HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 4 इस्लाम का उदय और विस्तार : लगभग 570-1200 ई०

Official Haryana Board Solutions for Class 11 History: Chapter 04 Islam ka Uday aur Vistar (c. 570-1200 CE)

Review structured textbook solutions for Class 11 History Chapter 04 Islam ka Uday aur Vistar (c. 570-1200 CE). Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Chapter-wise Solutions for History: Chapter 04 Islam ka Uday aur Vistar (c. 570-1200 CE)

View or download the dedicated Chapter 04 Islam ka Uday aur Vistar (c. 570-1200 CE) solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for History.

निबंधात्मक उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: इस्लाम के उदय से पूर्व अरबों के सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक एवं राजनीतिक जीवन की मुख्य विशेषताएँ बताएँ।

Answer:

सातवीं शताब्दी ई० में इस्लाम के उदय से पूर्व अरब में जाहिलिया (Jahiliya) अथवा अज्ञानता के युग का बोलबाला था। उस समय अरब में बदू (Bedouins) लोगों की प्रमुखता थी। ये बड़े खानाबदोश कबीले थे। वे चरागाह की खोज में एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते थे। लूटमार करना एवं आपस में झगड़ना उनके जीवन की एक प्रमुख विशेषता थी।

उस समय अरब समाज में स्त्रियों की स्थिति अत्यंत शोचनीय थी। उन्हें केवल एक भोग-विलास की वस्तु समझा जाता था। समाज में अन्य अनेक कुप्रथाएँ भी प्रचलित थीं। उस समय के अरब लोग एक अल्लाह की अपेक्षा अनेक देवी-देवताओं की उपासना करते थे। प्रत्येक कबीले का अपना अलग देवी-देवता होता था। लोग अनेक प्रकार के अंध-विश्वासों एवं जादू-टोनों में भी विश्वास रखते थे।

क्योंकि अरब का अधिकांश क्षेत्र बंजर, वनस्पति रहित एवं दुर्गम था, इसलिए अरबों का आर्थिक जीवन भी बहुत पिछड़ा हुआ था। अरबों का कोई व्यवस्थित राजनीतिक संगठन भी नहीं था। उनमें एकता एवं राष्ट्रीयता की भावना बिल्कुल नहीं थी। एडवर्ड मैक्नल बर्नस के अनुसार, “अरब, जो कि एक रेगिस्तानी प्रायद्वीप था, इस्लाम की स्थापना से पूर्व इतना पिछड़ा हुआ था कि इसके दो प्रमुख पड़ोसी साम्राज्यों-रोम एवं ईरान ने अरब प्रदेशों में अपने साम्राज्य का विस्तार करना उचित नहीं समझा।”

I. सामाजिक जीवन

सातवीं शताब्दी ई० में इस्लाम के उदय से पूर्व अरब के सामाजिक जीवन की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित थीं:

1. परिवार (Family):
परिवार अरबों के समाज का मूल आधार था। उस समय अरब में संयुक्त परिवार प्रणाली का प्रचलन था। परिवार पितृतंत्रात्मक होते थे। परिवार का सबसे वयोवृद्ध व्यक्ति उसका मुखिया होता था। वह समस्त परिवार पर नियंत्रण रखता था और परिवार के सभी सदस्य उसके आदेशों का पालन करते थे। परिवार में पुत्र का होना आवश्यक माना जाता था। मुखिया की मृत्यु के पश्चात् परिवार का दायित्व उसके ज्येष्ठ पुत्र पर आता था। डॉक्टर के० ए० फारिक के अनुसार, “पिता को अपने परिवार पर निरंकुश शक्ति प्राप्त थी तथा वह उनके जीवन एवं मौत का स्वामी था।”

2. स्त्रियों की स्थिति (Position of Women):
पैगंबर मुहम्मद के जन्म से पूर्व अरब समाज में स्त्रियों की स्थिति बहुत बदतर थी। उस समय पुत्री के जन्म को परिवार के लिए अपशगुन समझा जाता था और लड़कियों को जन्म लेते ही जमीन में दफन कर दिया जाता था। यह एक निंदनीय कुप्रथा थी। समाज में जो अधिकार पुरुषों को दिए गए थे, स्त्रियों को उनसे वंचित रखा गया था। उस समय स्त्रियों को शिक्षा देने का प्रचलन नहीं था, अतः वे अनपढ़ रहती थीं। उनका विवाह बहुत कम उम्र में ही कर दिया जाता था।

उस समय समाज में बहु-विवाह प्रथा प्रचलित थी। इसके अतिरिक्त पुरुषों में अनेक रखैलें रखने की प्रथा भी प्रचलित थी। यहाँ तक कि पुत्र अपनी विधवा माँ और अपनी बहनों के साथ विवाह कर लेता था। पति की मृत्यु के पश्चात् विधवा उसके निकटतम संबंधियों के साथ अनैतिक संबंध स्थापित करने से नहीं हिचकिचाती थी। स्त्रियों को संपत्ति के अधिकार से वंचित रखा गया था, जिससे समाज में उनकी स्थिति और दयनीय हो गई थी। प्रोफेसर के० अली का यह कहना उचित है कि, “उस समय स्त्रियों की स्थिति किसी भी समकालीन अन्य देश की स्त्रियों की स्थिति की अपेक्षा बहुत खराब थी।”

3. शिक्षा (Education):
अरब शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पिछड़े हुए थे। अधिकांश अरब अनपढ़ थे। उस समय स्त्रियों को शिक्षा देने का कोई प्रचलन नहीं था। अनपढ़ता के कारण अरब समाज में व्यापक अंधविश्वास प्रचलित थे।

4. लोगों का नैतिक स्तर (Standard of People's Morality):
उस समय अरब समाज में अनैतिकता का व्यापक प्रचलन था। लूटमार करना तथा लोगों के साथ धोखा करना एक सामान्य बात थी। लोगों में शराब पीने, अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने तथा जुआ खेलने का प्रचलन बहुत था। स्त्रियों के साथ अनैतिक संबंध स्थापित करना भी एक सामान्य बात मानी जाती थी। निस्संदेह यह अरब समाज के पतन का संकेत था।

5. मनोरंजन (Entertainments):
अरब के लोग विभिन्न साधनों से अपना मनोरंजन करते थे। उनके मनोरंजन का प्रमुख साधन नृत्य एवं गान था। वे बाँसुरी एवं गिटार के बहुत शौकीन थे। उस समय जुए का व्यापक प्रचलन था। वे पशुओं की लड़ाइयाँ भी देखते थे और शिकार खेलने के भी शौकीन थे।

6. वेश-भूषा एवं भोजन (Dress and Diet):
बदू लोगों में लंबे कुर्ते एवं पजामा पहनने का प्रचलन था। वे कुर्तों के ऊपर ऊँट की खाल से बना एक ढीला-ढाला चोगा (cloak) पहनते थे। इसके अतिरिक्त सिर पर पगड़ी बाँधते थे। उच्च वर्ग के लोगों के वस्त्र बहुत कीमती होते थे। स्त्रियाँ सलवार एवं कमीज़ पहनती थीं और उसके ऊपर बुर्का पहनती थीं। उनका प्रमुख भोजन खजूर एवं दूध था। इसके अतिरिक्त वे गेहूँ, बाजरा, अंगूर, खुमानी, सेब, बादाम एवं केले का भी प्रयोग करते थे। वे ऊँट, भेड़ एवं बकरियों का मांस खाते थे। उच्च वर्ग के लोगों में मदिरापान का बहुत प्रचलन था।

7. दास प्रथा (Slavery):
उस समय अरब समाज में दास प्रथा का काफी प्रचलन था। युद्ध में बंदी बनाए गए लोगों को दास बना लिया जाता था। दासों के साथ बहुत क्रूर व्यवहार किया जाता था। उन्हें अपनी इच्छा से विवाह करने की अनुमति नहीं थी, और ऐसा करने वाले दासों को कठोर दंड दिया जाता था।

II. आर्थिक जीवन

इस्लाम के उदय से पूर्व अरबों का आर्थिक जीवन पिछड़ा हुआ था। यहाँ की अधिकांश भूमि बंजर है। यहाँ वर्षा बहुत कम होती है। यहाँ जनसंख्या बहुत विरल है। यहाँ यातायात एवं संचार के साधन बहुत कम थे। इसके बावजूद अरब लोगों ने आर्थिक क्षेत्र में जो प्रगति की, उसका संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है:

1. कृषि (Agriculture):
अरब की भूमि रेतीली होने के कारण अनुपजाऊ है। यहाँ वर्षा नाममात्र होती है। कई बार तो लगातार तीन अथवा चार वर्षों तक वर्षा नहीं होती। यहाँ नदियाँ भी बहुत कम हैं और ये भी सदैव नहीं बहतीं। अतः यहाँ सिंचाई के साधनों की बहुत कमी है और फसलों का उत्पादन बहुत कम होता है।

फसलों का उत्पादन केवल उन्हीं क्षेत्रों में होता है जहाँ सिंचाई के साधन उपलब्ध हैं तथा भूमि उपजाऊ है। यहाँ की प्रमुख फसल खजूर है। अल-हिजाज (al-Hijaz) तथा अल-मदीना (al-Madinah) खजूर उत्पादन के दो प्रसिद्ध केंद्र थे। खजूर का अरब लोगों के जीवन में विशेष महत्त्व है। यह अरब लोगों का प्रमुख खाद्य पदार्थ है। इसका पेय (beverage) बहुत स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। इसकी गुठली ऊँट के लिए रोज़ाना भोजन उपलब्ध करवाती है। खजूर के पेड़ की छाल से रस्सियाँ (ropes) तथा चटाइयाँ (mats) बनाई जाती हैं। इसकी लकड़ी आग जलाने का एकमात्र साधन है। प्रोफेसर के० अली का यह कथन बिल्कुल ठीक है कि, “अरब में खजूर को पेड़ों की रानी कहा जाता है। यह गरीब तथा धनी दोनों की एक समान मित्र है, जिसके बिना रेगिस्तान में जीवन के बारे में सोचा नहीं जा सकता है।”

अरब में जौ (barley) का उत्पादन भी बड़े पैमाने पर किया जाता है। इसका चारा घोड़ों को खिलाया जाता है तथा आटा मनुष्यों के काम आता है। यमन में गेहूँ का उत्पादन बहुत बड़ी मात्रा में होता था। ओमान में बाजरा (millet) तथा चावल का उत्पादन किया जाता था। इनके अतिरिक्त समुद्र तटीय क्षेत्रों (coastal areas) में अनेक प्रकार की सब्ज़ियों तथा फलों का उत्पादन किया जाता था। फलों में अनार, सेब, खुमानी, बादाम तथा केले प्रसिद्ध थे।

2. पशुपालन (Cattle Rearing):
अरब लोगों का दूसरा प्रमुख व्यवसाय पशुपालन था। ऊँट, घोड़ा, भेड़ और बकरी उनके प्रमुख पालतू जानवर थे। इन जानवरों में ऊँट को सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण माना जाता था। उसे "रेगिस्तान का जहाज़" (ship of the desert) कहा जाता है। उसके बिना रेगिस्तान में जीवन के बारे में सोचा नहीं जा सकता। ऊँट अत्यधिक गर्म मौसम वाले रेगिस्तान में भी लंबी दूरी तय कर सकता है। वह 300 किलोग्राम से अधिक का भार ढो सकता है। वह कई दिनों तक बिना पानी पिए जीवित रह सकता है। यह बदू लोगों के यातायात का प्रमुख साधन है। लोग ऊँटनी का दूध पीते हैं, इसका मांस खाते हैं, इसकी खाल से तंबू बनाते हैं तथा इसके गोबर को आग के लिए प्रयोग करते हैं। इसके मूत्र से दवाइयाँ बनाई जाती हैं। इसे शेख़ की दौलत का प्रतीक माना जाता है। बदू इसे विवाह के अवसर पर दहेज के रूप में देते हैं। ऊँट के महत्त्व के संबंध में डॉक्टर ए० रहीम ने लिखा है, “ऊँट, जिसे रेगिस्तान का जहाज़ कहा जाता है, अरबों का सबसे उपयोगी पशु है। ऊँट के बिना रेगिस्तानी जीवन के बारे में सोचा नहीं जा सकता।”

अरबी घोड़े विश्व में अपनी उत्तम नस्ल के लिए प्रसिद्ध हैं। इन्हें दौलत का प्रतीक माना जाता था। बदुओं के जीवन में घोड़ों का विशेष महत्त्व था। उनके द्वारा किए जाने वाले आक्रमणों में घोड़ों की विशेष भूमिका होती थी। घोड़े तीव्र गति से इधर-उधर आ-जा सकते थे। शिकार करते समय भी घोड़ों का प्रयोग किया जाता था। अरब लोग दूध एवं मांस के लिए भेड़ और बकरियाँ भी पालते थे। वे भेड़ों से ऊन भी प्राप्त करते थे।

3. व्यापार (Trade):
इस्लाम के उदय से पूर्व अरबों का आंतरिक एवं विदेशी व्यापार अधिक उन्नत नहीं था। इसके चार प्रमुख कारण थे। प्रथम, बदुओं की लूटमार के कारण देश में अराजकता का वातावरण था। दूसरा, उस समय व्यापारिक मार्ग सुरक्षित नहीं थे। तीसरा, उस समय अरब में उद्योग विकसित नहीं थे। चौथा, उस समय यातायात के साधन उन्नत नहीं थे।

अरब अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति शहरों में लगने वाली मंडियों से करते थे। इन मंडियों से वे खाद्य पदार्थ एवं पशु प्राप्त करते थे। कुछ धनी व्यापारी ईरान, मेसोपोटामिया, सीरिया, मिस्र एवं इथियोपिया आदि देशों के साथ व्यापार करते थे। वे इन देशों को ऊँटों, घोड़ों, फलों तथा शराब आदि का निर्यात करते थे।

III. धार्मिक जीवन

इस्लाम के उदय से पूर्व अरब निवासी धार्मिक रूप से भी बहुत पिछड़े हुए थे। वे एक अल्लाह की अपेक्षा अनेक देवी-देवताओं की उपासना करते थे। प्रत्येक कबीले का अपना अलग देवी-देवता होता था। एक कबीले के लोग दूसरे कबीले के देवी-देवता से नफरत करते थे। वे अपने देवी-देवता को सर्वोच्च मानते थे। वे इन देवी-देवताओं की स्मृति में विशाल मस्जिदों का निर्माण करते थे और उनमें इनकी मूर्तियाँ रखी जाती थीं। अकेले मक्का में 360 देवी-देवताओं की मूर्तियाँ थीं। इसे अरब का सबसे पवित्र स्थान माना जाता था।

प्रत्येक वर्ष अरब के विभिन्न भागों से लोग यहाँ लगने वाले उक्ज (ukaz) मेले के अवसर पर एकत्र होते थे। अरब लोग अपने देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए जानवरों की बलियाँ देते थे। कभी-कभी मानव बलि भी दी जाती थी। हुबल (Hubal) अरबों का सबसे प्रसिद्ध देवता था। अल-उज़्ज़ा (al-Uzza), अल-लत (al-Lat) एवं अल-मना (al-Manah) को अल्लाह की तीन पुत्रियाँ माना जाता था, अतः इनकी उपासना विशेष श्रद्धा के साथ की जाती थी। प्रोफेसर जोसेफ हेल के अनुसार, “अरब अभिलेखों में दिए गए विशाल देवताओं के नामों से पता चलता है कि वहाँ धर्म को कितना महत्त्व दिया जाता था।” अरबों में अनेक प्रकार के अंध-विश्वास प्रचलित थे। वे सूर्य, चंद्रमा, तारों, पत्थरों एवं वृक्षों की भी उपासना करते थे। वे जादू-टोनों एवं भूत-प्रेतों में भी विश्वास करते थे। उनका मृत्यु के पश्चात् जीवन, कर्म तथा पुनर्जन्म में भी पूर्ण विश्वास था।

IV. राजनीतिक जीवन

इस्लाम के उदय से पूर्व अरब के लोगों का राजनीतिक जीवन भी बहुत पिछड़ा हुआ था। उनका कोई व्यवस्थित राजनीतिक संगठन नहीं था। केंद्रीय सत्ता के अभाव के कारण "जिसकी लाठी उसकी भैंस" (might is right) का बोलबाला था। अरबों में पशुओं, चरागाहों, भूमि तथा पानी के लिए जातीय लड़ाइयाँ चलती रहती थीं। बड़े लोग लूटपाट में लीन रहते थे।

उस समय अरब लोग अनेक कबीलों में बँटे हुए थे। प्रत्येक कबीला राजनीतिक दृष्टि से स्वतंत्र होता था। उस समय अरबों में राष्ट्रीय भावना का अभाव था। वे केवल अपने कबीले के प्रति वफ़ादार होते थे। प्रत्येक कबीले का अपना मुखिया होता था, जिसे शेख़ (sheikh) कहा जाता था। उसका चुनाव व्यक्तिगत साहस, बुद्धिमत्ता एवं उदारता के आधार पर किया जाता था। कबीले के लोग उसका बहुत सम्मान करते थे। वह अपने कबीले के लोगों की देखभाल करता था तथा उनके झगड़ों का निपटारा करता था। देश में कोई एक कानून नहीं था, प्रत्येक कबीले के अपने अलग कानून थे। उस समय "खून का बदला खून" का नियम बहुत प्रचलित था। शेख़ कबीले के लोगों की प्रसन्नता तक ही अपने पद पर बना रह सकता था।

उपरोक्त विवरण से स्पष्ट है कि इस्लाम के उदय से पूर्व अरब के लोग सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक एवं राजनीतिक दृष्टिकोणों से पिछड़े हुए थे। निस्संदेह इसने अरब में इस्लाम के उदय का आधार तैयार किया।

Exam Tips:

a) सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और राजनीतिक चारों पहलुओं को अलग-अलग शीर्षकों में लिखें।
b) स्त्रियों की दयनीय स्थिति और कन्या-वध जैसी कुप्रथा का उल्लेख अवश्य करें।
c) अरब की बंजर भूमि और खजूर की फसल का उल्लेख आर्थिक जीवन में अंक दिलाता है।
d) राजनीतिक जीवन में कबीलों की स्वतंत्रता और शेख़ की भूमिका स्पष्ट लिखें।

 

Question 2: पैगंबर मुहम्मद के जीवन के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

पैगंबर मुहम्मद की गणना विश्व के महान् व्यक्तियों में की जाती है। उनके जीवन का संक्षिप्त वर्णन निम्नलिखित अनुसार है:

1. जन्म तथा माता-पिता (Birth and Parentage):
पैगंबर मुहम्मद का जन्म 29 अगस्त, 570 ई० को मक्का में हुआ था। उनके पिता का नाम अब्दुल्ला (Abdullah) था। वह अरब के एक प्रसिद्ध कबीले कुरैश (Quraysh) से संबंधित था। अब्दुल्ला एक छोटा व्यापारी था। मुहम्मद के जन्म के समय अब्दुल्ला व्यापार के सिलसिले में सीरिया गया था। वापसी के समय वह मदीना (Medina) में बीमार पड़ गया तथा वहीं उसकी मृत्यु हो गई। इस प्रकार मुहम्मद अपने पिता के प्यार से वंचित रह गए। उनकी माता का नाम अमीना (Amina) था। जब मुहम्मद 6 वर्ष के हुए तो उनकी माता ने भी इस संसार को सदैव के लिए अलविदा कह दिया।

2. बचपन (Childhood):
मुहम्मद के माता-पिता की मृत्यु के पश्चात् उनकी देखभाल का उत्तरदायित्व उनके चाचा अबू तालिब (Abu Talib) ने संभाला। उसने मुहम्मद का पालन-पोषण बहुत लाड-प्यार से किया। उन्हें बचपन में ही भेड़ों एवं ऊँटों की रखवाली के काम पर लगा दिया गया था। मुहम्मद अपना अवकाश का समय प्रभु-भक्ति में व्यतीत करते थे। वह अपने अच्छे स्वभाव एवं ईमानदारी के कारण लोगों में बहुत प्रिय थे।

3. विवाह (Marriages):
मुहम्मद का प्रथम विवाह 595 ई० में खदीज़ा (Khadija) से हुआ। उस समय मुहम्मद की आयु 25 वर्ष तथा खदीज़ा की आयु 40 वर्ष थी। खदीज़ा मक्का की एक धनी विधवा थी, जो ऊँटों का व्यापार करती थी। उसने मुहम्मद की ईमानदारी एवं विश्वसनीयता के संबंध में सुन रखा था, अतः उसने मुहम्मद को व्यापार के सिलसिले में अपने पास रख लिया। उसने मुहम्मद को व्यापार के लिए सीरिया भेजा। यहाँ मुहम्मद ने अपनी योग्यता एवं ईमानदारी के बल पर अच्छा मुनाफा कमाया। इससे खदीज़ा बहुत प्रभावित हुई।

अतः खदीज़ा ने मुहम्मद से विवाह का प्रस्ताव रखा। मुहम्मद ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। यह विवाह मुहम्मद के जीवन में एक नया मोड़ प्रमाणित हुआ। इस विवाह से मुहम्मद की प्रसिद्धि बढ़ गई। 619 ई० में खदीज़ा की मृत्यु के पश्चात् मुहम्मद ने कुछ अन्य विवाह किए। मुहम्मद की पत्नियों में आयशा (Aisha) सर्वाधिक प्रसिद्ध थी। वह इस्लाम के प्रथम खलीफ़ा अबू बकर (Abu Bakr) की पुत्री थी। डॉक्टर ए० रहीम के शब्दों में, “मुहम्मद का खदीज़ा के साथ विवाह उसके जीवन की एक अति महत्त्वपूर्ण घटना थी।”

4. इलहाम की प्राप्ति (Attainment of Enlightenment):
पैगंबर मुहम्मद मक्का में स्थित एक पहाड़ी की हीरा नामक गुफा में जाकर ध्यान लगाते थे। वहीं उन्हें इलहाम (ज्ञान) की प्राप्ति हुई। जिस रात यह हुआ, उसे शक्ति की रात (लैलतुल-कद्र) कहा जाता है। यह रात रमज़ान के अंत में पड़ती है। उस समय मुहम्मद की आयु 40 वर्ष थी। इसके पश्चात् मुहम्मद पैगंबर मुहम्मद के नाम से लोकप्रिय हुए।

5. मक्का में प्रचार (Preaching in Mecca):
इलहाम प्राप्त करने के पश्चात् पैगंबर मुहम्मद ने अपना प्रचार कार्य पहले अपने परिवार एवं रिश्तेदारों में किया। इसे सर्वप्रथम उनकी पत्नी खदीज़ा एवं पुत्रियों ने स्वीकार किया। 612 ई० में पैगंबर मुहम्मद ने मक्का में अपना प्रथम सार्वजनिक उपदेश दिया। उन्होंने लोगों को बताया कि अल्लाह एक है तथा मुहम्मद उसके पैगंबर (संदेशवाहक) हैं।

उन्होंने मूर्ति-पूजा का कट्टर विरोध किया तथा इन्हें नष्ट करना मुसलमानों का प्रथम धार्मिक कर्त्तव्य बताया। उन्होंने केवल एक अल्लाह की इबादत पर बल दिया। उन्होंने अपने अनुयायियों को, जिन्हें मुसलमान कहा जाता था, अल्लाह के समक्ष आत्म-समर्पण करने के लिए प्रेरित किया। इसलिए उनके धर्म का नाम इस्लाम पड़ा।

6. मदीना को हिजरत (Emigration to Medina):
पैगंबर मुहम्मद की बढ़ती हुई लोकप्रियता के कारण मक्का के अनेक प्रभावशाली लोग उनसे ईर्ष्या करने लगे। इसके दो प्रमुख कारण थे। प्रथम, पैगंबर मुहम्मद मूर्ति-पूजा के कटु आलोचक थे। दूसरा, वे अरब समाज में प्रचलित अंध-विश्वासों को दूर करके इसे एक नई दिशा देना चाहते थे। यह मक्का के रूढ़िवादी लोगों को पसंद नहीं था। अतः बाध्य होकर पैगंबर मुहम्मद 28 जून, 622 ई० को मक्का से मदीना के लिए रवाना हो गए।

वह 2 जुलाई, 622 ई० को मदीना पहुँचे। इस घटना को मुस्लिम इतिहास में हिजरत कहा जाता है। यह घटना पैगंबर मुहम्मद के जीवन में एक निर्णायक मोड़ सिद्ध हुई। इसी वर्ष से मुस्लिम कैलेंडर का आरंभ हुआ। प्रसिद्ध इतिहासकार प्रोफेसर जोसेफ हेल के शब्दों में, “यह पैगंबर के जीवन एवं कार्य में एक निर्णायक मोड़ तथा इस्लाम के इतिहास में एक महान् मोड़ सिद्ध हुआ।”

7. बद्र की लड़ाई (Battle of Badr):
मुसलमानों, जो पैगंबर मुहम्मद के अनुयायी थे, और मक्का के कुरैशों के मध्य 13 मार्च, 624 ई० को मदीना के निकट एक निर्णायक लड़ाई हुई। यह लड़ाई इतिहास में बद्र की लड़ाई के नाम से प्रसिद्ध है। मदीना में पैगंबर मुहम्मद के बढ़ते हुए प्रभाव को मक्का के कुरैश सहन न कर सके। कुरैश पैगंबर मुहम्मद को एक सबक सिखाना चाहते थे।

बद्र नामक स्थान पर हुई लड़ाई में पैगंबर मुहम्मद के सैनिकों ने रणक्षेत्र में ऐसे जौहर दिखाए कि कुरैशी सैनिकों को करारी पराजय का सामना करना पड़ा। यह पैगंबर मुहम्मद की प्रथम निर्णायक विजय थी। डॉक्टर ए० रहीम के शब्दों में, “बद्र की लड़ाई के इस्लाम के इतिहास में दूरगामी प्रभाव पड़े। यह उसी प्रकार महत्त्वपूर्ण थी जिस प्रकार बेस्तील के दुर्ग का फ्रांसीसी क्रांतिकारियों द्वारा नष्ट करना।” प्रसिद्ध इतिहासकार डॉक्टर के० ए० निज़ामी का यह कहना उचित है कि, “बद्र की लड़ाई इस्लाम के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ सिद्ध हुई।”

8. उहुद की लड़ाई (Battle of Uhud):
कुरैश बद्र की लड़ाई में हुई अपमानजनक पराजय का बदला लेना चाहते थे। अबू सुफयान ने मुसलमानों को पराजित करने का प्रण लिया। इसके अतिरिक्त कुरैश मदीना में पैगंबर मुहम्मद के बढ़ते हुए प्रभाव से चिंतित थे, जिससे उनके राजनीतिक एवं व्यापारिक हितों को नुकसान पहुँच सकता था।

अतः अबू सुफयान के नेतृत्व में लगभग 3000 सैनिक मदीना की ओर चल पड़े। पैगंबर मुहम्मद ने उनका सामना करने का निर्णय किया। 21 मार्च, 625 ई० को दोनों सेनाओं के मध्य उहुद नामक पहाड़ी (Mount Uhud) पर लड़ाई हुई। इस लड़ाई में पैगंबर मुहम्मद घायल हो गए और मुसलमानों को पराजय का सामना करना पड़ा।

9. खंदक की लड़ाई (Battle of Ditch):
उहुद की लड़ाई में पराजित होने के पश्चात् भी मुसलमानों ने धैर्य नहीं खोया। उन्होंने अपनी पराजय का बदला लेने के उद्देश्य से अपनी सेना को संगठित किया। दूसरी ओर जब कुरैशों को मुसलमानों की सैनिक गतिविधियों की सूचना मिली तो वे इसे सहन न कर सके। अतः उन्होंने मुसलमानों को सबक सिखाने का निर्णय किया। पैगंबर मुहम्मद ने शत्रुओं का सामना करने के लिए एक योजना बनाई। इसके अधीन मदीना नगर के चारों ओर खाइयाँ खुदवा दी गईं।

13 मार्च, 627 ई० को अबू सुफयान के नेतृत्व में गठजोड़ सेना मदीना पहुँची तो वे खाइयों को देखकर भौंचक्के रह गए। यह स्वर्ण अवसर देख मुसलमानों ने उन पर आक्रमण कर दिया। खाई के कारण इस लड़ाई को खंदक की लड़ाई कहा जाता है। इस लड़ाई में मुसलमानों ने मक्का की सेना को पराजित कर दिया। इस कड़ी पराजय के पश्चात् मक्का की सेना की प्रतिष्ठा धूल में मिल गई। इस निर्णायक विजय से मुसलमानों का साहस बहुत बढ़ गया।

10. मक्का की विजय (Conquest of Mecca):
मक्का की विजय पैगंबर मुहम्मद की एक अन्य महत्त्वपूर्ण सफलता थी। इसका कारण यह था कि हुदैबिया की संधि के अनुसार कुरैशों ने मुसलमानों को मक्का की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी। अतः पैगंबर मुहम्मद ने उनसे दो-दो हाथ करने का निर्णय लिया। उन्होंने 1 जनवरी, 630 ई० को 10,000 सैनिकों के साथ मक्का पर आक्रमण कर दिया। मक्का में पैगंबर मुहम्मद का बहुत कम विरोध किया गया।

अतः पैगंबर मुहम्मद ने सुगमता से मक्का पर अधिकार कर लिया। मक्का को इस्लामी राज्य की धार्मिक राजधानी घोषित किया गया। इस निर्णायक विजय से पैगंबर मुहम्मद के नाम को चार चाँद लग गए। अनेक लोग इस्लाम में सम्मिलित हो गए। प्रोफेसर के० अली के शब्दों में, “मक्का की विजय ने इस्लाम में एक नए युग का आरंभ किया।”

11. पैगंबर मुहम्मद की मृत्यु (Death of Prophet Muhammad):
पैगंबर मुहम्मद की 8 जून, 632 ई० को मदीना में मृत्यु हो गई। अपनी मृत्यु से पूर्व पैगंबर मुहम्मद ने न केवल अणुओं के समान बिखरे हुए कबीलों में एकता स्थापित की, अपितु अरब समाज को एक नई दिशा देने में भी सफलता प्राप्त की। उनके उल्लेखनीय योगदान के कारण इस्लाम के इतिहास में उनका नाम सदैव अमर रहेगा।

Exam Tips:

a) जन्म (570 ई०), हिजरत (622 ई०) और मृत्यु (632 ई०) की तिथियाँ क्रम से लिखें।
b) खदीज़ा से विवाह को जीवन का नया मोड़ बताकर लिखें।
c) हिजरत से मुस्लिम कैलेंडर के आरंभ का उल्लेख अवश्य करें।
d) बद्र, उहुद, खंदक और मक्का की विजय को अलग-अलग अनुच्छेद में लिखें।

 

Question 3: पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
अथवा
इस्लाम की प्रमुख शिक्षाएँ क्या थीं?

Answer:

पैगंबर मुहम्मद अथवा इस्लाम की शिक्षाएँ बहुत सरल एवं प्रभावशाली थीं। इन शिक्षाओं का लोगों के दिलों पर गहरा प्रभाव पड़ा और वे बड़ी संख्या में इस्लाम में सम्मिलित हुए।

1. अल्लाह एक है (God is One):
पैगंबर मुहम्मद ने अपनी शिक्षाओं में बार-बार इस बात पर बल दिया कि अल्लाह एक है। वह सर्वोच्च एवं सर्वशक्तिमान है और जो चाहे कर सकता है। वह संसार की रचना करता है, उसका पालन करता है और जब चाहे उसे नष्ट कर सकता है। उसकी अनुमति के बिना संसार का पत्ता तक नहीं हिल सकता।

वह अत्यंत दयावान है और पापी लोगों के पापों को क्षमा कर सकता है। वह सदैव रहने वाला है। कोई भी अन्य देवी-देवता उसके सामने ऐसे है जैसे सूर्य के सामने तारा। अतः पैगंबर मुहम्मद ने केवल एक अल्लाह की इबादत का संदेश दिया।

2. इस्लाम के पाँच स्तंभ (Five Pillars of Islam):
इस्लाम में पाँच सिद्धांतों पर विशेष बल दिया गया है। इनका पालन करना प्रत्येक मुसलमान का कर्तव्य है। इसलिए इन्हें इस्लाम के पाँच स्तंभ कहा जाता है।
(1) कलमा पढ़ना (Reciting Kalma): प्रत्येक मुसलमान का धार्मिक कर्तव्य है कि वह कलमा पढ़े। इसमें बताया गया है कि अल्लाह एक है, वह सर्वोच्च एवं सर्वशक्तिमान है, मुहम्मद साहब उसके रसूल (पैगंबर) हैं और कुरान अल्लाह द्वारा भेजी गई है।
(2) नमाज़ (Namaz): प्रत्येक मुसलमान का दूसरा कर्तव्य है कि वह दिन में पाँच बार नमाज़ अवश्य पढ़े। नमाज़ पढ़ने से व्यक्ति का अल्लाह से संपर्क हो जाता है। उसकी रहमत से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और वह मनचाहा फल प्राप्त करता है।
(3) रोज़ा (Roza): रमज़ान के महीने में रोज़ा (व्रत) रखना प्रत्येक मुसलमान का तीसरा धार्मिक कर्तव्य है। इस माह में सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ भी खाना-पीना वर्जित है। सूर्यास्त के पश्चात् ही मुसलमान कुछ खा-पी सकते हैं। इस माह में सादा एवं पवित्र जीवन व्यतीत करने पर विशेष बल दिया गया है।
(4) ज़कात (Zakat): ज़कात का अर्थ है दान देना। इसके अंतर्गत प्रत्येक मुसलमान का कर्तव्य है कि वह अपनी कुल आय का 2.5% दान दे। इसे गरीबों की सहायता, इस्लाम के प्रचार एवं मस्जिदों के निर्माण पर खर्च किया जाता है।
(5) हज (Hajj): प्रत्येक मुसलमान का धार्मिक कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में कम-से-कम एक बार हज करे, अर्थात् मक्का की यात्रा पर जाए। आर० टी० मैथियू एवं एफ० डी० प्लैट के अनुसार, पाँच स्तंभ मुसलमानों के धार्मिक जीवन का आधार हैं।

3. कर्म सिद्धांत में विश्वास (Belief in Karma Theory):
इस्लाम में कर्म सिद्धांत पर विशेष बल दिया गया है। इसके अनुसार जैसा करोगे वैसा भरोगे, जैसा बोओगे वैसा काटोगे। यदि कर्म अच्छे होंगे तो अच्छा फल मिलेगा, बुरा करोगे तो बुरा होगा। किसी भी स्थिति में कर्मों से छुटकारा नहीं मिलेगा। कुरान के अनुसार क़यामत के दिन स्वर्ग एवं नरक का निर्णय इस जन्म में किए गए कर्मों के अनुसार ही होगा।

4. नैतिक सिद्धांत (Moral Principles):
कुरान में अनेक नैतिक नियमों का वर्णन किया गया है। इनमें कहा गया है कि:
सदैव सत्य बोलो।
सदैव अपने माता-पिता का सम्मान करो।
सदैव अपने अतिथियों का आदर करो।
सदैव अपने छोटों से प्यार करो।
सदैव सादा एवं पवित्र जीवन व्यतीत करो।
पापों से सदैव दूर रहो।
कभी लालच एवं घृणा मत करो।
कभी किसी को धोखा या कष्ट न दो।
सदैव गरीबों, अनाथों एवं बीमारों की सेवा करो।
सदैव नशीले पदार्थों से दूर रहो।

5. समानता में विश्वास (Faith in Equality):
इस्लाम में समानता को विशेष महत्त्व दिया गया है। इसके अनुसार सभी एक अल्लाह की संतान हैं, अतः सभी भाई-बहन हैं। इस्लाम में अमीर-गरीब, जाति, भाषा, लिंग आदि के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता। सभी को समान अधिकार दिए गए हैं।

6. मूर्ति पूजा का खंडन (Denounced Idol Worship):
इस्लाम मूर्ति पूजा का कट्टर विरोधी है। पैगंबर मुहम्मद के समय में अरब देश में मूर्ति पूजा का बहुत प्रचलन था। केवल काबा में ही सैकड़ों मूर्तियाँ स्थापित की गई थीं। पैगंबर मुहम्मद ने मूर्ति पूजा का जोरदार शब्दों में खंडन किया। मक्का पर अधिकार करने के पश्चात् उन्होंने काबा की सभी मूर्तियों को नष्ट कर डाला। उनका कथन था कि हमें केवल एक अल्लाह की उपासना करनी चाहिए।

7. स्त्रियों की स्थिति (Position of Women):
पैगंबर मुहम्मद से पूर्व अरब समाज में स्त्रियों की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। उन्हें केवल मनोरंजन एवं भोग-विलास की वस्तु समझा जाता था। समाज ने जो अधिकार पुरुषों को दिए थे, स्त्रियों को उन सभी अधिकारों से वंचित रखा गया था। पैगंबर मुहम्मद ने पुरुषों और स्त्रियों को बराबर अधिकार देने के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने मुसलमानों को यह संदेश दिया कि वे अपनी पत्नियों के साथ कभी भी दुर्व्यवहार न करें।

उन्होंने बहु-विवाह पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह नियम बनाया कि कोई भी पुरुष एक समय में चार से अधिक पत्नियाँ नहीं रख सकता। उन्होंने विधवाओं को सम्मान देने के पक्ष में प्रचार किया। प्रसिद्ध लेखक डॉक्टर ए० रहीम के अनुसार, “वास्तव में जो सम्मान पैगंबर मुहम्मद ने स्त्रियों को दिया, वह विश्व द्वारा अभी प्राप्त किया जाना है।”

Exam Tips:

a) पाँच स्तंभों को उनके नाम सहित क्रम से लिखें: कलमा, नमाज़, रोज़ा, ज़कात, हज।
b) ज़कात को आय का 2.5% बताएँ और उसके उपयोग (गरीबों की सहायता, मस्जिद निर्माण) का उल्लेख करें।
c) बहु-विवाह पर अंकुश के लिए चार पत्नियों की सीमा का नियम लिखें।
d) मूर्ति-पूजा के खंडन और काबा की मूर्तियाँ हटाने की घटना को अवश्य लिखें।

 

Question 4: इस्लाम के प्रथम चार खलीफ़ाओं का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Answer:

पैगंबर मुहम्मद ने अरब समाज को एक नई दिशा देने में उल्लेखनीय योगदान दिया। 632 ई० में उनकी मृत्यु से इस्लाम पर एक घोर संकट उत्पन्न हो गया। इसका कारण यह था कि पैगंबर मुहम्मद का अपना कोई पुत्र नहीं था और उन्होंने किसी को भी अपना उत्तराधिकारी नियुक्त नहीं किया था। अतः उम्मा (umma) ने निर्वाचन पद्धति द्वारा अबू बकर को पैगंबर मुहम्मद का उत्तराधिकारी नियुक्त किया। इससे खिलाफ़त संस्था का उदय हुआ। पैगंबर मुहम्मद के उत्तराधिकारी खलीफ़ा कहलाए।

खिलाफ़त के प्रमुख उद्देश्य थे:
इस्लाम की रक्षा एवं प्रसार करना।
कबीलों पर नियंत्रण कायम रखना।
राज्य के लिए संसाधन जुटाना।
पैगंबर द्वारा आरंभ किए गए कार्यों को जारी रखना।
आवश्यकता पड़ने पर जिहाद (धर्मयुद्ध) की घोषणा करना।
गरीबों, अपाहिजों एवं यतीमों की सहायता करना।

आरंभिक चार खलीफ़ाओं के पैगंबर मुहम्मद के साथ नज़दीकी एवं गहरे संबंध थे। उन्होंने 632 ई० से लेकर 661 ई० तक शासन किया और इस्लाम के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। इसका संक्षिप्त वर्णन निम्नलिखित अनुसार है:

I. अबू बकर : 632-634 ई०
अबू बकर खलीफ़ा के पद पर नियुक्त होने वाले प्रथम व्यक्ति थे। वह इस पद पर 632 ई० से 634 ई० तक रहे। वह पैगंबर मुहम्मद के ससुर थे। जब वह खलीफ़ा निर्वाचित हुए तो उन्हें अनेक विकट समस्याओं का सामना करना पड़ा। प्रथम, पैगंबर मुहम्मद ने किसी उत्तराधिकारी की नियुक्ति नहीं की थी, इस कारण अरब के विभिन्न भागों में अनेक नकली पैगंबर प्रकट हो गए। दूसरा, मक्का एवं मदीना में अनेक ऐसे लोग थे जो इस्लाम का विरोध कर रहे थे। तीसरा, ईसाई एवं यहूदी भी इस्लाम के लिए एक कड़ी चुनौती बने हुए थे।

अबू बकर ने सर्वप्रथम नकली पैगंबरों के विद्रोहों का दमन किया, जिससे अरब में शांति स्थापित हुई। इसके पश्चात् उन्होंने मुस्लिम साम्राज्य के विस्तार की योजना बनाई। उन्होंने शीघ्र ही सीरिया, इराक, ईरान एवं बाइजेंटाइन साम्राज्यों के कुछ भागों पर विजय प्राप्त करने में सफलता पाई। उन्होंने मदीना को अपनी राजधानी बनाए रखा। 634 ई० में अबू बकर की मृत्यु हो गई। अपनी मृत्यु से पूर्व उन्होंने उमर को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। अपने दो वर्षों के शासनकाल में अबू बकर ने इस्लाम को संगठित एवं उसका प्रसार करने में बहुमूल्य योगदान दिया। डॉक्टर माजिद अली खाँ के अनुसार, “उन्हें इस्लाम के इतिहास में एक विशेष स्थान प्राप्त है।”

II. उमर : 634-644 ई०
उमर आरंभिक चार खलीफ़ाओं में से सबसे महान् थे। वह कुरैश कबीले से संबंधित थे और उनकी नियुक्ति अबू बकर द्वारा की गई थी। वह 634 ई० में खलीफ़ा बने और 644 ई० तक इस पद पर रहे। वह एक महान खलीफ़ा सिद्ध हुए। उन्होंने अपनी दूरदृष्टि से जान लिया था कि उम्मा को केवल व्यापार और साधारण करों के बल पर संगठित नहीं रखा जा सकता। इसके लिए उन्हें अधिक धन की आवश्यकता थी। यह धन उन्हें विजय अभियानों में मिलने वाली लूट से ही मिल सकता था। इसलिए उन्होंने अबू बकर की विस्तारवादी नीति को जारी रखा। उस समय इस्लामी राज्य के पश्चिम में बाइजेंटाइन (Byzantine) तथा पूर्व में ससानी (Sasanian) साम्राज्य स्थित थे।

बाइजेंटाइन साम्राज्य ईसाई धर्म और ससानी साम्राज्य ज़रथुस्त्र धर्म (Zoroastrianism) को संरक्षण (patronage) प्रदान करता था। ये दोनों साम्राज्य कुछ समय पूर्व तक बहुत शक्तिशाली थे, किंतु अब धार्मिक संघर्षों तथा अभिजात वर्गों के विद्रोहों के कारण पतन की ओर अग्रसर थे। इस स्वर्ण अवसर का लाभ उठाकर खलीफ़ा उमर ने 637 ई० से 642 ई० के दौरान सीरिया, इराक, ईरान और मिस्र पर महत्त्वपूर्ण विजयें प्राप्त कीं। उनके अधीन अरबों ने 643 ई० में उत्तरी अफ्रीका में त्रिपोली को अपने अधिकार में कर लिया। मुसलमानों की इन सफलताओं के लिए खलीफ़ा उमर की योजनाएँ, मुसलमानों का धार्मिक जोश, उनके अनुभवी सेनापति और विरोधियों की कमज़ोरियाँ उत्तरदायी थीं। खलीफ़ा उमर केवल एक महान विजेता ही नहीं, बल्कि एक कुशल प्रशासक भी थे।

उन्होंने इस्लामी साम्राज्य को 8 प्रांतों में विभाजित किया। प्रत्येक प्रांत एक गवर्नर के अधीन होता था, जिसे अमीर अथवा वली कहा जाता था। उसे अनेक शक्तियाँ प्राप्त थीं और वह अपने कार्यों के लिए खलीफ़ा के प्रति उत्तरदायी था। प्रांतों को आगे जिलों में बाँटा गया था, जिसके अध्यक्ष को आमिल कहा जाता था। खलीफ़ा उमर ने केंद्रीय राजकोष, जिसे बैत अल-माल (Bait al-mal) कहा जाता था, को सुदृढ़ करने के लिए अनेक कदम उठाए। उन्होंने कृषि में अनेक उल्लेखनीय सुधार किए, शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक स्कूल खुलवाए, साम्राज्य के विभिन्न भागों में अनेक मस्जिदों का निर्माण करवाया और अपनी सेना को अच्छी प्रकार संगठित किया।

निस्संदेह खलीफ़ा उमर की उपलब्धियाँ महान् थीं। 3 नवंबर, 644 ई० को मदीना की मस्जिद में नमाज़ पढ़ते समय उनकी हत्या कर दी गई। डॉक्टर माजिद अली खाँ के अनुसार, “उनका खलीफ़ा काल निस्संदेह इस्लाम का स्वर्ण युग था।”

III. उस्मान : 644-656 ई०
उस्मान मुसलमानों का तीसरा खलीफ़ा था। वह इस पद पर 644 ई० से 656 ई० तक रहा। उसका संबंध उमय्यद वंश के कुरैश परिवार से था। उस्मान भी अन्य खलीफ़ाओं की तरह महत्त्वाकांक्षी था। अतः सिंहासन पर बैठते ही उसने इस्लामी साम्राज्य के विस्तार की ओर ध्यान दिया और इसके लिए अपनी सेना को संगठित किया।

उसने अपने शासनकाल में साइप्रस, खुरासान, काबुल, गज़नी, हेरात, ट्यूनीशिया तथा लीबिया आदि प्रदेशों पर विजय प्राप्त की। उसने प्रजा की भलाई के लिए भी अनेक कार्य किए।

उसने प्रशासन पर अधिक नियंत्रण रखने के उद्देश्य से अपने निकट संबंधियों को राज्य के उच्च पदों पर नियुक्त किया। इससे लोगों में उसके शासन के विरुद्ध असंतोष फैल गया। परिणामस्वरूप 17 जून, 656 ई० को उस्मान की हत्या कर दी गई। डॉक्टर ए० रहीम के अनुसार, “खलीफ़ा उस्मान की हत्या इस्लाम के इतिहास की सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी।”

IV. अली : 656-661 ई०
खलीफ़ा उस्मान की हत्या के पश्चात् 24 जून, 656 ई० को अली मुसलमानों के चौथे खलीफ़ा बने। वह 661 ई० तक इस पद पर रहे। वह कुरैश कबीले के बनू हाशिम परिवार से संबंधित थे और पैगंबर मुहम्मद के चाचा अबू तालिब के पुत्र थे। खलीफ़ा बनने के शीघ्र पश्चात् अली ने अपनी राजधानी मदीना से बदलकर कूफ़ा (Kufa) कर ली। अली के शासनकाल में मुसलमान दो संप्रदायों में विभाजित हो गए। उसके समर्थक शिया कहलाए, जबकि उसके विरोधी सुन्नी।

9 दिसंबर, 656 ई० को अली और उसके विरोधियों के मध्य ऊँटों की लड़ाई (Battle of Camels) हुई। इस लड़ाई में अली के विरोधियों का नेतृत्व पैगंबर मुहम्मद की पत्नी आयशा (Aishah) ने किया। इस लड़ाई में यद्यपि अली विजयी हुआ, किंतु इससे उसकी समस्याएँ कम नहीं हुईं। प्रसिद्ध इतिहासकार पी० के० हिट्टी के अनुसार, “वंशानुगत लड़ाइयों ने, जिन्होंने समय-समय पर इस्लाम में उथल-पुथल मचाई और इसकी आधारशिला को हिला दिया, यहीं से आरंभ हुईं।”

अली के शासनकाल में सीरिया का गवर्नर मुआविया (Muawiyah) था। वह उस्मान का संबंधी था और उसकी हत्या के लिए अली को उत्तरदायी समझता था। अली ने उसका दमन करना चाहा। अतः दोनों के मध्य 28 जुलाई, 657 ई० को सिफ्फिन की लड़ाई (Battle of Siffin) हुई। इस लड़ाई में अली पराजित हुआ और उसे संधि के लिए बाध्य होना पड़ा।

इसके कारण उसके अनुयायी दो धड़ों में बँट गए। एक धड़ा उसके प्रति वफ़ादार रहा, जबकि दूसरा धड़ा उसके विरुद्ध हो गया। यह धड़ा खारिजी (Kharijis) कहलाया। खारिजी धड़े के एक सदस्य द्वारा 24 जनवरी, 661 ई० को कूफ़ा (इराक) की एक मस्जिद में अली की हत्या कर दी गई। इस प्रकार खलीफ़ा अली का दुःखद अंत हुआ।

Exam Tips:

a) चारों खलीफ़ाओं के नाम, शासनकाल और उनसे संबंधित प्रमुख घटनाएँ क्रम से लिखें।
b) अबू बकर को उत्तराधिकारी चुने जाने की प्रक्रिया (उम्मा द्वारा निर्वाचन) का उल्लेख करें।
c) उमर के प्रांतीय विभाजन (8 प्रांत) और मुसलमानों के विभाजन (शिया-सुन्नी) का उल्लेख अवश्य करें।
d) उस्मान की हत्या (17 जून, 656 ई०) और अली की हत्या (24 जनवरी, 661 ई०) की तिथियाँ सही लिखें।

 

Question 5: उमय्यद वंश के उत्थान एवं पतन का वर्णन कीजिए।

Answer:

उमय्यद वंश की गणना इस्लाम के इतिहास के महत्त्वपूर्ण राजवंशों में की जाती है। इस वंश की स्थापना 661 ई० में मुआविया ने की थी। इस वंश के शासकों ने 750 ई० तक शासन किया। इस वंश के उत्थान एवं पतन का संक्षिप्त वर्णन निम्नलिखित अनुसार है:

I. उमय्यदों का उत्थान
उमय्यदों के उत्थान एवं विकास में निम्नलिखित खलीफ़ाओं ने प्रशंसनीय योगदान दिया:

1. मुआविया (661-680 ई०) (Muawiyah 661-680 CE):
उमय्यद वंश का संस्थापक मुआविया था। खलीफ़ा बनने से पूर्व वह सीरिया का गवर्नर था। वह 661 ई० से 680 ई० तक खलीफ़ा के पद पर रहा। जब वह खलीफ़ा बना, उसके समक्ष अनेक चुनौतियाँ थीं, किंतु वह एक दृढ़ निश्चयी व्यक्ति था। उसने इन चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना किया। उसने सर्वप्रथम दमिश्क (Damascus) को अपनी राजधानी बनाया।

उसने 663 ई० में कूफ़ा (Kufa) में खलीफ़ा के विरुद्ध विद्रोह करने वाले खारिजियों (Kharijites) का सख्ती से दमन किया। लगभग इसी समय खलीफ़ा अली के समर्थकों ने इराक में विद्रोह कर दिया। मुआविया ने एक विशाल सेना भेजकर उनके विद्रोह का दमन किया। 667 ई० में मुआविया के प्रसिद्ध सेनापति उकबा (Uqba) ने उत्तरी अफ्रीका के अधिकांश क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया।

मुआविया न केवल एक महान् विजेता, अपितु एक कुशल शासन प्रबंधक भी सिद्ध हुआ। उसने बाइजेंटाइन साम्राज्य की राजदरबारी रस्मों तथा प्रशासनिक संस्थाओं को अपनाया और खलीफ़ा पद के गौरव में बहुत वृद्धि की। उसने डाक-व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार किए, जिससे साम्राज्य के सभी हिस्से एक-दूसरे से जुड़ गए। अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए उसने पुलिस विभाग की स्थापना की। उसने न्याय प्रणाली में महत्त्वपूर्ण सुधार किए, अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अनेक कदम उठाए और एक शक्तिशाली नौसेना का भी गठन किया। प्रोफेसर के० अली के अनुसार, “उसने एक कुशल सरकार का गठन किया तथा अराजकता का कायाकल्प कर एक अनुशासित मुस्लिम समाज की स्थापना की।”

2. याजिद (680-683 ई०) (Yazid 680-683 CE):
680 ई० में मुआविया की मृत्यु के पश्चात् उसका पुत्र याजिद उसका उत्तराधिकारी बना। मुआविया ने उसे अपने जीवनकाल में ही उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया था। वह 683 ई० तक खलीफ़ा के पद पर रहा। उसके खलीफ़ा बनते ही अली के पुत्र हुसैन (Husayn) ने उसका विरोध किया। अतः उसका सामना करने के लिए याजिद ने उमर-बिन-सेद (Umar bin-Said) के नेतृत्व में 4000 सैनिक भेजे।

दोनों के मध्य 10 अक्तूबर, 680 ई० को करबला की लड़ाई (Battle of Karbala) हुई। इस लड़ाई में हुसैन पराजित हुए और उन्हें गिरफ्तार कर उनका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। इससे शिया मुसलमान उमय्यद वंश के कट्टर विरोधी बन गए। प्रसिद्ध इतिहासकार एलेक्जेंडर पापाडोपोउलो के शब्दों में, “यद्यपि उसकी (हुसैन की) मौत का राजनीतिक प्रभाव कम पड़ा, किंतु इसने उसे शिया लोगों का महान् शहीद बना दिया।”

इस अराजकता का लाभ उठाकर अब्दुल्ला-इब्न-जुबैर (Abdullah ibn Zubayr) ने मक्का में अपनी स्वतंत्रता की घोषणा कर दी। उसके भड़काने पर मदीना के लोगों ने भी खलीफ़ा के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। याजिद ने उकबा (Uqbah) के नेतृत्व में 12,000 की सेना मदीना भेजी, जिसने विद्रोह का दमन किया। यहाँ तीन दिनों तक भयंकर लूटमार की गई। इसके पश्चात् मक्का को घेर लिया गया। इस घेरे के दौरान काबा में आग लग गई, जिससे मुसलमानों में रोष फैल गया। अतः घेरा उठा लिया गया। इसके शीघ्र पश्चात् याजिद की मृत्यु हो गई। उसका शासनकाल इस्लाम के इतिहास में एक कलंक सिद्ध हुआ।

3. मुआविया द्वितीय एवं मारवान (683-685 ई०) (Muawiyah II and Marwan 683-685 CE):
683 ई० में याजिद की मृत्यु के पश्चात् उसका पुत्र मुआविया द्वितीय खलीफ़ा बना। वह एक नम्र स्वभाव का व्यक्ति था। कुछ माह के शासन के पश्चात् 684 ई० में उसकी मृत्यु हो गई। अतः मारवान को 684 ई० में खलीफ़ा बनाया गया। वह मुआविया प्रथम का चचेरा भाई था। उसकी भी एक वर्ष पश्चात् मृत्यु हो गई। इसलिए उसके शासनकाल को इस्लाम के इतिहास में कोई विशेष महत्त्व प्राप्त नहीं है।

4. अब्द-अल-मलिक (685-705 ई०) (Abd-al-Malik 685-705 CE):
अब्द-अल-मलिक की गणना महान् खलीफ़ाओं में की जाती है। वह 685 ई० से 705 ई० तक खलीफ़ा के पद पर रहा। उसने सर्वप्रथम इराक में अल-मुख्तार बिन अबू उबैद (Al-Mukhtar bin Abu Ubayd) के विद्रोह का दमन किया। इसके पश्चात् उसने एक अन्य प्रमुख शत्रु इब्न जुबैर (Ibn Zubayr) की ओर ध्यान दिया, जिसने मक्का में अपने खलीफ़ा होने की घोषणा कर दी थी। इब्न जुबैर 692 ई० में अब्द-अल-मलिक के साथ हुई एक लड़ाई में मारा गया। अब्द-अल-मलिक ने बाइजेंटाइन साम्राज्य के अनेक क्षेत्रों पर अधिकार करने में सफलता प्राप्त की। इसके पश्चात् उसके सेनापति हसन इब्न नूमान (Hasan ibn Numan) ने पश्चिमी अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया। इस प्रकार उसके शासनकाल में इस्लामी साम्राज्य का खूब विस्तार हुआ। वह न केवल एक महान् विजेता, अपितु एक कुशल शासन प्रबंधक भी था।

उसने साम्राज्य को संगठित करने के लिए अनेक उपाय किए। उसने अरबी (Arabic) को राज्य की भाषा घोषित किया और इस्लामी सिक्के जारी किए। सोने के सिक्के को दीनार और चाँदी के सिक्के को दिरहम कहा जाता था। ये सिक्के रोमन सिक्के दिनारियस (denarius) तथा ईरानी सिक्के द्राख्मा (drachm) की नकल थे। इन सिक्कों पर अरबी भाषा लिखी गई थी। एक ओर अब्द-अल-मलिक का नाम अंकित था, जबकि दूसरी ओर लिखा था कि ‘अल्लाह के सिवाय कोई अन्य खुदा नहीं है और अल्लाह का कोई शरीक नहीं है।’ (There is no God but Allah and he has no partner.) ये सिक्के बहुत लोकप्रिय हुए और आने वाली कई शताब्दियों तक प्रचलित रहे।

उसे कला से भी बहुत प्रेम था। जेरुसलम (Jerusalem) में उसके द्वारा बनवाई गई डोम ऑफ़ द रॉक (Dome of the Rock) इस्लामी वास्तुकला का प्रथम महत्त्वपूर्ण नमूना है। प्रसिद्ध इतिहासकार डॉक्टर ए० रहीम के शब्दों में, “उसके अधीन अरब साम्राज्य का विस्तार एवं उसकी समृद्धि अपनी चरम सीमा पर थी।”

5. वालिद प्रथम (705-715 ई०) (Walid I 705-715 CE):
वालिद प्रथम उमय्यद वंश का एक अन्य प्रसिद्ध एवं शक्तिशाली शासक था। वह अब्द-अल-मलिक का पुत्र था। वह 705 ई० में खलीफ़ा बना और 715 ई० तक इस पद पर रहा। उसने इस्लामी साम्राज्य के विस्तार एवं संगठन में प्रशंसनीय योगदान दिया।

वालिद प्रथम के शासनकाल में मध्य एशिया के अनेक प्रदेशों, जैसे बुखारा (Bukhara) और समरकंद (Samarkand) आदि, में इस्लामी झंडा फहराया गया। 711-12 ई० में उसके सेनापति मुहम्मद-बिन-कासिम (Muhammad bin Qasim) ने सिंध के शासक दाहिर को पराजित कर सिंध पर अधिकार कर लिया। उसके समय उत्तरी अफ्रीका के गवर्नर मूसा-बिन-नुसैर (Musa ibn Nusayr) ने पश्चिमी अफ्रीका के अनेक प्रदेशों पर अधिकार करने में सफलता प्राप्त की। 711-12 ई० में ही वालिद प्रथम के दो सेनापतियों तारिक (Tariq) एवं मूसा (Musa) ने स्पेन पर अधिकार कर लिया। इसे वालिद प्रथम के शासनकाल की सबसे महत्त्वपूर्ण सफलता माना जाता है।

वालिद प्रथम ने प्रजा-हित के अनेक कार्य किए। उसने अनेक सड़कों, अस्पतालों, स्कूलों एवं मस्जिदों का निर्माण करवाया। उसने कृषि तथा व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए भी अनेक उल्लेखनीय कदम उठाए। उसके शासनकाल ने इस्लाम के इतिहास में एक नए युग का सूत्रपात किया। प्रोफेसर के० अली के शब्दों में, “उसका (वालिद प्रथम का) शासनकाल शांति एवं खुशहाली का काल था।”

6. सुलेमान (715-717 ई०) (Sulayman 715-717 CE):
715 ई० में वालिद प्रथम की मृत्यु के पश्चात् उसका भाई सुलेमान नया खलीफ़ा बना। वह 717 ई० तक इस पद पर रहा। उसके शासनकाल का इस्लाम के इतिहास में कोई विशेष महत्त्व नहीं है। उसका एकमात्र महत्त्वपूर्ण कार्य अपनी मृत्यु से पहले अपने पुत्र उमर द्वितीय को उत्तराधिकारी नियुक्त करना था।

7. उमर द्वितीय (717-720 ई०) (Umar II 717-720 CE):
उमर द्वितीय 717 ई० से 720 ई० तक खलीफ़ा के पद पर रहा। अपने अल्प शासनकाल में उसने साम्राज्य के विस्तार की अपेक्षा उसके संगठन की ओर विशेष ध्यान दिया। उसने मवालियों (mawalis) के प्रति उदार नीति अपनाई और उन्हें मुसलमानों के बराबर अधिकार दिए। मवाली वे गैर-अरबी मुसलमान थे जिन्होंने इस्लाम ग्रहण कर लिया था। इस्लाम के प्रसार के उद्देश्य से उसने इस्लाम ग्रहण करने वाले लोगों को विशेष सुविधाएँ प्रदान कीं। उसने साम्राज्य में फैले भ्रष्टाचार को दूर करने और लोगों को निष्पक्ष न्याय देने का प्रयास किया। निस्संदेह उमर द्वितीय के शासनकाल को इस्लाम के इतिहास का शांति काल कहा जा सकता है।

II. उमय्यद वंश का पतन
उमय्यद शासक वंश के पतन के लिए अनेक कारण उत्तरदायी थे:

(1) उमय्यद वंश के कुछ खलीफ़ाओं को छोड़कर अधिकांश खलीफ़ाओं ने प्रशासन की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे साम्राज्य का पतन निश्चित था।
(2) उमय्यद वंश के शासक साम्राज्य के हितों की अपेक्षा अपने स्वार्थी हितों में अधिक व्यस्त रहते थे।
(3) उमय्यद शासक गैर-अरबों के साथ भेदभाव करते थे। इससे वे उमय्यद वंश के घोर विरोधी हो गए।
(4) उमय्यद वंश के शासक अपनी सेना को नियमित वेतन नहीं दे सके। इस कारण सैनिक भी अपने शासकों से रुष्ट रहते थे।
(5) शिया मुसलमान उमय्यदों के कट्टर शत्रु थे। वे उमय्यदों से बदला लेने के लिए किसी स्वर्ण अवसर की प्रतीक्षा में थे।
(6) उमय्यद साम्राज्य में फैली अराजकता का लाभ उठाते हुए अब्बासियों (Abbasids) ने दावा (dawa) नामक एक सुनियोजित आंदोलन चलाया। इस आंदोलन ने उमय्यद वंश के पतन का डंका बजा दिया।

Exam Tips:

a) मुआविया को उमय्यद वंश का संस्थापक (661 ई०) और दमिश्क को राजधानी के रूप में लिखें।
b) करबला की लड़ाई (10 अक्तूबर, 680 ई०) और उसके बाद शिया-उमय्यद विरोध का उल्लेख करें।
c) अब्द-अल-मलिक के दीनार-दिरहम सिक्के और डोम ऑफ़ द रॉक का उल्लेख अलग से करें।
d) पतन के छह कारणों को क्रम से लिखें, जिनमें दावा आंदोलन सबसे अंत में आता है।

 

Question 6: अब्बासी वंश के उत्थान एवं पतन के बारे में आप क्या जानते हैं? वर्णन कीजिए।

Answer:

I. अब्बासियों का उत्थान
अब्बासियों के उत्थान में निम्नलिखित खलीफ़ाओं ने उल्लेखनीय योगदान दिया:

1. अबू-अल-अब्बास (750-754 ई०) (Abu al-Abbas 750-754 CE):
अबू-अल-अब्बास ने 750 ई० में अब्बासी वंश की स्थापना की। जब वह सिंहासन पर बैठा, तब अरब की राजनीतिक दशा बहुत शोचनीय थी। साम्राज्य के अनेक स्थानों पर विद्रोही उत्पात मचा रहे थे और वे अबू-अल-अब्बास को खलीफ़ा स्वीकार करने को तैयार नहीं थे। इसलिए नए खलीफ़ा ने सर्वप्रथम उमय्यद विद्रोहियों की ओर ध्यान दिया और उनका निर्ममता से दमन किया। वह इतना क्रूर था कि उसने अल-सफ्फाह (Al-Saffah) (रक्तपात करने वाला) की उपाधि धारण की। 754 ई० में उसकी मृत्यु हो गई।

2. अल-मंसूर (754-775 ई०) (Al-Mansur 754-775 CE):
754 ई० में अबू-अल-अब्बास की मृत्यु के पश्चात् उसका भाई अल-मंसूर नया खलीफ़ा बना। उसका वास्तविक नाम अबू जफ़र (Abu Jafar) था। उसने अब्बासी वंश को सुदृढ़ करने के लिए अनेक उल्लेखनीय कदम उठाए। उसने सर्वप्रथम विद्रोहियों को सबक सिखाया। उसने 762 ई० में बग़दाद (Baghdad) को अब्बासियों की राजधानी घोषित किया। उसने बाइजेंटाइन आक्रमण को भी सफलतापूर्वक रोका। उसने अपनी योग्यता से साम्राज्य का विस्तार किया और उसका कुशलतापूर्वक संगठन भी किया।

उसने साम्राज्य को अनेक प्रांतों में बाँटा और शासन चलाने के लिए योग्य गवर्नरों की नियुक्ति की। उसने शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की। उसे कला से भी बहुत प्रेम था और उसने राजधानी बग़दाद को अनेक महलों, मस्जिदों, भवनों एवं उद्योगों से सुसज्जित किया। उसने अपने दरबार में अनेक विद्वानों को संरक्षण दिया और न्याय व्यवस्था को अधिक कुशल बनाया। कृषि तथा व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए भी उसने उल्लेखनीय कदम उठाए। अल-मंसूर की इन सफलताओं के कारण उसे ठीक ही अब्बासी साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक माना जाता है। प्रसिद्ध इतिहासकार पी० के० हिट्टी के अनुसार, “अल-मंसूर अब्बासियों के महान् खलीफ़ाओं में से एक था। उसने नए वंश की सुदृढ़ स्थापना की।”

3. अल-महदी (775-785 ई०) (Al-Mahdi 775-785 CE):
775 ई० में अल-मंसूर की मृत्यु के पश्चात् उसका पुत्र अल-महदी अब्बासियों का नया खलीफ़ा बना। वह 785 ई० तक इस पद पर रहा। उसने अपने शासनकाल में लोक-कल्याण के अनेक कार्य किए। उसने अनेक सड़कों का निर्माण करवाया और यात्रियों की सुविधा के लिए कुओं एवं सरायों का निर्माण करवाया। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उसने अनेक मकतब एवं मदरसे खुलवाए। उसने गरीबों, अपाहिजों एवं विधवाओं की धन से सहायता की और बुजुर्गों के लिए पेंशन निश्चित की। उसने डाक-व्यवस्था का विकास किया, अनेक भवनों एवं मस्जिदों का निर्माण करवाया और कला तथा साहित्य को प्रोत्साहित किया। उसने सीरिया एवं खुरासान के विद्रोहों का दमन किया। उसने बाइजेंटाइन सम्राट कॉन्स्टेंटाइन छठे (Constantine VI) को पराजित कर उसे एक अपमानजनक संधि करने के लिए बाध्य किया।

4. अल-हादी (785-786 ई०) (Al-Hadi 785-786 CE):
785 ई० में अल-हादी नया खलीफ़ा बना। वह अल-महदी का पुत्र था। वह केवल एक वर्ष तक इस पद पर रहा। उसके शासनकाल का अब्बासियों के इतिहास में कोई विशेष महत्त्व नहीं है।

5. हारुन-अल-रशीद (786-809 ई०) (Harun al-Rashid 786-809 CE):
हारुन-अल-रशीद अब्बासियों का सबसे महान् एवं शक्तिशाली खलीफ़ा था। वह खलीफ़ा अल-हादी का छोटा भाई था। वह 786 ई० से 809 ई० तक खलीफ़ा के पद पर रहा। उसने अब्बासी वंश के गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए।

उसने अपनी तलवार के बल पर आंतरिक विद्रोहों का दमन किया और अब्बासी साम्राज्य का दूर-दूर तक विस्तार किया। उसने उस समय के शक्तिशाली फ्रैंक (Frank) शासक शॉर्लमेन (Charlemagne) के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित किए। उसने साम्राज्य को संगठित करने के लिए प्रशासन में उल्लेखनीय सुधार किए। उसने शिक्षा को प्रोत्साहित किया और अनेक प्रसिद्ध विद्वानों, संगीतकारों एवं गायकों को अपने दरबार में संरक्षण दिया। उसने अनेक अस्पतालों एवं सरायों का निर्माण करवाया तथा राजधानी में अनेक विशाल महल, भवन, मस्जिदें एवं बाग बनवाए। वह प्रजा के दुःखों को दूर करने के लिए सदैव तैयार रहता था।

उसके शासनकाल में अब्बासी साम्राज्य में इतनी प्रगति हुई कि इसे ‘स्वर्ण युग’ के नाम से स्मरण किया जाता है। अरबी लोककथाओं का संग्रह ‘एक हज़ार एक रातें’ (The Thousand and One Nights) इसी काल में प्रचलित हुआ और इसके अनेक किस्से हारुन के दरबार से जुड़े हैं। प्रसिद्ध लेखक प्रोफेसर मसूदुल हसन के अनुसार, “हारुन-अल-रशीद के अधीन अब्बासी राज्य अपनी उन्नति के शिखर पर पहुँच गया था।” डॉक्टर ए० रहीम के अनुसार, “खलीफ़ा हारुन इतिहास के सर्वाधिक सफल शासकों में से एक था।”

6. अल-अमीन (809-813 ई०) (Al-Amin 809-813 CE):
अल-अमीन 809 ई० से 813 ई० तक खलीफ़ा के पद पर रहा। वह एक अयोग्य एवं विलासी खलीफ़ा सिद्ध हुआ, इसलिए वह जनसाधारण की सहानुभूति खो बैठा। इस कारण 809 ई० में अल-अमीन और उसके भाई अल-मामून के मध्य गृह-युद्ध आरंभ हो गया। यह गृह-युद्ध 813 ई० तक चला। इसमें अल-अमीन पराजित हुआ और मारा गया। इस प्रकार अल-अमीन के यशहीन शासन का अंत हुआ।

7. अल-मामून (813-833 ई०) (Al-Mamun 813-833 CE):
813 ई० में अल-मामून अब्बासी वंश का नया खलीफ़ा बना। वह 833 ई० तक इस पद पर रहा। वह एक महान् सेनापति एवं योग्य शासक सिद्ध हुआ। जब वह सिंहासन पर बैठा, तब अब्बासी साम्राज्य में चारों ओर अराजकता एवं विद्रोह का वातावरण था, किंतु अल-मामून इन समस्याओं से घबराने वाला व्यक्ति नहीं था। उसने ईरान, मिस्र, सीरिया, अर्मीनिया, खुरासान एवं यमन में खिलाफ़त के विरुद्ध उठने वाले विद्रोहों का दमन किया। उसने बाइजेंटाइन साम्राज्य के विरुद्ध अपनी सेना का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया।

उसने साम्राज्य में शांति स्थापित की और प्रजा की भलाई के लिए अनेक कदम उठाए, जिससे उसके शासनकाल में प्रजा बहुत खुशहाल थी। उसने सभी धर्मों के प्रति सहिष्णुता की नीति अपनाई। उसे कला एवं साहित्य से बहुत प्रेम था और उसके दरबार में अनेक प्रसिद्ध कवियों, इतिहासकारों एवं विद्वानों को आश्रय मिला।

8. बाद के खलीफ़े (Later Caliphs):
अल-मामून की मृत्यु के साथ ही अब्बासी राजवंश का पतन आरंभ हो गया था। उसके पश्चात् आने वाले खलीफ़े अल-वाथिक (al-Wathiq), अल-मुतवक्किल (al-Mutawakkil) तथा मुंतसिर (Muntasir) आदि अयोग्य और निकम्मे निकले। अब्बासी वंश का अंतिम खलीफ़ा अल-मुस्तासिम (al-Mustasim) था। 1258 ई० में चंगेज़ खाँ के पोते हुलेगू (Hulegu) ने बग़दाद पर आक्रमण कर अब्बासी राजवंश का अंत कर दिया।

II. अब्बासी वंश का पतन
अब्बासी वंश के खलीफ़ों ने 750 ई० से 1258 ई० तक शासन किया। इस वंश के पतन के लिए अनेक कारण उत्तरदायी थे:

(1) अल-मामून के सभी उत्तराधिकारी अयोग्य और निकम्मे निकले। उन्होंने प्रशासन की ओर ध्यान नहीं दिया। ऐसे साम्राज्य का पतन निश्चित था।
(2) 9वीं शताब्दी में बग़दाद का दूर के प्रांतों पर नियंत्रण कम हो गया। इससे विद्रोहों को प्रोत्साहन मिला और अब्बासी साम्राज्य में अराजकता फैल गई।
(3) 9वीं शताब्दी में अब्बासी साम्राज्य में अनेक गुटों एवं छोटे-छोटे राजवंशों का उदय हो गया था। इनकी आपसी लड़ाइयाँ अब्बासी साम्राज्य के लिए घातक सिद्ध हुईं।
(4) अब्बासी खलीफ़ों ने अपनी सेना को शक्तिशाली बनाने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
(5) अरबों एवं गैर-अरबों के मध्य चलने वाले लगातार संघर्ष ने अब्बासी साम्राज्य को खोखला बना दिया।
(6) अब्बासी खलीफ़ों ने अपनी विलासिता के लिए लोगों पर भारी कर लगा दिए, जिससे लोगों में असंतोष फैला और वे उनके विरुद्ध हो गए।

Exam Tips:

a) अब्बासी वंश की स्थापना (750 ई०) और बग़दाद को राजधानी बनाने (762 ई०) की तिथियाँ लिखें।
b) हारुन-अल-रशीद को सबसे महान अब्बासी खलीफ़ा मानकर उसके कार्य अलग से लिखें।
c) अंतिम खलीफ़ा अल-मुस्तासिम और 1258 ई० में हुलेगू द्वारा बग़दाद के विनाश का उल्लेख करें।
d) पतन के छह कारणों में अयोग्य उत्तराधिकारी और गैर-अरब संघर्ष को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।

 

Question 7: मध्यकालीन इस्लामी दुनिया की अर्थव्यवस्था की मुख्य विशेषताएँ क्या थीं? वर्णन कीजिए।

Answer:

मध्यकालीन इस्लामी दुनिया की अर्थव्यवस्था काफी अच्छी थी। इस काल में मुसलमानों ने अनेक नए क्षेत्रों को अपने अधीन कर लिया था। इन क्षेत्रों की भूमि बहुत उपजाऊ थी, अतः कृषि को बहुत प्रोत्साहन मिला।

इस काल में अनेक उद्योग-धंधों ने बहुत उन्नति कर ली थी, जिससे वाणिज्य एवं व्यापार को एक नई दिशा मिली। उमय्यद एवं अब्बासी खलीफ़ाओं ने सुदृढ़ अर्थव्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से अनेक प्रशंसनीय कदम उठाए। इससे लोगों का आर्थिक जीवन बहुत समृद्ध हुआ।

1. कृषि (Agriculture):
मध्यकाल में इस्लामी साम्राज्य के लोगों का प्रमुख व्यवसाय कृषि था। उमय्यद एवं अब्बासी खलीफ़ाओं ने कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने सिंचाई साधनों का विकास किया और साम्राज्य के अनेक भागों में बाँधों, नहरों एवं कुओं का निर्माण करवाया। जो किसान कृषि के अधीन नई भूमि को लाते थे, उन्हें भू-राजस्व एवं अन्य करों में रियायत दी गई।

कृषि भूमि पर राज्य का सर्वोपरि नियंत्रण होता था। राज्य द्वारा भू-राजस्व निश्चित किया जाता था और उसे एकत्र किया जाता था। अरबों ने जिन नए प्रदेशों को जीता था, उनमें जहाँ भूमि गैर-मुसलमानों के हाथों में रही, वहाँ उन्हें खराज कर देना पड़ता था। यह पैदावार के अनुसार 20% से लेकर 50% तक होता था। जो कृषि योग्य भूमि मुसलमानों के अधीन होती थी, उस पर उन्हें 10% भू-राजस्व कर देना पड़ता था। इस भेदभाव के कारण अनेक गैर-मुसलमानों ने इस्लाम ग्रहण कर लिया, जिससे राज्य की आय कम हो गई। इस स्थिति से निपटने के लिए खलीफ़ाओं ने पहले धर्मांतरण को निरुत्साहित किया और बाद में भू-राजस्व की दर एक समान कर दी।

उत्तरी अफ्रीका, उत्तरी इराक, सीरिया एवं मिस्र के मैदान अनाज की भरपूर पैदावार के लिए बहुत प्रसिद्ध थे। अरब एवं इराक खजूर की पैदावार के लिए विख्यात थे। इस काल में कपास, नील, आम, संतरा, केला, तरबूज, पालक (spinach) तथा बैंगन (brinjal) जैसी अनेक नई फसलों का उत्पादन आरंभ किया गया। इन फसलों का यूरोप को निर्यात किया जाता था।

2. उद्योग (Industries):
उमय्यद एवं अब्बासी खलीफ़ाओं के शासनकाल में उद्योग के क्षेत्र में बहुमुखी विकास हुआ। समरकंद (Samarkand) कागज़ उद्योग के लिए विशेष रूप से विख्यात था। बग़दाद काँच के सामान, आभूषण तथा रेशम उद्योग के लिए प्रसिद्ध था। बुखारा दरियों के उद्योग के लिए, दमिश्क इस्पात उद्योग के लिए, कूफ़ा रेशम उद्योग के लिए और कॉर्डोबा (Cordoba) चमड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध केंद्र थे। इनके अतिरिक्त आभूषण, सूती एवं ऊनी वस्त्र, फर्नीचर तथा दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुओं के उद्योग भी स्थापित थे।

3. वाणिज्य एवं व्यापार (Trade and Commerce):
अरबों का आंतरिक एवं विदेशी व्यापार दोनों उन्नत थे। आंतरिक व्यापार के लिए मुख्यतः ऊँटों का प्रयोग किया जाता था, इनके अतिरिक्त घोड़ों और गधों का भी प्रयोग होता था। विदेशी व्यापार जल एवं स्थल दोनों मार्गों से किया जाता था। अरबी साम्राज्य के यूरोप, अफ्रीका, भारत एवं चीन के देशों के साथ अच्छे व्यापारिक संबंध थे। पाँच शताब्दियों तक अरबी एवं ईरानी व्यापारियों का समुद्री व्यापार पर एकाधिकार रहा।

व्यापार के लिए लाल सागर, फ़ारस की खाड़ी एवं रेशम मार्ग प्रसिद्ध थे। रेशम मार्ग चीन से मध्य एशिया होते हुए बग़दाद तक जाता था। अरबी व्यापारी विदेशों को कागज़, सूती एवं ऊनी वस्त्र, काँच का सामान, चीनी, खजूर आदि का निर्यात करते थे। इनके बदले वे विदेशों से रेशम, चाय, गर्म मसाले, सोना, विलासिता का सामान, हाथी दाँत एवं गुलामों का आयात करते थे। उस समय व्यापार संतुलन इस्लामी साम्राज्य के पक्ष में था।

4. शहरीकरण (Urbanization):
इस्लामी साम्राज्य के विस्तार, कृषि एवं उद्योगों के विकास ने शहरीकरण की प्रक्रिया को तीव्र किया। अनेक नए शहर अस्तित्व में आए। इन शहरों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य अरब सैनिकों को बसाना था, जो स्थानीय प्रशासन चलाने और शहरों की सुरक्षा में प्रमुख भूमिका निभाते थे।

इन फ़ौजी शहरों को मिस्र (misr) कहा जाता था। इनमें इराक़ में स्थित कूफ़ा, बसरा एवं बग़दाद, मिस्र में स्थित फुस्तात एवं काहिरा, तथा स्पेन में स्थित कॉर्डोबा प्रसिद्ध शहर थे। ये सभी शहर व्यापार के प्रसिद्ध केंद्र थे। एक शहर का दूसरे शहर से परस्पर संपर्क स्थापित किया गया, जिससे व्यापार को बहुत प्रोत्साहन मिला।

Exam Tips:

a) खराज (20%-50%) और मुसलमानों की भूमि पर 10% भू-राजस्व का अंतर स्पष्ट लिखें।
b) समरकंद (कागज़), दमिश्क (इस्पात), बुखारा (दरी) और कॉर्डोबा (चमड़ा) के उद्योग अलग-अलग लिखें।
c) अरबी व्यापार में ऊँट और रेशम मार्ग की भूमिका का उल्लेख करें।
d) फ़ौजी शहरों (मिस्र) को अरब सैनिकों को बसाने के उद्देश्य से स्थापित बताएँ।

 

Question 8: सूफ़ी मत से आपका क्या अभिप्राय है? इसकी प्रमुख शिक्षाओं का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Answer:

I. सूफ़ी मत से अभिप्राय
मध्यकाल में इस्लाम में धार्मिक विचारों वाले लोगों का एक नया समूह अस्तित्व में आया, जिसे सूफ़ी कहा जाता था। सूफ़ी शब्द से क्या अभिप्राय है, इस संबंध में विद्वानों के विचार भिन्न हैं। कुछ विद्वानों के अनुसार उन्हें सूफ़ी इसलिए कहा जाता था, क्योंकि वे शुद्ध हृदय वाले थे। कुछ अन्य विद्वानों के अनुसार उन्हें सूफ़ी इसलिए कहा जाता था, क्योंकि परमात्मा के दरबार में वे प्रथम सफ़ (पंक्ति) में खड़े होते थे।

II. सूफ़ी मत की शिक्षाएँ
सूफ़ी मत की प्रमुख शिक्षाएँ निम्नलिखित अनुसार हैं:

1. अल्लाह एक है (Unity of Allah):
सूफ़ियों के अनुसार परमात्मा एक है, जिसे वे अल्लाह कहते हैं। वह सर्वोच्च, शक्तिशाली तथा सर्वव्यापक है। प्रत्येक स्थान पर उसका आदेश चलता है और कोई भी उसकी आज्ञा के विरुद्ध नहीं जा सकता। वह अमर है तथा आवागमन के चक्र से मुक्त है। वही इस सृष्टि का रचयिता, इसकी रक्षा करने वाला तथा इसे नष्ट करने वाला है। इन कारणों से सूफ़ी एक अल्लाह के अतिरिक्त किसी अन्य की पूजा नहीं करते।

2. पूर्ण आत्म-त्याग (Complete Self-surrender):
अल्लाह के समक्ष पूर्ण आत्म-त्याग सूफ़ी मत के प्रमुख सिद्धांतों में से एक है। प्रत्येक सूफ़ी को सांसारिक मोह-माया तथा अपनी इच्छाओं को मिटाकर स्वयं को अल्लाह के समक्ष समर्पित कर देना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य अल्लाह की दया प्राप्त कर सकता है और उसके बिगड़े हुए कार्य ठीक हो सकते हैं।

3. पीर (Pir):
सूफ़ी मत में पीर या गुरु को सर्वाधिक महत्त्व दिया जाता है। वह अपने मुरीदों (शिष्यों) की रूहानी उन्नति पर पूरी दृष्टि रखता है, ताकि वे इस भवसागर से पार होकर अल्लाह में लीन हो सकें। सच्चा पीर वही है जो स्वयं सांसारिक लगाव से दूर हो और जिसने रूहानी ज्ञान प्राप्त कर लिया हो। वही अपने शिष्यों को अंधकार से ज्योति की ओर ले जा सकता है।

4. इबादत (Worship):
सूफ़ी अल्लाह की इबादत (पूजा) पर जोर देते हैं। उनके अनुसार केवल अल्लाह की इबादत करने से ही मनुष्य संसार से मुक्ति पा सकता है। अल्लाह की इबादत नमाज़ द्वारा, रोज़े रखकर, दान करके तथा मक्का की यात्रा करके की जा सकती है। मनुष्य को शुद्ध हृदय से अल्लाह की इबादत करनी चाहिए।

5. नमाज़ (Prayer):
सूफ़ियों के अनुसार नमाज़ पढ़ना मनुष्य का सर्वोत्तम कर्तव्य है। इसके द्वारा मनुष्य अपनी आत्मा की आवाज़ परमात्मा तक पहुँचा सकता है। ऐसी नमाज़ सच्चे हृदय से पढ़ी जानी चाहिए। अशुद्ध हृदय से पढ़ी गई नमाज़ को पूर्णतः व्यर्थ बताया गया है और कुरान में ऐसे व्यक्ति की कड़े शब्दों में आलोचना की गई है।

6. रोज़े रखना (Fasting):
सूफ़ी रोज़े रखने में विश्वास रखते थे, जिससे आत्मा शुद्ध होती है। रोज़े का अर्थ केवल खाने-पीने की वस्तुओं से परहेज़ करना नहीं, बल्कि प्रत्येक प्रकार की बुराई से दूर रहना है।

7. दान (Charity):
संसार के समस्त धर्मों में दान देने का प्रचार किया गया है, परंतु सूफ़ी मत ने इसे आवश्यक माना है। जिस व्यक्ति की आय उसकी आवश्यकता से अधिक है, उसके लिए कुछ भाग दान देना आवश्यक है। एकत्रित किया गया यह धन निर्धनों तथा ज़रूरतमंद लोगों में बाँटा जाता है। मनुष्यों के प्रति सहानुभूति रखना भी दान का ही एक भाग समझा गया है। कुरान में निर्धनों की सेवा करने तथा गुलामों को आज़ाद करने को बहुत अच्छा बताया गया है।

8. मक्का की यात्रा (Pilgrimage to Mecca):
सूफ़ी मक्का की यात्रा को विशेष महत्त्व देते हैं। सत्य हृदय से की गई इस यात्रा से मनुष्य संसार से मुक्ति पा सकता है और उसके समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं।

9. भक्ति संगीत (Devotional Music):
सूफ़ी भक्ति संगीत पर बहुत जोर देते हैं। उनका विश्वास है कि भक्ति संगीत मानव हृदय में अल्लाह के प्रति प्रेम उत्पन्न करता है। इसके प्रभाव से बुरे विचार नष्ट हो जाते हैं और मनुष्य अल्लाह के समीप पहुँच जाता है। सूफ़ियों की धार्मिक संगीत सभाओं को समा कहा जाता है।

10. मानवता से प्रेम (Love of Mankind):
मानवता की सेवा करना सूफ़ी अपना परम कर्तव्य मानते हैं। वे मनुष्यों के बीच जाति-पाँति, रंग या नस्ल आदि का भेदभाव नहीं करते। उनके अनुसार सभी मनुष्य एक ही अल्लाह की संतान हैं, इसलिए उनके बीच किसी प्रकार का भेदभाव करना अल्लाह का अपमान करना है।

Exam Tips:

a) सूफ़ी शब्द की दो व्याख्याएँ (शुद्ध हृदय और प्रथम सफ़) लिखें।
b) पीर (गुरु) को सूफ़ी मत में सर्वाधिक महत्त्व देने की बात अवश्य लिखें।
c) समा (भक्ति संगीत सभा) और नमाज़ से जुड़ी शिक्षाएँ अलग बिंदुओं में लिखें।
d) दान को आवश्यक मानने और मानवता-प्रेम के सिद्धांत का उल्लेख करें।

 

Question 9: केंद्रीय इस्लामी प्रदेशों में साहित्य के विकास का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Answer:

मध्यकाल में केंद्रीय इस्लामी देशों ने साहित्य के क्षेत्र में अद्वितीय प्रगति की। अनेक लेखकों ने साहित्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। कुछ महत्त्वपूर्ण लेखकों के योगदान का संक्षिप्त वर्णन निम्नलिखित अनुसार है:

1. इब्न सिना (Ibn Sina):
इब्न सिना मध्यकालीन अरब का एक महान् दार्शनिक एवं चिकित्सक था। उसे यूरोप में एविसेन्ना (Avicenna) के नाम से जाना जाता था। उसका जन्म 980 ई० में बुखारा में हुआ था। उसने चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उसकी रचना अल-कानून फिल-तिब (al-Qanun fil-Tibb) विश्व में बहुत लोकप्रिय हुई। इसमें चिकित्सा सिद्धांतों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया है तथा इब्न सिना के प्रयोगों एवं अनुभवों की जानकारी दी गई है। इस पुस्तक का यूरोप में अनेक वर्षों तक एक प्रामाणिक पाठ्य-पुस्तक के रूप में उपयोग होता रहा। प्रसिद्ध इतिहासकार प्रोफेसर के० अली के अनुसार, “इब्न सिना की ‘कानून’ कई शताब्दियों तक चिकित्सा की बाइबल रही।”

2. अबू नुवास (Abu Nuwas):
अबू नुवास खलीफ़ा हारुन-अल-रशीद का प्रसिद्ध दरबारी कवि था। उसने दरबारी जीवन पर अनेक कविताएँ लिखीं। उसने शराब एवं प्रेम जैसे नए विषयों को छुआ। उसकी कविताओं में ईरानी कवियों की छाप देखी जा सकती है। उसे अरबी कविता के एक महान् कवि के रूप में माना जाता है।

3. रुदकी (Rudaki):
रुदकी समानी दरबार का एक महान् कवि था। उसे नई फ़ारसी कविता का जनक माना जाता है। उसे प्रथम कवि माना जाता है जिसने ग़ज़ल (lyrical poems) एवं रुबाइयाँ (quatrains) लिखीं। रुबाई चार पंक्तियों वाला छंद है। इसका प्रयोग प्रियतम के सौंदर्य का वर्णन करने, संरक्षक की प्रशंसा करने एवं दार्शनिक विचारों को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।

4. उमर खय्याम (Umar Khayyam):
उमर खय्याम एक महान् कवि, खगोल वैज्ञानिक एवं गणितज्ञ था। उसका जन्म 1048 ई० में निशापुर (Nishapur) में हुआ, जो सल्जुक साम्राज्य का एक प्रमुख नगर था। उसकी गणना विश्व के प्रसिद्ध फ़ारसी कवियों में की जाती है। उसकी रुबाइयों ने लोगों के दिलों पर जादुई प्रभाव छोड़ा, इसी कारण आज विश्व की अनेक भाषाओं में उनका अनुवाद हो चुका है। उसने गणित एवं खगोल विज्ञान के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया और रिसाला (Risala) नामक प्रसिद्ध ग्रंथ की रचना की।

5. फिरदौसी (Firdausi):
फिरदौसी महमूद गज़नवी का सर्वाधिक प्रसिद्ध फ़ारसी दरबारी कवि था। उसका जन्म 950 ई० में खुरासान में हुआ था। उसने 30 वर्षों की अथक मेहनत के पश्चात् शाहनामा (Shahnama) नामक प्रसिद्ध ग्रंथ की रचना की। इसमें लगभग 60,000 पद हैं। इसे इस्लामी साहित्य की एक सर्वश्रेष्ठ कृति माना जाता है। इसमें आरंभ से लेकर अरबों की विजय तक ईरान के इतिहास का काव्यात्मक वर्णन किया गया है। इस योगदान के कारण उसे ठीक ही ‘फ़ारस का होमर’ (Homer of Persia) कहा जाता है।

6. एक हज़ार एक रातें (The Thousand and One Nights):
यह अनेक प्रसिद्ध कहानियों का संग्रह है, जिन्हें विभिन्न समयों में अनेक लेखकों ने लिखा। यह संग्रह मूल रूप से फ़ारसी भाषा में था। दसवीं शताब्दी में इसका अनुवाद बग़दाद में अरबी भाषा में किया गया। इन कहानियों को शहरज़ाद (Shahrzad) ने अपने पति को एक हज़ार एक रातों तक एक-एक करके सुनाया था। इसी कारण इस संग्रह को The Arabian Nights के नाम से भी जाना जाता है। बाद में मामलूक काल में इसमें और कहानियाँ जोड़ दी गईं। ये कहानियाँ मनुष्य को शिक्षा देने और मनोरंजन करने के उद्देश्य से लिखी गई थीं और अरबी साहित्य में प्रमुख स्थान रखती हैं।

7. अल-जहीज़ (Al-Jahiz):
अल-जहीज़ बसरा का एक प्रसिद्ध लेखक था। वह यूनानी दर्शन से बहुत प्रभावित था। उसने विभिन्न विषयों पर अनेक पुस्तकें लिखीं, जिनमें किताब-अल-बुखला (Kitab al-Bukhala) एवं किताब-अल-हैवान (Kitab al-Hayawan) सर्वाधिक प्रसिद्ध हैं। प्रथम पुस्तक में कंजूसों की कहानियाँ दी गई हैं और लालच के बारे में बताया गया है। द्वितीय पुस्तक में जानवरों की कहानियाँ दी गई हैं और अरबी परंपराओं एवं अंध-विश्वासों का वर्णन किया गया है। अल-जहीज़ के लेखों ने आने वाले लेखकों पर गहरा प्रभाव डाला।

8. ताबरी (Tabari):
ताबरी की गणना अरब के महान् इतिहासकारों में की जाती है। उसकी तारीख़-अल-रसूल वल मुलूक (Tarikh al-Rasul wal Muluk) एक अमर रचना है। इसमें उसने संसार की रचना से लेकर 915 ई० तक के समूचे मानव इतिहास का वर्णन किया है। इसमें इस्लामी धर्म-प्रचारकों और राजाओं के इतिहास का विशेष वर्णन है। ताबरी ने घटनाओं का क्रमानुसार वर्णन किया है, अतः इसे अरबी इतिहास की अत्यंत प्रामाणिक पुस्तक माना जाता है।

9. अल्बरूनी (Alberuni):
अल्बरूनी ग्यारहवीं शताब्दी का एक महान् विद्वान् एवं इतिहासकार था। उसका जन्म 973 ई० में खीवा (Khiva) में हुआ था। उसने खगोल विज्ञान, गणित, भूगोल, दर्शन, इतिहास एवं धर्म का गहन अध्ययन किया था। जब महमूद गज़नवी ने 1017 ई० में खीवा पर विजय प्राप्त की, तो अल्बरूनी को बंदी बनाकर गज़नी लाया गया। उसकी प्रतिभा से प्रभावित होकर महमूद गज़नवी ने उसे अपने दरबार का रत्न बनाया। वह महमूद गज़नवी के भारतीय आक्रमणों के समय उसके साथ भारत आया।

भारत में उसने जो कुछ अपनी आँखों से देखा, उसके आधार पर उसने बहुमूल्य पुस्तक तहक़ीक़-मा-लिल-हिंद (Tahqiq ma lil-Hind) की रचना की। इसे तारीख़-ए-हिंद (Tarikh-i-Hind) के नाम से भी जाना जाता है। यह अरबी भाषा में लिखी गई थी। यह 11वीं शताब्दी के भारतीय इतिहास को जानने का एक विश्वसनीय एवं प्रामाणिक स्रोत है। प्रसिद्ध इतिहासकार डॉक्टर जे० एस० मिश्रा के अनुसार, “तहक़ीक़-मा-लिल-हिंद उसके महान् कार्यों में से एक था, जिसमें उसने विज्ञान, गणित, भूगोल, दर्शन, इतिहास एवं धर्म जैसे भारतीय विषयों का बहुत स्पष्ट ढंग से वर्णन किया है।”

Exam Tips:

a) इब्न सिना की रचना अल-कानून फिल-तिब और उसका यूरोप में प्रयोग अवश्य लिखें।
b) रुदकी को नई फ़ारसी कविता का जनक और ग़ज़ल व रुबाई का प्रथम रचनाकार बताएँ।
c) शाहनामा (फिरदौसी), एक हज़ार एक रातें और तहक़ीक़-मा-लिल-हिंद (अल्बरूनी) की रचनाओं को अलग-अलग लिखें।
d) अल्बरूनी का जन्म (973 ई०), खीवा से गज़नी तक की यात्रा और भारत आने का उल्लेख करें।

 

Question 10: धर्मयुद्धों के बारे में आप क्या जानते हैं? इनके क्या परिणाम निकले?

Answer:

मध्यकालीन विश्व इतिहास में धर्मयुद्धों (Crusades) को महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। ये धर्मयुद्ध यूरोपीय ईसाइयों और मुसलमानों के मध्य 1096 ई० से 1272 ई० के बीच लड़े गए। इन धर्मयुद्धों की कुल संख्या 8 थी। इनका उद्देश्य ईसाइयों द्वारा अपनी पवित्र भूमि जेरुसलम (Jerusalem) को मुसलमानों के आधिपत्य से मुक्त करवाना था। इन धर्मयुद्धों के दूरगामी परिणाम निकले।

ईसाइयों और मुसलमानों के मध्य धर्मयुद्धों के लिए अनेक कारण उत्तरदायी थे। इनका संक्षिप्त वर्णन निम्नलिखित अनुसार है:

1. अरबों द्वारा जेरुसलम पर अधिकार (Occupation of Jerusalem by the Arabs):
जेरुसलम ईसा मसीह के जीवन से संबंधित था, इसलिए यह ईसाइयों के लिए अत्यंत पवित्र भूमि थी। 638 ई० में अरबों ने जेरुसलम पर अधिकार कर लिया था। ईसाइयों के लिए इसे सहन करना कठिन था। अतः वे इसे वापस प्राप्त करने के लिए किसी स्वर्ण अवसर की तलाश में थे।

2. सल्जुक तुर्कों के ईसाइयों पर अत्याचार (Atrocities of Saljuk Turks on Christians):
सल्जुक तुर्कों ने 1073 ई० में जेरुसलम पर अपना अधिकार कर लिया था। वे कट्टर सुन्नी मुसलमान थे, अतः वे अपने साम्राज्य में ईसाई धर्म की उन्नति को सहन नहीं कर सकते थे। उन्होंने ईसाइयों पर घोर अत्याचार आरंभ कर दिए। जेरुसलम में रहने वाले ईसाइयों पर अनेक प्रकार के प्रतिबंध लगा दिए गए। ईसाइयों को तलवार के बल पर इस्लाम में सम्मिलित किया जाने लगा। इस्लाम स्वीकार न करने वाले ईसाइयों को अनेक प्रकार के कर देने के लिए बाध्य किया गया। इससे स्थिति विस्फोटक हो गई। डॉक्टर एफ० सी० कौल एवं डॉक्टर एच० जी० वारेन के अनुसार, “इस प्रकार सल्जुक तुर्कों को जंगली जानवर समझा जाने लगा, जिससे पवित्र शहर (जेरुसलम) को मुक्त करवाना आवश्यक समझा गया।”

3. तात्कालिक कारण (Immediate Cause):
ईसाइयों का खून मुसलमानों से बदला लेने के लिए खौल रहा था। युद्ध के लिए मानो बारूद पूरी तरह तैयार था, केवल एक चिंगारी दिखाने की आवश्यकता थी। 1092 ई० में सल्जुक सुलतान मलिक शाह की मृत्यु के पश्चात् उसके साम्राज्य का विखंडन आरंभ हो गया। बाइजेंटाइन सम्राट एलेक्सियस प्रथम (Alexius I) ने यह स्वर्ण अवसर देखकर जेरुसलम एवं अन्य क्षेत्रों पर अधिकार करने की योजना बनाई। इस उद्देश्य से उसने पोप अर्बन द्वितीय (Pope Urban II) से सहयोग की अपील की। पोप अर्बन द्वितीय इसके लिए तुरंत तैयार हो गया, क्योंकि ऐसा करके वह अपने प्रभाव में वृद्धि करना चाहता था। उसने 26 नवंबर, 1095 ई० को फ्रांस के क्लेरमों (Clermont) नगर में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया। इसमें उसने ईसा मसीह के पवित्र स्थान जेरुसलम की रक्षा के लिए समस्त ईसाइयों को धर्मयुद्ध में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया।

I. प्रथम धर्मयुद्ध (1096-1099 ई०):
प्रथम धर्मयुद्ध का आरंभ 1096 ई० में हुआ। पोप अर्बन द्वितीय के भाषण से उत्तेजित होकर लगभग 70 हज़ार धर्मयोद्धा (Crusaders) पीटर दा हरमिट (Peter the Hermit) के नेतृत्व में जेरुसलम को मुसलमानों से मुक्त कराने के लिए चल पड़े। इन धर्मयोद्धाओं ने कुस्तुंतुनिया (Constantinople) पर आक्रमण कर वहाँ लूटमार आरंभ कर दी।

अत्यधिक संगठित तुर्क मुसलमानों ने अधिकांश धर्मयोद्धाओं को मौत के घाट उतार दिया। इसी दौरान फ्रांस, जर्मनी एवं इटली के शासकों ने गॉडफ्रे (Godfrey) के नेतृत्व में एक विशाल सेना जेरुसलम की ओर रवाना की। इन सैनिकों ने एडेसा (Edessa) एवं एंटीओक (Antioch) पर अधिकार कर लिया। उन्होंने 15 जुलाई, 1099 ई० को जेरुसलम पर अधिकार कर लिया। यह उनकी सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण सफलता थी। जेरुसलम पर अधिकार करने के पश्चात् धर्मयोद्धाओं ने बड़ी संख्या में मुसलमानों को मौत के घाट उतार दिया। इसके साथ ही प्रथम धर्मयुद्ध समाप्त हो गया और गॉडफ्रे को जेरुसलम का शासक घोषित कर दिया गया।

इस प्रदेश को आउटरीमर (Outremer), अर्थात् समुद्रपारीय भूमि, का नाम दिया गया। ए० जे० ग्रांट एवं डी० पी० जे० फिंक के अनुसार, “प्रथम धर्मयुद्ध प्रत्येक पक्ष से सबसे महान् एवं सर्वाधिक सफल था।”

II. द्वितीय धर्मयुद्ध (1147-1149 ई०):
मुसलमानों ने 25 दिसंबर, 1144 ई० को एडेसा (Edessa) पर अधिकार कर लिया। इसके पश्चात् मुसलमानों ने इस नगर में भयंकर लूटमार की। एडेसा का पतन धर्मयोद्धाओं के लिए घोर अपमान की बात थी। इससे संपूर्ण यूरोप में मुसलमानों के विरुद्ध रोष की लहर फैल गई। संत बर्नार्ड (St. Bernard) ने जेरुसलम की सुरक्षा के लिए धर्मयोद्धाओं में नई स्फूर्ति का संचार किया। इससे द्वितीय धर्मयुद्ध के लिए विस्फोटक स्थिति बन गई। इस धर्मयुद्ध में फ्रांस के शासक लुई सप्तम (Louis VII) और जर्मनी के शासक कोनार्ड तृतीय (Conrad III) ने भाग लिया। दोनों शासकों की संयुक्त सेनाएँ 1147 ई० में सीरिया की ओर चल पड़ीं।

ये सैनिक एंटीओक (Antioch) पहुँचे। यहाँ दमिश्क (Damascus) को घेरने का निर्णय किया गया। यह घेरा कई माह तक चलता रहा। इसी समय जर्मनी और फ्रांस के शासकों के मध्य गहरे मतभेद उत्पन्न हो गए। परिणामस्वरूप उनके सैनिक वापस लौट गए और द्वितीय धर्मयुद्ध विफल हो गया। प्रसिद्ध इतिहासकारों एफ० सी० कौल एवं एच० जी० वारेन का यह कथन उचित है कि, “द्वितीय धर्मयुद्ध बिना कुछ प्राप्त किए समाप्त हो गया, सिवाय इसके कि इसने व्यक्तिगत लालच एवं असमर्थता प्रकट की।”

III. तृतीय धर्मयुद्ध (1189-1192 ई०):
1171 ई० में सलादीन (Saladin) ने मिस्र में सत्ता हथिया ली थी। उसकी सबसे महत्त्वपूर्ण सफलता 1187 ई० में जेरुसलम पर अधिकार करना थी। जेरुसलम पर अधिकार से संपूर्ण ईसाई जगत् में हलचल मच गई। अतः यूरोप के ईसाइयों ने जेरुसलम पर पुनः अधिकार करने का निर्णय किया। इस उद्देश्य से जर्मनी के सम्राट फ्रेडरिक बारबरोसा (Frederick Barbarossa), फ्रांस के सम्राट फिलिप ऑगस्टस (Philip Augustus) तथा इंग्लैंड के सम्राट रिचर्ड (Richard) ने संयुक्त रूप से आक्रमण करने का निर्णय किया। उन्होंने 1189 ई० में तीसरे धर्मयुद्ध की घोषणा कर दी, किंतु उन्हें कोई विशेष सफलता नहीं मिली। अंततः बाध्य होकर रिचर्ड ने 1192 ई० में सलादीन के साथ समझौता कर लिया। इस समझौते के अधीन सलादीन ने ईसाइयों को जेरुसलम में उपासना की अनुमति दे दी। प्रसिद्ध लेखक पी० एस० फ्राई के अनुसार, “यह सलादीन की उदारता का प्रतिरूप था।”

IV. अन्य धर्मयुद्ध (1202-1272 ई०):
1202 ई० से 1272 ई० के मध्य पाँच अन्य धर्मयुद्ध हुए। चौथा धर्मयुद्ध 1202 ई० से 1204 ई०, पाँचवाँ धर्मयुद्ध 1217 ई० से 1221 ई०, छठा धर्मयुद्ध 1228 ई०, सातवाँ धर्मयुद्ध 1248 ई० से 1254 ई० तथा आठवाँ धर्मयुद्ध 1270 ई० से 1272 ई० के मध्य हुआ। इन धर्मयुद्धों के दौरान ईसाइयों को बहुत कम सफलताएँ मिलीं और वे अपने उद्देश्यों में विफल रहे। 1291 ई० में मिस्र के मामलूक शासकों ने ईसाइयों को फिलिस्तीन से पूर्णतः बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की।

V. धर्मयुद्धों के परिणाम:
धर्मयोद्धा पवित्र भूमि जेरुसलम पर स्थायी अधिकार करने में विफल रहे, किंतु इसके दूरगामी परिणाम निकले:

(1) धर्मयुद्धों के कारण पोप की प्रतिष्ठा और गौरव में बहुत वृद्धि हुई।
(2) धर्मयुद्धों के कारण सामंतों की शक्ति का पतन हुआ और राजाओं की शक्ति में वृद्धि हुई।
(3) धर्मयुद्धों के दौरान मुसलमानों और ईसाइयों ने एक-दूसरे के क्षेत्रों में भारी लूटमार की। इससे दोनों समुदायों के मध्य नफ़रत की भावना फैली।
(4) धर्मयुद्धों में यूरोपीय स्त्रियों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे उनकी स्थिति में सुधार आया और उनका दृष्टिकोण विस्तृत हुआ।
(5) सामंतों के प्रभाव में कमी आई, जिससे लोगों को उनके अत्याचारों से छुटकारा मिला।
(6) यूरोपियों के ज्ञान में बहुत वृद्धि हुई। वे मुस्लिम नगरों और विज्ञान के क्षेत्र में हुई प्रगति को देखकर चकित रह गए।
(7) पश्चिम और पूर्व के मध्य व्यापार को नया प्रोत्साहन मिला।
(8) व्यापार के विकास ने भौगोलिक खोजों को प्रोत्साहित किया।
(9) यूरोपियों और मुसलमानों का एक-दूसरे से संपर्क हुआ और वे एक-दूसरे की संस्कृति से प्रभावित हुए।
(10) धर्मयुद्धों ने युद्ध-कला को भी प्रभावित किया। इस काल में सुरक्षा के उद्देश्य से विशाल दुर्गों का निर्माण किया गया। इन दुर्गों को ध्वस्त करने के लिए नए हथियारों की खोज की गई।

प्रोफेसर के० अली के अनुसार, “विश्व के इतिहास में धर्मयुद्धों के महत्त्वपूर्ण प्रभाव पड़े।”

कालक्रम (Timeline):

क्रमवर्षघटना
1.570 ई०पैगंबर मुहम्मद का मक्का में जन्म।
2.595 ई०पैगंबर मुहम्मद का खदीज़ा से विवाह।
3.610 ई०पैगंबर मुहम्मद को इलहाम (ज्ञान) प्राप्त हुआ।
4.612 ई०पैगंबर मुहम्मद का प्रथम सार्वजनिक उपदेश।
5.622 ई०पैगंबर मुहम्मद की मक्का से मदीना को हिजरत।
6.624 ई०बद्र की लड़ाई।
7.625 ई०उहुद की लड़ाई।
8.627 ई०खंदक की लड़ाई।
9.628 ई०हुदैबिया की संधि।
10.630 ई०मक्का की विजय।
11.632 ई०पैगंबर मुहम्मद की मदीना में मृत्यु।
12.632-634 ई०प्रथम खलीफ़ा अबू बकर का शासनकाल।
13.634-644 ई०द्वितीय खलीफ़ा उमर का शासनकाल।
14.638 ई०अरबों द्वारा जेरुसलम पर अधिकार।
15.644-656 ई०तृतीय खलीफ़ा उस्मान का शासनकाल।
16.650 ई०कुरान का संकलन।
17.656-661 ई०चतुर्थ खलीफ़ा अली का शासनकाल।
18.656 ई०ऊँटों की लड़ाई।
19.657 ई०सिफ्फिन की लड़ाई।
20.680 ई०करबला की लड़ाई।
21.685-705 ई०अब्द-अल-मलिक का शासनकाल। अरबी को साम्राज्य की भाषा घोषित करना, इस्लामी सिक्के जारी करना और जेरुसलम में डोम ऑफ़ द रॉक नामक प्रसिद्ध मस्जिद का निर्माण।
22.750 ई०उमय्यद वंश का अंत। अबू-अल-अब्बास द्वारा अब्बासी वंश की स्थापना।
23.750-754 ई०अबू-अल-अब्बास का शासनकाल।
24.786-809 ई०हारुन-अल-रशीद का शासनकाल।
25.801 ई०बसरा की प्रसिद्ध सूफ़ी संत राबिया की मृत्यु।
26.809 ई०अल-अमीन एवं अल-मामून के मध्य गृह-युद्ध का आरंभ।
27.821 ई०ताहिर द्वारा खुरासान में ताहिरी वंश की स्थापना; निशापुर को राजधानी बनाना।
28.850 ई०समारा में अल-मुतवक्किल नामक मस्जिद का निर्माण।
29.861 ई०धुलनून मिस्री की मिस्र में मृत्यु।
30.868 ई०अहमद-इब्न-तुलुन द्वारा मिस्र में तुलूनी वंश की स्थापना।
31.873 ई०याकूब (सफ़्फ़ारी) द्वारा ताहिरी वंश का अंत।
32.874-999 ई०समानी वंश का शासन।
33.909 ई०अल-महदी द्वारा फ़ातिमी वंश की स्थापना।
34.932 ई०मुइज़-उद्-दौला द्वारा दैलम में बुवाही वंश की स्थापना; शीराज़ को राजधानी बनाना।
35.945 ई०बुवाहियों द्वारा बग़दाद पर कब्ज़ा।
36.969 ई०फ़ातिमी खलीफ़ा द्वारा मिस्र पर अधिकार।
37.973 ई०काहिरा को फ़ातिमी साम्राज्य की राजधानी घोषित करना।
38.977-1186 ई०गज़नी वंश का शासन।
39.980 ई०इब्न सिना (एविसेन्ना) का बुखारा में जन्म।
40.1030 ई०महमूद गज़नवी की मृत्यु।
41.1037 ई०तुग़रिल बेग़ एवं छग़री बेग़ द्वारा सल्जुक वंश की स्थापना।
42.1055 ई०सल्जुक तुर्कों द्वारा बग़दाद पर अधिकार; बुवाही वंश का अंत।
43.1063-1072 ई०सल्जुक सुल्तान अल्प अरसलान का शासनकाल।
44.1092 ई०सल्जुक सुलतान मलिक शाह की मृत्यु।
45.1095 ई०पोप अर्बन द्वितीय द्वारा प्रथम धर्मयुद्ध का आह्वान।
46.1096-1099 ई०प्रथम धर्मयुद्ध।
47.1099 ई०जेरुसलम पर ईसाइयों का अधिकार।
48.1144 ई०तुर्कों द्वारा एडेसा पर अधिकार।
49.1147-1149 ई०द्वितीय धर्मयुद्ध।
50.1171 ई०सलादीन मिस्र का शासक बना।
51.1187 ई०मुसलमानों द्वारा जेरुसलम पर पुनः अधिकार।
52.1189-1192 ई०तृतीय धर्मयुद्ध।
53.1192 ई०इंग्लैंड के शासक रिचर्ड द्वारा सलादीन के साथ समझौता।
54.1258 ई०मंगोलों द्वारा बग़दाद पर कब्ज़ा।
55.1291 ई०मिस्र के शासकों द्वारा ईसाइयों को फिलिस्तीन से बाहर निकालना।

Exam Tips:

a) अरबों द्वारा जेरुसलम पर अधिकार (638 ई०) और सल्जुक तुर्कों द्वारा 1073 ई० में अधिकार को कारणों में अलग-अलग लिखें।
b) प्रथम धर्मयुद्ध (1096-1099 ई०) में 15 जुलाई, 1099 ई० को जेरुसलम पर ईसाइयों के अधिकार का उल्लेख अवश्य करें।
c) धर्मयुद्धों के परिणामों में पोप की प्रतिष्ठा बढ़ना और सामंतों की शक्ति घटना अलग बिंदुओं में लिखें।
d) सलादीन और रिचर्ड के 1192 ई० के समझौते का उल्लेख करें, जिससे ईसाइयों को जेरुसलम में उपासना की अनुमति मिली।

 

संक्षिप्त उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: सातवीं शताब्दी के आरंभिक दशकों में बदुओं के जीवन की क्या विशेषताएँ थीं?

Answer:

सातवीं शताब्दी ई० में इस्लाम के उदय से पूर्व अरब में जाहिलिया अथवा अज्ञानता के युग का बोलबाला था। उस समय अरब में बदू लोगों की प्रमुखता थी। बदू खानाबदोश कबीले थे, जो चरागाह की खोज में एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते थे। लूटमार करना एवं आपस में झगड़ना उनके जीवन की प्रमुख विशेषता थी।

उस समय अरब समाज में स्त्रियों की स्थिति अत्यंत शोचनीय थी। उन्हें केवल भोग-विलास की वस्तु समझा जाता था। समाज में अन्य अनेक कुप्रथाएँ भी प्रचलित थीं। लोग एक अल्लाह के स्थान पर अनेक देवी-देवताओं की उपासना करते थे। प्रत्येक कबीले का अपना अलग देवी-देवता होता था। लोग अंध-विश्वासों एवं जादू-टोनों में भी विश्वास रखते थे। अरब का अधिकांश क्षेत्र बंजर, वनस्पति रहित एवं दुर्गम था, इसलिए उनका आर्थिक जीवन भी पिछड़ा हुआ था। उनका कोई व्यवस्थित राजनीतिक संगठन नहीं था और उनमें एकता एवं राष्ट्रीयता की भावना बिल्कुल नहीं थी।

Exam Tips:

a) बदुओं को खानाबदोश कबीलों के रूप में चरागाह की खोज में घूमते हुए बताएँ।
b) स्त्रियों की शोचनीय स्थिति और अंध-विश्वास का उल्लेख अवश्य करें।
c) जाहिलिया (अज्ञानता का युग) शब्द का प्रयोग करें।

 

Question 2: सातवीं शताब्दी ई० में इस्लाम से पूर्व अरब की स्थिति कैसी थी?

Answer:

सातवीं शताब्दी ई० में इस्लाम से पूर्व अरब की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं धार्मिक स्थिति बहुत शोचनीय थी। अरब के बदू लोग खानाबदोश जीवन व्यतीत करते थे, लूटमार करते थे और आपस में झगड़ते रहते थे। समाज में स्त्रियों की स्थिति अत्यंत दयनीय थी और उन्हें किसी प्रकार का अधिकार प्राप्त नहीं था।

लोग नैतिक दृष्टि से बहुत गिर चुके थे। लोगों के साथ धोखा करना, भ्रष्टाचार और स्त्रियों की इज़्ज़त लूटना सामान्य बात थी। दासों पर घोर अत्याचार किए जाते थे। कृषि, उद्योग एवं व्यापार बहुत पिछड़े हुए थे। अरब लोगों में मूर्ति-पूजा का व्यापक प्रचलन था। अरब लोग अनेक कबीलों में बँटे हुए थे और उनमें एकता एवं राष्ट्रीय भावना का अभाव था।

Exam Tips:

a) सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और धार्मिक स्थिति को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) स्त्रियों के अधिकारहीन होने और दासों पर अत्याचार का उल्लेख करें।
c) मूर्ति-पूजा और कबीलों में बँटे होने की बात अवश्य लिखें।

 

Question 3: इस्लाम के उदय से पूर्व अरब कबीलों के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

इस्लाम के उदय से पूर्व अरब कबीलों की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित थीं:

(1) उस समय अरब लोग कबीलों में बँटे हुए थे। प्रत्येक कबीले का मुखिया शेख़ कहलाता था। उसका चुनाव कुछ हद तक पारिवारिक संबंधों के आधार पर, किंतु मुख्य रूप से व्यक्तिगत साहस और बुद्धिमत्ता के आधार पर किया जाता था।
(2) प्रत्येक कबीले के अपने देवी-देवता होते थे, जिनकी मूर्तियाँ मंदिरों में रखी जाती थीं और उनकी उपासना की जाती थी।
(3) अधिकांश कबीले खानाबदोश होते थे। वे अपने लिए भोजन तथा ऊँटों के लिए चारे की खोज में एक स्थान से दूसरे स्थान पर आते-जाते रहते थे।
(4) कुछ कबीले स्थायी रूप से शहरों में बस गए थे, जो व्यापार अथवा कृषि का कार्य करते थे।
(5) गैर-अरब व्यक्ति (मवाली) धर्मांतरण के बाद कबीले का सदस्य बन सकता था, किंतु उसके साथ समानता का व्यवहार नहीं किया जाता था।

Exam Tips:

a) शेख़ का चुनाव व्यक्तिगत साहस और बुद्धिमत्ता के आधार पर होता था, यह अवश्य लिखें।
b) खानाबदोश और शहरों में बसे कबीलों के अंतर को स्पष्ट करें।
c) मवाली शब्द का अर्थ (गैर-अरब मुसलमान) लिखें।

 

Question 4: इस्लाम के उदय से पूर्व अरब समाज के सामाजिक जीवन की प्रमुख विशेषताएँ क्या थीं?

Answer:

(1) अरब समाज का मूल आधार परिवार था। उस समय संयुक्त परिवार प्रणाली प्रचलित थी और परिवार पितृसत्तात्मक होते थे।
(2) पैगंबर मुहम्मद के जन्म से पूर्व अरब समाज में स्त्रियों की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। पुत्री के जन्म को परिवार के लिए अपशगुन माना जाता था। समाज में जो अधिकार पुरुषों को दिए गए थे, स्त्रियों को उन सभी अधिकारों से वंचित रखा गया था।
(3) अरब लोग शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े हुए थे। अधिकांश अरब अनपढ़ थे और स्त्रियों की शिक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था।
(4) अरब समाज में अनैतिकता का बोलबाला था। लूटमार करना और लोगों के साथ धोखा करना सामान्य बात थी। स्त्रियों के साथ अनैतिक संबंध स्थापित करना भी सामान्य माना जाता था।
(5) अरब लोग नृत्य एवं गान के द्वारा अपना मनोरंजन करते थे।
(6) बदुओं का प्रमुख भोजन खजूर एवं दूध था। वे गेहूँ, बाजरा, अंगूर, खुमानी, सेब, बादाम एवं केले का भी प्रयोग करते थे। वे ऊँट, भेड़ एवं बकरियों का मांस खाते थे।
(7) अरब समाज में दास प्रथा का व्यापक प्रचलन था। युद्ध में बंदी बनाए गए लोगों को दास बना लिया जाता था और उनके साथ बहुत क्रूर व्यवहार किया जाता था।

Exam Tips:

a) पुत्री के जन्म को अपशगुन मानने की प्रथा का उल्लेख अवश्य करें।
b) संयुक्त परिवार और पितृसत्तात्मक व्यवस्था को अलग बिंदु में लिखें।
c) खजूर को बदुओं का प्रमुख भोजन बताएँ।
d) दास प्रथा में युद्ध-बंदियों को दास बनाने की बात लिखें।

 

Question 5: अरब लोगों में ऊँट का क्या महत्त्व था?

Answer:

अरब लोगों के जीवन में ऊँट को सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण माना जाता था। उसे "रेगिस्तान का जहाज़" कहा जाता है। उसके बिना रेगिस्तान में जीवन के बारे में सोचा नहीं जा सकता था। ऊँट 300 किलोग्राम से अधिक भार ढो सकता है और कई दिनों तक बिना पानी पिए जीवित रह सकता है।

यह बदुओं के यातायात का प्रमुख साधन है। लोग ऊँटनी का दूध पीते हैं, इसका मांस खाते हैं, इसकी खाल से तंबू बनाते हैं तथा इसके गोबर को आग के लिए प्रयोग करते हैं। इसके मूत्र से दवाइयाँ बनाई जाती हैं। इसे शेख़ की दौलत का प्रतीक माना जाता है और बदू इसे विवाह के अवसर पर दहेज के रूप में देते हैं। खलीफ़ा उमर ने ऊँट के महत्त्व के संबंध में लिखा है कि, “अरबवासी वहीं फलते-फूलते हैं जहाँ ऊँट होता है।”

Exam Tips:

a) "रेगिस्तान का जहाज़" उपाधि और उसका कारण लिखें।
b) ऊँट के दूध, मांस, खाल और गोबर के उपयोग अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
c) ऊँट को शेख़ की दौलत और विवाह में दहेज का प्रतीक बताएँ।

 

Question 6: पैगंबर मुहम्मद के जीवन पर एक संक्षिप्त नोट लिखें।

Answer:

पैगंबर मुहम्मद इस्लाम के संस्थापक थे। उनका जन्म 570 ई० में कुरैश कबीले में हुआ। उनके माता-पिता की शीघ्र मृत्यु हो गई, इसलिए उनका बचपन अनेक कठिनाइयों में बीता। उनका 595 ई० में खदीज़ा के साथ विवाह हुआ। 610 ई० में पैगंबर मुहम्मद को मक्का की हीरा नामक गुफा में नया ज्ञान प्राप्त हुआ। यह ज्ञान उन्हें महादूत जिबरील द्वारा दिया गया।

612 ई० में पैगंबर मुहम्मद ने मक्का में अपना प्रथम सार्वजनिक उपदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने एक नए समाज का गठन किया, जिसे उम्मा का नाम दिया गया। मक्का के लोग उनके विचारों से सहमत नहीं थे और वे उनके कट्टर विरोधी बन गए। विवश होकर 622 ई० में पैगंबर मुहम्मद ने मक्का से मदीना को हिजरत की। उन्होंने 630 ई० में मक्का पर विजय प्राप्त की, जो उनके जीवन की एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि थी।

पैगंबर मुहम्मद ने लोगों को एक अल्लाह, आपसी भाईचारे, सादा एवं पवित्र जीवन तथा स्त्रियों के सम्मान का संदेश दिया। उनकी सरल शिक्षाओं से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए और इस्लाम में सम्मिलित हुए। 632 ई० में पैगंबर मुहम्मद का देहांत हो गया।

Exam Tips:

a) जन्म (570 ई०), विवाह (595 ई०) और पहला उपदेश (612 ई०) की तिथियाँ लिखें।
b) हिजरत (622 ई०) को जीवन का निर्णायक मोड़ बताएँ।
c) उम्मा के गठन का उल्लेख करें।
d) मक्का पर विजय (630 ई०) और देहांत (632 ई०) को अंत में क्रम से लिखें।

 

Question 7: पैगंबर मुहम्मद ने हिजरत क्यों की? इसका इस्लाम में क्या महत्त्व था?

Answer:

पैगंबर मुहम्मद की बढ़ती हुई लोकप्रियता के कारण मक्का के अनेक प्रभावशाली लोग उनसे ईर्ष्या करने लगे। इसके दो प्रमुख कारण थे। पहला, पैगंबर मुहम्मद मूर्ति-पूजा के कटु आलोचक थे। उस समय मक्का में काबा नामक स्थान पर 360 देवी-देवताओं की मूर्तियाँ थीं और इनके दर्शनों के लिए अनेक लोग मक्का की यात्रा करते थे। यह काबा पर नियंत्रण रखने वाले पुजारी वर्ग तथा कुरैश कबीले के लोगों के लिए आय का एक प्रमुख स्रोत था। अतः मूर्ति-पूजा की आलोचना उनके लिए गंभीर खतरे की चेतावनी थी। दूसरा, पैगंबर मुहम्मद अरब समाज में प्रचलित अंध-विश्वासों को दूर करना चाहते थे, जिसे रूढ़िवादी लोग पसंद नहीं करते थे।

इन लोगों ने पैगंबर मुहम्मद के विरुद्ध लोगों को भड़काना आरंभ कर दिया। उन्होंने अनेक बार पैगंबर मुहम्मद को जान से मारने का प्रयास किया तथा उनके अनुयायियों को कठोर यातनाएँ दीं। अतः बाध्य होकर पैगंबर मुहम्मद 28 जून, 622 ई० को मक्का से मदीना के लिए रवाना हो गए और 2 जुलाई, 622 ई० को मदीना पहुँचे। इस घटना को मुस्लिम इतिहास में हिजरत कहा जाता है। यह पैगंबर मुहम्मद के जीवन में एक निर्णायक मोड़ सिद्ध हुई और इसी वर्ष से मुस्लिम कैलेंडर का आरंभ हुआ।

Exam Tips:

a) मूर्ति-पूजा की आलोचना से काबा के पुजारियों की आय पर पड़ने वाले असर को लिखें।
b) हिजरत की तिथि (28 जून, 622 ई०) और मदीना पहुँचने की तिथि (2 जुलाई, 622 ई०) अलग लिखें।
c) हिजरत से मुस्लिम कैलेंडर के आरंभ को अंत में अवश्य लिखें।
d) "हिजरत" का अर्थ (प्रवास) लिखें।

 

Question 8: हज़रत मुहम्मद साहिब कौन थे? उनकी प्रमुख शिक्षाएँ क्या थीं?
अथवा
पैगंबर मुहम्मद की मुख्य शिक्षाओं को लिखिए।

Answer:

हज़रत मुहम्मद साहिब इस्लाम के संस्थापक थे। उनकी प्रमुख शिक्षाएँ निम्नलिखित हैं:

(1) अल्लाह एक है: पैगंबर मुहम्मद ने बार-बार इस बात पर बल दिया कि अल्लाह एक है। वह सर्वोच्च एवं सर्वशक्तिमान है और संसार की रचना, पालन और विनाश करता है। उसकी अनुमति के बिना संसार का पत्ता तक नहीं हिल सकता। वह अत्यंत दयावान है।
(2) कर्म सिद्धांत में विश्वास: जैसा करोगे वैसा भरोगे। अच्छे कर्मों का अच्छा फल और बुरे कर्मों का बुरा फल मिलता है। कुरान के अनुसार कयामत के दिन स्वर्ग एवं नरक का निर्णय इस जन्म के कर्मों के अनुसार ही होगा।
(3) समानता में विश्वास: सभी एक अल्लाह की संतान हैं और अतः सभी भाई-बहन हैं। इस्लाम में अमीर-गरीब, जाति, भाषा या लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता।
(4) मूर्ति-पूजा का खंडन: इस्लाम मूर्ति-पूजा का कट्टर विरोधी है। मक्का पर अधिकार करने के पश्चात् उन्होंने काबा की सभी मूर्तियों को नष्ट कर दिया और केवल एक अल्लाह की उपासना पर बल दिया।

Exam Tips:

a) "अल्लाह एक है" को सबसे पहली शिक्षा के रूप में लिखें।
b) कर्म सिद्धांत के लिए कयामत के दिन का उल्लेख करें।
c) मक्का में काबा की मूर्तियाँ हटाने की घटना अवश्य लिखें।

 

Question 9: इस्लाम के पाँच स्तंभ क्या हैं?

Answer:

इस्लाम में पाँच सिद्धांतों पर विशेष बल दिया गया है। इनका पालन करना प्रत्येक मुसलमान का कर्तव्य है, अतः इन्हें इस्लाम के पाँच स्तंभ कहा जाता है:

(1) कलमा पढ़ना: प्रत्येक मुसलमान को कलमा पढ़ना चाहिए, जिसमें बताया गया है कि अल्लाह एक है, मुहम्मद साहब उसके रसूल (पैगंबर) हैं और कुरान अल्लाह द्वारा भेजी गई है।
(2) नमाज़: प्रत्येक मुसलमान को दिन में पाँच बार नमाज़ अवश्य पढ़नी चाहिए। नमाज़ से पहले हाथ-पैर और मुँह धोना ज़रूरी है। नाबालिगों और पागलों को छोड़कर अन्य सभी मुसलमानों के लिए नमाज़ अनिवार्य है।
(3) रोज़ा: रमज़ान के महीने में रोज़ा रखना प्रत्येक मुसलमान का कर्तव्य है। इस माह में सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ भी खाना-पीना वर्जित है।
(4) ज़कात: ज़कात का अर्थ है दान देना। प्रत्येक मुसलमान को अपनी कुल आय का 2.5% दान देना चाहिए, जिसे गरीबों की सहायता, इस्लाम के प्रचार एवं मस्जिदों के निर्माण पर खर्च किया जाता है।
(5) हज: प्रत्येक मुसलमान को अपने जीवन में कम-से-कम एक बार मक्का की यात्रा (हज) अवश्य करनी चाहिए।

Exam Tips:

a) पाँचों स्तंभों के नाम क्रम से लिखें: कलमा, नमाज़, रोज़ा, ज़कात, हज।
b) ज़कात की दर 2.5% और उसके उपयोग का उल्लेख करें।
c) नमाज़ से पहले वुज़ू (हाथ-पैर और मुँह धोना) की बात लिखें।
d) हज को जीवन में कम-से-कम एक बार करने का नियम लिखें।

 

Question 10: कुरान पर एक संक्षिप्त नोट लिखें।

Answer:

कुरान अरबी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है "पुस्तक"। कुरान इस्लाम की पवित्र पुस्तक है और इसे सम्मान से कुरान शरीफ़ कहा जाता है। इसकी रचना अरबी भाषा में हुई है। इसमें 114 अध्याय (सूरा) हैं, जिनकी लंबाई क्रमिक रूप से घटती जाती है और आखिरी अध्याय सबसे छोटा है। इसमें इस्लाम की शिक्षाओं और नियमों का वर्णन किया गया है।

मुस्लिम परंपरा के अनुसार कुरान उन संदेशों का संग्रह है जो खुदा ने अपने दूत जिबरील द्वारा पैगंबर मुहम्मद को 610 ई० से 632 ई० के बीच मक्का और मदीना में दिए। इसका संकलन 650 ई० में किया गया। आज उपलब्ध सबसे प्राचीन कुरान की पांडुलिपियाँ लगभग 7वीं-8वीं शताब्दी की मानी जाती हैं। कुरान का विश्व की अनेक भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। मुसलमान कुरान को खुदा की वाणी मानते हैं और इसका विशेष सम्मान करते हैं।

Exam Tips:

a) 114 अध्याय (सूरा) और अरबी भाषा में रचना अवश्य लिखें।
b) 610 ई० से 632 ई० के बीच संदेश मिलने और 650 ई० के संकलन को अलग-अलग लिखें।
c) कुरान को अल्लाह की वाणी मानने की मुस्लिम आस्था का उल्लेख करें।

 

Question 11: खिलाफ़त संस्था का निर्माण कैसे हुआ? इसके क्या उद्देश्य थे?

Answer:

632 ई० में पैगंबर मुहम्मद की मृत्यु के पश्चात् कोई भी व्यक्ति वैध रूप से इस्लाम का अगला उत्तराधिकारी होने का दावा नहीं कर सकता था। अतः इस्लामी राजसत्ता उम्मा को सौंप दी गई। इससे नई प्रक्रियाओं के लिए अवसर उत्पन्न हुए, किंतु इससे मुसलमानों में गहरे मतभेद भी पैदा हो गए। इसी से खिलाफ़त संस्था का निर्माण हुआ।

इसमें समुदाय का नेता (अमीर-अल-मोमिनीन) पैगंबर का प्रतिनिधि (खलीफ़ा) बन गया। प्रथम चार खलीफ़ाओं ने पैगंबर के साथ अपने निकट संबंधों के आधार पर अपनी शक्तियों का औचित्य स्थापित किया और पैगंबर के मार्ग-निर्देशों के अनुसार उनके कार्य को आगे बढ़ाया। खिलाफ़त के दो प्रमुख उद्देश्य थे: प्रथम, उम्मा के कबीलों पर नियंत्रण स्थापित करना; द्वितीय, राज्य के लिए संसाधन जुटाना।

Exam Tips:

a) पैगंबर का कोई पुत्र न होने और उत्तराधिकारी नियुक्त न करने का कारण लिखें।
b) खलीफ़ा का अर्थ पैगंबर का प्रतिनिधि लिखें।
c) खिलाफ़त के दो उद्देश्य अलग बिंदुओं में लिखें।

 

Question 12: आरंभिक खलीफ़ाओं के अधीन अरब साम्राज्य के प्रशासनिक ढाँचे की मुख्य विशेषताएँ लिखें।

Answer:

(1) प्रांतों का अध्यक्ष गवर्नर होता था और कबीलों के मुखिया भी प्रशासन में नियुक्त किए जाते थे।
(2) केंद्र के राजस्व के दो मुख्य स्रोत थे: प्रथम, मुसलमानों द्वारा अदा किए जाने वाले कर; द्वितीय, आक्रमणों के दौरान मिलने वाली लूट से प्राप्त हिस्सा।
(3) खलीफ़ा के सैनिक रेगिस्तान के किनारे बसे शहरों कूफ़ा और बसरा में शिविरों में रहते थे, ताकि वे खलीफ़ा के नियंत्रण में बने रहें।
(4) शासक वर्ग और सैनिकों को लूट में से हिस्सा मिलता था और उन्हें मासिक अदायगी भी प्राप्त होती थी।
(5) गैर-मुस्लिम लोगों को कर देने पर राज्य के संरक्षित लोग (धिम्मी) माना जाता था और उन्हें काफ़ी अधिक स्वायत्तता दी जाती थी।

Exam Tips:

a) कूफ़ा और बसरा को सैनिक शिविरों के रूप में लिखें।
b) गैर-मुस्लिमों को धिम्मी कहने का उल्लेख करें।
c) राजस्व के दो स्रोत (कर और लूट का हिस्सा) अलग लिखें।

 

Question 13: अबू बकर कौन था? उसकी प्रमुख उपलब्धियों का वर्णन करें।

Answer:

अबू बकर खलीफ़ा के पद पर नियुक्त होने वाले प्रथम व्यक्ति थे। वह इस पद पर 632 ई० से 634 ई० तक रहे। जब वह खलीफ़ा चुने गए तो उन्हें अनेक विकट समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपनी योग्यता और अथक प्रयासों से इन समस्याओं पर नियंत्रण पाया।

अबू बकर ने सर्वप्रथम नकली पैगंबरों के विद्रोहों से निपटने के लिए एक शक्तिशाली सेना का गठन किया और इसका नेतृत्व खालिद इब्न-अल-वलीद को सौंपा। खालिद ने 6 माह के दौरान ही इन नकली पैगंबरों को ऐसा सबक सिखाया कि उन्होंने पुनः विद्रोह करने का साहस नहीं किया। इससे अरब में शांति स्थापित हुई। इसके पश्चात् अबू बकर ने मुस्लिम साम्राज्य के विस्तार की योजना बनाई और सीरिया, इराक, ईरान एवं बाइजेंटाइन साम्राज्यों के कुछ भागों पर विजय प्राप्त की। इन विजयों में खालिद का उल्लेखनीय योगदान था, इसलिए उसे "अल्लाह की तलवार" की उपाधि दी गई। अबू बकर ने मदीना को अपनी राजधानी बनाए रखा। 634 ई० में उनकी मृत्यु हो गई और मृत्यु से पूर्व उन्होंने उमर को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया।

Exam Tips:

a) अबू बकर के खलीफ़ा बनने की अवधि (632-634 ई०) लिखें।
b) नकली पैगंबरों के विद्रोहों का दमन सबसे पहली उपलब्धि के रूप में लिखें।
c) खालिद इब्न-अल-वलीद को "अल्लाह की तलवार" की उपाधि मिलने का उल्लेख करें।
d) उमर को उत्तराधिकारी घोषित करने की बात अंत में लिखें।

 

Question 14: मुआविया कौन था? उसकी प्रमुख उपलब्धियाँ क्या थीं?

Answer:

उमय्यद वंश का संस्थापक मुआविया था। वह 661 ई० से 680 ई० तक खलीफ़ा के पद पर रहा। जब वह खलीफ़ा बना, उसके समक्ष अनेक चुनौतियाँ थीं, किंतु वह एक दृढ़ निश्चयी व्यक्ति था। उसने सर्वप्रथम दमिश्क को अपनी राजधानी बनाया और 663 ई० में कूफ़ा में खलीफ़ा के विरुद्ध विद्रोह करने वाले खारिजियों का सख़्ती से दमन किया।

इसी समय खलीफ़ा अली के समर्थकों ने इराक में विद्रोह कर दिया। ये लोग बहुत शक्तिशाली थे, फिर भी मुआविया ने धैर्य नहीं खोया। उसने एक विशाल सेना भेजकर उनके विद्रोह का दमन किया। 667 ई० में उसके प्रसिद्ध सेनापति उकबा ने उत्तरी अफ्रीका के अधिकांश क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया। मुआविया बाइजेंटाइन साम्राज्य को अपने अधीन करना चाहता था, किंतु अनेक कारणों से उसकी यह इच्छा पूरी न हो सकी।

मुआविया एक महान् विजेता के साथ-साथ एक कुशल शासन प्रबंधक भी सिद्ध हुआ। उसने बाइजेंटाइन साम्राज्य की राजदरबारी रस्मों और प्रशासनिक संस्थाओं को अपनाया तथा खलीफ़ा पद के गौरव में बहुत वृद्धि की।

Exam Tips:

a) मुआविया के शासनकाल (661-680 ई०) और दमिश्क को राजधानी बनाने का उल्लेख करें।
b) खारिजियों का दमन (663 ई०) और उत्तरी अफ्रीका की विजय (667 ई०) को अलग लिखें।
c) बाइजेंटाइन रस्मों को अपनाने की बात प्रशासन में लिखें।
d) बाइजेंटाइन साम्राज्य को अधीन करने की इच्छा अधूरी रहने का उल्लेख करें।

 

Question 15: अब्द-अल-मलिक उमय्यद वंश का सबसे महान खलीफ़ा था। सिद्ध कीजिए।

Answer:

अब्द-अल-मलिक की गणना उमय्यद वंश के महान् खलीफ़ाओं में की जाती है। वह मारवान का पुत्र था और 685 ई० में खलीफ़ा के पद पर नियुक्त हुआ। वह 705 ई० तक इस पद पर रहा। उसे अपने शासनकाल के आरंभ में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा, किंतु उसने इन समस्याओं पर नियंत्रण पाया और मुस्लिम साम्राज्य को संगठित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उसकी शक्ति को सर्वप्रथम इराक में अल-मुख्तार बिन अबू उबैद ने चुनौती दी, जिसका उसने कुशलता से दमन किया।

इसके पश्चात् उसने अपने एक अन्य प्रमुख शत्रु इब्न जुबैर की ओर ध्यान दिया, जिसने मक्का में अपने खलीफ़ा होने की घोषणा कर दी थी। इब्न जुबैर 692 ई० में अब्द-अल-मलिक के साथ हुई एक लड़ाई में मारा गया। अब्द-अल-मलिक ने बाइजेंटाइन साम्राज्य के अनेक क्षेत्रों पर अधिकार किया और वह एक कुशल शासन प्रबंधक भी था। उसने अरबी को राज्य की भाषा घोषित किया तथा इस्लामी सिक्के जारी किए। सोने के सिक्के को दीनार और चाँदी के सिक्के को दिरहम कहा जाता था, और इन पर अरबी भाषा लिखी गई थी। ये सिक्के बहुत लोकप्रिय हुए और आने वाली कई शताब्दियों तक जारी रहे।

Exam Tips:

a) अब्द-अल-मलिक के शासनकाल (685-705 ई०) और इब्न जुबैर की मृत्यु (692 ई०) को लिखें।
b) अरबी को राज्य की भाषा और इस्लामी सिक्के जारी करने की उपलब्धि अलग लिखें।
c) दीनार और दिरहम के नाम और उनकी भाषा का उल्लेख करें।

 

Question 16: अब्बासी क्रांति से आपका क्या तात्पर्य है?
अथवा
अब्बासी क्रांति के महत्त्व पर प्रकाश डालें।

Answer:

750 ई० में अब्बासियों के आगमन ने इस्लाम के इतिहास में एक नए युग का सूत्रपात किया। उमय्यद वंश के अधिकांश खलीफ़ा अपना समय सुरा एवं सुंदरी के संग बिताते थे, जिससे वे प्रशासन की ओर ध्यान नहीं दे सके। इसके अतिरिक्त मवालियों (गैर-अरबी मुसलमानों) को अरबी मुसलमानों के तिरस्कार का शिकार होना पड़ता था। अतः वे उमय्यदों को सत्ता से हटाने के लिए किसी अवसर की प्रतीक्षा में थे।

उमय्यद साम्राज्य में फैली अराजकता का लाभ उठाते हुए अबू मुस्लिम ने 747 ई० में खुरासान में उमय्यद वंश के विरुद्ध दावा नामक आंदोलन आरंभ किया। इस आंदोलन ने उमय्यद शासन को अत्याचारी और इस्लामी सिद्धांतों के विरुद्ध बताया। 750 ई० में अबू-अल-अब्बास ने कूफ़ा में अपने खलीफ़ा होने की घोषणा कर दी। उमय्यद खलीफ़ा मारवान द्वितीय इसे सहन न कर सका और 12,000 सैनिकों के साथ उसका मुकाबला करने चल पड़ा। अबू-अल-अब्बास ने अपने चाचा अब्दुल्ला-इब्न-अली के नेतृत्व में एक सेना भेजी। 25 जनवरी, 750 ई० को हुई लड़ाई में मारवान द्वितीय की पराजय हुई और उमय्यद वंश का अंत हो गया। इस प्रकार अब्बासी क्रांति सफल हुई।

Exam Tips:

a) मवालियों के तिरस्कार को उमय्यदों के विरोध का कारण बताएँ।
b) दावा आंदोलन (747 ई०) और अबू मुस्लिम का उल्लेख करें।
c) 750 ई० में अबू-अल-अब्बास की घोषणा और ज़ाब की लड़ाई में मारवान द्वितीय की पराजय को क्रम से लिखें।

 

Question 17: अब्बासी शासन का महत्त्व क्या था?

Answer:

अब्बासी शासन निम्नलिखित कारणों से अति महत्त्वपूर्ण था:

(1) इससे अरबों के प्रभाव में गिरावट आई, जबकि ईरानी संस्कृति का महत्त्व बढ़ गया।
(2) अब्बासियों ने इराक और खुरासान की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सेना एवं नौकरशाही का पुनर्गठन गैर-कबीलाई आधार पर किया।
(3) अब्बासी शासकों ने खिलाफ़त की धार्मिक स्थिति और कार्यों को मज़बूत बनाया तथा इस्लामी संस्थाओं और विद्वानों को संरक्षण प्रदान किया।
(4) उन्होंने सरकार और साम्राज्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राज्य के केंद्रीय स्वरूप को बनाए रखा।
(5) उन्होंने उमय्यदों की शानदार शाही वास्तुकला और राजदरबार के व्यापक समारोहों की परंपराओं को जारी रखा।

Exam Tips:

a) अरबों के प्रभाव में गिरावट और ईरानी संस्कृति के बढ़ने को साथ-साथ लिखें।
b) सेना के गैर-कबीलाई पुनर्गठन का उल्लेख करें।
c) विद्वानों और इस्लामी संस्थाओं के संरक्षण को अलग बिंदु में लिखें।

 

Question 18: हारुन-अल-रशीद को अब्बासी वंश का सबसे महान् खलीफ़ा क्यों माना जाता है?

Answer:

हारुन-अल-रशीद अब्बासी वंश का सर्वाधिक प्रसिद्ध खलीफ़ा था। वह 786 ई० से 809 ई० तक खलीफ़ा के पद पर रहा। उसने अब्बासी वंश के गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए अथक प्रयास किए। उसने आंतरिक विद्रोहों को कुचला और अब्बासी साम्राज्य का दूर-दूर तक विस्तार किया। उसने अफ्रीका में अरब गवर्नर के विरुद्ध भड़के विद्रोह को कठोरता से कुचला। डेलाम में अली के वंशज याहिया बिन-अब्दुल्ला ने अपने आपको खलीफ़ा घोषित कर दिया था। यह हारुन की सत्ता के लिए गंभीर खतरा था, जिसे उसने एक योजना के अंतर्गत बंदी बनाकर बाद में मरवा दिया। उसने अर्मीनिया में खारिजियों और खुरासान के विद्रोह का भी दमन किया।

उसने शक्तिशाली फ्रैंक शासक शॉर्लमेन (Charlemagne) के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित किए तथा प्रशासन में उल्लेखनीय सुधार किए। उसने शिक्षा को प्रोत्साहित किया और विद्वानों, संगीतकारों एवं गायकों को संरक्षण दिया। उसने अनेक अस्पतालों, सरायों, महलों, मस्जिदों और बागों का निर्माण करवाया। उसके शासनकाल में अब्बासी साम्राज्य इतनी प्रगति पर पहुँचा कि उसे 'स्वर्ण युग' के नाम से याद किया जाता है।

Exam Tips:

a) हारुन के शासनकाल (786-809 ई०) और उसके "स्वर्ण युग" का उल्लेख करें।
b) याहिया बिन-अब्दुल्ला के विद्रोह और उसके दमन को अलग बिंदु में लिखें।
c) शॉर्लमेन के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध अवश्य लिखें।
d) विद्वानों और संगीतकारों के संरक्षण को प्रजा-कल्याण के कार्यों से अलग लिखें।

 

Question 19: इस्लाम धर्म के शीघ्र फैलने के प्रमुख क्या कारण थे?

Answer:

(1) अरबवासियों में इस्लाम के प्रसार के लिए विशेष धार्मिक जोश था।
(2) पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाएँ बहुत सरल थीं, जिनका लोगों के दिलों पर गहरा प्रभाव पड़ा।
(3) इस्लाम में अमीर-गरीब एवं जाति-पाँति का कोई भेदभाव नहीं किया जाता था, इसलिए यह धर्म शीघ्र लोकप्रिय हो गया।
(4) इस्लाम के प्रसार में अनेक खलीफ़ाओं ने उल्लेखनीय योगदान दिया।
(5) इस्लाम के उदय के समय बाइजेंटाइन और ससानी साम्राज्य आपसी युद्धों और आंतरिक संघर्षों से कमज़ोर हो चुके थे, जिससे अरबों को विजय में सफलता मिली।

Exam Tips:

a) पैगंबर की सरल शिक्षाओं को इस्लाम के फैलने का मुख्य कारण लिखें।
b) इस्लाम में जाति-पाँति के भेदभाव के अभाव को अलग बिंदु में लिखें।
c) बाइजेंटाइन और ससानी साम्राज्यों की कमज़ोरी का उल्लेख करें।

 

Question 20: फ़ातिमी वंश के उत्थान एवं पतन की संक्षिप्त चर्चा करें।

Answer:

फ़ातिमी वंश एक प्रसिद्ध राजवंश था। इस वंश की स्थापना 909 ई० में अल-महदी ने उत्तरी अफ्रीका में की थी। यह वंश स्वयं को पैगंबर मुहम्मद की पुत्री फ़ातिमा का वंशज मानता था और मुसलमानों के शिया संप्रदाय से संबंधित था। अल-महदी ने 909 ई० से 934 ई० तक शासन किया और उसने अनेक प्रदेशों को अपने अधीन किया। उसने महदिया को अपनी राजधानी घोषित किया।

फ़ातिमी वंश का सर्वाधिक प्रसिद्ध शासक अल-मुइज़ था, जिसने 965 ई० से 975 ई० तक शासन किया। उसकी सबसे महत्त्वपूर्ण सफलता 969 ई० में मिस्र पर विजय थी। 973 ई० में काहिरा को फ़ातिमी साम्राज्य की नई राजधानी घोषित किया गया। अल-मुइज़ ने फ़ातिमी साम्राज्य का विस्तार ही नहीं किया, बल्कि उसे अच्छी प्रकार से संगठित भी किया। उसके उत्तराधिकारियों ने 1171 ई० तक शासन किया। 1171 ई० में सलादीन ने अल-अज़िद को पराजित कर फ़ातिमी वंश का अंत कर दिया।

Exam Tips:

a) फ़ातिमी वंश की स्थापना (909 ई०) और शिया संप्रदाय से संबंध लिखें।
b) 969 ई० में मिस्र पर विजय और 973 ई० में काहिरा को राजधानी बनाने की तिथियाँ लिखें।
c) 1171 ई० में सलादीन द्वारा फ़ातिमी वंश के अंत का उल्लेख करें।

 

Question 21: सल्जुक वंश के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

गज़नवी वंश के खंडहरों पर सल्जुक वंश की स्थापना हुई। इस वंश की स्थापना तुग़रिल बेग और उसके भाई छग़री बेग ने 1037 ई० में खुरासान को जीतकर की थी। उन्होंने निशापुर को अपनी राजधानी घोषित किया। वे तुर्क जाति से संबंधित थे। तुग़रिल बेग ने सल्जुक साम्राज्य के विस्तार में उल्लेखनीय योगदान दिया। उसकी सबसे महत्त्वपूर्ण सफलता 1055 ई० में बग़दाद पर अधिकार करना थी। इससे बग़दाद में बुवाही शासन का अंत हुआ और वहाँ पुनः सुन्नी मुसलमानों का शासन स्थापित हो गया। इससे प्रभावित होकर खलीफ़ा अल-कायम ने तुग़रिल बेग को सुल्तान की उपाधि से सम्मानित किया।

1063 ई० में तुग़रिल बेग की मृत्यु के पश्चात् उसका भतीजा अल्प अरसलान नया सुल्तान बना, जिसने 1072 ई० तक शासन किया। वह एक योग्य शासक सिद्ध हुआ और उसके शासनकाल में सल्जुक साम्राज्य का विस्तार अनातोलिया तक हो गया। उसका पुत्र मलिक शाह भी एक योग्य सुल्तान था, जिसने 1072 ई० से 1092 ई० तक शासन किया। उसके वज़ीर निज़ाम-उल-मुल्क ने सल्जुक साम्राज्य के विस्तार एवं संगठन में उल्लेखनीय योगदान दिया। मलिक शाह की मृत्यु के पश्चात् सल्जुक साम्राज्य का विखंडन आरंभ हो गया।

Exam Tips:

a) सल्जुक वंश की स्थापना (1037 ई०) और निशापुर को राजधानी बनाना लिखें।
b) सल्जुक वंश को तुर्क जाति से जोड़ें।
c) 1055 ई० में बग़दाद पर अधिकार और बुवाही वंश के अंत का उल्लेख करें।
d) अल्प अरसलान और मलिक शाह के शासनकाल को क्रम से लिखें।

 

Question 22: मध्यकालीन इस्लामी दुनिया की अर्थव्यवस्था की कोई तीन विशेषताएँ लिखो।

Answer:

(1) कृषि: मध्यकाल में इस्लामी साम्राज्य के लोगों का प्रमुख व्यवसाय कृषि था। उमय्यद एवं अब्बासी खलीफ़ाओं ने कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने सिंचाई साधनों का विकास किया और साम्राज्य के अनेक भागों में बाँधों, नहरों एवं कुओं का निर्माण करवाया। नई भूमि को कृषि के अधीन लाने वाले किसानों को भू-राजस्व एवं अन्य करों में रियायत दी गई। कृषि भूमि पर राज्य का सर्वोपरि नियंत्रण होता था।

(2) उद्योग: उमय्यद एवं अब्बासी खलीफ़ाओं के शासनकाल में उद्योग का बहुमुखी विकास हुआ। समरकंद कागज़ उद्योग के लिए विशेष रूप से विख्यात था। बाद में कागज़ उद्योग के केंद्र मेसोपोटामिया, ईरान, अरब, मिस्र और स्पेन में भी स्थापित किए गए। बग़दाद काँच के सामान, आभूषण तथा रेशम उद्योग के लिए प्रसिद्ध था। बुखारा दरियों के, दमिश्क इस्पात के, कूफ़ा रेशम के और कॉर्डोबा चमड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध केंद्र थे।

(3) वाणिज्य एवं व्यापार: अरबों का आंतरिक एवं विदेशी व्यापार दोनों उन्नत थे। आंतरिक व्यापार में मुख्यतः ऊँटों का प्रयोग होता था। विदेशी व्यापार जल एवं स्थल दोनों मार्गों से किया जाता था, और यूरोप, अफ्रीका, भारत एवं चीन के साथ अच्छे व्यापारिक संबंध थे। अरबी व्यापारी कागज़, सूती एवं ऊनी वस्त्र, काँच का सामान, चीनी और खजूर का निर्यात करते थे तथा रेशम, चाय, गर्म मसाले, सोना, हाथी दाँत और गुलामों का आयात करते थे। व्यापार संतुलन इस्लामी साम्राज्य के पक्ष में था।

Exam Tips:

a) कृषि, उद्योग और व्यापार की तीनों विशेषताओं को अलग-अलग क्रम में लिखें।
b) समरकंद (कागज़), बग़दाद (काँच) और दमिश्क (इस्पात) के उद्योग अलग लिखें।
c) ऊँटों का प्रयोग आंतरिक व्यापार में होने का उल्लेख करें।
d) व्यापार संतुलन के इस्लामी साम्राज्य के पक्ष में होने की बात अंत में लिखें।

 

Question 23: इस्लामी साम्राज्य में स्थापित शहरीकरण की प्रमुख विशेषताएँ क्या थीं?

Answer:

इस्लामी साम्राज्य में स्थापित शहरीकरण की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:

(1) ये सभी शहर व्यापार के प्रसिद्ध केंद्र थे। एक शहर का दूसरे शहर के साथ परस्पर संपर्क स्थापित किया गया, जिससे व्यापार को बहुत प्रोत्साहन मिला।
(2) इन शहरों में विशाल जनसंख्या रहती थी और उसमें तीव्रता से वृद्धि होती रहती थी। लगभग 850 ई० के आसपास बग़दाद की जनसंख्या 10 लाख हो गई थी।
(3) इन शहरों के केंद्र में एक विशाल एवं भव्य मस्जिद का निर्माण किया जाता था, जहाँ सामूहिक नमाज़ पढ़ी जाती थी। इसके अतिरिक्त नागरिकों एवं सैनिकों के घरों के निकट मस्जिदों, गिरजाघरों और सिनेगॉगों की स्थापना की गई थी। मस्जिद मुसलमानों का, गिरजाघर ईसाइयों का और सिनेगॉग यहूदियों का प्रार्थना-स्थल था।
(4) प्रत्येक शहर में मंडियों की अच्छी व्यवस्था की जाती थी, जिनमें विभिन्न प्रकार की दुकानें होती थीं।
(5) शहर के बाहर कब्रिस्तान बनाए जाते थे। कसाई की दुकानों और चमड़े की वस्तुएँ बनाने वाली दुकानों को भी शहर से बाहर रखा जाता था।
(6) शहरों में नागरिकों को अनेक सुविधाएँ प्राप्त थीं और यहाँ नौकरी के अवसर अधिक थे, इसलिए लोग शहरों में रहना पसंद करते थे।

Exam Tips:

a) शहरों के केंद्र में मस्जिद और उसके पास गिरजाघर व सिनेगॉग का होना अवश्य लिखें।
b) बग़दाद की जनसंख्या (लगभग 10 लाख) का उल्लेख करें।
c) कब्रिस्तान और कसाई की दुकानों को शहर से बाहर रखने की व्यवस्था लिखें।
d) शहरों के व्यापार-केंद्र होने और नौकरी के अवसरों को अलग बिंदुओं में लिखें।

 

Question 24: सूफ़ी मत को परिभाषित कीजिए। इसकी शिक्षाएँ क्या थीं?
अथवा
सूफ़ी मत से आपका क्या अभिप्राय है? इसकी शिक्षाओं का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Answer:

सूफ़ी मत से अभिप्राय: सूफ़ी मत इस्लाम का एक संप्रदाय था। सूफ़ी बहुत उदार विचारों वाले थे। वे अनेक सिलसिलों (orders) में बँटे हुए थे और प्रत्येक सिलसिला एक पीर के अधीन होता था। सूफ़ी मत की प्रमुख शिक्षाएँ निम्नलिखित थीं:

(1) अल्लाह एक है: सूफ़ियों के अनुसार परमात्मा एक है, जिसे वे अल्लाह कहते हैं। वह सर्वोच्च, शक्तिशाली और सर्वव्यापक है। कोई भी उसकी आज्ञा के विरुद्ध नहीं जा सकता। वही इस सृष्टि का रचयिता, रक्षक और संहारक है। इसलिए सूफ़ी केवल एक अल्लाह की पूजा करते हैं।
(2) पीर: सूफ़ी मत में पीर या गुरु को सर्वाधिक महत्त्व दिया जाता है। वह अपने मुरीदों की रूहानी उन्नति पर पूरी दृष्टि रखता है, ताकि वे भवसागर से पार होकर अल्लाह के साथ एक हो सकें। सच्चा पीर वही है जो सांसारिक लगाव से दूर हो और जिसने रूहानी ज्ञान प्राप्त किया हो।
(3) भक्ति संगीत: सूफ़ी भक्ति संगीत पर बहुत ज़ोर देते हैं। उनका विश्वास है कि भक्ति संगीत मानव हृदय में अल्लाह के प्रति प्रेम उत्पन्न करता है। सूफ़ियों की धार्मिक संगीत सभाओं को समा कहा जाता है।
(4) मानवता से प्रेम: मानवता की सेवा करना सूफ़ी अपना परम कर्तव्य मानते हैं। वे जाति-पाँति, रंग या नस्ल के आधार पर भेदभाव नहीं करते, क्योंकि सभी मनुष्य एक ही अल्लाह की संतान हैं। इसलिए भेदभाव करना उस सर्वोच्च अल्लाह का अपमान करना है।

Exam Tips:

a) सूफ़ी मत को इस्लाम का उदार संप्रदाय बताएँ।
b) पीर (गुरु) का महत्त्व और उसकी भूमिका अवश्य लिखें।
c) समा (भक्ति संगीत सभा) का नाम सही लिखें।
d) मानवता-प्रेम के सिद्धांत में भेदभाव को अल्लाह का अपमान बताने की बात लिखें।

 

Question 25: इब्न सिना कौन था? वह क्यों प्रसिद्ध था?

Answer:

इब्न सिना मध्यकालीन अरब का एक महान् दार्शनिक एवं चिकित्सक था। उसे यूरोप में एविसेन्ना के नाम से जाना जाता था। उसका जन्म 980 ई० में बुखारा में हुआ था। उसका दर्शन यूनानी दर्शन से प्रभावित था। वह कयामत के दिन व्यक्ति के फिर से जीवित होने के सिद्धांत में विश्वास नहीं रखता था, जिसके कारण उसे कट्टर मुसलमानों के घोर विरोध का सामना करना पड़ा।

इब्न सिना ने चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उसकी रचना अल-कानून फिल-तिब विश्व में बहुत लोकप्रिय हुई। इसमें चिकित्सा सिद्धांतों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया है और इब्न सिना के प्रयोगों एवं अनुभवों की जानकारी दी गई है। इसमें लगभग 760 प्रमुख औषधियों का उल्लेख है, पानी से फैलने वाले संक्रामक रोगों का वर्णन है, और जलवायु व पर्यावरण के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर प्रकाश डाला गया है। इस पुस्तक का यूरोप में अनेक वर्षों तक प्रामाणिक पाठ्य-पुस्तक के रूप में प्रयोग होता रहा।

Exam Tips:

a) इब्न सिना का यूरोपीय नाम एविसेन्ना और जन्म वर्ष (980 ई०) लिखें।
b) अल-कानून फिल-तिब को चिकित्सा की प्रमुख पुस्तक के रूप में लिखें।
c) पुस्तक में लगभग 760 औषधियों के उल्लेख का तथ्य अंक दिलाता है।

 

Question 26: अल्बरूनी पर एक संक्षिप्त नोट लिखें।

Answer:

अल्बरूनी ग्यारहवीं शताब्दी का एक महान् विद्वान् एवं इतिहासकार था। उसका जन्म 973 ई० में खीवा में हुआ था। उसने खगोल विज्ञान, गणित, भूगोल, दर्शन, इतिहास और धर्म का गहन अध्ययन किया था। जब महमूद गज़नवी ने 1017 ई० में खीवा पर विजय प्राप्त की, तो अल्बरूनी को बंदी बनाकर गज़नी लाया गया।

अल्बरूनी की प्रतिभा से प्रभावित होकर महमूद गज़नवी ने उसे अपने दरबार का रत्न बनाया। वह महमूद गज़नवी के भारतीय आक्रमणों के समय उसके साथ भारत आया। भारत में जो कुछ उसने अपनी आँखों से देखा, उसके आधार पर उसने बहुमूल्य पुस्तक तहक़ीक़-मा-लिल-हिंद की रचना की। इसे तारीख़-ए-हिंद के नाम से भी जाना जाता है और यह अरबी भाषा में लिखी गई थी। यह 11वीं शताब्दी के भारतीय इतिहास का एक विश्वसनीय एवं प्रामाणिक स्रोत है।

Exam Tips:

a) अल्बरूनी का जन्म (973 ई०) और खीवा से गज़नी लाए जाने का वर्ष (1017 ई०) लिखें।
b) तहक़ीक़-मा-लिल-हिंद को अरबी भाषा की रचना बताएँ।
c) इसे तारीख़-ए-हिंद भी कहा जाता है, यह अवश्य लिखें।

 

Question 27: रोमन साम्राज्य के वास्तुकलात्मक रूपों से इस्लामी वास्तुकलात्मक रूप कैसे भिन्न थे?

Answer:

(1) रोमन वास्तुकला: रोमन सम्राटों को वास्तुकला से विशेष लगाव था। उन्होंने विशाल संख्या में महलों, भवनों तथा कोलोसियम (Colosseum) का निर्माण करवाया। इन भवनों के निर्माण में पत्थर, संगमरमर और लकड़ी का प्रयोग होता था। इन्हें मेहराबों, विशाल गुंबदों और गोलाकार छतों से सुंदर बनाया जाता था। उनके भवन यूनानी भवन-निर्माण कला से प्रेरित थे।
(2) इस्लामी वास्तुकला: इस्लामी वास्तुकला ईरानी वास्तुकला से प्रेरित थी। इस्लामी शासकों ने विशाल संख्या में महलों, मस्जिदों तथा अन्य भवनों का निर्माण करवाया। उनमें पत्थर, चट्टानें, संगमरमर और लकड़ी का प्रयोग होता था। इन भवनों को गुंबदों, मीनारों, मेहराबों और स्तंभों से सजाया जाता था, और उनकी दीवारों पर विभिन्न चित्र बनाए जाते थे।

Exam Tips:

a) रोमन भवनों की प्रेरणा यूनानी और इस्लामी भवनों की प्रेरणा ईरानी वास्तुकला बताएँ।
b) गुंबद, मीनार और मेहराब को इस्लामी वास्तुकला की पहचान के रूप में लिखें।
c) रोमन भवनों में कोलोसियम का उल्लेख करें।

 

Question 28: धर्मयुद्ध किनके मध्य हुए? इनके लिए कौन-से कारण उत्तरदायी थे?

Answer:

धर्मयुद्ध यूरोपीय ईसाइयों और मुसलमानों के मध्य हुए। इनके लिए निम्नलिखित कारण उत्तरदायी थे:

(1) जेरुसलम ईसाइयों के लिए बहुत पवित्र भूमि थी, क्योंकि इसका संबंध ईसा के क्रूसीकरण और पुनः जीवित होने से था। इस स्थान पर अरबों ने 638 ई० में अधिकार कर लिया था, जिसे ईसाई सहन करने को तैयार नहीं थे।
(2) सल्जुक तुर्कों ने 1073 ई० में जेरुसलम पर अपना अधिकार कर लिया था। वे कट्टर सुन्नी मुसलमान थे, इसलिए वे अपने साम्राज्य में ईसाई धर्म की उन्नति सहन नहीं कर सकते थे और उन्होंने ईसाइयों पर घोर अत्याचार शुरू कर दिए।
(3) 1092 ई० में सल्जुक सुलतान मलिक शाह की मृत्यु के पश्चात् उसके साम्राज्य का विखंडन आरंभ हो गया। बाइजेंटाइन सम्राट एलेक्सियस प्रथम ने इस अवसर को देखकर जेरुसलम पर अधिकार करने की योजना बनाई।
(4) पोप अर्बन द्वितीय ने 1095 ई० में फ्रांस के क्लेरमों नगर में एक जनसभा में समस्त ईसाइयों से जेरुसलम की रक्षा के लिए धर्मयुद्ध में सम्मिलित होने की अपील की। इसका ईसाइयों पर गहरा प्रभाव पड़ा और वे युद्ध के लिए तैयार हो गए।

Exam Tips:

a) जेरुसलम का ईसाइयों के लिए पवित्र होना (ईसा से संबंध) लिखें।
b) सल्जुक तुर्कों के कट्टर सुन्नी होने और ईसाइयों पर अत्याचार का उल्लेख करें।
c) मलिक शाह की मृत्यु (1092 ई०) और एलेक्सियस प्रथम की योजना को क्रम से लिखें।
d) पोप अर्बन द्वितीय की अपील (1095 ई०) का स्थान क्लेरमों लिखें।

 

Question 29: प्रथम धर्मयुद्ध पर एक संक्षिप्त नोट लिखो।

Answer:

प्रथम धर्मयुद्ध का आरंभ 1096 ई० में हुआ। पोप अर्बन द्वितीय के भाषण से उत्तेजित होकर लगभग 70 हज़ार धर्मयोद्धा पीटर दा हरमिट के नेतृत्व में जेरुसलम को मुसलमानों से मुक्त कराने के लिए चल पड़े। सम्राट एलेक्सियस प्रथम ने उन्हें धैर्य रखने और सेना के पहुँचने तक प्रतीक्षा करने को कहा, किंतु धार्मिक जोश से प्रेरित इन धर्मयोद्धाओं ने इस परामर्श को ठुकरा दिया। उन्होंने कुस्तुंतुनिया पर आक्रमण कर वहाँ लूटमार आरंभ कर दी।

अत्यधिक संगठित तुर्क मुसलमानों ने अधिकांश धर्मयोद्धाओं को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से धर्मयोद्धाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। फ्रांस, जर्मनी और इटली के शासकों ने गॉडफ्रे के नेतृत्व में एक विशाल सेना जेरुसलम की ओर रवाना की। इन सैनिकों ने एडेसा और एंटीओक पर अधिकार कर लिया और 15 जुलाई, 1099 ई० को जेरुसलम पर अधिकार कर लिया। यह उनकी सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण सफलता थी। जेरुसलम पर अधिकार के पश्चात् धर्मयोद्धाओं ने बड़ी संख्या में मुसलमानों को मौत के घाट उतार दिया, और इसके साथ ही प्रथम धर्मयुद्ध समाप्त हो गया।

Exam Tips:

a) पीटर दा हरमिट के नेतृत्व वाली पहली टोली और गॉडफ्रे के नेतृत्व वाली दूसरी सेना को अलग लिखें।
b) एलेक्सियस प्रथम की सलाह को ठुकराने का उल्लेख करें।
c) 15 जुलाई, 1099 ई० की तिथि अवश्य लिखें।
d) एडेसा और एंटीओक पर अधिकार का क्रम लिखें।

 

Question 30: यूरोप व एशिया पर धर्मयुद्धों का क्या प्रभाव पड़ा?

Answer:

यूरोप एवं एशिया पर धर्मयुद्धों के निम्नलिखित प्रभाव पड़े:

(1) धर्मयुद्धों के कारण पोप की प्रतिष्ठा काफी बढ़ गई। जर्मनी, फ्रांस, इंग्लैंड और हंगरी आदि के शासक पोप के निर्देशों का पालन करने के लिए सदैव तैयार रहते थे। परिणामस्वरूप लगभग दो शताब्दियों तक पोप ने यूरोप की राजनीति में प्रमुख भूमिका निभाई।
(2) धर्मयुद्धों के कारण सामंतों की शक्ति का पतन हुआ और राजाओं की शक्ति में वृद्धि हुई।
(3) धर्मयुद्धों के सफल संचालन के लिए लोगों ने चर्च को दिल खोलकर दान दिए। इस कारण चर्चों के पास अपार दौलत एकत्र हो गई और इस धन के चलते धीरे-धीरे चर्चों में भ्रष्टाचार फैल गया।
(4) धर्मयुद्धों के दौरान मुसलमानों और ईसाइयों ने एक-दूसरे के क्षेत्रों में भारी लूटमार की, जिससे दोनों समुदायों के मध्य नफ़रत की भावना फैली।
(5) धर्मयुद्धों में यूरोपीय स्त्रियों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे उनकी स्थिति में सुधार आया और उनका दृष्टिकोण विस्तृत हुआ।
(6) सामंतों के प्रभाव में कमी आई, जिससे लोगों को उनके अत्याचारों से राहत मिली।
(7) यूरोपियों के ज्ञान में बहुत वृद्धि हुई। वे मुस्लिम नगरों और विज्ञान के क्षेत्र में हुई प्रगति को देखकर चकित रह गए।

Exam Tips:

a) पोप की प्रतिष्ठा बढ़ने और सामंतों की शक्ति घटने को अलग बिंदुओं में लिखें।
b) चर्च में दान से भ्रष्टाचार फैलने का परिणाम अलग लिखें।
c) यूरोपियों के ज्ञान में वृद्धि और मुस्लिम नगरों की प्रगति का उल्लेख करें।
d) यूरोपीय स्त्रियों की बढ़ी भूमिका को अलग बिंदु में लिखें।

 

अति संक्षिप्त उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: इग्नाज़ गोल्डज़िहर (Ignaz Goldziher) कौन था?

Answer:

वह हंगरी का एक यहूदी विद्वान था।
उसने काहिरा के अल-अज़हर विश्वविद्यालय में इस्लामी अध्ययन किया।
उसने जर्मन भाषा में इस्लाम से संबंधित अनेक पुस्तकों की रचना की।

Exam Tips:

a) गोल्डज़िहर को हंगरी का यहूदी विद्वान और जर्मन भाषा में लेखक बताएँ।
b) उसने अरबी और फ़ारसी भाषा में अच्छी दक्षता प्राप्त की थी, यह उल्लेख करें।

 

Question 2: सातवीं शताब्दी के आरंभिक दशकों में बदुओं के जीवन की क्या विशेषताएँ थीं?

Answer:

वे खानाबदोश जीवन व्यतीत करते थे।
वे लूटमार करते थे और आपस में झगड़ते रहते थे।
ऊँट उनका प्रमुख साथी था और खजूर उनका प्रमुख खाद्य पदार्थ था।

Exam Tips:

a) खानाबदोश जीवन और लूटमार को प्रमुख विशेषता के रूप में लिखें।
b) ऊँट और खजूर के महत्त्व का उल्लेख करें।

 

Question 3: सातवीं शताब्दी ई० में इस्लाम के उदय से पूर्व अरब समाज की कोई दो विशेषताएँ लिखें।

Answer:

उस समय अरब के अधिकांश लोग अनपढ़ थे।
उस समय अरब समाज में अनैतिकता का बोलबाला था।

Exam Tips:

a) अनपढ़ता और अनैतिकता को दो अलग बिंदुओं में लिखें।
b) दोनों विशेषताओं के उदाहरण के साथ उत्तर पूरा करें।

 

Question 4: सातवीं शताब्दी ई० में इस्लाम के उदय से पूर्व अरब परिवार कैसे थे?

Answer:

उस समय संयुक्त परिवार प्रणाली प्रचलित थी।
उस समय परिवार पितृतंत्रात्मक होते थे।
परिवार में पुत्र का होना आवश्यक माना जाता था।

Exam Tips:

a) संयुक्त परिवार और पितृतंत्रात्मक शब्दों का प्रयोग करें।
b) पुत्र के होने को आवश्यक मानने की बात लिखें।

 

Question 5: पैगंबर मुहम्मद के जन्म से पूर्व अरब समाज में स्त्रियों की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। कैसे?

Answer:

अनेक लड़कियों को जन्म लेते ही मार दिया जाता था।
स्त्रियों को लगभग सभी अधिकारों से वंचित रखा जाता था।
उन्हें केवल भोग-विलास की वस्तु समझा जाता था।

Exam Tips:

a) कन्या-वध की कुप्रथा का उल्लेख अवश्य करें।
b) अधिकारों से वंचित रखने और भोग-विलास की वस्तु समझने को दो बिंदुओं में लिखें।

 

Question 6: पैगंबर मुहम्मद के जन्म से पूर्व अरब समाज में अनैतिकता का बोलबाला था। क्या आप इस कथन से सहमत हैं?

Answer:

हाँ, उस समय लूटमार करना और धोखा देना एक सामान्य बात थी।
उस समय शराब पीने और जुआ खेलने का प्रचलन बहुत था।
स्त्रियों के साथ अनैतिक संबंध स्थापित करना सामान्य माना जाता था।

Exam Tips:

a) "हाँ" के साथ सहमति का कारण लिखें।
b) शराब और जुए के प्रचलन का उदाहरण दें।

 

Question 7: सातवीं शताब्दी ई० में दासों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता था?

Answer:

उस समय दासों के साथ बहुत क्रूर व्यवहार किया जाता था।
उन्हें अपनी इच्छा से विवाह करने की अनुमति नहीं थी।

Exam Tips:

a) दासों के साथ क्रूर व्यवहार को मुख्य बिंदु के रूप में लिखें।
b) विवाह की अनुमति न होने का उल्लेख करें।

 

Question 8: सातवीं शताब्दी ई० में अरबों के आर्थिक जीवन की दो प्रमुख विशेषताएँ क्या थीं?

Answer:

उस समय अरबों का आर्थिक जीवन बहुत पिछड़ा हुआ था।
यहाँ की जनसंख्या बहुत विरल थी।

Exam Tips:

a) आर्थिक पिछड़ेपन का कारण (बंजर भूमि) भी लिखें।
b) विरल जनसंख्या का उल्लेख करें।

 

Question 9: अरबों के जीवन में खजूर का क्या महत्त्व है?

Answer:

यह अरब लोगों का प्रमुख खाद्य पदार्थ है।
इसकी गुठली ऊँट के लिए रोज़ाना भोजन उपलब्ध कराती है।

Exam Tips:

a) खजूर को "पेड़ों की रानी" कहा जाता था, यह उल्लेख करें।
b) खजूर की लकड़ी को आग जलाने का एकमात्र साधन बताया गया है, यह भी लिखें।

 

Question 10: अरबों के जीवन में ऊँट को क्यों महत्त्वपूर्ण माना जाता है?

Answer:

ऊँट को "रेगिस्तान का जहाज़" कहा जाता है।
वह बदुओं के यातायात का प्रमुख साधन है।
लोग ऊँटनी का दूध पीते हैं, मांस खाते हैं और खाल का प्रयोग करते हैं।

Exam Tips:

a) "रेगिस्तान का जहाज़" उपाधि अवश्य लिखें।
b) ऊँट के दूध, मांस और खाल के उपयोग को अलग-अलग लिखें।

 

Question 11: सातवीं शताब्दी ई० में अरबों का व्यापार उन्नत क्यों न था? कोई दो कारण बताएँ।

Answer:

उस समय अरब में अराजकता का वातावरण था, क्योंकि बदू लूटमार करते थे।
उस समय उद्योगों का विकास नहीं हुआ था और व्यापारिक मार्ग सुरक्षित नहीं थे।

Exam Tips:

a) बदुओं की लूटमार को पहला कारण लिखें।
b) उद्योगों के अविकसित होने को दूसरे कारण के रूप में लिखें।

 

Question 12: पैगंबर मुहम्मद के जन्म से पूर्व अरबों के धार्मिक जीवन की दो प्रमुख विशेषताएँ क्या थीं?

Answer:

उस समय लोग एक अल्लाह की अपेक्षा अनेक देवी-देवताओं की उपासना करते थे।
लोग एक-दूसरे कबीले के देवी-देवताओं से घृणा करते थे।

Exam Tips:

a) अनेक देवी-देवताओं की उपासना को पहली विशेषता के रूप में लिखें।
b) प्रत्येक कबीले के अलग देवता होने का उल्लेख करें।

 

Question 13: अरब कबीलों की कोई दो विशेषताएँ लिखें।

Answer:

प्रत्येक कबीला राजनीतिक दृष्टि से स्वतंत्र होता था।
प्रत्येक कबीले का मुखिया शेख़ कहलाता था।

Exam Tips:

a) कबीले की राजनीतिक स्वतंत्रता अवश्य लिखें।
b) शेख़ के चुनाव का आधार (साहस और बुद्धिमत्ता) लिखें।

 

Question 14: इस्लाम का संस्थापक किसे माना जाता है? उनका जन्म कब और कहाँ हुआ?
अथवा
हज़रत मुहम्मद साहिब का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

Answer:

इस्लाम का संस्थापक पैगंबर मुहम्मद को माना जाता है।
उनका जन्म 29 अगस्त, 570 ई० को मक्का में हुआ था।

Exam Tips:

a) जन्म की तिथि (29 अगस्त, 570 ई०) और स्थान (मक्का) दोनों लिखें।

 

Question 15: पैगंबर मुहम्मद का संबंध किस कबीले से था तथा यह कबीला कहाँ रहता था?

Answer:

पैगंबर मुहम्मद का संबंध कुरैश कबीले से था।
यह कबीला मक्का में रहता था।

Exam Tips:

a) कुरैश कबीले का नाम सही वर्तनी में लिखें।

 

Question 16: खदीजा कौन थी? पैगंबर मुहम्मद का उससे विवाह कब हुआ?

Answer:

खदीज़ा मक्का की एक धनी विधवा थी।
पैगंबर मुहम्मद का उससे 595 ई० में विवाह हुआ।

Exam Tips:

a) खदीज़ा के मक्का की धनी विधवा होने का उल्लेख करें।
b) विवाह का वर्ष (595 ई०) अवश्य लिखें।

 

Question 17: पैगंबर मुहम्मद को इलहाम (ज्ञान) कहाँ प्राप्त हुआ था? उस समय उनकी आयु क्या थी?

Answer:

पैगंबर मुहम्मद को इलहाम (ज्ञान) मक्का की हीरा नामक गुफ़ा में प्राप्त हुआ।
उस समय उनकी आयु 40 वर्ष थी।

Exam Tips:

a) हीरा गुफ़ा का नाम और स्थान (मक्का) लिखें।
b) आयु 40 वर्ष अवश्य लिखें।

 

Question 18: उस महादूत का नाम बताएँ जिसने पैगंबर मुहम्मद को अल्लाह का संदेश दिया था। उस रात को इस्लाम में किस नाम से जाना जाता है?

Answer:

उस महादूत का नाम जिबरील (Jibril) था, जिसने पैगंबर मुहम्मद को अल्लाह का संदेश दिया।
उस रात को इस्लाम में "शक्ति की रात" (लैलतुल-कद्र) कहा जाता है।

Exam Tips:

a) महादूत जिबरील का नाम सही लिखें।
b) "शक्ति की रात" का रमज़ान से संबंध लिखें।

 

Question 19: पैगंबर मुहम्मद ने किस धर्म की स्थापना की? इस धर्म की पवित्र पुस्तक का नाम लिखिए।

Answer:

पैगंबर मुहम्मद ने इस्लाम धर्म की स्थापना की।
इस धर्म की पवित्र पुस्तक का नाम कुरान है।

Exam Tips:

a) पवित्र पुस्तक का नाम कुरान (Quran) लिखें।

 

Question 20: पैगंबर मुहम्मद ने अपना प्रथम सार्वजनिक उपदेश कहाँ और कब दिया?

Answer:

पैगंबर मुहम्मद ने अपना प्रथम सार्वजनिक उपदेश मक्का में 612 ई० में दिया।

Exam Tips:

a) स्थान (मक्का) और वर्ष (612 ई०) दोनों लिखें।

 

Question 21: उम्मा (Umma) से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

पैगंबर मुहम्मद द्वारा स्थापित समाज को उम्मा का नाम दिया गया।
इसमें सभी को एक समान अधिकार प्राप्त थे।
इसमें लोग धर्म द्वारा एक-दूसरे से जुड़े हुए थे।

Exam Tips:

a) उम्मा को धर्म पर आधारित समुदाय के रूप में परिभाषित करें।
b) समानता के सिद्धांत का उल्लेख करें।

 

Question 22: मक्का के लोग पैगंबर मुहम्मद के विरुद्ध क्यों हुए? कोई दो कारण बताएँ।

Answer:

पैगंबर मुहम्मद मूर्ति-पूजा के कटु आलोचक थे।

रूढ़िवादी लोग पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं और उनके अंध-विश्वास-विरोधी विचारों को पसंद नहीं करते थे।

Exam Tips:

a) मूर्ति-पूजा के विरोध को पहला कारण लिखें।
b) रूढ़िवादी लोगों के विरोध को दूसरा कारण लिखें।

 

Question 23: पैगंबर मुहम्मद मक्का से मदीना कब पहुँचे? इस घटना को इस्लाम में किस नाम से जाना जाता है?

Answer:

पैगंबर मुहम्मद मक्का से मदीना 2 जुलाई, 622 ई० को पहुँचे।
इस घटना को इस्लाम में हिजरत के नाम से जाना जाता है।

Exam Tips:

a) तिथि (2 जुलाई, 622 ई०) और घटना का नाम (हिजरत) दोनों लिखें।

 

Question 24: हिजरत से क्या अभिप्राय है? इस्लाम में इसका क्या महत्त्व है?
अथवा
हिजरत से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

पैगंबर मुहम्मद द्वारा मक्का से मदीना जाने की घटना को हिजरत कहा जाता है। यह घटना 622 ई० में हुई।
इसी वर्ष से मुस्लिम कैलेंडर का आरंभ हुआ।

Exam Tips:

a) हिजरत का अर्थ मक्का से मदीना की ओर प्रवास लिखें।
b) मुस्लिम कैलेंडर की शुरुआत को महत्त्व के रूप में लिखें।

 

Question 25: बद्र की लड़ाई कब एवं किसके मध्य हुई? इसमें कौन विजयी रहा?

Answer:

बद्र की लड़ाई 13 मार्च, 624 ई० को पैगंबर मुहम्मद और कुरैशों के मध्य हुई।
इसमें पैगंबर मुहम्मद विजयी रहे।

Exam Tips:

a) लड़ाई की तिथि (13 मार्च, 624 ई०) लिखें।
b) विजेता पैगंबर मुहम्मद के सैनिक थे, यह स्पष्ट लिखें।

 

Question 26: पैगंबर मुहम्मद ने मक्का पर कब विजय प्राप्त की? इस विजय का क्या महत्त्व है?

Answer:

पैगंबर मुहम्मद ने 1 जनवरी, 630 ई० को मक्का पर विजय प्राप्त की।
इस विजय से पैगंबर मुहम्मद की प्रतिष्ठा में बहुत वृद्धि हुई और अनेक लोग इस्लाम में सम्मिलित हो गए।

Exam Tips:

a) विजय की तिथि (1 जनवरी, 630 ई०) लिखें।
b) मक्का को इस्लामी राज्य की धार्मिक राजधानी घोषित करने का उल्लेख करें।

 

Question 27: इस्लाम धर्म के संस्थापक कौन थे? उनकी दो शिक्षाएँ बताइए।

Answer:

इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मुहम्मद थे।
अल्लाह एक है और वह सर्वोच्च है।
लोगों को सादा एवं पवित्र जीवन व्यतीत करना चाहिए।

Exam Tips:

a) "अल्लाह एक है" को पहली शिक्षा के रूप में लिखें।
b) सादा और पवित्र जीवन की शिक्षा को दूसरी शिक्षा के रूप में लिखें।

 

Question 28: इस्लाम के कोई दो स्तंभ बताएँ।

Answer:

प्रत्येक मुसलमान को दिन में पाँच बार नमाज़ पढ़नी चाहिए।
प्रत्येक मुसलमान को अपने जीवन में कम-से-कम एक बार हज की यात्रा करनी चाहिए।

Exam Tips:

a) नमाज़ के लिए "दिन में पाँच बार" और हज के लिए "कम-से-कम एक बार" लिखें।

 

Question 29: इस्लाम के धार्मिक ग्रंथ का क्या नाम है? यह किस भाषा में है?
अथवा
कुरान क्या है?

Answer:

इस्लाम के धार्मिक ग्रंथ का नाम कुरान है।
यह अरबी भाषा में है।

Exam Tips:

a) ग्रंथ का नाम कुरान और भाषा अरबी दोनों लिखें।

 

Question 30: पैगंबर मुहम्मद की मृत्यु कब और कहाँ हुई?

Answer:

पैगंबर मुहम्मद की मृत्यु 8 जून, 632 ई० को मदीना में हुई।

Exam Tips:

a) तिथि (8 जून, 632 ई०) और स्थान (मदीना) दोनों लिखें।

 

Question 31: उलेमा से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

उलेमा मुसलमानों के धार्मिक विद्वान थे। वे अपना समय कुरान पर टीका लिखने और मुहम्मद की प्रामाणिक उक्तियों को लिखित रूप देने में लगाते थे। वे लोगों को शरीअत के अनुसार जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित करते थे।

Exam Tips:

a) उलेमा को धार्मिक विद्वान के रूप में परिभाषित करें।
b) शरीअत का उल्लेख अवश्य करें।

 

Question 32: खलीफ़ा किसे कहा जाता था?

Answer:

खलीफ़ा हज़रत मुहम्मद साहिब के उत्तराधिकारियों को कहा जाता था। उनका प्रमुख कार्य इस्लाम की रक्षा एवं प्रसार करना था।

Exam Tips:

a) खलीफ़ा को पैगंबर का उत्तराधिकारी या प्रतिनिधि लिखें।
b) इस्लाम की रक्षा और प्रसार का कार्य अवश्य लिखें।

 

Question 33: पहले चार खलीफ़ाओं के नाम लिखिए।

Answer:

पहले चार खलीफ़ाओं के नाम अबू बकर, उमर, उस्मान एवं अली थे।

Exam Tips:

a) चारों नाम क्रम से लिखें: अबू बकर, उमर, उस्मान, अली।

 

Question 34: मुसलमानों का प्रथम खलीफ़ा कौन था? उसका शासनकाल क्या था?

Answer:

मुसलमानों का प्रथम खलीफ़ा अबू बकर था।
उसका शासनकाल 632 ई० से 634 ई० तक था।

Exam Tips:

a) शासनकाल (632-634 ई०) अवश्य लिखें।

 

Question 35: अबू बकर की कोई दो महत्त्वपूर्ण उपलब्धियाँ बताएँ।

Answer:

उसने नकली पैगंबरों के विद्रोहों का दमन किया।
उसने सीरिया, इराक, ईरान एवं बाइजेंटाइन साम्राज्य के कुछ भागों पर विजय प्राप्त की।

Exam Tips:

a) नकली पैगंबरों के दमन को पहली उपलब्धि के रूप में लिखें।
b) विजित क्षेत्रों के नाम क्रम से लिखें।

 

Question 36: मुसलमानों का दूसरा खलीफ़ा कौन था? उसका शासनकाल क्या था?

Answer:

मुसलमानों का दूसरा खलीफ़ा उमर था।
उसका शासनकाल 634 ई० से 644 ई० तक था।

Exam Tips:

a) शासनकाल (634-644 ई०) अवश्य लिखें।

 

Question 37: खलीफ़ा उमर की कोई दो महत्त्वपूर्ण सफलताएँ लिखें।

Answer:

उसने ससानी साम्राज्य और बाइजेंटाइन साम्राज्य के कुछ भागों पर महत्त्वपूर्ण विजय प्राप्त की।
उसने साम्राज्य को 8 प्रांतों में विभाजित कर एक कुशल प्रशासन की स्थापना की।

Exam Tips:

a) विजय के साथ ससानी और बाइजेंटाइन साम्राज्य का नाम लिखें।
b) 8 प्रांतों का विभाजन अवश्य लिखें।

 

Question 38: हिजरी सन् से आपका क्या अभिप्राय है?
अथवा
इस्लामी पंचांग का वर्णन कीजिए।
अथवा
इस्लामी कैलेंडर के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

हिजरी सन् का आरंभ खलीफ़ा उमर के समय से माना जाता है। इसका प्रथम वर्ष 622 ई० में पड़ता है। अंग्रेज़ी में हिजरी तारीख लिखते समय वर्ष के बाद "A.H." लगाया जाता है। हिजरी वर्ष चंद्र वर्ष है, जो 354 दिनों का होता है।

Exam Tips:

a) हिजरी सन् का पहला वर्ष 622 ई० लिखें।
b) हिजरी वर्ष चंद्र वर्ष (354 दिन) होने का तथ्य अवश्य लिखें।

 

Question 39: ज़कात से क्या अभिप्राय है?
अथवा
जज़िया क्या था?
अथवा
ज़कात एवं जज़िया से क्या अभिप्राय है?

Answer:

ज़कात एक धार्मिक कर था जो मुसलमानों से लिया जाता था। यह उनकी आय का 2.5% होता था।
जज़िया एक कर था जो गैर-मुसलमानों पर लगाया जाता था। इसके बदले सरकार उन्हें उनकी संपत्ति और जीवन की सुरक्षा का वचन देती थी।

Exam Tips:

a) ज़कात को मुसलमानों का धार्मिक कर और जज़िया को गैर-मुसलमानों का कर अलग लिखें।
b) ज़कात की दर 2.5% अवश्य लिखें।

 

Question 40: धिम्मीस कौन थे?

Answer:

धिम्मीस वे संरक्षित लोग थे, जिन्हें अपनी संपत्ति और जीवन की सुरक्षा के बदले सरकार को जज़िया कर देना पड़ता था।

Exam Tips:

a) धिम्मी शब्द को गैर-मुस्लिम संरक्षित प्रजा के रूप में लिखें।

 

Question 41: खलीफ़ा उस्मान की हत्या कब और क्यों की गई?

Answer:

खलीफ़ा उस्मान की हत्या 17 जून, 656 ई० को की गई। उसने प्रशासन पर नियंत्रण रखने के लिए अपने निकट संबंधियों को राज्य के उच्च पदों पर नियुक्त किया था, जिससे लोगों में असंतोष फैल गया था।

Exam Tips:

a) हत्या की तिथि (17 जून, 656 ई०) अवश्य लिखें।
b) निकट संबंधियों की नियुक्ति को असंतोष का कारण बताएँ।

 

Question 42: ऊँटों की लड़ाई कब एवं किनके मध्य हुई? इसमें कौन विजयी रहा?

Answer:

ऊँटों की लड़ाई 9 दिसंबर, 656 ई० को खलीफ़ा अली और पैगंबर मुहम्मद की पत्नी आयशा (Aishah) के मध्य हुई।
इसमें विजय अली की हुई।

Exam Tips:

a) लड़ाई की तिथि (9 दिसंबर, 656 ई०) और दोनों पक्ष लिखें।
b) इसमें आयशा के विरोधी पक्ष का नेतृत्व करने का उल्लेख करें।

 

Question 43: उमय्यद वंश का संस्थापक कौन था? इस वंश का शासनकाल बताएँ।

Answer:

उमय्यद वंश का संस्थापक मुआविया था।
इस वंश ने 661 ई० से 750 ई० तक शासन किया।

Exam Tips:

a) संस्थापक (मुआविया) और शासनकाल (661-750 ई०) अलग-अलग लिखें।

 

Question 44: उमय्यद वंश के संस्थापक का नाम एवं उसका शासनकाल बताएँ।

Answer:

उमय्यद वंश के संस्थापक का नाम मुआविया था।
उसने 661 ई० से 680 ई० तक शासन किया।

Exam Tips:

a) मुआविया का शासनकाल (661-680 ई०) लिखें।

 

Question 45: मुआविया की दो प्रमुख उपलब्धियाँ बताएँ।

Answer:

उसने बाइजेंटाइन साम्राज्य की राजदरबारी रस्मों एवं प्रशासनिक संस्थाओं को अपनाया।
उसने अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अनेक कदम उठाए और एक शक्तिशाली नौसेना का गठन किया।

Exam Tips:

a) बाइजेंटाइन रस्मों और प्रशासनिक संस्थाओं को पहली उपलब्धि के रूप में लिखें।
b) नौसेना के गठन का उल्लेख दूसरी उपलब्धि के रूप में करें।

 

Question 46: उमय्यद वंश का सबसे महान् खलीफ़ा कौन था? उसका शासनकाल क्या था?

Answer:

उमय्यद वंश का सबसे महान् खलीफ़ा अब्द-अल-मलिक था।
उसका शासनकाल 685 ई० से 705 ई० तक था।

Exam Tips:

a) अब्द-अल-मलिक का शासनकाल (685-705 ई०) अवश्य लिखें।

 

Question 47: अब्द-अल-मलिक की दो महत्त्वपूर्ण उपलब्धियाँ बताएँ।

Answer:

उसने अरबी को राज्य की भाषा घोषित किया।
उसने इस्लामी सिक्के जारी किए।

Exam Tips:

a) अरबी को "राज्य की भाषा" के रूप में लिखें।
b) दीनार और दिरहम सिक्कों का उल्लेख करें।

 

Question 48: अब्द-अल-मलिक द्वारा जारी सिक्कों की कोई दो विशेषताएँ बताएँ।

Answer:

इन सिक्कों पर अरबी भाषा अंकित थी।
इन सिक्कों पर एक ओर अब्द-अल-मलिक का नाम अंकित था और दूसरी ओर "अल्लाह के सिवाय कोई अन्य खुदा नहीं है" लिखा था।

Exam Tips:

a) सिक्कों पर अरबी भाषा के लेख को पहली विशेषता के रूप में लिखें।
b) एक ओर खलीफ़ा का नाम और दूसरी ओर धार्मिक लेख का उल्लेख करें।

 

Question 49: डोम ऑफ़ दी रॉक नामक मस्जिद का निर्माण किसने तथा कहाँ किया था?

Answer:

डोम ऑफ़ दी रॉक नामक मस्जिद का निर्माण अब्द-अल-मलिक ने जेरुसलम में करवाया था।

Exam Tips:

a) निर्माता (अब्द-अल-मलिक) और स्थान (जेरुसलम) दोनों लिखें।

 

Question 50: उमय्यद वंश के पतन के लिए जिम्मेदार कोई दो कारण बताएँ।

Answer:

अधिकांश उमय्यद खलीफ़ा विलासप्रिय थे, अतः उन्होंने प्रशासन की ओर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया।
उनके अधिकारी स्वार्थी हितों में अधिक व्यस्त रहते थे।

Exam Tips:

a) विलासिता और प्रशासन की उपेक्षा को पहला कारण लिखें।
b) स्वार्थी अधिकारियों को दूसरा कारण लिखें।

 

Question 51: अब्बासी क्रांति से आपका क्या तात्पर्य है?
अथवा
अब्बासी क्रांति से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

अब्बासी क्रांति से तात्पर्य उस आंदोलन से है जिसके अंतर्गत अबू मुस्लिम ने खुरासान में 747 ई० में दावा नामक आंदोलन आरंभ किया। इस क्रांति के परिणामस्वरूप 750 ई० में उमय्यद वंश का अंत हुआ और अब्बासी वंश की स्थापना हुई।

Exam Tips:

a) अबू मुस्लिम और दावा आंदोलन का उल्लेख करें।
b) उमय्यद वंश के अंत और अब्बासी वंश की स्थापना को परिणाम के रूप में लिखें।

 

Question 52: अब्बासी वंश की स्थापना किसने तथा कब की?

Answer:

अब्बासी वंश की स्थापना 750 ई० में अबू-अल-अब्बास ने की थी।

Exam Tips:

a) स्थापना का वर्ष (750 ई०) और संस्थापक का नाम लिखें।

 

Question 53: खलीफ़ा अल-मंसूर की कोई दो महत्त्वपूर्ण उपलब्धियाँ बताएँ।

Answer:

उसने 762 ई० में बग़दाद को अब्बासी साम्राज्य की राजधानी घोषित किया।
उसने कला और शिक्षा को प्रोत्साहित किया।

Exam Tips:

a) बग़दाद की राजधानी (762 ई०) की तिथि लिखें।
b) शिक्षा संस्थाओं की स्थापना का उल्लेख करें।

 

Question 54: खलीफ़ा अल-महदी का शासनकाल क्या था? उसका शासनकाल किस लिए प्रसिद्ध था?

Answer:

खलीफ़ा अल-महदी का शासनकाल 775 ई० से 785 ई० तक था।
उसका शासनकाल लोक-कल्याण के कार्यों के लिए प्रसिद्ध था।

Exam Tips:

a) शासनकाल (775-785 ई०) अवश्य लिखें।
b) सड़कों, सरायों और मदरसों के निर्माण का उल्लेख करें।

 

Question 55: अब्बासी वंश का सर्वाधिक प्रसिद्ध खलीफ़ा कौन था? उसका शासनकाल क्या था?

Answer:

अब्बासी वंश का सर्वाधिक प्रसिद्ध खलीफ़ा हारुन-अल-रशीद था।
उसका शासनकाल 786 ई० से 809 ई० तक था।

Exam Tips:

a) हारुन-अल-रशीद का शासनकाल (786-809 ई०) लिखें।

 

Question 56: खलीफ़ा हारुन-अल-रशीद की दो प्रमुख उपलब्धियाँ क्या थीं?

Answer:

उसने याहिया-बिन-अब्दुल्ला के विद्रोह का दमन किया।
उसने शक्तिशाली फ्रैंक शासक शॉर्लमेन (Charlemagne) से मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित किए।

Exam Tips:

a) याहिया-बिन-अब्दुल्ला के विद्रोह को पहली उपलब्धि के रूप में लिखें।
b) शॉर्लमेन के साथ मैत्री का उल्लेख करें।

 

Question 57: खलीफ़ा अल-मामून का शासनकाल क्या था? उसकी कोई एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि बताएँ।

Answer:

खलीफ़ा अल-मामून ने 813 ई० से 833 ई० तक शासन किया।
उसने सभी धर्मों के प्रति सहिष्णुता की नीति अपनाई।

Exam Tips:

a) शासनकाल (813-833 ई०) अवश्य लिखें।
b) सहिष्णुता की नीति को उपलब्धि के रूप में लिखें।

 

Question 58: अब्बासी वंश के पतन के दो प्रमुख कारण लिखें।

Answer:

अल-मामून के सभी उत्तराधिकारी अयोग्य एवं निकम्मे निकले।
अब्बासी साम्राज्य में गुटों के बीच लगातार संघर्ष ने इसके पतन की प्रक्रिया को तीव्र कर दिया।

Exam Tips:

a) उत्तराधिकारियों की अयोग्यता को पहला कारण लिखें।
b) गुटों के संघर्ष को दूसरा कारण लिखें।

 

Question 59: फ़ातिमी वंश का संस्थापक कौन था? उसका शासनकाल क्या था?

Answer:

फ़ातिमी वंश का संस्थापक अल-महदी था।
उसने 909 ई० से 934 ई० तक शासन किया।

Exam Tips:

a) संस्थापक (अल-महदी) और शासनकाल (909-934 ई०) लिखें।

 

Question 60: गज़नवी वंश का संस्थापक कौन था? उसने इस वंश की स्थापना कब तथा कहाँ की थी?

Answer:

गज़नवी वंश का संस्थापक अल्पतिगीन था।
उसने इस वंश की स्थापना 962 ई० में गज़नी में की थी।

Exam Tips:

a) संस्थापक का नाम (अल्पतिगीन) लिखें।
b) स्थापना का स्थान (गज़नी) और वर्ष (962 ई०) लिखें।

 

Question 61: गज़नवी वंश का सबसे महान् सुल्तान कौन था? उसका शासनकाल क्या था?

Answer:

गज़नवी वंश का सबसे महान् सुल्तान महमूद गज़नवी था।
उसने 998 ई० से 1030 ई० तक शासन किया।

Exam Tips:

a) महमूद गज़नवी का शासनकाल (998-1030 ई०) लिखें।

 

Question 62: सल्जुक वंश की स्थापना किसने तथा कब की थी?

Answer:

सल्जुक वंश की स्थापना तुग़रिल बेग और उसके भाई छग़री बेग ने 1037 ई० में की थी।

Exam Tips:

a) स्थापना के वर्ष (1037 ई०) और दोनों भाइयों के नाम लिखें।

 

Question 63: मध्यकाल में इस्लामी साम्राज्य की अर्थव्यवस्था की कोई दो विशेषताएँ बताएँ।

Answer:

उस समय के लोगों का प्रमुख व्यवसाय कृषि था।
इस काल में वाणिज्य एवं व्यापार का अभूतपूर्व विकास हुआ।

Exam Tips:

a) कृषि को प्रमुख व्यवसाय के रूप में लिखें।
b) वाणिज्य एवं व्यापार के विकास का उदाहरण दें।

 

Question 64: मध्यकाल में इस्लामी प्रदेशों की कृषि की कोई दो विशेषताएँ लिखें।

Answer:

कृषि भूमि पर राज्य का सर्वोपरि नियंत्रण होता था।
सरकार कृषि को प्रोत्साहन देने के लिए किसानों को विशेष सुविधाएँ देती थी।

Exam Tips:

a) राज्य के नियंत्रण और राजस्व में छूट को अलग बिंदुओं में लिखें।
b) नई भूमि लाने वाले किसानों को रियायत का उल्लेख करें।

 

Question 65: मध्यकाल में इस्लामी प्रदेशों में स्थित किन्हीं चार प्रसिद्ध उद्योगों के नाम बताएँ।

Answer:

कागज़ उद्योग
आभूषण उद्योग
रेशम उद्योग
चमड़ा उद्योग

Exam Tips:

a) चारों उद्योगों के नाम के साथ उनके प्रसिद्ध केंद्र (समरकंद, बग़दाद, कॉर्डोबा) लिखें।

 

Question 66: मध्यकाल में इस्लामी प्रदेशों द्वारा विदेशों को निर्यात की जाने वाली किन्हीं चार वस्तुओं के नाम लिखें।

Answer:

कागज़
चीनी
खजूर
काँच का सामान

Exam Tips:

a) चारों वस्तुओं के नाम क्रम से लिखें।
b) खजूर को अरब की प्रमुख निर्यात वस्तु के रूप में बताएँ।

 

Question 67: मध्यकाल में इस्लामी प्रदेशों द्वारा विदेशों से आयात की जाने वाली किन्हीं चार वस्तुओं के नाम लिखें।

Answer:

रेशम
चाय
गर्म मसाले
सोना

Exam Tips:

a) चारों आयातित वस्तुओं के नाम लिखें।
b) व्यापार संतुलन इस्लामी साम्राज्य के पक्ष में होने का उल्लेख करें।

 

Question 68: मध्यकाल में इस्लामी साम्राज्य में नए शहरों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्या था? इन शहरों को किस नाम से जाना जाता था?

Answer:

मध्यकाल में इस्लामी साम्राज्य में नए शहरों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य अरब सैनिकों को बसाना था।
इन फ़ौजी शहरों को मिस्र (misr) के नाम से जाना जाता था।

Exam Tips:

a) सैनिकों को बसाने का उद्देश्य अवश्य लिखें।
b) "मिस्र" शब्द का अर्थ फ़ौजी शहर बताएँ।

 

Question 69: मध्यकाल में इस्लामी प्रदेशों में अस्तित्व में आए चार नए शहरों के नाम बताएँ।

Answer:

कूफ़ा
बसरा
काहिरा
बग़दाद

Exam Tips:

a) चारों शहरों के नाम लिखें और उनके देश (इराक़, मिस्र) का उल्लेख करें।

 

Question 70: मध्यकाल में इस्लामी प्रदेशों के शहरीकरण की कोई दो विशेषताएँ लिखें।

Answer:

इन शहरों के केंद्र में एक विशाल एवं भव्य मस्जिद का निर्माण किया जाता था।
प्रत्येक शहर में एक केंद्रीय मंडी और अन्य छोटी मंडियाँ होती थीं।

Exam Tips:

a) केंद्र में मस्जिद के निर्माण को पहली विशेषता के रूप में लिखें।
b) मंडियों की व्यवस्था को दूसरी विशेषता के रूप में लिखें।

 

Question 71: सिनेगोग से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

सिनेगोग यहूदियों के प्रार्थना-घर को कहा जाता था।

Exam Tips:

a) सिनेगोग को यहूदियों का प्रार्थना-स्थल बताएँ।

 

Question 72: अरबों, ईरानियों व तुर्कों द्वारा स्थापित राज्यों की बहुसंस्कृति के उदाहरण दीजिए।

Answer:

(i) अरब साम्राज्य में मुस्लिम, ईसाई एवं यहूदी धर्म के लोग रहते थे।
(ii) ईरानी साम्राज्य में मुस्लिम तथा एशियाई संस्कृतियों का विकास हुआ।
(iii) तुर्क शासकों के राज्यों में विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृतियों का मेल हुआ।

Exam Tips:

a) अरब साम्राज्य में तीनों धर्मों (इस्लाम, ईसाई, यहूदी) के लोगों के रहने का उदाहरण दें।
b) ईरानी और तुर्क शासन में संस्कृतियों के मेल को अलग लिखें।

 

Question 73: सूफ़ी कौन थे? उनकी दो शिक्षाएँ लिखें।

Answer:

सूफ़ी इस्लाम से संबंधित एक संप्रदाय के अनुयायी थे।
अल्लाह एक है। वह सर्वव्यापक एवं सर्वशक्तिमान है।
सूफ़ी मत में पीर को विशेष महत्त्व दिया जाता है, जो अपने शिष्यों को अंधकार से ज्योति की ओर ले जाता है।

Exam Tips:

a) सूफ़ी को इस्लाम के उदार संप्रदाय के अनुयायी के रूप में लिखें।
b) अल्लाह की एकता और पीर का महत्त्व दो शिक्षाओं के रूप में लिखें।

 

Question 74: राबिया कौन थी?

Answer:

वह सूफ़ी मत से संबंधित प्रथम प्रसिद्ध महिला संत थी।
वह बसरा की रहने वाली थी और उसने अल्लाह की प्रशंसा में अनेक छोटी कविताएँ लिखीं।

Exam Tips:

a) राबिया को बसरा की महिला सूफ़ी संत के रूप में लिखें।
b) 801 ई० में उसकी मृत्यु का उल्लेख करें।

 

Question 75: बयाज़िद बिस्तामी क्यों प्रसिद्ध था?

Answer:

वह ईरान का एक प्रसिद्ध सूफ़ी संत था।
उसके समकालीन प्रसिद्ध सूफ़ी संतों के साथ उसके गहरे संबंध थे।
उसने फ़ना (खुदा में लीन होने) का उपदेश दिया।

Exam Tips:

a) ईरान के सूफ़ी संत के रूप में पहचान लिखें।
b) फ़ना के सिद्धांत को उसकी प्रमुख शिक्षा के रूप में लिखें।

 

Question 76: धुलनून मिस्री कौन था?

Answer:

वह मिस्र का एक प्रसिद्ध सूफ़ी संत था।
उसने लोगों को मानवता से प्रेम का संदेश दिया।
उसकी 861 ई० में मिस्र में मृत्यु हो गई।

Exam Tips:

a) मिस्र के सूफ़ी संत के रूप में पहचान लिखें।
b) मृत्यु का वर्ष (861 ई०) अवश्य लिखें।

 

Question 77: इब्न सिना कौन था?

Answer:

वह मध्यकाल में अरब का एक महान् दार्शनिक एवं चिकित्सक था।
उसने अल-कानून फिल-तिब नामक प्रसिद्ध चिकित्सा ग्रंथ लिखा।
उसे यूरोप में एविसेन्ना के नाम से जाना जाता था।

Exam Tips:

a) दार्शनिक और चिकित्सक दोनों भूमिकाएँ लिखें।
b) यूरोपीय नाम एविसेन्ना अवश्य लिखें।

 

Question 78: अबू नुवास क्यों प्रसिद्ध था?

Answer:

वह खलीफ़ा हारुन-अल-रशीद का प्रसिद्ध दरबारी कवि था।
उसने दरबारी जीवन पर अनेक कविताएँ लिखीं।
उसने शराब और प्रेम जैसे नए विषयों को अपनी कविता में स्थान दिया।

Exam Tips:

a) हारुन-अल-रशीद के दरबारी कवि के रूप में पहचान लिखें।
b) शराब और प्रेम जैसे विषयों को नए विषयों के रूप में लिखें।

 

Question 79: रुदकी कौन था?

Answer:

वह समानी दरबार का एक महान् कवि था।
उसे नई फ़ारसी कविता का जनक माना जाता है।
उसने अनेक ग़ज़लें और रुबाइयाँ लिखीं।

Exam Tips:

a) नई फ़ारसी कविता के जनक के रूप में लिखें।
b) ग़ज़ल और रुबाई का उल्लेख करें।

 

Question 80: उमर खय्याम क्यों प्रसिद्ध था?

Answer:

वह एक महान् फ़ारसी कवि, खगोल वैज्ञानिक एवं गणितज्ञ था।
उसने फ़ारसी में अनेक उच्च कोटि की रुबाइयाँ लिखीं।
उसने रिसाला नामक ग्रंथ की रचना की।

Exam Tips:

a) गणितज्ञ और खगोल वैज्ञानिक की दोनों भूमिकाएँ लिखें।
b) रुबाइयों की लोकप्रियता और अनुवाद का उल्लेख करें।

 

Question 81: फिरदौसी कौन था? उसकी रचना का नाम लिखिए।

Answer:

वह महमूद गज़नवी का प्रसिद्ध दरबारी कवि था।
उसने फ़ारसी में प्रसिद्ध ग्रंथ शाहनामा की रचना की।

Exam Tips:

a) फिरदौसी को महमूद गज़नवी के दरबारी कवि के रूप में लिखें।
b) शाहनामा (ईरान का इतिहास) की रचना अवश्य लिखें।

 

Question 82: कलीला व दिमना क्या है?

Answer:

कलीला व दिमना एक पुस्तक का नाम है, जिसमें जानवरों की कहानियों का संग्रह है। इब्न-अल-मुक़फ़्फ़ा ने इस पुस्तक का पहलवी से अरबी में अनुवाद किया। यह मूल रूप से संस्कृत की प्रसिद्ध पुस्तक पंचतंत्र का अनुवाद है।

Exam Tips:

a) अनुवादक इब्न-अल-मुक़फ़्फ़ा का नाम लिखें।
b) मूल संस्कृत ग्रंथ पंचतंत्र का उल्लेख अवश्य करें।
c) जानवरों की कहानियों का विषय बताएँ।

 

Question 83: 'एक हजार एक रातें' क्या है?

Answer:

यह अनेक प्रसिद्ध कहानियों का संग्रह है, जिसे अरबी में "अरेबियन नाइट्स" के नाम से भी जाना जाता है। इन कहानियों को शहरज़ाद ने अपने पति को सुनाया था। इनका उद्देश्य मनोरंजन और शिक्षा देना था।

Exam Tips:

a) कहानी सुनाने वाली शहरज़ाद का नाम लिखें।
b) इसके दो उद्देश्य (मनोरंजन और शिक्षा) अलग लिखें।

 

Question 84: अल-जहीज़ कौन था?

Answer:

वह बसरा का एक प्रसिद्ध लेखक था और यूनानी दर्शन से बहुत प्रभावित था। उसने किताब-अल-बुखला और किताब-अल-हैवान नामक प्रसिद्ध पुस्तकें लिखीं। इनमें कंजूसों और जानवरों की कहानियाँ दी गई हैं।

Exam Tips:

a) बसरा का लेखक और यूनानी दर्शन से प्रभाव लिखें।
b) दोनों पुस्तकों के विषय अलग-अलग लिखें।

 

Question 85: ताबरी क्यों प्रसिद्ध था?

Answer:

वह अरब का एक महान् इतिहासकार था। उसने "तारीख़-अल-रसूल वल मुलूक" नामक प्रसिद्ध ग्रंथ की रचना की, जिसमें संसार के आरंभ से लेकर 915 ई० तक के इतिहास का वर्णन है। इसे एक प्रामाणिक एवं विश्वसनीय ग्रंथ माना जाता है। इसका अंग्रेज़ी में 38 खंडों में अनुवाद किया गया है।

Exam Tips:

a) ग्रंथ का नाम तारीख़-अल-रसूल वल मुलूक लिखें।
b) ग्रंथ का कालखंड (915 ई० तक) अवश्य लिखें।
c) प्रामाणिकता के कारण को उल्लेख करें।

 

Question 86: अल्बरूनी कौन था? उसकी रचना का नाम लिखिए।

Answer:

वह 11वीं शताब्दी का एक महान् विद्वान् एवं इतिहासकार था। वह महमूद गज़नवी के साथ भारत आया था। उसने आँखों देखी घटनाओं के आधार पर "तहक़ीक़-मा-लिल-हिंद" नामक ग्रंथ की रचना की। इसे तारीख़-ए-हिंद के नाम से भी जाना जाता है।

Exam Tips:

a) अल्बरूनी का समय (11वीं शताब्दी) और भारत यात्रा लिखें।
b) रचना का नाम तहक़ीक़-मा-लिल-हिंद अवश्य लिखें।

 

Question 87: मध्यकाल में इस्लामी प्रदेशों में बनाई गई मस्जिदों की कोई दो विशेषताएँ बताएँ।

Answer:

प्रत्येक मस्जिद में एक खुला बरामदा होता था, जहाँ लोग नमाज़ पढ़ते थे।
प्रत्येक मस्जिद के साथ एक मीनार होती थी, जिस पर चढ़कर मुअज़्ज़िन अज़ान देता था ताकि लोग नमाज़ के लिए एकत्र हो सकें।

Exam Tips:

a) खुले बरामदे (सहन) को पहली विशेषता के रूप में लिखें।
b) मीनार और अज़ान के उद्देश्य को दूसरी विशेषता के रूप में लिखें।

 

Question 88: धर्मयुद्ध किनके मध्य चले? इन धर्मयुद्धों की संख्या कितनी थी?

Answer:

धर्मयुद्ध ईसाइयों और मुसलमानों के मध्य चले।
इन धर्मयुद्धों की संख्या 8 थी।

Exam Tips:

a) धर्मयुद्धों की संख्या (8) अवश्य लिखें।
b) दोनों पक्षों (ईसाई और मुसलमान) के नाम लिखें।

 

Question 89: धर्मयुद्धों के कोई दो प्रमुख कारण लिखें।

Answer:

अरबों ने 638 ई० में जेरुसलम पर अधिकार कर लिया था, जिसे ईसाई सहन करने को तैयार नहीं थे।
सल्जुक तुर्क जेरुसलम में रहने वाले ईसाइयों पर घोर अत्याचार कर रहे थे।

Exam Tips:

a) जेरुसलम पर अरब अधिकार (638 ई०) को पहला कारण लिखें।
b) सल्जुक तुर्कों के अत्याचार को दूसरा कारण लिखें।

 

Question 90: प्रथम धर्मयुद्ध कब से लेकर कब तक चला? इस धर्मयुद्ध में कौन विजयी रहा?

Answer:

प्रथम धर्मयुद्ध 1096 ई० से 1099 ई० तक चला।
इस धर्मयुद्ध में ईसाई विजयी रहे।

Exam Tips:

a) वर्षों (1096-1099 ई०) को क्रम से लिखें।
b) 1099 ई० में जेरुसलम पर ईसाइयों का अधिकार लिखें।

 

Question 91: द्वितीय धर्मयुद्ध कब आरंभ हुआ? यह कब तक चला?

Answer:

द्वितीय धर्मयुद्ध 1147 ई० में आरंभ हुआ।
यह 1149 ई० तक चला।

Exam Tips:

a) आरंभ (1147 ई०) और अंत (1149 ई०) दोनों वर्ष लिखें।

 

Question 92: तृतीय धर्मयुद्ध कब आरंभ हुआ? इसमें सम्मिलित किन्हीं दो यूरोपीय शासकों के नाम लिखें।

Answer:

तृतीय धर्मयुद्ध 1189 ई० में आरंभ हुआ।
इसमें सम्मिलित दो यूरोपीय शासक जर्मनी के फ्रेडरिक बारबरोसा और फ्रांस के फिलिप ऑगस्टस थे।

Exam Tips:

a) आरंभ का वर्ष (1189 ई०) लिखें।
b) तीसरे धर्मयुद्ध में इंग्लैंड के रिचर्ड का नाम भी लिखें।

 

Question 93: यूरोप व एशिया पर धर्मयुद्धों का क्या प्रभाव पड़ा?
अथवा
धर्मयुद्धों के क्या परिणाम निकले?

Answer:

धर्मयुद्धों के कारण पोप की प्रतिष्ठा में बहुत वृद्धि हुई।
इसने यूरोप में सामंतवाद के पतन की प्रक्रिया को तीव्र कर दिया।
धर्मयुद्धों के कारण ईसाइयों और मुसलमानों के संबंधों में कटुता आ गई।

Exam Tips:

a) पोप की प्रतिष्ठा में वृद्धि को पहला परिणाम लिखें।
b) सामंतवाद के पतन और संबंधों में कटुता को अलग बिंदुओं में लिखें।

 

रिक्त स्थान भरिए

Question 1: अरब में इस्लाम का उदय ……………… ई० में हुआ।

Answer:

610

Exam Tips:

a) पहले इलहाम (610 ई०) और पहले सार्वजनिक उपदेश (612 ई०) में अंतर याद रखें।

 

Question 2: पैगंबर मुहम्मद का जन्म ……………… ई० में हुआ।

Answer:

570

Exam Tips:

a) जन्म का वर्ष 570 ई० याद रखें।

 

Question 3: पैगंबर मुहम्मद ने ……………… के विस्तार में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

Answer:

इस्लाम

Exam Tips:

a) इस्लाम के प्रसार के लिए उनके उपदेशों का उल्लेख करें।

 

Question 4: पैगंबर मुहम्मद की मृत्यु ……………… ई० में हुई।

Answer:

632

Exam Tips:

a) मृत्यु का वर्ष 632 ई० लिखें।

 

Question 5: पैगंबर मुहम्मद की मृत्यु के पश्चात् ……………… संस्था का निर्माण हुआ।

Answer:

खिलाफ़त

Exam Tips:

a) खिलाफ़त संस्था के नेता को खलीफ़ा कहा गया, यह याद रखें।

 

Question 6: बाइजेंटाइन साम्राज्य ……………… धर्म को बढ़ावा देता था।

Answer:

ईसाई

Exam Tips:

a) बाइजेंटाइन साम्राज्य को ईसाई धर्म का संरक्षक मानें।

 

Question 7: ससानी साम्राज्य ……………… धर्म को संरक्षण देता था।

Answer:

ज़रथुस्त्र (Zoroastrianism)

Exam Tips:

a) ज़रथुस्त्र धर्म को ससानी साम्राज्य का धर्म मानें।

 

Question 8: अरब साम्राज्य में गैर-मुस्लिम लोगों को ……………… तथा ……………… कर अदा करने पड़ते थे।

Answer:

खराज, जज़िया

Exam Tips:

a) खराज भूमि पर और जज़िया व्यक्ति पर लगने वाला कर था, यह अंतर याद रखें।

 

Question 9: अरब साम्राज्य में 'ऊँटों की लड़ाई' ……………… ई० में हुई।

Answer:

656

Exam Tips:

a) ऊँटों की लड़ाई का वर्ष 656 ई० याद रखें।

 

Question 10: अब्बासी क्रांति अरब में ……………… ई० में आई।

Answer:

750

Exam Tips:

a) अब्बासी वंश की स्थापना का वर्ष 750 ई० याद रखें।

 

Question 11: अब्बासियों ने ……………… को अपनी राजधानी घोषित किया।

Answer:

बग़दाद

Exam Tips:

a) बग़दाद को 762 ई० में राजधानी बनाने के वर्ष को याद रखें।

 

Question 12: गज़नी सल्तनत की स्थापना ……………… द्वारा की गई थी।

Answer:

अल्पतिगीन

Exam Tips:

a) गज़नी सल्तनत के संस्थापक का नाम अल्पतिगीन लिखें।

 

Question 13: खलीफ़ा अल-कायम ने ……………… को सुलतान की उपाधि प्रदान की।

Answer:

तुग़रिल बेग

Exam Tips:

a) तुग़रिल बेग सल्जुक वंश का संस्थापक था, यह याद रखें।

 

Question 14: प्रथम धर्मयुद्ध का आरंभ ……………… ई० में हुआ।

Answer:

1096

Exam Tips:

a) प्रथम धर्मयुद्ध का आरंभ वर्ष 1096 ई० लिखें।

 

Question 15: ……………… ई० में तीसरे धर्मयुद्ध का आरंभ हुआ।

Answer:

1189

Exam Tips:

a) तीसरे धर्मयुद्ध का वर्ष 1189 ई० याद रखें।

 

Question 16: अरब साम्राज्य के लोगों का मुख्य व्यवसाय ……………… था।

Answer:

कृषि

Exam Tips:

a) मध्यकाल में कृषि को मुख्य व्यवसाय मानें।

 

Question 17: बयाज़िद बिस्तामी सूफ़ी संत ……………… का रहने वाला था।

Answer:

ईरान

Exam Tips:

a) बयाज़िद बिस्तामी को ईरान का सूफ़ी संत मानें।

 

Question 18: शाहनामा नामक पुस्तक की रचना ……………… द्वारा की गई थी।

Answer:

फिरदौसी

Exam Tips:

a) शाहनामा के रचयिता फिरदौसी का नाम लिखें।

 

Question 19: बसरा के अल-जहीज़ ने ……………… पुस्तक की रचना की।

Answer:

किताब-अल-बुखला

Exam Tips:

a) इस पुस्तक में कंजूसों की कहानियों का संग्रह है, यह याद रखें।

 

Question 20: मंगोलों ने बग़दाद पर ……………… ई० में अधिकार किया।

Answer:

1258

Exam Tips:

a) मंगोलों द्वारा बग़दाद पर अधिकार (1258 ई०) और अब्बासी वंश के अंत को साथ लिखें.

 

बहु-विकल्पीय प्रश्न

Question 1: केंद्रीय इस्लामी प्रदेशों की जानकारी का हमारा प्रमुख स्रोत क्या है?
(क) तवारीख
(ख) कुरान
(ग) जीवनियाँ
(घ) उपरोक्त सभी।

Answer:

(घ) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) तवारीख, कुरान और जीवनियाँ तीनों स्रोत इस विषय से जुड़े हैं, इसलिए "उपरोक्त सभी" सही है।

 

Question 2: प्रशासनिक इतिहास का बढ़िया स्रोत किसे माना जाता है?
(क) पेपाइरस
(ख) सिक्के
(ग) शिलालेख
(घ) हदीथ।

Answer:

(क) पेपाइरस

Exam Tips:

a) यूनानी और अरबी पेपाइरस प्रशासनिक इतिहास के लिए उपयोगी माने जाते हैं।

 

Question 3: इस्लाम के उदय से पूर्व अरबों के धार्मिक जीवन की प्रमुख विशेषता क्या थी?
(क) अरब अनेक देवी-देवताओं की उपासना करते थे
(ख) अरब मूर्तियों की उपासना करते थे।
(ग) अरबों की तीन प्रमुख देवियाँ अल-उज्जा, अल-लत एवं अल-मना थीं
(घ) उपरोक्त सभी।

Answer:

(घ) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) तीनों देवियों के नाम (अल-उज्जा, अल-लत, अल-मना) याद रखें।

 

Question 4: अरब में कबीले का मुखिया क्या कहलाता था?
(क) शेख़
(ख) मवाली
(ग) उम्मा
(घ) मुरव्वा।

Answer:

(क) शेख़

Exam Tips:

a) शेख़ का चुनाव व्यक्तिगत साहस और बुद्धिमत्ता के आधार पर होता था।

 

Question 5: अरब में किन लोगों की प्रमुखता थी?
(क) कुरैश
(ख) बदू
(ग) मुसलमान
(घ) मवाली।

Answer:

(ख) बदू

Exam Tips:

a) बदू खानाबदोश कबीले थे, यह याद रखें।

 

Question 6: इस्लाम का संस्थापक कौन था?
(क) पैगंबर मुहम्मद
(ख) अबू बकर
(ग) चंगेज़ ख़ाँ
(घ) उस्मान।

Answer:

(क) पैगंबर मुहम्मद

Exam Tips:

a) पैगंबर मुहम्मद को इस्लाम का संस्थापक मानें, उनके उत्तराधिकारी खलीफ़ा थे।

 

Question 7: इस्लाम की स्थापना कब की गई थी?
(क) 7वीं शताब्दी में
(ख) 8वीं शताब्दी में
(ग) 9वीं शताब्दी में
(घ) 10वीं शताब्दी में।

Answer:

(क) 7वीं शताब्दी में

Exam Tips:

a) इस्लाम का उदय सातवीं शताब्दी में हुआ, यह सर्वाधिक याद रखने योग्य तथ्य है।

 

Question 8: पैगंबर मुहम्मद का जन्म कब हुआ था?
(क) 570 ई० पू० में
(ख) 570 ई० में
(ग) 610 ई० में
(घ) 612 ई० में।

Answer:

(ख) 570 ई० में

Exam Tips:

a) 570 ई० (ईसवी) और 570 ई० पू० (ईसा पूर्व) में अंतर समझें।

 

Question 9: पैगंबर मुहम्मद का जन्म कहाँ हुआ था?
(क) मदीना में
(ख) मक्का में
(ग) कूफ़ा में
(घ) दमिश्क में।

Answer:

(ख) मक्का में

Exam Tips:

a) मक्का को जन्मस्थान और मदीना को हिजरत के बाद का केंद्र मानें।

 

Question 10: पैगंबर मुहम्मद का संबंध किस कबीले से था?
(क) हाशिम
(ख) अब्बास
(ग) कुरैश
(घ) उमय्यद।

Answer:

(ग) कुरैश

Exam Tips:

a) कुरैश कबीले का मक्का से संबंध याद रखें।

 

Question 11: पैगंबर मुहम्मद को जब इलहाम प्राप्त हुआ, तब उनकी आयु क्या थी?
(क) 30 वर्ष
(ख) 35 वर्ष
(ग) 40 वर्ष
(घ) 42 वर्ष।

Answer:

(ग) 40 वर्ष

Exam Tips:

a) इलहाम की आयु 40 वर्ष को याद रखें।

 

Question 12: मुहम्मद साहिब ने अपने पैगंबर होने की घोषणा कब की?
अथवा
पैगंबर मुहम्मद ने अपना प्रचार कार्य कब आरंभ किया?
(क) 610 ई० में
(ख) 612 ई० में
(ग) 615 ई० में
(घ) 622 ई० में।

Answer:

(ख) 612 ई० में

Exam Tips:

a) 610 ई० को इलहाम और 612 ई० को सार्वजनिक उपदेश का वर्ष मानें।

 

Question 13: पैगंबर मुहम्मद ने अपना प्रथम प्रवचन कहाँ किया?
(क) मक्का में
(ख) मदीना में
(ग) ईरान में
(घ) बद्र में।

Answer:

(क) मक्का में

Exam Tips:

a) प्रथम सार्वजनिक उपदेश मक्का में दिया गया था, यह याद रखें।

 

Question 14: इस्लाम में किस घटना को हिजरत कहा जाता है?
(क) जब पैगंबर मुहम्मद का जन्म हुआ
(ख) जब पैगंबर मुहम्मद को ज्ञान प्राप्त हुआ
(ग) जब पैगंबर मुहम्मद ने अपना प्रचार आरंभ किया
(घ) जब पैगंबर मुहम्मद मक्का से मदीना गए।

Answer:

(घ) जब पैगंबर मुहम्मद मक्का से मदीना गए।

Exam Tips:

a) हिजरत का अर्थ मक्का से मदीना की ओर प्रवास है।

 

Question 15: पैगंबर मुहम्मद मक्का से मदीना कब गए?
अथवा
पैगंबर मुहम्मद ने हिजरत कब की?
(क) 612 ई० में
(ख) 615 ई० में
(ग) 622 ई० में
(घ) 632 ई० में।

Answer:

(ग) 622 ई० में

Exam Tips:

a) हिजरत का वर्ष 622 ई० याद रखें, इसी से मुस्लिम कैलेंडर आरंभ होता है।

 

Question 16: इस्लामी कैलेंडर की शुरुआत कब से हुई?
(क) 622 ई० में
(ख) 632 ई० में
(ग) 570 ई० में
(घ) 612 ई० में।

Answer:

(क) 622 ई० में

Exam Tips:

a) इस्लामी कैलेंडर को हिजरत के वर्ष (622 ई०) से जोड़ें।

 

Question 17: बद्र की लड़ाई कब हुई थी?
(क) 612 ई० में
(ख) 622 ई० में
(ग) 624 ई० में
(घ) 634 ई० में।

Answer:

(ग) 624 ई० में

Exam Tips:

a) बद्र की लड़ाई (624 ई०) को हिजरत के दो वर्ष बाद का घटनाक्रम मानें।

 

Question 18: पैगंबर मुहम्मद ने मक्का पर कब विजय प्राप्त की?
(क) 627 ई० में
(ख) 628 ई० में
(ग) 630 ई० में
(घ) 635 ई० में।

Answer:

(ग) 630 ई० में

Exam Tips:

a) मक्का विजय (630 ई०) और हुदैबिया की संधि (628 ई०) को अलग-अलग याद रखें।

 

Question 19: पैगंबर मुहम्मद ने किसे इस्लामी साम्राज्य की राजधानी घोषित किया?
(क) काबा को
(ख) मक्का को
(ग) मदीना को
(घ) जेरुसलम को।

Answer:

(ग) मदीना को

Exam Tips:

a) मदीना राजनीतिक राजधानी और मक्का धार्मिक राजधानी के रूप में जाने जाते हैं।

 

Question 20: पैगंबर मुहम्मद की मृत्यु कब हुई थी?
(क) 612 ई० में
(ख) 622 ई० में
(ग) 632 ई० में
(घ) 637 ई० में।

Answer:

(ग) 632 ई० में

Exam Tips:

a) मृत्यु का वर्ष 632 ई० और अबू बकर के खलीफ़ा बनने का वर्ष अलग याद रखें।

 

Question 21: पैगंबर मुहम्मद की मृत्यु कहाँ हुई थी?
(क) ईरान में
(ख) मदीना में
(ग) मक्का में
(घ) सीरिया में।

Answer:

(ख) मदीना में

Exam Tips:

a) मृत्यु मदीना में हुई, जबकि जन्म मक्का में हुआ था।

 

Question 22: इस्लाम की धार्मिक पुस्तक है
(क) सुन्नत
(ख) हदीस
(ग) कुरान
(घ) कयास।

Answer:

(ग) कुरान

Exam Tips:

a) कुरान को अल्लाह की वाणी और इस्लाम की मूल पुस्तक मानें।

 

Question 23: कुरान किस भाषा में लिखी गई थी?
(क) उर्दू में
(ख) फ़ारसी में
(ग) अरबी में
(घ) अंग्रेज़ी में।

Answer:

(ग) अरबी में

Exam Tips:

a) कुरान की भाषा अरबी है, यह याद रखें।

 

Question 24: पैगंबर मुहम्मद के उपदेशों का संग्रह किस नाम से जाना जाता है?
(क) कुरान
(ख) हदीस
(ग) सुन्नत
(घ) उपरोक्त सभी।

Answer:

(ख) हदीस

Exam Tips:

a) कुरान अल्लाह की वाणी है, जबकि हदीस पैगंबर के कथनों और कार्यों का संग्रह है।

 

Question 25: पैगंबर मुहम्मद की शिक्षा थी
(क) अल्लाह एक है
(ख) मूर्ति पूजा मत करो
(ग) पवित्र जीवन व्यतीत करो
(घ) उपरोक्त सभी।

Answer:

(घ) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) तीनों शिक्षाएँ (एकेश्वरवाद, मूर्ति-पूजा का विरोध, पवित्र जीवन) अलग-अलग याद रखें।

 

Question 26: प्रत्येक मुसलमान के लिए एक दिन में कितनी बार नमाज़ पढ़ना आवश्यक है?
(क) एक बार
(ख) दो बार
(ग) पाँच बार
(घ) सात बार।

Answer:

(ग) पाँच बार

Exam Tips:

a) इस्लाम के पाँच स्तंभों में नमाज़ दूसरा स्तंभ है, यह याद रखें।

 

Question 27: खिलाफ़त का उद्देश्य क्या था?
(क) इस्लाम की रक्षा एवं प्रसार करना
(ख) कबीलों पर नियंत्रण स्थापित करना
(ग) राज्य के लिए संसाधन जुटाना
(घ) उपरोक्त सभी।

Answer:

(घ) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) खिलाफ़त के तीनों उद्देश्यों को एक साथ याद रखें।

 

Question 28: मुसलमानों का प्रथम खलीफ़ा कौन था?
(क) अबू बकर
(ख) उमर
(ग) अली
(घ) उस्मान।

Answer:

(क) अबू बकर

Exam Tips:

a) अबू बकर पैगंबर मुहम्मद के ससुर थे, यह याद रखें।

 

Question 29: अबू बकर मुसलमानों का प्रथम खलीफ़ा कब नियुक्त हुआ था?
(क) 622 ई० में
(ख) 632 ई० में
(ग) 634 ई० में
(घ) 642 ई० में।

Answer:

(ख) 632 ई० में

Exam Tips:

a) अबू बकर का खलीफ़ा बनने का वर्ष 632 ई० और मृत्यु का वर्ष 634 ई० है।

 

Question 30: निम्नलिखित में से कौन-सा कर गैर-मुसलमानों से प्राप्त किया जाता था?
(क) जकात
(ख) जज़िया
(ग) खराज
(घ) इनमें से कोई नहीं।

Answer:

(ख) जज़िया

Exam Tips:

a) जज़िया गैर-मुसलमानों पर लगने वाला व्यक्तिगत कर था, जबकि जकात मुसलमानों का धार्मिक कर है।

 

Question 31: धिम्मीस से क्या अभिप्राय है?
(क) ये संरक्षित लोग थे
(ख) ये जिला अधिकारी थे
(ग) ये भू-राजस्व अधिकारी थे
(घ) ये शासक वर्ग से संबंधित थे।

Answer:

(क) ये संरक्षित लोग थे

Exam Tips:

a) धिम्मी गैर-मुस्लिम संरक्षित प्रजा थे, यह याद रखें।

 

Question 32: ऊँटों की लड़ाई कब हुई?
(क) 644 ई० में
(ख) 645 ई० में
(ग) 656 ई० में
(घ) 657 ई० में।

Answer:

(ग) 656 ई० में

Exam Tips:

a) ऊँटों की लड़ाई (656 ई०) और सिफ्फिन की लड़ाई (657 ई०) को अलग याद रखें।

 

Question 33: उमय्यद वंश का संस्थापक कौन था?
(क) अली
(ख) उस्मान
(ग) मुआविया
(घ) अल-मंसूर।

Answer:

(ग) मुआविया

Exam Tips:

a) मुआविया ने 661 ई० में उमय्यद वंश की स्थापना की।

 

Question 34: निम्नलिखित में से किस खलीफ़ा ने दमिश्क को अपनी राजधानी बनाया?
(क) मुआविया
(ख) अली
(ग) अब्द-अल-मलिक
(घ) याजिद।

Answer:

(क) मुआविया

Exam Tips:

a) दमिश्क उमय्यद वंश की राजधानी थी, यह याद रखें।

 

Question 35: उमय्यद वंश का सर्वाधिक प्रसिद्ध खलीफ़ा कौन था?
(क) मुआविया
(ख) अब्द-अल-मलिक
(ग) याजिद
(घ) सुलेमान।

Answer:

(ख) अब्द-अल-मलिक

Exam Tips:

a) अब्द-अल-मलिक के सिक्कों और डोम ऑफ़ द रॉक को उसकी प्रमुख उपलब्धि के रूप में याद रखें।

 

Question 36: उस खलीफ़ा का नाम बताएँ जिसे 'राजाओं का पिता' कहा जाता था।
अथवा
उस खलीफ़ा का नाम बताएँ जिसने इस्लामी सिक्कों का प्रचलन किया।
(क) अब्द-अल-मलिक
(ख) अल-मंसूर
(ग) अल-महदी
(घ) उस्मान।

Answer:

(क) अब्द-अल-मलिक

Exam Tips:

a) अब्द-अल-मलिक इस्लामी सिक्कों (दीनार और दिरहम) के प्रचलन के लिए प्रसिद्ध है।

 

Question 37: अब्द-अल-मलिक ने 'डोम ऑफ़ द रॉक' नामक प्रसिद्ध मस्जिद का निर्माण कहाँ करवाया था?
(क) मदीना में
(ख) समारा में
(ग) जेरुसलम में
(घ) बग़दाद में।

Answer:

(ग) जेरुसलम में

Exam Tips:

a) डोम ऑफ़ द रॉक जेरुसलम में स्थित है, यह याद रखें।

 

Question 38: अब्द-अल-मलिक के सिक्कों पर कौन-सी भाषा अंकित थी?
(क) उर्दू
(ख) अरबी
(ग) फ़ारसी
(घ) पहलवी।

Answer:

(ख) अरबी

Exam Tips:

a) अब्द-अल-मलिक ने अरबी को राज्य की भाषा घोषित किया था।

 

Question 39: उमय्यद वंश का अंतिम खलीफ़ा कौन था?
(क) मुआविया
(ख) अब्द-अल-मलिक
(ग) वालिद द्वितीय
(घ) मारवान द्वितीय।

Answer:

(घ) मारवान द्वितीय

Exam Tips:

a) मारवान द्वितीय की 750 ई० में ज़ाब की लड़ाई में पराजय से उमय्यद वंश का अंत हुआ।

 

Question 40: उमय्यद वंश के पतन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कारण उत्तरदायी था?
(क) उमय्यद वंश के अधिकांश खलीफ़े विलासप्रिय थे
(ख) उमय्यद वंश के अधिकारी स्वार्थी थे
(ग) शिया वंश के लोग उमय्यद शासन के कट्टर विरोधी थे
(घ) उपरोक्त सभी।

Answer:

(घ) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) तीनों कारणों (विलासिता, स्वार्थी अधिकारी, शिया विरोध) को एक साथ लिखें।

 

Question 41: किस आंदोलन ने उमय्यद वंश को उखाड़ फेंका?
(क) दवा
(ख) धर्मयुद्ध
(ग) जिहाद
(घ) मवाली।

Answer:

(क) दवा

Exam Tips:

a) दावा आंदोलन (747 ई०) को अब्बासी क्रांति से जोड़ें।

 

Question 42: अब्बासी वंश का संस्थापक कौन था?
(क) अबू बकर
(ख) अली
(ग) मुआविया
(घ) अबू-अल-अब्बास।

Answer:

(घ) अबू-अल-अब्बास।

Exam Tips:

a) अबू-अल-अब्बास ने 750 ई० में अब्बासी वंश की स्थापना की।

 

Question 43: अब्बासी कौन थे?
(क) पैगंबर मुहम्मद के चाचा अल-अब्बास के वंशज
(ख) पैगंबर मुहम्मद की पुत्री फ़ातिमा के वंशज
(ग) अबू बकर के वंशज
(घ) अब्बास नगर के निवासी।

Answer:

(क) पैगंबर मुहम्मद के चाचा अल-अब्बास के वंशज

Exam Tips:

a) अब्बासी वंश का नाम अल-अब्बास से जुड़ा है, यह याद रखें।

 

Question 44: अब्बासियों की राजधानी का नाम क्या था?
(क) बग़दाद
(ख) कूफ़ा
(ग) मक्का
(घ) मदीना।

Answer:

(क) बग़दाद

Exam Tips:

a) बग़दाद को 762 ई० में अब्बासी राजधानी घोषित किया गया था।

 

Question 45: अब्बासी वंश का सर्वाधिक प्रसिद्ध खलीफ़ा कौन था?
(क) अबू-अल-अब्बास
(ख) हारुन-अल-रशीद
(ग) अल-अमीन
(घ) अल-मामून।

Answer:

(ख) हारुन-अल-रशीद

Exam Tips:

a) हारुन-अल-रशीद के शासनकाल को "स्वर्ण युग" कहा जाता है।

 

Question 46: किस मंगोल नेता ने 1258 ई० में बग़दाद पर कब्ज़ा कर लिया था?
(क) चंगेज़ ख़ाँ ने
(ख) हुलेगू ने
(ग) अब्दुल्ला ने
(घ) कुबलई ख़ाँ ने।

Answer:

(ख) हुलेगू ने

Exam Tips:

a) हुलेगू चंगेज़ ख़ाँ का पोता था, यह याद रखें।

 

Question 47: ताहिरी वंश का संस्थापक कौन था?
(क) ताहिर
(ख) याकूब
(ग) तलहा
(घ) अल्पतिगीन।

Answer:

(क) ताहिर

Exam Tips:

a) ताहिरी वंश की स्थापना खुरासान में ताहिर ने की थी।

 

Question 48: तुलुनी वंश की स्थापना कहाँ हुई थी?
(क) मिस्र में
(ख) खुरासान में
(ग) ट्रांसोक्सियाना में
(घ) समरकंद में।

Answer:

(क) मिस्र में

Exam Tips:

a) तुलुनी वंश (868 ई०) की स्थापना मिस्र में अहमद-इब्न-तुलुन ने की थी।

 

Question 49: बुवाही वंश की स्थापना कहाँ की गई थी?
(क) डेलाम में
(ख) काहिरा में
(ग) समरकंद में
(घ) फुस्तात में।

Answer:

(क) डेलाम में

Exam Tips:

a) बुवाही वंश ने 945 ई० में बग़दाद पर कब्ज़ा किया था।

 

Question 50: फ़ातिमी वंश की राजधानी का नाम क्या था?
(क) बग़दाद
(ख) कूफ़ा
(ग) काहिरा
(घ) दमिश्क।

Answer:

(ग) काहिरा

Exam Tips:

a) काहिरा को 973 ई० में फ़ातिमी साम्राज्य की राजधानी घोषित किया गया था।

 

Question 51: फ़ातिमा कौन थी?
(क) पैगंबर मुहम्मद की बेटी
(ख) खलीफ़ा उमर की बेटी
(ग) फ़ातिमी वंश की संस्थापक
(घ) इनमें से कोई नहीं।

Answer:

(क) पैगंबर मुहम्मद की बेटी

Exam Tips:

a) फ़ातिमी वंश स्वयं को फ़ातिमा का वंशज मानता था, यह याद रखें।

 

Question 52: गज़नवी वंश का संस्थापक कौन था?
(क) सुबकतिगीन
(ख) अल्पतिगीन
(ग) महमूद गज़नवी
(घ) अल्प अरसलन।

Answer:

(ख) अल्पतिगीन

Exam Tips:

a) अल्पतिगीन ने गज़नी में इस वंश की नींव रखी थी।

 

Question 53: सल्जुक तुर्कों ने किसे अपनी राजधानी घोषित किया था?
(क) बग़दाद को
(ख) काहिरा को
(ग) निशापुर को
(घ) मक्का को।

Answer:

(ग) निशापुर को

Exam Tips:

a) तुग़रिल बेग ने निशापुर को सल्जुक राजधानी बनाया था।

 

Question 54: केंद्रीय इस्लामी प्रदेशों के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था?
(क) कृषि
(ख) व्यापार
(ग) उद्योग
(घ) पशुपालन।

Answer:

(क) कृषि

Exam Tips:

a) मध्यकाल में कृषि को मुख्य व्यवसाय मानें।

 

Question 55: अरब की सबसे प्रसिद्ध पैदावार क्या थी?
(क) खजूर
(ख) कपास
(ग) चाय
(घ) पटसन।

Answer:

(क) खजूर

Exam Tips:

a) अल-हिजाज़ और अल-मदीना खजूर उत्पादन के प्रसिद्ध केंद्र थे।

 

Question 56: मध्यकाल में समरकंद किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध था?
(क) कागज़ उद्योग
(ख) आभूषण उद्योग
(ग) वस्त्र उद्योग
(घ) चमड़ा उद्योग।

Answer:

(क) कागज़ उद्योग

Exam Tips:

a) समरकंद का कागज़ उद्योग और कॉर्डोबा का चमड़ा उद्योग अलग याद रखें।

 

Question 57: केंद्रीय इस्लामी प्रदेशों में निम्नलिखित में से कौन-सा नगर व्यापार के लिए प्रसिद्ध था?
(क) बग़दाद
(ख) दमिश्क
(ग) अलेप्पो
(घ) उपरोक्त सभी।

Answer:

(घ) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) बग़दाद, दमिश्क और अलेप्पो सभी व्यापारिक केंद्र थे।

 

Question 58: बसरा शहर कहाँ स्थित है?
(क) ईरान में
(ख) इराक में
(ग) मिस्र में
(घ) चीन में।

Answer:

(ख) इराक में

Exam Tips:

a) बसरा, कूफ़ा और बग़दाद तीनों इराक के प्रमुख फ़ौजी शहर थे।

 

Question 59: काहिरा शहर कहाँ स्थित है?
(क) फ्राँस में
(ख) इराक में
(ग) इटली में
(घ) मिस्र में।

Answer:

(घ) मिस्र में

Exam Tips:

a) काहिरा मिस्र की राजधानी है, यह याद रखें।

 

Question 60: केंद्रीय इस्लामी प्रदेशों में किस प्रकार के सिक्के प्रचलित थे?
(क) स्वर्ण
(ख) चाँदी
(ग) ताँबा
(घ) उपरोक्त सभी।

Answer:

(घ) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) सोने के दीनार और चाँदी के दिरहम, दोनों प्रचलित थे।

 

Question 61: केंद्रीय इस्लामी प्रदेश स्वर्ण कहाँ से प्राप्त करते थे?
(क) एशिया से
(ख) अफ्रीका से
(ग) अमरीका से
(घ) उपरोक्त सभी।

Answer:

(ख) अफ्रीका से

Exam Tips:

a) अफ्रीका से सोने की आपूर्ति का उल्लेख करें।

 

Question 62: गेनिज़ा अभिलेख कहाँ से प्राप्त हुए थे?
(क) फ़ुस्तात से
(ख) काहिरा से
(ग) बग़दाद से
(घ) समरकंद से।

Answer:

(क) फ़ुस्तात से

Exam Tips:

a) गेनिज़ा अभिलेख प्रशासनिक इतिहास के लिए उपयोगी स्रोत हैं।

 

Question 63: राबिया कहाँ की प्रसिद्ध महिला संत थी?
(क) कूफ़ा की
(ख) बसरा की
(ग) बग़दाद की
(घ) समरकंद की।

Answer:

(ख) बसरा की

Exam Tips:

a) राबिया (801 ई०) बसरा की सूफ़ी संत थीं, यह याद रखें।

 

Question 64: बयाज़िद बिस्तामी का संबंध किस देश से था?
(क) ईरान से
(ख) इराक से
(ग) स्पेन से
(घ) अफ़गानिस्तान से।

Answer:

(क) ईरान से

Exam Tips:

a) बयाज़िद बिस्तामी ईरान के सूफ़ी संत थे।

 

Question 65: निम्नलिखित में से कौन काहिरा का प्रसिद्ध सूफ़ी संत था?
(क) बयाज़िद बिस्तामी
(ख) धुलनून मिस्री
(ग) इब्न-अल-फ़रीद
(घ) मंसूर-अल-हल्लाज।

Answer:

(ग) इब्न-अल-फ़रीद

Exam Tips:

a) धुलनून मिस्री मिस्र के सूफ़ी संत थे, जबकि इब्न-अल-फ़रीद काहिरा से जुड़े थे।

 

Question 66: इब्न सिना को यूरोप में किस नाम से जाना जाता था?
(क) ताबरी
(ख) बालाधुरी
(ग) एविसेन्ना
(घ) अबू नुवास।

Answer:

(ग) एविसेन्ना

Exam Tips:

a) इब्न सिना का यूरोपीय नाम एविसेन्ना याद रखें।

 

Question 67: उमर ख़य्याम का नाम क्यों प्रसिद्ध है?
(क) नाटकों के लिए
(ख) कहानियों के लिए
(ग) ग़ज़लों के लिए
(घ) रुबाइयों के लिए।

Answer:

(घ) रुबाइयों के लिए।

Exam Tips:

a) उमर ख़य्याम की रुबाइयों का विश्व की अनेक भाषाओं में अनुवाद हुआ है।

 

Question 68: उमर ख़य्याम द्वारा लिखित पुस्तक का नाम क्या था?
(क) शाहनामा
(ख) पंचतंत्र
(ग) एक हजार एक रातें
(घ) रिसाला।

Answer:

(घ) रिसाला।

Exam Tips:

a) शाहनामा फिरदौसी और एक हज़ार एक रातें अलग संग्रह हैं, इन्हें न मिलाएँ।

 

Question 69: शाहनामा का लेखक कौन था?
(क) फिरदौसी
(ख) रुदकी
(ग) मसूदी
(घ) अल-जहीज़।

Answer:

(क) फिरदौसी

Exam Tips:

a) शाहनामा फिरदौसी की ईरान के इतिहास पर आधारित रचना है।

 

Question 70: 'एक हजार एक रातें' नामक प्रसिद्ध पुस्तक की रचना किस भाषा में की गई थी?
(क) फ़ारसी में
(ख) अरबी में
(ग) पहलवी में
(घ) उर्दू में।

Answer:

(क) फ़ारसी में

Exam Tips:

a) मूल संग्रह फ़ारसी में था और दसवीं शताब्दी में इसका अरबी अनुवाद हुआ, यह याद रखें।

 

Question 71: अल-जहीज़ कहाँ का प्रसिद्ध लेखक था?
(क) काहिरा का
(ख) कूफ़ा का
(ग) बग़दाद का
(घ) बसरा का।

Answer:

(घ) बसरा का।

Exam Tips:

a) अल-जहीज़ की पुस्तकें किताब-अल-बुखला और किताब-अल-हैवान हैं।

 

Question 72: अरब का महान् इतिहासकार किसे माना जाता है?
(क) ताबरी को
(ख) अल्बरूनी को
(ग) मुकदसी को
(घ) अल-जहीज़ को।

Answer:

(क) ताबरी को

Exam Tips:

a) ताबरी का ग्रंथ तारीख़-अल-रसूल वल मुलूक 915 ई० तक के इतिहास को समेटता है।

 

Question 73: ताबरी की प्रसिद्ध रचना का नाम क्या है?
(क) तहक़ीक़-मा-लिल-हिंद
(ख) तारीख़-अल-रसूल वल मुलूक
(ग) किताब-अल-हैवान
(घ) अहसान-अल-तक़्सीम।

Answer:

(ख) तारीख़-अल-रसूल वल मुलूक

Exam Tips:

a) तहक़ीक़-मा-लिल-हिंद अल्बरूनी की रचना है, इसे ताबरी से न जोड़ें।

 

Question 74: 'तहक़ीक़-मा-लिल-हिंद' का लेखक कौन था?
(क) अल्बरूनी
(ख) मसूदी
(ग) बालाधुरी
(घ) अल-जहीज़।

Answer:

(क) अल्बरूनी

Exam Tips:

a) तहक़ीक़-मा-लिल-हिंद को तारीख़-ए-हिंद भी कहा जाता है, यह याद रखें।

 

Question 75: डोम ऑफ़ द रॉक नामक प्रसिद्ध मस्जिद का निर्माण कहाँ किया गया था?
(क) बग़दाद में
(ख) काहिरा में
(ग) जेरुसलम में
(घ) कूफ़ा में।

Answer:

(ग) जेरुसलम में

Exam Tips:

a) अब्द-अल-मलिक द्वारा बनवाई गई यह मस्जिद जेरुसलम में है।

 

Question 76: धर्मयुद्ध किनके मध्य हुए?
(क) यहूदियों एवं ईसाइयों के मध्य
(ख) ईसाइयों एवं मुसलमानों के मध्य
(ग) पारसियों एवं मुसलमानों के मध्य
(घ) मुसलमानों एवं हिंदुओं के मध्य।

Answer:

(ख) ईसाइयों एवं मुसलमानों के मध्य

Exam Tips:

a) धर्मयुद्ध यूरोपीय ईसाइयों और मुसलमानों के बीच हुए, यह याद रखें।

 

Question 77: किस स्थान को लेकर ईसाइयों एवं मुसलमानों के मध्य धर्मयुद्ध हुए?
(क) बग़दाद
(ख) मक्का
(ग) मदीना
(घ) जेरुसलम।

Answer:

(घ) जेरुसलम।

Exam Tips:

a) जेरुसलम ईसाइयों के लिए पवित्र भूमि थी, यह मुख्य कारण है।

 

Question 78: प्रथम धर्मयुद्ध कब आरंभ हुआ?
(क) 1095 ई० में
(ख) 1096 ई० में
(ग) 1097 ई० में
(घ) 1098 ई० में।

Answer:

(ख) 1096 ई० में

Exam Tips:

a) पोप अर्बन द्वितीय की अपील (1095 ई०) और धर्मयुद्ध का आरंभ (1096 ई०) अलग याद रखें।

 

Question 79: प्रथम धर्मयुद्ध के दौरान निम्नलिखित में से किसकी पराजय हुई?
(क) ईसाइयों की
(ख) मुसलमानों की
(ग) पारसियों की
(घ) यहूदियों की।

Answer:

(ख) मुसलमानों की

Exam Tips:

a) 1099 ई० में जेरुसलम पर ईसाइयों के अधिकार को परिणाम के रूप में लिखें।

 

Question 80: द्वितीय धर्मयुद्ध कब से लेकर कब तक चला?
(क) 1144 ई० से 1149 ई० तक
(ख) 1145 ई० से 1147 ई० तक
(ग) 1146 ई० से 1150 ई० तक
(घ) 1147 ई० से 1149 ई० तक।

Answer:

(घ) 1147 ई० से 1149 ई० तक।

Exam Tips:

a) द्वितीय धर्मयुद्ध का आरंभ 1147 ई० और अंत 1149 ई० याद रखें।

 

Question 81: सलादीन कहाँ का शासक था?
(क) मिस्र का
(ख) बग़दाद का
(ग) रोम का
(घ) फ्राँस का।

Answer:

(क) मिस्र का

Exam Tips:

a) सलादीन 1171 ई० में मिस्र का शासक बना, यह याद रखें।

 

Question 82: तृतीय धर्मयुद्ध कब आरंभ हुआ था?
(क) 1187 ई० में
(ख) 1189 ई० में
(ग) 1191 ई० में
(घ) 1291 ई० में।

Answer:

(ख) 1189 ई० में

Exam Tips:

a) 1187 ई० जेरुसलम पर सलादीन का अधिकार और 1189 ई० तीसरे धर्मयुद्ध का आरंभ है, दोनों अलग याद रखें।

 

Question 83: ईसाइयों एवं मुसलमानों में कुल कितने धर्मयुद्ध हुए थे?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) आठ।

Answer:

(घ) आठ।

Exam Tips:

a) धर्मयुद्धों की कुल संख्या आठ थी, जो 1096 ई० से 1272 ई० के बीच हुए।

 

History Class 11 Curriculum Solutions: Chapter 04 Islam ka Uday aur Vistar (c. 570-1200 CE)

Accessing Chapter 04 Islam ka Uday aur Vistar (c. 570-1200 CE) Solutions

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 04 Islam ka Uday aur Vistar (c. 570-1200 CE). Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 11 History, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Concept-Driven Answers for Class 11 History

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 11 History module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Maximizing Study Efficiency

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 04 Islam ka Uday aur Vistar (c. 570-1200 CE) with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 4 इस्लाम का उदय और विस्तार : लगभग 570-1200 ई० for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 4 इस्लाम का उदय और विस्तार : लगभग 570-1200 ई० is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 History are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the History Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 4 इस्लाम का उदय और विस्तार : लगभग 570-1200 ई० as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the History concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 4 इस्लाम का उदय और विस्तार : लगभग 570-1200 ई० will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 4 इस्लाम का उदय और विस्तार : लगभग 570-1200 ई० in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 History. You can access HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 4 इस्लाम का उदय और विस्तार : लगभग 570-1200 ई० in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the History Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 4 इस्लाम का उदय और विस्तार : लगभग 570-1200 ई० in printable PDF format for offline study on any device.