HBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 11 Geography Chapter 15 Life on Earth

Explore reliable textbook solutions for Chapter 15 Life on Earth tailored for Class 11 learners. Utilizing these Geography answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Download Chapter 15 Life on Earth Textbook Solutions PDF

Access the complete solution PDF for Class 11 Geography below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

भाग-I : सही विकल्प का चयन करें

Question 1: पृथ्वी पर कितने परिमंडल हैं?
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5

Answer:

(C) 4

Exam Tips:

a) The four spheres are lithosphere, atmosphere, hydrosphere and biosphere, so the answer is four.

 

Question 2: तटीय मरुस्थलों में प्रायः तापमान रहता है
(A) 21° – 38°C
(B) 2° – 25°C
(C) 15° – 35°C
(D) 29° – 37°C

Answer:

(C) 15° – 35°C

Exam Tips:

a) Coastal deserts are milder than inland hot deserts, which record much higher maximum temperatures.

 

Question 3: निम्नलिखित में से उच्च प्रदेशीय जीवोम कहाँ पाया जाता है?
(A) एंडीज
(B) स्टैपी
(C) प्रवालभित्ति
(D) रूब-एल-खाली

Answer:

(A) एंडीज

Exam Tips:

a) The Andes is the high-altitude mountain system of South America, so the high-altitude biome is found there.

 

Question 4: वायुमंडल में जीवमंडल का विस्तार कितनी ऊँचाई तक है?
(A) 2000 मी०
(B) 3000 मी०
(C) 4000 मी०
(D) 5000 मी०

Answer:

(D) 5000 मी०

Exam Tips:

a) The biosphere extends up to about 5000 m into the atmosphere and about 9000 m below the ocean surface.

 

Question 5: वनस्पति जगत और प्राणी जगत किसके वर्ग हैं?
(A) स्थलमंडल
(B) वायुमंडल
(C) जलमंडल
(D) जैवमंडल

Answer:

(D) जैवमंडल

Exam Tips:

a) All plants and animals together form the biosphere, which is the sphere of all living things.

 

Question 6: कौन-सी गैस ‘हरित गृह प्रभाव’ उत्पन्न करती है?
(A) कार्बन-डाइऑक्साइड
(B) ओजोन
(C) हाइड्रोजन
(D) क्लोरो-फ्लोरो कार्बन

Answer:

(A) कार्बन-डाइऑक्साइड

Exam Tips:

a) Carbon dioxide is the main greenhouse gas, while chlorofluorocarbons mainly damage the ozone layer.

 

Question 7: ‘Ecology’ शब्द यूनानी शब्दों Oikos तथा logos से मिलकर बना है। इनमें ‘आइकोस’ शब्द का क्या अर्थ है?
(A) जीव के प्रजनन का स्थान
(B) वनस्पति
(C) पर्यावरण
(D) रहने का स्थान

Answer:

(D) रहने का स्थान

Exam Tips:

a) Oikos means house or habitation, and logos means study, so ecology is the study of habitats.

 

Question 8: ‘Ecology’ शब्द जर्मनी भाषा के किस शब्द से बना है?
(A) Oekology
(B) Oekologie
(C) Ekology
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(B) Oekologie

Exam Tips:

a) The German word Oekologie was used by Ernst Haeckel, and it became the English word ecology.

 

Question 9: ‘Ecosystem’ (पारिस्थितिक तंत्र) शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किस विद्वान ने किया था?
(A) ए०जी०टांसली
(B) लिंडमैन
(C) मोंकहाऊस
(D) सेंट हिलेयर आइसोडॉट ज्योफ्री

Answer:

(A) ए०जी०टांसली

Exam Tips:

a) A.G. Tansley introduced the term ecosystem, while Lindeman is linked with the 10 per cent energy law.

 

Question 10: जैवमंडल की सर्वप्रथम संकल्पना किसने प्रस्तुत की?
(A) ए०जी०टांसली
(B) लिंडमैन
(C) मोंकहाऊस
(D) एडवर्ड सुवेस

Answer:

(D) एडवर्ड सुवेस

Exam Tips:

a) Edward Suess, an Austrian geologist, proposed the concept of the biosphere, not Tansley.

 

Question 11: निम्नलिखित में से अपघटक वर्ग में किसको रखा जा सकता है?
(A) पेड़-पौधे
(B) बकरी
(C) बैक्टीरिया
(D) सौर विकिरण

Answer:

(C) बैक्टीरिया

Exam Tips:

a) Bacteria and fungi break down dead organic matter into simpler substances, so they are decomposers.

 

Question 12: निम्नलिखित में से जैवमंडल का सदस्य नहीं है-
(A) शैवाल
(B) कवक
(C) जल
(D) पादप

Answer:

(C) जल

Exam Tips:

a) Water is an abiotic component, so it is not a member of the biosphere, while algae, fungi and plants are living.

 

Question 13: निम्नलिखित में से कौन-सा उदाहरण स्वपोषित घटक का है?
(A) घास
(B) मनुष्य
(C) हिरण
(D) गिद्ध

Answer:

(A) घास

Exam Tips:

a) Autotrophs make their own food by photosynthesis, and green plants such as grass are the classic example.

 

Question 14: पारिस्थितिक तंत्र में उपभोक्ता उन्हें कहा जाता है जो-
(A) अपना आहार स्वयं बनाते हैं।
(B) स्वपोषित प्राथमिक उत्पादक (पौधों) से भोजन प्राप्त करते हैं
(C) मृत जंतुओं और पौधों को गलाते-सड़ाते हैं
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(B) स्वपोषित प्राथमिक उत्पादक (पौधों) से भोजन प्राप्त करते हैं

Exam Tips:

a) Consumers cannot make their own food, so they depend on producers or other consumers for energy.

 

Question 15: निम्नलिखित में से किसको सर्वाहारी वर्ग में रखा जा सकता है?
(A) कीट, चूहे
(B) गाय, भैंस
(C) मनुष्य
(D) उल्लू, शेर, चीता

Answer:

(C) मनुष्य

Exam Tips:

a) Omnivores eat both plants and animals, and humans are the standard example of an omnivore.

 

Question 16: जमीन पर कोई भी शाकाहारी, मांसाहारी और सर्वाहारी नहीं बचेगा, यदि-
(A) सारे पौधे हटा दिए जाएँ
(B) सारे खरगोश और हिरण हटा दिए जाएँ
(C) सारे शेर हटा दिए जाएँ
(D) सारे सूक्ष्म जीव व जीवाणु हटा दिए जाएँ

Answer:

(A) सारे पौधे हटा दिए जाएँ

Exam Tips:

a) Every food chain starts with green plants, so removing plants breaks the energy supply for all other organisms.

 

Question 17: निम्नलिखित में से मानव निर्मित पारिस्थितिक तंत्र का हिस्सा नहीं है-
(A) जनजातीय पारिस्थितिक तंत्र
(B) वनीय पारिस्थितिक तंत्र
(C) कृषि पारिस्थितिक तंत्र
(D) ग्रामीण पारिस्थितिक तंत्र

Answer:

(B) वनीय पारिस्थितिक तंत्र

Exam Tips:

a) A forest ecosystem develops naturally without human management, unlike agricultural and rural ecosystems.

 

Question 18: खाद्य शृंखला के बारे में कौन-सा कथन असत्य है?
(A) आद्य श्रृंखला में एक प्राणी दूसरे को खाकर ऊर्जा का स्थानान्तरण करता है
(B) इसमें केवल 50% ऊर्जा अगले पोषण तल को प्राप्त होती है
(C) इसके तीसरे स्तर पर मांसाहारी जानवर आ जाते हैं
(D) अधिकतर खाद्य शृंखलाएँ चार या पाँच स्तरों तक ही सीमित हो जाती हैं

Answer:

(B) इसमें केवल 50% ऊर्जा अगले पोषण तल को प्राप्त होती है

Exam Tips:

a) Only about 10 per cent of the energy passes to the next trophic level, which is why food chains are short.

 

Question 19: गिद्ध इसलिए समाप्त हो चुके हैं क्योंकि-
(A) वर्तमान जलवायु उनके अनुकूल नहीं रही
(B) भोजन व पानी की कमी ने उनका सफाया कर दिया
(C) पोषण तल के उच्चतम स्तर पर होने के कारण उनमें घातक रसायन एकत्रित हो गए
(D) गिद्ध को अन्य मांसाहारी जीव खा गए

Answer:

(C) पोषण तल के उच्चतम स्तर पर होने के कारण उनमें घातक रसायन एकत्रित हो गए

Exam Tips:

a) Toxic chemicals accumulate in higher trophic levels through biomagnification, and this affected vultures.

 

भाग-II : एक शब्द या वाक्य में उत्तर दें

Question 1: खाद्य श्रृंखला का एक उदाहरण दें।

Answer:

घास।

Exam Tips:

a) Name a producer such as grass as the first link, not an animal that eats plants.

 

Question 2: उष्ण कटिबंधीय घास के मैदानों को किस नाम से जाना जाता है?

Answer:

सवाना।

Exam Tips:

a) Savanna is the name for tropical grasslands with scattered trees, found mainly in Africa.

 

Question 3: शैलों में उपस्थित लोहांश से ऑक्सीजन की रासायनिक प्रतिक्रिया होने पर क्या बनता है?

Answer:

आयरन ऑक्साइड।

Exam Tips:

a) Iron combining with oxygen forms iron oxide, which gives the reddish colour seen in many rocks and soils.

 

Question 4: वनस्पति जगत और प्राणी जगत किसके वर्ग हैं?

Answer:

जैवमंडल के।

Exam Tips:

a) Plant kingdom and animal kingdom together make up the biosphere, the sphere of all living things.

 

Question 5: कौन-सी गैस ‘हरित गृह प्रभाव’ उत्पन्न करती है?

Answer:

कार्बन-डाइऑक्साइड।

Exam Tips:

a) Carbon dioxide traps outgoing heat from the earth, which is the main cause of the greenhouse effect.

 

Question 6: ‘Ecosystem’ (पारिस्थितिक तंत्र) शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किस विद्वान ने किया था?

Answer:

ए०जी० टांसली ने।

Exam Tips:

a) A.G. Tansley coined the word ecosystem, not Lindeman, who studied energy flow.

 

Question 7: जैवमंडल की सर्वप्रथम संकल्पना किसने प्रस्तुत की?

Answer:

एडवर्ड सुवेस ने।

Exam Tips:

a) Edward Suess proposed the biosphere concept, and the answer should name him, not Tansley.

 

Question 8: जैवमण्डल के दो वर्ग कौन-से हैं?

Answer:

(1) वनस्पति जगत और
(2) प्राणी जगत।

Exam Tips:

a) Write both classes in full, as the plant kingdom and the animal kingdom.

 

Question 9: होमोसेपियन्स (Homo Sapiens) क्या है?

Answer:

एक प्रजाति के रूप में आधुनिक मानव।

Exam Tips:

a) Homo sapiens is the scientific name of the species to which modern humans belong.

 

Question 10: पारिस्थितिक तन्त्र में ऊर्जा का प्रमुख स्रोत क्या है?

Answer:

सूर्यातप।

Exam Tips:

a) Solar radiation is the main energy source of nearly every ecosystem on the earth.

 

Question 11: पारिस्थितिक तन्त्र (Ecosystem) के घटकों के दो वर्ग कौन-कौन से हैं?

Answer:

(1) जैव
(2) अजैव।

Exam Tips:

a) The two components are biotic (living) and abiotic (non-living), and both are needed to define an ecosystem.

 

Question 12: सभी प्राकृतिक चक्रों को ऊर्जा प्रदान करने वाला प्रमुख स्रोत कौन-सा है?

Answer:

सौर विकिरण।

Exam Tips:

a) Solar radiation drives the water, carbon and nutrient cycles on the earth.

 

Question 13: एक प्रमुख पारितंत्र का उदाहरण दीजिए।

Answer:

वन एक प्रमुख पारितंत्र है।

Exam Tips:

a) A forest is a terrestrial ecosystem, while a pond or the ocean is an aquatic example.

 

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: पृथ्वी के परिमण्डलों के नाम लिखिए।

Answer:

(1) स्थलमण्डल
(2) वायुमण्डल
(3) जलमण्डल और
(4) जैवमण्डल।

Exam Tips:

a) Write the four spheres in the standard order: lithosphere, atmosphere, hydrosphere and biosphere.
b) The lithosphere is the solid earth, while the atmosphere is the gas layer around it.

 

Question 2: उपभोक्ताओं के तीन मुख्य वर्ग बताइए। अथवा जीवों के मुख्य वर्ग कौन-से हैं?

Answer:

(1) शाकाहारी (Herbivores)
(2) मांसाहारी (Carnivores)
(3) सर्वाहारी (Omnivores)।

Exam Tips:

a) Herbivores eat plants, carnivores eat animals and omnivores eat both.
b) Name each class with its English term in brackets.

 

Question 3: अपघटक (Decomposers) क्या होते हैं?

Answer:

अपघटक वे सूक्ष्म जीव व जीवाणु होते हैं जो खाद्य श्रृंखला के सभी स्तरों से गले-सड़े जैव पदार्थ को अपना भोजन बनाते हैं।

Exam Tips:

a) Decomposers feed on dead organic matter from every trophic level of the food chain.
b) Their work returns minerals to the soil, which keeps the food chain going.

 

Question 4: पारिस्थितिक तन्त्र से क्या तात्पर्य है?

Answer:

किसी भी क्षेत्र या प्रदेश के भौतिक वातावरण तथा जीवों के पारस्परिक सम्बन्धों के व्यवस्थित अध्ययन को पारिस्थितिक तन्त्र कहते हैं। यह एक जटिल तन्त्र है, जिसमें दोनों के आपसी सम्बन्धों का वैज्ञानिक अध्ययन सम्मिलित है। पारिस्थितिक तन्त्र में जैविक तथा अजैविक जगत की पारस्परिक प्रक्रियाओं तथा सम्बन्धों का विश्लेषण किया जाता है।

Exam Tips:

a) An ecosystem studies the interaction between the physical environment and living organisms.
b) Both biotic and abiotic components are included in the study of an ecosystem.

 

Question 5: पारितन्त्र क्या है?

Answer:

पारितन्त्र पर्यावरण के सभी जैव तथा अजैव घटकों के एकीकरण का परिणाम है। दूसरे शब्दों में, जीव तथा उसके पर्यावरण के बीच की स्वतन्त्र इकाई को पारितन्त्र (Ecosystem) कहा जाता है।

Exam Tips:

a) An ecosystem is formed by combining all biotic and abiotic components of the environment.
b) Write the English term Ecosystem in brackets, as the textbook does.

 

Question 6: जैवमण्डल किसे कहते हैं?

Answer:

जैवमण्डल से अभिप्राय पृथ्वी के उस अंग से है, जहाँ जीवन सम्भव है। सभी जीवित प्राणी, जीव-जन्तु तथा पेड़-पौधे इसी मण्डल में पनपते हैं।

Exam Tips:

a) The biosphere is the part of the earth where life is possible.
b) Animals and plants both live and grow within the biosphere.

 

Question 7: पारितंत्रीय विविधता क्या है?

Answer:

पारितंत्रीय विविधता पारितंत्र के प्रकारों की व्यापक भिन्नता, पर्यावासों की विविधता और प्रत्येक पारितंत्र में घटित हो रही पारिस्थितिकीय प्रक्रियाओं से नज़र आती है। पारितंत्रीय सीमाओं का निर्धारण न केवल जटिल है, बल्कि कठिन भी है।

Exam Tips:

a) Ecosystem diversity is seen in the range of ecosystem types and habitats.
b) Boundaries of an ecosystem are difficult to fix exactly.

 

Question 8: शाकाहारी और मांसाहारी में अन्तर स्पष्ट करें।

Answer:

शाकाहारी और मांसाहारी में निम्नलिखित अन्तर हैं-

शाकाहारीमांसाहारी
1. शाकाहारी जीव अपने भोजन के लिए पौधों पर निर्भर करते हैं।1. मांसाहारी जीव अपना भोजन शाकाहारी जीवों के मांस से प्राप्त करते हैं।
2. ये पहले स्तर पर प्राथमिक उपभोक्ता कहलाते हैं।2. ये गौण उपभोक्ता कहलाते हैं।
3. कीट, चूहे, बकरियाँ, गाय, भैंस आदि इनके प्रमुख उदाहरण हैं।3. शेर, चीता, उल्लू, गिद्ध आदि इनके प्रमुख उदाहरण हैं।

Exam Tips:

a) Herbivores feed on plants, while carnivores feed on the flesh of other animals.
b) Herbivores are primary consumers, and carnivores are secondary consumers.
c) A lion or a vulture is a carnivore, while a cow or a goat is a herbivore.

 

Question 9: खाद्य शृंखला और खाद्य जाल में क्या अन्तर है?

Answer:

खाद्य शृंखला और खाद्य जाल में निम्नलिखित अन्तर हैं-

खाद्य शृंखलाखाद्य जाल
1. किसी पारिस्थितिक तन्त्र में एक जीव से दूसरे जीव तक ऊर्जा स्थानान्तरण की प्रक्रिया को खाद्य शृंखला कहते हैं।1. जब बहुत-सी खाद्य शृंखलाएँ एक-दूसरे से घुल-मिलकर एक जटिल स्वरूप धारण करती हैं, तो उसे खाद्य जाल कहते हैं।
2. खाद्य शृंखला ऊर्जा का रेखीय (एकदिशीय) प्रवाह है।2. खाद्य जाल अनेक स्रोतों से ऊर्जा के अन्तरण की एक जटिल प्रक्रिया है।

Exam Tips:

a) A food chain is a single line of energy transfer, while a food web has many linked chains.
b) Food webs are more stable than food chains because they have more than one path for energy.
c) Food webs offer several energy paths, so they are more stable than a single food chain.

 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: जैवमण्डल का पर्यावरण में क्या स्थान है?

Answer:

जैवमण्डल प्राकृतिक पर्यावरण का एक विशिष्ट अंग है। इस मण्डल में सभी जीवित प्राणियों, मानव तथा जीव-जन्तुओं की क्रियाएँ सम्मिलित हैं। जैवमण्डल के कारण भू-तल पर जीवन है। पर्यावरण के अन्य सभी अंग जैवमण्डल के प्राणियों को उत्पन्न करने तथा उनके क्रियाशील रहने में सहायक हैं।

जैवमण्डल वायुमण्डल की ऊपरी परतों से महासागरों की गहराइयों तक विस्तृत रूप से फैला हुआ है। मनुष्य इस जैवमण्डल में पर्यावरण की समग्रता लाने में क्रियाशील है। मनुष्य भू-तल की सम्पदाओं का बुद्धिमत्ता से उपयोग करके इसका संरक्षण कर सकता है, इसलिए जैवमण्डल को प्राकृतिक पर्यावरण का सबसे महत्त्वपूर्ण तथा विशिष्ट मण्डल कहा जाता है।

Exam Tips:

a) The biosphere is a distinct part of the natural environment, and all life on earth depends on it.
b) The biosphere stretches from the upper layers of the atmosphere to the depths of the oceans.
c) Humans can conserve the biosphere by using the earth's resources wisely.

 

Question 2: उत्पादक तथा उपभोक्ता में क्या अन्तर है?

Answer:

उत्पादक तथा उपभोक्ता में निम्नलिखित अन्तर हैं-

उत्पादकउपभोक्ता
1. उत्पादक सौर ऊर्जा का प्रयोग करके अपना भोजन स्वयं तैयार करते हैं।1. उपभोक्ता अपना भोजन स्वयं उत्पन्न करने में असमर्थ होते हैं। ये अन्य जीवों से अपना भोजन प्राप्त करते हैं।
2. ये प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा कार्बोहाइड्रेट उत्पन्न करते हैं तथा खाद्य शृंखला के दूसरे उपभोक्ताओं को भोजन प्रदान करते हैं।2. उपभोक्ता प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया द्वारा भोजन बनाने में असमर्थ हैं, इन्हें शाकाहारी, मांसाहारी तथा सर्वाहारी इन वर्गों में बाँटा जाता है।
3. पेड़-पौधे, नीली-हरी शैवाल तथा कुछ जीवाणु इनके प्रमुख उदाहरण हैं।3. भेड़, बकरियाँ, उल्लू, मनुष्य आदि इनके प्रमुख उदाहरण हैं।

Exam Tips:

a) Producers make food from sunlight, while consumers depend on other organisms for food.
b) Green plants, blue-green algae and some bacteria are the main examples of producers.
c) Sheep, goats, owls and humans are examples of consumers.

 

Question 3: जैवमण्डल हमारे लिए क्यों महत्त्वपूर्ण है? स्पष्ट कीजिए।

Answer:

जैवमण्डल से अभिप्राय पृथ्वी के उस अंग से है, जहाँ सभी प्रकार का जीवन पाया जाता है। स्थलमण्डल, जलमण्डल तथा वायुमण्डल जहाँ मिलते हैं, वहीं जैवमण्डल स्थित है। इस मण्डल में सभी प्रकार का जीवन सम्भव है। सभी जीवित प्राणी, जीव-जन्तु तथा पेड़-पौधे इसी मण्डल में पनपते हैं, इसलिए जैवमण्डल हमारे लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है।

Exam Tips:

a) The biosphere is located where the lithosphere, hydrosphere and atmosphere meet.
b) All living beings, including humans, animals and plants, depend on the biosphere.
c) Mention that all kinds of life are possible only within this thin layer.

 

Question 4: जैवमण्डल का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Answer:

जैवमण्डल क्षैतिज रूप से सारे भूमण्डल पर और लम्बवत् रूप से सागरों की गहराई से वायुमण्डल की ऊँचाई तक, जहाँ-जहाँ जीवन सम्भव है, फैला हुआ है। वैज्ञानिकों के अनुसार, जैवमण्डल का विस्तार महासागरों में 9,000 मीटर की गहराई तक, स्थल के नीचे 300 मीटर की गहराई तक तथा वायुमण्डल में 5,000 मीटर की ऊँचाई तक है। जैवमण्डल की परत पतली किन्तु अत्यन्त जटिल है और किसी भी प्रकार का जीवन इसी परत में सम्भव है।

Exam Tips:

a) The biosphere reaches about 9,000 m below the ocean surface and about 5,000 m above the earth.
b) Life is possible only where conditions allow, so the biosphere is a thin layer.
c) Remember the three limits: ocean depth, depth below land and height in the atmosphere.

 

Question 5: ऊर्जा प्रवाह में 10 प्रतिशत ऊर्जा स्थानान्तरण के नियम की व्याख्या कीजिए।

Answer:

जीवविज्ञानी लिंडमैन (Lindeman) ने सन् 1942 में एक सामान्यीकरण प्रस्तुत किया, जिसके अनुसार खाद्य श्रृंखला में एक पोषण तल से निकटतम उच्च पोषण तल (Trophic Level) में जब ऊर्जा का स्थानान्तरण होता है, तो ऊर्जा का अधिकांश भाग (90%) विभिन्न शारीरिक क्रियाओं में ताप के रूप में नष्ट हो जाता है। केवल 10 प्रतिशत ऊर्जा अगले पोषण तल को प्राप्त होती है। स्पष्ट है कि जैसे-जैसे हम खाद्य के प्राथमिक स्रोत से दूर होते जाते हैं, वैसे-वैसे जन्तुओं द्वारा प्राप्त ऊर्जा की मात्रा न्यून होती चली जाती है। इसका अभिप्राय यह हुआ कि ज्यों-ज्यों हम खाद्य श्रृंखला में ऊपर की ओर जाते हैं, तो जन्तुओं की संख्या और उनकी विविधता कम होती जाती है। उदाहरणतः एक जंगल में हज़ारों पेड़-पौधे हो सकते हैं, जिनमें सौ हिरण हो सकते हैं, दो-चार लकड़बग्घे परन्तु शेर एक ही रह सकता है।

Exam Tips:

a) Lindeman's 1942 generalisation states that only about 10 per cent of energy passes to the next trophic level.
b) The remaining 90 per cent is lost as heat in body functions.
c) This is why there are fewer lions than deer in a forest.

 

Question 6: पारिस्थितिक सन्तुलन की व्याख्या कीजिए।

Answer:

किसी भी पारिस्थितिक तन्त्र की प्राकृतिक अवस्था में विविध चक्रों और ऊर्जा प्रवाहों में पूरा सामंजस्य होता है, जिससे एक गतिशील सन्तुलन स्थापित हो जाता है। इसे पारिस्थितिक सन्तुलन कहते हैं। सन्तुलन की इस दशा में विभिन्न प्रकार के उपभोक्ताओं (जीव-जन्तुओं) की सापेक्षिक संख्या इस प्रकार निश्चित होती है कि किसी भी जीव के लिए खाद्य पदार्थ की कमी नहीं होती।

छोटे और कमज़ोर जीव, अर्थात् प्राथमिक उपभोक्ता, संख्या में अधिक होते हैं और उनकी प्रजनन दर भी तीव्र होती है। बड़े, अर्थात् द्वितीय तथा तृतीय स्तर के उपभोक्ता संख्या में कम होते हैं और उनकी प्रजनन दर भी कम होती है। जब कभी किसी पारिस्थितिक तन्त्र में विभिन्न प्रकार के प्राणियों की सापेक्ष संख्या में अन्तर आ जाता है, तो विविध चक्रों और ऊर्जा प्रवाहों का सामंजस्य भंग हो जाता है, परिणामस्वरूप पारिस्थितिक सन्तुलन बिगड़ जाता है।

Exam Tips:

a) Ecological balance means the cycles and energy flows of an ecosystem stay in harmony.
b) Primary consumers are more numerous because they are at a lower trophic level and reproduce quickly.
c) Any change in the relative numbers of organisms disturbs this balance.

 

निबंधात्मक प्रश्न

Question 1: पारिस्थितिक तन्त्र पर मनुष्य के प्रभाव की विवेचना करें।

Answer:

पारिस्थितिक तन्त्र एक स्वचालित प्रक्रिया है, जिसमें मनुष्य अथवा किसी भी प्राणी की भूमिका गड़बड़ाने पर इस जटिल किन्तु संवेदनशील तन्त्र की प्रक्रिया में बाधा आ जाती है, जिसके दुष्प्रभाव और दुष्परिणाम समस्त जीव-जगत् को भुगतने पड़ते हैं। इस जैवमण्डल के असंख्य जीवों में से एक होते हुए भी अपनी बुद्धि, विज्ञान तथा तकनीकी विकास के सहारे मनुष्य पारिस्थितिक तन्त्र को अधिकाधिक प्रभावित करने की क्षमता धारण करता जा रहा है।

मनुष्य द्वारा किए गए जानवरों के चयनात्मक (Selective) शिकार से वह खाद्य शृंखला भंग हो गई है, जिसमें वे जानवर प्रतियोगिता करते थे। एक खाद्य शृंखला भंग होने पर खाद्य जाल में कार्यरत अनेक खाद्य शृंखलाएँ बाधित होती हैं। मनुष्य ने अपने आर्थिक लाभ और उपयोग के लिए अनेक पौधों और पशुओं को पालतू बना लिया है। इस प्रक्रिया में प्राकृतिक चयन का स्थान मानवीय चयन ने ले लिया है। हमारी फसलें और गाय, भैंस, भेड़-बकरी तथा मुर्गी जैसे पालतू पशु-पक्षी इसी पर्यावरणीय नियन्त्रण का परिणाम हैं। इस प्रक्रिया में मानव ने पौधों और प्राणियों की आनुवंशिकी (Genetics) में भी परिवर्तन कर दिए हैं, ताकि नई वांछनीय विशेषताएँ आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाई जा सकें।

कई बार मनुष्य द्वारा जानबूझ कर अथवा आकस्मिक ढंग से अनेक पौधों और प्राणियों को उनके मूल स्थान से हटाकर नए क्षेत्रों में बसाया गया है। इस पराए वातावरण में कई बार पौधों और प्राणियों को प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं करना पड़ता। परिणामस्वरूप उनकी संख्या अन्य जीवों से अधिक हो जाती है और वे पारिस्थितिक तन्त्र को भंग कर देते हैं।

Exam Tips:

a) Selective hunting of some animals breaks a food chain, which disturbs the whole food web.
b) Human selection of crops and livestock replaced natural selection in shaping domestic species.
c) Introduced species often spread rapidly because they lack the competitors they had in their home range.
d) Humans can reduce this damage by using resources wisely and protecting natural habitats.

 

Question 2: पारिस्थितिक तन्त्र की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए इसके विभिन्न अंगों में पदार्थ चक्रण और ऊर्जा प्रवाह को स्पष्ट कीजिए।

Answer:

पारिस्थितिक तन्त्र की अवधारणा-किसी क्षेत्र के भौतिक पर्यावरण तथा उसमें रहने वाले जीवों के बीच होने वाली पारस्परिक क्रियाओं की जटिल व्यवस्था को पारिस्थितिक तन्त्र (Ecosystem) कहते हैं। पारिस्थितिक तन्त्र छोटा या बड़ा किसी भी आकार का हो सकता है। उदाहरणतः गाँव का छोटा-सा तालाब, अमेज़न का वर्षा-वन (Rain forest) जो कई देशों पर विस्तृत है, एक महासागर अथवा सारा संसार एक पारिस्थितिक तन्त्र हो सकता है। पारिस्थितिक तन्त्र के निर्माण, पुनरुत्थान और उसके जीवन-निर्वाह के लिए ऊर्जा का प्रवाह तथा पदार्थ का चक्रण अनिवार्य है।

पारिस्थितिक तन्त्र छोटा हो या बड़ा, उसकी मुख्य विशेषता होती है उसके विभिन्न अंगों में ऊर्जा का प्रवाह और पदार्थ का चक्रण (Circulation)। ऊर्जा तथा पदार्थ का उपयोग पारिस्थितिक तन्त्र के निर्माण, पुनरुत्थान और उसके जीवन निर्वाह के लिए किया जाता है।

1. पदार्थ चक्रण- सभी जीवों का निर्माण मुख्यतः तीन तत्त्वों से मिलकर हुआ है। ये तत्त्व हैं-(1) कार्बन, (2) हाइड्रोजन तथा (3) ऑक्सीजन। थोड़ी मात्रा में अन्य तत्त्वों, जैसे नाइट्रोजन, लोहा, फॉस्फोरस और मैंगनीज़ की भी आवश्यकता पड़ती है। इन सभी तत्त्वों को पोषक कहते हैं। जैवमण्डल में ये तत्त्व पौधों के द्वारा पहुँचते हैं।

पारिस्थितिक तन्त्र के विभिन्न अंगों के बीच पदार्थ चक्रीय ढंग से घूमते हैं। इन पदार्थों में तत्त्व (Elements) और यौगिक (Compounds) दोनों होते हैं। पदार्थ चक्रण के मार्ग स्पष्ट एवं सुसंगत होते हैं। उदाहरणतः कार्बन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन और जल वायुमण्डल, स्थलमण्डल, जलमण्डल और जैवमण्डल के बीच एक प्राकृतिक व्यवस्था के तहत स्थानान्तरित होते रहते हैं। कुछ पदार्थों का चक्रण थोड़े समय में ही पूरा हो जाता है, जबकि अन्य कुछ पदार्थ किसी एक रूप में लम्बे समय तक संचित पड़े रहते हैं और उनका चक्रण हज़ारों, लाखों अथवा करोड़ों वर्षों में पूरा होता है। परन्तु ये पदार्थ कभी भी पृथ्वी के बाहर नहीं जा पाते।

2. ऊर्जा प्रवाह- जैसे किसी भी कार्य के लिए ऊर्जा (Energy) की आवश्यकता होती है, वैसे ही पारिस्थितिक तन्त्र के विभिन्न अंग ऊर्जा के संचरण द्वारा ही कार्य करते हैं। पारिस्थितिक तन्त्र में ऊर्जा का प्रवाह क्रमबद्ध स्तरों की एक श्रृंखला में होता है, जिसे खाद्य शृंखला (Food Chain) कहते हैं। खाद्य शृंखला वास्तव में एक समुदाय में जीवित प्राणियों का ऐसा अनुक्रम (Sequence) होता है, जिसमें एक प्राणी दूसरे प्राणी को खाकर खाद्य ऊर्जा का स्थानान्तरण करता है। सरल शब्दों में, खाद्य शृंखला “कौन किसको खाता है” (Who eats whom) की एक सूची होती है।

आइए, निम्नलिखित खाद्य शृंखला के माध्यम से ऊर्जा प्रवाह को क्रमिक ढंग से समझें-
(1) खाद्य शृंखला में पहले स्तर पर हरे पौधे आते हैं, जिन्हें उत्पादक कहते हैं। ये पौधे प्रकाश ऊर्जा का उपयोग करके कार्बन-डाइऑक्साइड तथा जल को रासायनिक ऊर्जा में बदल देते हैं, जो पौधों में कार्बोहाइड्रेट के रूप में संचित हो जाती है। ऊर्जा रूपान्तरण की यह प्रक्रिया प्रकाश-संश्लेषण (Photosynthesis) कहलाती है, जिसके अन्तर्गत जीवनदायक जैव रासायनिक अणुओं की उत्पत्ति होती है। ऐसे पौधे जो प्रकाश-संश्लेषण द्वारा अपना भोजन स्वयं अकार्बनिक पदार्थों से तैयार करते हैं, स्वपोषित (Autotroph) कहलाते हैं।
(2) इन पौधों अथवा उत्पादकों को शाकाहारी (Herbivores) प्राणी खा जाते हैं। ये प्राथमिक उपभोक्ता कहलाते हैं। कीट, चूहे, भेड़, बकरियाँ, गाय-भैंस आदि प्राथमिक उपभोक्ताओं के उदाहरण हैं।
(3) खाद्य शृंखला के तीसरे स्तर पर मांसाहारी (Carnivores) जानवर आते हैं, जो प्राथमिक उपभोक्ताओं अर्थात् शाकाहारी जानवरों को खाकर जीवित रहते हैं। इन्हें गौण अथवा द्वितीयक उपभोक्ता कहते हैं। उल्लू, शेर, चीता आदि इसके उदाहरण हैं।
(4) कुछ जातियों को सर्वाहारी (Omnivores) कहते हैं, क्योंकि वे शाकाहारी और मांसाहारी दोनों होते हैं। मनुष्य सर्वाहारी श्रेणी में आता है।
(5) कुछ सूक्ष्म जीव तथा जीवाणु, जिन्हें अपघटक (Decomposers) कहते हैं, खाद्य शृंखला के सभी स्तरों से प्राप्त अवशेष या गले-सड़े जैव पदार्थ को अपना भोजन बनाकर जीवित रहते हैं। ये अपघटक पारिस्थितिक तन्त्र में खनिज पोषकों के पुनर्चक्रण में सहायता करके खाद्य शृंखला को पूरा करते हैं।

Exam Tips:

a) Energy flows in one direction through the food chain, while nutrients cycle repeatedly within the ecosystem.
b) Only producers can capture solar energy through photosynthesis, which is the starting point of every food chain.
c) Carbon, hydrogen and oxygen are the three main elements of living bodies, and nitrogen, iron, phosphorus and manganese are needed in small amounts.
d) Decomposers return minerals to the soil, which completes the food chain and keeps nutrients in circulation.

 

Question 3: पारिस्थितिकी तथा पारिस्थितिक तन्त्र के बारे में विस्तृत वर्णन करें।

Answer:

पारिस्थितिकी (Ecology)- पारिस्थितिकी का सीधा सम्बन्ध जैविक तथा अजैविक तत्त्वों के पारस्परिक सम्बन्धों से है, अर्थात् जैव समूहों एवं जीवों तथा भौतिक वातावरण के बीच जो सम्बन्ध होते हैं, उनका अध्ययन पारिस्थितिकी में किया जाता है। प्रसिद्ध जर्मन वैज्ञानिक एर्नस्ट हैकल के अनुसार, “पारिस्थितिकी ज्ञान, जिसमें जैविक तत्त्वों का अपने चारों ओर के संसार के साथ सम्बन्धों के योगफल का अध्ययन किया जाता है।”

सन् 1866 में एर्नस्ट हैकल ने सर्वप्रथम पारिस्थितिकी (Ecology) शब्द का प्रयोग किया था, लेकिन 20वीं शताब्दी में इसका व्यापक प्रयोग पर्यावरण के सन्दर्भ में किया जाने लगा। किसी भी क्षेत्र में प्राकृतिक वातावरण का प्रभाव वहाँ की वनस्पति तथा जीव-जन्तुओं पर पड़ता है, ये आपस में एक-दूसरे से प्रभावित होते हैं तथा प्रभावित करते हैं। इसलिए Krebs ने सन् 1972 में लिखा है, “पारिस्थितिकी वातावरण की उन पारस्परिक प्रतिक्रियाओं के अध्ययन का वैज्ञानिक दृष्टिकोण है जो जीव-समूहों के कल्याण, उनके वितरण को विनियमित करने, प्रचुरता, पुनरुत्पत्ति तथा विकास को नियन्त्रित करते हैं।”

पारिस्थितिक तन्त्र (Eco-System)- किसी भी क्षेत्र या प्रदेश के भौतिक वातावरण एवं जीवों के पारस्परिक सम्बन्धों का व्यवस्थित अध्ययन पारिस्थितिक तन्त्र कहलाता है। यह एक जटिल व्यवस्था (तन्त्र) है, जिसमें दोनों के आपसी सम्बन्धों का वैज्ञानिक अध्ययन सम्मिलित है।

उपर्युक्त विवरण से स्पष्ट है कि पारिस्थितिक तन्त्र में जैविक जगत् तथा अजैविक जगत् (Biotic and Abiotic World) की पारस्परिक प्रक्रियाओं एवं सम्बन्धों का विश्लेषण किया जाता है। जैव जगत् (Biotic World) में पशु-पक्षी, मानव, पेड़-पौधे आदि तथा अजैविक जगत् (Abiotic World) में भूमि, मिट्टी, जलवायु आदि तत्त्व सम्मिलित हैं। पारिस्थितिक तन्त्र के विभिन्न अंग होते हैं, जो एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं। उदाहरणार्थ, किसी वन प्रदेश में विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे, घास, झाड़ी, लताएँ, फफूंदी, जीवाणु, पशु-पक्षी तथा बड़े-बड़े जंगली जीव होते हैं। इन सभी का आपसी सम्बन्ध होता है।

पेड़-पौधे तथा घास अपने लिए मिट्टी से पोषक तत्त्व, पानी, हवा आदि ग्रहण करते हैं। कुछ पौधे परजीवी होते हैं। जंगल में रहने वाले जीव-जन्तु कुछ तो वनस्पति से भोजन प्राप्त करते हैं तथा जो मांसाहारी होते हैं, वे छोटे जीवों का शिकार करके अपना भोजन जुटाते हैं। जीव-जन्तुओं के मरने के बाद उनके अवशेषों से मिट्टी का निर्माण अथवा मिट्टी में पोषक तत्त्वों की वृद्धि होती है। यही पोषक तत्त्व वनस्पति के विकास में सहायक होते हैं और फिर जीवों का भोजन बनाते हैं। अर्थात् भौतिक वातावरण तथा जैविक वातावरण का पारस्परिक घनिष्ठ सम्बन्ध है और इन सम्बन्धों का वैज्ञानिक और व्यवस्थित अध्ययन पारिस्थितिक तन्त्र है। यह महत्त्वपूर्ण तथ्य है कि इन्हीं दोनों तत्त्वों में पोषक चक्र (Nutrient Cycle) और ऊर्जा प्रवाह (Energy Flow) के माध्यम से विभिन्न प्रक्रियाओं द्वारा जीवन-संचार करते हैं।

Exam Tips:

a) Ernst Haeckel coined the word Ecology in 1866, and it was later applied to the study of environment in the 20th century.
b) Krebs' 1972 definition stresses interactions that regulate distribution and abundance of organisms.
c) Ecology studies the relation between living organisms and their physical surroundings, while the ecosystem is the complete unit.
d) Nutrient cycles and energy flow together keep life going within an ecosystem.

 

Question 4: जैव भू-रासायनिक चक्र के सम्पन्न होने के क्रमों को समझाइए।

Answer:

जैव भू-रासायनिक चक्र के सम्पन्न होने के क्रम- जैव भू-रासायनिक चक्र निम्नलिखित क्रम में सम्पन्न होता है-
1. पौधों के उगने-बढ़ने के लिए कुछ अजैव तत्त्व आवश्यक होते हैं। वे अजैव तत्त्व हैं कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन। थोड़ी मात्रा में अन्य तत्त्वों यथा नाइट्रोजन, लोहा, गंधक, फॉस्फोरस और मैंगनीज़ की भी आवश्यकता होती है। इन सभी तत्त्वों को पोषक (Nutrients) कहा जाता है।
2. चट्टानों के अपघटन से प्राप्त अवसादों से मिट्टी बनती है, जिसमें लोहा, तांबा, सोडियम और फॉस्फोरस जैसे खनिज (पोषक) तत्त्व स्वतः उपलब्ध होते हैं। वर्षा जल के साथ कुछ रासायनिक पोषक-कार्बन, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन वायुमण्डल से निकलकर मिट्टी में मिल जाते हैं।
3. मृदा और वायु से प्राप्त इन पोषक तत्त्वों को पौधे अपनी जड़ों द्वारा घोल के रूप में प्राप्त करते हैं। सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा कार्बन डाईऑक्साइड को ऑक्सीजन और कार्बनिक यौगिक (जैव पदार्थ) में परिवर्तित कर देते हैं।
4. पृथ्वी पर पहुँचने वाले सूर्यातप का मात्र 0.1 प्रतिशत भाग ही प्रकाश संश्लेषण में काम आता है। इसका आधे से अधिक भाग पौधों की श्वसन क्रिया में व्यय होता है और शेष ऊर्जा अस्थायी रूप से पौधों के अन्य भागों में संचित हो जाती है।
5. चट्टानों से मिट्टियों में आए कुछ रासायनिक तत्त्वों को वर्षा के जल के माध्यम से नदियाँ समुद्रों में पहुँचा देती हैं और वे अजैव तत्त्व जलमण्डल का अंग बन जाते हैं।
6. पौधे जिन पोषक तत्त्वों को मिट्टी से ग्रहण करते हैं, वे आहार-शृंखला के माध्यम से विभिन्न पोषक तत्त्वों में स्थानांतरित होते रहते हैं। उदाहरणतः पौधों को शाकाहारी प्राणी खाते हैं। शाकाहारी प्राणियों को मांसाहारी प्राणी खाते हैं और इन दोनों को सर्वाहारी खाते हैं।
7. पौधों के सूखने और प्राणियों के मर जाने के बाद अपघटक जीव इन्हें फिर से अजैव रासायनिक तत्त्वों में बदल देते हैं, अर्थात् इनका कुछ भाग गैसों के रूप में वायुमण्डल में जा मिलता है और अधिकांश भाग ह्यूमस तथा रसायनों के रूप में मिट्टी में मिल जाता है।
8. यही तत्त्व पौधों में पुनः उपयोग में आते हैं और यह जैव भू-रासायनिक चक्र अनवरत चलता रहता है। पिछले 100 करोड़ वर्षों में वायुमण्डल और जलवाष्प की संरचना में रासायनिक घटकों का सन्तुलन बिगड़ा नहीं है। रासायनिक तत्त्वों का यह सन्तुलन पौधों व प्राणी ऊतकों में होने वाले चक्रीय प्रवाह से बना हुआ है।

Exam Tips:

a) Carbon, hydrogen and oxygen are the basic elements plants need, and nitrogen, iron, sulphur, phosphorus and manganese are needed in smaller amounts.
b) Only about 0.1 per cent of solar radiation reaching the earth is used in photosynthesis.
c) Decomposers convert dead matter into gases that enter the atmosphere and into humus that enters the soil.
d) The biogeochemical cycle repeats continuously, which keeps the chemical balance of air and water vapour.

 

Haryana Board Solutions for Class 11 Geography Chapter 15 Life on Earth

Textbook Solutions for Class 11 Geography Chapter 15 Life on Earth

Review comprehensive exercise answers for Class 11 Geography Chapter 15 Life on Earth. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 11 Geography module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Effective Self-Study and Homework Assistance

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 15 Life on Earth with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Geography are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Geography Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Geography concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Geography. You can access HBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Geography Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन in printable PDF format for offline study on any device.