HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 18 शरीर द्रव तथा परिसंचरण

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 11 Biology Chapter 18 Body Fluids and Circulation

Explore reliable textbook solutions for Chapter 18 Body Fluids and Circulation tailored for Class 11 learners. Utilizing these Biology answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Download Chapter 18 Body Fluids and Circulation Textbook Solutions PDF

Navigate directly to the solved Biology textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

(A) वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

Question 1: हृदय में संकुचन प्रारम्भ होता है-
(A) दायें अलिन्द से
(B) दायें निलय से
(C) बायें अलिन्द से
(D) बायें निलय से।

Answer:

(A) दायें अलिन्द से

Exam Tips:

a) हृदय-स्पन्दन की शुरुआत शिरा-अलिन्द नोड (SA node) से होती है, जो दायें अलिन्द में स्थित है।

 

Question 2: निलय संकुचन किसके नियंत्रण में होता है?
(A) SAN
(B) AVN
(C) पुरकिन्जे तन्तु
(D) पैपिलरी पेशियाँ।

Answer:

(B) AVN

Exam Tips:

a) SA नोड का आवेग अलिन्द-निलय नोड (AVN) से होकर निलयों तक पहुँचता है।

 

Question 3: निलयों का संकुचन केन्द्र होता है-
(A) AVN
(B) SAN
(C) AVB
(D) पुरकिन्जे तन्तु।

Answer:

(A) AVN

Exam Tips:

a) SAN अलिन्दों का गति-निर्धारक है, जबकि AVN निलयों की संकुचन-क्रिया से जुड़ा केन्द्र माना जाता है।

 

Question 4: मनुष्य के हृदय के स्पन्दन का प्रकार होता है-
(A) न्यूरोजेनिक
(B) मायोजेनिक
(C) न्यूरोमायोजनिक
(D) इनमें से कोई नहीं।

Answer:

(B) मायोजेनिक

Exam Tips:

a) मायोजेनिक हृदय में स्पन्दन का आवेग हृदय की अपनी पेशियों से उत्पन्न होता है, तंत्रिका से नहीं।

 

Question 5: हृदय में शिरा अलिन्द पर्व उपस्थित होता है-
(A) दायें निलय में
(B) बायें निलय में
(C) दायें अलिन्द में
(D) बायें अलिन्द में।

Answer:

(C) दायें अलिन्द में

Exam Tips:

a) मनुष्य में शिरा-अलिन्द पर्व (sinus venosus) दायें अलिन्द में ही समाहित होता है।

 

Question 6: हृदय स्पन्दन का नियमन निर्भर करता है-
(A) रुधिर में O2 की अधिकता पर
(B) गति निर्धारक की उपस्थिति पर
(C) थाइरॉक्सिन की उपस्थिति पर
(D) रुधिर की मात्रा पर।

Answer:

(B) गति निर्धारक की उपस्थिति पर

Exam Tips:

a) गति निर्धारक (पेसमेकर) स्वयं आवेग उत्पन्न करता है, इसलिए स्पन्दन की लय उसी पर निर्भर है।

 

Question 7: मनुष्य के हृदय में स्पन्दन को प्रारम्भ करने वाली रचना है-
(A) SAN
(B) AVN
(C) AVB
(D) कैरोटिड साइनस।

Answer:

(A) SAN

Exam Tips:

a) SAN हृदय का प्राकृतिक पेसमेकर है और इसी से स्पन्दन शुरू होता है।

 

Question 8: हृदय स्पन्दन में 'डब' की ध्वनि तब होती है, जब-
(A) त्रिवलनी कपाट खुलता है
(B) मिट्रल कपाट बन्द होता है
(C) मिट्रल कपाट खुलता है
(D) महाधमनी के अर्द्धचन्द्राकार कपाट बन्द होते हैं।

Answer:

(D) महाधमनी के अर्द्धचन्द्राकार कपाट बन्द होते हैं।

Exam Tips:

a) 'लब' ध्वनि AV कपाटों के बन्द होने से और 'डब' ध्वनि अर्द्धचन्द्राकार कपाटों के बन्द होने से उत्पन्न होती है।

 

Question 9: रुधिर का थक्का जमाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं-
(A) न्यूट्रोफिल
(B) इरिथ्रोसाइट
(C) थ्रोम्बोसाइट
(D) मोनोसाइट्स।

Answer:

(C) थ्रोम्बोसाइट

Exam Tips:

a) थ्रोम्बोसाइट (बिम्बाणु) टूटकर थ्रोम्बोप्लास्टिन छोड़ते हैं, जो स्कन्दन की पहली अवस्था है।

 

Question 10: अनुशिथिलन के समय-
(A) रुधिर हृदय से निकलता है
(B) रुधिर हृदय में आता है
(C) रुधिर निलय से निकलता है
(D) रुधिर फेफड़ों में आता है।

Answer:

(B) रुधिर हृदय में आता है

Exam Tips:

a) अनुशिथिलन (डायस्टोल) में हृदय फैलता है और शिराओं से रुधिर हृदय में भरता है।

 

Question 11: गति निर्धारक का कार्य है-
(A) हृद् स्पन्दन की दर को बढ़ाना
(B) हृद् स्पन्दन की दर को घटाना
(C) हृद् स्पन्दन को प्रारम्भ करना
(D) हृदय को रक्त की सप्लाई का नियंत्रण।

Answer:

(C) हृद् स्पन्दन को प्रारम्भ करना

Exam Tips:

a) गति निर्धारक को पेसमेकर भी कहते हैं, क्योंकि यह हृदय की लय तय करता है।

 

Question 12: हृदय का गति प्रेरक होता है-
(A) A.V. node
(B) S.A. node
(C) A.V पट
(D) हृदय रज्जु।

Answer:

(B) S.A. node

Exam Tips:

a) S.A. node दायें अलिन्द की दीवार में स्थित होता है और इसे शिरा-अलिन्द नोड भी कहते हैं।

 

Question 13: हृदय में गति निर्धारक कहलाता है-
(A) अलिन्द निलय नोड
(B) पेपिलरी पेशियाँ
(C) पुरकिन्जे तन्तु
(D) शिरा अलिन्द नोड।

Answer:

(D) शिरा अलिन्द नोड

Exam Tips:

a) शिरा-अलिन्द नोड को अंग्रेज़ी में SA node कहते हैं और इसे प्राकृतिक पेसमेकर माना जाता है।

 

Question 14: गति प्रेरक हृदय में कहाँ स्थित होता है?
(A) बायें अलिन्द में पल्मोनरी शिरा के छिद्र के पास
(B) दायें अलिन्द में ऊर्ध्व महाशिरा के छिद्र के पास
(C) अन्तरालिन्द पट्टी के पास
(D) अन्तर-निलय पट्टी के पास।

Answer:

(B) दायें अलिन्द में ऊर्ध्व महाशिरा के छिद्र के पास

Exam Tips:

a) SA नोड दायें अलिन्द की दीवार में ऊर्ध्व महाशिरा के छिद्र के पास स्थित होता है।

 

Question 15: Rh फैक्टर की खोज की थी-
(A) कार्ल लैण्डस्टीनर ने
(B) विलियम हार्वे ने
(C) लैण्डस्टीनर एवं वीनर ने
(D) मैलपीबी ने।

Answer:

(C) लैण्डस्टीनर एवं वीनर ने

Exam Tips:

a) Rh कारक का नाम रीसस बन्दर (Rhesus monkey) के नाम पर रखा गया है।

 

Question 16: प्रथम हृदय ध्वनि है-
(A) निलय संकुचन के प्रारम्भ में विकसित 'लब' ध्वनि
(B) निलय संकुचन के प्रारम्भ में विकसित 'डब' ध्वनि
(C) संकुचन के अन्त में विकसित 'लब' ध्वनि
(D) संकुचन के अन्त में विकसित 'डब' ध्वनि।

Answer:

(A) निलय संकुचन के प्रारम्भ में विकसित 'लब' ध्वनि

Exam Tips:

a) पहली ध्वनि 'लब' है, जो AV कपाटों के बन्द होने से निलय संकुचन के आरम्भ में आती है।

 

Question 17: रक्त स्कंदन में सहायक है-
(A) Ca++
(B) Mg++
(C) K+
(D) Na+।

Answer:

(A) Ca++

Exam Tips:

a) कैल्शियम आयन स्कन्दन के लिए आवश्यक कारक (कारक IV) है।

 

Question 18: श्वेत रक्ताणुओं का कार्य है-
(A) ऑक्सीजन का संवहन करना
(B) CO2 का संवहन करना
(C) पोषक पदार्थों का संवहन करना
(D) शरीर की रोगाणुओं से सुरक्षा करना।

Answer:

(D) शरीर की रोगाणुओं से सुरक्षा करना

Exam Tips:

a) श्वेत रक्ताणु (WBC) भक्षण और प्रतिरक्षा द्वारा रोगाणुओं से शरीर की रक्षा करते हैं।

 

Question 19: लसीका (lymph) में होता है-
(A) RBC अधिक तथा WBC अनुपस्थित
(B) RBC अनुपस्थित तथा WBC अधिक
(C) RBC अनुपस्थित तथा WBC कम
(D) RBC अनुपस्थित तथा WBC अनुपस्थित।

Answer:

(C) RBC अनुपस्थित तथा WBC कम

Exam Tips:

a) लसीका में लाल रक्ताणु नहीं होते, परन्तु श्वेत रक्ताणु (मुख्यतः लिम्फोसाइट) पाए जाते हैं।

 

Question 20: किस रुधिर वर्ग में प्रतिरक्षी (एन्टीबॉडी) अनुपस्थित होते हैं?
(A) रुधिर वर्ग A में
(B) रुधिर वर्ग B में
(C) रुधिर वर्ग AB में
(D) रुधिर वर्ग O में।

Answer:

(C) रुधिर वर्ग AB में

Exam Tips:

a) AB रुधिर वर्ग में A और B दोनों प्रतिजन होते हैं, इसलिए प्लाज्मा में a या b प्रतिरक्षी नहीं होती।

 

Question 21: वह रोग जो रुधिर में हीमोग्लोबिन की मात्रा में कमी होने के कारण होता है, क्या कहलाता है?
(A) प्लूरिसी
(B) एम्फीसीमा
(C) रक्ताल्पता
(D) न्यूमोनिया।

Answer:

(C) रक्ताल्पता

Exam Tips:

a) रक्ताल्पता (एनीमिया) में हीमोग्लोबिन या लाल रक्ताणुओं की कमी होती है, और थकान इसका सामान्य लक्षण है।

 

Question 22: रुधिर में ऑक्सीजन का परिवहन होता है-
(A) ल्यूकोसाइट द्वारा
(B) थ्रोम्बोसाइट द्वारा
(C) प्लाज्मा द्वारा
(D) इरिथ्रोसाइट द्वारा।

Answer:

(D) इरिथ्रोसाइट द्वारा

Exam Tips:

a) ऑक्सीजन का अधिकांश परिवहन लाल रक्ताणुओं के हीमोग्लोबिन द्वारा होता है, प्लाज्मा द्वारा बहुत कम।

 

Question 23: सभी स्तनियों की इरिथ्रोसाइट केन्द्रक विहीन होती है, इसको छोड़कर-
(A) मनुष्य
(B) बन्दर
(C) हाथी
(D) ऊँट।

Answer:

(D) ऊँट

Exam Tips:

a) ऊँट (ऊँट-परिवार) के लाल रक्ताणु अण्डाकार और केन्द्रकयुक्त होते हैं।

 

Question 24: इरिथ्रोसाइट का निर्माण होता है-
(A) थाइमस में
(B) यकृत में
(C) अस्थिमज्जा में
(D) प्लीहा में।

Answer:

(C) अस्थिमज्जा में

Exam Tips:

a) लाल रक्ताणु (RBC) का निर्माण लाल अस्थिमज्जा में होता है।

 

Question 25: हृद् स्पंदन के लिए आवेग उत्पन्न होता है-
(A) हेन्सन नोड से
(B) साइनो अलिन्द नोड से
(C) रेनवियर नोड
(D) अलिन्द निलय नोड।

Answer:

(B) साइनो अलिन्द नोड से

Exam Tips:

a) साइनो अलिन्द नोड (SA node) ही हृदय-स्पन्दन का आवेग उत्पन्न करता है, इसीलिए इसे पेसमेकर कहते हैं।

 

Question 26: रुधिर वर्ग A वाला मनुष्य रुधिर प्राप्त कर सकता है-
(A) AB से
(B) A और O से
(C) A और AB से
(D) AB और O रुधिर वर्ग से।

Answer:

(B) A और O से

Exam Tips:

a) रुधिर वर्ग A के व्यक्ति के प्लाज्मा में प्रतिरक्षी b होती है, इसलिए वह B और AB का रक्त नहीं ले सकता।

 

Question 27: निम्न में से किस सरीसृप में चार वेश्मी हृदय पाया जाता है?
(A) छिपकली
(B) सर्प
(C) बिच्छू
(D) मगरमच्छ।

Answer:

(D) मगरमच्छ

Exam Tips:

a) बिच्छू आर्थ्रोपोड है, सरीसृप नहीं; मगरमच्छ में चार वेश्मी हृदय पाया जाता है।

 

Question 28: रुधिर का थक्का जमने के प्रारम्भ में आवश्यक है-
(A) हिपेरिन
(B) सीरोटोनिन
(C) थ्रोम्बोप्लास्टिन व Ca++
(D) फाइब्रिनोजन व प्रोथ्रोम्बिन।

Answer:

(C) थ्रोम्बोप्लास्टिन व Ca++

Exam Tips:

a) थ्रोम्बोप्लास्टिन और कैल्शियम आयन मिलकर प्रोथ्रोम्बिन को सक्रिय थ्रोम्बिन में बदलने की शुरुआत करते हैं।

 

Question 29: रुधिर द्वारा CO2 किस रूप में ले जायी जाती है?
(A) HbCO2
(B) NaHCO3
(C) कार्बोनिक अम्ल
(D) HbCO2 व कार्बोनिक अम्ल।

Answer:

(B) NaHCO3 (बाइकार्बोनेट)

Exam Tips:

a) लगभग 70% CO2 बाइकार्बोनेट आयन (HCO3-) के रूप में परिवहित होती है।

 

Question 30: रुधिर का थक्का बनते समय प्रयुक्त होता है-
(A) CO
(B) Ca2+
(C) Na+
(D) Cl-।

Answer:

(B) Ca2+

Exam Tips:

a) कैल्शियम आयन (Ca2+) स्कन्दन की कई अभिक्रियाओं में आवश्यक सह-कारक है।

 

Question 31: यकृत से हृदय की ओर जाने वाले रुधिर में अधिकता होती है-
(A) पित्त की
(B) यूरिया की
(C) अमोनिया की
(D) ऑक्सीजन की।

Answer:

(B) यूरिया की

Exam Tips:

a) यकृत अमोनिया को यूरिया में बदलता है, इसलिए यकृत से निकलने वाले रुधिर में यूरिया अधिक होता है।

 

Question 32: निम्न में से किस जोड़े को डॉक्टर एक से अधिक बच्चे की सलाह नहीं देगा?
(A) Rh+ नर व Rh- मादा
(B) Rh- नर व Rh+ मादा
(C) Rh+ नर व Rh+ मादा
(D) Rh- नर व Rh- मादा।

Answer:

(A) Rh+ नर व Rh- मादा

Exam Tips:

a) Rh-ऋणात्मक माता और Rh-धनात्मक भ्रूण के संयोजन में एरिथ्रोब्लास्टोसिस फिटैलिस का खतरा होता है।

 

Question 33: रीनल पोर्टल सिस्टम पाया जाता है-
(A) सभी कशेरुकियों में
(B) सभी कॉर्डेट्स में
(C) स्तनियों में अनुपस्थित
(D) सभी स्तनियों में।

Answer:

(C) स्तनियों में अनुपस्थित

Exam Tips:

a) वृक्क निवाहिका तन्त्र (renal portal system) स्तनियों में नहीं होता, जबकि मछली, उभयचर और सरीसृपों में मिलता है।

 

Question 34: हमारे शरीर में प्रतिरक्षी हैं, जटिल-
(A) लाइपोप्रोटीन
(B) स्टीरॉइड
(C) प्रोस्टाग्लान्डिन्स
(D) ग्लाइको प्रोटीन्स।

Answer:

(D) ग्लाइको प्रोटीन्स

Exam Tips:

a) प्रतिरक्षी (एन्टीबॉडी) ग्लाइकोप्रोटीन होते हैं और प्लाज्मा में गामा-ग्लोब्युलिन के रूप में पाए जाते हैं।

 

Question 35: परिसंचरण तन्त्र में अधिकतम सतही क्षेत्र देखा जाता है-
(A) हृदय में
(B) केशिकाओं में
(C) धमनिकाओं में
(D) शिराओं में।

Answer:

(B) केशिकाओं में

Exam Tips:

a) केशिकाएँ सबसे पतली और सबसे अधिक संख्या में होती हैं, इसलिए उनका कुल सतही क्षेत्र सबसे अधिक होता है।

 

Question 36: Rh कारक उपस्थित होता है-
(A) सभी कशेरुकियों में
(B) सभी स्तनियों में
(C) सभी सरीसृपों में
(D) मनुष्य तथा रीसस बन्दर में।

Answer:

(D) मनुष्य तथा रीसस बन्दर में

Exam Tips:

a) Rh कारक मुख्यतः मनुष्य और रीसस बन्दर के लाल रक्ताणुओं पर पाया जाता है।

 

(B) अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

Question 1: मनुष्य का हृदय किस प्रकार का होता है?

Answer:

मनुष्य का हृदय मायोजेनिक (Myogenic) होता है।

Exam Tips:

a) मायोजेनिक का अर्थ है कि स्पन्दन का आवेग हृदय की अपनी पेशियों से उत्पन्न होता है।
b) न्यूरोजेनिक हृदय में आवेग तंत्रिका तंत्र से आता है, इस अन्तर को साथ में लिखें।

 

Question 2: हृदय मायोजेनिक क्यों कहलाता है?

Answer:

हृदय स्पन्दन का आवेग हृदय की अपनी पेशियों से प्रारम्भ होता है, इसलिए इसे मायोजेनिक (पेशीचालित) कहते हैं।

Exam Tips:

a) उत्तर में "पेशियों से उत्पन्न आवेग" वाक्यांश अवश्य लिखें।
b) तंत्रिका से आवेग प्राप्त करने वाले हृदय को न्यूरोजेनिक कहते हैं।

 

Question 3: कण्डरीय रज्जु (कॉर्डी टेन्डिनी) कहाँ स्थित होते हैं?

Answer:

कण्डरीय रज्जु निलयों में स्थित होते हैं। इनका एक सिरा निलय की भित्ति से और दूसरा सिरा अलिन्द-निलय कपाटों से जुड़ा रहता है।

Exam Tips:

a) कण्डरीय रज्जु को अंग्रेज़ी में chordae tendineae कहते हैं।
b) ये रज्जु निलय संकुचन के समय कपाटों को उल्टा खुलने से रोकते हैं।

 

Question 4: महाधमनी चाप (कैरोटिको-सिस्टेमिक आर्च) कहाँ से प्रारम्भ होती है?

Answer:

महाधमनी चाप बायें निलय से प्रारम्भ होती है।

Exam Tips:

a) महाधमनी बायें निलय से निकलने वाली शरीर की सबसे बड़ी धमनी है।
b) बायाँ निलय दाहिने निलय से अधिक मोटी पेशियों वाला होता है।

 

Question 5: त्रिवलनी कपाट कहाँ स्थित होता है?

Answer:

त्रिवलनी कपाट (Tricuspid valve) दायें अलिन्द-निलय छिद्र पर स्थित होता है।

Exam Tips:

a) त्रिवलनी कपाट में तीन पल्ले (cusps) होते हैं।
b) यह दायें अलिन्द से दायें निलय में रुधिर के एकदिशीय प्रवाह को नियंत्रित करता है।

 

Question 6: द्विवलनी कपाट कहाँ स्थित होता है?

Answer:

द्विवलनी कपाट (Bicuspid valve) बायें अलिन्द-निलय छिद्र पर स्थित होता है।

Exam Tips:

a) द्विवलनी कपाट में दो पल्ले होते हैं।
b) इसे मिट्रल कपाट भी कहते हैं।

 

Question 7: मिट्रल कपाट कहाँ स्थित होता है?

Answer:

द्विवलनी कपाट को ही मिट्रल कपाट कहते हैं। यह बायें अलिन्द-निलय छिद्र पर स्थित होता है।

Exam Tips:

a) मिट्रल और द्विवलनी दोनों नाम एक ही कपाट के हैं।
b) यह बायें अलिन्द से बायें निलय में रुधिर का प्रवाह एक दिशा में बनाए रखता है।

 

Question 8: अर्द्धचन्द्राकार कपाट रुधिर प्रवाह को किस ओर होने देते हैं?

Answer:

अर्द्धचन्द्राकार कपाट रुधिर को निलयों से धमनियों (महाधमनी और पल्मोनरी चाप) की ओर जाने देते हैं, परन्तु विपरीत दिशा में वापस नहीं आने देते।

Exam Tips:

a) महाधमनी और पल्मोनरी ट्रंक के आधार पर ये कपाट स्थित होते हैं।
b) इनके बन्द होने से हृदय की 'डब' ध्वनि उत्पन्न होती है।

 

Question 9: पल्मोनरी शिरा में किस प्रकार का रुधिर प्रवाहित होता है?

Answer:

पल्मोनरी शिरा में ऑक्सीजन युक्त शुद्ध रुधिर प्रवाहित होता है।

Exam Tips:

a) पल्मोनरी शिरा अकेली ऐसी शिरा है जिसमें शुद्ध रुधिर बहता है।
b) यह फेफड़ों से रुधिर लेकर बायें अलिन्द में पहुँचाती है।

 

Question 10: हृदय के किस भाग में शुद्ध तथा किस भाग में अशुद्ध रुधिर पाया जाता है?

Answer:

हृदय के बायें भाग (बायाँ अलिन्द और बायाँ निलय) में शुद्ध रुधिर तथा दायें भाग (दायाँ अलिन्द और दायाँ निलय) में अशुद्ध रुधिर पाया जाता है।

Exam Tips:

a) बायाँ भाग शुद्ध और दायाँ भाग अशुद्ध रुधिर का है, यह क्रम याद रखें।
b) मनुष्य के चार वेश्मी हृदय में दोनों प्रकार का रुधिर आपस में मिलता नहीं है।

 

Question 11: गति प्रेरक हृदय में कहाँ स्थित होते हैं?

Answer:

गति प्रेरक (SA नोड) दायें अलिन्द की दीवार में ऊर्ध्व महाशिरा के छिद्र के पास स्थित होता है।

Exam Tips:

a) SA नोड को हृदय का प्राकृतिक पेसमेकर भी कहते हैं।
b) अलिन्द-निलय नोड (AV node) अन्तर-अलिन्द पट के पिछले निचले भाग में स्थित होता है।

 

Question 12: हृदय में उपस्थित गति प्रेरकों के नाम लिखिए।

Answer:

(1) शिरा-अलिन्द नोड (Sinoatrial node, SA node)
(2) अलिन्द-निलय नोड (Atrioventricular node, AV node)

Exam Tips:

a) आवेग पहले SA नोड से उत्पन्न होता है और फिर AV नोड तक पहुँचता है।
b) क्रम याद रखें: SA नोड, AV नोड, हिस बंडल, फिर पुरकिन्जे तन्तु।

 

Question 13: हृदय स्पन्दन का नियन्त्रण किसके द्वारा होता है?

Answer:

हृदय स्पन्दन का नियंत्रण गति प्रेरक (पेसमेकर), अर्थात् SA नोड और AV नोड द्वारा होता है।

Exam Tips:

a) SA नोड स्पन्दन की गति तय करता है।
b) AV नोड आवेग के संचरण में विलम्ब उत्पन्न करता है, जिससे अलिन्द पहले संकुचित हो सकें।

 

Question 14: हृदय स्पन्दन का प्रारम्भ किस रचना के द्वारा होता है?

Answer:

हृदय स्पन्दन का प्रारम्भ SA नोड (शिरा-अलिन्द नोड) द्वारा होता है।

Exam Tips:

a) SA नोड को अंग्रेज़ी में Sinoatrial node कहते हैं।
b) यह आवेग अपने आप उत्पन्न करता है, इसी कारण हृदय को मायोजेनिक कहा जाता है।

 

Question 15: सिस्टोलिक ध्वनि (लब, Lubb) कब उत्पन्न होती है?

Answer:

सिस्टोलिक ध्वनि (लब) हृदय की पहली ध्वनि है, जो निलयों के प्रकुंचन के आरम्भ में द्विवलनी और त्रिवलनी कपाटों के बन्द होने से उत्पन्न होती है।

Exam Tips:

a) 'लब' ध्वनि AV कपाटों के बन्द होने से आती है।
b) 'लब' ध्वनि 'डब' से अधिक लम्बी और धीमी होती है।

 

Question 16: डायस्टोलिक ध्वनि (डब, Dub) कब उत्पन्न होती है?

Answer:

डायस्टोलिक ध्वनि (डब) हृदय की दूसरी ध्वनि है, जो निलयों के अनुशिथिलन के प्रारम्भ में महाधमनी और पल्मोनरी चाप के अर्द्धचन्द्राकार कपाटों के बन्द होने से उत्पन्न होती है।

Exam Tips:

a) 'डब' ध्वनि अर्द्धचन्द्राकार कपाटों से जुड़ी है।
b) 'डब' ध्वनि 'लब' से छोटी और तीखी होती है।

 

Question 17: सिस्टोल और डायस्टोल में क्या अन्तर है?

Answer:

सिस्टोल (प्रकुंचन) में हृदय संकुचित होकर रुधिर को हृदय से धमनियों में भेजता है, जबकि डायस्टोल (अनुशिथिलन) में हृदय फैलता है और रुधिर शिराओं से हृदय में भर जाता है।

Exam Tips:

a) सिस्टोल में निलय सिकुड़ते हैं और डायस्टोल में फैलते हैं।
b) सिस्टोल में रुधिर धमनियों की ओर और डायस्टोल में रुधिर हृदय की ओर बहता है।

 

Question 18: सिस्टोल और डायस्टोल किसे कहते हैं?

Answer:

हृदय के संकुचन को सिस्टोल (systole) और हृदय के अनुशिथिलन (फैलाव) को डायस्टोल (diastole) कहते हैं।

Exam Tips:

a) सिस्टोल का अर्थ संकुचन और डायस्टोल का अर्थ विश्राम या फैलाव है।
b) एक हृदय-चक्र में ये दोनों अवस्थाएँ क्रम से आती हैं।

 

Question 19: रुधिर स्कंदन के लिए आवश्यक प्रोटीन कौन-सी है?

Answer:

रुधिर स्कन्दन के लिए आवश्यक एक प्रोटीन प्रोथ्रोम्बिन (Prothrombin) है। इसके साथ फाइब्रिनोजन भी स्कन्दन में भाग लेता है।

Exam Tips:

a) प्रोथ्रोम्बिन और फाइब्रिनोजन दोनों यकृत में बनते हैं।
b) विटामिन K प्रोथ्रोम्बिन के निर्माण के लिए आवश्यक होता है।

 

Question 20: रुधिर का थक्का (स्कंदन) बनाने में भाग लेने वाली प्रोटीन का नाम बताइए।

Answer:

फाइब्रिनोजन (Fibrinogen)।

Exam Tips:

a) फाइब्रिनोजन का फाइब्रिन में बदलना स्कन्दन की अन्तिम अवस्था है।
b) सीरम में फाइब्रिनोजन नहीं होता, इसलिए सीरम का थक्का नहीं बनता।

 

Question 21: थ्रोम्बोसाइट का प्रमुख कार्य क्या है?

Answer:

थ्रोम्बोसाइट (बिम्बाणु) रुधिर स्कन्दन में भाग लेते हैं। चोट लगने पर ये टूटकर थ्रोम्बोप्लास्टिन छोड़ते हैं, जिससे थक्का बनने की प्रक्रिया शुरू होती है।

Exam Tips:

a) थ्रोम्बोसाइट रक्त-स्कन्दन का मुख्य कोशिकीय घटक है।
b) इनकी कमी होने पर रक्तस्राव देर तक नहीं रुकता।

 

Question 22: लिम्फोसाइट्स का कार्य बताइए।

Answer:

लिम्फोसाइट्स प्रतिरक्षी (एन्टीबॉडी) बनाती हैं और रोगाणुओं के विरुद्ध प्रतिरक्षा में भाग लेती हैं।

Exam Tips:

a) लिम्फोसाइट्स agranulocytes प्रकार की (कणिकाविहीन) श्वेत रक्ताणु हैं।
b) B-लिम्फोसाइट्स प्रतिरक्षी बनाती हैं, जबकि T-लिम्फोसाइट्स कोशिका-मध्यस्थ प्रतिरक्षा में भाग लेती हैं।

 

Question 23: रुधिर वर्गों के वर्गीकरण का आधार क्या है?

Answer:

लाल रुधिर कणिकाओं (RBC) की सतह पर उपस्थित प्रतिजन (Antigen) और प्लाज्मा में उपस्थित प्रतिरक्षी (Antibody) रुधिर वर्गों के वर्गीकरण का आधार हैं।

Exam Tips:

a) ABO तंत्र में प्रतिजन A और B होते हैं।
b) इसी आधार पर रक्त आधान से पहले रक्त का मिलान किया जाता है।

 

Question 24: यदि शिरा-अलिन्द नोड निष्क्रिय हो जाये तो इसका जन्तु पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Answer:

शिरा-अलिन्द नोड दायें अलिन्द में स्थित है और हृदय की गति पर नियंत्रण रखता है। इसके निष्क्रिय होने पर हृदय के विभिन्न भागों का नियमित संकुचन नहीं हो पाएगा और हृदय की रुधिर-पम्पिंग क्रिया ठीक से नहीं हो सकेगी।

Exam Tips:

a) SA नोड की विफलता में AV नोड धीमी गति से स्पन्दन चला सकता है।
b) ऐसी स्थिति में चिकित्सक कृत्रिम पेसमेकर लगाने की सलाह दे सकते हैं।

 

Question 25: यदि हृदय के विभिन्न छिद्रों पर स्थित कपाट नष्ट कर दिये जायें तो इसका जन्तु पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Answer:

हृदय के विभिन्न छिद्रों पर स्थित कपाट पम्प किए गए रुधिर को वापस लौटने नहीं देते, जिससे रुधिर एक निश्चित दिशा में आगे बढ़ता है। यदि ये कपाट नष्ट हो जाएँ तो रुधिर प्रत्येक छिद्र से होकर हृदय में वापस लौटने लगेगा और रुधिर-प्रवाह अनियमित हो जाएगा।

Exam Tips:

a) कपाटों का मुख्य कार्य रुधिर को एक ही दिशा में बहाना है।
b) कपाटों में खराबी से हृदय में बड़बड़ाहट (murmur) सुनाई दे सकती है।

 

Question 26: यदि फुफ्फुसीय चाप के भीतर अर्द्धचन्द्राकार कपाट उल्टी दिशा में विकसित हों तो ये रक्त परिसंचरण को किस प्रकार प्रभावित करेंगे?

Answer:

यदि अर्द्धचन्द्राकार कपाट फुफ्फुसीय चाप के भीतर उल्टी दिशा में विकसित हों तो रुधिर दायें निलय से फेफड़ों की ओर जाने के बजाय फेफड़ों से दायें निलय की ओर लौटने लगेगा। इससे फेफड़ों तक रुधिर नहीं पहुँच पाएगा और परिसंचरण गंभीर रूप से बाधित होगा।

Exam Tips:

a) पल्मोनरी चाप का कपाट रुधिर को दायें निलय से फेफड़ों की ओर एक दिशा में बहने देता है।
b) फेफड़ों तक रुधिर न पहुँचने से गैस-विनिमय रुक जाता है।

 

Question 27: प्रतिजन (Antigens) क्या हैं?

Answer:

मनुष्य की लाल रुधिर कणिकाओं (RBC) की सतह पर पाए जाने वाले विशेष ग्लाइकोप्रोटीन प्रतिजन (Antigen) कहलाते हैं। ABO तंत्र में ये प्रतिजन A या B होते हैं।

Exam Tips:

a) प्रतिजन लाल रुधिर कणिकाओं की कोशिका-कला पर होते हैं।
b) प्रतिजन A, B, दोनों या कोई नहीं, इसी से रुधिर वर्ग तय होता है।

 

Question 28: प्रतिरक्षी (एण्टीबॉडीज) कहाँ पायी जाती हैं?

Answer:

प्रतिरक्षी (एन्टीबॉडी) रुधिर के प्लाज्मा में पायी जाती हैं।

Exam Tips:

a) प्रतिरक्षी प्लाज्मा प्रोटीन (गामा-ग्लोब्युलिन) होती हैं।
b) ABO तंत्र में प्लाज्मा में प्रतिरक्षी a और b होती हैं।

 

Question 29: सार्वत्रिक रक्तदाता व सार्वत्रिक रक्त ग्रहीता किस रुधिर वर्ग के मनुष्य होते हैं?

Answer:

O रुधिर वर्ग वाला मनुष्य सार्वत्रिक रक्तदाता (universal donor) और AB रुधिर वर्ग वाला मनुष्य सार्वत्रिक रक्त ग्रहीता (universal recipient) होता है।

Exam Tips:

a) O वर्ग की लाल कणिकाओं में कोई प्रतिजन नहीं होता, इसलिए यह सभी वर्गों को रक्त दे सकता है।
b) AB वर्ग के प्लाज्मा में कोई प्रतिरक्षी नहीं होती, इसलिए यह सभी वर्गों का रक्त ले सकता है।

 

Question 30: Rh+ (धनात्मक) तथा Rh- (ऋणात्मक) किसे कहते हैं?

Answer:

जिन मनुष्यों के लाल रुधिर कणिकाओं पर Rh प्रतिजन होता है, उन्हें Rh+ (धनात्मक) कहते हैं। जिनमें Rh प्रतिजन नहीं होता, उन्हें Rh- (ऋणात्मक) कहते हैं।

Exam Tips:

a) Rh समूह का निर्धारण Rh सीरम के साथ रुधिर के गुच्छन (agglutination) की जाँच से होता है।
b) Rh- माता को प्रसव के तुरन्त बाद Rh प्रतिरक्षी दी जाती है, ताकि भविष्य के भ्रूण को खतरा न हो।

 

Question 31: मानव शरीर में रक्त व लसीका की मात्रा कितनी होती है?

Answer:

मनुष्य के शरीर में रुधिर की मात्रा लगभग 5 से 6 लीटर और लसीका की मात्रा लगभग 2 लीटर होती है।

Exam Tips:

a) रुधिर शरीर के भार का लगभग 7 से 8 प्रतिशत होता है।
b) लसीका ऊतक द्रव से बनता है और अन्ततः रुधिर-परिसंचरण में लौट जाता है।

 

(C) लघुत्तरात्मक प्रश्न (Short Answer Type Questions)

Question 1: प्लाज्मा क्या है? इसकी व्याख्या कीजिए।

Answer:

प्लाज्मा रुधिर का तरल आधात्री (matrix) है, जो रुधिर के आयतन का लगभग 55% भाग बनाता है। इसमें लगभग 90% जल होता है। शेष भाग में प्रोटीन (एल्ब्युमिन, ग्लोब्युलिन और फाइब्रिनोजन), ग्लूकोज, अमीनो अम्ल, वसा, लवण, हॉर्मोन, एन्जाइम, यूरिया तथा प्रतिरक्षी होते हैं।

प्लाज्मा में प्रोथ्रोम्बिन और फाइब्रिनोजन होते हैं, जो यकृत में बनते हैं और रुधिर-स्कन्दन में सहायक हैं। प्लाज्मा से फाइब्रिनोजन निकालने के बाद जो तरल बचता है, उसे सीरम (serum) कहते हैं।

Exam Tips:

a) प्लाज्मा का आयतन रुधिर के लगभग 55% के बराबर होता है।
b) सीरम में फाइब्रिनोजन नहीं होता, इसलिए वह जमता नहीं है।
c) प्लाज्मा प्रोटीन यकृत में बनते हैं, यह तथ्य अक्सर पूछा जाता है।

 

Question 2: लाल रुधिर कणिकाओं पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।

Answer:

लाल रुधिर कणिकाएँ (RBCs या इरिथ्रोसाइट्स) उभयावतल (biconcave) डिस्क के आकार की और केन्द्रकविहीन कोशिकाएँ हैं, जिनमें हीमोग्लोबिन पाया जाता है। मनुष्य में इनकी संख्या लगभग 50 लाख प्रति घन मिलीमीटर होती है। इनका निर्माण लाल अस्थिमज्जा में होता है और इनका जीवनकाल लगभग 120 दिन होता है।

इनका मुख्य कार्य ऑक्सीजन का परिवहन करना है, और ये CO2 के परिवहन में भी सहायक होती हैं।

Exam Tips:

a) लाल रुधिर कणिकाएँ केन्द्रकविहीन और उभयावतल होती हैं, यह परीक्षा में अक्सर पूछा जाता है।
b) हीमोग्लोबिन में लौह (Fe) होता है, जो ऑक्सीजन से बंधता है।
c) इनका जीवनकाल लगभग 120 दिन होता है और इनका निर्माण लाल अस्थिमज्जा में होता है।

 

Question 3: श्वेत रक्त कणिकाओं की संरचना व कार्यों का वर्णन कीजिए।

Answer:

श्वेत रक्त कणिकाएँ (WBCs या ल्यूकोसाइट्स) केन्द्रकयुक्त, रंगहीन और गतिशील कोशिकाएँ हैं। इनकी संख्या लाल रुधिर कणिकाओं से कम होती है, लगभग 5000 से 10000 प्रति घन मिलीमीटर। इनका प्रमुख कार्य रोगाणुओं का भक्षण (phagocytosis) और प्रतिरक्षा है।

ये दो प्रकार की होती हैं। कणिकायुक्त (granulocytes): न्यूट्रोफिल, इओसिनोफिल और बेसोफिल। कणिकाविहीन (agranulocytes): लिम्फोसाइट्स और मोनोसाइट्स।

Exam Tips:

a) न्यूट्रोफिल सबसे अधिक संख्या में पायी जाने वाली श्वेत रक्त कणिका है।
b) लिम्फोसाइट्स प्रतिरक्षी बनाती हैं और मोनोसाइट्स सबसे बड़ी श्वेत रक्त कणिकाएँ हैं।
c) श्वेत रक्त कणिकाओं की संख्या बढ़ना अक्सर संक्रमण का संकेत होता है।

 

Question 4: मनुष्य में पाए जाने वाले रक्त समूहों का वर्णन कीजिए।

Answer:

मनुष्य में रक्त समूह मुख्यतः दो तंत्रों पर आधारित हैं: ABO तंत्र और Rh तंत्र।

(i) ABO तंत्र: इसकी खोज कार्ल लैण्डस्टीनर ने की थी। लाल रक्ताणुओं की सतह पर प्रतिजन A और B होते हैं, और प्लाज्मा में प्रतिरक्षी a और b होती हैं। प्रतिजनों की उपस्थिति के आधार पर रक्त समूह चार प्रकार के होते हैं: A, B, AB और O।
रुधिर वर्ग A: लाल रक्ताणुओं पर प्रतिजन A तथा प्लाज्मा में प्रतिरक्षी b।
रुधिर वर्ग B: लाल रक्ताणुओं पर प्रतिजन B तथा प्लाज्मा में प्रतिरक्षी a।
रुधिर वर्ग AB: लाल रक्ताणुओं पर प्रतिजन A और B दोनों, प्लाज्मा में कोई प्रतिरक्षी नहीं।
रुधिर वर्ग O: लाल रक्ताणुओं पर कोई प्रतिजन नहीं, प्लाज्मा में प्रतिरक्षी a और b दोनों।

रुधिर वर्गप्रतिजन (RBC पर)प्रतिरक्षी (प्लाज्मा में)दे सकता हैले सकता है
AAbA, ABA, O
BBaB, ABB, O
ABA और Bकोई नहींABA, B, AB, O
Oकोई नहींa और bA, B, AB, OO

रुधिर वर्ग O सार्वत्रिक दाता है, और रुधिर वर्ग AB सार्वत्रिक ग्राही है।

(ii) Rh तंत्र: यह तंत्र लाल रक्ताणुओं की सतह पर Rh प्रतिजन की उपस्थिति या अनुपस्थिति पर आधारित है। इसकी खोज लैण्डस्टीनर और वीनर (Wiener) ने की थी। जिन व्यक्तियों के रक्ताणुओं पर Rh प्रतिजन होता है, वे Rh धनात्मक (Rh+) और जिनमें नहीं होता, वे Rh ऋणात्मक (Rh-) कहलाते हैं।

Exam Tips:

a) ABO तंत्र में प्रतिजन और प्रतिरक्षी का संयोजन रक्त वर्ग तय करता है।
b) रुधिर वर्ग O सभी वर्गों को रक्त दे सकता है, परन्तु केवल O वर्ग से रक्त ले सकता है।
c) Rh तंत्र की खोज लैण्डस्टीनर और वीनर ने की थी, जबकि ABO तंत्र की खोज केवल लैण्डस्टीनर ने की थी।

 

Question 5: Rh समूह (तंत्र) क्या है? एरिथ्रोब्लास्टोसिस रोग होने का क्या कारण है?

Answer:

Rh समूह एक अन्य प्रतिजन पर आधारित है, जो लगभग 85% मनुष्यों में पाया जाता है। यह Rh प्रतिजन रीसस बन्दर में पाए जाने वाले प्रतिजन के समान है। जिस व्यक्ति में Rh प्रतिजन होता है, वह Rh धनात्मक (Rh+) और जिसमें नहीं होता, वह Rh ऋणात्मक (Rh-) कहलाता है।

यदि Rh- व्यक्ति के रक्त में Rh+ रक्त मिल जाए तो उसके शरीर में Rh प्रतिजन के विरुद्ध विशेष प्रतिरक्षी बन जाती हैं। इसलिए रक्त आदान-प्रदान से पहले Rh समूह का मिलान आवश्यक है।

एक गर्भवती Rh- माता और उसके गर्भ के Rh+ भ्रूण के बीच Rh असंगति पाई जाती है। अपरा (placenta) के कारण सामान्यतः भ्रूण का Rh प्रतिजन माता के रक्त तक नहीं पहुँचता। परन्तु पहले प्रसव के समय माता और शिशु का रक्त मिल सकता है, जिससे माता के रक्त में Rh प्रतिरक्षी बनने लगती हैं। बाद की गर्भावस्था में ये प्रतिरक्षी भ्रूण के लाल रक्ताणुओं को नष्ट कर सकती हैं। इससे भ्रूण में रक्ताल्पता और पीलिया हो सकता है, जो घातक भी हो सकता है। इस स्थिति को एरिथ्रोब्लास्टोसिस फिटैलिस (गर्भ रक्ताणु कोरकता) कहते हैं। इससे बचने के लिए Rh- माता को प्रसव के तुरन्त बाद Rh प्रतिरक्षी दी जाती है।

Exam Tips:

a) Rh- माता और Rh+ भ्रूण का संयोजन एरिथ्रोब्लास्टोसिस फिटैलिस का कारण बनता है।
b) पहले प्रसव में माता के रक्त में Rh प्रतिरक्षी बनना शुरू होती है, जो बाद की गर्भावस्था में खतरा बनती है।
c) प्रसव के तुरन्त बाद Rh प्रतिरक्षी देना इस रोग की रोकथाम का उपाय है।

 

Question 6: खुले रुधिर परिसंचरण तन्त्र से आप क्या समझते हैं?

Answer:

खुले रुधिर परिसंचरण तन्त्र (Open blood vascular system) में हृदय रुधिर को धमनियों में पम्प करता है। ये धमनियाँ बड़ी गुहाओं या रुधिर-कोटरों (haemocoel) में खुलती हैं, जिन्हें सामूहिक रूप से रुधिर गुहा कहते हैं। यहाँ रुधिर अन्तराली तरल में मिल जाता है और ऊतकों के बीच निम्न दाब पर बहता है। फिर यह खुले सिरे वाली शिराओं से होकर हृदय में लौट आता है।

इस तन्त्र में रुधिर वाहिकाओं के भीतर बन्द नहीं रहता, इसलिए इसे खुला तन्त्र कहते हैं। इसमें रुधिर प्रवाह धीमा होता है और वितरण पर नियंत्रण कम रहता है। यह आर्थ्रोपोडा और मोलस्क वर्ग के जन्तुओं में पाया जाता है।

Exam Tips:

a) खुले तंत्र में रुधिर वाहिकाओं से बाहर निकलकर ऊतकों के बीच बहता है।
b) आर्थ्रोपोडा (जैसे कॉकरोच) और मोलस्क इसके प्रमुख उदाहरण हैं।
c) रुधिर प्रवाह धीमा होने के कारण इसमें वितरण पर नियंत्रण कम होता है।

 

Question 7: बन्द प्रकार के रुधिर परिसंचरण से आप क्या समझते हैं?

Answer:

बन्द प्रकार के रुधिर परिसंचरण तन्त्र (Closed blood vascular system) में हृदय रुधिर को उच्च दाब पर धमनियों में पम्प करता है। धमनियाँ छोटी-छोटी केशिकाओं में विभक्त होती हैं। केशिकाओं की दीवार से होकर रुधिर और अन्तराली तरल के बीच पदार्थों का आदान-प्रदान होता है। इसके बाद रुधिर शिराओं द्वारा हृदय में लौट आता है।

इस प्रकार रुधिर पूरी तरह वाहिकाओं में ही बहता है, ऊतकों के बीच नहीं। इसलिए इसे बन्द तंत्र कहते हैं। इस तन्त्र में वितरण का नियमन सम्भव होता है। यह सेफेलोपोडा और ऐनेलिडा जैसे कुछ अकशेरुकी जन्तुओं के साथ-साथ मनुष्य और सभी कशेरुकियों में पाया जाता है।

Exam Tips:

a) बन्द तंत्र में रुधिर सदैव वाहिकाओं के भीतर बहता है।
b) मनुष्य और सभी कशेरुकी इसके उदाहरण हैं।
c) केशिकाओं की दीवार से होने वाला आदान-प्रदान इस तन्त्र की प्रमुख विशेषता है।

 

Question 8: श्वेताणुओं का वर्गीकरण कीजिए। केवल नाम लिखिए।

Answer:

श्वेत रक्ताणु दो प्रकार के होते हैं:

(1) कणिकायुक्त (Granulocytes): न्यूट्रोफिल (Neutrophil), इओसिनोफिल (Eosinophil), बेसोफिल (Basophil)
(2) कणिकाविहीन (Agranulocytes): लिम्फोसाइट (Lymphocyte), मोनोसाइट (Monocyte)

Exam Tips:

a) न्यूट्रोफिल सबसे अधिक संख्या में पायी जाने वाली श्वेत रक्त कणिका है।
b) मोनोसाइट सबसे बड़ी श्वेत रक्त कणिका होती है।

 

Question 9: रुधिर एवं लसिका में समानताएँ बताइए।

Answer:

रुधिर एवं लसीका में निम्नलिखित समानताएँ हैं:

1. दोनों में श्वेत रुधिर कणिकाएँ पायी जाती हैं।
2. दोनों में ग्लूकोज, अमीनो अम्ल, विटामिन, लवण, हॉर्मोन और यूरिया पाए जाते हैं, यद्यपि इनकी मात्रा में अन्तर हो सकता है।
3. लसीका में रुधिर के समान फाइब्रिनोजन होता है और यह थक्का बना सकती है।
4. दोनों में प्रतिरक्षी (एन्टीबॉडी) और एन्टीटॉक्सिन पाए जाते हैं।
5. लसीका रुधिर की भाँति पोषक तत्त्वों को ऊतकों तक पहुँचाती है और उनसे CO2 तथा अन्य उत्सर्जी पदार्थ एकत्र करती है।

Exam Tips:

a) लसीका में लाल रुधिर कणिकाएँ नहीं होतीं, यही सबसे बड़ा अन्तर है।
b) लसीका में प्रोटीन की मात्रा रुधिर प्लाज्मा से कम होती है।
c) दोनों में प्रतिरक्षी पाई जाती है, जो रोगाणुओं के विरुद्ध कार्य करती है।

 

Question 10: सिस्टोल और डायस्टोल से आप क्या समझते हैं?

Answer:

हृदय एक पम्पिंग केन्द्र के रूप में आजीवन नियमित अन्तराल पर बिना थके अपनी पेशियों के संकुचन से रुधिर को धमनियों में भेजता रहता है। हृदय के इस नियमित और क्रमिक (rhythmic) संकुचन को हृदय की धड़कन या स्पन्दन कहते हैं। प्रत्येक स्पन्दन में दो अवस्थाएँ होती हैं:

1. प्रकुंचन या सिस्टोल (Systole): इस अवस्था में हृदय संकुचित होता है और उसका आयतन घटता है, जिससे रुधिर तीव्र वेग से धमनियों में पम्प होता है।
2. अनुशिथिलन या डायस्टोल (Diastole): इस अवस्था में हृदय की पेशियाँ शिथिल होती हैं और हृदय का आयतन बढ़ता है। इससे शिराएँ अपना रुधिर हृदय में भर देती हैं।

Exam Tips:

a) सिस्टोल संकुचन है और डायस्टोल विश्राम या फैलाव है।
b) एक हृदय-चक्र लगभग 0.8 सेकण्ड में पूरा होता है।
c) सामान्य मनुष्य में हृदय-स्पन्दन लगभग 72 बार प्रति मिनट होता है।

 

Question 11: शिरा अलिन्द नोड (SAN) तथा अलिन्द-निलय नोड (AVN) में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

Answer:

शिरा-अलिन्द नोड तथा अलिन्द-निलय नोड में अन्तर:

अन्तर का आधारशिरा-अलिन्द नोड (SA node)अलिन्द-निलय नोड (AV node)
स्थितिदायें अलिन्द की दीवार पर, ऊर्ध्व महाशिरा के छिद्र के पासअन्तर-अलिन्द पट के पिछले सिरे पर, निलय के पास
कार्यहृदय की धड़कन आरम्भ करता है; इसे गति-चालक कहते हैंहृदय के आवेग को ग्रहण करके हिस बंडल के तन्तुओं में संचालित करता है
पुरकिन्जे तन्तु और हिस बंडलनहीं होतेहोते हैं

Exam Tips:

a) SA नोड हृदय का प्राकृतिक पेसमेकर है और इसी से आवेग शुरू होता है।
b) AV नोड आवेग को निलयों तक पहुँचाने का मार्ग है, इसलिए उसमें हिस बंडल होता है।
c) दोनों नोड की स्थिति और कार्य में अन्तर परीक्षा में तुलना के रूप में पूछा जाता है।

 

Question 12: रुधिर के कार्यों का उल्लेख कीजिए।

Answer:

रुधिर के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं:

1. आहारनाल में पचे और अवशोषित पोषक पदार्थों को शरीर के विभिन्न भागों तक पहुँचाना।
2. फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर शरीर की सभी कोशिकाओं तक पहुँचाना।
3. कोशिकीय श्वसन में उत्पन्न CO2 को श्वसनांगों तक पहुँचाना।
4. अमोनिया, यूरिया और यूरिक अम्ल जैसे हानिकारक पदार्थों को उत्सर्जी अंगों (वृक्कों) तक पहुँचाना।
5. हॉर्मोन, एन्जाइम और एन्टीबॉडी का स्थानान्तरण करना।
6. हानिकारक जीवाणुओं और रोगाणुओं का भक्षण करके शरीर को रोगों से सुरक्षा प्रदान करना।
7. शरीर के सभी भागों में तापमान का नियंत्रण करके उसे एक-सा बनाए रखना।
8. चोट लगने पर रुधिर को बहने से रोकने के लिए थक्का बनाना।
9. आवश्यक पदार्थ पहुँचाकर घावों को भरने में सहायता करना।
10. मृत और टूटी-फूटी कोशिकाओं को यकृत और प्लीहा तक ले जाकर नष्ट करवाना।
11. शरीर के विभिन्न अंगों के बीच समन्वय स्थापित करना और शरीर के आन्तरिक वातावरण का नियंत्रण करना।
12. रक्त-समूह (प्रतिजन और प्रतिरक्षी) के आधार पर रक्त आधान और आनुवंशिक लक्षणों के निर्धारण में भूमिका निभाना।

Exam Tips:

a) रुधिर का मुख्य कार्य पदार्थों का परिवहन करना है, जिसमें O2, CO2 और पोषक पदार्थ शामिल हैं।
b) थक्का बनना रक्तस्राव रोकने का प्राकृतिक तरीका है।
c) रुधिर का तापमान नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका है, यह बिंदु अक्सर उत्तर में जोड़ा जाता है।

 

Question 13: लसीका (ऊतक द्रव) की संरचना एवं कार्य लिखिए।

Answer:

लसीका की संरचना (Structure of Lymph): लसीका रुधिर के समान एक रंगहीन तरल ऊतक है, जिसे ऊतक द्रव या अन्तराली द्रव भी कहते हैं। इसमें प्लाज्मा और श्वेत रुधिर कणिकाएँ होती हैं, जिनमें लिम्फोसाइट्स सबसे अधिक संख्या में होते हैं। इसमें लाल रुधिर कणिकाएँ नहीं होतीं। लसीका में प्लाज्मा की तुलना में प्रोटीन की मात्रा कम होती है। इसमें ऑक्सीजन और पोषक पदार्थ कम मात्रा में होते हैं, जबकि उत्सर्जी पदार्थ और CO2 अधिक मात्रा में होते हैं।

लसीका के कार्य (Functions of Lymph):
1. लसीका ऊतक द्रव से बड़े कोलॉइडी कणों और क्षतिग्रस्त कोशिकाओं के मलबे को निकालकर वापस रुधिर परिसंचरण में डालता है।
2. लसीका में उपस्थित लिम्फोसाइट्स रोगाणुओं को नष्ट करती हैं और ऊतकों की मरम्मत में सहायक हैं।
3. क्षुद्रांत्र में वसा का अवशोषण लैक्टियल (lacteals) द्वारा होता है, जो लसीका केशिकाएँ हैं।

Exam Tips:

a) लसीका में लाल रुधिर कणिकाएँ नहीं होतीं, यह तथ्य अक्सर पूछा जाता है।
b) लसीका में CO2 और उत्सर्जी पदार्थ अधिक होते हैं।
c) आन्त्र के विलाई (villi) में स्थित लैक्टियल वसा अम्लों और ग्लिसरॉल के अवशोषण में सहायक हैं।

 

(D) निबन्धात्मक प्रश्न (Essay Type Questions)

Question 1: परिसंचरण तन्त्र क्या है? इसकी विशेषताएँ एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।

Answer:

परिसंचरण तन्त्र (Circulatory System): जिस प्रकार हम बस या ट्रेन द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते हैं, उसी प्रकार बहुकोशिकीय प्राणियों के शरीर में रुधिर भोज्य पदार्थों, ऑक्सीजन, हॉर्मोन, कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य उत्सर्जी पदार्थों का यातायात करता है। इसके लिए शरीर में एक पाइपलाइन तन्त्र होता है। इस पाइप तन्त्र में रुधिर के बहने की प्रक्रिया को रुधिर परिसंचरण कहते हैं और इसमें भाग लेने वाले अंगों को सामूहिक रूप से रुधिर परिसंचरण तन्त्र कहते हैं।

परिसंचरण तन्त्र की विशेषताएँ (Features of Circulatory System): इस तन्त्र का प्रमुख अंग हृदय है, जो रुधिर को पम्प करता है। हृदय से रुधिर को शरीर के अंगों तक ले जाने वाली वाहिनियाँ धमनियाँ (arteries) कहलाती हैं। ये आगे चलकर छोटी शाखाओं में बँटती हैं, जिन्हें धमनिकाएँ (arterioles) कहते हैं। धमनिकाएँ अंगों में पहुँचकर महीन नलिकाओं का जाल बनाती हैं, जिन्हें केशिकाएँ (capillaries) कहते हैं। केशिकाओं से शिरिकाएँ (venules) और फिर शिराएँ (veins) बनती हैं, जो रुधिर को अंगों से वापस हृदय तक लाती हैं।

मनुष्य तथा अन्य स्तनियों में बन्द प्रकार का परिसंचरण तन्त्र पाया जाता है। इसमें रुधिर धमनियों, शिराओं और केशिकाओं जैसी बन्द नलिकाओं में बहता है और ऊतकों के सीधे सम्पर्क में नहीं आता। इस तन्त्र में रुधिर का दाब अधिक होता है, जिससे परिसंचरण की गति भी तेज रहती है। मनुष्य में सम्पूर्ण रुधिर लगभग एक मिनट में शरीर का चक्कर लगाकर हृदय में वापस आ जाता है।

परिसंचरण तन्त्र के कार्य (Functions of Circulatory System):
1. पोषक पदार्थों का परिवहन: आहारनाल में पचे हुए खाद्य पदार्थों को शरीर की विभिन्न कोशिकाओं तक पहुँचाना।
2. ऑक्सीजन का परिवहन: फेफड़ों की वायु-कूपिकाओं से ऑक्सीजन लेकर प्रत्येक कोशिका तक पहुँचाना।
3. CO2 का परिवहन: कोशिकीय श्वसन में बनी CO2 को फेफड़ों तक ले जाना।
4. उत्सर्जी पदार्थों का परिवहन: उपापचय से बने उत्सर्जी पदार्थों को वृक्कों तक पहुँचाना।
5. हॉर्मोन का परिवहन: हॉर्मोन को शरीर के विभिन्न भागों तक पहुँचाना।
6. शरीर के तापमान का नियमन: शरीर का तापमान स्थिर बनाए रखना।
7. समस्थैतिकता बनाए रखना: जल, आयनों और अन्य रासायनिक पदार्थों के वितरण से शरीर के आन्तरिक वातावरण को स्थिर रखना।
8. रोगों से रक्षा: प्रतिरक्षी तन्त्र की तरह कार्य करके शरीर में प्रवेश करने वाले रोगाणुओं से रक्षा करना।

Exam Tips:

a) परिसंचरण तन्त्र के तीन मुख्य घटक हैं: हृदय, रुधिर वाहिनियाँ और रुधिर।
b) धमनी, धमनिका, केशिका, शिरिका और शिरा का क्रम लिखना परीक्षा में अंक दिलाता है।
c) मनुष्य में बन्द प्रकार का परिसंचरण तन्त्र होता है, जिसमें रुधिर का दाब अधिक रहता है।
d) परिसंचरण तन्त्र के आठ कार्यों में से कम से कम चार का उदाहरण सहित उल्लेख करें।

 

Question 2: मनुष्य के हृदय की बाह्य एवं आन्तरिक संरचना का वर्णन कीजिए।

Answer:

हृदय (Heart): हृदय पम्पिंग स्टेशन की भाँति कार्य करने वाला एक सक्रिय अंग है, जो रुधिर को सम्पूर्ण शरीर में पम्प करता है।

मनुष्य के हृदय की बाह्य संरचना (External Structure of Human Heart): हृदय वक्ष-गुहा के मध्यावकाश में, अधर तल की ओर, दोनों फेफड़ों के बीच कुछ बायीं ओर स्थित होता है। हृदय की भीतरी झिल्ली, जो हृदय से चिपकी रहती है, एपीकार्डियम (epicardium) कहलाती है। इसकी बाहरी झिल्ली को हृदयावरण या पेरीकार्डियम (pericardium) कहते हैं। इन दोनों झिल्लियों के बीच की संकरी गुहा को हृदयावरणी गुहा (pericardial cavity) कहते हैं, जिसमें हृदयावरणी द्रव (pericardial fluid) भरा रहता है। यह द्रव हृदय को नम बनाए रखता है, बाहरी आघातों से उसकी रक्षा करता है और स्पन्दन के समय घर्षण कम करता है।

हृदय की दीवार अनैच्छिक हृदयी पेशियों (cardiac muscles) से बनी होती है, जो स्वतः सिकुड़ती और फैलती हैं और कभी थकती नहीं हैं। दीवार की बाहरी परत एपीकार्डियम, भीतरी परत एण्डोकार्डियम (endocardium) और इन दोनों के बीच की मोटी परत मायोकार्डियम (myocardium) कहलाती है, जो हृदयी पेशियों से बनी होती है।

मनुष्य के हृदय की आन्तरिक संरचना (Internal Structure of Human Heart): मनुष्य के हृदय में चार कक्ष होते हैं। ऊपरी दो कक्ष पतली भित्ति वाले अलिन्द (auricles) और निचले दो कक्ष मांसल निलय (ventricles) कहलाते हैं। दोनों अलिन्द एक खाँच द्वारा दायें और बायें अलिन्द में बँटे होते हैं, और दायाँ अलिन्द बायें से बड़ा होता है। प्रत्येक अलिन्द पीछे की ओर एक मोटा उभार बनाता है, जिसे अलिन्द परिशेषिका (auricular appendix) कहते हैं। दोनों निलय तिरछे अन्तरनिलय पट (interventricular septum) द्वारा दायें और बायें निलय में बँटे होते हैं। बायाँ निलय दायें से अधिक पेशीय होता है। अलिन्दों और निलयों को अलग करने वाली पतली खाँच को कोरोनरी सल्कस (coronary sulcus) कहते हैं।

फेफड़ों से ऑक्सीजनयुक्त शुद्ध रुधिर फुफ्फुसीय शिराओं द्वारा बायें अलिन्द में आता है। शरीर के अन्य भागों से अशुद्ध रुधिर ऊर्ध्व और निम्न महाशिराओं द्वारा दायें अलिन्द में आता है। हृदय के चारों कक्ष कपाटों (valves) और पटों (septa) द्वारा अलग रहते हैं। दायें और बायें अलिन्द के बीच अन्तरअलिन्द पट होता है। बायें अलिन्द और बायें निलय के बीच द्विवलनी या मिट्रल कपाट होता है। दायें अलिन्द और दायें निलय के बीच त्रिवलनी कपाट होता है। फुफ्फुसीय और महाधमनी के आधार पर तीन-तीन अर्धचन्द्राकार कपाट (semilunar valves) होते हैं, जो रुधिर को वापस हृदय में जाने से रोकते हैं। महाशिराओं और फुफ्फुसीय शिराओं के हृदय में खुलने वाले छिद्रों पर पेशीय वलय होते हैं, जो संकुचित होकर रुधिर को वापस शिराओं में जाने से रोकते हैं।

Exam Tips:

a) हृदय के चार कक्ष: दो अलिन्द (ऊपर) और दो निलय (नीचे), यह क्रम परीक्षा में अक्सर पूछा जाता है।
b) बायाँ निलय सबसे मोटी पेशी वाला कक्ष है, क्योंकि उसे पूरे शरीर में रुधिर पम्प करना होता है।
c) बायें अलिन्द-निलय कपाट को मिट्रल (द्विवलनी) और दायें को त्रिवलनी कपाट कहते हैं।
d) हृदय की भीतरी और बाहरी झिल्लियों के बीच का गुहा-स्थान हृदयावरणी गुहा कहलाता है, जिसमें हृदयावरणी द्रव भरा रहता है।

 

Question 3: हृदय चक्र किसे कहते हैं? इसके विभिन्न घटकों का वर्णन कीजिए।

Answer:

हृदय की क्रियाविधि (Working of the Heart): हृदय एक पेशीय पम्प है, जो अपनी पेशियों द्वारा नियमित और क्रमबद्ध रूप से संकुचित और अनुशिथिलित होता रहता है। इसी को हृदय की धड़कन या स्पन्दन कहते हैं। प्रत्येक धड़कन में हृदय एक बार सिकुड़ता है और फिर सामान्य अवस्था में आ जाता है। हृदय की संकुचन अवस्था को प्रकुंचन या सिस्टोल और विश्राम अवस्था को अनुशिथिलन या डायस्टोल कहते हैं। प्रकुंचन में रुधिर हृदय से धमनियों के द्वारा शरीर के अंगों में जाता है, जबकि अनुशिथिलन में रुधिर शिराओं के द्वारा हृदय में लौटता है।

हृदय चक्र (Cardiac Cycle): हृदय के एक स्पन्दन के आरम्भ से लेकर अगले स्पन्दन के आरम्भ तक हृदय के विभिन्न भागों में होने वाले परिवर्तनों के क्रम को हृदय चक्र कहते हैं। मनुष्य में स्पन्दन दर लगभग 72 प्रति मिनट है और एक हृदय चक्र लगभग 0.8 सेकण्ड में पूरा होता है। इसकी चार अवस्थाएँ होती हैं:

(1) अलिन्दों का अनुशिथिलन (Atrial Diastole): इस अवस्था में अलिन्द और निलय अधिक समय तक विश्राम में रहते हैं। अलिन्द लगभग 0.7 सेकण्ड तक विश्राम में रहता है। इस समय फेफड़ों से शुद्ध रुधिर फुफ्फुसीय शिराओं द्वारा बायें अलिन्द में और शरीर के अन्य भागों से अशुद्ध रुधिर महाशिराओं द्वारा दायें अलिन्द में आता है। द्विवलनी और त्रिवलनी कपाट आरम्भ में बन्द रहते हैं, परन्तु अलिन्दों में दाब बढ़ने पर खुल जाते हैं और अलिन्दों के संकुचन से पहले ही अधिकांश रुधिर निष्क्रिय प्रवाह से निलयों में भर जाता है।

(2) अलिन्दों का प्रकुंचन (Atrial Systole): अलिन्दों का अनुशिथिलन समाप्त होते ही दोनों अलिन्द एक साथ संकुचित होते हैं। यह अवस्था लगभग 0.1 सेकण्ड तक रहती है। इस संकुचन से अलिन्दों में बचा लगभग 25% रुधिर निलयों में पहुँचता है, जिससे दोनों निलय रुधिर से पूरी तरह भर जाते हैं।

(3) निलयों का प्रकुंचन (Ventricular Systole): अलिन्दों का प्रकुंचन समाप्त होने के तुरन्त बाद निलय संकुचित होते हैं। यह लगभग 0.3 सेकण्ड की अवस्था है। संकुचन से निलयों में दाब बढ़ता है, जिससे द्विवलनी और त्रिवलनी कपाट बन्द हो जाते हैं और रुधिर अलिन्दों में वापस नहीं जा पाता। निलयों का दाब महाधमनी और फुफ्फुसीय ट्रंक के दाब से अधिक होते ही इन दोनों के अर्धचन्द्राकार कपाट खुल जाते हैं और रुधिर दाब से इन वाहिकाओं में बह जाता है।

(4) निलयों का अनुशिथिलन (Ventricular Diastole): प्रकुंचन के बाद निलय विश्राम अवस्था में आते हैं और दाब कम हो जाता है। रुधिर को विपरीत दिशा में बहने से रोकने के लिए अर्धचन्द्राकार कपाट तुरन्त बन्द हो जाते हैं। अलिन्दों से लगातार आ रहा रुधिर निलयों की तुलना में अधिक दाब बनाता है, जिससे अलिन्द-निलय कपाट खुल जाते हैं और निलयों में रुधिर भरने लगता है। यह अवस्था लगभग 0.5 सेकण्ड तक रहती है।

Exam Tips:

a) हृदय चक्र की चार अवस्थाएँ क्रम से लिखें: अलिन्द अनुशिथिलन, अलिन्द प्रकुंचन, निलय प्रकुंचन, निलय अनुशिथिलन।
b) अलिन्द प्रकुंचन लगभग 0.1 सेकण्ड और निलय प्रकुंचन लगभग 0.3 सेकण्ड का होता है, ये समय अक्सर पूछे जाते हैं।
c) द्विवलनी और त्रिवलनी कपाट निलय संकुचन के समय बन्द होते हैं, जिससे रुधिर अलिन्द में वापस नहीं जाता।
d) स्पन्दन दर लगभग 72 प्रति मिनट और एक चक्र लगभग 0.8 सेकण्ड का होता है।

 

Question 4: मनुष्य के हृदय की क्रियाविधि का वर्णन कीजिए।

Answer:

उत्पत्ति (Origin): हृदय एक पेशीय पम्प है, जिसकी पेशियाँ नियमित और लयबद्ध रूप से सिकुड़ती और फैलती रहती हैं। इस लय से हृदय की धड़कन बनती है। मनुष्य का हृदय मायोजेनिक है, अर्थात् आवेग स्वयं हृदय की पेशियों से उत्पन्न होता है। हृदय में प्रत्येक धड़कन के दौरान एक बार संकुचन और फिर विश्राम होता है।

हृदय का संकुचन-चरण सिस्टोल कहलाता है और विश्राम-चरण डायस्टोल। सिस्टोल में रुधिर हृदय से धमनियों के द्वारा शरीर के अंगों में जाता है, जबकि डायस्टोल में रुधिर शिराओं द्वारा अंगों से हृदय में लौटता है। मनुष्य में स्पन्दन दर लगभग 72 प्रति मिनट होती है। हृदय की धड़कन की यह पुनरावृत्ति हृदय चक्र कहलाती है।

हृदय चक्र के चरण:
(1) अलिन्दों का अनुशिथिलन: अलिन्द लगभग 0.7 सेकण्ड तक विश्राम में रहते हैं और शिराओं से रुधिर भरता है। कपाट खुलकर रुधिर को निलयों में पहुँचाते हैं।
(2) अलिन्दों का प्रकुंचन: लगभग 0.1 सेकण्ड का संकुचन, जिससे शेष लगभग 25% रुधिर निलयों में जाता है।
(3) निलयों का प्रकुंचन: लगभग 0.3 सेकण्ड का संकुचन, जिसमें दाब बढ़ने से अर्धचन्द्राकार कपाट खुलते हैं और रुधिर धमनियों में जाता है।
(4) निलयों का अनुशिथिलन: लगभग 0.5 सेकण्ड का विश्राम, जिसमें अर्धचन्द्राकार कपाट बन्द होते हैं और अलिन्द-निलय कपाट खुलकर निलयों को भरते हैं।

Exam Tips:

a) मनुष्य का हृदय मायोजेनिक है, इसलिए आवेग हृदय-पेशियों से उत्पन्न होता है।
b) सिस्टोल में धमनियों की ओर और डायस्टोल में हृदय की ओर रुधिर बहता है।
c) अर्धचन्द्राकार कपाट निलय के दाब से खुलते हैं और दाब कम होने पर बन्द होते हैं।
d) हृदय चक्र के चारों चरणों के समय तथा स्पन्दन दर (72 प्रति मिनट) परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं।

 

Question 5: रुधिर क्या है? इसके संगठन का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Answer:

रुधिर (Blood): रुधिर एक तरल संयोजी ऊतक है, क्योंकि इसकी आधात्री (matrix) प्लाज्मा के रूप में होती है और इसकी कोशिकाएँ RBC, WBC तथा बिम्बाणुओं (platelets) के रूप में पायी जाती हैं। रुधिर हृदय और रुधिर वाहिनियों के भीतर पूरे शरीर में निरन्तर बहता रहता है। इसकी मात्रा शरीर के कुल भार का लगभग 7 से 8% होती है। 70 किलोग्राम भार वाले मनुष्य में लगभग 5 से 6 लीटर रुधिर होता है। रुधिर की उत्पत्ति भ्रूण की मीसोडर्म से होती है।

रुधिर के अध्ययन को हीमेटोलॉजी (haematology), सीरम के अध्ययन को सीरोलॉजी (serology) और रुधिर परिसंचरण के अध्ययन को एंजियोलॉजी (angiology) कहते हैं।

रुधिर के गुण (Properties of Blood):
(1) रंग: शुद्ध अवस्था में चमकीला लाल।
(2) स्वाद: NaCl के कारण लवणीय।
(3) श्यानता (Viscosity): लगभग 4.7, अर्थात् आसुत जल से लगभग 5 गुना।
(4) विशिष्ट गुरुत्व (Specific gravity): 1.04 से 1.07।
(5) pH: क्षारीय, लगभग 7.3 से 7.5।
(6) स्कन्दन समय (सामान्य): 3 से 4 मिनट।
(7) अभिरंजन: लिशमेन, राइट या मेथिलीन ब्लू से रंगा जाता है।

रुधिर का संगठन (Composition of Blood): रुधिर के दो मुख्य भाग होते हैं:
1. प्लाज्मा (Plasma): रुधिर का तरल भाग, जो रुधिर के आयतन का लगभग 55% होता है और इसमें लगभग 90% जल होता है। इसमें प्रोटीन, ग्लूकोज, अमीनो अम्ल, लवण, हॉर्मोन और उत्सर्जी पदार्थ घुले होते हैं।
2. रुधिराणु (Blood corpuscles): ठोस भाग, जिसमें लाल रक्ताणु (RBC), श्वेत रक्ताणु (WBC) और बिम्बाणु (थ्रोम्बोसाइट) होते हैं। लाल रक्ताणु ऑक्सीजन का परिवहन करते हैं, श्वेत रक्ताणु रोगाणुओं से रक्षा करते हैं और बिम्बाणु रक्त-स्कन्दन में भाग लेते हैं।

Exam Tips:

a) रुधिर की मात्रा शरीर के भार का 7 से 8% होती है, यह तथ्य अक्सर पूछा जाता है।
b) हीमेटोलॉजी रुधिर का, सीरोलॉजी सीरम का और एंजियोलॉजी रुधिर परिसंचरण का अध्ययन है।
c) रुधिर का pH क्षारीय होता है और इसकी श्यानता जल से लगभग 5 गुना होती है।
d) प्लाज्मा रुधिर का लगभग 55% और रुधिराणु लगभग 45% भाग बनाते हैं।

 

Question 6: रुधिर स्कन्दन की क्रियाविधि का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Answer:

रुधिर स्कन्दन (Blood Clotting): रुधिर वाहिनियों से बाहर निकलकर वायु के सम्पर्क में आने पर रुधिर तेजी से तरल अवस्था से जेली जैसे ठोस पदार्थ में बदल जाता है। रुधिर के तरल से ठोस में बदलने के इस गुण को रुधिर स्कन्दन या थक्का बनना कहते हैं। इसका स्पष्ट विवरण होवेल (Howell) ने दिया था। थक्का क्षतिग्रस्त वाहिनी से रुधिर को बाहर बहने से रोकता है। थक्का बनने के बाद जो पीला तरल शेष रहता है, उसे सीरम (serum) कहते हैं। सीरम में फाइब्रिनोजन नहीं होता, इसलिए उसका थक्का नहीं बनता।

रुधिर स्कन्दन की क्रियाविधि (Mechanism of Blood Clotting):

(1) पहली अवस्था (Stage I): चोट लगने पर घायल कोशिकाएँ और रुधिर की बिम्बाणु (platelets) वायु के सम्पर्क में आकर टूटती हैं और थ्रोम्बोप्लास्टिन (thromboplastin) नामक पदार्थ छोड़ती हैं। यह प्लाज्मा के कैल्शियम आयन (Ca++) के साथ मिलकर सक्रिय थ्रोम्बोप्लास्टिन बनाता है।
थ्रोम्बोप्लास्टिन + Ca++ → सक्रिय थ्रोम्बोप्लास्टिन

रुधिर में फाइब्रिनोजन (Fibrinogen) और प्रोथ्रोम्बिन (Prothrombin) नामक दो प्रोटीन होते हैं, जिनका निर्माण यकृत में होता है। प्रोथ्रोम्बिन सामान्यतः निष्क्रिय रहता है, क्योंकि रुधिर में उपस्थित एन्टीथ्रोम्बिन (या हिपेरिन) उसे निष्क्रिय बनाए रखता है। इसी कारण सामान्य अवस्था में रुधिर वाहिनियों के भीतर नहीं जमता।

(2) दूसरी अवस्था (Stage II): सक्रिय थ्रोम्बोप्लास्टिन, कैल्शियम आयन और अन्य कारकों की सहायता से एन्टीथ्रोम्बिन के प्रभाव को समाप्त कर देता है। परिणामस्वरूप निष्क्रिय प्रोथ्रोम्बिन सक्रिय थ्रोम्बिन (Thrombin) में बदल जाता है।
निष्क्रिय प्रोथ्रोम्बिन → सक्रिय थ्रोम्बिन

(3) तीसरी अवस्था (Stage III): थ्रोम्बिन रुधिर में घुले तरल प्रोटीन फाइब्रिनोजन को ठोस और रेशेदार फाइब्रिन (Fibrin) में बदल देता है। फाइब्रिन के रेशे घायल स्थान पर जाल बना लेते हैं, जिसमें रुधिर कणिकाएँ उलझकर थक्का बनाती हैं और रक्तस्राव रुक जाता है। थक्का सिकुड़ने पर हल्के पीले रंग का सीरम निकलता है। अतः रक्त का जमना एक रासायनिक क्रिया है।

कुछ लोगों में थक्का नहीं बनता और रक्तस्राव बन्द नहीं होता। इस रोग को हीमोफीलिया (Haemophilia) कहते हैं। यह आनुवंशिक रोग है और अधिक रुधिर बह जाने पर मृत्यु भी हो सकती है।

रक्त स्कन्दन के कारक (Clotting Factors):
कारक I: फाइब्रिनोजन (Fibrinogen)
कारक II: प्रोथ्रोम्बिन (Prothrombin)
कारक III: ऊतक थ्रोम्बोप्लास्टिन (Tissue thromboplastin)
कारक IV: कैल्शियम आयन (Calcium ion)
कारक V: प्रोएक्सीलेरिन या लैबाइल कारक (Proaccelerin or labile factor)
कारक VI: (इस कारक को अब नहीं माना जाता)
कारक VII: प्रोकन्वर्टिन या स्थायी कारक (Proconvertin or stable factor)
कारक VIII: एण्टी-हीमोफिलिक ग्लोब्युलिन (Antihaemophilic globulin)
कारक IX: क्रिसमस कारक (Christmas factor)
कारक X: स्टुअर्ट-प्रोवर कारक (Stuart-Prower factor)
कारक XI: प्लाज्मा थ्रोम्बोप्लास्टिन एन्टीसीडेन्ट (Plasma thromboplastin antecedent)
कारक XII: हेगमेन कारक या सम्पर्क कारक (Hageman factor)
कारक XIII: फाइब्रिन स्थायीकारी कारक (Fibrin-stabilising factor)

Exam Tips:

a) स्कन्दन की तीन अवस्थाएँ क्रम से लिखें: थ्रोम्बोप्लास्टिन बनना, थ्रोम्बिन बनना, फाइब्रिन बनना।
b) स्कन्दन के लिए Ca++ आयन आवश्यक है, इसके बिना थक्का नहीं बनता।
c) सीरम में फाइब्रिनोजन नहीं होता, इसलिए वह नहीं जमता।
d) हीमोफीलिया एक आनुवंशिक रोग है, जिसमें थक्का सामान्य रूप से नहीं बनता।

 

Question 7: रुधिर वर्ग से आप क्या समझते हैं? समझाइए।

Answer:

रुधिर वर्ग (Blood Groups): अधिक रुधिर-स्राव या किसी रोग के कारण शरीर में रुधिर की कमी होने पर डॉक्टर रोगी को रुधिर चढ़ाने के लिए दाता का रुधिर लेते हैं। इससे पहले रोगी और दाता के रुधिर का मिलान किया जाता है। यदि दोनों के रुधिर मेल नहीं खाते, तो दाता के लाल रक्ताणु रोगी के रुधिर में पहुँचते ही गुच्छों में चिपकने लगते हैं। इसे रुधिराणुओं का आश्लेषण (agglutination) कहते हैं, और इससे रोगी की मृत्यु भी हो सकती है।

सन् 1901 में कार्ल लैण्डस्टीनर (Karl Landsteiner) ने पता लगाया कि सभी मनुष्यों का रुधिर एक जैसा नहीं होता। लाल रक्ताणुओं और प्लाज्मा में कुछ विशेष प्रोटीन होते हैं, जिनकी पारस्परिक क्रिया से आश्लेषण होता है। इस खोज के लिए लैण्डस्टीनर को सन् 1930 में नोबेल पुरस्कार मिला।

रुधिर के प्रतिजन एवं प्रतिरक्षी (Antigens and Antibodies of Blood): मनुष्य के रुधिर में दो प्रकार के प्रोटीन होते हैं:

(A) प्रतिजन या एग्लूटिनोजन (Antigens or Agglutinogens): ये विशेष ग्लाइकोप्रोटीन हैं, जो लाल रक्ताणुओं की कोशिका-कला पर होते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं: प्रतिजन A और प्रतिजन B। इन्हीं के आधार पर लैण्डस्टीनर ने मानव रुधिर को चार वर्गों में बाँटा:
1. रुधिर वर्ग A: लाल रक्ताणुओं में प्रतिजन A होता है।
2. रुधिर वर्ग B: लाल रक्ताणुओं में प्रतिजन B होता है।
3. रुधिर वर्ग AB: लाल रक्ताणुओं में प्रतिजन A और B दोनों होते हैं।
4. रुधिर वर्ग O: लाल रक्ताणुओं में कोई प्रतिजन नहीं होता।

(B) प्रतिरक्षी या एग्लूटिनिन (Antibodies or Agglutinins): ये रुधिर के प्लाज्मा में होते हैं और इन्हें एन्टी-a तथा एन्टी-b कहते हैं। जो प्रतिजन रुधिर कणिकाओं पर नहीं होता, उसके विरुद्ध प्लाज्मा में स्वाभाविक प्रतिरक्षी पायी जाती है। जैसे, रुधिर वर्ग A के लाल रक्ताणुओं पर प्रतिजन B नहीं होता, इसलिए इसके प्लाज्मा में प्रतिरक्षी b होती है। रुधिर वर्ग B में प्रतिरक्षी a होती है। रुधिर वर्ग AB में कोई प्रतिरक्षी नहीं होती। रुधिर वर्ग O में दोनों प्रतिरक्षी a और b होती हैं।

अतः किसी भी व्यक्ति का रुधिर किसी भी रोगी को बिना जाँच के नहीं चढ़ाया जा सकता। रुधिर वर्ग A का व्यक्ति A और AB वर्ग के व्यक्ति को रुधिर दे सकता है। रुधिर वर्ग B का व्यक्ति B और AB वर्ग के व्यक्ति को रुधिर दे सकता है। रुधिर वर्ग AB का व्यक्ति केवल AB वर्ग को रुधिर दे सकता है, परन्तु सभी वर्गों से रुधिर ले सकता है। रुधिर वर्ग O सभी वर्गों को रुधिर दे सकता है, परन्तु केवल O वर्ग से ही रुधिर ले सकता है।

रक्त समूह तथा रक्त दाता सुयोग्यता:

रुधिर वर्ग (Blood group)प्रतिजन (Antigen, RBC पर)प्रतिरक्षी (Antibody, प्लाज्मा में)रक्त दाता (दे सकता है)
AAbA, AB
BBaB, AB
ABA और Bकोई नहींAB
Oकोई नहींa और bA, B, AB, O

इस तालिका से स्पष्ट है कि रुधिर वर्ग O सार्वत्रिक दाता है, जो सभी वर्गों को रुधिर दे सकता है, और रुधिर वर्ग AB सार्वत्रिक ग्राही है, जो सभी वर्गों से रुधिर ले सकता है।

Exam Tips:

a) ABO रुधिर वर्ग की खोज कार्ल लैण्डस्टीनर ने 1901 में की थी और उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार मिला।
b) रुधिर वर्ग O सार्वत्रिक दाता और AB सार्वत्रिक ग्राही कहलाते हैं, यह परीक्षा में अक्सर पूछा जाता है।
c) रुधिर चढ़ाने से पहले दाता और रोगी के रुधिर का मिलान अनिवार्य है।
d) प्रतिजन लाल रक्ताणुओं पर और प्रतिरक्षी प्लाज्मा में होती है, यह अन्तर स्पष्ट लिखें।

 

Question 8: धमनी की आन्तरिक संरचना बताइए तथा धमनियाँ शिराओं से किस प्रकार भिन्न हैं?

Answer:

धमनियाँ (Arteries): धमनियाँ हृदय द्वारा पम्प किए गए रुधिर को शरीर के विभिन्न अंगों और ऊतकों तक पहुँचाती हैं। हृदय के प्रत्येक स्पन्दन के साथ रुधिर दाब के साथ धमनियों में आता है। इस दाब को सहने के लिए धमनियों की दीवार शिराओं की अपेक्षा मोटी और लचीली होती है और इनकी गुहा सँकरी होती है। इसी कारण खाली होने पर भी धमनियाँ पिचकती नहीं हैं। हृदय से दूर जाने पर धमनियाँ पतली होती जाती हैं और उनकी दीवार की संरचना में भी परिवर्तन होते हैं। धमनियाँ सामान्यतः गुलाबी रंग की होती हैं और शिराओं की तुलना में शरीर में अधिक गहराई पर स्थित होती हैं। कलाई और गर्दन में ये त्वचा के पास होती हैं, इसलिए वहाँ इनका स्पन्दन महसूस किया जा सकता है।

धमनिकाएँ (Arterioles): अंगों में पहुँचकर प्रत्येक धमनी 6 से 8 बार विभाजित होकर पतली धमनिकाएँ बनाती है। इनकी दीवार मुख्यतः अरेखित पेशियों से बनी होती है। इनकी प्रसारण (vasodilation) और संकुचन (vasoconstriction) की क्षमता के कारण ये ऊतकों में रुधिर की आपूर्ति को आवश्यकतानुसार घटाने-बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसीलिए धमनिकाओं को परिसंचरण का स्टॉपकॉक (stopcock) कहते हैं।

केशिकाएँ (Capillaries): ऊतकों में प्रवेश करने पर प्रत्येक धमनिका अनेक महीन शाखाओं में बँट जाती है, जिन्हें केशिकाएँ कहते हैं। इनकी दीवार में बाह्य और मध्य स्तर का अभाव होता है, और इनकी भित्ति केवल एक कोशिका परत जितनी पतली होती है। ये ऊतकों की सतह के पास रहती हैं और पदार्थों के विनिमय में सहायता करती हैं।

शिराएँ (Veins): शिराएँ गहरे लाल या नीले-बैंगनी रंग की होती हैं। इनकी दीवार पतली और गुहा चौड़ी होती है, इसलिए खाली होने पर ये पिचक जाती हैं। इनकी दीवार में पेशी और इलास्टिक तन्तु बहुत कम होते हैं, और बाहरी स्तर अन्य स्तरों की अपेक्षा अधिक विकसित होता है। शिराएँ ऊतकों से अशुद्ध रुधिर हृदय की ओर ले जाती हैं। केवल पल्मोनरी शिरा में शुद्ध रुधिर बहता है। शिराओं की प्रमुख विशेषता इनमें उपस्थित कपाट (valves) हैं, जो रुधिर का प्रवाह एकदिशीय बनाए रखते हैं।

शिरिकाएँ (Venules): केशिकाओं के अन्तिम सिरे मिलकर शिरिकाएँ बनाते हैं, जिनमें अशुद्ध रुधिर होता है। अनेक शिरिकाएँ मिलकर शिरा बनाती हैं।

धमनी और शिरा में अन्तर (Difference between Arteries and Veins):

धमनीशिरा
ये रुधिर को हृदय से अंगों की ओर ले जाती हैं।ये रुधिर को अंगों और ऊतकों से हृदय की ओर ले जाती हैं।
इनकी दीवारें मोटी, पेशीय और लचीली होती हैं।इनकी दीवारें पतली और लोचदार होती हैं।
इनकी गुहा सँकरी होती है।इनकी गुहा चौड़ी होती है।
इनमें रुधिर अधिक दाब और झटके के साथ बहता है।इनमें रुधिर धीमी गति से और एक समान दाब पर बहता है।
ये प्रायः शरीर में गहराई पर स्थित होती हैं।ये प्रायः त्वचा के पास बाहर की ओर स्थित होती हैं।
इनमें कपाट (valve) नहीं होते।इनमें कपाट पाए जाते हैं।
दीवारें मोटी होने के कारण खाली होने पर पिचकती नहीं हैं।दीवारें पतली होने के कारण खाली होने पर पिचक जाती हैं।
इनका रंग गुलाबी या चटक लाल होता है।इनका रंग गहरा लाल या नीला-बैंगनी होता है।
पल्मोनरी धमनी को छोड़कर सभी धमनियों में शुद्ध (ऑक्सीकृत) रुधिर बहता है।पल्मोनरी शिरा को छोड़कर सभी शिराओं में अशुद्ध (विऑक्सीकृत) रुधिर बहता है।
शरीर में किसी भी समय कुल रुधिर का लगभग 15% भाग धमनियों में रहता है।शरीर में किसी भी समय कुल रुधिर का लगभग 60 से 65% भाग शिराओं में रहता है।

Exam Tips:

a) धमनी में शुद्ध रुधिर और शिरा में अशुद्ध रुधिर बहता है, केवल फुफ्फुसीय धमनी और फुफ्फुसीय शिरा अपवाद हैं।
b) धमनिकाओं को परिसंचरण का स्टॉपकॉक कहा जाता है, क्योंकि ये रुधिर-आपूर्ति का नियंत्रण करती हैं।
c) धमनियों में कपाट नहीं होते, जबकि शिराओं में कपाट होते हैं, जो रुधिर को एकदिशीय बनाए रखते हैं।
d) केशिकाओं की दीवार पतली होने के कारण पदार्थों का विनिमय सरलता से होता है।

 

Question 9: यकृत निवाहिका तन्त्र का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Answer:

यकृत निवाहिका तन्त्र (Hepatic Portal System): जब किसी अंग से निकली शिराएँ पश्च महाशिरा या हृदय में जाने के बजाय किसी दूसरे अंग में जाकर केशिकाओं का जाल बनाती हैं और वहाँ से पुनः संयुक्त होकर पश्च महाशिरा में खुलती हैं, तो उस तन्त्र को निवाहिका तन्त्र (portal system) कहते हैं। यह दो प्रकार का होता है: यकृत निवाहिका तन्त्र और वृक्क निवाहिका तन्त्र। वृक्क निवाहिका तन्त्र मनुष्य और अन्य स्तनियों में अनुपस्थित होता है। मनुष्य व अन्य सभी स्तनियों में केवल यकृत निवाहिका तन्त्र पाया जाता है, जो आहारनाल से प्रारम्भ होकर यकृत में समाप्त होता है।

इसमें निम्नलिखित शिराएँ होती हैं:
(1) प्लीहा शिरा (Splenic vein): प्लीहा से रुधिर एकत्र करती है।
(2) अधिश्रेष्ठ आन्त्र-योजनी शिरा (Superior mesenteric vein): क्षुद्रांत्र, सीकम और आरोही कोलन से रुधिर एकत्र करती है।
(3) जठर शिरा (Gastric vein): आमाशय से रुधिर एकत्र करती है।
(4) अग्न्याशयी शिरा (Pancreatic vein): अग्न्याशय से रुधिर एकत्र करती है।
(5) ग्रहणी शिरा (Duodenal vein): ग्रहणी से रुधिर ग्रहण करती है।
(6) सिस्टिक शिरा (Cystic vein): पित्ताशय से रुधिर ग्रहण करती है।
(7) अधो आन्त्र-योजनी शिरा (Inferior mesenteric vein): अवरोही कोलन, सिग्मॉइड कोलन और मलाशय से रुधिर ग्रहण करती है।

ये सभी शिराएँ संयुक्त होकर यकृत निवाहिका शिरा (Hepatic portal vein) बनाती हैं, जो यकृत में प्रवेश करती है। यकृत में पहुँचकर यह पुनः केशिकाओं में विभाजित होती है। ये केशिकाएँ संयुक्त होकर यकृत शिराएँ (hepatic veins) बनाती हैं, जो पश्च महाशिरा में खुलती हैं।

यकृत निवाहिका तन्त्र का महत्त्व:
1. यह शरीर में शर्करा की मात्रा का नियमन करता है।
2. भोजन के साथ आए हानिकारक जीवाणुओं और रोगाणुओं को नष्ट करता है।
3. विषैले पदार्थों को निष्क्रिय करता है।
4. अमीनो अम्लों के डिएमीनेशन से प्राप्त अमोनिया को यूरिया में बदल देता है।
5. रुधिर में शर्करा की कमी होने पर ग्लूकोनियोजेनेसिस (gluconeogenesis) को प्रेरित करता है।

नोट: स्तनियों में यकृत निवाहिका तन्त्र के अतिरिक्त हाइपोथैलेमो-हाइपोफाइसियल निवाहिका तन्त्र भी पाया जाता है, जिसका सम्बन्ध अन्तःस्रावी तन्त्र से है।

कोरोनरी तन्त्र (Coronary System): यह कोरोनरी धमनियों और शिराओं से बना होता है। कोरोनरी शिराएँ हृदय की भित्ति से अशुद्ध रुधिर एकत्र करके कोरोनरी साइनस में डालती हैं, जो दायें अलिन्द में खुलता है। कोरोनरी साइनस के दायें अलिन्द में खुलने के स्थान पर थीबेसियन कपाट (Thebesian valves) होते हैं। इसके अतिरिक्त अनेक छोटी शिराएँ (venae cordis minimae) सीधे दायें अलिन्द में खुलती हैं। कोरोनरी धमनियाँ हृदय को रुधिर पहुँचाती हैं।

Exam Tips:

a) यकृत निवाहिका तन्त्र आहारनाल से शुरू होकर यकृत में समाप्त होता है, यह क्रम याद रखें।
b) वृक्क निवाहिका तन्त्र स्तनियों में अनुपस्थित होता है, जबकि यकृत निवाहिका तन्त्र सभी स्तनियों में पाया जाता है।
c) यकृत में अमोनिया को यूरिया में बदला जाता है, जो इस तन्त्र का मुख्य कार्य है।
d) कोरोनरी साइनस और थीबेसियन कपाट हृदय की अपनी रुधिर-वापसी से जुड़े हैं, यह तुलना परीक्षा में पूछी जाती है।

 

Question 10: दोहरे रुधिर परिसंचरण तन्त्र का वर्णन कीजिए।

Answer:

दोहरा रक्त परिसंचरण (Double Blood Circulation): स्तनियों का हृदय स्पष्टतः दो अलिन्दों और दो निलयों में विभाजित होता है। इसलिए हृदय में परिसंचरण के समय शुद्ध और अशुद्ध रुधिर एक-दूसरे से पूर्णतः अलग रहते हैं। स्तनियों में शुद्ध रुधिर महाधमनी द्वारा ग्रीवा-दैहिक चाप (कैरोटिको-सिस्टेमिक आर्च) से शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुँचाया जाता है।

इन अंगों से अशुद्ध रुधिर अग्र और पश्च महाशिराओं द्वारा हृदय के दायें अलिन्द में लाया जाता है। फिर यह रुधिर दायें निलय से फुफ्फुसीय चाप (पल्मोनरी आर्च) द्वारा फेफड़ों में शुद्धीकरण के लिए भेजा जाता है। गैसीय विनिमय के बाद शुद्ध रुधिर फुफ्फुसीय शिराओं द्वारा बायें अलिन्द में आता है और बायें निलय से होकर पुनः ग्रीवा-दैहिक चाप में भेजा जाता है। इस प्रकार एक पूर्ण परिसंचरण पथ में रुधिर हृदय से दो बार गुजरता है। परिसंचरण की इस अवस्था को दोहरा परिसंचरण (Double circulation) कहते हैं।

शरीर के अंगों और हृदय के बीच होने वाले परिसंचरण को दैहिक परिसंचरण (Systemic circulation) कहते हैं, जबकि हृदय और फेफड़ों के बीच होने वाले परिसंचरण को फुफ्फुसीय परिसंचरण (Pulmonary circulation) कहते हैं।

Exam Tips:

a) दोहरा परिसंचरण में रुधिर हृदय से दो बार गुजरता है, यह परीक्षा का मुख्य बिंदु है।
b) दैहिक परिसंचरण में शुद्ध रुधिर बायें निलय से निकलता है और फुफ्फुसीय परिसंचरण में अशुद्ध रुधिर दायें निलय से निकलता है।
c) स्तनियों में शुद्ध और अशुद्ध रुधिर पूर्णतः अलग रहते हैं, जिससे शरीर को अधिक ऑक्सीजन मिलती है।
d) दैहिक और फुफ्फुसीय परिसंचरण के बीच का अन्तर तुलना के रूप में लिखें।

 

Question 11: मनुष्य के लसीका तन्त्र का वर्णन कीजिए।

Answer:

मनुष्य का लसीका तन्त्र (Lymphatic System in Human): मनुष्य का लसीका तन्त्र लसीका (lymph), लसीका वाहिनियों (lymph vessels) और लसीका ग्रन्थियों (lymph nodes) से मिलकर बना होता है।

(1) लसीका (Lymph): रुधिर केशिकाओं से रुधिर-दाब के कारण कुछ तरल छनकर ऊतकों में आता है, जिसे लसीका कहते हैं। यह रंगहीन, अल्प पारदर्शी और क्षारीय संवहन ऊतक है। यह रुधिर प्लाज्मा के समान होता है, परन्तु इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और फॉस्फोरस रुधिर प्लाज्मा से कम होते हैं और उत्सर्जी पदार्थों की मात्रा अधिक होती है। लसीका में लाल रक्ताणु और बिम्बाणु नहीं होते। इसमें लसीकाणु (लिम्फोसाइट्स) होते हैं और श्वेत रक्ताणुओं की संख्या रुधिर से अधिक होती है।

(2) लसीका वाहिनियाँ (Lymph Vessels): लसीका वाहिनियाँ शिराओं के समान होती हैं, क्योंकि लसीका सदैव अंगों से हृदय की ओर बहता है। इनमें दाब शिराओं से कम होता है, इसलिए लसीका का बहाव वाहिनियों की दीवार और आसपास की पेशियों के संकुचन से होता है। इस तन्त्र की प्रमुख बड़ी वाहिनियाँ निम्नलिखित हैं:
(क) बायीं वक्षीय वाहिनी (Left thoracic duct): यह शरीर के लगभग तीन-चौथाई भाग (निचले अंग, उदर, वक्ष और बायें ऊपरी भाग) से लसीका एकत्र करती है। यह बायीं अधोजत्रुक शिरा (left subclavian vein) और बायीं अन्तः ग्रीवा शिरा (internal jugular vein) के संगम पर शिरा-तन्त्र में खुलती है।
(ख) दायीं लसीका वाहिनी (Right lymphatic duct): यह छोटी वाहिनी है और शरीर के दायें ऊपरी भाग (दायाँ सिर, गर्दन, दायाँ हाथ और वक्ष का दायाँ भाग) से लसीका एकत्र करती है। यह दायीं अधोजत्रुक शिरा और दायीं अन्तः ग्रीवा शिरा के संगम पर शिरा-तन्त्र में खुलती है।

(3) लसीका ग्रन्थियाँ (Lymph Nodes): लसीका वाहिनियों में जगह-जगह लसीका ग्रन्थियाँ होती हैं। इनमें लसीका केशिकाओं का जाल और लिम्फोसाइट्स होते हैं। ये गाँठें सिर, गर्दन, बगल और जाँघ के जोड़ (groin) में बड़ी रुधिर वाहिनियों के पास स्थित होती हैं। टॉन्सिल्स भी लसीका ऊतक की गाँठें हैं। ये रुधिर में मिलने से पहले लसीका से मृत कोशिकाओं और बाह्य कणों को छानती हैं और इनमें लिम्फोसाइट्स का निर्माण होता है, जो प्रतिरक्षा में भाग लेते हैं।

लसीका तन्त्र के कार्य:
1. लसीका रक्त और ऊतकों के बीच मध्यस्थ का कार्य करता है। यह रक्त से पचे हुए भोज्य पदार्थ और ऑक्सीजन लेकर ऊतकों तक पहुँचाता है, और ऊतकों से उत्सर्जी पदार्थ और हॉर्मोन लेकर रुधिर में लाता है।
2. लसीका तन्त्र अवशोषित पोषक पदार्थों, विशेषकर वसा (ग्लिसरॉल और वसा अम्लों) के परिवहन में सहायक है।
3. आन्त्र में अवशोषित वसा लैक्टियल (lacteals) के माध्यम से लसीका तन्त्र में जाती है और वहाँ से शिरा-तन्त्र में पहुँचती है।
4. लसीका में उपस्थित श्वेत रक्त कणिकाएँ (WBC) रोगाणुओं का भक्षण करती हैं।
5. लसीका ग्रन्थियों और अंगों में प्रतिरक्षी (एन्टीबॉडी) बनती हैं, जो प्रतिरक्षा तन्त्र का मुख्य भाग हैं।

Exam Tips:

a) बायीं वक्षीय वाहिनी शरीर के अधिकांश भाग का लसीका एकत्र करती है, जबकि दायीं लसीका वाहिनी छोटी है।
b) लसीका में लाल रक्ताणु और बिम्बाणु नहीं होते, परन्तु लिम्फोसाइट्स अधिक होते हैं।
c) लैक्टियल वसा के परिवहन में भूमिका निभाते हैं, यह तथ्य परीक्षा में अक्सर पूछा जाता है।
d) टॉन्सिल्स और लसीका ग्रन्थियाँ प्रतिरक्षा से जुड़ी हैं, इन्हें एक साथ लिखें।

 

Question 12: रुधिर एवं परिसंचरण सम्बन्धी रोगों का वर्णन कीजिए।

Answer:

रुधिर एवं परिसंचरण सम्बन्धी रोग (Diseases Related to Blood and Circulatory System):

1. उच्च रक्तदाब (High Blood Pressure): सामान्य रक्तदाब लगभग 120/80 mm Hg होता है। इसमें 120 mm Hg प्रकुंचन (सिस्टोलिक) दाब और 80 mm Hg अनुशिथिलन (डायस्टोलिक) दाब होता है। यदि बार-बार मापने पर भी रक्तदाब 140/90 या इससे अधिक रहता है, तो इसे उच्च रक्तदाब (High B.P.) कहते हैं। इससे हृदय रोग होते हैं और मस्तिष्क तथा गुर्दे जैसे महत्वपूर्ण अंग प्रभावित होते हैं।

2. हृद्-धमनी रोग (Coronary Artery Disease, CAD): इसे प्रायः एथिरोस्क्लेरोसिस (atherosclerosis) कहते हैं। इस रोग में हृदय की पेशियों को रुधिर पहुँचाने वाली धमनियों के भीतर कैल्शियम, वसा और अन्य रेशेदार ऊतक जमा हो जाते हैं। इससे धमनी का मार्ग सँकरा हो जाता है और कभी-कभी पूरी तरह बन्द भी हो सकता है, जिससे रुधिर प्रवाह धीमा या रुक जाता है।

3. हृद्-शूल (Angina Pectoris): जब हृदय की पेशी को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुँचती, तो सीने में दर्द होता है, जिसे एंजाइना (हृद्-शूल) कहते हैं। यह स्त्री या पुरुष दोनों में किसी भी आयु में हो सकता है, परन्तु मध्यावस्था और वृद्धावस्था में अधिकतर होता है। यह रुधिर प्रवाह प्रभावित होने के कारण होता है।

4. हृद्-पात (Heart Failure): इस अवस्था में हृदय शरीर के विभिन्न अंगों को आवश्यकतानुसार पर्याप्त रुधिर नहीं पहुँचा पाता। इसे कंजेस्टिव हार्ट फेल्योर भी कहते हैं, क्योंकि फेफड़ों और अन्य अंगों में द्रव का जमाव (congestion) इसका प्रमुख लक्षण है। इसमें हृदय की धड़कन बन्द नहीं होती, बल्कि हृदय-पेशी को रुधिर आपूर्ति अचानक कम होने से उसकी पम्पिंग क्षमता घट जाती है।

5. हृदयाघात (Heart Attack): इसका मुख्य कारण कोरोनरी धमनी में थक्का बनना या रुधिर वाहिका में रुकावट आना है। यदि व्यक्ति अत्यधिक मोटा हो, धूम्रपान करता हो, उसका रक्तचाप अधिक हो, व्यायाम कम करता हो या रुधिर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हो, तो हृदयाघात का खतरा बढ़ जाता है।

6. रक्ताल्पता (Anaemia): सामान्यतः लाल रक्ताणुओं (RBC) या हीमोग्लोबिन की कमी को रक्ताल्पता या एनीमिया कहते हैं। यह विटामिन B12, फोलिक अम्ल या आयरन की कमी के कारण होता है।

Exam Tips:

a) सामान्य रक्तदाब 120/80 mm Hg और उच्च रक्तदाब 140/90 या अधिक होता है, यह संख्या अक्सर पूछी जाती है।
b) एथिरोस्क्लेरोसिस में धमनी का मार्ग सँकरा होता है, जो हृदय रोगों का मूल कारण है।
c) हृदयाघात में कोरोनरी धमनी का थक्का मुख्य कारण है, जबकि हृदय-विफलता में हृदय रुधिर को पर्याप्त पम्प नहीं कर पाता।
d) विटामिन B12, फोलिक अम्ल और आयरन की कमी रक्ताल्पता के प्रमुख कारण हैं।

 

Biology Class 11 Curriculum Solutions: Chapter 18 Body Fluids and Circulation

Official Haryana Board Solutions for Chapter 18 Body Fluids and Circulation

Review comprehensive exercise answers for Class 11 Biology Chapter 18 Body Fluids and Circulation. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Step-by-Step Explanations for Chapter 18 Body Fluids and Circulation

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 11 Biology module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Next Steps in Your Biology Revision

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 11 Biology.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 18 शरीर द्रव तथा परिसंचरण for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 18 शरीर द्रव तथा परिसंचरण is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Biology are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Biology Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 18 शरीर द्रव तथा परिसंचरण as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Biology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 18 शरीर द्रव तथा परिसंचरण will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 18 शरीर द्रव तथा परिसंचरण in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Biology. You can access HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 18 शरीर द्रव तथा परिसंचरण in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Biology Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 18 शरीर द्रव तथा परिसंचरण in printable PDF format for offline study on any device.