HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 1 शारीरिक शिक्षा की अवधारणा

Solutions for Class 11 Physical Education: Chapter 01 Concept of Physical Education

Explore reliable textbook solutions for Chapter 01 Concept of Physical Education tailored for Class 11 learners. Utilizing these Physical Education answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Practice Class 11 Physical Education Solutions: Chapter 01 Concept of Physical Education

Access the complete solution PDF for Class 11 Physical Education below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न (Long Answer Type Questions)

Question 1: शारीरिक शिक्षा से आप क्या समझते हैं? इसके लक्ष्यों पर प्रकाश डालिए।
अथवा
शारीरिक शिक्षा की परिभाषा देते हुए, अर्थ स्पष्ट कीजिए।
अथवा
शारीरिक शिक्षा से आपका क्या अभिप्राय है? विस्तार से लिखिए।

Answer:

शारीरिक शिक्षा का अर्थ एवं परिभाषाएँ (Meaning and Definitions of Physical Education) शारीरिक शिक्षा, शिक्षा का वह अभिन्न अंग है, जो खेलकूद तथा अन्य शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से व्यक्ति में एक चुनी हुई दिशा में परिवर्तन लाने का प्रयास करता है। इससे केवल बुद्धि तथा शरीर का ही विकास नहीं होता, बल्कि यह व्यक्ति के स्वभाव, चरित्र एवं आदतों के निर्माण में भी सहायक होती है अर्थात् शारीरिक शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति के संपूर्ण (शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं संवेगात्मक आदि) व्यक्तित्व का विकास होता है। शारीरिक शिक्षा ऐसी शिक्षा है जो वैयक्तिक जीवन को समृद्ध बनाने में प्रेरक सिद्ध होती है। शारीरिक शिक्षा, शारीरिक विकास के साथ शुरू होती है और मानव-जीवन को पूर्णता की ओर ले जाती है, जिसके परिणामस्वरूप वह एक हृष्ट-पुष्ट और मजबूत शरीर, अच्छा स्वास्थ्य, मानसिक स्फूर्ति और सामाजिक एवं भावनात्मक संतुलन रखने वाला व्यक्ति बन जाता है। ऐसा व्यक्ति किसी भी प्रकार की चुनौतियों अथवा परे शानियों से प्रभावी तरीके से लड़ने में सक्षम होता है। शारीरिक शिक्षा के विषय में विभिन्न शारीरिक शिक्षाशास्त्रियों के विचार निम्नलिखित हैं

1. सी० सी० कोवेल (C.C.Cowell):
के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा व्यक्ति-विशेष के सामाजिक व्यवहार में वह परिवर्तन है जो बड़ी माँसपेशियों तथा उनसे संबंधित गतिविधियों की प्रेरणा से उपजता है।”

2. जे० बी० नैश (J. B. Nash):
के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा, शिक्षा के संपूर्ण क्षेत्र का वह भाग है जो बड़ी माँसपेशियों से होने वाली क्रियाओं तथा उनसे संबंधित प्रतिक्रियाओं से संबंध रखता है।”

3. ए० आर० वेमैन (A. R. Wayman):
के मतानुसार, “शारीरिक शिक्षा, शिक्षा का वह भाग है जिसका संबंध शारीरिक गतिविधियों द्वारा व्यक्ति के संपूर्ण विकास एवं प्रशिक्षण से है।”

4. आर० कैसिडी (R. Cassidy):
के अनुसार, “शारीरिक क्रियाओं पर केंद्रित अनुभवों द्वारा जो परिवर्तन मानव में आते हैं, वे ही शारीरिक शिक्षा कहलाते हैं।”

5. जे० एफ० विलियम्स (J. E Williams):
के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा मनुष्य की उन शारीरिक क्रियाओं को कहते हैं, जो किसी विशेष लक्ष्य को लेकर चुनी और कराई गई हों।”

6. सी० एल० ब्राउनवैल (C. L. Brownwell):
के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा उन परिपूर्ण एवं संतुलित अनुभवों का जोड है जो व्यक्ति को बहु-पेशीय प्रक्रियाओं में भाग लेने से प्राप्त होते हैं तथा उसकी अभिवृद्धि और विकास को चरम-सीमा तक बढ़ाते हैं।”

7.निक्सन व कोजन (Nixon and Cozan):
के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा, शिक्षा की पूर्ण क्रियाओं का वह भाग है जिसका संबंध शक्तिशाली माँसपेशियों की क्रियाओं और उनसे संबंधित क्रियाओं तथा उनके द्वारा व्यक्ति में होने वाले परिवर्तनों से है।”

8. डी०ऑबरटियूफर (D.Oberteuffer):
के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा उन अनुभवों का जोड़ है जो व्यक्ति की शारीरिक गतिविधियों से प्राप्त हुई है।” उपर्युक्त परिभाषाओं के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि शारीरिक शिक्षा, शिक्षा का वह महत्त्वपूर्ण एवं उपयोगी पहलू है जिसमें शारीरिक गतिविधियों या व्यायामों द्वारा व्यक्ति के विकास के प्रत्येक पक्ष प्रभावित होते हैं। यह व्यक्ति के व्यवहार और दृष्टिकोण में आवश्यक परिवर्तन करती है। इसका उद्देश्य न केवल व्यक्ति का शारीरिक विकास है, बल्कि यह मानसिक विकास, सामाजिक विकास, भावनात्मक विकास, बौद्धिक विकास, आध्यात्मिक विकास एवं नैतिक विकास में भी सहायक होती है अर्थात् यह व्यक्ति का संपूर्ण या सर्वांगीण विकास करती है। संक्षेप में विभिन्न विद्वानों द्वारा दी गई परिभाषाओं का तुलनात्मक अध्ययन करने से हमें निम्नलिखित जानकारी प्राप्त होती है

1. शारीरिक शिक्षा साधारण शिक्षा का एक महत्त्वपूर्ण अंग है।

2. शारीरिक शिक्षा का माध्यम शिक्षा के साथ-साथ क्रियाएँ हैं। जब तक ये क्रियाएँ शक्तिशाली नहीं होंगी, शरीर के सारे अंगों का पूरी तरह से विकास नहीं हो सकता।

3. शारीरिक शिक्षा का उद्देश्य केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक विकास करना भी है।

4. आज की शारीरिक शिक्षा वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित है। इसमें क्रियाओं का चुनाव इस प्रकार किया जाता है जिससे इसके उद्देश्य की पूर्ति की जा सके।

5. शारीरिक शिक्षा संबंधी क्रियाओं द्वारा व्यक्ति अपने शरीर में सुधार करता है और इसे मजबूत बनाता है।

6. यह शिक्षा शरीर की कार्य-कुशलता व क्षमता में वृद्धि करती है।

शारीरिक शिक्षा के लक्ष्य (Aims of Physical Education):
शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य विद्यार्थी को इस प्रकार तैयार करना है कि वह एक सफल एवं स्वस्थ नागरिक बनकर अपने परिवार, समाज व राष्ट्र की समस्याओं का समाधान करने की क्षमता या योग्यता उत्पन्न कर सके और समाज का महत्त्वपूर्ण हिस्सा बनकर सफलता से जीवनयापन करते हुए जीवन का पूरा आनंद उठा सके। विभिन्न विद्वानों के अनुसार शारीरिक शिक्षा के लक्ष्य निम्नलिखित हैं

1. जे० एफ० विलियम्स (J. E. Williams):
के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य एक प्रकार का कुशल नेतृत्व तथा पर्याप्त समय प्रदान करना है, जिससे व्यक्तियों या संगठनों को इसमें भाग लेने के लिए पूरे-पूरे अवसर मिल सकें, जो शारीरिक रूप से आनंददायक, मानसिक दृष्टि से चुस्त तथा सामाजिक रूप से निपुण हों।”

2. जे० आर० शर्मन (J. R. Sherman):
के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य है कि व्यक्ति के अनुभव को इस हद तक प्रभावित करे कि वह अपनी क्षमता से समाज में अच्छे से रह सके, अपनी जरूरतों को बढ़ा सके, उन्नति कर सके तथा अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए सक्षम हो सके।”

3. केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय (Central Ministry of Education):
के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा को प्रत्येक बच्चे को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ बनाना चाहिए और उसमें ऐसे व्यक्तिगत एवं सामाजिक गुणों का विकास करना चाहिए ताकि वह दूसरों के साथ प्रसन्नता व खुशी से रह सके और एक अच्छा नागरिक बन सके।” उपर्युक्त परिभाषाओं का अध्ययन करने के बाद हम इस

निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना है। इसके लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए जे०एफ० विलियम्स (J.E. Williams) ने भी कहा है कि “शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य मनुष्य के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है।”

Exam Tips:

a) शारीरिक शिक्षा की परिभाषा में खेलकूद और शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से परिवर्तन लाने की बात अवश्य लिखें।
b) सी० सी० कोवेल से लेकर आर० कैसिडी तक हर विद्वान का नाम उसके कथन के ठीक पहले लिखें।
c) शारीरिक शिक्षा के लक्ष्य में व्यक्ति के सर्वांगीण विकास को निष्कर्ष के रूप में अवश्य लिखें।
d) परिभाषाओं और लक्ष्यों को अलग-अलग शीर्षक देकर लिखने से उत्तर व्यवस्थित दिखता है।

 

Question 2: शारीरिक शिक्षा से आपका क्या अभिप्राय है? इसके उद्देश्यों का वर्णन कीजिए।
अथवा
शारीरिक शिक्षा क्या है? विद्वानों ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को किस प्रकार से विभाजित किया है?

Answer:

शारीरिक शिक्षा का अर्थ (Meaning of Physical Education):
शारीरिक शिक्षा, शिक्षा का वह अभिन्न अंग है, जो खेलकूद तथा अन्य शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से व्यक्ति में एक चुनी हुई दिशा में परिवर्तन लाने का प्रयास करता है। इससे केवल बुद्धि तथा शरीर का ही विकास नहीं होता, बल्कि यह व्यक्ति के स्वभाव, चरित्र एवं आदतों के निर्माण में भी सहायक होती है।

शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य (Objectives of Physical Education):
शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य से हमारा अभिप्राय उन सीढ़ियों से है जिन पर एक-एक करके चढ़ते हुए हम अपने लक्ष्य तक पहुँचते हैं। जैसे कि हमारा लक्ष्य तो ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना है, लेकिन इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें कई उद्देश्य बनाने पड़ते हैं जैसे कि अच्छा प्रशिक्षण लेना, अच्छा ट्रेनिंग प्रोग्राम, संतुलित आहार इत्यादि। इसके बाद जिला स्तर, राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल करना और फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल करना है। उसके बाद हम अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। उद्देश्य गिनती में बहुत अधिक होते हैं तथा किसी मुख्य स्थान पर जाने के लिए निर्धारक का काम करते हैं। नि:संदेह इनकी प्राप्ति व्यक्तियों तथा सिद्धांतों द्वारा ही होती है, परंतु प्रत्येक हालत में सब उद्देश्यों को प्राप्त नहीं किया जा सकता। इसका भाव यह नहीं है कि उद्देश्यों का कोई महत्त्व ही नहीं है, इनके द्वारा ही बच्चों या विद्यार्थियों के आचरण में कई तरह के परिवर्तन तथा सुधार किए जा सकते हैं। विभिन्न विद्वानों ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को विभिन्न वर्गों में विभाजित किया है; जैसे

1. हैगमैन तथा ब्राउनवैल (Hagman and Brownwell) ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को निम्नलिखित चार वर्गों में विभाजित किया है शारीरिक स्वास्थ्य में बढ़ोतरी करना (Increase in Physical Health), गति या तकनीकी योग्यताओं में बढ़ोतरी करना (Increase in Motor Skills), ज्ञान में वृद्धि करना (Increase in Knowledge), अभिरुचि में सुधार लाना (Improvement in Aptitude)।

2. जे०बी०नैश (J. B. Nash) ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को निम्नलिखित चार वर्गों में विभाजित किया है शारीरिक अंगों का विकास (Development of Organic), नाड़ी-माँसपेशियों संबंधी विकास (Neuro-Muscular Development), अर्थ समझने की योग्यता का विकास (Development of Inter-pretative Ability), भावनात्मक विकास (Emotional Development)।

3. बी० वाल्टर (B. Walter) ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को निम्नलिखित तीन वर्गों में विभाजित किया है सेहत या स्वास्थ्य में सुधार करना (Improvement in Health), खाली समय का उचित प्रयोग (Proper or Worthy use of Leisure Time), नैतिक आचरण (Ethical Character)।

4. लास्की (Laski) ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को निम्नलिखित पाँच वर्गों में विभाजित किया है शारीरिक विकास (Physical Development), नाड़ी-माँसपेशियों के समन्वय में विकास (Development of Neuro-Muscular Coordination), भावनात्मक विकास (Emotional Development), सामाजिक विकास (Social Development), बौद्धिक विकास (Intellectual Development)।

5. एच० क्लार्क (H. Clark) के अनुसार, शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को निम्नलिखित तीन वर्गों में विभाजित किया जाता है शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि (Increase in Physical Health), सांस्कृतिक विकास (Cultural Development), सामाजिक गुणों में वृद्धि (Increase in Social Qualities)।

6. हेथरिंग्टन (Hetherington) के अनुसार, शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को निम्नलिखित पाँच वर्गों में विभाजित किया जाता है तात्कालिक उद्देश्य (Immediately Objectives), विकासात्मक उद्देश्य (Developmental Objectives), सामाजिक स्तर के उद्देश्य (Objectives of Social Level), शारीरिक स्थिति पर नियंत्रण (Control on Physical Condition), दूरवर्ती उद्देश्य (Distal Objectives)।

7. इरविन (Irwin) ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को निम्नलिखित पाँच वर्गों में विभाजित किया है शारीरीक विकास (Physical Development), भावनात्मक विकास (Emotional Development), सामाजिक विकास (Social Development), मानसिक विकास (Mental Development), मनोरंजक गतिविधियों में निपुणता या मनोरंजक विकास (Skill in Recreative Activities or Development of Recreation)

8. चार्ल्स ए० बूचर (Charles A. Bucher) ने अपनी पुस्तक ‘Foundations of Physical Education’ में शारीरिक शिक्षा के निम्नलिखित उद्देश्य बताए हैं शारीरिक विकास (Physical Development), गतिज विकास (Motor Development), मानसिक विकास (Mental Development), मानवीय संबंधों का विकास (Development of Human Relations)। उपर्युक्त वर्णित उद्देश्यों के आधार पर हम इस

निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि शारीरिक शिक्षा के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं

1. शारीरिक विकास (Physical Development):
शारीरिक शिक्षा संबंधी क्रियाएँ शारीरिक विकास का माध्यम हैं। शारीरिक क्रियाएँ माँसपेशियों को मजबूत करने, रक्त का बहाव ठीक रखने, पाचन-शक्ति में बढ़ोतरी करने और श्वसन क्रिया को ठीक रखने में सहायक होती हैं। शारीरिक क्रियाएँ न केवल भिन्न-भिन्न प्रणालियों को स्वस्थ और ठीक रखती हैं, बल्कि उनके आकार, शक्ल और कुशलता में भी बढ़ोतरी करती हैं। शारीरिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति को शारीरिक तौर पर स्वस्थ बनाना और उसके व्यक्तित्व के प्रत्येक पहलू को निखारना है।

2. गतिज विकास (Motor Development):
शारीरिक शिक्षा संबंधी क्रियाएँ शरीर में ज्यादा-से-ज्यादा तालमेल बनाती हैं। अगर शारीरिक शिक्षा में उछलना, दौड़ना, फें कना आदि क्रियाएँ न हों तो कोई भी उद्देश्य पूरा नहीं किया जा सकता। मानवीय शरीर में सही गतिज विकास तभी हो सकता है जब नाड़ी प्रणाली और माँसपेशीय प्रणाली का संबंध ठीक रहे। इससे कम थकावट और अधिक-से-अधिक कुशलता प्राप्त करने में सहायता मिलती है।

3. भावनात्मक विकास (Emotional Development):
शारीरिक शिक्षा कई प्रकार के ऐसे अवसर पैदा करती है, जिनसे शरीर का भावनात्मक या संवेगात्मक विकास होता है। खेल में बार-बार जीतना या हारना दोनों हालातों में भावनात्मक पहलू प्रभावित होते हैं। इससे खिलाड़ियों में भावनात्मक स्थिरता उत्पन्न होती है। इसलिए उन पर जीत-हार का बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता। शारीरिक शिक्षा खिलाड़ियों को अपनी भावनाओं पर काबू रखना सिखाती है।

4. सामाजिक व नैतिक विकास (Social and Moral Development):
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। उसे समाज में मिल-जुलकर रहना पड़ता है। शारीरिक शिक्षा कई प्रकार के ऐसे अवसर प्रदान करती है, जिससे खिलाड़ियों के सामाजिक व नैतिक विकास हेतु सहायता मिलती है; जैसे उनका एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहना, एक-दूसरे का सम्मान करना, दूसरों की आज्ञा का पालन करना, नियमों का पालन करना, सहयोग देना, एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना आदि।

5. मानसिक विकास (Mental Development):
शारीरिक शिक्षा का उद्देश्य शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। जब बालक या खिलाड़ी शारीरिक क्रियाओं में भाग लेता है तो इनसे उसके शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास में भी बढ़ोतरी होती है।

6. सांस्कृतिक विकास (Cultural Development):
शारीरिक शिक्षा संबंधी खेल और क्रियाकलापों के दौरान विभिन्न संस्कृतियों के व्यक्ति आपस में मिलते हैं और एक-दूसरे के बारे में जानते हैं व उनके रीति-रिवाज़ों, परंपराओं और जीवन-शैली के बारे में परिचित होते हैं, जिससे सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा मिलता है।

निष्कर्ष (Conclusion):
उपर्युक्त विवरण से स्पष्ट है कि शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों का क्षेत्र बहुत विशाल है। शारीरिक शिक्षा को व्यक्ति का विकास सामाजिक, भावनात्मक, शारीरिक तथा अन्य कई दृष्टिकोणों से करना होता है ताकि वह एक अच्छा नागरिक बन सके। एक अच्छा नागरिक बनने के लिए टीम भावना, सहयोग, दायित्व का एहसास और अनुशासन आदि गुणों की आवश्यकता होती है। शारीरिक शिक्षा, एक सामान्य शिक्षा के रूप में शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को पूरा करने में सहायक होती है। यह व्यक्ति में आंतरिक कुशलताओं का विकास करती है और उसमें अनेक प्रकार के छुपे हुए गुणों को बाहर निकालती है।

Exam Tips:

a) हैगमैन व ब्राउनवैल ने उद्देश्यों को चार वर्गों में बाँटा है, जबकि लास्की ने पाँच वर्गों में।
b) एच० क्लार्क ने उद्देश्यों को तीन वर्गों में बाँटा है, जबकि हेथरिंग्टन और इरविन ने पाँच-पाँच वर्गों में।
c) जे० बी० नैश के उद्देश्य हैं: अंगों का विकास, नाड़ी-माँसपेशी विकास, अर्थ समझने की योग्यता और भावनात्मक विकास।
d) चार्ल्स ए० बूचर ने पुस्तक Foundations of Physical Education में उद्देश्यों की सूची दी है।

 

Question 3: शिक्षा के क्षेत्र में शारीरिक शिक्षा क्यों आवश्यक है? वर्णन करें।
अथवा
हमें शारीरिक शिक्षा की आवश्यकता किन कारणों से पड़ती है? वर्णन करें।

Answer:

शिक्षा के क्षेत्र में शारीरिक शिक्षा की आवश्यकता या उपयोगिता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वर्तमान युग में शारीरिक शिक्षा पूरे विश्व के स्कूल-कॉलेजों में पाठ्यक्रम का महत्त्वपूर्ण अंग बन गई है। एच०सी० बॅक (H.C. Buck) के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा सामान्य शिक्षा कार्यक्रम का वह भाग है जो माँसपेशियों के क्रियाकलापों के माध्यम से बच्चों की वृद्धि, विकास तथा शिक्षा से संबंधित है।” आज के मनुष्य को योजनाबद्ध खेलों और शारीरिक शिक्षा की बहुत आवश्यकता है। आधुनिक संदर्भ में शारीरिक शिक्षा की आवश्यकता या उपयोगिता निम्नलिखित प्रकार से है

1. शारीरिक विकास (Physical Development):
शारीरिक विकास शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से होता है। शारीरिक क्रियाएँ माँसपेशियों को मजबूत, रक्त का संचार सही, पाचन-शक्ति में बढ़ोतरी तथा श्वसन क्रिया को ठीक रखती हैं। शारीरिक क्रियाएँ न केवल अलग-अलग प्रणालियों को स्वस्थ और ठीक रखती हैं, बल्कि उनके आकार, शक्ल और कुशलता में बढ़ोतरी भी करती हैं। शारीरिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य मनुष्य को शारीरिक तौर पर स्वस्थ बनाना है। नियमित रूप में किया जाने वाला व्यायाम एक स्वस्थ जीवन व्यतीत करने वाले व्यक्ति की निपुणता और सामर्थ्य में वृद्धि करता है। इस कारण शारीरिक क्रियाकलाप शारीरिक वृद्धि और विकास के लिए अत्यावश्यक है।

2. नियमबद्ध वृद्धि एवं विकास (Harmonious Growth and Development):
नियमित रूप से वृद्धि और विकास शारीरिक शिक्षा का सबसे महत्त्वपूर्ण उद्देश्य है। सभी सजीव वस्तुएँ वृद्धि करती हैं। जैसे एक छोटा-सा बीज बड़ा होकर एक भारी पेड़ बन जाता है। शारीरिक शिक्षा का संबंध भी वृद्धि और विकास से है। व्यायाम करने से माँसपेशियाँ मजबूत बनती हैं। नियमित रूप से किया जाने वाला शारीरिक अभ्यास विभिन्न अंगों में वृद्धि एवं विकास करता है। इसलिए आज हमें इसकी बहुत आवश्यकता है।

3. अच्छे नागरिक के गुणों का विकास (Development of Qualities of Good Citizen):
शारीरिक शिक्षा खेलकूद के माध्यम से अच्छे नागरिकों के गुणों को विकसित करती है। जैसे खेलों के नियमों की पालना करना, खेलों में आपसी तालमेल बनाना, हार व जीत में संयम रखना, दूसरों का आदर, देशभक्ति की भावना जो लोकतांत्रिक जीवन में आवश्यक है, को विकसित करती है।

4. मानसिक विकास (Mental Development):
अरस्तू के अनुसार, “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग का वास होता है।” भाव यह है कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का विकास भी होना चाहिए। शारीरिक और मानसिक दोनों के मिलाप से ही व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार आता है। जब कोई व्यक्ति शारीरिक क्रियाओं में भाग लेता है तो उसके शारीरिक विकास के साथ-साथ उसका मानसिक विकास भी होता है।

5. नेतृत्व का विकास (Development of Leadership):
शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व करने के अनेक अवसर होते हैं। जब किसी खिलाड़ी को शरीर गर्माने के लिए नियुक्त किया जाता है तो उस समय भी नेतृत्व की शिक्षा दी जाती है। उदाहरणतया, हॉकी की टीम के कैप्टन को निष्पक्षता और समझदारी से खेलना पड़ता है। कई बार प्रतियोगिताओं का आयोजन करना भी नेतृत्व के गुणों के विकास में सहायक होता है। इसलिए हमें शारीरिक शिक्षा की आवश्यकता पड़ती है।

6. गतिज विकास (Motor Development):
शारीरिक क्रियाएँ शरीर में अधिक-से-अधिक तालमेल बढ़ाती हैं। यदि शारीरिक क्रियाओं में कूदना, दौड़ना, फें कना आदि न हो तो कोई भी लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता। मानवीय शरीर में सही गतिज विकास तभी हो सकता है जब नाड़ी प्रणाली और माँसपेशीय प्रणाली का संबंध ठीक रहे। इससे कम थकावट और अधिक-से-अधिक कुशलता प्राप्त करने में सहायता मिलती है।

7. भावनात्मक विकास (Emotional Development):
शारीरिक क्रियाएँ कई प्रकार के ऐसे अवसर पैदा करती हैं जिनसे भावनात्मक विकास होता है। खेल में बार-बार विजयी होना या हारना, दोनों अवस्थाओं में भावनात्मक स्थिरता आती है। इसलिए खिलाड़ी पर जीत-हार का अधिक प्रभाव नहीं पड़ता। शारीरिक शिक्षा व्यक्ति को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना सिखाती है। जिस व्यक्ति का अपने संवेगों पर नियंत्रण होता है वह सफलता की ओर अग्रसर होता है। इसलिए हमें शारीरिक शिक्षा की अधिक आवश्यकता है।

8. सामाजिक विकास (Social Development):
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। वह समाज में मिल-जुलकर सम्मानपूर्वक जीना चाहता है। शारीरिक शिक्षा द्वारा व्यक्ति के सामाजिक पक्ष को जागृत करने के प्रबंध किए जाते हैं। शारीरिक शिक्षा की क्रियाओं द्वारा व्यक्ति का सामाजिक विकास होता है जैसे कि एक-दूसरे को सहयोग देना, दूसरों का सम्मान करना और आज्ञा का पालन करना, अनुशासन, वफादारी, सहनशीलता, सदाचार, नियमों व कर्तव्यों की पालना, नियमबद्धता इत्यादि। ये सभी गुण मित्रता और भाईचारे में वृद्धि करते हैं। इसलिए शारीरिक शिक्षा हमारे लिए उपयोगी है।

9. स्वास्थ्य शिक्षा का ज्ञान (Knowledge of Health Education):
स्वस्थ जीवन के लिए स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी होना आवश्यक है। शारीरिक शिक्षा व्यक्ति को एक अच्छा जीवन व्यतीत करने का मार्ग दर्शाती है। शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा के अंतर्गत जनसंपर्क के रूप में कार्य करती है, जो सेहत और रोगों से संबंधी जानकारी प्रदान करती है। यह लोगों को अपनी आदतों और जीवन व्यतीत करने के तौर-तरीकों का विकास करने की प्रेरणा देती है।

निष्कर्ष (Conclusion):
उपर्युक्त विवरण से स्पष्ट है कि शारीरिक गतिविधियाँ नियमित रूप से वृद्धि करने में सहायक होती हैं। इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में हमें शारीरिक शिक्षा की अति आवश्यकता पड़ती है। इसकी उपयोगिता देखते हुए इसका क्षेत्र दिन-प्रतिदिन विस्तृत होता जा रहा है। अतः हम यह कह सकते हैं कि शारीरिक शिक्षा को हमें विशाल स्तर पर सर्व-प्रिय बनाना चाहिए और इसे न केवल शिक्षा के क्षेत्र तक सीमित रखना चाहिए बल्कि इसे ग्रामीण या अन्य क्षेत्रों तक भी पहुँचाना चाहिए।

Exam Tips:

a) एच० सी० बक की परिभाषा में "सामान्य शिक्षा कार्यक्रम का वह भाग" वाक्यांश अवश्य लिखें।
b) "स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग का वास होता है" कथन अरस्तू का है, इसका उल्लेख करें।
c) नेतृत्व, मानसिक, सामाजिक और गतिज विकास जैसे कम-से-कम चार बिंदु अलग-अलग लिखें।
d) निष्कर्ष में शारीरिक शिक्षा को विशाल स्तर पर लोकप्रिय बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाने की बात लिखें।

 

Question 4: आधुनिक युग में शारीरिक शिक्षा के महत्त्व का वर्णन कीजिए।
अथवा
दैनिक जीवन में शारीरिक शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालिए।

Answer:

आज का युग एक मशीनी व वैज्ञानिक युग है, जिसमें मनुष्य स्वयं मशीन बनकर रह गया है। इसकी शारीरिक शक्ति खतरे में पड़ गई है। मनुष्य पर मानसिक तनाव और कई प्रकार की बीमारियों का संक्रमण बढ़ रहा है। मनुष्य को नीरोग एवं स्वस्थ रखने में शारीरिक शिक्षा महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शारीरिक शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए रूसो (Rousseau) ने कहा”शारीरिक शिक्षा शरीर का एक मजबूत ढाँचा है जो मस्तिष्क के कार्य को निश्चित तथा आसान करता है।” शारीरिक शिक्षा के महत्त्व को निम्नलिखित प्रकार से समझा जा सकता है

1. शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है (Physical Education is Useful for Health):
अच्छा स्वास्थ्य अच्छी जलवायु की उपज नहीं, बल्कि यह अच्छी खुराक, सफ़ाई, उचित आराम, अनावश्यक चिंताओं से मुक्ति और रोग-रहित जीवन है। आवश्यक डॉक्टरी सहायता भी स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए जरूरी है। बहुत ज्यादा कसरत करना, परन्तु आवश्यक खुराक न खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। जो व्यक्ति खेलों में भाग लेते हैं, उनका स्वास्थ्य ठीक रहता है। खेलों में भाग लेने से शरीर की सारी शारीरिक प्रणालियाँ सही ढंग से काम करने लग जाती हैं। ये प्रणालियाँ शरीर में हुई थोड़ी-सी कमी या बढ़ोतरी को भी सहन कर लेती हैं। इसलिए जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति खेलों में अवश्य भाग ले। आधुनिक युग में शारीरिक शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए डॉ० राधाकृष्णन (Dr. Radha Krishanan) ने कहा है, “मजबूत शारीरिक नींव के बिना कोई राष्ट्र महान नहीं बन सकता।” कीजिए।

2. शारीरिक शिक्षा हानिकारक मनोवैज्ञानिक व्याधियों को कम करती है (Physical Education decreases Harmful Psychological Disorders):
आधुनिक संसार में व्यक्ति का ज्यादा काम दिमागी हो गया है; जैसे प्रोफैसर, वैज्ञानिक, गणित-शास्त्री, दार्शनिक आदि सारे व्यक्ति मानसिक कामों से जुड़े हुए हैं। मानसिक काम से हमारे स्नायु संस्थान (Nervous System) पर दबाव बढ़ता है। इस दबाव को कम करने के लिए काम में परिवर्तन आवश्यक है। यह परिवर्तन मानसिक शांति पैदा करता है। सबसे लाभदायक परिवर्तन शारीरिक कसरतें हैं। जे०बी० नैश (J.B. Nash) का कहना है कि “जब कोई विचार दिमाग में आ जाता है तो हालात बदलने पर भी दिमाग में चक्कर लगाता रहता है।” अतः स्पष्ट है कि शारीरिक क्रियाएँ करने से हमारी मानसिक थकान कम होती है।

3. शारीरिक शिक्षा भीड़-भाड़ वाले जीवन के दुष्प्रभाव को कम करती है (Physical Education decreases the side effects of Congested Life):
आजकल शहरों में जनसंख्या निरंतर बढ़ रही है। इस बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण कई समस्याएँ उत्पन्न हो गई हैं। शहरों में यातायात वाहनों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। मोटर-गाड़ियों और फैक्टरियों का धुआँ निरंतर पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है। अतः शारीरिक शिक्षा से लोगों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है। विभिन्न क्षेत्रों में शारीरिक शिक्षा संबंधी खेल क्लब बनाकर लोगों को अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

4. शारीरिक शिक्षा सुस्त जीवन के बुरे प्रभावों को कम करती है (Physical Education corrects the Harmful effects of Lazy Life):
आज का युग मशीनी है। दिनों का काम कुछ घण्टों में हो जाता है जिसके कारण मनुष्य के पास काफी समय बच जाता है जो गुजारना बहुत मुश्किल होता है। बिना काम के जीवन सुस्त और क्रिया-रहित हो जाता है। ऐसी हालत में लोगों को दौड़ने-भागने के मौके देकर उनका स्वास्थ्य ठीक रखा जा सकता है। जब तक व्यक्ति योजनाबद्ध तरीके से खेलों और शारीरिक क्रियाओं में भाग नहीं लेगा, तब तक वह अपने स्वास्थ्य को अधिक दिनों तक तंदुरुस्त नहीं रख पाएगा।

5. शारीरिक शिक्षा और सामाजिक एकता (Physical Education and Social Cohesion):
सामाजिक जीवन में कई तरह की भिन्नताएँ होती हैं; जैसे अलग भाषा, अलग संस्कृति, रंग-रूप, अमीरी-गरीबी, शक्तिशाली-कमज़ोर आदि। इन भिन्नताओं के बावजूद मनुष्य को सामाजिक इकाई में रहना पड़ता है। शारीरिक शिक्षा भिन्न-भिन्न प्रकार के लोगों को एक स्थान पर इकट्ठा करती है। उनमें एकता व एकबद्धता लाती है। खेल में धर्म, जाति, श्रेणी, वर्ग या क्षेत्र आदि के आधार पर किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाता। इस तरह से शारीरिक शिक्षा कई ऐसे अवसर प्रदान करती है जिससे सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है और सामाजिक व नैतिक विकास में वृद्धि होती है; जैसे एक-दूसरे से मिलकर रहना, एक-दूसरे का सम्मान करना, दूसरों की आज्ञा का पालन करना, बड़ों का सम्मान करना, नियमों का पालन करना आदि।

6. शारीरिक शिक्षा मनोरंजन प्रदान करती है (Physical Education provides the Recreation):
मनोरंजन जीवन का महत्त्वपूर्ण अंग है। मनोरंजन व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक खुशी प्रदान करता है। इसमें व्यक्ति निजी प्रसन्नता और संतुष्टि के कारण अपनी इच्छा से भाग लेता है। शारीरिक शिक्षा और मनोरंजन में गहरा संबंध है। शारीरिक शिक्षा मनुष्य को कई प्रकार की क्रियाएँ प्रदान करती है जिससे उसको मनोरंजन प्राप्त होता है।

7. शारीरिक शिक्षा शारीरिक संस्थानों का ज्ञान प्रदान करती है (Physical Education Provides the Knowledge of Human Body System):
शारीरिक शिक्षा मानवीय शरीर की सभी प्रणालियों का ज्ञान प्रदान करती है। यह किसी भी व्यक्ति के शरीर की विभिन्न प्रणालियों पर व्यायाम द्वारा पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जानकारी देती है। यह विभिन्न रोगों से व्यक्ति को अपने शारीरिक अंगों की रक्षा करने संबंधी जानकारी देती है।

8. खाली समय का सही उपयोग (Proper Use of Leisure Time):
शारीरिक शिक्षा खाली समय के सही उपयोग में सहायक होती है। खाली समय में व्यक्ति शारीरिक क्रियाकलापों द्वारा कोई अच्छा कार्य कर सकता है। जैसे कि वह खाली समय में कोई खेल, खेल सकता है। यदि वह बाहर जाकर नहीं खेल सकता तो घर में ही खेल सकता है जिससे व्यक्ति का मन सामाजिक कुरीतियों की तरफ नहीं जाता।

9. अच्छे नागरिक के गुणों का विकास (Development Qualities of Good Citizen):
शारीरिक शिक्षा खेलकूद के माध्यम से अच्छे नागरिकों के गुणों को विकसित करती है। जैसे खेलों के नियमों की पालना करना, खेलों में आपसी तालमेल बनाना, हार व जीत में संयम रखना, दूसरों के प्रति आदर व सम्मान की भावना, देशभक्ति की भावना जो लोकतांत्रिक जीवन में आवश्यक है, को विकसित करती है।

10. सांस्कृतिक विकास (Cultural Development):
शारीरिक शिक्षा खेल व शारीरिक गतिविधियों की प्रक्रिया है। खेलों और क्रियाकलापों के दौरान विभिन्न संस्कृतियों के खिलाड़ी आपस में मिलते हैं और एक-दूसरे के बारे में जानते हैं। वे एक-दूसरे के रीति-रिवाजों, परंपराओं और जीवन-शैली से परिचित होते हैं, जिससे सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा मिलता है।

11. राष्ट्रीय एकता का विकास (Development of National Integration):
शारीरिक शिक्षा एक ऐसा माध्यम है, जिससे राष्ट्रीय एकता में वृद्धि की जा सकती है। खेलें खिलाड़ियों में सांप्रदायिकता, असमानता, प्रांतवाद और भाषावाद जैसे अवगुणों को दूर करती है। इसमें खिलाड़ियों को ऐसे अनेक अवसर मिलते हैं, जब उनमें सहनशीलता, सामाजिकता, बड़ों का सत्कार और देश-भक्ति की भावना जैसे गुण विकसित होते हैं। ये गुण उनमें राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देते हैं और उनके व्यक्तित्व को विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार खेलकूद में भाग लेने से मातृत्व या राष्ट्रीयता की भावना विकसित होती है।

12. शारीरिक शिक्षा सन्तुलित व्यक्तित्व बनाने में सहायता करती है (Physical Education helps in making Balanced Personality):
शारीरिक शिक्षा मनुष्य के सन्तुलित व्यक्तित्व में बढ़ोतरी करती है। यह बहु-पक्षीय प्रगति करती है। शारीरिक शिक्षा शरीर का हर पहलू से विकास करती है, जिससे मनुष्य का सन्तुलित व्यक्तित्व बनता है।

Exam Tips:

a) रूसो का कथन उत्तर के आरंभ में उद्धृत करें: शारीरिक शिक्षा शरीर का मजबूत ढाँचा है।
b) डॉ० राधाकृष्णन का कथन "मजबूत शारीरिक नींव के बिना कोई राष्ट्र महान नहीं बन सकता" उत्तर में लिखें।
c) जे० बी० नैश का कथन कि मानसिक थकान शारीरिक क्रियाओं से कम होती है, मानसिक दबाव वाले बिंदु में लिखें।
d) स्वास्थ्य, मानसिक तनाव, भीड़-भाड़, सुस्त जीवन, सामाजिक एकता, मनोरंजन और राष्ट्रीय एकता के बिंदु अलग-अलग लिखें।

 

Question 5: शारीरिक शिक्षा को परिभाषित करें। इसके सिद्धांतों का वर्णन करें।
अथवा
शारीरिक शिक्षा के सिद्धांतों या नियमों का वर्णन करें।

Answer:

शारीरिक शिक्षा की परिभाषा (Definition of Physical Education)-शारीरिक शिक्षा, शिक्षा का वह अभिन्न अंग है, जो खेलकूद तथा अन्य शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से व्यक्ति में एक चुनी हुई दिशा में परिवर्तन लाने का प्रयास करता है। सी० ए० बूचर (C. A. Bucher) के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा, संपूर्ण शिक्षा पद्धति का एक अभिन्न अंग है, जिसका उद्देश्य नागरिक को शारीरिक, मानसिक, संवेगात्मक तथा सामाजिक रूप से शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से, जो गतिविधियाँ उनके परिणामों को दृष्टिगत रखकर चुनी गई हों, सक्षम बनाना है।” शारीरिक शिक्षा के सिद्धांत (Principles of Physical Education) शारीरिक शिक्षा के सिद्धांत या नियम निम्नलिखित हैं

1. शारीरिक शिक्षा सामान्य शिक्षा का एक अभिन्न अंग है जो व्यक्ति के संपूर्ण विकास में सहायक होता है।

2. शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रमों को शामिल किया जाता है जिनमें भाग लेकर छात्र या व्यक्ति अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करने में समर्थ हो सके। इससे अच्छे संवेगों का विकास होता है और बुरे संवेगों का निकास होता है।

3. शारीरिक शिक्षा के कार्यक्रम या गतिविधियाँ ज्ञान संबंधी तथ्यों को सीखने में योगदान देती हैं।

4. शारीरिक शिक्षा के कार्यक्रम गतिज कौशलों, शारीरिक सुयोग्यता एवं पुष्टि तथा स्वास्थ्य में सुधार करने वाले होने चाहिएँ।

5. शारीरिक शिक्षा के कार्यक्रम छात्रों की रुचियों, आवश्यकताओं एवं पर्यावरण पर आधारित होने चाहिएँ।

6. शारीरिक शिक्षा के कार्यक्रमों में छात्रों का पूर्ण चिकित्सा-परीक्षण किया जाना चाहिए, क्योंकि बिना चिकित्सा परीक्षण के किसी को यह पता नहीं चल सकता कि छात्र किस प्रकार की असमर्थता का सामना कर रहा है।

7. शारीरिक शिक्षा का महत्त्वपूर्ण माध्यम शारीरिक क्रियाएँ हैं। जब तक ये क्रियाएँ व्यवस्थित एवं प्रभावशाली नहीं होंगी, तब तक व्यक्ति या छात्रों के सभी अंगों का पूरी तरह से विकास नहीं हो सकता।

8. शारीरिक शिक्षा के सिद्धांत वैज्ञानिक प्रक्रिया पर आधारित हैं। इसमें क्रियाओं का चुनाव इस प्रकार से किया जाना चाहिए कि इसके उद्देश्यों की पूर्ति पूर्णतः की जा सके।

9. शारीरिक शिक्षा की गतिविधियों द्वारा छात्रों के आचरण में कई प्रकार के महत्त्वपूर्ण परिवर्तन एवं सुधार किए जा सकते हैं; जैसे नियमों की पालना करना, सहयोग देना, दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना आदि।

10. शारीरिक शिक्षा के बारे में जानकारी सामान्य भाषा में देनी चाहिए और यह जानकारी भरपूर होनी चाहिए।

11. शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रमों को भी शामिल करना चाहिए जिनमें छात्रों की स्वाभाविक इच्छाओं एवं आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके।

12. शारीरिक क्रियाओं का चयन छात्रों की आयु, लिंग के अनुसार होना चाहिए।

Exam Tips:

a) सी० ए० बूचर की परिभाषा में "शारीरिक, मानसिक, संवेगात्मक तथा सामाजिक रूप से" का क्रम सही लिखें।
b) शारीरिक शिक्षा के बारह सिद्धांतों में से कम-से-कम पाँच सिद्धांत विस्तार से लिखें।
c) छठा सिद्धांत बताता है कि छात्रों का पूर्ण चिकित्सा-परीक्षण होना चाहिए, इसे अवश्य शामिल करें।
d) सिद्धांतों को क्रमांक देकर लिखें और हर सिद्धांत को एक पूरे वाक्य में समाप्त करें।

 

Question 6: शारीरिक शिक्षा के बारे में क्या-क्या गलत धारणाएँ या भ्रांतियाँ प्रचलित हैं? वर्णन करें।

Answer:

शारीरिक शिक्षा के बारे में लोगों की अलग-अलग धारणाएँ हैं। कुछ लोग शारीरिक शिक्षा को क्रिके ट, हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स आदि समझ लेते हैं। इसके कारण इस विषय संबंधी गलत धारणाएँ प्रचलित हो जाती हैं। इस विषय संबंधी कुछ भ्रांतियाँ या गलत धारणाएँ अग्रलिखित हैं

1. यह एक आम भ्रांति है कि शारीरिक प्रशिक्षण और शारीरिक शिक्षा एक ही वस्तु है। परंतु ये दोनों भिन्न शब्द हैं। प्रशिक्षण वह कार्यक्रम है जो सेना में सैनिकों को शक्ति या शौर्य प्रदर्शन हेतु दिया जाता है। दूसरी ओर शारीरिक शिक्षा का अर्थ है अभिव्यक्ति, आत्म-अनुशासन, कल्पनाशील विचार, आयोजन में भाग लेना आदि।

2. लोगों की यह आम धारणा है कि शारीरिक शिक्षा के द्वारा शरीर को ही स्वस्थ बनाया जा सकता है। शारीरिक शिक्षा का संबंध केवल शारीरिक स्फूर्ति को बनाए रखने वाली शारीरिक क्रियाओं अथवा व्यायाम से ही है। इसलिए कोई भी इस प्रकार की क्रिया जिसका उद्देश्य व्यायाम करने से या शरीर को स्फूर्ति प्रदान करना हो, शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत मानी जाती है। परन्तु यह धारणा संकुचित है।

3. कुछ लोग मानते हैं कि शारीरिक शिक्षा द्वारा वे अपने बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल नहीं कर सकते। उनका मानना है कि यह समय एवं पैसे की बर्बादी है जो कि गलत धारणा है। वास्तव में शारीरिक शिक्षा से बच्चों को आगे बढ़ने की शक्ति एवं प्रेरणा मिलती है। यह उनका पूर्ण रूप से शारीरिक विकास करने में सहायक होती है जिसके कारण वे सभी कार्य अधिक कुशलता एवं क्षमता से करने में समर्थ होते हैं।

4. कुछ लोग यह सोचते हैं कि शारीरिक शिक्षा व्यक्ति या खिलाड़ी के लिए कोई कैरियर या व्यवसाय नहीं है। परन्तु यह गलत है, क्योंकि वर्तमान में विभिन्न सरकारी विभागों में खिलाड़ियों के लिए नौकरियों में आरक्षण दिया जा रहा है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में खिलाड़ियों के चयन की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

5. कुछ लोगों की धारणा है कि शारीरिक शिक्षा केवल खेल है। खेल के लिए किसी प्रकार के निर्देश की आवश्यकता नहीं होती और न ही निरीक्षण आवश्यक होता है परन्तु यह एक नकारात्मक अवधारणा है।

6. कुछ लोग शारीरिक शिक्षा को पी०टी० कहते हैं। वास्तव में पी०टी० अंग्रेजी में फिजिकल ट्रेनिंग शब्दों के प्रथम दो अक्षर हैं। पी०टी० सेना में प्रातः काल सैनिकों को स्वस्थ रखने के लिए करवाई जाती है। शारीरिक शिक्षा को पूर्ण रूप से पी०टी० कहना गलत है।

7. कुछ लोग शारीरिक शिक्षा को सामूहिक ड्रि ल कहते हैं परन्तु सामूहिक ड्रि ल और शारीरिक शिक्षा में बहुत अंतर है। शारीरिक शिक्षा से सर्वांगीण विकास होता है और सामूहिक ड्रि ल से केवल शारीरिक विकास होता है। शारीरिक शिक्षा में स्वतंत्रता व विविधता रहने से वातावरण आनंददायी बनता है और सामूहिक ड्रि ल में पुनरावृत्ति अधिक होने से थकान और उदासीन वृत्ति आ जाती है।

8. कुछ लोग जिम्नास्टिक को शारीरिक शिक्षा कहते हैं। जिम्नास्टिक के द्वारा तो केवल शरीर को अधिक लचीला बनाया जाता है। परन्तु शारीरिक शिक्षा संपूर्ण विकास का पहलू है।

9. कुछ लोगों की धारणा है कि शारीरिक शिक्षा संबंधी गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासनहीनता फैलती है परन्तु यह गलत धारणा है। एक खिलाड़ी खेल गतिविधियों से अनेक आवश्यक नियमों की जानकारी प्राप्त करता है। एक अच्छा खिलाड़ी सदा अनुशासित ढंग से व्यवहार करता है और खेलों के नियमों के अनुसार खेलता है। वह न केवल खेल के मैदान में नियमों का अनुसरण करता है बल्कि अपने वास्तविक जीवन में भी नियमों का अनुसरण करता है।

10. कुछ लोग यह सोचते हैं कि शारीरिक शिक्षा का अर्थ केवल खेलों में भाग लेना है। परन्तु वास्तव में शारीरिक गतिविधियों में भाग लेकर व्यक्ति या खिलाड़ी शारीरिक रूप से मजबूत एवं सुडौल बनता है और इन गतिविधियों का उसके स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

11. कुछ लोगों की धारणा है कि वीडियो गेम शारीरिक शिक्षा की गतिविधि है जिससे शारीरिक विकास होता है, परन्तु यह गलत धारणा है। वीडियो गेम से मनोरंजन तो हो सकता है परन्तु संपूर्ण शारीरिक विकास नहीं।

12. कुछ लोगों की धारणा है कि शारीरिक शिक्षा की गतिविधियों में भाग केवल सक्षम व्यक्ति या खिलाड़ी ही लेते हैं, परन्तु यह गलत धारणा है। खेल गतिविधियों में कोई भी भाग ले सकता है। इनमें अमीरी-गरीबी, ऊँच-नीच आदि प्रवृत्तियों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।

Exam Tips:

a) P.T. शब्द Physical Training के पहले दो अक्षर हैं, जो सेना में प्रातः काल की कसरत के लिए प्रयोग होता है।
b) सामूहिक ड्रिल में पुनरावृत्ति से थकान और उदासीनता आती है, जबकि शारीरिक शिक्षा में स्वतंत्रता व विविधता रहती है।
c) जिम्नास्टिक से केवल शरीर लचीला बनता है, जबकि शारीरिक शिक्षा संपूर्ण विकास का पहलू है; यह अंतर स्पष्ट लिखें।
d) वीडियो गेम से मनोरंजन हो सकता है, पर संपूर्ण शारीरिक विकास नहीं होता, यह भ्रांति अलग से लिखें।

 

Question 7: शारीरिक शिक्षा के अध्यापक के व्यक्तिगत गुणों का वर्णन कीजिए।

Answer:

शारीरिक शिक्षा के अध्यापक के व्यक्तिगत गुण निम्नलिखित हैं

1. व्यक्तित्व (Personality):
अच्छा व्यक्तित्व शारीरिक शिक्षा के अध्यापक का सबसे बड़ा गुण है, क्योंकि व्यक्तित्व बहुत सारे गुणों का समूह है। एक अच्छे व्यक्तित्व वाले अध्यापक में अच्छे गुण; जैसे कि सहनशीलता, पक्का इरादा, अच्छा चरित्र, सच्चाई, समझदारी, ईमानदारी, मेल-मिलाप की भावना, निष्पक्षता, धैर्य, विश्वास आदि होने चाहिएँ।

2. चरित्र (Character):
शारीरिक शिक्षा का अध्यापक एक अच्छे चरित्र वाला व्यक्ति होना चाहिए, क्योंकि उसका सीधा संबंध विद्यार्थियों से होता है। यदि उसके अपने चरित्र में कमियाँ हैं तो वह कभी भी विद्यार्थियों के चरित्र को ऊँचा नहीं उठा पाएगा।

3. नेतृत्व के गुण (Qualities of Leadership):
शारीरिक शिक्षा के अध्यापक में एक अच्छे नेता के गुण होने चाहिएँ क्योंकि उसने ही विद्यार्थियों से शारीरिक क्रियाएँ करवानी होती हैं और उनसे क्रियाएँ करवाने के लिए सहयोग लेना होता है। यह तभी संभव है जब शारीरिक शिक्षा का अध्यापक अच्छे नेतृत्व वाले गुण अपनाए।

4. दृढ़-इच्छा शक्ति (Strong Will Power):
शारीरिक शिक्षा का अध्यापक दृढ़-इच्छा शक्ति या पक्के इरादे वाला होना चाहिए। वह विद्यार्थियों में वृढ़-इच्छा शक्ति की भावना पैदा करके उन्हें मुश्किल-से-मुश्किल प्रतियोगिताओं में भी जीत प्राप्त करने के लिए प्रेरित करे।

5. अनुशासन (Discipline):
अनुशासन एक बहुत महत्त्वपूर्ण गुण है और इसकी जीवन के हर क्षेत्र में जरूरत है। शारीरिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य भी बच्चों में अनुशासन की भावना पैदा करना है। शारीरिक शिक्षा का अध्यापक बच्चों में निडरता, आत्मनिर्भरता, दुः ख में धीरज रखना जैसे गुण पैदा करता है। इसलिए जरूरी है कि शारीरिक शिक्षा का अध्यापक खुद अनुशासन में रहकर बच्चों में अनुशासन की आदतों का विकास करे ताकि बच्चे एक अच्छे समाज की नींव रख सकें।

6. आत्म-विश्वास (Self-confidence):
किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए आत्म-विश्वास का होना बहुत आवश्यक है। शारीरिक शिक्षा का अध्यापक बच्चों में आत्म-विश्वास की भावना पैदा करके उन्हें निडर, बलवान और हर दुः ख में धीरज रखने वाले गुण पैदा कर सकता है।

7. सहयोग (Co-operation):
शारीरिक शिक्षा के अध्यापक का सबसे बड़ा गुण सहयोग की भावना है। शारीरिक शिक्षा के अध्यापक का संबंध केवल बच्चों तक ही सीमित नहीं है बल्कि मुख्याध्यापक, बच्चों के माता-पिता और समाज से भी है।

8. सहनशीलता (Tolerance):
शारीरिक शिक्षा का अध्यापक बच्चों से अलग-अलग क्रियाएँ करवाता है। इन क्रियाओं में बच्चे बहुत सारी गलतियाँ करते हैं। उस वक्त शारीरिक शिक्षा के अध्यापक को सहनशील रहकर उनकी गलतियों पर गुस्सा न करते हुए गलतियाँ दूर करनी चाहिएँ। यह तभी हो सकता है अगर शारीरिक शिक्षा का अध्यापक सहनशीलता जैसे गुण का धनी हो।

9. त्याग की भावना (Spirit of Sacrifice):
शारीरिक शिक्षा के अध्यापक में त्याग की भावना का होना बहुत जरूरी है। त्याग की भावना से ही अध्यापक बच्चों को प्राथमिक प्रशिक्षण अच्छी तरह देकर उन्हें अच्छे खिलाड़ी बना सकता है।

10. न्यायसंगत (Fairness):
शारीरिक शिक्षा का अध्यापक न्यायसंगत या न्यायप्रिय होना चाहिए, क्योंकि अध्यापक को न केवल शारीरिक क्रियाएँ ही करवानी होती हैं बल्कि अलग-अलग टीमों में खिलाड़ियों का चुनाव करने जैसे निर्णय भी लेने होते हैं। न्यायप्रिय और निष्पक्ष रहने वाला अध्यापक ही बच्चों से सम्मान प्राप्त कर सकता है।

Exam Tips:

a) व्यक्तित्व, चरित्र, नेतृत्व, दृढ़-इच्छा शक्ति, अनुशासन, आत्म-विश्वास, सहयोग, सहनशीलता, त्याग और न्यायप्रियता, दस गुण हैं।
b) सहनशीलता के उदाहरण में खिलाड़ियों की गलतियों पर गुस्सा न करके उन्हें सुधारना प्रमुख बिंदु है।
c) अध्यापक का चरित्र विद्यार्थियों के चरित्र को ऊँचा उठाने की क्षमता तय करता है, इस तर्क को उत्तर में जोड़ें।
d) न्यायसंगत अध्यापक टीमों के चयन और निर्णय लेने में निष्पक्ष रहता है, यह उदाहरण लिखें।

 

Question 8: संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास में शारीरिक शिक्षा का क्या योगदान है? वर्णन कीजिए।

Answer:

शारीरिक शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास को अपना उद्देश्य बनाती है। संक्षेप में, हम कह सकते हैं कि शारीरिक शिक्षा मनुष्य के संपूर्ण विकास में सहायक होती है।

यह बात निम्नलिखित तथ्यों से स्पष्ट होती है

1. नेतृत्व का विकास (Development of Leadership):
शारीरिक शिक्षा में नेतृत्व करने के अनेक अवसर प्राप्त होते हैं; जैसे क्रिके ट टीम में टीम का कैप्टन, निष्पक्षता, सूझ-बूझ और भावपूर्ण ढंग से खेल की रणनीति तैयार करता है। जब किसी खेल के नेता को खेल से पहले शरीर गर्माने के लिए नियुक्त किया जाता है, तब भी नेतृत्व की शिक्षा दी जाती है। कई बार प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन करना भी नेतृत्व के विकास में सहायता करता है।

2. अनुशासन का विकास (Development of Discipline):
शारीरिक शिक्षा हमें अनुशासन का अमूल्य गुण भी सिखाती है। हमें अनुशासन में रहते हुए और खेल के नियमों का पालन करते हुए खेलना पड़ता है। इस प्रकार खेल अनुशासन की भावना में वृद्धि करते हैं। खेल में अयोग्य करार दिए जाने के डर से खिलाड़ी अनुशासन भंग नहीं करते। वे अनुशासन में रहकर ही खेलते हैं।

3. सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार का विकास (Development of Sympathetic Attitude):
खेल के दौरान यदि कोई खिलाड़ी घायल हो जाता है तो दूसरे सभी खिलाड़ी उसके प्रति हमदर्दी की भावना रखते हैं। ऐसा हॉकी अथवा क्रिके ट खेलते समय देखा भी जा सकता है। जब भी किसी खिलाड़ी को चोट लगती है तो सभी खिलाड़ी हमदर्दी प्रकट करते हुए उसकी सहायता के लिए दौड़ते हैं। यह गुण व्यक्तित्व निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

4. राष्ट्रीय एकता का विकास (Development of National Integration):
शारीरिक शिक्षा एक ऐसा माध्यम है, जिससे राष्ट्रीय एकता में वृद्धि की जा सकती है। खेलें खिलाड़ियों में सांप्रदायिकता, असमानता, प्रांतवाद और भाषावाद जैसे अवगुणों को दूर करती हैं। इसमें खिलाड़ियों को ऐसे अनेक अवसर मिलते हैं, जब उनमें सहनशीलता, सामाजिकता, बड़ों का सत्कार और देश-भक्ति जैसे गुण विकसित होते हैं। ये गुण उनमें राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देते हैं और उनके व्यक्तित्व को विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

5. अच्छे नागरिक के गुणों का विकास (Development of Qualities of Good Citizen):
शारीरिक शिक्षा खेलकूद के माध्यम से अच्छे नागरिकों के गुणों को विकसित करती है। जैसे खेलों के नियमों की पालना करना, खेलों में आपसी तालमेल बनाना, हार व जीत में संयम रखना, दूसरों के प्रति आदर व सम्मान की भावना, देशभक्ति की भावना जो लोकतांत्रिक जीवन में आवश्यक है, को विकसित करती है।

6. शारीरिक विकास (Physical Development):
शारीरिक शिक्षा संबंधी क्रियाएँ शारीरिक विकास का माध्यम हैं। शारीरिक क्रियाएँ माँसपेशियों को मज़बूत, रक्त का बहाव ठीक रखने, पाचन-शक्ति में बढ़ोतरी और श्वसन क्रिया को ठीक रखने में सहायक हैं। शारीरिक क्रियाओं से खिलाड़ी या व्यक्ति का शरीर मजबूत, शक्तिशाली, लचकदार और प्रभावशाली बनता है।

7. उच्च नैतिकता की शिक्षा (Lesson of High Morality):
शारीरिक शिक्षा व्यक्ति में खेल भावना (Sportsmanship) उत्पन्न करती है। यह इस बात में भी सहायता करती है कि खिलाड़ी का स्तर नैतिक दृष्टि से ऊँचा रहे तथा वह पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ अपने उद्देश्य की ओर अग्रसर होता रहे। संक्षेप में, शारीरिक शिक्षा खिलाड़ी का उच्च स्तर का नैतिक विकास करने में सहायक होती है।

8. भावनात्मक संतुलन (Emotional Balance):
भावनात्मक संतुलन भी व्यक्तित्व के पूर्ण विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह शारीरिक शिक्षा और खेलों द्वारा पैदा होता है। शारीरिक शिक्षा खिलाड़ी में अनेक प्रकार से भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में सहायक होती है। बच्चे को बताया जाता है कि वह विजय प्राप्त करने के बाद आवश्यकता से अधिक प्रसन्न न हो और हार के गम को भी सहज भाव से ले। इस तरह भावनात्मक संतुलन एक अच्छे व्यक्तित्व के लिए अत्यावश्यक है।

9. सामाजिक विकास (Social Development):
शारीरिक शिक्षा समूचे व्यक्तित्व का विकास इस दृष्टि से भी करती है कि व्यक्ति में अनेक प्रकार के सामाजिक गुण आ जाते हैं। उदाहरणतया सहयोग, टीम भावना, उत्तरदायित्व की भावना और नेतृत्व जैसे गुण भी बच्चे में खेलों द्वारा ही उत्पन्न होते हैं। ये गुण बड़ा होने पर अधिक विकसित हो जाते हैं। फलस्वरूप बच्चा एक अच्छा नागरिक बनता है।

10. अच्छी आदतों का विकास (Development of Good Habits):
अच्छी आदतें व्यक्तित्व की कुं जी होती हैं। शारीरिक शिक्षा से खिलाड़ी या व्यक्ति में अच्छी आदतों का विकास होता है; जैसे दूसरों का आदर व सम्मान करना, बड़ों का आदर करना, समय का पाबंद होना, नियमों का पालन करना, समय पर भोजन करना, व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना आदि। ये सभी संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए बहुत आवश्यक हैं।

निष्कर्ष (Conclusion):
उपर्युक्त विवरण से हम कह सकते हैं कि शारीरिक शिक्षा बच्चों में न केवल भीतरी गुणों को ही व्यक्त करती है, अपितु यह उनके व्यक्तित्व के विकास में भी सहायक होती है। यह उनमें कई प्रकार के सामाजिक व नैतिक गुण पैदा करती है और उनमें भावनात्मक संतुलन बनाए रखती है। शारीरिक क्रियाओं द्वारा व्यक्ति में कुर्बानी, निष्पक्षता, मित्रता की भावना, सहयोग, स्व-नियंत्रण, आत्म-विश्वास और आज्ञा की पालना करने जैसे गुणों का विकास होता है। शारीरिक शिक्षा द्वारा सहयोग करने की भावना में वृद्धि होती है।

Exam Tips:

a) क्रिकेट टीम के कप्तान का उदाहरण नेतृत्व के विकास को स्पष्ट करता है, इसे अवश्य लिखें।
b) खेल में अयोग्य करार दिए जाने के डर से खिलाड़ी अनुशासन में रहते हैं, यह अनुशासन विकास का मुख्य तर्क है।
c) खेल में घायल खिलाड़ी के प्रति सभी खिलाड़ियों की हमदर्दी सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार का उदाहरण है।
d) निष्कर्ष में सामाजिक, नैतिक और भावनात्मक गुणों को व्यक्तित्व के विकास से जोड़कर लिखें।

 

Question 9: संपूर्ण शिक्षा प्रणाली में शारीरिक शिक्षा का क्या स्थान है? वर्णन कीजिए।
अथवा
शारीरिक शिक्षा व शिक्षा में क्या संबंध है? वर्णन करें।

Answer:

प्राचीन भारत में शारीरिक शिक्षा के स्वरूप के बारे में जानकारी प्राप्त करना बहुत कठिन है। केवल मूर्तियों और तस्वीरों से ही खेलों का अनुमान लगाया जा सकता है कि लोग कैसे अपने शरीर का ध्यान रखते थे। मोहनजोदड़ो से जो पुराने खंडहर मिले हैं, उनसे उस समय की नृत्यकारी के बारे में पता चलता है। इस नृत्यकारी के कारण लोग शारीरिक तौर पर शक्तिशाली, मजबूत और फुर्तीले थे। मध्यकालीन भारत पर अनेक विदेशी शासकों ने शासन किया, परन्तु जब भारत सन् 1947 में स्वतंत्र हुआ तो स्वदेशी सरकार ने देश की बागडोर को संभाला और व्यवस्थित शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा का प्रसार किया। कई प्रकार की योजनाएँ भी तैयार की गईं। शिक्षा को प्रांतीय सरकार का विषय बना दिया गया। स्वतंत्रता के पश्चात् शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र का बहुत विकास हुआ। शारीरिक शिक्षा के अनेक नए कॉलेज और प्रशिक्षण केन्द्र खोल दिए गए। भारत सरकार ने सन् 1950 में शारीरिक शिक्षा व मनोरंजन के केंद्रीय सलाहकार बोर्ड (Central Advisory Board of Physical Education and Recreation) और सन् 1954 में भारतीय खेल सलाहकार परिषद् (All India Council of Sports) की स्थापना की। इन दोनों का उद्देश्य शारीरिक शिक्षा और खेल के विकास के लिए नई-नई योजनाएँ बनाना और उन पर अमल करवाना है। आधुनिक युग विज्ञान एवं तकनीकी का युग है। अब लोगों के विचारों, रहन-सहन, पहनावे आदि में बहुत तबदीली आ गई है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हमारी विचारधाराएँ बदल रही हैं। आज शारीरिक शिक्षा सामान्य शिक्षा का अभिन्न अंग है। यह सम्पूर्ण शिक्षा प्रक्रिया का एक महत्त्वपूर्ण पहलू है। प्राचीन समय में शारीरिक शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति के तन का विकास करना था जबकि वर्तमान शारीरिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य केवल व्यक्ति का शारीरिक विकास करना ही नहीं, बल्कि मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक विकास करना भी है। आज सामान्य शिक्षा व शारीरिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य एक जैसा ही हो गया है और वह है-मनुष्य का सर्वांगीण विकास करना। इनमें अंतर केवल इतना है कि उद्देश्य की प्राप्ति हेतु दोनों का ढंग भिन्न-भिन्न है। सामान्य शिक्षा और शारीरिक शिक्षा के बारे में दिए गए विचारों से अनुमान लगाया जा सकता है कि दोनों के उद्देश्य एक हैं। प्रत्येक मनुष्य के जीवन में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में चाहे वे मानसिक अथवा व्यावहारिक हों, ज्ञान बढ़ता रहता है। शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति के छिपे हुए गुणों को अच्छी तरह विकसित करना है। इन गुणों के विकास द्वारा व्यक्ति का सर्वपक्षीय विकास संभव है। आधुनिक युग में शारीरिक शिक्षा, शिक्षा का नियमित कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में सिर्फ शारीरिक पक्ष की ओर ही ध्यान नहीं दिया जाता, अपितु व्यक्ति के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक पहलुओं को भी ध्यान में रखा जाता है। ये पहलू बौद्धिक विकास, सामाजिक विकास और व्यक्तित्व निर्माण में बहुत महत्त्वपूर्ण हैं। शारीरिक शिक्षा ऐसी सुविधाएँ पैदा करती है जिनमें व्यक्ति का आवश्यक विकास होना संभव है। इसलिए शारीरिक शिक्षा और सामान्य शिक्षा के उद्देश्य एक होने के कारण इनमें गहरा संबंध है। विभिन्न विद्वानों व बोर्ड ने निम्नलिखित परिभाषाओं के माध्यम से इन दोनों के संबंधों को स्पष्ट किया है

1. चार्ल्स ए० बूचर (Charles A. Bucher):
के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा संपूर्ण शिक्षा पद्धति का अभिन्न अंग है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक तथा सामाजिक रूप से, जो शारीरिक गतिविधियाँ उनके परिणामों को दृष्टिगत रखकर चुनी गई हों, सक्षम बनाना है।”

2. जे०बी० नैश (J.B. Nash):
के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा, शिक्षा के संपूर्ण क्षेत्र का वह भाग है, जिसका संबंध बड़ी माँसपेशियों और उनकी क्रियाओं से है।”

3. शारीरिक शिक्षा तथा मनोरंजन के केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड (Central Advisory Board of Physical Education and Recreation):
के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा, शिक्षा ही है। यह वह शिक्षा है जो शारीरिक क्रियाओं द्वारा बच्चे के संपूर्ण व्यक्तित्व के लिए अथवा शरीर, मन व आत्मा के पूर्ण विकास के लिए दी जाती है।”

4. निक्सन व कोजन (Nixon and Cozan):
के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा, शिक्षा की पूर्ण क्रियाओं का वह भाग है जिसका संबंध शक्तिशाली माँसपेशियों की क्रियाओं और उनसे संबंधित क्रियाओं तथा उनके परिणामों द्वारा व्यक्ति में होने वाले परिवर्तनों से है।”

निष्कर्ष (Conclusion):
उपर्युक्त परिभाषाओं का अध्ययन करने से यह स्पष्ट हो जाता है कि शारीरिक शिक्षा, शिक्षा प्रक्रिया का अत्यंत महत्त्वपूर्ण एवं अभिन्न अंग है। शारीरिक शिक्षा का माध्यम शारीरिक क्रियाएँ हैं। जब तक ये क्रियाएँ प्रभावशाली नहीं होंगी, तब तक शरीर के सभी अंगों का पूरी तरह विकास नहीं हो सकता। शारीरिक शिक्षा का मनोरथ सिर्फ शारीरिक विकास नहीं, अपितु सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक विकास करना भी है। आधुनिक शारीरिक शिक्षा वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित है। इसमें क्रियाओं का चुनाव इस प्रकार किया जाए ताकि इसके उद्देश्यों की पूर्ति की जा सके। इस प्रकार शारीरिक शिक्षा, संपूर्ण शिक्षा प्रक्रिया का एक महत्त्वपूर्ण तथा अभिन्न अंग है।

Exam Tips:

a) 1950 में केंद्रीय सलाहकार बोर्ड और 1954 में भारतीय खेल सलाहकार परिषद् की स्थापना की तिथियाँ लिखें।
b) मोहनजोदड़ो के खंडहरों से प्राचीन भारत में नृत्यकारी और शारीरिक शक्ति का अनुमान लगाया जाता है।
c) बूचर, नैश, केंद्रीय सलाहकार बोर्ड और निक्सन व कोजन की परिभाषाएँ उत्तर में अवश्य दें।
d) शारीरिक शिक्षा और सामान्य शिक्षा के उद्देश्य एक होने के कारण दोनों का गहरा संबंध है, यह निष्कर्ष लिखें।

 

Question 10: शारीरिक शिक्षा के मुख्य क्षेत्रों का वर्णन कीजिए।

Answer:

शारीरिक शिक्षा का क्षेत्र बहुत विशाल है। इसमें तरह-तरह की गतिविधियाँ या क्रियाएँ शामिल होती हैं।

इनमें से कुछ का संक्षेप में उल्लेख इस प्रकार है

1. शोधक क्रियाएँ (Corrective Exercises):
इन क्रियाओं द्वारा विद्यार्थियों के शारीरिक अंगों की कमजोरियों में सुधार किया जा सकता है। प्रायः ये कमजोरियाँ माँसपेशियों के अवगुणों के कारण होती हैं।

2. खेलकूद क्रियाएँ (Games & Sports Activities):
इन क्रियाओं में एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, तैरना और किश्ती चलाना आदि शामिल हैं।

3. स्वयं-रक्षक क्रियाएँ (Self-defence Activities):
इनमें दंड निकालना, मुक्के बाजी, लाठी चलाना तथा गतका आदि क्रियाएँ सम्मिलित हैं।

4. मौलिक क्रियाएँ (Fundamental Exercises):
इस क्षेत्र में शरीर का संतुलन ठीक रखने के लिए चलना-फिरना, भागना, चढ़ना और उतरना इत्यादि क्रियाएँ शामिल हैं।

5. लयबद्ध क्रियाएँ (Rhythmics Exercises):
नाचना और गाना मनुष्य का स्वभाव है। इस स्वभाव से मनुष्य अपनी खुशी और पीड़ा को प्रकट करता है। शारीरिक शिक्षा में लोक-नाच और ताल-भरी क्रियाओं का विशेष स्थान है। टिपरी, डम्बल, लोकनाच, लेजियम, उछलना और जिम्नास्टिक्स जैसी क्रियाएँ शामिल हैं। ये क्रियाएँ शारीरिक तंदुरुस्ती और माँसपेशियों के तालमेल के अतिरिक्त मनोरंजन का साधन भी हैं।

6. यौगिक क्रियाएँ (Yogic Exercises):
योग (Yoga) भारत की देन है। हजारों साल पहले ऋषि-मुनियों ने योग द्वारा प्रसिद्धि प्राप्त की। आज केवल भारत ही नहीं, बल्कि सारा संसार इन यौगिक क्रियाओं के लाभों से परिचित है। यौगिक क्रियाएँ केवल खेलों और बीमारी के उपचार के लिए ही लाभदायक नहीं हैं, बल्कि इन क्रियाओं द्वारा शरीर और आत्मा का निर्माण भी किया जा सकता है।

7. मनोरंजनात्मक क्रियाएँ (Recreation Activities):
शारीरिक शिक्षा में मनोरंजन का विशेष स्थान है। विकसित देशों में शारीरिक शिक्षा के अध्यापक को मनोरंजन की शिक्षा अवश्य दी जाती है। इसमें नाच, नाटक, पहाड़ों की सैर, कैं प लगाने, लंबी सैर, मछली पकड़ना, बागवानी और कुदरत के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है। इन क्रियाओं से व्यक्ति का विकास आसानी से हो सकता है।

8. खोजात्मक क्रियाएँ (Research Activities):
आधुनिक युग मशीनी युग है। मशीनों ने मनुष्य के शरीर को कमजोर और सुस्त बना दिया है। शारीरिक शिक्षा में अब खोज की पहले से ज्यादा आवश्यकता है। खोजों से शारीरिक शिक्षा का इतिहास, प्रबंध के नियम, शारीरिक रचना, शारीरिक बनावट, माँसपेशियों की हरकतें, खेल चिकित्सा, प्रशिक्षण विधि, खेल मनोविज्ञान के प्रभावों के बारे में जानकारी मिलती है। दुनिया के जिस देश ने शारीरिक शिक्षा के विषय में खोजों में दिलचस्पी दिखाई है, उन देशों के खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय खेलों में अपने देश का नाम ऊँचा किया है। खोजें शारीरिक शिक्षा के विषय में आए भ्रमों को दूर करती हैं और शारीरिक कमजोरियों को दूर करने के तरीके बताती हैं।

Exam Tips:

a) शोधक क्रियाएँ (Corrective Exercises) विद्यार्थियों के शारीरिक अंगों की कमजोरियों को सुधारने के लिए की जाती हैं।
b) यौगिक क्रियाओं (Yogic Exercises) को भारत की देन माना जाता है, इसे उत्तर में अवश्य लिखें।
c) लयबद्ध क्रियाओं में टिपरी, डम्बल, लोकनाच और लेजियम जैसी क्रियाएँ शामिल होती हैं।
d) खोजात्मक क्रियाएँ शारीरिक शिक्षा के इतिहास, प्रबंध के नियम और खेल मनोविज्ञान की जानकारी देती हैं।

 

लघूत्तरात्मक प्रश्न (Short Answer Type Questions)

Question 1: शारीरिक शिक्षा की परम्परागत अवधारणा का वर्णन करें।

Answer:

शारीरिक शिक्षा की अवधारणा व्यक्तियों के लिए कोई नई नहीं है। वास्तव में इसकी जड़ें बहुत प्राचीन हैं। प्राचीन समय में विचारों के आदान-प्रदान का सर्वव्यापी माध्यम शारीरिक गतिविधियों एवं शारीरिक अंगों का हाव-भाव था। प्राचीन समय में दौड़ने, कूदने, छलांग लगाने, युद्ध करने तथा शिकार करने आदि को ही शारीरिक शिक्षा का अभिन्न अंग माना जाता है। उस समय मानव इन सभी क्रियाओं का प्रयोग अपनी रक्षा करने और आजीविका कमाने के लिए करता है। पुरातन समय में कुशल, योद्धा एवं योग्य नागरिक बनाने के लिए जो शारीरिक क्रियाएँ करवाई जाती थीं, वे शारीरिक प्रशिक्षण कहलाती थीं। इन गतिविधियों या क्रियाओं का मुख्य उद्देश्य शारीरिक विकास था अर्थात् व्यक्ति को शारीरिक रूप से मजबूत एवं शक्तिशाली बनाना था। अतः परम्परागत अवधारणा शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से शारीरिक विकास पर अधिक जोर देती थी और शैक्षिक पक्षों को अनदेखा करती थी। इसलिए शारीरिक शिक्षा की इस अवधारणा को वर्तमान जीवन हेतु उचित नहीं ठहराया जा सकता। ये क्रियाएँ व्यक्ति के मनोरंजन, कौशल, शक्ति प्रदर्शन का साधन मानी जाती थी।

Exam Tips:

a) परम्परागत अवधारणा में शारीरिक विकास पर अधिक जोर दिया जाता था और शैक्षिक पक्ष की अनदेखी होती थी।
b) पुरातन समय में कुशल योद्धा और योग्य नागरिक बनाने के लिए करवाई जाने वाली क्रियाओं को शारीरिक प्रशिक्षण कहा जाता था।
c) परम्परागत और आधुनिक अवधारणाओं की तुलना उत्तर में करने से तर्क स्पष्ट होता है।

 

Question 2: शारीरिक शिक्षा की आधुनिक अवधारणा (Modern Concept) का वर्णन करें।

Answer:

आधुनिक युग विज्ञान एवं मशीनी युग है जिसकी बहुत-सी आवश्यकताएँ हैं। समय के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा की परम्परागत अवधारणा का स्थान शारीरिक शिक्षा की आधुनिक अवधारणा ने ले लिया है। शिक्षाशास्त्रियों ने शारीरिक शिक्षा की अवधारणा को पुनः परिभाषित किया है। शारीरिक शिक्षा की आधुनिक अवधारणा के अंतर्गत शारीरिक शिक्षा न केवल शारीरिक विकास करती है बल्कि यह मानसिक, सामाजिक, संवेगात्मक विकास भी करती है अर्थात् इसका उद्देश्य व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना है। इस अवधारणा के अनुसार शारीरिक शिक्षा का मुख्य लक्ष्य शिक्षा है न कि स्वास्थ्य, शारीरिक क्रियाएँ या प्रशिक्षण। शिक्षाशास्त्रियों के अनुसार यह शिक्षा का ही एक महत्त्वपूर्ण एवं अभिन्न अंग है क्योंकि शारीरिक क्रियाओं व खेलों द्वारा बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जाता है। चार्ल्स ए० बूचर के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा समस्त शिक्षा प्रणाली का ही एक आधारभूत अंग है।” आज शारीरिक क्रियाएँ या गतिविधियाँ न केवल मनोरंजन या शक्ति प्रदर्शन के ही साधन मानी जाती हैं बल्कि ये बालक के विकास के विभिन्न पक्षों को प्रभावित कर उनके विकास में सहायक होती हैं। आज यह माना जाने लगा है कि शारीरिक शिक्षा की आधुनिक अवधारणा से न केवल व्यक्ति की मूल भावनाओं या संवेगों को एक नई दिशा मिलती है बल्कि उसमें अनेक नैतिक एवं मूल्यपरक गुणों का विकास भी होता है। इससे मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता में भी वृद्धि होती है। आज यह न केवल शारीरिक परीक्षण, शारीरिक सुयोग्यता एवं सामूहिक ड्रि ल की प्रक्रिया है बल्कि यह बहु-आयामी एवं उपयोगी प्रक्रिया है जो जीवन एवं स्वास्थ्य के पहले पहलू के लिए अति आवश्यक है।

Exam Tips:

a) आधुनिक अवधारणा में शारीरिक शिक्षा का मुख्य लक्ष्य शिक्षा है, न कि केवल स्वास्थ्य, क्रियाएँ या प्रशिक्षण।
b) चार्ल्स ए० बूचर का कथन "शारीरिक शिक्षा समस्त शिक्षा प्रणाली का ही एक आधारभूत अंग है" उत्तर में अवश्य लिखें।
c) आधुनिक अवधारणा में मानसिक, सामाजिक, संवेगात्मक और नैतिक विकास भी शामिल हैं।

 

Question 3: शारीरिक शिक्षा के कोई चार सिद्धांत बताएँ।

Answer:

शारीरिक शिक्षा के चार सिद्धांत या नियम निम्नलिखित हैं

1. शारीरिक शिक्षा सामान्य शिक्षा का एक अभिन्न अंग है जो व्यक्ति के संपूर्ण विकास में सहायक होता है।

2. शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रमों को शामिल किया जाता है जिनमें भाग लेकर छात्र या व्यक्ति अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करने लगे। इससे अच्छे संवेगों का विकास होता है और बुरे संवेगों का निकास होता है।

3. शारीरिक शिक्षा के कार्यक्रम या गतिविधियाँ ज्ञान संबंधी तथ्यों को सीखने में योगदान देती हैं।

4. शारीरिक शिक्षा के कार्यक्रम गतिज कौशलों, शारीरिक सुयोग्यता तथा पुष्टि एवं स्वास्थ्य में सुधार करने वाले होने चाहिएँ।

Exam Tips:

a) चार सिद्धांत क्रम से लिखें: सामान्य शिक्षा का अंग, संवेगों पर नियंत्रण, ज्ञान में योगदान, गतिज कौशल व स्वास्थ्य सुधार।
b) दूसरे सिद्धांत में "अच्छे संवेगों का विकास और बुरे संवेगों का निकास" वाक्य अवश्य लिखें।
c) हर सिद्धांत को एक छोटे और स्पष्ट बिंदु के रूप में लिखें।

 

Question 4: शारीरिक शिक्षा, शिक्षा का अभिन्न अंग है-इस कथन की व्याख्या करें।

Answer:

आज से कुछ ही दशक पूर्व शिक्षा का लक्ष्य केवल मानसिक विकास माना जाता था और इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केवल किताबी ज्ञान पर ही बल दिया जाता था। लेकिन आधुनिक युग में यह अनुभव होने लगा कि मानसिक व शारीरिक विकास एक-दूसरे से किसी भी प्रकार अलग नहीं हैं। जहाँ मानसिक ज्ञान से बुद्धि का विकास होता है और मनुष्य इस ज्ञान का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में करके सुखी जीवन के लिए साधन जुटाने में सक्षम हो पाता है, वहीं शारीरिक शिक्षा उसे अतिरिक्त समय को बिताने की विधियाँ, अच्छा स्वास्थ्य रखने का रहस्य तथा चरित्र-निर्माण के गुणों की जानकारी प्रदान करती है। शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य में सुधार लाकर कार्य-कुशलता को बढ़ाने में सहायता करती है और शिक्षा मानसिक विकास के उद्देश्यों की पूर्ति करने में विशेष भूमिका निभाती है। अत: आज के समय में शारीरिक शिक्षा (Physical Education) शिक्षा का अभिन्न अंग है जिससे व्यक्ति के जीवन का प्रत्येक पक्ष प्रभावित होता है।

Exam Tips:

a) पहले शिक्षा का लक्ष्य केवल मानसिक विकास माना जाता था, इस परिवर्तन से उत्तर शुरू करें।
b) शारीरिक शिक्षा अतिरिक्त समय बिताने की विधियों, अच्छे स्वास्थ्य के रहस्य और चरित्र-निर्माण की जानकारी देती है।
c) निष्कर्ष में "शिक्षा का अभिन्न अंग" वाक्यांश का प्रयोग करें।

 

Question 5: शारीरिक शिक्षा के बारे में प्रचलित किन्हीं तीन भ्रांतियों का उल्लेख कीजिए।

Answer:

शारीरिक शिक्षा के बारे में प्रचलित मुख्य भ्रांतियाँ निम्नलिखित हैं

1. यह एक आम भ्रांति है कि शारीरिक प्रशिक्षण और शारीरिक शिक्षा एक ही वस्तु है। परंतु ये दोनों भिन्न शब्द हैं। प्रशिक्षण वह कार्यक्रम है जो सेना में सैनिकों को शक्ति या शौर्य प्रदर्शन हेतु दिया जाता है। दूसरी ओर शारीरिक शिक्षा का अर्थ है अभिव्यक्ति, आत्म-अनुशासन, कल्पनाशील विचार, आयोजन में भाग लेना आदि।

2. लोगों की यह आम धारणा है कि शारीरिक शिक्षा के द्वारा शरीर को ही स्वस्थ बनाया जा सकता है। शारीरिक शिक्षा का संबंध केवल शारीरिक स्फूर्ति को बनाए रखने वाली शारीरिक क्रियाओं अथवा व्यायाम से ही है। कोई भी इस प्रकार की क्रिया जिसका उद्देश्य व्यायाम करने से या शरीर को स्फूर्ति प्रदान करना हो, शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत मानी जाती है। परन्तु यह धारणा संकुचित है।

3. कुछ लोग मानते हैं कि शारीरिक शिक्षा द्वारा वे अपने बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल नहीं कर सकते। उनका मानना है कि यह समय एवं पैसे की बर्बादी है जो कि गलत धारणा है। वास्तव में शारीरिक शिक्षा से बच्चों को आगे बढ़ने की शक्ति एवं प्रेरणा मिलती है। यह उनका पूर्ण रूप से शारीरिक विकास करने में सहायक होती है जिसके कारण वे सभी कार्य अधिक कुशलता एवं क्षमता से करने में समर्थ होते हैं।

Exam Tips:

a) प्रशिक्षण सेना में सैनिकों को शक्ति या शौर्य प्रदर्शन के लिए दिया जाता है, जबकि शारीरिक शिक्षा अलग है।
b) शारीरिक शिक्षा का अर्थ केवल व्यायाम नहीं, बल्कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास से जुड़ा है।
c) शारीरिक शिक्षा से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है, यह तीसरी भ्रांति का खंडन है।

 

Question 6: शारीरिक शिक्षा के किन्हीं तीन उद्देश्यों का वर्णन करें।

Answer:

शारीरिक शिक्षा के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं

1. शारीरिक शिक्षा संबंधी क्रियाएँ शरीर में ज्यादा-से-ज्यादा तालमेल बनाती हैं। अगर शारीरिक शिक्षा में उछलना, दौड़ना, फें कना आदि क्रियाएँ न हों तो कोई भी उद्देश्य पूरा नहीं किया जा सकता। मानवीय शरीर में सही गतिज विकास तभी हो सकता है जब नाड़ी प्रणाली और माँसपेशीय प्रणाली का संबंध ठीक रहे। इससे कम थकावट और अधिक-से-अधिक कुशलता प्राप्त करने में सहायता मिलती है।

2. शारीरिक शिक्षा कई प्रकार के ऐसे अवसर पैदा करती है, जिनसे शरीर का भावनात्मक या संवेगात्मक विकास होता है। खेल में बार-बार जीतना या हारना दोनों हालातों में भावनात्मक पहलू प्रभावित होते हैं। इससे खिलाड़ियों में भावनात्मक स्थिरता उत्पन्न होती है। इसलिए उन पर जीत-हार का बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता। शारीरिक शिक्षा खिलाड़ियों को अपनी भावनाओं पर काबू रखना सिखाती है।

3. शारीरिक शिक्षा का उद्देश्य शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। जब बालक या खिलाड़ी शारीरिक क्रियाओं में भाग लेता है तो इनसे उसके शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास में भी बढ़ोतरी होती है।

Exam Tips:

a) गतिज विकास के लिए नाड़ी प्रणाली और माँसपेशीय प्रणाली का ठीक तालमेल आवश्यक है।
b) खेल में जीत और हार दोनों से भावनात्मक स्थिरता उत्पन्न होती है, इसलिए हार-जीत का गहरा प्रभाव नहीं पड़ता।
c) तीन उद्देश्य क्रम से लिखें: गतिज विकास, भावनात्मक विकास और मानसिक विकास।

 

Question 7: शारीरिक शिक्षा का क्या लक्ष्य है?

Answer:

शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य विद्यार्थी को इस प्रकार तैयार करना है कि वह एक सफल एवं स्वस्थ नागरिक बनकर अपने परिवार, समाज व राष्ट्र की समस्याओं का समाधान करने की क्षमता या योग्यता उत्पन्न कर सके और समाज का महत्त्वपूर्ण हिस्सा बनकर सफलता से जीवनयापन करते हुए जीवन का पूरा आनंद उठा सके। विभिन्न विद्वानों के अनुसार शारीरिक शिक्षा के लक्ष्य निम्नलिखित हैं

1. जे० एफ० विलियम्स के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य एक प्रकार का कुशल नेतृत्व तथा पर्याप्त समय प्रदान करना है, जिससे व्यक्तियों या संगठनों को इसमें भाग लेने के लिए पूरे-पूरे अवसर मिल सकें, जोशारीरिक रूप से आनंददायक, मानसिक दृष्टि से चुस्त तथा सामाजिक रूप से निपुण हों।”

2. जे० आर० शर्मन के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य है कि व्यक्ति के अनुभव को इस हद तक प्रभावित करे कि वह अपनी क्षमता से समाज में अच्छे से रह सके, अपनी जरूरतों को बढ़ा सके, उन्नति कर सके तथा अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए सक्षम हो सके।” उपर्युक्त परिभाषाओं का अध्ययन करने के बाद हम इस

निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना है। इसके लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए जे०एफ० विलियम्स ने भी कहा है कि “शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य मनुष्य के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है।”

Exam Tips:

a) जे० एफ० विलियम्स का कथन उत्तर में अवश्य लिखें, क्योंकि यह लक्ष्य की मुख्य परिभाषा है।
b) जे० आर० शर्मन की परिभाषा में व्यक्ति के अनुभव को प्रभावित करने और समाज में रहने की क्षमता की बात होती है।
c) लक्ष्य का मुख्य निष्कर्ष व्यक्ति का सर्वांगीण विकास है, इसे उत्तर के अंत में लिखें।

 

Question 8: मानसिक व भावनात्मक विकास में शारीरिक शिक्षा या क्रियाओं का क्या योगदान है?
अथवा
शारीरिक शिक्षा मानसिक एवं भावनात्मक विकास में किस प्रकार सहायक होती है?

Answer:

मानसिक विकास:
अरस्तू के अनुसार, “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग का वास होता है।” भाव यह है कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का विकास भी होना चाहिए। शारीरिक और मानसिक दोनों के मिलाप से ही व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार आता है। जब कोई व्यक्ति शारीरिक क्रियाओं में भाग लेता है तो उसके शारीरिक विकास के साथ-साथ उसका मानसिक विकास भी होता है। शारीरिक क्रियाओं से व्यक्ति की कल्पना एवं स्मरण शक्ति बढ़ती है। भावनात्मक विकास: शारीरिक क्रियाएँ कई प्रकार के ऐसे अवसर पैदा करती हैं जिनसे भावनात्मक विकास होता है। खेल में बार-बार विजयी होना या हारना, दोनों अवस्थाओं में भावनात्मक स्थिरता आती है। इसलिए खिलाड़ी पर जीत-हार का अधिक प्रभाव नहीं पड़ता। शारीरिक शिक्षा व्यक्ति को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना सिखाती है। जिस व्यक्ति का अपने संवेगों पर नियंत्रण होता है वह सफलता की ओर अग्रसर होता है। इसलिए हमें शारीरिक शिक्षा की अधिक आवश्यकता है।

Exam Tips:

a) अरस्तू का कथन "स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग का वास होता है" मानसिक विकास के उदाहरण में उद्धृत करें।
b) खेल में बार-बार जीत या हार दोनों से भावनात्मक स्थिरता आती है, यह भावनात्मक विकास का मुख्य बिंदु है।
c) शारीरिक क्रियाओं से कल्पना और स्मरण शक्ति बढ़ती है, यह मानसिक विकास में जोड़ें।

 

Question 9: शारीरिक शिक्षा घरेलू तथा पारिवारिक जीवन में क्या योगदान देती है?

Answer:

शारीरिक शिक्षा घरेलू तथा पारिवारिक जीवन में महत्त्वपूर्ण योगदान देती है। शारीरिक शिक्षा व्यक्ति को न केवल अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने की कुशलता प्रदान करती है, बल्कि यह उसे अपने परिवार एवं समाज के स्वास्थ्य को ठीक रखने में भी सहायता करती है। किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य जितना अच्छा होगा, उसका पारिवारिक जीवन भी उतना ही अच्छा होगा। शारीरिक शिक्षा अनेक सामाजिक व नैतिक गुणों जैसे सहनशीलता, धैर्यता, अनुशासन, सहयोग, बंधुत्व, आत्मविश्वास, अच्छा आचरण आदि को विकसित करने में सहायक होती है। शारीरिक शिक्षा अवसाद, चिन्ता, दबाव व तनाव को कम करती है। यह अनेक रोगों से बचाने में सहायक होती है, क्योंकि इसकी गतिविधियों द्वारा रोग निवारक क्षमता बढ़ती है। ये सभी विशेषताएँ घरेलू तथा पारिवारिक जीवन में महत्त्वपूर्ण योगदान देती हैं।

Exam Tips:

a) अच्छा स्वास्थ्य पारिवारिक जीवन को भी अच्छा बनाता है, इस तर्क से उत्तर शुरू करें।
b) सहनशीलता, धैर्य, अनुशासन, सहयोग, बंधुत्व और आत्मविश्वास जैसे गुण इस विषय से विकसित होते हैं।
c) शारीरिक शिक्षा अवसाद, चिंता, दबाव और तनाव को कम करती है, इसका उल्लेख करें।

 

Question 10: “आधुनिक शिक्षा को पूरा करने के लिए शारीरिक शिक्षा की आवश्यकता है।” इस कथन की व्याख्या करें।
अथवा
आधुनिक शिक्षा को पूरा करने में शारीरिक शिक्षा क्यों आवश्यक है?

Answer:

प्राचीनकाल में विद्या का प्रसार बहुत कम था। उस समय पिता ही पुत्र को पढ़ा देता था या शिक्षा आचार्य दे दिया करते थे। परंतु वर्तमान युग में प्रत्येक व्यक्ति के पढ़े लिखे होने की आवश्यकता है। बच्चा विभिन्न क्रियाओं में भाग लेकर अपना शारीरिक विकास करता है। इसलिए बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। शारीरिक शिक्षा केवल शारीरिक निर्माण तक ही सीमित नहीं है, वास्तव में यह बच्चे का मानसिक, भावनात्मक, नैतिक और सामाजिक पक्ष का भी विकास करती है। आधुनिक शिक्षा को पूरा करने के लिए शारीरिक शिक्षा की आवश्यकता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वर्तमान युग में शारीरिक शिक्षा पूरे विश्व के स्कूल-कॉलेजों के पाठ्यक्रम का महत्त्वपूर्ण अंग बन गई है, क्योंकि यह शिक्षा, शिक्षा के उद्देश्यों को योजनाबद्ध तरीके से प्राप्त करने में सहायक होती है। एच०सी० बॅक के अनुसार, “शारीरिक शिक्षा सामान्य शिक्षा कार्यक्रम का वह भाग है जो माँसपेशियों के क्रियाकलापों के माध्यम से बच्चों की वृद्धि, विकास तथा शिक्षा से संबंधित है। इस प्रकार से स्पष्ट है कि आधुनिक शिक्षा को पूरा करने के लिए शारीरिक शिक्षा की बहुत आवश्यकता होती है।”

Exam Tips:

a) एच० सी० बक की परिभाषा उत्तर में उद्धृत करें, क्योंकि यह आधुनिक शिक्षा की आवश्यकता को स्पष्ट करती है।
b) प्राचीनकाल में पिता या आचार्य द्वारा शिक्षा दी जाती थी, इस तुलना से उत्तर की शुरुआत करें।
c) शारीरिक शिक्षा केवल शारीरिक निर्माण नहीं, बल्कि मानसिक, भावनात्मक, नैतिक और सामाजिक विकास भी करती है।

 

Question 11: “शारीरिक शिक्षा बढ़ रहे स्कूल दायित्व को पूरा करती है।” इस कथन की व्याख्या करें।

Answer:

प्राचीनकाल में शिक्षा का प्रसार बहुत कम था। बच्चा प्राथमिक शिक्षा अपने माता-पिता और भाईबहनों से प्राप्त करता था। स्कूलों तथा कॉलेजों का प्रचलन बिल्कुल नहीं था। परंतु आधुनिक युग में शिक्षा का क्षेत्र बहुत बढ़ गया है। जगह-जगह पर स्कूल-कॉलेज खुल गए हैं। आज के युग में बच्चे को छोटी आयु में ही स्कूल भेज दिया जाता है। घर में बच्चा नकल करके अथवा गलतियाँ करके बहुत कुछ सीख जाता है। अभिभावक उसकी गलतियों में सुधार करते हैं। बच्चा सहयोग और सहायता करना सीख जाता है। पाठ्यक्रम में शारीरिक शिक्षा का मिश्रण सीखने की क्रिया को आसान और मनोरंजक बना सकता है। परिणामस्वरूप शारीरिक शिक्षा बढ़ रहे स्कूली दायित्व को पूरा करती है।

Exam Tips:

a) प्राचीनकाल में शिक्षा का प्रसार कम था, जबकि आज बच्चे छोटी आयु में ही स्कूल भेजे जाते हैं।
b) घर में बच्चा नकल और गलतियों से सीखता है, और अभिभावक उन गलतियों को सुधारते हैं।
c) पाठ्यक्रम में शारीरिक शिक्षा का मिश्रण सीखने को आसान और मनोरंजक बनाता है।

 

Question 12: शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एक शिक्षक क्या भूमिका निभा सकता है?

Answer:

वर्तमान में स्कूल ही एकमात्र ऐसी प्राथमिक संस्था है, जहाँ शारीरिक शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यार्थी स्कूलों में स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान शिक्षकों से सीखते हैं। मुख्याध्यापक व शिक्षक-वर्ग विद्यार्थियों के लिए शारीरिक शिक्षा का कार्यक्रम बनाकर उन्हें शिक्षा देते हैं जिनसे विद्यार्थी यह जान पाते हैं कि किन तरीकों और साधनों से वे अपने शारीरिक संस्थानों व स्वास्थ्य को सुचारु व अच्छा बनाए रख सकते हैं। शिक्षकों द्वारा ही उनमें अपने शरीर व स्वास्थ्य के प्रति एक स्वस्थ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित किया जा सकता है और उनको अच्छे स्वास्थ्य हेतु प्रेरित किया जा सकता है।

Exam Tips:

a) वर्तमान में स्कूल ही ऐसी प्राथमिक संस्था है जहाँ शारीरिक शिक्षा प्रदान की जाती है।
b) मुख्याध्यापक और शिक्षक शारीरिक शिक्षा का कार्यक्रम बनाकर विद्यार्थियों को शिक्षा देते हैं।
c) शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति स्वस्थ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित किया जा सकता है।

 

Question 13: शारीरिक शिक्षा हानिकारक मानसिक दुष्प्रभावों को किस प्रकार कम करती है?
अथवा
शारीरिक शिक्षा मनोवैज्ञानिक व्याधियों को कम करती है, कैसे?

Answer:

आधुनिक युग में व्यक्ति का अधिकतर काम मानसिक हो गया है। उदाहरण के रूप में, प्रोफे सर, वैज्ञानिक, दार्शनिक, गणित-शास्त्री आदि सभी बुद्धिजीवी मानसिक कार्य अधिक करते हैं। मानसिक कार्यों से हमारे नाड़ी तंत्र (Nervous System) पर दबाव पड़ता है। इस दबाव को कम करने या समाप्त करने के लिए हमें अपने काम में परिवर्तन लाने की जरूरत है। यह परिवर्तन मानसिक सुख पैदा करता है। सबसे लाभदायक परिवर्तन शारीरिक व्यायाम है। जे०बी० नैश का कहना है कि जब कोई विचार उसके दिमाग में आता है तो परिस्थिति बदल जाने पर भी वह विचार उसके दिमाग में चक्कर काटने लगता है तो इससे पीछा छुड़वाने के लिए अपने आपको दूसरे कामों में लगा लेता हूँ ताकि उसका दिमाग तरोताजा हो सके। इसलिए सभी लोगों को मानसिक उलझनों से छुटकारा पाने के लिए खेलों में भाग लेना चाहिए, क्योंकि खेलें मानसिक तनाव को दूर करती हैं। इस प्रकार हानिकारक प्रभावों को कम करने में शारीरिक शिक्षा एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Exam Tips:

a) जे० बी० नैश का कथन उत्तर में अवश्य लिखें, क्योंकि यह मानसिक दबाव कम करने का आधार है।
b) मानसिक कार्यों से नाड़ी तंत्र (Nervous System) पर दबाव पड़ता है, और उसे कम करने के लिए कार्य में बदलाव जरूरी है।
c) सबसे लाभदायक परिवर्तन शारीरिक व्यायाम है, इसलिए खेलों में भाग लेना चाहिए।

 

Question 14: खेलों या शारीरिक शिक्षा द्वारा व्यक्ति का सामाजिक विकास कैसे होता है?

Answer:

सामाजिक जीवन में कई तरह की भिन्नताएँ होती हैं; जैसे अलग भाषा, अलग संस्कृति, रंग-रूप, अमीरी-गरीबी, शक्तिशाली-कमज़ोर आदि। इन भिन्नताओं के बावजूद मनुष्य को सामाजिक इकाई में रहना पड़ता है। शारीरिक शिक्षा भिन्न-भिन्न प्रकार के लोगों को एक स्थान पर इकट्ठा करती है। उनमें एकता व एकबद्धता लाती है। खेल में धर्म, जाति, श्रेणी, वर्ग या क्षेत्र आदि के आधार पर किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाता। इस तरह से शारीरिक शिक्षा कई ऐसे अवसर प्रदान करती है जिससे सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है और सामाजिक व नैतिक विकास में वृद्धि होती है; जैसे एक-दूसरे से मिलकर रहना, एक-दूसरे का सम्मान करना, दूसरों की आज्ञा का पालन करना, बड़ों का सम्मान करना, नियमों का पालन करना आदि।

Exam Tips:

a) भिन्न भाषा, संस्कृति, रंग-रूप और अमीरी-गरीबी के बावजूद खेलों से एकता आती है, यह उल्लेख करें।
b) खेल में धर्म, जाति, श्रेणी या क्षेत्र के आधार पर भेदभाव नहीं होता, यह मुख्य तर्क है।
c) बड़ों का सम्मान और नियमों का पालन सामाजिक विकास के उदाहरण हैं।

 

Question 15: शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य के लिए कैसे लाभदायक है?

Answer:

अच्छा स्वास्थ्य अच्छी जलवायु की उपज नहीं, बल्कि यह अच्छी खुराक, सफ़ाई, उचित आराम, अनावश्यक चिंताओं से मुक्ति और रोग-रहित जीवन है। आवश्यक डॉक्टरी सहायता भी स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए ज़रूरी है। बहुत ज़्यादा कसरत करना, परन्तु आवश्यक खुराक न खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। जो व्यक्ति खेलों में भाग लेते हैं, उनका स्वास्थ्य ठीक रहता है। खेलों में भाग लेने से शरीर की सारी शारीरिक प्रणालियाँ सही ढंग से काम करने लग जाती हैं। ये प्रणालियाँ शरीर में हुई थोड़ी-सी कमी या बढ़ोतरी को भी सहन कर लेती हैं। इसलिए जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति खेलों में अवश्य भाग ले।आधुनिक युग में शारीरिक शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए डॉ० राधाकृष्णन ने कहा है, “मजबूत शारीरिक नींव के बिना कोई राष्ट्र महान नहीं बन सकता।”

Exam Tips:

a) रूसो और डॉ० राधाकृष्णन के कथन उत्तर में उद्धृत करें।
b) बहुत ज्यादा कसरत और कम खुराक दोनों स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं, यह संतुलन उत्तर में बताएँ।
c) अच्छा स्वास्थ्य अच्छी खुराक, सफाई, उचित आराम और रोग-रहित जीवन पर निर्भर करता है।

 

Question 16: शारीरिक शिक्षा राष्ट्रीय एकता में कैसे सहायक होती है?

Answer:

शारीरिक शिक्षा एक ऐसा माध्यम है, जिससे राष्ट्रीय एकता में वृद्धि की जा सकती है। खेलें खिलाड़ियों में सांप्रदायिकता, असमानता, प्रांतवाद और भाषावाद जैसे अवगुणों को दूर करती हैं। इसमें खिलाड़ियों को ऐसे अनेक अवसर मिलते हैं, जब उनमें सहनशीलता, सामाजिकता, बड़ों का सत्कार, देश-भक्ति और राष्ट्रीय आचरण जैसे गुण विकसित होते हैं। ये गुण उनमें राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देते हैं और उनके व्यक्तित्व को विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अत: खेलकूद में भाग लेने से मातृत्व या राष्ट्रीयता की भावना विकसित होती है।

Exam Tips:

a) खेलें सांप्रदायिकता, असमानता, प्रांतवाद और भाषावाद जैसे अवगुणों को दूर करती हैं।
b) खेलों में सहनशीलता, सामाजिकता, बड़ों का सत्कार और देशभक्ति जैसे गुण विकसित होते हैं।
c) राष्ट्रीय एकता के लिए खेलकूद को अनिवार्य रूप से जोड़ने का निष्कर्ष लिखें।

 

Question 17: शारीरिक शिक्षा खाली समय का सदुपयोग करना कैसे सिखाती है?

Answer:

किसी ने ठीक ही कहा है कि “खाली दिमाग शैतान का घर होता है।” (An idle brain is a devil’s workshop.) यह आमतौर पर देखा जाता है कि खाली या बेकार व्यक्ति को हमेशा शरारतें ही सूझती हैं। कभी-कभी तो वह इस प्रकार के अनैतिक कार्य करने लग जाता है, जिनको सामाजिक दृष्टि से उचित नहीं समझा जा सकता। खाली या बेकार समय का सदुपयोग न करके उसका दिमाग बुराइयों में फंस जाता है। शारीरिक शिक्षा में अनेक शारीरिक क्रियाएँ शामिल होती हैं। इन क्रियाओं में भाग लेकर हम अपने समय का सदुपयोग कर सकते है। अतः शारीरिक शिक्षा व्यक्ति को खाली समय का सदुपयोग करना सिखाती है। खाली समय का प्रयोग यदि खेल के मैदान में खेलें खेलकर किया जाए तो व्यक्ति के हाथ से कुछ नहीं जाता, बल्कि वह कुछ प्राप्त ही करता है। खेल का मैदान जहाँ खाली समय का सदुपयोग करने का उत्तम साधन है, वहीं व्यक्ति की अच्छी सेहत बनाए रखने का भी उत्तम साधन है। इसके अतिरिक्त व्यक्ति को एक अच्छे नागरिक के गुण भी सिखा देता है।

Exam Tips:

a) "An idle brain is a devil's workshop" कहावत उत्तर में उद्धृत करें; इसका अर्थ है खाली दिमाग बुराइयों की ओर जाता है।
b) खेल के मैदान में खाली समय का सदुपयोग होता है और साथ ही अच्छी सेहत भी बनती है।
c) खेलों से व्यक्ति को अच्छे नागरिक के गुण भी सीखने को मिलते हैं।

 

Question 18: शारीरिक शिक्षा समाजीकरण की प्रक्रिया को किस प्रकार से प्रभावित करती है?
अथवा
शारीरिक शिक्षा सामाजिक एवं नैतिक विकास कैसे करती है?

Answer:

शारीरिक शिक्षा समाजीकरण का एक महत्त्वपूर्ण साधन है। व्यक्ति किसी भी खेल में खेल के नियमों का पालन करते हुए तथा अपनी टीम के हित को सामने रखते हुए भाग लेता है। वह अपनी टीम को पूरा सहयोग देता है। वह हार-जीत को समान समझता है। उसमें अनेक सामाजिक गुण; जैसे सहनशीलता, धैर्यता, अनुशासन, सहयोग आदि विकसित होते हैं। इतना ही नहीं, प्रत्येक पीढ़ी कुछ-न-कुछ खास परंपराएँ व नियम भावी पीढ़ी के लिए छोड़ जाती है जिससे विद्यार्थियों को शारीरिक शिक्षा के माध्यम से परिचित करवाया जाता है। इस प्रकार शारीरिक शिक्षा व्यक्ति के समाजीकरण में अत्यधिक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। उसे समाज में मिल-जुलकर रहना पड़ता है। शारीरिक शिक्षा कई प्रकार के ऐसे अवसर प्रदान करती है, जिससे खिलाड़ियों के सामाजिक व नैतिक विकास हेतु सहायता मिलती है; जैसे उनका एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहना, एक-दूसरे का सम्मान करना, दूसरों की आज्ञा का पालन करना, झूठ न बोलना, नियमों का पालन करना, सहयोग देना, एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना आदि।

Exam Tips:

a) शारीरिक शिक्षा समाजीकरण का एक महत्त्वपूर्ण साधन है, इसे उत्तर के आरंभ में लिखें।
b) खिलाड़ी हार और जीत को समान समझता है, यह सामाजिक गुण का व्यावहारिक उदाहरण है।
c) पीढ़ी दर पीढ़ी छोड़ी गई परंपराएँ और नियम शारीरिक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुँचते हैं।

 

अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

Question 1: शारीरिक शिक्षा से क्या अभिप्राय है?

Answer:

शारीरिक शिक्षा, शिक्षा का वह अभिन्न अंग है, जो खेलकूद तथा अन्य शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से, व्यक्तियों में एक चुनी हुई दिशा में, परिवर्तन लाने का प्रयास करता है। इससे केवल बुद्धि तथा शरीर का ही विकास नहीं होता, बल्कि यह व्यक्ति के स्वभाव, चरित्र एवं आदतों के निर्माण में भी सहायक होती है। अतः शारीरिक शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति के संपूर्ण (शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक) व्यक्तित्व का विकास होता हैं।

Exam Tips:

a) परिभाषा में खेलकूद और शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से परिवर्तन लाने का उल्लेख अवश्य करें।
b) सर्वांगीण विकास में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक पक्ष शामिल होते हैं।

 

Question 2: शारीरिक शिक्षा की कोई दो परिभाषाएँ बताएँ।
अथवा
शारीरिक शिक्षा को परिभाषित करें।

Answer:

1. ए०आर० वेमैन के मतानुसार, “शारीरिक शिक्षा, शिक्षा का वह भाग है जिसका संबंध शारीरिक गतिविधियों द्वारा व्यक्ति के संपूर्ण विकास एवं प्रशिक्षण से है।”

2. आर० कैसिडी के अनुसार, “शारीरिक क्रियाओं पर केंद्रित अनुभवों द्वारा जो परिवर्तन मानव में आते हैं, वे ही शारीरिक शिक्षा कहलाते हैं।”

Exam Tips:

a) ए०आर० वेमैन और आर० कैसिडी की परिभाषाएँ दो अलग विद्वानों की हैं, दोनों के नाम लिखें।
b) परिभाषा का मुख्य शब्द "शिक्षा का वह भाग" है, इसे अवश्य लिखें।

 

Question 3: हैगमैन तथा ब्राउनवैल के अनुसार शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य बताएँ।
अथवा
हैगमन तथा ब्राउनवैल ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को किस प्रकार से वर्गीकृत किया है?

Answer:

हैगमैन तथा ब्राउनवैल (Hagman and Brownwell) ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को निम्नलिखित चार भागों में वर्गीकृत किया है:

1. शारीरिक स्वास्थ्य में बढ़ोतरी करना,

2. गति या तकनीकी योग्यताओं में बढ़ोतरी करना,

3. ज्ञान में वृद्धि करना,

4. अभिरुचि में सुधार लाना।

Exam Tips:

a) हैगमैन व ब्राउनवैल के उद्देश्य चार वर्गों में हैं: स्वास्थ्य, गति या तकनीकी योग्यता, ज्ञान और अभिरुचि।
b) चारों उद्देश्यों को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें, एक ही वाक्य में न मिलाएँ।

 

Question 4: जे०बी०नैश के अनुसार शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य बताएँ।

Answer:

जे०बी०नैश (J. B. Nash) के अनुसार शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य निम्नलिखित हैं

1. शारीरिक अंगों का विकास,

2. नाड़ी-माँसपेशियों संबंधी विकास,

3. अर्थ समझने की योग्यता का विकास,

4. भावनात्मक विकास।

Exam Tips:

a) जे० बी० नैश के चार उद्देश्य होते हैं, जिनमें भावनात्मक विकास चौथा है।
b) अर्थ समझने की योग्यता का विकास नैश के उद्देश्यों में तीसरा बिंदु है।

 

Question 5: बी० वाल्टर के अनुसार शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य बताएँ।

Answer:

बी० वाल्टर (B. Walter) के अनुसार शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य निम्नलिखित हैं

1. सेहत या स्वास्थ्य में सुधार करना,

2. खाली समय का उचित प्रयोग,

3. नैतिक आचरण।

Exam Tips:

a) बी० वाल्टर के तीन उद्देश्य हैं: स्वास्थ्य सुधार, खाली समय का उचित प्रयोग और नैतिक आचरण।
b) उद्देश्यों की संख्या (तीन) और उनका क्रम दोनों सही लिखें।

 

Question 6: लास्की के अनुसार शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य बताएँ।

Answer:

लास्की (Laski) के अनुसार शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य निम्नलिखित हैं

1. शारीरिक विकास,

2. नाड़ी-माँसपेशियों के तालमेल में विकास,

3. भावनात्मक विकास,

4. सामाजिक विकास,

5. बौद्धिक विकास।

Exam Tips:

a) लास्की के पाँच उद्देश्य हैं, इसलिए उत्तर में पाँच बिंदु लिखें।
b) बौद्धिक विकास लास्की के उद्देश्यों में पाँचवाँ बिंदु है।

 

Question 7: क्या खेल लोगों में मानसिक सद्भावना पैदा करती हैं?

Answer:

खेल लोगों में मानसिक सद्भावना पैदा करती हैं, क्योंकि खेल लड़ाइयों की भांति नहीं होतीं, ये तो आपसी प्यार, सहानुभूति और भ्रातृभाव पैदा करने के लिए खेली जाती हैं। आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत बैरन-डी-कोबर्टिन ने अंतर्राष्ट्रीय लोगों में सद्भाव पैदा करने के उद्देश्य को समक्ष रखकर की थी।

Exam Tips:

a) आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय सद्भाव के उद्देश्य से की गई थी।
b) उत्तर में "लड़ाइयों की भांति नहीं" वाक्यांश से खेलों का उद्देश्य स्पष्ट करें।

 

Question 8: हमें बेकार या खाली समय का सदुपयोग कैसे करना चाहिए?

Answer:

हमें बेकार समय का सदुपयोग खेल खेलकर करना चाहिए। खेल खेलने से जहाँ बेकार समय का सदुपयोग हो जाता है, वहीं खेलों द्वारा शारीरिक रूप से अभ्यस्त होकर शरीर में सुंदरता, शक्ति और चुस्ती-स्फूर्ति आ जाती है। शरीर की कार्यकुशलता बढ़ जाती है और शरीर नीरोग रहता है।

Exam Tips:

a) खाली समय में खेल खेलने से शरीर में सुंदरता, शक्ति और चुस्ती-स्फूर्ति आती है।
b) खेलों से शरीर की कार्यकुशलता बढ़ती है और शरीर नीरोग रहता है।

 

Question 9: युवा व्यक्तियों के लिए कौन-सी खेलों का चयन करना चाहिए?

Answer:

युवा व्यक्तियों के लिए अधिक शारीरिक शक्ति खर्च करने वाली खेल क्रियाओं; जैसे हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, पहाड़ों पर चढ़ना, तैरना और घुड़सवारी करने आदि का चयन करना चाहिए।

Exam Tips:

a) युवाओं के लिए हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स और तैरना जैसी अधिक शारीरिक शक्ति वाली खेल क्रियाएँ उपयुक्त हैं।
b) पहाड़ों पर चढ़ना और घुड़सवारी भी युवाओं के लिए उपयुक्त क्रियाओं में लिखी गई हैं।

 

Question 10: शारीरिक शिक्षा अनुशासन का गुण कैसे विकसित करती है?

Answer:

शारीरिक शिक्षा हमें अनुशासन का अमूल्य गुण सिखाती है। हमें अनुशासन में रहते हुए और खेल के नियमों का पालन करते हुए खेलना पड़ता है। इस प्रकार खेल अनुशासन के गुण में वृद्धि करते हैं। खेल में अयोग्य करार दिए जाने के डर से खिलाड़ी अनुशासन भंग नहीं करते। वे अनुशासन में रहकर ही खेलते हैं।

Exam Tips:

a) खेल के नियमों का पालन करते हुए खेलना अनुशासन का गुण सिखाता है।
b) खेल में अयोग्य करार दिए जाने के डर से खिलाड़ी अनुशासन भंग नहीं करते।

 

Question 11: शारीरिक पुष्टि को स्पष्ट कीजिए।

Answer:

शारीरिक पुष्टि का अर्थ बहुत व्यापक है, इसलिए इसे परिभाषित करना बहुत कठिन है, लेकिन यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि यह हमें अपने शरीर को सही ढंग से रखने और अधिक देर तक मेहनत करने की क्षमता प्रदान करती है। डॉ०ए०के ० उप्पल के अनुसार, “शारीरिक पुष्टि वह क्षमता है जिसके द्वारा शारीरिक क्रियाओं के विभिन्न रूपों को बिना थकावट के तर्क पूर्ण ढंग से किया जा सके। इसके अंतर्गत व्यक्तिगत स्वास्थ्य तथा नीरोगता के महत्त्वपूर्ण गुण सम्मिलित होते हैं।”

Exam Tips:

a) शारीरिक पुष्टि की परिभाषा डॉ० ए०के० उप्पल के अनुसार उत्तर में अवश्य लिखें।
b) बिना थकावट के शारीरिक क्रियाओं को करने की क्षमता शारीरिक पुष्टि का मुख्य अर्थ है।

 

Question 12: शारीरिक शिक्षा का ज्ञान व्यक्ति को अच्छा कार्यक्रम बनाने में कैसे सहायता करता है?

Answer:

शारीरिक शिक्षा व्यक्ति को शरीर से संबंधित विभिन्न गतिविधियों और उसे करने की सही तकनीकों की जानकारी प्रदान करती है। शारीरिक शिक्षा व्यक्ति को उसके विभिन्न पक्षों; जैसे शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक आदि का ज्ञान प्रदान करती है। इसलिए शारीरिक शिक्षा का ज्ञान व्यक्ति को अच्छा कार्यक्रम बनाने में सहायता करता है।

Exam Tips:

a) शारीरिक शिक्षा का ज्ञान शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक पक्षों की समझ देता है।
b) सही तकनीकों की जानकारी से व्यक्ति अच्छा कार्यक्रम बनाने में सक्षम होता है।

 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

भाग-I : एक वाक्य में उत्तर दें

Question 1: “शारीरिक शिक्षा शरीर का एक मजबूत ढाँचा है जो मस्तिष्क के कार्य को निश्चित एवं आसान करता है।” यह कथन किसका है?

Answer:

यह कथन रूसो का है।

Exam Tips:

a) रूसो ने शारीरिक शिक्षा को मस्तिष्क के कार्य का आधार बताया, इसलिए यह कथन उसी से जोड़कर याद रखें।

 

Question 2: शारीरिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य क्या है?

Answer:

संपूर्ण शारीरिक विकास करना।

Exam Tips:

a) शारीरिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य मनुष्य को शारीरिक तौर पर स्वस्थ बनाना माना जाता है।

 

Question 3: “शारीरिक क्रियाओं पर केंद्रित अनुभवों द्वारा जो परिवर्तन मानव में आते हैं, वे ही शारीरिक शिक्षा कहलाते हैं?” यह कथन किसने कहा?

Answer:

यह कथन आर० कैसिडी ने कहा।

Exam Tips:

a) आर० कैसिडी की परिभाषा में शारीरिक क्रियाओं पर केंद्रित अनुभवों से होने वाले परिवर्तन पर बल है।

 

Question 4: “मजबूत शारीरिक नींव के बिना कोई राष्ट्र महान् नहीं बन सकता।” यह कथन किसका है?

Answer:

यह कथन डॉ० राधाकृष्णन का है।

Exam Tips:

a) डॉ० राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति और दार्शनिक थे।

 

Question 5: बी० वाल्टर ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को कितने भागों में विभाजित किया है?

Answer:

बी० वाल्टर ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को तीन भागों में विभाजित किया है।

Exam Tips:

a) बी० वाल्टर के तीन भाग हैं: स्वास्थ्य सुधार, खाली समय का उचित प्रयोग और नैतिक आचरण।

 

Question 6: भारतीय खेल सलाहकार परिषद् की स्थापना कब हुई?

Answer:

भारतीय खेल सलाहकार परिषद् की स्थापना वर्ष 1954 में हुई।

Exam Tips:

a) भारतीय खेल सलाहकार परिषद् (All India Council of Sports) की स्थापना 1954 की तिथि के साथ याद रखें।

 

Question 7: भारत में संगठित शारीरिक शिक्षा कब और किसके प्रयासों से आरंभ हुई?

Answer:

भारत में संगठित शारीरिक शिक्षा सन् 1920 में एच०सी० बॅक के प्रयासों से आरंभ हुई।

Exam Tips:

a) एच०सी० बक का नाम भारत में संगठित शारीरिक शिक्षा की शुरुआत से जुड़ा है, इसे तिथि सहित याद रखें।

 

Question 8: मध्यकाल में शारीरिक शिक्षा कहाँ दी जाती थी?

Answer:

मध्यकाल में शारीरिक शिक्षा गुरुकुल में दी जाती थी।

Exam Tips:

a) गुरुकुल प्राचीन और मध्यकालीन भारत की प्रमुख शिक्षा संस्था थी, जहाँ शारीरिक शिक्षा भी दी जाती थी।

 

Question 9: शारीरिक शिक्षा किन अनुभवों का अध्ययन है?

Answer:

शारीरिक शिक्षा उन सभी शारीरिक अनुभवों का अध्ययन है, जो शारीरिक अभ्यास द्वारा प्रकट होते हैं।

Exam Tips:

a) शारीरिक शिक्षा की परिभाषा में "शारीरिक अभ्यास द्वारा प्रकट होने वाले अनुभव" वाक्यांश अवश्य लिखें।

 

Question 10: सामाजिक रूप से शारीरिक क्रियाएँ मनुष्य को किस प्रकार का बनाती हैं?

Answer:

सामाजिक रूप से शारीरिक क्रियाएँ मनुष्य को निपुण बनाती हैं।

Exam Tips:

a) शारीरिक क्रियाएँ सामाजिक रूप से मनुष्य को निपुण बनाती हैं, यह उत्तर "निपुण" शब्द से ही पूरा होता है।

 

Question 11: शारीरिक शिक्षा को पहले कौन-कौन-से नामों से जाना जाता था?

Answer:

शारीरिक सभ्यता, शारीरिक प्रशिक्षण, खेलों और कोचिंग के नाम आदि से।

Exam Tips:

a) शारीरिक शिक्षा को पहले शारीरिक प्रशिक्षण के नाम से भी जाना जाता था।

 

Question 12: शारीरिक रूप से शारीरिक क्रियाएँ मनुष्य को किस प्रकार का बनाती हैं?

Answer:

शारीरिक रूप से शारीरिक क्रियाएँ मनुष्य को स्वस्थ एवं मजबूत बनाती हैं।

Exam Tips:

a) शारीरिक क्रियाओं का मुख्य प्रभाव शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाना है।

 

Question 13: हेथरिंग्टन ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को कितने भागों में बाँटा है?

Answer:

हेथरिंग्टन ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को पाँच भागों में बाँटा है।

Exam Tips:

a) हेथरिंग्टन के पाँच भागों में तात्कालिक, विकासात्मक, सामाजिक स्तर, शारीरिक नियंत्रण और दूरवर्ती उद्देश्य शामिल हैं।

 

Question 14: कौन-सा व्यक्ति अच्छा खिलाड़ी बन सकता है?

Answer:

मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रफुल्लित एवं मजबूत व्यक्ति अच्छा खिलाड़ी बन सकता है।

Exam Tips:

a) अच्छे खिलाड़ी के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से मजबूत होना आवश्यक है।

 

Question 15: खेलें खिलाड़ी को समाज में कौन-सा स्थान प्रदान करती हैं?

Answer:

खेलें खिलाड़ी को सामाजिक मान्यता देती हैं और समाज में सम्मानजनक स्थान प्रदान करती हैं।

Exam Tips:

a) खेलें खिलाड़ी को सामाजिक मान्यता और सम्मानजनक स्थान देती हैं।

 

Question 16: खिलाड़ी खेल के मैदान से क्या सीखता है?

Answer:

आज्ञा का पालन करना, सद्भावना, मेल-जोल और संयम से रहना।

Exam Tips:

a) खेल के मैदान से खिलाड़ी आज्ञा पालन, सद्भावना, मेल-जोल और संयम सीखता है।

 

Question 17: इरविन के अनुसार, शारीरिक शिक्षा के कितने उद्देश्य होते हैं?

Answer:

इरविन के अनुसार, शारीरिक शिक्षा के पाँच उद्देश्य होते हैं।

Exam Tips:

a) इरविन के पाँच उद्देश्यों में मनोरंजक गतिविधियों में निपुणता भी शामिल है।

 

Question 18: “शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य मनुष्य के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है।” यह कथन किसने कहा?

Answer:

यह कथन जे०एफ० विलियम्स ने कहा।

Exam Tips:

a) जे० एफ० विलियम्स ने शारीरिक शिक्षा के लक्ष्य को सर्वांगीण विकास से जोड़ा।

 

Question 19: “शारीरिक शिक्षा समस्त शिक्षा प्रणाली का ही एक आधारभूत अंग है।” यह कथन किसने कहा?

Answer:

यह कथन चार्ल्स ए० बूचर ने कहा।

Exam Tips:

a) चार्ल्स ए० बूचर ने पुस्तक Foundations of Physical Education लिखी थी।

 

Question 20: शारीरिक शिक्षा व मनोरंजन के केंद्रीय सलाहाकार बोर्ड की स्थापना कब हुई?

Answer:

शारीरिक शिक्षा व मनोरंजन के केंद्रीय सलाहकार बोर्ड की स्थापना सन् 1950 में हुई।

Exam Tips:

a) केंद्रीय सलाहकार बोर्ड (Central Advisory Board of Physical Education and Recreation) की स्थापना 1950 में हुई।

 

भाग-II : सही विकल्प का चयन करें

Question 1: मनुष्य कैसा प्राणी है?
(A) अलौकिक
(B) सामाजिक
(C) प्राकृतिक
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(B) सामाजिक

Exam Tips:

a) मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए वह समाज में मिल-जुलकर रहना चाहता है।

 

Question 2: “शारीरिक शिक्षा, शिक्षा के संपूर्ण क्षेत्र का वह भाग है जो बड़ी माँसपेशियों से होने वाली क्रियाओं तथा उनसे संबंधित प्रतिक्रियाओं से संबंध रखता है।” यह कथन किसका है?
(A) ए०आर० वेमैन का
(B) चार्ल्स ए० बूचर का
(C) जे०बी० नैश का
(D) आर० कैसिडी का

Answer:

(C) जे०बी० नैश का

Exam Tips:

a) यह परिभाषा जे०बी० नैश (J. B. Nash) की है, जो बड़ी माँसपेशियों की क्रियाओं पर केंद्रित है।

 

Question 3: ………….. शिक्षा का वह अभिन्न अंग है जो खेल-कूद व अन्य शारीरिक क्रियाओं की मदद से व्यक्तियों में एक चुनी हुई दिशा में परिवर्तन लाने का प्रयास करता है।
(A) स्वास्थ्य शिक्षा
(B) शारीरिक शिक्षा
(C) नैतिक शिक्षा
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(B) शारीरिक शिक्षा

Exam Tips:

a) शारीरिक शिक्षा की परिभाषा में खेल-कूद और शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से दिशा में परिवर्तन की बात है।

 

Question 4: जे०बी० नैश के अनुसार शारीरिक शिक्षा का उद्देश्य है
(A) शारीरिक अंगों का विकास
(B) नाड़ी-माँसपेशियों संबंधी विकास
(C) भावनात्मक विकास
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) नैश के चारों उद्देश्य मिलकर "उपर्युक्त सभी" का उत्तर बनाते हैं।

 

Question 5: “शारीरिक शिक्षा शरीर का मजबूत ढाँचा है जो मस्तिष्क के कार्य को निश्चित एवं आसान करता है।” यह कथन है
(A) रूसो का
(B) अरस्तू का
(C) प्लेटो का
(D) सुकरात का

Answer:

(A) रूसो का

Exam Tips:

a) यह कथन रूसो का है।

 

Question 6: लयात्मक क्रियाओं में शामिल है
(A) नाचना
(B) लोक-नृत्य
(C) लेजियम
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) नाचना, लोक-नृत्य और लेजियम, तीनों लयात्मक क्रियाओं में आते हैं।

 

Question 7: शारीरिक शिक्षा किस विकास में मदद करती है?
(A) मानसिक विकास में
(B) सर्वांगीण विकास में
(C) सामाजिक विकास में
(D) भावनात्मक विकास में

Answer:

(B) सर्वांगीण विकास में

Exam Tips:

a) शारीरिक शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है।

 

Question 8: निम्नलिखित में से कौन-सा कथन लक्ष्य से संबंधित नहीं है?
(A) यह अंतिम उद्देश्य को प्राप्त करने का साधन है
(B) यह साधारण दिखावे वाला होता है
(C) इसकी व्याख्या पूर्ण होती है
(D) यह अदृश्य तथा अपूर्ण है

Answer:

(C) इसकी व्याख्या पूर्ण होती है

Exam Tips:

a) लक्ष्य अदृश्य और अपूर्ण होता है, इसलिए उसकी व्याख्या पूर्ण होना उससे संबंधित नहीं है।

 

Question 9: एच० क्लार्क ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को कितने भागों में बाँटा है?
(A) चार
(B) तीन
(C) पाँच
(D) छह

Answer:

(B) तीन

Exam Tips:

a) एच० क्लार्क ने उद्देश्यों को तीन वर्गों में विभाजित किया है।

 

Question 10: लास्की ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को कितने भागों में बाँटा है?
(A) तीन
(B) चार
(C) पाँच
(D) छह

Answer:

(C) पाँच

Exam Tips:

a) लास्की के उद्देश्य पाँच भागों में हैं।

 

Question 11: “Foundations of Physical Education” नामक पुस्तक लिखी है
(A) चार्ल्स ए० बूचर ने
(B) लास्की ने
(C) जे०बी० नैश ने
(D) बी० वाल्टर ने

Answer:

(A) चार्ल्स ए० बूचर ने

Exam Tips:

a) यह पुस्तक चार्ल्स ए० बूचर ने लिखी है।

 

Question 12: शारीरिक शिक्षा का क्षेत्र है
(A) विकट
(B) सरल
(C) सीमित
(D) विशाल

Answer:

(D) विशाल

Exam Tips:

a) शारीरिक शिक्षा का क्षेत्र बहुत विशाल है, इसमें अनेक प्रकार की गतिविधियाँ शामिल हैं।

 

Question 13: शारीरिक क्रियाएँ करने से सबसे अधिक प्रभावित होने वाली प्रणाली है
(A) माँसपेशी प्रणाली
(B) पाचन प्रणाली
(C) श्वास प्रणाली
(D) उत्सर्जन प्रणाली

Answer:

(A) माँसपेशी प्रणाली

Exam Tips:

a) शारीरिक क्रियाओं का सीधा और सबसे अधिक प्रभाव माँसपेशी प्रणाली पर पड़ता है।

 

Question 14: शारीरिक शिक्षा से संबंधित कथन सही है
(A) यह व्यक्ति के संपूर्ण विकास में सहायक होती है
(B) यह मनोरंजन प्रदान करती है
(C) यह स्वास्थ्य में सुधार करती है
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) शारीरिक शिक्षा संपूर्ण विकास, मनोरंजन और स्वास्थ्य सुधार, तीनों में सहायक है।

 

Question 15: वर्तमान में शिक्षा का मूल उद्देश्य है
(A) शरीर का विकास करना
(B) मन का विकास करना
(C) व्यक्ति का चहुंमुखी विकास करना
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(C) व्यक्ति का चहुंमुखी विकास करना

Exam Tips:

a) वर्तमान शिक्षा का मूल उद्देश्य व्यक्ति का चहुँमुखी विकास करना है।

 

Question 16: “शारीरिक शिक्षा उन अनुभवों का जोड़ है जो व्यक्ति की शारीरिक गतिविधियों से प्राप्त हुई है।” यह कथन है
(A) ए०आर० वेमैन का
(B) डी० ऑबरटियूफर का
(C) आर० कैसिडी का
(D) जे०बी० नैश का

Answer:

(B) डी० ऑबरटियूफर का

Exam Tips:

a) यह कथन डी० ऑबरटियूफर (D. Oberteuffer) का है।

 

भाग-III: निम्नलिखित कथनों के उत्तर सही या गलत अथवा हाँ या नहीं में दें

Question 1: शारीरिक शिक्षा से मानसिक विकास संभव है। (हाँ/नहीं)

Answer:

हाँ

Exam Tips:

a) शारीरिक क्रियाओं में भाग लेने से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है।

 

Question 2: शारीरिक शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास करती है। (हाँ/नहीं)

Answer:

हाँ

Exam Tips:

a) शारीरिक शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना है।

 

Question 3: शारीरिक शिक्षा केवल व्यक्तिगत गुणों का ही विकास करती है। (सही/गलत)

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) शारीरिक शिक्षा सामाजिक, नैतिक और भावनात्मक गुणों का भी विकास करती है।

 

Question 4: शारीरिक शिक्षा, शिक्षा का अभिन्न अंग है। (हाँ/नहीं)

Answer:

हाँ

Exam Tips:

a) शारीरिक शिक्षा को शिक्षा प्रक्रिया का अभिन्न अंग चार्ल्स ए० बूचर जैसे विद्वानों ने माना है।

 

Question 5: शारीरिक शिक्षा का क्षेत्र संकुचित है। (सही/गलत)

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) शारीरिक शिक्षा का क्षेत्र बहुत विशाल है, इसलिए "संकुचित" कथन गलत है।

 

Question 6: शारीरिक शिक्षा का उद्देश्य शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। (सही/गलत)

Answer:

सही

Exam Tips:

a) शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी शारीरिक शिक्षा का उद्देश्य है।

 

Question 7: शारीरिक शिक्षा से भावनात्मक विकास होता है। (सही/गलत)

Answer:

सही

Exam Tips:

a) खेल में जीत और हार दोनों से भावनात्मक स्थिरता आती है।

 

Question 8: शारीरिक क्रियाएँ शारीरिक वृद्धि व विकास के लिए आवश्यक होती हैं। (हाँ/नहीं)

Answer:

हाँ

Exam Tips:

a) नियमित व्यायाम से माँसपेशियाँ मजबूत होती हैं और अंगों का विकास होता है।

 

Question 9: शारीरिक शिक्षा मनोरंजन प्रदान करती है। (हाँ/नहीं)

Answer:

हाँ

Exam Tips:

a) मनोरंजन शारीरिक शिक्षा का एक महत्त्वपूर्ण पक्ष है, जिसमें व्यक्ति अपनी इच्छा से भाग लेता है।

 

Question 10: एच० क्लार्क ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को तीन भागों में विभाजित किया है। (सही/गलत)

Answer:

सही

Exam Tips:

a) एच० क्लार्क के तीन वर्ग हैं: शारीरिक स्वास्थ्य, सांस्कृतिक विकास और सामाजिक गुण।

 

Question 11: शारीरिक शिक्षा मनो-शारीरिक व्याधियों को बढ़ाती है। (सही/गलत)

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) शारीरिक शिक्षा मानसिक तनाव और मनोवैज्ञानिक व्याधियों को कम करती है, बढ़ाती नहीं।

 

Question 12: शारीरिक शिक्षा राष्ट्रीय एकता के विकास में सहायक होती है। (हाँ/नहीं)

Answer:

हाँ

Exam Tips:

a) खेलें सांप्रदायिकता और प्रांतवाद जैसे अवगुणों को दूर कर राष्ट्रीय एकता बढ़ाती हैं।

 

Question 13: शारीरिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति को शारीरिक तौर पर स्वस्थ बनाना है। (हाँ/नहीं)

Answer:

हाँ

Exam Tips:

a) शारीरिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य मनुष्य को शारीरिक तौर पर स्वस्थ बनाना है।

 

Question 14: शारीरिक शिक्षा खाली समय का सही उपयोग करने में सहायक होती है। (सही/गलत)

Answer:

सही

Exam Tips:

a) खेल के मैदान में खाली समय का सदुपयोग होता है और अच्छी सेहत भी बनती है।

 

भाग-IV: रिक्त स्थानों की पूर्ति करें

Question 1: इरविन के अनुसार शारीरिक शिक्षा के ……… उद्देश्य होते हैं।

Answer:

पाँच

Exam Tips:

a) इरविन के पाँच उद्देश्य प्रसिद्ध हैं और इन्हें संख्या सहित याद रखें।

 

Question 2: “शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य मनुष्य के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है।” यह कथन …………….. ने कहा।

Answer:

जे०एफ० विलियम्स

Exam Tips:

a) यह कथन जे०एफ० विलियम्स का है, जिन्होंने लक्ष्य को सर्वांगीण विकास से जोड़ा।

 

Question 3: ………… शिक्षा हमें नेतृत्व के अनेक अवसर प्रदान करती है।

Answer:

शारीरिक

Exam Tips:

a) खेलों में कप्तान और आयोजन जैसे अवसर नेतृत्व विकास में सहायक होते हैं।

 

Question 4: जे०बी० नैश ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को ……………. भागों में बाँटा है।

Answer:

चार

Exam Tips:

a) नैश के चार वर्ग हैं: अंगों का विकास, नाड़ी-माँसपेशी विकास, अर्थ समझने की योग्यता और भावनात्मक विकास।

 

Question 5: प्राचीनकाल में मनुष्य प्राकृतिक रूप से …………….. क्रियाएँ अधिक करता था।

Answer:

शारीरिक

Exam Tips:

a) प्राचीनकाल में दौड़ना, कूदना, शिकार और युद्ध जैसी शारीरिक क्रियाएँ सामान्य थीं।

 

Question 6: “मजबूत शारीरिक नींव के बिना कोई राष्ट्र महान् नहीं बन सकता।” यह कथन …………….. ने कहा।

Answer:

डॉ० राधाकृष्णन

Exam Tips:

a) यह कथन डॉ० राधाकृष्णन का है, इसे लेखक के नाम सहित याद रखें।

 

Question 7: शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य के लिए …………….. है।

Answer:

लाभदायक

Exam Tips:

a) शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, इसलिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेलों में भाग लेना चाहिए।

 

Question 8: शारीरिक शिक्षा व्यक्ति को अपनी भावनाओं पर …………….. रखना सिखाती है।

Answer:

नियंत्रण

Exam Tips:

a) भावनाओं पर नियंत्रण से सफलता की ओर बढ़ा जाता है, यह उत्तर का मुख्य बिंदु है।

 

Question 9: मनुष्य एक ……………. प्राणी है।

Answer:

सामाजिक

Exam Tips:

a) मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए उसे समाज में मिल-जुलकर रहना पड़ता है।

 

Question 10: लास्की ने शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को …………….. भागों में विभाजित किया है।

Answer:

पाँच

Exam Tips:

a) लास्की के पाँच उद्देश्य शारीरिक, नाड़ी-माँसपेशी, भावनात्मक, सामाजिक और बौद्धिक विकास हैं।

 

Haryana Board Solutions for Class 11 Physical Education Chapter 01 Concept of Physical Education

Textbook Solutions for Class 11 Physical Education Chapter 01 Concept of Physical Education

Review comprehensive exercise answers for Class 11 Physical Education Chapter 01 Concept of Physical Education. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 01 Concept of Physical Education concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 11 Physical Education.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 1 शारीरिक शिक्षा की अवधारणा for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 1 शारीरिक शिक्षा की अवधारणा is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Physical Education are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Physical Education Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 1 शारीरिक शिक्षा की अवधारणा as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Physical Education concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 1 शारीरिक शिक्षा की अवधारणा will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 1 शारीरिक शिक्षा की अवधारणा in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Physical Education. You can access HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 1 शारीरिक शिक्षा की अवधारणा in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Physical Education Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 1 शारीरिक शिक्षा की अवधारणा in printable PDF format for offline study on any device.