said that health is the greatest wealth.

 

Question 7: स्वास्थ्य आनंदमयी जीवन की कुंजी है। (सही/गलत)

Answer:

सही

Exam Tips:

a) Health is described as the key to a joyful life.

 

Question 8: क्या स्वास्थ्य शिक्षा से सामाजिक स्वास्थ्य बढ़ता है? (हाँ/नहीं)

Answer:

हाँ

Exam Tips:

a) Health education builds social qualities that improve social health.

 

Question 9: स्वास्थ्य शिक्षा व्यक्ति को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देती है। (हाँ/नहीं)

Answer:

हाँ

Exam Tips:

a) Health education gives people information about health.

 

Question 10: बिना स्वास्थ्य के आंतरिक प्रसन्नता प्राप्त की जा सकती है। (सही/गलत)

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) Inner happiness is hard to achieve without good health.

 

Question 11: स्वास्थ्य शिक्षा का कार्यक्रम अध्यापकों को ध्यान में रखकर तय करना चाहिए। (हाँ/नहीं)

Answer:

नहीं

Exam Tips:

a) The programme should be planned for the children, not the teachers.

 

Question 12: स्वास्थ्य शिक्षा के कार्यक्रम में केवल शैक्षिक विषय ही शामिल होने चाहिएँ। (हाँ/नहीं)

Answer:

नहीं

Exam Tips:

a) Health programmes should include practical life topics, not only academic subjects.

 

Question 13: स्वास्थ्य शिक्षा केवल स्वास्थ्य तक ही सीमित है। (सही/गलत)

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) Health education covers many areas beyond health alone.

 

Question 14: स्वास्थ्य शिक्षा लोगों की सेहत का स्तर ऊँचा करने में सहायक है। (सही/गलत)

Answer:

सही

Exam Tips:

a) Health education helps raise the level of people's health.

 

Question 15: स्वास्थ्य का अर्थ व्यक्ति का केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ होना है। (सही/गलत)

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) Health includes mental, social and emotional well-being, not only physical health.

 

भाग-IV : रिक्त स्थानों की पूर्ति करें

Question 1: अच्छे स्वास्थ्य से व्यक्ति का जीवन ………….. होता है।

Answer:

सुखमयी व आनंदमयी

Exam Tips:

a) Good health makes life happy and joyful.

 

Question 2: स्कूल जाने वाले बच्चे किसी राष्ट्र को …………. बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान देते हैं।

Answer:

सशक्त व मजबूत

Exam Tips:

a) Schoolchildren help make a nation strong.

 

Question 3: स्वास्थ्य शिक्षा का कार्यक्रम व पाठ्यक्रम …………… की आयु और रुचि के अनुसार होना चाहिए।

Answer:

बच्चों

Exam Tips:

a) The curriculum should suit the age and interests of children.

 

Question 4: ………… शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क वास करता है।

Answer:

स्वस्थ

Exam Tips:

a) Aristotle said a healthy mind lives in a healthy body.

 

Question 5: ………… व्यक्ति के व्यक्तित्व को सुधारने व निखारने में सहायक होता है।

Answer:

स्वास्थ्य

Exam Tips:

a) Health helps improve and refine personality.

 

Question 6: …………. व्यक्ति के शरीर में फुर्ति एवं लचक होती है।

Answer:

स्वस्थ

Exam Tips:

a) A healthy person has energy and flexibility in the body.

 

Question 7: विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) का मुख्यालय …………… में है।

Answer:

जेनेवा

Exam Tips:

a) WHO headquarters is in Geneva.

 

Question 8: स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम मुख्यतः ……………. प्रकार के होते हैं।

Answer:

तीन

Exam Tips:

a) The school health programme has three components.

 

Question 9: अच्छे स्वास्थ्य हेतु हमें ……………. वस्तुओं के सेवन से दूर रहना चाहिए।

Answer:

नशीली

Exam Tips:

a) Intoxicants harm health.

 

Question 10: “स्वास्थ्य जीवन का वह गुण है, जिसमें व्यक्ति दीर्घायु होकर उत्तम सेवाएँ प्रदान करता है।” यह कथन ………….. ने कहा।

Answer:

जे०एफ० विलियम्स

Exam Tips:

a) J.E. Williams gave this definition.

 

Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 11 Physical Education Chapter 02 Concept of Health and Health Education

Chapter Exercise Answers for Class 11 Physical Education

Review comprehensive exercise answers for Class 11 Physical Education Chapter 02 Concept of Health and Health Education. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Detailed Answer Guides for Chapter 02 Concept of Health and Health Education

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 02 Concept of Health and Health Education concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Complete Preparation Kit for Class 11 Exams

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 11 Physical Education.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 2 स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य शिक्षा की अवधारणा for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 2 स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य शिक्षा की अवधारणा is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Physical Education are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Physical Education Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 2 स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य शिक्षा की अवधारणा as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Physical Education concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 2 स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य शिक्षा की अवधारणा will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 2 स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य शिक्षा की अवधारणा in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Physical Education. You can access HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 2 स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य शिक्षा की अवधारणा in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Physical Education Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 2 स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य शिक्षा की अवधारणा in printable PDF format for offline study on any device.