HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 5 यायावर साम्राज्य

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 11 History Chapter 05 Nomadic Empire (Mongols)

Review structured textbook solutions for Class 11 History Chapter 05 Nomadic Empire (Mongols). Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Download Chapter 05 Nomadic Empire (Mongols) Textbook Solutions PDF

Access the complete solution PDF for Class 11 History below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

निबंधात्मक उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: 12वीं शताब्दी में यायावरिता के स्वरूप का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Answer:

मंगोल मध्य एशिया के आधुनिक मंगोलिया प्रदेश में रहने वाला एक यायावर समूह था। 12वीं शताब्दी में चंगेज़ खाँ के उत्थान से पूर्व मंगोल यायावरिता के स्वरूप की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित थीं

1. प्रमुख व्यवसाय (Chief occupations):
12वीं शताब्दी में यायावरी कबीलों का प्रमुख व्यवसाय पशुपालन था। उस समय मंगोलिया में अनेक अच्छी चरागाहें थीं। अल्ताई पहाड़ों की बर्फीली चोटियों से निकलने वाले सैंकड़ों झरनों तथा ओनोन (Onon) एवं सेलेंगा (Selenga) नदियों के पानी के कारण यहाँ हरी घास प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होती थी। मंगोल जिन पशुओं का पालन करते थे उनमें प्रमुख थे घोड़े एवं भेड़ें। इनके अतिरिक्त वे गायों, बकरियों एवं ऊँ टों का पालन भी करते थे। इन पशुओं का प्रयोग वे दूध, माँस एवं ऊन प्राप्त करने के लिए तथा सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ढोने के लिए करते थे। घोड़ों का प्रयोग वे घुड़सवारी के लिए करते थे। मंगोल घोड़ों पर सवार होकर ही युद्धों में भाग लेते थे। कुछ मंगोल शिकार संग्राहक (hunter gatherers) थे। वे जंगली जानवरों का शिकार करते थे एवं मछलियाँ पकडते थे। वे साइबेरियाई वनों में रहते थे। वे पशुपालक लोगों की तुलना में अधिक गरीब होते थे। उस समय मंगोलिया की भौगोलिक परिस्थितियाँ कृषि के अनुकू ल नहीं थीं। अतः यायावरी कबीले कृषि कार्य नहीं करते थे। इस कारण यायावरी कबीलों की अर्थव्यवस्था घनी जनसंख्या वाले क्षेत्रों का भरण-पोषण करने में समर्थ नहीं थी। अतः यहाँ कोई नगर नहीं उभर पाया।

2. निवास स्थान (Dwellings):
यायावरी कबीले चरागाहों की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते थे। अतः वे किसी स्थान में स्थाई रूप से नहीं रहते थे। मंगोल गोलाकार तंबुओं में रहते थे जिसे वे जर (ger) कहते थे। जनसाधारण लोगों के तंबू छोटे आकार के होते थे। धनी लोगों के तंबुओं का आकार बड़ा होता था। ये तंबु सन के बने होते थे। इन तंबुओं का प्रवेश द्वार दक्षिण की ओर होता था। इसका कारण यह था कि मंगोलिया में शीत हवाएँ उत्तर की ओर से आती थीं। तंबू को दो भागों में बाँटा जाता था। एक भाग मेहमानों के लिए होता था। दूसरा भाग घर के सदस्यों के लिए होता था।

3. समाज (Society):
यायावरी समाज की मूल इकाई परिवार थी। उस समय परिवार पितृपक्षीय (patriarchal) होते थे। परिवार का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति इसकी देखभाल करता था। धनी परिवार बहुत विशाल होते थे। उनके पास अधिक संख्या में पशु एवं चारागाहें होती थीं। इस कारण उनके अनेक अनुयायी होते थे तथा स्थानीय राजनीति में उनकी उल्लेखनीय भूमिका होती थी। प्राकृतिक आपदाओं जैसे भीषण शीत ऋतु के दौरान एकत्रित की गई शिकार एवं अन्य सामग्रियों के समाप्त हो जाने की स्थिति में अथवा वर्षा न होने पर घास के मैदानों के सूख जाने की स्थिति चारागाहों की खोज में भटकना पड़ता था। इस कारण वे लटपाट करने के लिए बाध्य हो जाते थे। अतः परिवारों के समूह अपनी रक्षा हेतु अधिक शक्तिशाली कुलों से मित्रता कर लेते थे तथा परिसंघ का गठन कर लेते थे। अधिकांश परिसंघ छोटे एवं अल्पकालिक होते थे। उस समय परिवार में पुत्र का होना बहुत आवश्यक माना जाता था। उस समय मंगोल समाज में बहु-विवाह (polygamy) प्रथा प्रचलित थी। उस समय स्त्रियाँ समाज में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती थीं। वे न केवल घरेलू कार्य करती थीं अपितु आवश्यकता पड़ने पर रणभूमि में दुश्मनों से लोहा लेती थीं।

4. भोजन (Diet) :
यायावरी लोगों का प्रमुख भोजन माँस एवं दूध था। मंगोल घोड़े का माँस खाने के बहुत शौकीन थे। वे गायों, भेड़ों एवं बकरियों का माँस भी खाते थे। इनके अतिरिक्त वे कुत्तों, लोमड़ियों, खरगोशों तथा चूहों का माँस भी खाते थे। वे सामान्य तौर पर पकाए हुए अथवा उबले हुए माँस का प्रयोग करते थे। कभीकभी वे कच्चा माँस भी खा जाते थे। बचे हुए माँस को वे चमड़े के थैले में रख लेते थे। वे खाने के बर्तनों की सफाई की ओर बहुत कम ध्यान देते थे। वे घोड़ी का दूध पीने के बहुत शौकीन थे। इसे कुम्मी (kumiss) कहा जाता था। धनी लोग शराब पीने के भी शौकीन थे। इसे. चीन से मंगवाया जाता था। इसके सेवन को बहुत सम्मानजनक समझा जाता था।

5. पोशाक (Dress):
यायावरी लोग सूती, रेशमी एवं ऊनी वस्त्र पहनते थे। वे सूती एवं रेशमी वस्त्रों का चीन से आयात करते थे। ऊनी वस्त्र वे स्वयं बनाते थे। जनसाधारण के वस्त्र सामान्य प्रकार के होते थे। धनी लोग बहुमूल्य वस्त्रों को धारण करते थे। सर्दियों से बचाव के लिए वे फर के कोट एवं टोप पहनते थे। स्त्रियों के वस्त्र एवं उनके सिर पर डालने वाला टोप विशेष प्रकार से बना होता था।

6. मृतकों का संस्कार (Disposal of the Dead):
यायावरी लोग रात्रि के समय अपने मृतकों का संस्कार करते थे। वे शवों को जमीन में दफ़न करते थे। मंगोल मृत्यु के पश्चात् जीवन में विश्वास रखते थे। अतः वे शवों के साथ खाने-पीने की वस्तुएँ एवं बर्तनों आदि को भी रखते थे। धनी व्यक्तियों के साथ अनेक बहुमूल्य वस्तुएँ , उसके घोड़ों, नौकरों एवं स्त्रियों को भी दफ़न किया जाता था। प्रायः शवों को उस स्थान पर दफ़न किया जाता था जिसका चुनाव उसने अपने जीवनकाल में किया हो अथवा जो स्थान उसे सबसे अधिक प्रिय हो।

7. व्यापार (Trade):
स्टेपी क्षेत्र अथवा मंगोलिया में संसाधनों की बहुत कमी थी। अतः यायावरी कबीले व्यापार के लिए अपने पड़ोसी देश चीन पर निर्भर करते थे। उनका व्यापार वस्तु-विनिमय (barter) पर आधारित था। यह व्यवस्था दोनों पक्षों के लिए लाभकारी थी। यायावर कबीले चीन से कृषि उत्पाद एवं लोहे के उपकरणों का आयात करते थे। इनके बदले वे घोड़ों, फर एवं शिकारी जानवरों का निर्यात करते थे। कभी-कभी दोनों पक्ष अधिक लाभ कमाने हेतु सैनिक कार्यवाही कर बैठते थे एवं लूटपाट में भी सम्मिलित हो जाते थे। इस संघर्ष में यायावरों को कम हानि होती थी। इसका कारण यह था कि वे लूटपाट कर संघर्ष क्षेत्र से दूर भाग जाते थे। चीन को इन यायावरी आक्रमणों से बहुत क्षति पहुँचती थी। अतः चीनी शासकों ने अपनी प्रजा की रक्षा के लिए ‘चीन की महान् दीवार’ को अधिक मज़बूत किया।

Exam Tips:

a) मंगोलों की पशुपालन पर आधारित अर्थव्यवस्था और नगरों के अभाव को अलग बिन्दुओं में लिखें।
b) जर (ger) तंबू की बनावट, उसका प्रवेश द्वार दक्षिण की ओर होने का कारण अवश्य लिखें।
c) बहु-विवाह, पितृपक्षीय परिवार और स्त्रियों की भूमिका को समाज के अलग उपशीर्षकों में रखें।
d) व्यापार की वस्तु-विनिमय प्रणाली और चीन की महान दीवार का संदर्भ उत्तर को पूर्ण बनाता है।

 

Question 2: चंगेज़ खाँ कौन था? उसके प्रारं भिक जीवन एवं उत्थान के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

चंगेज़ खाँ यायावर साम्राज्य अथवा मंगोलों का सबसे महान् एवं प्रसिद्ध शासक था। चंगेज़ खाँ के प्रारंभिक जीवन के बारे में हमें अधिक जानकारी प्राप्त नहीं है। प्राप्त स्रोतों के आधार पर हमें जो जानकारी प्राप्त हुई है उसका संक्षिप्त वर्णन अग्रलिखित अनुसार है

1. जन्म एवं माता-पिता (Birth and Parents):
चंगेज़ खाँ का जन्म कब हुआ इस संबंध में इतिहासकारों में मतभेद हैं। अधिकांश इतिहासकारों का कथन है कि चंगेज़ खाँ का जन्म 1162 ई० में हुआ। कुछ इतिहासकारों का विचार है कि चंगेज खाँ का जन्म 1167 ई० में हुआ। चंगेज़ खाँ का जन्म मंगोलिया के उत्तरी भाग में ओनोन नदी के निकट हुआ था। उसके पिता का नाम येसूजेई (Yesugei) था। वह एक छोटे से कबीले कियात (Kiyat) का मुखिया था। वह बोरजिगिद (Borjigid) कुल से संबंधित था। चंगेज खाँ की माता का नाम ओलुन-के (Oelun-eke) था। वह ओंगीरत (Onggirat) कबीले से संबंधित थी। चंगेज खाँ का बचपन का नाम तेमुजिन (Temujin) था। कहा जाता है कि जिस समय बालक का जन्म हुआ उस समय उसका पिता येसूजेई अपने एक विरोधी तातार (Tatar) कबीले के मुखिया तेमुजिन को पराजित कर वापस लौटा था। अत: मंगोलियाई परंपरा के अनुसार नव जन्मे बालक का नाम तेमुजिन रखा गया।

2. तेमुजिन की कठिनाइयाँ (Difficulties of Temujin):
तेमुजिन की अल्पायु में उसके पिता येसूजेई की धोखे से तातार कबीले द्वारा हत्या कर दी गई थी। येसूजेई की हत्या का समाचार सुनकर तेमुजिन की माँ ओलुन इके पर दुः खों का पहाड़ टूट पड़ा। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह अपने पाँच बच्चों को लेकर कहाँ जाए। कियात कबीले के लोग तेमुजिन को अपना मुखिया स्वीकार करने को तैयार नहीं थे क्योंकि वह स्वयं अभी एक बच्चा था। इस संकट के समय में ओलुन-इके ने अपना धैर्य न खोया। वह शिकार कर एवं जंगली फल खाकर अपना एवं अपने बच्चों का गुजारा करती रही। वह तेमुजिन को अपने कबीले की गौरव गाथाएँ सुनाकर एक नई प्रेरणा स्रोत उत्पन्न करती रही।

3. तेमुजिन के बहादुरी भरे कारनामे (Acts of Bravery of Temujin):
तेमुजिन जब युवा हुआ तो उसमें अदम्य उत्साह था। एक बार उसके विरोधी कबीले वालों ने तेमुजिन पर अचानक आक्रमण कर उसे बंदी बना लिया। निस्संदेह यह तेमुजिन के लिए सबसे विकट स्थिति थी। ऐसे समय में तेमुजिन ने अपना धैर्य न खोया। एक दिन जब कबीले के लोग रंगरलियों में मस्त थे तो यह स्वर्ण अवसर देखकर तेमुजिन वहाँ से भागने में सफल हुआ। वह वापस अपने परिवार के सदस्यों के साथ आ मिला। यह घटना उसके जीवन में एक नया मोड़ सिद्ध हुई। एक दिन कुछ चोरों ने तेमुजिन के परिवार के आठ घोड़ों को चुरा लिया। जब तेमुजिन को इसका पता चला तो वह फौरन अपने घोड़े पर अके ला ही उनके पीछे हो लिया। रास्ते में बोघूरचू (Boghurchu) नामक एक युवक उसके साथ हो लिया। इन दोनों ने चोरों को घेर लिया तथा अत्यंत बहादुरी से अपने घोड़ों को छु ड़वा लिया। इस प्रकार बोधूरचू तेमुजिन का प्रथम मित्र बना। वे सदैव एक विश्वस्त साथी के रूप में एक-दूसरे के साथ रहे। जब तेमुजिन 18 वर्ष का हुआ तो उसका विवाह बोरटे के साथ हो गया। इस विवाह के कारण तेमुजिन की स्थिति कुछ सुदृढ़ हुई। तेमुजिन ने जमूका (Jamuqa) को जो कि जजीरात (Jajirat) कबीले से संबंधित था को अपना सगा भाई (आंडा anda) बनाया। इसके पश्चात् तेमुजिन तुगरिल खाँ (Tughril Khan) अथवा ओंग खाँ (Ong Khan) से आशीर्वाद लेने उसके दरबार में पहुंचा। वह कैराईट (Kereyite) कबीले का मुखिया था तथा तेमुजिन के पिता का सगा भाई (आंडा) बना था। तुगरिल खाँ ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसी समय के दौरान मेरकिट (Merkit) कबीले के मुखिया ने तेमुजिन के कैं प पर आक्रमण कर दिया तथा उसकी पत्नी बोरटे को बंदी बनाकर अपने साथ ले गया। इस संकट के समय में जमूका एवं तुगरिल खाँ ने तेमुजिन की बहुमूल्य सहायता की। अत: वह अपनी पत्नी बोरटे को मेरकिट कबीले के चंगुल से छु ड़ाने में सफल रहा। प्रसिद्ध इतिहासकार जॉर्ज वर्नडस्की के अनुसार, “मेरकिटों के विरुद्ध अभियान के दौरान तेमुजिन ने बहुत बहादुरी दिखायी तथा उसने अनेक नए मित्र बनाए। वास्तव में यह उसके जीवन में एक नया मोड़ प्रमाणित हुई।”

4. तेमुजिन का चंगेज खाँ बनना (Temujin became Genghis Khan):
अपनी आरंभिक सफलताओं न का साहस बढ़ गया था। इसी समय जमूका, तेमुजिन एवं तुगरिल खाँ के मध्य बढ़ते हुए मैत्रीपूर्ण संबंधों के कारण ईर्ष्या करने लगा। उसने तेमुजिन के सभी विरोधी कबीलों के साथ गठजोड़ आरंभ कर दिया था। तेमुजिन इसे सहन करने को तैयार नहीं था। अतः उसने तुगरिल खाँ के सहयोग से जमूका को कड़ी पराजय दी। निस्संदेह यह तेमुजिन की एक महान् सफलता थी। इसके पश्चात् तेमुजिन ने शक्तिशाली तातार, नेमन एवं कैराईट कबीलों को पराजित किया। स्वयं तुगरिल खाँ जो बाद में तेमुजिन का शत्रु बन गया था उससे पराजित हुआ। इस कारण तेमुजिन स्टेपी क्षेत्र की राजनीति में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में उभरा। तेमुजिन की इन महान् उपलब्धियों को देखते हुए कुरिलताई (quriltai) जो कि मंगोल सरदारों की एक सभा थी, ने 1206 ई० में उसे चंगेज़ खाँ (सार्वभौम शासक) की उपाधि से सम्मानित किया।

Exam Tips:

a) चंगेज़ खाँ का जन्म 1162 ई० (कुछ मत 1167 ई०) तथा बचपन का नाम तेमुजिन लिखें।
b) पिता येसूजेई कियात कबीले के मुखिया थे, जबकि माता ओलुन-इके ओंगीरत कबीले से थीं।
c) बोरटे का अपहरण और मेरकिट अभियान के बाद उसकी मुक्ति तेमुजिन के उत्थान का मोड़ था।
d) जमूका, तुगरिल खाँ (ओंग खाँ) और बोघूरचू के साथ संबंधों का क्रम लिखें।

 

Question 3: चंगेज खाँ की विजयों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। उसकी सफलता के क्या कारण थे?

Answer:

1206 ई० में चंगेज़ खाँ मंगोलों का नया शासक बना। उसने सर्वप्रथम अपनी स्थिति को सुदृढ़ बनाने की ओर ध्यान दिया। इस उद्देश्य से चंगेज़ खाँ ने अपनी एक विधि संहिता यास (Yasa) को लागू किया। इसके पश्चात् उसने एक शक्तिशाली सेना का गठन किया। इस सेना के सहयोग से चंगेज खाँ ने महान् सफलताएँ प्राप्त की। इन सफलताओं का संक्षिप्त वर्णन निम्नलिखित अनुसार है

1. उत्तरी चीन की विजय (Conquest of Northern China):
चंगेज़ खाँ ने सर्वप्रथम अपना ध्यान चीन की ओर दिया। उस समय चीन तीन राज्यों में विभाजित था। प्रथम राज्य उत्तर-पश्चिमी प्रांत था। यहाँ तिब्बती मूल के सी सिआ (Hsi Hsia) लोगों का शासन था। दूसरे राज्य में चीन का उत्तरी क्षेत्र आता था। यहाँ चिन राजवंश का शासन था। तीसरे राज्य में चीन का दक्षिणी क्षेत्र सम्मिलित था। यहाँ सोंग (Song) राजवंश का शासन था। चीन पर आक्रमण करने से पूर्व चंगेज़ खाँ ने अपनी सेना को संबोधित करते हुए कहा, “चीन के शासकों ने हमारे पूर्वजों एवं मेरे संबंधियों का बहुत अपमान किया है। अब वह महान् परमात्मा मुझे यह भरोसा दिलाता है कि विजय हमारी होगी। चीन के इस राज्य में उसने मुझे अवसर एवं शक्ति दी है ताकि मैं अपने पूर्वजों के अपमान का बदला ले सकूँ । चीन के विरुद्ध चंगेज़ खाँ का अभियान एक लंबे समय तक चला। 1209 ई० में चंगेज़ खाँ ने सर्वप्रथम सी सिआ लोगों को सुगमता से पराजित कर दिया। 1215 ई० में चंगेज़ खाँ ने पीकिंग (Peking) पर कब्जा करने में सफलता प्राप्त की। इसके पश्चात् चंगेज़ खाँ ने पीकिंग में भयंकर लूटमार मचाई। चिन शासक को भी बाध्य होकर अपनी एक पुत्री का विवाह चंगेज़ खाँ से करना पड़ा। चंगेज़ खाँ की यह विजय उसके लिए बहुत निर्णायक सिद्ध हुई।

2. करा खिता की विजय (Conquest of Qara Khita):
चंगेज़ खाँ ने उत्तरी चीन की विजय के पश्चात् अपना ध्यान करा खिता की विजय की ओर किया। इस उद्देश्य से उसने 1218 ई० में 20,000 सैनिकों को मंगोल सेनापति जेब (Jeb) की अधीनता में करा खिता भेजा। उस समय करा खिता में कुचलुग (Kuchlug) का शासन था। जेब ने सुगमता से कुचलुग को पराजित कर करा खिता पर अधिकार कर लिया। इस विजय के कारण मंगोल साम्राज्य की सीमाएँ अमू दरिया (Amu Darya), तूरान (Turan) एवं ख्वारज़म (Khwarazm) राज्य तक फैल गईं।

3. ख्वारज़म शाह के विरुद्ध अभियान (The Campaign against the Khwarazm Shah):
1200 ई० में मुहम्मद (Muhammad) ख्वारज़म का नया शाह बना था। उसने अपने शासनकाल में अनेक क्षेत्रों पर अधिकार कर अपने साम्राज्य का काफी विस्तार कर लिया था। ऐसे शक्तिशाली साम्राज्य से टक्कर लेना चंगेज़ खाँ के लिए कोई सहज कार्य न था। 1218 ई० में चंगेज़ खाँ ने चार सदस्यों का एक व्यापारिक मंडल मुहम्मद के पास भेजा। जब यह मंडल ख्वारजम साम्राज्य के ओट्रार (Otrar) नामक स्थान पर ठहरा तो वहाँ के गवर्नर इनाल खाँ (Inal Khan) ने मुहम्मद के इशारे पर इन सदस्यों का वध कर दिया तथा उनका सामान लूट लिया। जब यह समाचार चंगेज़ खाँ को मिला तो उसने मुहम्मद को संदेश भेजा कि वह इनाल खाँ के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करे तथा उसे बंदी बनाकर उसके दरबार में भेजे। मुहम्मद ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। परिणामस्वरूप चंगेज़ खाँ आग बबूला हो गया। उसने मुहम्मद को एक अच्छा सबक सिखाने का निर्णय किया। उसने लगभग एक लाख सैनिकों की विशाल सेना के साथ ख्वारज़म साम्राज्य पर 1219 ई० में आक्रमण कर दिया। मंगोल सेना ने जिस ओर रुख किया वही भयंकर तबाही मचा दी। लाखों की संख्या में लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया एवं अनेक नगरों एवं गाँवों का ऐसा विनाश किया गया कि जिसे सुनकर रूह भी काँप उठे । 1219 ई० से 1222 ई० के दौरान मंगोल सेना ने ओट्रार (1219 ई०), बुखारा (1220 ई०), समरकंद (1220 ई०), बल्ख (1221 ई०), मर्व (1221 ई०), निशापुर (1221 ई०) एवं हेरात (1222 ई०) पर कब्जा कर लिया। मुहम्मद ने मंगोल सेना का सामना करने का साहस न किया। वह एक स्थान से दूसरे स्थान पर भागता रहा। उसका पीछा करते हुए मंगोल सेनाएँ अज़रबैजान (Azerbaizan) तक चली गईं। यहाँ मंगोल सेना ने क्रीमिया (Crimea) में रूसी सेना को कड़ी पराजय दी। मुहम्मद का पुत्र जलालुद्दीन भाग कर भारत आ गया। चंगेज़ खाँ उसका पीछा करता हुआ 1221 ई० में भारत आ पहुँचा। यहाँ की भयंकर गर्मी के कारण एवं चंगेज़ खाँ के ज्योतिषी द्वारा दिए गए अशुभ संके तों के कारण चंगेज़ खाँ ने वापस मंगोलिया लौटने का निर्णय किया।

4. साम्राज्य का विस्तार (Extent of the Empire):
चंगेज़ खाँ की 1227 ई० में मृत्यु हो गई थी। अपनी मृत्यु से पूर्व उसने एक विशाल साम्राज्य की स्थापना कर ली थी। उसका साम्राज्य अब फ़ारस से लेकर पीकिंग तक तथा साईबेरिया से लेकर सिंध तक फैला था। यह साम्राज्य इतना विशाल था कि किसी भी यात्री को मंगोल साम्राज्य की यात्रा एक सिरे से दूसरे सिरे तक करने के लिए दो वर्ष का समय लग जाता था। चंगेज़ खाँ ने कराकोरम (Karakoram) को मंगोल साम्राज्य की राजधानी घोषित किया था। चंगेज़ खाँ की गणना विश्व के महान् विजेताओं में की जाती है। उसने 20 वर्ष के अल्प काल में एक विशाल साम्राज्य की स्थापना कर सबको स्तब्ध कर दिया था। उसकी सफलता के प्रमुख कारण निम्नलिखित थे 1) चंगेज़ खाँ स्वयं जन्मजात सेनापति था। वह जिस ओर रुख करता सफलता उसके कदम चूमती थी। 2) चंगेज़ खाँ ने एक शक्तिशाली सेना का गठन किया था। यह सेना बहुत अनुशासित थी। इस सेना का मुकाबला करना कोई सहज कार्य न था। 3) चंगेज़ खाँ का जासूसी विभाग अत्यंत कुशल था। उनके द्वारा दी गई जानकारी उसके लिए बहुत बहुमूल्य सिद्ध होती थी। 4) चंगेज़ खाँ मनोवैज्ञानिक युद्ध (psychological warfare) के महत्त्व को भली-भाँति जानता था। अत: जब भी किसी स्थान के लोग उसकी सेना का मुकाबला करने का साहस करते तो उसकी सेना वहाँ इतना विनाश करती जिसे सुनकर लोग थर-थर काँपने लगते थे। अतः लोग बिना लड़ाई किए ही उसके समक्ष आत्म-समर्पण कर देते थे। 5) मंगोल सैनिक घुडसवारी एवं तीरंदाजी में इतने कशल थे कि शत्र भौचक्के रह जाते थे। 6) चंगेज़ खाँ आमतौर पर शीत ऋतु में अपने अभियान आरंभ करता था। इस ऋतु में नदियाँ बर्फ के कारण जम जाती थीं। अत: इन नदियों को पार करना सुगम हो जाता था। 7) चंगेज़ खाँ ने शत्रु दुर्गों को नष्ट करने के लिए घेराबंदी यंत्र (siege engine) एवं नेफ़था (naphtha) बमबारी का व्यापक प्रयोग किया। इनके युद्ध में घातक प्रभाव होते थे। राहुल सांकृत्यायन के अनुसार, “यद्यपि चंगेज़ ख़ाँ अनपढ़ था किंतु वह साइरस, डेरियस तथा सिकंदर से महान् सेनापति था तथा उसके कारनामों ने नेपोलियन तथा हिटलर को भी मात कर दिया था।”

Exam Tips:

a) उत्तरी चीन के तीन राज्यों सी सिआ, चिन और सोंग (Song) को अलग-अलग लिखें।
b) पीकिंग पर 1215 ई० का अधिकार और करा खिता की विजय (1218 ई०) के वर्ष अलग लिखें।
c) ओट्रार की घटना (1219 ई०) ख्वारज़म अभियान का तात्कालिक कारण थी, इसे अवश्य लिखें।
d) बुखारा, समरकंद, बल्ख, मर्व, निशापुर और हेरात की विजय के वर्ष क्रम से लिखें।

 

Question 4: मंगोल प्रशासन की प्रमुख विशेषताएँ क्या थीं?
अथवा
मंगोल प्रशासन के सैनिक एवं नागरिक प्रशासन के बारे में आप क्या जानते हैं ?

Answer:

चंगेज़ खाँ यद्यपि अपना संपूर्ण जीवन युद्धों में ही उलझा रहा इसके बावजूद वह एक कुशल प्रशासक भी प्रमाणित हुआ। उसने अपनी सेना को शक्तिशाली बनाया। उसने नागरिक प्रशासन में भी अनेक उल्लेखनीय सुधार किए। उसका प्रशासन इतना अच्छा था कि यह लगभग उसी रूप में उसके उत्तराधिकारियों के समय में भी जारी रहा।

I. सैनिक प्रशासन चंगेज़ खाँ एक महान् योद्धा था। अत: उसने मंगोल साम्राज्य के विस्तार एवं इसकी सुरक्षा के लिए सैनिक प्रशासन की ओर विशेष ध्यान दिया। मंगोलों के सैनिक प्रशासन की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित थीं

1. भर्ती (Recruitment):
चंगेज़ खाँ के समय सभी स्वस्थ व्यक्तियों के लिए सेना में भर्ती होना अनिवार्य था। केवल पुरोहितों, डॉक्टरों एवं विद्वानों को इसमें छू ट दी गई थी। अधिकारियों की भर्ती का कार्य केवल चंगेज़ खाँ के हाथों में था। प्रायः ऊँचे और बहुत ही विश्वसनीय अधिकारियों के पुत्रों को अफसर पद पर नियुक्त किया जाता था।

2. संगठन (Organization) :
चंगेज़ खाँ की सेना पुरानी दशमलव पद्धति के अनुसार गठित की गई थी। यह 10, 100, 1000 एवं 10,000 सैनिकों की इकाइयों में विभाजित थी। 10 सैनिकों की इकाई को पलाटून, 100 सैनिकों की इकाई को कंपनी, 1000 सैनिकों की इकाई को ब्रिगेड तथा 10,000 सैनिकों की इकाई को तुमन कहा जाता था। चंगेज़ खाँ से पूर्व एक इकाई में एक ही कुल (clan) अथवा कबीले (tribe) के सैनिक होते थे। चंगेज़ खाँ ने इस प्रथा को समाप्त कर दिया। उसकी इकाइयों में विभिन्न कुलों एवं कबीलों के सैनिकों को सम्मिलित किया जाता था।

3. रचना (Composition):
चंगेज़ खाँ की सेना में विभिन्न मंगोल जनजातियों के लोग सम्मिलित थे। उसने विभिन्न देशों के लोगों को जिन्हें उसने अपने अधीन किया, को भी सेना में भर्ती किया। इसमें उसकी सत्ता को स्वेच्छा से स्वीकार करने वाले तुर्की मूल के उइगुर (Uighurs) लोग सम्मिलित थे। यहाँ तक कि चंगेज़ खाँ ने अपनी सेना में कैराईटों (Kereyits) को भी सम्मिलित किया। कैराईट चंगेज़ खाँ के कट्टर शत्र थे।

4. प्रशिक्षण (Training):
चंगेज़ खाँ ने सैनिकों के प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया। उसने संपूर्ण सेना को अपने चार पुत्रों के अधीन किया। वे विशेष कप्तानों को नियुक्त करते थे जिन्हें नोयान (noyans) कहा जाता था। इनके अतिरिक्त सैनिकों को प्रशिक्षण देने में ऐसे व्यक्तियों ने भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई जिन्हें चंगेज़ खाँ अपना सगा भाई (आंडा) कहता था।

5. अनुशासन (Discipline):
चंगेज़ खाँ सेना में अनुशासन को विशेष महत्त्व देता था। उसने सेना में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से अनेक नियम बनाए थे। इनका उल्लंघन करने वाले सैनिकों को मृत्यु दंड दिया जाता था। ये नियम थे- युद्ध के आरंभ होने पर छु ट्टी पर गए सभी सैनिक तुरंत रिपोर्ट करें । सभी सैनिकों के लिए आवश्यक था कि वे अपने अधिकारियों के आदेश का पालन करें । कोई भी सैनिक अपनी इकाई को छोड़कर किसी दूसरी इकाई में नहीं जा सकता था। युद्ध में जाने से पहले सभी सैनिकों को अपने हथियारों का निरीक्षण कर लेना चाहिए। कोई भी सैनिक अपने अधिकारियों की अनुमति के बिना लूटपाट न करे । अधिकारियों द्वारा अनुमति मिलने पर ही लूटपाट आरंभ की जाए। लूट के धन से अधिकारियों एवं खाँ का हिस्सा दिया जाना चाहिए।

6. सेना की कुल संख्या (Total Strength of the Army):
चंगेज़ खाँ की सेना की कुल संख्या के बारे में इतिहासकारों में मतभेद हैं। इसका कारण यह है कि आरंभ में उसकी सेना की संख्या कम थी। जैसे-जैसे उसके साम्राज्य का विस्तार होता गया वैसे-वैसे उसके सैनिकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती चली गई। अनुमानतयः यह 1 लाख से 1.5 लाख के मध्य थी।।

7. हथियार एवं सामान (Arms and Equipments):
उस समय घुड़सवार सेना का युग था। अतः प्रत्येक सैनिक के पास एक से अधिक घोड़े होते थे। ये घोड़े बहुत फु र्तीले थे। प्रत्येक घोड़ा एक दिन में सहजता से 100 मील दौड़ सकता था। हल्के घुड़सवार (light cavalry) सैनिकों के पास दो धनुष (bows) एवं दो तरकस (quivers) होते थे जिनमें अनेक तीर रखे जाते थे। मंगोल सैनिक तीरअंदाज़ी में बहुत कुशल थे। उनके द्वारा छोड़े गए तीर 200 से 300 गज की दूरी तक तबाही मचाने की समर्था रखते थे। उनके तीर इतने नुकीले होते थे कि वे लोहे में भी सुराख कर सकते थे। ये तीर शत्रु सेना में तहलका मचा देते थे। भारी घुड़सवार (heavy cavalry) सैनिक तलवारों एवं भालों से लैस होते थे। मंगोल सैनिक इन्हें चलाने में बहुत दक्ष थे। इनके अतिरिक्त मंगोल सैनिक शत्रु के दुर्गों का विनाश करने के लिए घेराबंदी यंत्र (siege engine) एवं नेफ़था बमबारी (naphtha bombardment) का प्रयोग करते थे। प्रत्येक मंगोल सैनिक लोहे का टोप (helmet) छाती एवं भुजाओं पर लोहे के कवच (armour) डालते थे। वे चमड़े के भारी बूट डालते थे। वे सर्दियों में फर का कोट एवं फर का टोप पहनते थे। प्रत्येक सैनिक के पास एक चमड़े का बैग होता था। इसमें कुछ खाने-पीने का सामान, व रखे जाते थे। घोड़ों की सुरक्षा के लिए उन्हें चमड़े का कवच पहनाया जाता था।

8. लड़ाई का ढंग (Mode of warfare):
कोई भी अभियान आरंभ करने से पूर्व मंगोल खानों द्वारा कुरिलताई की सभा का आयोजन किया जाता था। इसमें युद्ध के उद्देश्यों एवं योजना के संबंध में विस्तृत चर्चा की जाती थी। इस सभा में सभी कप्तान सम्मिलित होते थे तथा वे खाँ से विशेष निर्देश प्राप्त करते थे। युद्ध आरंभ होने से पूर्व मंगोल जासूसों द्वारा शत्रु देश में झूठी अफ़वाहें फैलाई जाती थीं। इसका उद्देश्य शत्रु सैनिकों के मनोबल को नीचा करना था। शत्रु देश के सैनिकों को बिना लड़ाई के आत्म-समर्पण करने अथवा विनाश की चेतावनी दी जाती थी। मंगोल सैनिक जिस प्रदेश पर आक्रमण करना होता था उसे चारों ओर से घेरा डाल लेते थे। यदि किसी स्थान पर शत्रु सेना का सामना करना पड़ता तो मंगोल सैनिक वहाँ से पीछे भागने का नाटक करते। शत्रु सेना उन्हें भगौड़ा समझ कर उनका पीछा करती। निश्चित स्थान पर पहुँचने पर मंगोल सैनिक शत्रु सेना पर टूट पड़ते एवं उन्हें कड़ी 167 पराजय देते। इसके पश्चात् मंगोल वहाँ इतनी भयंकर लूटमार करते कि उनका नाम सुनते ही लोग भयभीत हो जाते थे। इससे मंगोलों की विजय का काम सुगम हो जाता था। प्रसिद्ध इतिहासकार जॉर्ज वर्नडस्की के अनुसार, “13वीं शताब्दी में मंगोल सेना युद्ध का एक शक्तिशाली यंत्र थी। निस्संदेह यह उस समय के विश्व में सर्वोत्तम थी।”

II. नागरिक प्रशासन मंगोल यायावर समाज से संबंधित थे। इसलिए उनका नागरिक प्रशासन न तो अधिक उत्तम था एवं न ही अच्छी प्रकार संगठित । इसके बावजूद यह उस समय की परिस्थितियों के अनुकू ल था। मंगोलों के नागरिक प्रशासन की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित थीं

1. खाँ की स्थिति (Position of Khan):
मंगोल साम्राज्य में खाँ (सम्राट) की स्थिति सर्वोच्च थी। उसे असीम शक्तियाँ प्राप्त थीं। उसके द्वारा राज्य की सभी आंतरिक एवं बाह्य नीतियाँ तैयार की जाती थीं। राज्य की समस्त सेना उसके अधीन होती थी तथा उसके निर्देश अनुसार कार्य करती थी। राज्य के सभी उच्च पदों की नियुक्ति चाहे वे सैनिक हों अथवा असैनिक उसके द्वारा की जाती थी। उसे किसी देश के साथ युद्ध करने अथवा उससे संधि करने का अधिकार प्राप्त था। वह प्रजा पर कोई भी नया कर लगा सकता था अथवा पुराने करों को हटा सकता था अथवा उन्हें कम या अधिक कर सकता था। उसके मुख से निकला प्रत्येक शब्द प्रजा के लिए कानून होता था। कोई भी व्यक्ति इसका उल्लंघन नहीं कर सकता था। ऐसा करने पर उसे मृत्यु दंड दिया जाता था। यद्यपि खाँ की शक्ति किसी तानाशाह से कम नहीं थी किंतु उसकी शक्तियों पर कुरिलताई द्वारा कुछ अंकु श ज़रूर लगाया जाता था।

2. नागरिक प्रशासकों की भूमिका (Role of Civil Administrators):
चंगेज़ खाँ स्वयं अनपढ़ था तथा वह यायावर समाज से संबंधित था। उसने अपनी बहादुरी से एक विशाल साम्राज्य की स्थापना कर ली थी। इसमें विभिन्न जातियों एवं सभ्य समाजों से संबंधित लोग थे। ऐसे लोगों पर शासन करना कोई सुगम कार्य न था। इस कार्य में मंगोल उसकी सहायता करने में असमर्थ थे। अतः चंगेज़ खाँ ने अपने अधीन किए गए सभ्य समाजों में से नागरिक प्रशासकों को भर्ती किया। चंगेज़ खाँ उनकी भर्ती के समय केवल उनकी योग्यता को प्रमुख रखता था। वह उनकी जाति अथवा धर्म को कोई महत्त्व नहीं देता था। इन नागरिक प्रशासकों ने मंगोल साम्राज्य की नींव को सुदृढ़ करने एवं उसे संगठित करने में प्रशंसनीय भूमिका निभाई। यहाँ तक कि इन्होंने मंगोल शासकों को प्रशासन के प्रति अपनी नीतियाँ बदलने में काफी सीमा तक प्रभाव डाला। इनमें चीनी मंत्री ये-लू-चुत्साई (Yeh-lu-Chut sai) तथा इल-खानी शासक गज़न खाँ के वज़ीर रशीदुद्दीन (Rashiduddin) के नाम उल्लेखनीय हैं।

3. उलुस (Ulus):
मंगोल प्रशासन की एक उल्लेखनीय विशेषता चंगेज़ खाँ द्वारा उलुस का गठन करना था। इसके अनुसार चंगेज़ खाँ ने नव-विजित क्षेत्रों पर शासन करने का उत्तरदायित्व अपने चारों पुत्रों को दे दिया। उलुस से भाव किसी निश्चित भू-भाग से नहीं था क्योंकि इनमें लगातार परिवर्तन होता रहता था। उलुस में चंगेज़ खाँ के पुत्रों की स्थिति उप-शासक जैसी थी। उनके अधीन अलग-अलग सैन्य टुकड़ियाँ (तामा) थीं। वे अपने अधीन क्षेत्रों से लोगों को सेना में भर्ती कर सकते थे। उन्हें लोगों पर नए कर लगाने का अधिकार दिया गया था। इसके चलते बाद में जोची ने दक्षिणी रूस में गोल्डन होर्ड (Golden Horde) एवं तोलूई के वंशजों ने चीन में युआन वंश एवं ईरान में इल-खानी वंशों की स्थापना की।

4. याम (Yam) :
चंगेज़ खाँ की एक बहुमूल्य देन याम की स्थापना करना था। याम एक प्रकार की सैनिक चौकियाँ थीं। मंगोल साम्राज्य में प्रत्येक 25 मील की दूरी पर ऐसी चौकियाँ स्थापित की गई थीं। इन चौकियों में घुड़सवार संदेशवाहक तथा फु र्तीले घोड़े सदैव तैनात रहते थे। घुड़सवार संदेशवाहक सभी प्रकार के सरकारी संदेशों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते थे। इन यामों में ठहरने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उनके खाने पीने का पूरा इंतजाम किया जाता था। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सरकार की तरफ से एक प्रकार के पास जारी किए जाते थे। इन पासों को फ़ारसी में पैज़ा (paiza) तथा मंगोल भाषा में जेरे ज़ (gerege) कहते थे। प्रत्येक याम में यात्रियों को इन पासों के अनुसार सुविधाएँ दी जाती थीं। इन चौकियों के कारण सड़क मार्गों को सुरक्षित बनाया जाता था। इस सुविधा के लिए व्यापारी सरकार को बाज़ (baz) नामक कर देते थे। इस व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मंगोल सरकार को अपने पशुओं का दसवाँ हिस्सा देते थे। इसे कुबकु र (kubcur) कहा जाता था। इस संस्था का उद्देश्य मंगोल साम्राज्य के दूरस्थ स्थानों पर नियंत्रण रखना एवं संपूर्ण साम्राज्य की महत्त्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी प्राप्त करना था। याम संस्था अपने उद्देश्य में काफी सीमा तक सफल रही। जॉर्ज वर्नडस्की के अनुसार, “यह (याम) बहुत ही लाभकारी तथा भली-भाँति संचालित संस्था थी।”

5. यास (Yasa):
मंगोल प्रशासन चलाने में यास की महत्त्वपूर्ण भूमिका थी। यास वे विधि नियम थे जिन्हें चंगेज़ खाँ के शासनकाल में 1206 ई० में कुरिलताई द्वारा पारित किया गया था। इन नियमों को 1218 ई० में अंतिम रूप दिया गया था। ये नियम उसके उत्तराधिकारियों के समय में भी जारी रहे। ये नियम मंगोल सेना, शिकार, डाक प्रणाली, नैतिक एवं सामाजिक व्यवस्था से संबंधित थे। इन नियमों को मंगोलों ने पराजित लोगों पर भी लागू किया। वास्तव में यास ने मंगोलों को एक सूत्र में पिरोने, उनकी अपनी कबीलाई पहचान बनाए रखने, जटिल शहरी समाजों पर शासन करने तथा एक विश्वव्यापी मंगोल साम्राज्य की स्थापना में प्रशंसनीय योगदान दिया।

6. प्रजा का सुख (Welfare of the Subjects) :
मंगोल प्रशासन की एक अन्य विशेषता यह थी कि मंगोल शासक अपनी प्रजा के सुख का सदैव ध्यान रखते थे। इसमें कोई संदेह नहीं कि चंगेज़ खाँ एवं अन्य मंगोल शासकों ने अनेक प्रदेशों को विजित करने के उद्देश्य से वहाँ भयंकर विनाश किया। किंतु इन प्रदेशों को अपने साम्राज्य में सम्मिलित करने के पश्चात् वहाँ नगरों का पुनः निर्माण किया तथा शांति व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से अनेक पग उठाए। मंगोल शासकों ने सड़क मार्गों को सुरक्षित बनाया। उन्होंने व्यापारियों को बहुत प्रोत्साहन दिया। लोगों पर बहुत कम कर लगाए गए थे।

7. धार्मिक नीति (Religious Policy):
मंगोल शासकों का धर्म में बहुत विश्वास था। वे मुख्य रूप से तेंगरी (Tengri) अर्थात् नीला आकाश, जिसे मंगोल आकाश देवता मानते थे की उपासना करते थे। वे इसे सर्वशक्तिमान् मानते थे। वे इसे प्रसन्न करने के लिए जानवरों एवं विशेषतः घोड़ों की बलियाँ देते थे। वे पवित्र धार्मिक लोगों जिन्हें शामन (shamans) कहा जाता था का विशेष सम्मान करते थे। मंगोल शासकों की विशेषता थी कि उन्होंने सभी धर्मों ईसाई, मुस्लिम, यहूदी, बौद्ध एवं ताओ आदि के प्रति सहनशीलता की नीति अपनाई। उन्होंने सब धर्मों के लोगों को अपने रीति-रिवाजों का पालन करने की पूर्ण छू ट दी थी। उनके साम्राज्य में नौकरियाँ बिना किसी धार्मिक मतभेद के योग्यता के आधार पर दी जाती थीं। निस्संदेह यायावर समाज के शासकों द्वारा अपनाई गई धार्मिक सहनशीलता की नीति उस युग की एक महान् उपलब्धि थी। प्रसिद्ध इतिहासकार डॉक्टर जे० जे० सांडर्स के अनुसार, “एशिया के महाद्वीप में कभी भी इतनी धार्मिक स्वतंत्रता नहीं दी गई तथा विभिन्न मिशनरियों ने अपने धर्म का प्रचार करने का इतना प्रयास कभी नहीं किया।” क्रम संख्या 1. वर्ष घटना 1162 ई० तेमुजिन का जन्म। कुरिलताई द्वारा तेमुजिन को चंगेज़ खाँ घोषित करना। चंगेज़ 2. 1206 ई० 3. 1209 ई० 4. 1215 ई० चंगेज़ खाँ द्वारा पीकिंग पर अधिकार करना। 5. 1218 ई० चंगेज़ खाँ द्वारा करा रिता की विजय। 6. 1219 ई० चंगेज़ खाँ द्वारा ओट्रार पर अधिकार। खाँ द्वारा यास की घोषणा। चीन के उत्तर-पश्चिमी प्राँत के सी-सिआ लोगों को पराजित करना। 7. 1220 ई० चंगेज़ खाँ द्वारा बुखारा एवं समरकंद पर अधिकार। 8. 1221 ई० चंगेज़ खाँ द्वारा बल्ख, मर्व एवं निशापुर पर अधिकार। 9. 1222 ई० चंगेज़ खाँ द्वारा हेरात पर अधिकार। 10. 1227 ई० चंगेज़ खाँ की मृत्यु। 1229-41 11. 12. ई० 13. 14. 17. 18. 19. 20. 21. 1234 ई० ओगोदेई द्वारा चीन पर अधिकार। 1236-42 चंगेज़ खाँ के पोते बाटू द्वारा रूस, हंगरी, पोलैंड एवं ऑस्ट्रि या ई० पर अधिकार। 1246-48 गुयूक का शासनकाल। ई० 1251-59 ई० 1254 ई० 1258 ई० 1260-94 ई० 1260 ई० 1275-92 ई० 1295-1304 ई० मोंके का शासनकाल। 15. 16. ओगोदेई का शासनकाल। फ्राँस के शासक लुई नौवें के राजदूत विलियम का मोंके के दरबार में पहुँचना। मंगोलों का बगदाद पर अधिकार एवं अब्बासी वंश का अंत। कुबलई खाँ का शासनकाल। कुबलई खाँ द्वारा चीन में यूआन वंश की स्थापना। वेनिस यात्री मार्को पोलो द्वारा चीन की यात्रा। गज़न खाँ का शासनकाल।

क्रम संख्यावर्षघटना
11162 ई०तेमुजिन का जन्म।
21206 ई०कुरिलताई द्वारा तेमुजिन को चंगेज़ खाँ घोषित करना।
31209 ई०चीन के उत्तर-पश्चिमी प्रांत के सी-सिआ लोगों को पराजित करना।
41215 ई०चंगेज़ खाँ द्वारा पीकिंग पर अधिकार करना।
51218 ई०चंगेज़ खाँ द्वारा करा खिता की विजय।
61219 ई०चंगेज़ खाँ द्वारा ओट्रार पर अधिकार।
71220 ई०चंगेज़ खाँ द्वारा बुखारा एवं समरकंद पर अधिकार।
81221 ई०चंगेज़ खाँ द्वारा बल्ख, मर्व एवं निशापुर पर अधिकार।
91222 ई०चंगेज़ खाँ द्वारा हेरात पर अधिकार।
101227 ई०चंगेज़ खाँ की मृत्यु।
111229–1241 ई०ओगोदेई का शासनकाल।
121234 ई०ओगोदेई द्वारा चीन पर अधिकार।
131236–1242 ई०चंगेज़ खाँ के पोते बाटू द्वारा रूस, हंगरी, पोलैंड एवं ऑस्ट्रिया पर अधिकार।
141246–1248 ई०गुयूक का शासनकाल।
151251–1259 ई०मोंके का शासनकाल।
161254 ई०फ्राँस के शासक लुई नौवें के राजदूत विलियम का मोंके के दरबार में पहुँचना।
171258 ई०मंगोलों का बगदाद पर अधिकार एवं अब्बासी वंश का अंत।
181260–1294 ई०कुबलई खाँ का शासनकाल।
191271 ई०कुबलई खाँ द्वारा चीन में यूआन वंश की स्थापना।
201275–1292 ई०वेनिस यात्री मार्को पोलो द्वारा चीन की यात्रा।
211295–1304 ई०गज़न खाँ का शासनकाल।

Exam Tips:

a) सेना दशमलव पद्धति पर बनी थी: 10, 100, 1000 और 10,000 सैनिकों की इकाइयाँ लिखें।
b) यास, याम, कुबकुर और पैज़ा की परिभाषा उत्तर में संक्षेप में दें।
c) उलुस निश्चित भू-भाग नहीं था, बल्कि पुत्रों को सौंपा गया नव-विजित क्षेत्र था।
d) धार्मिक सहिष्णुता का उल्लेख तेंगरी (आकाश देवता) और शामन के सम्मान के साथ करें।

 

संक्षिप्त उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: मंगोल कौन थे ? उनके समाज की प्रमुख विशेषताएँ क्या थी ?

Answer:

मंगोल मध्य एशिया में रहने वाला एक यायावर समूह था। ये लोग मूलतः घुमक्कड़ थे। वे पशुपालक एवं शिकार संग्राहक थे।

उनका समाज विभिन्न कबीलों में विभाजित था। इन कबीलों में आपसी लड़ाइयाँ चलती रहती थीं। लूटमार करना उनकी जीवन शैली का एक अभिन्न अंग था।

वे चरागाहों की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान घूमते रहते थे। वे तंबुओं में निवास करते थे। उनके परिवार पितृपक्षीय थे।

अतः परिवार में पुत्र का होना आवश्यक समझा जाता था। उस समय धनी परिवार बहुत विशाल होते थे। उस समय बहु-विवाह का प्रचलन था।

उनका प्रमुख भोजन माँस एवं दूध था। वे सूती, रेशमी एवं ऊनी वस्त्र पहनते थे। मंगोल अपने मृतकों का रात्रि के समय संस्कार करते थे।

वे शवों को जमीन में दफ़न करते थे तथा उनके साथ कुछ आवश्यक वस्तुएँ भी रखते थे। क्योंकि उस समय स्टेपी क्षेत्र में संसाधनों की बहुत कमी थी इसलिए मंगोलों ने चीन के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित किए थे।

Exam Tips:

a) मंगोलों का मुख्य व्यवसाय पशुपालन और शिकार-संग्रह था, यह स्पष्ट लिखें।
b) पितृपक्षीय परिवार, बहु-विवाह और परिवार में पुत्र के महत्व का उल्लेख करें।
c) शवों को रात्रि में दफ़नाने की प्रथा और साथ रखी जाने वाली वस्तुएँ लिखें।
d) संसाधनों की कमी के कारण चीन के साथ व्यापारिक संबंधों का कारण बताएँ।

 

Question 2: मंगोल और बेदोइन समाज की यायावरी विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए, यह बताइए कि आपके विचार में किस तरह ऐतिहासिक अनुभव एक-दूसरे से भिन्न थे? इन भिन्नताओं से जुड़े कारणों को समझाने के लिए आप क्या स्पष्टीकरण देंगे?

Answer:

मंगोल स्टेपी क्षेत्र के यायावर थे, जहाँ घास के विशाल मैदान थे और ओनोन तथा सेलेंगा जैसी नदियाँ तथा बर्फीली पहाड़ियों से निकलने वाले सैकड़ों झरने थे। उनका मुख्य व्यवसाय पशुपालन था और उनके प्रमुख पशु घोड़े तथा भेड़ें थे।

बेदोइन अरब के रेगिस्तानी क्षेत्रों में रहते थे, जहाँ पानी और चारे की कमी थी। वे अपने भोजन एवं पशुओं के लिए चारे की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान आते-जाते रहते थे। उनका मुख्य पशु ऊँट था और खजूर उनका प्रमुख भोजन था।

दोनों समाजों के बीच अन्तर का मुख्य कारण उनके प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियाँ थीं। मंगोलिया की हरी-भरी चरागाहों ने घोड़ों और भेड़ों के पालन को संभव बनाया, जबकि रेगिस्तान की शुष्कता ने ऊँट-पालन और सीमित बस्तियों को जन्म दिया।

Exam Tips:

a) मंगोलों का मुख्य व्यवसाय पशुपालन था, जबकि बेदोइन मुख्यतः ऊँट पालते थे।
b) मंगोलिया के घास के मैदान और नदियों की तुलना अरब के रेगिस्तान की शुष्कता से करें।
c) दोनों समाजों के बीच अन्तर का मुख्य कारण भौगोलिक परिस्थितियाँ थीं, यह निष्कर्ष लिखें।

 

Question 3: मंगोलों के लिए व्यापार क्यों इतना महत्त्वपूर्ण था ?

Answer:

स्टेपी क्षेत्र अथवा मंगोलिया में संसाधनों की बहुत कमी थी। अतः यायावरी कबीले व्यापार के लिए अपने पड़ोसी देश चीन पर निर्भर करते थे। उनका व्यापार वस्तु-विनिमय पर आधारित था।

यह व्यवस्था दोनों पक्षों के लिए लाभकारी थी। यायावर कबीले चीन से कृषि उत्पाद एवं लोहे के उपकरणों का आयात करते थे। इनके बदले वे घोड़ों, फर एवं शिकारी जानवरों का निर्यात करते थे।

कभी-कभी दोनों पक्ष अधिक लाभ कमाने हेतु सैनिक कार्यवाही कर बैठते थे एवं लूटपाट में भी सम्मिलित हो जाते थे। इस संघर्ष में यायावरों को कम हानि होती थी। इसका कारण यह था कि वे लूटपाट कर संघर्ष क्षेत्र से दूर भाग जाते थे।

चीन को इन यायावरी आक्रमणों से बहुत क्षति पहुँचती थी। अत: चीनी शासकों ने अपनी प्रजा की रक्षा के लिए ‘चीन की महान् दीवार’ को अधिक मज़बूत किया।

Exam Tips:

a) व्यापार वस्तु-विनिमय (barter) पर आधारित था, यह अवश्य लिखें।
b) चीन से आयात (कृषि उत्पाद, लोहे के उपकरण) और निर्यात (घोड़े, फर) को अलग लिखें।
c) सीमा पर लूटपाट के कारण चीन ने महान दीवार को और मज़बूत किया।

 

Question 4: चंगेज़ खाँ पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Answer:

चंगेज़ खाँ ने यायावर साम्राज्य की स्थापना में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उसका जन्म 1162 ई० में हुआ था। उसका बचपन का नाम तेमुजिन था।

उसके पिता का नाम येसूजेई था तथा वह कियात कबीले का मुखिया था। उसकी माता का नाम ओलुन-इके था। तेमुजिन का विवाह बोरटे के साथ हुआ था।

उसके बचपन में ही उसके पिता की एक विरोधी कबीले द्वारा हत्या कर दी गई थी। इसलिए उसे अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद तेमुजिन ने अपना धैर्य न खोया।

इस संकट के समय उसे बोघूरचू, जमूका तथा तुगरिल खाँ ने बहुमूल्य सहयोग दिया। तेमुजिन ने अनेक शक्तिशाली कबीलों को पराजित कर अपने नाम की धाक जमा दी। उसकी सफलताओं को देखते हुए कुरिलताई ने 1206 ई० में तेमुजिन को चंगेज़ खाँ की उपाधि से सम्मानित किया।

चंगेज़ खाँ ने 1227 ई० तक शासन किया। अपने शासनकाल के दौरान चंगेज़ खाँ ने उत्तरी चीन एवं करा खिता को विजित किया। उसने ख्वारज़म के शाह मुहम्मद को पराजित कर उसके अनेक महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया।

चंगेज़ खाँ ने मंगोल साम्राज्य की सुरक्षा एवं विस्तार के उद्देश्य से अपनी सेना को शक्तिशाली बनाया। उसने नागरिक प्रशासन में भी अनेक उल्लेखनीय सुधार किए। उसकी महान् सफलताओं को देखते हुए उसे आज भी मंगोलिया के इतिहास में महान् राष्ट्र-नायक के रूप में स्मरण किया जाता है।

Exam Tips:

a) चंगेज़ खाँ का जन्म 1162 ई० में हुआ और बचपन का नाम तेमुजिन था।
b) 1206 ई० में कुरिलताई ने चंगेज़ खाँ की उपाधि दी और 1227 ई० तक शासन किया।
c) उत्तरी चीन, करा खिता और ख्वारज़म की विजय उसकी प्रमुख उपलब्धियाँ थीं।

 

Question 5: मंगोल कबीलों की मुख्य विशेषताएँ बताइए।

Answer:

(1) मंगोल कबीले नृजातीय और भाषायी संबंधी के कारण आपस में जुड़े हुए थे। परंतु उपलब्ध आर्थिक संसाधनों के अभाव के कारण उनका समाज अनेक पितृपक्षीय वंशों में विभाजित था।
(2) धनी-परिवार विशाल होते थे। उनके पास अधिक संख्या में पशु और चरण भूमि होती थी। स्थानीय राजनीति में भी उनका अधिक दबदबा होता था। इसलिए उनके अनेक अनुयायी होते थे।
(3) समय-समय पर आने वाली प्राकृतिक आपदाओं जैसे कि भीषण शीत-ऋतु के दौरान उनके द्वारा एकत्रित शिकार-सामग्रियाँ तथा अन्य खाद्य भंडार समाप्त हो जाते थे। वर्षा न होने पर घास के मैदान भी सूख जाते थे। इसलिए उन्हें चरागाहों की खोज में भटकना पड़ता था।
(4) मंगोल कबीलों में आपसी संघर्ष भी होता था। पशुधन प्राप्त करने के लिए वे लूटपाट भी करते थे।
(5) प्रायः परिवारों के समूह आक्रमण करने अथवा अपनी रक्षा करने के लिए शक्तिशाली कुलों से मित्रता कर लेते थे और परिसंघ बना लेते थे।

Exam Tips:

a) पितृपक्षीय वंशों में बँटा समाज और धनी परिवारों का स्थानीय राजनीति पर प्रभाव लिखें।
b) प्राकृतिक आपदाओं से चरागाहों की खोज में भटकने की स्थिति को समझाएँ।
c) परिसंघ बनाने की प्रवृत्ति को अलग बिन्दु के रूप में लिखें।

 

Question 6: चंगेज़ खाँ की सफलता के प्रमुख कारण क्या थे ?

Answer:

चंगेज़ खाँ की सफलता के प्रमुख कारण निम्नलिखित थे
1) चंगेज़ खाँ स्वयं जन्मजात सेनापति था। वह जिस ओर रुख करता सफलता उसके कदम चूमती थी। अतः उसका नाम सुनते ही शत्रु की रूह कॉप जाती थी।
2) चंगेज़ खा ने एक शक्तिशाली सेना का गठ यह सेना बहुत अनुशासित थी। इस सेना का मुकाबला करना कोई सहज कार्य न था।
3) चंगेज़ खाँ का जासूसी विभाग अत्यंत कशल था। उसके जासस कोई भी युद्ध आरंभ होने से पूर्व उसके शत्र के संबंध में प्रत्येक छोटी से-छोटी जानकारी उपलब्ध करवाते थे। यह जानकारी उसके लिए बहुत बहमुल्य सिद्ध होती थी।
4) चंगेज़ खाँ मनोवैज्ञानिक युद्ध के महत्त्व को भली-भाँति जानता था। अतः जब भी किसी स्थान के लोग उसकी सेना का मुकाबला करने का साहस करते तो उसकी सेना वहाँ इतना विनाश करती जिसे सुनकर लोग थर-थर काँपने लगते थे। अतः लोग बिना लड़ाई किए ही उसके समक्ष आत्म-समर्पण कर देते थे।
5) मंगोल सैनिक घुड़सवारी एवं तीरंदाज़ी में इतने कुशल थे कि शत्रु भौचक्के रह जाते थे।
6) चंगेज़ खाँ ने शत्रु दुर्गों को नष्ट करने के लिए घेराबंदी यंत्र एवं नेफ़था बमबारी का व्यापक प्रयोग किया। इनके युद्ध में घातक प्रभाव होते थे।

Exam Tips:

a) चंगेज़ खाँ की सेना का अनुशासन और उसके सैनिकों का घुड़सवारी व तीरंदाज़ी कौशल लिखें।
b) जासूसी विभाग और मनोवैज्ञानिक युद्ध को अलग-अलग बिन्दुओं में लिखें।
c) घेराबंदी यंत्र और नेफ़था बमबारी का उल्लेख अवश्य करें।
d) शीत ऋतु में नदियों के जमने से अभियान सुगम होने का तथ्य भी जोड़ें।

 

Question 7: यास से आपका क्या अभिप्राय है ? इसके प्रमुख नियम क्या हैं ?

Answer:

यास वे विधि नियम थे, जिन्हें चंगेज़ खाँ के शासनकाल में कुरिलताई द्वारा पारित किया गया था। इसके प्रमुख नियम निम्नलिखित थे
1) लोगों को एक परमात्मा में विश्वास रखना चाहिए जो कि स्वर्ग एवं पृथ्वी का स्वामी है। वह ही जीवन एवं मृत्यु, अमीरी तथा ग़रीबी देता है।
2) धार्मिक नेताओं, परामर्शदाताओं, पुरोहितों, मस्जिदों की देखभाल करने वालों, डॉक्टरों एवं शवों को स्नान कराने वालों को राज्य की तरफ से मुफ्त भोजन दिया जाना चाहिए।
3) जो भी व्यक्ति कुरिलताई से मान्यता प्राप्त किए बिना अपने आपको खाँ घोषित करता है उसे मृत्यु दंड दिया जाना चाहिए।
4) जिन कबीलों ने मंगोलों की अधीनता स्वीकार कर ली हो उनके मुखिया महत्त्वपूर्ण उपाधियाँ धारण नहीं कर सकते।
5) जो कोई शासक अथवा कबीला मंगोलों की अधीनता स्वीकार नहीं करता उसके साथ किसी प्रकार का कोई समझौता न किया जाए।
6) सभी धर्मों का सम्मान किया जाए। सभी धर्मों के पुरोहितों को सभी प्रकार के करों से मुक्त रखा जाए।
7) किसी चलते हुए दरिया में वस्त्र धोकर अथवा मलमूत्र द्वारा गंदा करने पर कड़ा प्रतिबंध था। ऐसा करने वालों को मृत्यु दंड दिया जाता था।

Exam Tips:

a) यास को कुरिलताई द्वारा पारित विधि संहिता के रूप में परिभाषित करें।
b) एक परमात्मा में विश्वास और धार्मिक नेताओं को राज्य से भोजन देने का नियम लिखें।
c) बिना कुरिलताई की मान्यता के खाँ घोषित होने पर मृत्युदंड का नियम अवश्य लिखें।
d) नदी को गंदा करने पर प्रतिबंध का नियम भी उत्तर में शामिल करें।

 

Question 8: चंगेज़ खाँ ने सेना में अनुशासन बनाए रखने के लिए कौन-से नियम बनाए ?

Answer:

चंगेज़ खाँ सेना में अनुशासन को विशेष महत्त्व देता था। वह अनुशासनहीन सेना को एक भीड़ मात्र समझता था। उसने सेना में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से अनेक नियम बनाए थे। इनका उल्लंघन करने वाले सैनिकों को मृत्यु दंड दिया जाता था। ये नियम थे युद्ध के आरंभ होने पर छु ट्टी पर गए सभी सैनिक तुरंत रिपोर्ट करें । सभी सैनिकों के लिए आवश्यक था कि वे अपने अधिकारियों के आदेश का पालन करें । कोई भी सैनिक अपनी इकाई को छोड़कर किसी दूसरी इकाई में नहीं जा सकता था। युद्ध में जाने से पहले सभी सैनिकों को अपने हथियारों का निरीक्षण कर लेना चाहिए। कोई भी सैनिक अपने अधिकारियों की अनुमति के बिना लूटपाट न करे । अधिकारियों द्वारा अनुमति मिलने पर ही लूटपाट आरंभ की जाए। लूट के धन से अधिकारियों एवं खाँ का हिस्सा दिया जाना चाहिए।

Exam Tips:

a) युद्ध आरम्भ होने पर छुट्टी पर गए सैनिकों का तुरंत लौटना अनिवार्य था।
b) अधिकारी की अनुमति के बिना लूटपाट और इकाई बदलने पर रोक थी।
c) लूट के धन में अधिकारियों और खाँ का हिस्सा निश्चित था।

 

Question 9: चंगेज़ खाँ के सैनिक प्रशासन की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।

Answer:

चंगेज़ खाँ के समय सभी स्वस्थ व्यक्तियों के लिए सेना में भर्ती होना अनिवार्य था। केवल पुरोहितों, डॉक्टरों एवं विद्वानों को इसमें छू ट दी गई थी। चंगेज़ खाँ की सेना पुरानी दशमलव पद्धति के अनुसार गठित की गई थी। यह 10,100, 1000 एवं 10,000 सैनिकों की इकाइयों में विभाजित थी। चंगेज़ खाँ की सेना में विभिन्न मंगोल जनजातियों के लोग सम्मिलित थे। चंगेज़ खाँ ने सैनिकों के प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया। उसने विशेष कप्तानों को नियुक्त किया था, जिन्हें नोयान कहा जाता था। चंगेज़ खाँ सेना में अनुशासन को विशेष महत्त्व देता था। वह अनुशासनहीन सेना को एक भीड़ मात्र समझता था। उसने सेना में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य में अनेक नियम बनाए थे।

Exam Tips:

a) सैनिक भर्ती अनिवार्य थी और केवल पुरोहित, डॉक्टर तथा विद्वान छूट में थे।
b) दशमलव पद्धति (10, 100, 1000, 10,000) के आधार पर सेना का गठन लिखें।
c) नोयान नामक कप्तानों की नियुक्ति और प्रशिक्षण पर बल का उल्लेख करें।

 

Question 10: चंगेज़ खाँ को मंगोलों का सबसे महान् शासक क्यों माना जाता था ?

Answer:

चंगेज़ खाँ को निम्नलिखित कारणों से मंगोलों का सबसे महान शासक माना जाता था उसने मंगोलों को एक झंडे के अधीन एकत्रित किया। उसने लंबे समय से चली आ रही कबीलाई लड़ाइयों का अंत किया। उसने मंगोलों को चीनियों द्वारा किए जा रहे शोषण से मुक्ति दिलवाई।

उसने एक महान् साम्राज्य की स्थापना की। उसके व्यापार द्वारा मंगोलों को समृद्ध बनाया। उसने एक शक्तिशाली सेना का गठन किया।

Exam Tips:

a) मंगोल कबीलों को एक झंडे के नीचे एकत्रित करना सबसे बड़ा कारण था।
b) चीनी शोषण से मुक्ति और विशाल साम्राज्य की स्थापना का उल्लेख करें।
c) शक्तिशाली सेना और व्यापार से समृद्धि को भी कारण के रूप में लिखें।

 

Question 11: याम से आपका क्या अभिप्राय है ?

Answer:

चंगेज़ खाँ की एक बहुमूल्य देन याम की स्थापना करना था। याम एक प्रकार की सैनिक चौकियाँ थीं। मंगोल साम्राज्य में प्रत्येक 25 मील की दूरी पर ऐसी चौकियाँ स्थापित की गई थीं। इन चौकियों में घुड़सवार संदेशवाहक तथा फु र्तीले घोड़े सदैव तैनात रहते थे। घुड़सवार संदेशवाहक सभी प्रकार के सरकारी संदेशों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते थे। प्रत्येक घुड़सवार अपने घोड़े के गले में एक घंटी बाँध कर रखता था। जब वह किसी याम के निकट पहुँचता तो इस घंटी की आवाज़ सुन कर संदेशवाहक अपने घोड़े के साथ आगे गंतव्य तक बढ़ने के लिए तैयार हो जाता। इन यामों में ठहरने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उनके खाने-पीने का पूरा इंतजाम किया जाता था। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सरकार की तरफ से एक प्रकार के पास जारी किए जाते थे। इन पासों को फ़ारसी में पैजा तथा मंगोल भाषा में जेरे ज़ कहते थे। ये पास तीन प्रकार-सोने, चाँदी एवं लोहे के होते थे। प्रत्येक याम में यात्रियों को इन पासों के अनुसार सुविधाएँ दी जाती थीं। इन चौकियों के कारण सड़क मार्गों को सुरक्षित बनाया जाता था।

Exam Tips:

a) याम 25 मील की दूरी पर स्थापित सैनिक चौकियाँ थीं, यह लिखें।
b) घुड़सवार संदेशवाहक, उनके गले की घंटी और सरकारी संदेशों की व्यवस्था बताएँ।
c) पैज़ा (पास) के प्रकार और यात्रियों की सुविधा का उल्लेख करें।

 

Question 12: उलुस से आप क्या समझते हैं ?

Answer:

मंगोल प्रशासन की एक उल्लेखनीय विशेषता चंगेज़ खाँ द्वारा उलुस का गठन करना था। इसके अनुसार चंगेज़ खाँ ने नव-विजित क्षेत्रों पर शासन करने का उत्तरदायित्व अपने चारों पुत्रों को दे दिया। उसके सबसे ज्येष्ठ पुत्र जोची को रूसी स्टेपी का प्रदेश दिया गया।

उसके दूसरे पुत्र चघताई को तूरान का स्टेपी क्षेत्र तथा पामीर पर्वत का उत्तरी क्षेत्र दिया गया। चंगेज़ खाँ ने संके त दिया कि उसका तीसरा पुत्र ओगोदेई उसका उत्तराधिकारी होगा। उसके सबसे छोटे पुत्र तोलुई को मंगोलिया का क्षेत्र दिया गया।

उलुस से भाव किसी निश्चित भू-भाग से नहीं था क्योंकि इनमें लगातार परिवर्तन होता रहता था। उलुस में चंगेज़ खाँ के पुत्रों की स्थिति उपशासक जैसी थी। उनके अधीन अलग-अलग सैन्य टुकड़ियाँ (तामा) थीं।

वे अपने अधीन क्षेत्रों से लोगों को सेना में भर्ती कर सकते थे। उन्हें लोगों पर नए कर लगाने का अधिकार दिया गया था।

Exam Tips:

a) जोची को रूसी स्टेपी, चघताई को तूरान, और तोलुई को मंगोलिया का क्षेत्र मिला।
b) ओगोदेई को उत्तराधिकारी बनाने का संकेत दिया गया था, यह लिखें।
c) उलुस का अर्थ निश्चित भू-भाग नहीं था, इसे स्पष्ट करें।

 

Question 13: मंगोलों की हरकारा पद्धति क्या थी?

Answer:

चंगेज़ खाँ द्वारा स्थापित एक फु र्तीली संचार व्यवस्था को हरकारा पद्धति कहा जाता था। इस कारण राज्य के दूर स्थित स्थानों में आपसी संपर्क बना रहता था। निश्चित की गई दूरी पर निर्मित सैनिक, चौकियों में स्वस्थ एवं बलवान घोड़े एवं घुड़सवार तैनात रहते थे।

इस संचार पद्धति के संचालन के लिए मंगोल यायावर अपने घोड़ों अथवा अन्य पशुओं का दसवां भाग प्रदान करते थे। इसे कुबकु र कर कहते थे। यायावर लोग यह कर अपनी इच्छा से प्रदान करते थे।

इससे उन्हें अनेक लाभ प्राप्त होते थे। चंगेज़ खाँ की मृत्यु के पश्चात् मंगोलों ने इस पद्धति में और भी सुधार किए। इस कारण महान् खाँनों को अपने विस्तृत साम्राज्य के सुदूर स्थानों में होने वाली घटनाओं पर निगरानी रखने में सहायता मिलती थी।

Exam Tips:

a) हरकारा पद्धति एक तेज़ संचार व्यवस्था थी, जिसमें चौकियों पर घोड़े तैनात रहते थे।
b) कुबकुर नामक दसवें भाग का कर इस व्यवस्था के लिए दिया जाता था।
c) इस व्यवस्था से दूर के प्रदेशों की निगरानी संभव हुई।

 

Question 14: विजित लोग अपने मंगोल शासकों को पसंद नहीं करते थे । क्यों?

Answer:

विजित लोग अपने मंगोल शासकों को निम्नलिखित कारणों से पसंद नहीं करते थे मंगोलों ने अपने युद्धों के दौरान अनेक भव्य नगरों को नष्ट कर दिया था। मंगोलों ने कृषि भूमि को भारी हानि पहुँचाई थी। उनके आक्रमणों के दौरान विजित क्षेत्रों के व्यापार को व्यापक पैमाने पर क्षति पहुंची थी। इन युद्धों के कारण दस्तकारी वस्तुओं का उत्पादन लगभग ठप्प हो गया था। इन युद्धों के दौरान बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे तथा कइयों को दास बना लिया गया था। इन युद्धों के दौरान समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को भारी कष्टों का सामना करना पड़ा था।

Exam Tips:

a) मंगोल युद्धों में नगरों का विनाश और दस्तकारी उत्पादन का ठप्प होना लिखें।
b) कृषि भूमि की हानि और व्यापार में बाधा का उल्लेख करें।
c) लोगों के मारे जाने और दास बनाए जाने से विजित लोगों में असंतोष था।

 

Question 15: कु बलई खाँ पर एक संक्षिप्त नोट लिखें।

Answer:

कुबलई खाँ ने 1260 ई० में शासन ग्रहण किया तथा 1271 ई० में चीन में यूआन वंश की स्थापना की। कुबलई खाँ ने 1294 ई० तक शासन किया। कुबलई खाँ एक योग्य एवं महान् शासक प्रमाणित हुआ।

उसने सर्वप्रथम उत्तरी चीन में अपनी स्थिति को सुदृढ़ किया। उसने अपनी सेना को शक्तिशाली बनाया। उसके पश्चात् उसने अरिक बुका को पराजित किया।

1279 ई० में कुबलई खाँ ने दक्षिण चीन के सोंग (Song) वंश को पराजित करने में सफलता प्राप्त की। निस्संदेह यह कुबलई खाँ की एक महान् सफलता थी। इसके पश्चात् उसने बर्मा, चंपा एवं कंबोडिया के शासकों को पराजित किया।

कुबलई खाँ ने न केवल अपने साम्राज्य का विस्तार ही किया अपितु इसे अच्छी प्रकार से संगठित भी किया। उसने चीन में प्रचलित परंपराओं को जारी रखा। उसने अनेक नई सड़कों का निर्माण किया एवं पुरानी की मुरम्मत करवाई।

उसने सड़कों के किनारे छाया वाले वृक्ष लगवाए। उसने यात्रियों की सुविधा के लिए सरायें बनवाईं। उसने शिक्षा को प्रोत्साहित किया।

उसने सिविल सर्विस में उल्लेखनीय सुधार किए। उसने राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अनेक कदम उठाए। उसने 1282 ई० में कागज़ की मुद्रा का प्रचलन किया।

उसने अकालों से निपटने के लिए भी अनेक प्रयास किए। यद्यपि कुबलई खाँ का झुकाव बौद्ध धर्म की ओर था किंतु उसने अन्य धर्मों के प्रति सहनशीलता की नीति अपनाई।

Exam Tips:

a) कुबलई खाँ ने 1294 ई० तक शासन किया और यूआन वंश की स्थापना की।
b) सड़कों, सरायों और सिविल सर्विस में सुधार का उल्लेख करें।
c) कागज़ की मुद्रा का प्रचलन और बौद्ध धर्म के प्रति झुकाव के साथ धार्मिक सहिष्णुता लिखें।

 

अति संक्षिप्त उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: मंगोल कौन थे ?

Answer:

मंगोल मध्य एशिया के आधुनिक मंगोलिया प्रदेश में रहने वाला एक यायावर समूह था। यह समूह विभिन्न कबीलों में विभाजित था। इनमें प्रमुख थे मंगोल, तातार, नेमन एवं खितान । मंगोल पशुपालक एवं शिकार संग्राहक थे।

Exam Tips:

a) मध्य एशिया के आधुनिक मंगोलिया प्रदेश के यायावर समूह के रूप में परिभाषित करें।
b) पशुपालन और शिकार-संग्रह उनकी जीविका के मुख्य आधार थे।

 

Question 2: खानाबदोश या यायावर साम्राज्य से आपका क्या अभिप्राय है ?

Answer:

खानाबदोश या यायावर लोग मूलतः घुमक्कड़ होते हैं। ये सापेक्षिक तौर पर एक अविभेदित आर्थिक जीवन एवं प्रारंभिक राजनैतिक संगठन के साथ परिवारों के समूह में संगठित होते हैं।

Exam Tips:

a) यायावर का अर्थ घुमक्कड़ लोग है, जो चरागाहों की खोज में घूमते थे।
b) इन समाजों में स्थायी नगर विकसित नहीं हुए।

 

Question 3: मंगोलों का सबसे बहुमूल्य स्रोत किसे माना जाता है ? इसका रचयिता कौन था ?

Answer:

मंगोलों का सबसे बहुमूल्य स्रोत ‘मंगोलों का गोपनीय इतिहास’ को माना जाता है। इसका लेखक ज्ञात नहीं है; इगोर दे रखेविल्ट्स इसके प्रसिद्ध अनुवादक हैं।

Exam Tips:

a) "मंगोलों का गोपनीय इतिहास" को मंगोलों का सबसे मूल्यवान स्रोत माना जाता है।
b) इसके लेखक के बारे में कोई निश्चित जानकारी उपलब्ध नहीं है।

 

Question 4: मंगोलों के समय में स्टेपी क्षेत्र में कोई नगर क्यों नहीं उभर पाया ?

Answer:

मंगोलों ने कृषि को नहीं अपनाया था। मंगोलों की पशुपालक एवं शिकार संग्राहक अर्थव्यवस्थाएँ भी घनी आबादी वाले क्षेत्रों का भरण-पोषण करने में असमर्थ थीं।

Exam Tips:

a) मंगोल कृषि के अनुकूल भूमि की कमी और पशुपालन पर निर्भरता लिखें।
b) नगर तभी उभरते हैं जब घनी आबादी का भरण-पोषण कृषि से हो सके।

 

Question 5: मंगोलों के धनी परिवारों के अनेक अनुयायी क्यों होते थे ?

Answer:

उनके पास अधिक संख्या में पश एवं चारण भमि होती थी। वे स्थानीय राजनीति में काफी प्रभावशाली होते थे।

Exam Tips:

a) धनी परिवारों के पास अधिक पशु और चरागाहें होती थीं।
b) इसी कारण उनका स्थानीय राजनीति में प्रभाव और अनुयायी होते थे।

 

Question 6: मंगोल कबीलों को चरागाहों की खोज में क्यों भटकना पड़ता था ?

Answer:

शीत ऋतु में मंगोल कबीलों द्वारा एकत्रित की गई खाद्य सामग्री समाप्त हो जाती थी। वर्षा न होने से घास मैदान सूख जाते थे।

Exam Tips:

a) शीत ऋतु में शिकार सामग्री समाप्त होने पर भटकना पड़ता था।
b) वर्षा न होने पर घास के मैदान सूख जाते थे, इसलिए चरागाह बदलने पड़ते थे।

 

Question 7: मंगोलों के निवास स्थान को क्या कहा जाता था ? इसकी कोई दो विशेषताएँ बताएँ ।

Answer:

मंगोलों के निवास स्थान को जर (तंबू) कहा जाता था। इसका प्रवेश द्वार दक्षिण की ओर होता था ताकि उत्तर से आने वाली शीत हवाओं से बचा जा सके । जर को दो भागों में बाँटा जाता था। एक भाग मेहमानों के लिए एवं दूसरा घर के सदस्यों के लिए होता था।

Exam Tips:

a) मंगोलों के निवास को जर (ger) कहा जाता था, जो गोलाकार तंबू था।
b) प्रवेश द्वार दक्षिण की ओर होता था, क्योंकि शीत हवाएँ उत्तर से आती थीं।

 

Question 8: मंगोल कृ षि कार्य क्यों नहीं करते थे ?

Answer:

उस समय स्टेपी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियाँ कृषि के अनुकू ल नहीं थीं। वहाँ केवल सीमित काल में ही कृषि करना संभव था।

Exam Tips:

a) स्टेपी की भौगोलिक परिस्थितियाँ कृषि के अनुकूल नहीं थीं।
b) इसलिए वे पशुपालन और शिकार पर निर्भर रहे।

 

Question 9: 12वीं शताब्दी में मंगोल समाज की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

Answer:

उस समय परिवार पितृपक्षीय होते थे। उस समय समाज में बहु-विवाह प्रणाली प्रचलित थी।

Exam Tips:

a) परिवार पितृपक्षीय था और उसमें पुत्र का होना आवश्यक माना जाता था।
b) बहु-विवाह प्रथा प्रचलित थी और स्त्रियाँ समाज में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती थीं।

 

Question 10: मंगोल अपने मृतकों का संस्कार कै से करते थे ?

Answer:

मंगोल अपने मृतकों के शवों को जमीन में दफनाते थे। वे उनके साथ दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएँ एवं बर्तनों आदि को भी दफनाते थे। धनी लोगों के शवों के साथ अनेक बहुमूल्य वस्तुओं, घोड़ों, नौकरों एवं स्त्रियों आदि को भी दफ़न किया जाता था।

Exam Tips:

a) मंगोल शवों को रात्रि में जमीन में दफनाते थे।
b) मृत्यु के बाद जीवन में विश्वास के कारण आवश्यक वस्तुएँ शवों के साथ रखी जाती थीं।

 

Question 11: मंगोल कौन थे ? मंगोलों के लिए व्यापार क्यों इतना महत्त्वपूर्ण था ?
अथवा
मंगोलों के लिए व्यापार क्यों इतना महत्त्वपूर्ण था ?
अथवा
मंगोलों के लिए व्यापार क्यों इतना महत्त्वपूर्ण था ? कोई दो कारण लिखिए।

Answer:

मंगोल स्टेपी क्षेत्र में रहते थे। इस क्षेत्र में संसाधनों की बहुत कमी थी। उनके लिए व्यापार जीविका का एकमात्र साधन था। अतः मंगोलों के लिए व्यापार बहुत महत्त्वपूर्ण था।

Exam Tips:

a) स्टेपी में संसाधनों की कमी के कारण मंगोलों के लिए व्यापार आवश्यक था।
b) व्यापार चीन के साथ होता था और दोनों पक्षों के लिए लाभकारी था।

 

Question 12: मंगोल चीन से किन वस्तुओं का आयात-निर्यात करते थे ?
अथवा
चीन से मंगोलों को कौन-सी वस्तुएँ निर्यात की जाती थीं?

Answer:

मंगोल चीन से कृषि उत्पादों एवं लोहे के उपकरणों का आयात करते थे। मंगोल चीन को घोड़े, फर एवं शिकारी जानवरों का निर्यात करते थे।

Exam Tips:

a) मंगोल चीन से कृषि उत्पाद और लोहे के उपकरण आयात करते थे।
b) घोड़े, फर और शिकारी जानवर चीन को निर्यात होते थे।

 

Question 13: वाणिज्यिक क्रियाकलापों में मंगोलों को कभी-कभी तनाव का सामना क्यों करना पड़ता था ?

Answer:

कभी-कभी व्यापार करने वाले दोनों पक्ष अधिक लाभ कमाने की होड़ में सैनिक कार्यवाही कर देते थे एवं लूटपाट में सम्मिलित हो जाते थे। इस कारण उन्हें तनाव का सामना करना पड़ता था।

Exam Tips:

a) दोनों पक्ष अधिक लाभ की होड़ में कभी-कभी सैनिक कार्रवाई कर बैठते थे।
b) यायावर लूटपाट कर दूर भाग जाते थे, जिससे चीन को अधिक क्षति होती थी।

 

Question 14: चीन की महान् दीवार क्यों बनवाई गई थी ?

Answer:

चीन की महान् दीवार इसलिए बनवाई गई थी क्योंकि यायावर कबीले चीन पर बार-बार आक्रमण करते रहते थे। इन आक्रमणों से चीन की सुरक्षा के लिए यह दीवार बनवाई गई थी।

Exam Tips:

a) यायावर कबीलों के बार-बार आक्रमणों से चीन की प्रजा की रक्षा के लिए दीवार बनी।
b) चीनी शासकों ने इस दीवार को और मज़बूत किया।

 

Question 15: चंगेज़ खाँ कौन था ?

Answer:

चंगेज़ खाँ मंगोलों का सबसे महान् नेता था। उसने 1206 ई० से 1227 ई० तक शासन किया।

Exam Tips:

a) चंगेज़ खाँ का शासन 1206 से 1227 ई० तक रहा।
b) वह मंगोलों का सबसे महान और प्रसिद्ध नेता था।

 

Question 16: चंगेज़ खाँ का जन्म कब हुआ ? उसका प्रारं भिक नाम क्या था ?

Answer:

चंगेज़ खाँ का जन्म 1162 ई० में हुआ। उसका प्रारंभिक नाम तेमुजिन था।

Exam Tips:

a) जन्म वर्ष 1162 ई० सबसे अधिक स्वीकृत मत है, कुछ इतिहासकार 1167 ई० मानते हैं।
b) उसका बचपन का नाम तेमुजिन था, जो पिता की विजय के समय के नाम पर रखा गया।

 

Question 17: चंगेज़ खाँ के पिता का नाम क्या था ? वह किस कबीले का मुखिया था ?

Answer:

चंगेज खाँ के पिता का नाम येसूजेई था। वह कियात कबीले का मुखिया था।

Exam Tips:

a) पिता का नाम येसूजेई था और वह कियात कबीले का मुखिया था।
b) माता का नाम ओलुन-इके था, जो ओंगीरत कबीले से थीं।

 

Question 18: चंगेज़ खाँ का नाम तेमुजिन क्यों रखा गया था ?

Answer:

चंगेज़ खाँ का नाम तेमुजिन इसलिए रखा गया था क्योंकि उसके जन्म के समय उसके पिता येसूजेई ने तातार कबीले के मुखिया तेमुजिन को पराजित किया था। अतः मंगोलियाई परंपरा के अनुसार नवजन्में बालक का नाम तेमुजिन रखा गया।

Exam Tips:

a) जन्म के समय येसूजेई एक तातार मुखिया को हराकर लौटा था।
b) इसी विजय की याद में नवजात बालक का नाम तेमुजिन रखा गया।

 

Question 19: आंडा (anda) से आपका क्या अभिप्राय है ?

Answer:

आंडा से अभिप्राय ऐसे व्यक्तियों से है जिन्हें मंगोल सौगंध के आधार पर अपना सगा भाई बना लेते थे।

Exam Tips:

a) आंडा सौगंध से बने कृत्रिम भाई होते थे।
b) जमूका और तुगरिल खाँ (ओंग खाँ) इसी प्रकार के आंडा थे।

 

Question 20: तेमुजिन को चंगेज़ खाँ की उपाधि से कब तथा किसने सम्मानित किया था ? इससे क्या भाव था ?

Answer:

तेमुजिन को चंगेज़ खाँ की उपाधि से 1206 ई० में कुरिलताई ने सम्मानित किया था। इससे भाव था सार्वभौम शासक।

Exam Tips:

a) 1206 ई० में कुरिलताई ने तेमुजिन को चंगेज़ खाँ की उपाधि दी।
b) इस उपाधि से उसे मंगोल सरदारों पर सर्वोच्च अधिकार प्राप्त हुआ।

 

Question 21: खाँ की उपाधि से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

खाँ की उपाधि से अभिप्राय है सार्वभौम शासक। कुरिलताई ने तेमुजिन को चंगेज़ खाँ की उपाधि से 1206 ई० में सम्मानित किया था।

Exam Tips:

a) खाँ की उपाधि का अर्थ सार्वभौम शासक है।
b) यह उपाधि 1206 ई० में कुरिलताई ने चंगेज़ खाँ को दी।

 

Question 22: कु रिलताई से आपका क्या अभिप्राय है ?

Answer:

कुरिलताई प्रतिष्ठित मंगोल सरदारों के कबीले की एक सभा थी।

Exam Tips:

a) कुरिलताई प्रतिष्ठित मंगोल सरदारों की सभा थी।
b) इस सभा में राज्य के बड़े निर्णय लिए जाते थे।

 

Question 23: कु रिलताई के कोई दो प्रमुख कार्य बताएँ ।

Answer:

उत्तराधिकार संबंधी निर्णय लेना।। राज्य के भविष्य एवं अभियानों संबंधी निर्णय लेना।

Exam Tips:

a) उत्तराधिकार संबंधी निर्णय कुरिलताई लेती थी।
b) राज्य के भविष्य और अभियानों के निर्णय भी इसी सभा में होते थे।

 

Question 24: चंगेज़ खाँ की कोई दो महत्त्वपूर्ण विजयें बताएँ ।

Answer:

उत्तरी चीन की विजय। ख्वारज़म की विजय।

Exam Tips:

a) उत्तरी चीन की विजय चंगेज़ खाँ की एक प्रमुख सफलता थी।
b) ख्वारज़म की विजय ने मध्य एशिया में मंगोल सत्ता का विस्तार किया।

 

Question 25: चंगेज़ खाँ ने पीकिं ग पर कब अधिकार किया ? उस समय वहाँ किस राजवंश का शासन था ?

Answer:

चंगेज़ खाँ ने पीकिंग पर 1215 ई० में अधिकार किया। उस समय वहाँ चिन राजवंश का शासन था।

Exam Tips:

a) पीकिंग पर 1215 ई० में चंगेज़ खाँ ने अधिकार किया।
b) उस समय वहाँ चिन राजवंश का शासन था।

 

Question 26: चंगेज खाँ ने खारजम पर आक्रमण कब किया ? इसका तात्कालिक कारण क्या था ?

Answer:

चंगेज़ खाँ ने ख्वारज़म पर 1219 ई० में आक्रमण किया था। इसका तात्कालिक कारण यह था कि ओट्रार के गवर्नर ने वारज़म शाह के इशारे पर चंगेज़ खाँ के एक व्यापारिक मंडल के चार सदस्यों की हत्या कर दी थी।

Exam Tips:

a) ख्वारज़म पर आक्रमण 1219 ई० में हुआ।
b) तात्कालिक कारण ओट्रार में मंगोल व्यापारियों का वध था।

 

Question 27: यदि इतिहास नगरों में रहने वाले साहित्यकारों के लिखित विवरणों पर निर्भर करता है तो यायावर समाजों के बारे में हमेशा प्रतिकू ल विचार ही रखे जाएँ गे। क्या आप इस कथन से सहमत हैं ?

Answer:

हाँ, मैं इस कथन से सहमत हूँ। इसका कारण यह है कि यायावर नगरों में भयंकर लूटमार करते थे तथा उन्हें नष्ट कर देते थे।

Exam Tips:

a) नगरों के साहित्यकारों के विवरणों में यायावरों के प्रति पूर्वाग्रह हो सकता है।
b) इसलिए यायावर समाजों के इतिहास को सावधानी से परखना चाहिए।

 

Question 28: क्या आप इसका कारण बताएँ गे कि फ़ारसी इतिवृत्तकारों ने मंगोल अभियानों में मारे गए लोगों की इतनी बढ़ा-चढ़ा कर संख्या क्यों बताई है ?

Answer:

फ़ारसी इतिवृत्तकारों ने मंगोल अभियानों में मारे गए लोगों की संख्या इतनी बढ़ा-चढ़ा कर इसलिए बताई है क्योंकि वे मंगोलों को क्रू र हत्यारा दर्शाना चाहते थे।

Exam Tips:

a) विजित नगरों के इतिवृत्तकार विनाश की संख्या बढ़ा-चढ़ाकर लिख सकते थे।
b) शत्रु की भयावह छवि प्रस्तुत करना उनके लिए राजनीतिक दृष्टि से उपयोगी था।

 

Question 29: चंगेज़ खाँ की मृत्यु कब हुई ?

Answer:

चंगेज़ खाँ की मृत्यु 1227 ई० में हुई।

Exam Tips:

a) चंगेज़ खाँ की मृत्यु 1227 ई० में हुई।
b) उसके बाद ओगोदेई उत्तराधिकारी बना।

 

Question 30: चंगेज़ खाँ का साम्राज्य कहाँ से कहाँ तक फै ला हुआ था ? उसकी राजधानी का नाम क्या था ?

Answer:

चंगेज़ खाँ का साम्राज्य फ़ारस से लेकर पीकिंग तक तथा साईबेरिया से लेकर सिंध तक फैला था। उसकी राजधानी का नाम कराकोरम था।

Exam Tips:

a) साम्राज्य की सीमाएँ पूर्व में पीकिंग से पश्चिम में फ़ारस तक फैली थीं।
b) कराकोरम मंगोल साम्राज्य की प्रसिद्ध राजधानी थी।

 

Question 31: चंगेज़ खाँ की सफलता के दो प्रमुख कारण क्या थे ?

Answer:

चंगेज़ खाँ स्वयं एक महान् सेनापति था। चंगेज़ खाँ ने एक शक्तिशाली सेना का गठन किया था।

Exam Tips:

a) चंगेज़ खाँ स्वयं एक कुशल सेनापति था।
b) उसने एक अनुशासित और शक्तिशाली सेना का गठन किया।

 

Question 32: चंगेज़ खाँ की अलोकप्रियता के दो कारण लिखिए।
अथवा
चंगेज़ खाँ द्वारा विजित लोगों को अपने नवीन यायावर शासकों से कोई लगाव न था। इसके कोई दो कारण बताएँ ।
अथवा
क्या कारण था कि 13वीं शताब्दी में चीन, ईरान और पूर्वी यूरोप के अनेक नगरवासी स्टेपी के गिरोहों को भय और घृणा की दृष्टि से देखते थे ?

Answer:

मंगोलों ने अपने युद्धों के दौरान अनेक नगरों का विनाश कर दिया था। मंगोलों ने युद्धों के दौरान लाखों की संख्या में लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

Exam Tips:

a) मंगोलों ने युद्धों में अनेक नगरों का विनाश और कृषि भूमि की हानि की।
b) इसी कारण विजित लोग मंगोल शासकों से लगाव नहीं रखते थे।

 

Question 33: यास से क्या अभिप्राय है ? इसका प्रचलन कब और किसने किया ?
अथवा
यांस से क्या अभिप्राय है ?

Answer:

यास से अभिप्राय है विधि संहिता। इसका प्रचलन 1206 ई० में चंगेज़ खाँ ने किया।

Exam Tips:

a) यास का अर्थ विधि संहिता है।
b) इसका प्रचलन 1206 ई० में चंगेज़ खाँ ने किया।

 

Question 34: यास क्या था? इसके दो सैनिक नियम क्या थे?

Answer:

यास चंगेज़ खाँ की विधि संहिता थी। युद्ध आरंभ होने की स्थिति में छु ट्टी पर गए सभी सैनिक तुरंत रिपोर्ट करें । कोई भी सैनिक अपने कमांडर की अनुमति के बिना लूटमार नहीं कर सकता।

Exam Tips:

a) यास चंगेज़ खाँ की विधि संहिता थी।
b) युद्ध आरम्भ होने पर छुट्टी पर गए सैनिकों का तुरंत लौटना अनिवार्य था।

 

Question 35: यास के कोई दो महत्त्वपूर्ण नियम बताएँ ।

Answer:

जो भी व्यक्ति कुरिलताई से मान्यता प्राप्त किए बिना अपने आपको खाँ घोषित करता है उसे मृत्यु दंड दिया जाना चाहिए। सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए तथा उनके पुरोहितों को सभी प्रकार के करों से मुक्त रखा जाना चाहिए।

Exam Tips:

a) बिना कुरिलताई की मान्यता के खाँ घोषित होने पर मृत्युदंड का नियम था।
b) धार्मिक नेताओं और डॉक्टरों को राज्य से भोजन देने का नियम भी यास में था।

 

Question 36: यास के बारे में परवर्ती मंगोलों का चिंतन किस तरह चंगेज़ खाँ की स्मृति के साथ जुड़े हुए उनके तनावपूर्ण संबंधों को उजागर करता है ?

Answer:

परवर्ती मंगोल यास को चंगेज़ खाँ की विधि संहिता कह कर पुकारते थे। वे स्वयं का यास लागू करना चाहते थे। इससे उनके तनावपूर्ण संबंध उजागर होते हैं।

Exam Tips:

a) परवर्ती मंगोल यास को चंगेज़ खाँ की विधि संहिता कहते थे।
b) परवर्ती शासक अपने फ़रमान भी लागू करते थे, इसलिए संबंध तनावपूर्ण थे।

 

Question 37: चंगेज़ खाँ के सैनिक प्रशासन की कोई दो प्रमुख विशेषताएँ लिखें।

Answer:

उसने अपनी सेना को दशमलव पद्धति के अनुसार गठित किया। उसकी सेना में न केवल विभिन्न मंगोल जनजातियों अपितु विभिन्न देशों के लोग सम्मिलित थे।

Exam Tips:

a) सेना दशमलव पद्धति (10, 100, 1000, 10,000) पर गठित थी।
b) सेना में विभिन्न मंगोल जनजातियों और विजित लोगों को भी सम्मिलित किया गया।

 

Question 38: मंगोलों के नागरिक प्रशासन की कोई दो विशेषताएँ लिखें।

Answer:

मंगोल प्रशासन में खाँ की स्थिति सर्वोच्च थी। मंगोलों ने अपने नागरिक प्रशासकों को योग्यता के आधार पर भर्ती किया था।

Exam Tips:

a) मंगोल प्रशासन में खाँ की स्थिति सर्वोच्च थी।
b) नागरिक प्रशासकों की भर्ती योग्यता के आधार पर होती थी।

 

Question 39: उलुस से क्या अभिप्राय है ?

Answer:

उलुस का गठन चंगेज़ खाँ ने किया था। इसके अधीन चंगेज़ खाँ ने अपने पुत्रों को नव-विजित क्षेत्रों पर शासन करने का अधिकार दिया था। उलुस से भाव किसी निश्चित क्षेत्र से नहीं था क्योंकि इसमें लगातार परिवर्तन होता रहता था। उलुस में चंगेज़ खाँ के पुत्रों की स्थिति उप-शासकों जैसी थी।

Exam Tips:

a) उलुस चंगेज़ खाँ द्वारा बनाए गए नव-विजित क्षेत्र थे।
b) इन्हें पुत्रों को सौंपा गया, जिनकी स्थिति उप-शासक जैसी थी।

 

Question 40: ये-लू-चुत्साई कौन था ?

Answer:

ये-लू-चुत्साई एक चीनी मंत्री था। उसे मंगोलों ने 1215 ई० के आक्रमण के दौरान बँदी बना लिया था। उसने मंगोल प्रशासन को एक नया स्वरूप देने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

Exam Tips:

a) ये-लू-चुत्साई एक चीनी मंत्री था।
b) उसे 1215 ई० के अभियान में बंदी बनाया गया, बाद में वह मंगोल प्रशासन में प्रभावशाली रहा।

 

Question 41: याम (yam) से आपका क्या अभिप्राय है ?

Answer:

याम की स्थापना चंगेज़ खाँ ने की थी। यह एक प्रकार की सैनिक चौकियाँ थीं। यहाँ से घुड़सवार संदेशवाहक सरकारी संदेशों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते थे। इन यामों में यात्रियों के ठहरने का पूरा प्रबंध था।

Exam Tips:

a) याम मंगोल साम्राज्य की सैनिक चौकियाँ थीं।
b) यहाँ सरकारी संदेशवाहक और तेज़ घोड़े तैनात रहते थे।

 

Question 42: कु बकु र से आप क्या समझते हैं ?

Answer:

कुबकु र एक प्रकार का कर था। इसके अधीन मंगोल यायावर अपने पशु समूहों से अपने घोड़े अथवा अन्य पशुओं का दसवाँ हिस्सा सरकार को देते थे। मंगोल इन पशुओं का प्रयोग अपनी संचार व्यवस्था को बनाए रखने के लिए करते थे।

Exam Tips:

a) कुबकुर एक प्रकार का कर था।
b) इसमें यायावर अपने पशुओं का दसवाँ हिस्सा देते थे।

 

Question 43: पैज़ा (paiza) से आपका क्या अभिप्राय है ?

Answer:

पैज़ा एक प्रकार के पास थे जिन्हें यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए मंगोल सरकार द्वारा जारी किया जाता था। ये पास तीन प्रकार सोने, चाँदी एवं लोहे के होते थे। इसे यात्री अपने माथे पर बाँधते थे। इन पासों के आधार पर ही इन यात्रियों एवं व्यापारियों को यामों में सुविधाएँ दी जाती थीं।

Exam Tips:

a) पैज़ा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए जारी पास था।
b) इसे फ़ारसी में पैज़ा और मंगोल भाषा में जेरे ज़ कहा जाता था।

 

Question 44: मंगोलों के धार्मिक जीवन की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

Answer:

मंगोलों का प्रमुख देवता तेंगरी था। वे उसे सर्वशक्तिमान समझते थे। मंगोल शासकों ने विभिन्न धर्मों के प्रति सहनशीलता की नीति अपनाई।

Exam Tips:

a) मंगोलों का प्रमुख देवता तेंगरी था, जिसे सर्वशक्तिमान माना जाता था।
b) मंगोल शासक विभिन्न धर्मों के प्रति सहिष्णु थे।

 

Question 45: चंगेज़ खाँ का उत्तराधिकारी कौन था ? उसका शासनकाल क्या था ?

Answer:

चंगेज़ खाँ का उत्तराधिकारी ओगोदेई था। उसने 1229 ई० से 1241 ई० तक शासन किया।

Exam Tips:

a) ओगोदेई चंगेज़ खाँ का उत्तराधिकारी था।
b) उसने 1229 से 1241 ई० तक शासन किया।

 

Question 46: ओगोदेई की कोई दो प्रमुख सफलताएँ लिखिए।

Answer:

उसने उत्तरी चीन में अपनी स्थिति को सुदृढ़ किया। उसने ईरान के शासक जलालुद्दीन को कड़ी पराजय दी।

Exam Tips:

a) उत्तरी चीन में स्थिति सुदृढ़ करना एक प्रमुख सफलता थी।
b) ईरान के शासक जलालुद्दीन की पराजय भी उसकी सफलताओं में थी।

 

Question 47: ओगोदेई के कोई दो प्रमुख प्रशासनिक सुधार बताएँ ।

Answer:

उसने मंगोल साम्राज्य में अनेक न्यायालयों की स्थापना की। उसने करों को नियमित कर मंगोल अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया।

Exam Tips:

a) ओगोदेई ने मंगोल साम्राज्य में अनेक न्यायालय स्थापित किए।
b) उसने करों को नियमित करके मंगोल अर्थव्यवस्था को मज़बूत किया।

 

Question 48: बाटू कौन था ?

Answer:

बाटू चंगेज़ खाँ का पोता था। उसने 1236 ई० से 1242 ई० तक अपने अभियानों के दौरान रूस, हंगरी, पोलैंड एवं ऑस्ट्रि या पर अधिकार कर मंगोल साम्राज्य के विस्तार में प्रशंसनीय योगदान दिया। उसने दक्षिण रूस में सुनहरा गिरोह की स्थापना की।

Exam Tips:

a) बाटू चंगेज़ खाँ का पोता था।
b) 1236 से 1242 ई० के अभियानों में रूस और पूर्वी यूरोप के क्षेत्र उसके अधीन आए।

 

Question 49: मोंके कौन था ?

Answer:

मोंके चंगेज़ खाँ का पोता एवं तोलूई का पुत्र था। वह 1251 ई० से 1259 ई० तक मंगोलों का महान् खाँ रहा। वह चंगेज़ खाँ के उत्तराधिकारियों में सबसे योग्य प्रमाणित हुआ।

Exam Tips:

a) मोंके चंगेज़ खाँ का पोता और तोलुई का पुत्र था।
b) उसका शासन 1251 से 1259 ई० तक रहा।

 

Question 50: कु बलई खाँ कौन था ?

Answer:

कुबलई खाँ चीन में मंगोलों का एक प्रसिद्ध शासक था। उसने 1260 ई० से 1294 ई० तक शासन किया। उसने दक्षिण चीन को अपने अधीन किया। उसने शिक्षा को प्रोत्साहित किया एवं अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाया। उसकी राजधानी का नाम पीकिंग था।

Exam Tips:

a) कुबलई खाँ ने 1260 से 1294 ई० तक शासन किया।
b) उसने चीन में यूआन वंश की स्थापना की।

 

Question 51: प्रसिद्ध वेनिस यात्री मार्को पोलो ने चीन की यात्रा कब की तथा वह किसके दरबार में रहा ?
अथवा
मार्को पोलो कौन था ?

Answer:

प्रसिद्ध वेनिस यात्री मार्को पोलो ने चीन की यात्रा 1275 ई० से 1292 ई० तक की। वह कुबलई खाँ के दरबार में रहा। उसने कुबलई खाँ के शासनकाल के बारे में महत्त्वपूर्ण प्रकाश डाला है।

Exam Tips:

a) मार्को पोलो ने 1275 से 1292 ई० तक चीन की यात्रा की।
b) वह कुबलई खाँ के दरबार में रहा।

 

Question 52: हुलेगु ने बग़दाद पर कब अधिकार किया ? उसने किस खलीफ़ा का वध किया ? वह किस वंश से संबंधित था ?

Answer:

हुलेगु ने बग़दाद पर 1258 ई० में अधिकार किया। उसने खलीफ़ा अल-मुस्तासिम का वध किया। वह अब्बासी वंश से संबंधित था।

Exam Tips:

a) हुलेगु ने 1258 ई० में बग़दाद पर अधिकार किया।
b) उसने खलीफ़ा अल-मुस्तासिम का वध किया और वह इल-खानी वंश से संबंधित था।

 

Question 53: फ़ारसी का प्रसिद्ध इतिहासकार जुवाइनी किस शासक का दरबारी इतिहासकार था ? उसकी रचना का नाम क्या था ?

Answer:

फ़ारसी का प्रसिद्ध इतिहासकार जुवाइनी हुलेगु का दरबारी इतिहासकार था। उसकी रचना का नाम हिस्ट्री ऑफ़ द कनकरर ऑफ़ द वर्ल्ड था। वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Exam Tips:

a) जुवाइनी हुलेगु का दरबारी इतिहासकार था।
b) उसकी प्रसिद्ध रचना "हिस्ट्री ऑफ़ द कनकरर ऑफ़ द वर्ल्ड" है।

 

Important Questions

Question 1: मंगोल कौन थे ?

Answer:

मध्य एशिया का एक यायावर समूह।

Exam Tips:

a) मंगोल मध्य एशिया का यायावर समूह था।

 

Question 2: बर्बर शब्द यूनानी भाषा के किस शब्द से उत्पन्न हुआ है ?

Answer:

बारबोस।

Exam Tips:

a) बर्बर शब्द यूनानी भाषा के बारबोस (barbos) से निकला है।

 

Question 3: मंगोल कहाँ का रहने वाला एक यायावर समूह था ?

Answer:

मध्य एशिया का।

Exam Tips:

a) मंगोल मध्य एशिया के यायावर थे।

 

Question 4: मंगोलों का गोपनीय इतिहास का लेखक कौन था?

Answer:

इसका लेखक ज्ञात नहीं है; इगोर दे रखेविल्ट्स इसके प्रसिद्ध अनुवादक हैं।

Exam Tips:

a) यह ग्रंथ मंगोलों का सबसे मूल्यवान स्रोत है और इसका लेखक ज्ञात नहीं है।

 

Question 5: मंगोल जिन तंबुओं में रहते थे उन्हें क्या कहा जाता था ?

Answer:

जर।

Exam Tips:

a) मंगोल तंबू को जर (ger) कहा जाता था।

 

Question 6: मंगोलों का सर्वाधिक प्रसिद्ध नेता कौन था ?

Answer:

चंगेज़ खाँ।

Exam Tips:

a) चंगेज़ खाँ मंगोलों का सर्वाधिक प्रसिद्ध नेता था।

 

Question 7: चंगेज़ खाँ का जन्म कब हुआ था ?

Answer:

1162 ई० में।

Exam Tips:

a) चंगेज़ खाँ का जन्म 1162 ई० में हुआ था।

 

Question 8: चंगेज़ खाँ किस कु ल से संबंधित था ?

Answer:

बोरजिगिद।

Exam Tips:

a) चंगेज़ खाँ बोरजिगिद कुल से संबंधित था।

 

Question 9: चंगेज खाँ के बचपन का नाम क्या था ?

Answer:

तेमुजिन।

Exam Tips:

a) चंगेज़ खाँ का बचपन का नाम तेमुजिन था।

 

Question 10: मंगोलों के किस शासक को समुद्री खाँ की उपाधि दी गई थी ?

Answer:

चंगेज़ खाँ।

Exam Tips:

a) समुद्री खाँ और सार्वभौम शासक उपाधियाँ चंगेज़ खाँ से संबंधित हैं।

 

Question 11: मंगोलों द्वारा बुखारा पर आधिपत्य कब स्थापित किया गया ?

Answer:

1220 ई०।

Exam Tips:

a) बुखारा पर मंगोल अधिकार 1220 ई० में हुआ था।

 

Question 12: मंगोलों ने हिरात पर अपना अधिकार कब स्थापित किया ?

Answer:

1222 ई०।

Exam Tips:

a) हेरात पर मंगोल अधिकार 1222 ई० में हुआ।

 

Question 13: चंगेज़ खाँ ने पीकिं ग पर कब अधिकार किया था ?

Answer:

1215 ई० में।

Exam Tips:

a) पीकिंग पर चंगेज़ खाँ ने 1215 ई० में अधिकार किया।

 

Question 14: चंगेज़ खाँ ने यास का प्रचलन कब किया था ?

Answer:

1206 ई० में।

Exam Tips:

a) यास का प्रचलन 1206 ई० में हुआ।

 

Question 15: चंगेज़ खाँ ने सैनिकों के प्रशिक्षण के लिए किन्हें नियुक्त किया था ?

Answer:

नोयान को।

Exam Tips:

a) सैनिकों के प्रशिक्षण के लिए नोयान नियुक्त किए गए।

 

Question 16: ये-लू-चुत्साई कौन था ?

Answer:

एक चीनी मंत्री।

Exam Tips:

a) ये-लू-चुत्साई एक चीनी मंत्री था।

 

Question 17: मंगोल साम्राज्य में व्यापारी अपनी सुरक्षा के लिए कौन-सा कर देते थे ?

Answer:

बाज़।

Exam Tips:

a) व्यापारी सुरक्षा के बदले बाज़ नामक कर देते थे।

 

Question 18: चंगेज़ खाँ का उत्तराधिकारी कौन था ?

Answer:

ओगोदेई।

Exam Tips:

a) चंगेज़ खाँ का उत्तराधिकारी ओगोदेई था।

 

Question 19: मंगोलों ने बग़दाद पर कब अधिकार कर लिया था ?

Answer:

1258 ई० में।

Exam Tips:

a) मंगोलों ने बग़दाद पर 1258 ई० में अधिकार किया।

 

Question 20: पीकिं ग में यूआन वंश का संस्थापक कौन था ?

Answer:

कुबलई खाँ ने।

Exam Tips:

a) यूआन वंश का संस्थापक कुबलई खाँ था।

 

Question 21: इल-खानी वंश का संस्थापक कौन था ?

Answer:

हुलेगु।

Exam Tips:

a) इल-खानी वंश का संस्थापक हुलेगु था।

 

Question 22: हिस्ट्री-ऑफ़ द कनकरर ऑफ़ द वर्ल्ड का लेखक कौन था ?

Answer:

जुवाइनी।

Exam Tips:

a) जुवाइनी की रचना का नाम हिस्ट्री ऑफ़ द कनकरर ऑफ़ द वर्ल्ड है।

 

Question 23: मंगोलों ने अब्बासी वंश का अंत कब किया ?

Answer:

1258 ई०।

Exam Tips:

a) अब्बासी वंश का अंत 1258 ई० में हुआ।

 

Question 24: चीन में यूआन राजवंश का अंत कब हुआ ?

Answer:

1368 ई०।

Exam Tips:

a) चीन में यूआन राजवंश का अंत 1368 ई० में हुआ।

 

Question 25: गजन खाँ किस वंश का शासक था ?

Answer:

इल-खानी।

Exam Tips:

a) गज़न खाँ इल-खानी वंश का शासक था।

 

Question 26: मंगोलों ने गोल्डन होर्ड की स्थापना कहाँ की थी ?

Answer:

दक्षिण रूस में।

Exam Tips:

a) गोल्डन होर्ड की स्थापना दक्षिण रूस में हुई।

 

रिक्त स्थान भरिए

Question 1: चंगेज़ खाँ का जन्म ……………. ई० में हुआ।

Answer:

1162।

Exam Tips:

a) चंगेज़ खाँ का जन्म 1162 ई० में हुआ, जो सबसे अधिक स्वीकृत मत है।

 

Question 2: चंगेज़ खाँ का प्रारं भिक नाम …………….. था।

Answer:

तेमुजिन।

Exam Tips:

a) चंगेज़ खाँ का बचपन का नाम तेमुजिन था।

 

Question 3: मंगोलों द्वारा चंगेज़ खाँ को …………….. तथा …………….. उपाधि से नवाजा गया।

Answer:

समुद्री खाँ, सार्वभौम शासक।

Exam Tips:

a) चंगेज़ खाँ को समुद्री खाँ और सार्वभौम शासक की उपाधियाँ दी गईं।

 

Question 4: मंगोलों का महानायक …………….. को घोषित किया गया।

Answer:

चंगेज़ खाँ।

Exam Tips:

a) मंगोलों का महानायक चंगेज़ खाँ को घोषित किया गया।

 

Question 5: मंगोलों द्वारा निशापुर पर आधिपत्य ……………. ई० में किया गया।

Answer:

1221 ई०।

Exam Tips:

a) निशापुर पर मंगोलों का अधिकार 1221 ई० में हुआ।

 

Question 6: मंगोलों ने बग़दाद पर अधिकार व अब्बासी खिलाफ़त का अंत …………….. ई० में किया।

Answer:

1258।

Exam Tips:

a) 1258 ई० में बग़दाद पर अधिकार हुआ और अब्बासी खिलाफ़त समाप्त हुई।

 

Question 7: चीन में 1368 ई० में …………….. राजवंश का अंत हो गया।

Answer:

यूआन।

Exam Tips:

a) 1368 ई० में चीन में यूआन राजवंश का अंत हुआ।

 

Question 8: मंगोलों द्वारा पीकिं ग को ……………. ई० में लूटा गया।

Answer:

1215।

Exam Tips:

a) पीकिंग 1215 ई० में मंगोलों द्वारा लूटा गया।

 

Question 9: ईरान में 1295-1304 ई० तक ……………. का शासन काल रहा।

Answer:

गज़न खाँ।

Exam Tips:

a) गज़न खाँ ईरान में इल-खानी वंश का शासक था।

 

Question 10: गज़न खाँ सिंहासन पर …………….. ई० में बैठा।

Answer:

1295 ई०।

Exam Tips:

a) गज़न खाँ 1295 ई० में गद्दी पर बैठा।

 

Question 11: जोची की मृत्यु …………….. ई० में हुई थी।

Answer:

1227।

Exam Tips:

a) जोची की मृत्यु 1227 ई० में हुई।

 

Question 12: चंगेज़ खाँ के बड़े पुत्र जोची के पुत्र का नाम …………….. था।

Answer:

बाटू।

Exam Tips:

a) जोची के पुत्र का नाम बाटू था, जिसने गोल्डन होर्ड का विस्तार किया।

 

बहु-विकल्पीय प्रश्न

Question 1: 13वीं-14वीं शताब्दी में स्थापित विश्व का सबसे महत्त्वपूर्ण खानाबदोश साम्राज्य था
(क) मंगोल
(ख) हूण
(ग) हुआंग डी
(घ) गोवांग

Answer:

(क) मंगोल

Exam Tips:

a) मंगोल साम्राज्य अपने विस्तार के कारण इतिहास के सबसे प्रभावशाली खानाबदोश साम्राज्यों में गिना जाता है।

 

Question 2: मंगोल कहाँ के निवासी थे ?
(क) मध्य एशिया के
(ख) भूमध्यसागर के
(ग) टुंड्रा के
(घ) चीन के

Answer:

(क) मध्य एशिया के

Exam Tips:

a) मंगोल मध्य एशिया के मैदानी क्षेत्र के निवासी थे।

 

Question 3: यायावर से आपका क्या अभिप्राय है ?
(क) लुटेरे
(ख) कबीला
(ग) घुमक्कड़
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer:

(ग) घुमक्कड़

Exam Tips:

a) यायावर का अर्थ है एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमने वाला समूह।

 

Question 4: मंगोलों का प्रमुख व्यवसाय क्या था ?
(क) कृषि
(ख) पशुपालन
(ग) व्यापार
(घ) शिकार

Answer:

(ख) पशुपालन

Exam Tips:

a) मंगोलों की जीविका का मुख्य आधार पशुपालन था।

 

Question 5: मंगोल निम्नलिखित में से किस जानवर को सबसे अधिक महत्त्व देते थे ?
(क) ऊँ ट
(ख) भेड़
(ग) घोड़ा
(घ) गाय

Answer:

(ग) घोड़ा

Exam Tips:

a) मंगोल घुड़सवारी के लिए घोड़े को सबसे अधिक महत्त्व देते थे।

 

Question 6: मंगोलों के समय में स्टेपी क्षेत्र में कोई नगर क्यों नहीं उभर पाया ?
(क) मंगोलों ने कृषि को नहीं अपनाया था
(ख) मंगोलों की अर्थव्यवस्था घनी आबादी वाले क्षेत्रों का भरण-पोषण करने में असमर्थ थी
(ग) मंगोलों का निवास स्थाई नहीं था
(घ) उपरोक्त सभी

Answer:

(घ) उपरोक्त सभी

Exam Tips:

a) स्टेपी में नगर न बन पाने के कारण मंगोलों का निवास अस्थायी था और वे कृषि नहीं करते थे।

 

Question 7: मंगोलों ने कृषि कार्य को क्यों नहीं अपनाया ?
(क) क्योंकि वे कृषि को पसंद नहीं करते थे
(ख) क्योंकि वे अपनी सभी खाद्य वस्तुएँ चीन से मंगवाते थे
(ग) क्योंकि मंगोलिया की भौगोलिक परिस्थितियाँ कृषि के अनुकू ल नहीं थीं
(घ) उपरोक्त सभी

Answer:

(ग) क्योंकि मंगोलिया की भौगोलिक परिस्थितियाँ कृषि के अनुकू ल नहीं थीं

Exam Tips:

a) मंगोलिया की भौगोलिक परिस्थितियाँ कृषि के अनुकूल नहीं थीं।

 

Question 8: 12वीं शताब्दी में यायावरी समाज में धनी परिवार विशाल क्यों होते थे ?
(क) उनके पास बड़ी संख्या में पशु एवं चारण भूमि होती थी
(ख) उनके बड़ी संख्या में अनुयायी होते थे
(ग) उनका स्थानीय राजनीति में बहुत दबदबा होता था
(घ) उपरोक्त सभी

Answer:

(घ) उपरोक्त सभी

Exam Tips:

a) धनी परिवारों के पास पशु और चरागाहें होने से उनके अनुयायी और दबदबा होता था।

 

Question 9: मंगोलों को चरागाहों की खोज में क्यों भटकना पडता था ?
(क) क्योंकि मंगोलिया में चरागाहों की बहत कमी थी
(ख) वर्षा न होने पर घास के मैदान सूख जाते थे
(ग) क्योंकि मंगोल बड़ी संख्या में पशुपालन का कार्य करते थे
(घ) उपरोक्त सभी

Answer:

(ख) वर्षा न होने पर घास के मैदान सूख जाते थे

Exam Tips:

a) वर्षा न होने पर घास के मैदान सूख जाते थे, इसलिए चरागाहों की खोज करनी पड़ती थी।

 

Question 10: मंगोलों के लिए व्यापार क्यों महत्त्वपूर्ण था ?
(क) क्योंकि इनसे राज्य को काफी धन प्राप्त होता था
(ख) क्योंकि इससे व्यापारी बहुत प्रसन्न थे
(ग) क्योंकि मंगोलिया में संसाधनों की बहुत कमी थी
(घ) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(ग) क्योंकि मंगोलिया में संसाधनों की बहुत कमी थी

Exam Tips:

a) संसाधनों की कमी के कारण मंगोलों के लिए व्यापार आवश्यक था।

 

Question 11: मंगोल साम्राज्य की स्थापना किसने की थी?
(क) रोमानोव
(ख) माँचू
(ग) तैमूर लंग
(घ) चंगेज़ खाँ

Answer:

(घ) चंगेज़ खाँ

Exam Tips:

a) मंगोल साम्राज्य की स्थापना चंगेज़ खाँ ने की थी।

 

Question 12: चंगेज खाँ कौन था ?
(क) चीनियों का प्रसिद्ध नेता
(ख) मंगोलों का प्रसिद्ध नेता
(ग) ईरानियों का प्रसिद्ध नेता
(घ) जापानियों का प्रसिद्ध नेता

Answer:

(ख) मंगोलों का प्रसिद्ध नेता

Exam Tips:

a) चंगेज़ खाँ मंगोलों का प्रसिद्ध नेता था।

 

Question 13: चंगेज़ खाँ का जन्म कब हुआ ?
(क) 1160 ई० में
(ख) 1162 ई० में
(ग) 1165 ई० में
(घ) 1167 ई० में

Answer:

(ख) 1162 ई० में

Exam Tips:

a) चंगेज़ खाँ का जन्म 1162 ई० में हुआ था।

 

Question 14: चंगेज़ खाँ का वास्तविक नाम क्या था ?
(क) तेमुजिन
(ख) माँचू
(ग) तातार
(घ) कगान

Answer:

(क) तेमुजिन

Exam Tips:

a) चंगेज़ खाँ का वास्तविक नाम तेमुजिन था।

 

Question 15: कुरिलताई से क्या भाव है ?
(क) मंगोल सरदारों की सभा
(ख) मंगोलिया का प्रसिद्ध पर्वत
(ग) मंगोलिया की प्रसिद्ध नदी
(घ) मंगोलिया का प्रसिद्ध नेता

Answer:

(क) मंगोल सरदारों की सभा

Exam Tips:

a) कुरिलताई मंगोल सरदारों की सभा थी।

 

Question 16: चंगेज़ खाँ मंगोलों का शासक कब बना ?
(क) 1203 ई० में
(ख) 1205 ई० में
(ग) 1206 ई० में
(घ) 1209 ई० में

Answer:

(ग) 1206 ई० में

Exam Tips:

a) चंगेज़ खाँ को 1206 ई० में मंगोलों का खाँ घोषित किया गया।

 

Question 17: चंगेज़ खाँ ने पीकिंग पर कब अधिकार किया था ?
(क) 1206 ई० में
(ख) 1209 ई० में
(ग) 1213 ई० में
(घ) 1215 ई० में

Answer:

(घ) 1215 ई० में

Exam Tips:

a) 1215 ई० में चंगेज़ खाँ ने पीकिंग पर अधिकार किया।

 

Question 18: चंगेज खाँ की राजधानी का नाम क्या था ?
(क) कराकोरम
(ख) बुखारा
(ग) पीकिंग
(घ) हेरात

Answer:

(क) कराकोरम

Exam Tips:

a) कराकोरम मंगोल साम्राज्य की प्रमुख राजधानी थी।

 

Question 19: यास से आपका क्या अभिप्राय है?
(क) विधि संहिता
(ख) मंगोल प्राँत
(ग) मंगोल सेनापति
(घ) मंगोल हरकारा पद्धति

Answer:

(क) विधि संहिता

Exam Tips:

a) यास मंगोलों की विधि संहिता थी।

 

Question 20: यास का प्रचलन किसने किया ?
(क) ओगोदेई ने
(ख) अल-मुस्तासिम ने
(ग) चंगेज़ खाँ ने
(घ) जुवाइनी ने

Answer:

(ग) चंगेज़ खाँ ने

Exam Tips:

a) यास का प्रचलन चंगेज़ खाँ ने 1206 ई० में किया।

 

Question 21: ये-लू-चुत्साई कौन था ?
(क) फ़ारसी का प्रसिद्ध इतिहासकार
(ख) एक चीनी मंत्री
(ग) मंगोलों का प्रसिद्ध नेता
(घ) तातारों का प्रसिद्ध नेता

Answer:

(ख) एक चीनी मंत्री

Exam Tips:

a) ये-लू-चुत्साई चीनी मंत्री था, जिसने मंगोल प्रशासन में सहायता की।

 

Question 22: पैजा अथवा जेरे ज़ क्या था ?
(क) यात्रियों को दिया जाने वाला पास
(ख) सेना का एक महत्त्वपूर्ण पद
(ग) प्रांत का मुखिया
(घ) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(क) यात्रियों को दिया जाने वाला पास

Exam Tips:

a) पैज़ा यात्रियों की सुरक्षा के लिए जारी सरकारी पास था।

 

Question 23: चंगेज़ खाँ की मृत्यु कब हुई थी?
(क) 1206 ई० में
(ख) 1226 ई० में
(ग) 1227 ई० में
(घ) 1237 ई० में

Answer:

(ग) 1227 ई० में

Exam Tips:

a) चंगेज़ खाँ की मृत्यु 1227 ई० में हुई।

 

Question 24: चंगेज़ खाँ के बाद मंगोलिया का शासक कौन बना ?
(क) ओगोदेई
(ख) जोची
(ग) तोलुई
(घ) चघताई

Answer:

(क) ओगोदेई

Exam Tips:

a) चंगेज़ खाँ का तीसरा पुत्र ओगोदेई उसका उत्तराधिकारी बना।

 

Question 25: ओगोदेई ने चीन पर कब अधिकार कर लिया था ?
(क) 1231 ई० में
(ख) 1232 ई० में
(ग) 1234 ई० में
(घ) 1241 ई० में

Answer:

(ग) 1234 ई० में

Exam Tips:

a) ओगोदेई ने 1234 ई० में चीन पर अधिकार किया।

 

Question 26: बाटू कौन था ?
(क) चंगेज़ खाँ का पोता
(ख) कुबलई खाँ का पोता
(ग) तैमूर का पुत्र
(घ) मोंके का पुत्र

Answer:

(क) चंगेज़ खाँ का पोता

Exam Tips:

a) बाटू चंगेज़ खाँ का पोता था, जिसने गोल्डन होर्ड की स्थापना की।

 

Question 27: मोंके कौन था ?
(क) चंगेज़ खाँ का पोता
(ख) ओगोदेई का पोता
(ग) जमूका का पुत्र
(घ) ओंग खाँ का पुत्र

Answer:

(क) चंगेज़ खाँ का पोता

Exam Tips:

a) मोंके चंगेज़ खाँ का पोता था।

 

Question 28: मंगोलों के किस नेता ने बग़दाद पर अधिकार कर लिया था ?
(क) चंगेज़ खाँ
(ख) ओगोदेई
(ग) जोची
(घ) हुलेगु

Answer:

(घ) हुलेगु

Exam Tips:

a) हुलेगु ने 1258 ई० में बग़दाद पर अधिकार किया।

 

Question 29: यूआन वंश का संस्थापक कौन था ?
(क) चंगेज़ खाँ
(ख) ओगोदेई
(ग) बाटू
(घ) कुबलई खाँ

Answer:

(घ) कुबलई खाँ

Exam Tips:

a) यूआन वंश की स्थापना कुबलई खाँ ने की।

 

Question 30: कुबलई खाँ की राजधानी का नाम क्या था ?
(क) कराकोरम
(ख) पीकिंग
(ग) शंघाई
(घ) बगदाद

Answer:

(ख) पीकिंग

Exam Tips:

a) कुबलई खाँ की राजधानी पीकिंग थी।

 

Question 31: कुबलई खाँ के दरबार में कौन-सा महान् यात्री पहुंचा था ?
(क) मार्कोपोलो
(ख) कोलंबस
(ग) ह्यनसांग
(घ) वास्कोडिगामा

Answer:

(क) मार्कोपोलो

Exam Tips:

a) मार्को पोलो ने कुबलई खाँ के दरबार की यात्रा की।

 

Question 32: इल-खानी वंश का संस्थापक कौन था ?
(क) ओगोदेई
(ख) कुबलई खाँ
(ग) हुलेगु
(घ) जोची

Answer:

(ग) हुलेगु

Exam Tips:

a) इल-खानी वंश का संस्थापक हुलेगु था।

 

Question 33: जुवाइनी की प्रसिद्ध रचना का नाम क्या था ?
(क) हिस्ट्री ऑफ़ द कनकरर ऑफ़ द वर्ल्ड
(ख) मंगोलों का गोपनीय इतिहास
(ग) हिस्ट्री ऑफ़ द मंगोलस
(घ) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(क) हिस्ट्री ऑफ़ द कनकरर ऑफ़ द वर्ल्ड

Exam Tips:

a) जुवाइनी की प्रसिद्ध रचना हिस्ट्री ऑफ़ द कनकरर ऑफ़ द वर्ल्ड है।

 

Question 34: गज़न खाँ किस वंश का प्रसिद्ध शासक था ?
(क) सी सिया
(ख) तातार
(ग) इल-खानी
(घ) यूआन

Answer:

(ग) इल-खानी

Exam Tips:

a) गज़न खाँ इल-खानी वंश का प्रसिद्ध शासक था।

 

Question 35: गोल्डन होर्ड की स्थापना कहाँ की गई थी?
(क) रूसी स्टेपी क्षेत्र में
(ख) मंगोलिया में
(ग) ईरान में
(घ) जापान में

Answer:

(क) रूसी स्टेपी क्षेत्र में

Exam Tips:

a) गोल्डन होर्ड की स्थापना रूसी स्टेपी क्षेत्र में हुई थी।

 

History Class 11 Curriculum Solutions: Chapter 05 Nomadic Empire (Mongols)

Official Haryana Board Solutions for Chapter 05 Nomadic Empire (Mongols)

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 05 Nomadic Empire (Mongols). Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 11 History, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Step-by-Step Explanations for Chapter 05 Nomadic Empire (Mongols)

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 11 History text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Next Steps in Your History Revision

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 11 History.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 5 यायावर साम्राज्य for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 5 यायावर साम्राज्य is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 History are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the History Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 5 यायावर साम्राज्य as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the History concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 5 यायावर साम्राज्य will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 5 यायावर साम्राज्य in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 History. You can access HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 5 यायावर साम्राज्य in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the History Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 5 यायावर साम्राज्य in printable PDF format for offline study on any device.