HBSE Class 11 Geography Solutions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन

Download Haryana Board Solutions for Class 11 Geography Chapter 15 Life on the Earth

Explore reliable textbook solutions for Chapter 15 Life on the Earth tailored for Class 11 learners. Utilizing these Geography answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Access Haryana Board Solutions and Answers

Navigate directly to the solved Geography textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: निम्नलिखित में से कौन जैवमंडल में सम्मिलित हैं।
(A) केवल पौधे
(B) केवल प्राणी
(C) सभी जैव व अजैव जीव
(D) सभी जीवित जीव

Answer:

(C) सभी जैव व अजैव जीव

Exam Tips:

a) Biosphere includes all living organisms along with the non-living components of their environment.

 

Question 2: उष्णकटिबंधीय घास के मैदान निम्न में से किस नाम से जाने जाते हैं?
(A) प्रेयरी
(B) स्टैपी
(C) सवाना
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(C) सवाना

Exam Tips:

a) Tropical grasslands are called savanna, while prairie and steppe refer to temperate grasslands.

 

Question 3: चट्टानों में पाए जाने वाले लोहांश के साथ ऑक्सीजन मिलकर निम्नलिखित में से क्या बनाती है?
(A) आयरन सल्फेट
(B) आयरन कार्बोनेट
(C) आयरन ऑक्साइड
(D) आयरन नाइट्राइट

Answer:

(C) आयरन ऑक्साइड

Exam Tips:

a) Iron combined with oxygen forms iron oxide (Fe2O3), which gives many rocks their reddish colour.

 

Question 4: प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रिया के दौरान, प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड जल के साथ मिलकर क्या बनाती है?
(A) प्रोटीन
(B) कार्बोहाइड्रेट्स
(C) एमिनोएसिड
(D) विटामिन

Answer:

(B) कार्बोहाइड्रेट्स

Exam Tips:

a) In photosynthesis, 6CO2 + 6H2O → C6H12O6 + 6O2 (in sunlight, with chlorophyll).

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

Question 1: पारिस्थितिकी से आप क्या समझते हैं?

Answer:

पारिस्थितिकी का सीधा सम्बन्ध जैविक तथा अजैविक तत्त्वों के पारस्परिक सम्बन्धों से है। जीवों और उनके वातावरण के बीच के सम्बन्धों का अध्ययन पारिस्थितिकी कहलाता है। अर्थात् वातावरण और जीवों के मध्य होने वाली पारस्परिक क्रियाओं के अध्ययन को पारिस्थितिकी कहते हैं।

Exam Tips:

a) Ecology studies the interactions between organisms and their physical environment.
b) Both biotic and abiotic components are included in the study.

 

Question 2: पारितंत्र (Ecological system) क्या है? संसार के प्रमुख पारितंत्र प्रकारों को बताएं।

Answer:

पारितन्त्र का अर्थ: पारितन्त्र पर्यावरण के सभी जैव तथा अजैव घटकों के एकीकरण का परिणाम है। दूसरे शब्दों में, जीव तथा उसके पर्यावरण के बीच की स्वतन्त्र इकाई को पारितन्त्र (Ecosystem) कहा जाता है।

पारितन्त्र के प्रकार: पारितन्त्र दो प्रकार के होते हैं- जलीय पारितन्त्र (Aquatic Ecosystem) और स्थलीय पारितन्त्र (Terrestrial Ecosystem)।
संसार के कुछ प्रमुख पारितन्त्र निम्नलिखित हैं- वन, घास-क्षेत्र, मरुस्थल, झील, नदी, समुद्र इत्यादि।

Exam Tips:

a) Define an ecosystem as the unit formed by living organisms and their environment.
b) Aquatic ecosystems are water-based, such as lakes, rivers and seas.
c) Terrestrial ecosystems are land-based, such as forests, grasslands and deserts.

 

Question 3: खाद्य श्रृंखला क्या है? चराई खाद्य शृंखला का एक उदाहरण देते हुए इसके अनेक स्तर बताएं।

Answer:

खाद्य श्रृंखला का अर्थ: भोजन अथवा ऊर्जा के एक पोषण स्तर से अन्य पोषण स्तरों तक पहुँचने की प्रक्रिया को खाद्य श्रृंखला (Food Chain) कहा जाता है।

एक पारितन्त्र में अनेक खाद्य श्रृंखलाएँ बनती हैं, जिनमें चराई खाद्य श्रृंखला एक प्रमुख श्रृंखला है। यह श्रृंखला हरे पौधों (उत्पादक) से आरम्भ होकर मांसाहारी जीवों तक जाती है। इसके विभिन्न स्तर निम्नलिखित हैं:
घास → हरा टिड्डा → मेंढक → साँप → बाज

Exam Tips:

a) Name the producer at the base of the chain: green plants.
b) Each arrow shows the transfer of food energy to the next level.
c) Write the chain in the order grass, grasshopper, frog, snake and hawk.

 

Question 4: खाद्य जाल (Food web) से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित बताएं।

Answer:

खाद्य जाल का अर्थ: पारितन्त्र में खाद्य श्रृंखलाएँ स्वतन्त्र इकाइयों के रूप में नहीं चलतीं। ये एक-दूसरे से अलग-अलग स्तरों पर जुड़ी रहती हैं और एक जाल-सा बनाती हैं, जिसे खाद्य जाल (Food Web) कहा जाता है।

उदाहरण: किसी चरागाह पारितन्त्र में हिरण, खरगोश, चूहे और सुनसुनिया आदि घास को अपना भोजन बनाते हैं। चूहों को साँप या शिकारी पक्षी खा सकते हैं, तथा शिकारी पक्षी साँपों को भी खा सकते हैं। इसका अर्थ यह है कि उपभोक्ताओं के पास कई विकल्प मौजूद हैं, जिस कारण पारितन्त्र में सन्तुलन बना रहता है।

Exam Tips:

a) A food web is a network of many interlinked food chains.
b) Consumers having several food options keeps the ecosystem balanced.

 

Question 5: बायोम (Biome) क्या है?

Answer:

बायोम: विशेष परिस्थितियों में पादपों और जन्तुओं के अन्तर्सम्बन्धों के कुल योग को बायोम (Biome) कहते हैं। यह पौधों और प्राणियों का एक समुदाय है जो किसी बड़े भौगोलिक क्षेत्र में पाया जाता है।

संसार के प्रमुख बायोम निम्नलिखित हैं:
(i) वन बायोम
(ii) मरुस्थलीय बायोम
(iii) घास-भूमि बायोम
(iv) जलीय बायोम
(v) उच्च प्रदेशीय बायोम।

Exam Tips:

a) A biome covers a large geographical area with a characteristic group of plants and animals.
b) Remember the five major biomes: forest, desert, grassland, aquatic and high-altitude.
c) Mention the five biomes in a numbered list.

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए

Question 1: संसार के विभिन्न वन बायोम (Forest Biomes) की महत्त्वपूर्ण विशेषताओं का वर्णन करें।

Answer:

वन बायोम को निम्नलिखित वर्गों में विभाजित किया जा सकता है:

1. उष्ण कटिबन्धीय वन: ये दो प्रकार के होते हैं- भूमध्य रेखीय वन और उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन।
भूमध्य रेखीय वन:
(i) ये भूमध्य रेखा के उत्तर व दक्षिण अक्षांशों के बीच स्थित होते हैं।
(ii) इन वनों में तापमान 20° से 25°C के बीच रहता है।
(iii) इन क्षेत्रों की मिट्टी अम्लीय होती है, जिसमें पोषक तत्त्वों की कमी होती है।
(iv) इन वनों में असंख्य वृक्षों के झुण्ड, लम्बे और घने वृक्ष मिलते हैं।
उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन:
(i) ये 10° से 25° उत्तर व दक्षिण अक्षांशों के बीच पाए जाते हैं।
(ii) इन वनों का तापमान 25° से 30°C के बीच रहता है।
(iii) इन वनों में वार्षिक औसत वर्षा 1000 मिमी होती है।
(iv) इन वनों में कम घने तथा मध्यम ऊँचाई के वृक्ष मिलते हैं।
(v) इनमें कीट, पतंगे, चमगादड़, पक्षी और स्तनधारी जीव पाए जाते हैं।

2. शीतोष्ण कटिबन्धीय वन:
(i) इन वनों का तापमान 20° से 30° के बीच पाया जाता है।
(ii) इन वनों में वर्षा समान रूप से वितरित होती है और 750-1500 मिमी के बीच होती है।
(iii) इन वनों में पौधों की प्रजातियों में कम विविधता पाई जाती है। यहाँ ओक, बीच आदि वृक्ष मिलते हैं।
(iv) इनमें गिलहरी, खरगोश, पक्षी और काले भालू आदि जन्तु पाए जाते हैं।

3. बोरियल वन:
(i) इन वनों में ग्रीष्म ऋतु छोटी और मध्यम रूप से गर्म होती है, जबकि शीत ऋतु लम्बी होती है।
(ii) इन वनों में वर्षा मुख्यतः हिमपात के रूप में होती है, जो 400-1000 मिमी तक होती है।
(iii) वनस्पति में पाइन, स्प्रूस आदि कोणधारी वृक्ष मिलते हैं।
(iv) प्राणियों में कठफोड़ा, चील, भालू, हिरण, खरगोश, भेड़िया और चमगादड़ आदि प्रमुख हैं।

Exam Tips:

a) Equatorial forests have acidic soil poor in nutrients, while tropical deciduous forests receive about 1000 mm of rain annually.
b) Boreal forests are dominated by coniferous trees such as pine and spruce.
c) Snowfall is the main form of precipitation in boreal forests.
d) A comparison table of temperature, rainfall and vegetation helps organise the answer.

 

Question 2: जैव भू-रासायनिक चक्र (Biogeochemical Cycle) क्या है? वायुमंडल में नाइट्रोजन का यौगिकीकरण (Fixation) कैसे होता है? वर्णन करें।

Answer:

जैव भू-रासायनिक चक्र: पृथ्वी पर जीवन विविध प्रकार के पारिस्थितिक अन्तर्सम्बन्धों में बना रहता है। जीवित रहने की प्रक्रिया में ऊर्जा, जल और पोषक तत्त्वों जैसे विभिन्न प्रवाह सम्मिलित हैं। विभिन्न अध्ययनों से पता चलता है कि पिछले 100 वर्षों में वायुमण्डल और जलमण्डल की संरचना में रासायनिक घटकों का सन्तुलन लगभग एक समान रहा है। यह सन्तुलन पौधों और प्राणी ऊतकों द्वारा होने वाले चक्रीय प्रवाह से बना रहता है। जैवमण्डल में जीवधारियों और पर्यावरण के बीच रासायनिक तत्त्वों के इस चक्रीय प्रवाह को जैव भू-रासायनिक चक्र कहा जाता है।

वायुमंडल में नाइट्रोजन का यौगिकीकरण (Fixation): वायुमण्डल की स्वतन्त्र नाइट्रोजन को जीव-जन्तु सीधे ग्रहण नहीं कर सकते। परन्तु कुछ फलीदार पौधों की जड़ों में उपस्थित जीवाणु तथा नीली-हरी शैवाल (Blue green Algae) वायुमण्डल की नाइट्रोजन को सीधे ग्रहण करके उसे नाइट्रोजन के यौगिकों में बदल देते हैं। इस प्रक्रिया को नाइट्रोजन यौगिकीकरण कहते हैं। शाकाहारी जन्तुओं द्वारा इन पौधों के खाए जाने पर इस नाइट्रोजन का कुछ भाग उनके शरीर में चला जाता है।

Exam Tips:

a) Name the two groups that fix atmospheric nitrogen: root bacteria of leguminous plants and blue green algae.
b) Fixed nitrogen then passes to herbivores when they eat these plants.
c) A biogeochemical cycle is the circulation of chemical elements between living organisms and the environment.

 

Question 3: पारिस्थितिक संतुलन (Ecological balance) क्या है? इसके असंतुलन को रोकने के महत्त्वपूर्ण उपायों की चर्चा करें।

Answer:

पारिस्थितिक सन्तुलन का अर्थ: किसी पारितन्त्र या आवास में जीवों के समुदाय के बीच परस्पर गतिक साम्यता की अवस्था को पारिस्थितिक सन्तुलन कहते हैं। यह तभी सम्भव है जब जीवधारियों की विविधता अपेक्षाकृत स्थायी रहे। अतः पारितन्त्र में प्रत्येक प्रजाति की संख्या में स्थायी सन्तुलन बना रहना ही पारिस्थितिक सन्तुलन है।

पारिस्थितिक असन्तुलन को रोकने के उपाय:
(i) जीव-जन्तुओं के आवास स्थानों को नष्ट नहीं करना चाहिए।
(ii) वन्य जीवों के शिकार पर प्रतिबन्ध लगाना चाहिए।
(iii) पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना चाहिए।
(iv) वृक्षारोपण किया जाना चाहिए।
(v) पर्यावरणीय कारकों का सही एवं उचित प्रयोग करना चाहिए।
(vi) जनसंख्या का दबाव पारिस्थितिकी को बहुत प्रभावित करता है, इसलिए जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगानी चाहिए।
(vii) मानव का अधिक हस्तक्षेप असन्तुलन बढ़ाता है, जिससे बाढ़ और अनेक जलवायु सम्बन्धी परिवर्तन होते हैं। अतः मानव द्वारा पर्यावरण से छेड़छाड़ कम करना भी एक उपाय हो सकता है।

Exam Tips:

a) Ecological balance depends on a stable diversity of organisms in an ecosystem.
b) Protecting habitats and banning the hunting of wild animals are two key measures.
c) Controlling population growth reduces pressure on the ecosystem.
d) Excessive human interference increases imbalance and can lead to floods and climate changes.

 

Geography Class 11 Curriculum Solutions: Chapter 15 Life on the Earth

Textbook Solutions for Class 11 Geography Chapter 15 Life on the Earth

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 15 Life on the Earth. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 11 Geography, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 11 Geography text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Effective Self-Study and Homework Assistance

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 15 Life on the Earth with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Geography Solutions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Geography Solutions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Geography are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Geography Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Geography Solutions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Geography concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Geography Solutions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Geography Solutions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Geography. You can access HBSE Class 11 Geography Solutions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Geography Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Geography Solutions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन in printable PDF format for offline study on any device.