HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 17 श्वसन और गैसों का विनिमय

Solutions for Class 11 Biology: Chapter 17 Respiration and Exchange of Gases

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 17 Respiration and Exchange of Gases using the official curriculum guides for Class 11 Biology. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 11 Biology Solutions: Chapter 17 Respiration and Exchange of Gases

Access the complete solution PDF for Class 11 Biology below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

(A) वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

Question 1: सामान्य मनुष्य में विश्राम अवस्था में ज्वारीय आयतन होता है-
(A) 0.5 लीटर
(B) 2.5 लीटर
(C) 1.2 लीटर
(D) 4.9 लीटर।

Answer:

(A) 0.5 लीटर

Exam Tips:

a) सामान्य श्वास में एक बार में लगभग 500 mL वायु फेफड़ों में आती-जाती है, यही ज्वारीय आयतन है।

 

Question 2: फेफड़े की कोशिकाओं में कूपिका से रुधिर में O2 अभिगमन के लिए उत्तरदायी है-
(A) सक्रिय अभिगमन
(B) निस्यन्दन
(C) सुगमीकृत विसरण
(D) निष्क्रिय विसरण।

Answer:

(D) निष्क्रिय विसरण।

Exam Tips:

a) O2 सान्द्रता प्रवणता के साथ बिना ATP खर्च किए विसरित होती है, इसलिए यह निष्क्रिय प्रक्रिया है।

 

Question 3: मस्तिष्क में उपस्थित श्वसन केन्द्र किस परिवर्तन के प्रति अनुक्रिया दर्शाते हैं-
(A) रुधिर में O2 सान्द्रण
(B) रुधिर में CO2 सान्द्रण
(C) माइटोकॉण्ड्रिया में ग्लूकोस
(D) माइटोकॉण्ड्रिया में वसा।

Answer:

(B) रुधिर में CO2 सान्द्रण

Exam Tips:

a) मेड्यूला के केमोरिसेप्टर रुधिर में CO2 बढ़ने को पहचानकर श्वसन दर बढ़ाते हैं।

 

Question 4: श्वसन सतह में से गैसों का अभिगमन होता है-
(A) विसरण द्वारा
(B) सक्रिय श्वसन द्वारा
(C) संचालन द्वारा
(D) सुगमीकृत विसरण द्वारा।

Answer:

(A) विसरण द्वारा

Exam Tips:

a) गैसें सान्द्रता प्रवणता के अनुसार श्वसन सतह को पार करती हैं, इसके लिए ऊर्जा की आवश्यकता नहीं होती।

 

Question 5: कौन-सी रचना फेफड़ों के विभाजन का अन्तिम भाग है तथा गैसीय विनिमय का स्थान है-
(A) ट्रेकिओल
(B) वायु कोष्ठिका
(C) श्वसनिकाएँ
(D) श्वसन श्वसनिकाएँ।

Answer:

(B) वायु कोष्ठिका

Exam Tips:

a) वायु कोष्ठिकाओं की भित्ति बहुत पतली होती है, जिससे गैसों का विनिमय तेज़ी से होता है।

 

Question 6: कार्बन डाइ ऑक्साइड का परिवहन होता है-
(A) हीमोग्लोबिन द्वारा
(B) प्लाज्मा द्वारा
(C) लाल रक्त कणिकाओं द्वारा
(D) इन सभी के द्वारा।

Answer:

(D) इन सभी के द्वारा

Exam Tips:

a) CO2 का अधिकांश भाग बाइकार्बोनेट के रूप में, कुछ कार्बमीनो-हीमोग्लोबिन के रूप में और कुछ घुली अवस्था में जाता है।

 

Question 7: दौड़ने पर श्वसन दर बढ़ जाती है क्योंकि रक्त में-
(A) लैक्टिक अम्ल की मात्रा कम होती है
(B) CO2 की सान्द्रता अधिक होती है।
(C) CO2 की सान्द्रता कम होती है
(D) CO2 व लैक्टिक अम्ल की सान्द्रता कम होती है।

Answer:

(B) CO2 की सान्द्रता अधिक होती है।

Exam Tips:

a) श्वसन केन्द्र रुधिर में CO2 की बढ़ी हुई सान्द्रता और घटते pH को पहचानकर श्वसन दर बढ़ाता है।

 

Question 8: ऊतकों में ऑक्सीहीमोग्लोबिन से O2 का विघटन होने का कारण है-
(A) O2 की कम सान्द्रता
(B) CO2 की कम सान्द्रता
(C) O2 की अधिक सान्द्रता
(D) इनमें से कोई नहीं।

Answer:

(A) O2 की कम सान्द्रता

Exam Tips:

a) ऊतकों में O2 का आंशिक दाब कम होते ही ऑक्सीहीमोग्लोबिन O2 मुक्त कर देता है।

 

Question 9: एक बार साँस लेने में वायु की जो मात्रा बाहर निकाली जाती है या भीतर ली जाती है, कहलाती है-
(A) प्रवाही आयतन
(B) अवशेषी आयतन
(C) सजीव आयतन
(D) निःश्वसन एवं प्रश्वसन।

Answer:

(A) प्रवाही आयतन

Exam Tips:

a) प्रवाही आयतन को ज्वारीय आयतन (Tidal volume) भी कहते हैं और यह सामान्य श्वास में लगभग 500 mL होता है।

 

Question 10: अन्तः श्वसन के समय डायाफ्राम हो जाता है-
(A) संकुचित
(B) प्रसारित
(C) विश्रामावस्था में
(D) कोई परिवर्तन नहीं।

Answer:

(A) संकुचित

Exam Tips:

a) डायाफ्राम के संकुचन से छाती का आयतन बढ़ता है और वायु फेफड़ों में प्रवेश करती है।

 

Question 11: फेफड़ों में श्वासनली (Trachea) की शाखा का अन्तिम भाग तथा गैसीय विनिमय का स्थान है-
(A) श्वसनियाँ
(B) श्वसनिकाएँ
(C) वायु-कूपिकाएँ
(D) वायुकोष।

Answer:

(C) वायु-कूपिकाएँ

Exam Tips:

a) श्वसनियों से श्वसनिकाएँ और फिर वायु-कूपिकाएँ बनती हैं, जो अंतिम संरचनाएँ हैं।

 

Question 12: रुधिर में फेफड़ों तक CO2 का संवहन मुख्यतः होता है-
(A) कार्बोनिक अम्ल तथा कार्बोमिनोहीमोग्लोबिन के रूप में
(B) प्लाज्मा में घुली अवस्था में
(C) केवल कार्बोनिक अम्ल के रूप में
(D) केवल हीमोग्लोबिन से मिलकर।

Answer:

(A) कार्बोनिक अम्ल तथा कार्बोमिनोहीमोग्लोबिन के रूप में

Exam Tips:

a) CO2 का परिवहन केवल हीमोग्लोबिन से नहीं होता, बाइकार्बोनेट रूप सबसे बड़ा भाग बनाता है।

 

Question 13: कोष्ठकीय वायु की तुलना में वायुमंडलीय वायु का PCO2 व PO2 होगा-
(A) कम PO2 उच्च PCO2
(B) उच्च PO2 कम PCO2
(C) उच्च PO2 उच्च PCO2
(D) कम PO2 कम PCO2।

Answer:

(B) उच्च PO2 कम PCO2

Exam Tips:

a) वायुमंडलीय वायु में O2 का आंशिक दाब अधिक और CO2 का आंशिक दाब कम होता है, जबकि कूपिका वायु में यह उल्टा होता है।

 

Question 14: निम्न में से किसका मान सबसे कम होता है?
(A) प्रवाही आयतन
(B) सजीव क्षमता
(C) अन्तःश्वसनी व्युत्क्रम आयतन
(D) बाह्य श्वसनी व्युत्क्रम आयतन।

Answer:

(A) प्रवाही आयतन

Exam Tips:

a) प्रवाही आयतन लगभग 500 mL होता है, जबकि आरक्षित आयतन और सजीव क्षमता इससे कहीं अधिक होते हैं।

 

Question 15: फेफड़े के कोष्ठकों में गैसीय विनिमय किसके द्वारा होता है?
(A) चेष्टा संवहन
(B) परासरण
(C) साधारण विसरण
(D) निष्चेष्ट संवहन।

Answer:

(C) साधारण विसरण

Exam Tips:

a) गैसें आंशिक दाब के अंतर के कारण कूपिका और रुधिर के बीच विसरण से आती-जाती हैं।

 

Question 16: हीमोग्लोबिन द्वारा वहन ऑक्सीजन का निर्धारण किसके द्वारा होता है?
(A) pH
(B) ऑक्सीजन का आंशिक दाब
(C) CO2 का आंशिक दाब
(D) इनमें से सभी।

Answer:

(B) ऑक्सीजन का आंशिक दाब

Exam Tips:

a) O2 का आंशिक दाब बढ़ने पर हीमोग्लोबिन की संतृप्तता बढ़ती है और वह अधिक O2 बाँधता है।

 

Question 17: ऊतकों में हीमोग्लोबिन का विघटन किस कारण होता है?
(A) उच्च PO2
(B) कम PO2
(C) समान PO2
(D) PO2 के विपरीत।

Answer:

(B) कम PO2

Exam Tips:

a) हीमोग्लोबिन की O2 से बंधुता कम PO2 पर घटती है, इसलिए वह O2 छोड़ देता है।

 

Question 18: क्रेब्स चक्र के अन्त में प्राप्त ATP की संख्या होती है-
(A) 2 ATP
(B) 4 ATP
(C) 36 ATP
(D) 38 ATP।

Answer:

(A) 2 ATP

Exam Tips:

a) एक ग्लूकोज अणु से क्रेब्स चक्र दो बार चलता है, और हर चक्र में एक ATP (GTP) बनता है।

 

Question 19: वायवीय श्वसन में ग्लूकोज के अणु से ATP के कितने अणु प्राप्त होते हैं?
(A) 12
(B) 18
(C) 30
(D) 38।

Answer:

(D) 38

Exam Tips:

a) इस कुल मान में ग्लाइकोलिसिस, क्रेब्स चक्र और इलेक्ट्रॉन परिवहन तंत्र तीनों के ATP जोड़े जाते हैं।

 

Question 20: एक हीमोग्लोबिन कितने ऑक्सीजन अणुओं का वहन करता है?
(A) 4
(B) 2
(C) 6
(D) 8।

Answer:

(A) 4

Exam Tips:

a) हीमोग्लोबिन के प्रत्येक अणु में चार हीम समूह होते हैं, और हर हीम एक O2 अणु से बंधता है।

 

Question 21: वायवीय श्वसन सम्बन्धित है-
(A) माइटोकॉण्ड्रिया से
(B) प्लाज्मा झिल्ली से
(C) गॉल्जी काय से
(D) अन्तः प्रद्रव्यी जालिका से।

Answer:

(A) माइटोकॉण्ड्रिया से

Exam Tips:

a) क्रेब्स चक्र और इलेक्ट्रॉन परिवहन तंत्र माइटोकॉण्ड्रिया की आंतरिक झिल्ली और मैट्रिक्स में होते हैं।

 

Question 22: मेढ़क में सुप्तावस्था के समय श्वसन होता है-
(A) त्वचा द्वारा
(B) फेफड़ों द्वारा
(C) मुखीय फैरिंक्स द्वारा
(D) फैरिंक्स द्वारा।

Answer:

(A) त्वचा द्वारा

Exam Tips:

a) शीत सुप्तावस्था में मेढ़क की नम त्वचा से ही गैसों का आदान-प्रदान होता है।

 

Question 23: रुधिर द्वारा CO2 किस रूप में पायी जाती है?
(A) Hb CO2
(B) NaHCO3
(C) कार्बोनिक अम्ल
(D) Hb CO2 कार्बोनिक अम्ल।

Answer:

(B) NaHCO3

Exam Tips:

a) रुधिर में लगभग 70 प्रतिशत CO2 बाइकार्बोनेट आयन के रूप में ले जाई जाती है।

 

Question 24: श्वसन केन्द्र उपस्थित होते हैं-
(A) सेरीबेलम में
(B) सेरीब्रम में
(C) मैड्यूला ऑब्लांगेटा में
(D) हाइपोथैलेमस में।

Answer:

(C) मैड्यूला ऑब्लांगेटा में

Exam Tips:

a) मेड्यूला ऑब्लांगेटा का श्वसन केन्द्र अनैच्छिक श्वास की लय को नियंत्रित करता है।

 

Question 25: बुक लंग्स श्वसन अंग हैं-
(A) प्रोटोजोआ में
(B) निडेरिया में
(C) आर्थ्रोपोडा में
(D) ऐम्फीबियन में।

Answer:

(C) आर्थ्रोपोडा में

Exam Tips:

a) बिच्छू और मकड़ी जैसे आर्थ्रोपोडा में बुक लंग्स पाए जाते हैं, जो पतली पर्तों से बने होते हैं।

 

Question 26: जब तापमान कम होता है तब ऑक्सी-Hb वक्र हो जाएगा-
(A) अधिक झुका
(B) सीधा
(C) पैराबोला
(D) ये सब।

Answer:

(B) सीधा

Exam Tips:

a) तापमान घटने पर हीमोग्लोबिन O2 को अधिक दृढ़ता से बाँधता है, जिससे वक्र की स्थिति बदलती है।

 

Question 27: ऑक्सीजन विघटन वक्र होता है-
(A) सिग्मॉइड
(B) पैराबोलिक
(C) हाइपरबोलिक
(D) सीधी रेखा।

Answer:

(A) सिग्मॉइड

Exam Tips:

a) ऑक्सीहीमोग्लोबिन वक्र S-आकार का होता है, इसलिए इसे सिग्मॉइड वक्र कहते हैं।

 

Question 28: फेफड़ों का प्रवाही आयतन होता है-
(A) 500 मिली
(B) 1000 मिली
(C) 1500 मिली
(D) 2000 मिली।

Answer:

(A) 500 मिली

Exam Tips:

a) सामान्य श्वास में प्रत्येक बार लगभग 500 mL वायु का आदान-प्रदान होता है।

 

Question 29: ऑक्सीजन विघटन वक्र होता है-
(A) सिग्मॉइड
(B) पैराबोलिक
(C) हाइपरबोलिक
(D) सीधी रेखा।

Answer:

(A) सिग्मॉइड

Exam Tips:

a) पहले O2 अणु के बँधने से हीमोग्लोबिन की अगला O2 बाँधने की क्षमता बढ़ती है, इसी से वक्र S-आकार का बनता है।

 

Question 30: फेफड़ों का प्रवाही आयतन होता है-
(A) 500 mL
(B) 100 mL
(C) 1500 mL
(D) 2000 mL।

Answer:

(A) 500 mL

Exam Tips:

a) 500 mL विश्राम अवस्था में मापा गया सामान्य ज्वारीय आयतन है, जो हर श्वास के साथ बदलता रहता है।

 

Question 31: ऊतकों द्वारा ग्रहण किए जाने के पश्चात् भी मनुष्य के रुधिर में ऑक्सीजन का एक बड़ा अनुपात अप्रयुक्त रह जाता है। यह अप्रयुक्त ऑक्सीजन-
(A) रुधिर के PCO2 को 75 mm Hg तक बढ़ा देती है
(B) ऑक्सी-हीमोग्लोबिन संतृप्तता को 96% पर बनाए रखने के लिए पर्याप्त होती है
(C) उपकला ऊतकों में अधिक ऑक्सीजन मुक्त करने में सहायता करती है
(D) पेशीय व्यायाम के दौरान एक रिजर्व की भाँति कार्य करती है।

Answer:

(B) ऑक्सी-हीमोग्लोबिन संतृप्तता को 96% पर बनाए रखने के लिए पर्याप्त होती है

Exam Tips:

a) यह अतिरिक्त O2 एक भंडार की तरह काम करता है, जिससे ऊतकों की माँग बढ़ने पर भी हीमोग्लोबिन की संतृप्तता ऊँची बनी रहती है।

 

Question 32: निःश्वसन के दौरान डायाफ्राम हो जाता है-
(A) सामान्य
(B) चपटा
(C) गुम्बदाकार
(D) तिरछा।

Answer:

(C) गुम्बदाकार

Exam Tips:

a) निःश्वसन में डायाफ्राम शिथिल होकर ऊपर की ओर उठता है और गुम्बद का आकार लेता है।

 

Question 33: इलेक्ट्रॉन परिवहन श्रृंखला में इलेक्ट्रॉन का अन्तिम ग्राही होता है-
(A) जल
(B) साइटोक्रोम-a-3
(C) साइटोक्रोम-a
(D) ऑक्सीजन।

Answer:

(D) ऑक्सीजन

Exam Tips:

a) ETS के अंत में इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन O2 से मिलकर जल बनाते हैं।

 

Question 34: CO2 परिवहन में भाग लेने वाला एन्जाइम कार्बोनिक एनहाइड्रेस पाया जाता है-
(A) WBCs में
(B) लिम्फोसाइट्स में
(C) RBCs में
(D) मोनोसाइट्स में।

Answer:

(C) RBCs में

Exam Tips:

a) कार्बोनिक एनहाइड्रेस लाल रक्त कणिकाओं में CO2 को बाइकार्बोनेट में बदलने में मदद करता है।

 

Question 35: मनुष्यों में श्वसन के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से सत्य कथन है-
(A) सिगरेट के पीने से श्वसनी शोथ (inflammation of bronchi) उत्पन्न हो सकता है।
(B) मस्तिष्क के पोन्स भाग में स्थित न्यूमोटॉक्सिक केन्द्र से उत्पन्न तंत्रिकीय संकेत अन्तः श्वसन की अवधि को बढ़ा सकते हैं।
(C) पत्थर तोड़ने एवं घिसने के उद्योग में कार्यरत मजदूर फुफ्फुसीय रेशीमयता (lung fibrosis) नामक रोग से पीड़ित हो सकते हैं।
(D) CO2 का लगभग 90% भाग हीमोग्लोबिन द्वारा कार्बमीनो-हीमोग्लोबिन के रूप में ले जाया जाता है।

Answer:

(A) सिगरेट के पीने से श्वसनी शोथ (inflammation of bronchi) उत्पन्न हो सकता है।

Exam Tips:

a) सिगरेट का धुआँ श्वसनियों की भित्ति में सूजन पैदा करता है, जिससे खाँसी और बलगम बढ़ता है।

 

Question 36: चित्र में मानव श्वसन तंत्र का एक आरेखी दृश्य दर्शाया गया है जिसमें चार नामांकन A, B, C और D दिए गए हैं। अंग की सही पहचान के साथ-साथ उसके प्रमुख कार्य और/अथवा विशिष्टता के विकल्प चुनिए।

Answer:

(D) डायाफ्राम, जो छाती गुहा के नीचे की पेशी है और श्वसन में मुख्य भूमिका निभाती है।

Exam Tips:

a) डायाफ्राम संकुचित होकर चपटा होता है और निःश्वसन में गुम्बद के आकार में लौटता है।

 

(B) अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

Question 1: फेफड़ों में ऐसी कौन-सी रचनाएँ हैं जो श्वसन केन्द्र को नियन्त्रित करती हैं?

Answer:

फेफड़ों में श्वसन केन्द्र को नियन्त्रित करने के लिए विशेष प्रकार के स्फीति ग्राही (Inflation receptors) तथा अपस्फीति ग्राही (Deflation receptors) पाए जाते हैं।

Exam Tips:

a) स्फीति ग्राही फेफड़ों के फूलने और अपस्फीति ग्राही पिचकने की सूचना श्वसन केन्द्र को देते हैं।
b) इन दोनों ग्राहियों के नाम और उनका कार्य अलग-अलग लिखें।

 

Question 2: गैसीय विनिमय एवं गैसों के परिवहन को संयुक्त रूप से क्या कहते हैं?

Answer:

गैसीय विनिमय एवं गैसों के परिवहन को संयुक्त रूप से बाह्य श्वसन (External respiration) कहते हैं।

Exam Tips:

a) बाह्य श्वसन और आंतरिक श्वसन में अंतर बताने के लिए इस शब्द का सही अर्थ लिखें।

 

Question 3: कोशिका में सम्पन्न होने वाली ऐसी कौन-सी क्रिया है, जिसके द्वारा कार्बन डाई ऑक्साइड का निर्माण होता है?

Answer:

कोशिका में सम्पन्न होने वाली कोशिकीय श्वसन (Cellular respiration) की क्रिया में CO2 का निर्माण होता है।

Exam Tips:

a) कोशिकीय श्वसन में भोजन का ऑक्सीकरण होकर CO2 और जल बनते हैं।

 

Question 4: ज्वारीय आयतन से आप क्या समझते हैं?

Answer:

सामान्य अवस्था में प्राणी के फेफड़ों में वायु के जिस आयतन का आवागमन होता है, उसे ज्वारीय आयतन (Tidal volume) कहते हैं।

Exam Tips:

a) ज्वारीय आयतन को सामान्य श्वास के दौरान मापा जाता है, इसलिए इसे विश्राम अवस्था का आयतन कहते हैं।
b) मनुष्य में इसका मान लगभग 500 mL होता है।

 

Question 5: अन्तः श्वसन संचयी आयतन से क्या समझते हैं?

Answer:

पेशीय प्रयास बढ़ाने से अन्तः श्वसन के समय वायु के अतिरिक्त आयतन को ग्रहण किया जा सकता है। इस आयतन को अन्तः श्वसन संचयी आयतन (Inspiratory Reserve Volume) कहते हैं।

Exam Tips:

a) इसे IRV भी कहते हैं और यह सामान्य श्वास के बाद अतिरिक्त ग्रहण की गई वायु है।
b) यह आयतन सामान्य ज्वारीय आयतन के ऊपर जुड़ता है।

 

Question 6: बहिः श्वसन संचयी आयतन किसे कहते हैं?

Answer:

अतिरिक्त पेशीय प्रयास से बहिः श्वसन के समय फेफड़ों से बाहर निकाली जा सकने वाली वायु के अतिरिक्त आयतन को बहिः श्वसन संचयी आयतन (Expiratory Reserve Volume) कहते हैं।

Exam Tips:

a) इसे ERV भी कहते हैं और यह सामान्य उच्छ्वास के बाद निकाली गई वायु है।
b) इसे अवशिष्ट आयतन (Residual volume) से अलग करके याद रखें।

 

Question 7: कशेरुकी प्राणियों में ऑक्सीजन का अधिकतम संवहन रुधिर में किस रूप में होता है?

Answer:

कशेरुकी प्राणियों के रुधिर में लाल रुधिराणुओं (R.B.C.) में उपस्थित हीमोग्लोबिन के साथ एक अस्थायी यौगिक ऑक्सीहीमोग्लोबिन [Hb(O2)4] के रूप में ऑक्सीजन का अधिकतम संवहन होता है।

Exam Tips:

a) ऑक्सीहीमोग्लोबिन एक अस्थायी यौगिक है, जो ऊतकों में O2 मुक्त कर देता है।

 

Question 8: फेफड़ों की जैव क्षमता से क्या तात्पर्य है?

Answer:

फेफड़ों की जैव क्षमता वायु का वह आयतन है जो सबसे गहरे निश्वास के बाद और सबसे शक्तिशाली उच्छ्वास द्वारा बाहर निकलता है। मनुष्य में इसका औसत आयतन 4600 mL होता है।

Exam Tips:

a) जैव क्षमता = ज्वारीय आयतन + निश्वसन आरक्षित आयतन + उच्छ्वसन आरक्षित आयतन।
b) औसत मान 4600 mL है, इसे लिखते समय इकाई mL अवश्य लिखें।

 

Question 9: बाह्य श्वसन किसे कहते हैं?

Answer:

वायुमंडल से ऑक्सीजन ग्रहण करने और शरीर से कार्बन डाइ-ऑक्साइड बाहर निकालने की प्रक्रिया को बाह्य श्वसन कहते हैं। इसमें मुख्यतः फेफड़ों की वायु कूपिकाओं और रुधिर के बीच गैसों का विनिमय होता है।

Exam Tips:

a) बाह्य श्वसन को साँस लेना (Breathing) से जोड़कर याद रखें।
b) आंतरिक श्वसन कोशिकाओं के अंदर होता है, इसे बाह्य श्वसन से अलग लिखें।

 

Question 10: गैस विनिमय की प्रमुख सतह क्या है?

Answer:

वायु कूपिकाएँ।

Exam Tips:

a) वायु कूपिकाओं की दीवार पतली और रुधिर कोशिकाओं से घिरी होती है।

 

Question 11: रुधिर द्वारा परिवहित ऑक्सीजन का कितने प्रतिशत भाग हीमोग्लोबिन के साथ संयुक्त होता है?

Answer:

97%

Exam Tips:

a) लगभग 97% O2 हीमोग्लोबिन से बँधकर और शेष लगभग 3% प्लाज्मा में घुलकर परिवहित होती है।

 

Question 12: हीमोग्लोबिन के साथ O2 की बंधुता किस पर निर्भर करती है?

Answer:

pH, तापमान एवं 2,3-डाइफॉस्फोग्लिसरेट (DPG) पर।

Exam Tips:

a) pH घटने और तापमान बढ़ने पर हीमोग्लोबिन की O2 से बंधुता घटती है।

 

Question 13: स्पाइरोमीटर क्या है?

Answer:

फेफड़ों के व्यावहारिक कार्यों को निर्धारित करने के लिए उनके आयतन तथा क्षमताएँ जिस उपकरण से मापी जाती हैं, उसे स्पाइरोमीटर (Spirometer) कहते हैं।

Exam Tips:

a) स्पाइरोमीटर से फेफड़ों के आयतन और क्षमता दोनों मापे जाते हैं।
b) इस उपकरण से श्वसन की व्यावहारिक जाँच की जाती है।

 

Question 14: ज्वारीय उच्छ्वसन की माप क्या होगी?

Answer:

500 mL

Exam Tips:

a) विश्राम अवस्था में प्रत्येक सामान्य श्वास में लगभग 500 mL वायु बाहर निकलती है।

 

Question 15: निश्वसन आरक्षित आयतन क्या है?

Answer:

सामान्य निश्वसन के बाद अधिकतम निश्वसित की जा सकने वाली वायु का आयतन निश्वसन आरक्षित आयतन (Inspiratory Reserve Volume) होता है। इसका माप लगभग 2500 से 3000 mL होता है।

Exam Tips:

a) इसे IRV भी कहते हैं और यह सबसे गहरी श्वास लेने पर अतिरिक्त ग्रहण की जाने वाली वायु है।
b) IRV का मान ज्वारीय आयतन से कई गुना अधिक होता है।

 

Question 16: उच्छ्वसन आरक्षित आयतन किसे कहते हैं?

Answer:

सामान्य उच्छ्वसन के पश्चात् बलपूर्वक अधिकतम उच्छ्वसित की गई वायु का आयतन उच्छ्वसन आरक्षित आयतन (Expiratory Reserve Volume) कहलाता है। इसका माप लगभग 1100 mL होता है।

Exam Tips:

a) इसे ERV कहते हैं और इसका मान लगभग 1100 mL होता है।
b) यह वायु सामान्य श्वास के बाद बल लगाकर निकाली जाती है।

 

Question 17: अवशिष्ट आयतन किसे कहते हैं?

Answer:

बलपूर्वक अधिकतम उच्छ्वसित की गई वायु के पश्चात् भी फेफड़ों में जो वायु बची रहती है, उसे अवशिष्ट आयतन (Residual Volume) कहते हैं। इसकी माप लगभग 1200 mL होती है।

Exam Tips:

a) अवशिष्ट आयतन के कारण फेफड़े पूरी तरह खाली नहीं होते और गैस विनिमय लगातार चलता रहता है।
b) इसका मान लगभग 1200 mL है, इसे RV लिखकर भी दर्शाया जाता है।

 

Question 18: निश्वसन क्षमता किसे कहते हैं?

Answer:

वायु की वह अधिकतम मात्रा जो एक निश्वसन में ग्रहण की जा सकती है, निश्वसन क्षमता (Inspiratory Capacity) कहते हैं। इसका मान TV (ज्वारीय आयतन) + IRV (निश्वसन आरक्षित आयतन) के बराबर होता है।

Exam Tips:

a) निश्वसन क्षमता = TV + IRV, इसे सूत्र के रूप में याद रखें।
b) यह ज्वारीय आयतन और निश्वसन आरक्षित आयतन का योग है।

 

Question 19: कार्यात्मक अवशिष्ट क्षमता किसे कहते हैं?

Answer:

सामान्य उच्छ्वसन के पश्चात् जो वायु की मात्रा फेफड़ों में शेष बचती है, उसे कार्यात्मक अवशिष्ट क्षमता (Functional Residual Capacity) कहते हैं। इसका मान ERV (उच्छ्वसन आरक्षित आयतन) + RV (अवशिष्ट आयतन) के बराबर होता है।

Exam Tips:

a) कार्यात्मक अवशिष्ट क्षमता = ERV + RV, इसे सूत्र के रूप में लिखें।
b) इस क्षमता के कारण श्वास के बीच भी फेफड़ों में वायु बनी रहती है।

 

Question 20: अधर श्वसन केन्द्र कहाँ स्थित होता है?

Answer:

मैड्यूला (Medulla) में।

Exam Tips:

a) मेड्यूला ऑब्लांगेटा मस्तिष्क का वह भाग है जहाँ श्वसन की मूल लय उत्पन्न होती है।

 

Question 21: PCO2, PO2, TV शब्दों का विस्तार कीजिए।

Answer:

PCO2 = कार्बन डाई ऑक्साइड का आंशिक दाब
PO2 = ऑक्सीजन का आंशिक दाब
TV = Tidal Volume (ज्वारीय आयतन)

Exam Tips:

a) P का अर्थ आंशिक दाब (partial pressure) है, इसे सभी गैसों के लिए एक जैसा लिखें।
b) TV को ज्वारीय आयतन लिखना पूरा उत्तर माना जाता है।

 

Question 22: बोहर का प्रभाव किसे कहते हैं?

Answer:

उच्च PCO2 की उपस्थिति में ऑक्सीहीमोग्लोबिन के विघटन को 'बोहर का प्रभाव' (Bohr effect) कहते हैं।

Exam Tips:

a) CO2 की अधिकता से हीमोग्लोबिन की O2 से बंधुता घटती है और O2 मुक्त होती है।
b) यह प्रभाव ऊतकों में O2 की आपूर्ति को सरल बनाता है।

 

Question 23: फेफड़े की कुल सामर्थ्य कितनी होती है?

Answer:

फेफड़े की कुल सामर्थ्य (Total lung capacity) 5000 से 6000 mL होती है।

Exam Tips:

a) कुल सामर्थ्य में ज्वारीय आयतन, दोनों आरक्षित आयतन और अवशिष्ट आयतन शामिल होते हैं।

 

Question 24: हैल्डेन प्रभाव क्या होता है?

Answer:

ऑक्सीजन की मात्रा घटने पर विऑक्सीजनित रुधिर में हीमोग्लोबिन की CO2 और H+ से बंधने की क्षमता बढ़ जाती है। फेफड़ों में ऑक्सीजन जुड़ने पर हीमोग्लोबिन से CO2 मुक्त होकर वायु कूपिकाओं में चली जाती है। इसे 'हैल्डेन प्रभाव' (Haldane effect) कहते हैं।

Exam Tips:

a) हैल्डेन प्रभाव बोहर प्रभाव का उल्टा संबंध है, इसलिए दोनों को साथ पढ़ें।
b) यह प्रभाव CO2 के परिवहन और मुक्ति को समझाने में उपयोगी है।

 

(C) लघूत्तरात्मक प्रश्न (Short Answer Type Questions)

Question 1: श्वसन किसे कहते हैं? श्वसन और श्वासोच्छ्वास में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

Answer:

श्वसन (Respiration) वह प्रक्रिया है जिसमें ऑक्सीजन शरीर में प्रवेश करती है, कार्बन डाइ ऑक्साइड (CO2) शरीर से बाहर निकलती है तथा वे सभी रासायनिक अभिक्रियाएँ होती हैं जिनसे ऊर्जा उत्पन्न होती है।

श्वसन तथा श्वासोच्छ्वास में अन्तर:

श्वसन (Respiration)श्वासोच्छ्वास (Breathing)
1. यह एक अपचयी क्रिया है जिसमें कोशिकाओं के अन्दर भोज्य पदार्थों का ऑक्सीकरण होता है और CO2 तथा जल बनते हैं।1. यह एक यान्त्रिक क्रिया है जिसमें वातावरण की शुद्ध वायु श्वसनांगों तक पहुँचाई जाती है और उनसे बाहर निकाली जाती है।
2. इसमें ग्लूकोज के ऑक्सीकरण से CO2 तथा जल बनते हैं और ऊर्जा ऊष्मा के रूप में विमुक्त होती है। यह ऊर्जा ATP में संचित हो जाती है और कोशिकीय उपापचय में काम आती है।2. इसमें श्वसन के बाद उत्पन्न CO2 और जल-वाष्प श्वसनांगों से होकर वातावरण में बाहर चली जाती है।
3. इसके चार चरण हैं: (i) बाह्य श्वसन (ii) गैसीय संवहन (iii) आंतरिक श्वसन (iv) कोशिकीय श्वसन।3. इसकी केवल दो अवस्थाएँ हैं: (i) निश्वसन तथा (ii) निःश्वसन।
4. यह भौतिक एवं रासायनिक क्रियाओं का सम्मिलित रूप है।4. यह केवल एक भौतिक क्रिया है।

Exam Tips:

a) श्वसन में ATP बनने वाली रासायनिक अभिक्रियाएँ होती हैं, जबकि श्वासोच्छ्वास केवल वायु का आवागमन है।
b) श्वसन के चार चरणों में बाह्य श्वसन और कोशिकीय श्वसन दोनों को अलग-अलग लिखें।
c) तुलना में दोनों की अवस्थाएँ (निश्वसन और निःश्वसन) और चरण अलग-अलग गिनें।

 

Question 2: श्वसन में कितने चरण होते हैं? संक्षेप में लिखिए।

Answer:

श्वसन के चरण (Steps of Respiration) निम्नलिखित हैं:
1. फेफड़ों का संवातन, जिसमें वायुमंडलीय वायु अन्दर खींची जाती है और CO2 से भरपूर कूपिका वायु बाहर निकाली जाती है।
2. कूपिका झिल्ली के आर-पार गैसों (O2 व CO2) का विसरण।
3. रुधिर द्वारा गैसों का परिवहन।
4. रुधिर और ऊतकों के बीच O2 और CO2 का विसरण।
5. उपापचयी क्रियाओं के लिए कोशिकाओं द्वारा O2 का उपयोग और उसके फलस्वरूप CO2 का उत्पन्न होना।

Exam Tips:

a) पहले दो चरण फेफड़ों में और तीसरा चरण रुधिर में होता है, इसका क्रम याद रखें।
b) चरण 4 और 5 ऊतकों में होते हैं, इसलिए उन्हें बाह्य श्वसन के बाद लिखें।
c) पाँच चरणों को क्रम से लिखें, क्योंकि परीक्षक क्रम पर अंक देते हैं।

 

Question 3: गैसीय परिवहन पर टिप्पणी लिखिए।

Answer:

फेफड़ों से ऑक्सीजन का रुधिर केशिकाओं द्वारा ऊतकों तक पहुँचना और ऊतकों से CO2 का रुधिर केशिकाओं द्वारा फेफड़ों तक पहुँचना गैसीय परिवहन कहलाता है। इस परिवहन में लाल रुधिर कणिकाओं में उपस्थित श्वसन वर्णक हीमोग्लोबिन का विशेष योगदान होता है।

गैसीय परिवहन दो भागों में होता है:

(1) ऑक्सीजन का परिवहन: फेफड़ों की कूपिकाओं में आई O2 को हीमोग्लोबिन अवशोषित करके अस्थायी यौगिक ऑक्सीहीमोग्लोबिन बनाता है। रुधिर के साथ यह ऊतकों तक पहुँचता है, जहाँ O2 मुक्त होकर हीमोग्लोबिन पुनः बन जाता है। O2 का कुछ भाग रुधिर प्लाज्मा में घुलकर भी ऊतक कोशिकाओं तक पहुँचता है।

(2) कार्बन डाइ ऑक्साइड का परिवहन: कोशिकीय श्वसन के बाद CO2 और जल से CO2 मुक्त होती है। यह ऊतक द्रव से होकर केशिकाओं में निम्न रूपों में पहुँचती है: कार्बोनिक अम्ल (H2CO3), बाइकार्बोनेट और कार्बोमिनो यौगिक के रूप में। फेफड़ों के पास ये पदार्थ CO2 मुक्त करते हैं, जो फेफड़ों की पतली भित्तियों से विसरित होकर निःश्वसन द्वारा वातावरण में निकल जाती है।

Exam Tips:

a) ऑक्सीजन का अधिकांश परिवहन हीमोग्लोबिन द्वारा होता है, जो ऑक्सीहीमोग्लोबिन बनाता है।
b) CO2 मुख्यतः बाइकार्बोनेट के रूप में ले जाई जाती है, जिसे परीक्षा में अवश्य लिखें।
c) परिवहन के दोनों भागों को अलग-अलग शीर्षक देकर लिखें।

 

Question 4: श्वसन किसे कहते हैं? बाह्य एवं आन्तरिक श्वसन को परिभाषित कीजिए।

Answer:

श्वसन (Respiration) वह भौतिक और रासायनिक क्रियाओं का सम्मिलित रूप है, जिसमें बाह्य वायुमंडल की ऑक्सीजन शरीर के अंदर कोशिकाओं तक पहुँचती है। कोशिकाओं में संचित खाद्य का क्रमिक ऑक्सीकरण होकर ऊर्जा मुक्त होती है, जिसका उपयोग शरीर के विभिन्न कार्यों में होता है। इस क्रिया में उत्पन्न CO2 शरीर से बाहर निकाल दी जाती है।

श्वसन के दो चरण होते हैं:

1. बाह्य श्वसन (External Respiration): यह वह भौतिक क्रिया है जिसमें कोई जंतु अपने पर्यावरण से लगातार ऑक्सीजन (O2) प्राप्त करता है और CO2 बाहर निकालता है। इसमें फेफड़ों में वायु की O2 और रुधिर की CO2 का विनिमय सम्मिलित है, और साँस लेना (breathing) इसी का भाग है।

2. आंतरिक श्वसन (Internal Respiration): इसमें वे सभी रासायनिक क्रियाएँ सम्मिलित हैं जिनमें कोशिकाओं के खाद्य पदार्थों का ऑक्सीजन की उपस्थिति में ऑक्सीकरण होता है और ऊर्जा मुक्त होती है। इसे कोशिकीय या ऊतकीय श्वसन (Cellular or Tissue Respiration) भी कहते हैं।

Exam Tips:

a) श्वसन की परिभाषा में ऊर्जा की मुक्ति और CO2 का निष्कासन दोनों लिखें।
b) बाह्य श्वसन में गैस विनिमय फेफड़ों में होता है, जबकि आंतरिक श्वसन कोशिकाओं में होता है।
c) दोनों प्रकार के श्वसन को अलग-अलग परिभाषा के रूप में लिखें।

 

Question 5: ऑक्सीजनित रक्त (Oxygenated blood) ऊतकों से गुजर रहा हो तथा इसकी ऑक्सीजन का आंशिक दाब अचानक पारे के 40 mm से 10 mm तक कम हो जाए, तो हीमोग्लोबिन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Answer:

ऊतकों में ऑक्सीजन का आंशिक दाब कम होने पर ऑक्सीहीमोग्लोबिन टूटकर ऑक्सीजन मुक्त करता है, जो ऊतक कोशिकाओं में विसरित हो जाती है।

Hb(O2)4 → Hb + 4O2

प्रश्न के अनुसार ऊतकों में O2 का आंशिक दाब 40 mm से घटकर 10 mm पारे के स्तंभ तक हो जाता है। इस स्थिति में ऑक्सीहीमोग्लोबिन का अधिकांश भाग टूटकर हीमोग्लोबिन और ऑक्सीजन में बदल जाएगा, और हीमोग्लोबिन की संतृप्तता बहुत कम हो जाएगी।

Exam Tips:

a) 40 mm से 10 mm पर ऑक्सीहीमोग्लोबिन का विघटन तेज़ी से बढ़ता है, इसलिए O2 अधिक मुक्त होती है।
b) विघटन समीकरण में चार O2 अणु मुक्त होते हैं, उन्हें सही संख्या में लिखें।
c) इस प्रभाव को ऑक्सी-हीमोग्लोबिन वक्र के आधार पर समझाएँ।

 

Question 6: आंशिक दाब किसे कहते हैं?

Answer:

किसी गैस मिश्रण में किसी एक गैस द्वारा लगाए गए दाब को उस गैस का आंशिक दाब (Partial pressure) कहते हैं। वायु या जल में O2 का आंशिक दाब कोशिकाओं की तुलना में अधिक होता है, इसलिए O2 कोशिकाओं में प्रवेश करती है। कोशिकाओं के अंदर CO2 का आंशिक दाब अधिक होने से वह बाहर निकल जाती है।

Exam Tips:

a) गैसों के विसरण की दिशा हमेशा अधिक आंशिक दाब से कम आंशिक दाब की ओर होती है।
b) आंशिक दाब को मिश्रण के कुल दाब के भाग के रूप में समझें।
c) PO2 और PCO2 की तुलना में अंतर लिखने से उत्तर स्पष्ट होता है।

 

Question 7: निश्वसन की क्रिया-विधि समझाइए।

Answer:

निश्वसन (Inspiration): श्वसन क्रिया में निश्वसन वह प्रक्रिया है जो डायाफ्राम और बाह्य अंतरापर्शुक पेशियों (external intercostal muscles) के संकुचन से शुरू होती है। जब डायाफ्राम संकुचित होता है तो वह चपटा होकर उदर की ओर नीचे आ जाता है। इसके साथ बाह्य अंतरापर्शुक पेशियाँ भी संकुचित होती हैं, जिससे पसलियाँ ऊपर और बाहर की ओर खिंचती हैं।

इन दोनों क्रियाओं से वक्ष गुहा का आयतन बढ़ जाता है। इसलिए वक्ष गुहा और फेफड़ों में वायु दाब वायुमंडलीय दाब से कम हो जाता है। दाब के इस अंतर के कारण वायु श्वसन पथ से होकर फेफड़ों की वायु कूपिकाओं में तब तक भरती है जब तक कूपिकाओं का दाब वायुमंडलीय दाब के बराबर न हो जाए।

वायु का मार्ग इस प्रकार है:
बाह्य नासा छिद्र → नासा गुहा → आंतरिक नासा छिद्र → ग्रसनी → स्वरयंत्र → श्वसन नली → श्वसनियाँ → श्वसनिकाएँ → वायु कूपिका वाहिनी → वायु कूपिका कोष → वायु कूपिकाएँ।

Exam Tips:

a) डायाफ्राम का चपटा होना और वक्ष गुहा का बढ़ना निश्वसन के दो मुख्य बिंदु हैं।
b) निश्वसन में वायुमंडलीय दाब और फेफड़ों के दाब का अंतर ही वायु को अंदर खींचता है।
c) वायु मार्ग में स्वरयंत्र के बाद श्वसन नली (trachea) आती है, इसका क्रम सही लिखें।
d) पसलियों की गति वक्ष गुहा के आयतन को बढ़ाने में सहायक होती है, इसे भी लिखें।

 

(D) निबन्धात्मक प्रश्न (Long Answer Type Questions)

Question 1: वायवीय तथा अवायवीय श्वसन से आप क्या समझते हैं? इनके उदाहरण दीजिए।

Answer:

अवायवीय या अनॉक्सी श्वसन (Anaerobic respiration): ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में खाद्य पदार्थों के विघटन को अवायवीय श्वसन (anaerobic respiration) कहते हैं। इस प्रक्रिया में ग्लूकोज़ का अपूर्ण विघटन होता है, जिसके फलस्वरूप CO2, एथिल ऐल्कोहॉल या लैक्टिक अम्ल बनते हैं और कुछ ऊर्जा मुक्त होती है। यह ऊर्जा ग्लूकोज़ अणु में संचित ऊर्जा का केवल लगभग 5% होती है।

अवायवीय श्वसन प्राणियों के भीतरी ऊतकों में होता है। आंत्र में रहने वाले परजीवी, जैसे फीताकृमि (tapeworm), गोलकृमि (roundworm), हुकवर्म (hookworm) तथा यकृत कृमि (liver fluke), इसके उदाहरण हैं।

मनुष्य की पेशियों में अवायवीय श्वसन के समय लैक्टिक अम्ल बनता है। यह पेशियों में एकत्रित होकर पेशी थकान (muscle fatigue) उत्पन्न करता है। बाद में यह धीरे-धीरे यकृत कोशिकाओं तथा हृदय की पेशियों (cardiac muscles) द्वारा पूर्णतः ऑक्सीकृत हो जाता है। लाल रुधिराणुओं में माइटोकॉण्ड्रिया नहीं होते, इसलिए इनमें केवल अवायवीय श्वसन होता है।

वायवीय या एरोबिक श्वसन (Aerobic respiration): ऑक्सीजन की उपस्थिति में खाद्य पदार्थ (ग्लूकोज़) का पूर्ण ऑक्सीकरण होकर CO2 और जल बनते हैं तथा अधिक मात्रा में ऊर्जा (ATP के रूप में) मुक्त होती है।
C6H12O6 + 6O2 → 6CO2 + 6H2O + ऊर्जा
मनुष्य, मेढ़क तथा अधिकांश जंतु और पौधे वायवीय श्वसन करते हैं।

वायवीय श्वसन में गैसीय विनिमय (Gaseous Exchange in Aerobic Respiration): सभी वायवीय जीव श्वसन के लिए विसरण द्वारा पर्यावरण से ऑक्सीजन प्राप्त करते हैं और CO2 बाहर निकालते हैं। वायु में लगभग 21% तथा जल में लगभग 0.7% ऑक्सीजन होती है, इसलिए स्थलीय जीवों को जलीय जीवों की तुलना में अधिक ऑक्सीजन उपलब्ध होती है।

जीवों में यह विनिमय दो प्रकार से होता है:

1. प्रत्यक्ष गैसीय विनिमय (Direct gaseous exchange): इसमें शरीर की कोशिकाओं और जलीय माध्यम के बीच O2 और CO2 का सीधा विनिमय होता है। इसमें गैसों के परिवहन के लिए रुधिर जैसा कोई परिवहन माध्यम नहीं होता। यह एककोशिकीय जीवों, जैसे प्रोटोज़ोआ, तथा स्पंज और सीलेंटरेट्स में होता है।

2. अप्रत्यक्ष गैसीय विनिमय (Indirect gaseous exchange): अधिकांश बहुकोशिकीय जंतुओं की देहिक कोशिकाओं का बाह्य पर्यावरण से सीधा संपर्क नहीं होता। इनमें विशेष श्वसन अंग पाए जाते हैं। इसके दो भाग हैं:

(i) बाह्य श्वसन (External respiration): इसमें गैसीय आदान-प्रदान बाह्य पर्यावरण (जल या वायु) और रुधिर के बीच होता है। यह शरीर की सतह, श्वसन सतह और श्वसन अंगों पर होता है, और इसमें साँस लेना भी सम्मिलित है। यह केवल भौतिक प्रक्रिया है।

(ii) आंतरिक श्वसन (Internal respiration): इसमें O2 और CO2 का विनिमय रुधिर और ऊतक कोशिकाओं के बीच होता है। यह कोशिकीय स्तर पर होता है और इसे ऊतकीय श्वसन भी कहते हैं। इसमें गैस विनिमय के साथ भोजन का ऑक्सीकरण और ऊर्जा की मुक्ति भी शामिल है। अतः यह भौतिक-रासायनिक क्रिया है।

जंतुओं के विभिन्न समूहों में गैसों के विनिमय की श्वसन संरचनाएँ:

जन्तु समूह (Animal Group)श्वसन संरचना (Respiratory structure)
1. प्रोटोजोआ (उदाहरण: अमीबा, पैरामीशियम)कोशिकाओं की जीवद्रव्य कला (plasma membrane)
2. पॉरीफेरा (उदाहरण: साइकन)कोशिकाओं की जीवद्रव्य कला (plasma membrane)
3. निडेरिया (उदाहरण: हाइड्रा)शरीर सतह (body surface)
4. प्लेटीहेल्मिन्थीज
(a) मुक्तजीवी (उदाहरण: प्लेनेरिया)
(b) परजीवी (उदाहरण: फीताकृमि)
(a) शरीर सतह (body surface)
(b) गैसीय विनिमय नहीं (अनॉक्सी श्वसन)
5. निमेटोडा
(a) मुक्तजीवी (उदाहरण: रेब्डीटिस)
(b) परजीवी (उदाहरण: ऐस्कैरिस)
(a) शरीर सतह (body surface)
(b) गैसीय विनिमय नहीं (अनॉक्सी श्वसन)
6. ऐनेलिडा (उदाहरण: केंचुआ)त्वचा (skin)
7. आर्थ्रोपोडा
(a) झींगा मछली, क्रेफिश
(b) कीट, सेंटीपीड, मिलीपीड, खटमल
(c) बिच्छू, मकड़ी
(d) किंग केकड़ा (लिमुलस)
(a) क्लोम (gills)
(b) ट्रेकिया (trachea)
(c) बुक लंग्स (book lungs)
(d) बुक लंग्स (book lungs)
8. मोलस्का
(a) यूनियो (सीप)
(b) पाइला (घोंघा)
(a) क्लोम (gills)
(b) एक क्लोम तथा एक पल्मोनरी कोष्ठ (lung)
9. इकाइनोडर्मेटा (उदाहरण: तारा मछली)नाल पाद (tube feet)
10. हेमीकॉर्डेटा (उदाहरण: बैलेनोग्लॉसस)ग्रसनी भित्ति (pharyngeal wall)
11. कॉर्डेटा
(a) यूरोकॉर्डेटा (उदाहरण: हर्डमानिया)
(b) सेफेलोकॉर्डेटा (उदाहरण: बैंकियोस्टोमा)
(c) वर्टीब्रेटा
  (i) साइक्लोस्टोम, मछलियाँ
  (ii) एम्फीबिया
  (iii) रेप्टीलिया, एवीज, स्तनधारी
(a) ग्रसनी भित्ति (pharyngeal wall)
(b) ग्रसनी भित्ति (pharyngeal wall)
(c)
  (i) क्लोम (gills)
  (ii) त्वचा, मुख-ग्रसनी अस्तर, फेफड़े
  (iii) फेफड़े (lungs)

Exam Tips:

a) अवायवीय श्वसन में ग्लूकोज़ का अपूर्ण विघटन होता है, जबकि वायवीय श्वसन में पूर्ण विघटन होता है।
b) अवायवीय श्वसन के उदाहरण में आंत्र के परजीवी (फीताकृमि, गोलकृमि, हुकवर्म, यकृत कृमि) और पेशियों में लैक्टिक अम्ल बनना लिखें।
c) प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष गैसीय विनिमय को अलग-अलग परिभाषा के साथ लिखें।
d) सारणी में जंतु समूह और उसकी श्वसन संरचना को एक-एक पंक्ति में सही मिलाएँ।

 

Question 2: विभिन्न जीवधारियों में श्वसन अंगों का विवरण दीजिए।

Answer:

श्वसन अंग (Respiratory Organ): विभिन्न जीवधारियों में गैसीय विनिमय के लिए अलग-अलग प्रकार के श्वसन अंग पाए जाते हैं। प्रोटोज़ोआ, पॉरीफेरा और निडेरिया संघ के प्राणियों में विशिष्ट श्वसन अंग नहीं होते। इनमें गैसों का विनिमय शरीर की सामान्य सतह से विसरण द्वारा होता है। मेढ़क में भी त्वचा द्वारा विसरण होता है। केंचुआ, फीताकृमि, गोलकृमि आदि जंतुओं में गैसों का विसरण नम त्वचा (moist skin) द्वारा होता है।

संधिपाद (आर्थ्रोपोडा) प्राणियों में गैसों के विनिमय के लिए क्लोम (gills), ट्रेकिया या श्वासनली (trachea) अथवा बुक लंग्स (book lungs) पाए जाते हैं। अधिकांश जलीय कशेरुकियों (vertebrates) में गैसों का विनिमय क्लोमों (gills) द्वारा होता है। क्लोमों में जल संवहनी तंत्र होता है और रुधिर संवहन भी अधिक होता है। इससे जल में घुली ऑक्सीजन रुधिर द्वारा अवशोषित हो जाती है और CO2 जल में छोड़ दी जाती है। इसे जलीय श्वसन कहते हैं। स्थलीय प्राणियों में गैसों का विनिमय फेफड़ों (lungs) द्वारा होता है, जिसमें ऑक्सीजन वायुमंडल से ली जाती है। ऐसे जंतु उभयचर (amphibians), सरीसृप (reptiles), पक्षी एवं स्तनधारी (mammals) हैं।

(1) शरीर की सामान्य सतह द्वारा श्वसन (Respiration through General Body Surface): प्रोटोज़ोआ, पॉरीफेरा, सीलेंटरेटा (निडेरिया) संघ के प्राणियों तथा जल व नमीयुक्त वातावरण में रहने वाले अनेक प्राणियों में शरीर की सामान्य सतह से ही श्वसन होता है। इन प्राणियों में विशिष्ट श्वसन अंग और गैसीय संवहन के लिए परिसंचरण तंत्र नहीं होता। ऐसी स्थिति में शरीर की नम सतह ही गैस विनिमय का कार्य करती है। केंचुए (earthworm) और मेंढक (frog) की त्वचा पर नमी के साथ-साथ रुधिर परिवहन भी होता है, जिससे गैसों का विनिमय आसान हो जाता है।

(2) क्लोम द्वारा श्वसन (Respiration through Gills): कुछ आर्थ्रोपोडा, मोलस्का और सभी मछलियों में क्लोम मुख्य श्वसन अंग होते हैं। क्लोम जलीय प्राणियों के प्रमुख श्वसन अंग हैं। क्लोम में अनेक सूक्ष्म तंतु पाए जाते हैं, जिन्हें गिल तंतु (gill filaments) कहते हैं। ये पतली और अत्यधिक संवहनीय उपकला से ढके होते हैं। जब जल इन गिल तंतुओं के ऊपर से बहता है, तो सांद्रता के अंतर के कारण जल में घुली ऑक्सीजन रुधिर में चली जाती है और रुधिर से CO2 जल में बाहर आ जाती है। क्लोम में जल और रुधिर का प्रवाह एक-दूसरे की विपरीत दिशा में होता है, जिससे प्रतिधारा तंत्र (counter-current system) बनता है और गैसों का विनिमय और आसान हो जाता है।

(3) ट्रेकिया या श्वास नली द्वारा श्वसन (Respiration through Trachea): कीटों के रुधिर में हीमोग्लोबिन नहीं होता, इसलिए रुधिर ऑक्सीजन के वाहक के रूप में कार्य नहीं करता। इसलिए ऊतकों और शरीर के विभिन्न भागों तक ऑक्सीजन पहुँचाने के लिए इनमें श्वास नलियों (trachea) का जाल फैला रहता है। शरीर के पार्श्व भागों में स्थित लगभग 10 जोड़ी श्वास रंध्रों (spiracles) से बाहर की वायु इन नलिकाओं में प्रवेश करती है। ये रंध्र छोटे वेश्म (atrium) में खुलते हैं।

श्वास रंध्रों पर रोम जैसे शूक (bristles) होते हैं, जो वायु को छानकर धूल आदि के कणों को वेश्म में प्रवेश करने से रोकते हैं। प्रत्येक रंध्र पर इसे खोलने और बंद करने तथा जल की हानि रोकने के लिए कपाट (valve) भी होता है। कीटों के प्रत्येक उदर खंड में अनेक पेशियाँ होती हैं। इन पेशियों के बार-बार संकुचन और शिथिलन से कीटों का उदर नियमित समयांतर पर फूलता और पिचकता रहता है। उदर फूलने पर बाहर की वायु श्वास रंध्रों से होकर श्वास नलियों में प्रवेश कर जाती है। इस प्रक्रिया को अंतःश्वसन (inspiration) कहते हैं। इसके विपरीत, शरीर पिचकने पर वायु बाहर निकलती है, इसे निःश्वसन या उच्छ्वास (expiration) कहते हैं।

श्वास नलिकाओं की भित्ति से होकर ऑक्सीजन विसरण द्वारा ऊतकों तक पहुँचती है। कीटों की विश्राम अवस्था में नलिकाओं में आई ऑक्सीजन धीरे-धीरे ऊतक द्रव्य में घुलकर शरीर के ऊतकों तक पहुँचती है। सक्रिय अवस्था में ऊतक द्रव्य श्वास नलिकाओं के सिरों से निकलकर ऊतक कोशिकाओं तक पहुँच जाता है, और ऑक्सीजन सीधे ऊतकों तक पहुँचती है। ऊतकों में ऑक्सीकरण से मुक्त हुई CO2 श्वास नलिका में आ जाती है और श्वास रंध्रों तथा अध्यावरण (integument) द्वारा विसरित होकर बाहर निकलती रहती है।

(4) फेफड़ों (Lungs) द्वारा श्वसन: उभयचरों, सरीसृपों, पक्षियों और स्तनधारियों में श्वसन फेफड़ों द्वारा होता है। इस अध्याय में फेफड़ों द्वारा श्वसन का विस्तृत वर्णन किया गया है।

Exam Tips:

a) क्लोम जलीय जंतुओं में और फेफड़े स्थलीय कशेरुकियों में मुख्य श्वसन अंग हैं, इनमें अंतर स्पष्ट लिखें।
b) कीटों में हीमोग्लोबिन की अनुपस्थिति और श्वास नलिकाओं का जाल लिखना आवश्यक है।
c) प्रतिधारा तंत्र (counter-current system) को क्लोम के उत्तर में अवश्य लिखें।
d) कीटों में श्वास रंध्र (spiracles) की संख्या और उनका कार्य अलग-अलग बताएँ।

 

Question 3: मनुष्य के श्वसन तंत्र का वर्णन कीजिए।

Answer:

मनुष्य का श्वसन तंत्र (Respiratory System of Man): मनुष्य के मुख्य श्वसन अंग फेफड़े (lungs) हैं और शेष अंग सहायक हैं। इस प्रकार मनुष्य के श्वसन अंगों में नासिका, नासामार्ग, ग्रसनी, स्वरयंत्र, श्वासनाल या वायु नाल, श्वासनली तथा फेफड़े सम्मिलित हैं।

(1) नासा तथा नासामार्ग (Nose and Nasal Passages): मनुष्य का श्वसन तंत्र नासिका से प्रारंभ होता है। यह दो बाह्य नासा छिद्रों (nostrils) द्वारा मुख की ओर खुलती है। ये दोनों नासा छिद्र दाएँ और बाएँ दो पृथक् नासा वेश्मों (nasal fossae) में खुलते हैं। नासा वेश्म श्लेष्म (mucus) द्वारा नम और रोमयुक्त होते हैं, जिससे धूल के कण, जीवाणु तथा अन्य पदार्थ फेफड़ों तक जाने से रुक जाते हैं। नासा वेश्मों में वायु शुद्ध, नम और शरीर के ताप के अनुकूल हो जाती है। दोनों नासा वेश्म नासा पट (nasal septum) द्वारा एक-दूसरे से अलग रहते हैं। दोनों ओर के नासा मार्ग आंतरिक नासा छिद्रों (internal nares) द्वारा कंठ द्वार के समीप नासा ग्रसनी (nasopharynx) में खुलते हैं।

प्रत्येक नासा मार्ग तीन भागों में विभेदित होता है:

(i) प्रकोष्ठ या वेस्टिब्यूल (Vestibule): यह नासिका का सबसे निचला उभरा हुआ भाग है, जिसके दोनों ओर दो अंडाकार बाह्य नासा छिद्र होते हैं। यह भाग त्वचीय होता है। इसकी आंतरिक सतह पर तैल ग्रंथियाँ (sebaceous glands) और स्वेद ग्रंथियाँ (sweat glands) होती हैं। इस पर कड़े और संवेदी रोम (sensory hair) होते हैं।
(ii) घ्राण क्षेत्र या ऑल्फैक्टरी क्षेत्र (Olfactory region): यह नासागुहा का मध्य भाग है। इसकी श्लेष्म उपकला (mucous membrane) में घ्राण कोशिकाएँ होती हैं, इसलिए यह भाग घ्राण अंग (olfactory organ) कहलाता है।
(iii) श्वसन क्षेत्र (Respiratory region): यह नासिका गुहा का निचला भाग है। नासिका गुहा की पार्श्व दीवार से तीन सर्पिल या टरबाइनल अस्थियाँ (turbinal bones) नासा गुहा में उभरी रहती हैं। ये घोंघे के खोल के समान घुमावदार और वलित (folded) होती हैं। इन वलनों पर श्लेष्म उपकला का महीन आवरण होता है। इसकी कोशिकाएँ रोमयुक्त (ciliated) होती हैं और म्यूकस (श्लेष्म) स्रावित करती हैं, जो नासिका गुहा को नम बनाए रखता है।

इन अस्थियों के वलनों के बीच सँकरे और घुमावदार मार्ग बन जाते हैं, जिन्हें शंखिकाएँ या मिएटाई (conchae or meatus) कहते हैं। इनके तीन समूह ऊपर से नीचे की ओर क्रमशः ऊर्ध्ववर्ती (superior), मध्यवर्ती (middle) और अधोवर्ती (inferior) शंखिकाएँ कहलाते हैं।

नासिका द्वारा श्वसन के लाभ: यद्यपि हम नासिका और मुख दोनों से साँस ले सकते हैं, फिर भी नासिका से साँस लेने के ये लाभ हैं। टरबाइनल अस्थियों के कारण नासा मार्ग घुमावदार हो जाते हैं, जिससे उनका भीतरी क्षेत्रफल बढ़ता है। इन लंबे नासा मार्गों से गुजरते समय बाहरी वायु का ताप शरीर के ताप के बराबर हो जाता है। नासा मार्ग छन्नी (filter) की भाँति कार्य करते हैं, क्योंकि वे धूल के कणों और सूक्ष्म जीवों को अंदर आने वाली वायु से अलग करते हैं, जो म्यूकस में उलझकर वहीं रह जाते हैं। म्यूकोसा नासा कक्षों को नम रखती है, जिससे फेफड़ों में पहुँचने वाली वायु भी नम हो जाती है। श्नाइडेरियन कला (Schneiderian membrane) घ्राण संवेदी होती है।

(2) ग्रसनी (Pharynx): मुख गुहा पीछे की ओर एक कीप के आकार की गुहा में खुलती है, जिसे ग्रसनी (pharynx) कहते हैं। यह लगभग 12.5 cm लंबी नली है, जो तीन भागों में बँटी होती है:

(i) नासोफैरिंक्स (Nasopharynx): यह तालू (palate) के ऊपर का चौड़ा और कोमल भाग है। इसमें एक जोड़ी आंतरिक नासा छिद्र और एक जोड़ी यूस्टेकियन नलिका (Eustachian tube) के छिद्र खुलते हैं। आंतरिक नासा छिद्र श्वसन से और यूस्टेकियन छिद्र कर्ण गुहा (middle ear) से संबंधित होता है।
(ii) ओरोफैरिंक्स (Oropharynx): यह कोमल तालू के नीचे स्थित होता है और भोजन के संवहन में सहायता करता है।
(iii) लैरिंगोफैरिंक्स (Laryngopharynx): यह कोमल तालू के नीचे और स्वरयंत्र (larynx) के पीछे स्थित होता है। इस भाग में दो छिद्र खुलते हैं: भोजन नली का द्वार अर्थात् ग्रासनली (oesophagus), जो भोजन नली में खुलता है, और श्वास नली का द्वार या ग्लॉटिस (glottis), जो श्वसन नली में खुलता है। ग्लॉटिस पर एपिग्लॉटिस (epiglottis) नामक पतला ढक्कन लटका रहता है।

कार्य: भोजन और वायु क्रमशः ग्रसनी से होकर भोजन नली और श्वास नली में पहुँचते हैं। साँस लेते समय एपिग्लॉटिस ग्लॉटिस से हट जाता है, परंतु भोजन निगलते समय कोमल तालू ऊपर उठ जाता है और एपिग्लॉटिस ग्लॉटिस को ढक लेता है, जिससे भोजन कंठ में नहीं जा पाता। जब कभी भोजन के कण श्वास नली में चले जाते हैं, तो तीव्र खाँसी होती है।

(3) वायु नाल (Wind pipe): वायु नाल ग्रीवा से होकर वक्ष गुहा (thoracic cavity) में प्रवेश करती है और ग्रास नली के अधर तल पर स्थित होती है। यह दो भागों में विभेदित होती है। ऊपरी भाग कंठ या स्वरयंत्र (larynx) है, जो ग्लॉटिस के ठीक पीछे स्थित होता है। निचला लंबा भाग श्वास नाल या श्वास नली (trachea) कहलाता है।

(4) श्वास नली (Trachea): श्वास नली कंठ से जुड़ी पतली भित्ति वाली, अर्ध-पारदर्शी लंबी नली होती है। यह वक्ष गुहा में पहुँचकर दाहिनी और बाईं शाखाओं में विभाजित हो जाती है। इन शाखाओं को श्वसनियाँ (bronchi) कहते हैं। ये अपनी-अपनी ओर के फेफड़े में प्रवेश कर जाती हैं। श्वास नली और श्वसनियों की भित्ति में अनेक C-आकार के अपूर्ण और लचीले उपास्थीय छल्ले (cartilaginous rings) होते हैं। ये नलियों को चिपकने से रोकते हैं और उन्हें सदैव खुला रखते हैं, ताकि वायु स्वतंत्र रूप से आवागमन कर सके। प्रत्येक श्वसनी छोटी-छोटी नलिकाओं में बार-बार विभाजित होकर थैली जैसी सूक्ष्म रचना में समाप्त हो जाती है, जिसे कूपिका या वायुकोष्ठ (alveoli) कहते हैं।

(5) फेफड़े (Lungs): मनुष्य में दो बड़े शंक्वाकार फेफड़े प्रमुख श्वसन अंग होते हैं, जो वक्ष गुहा में मेरुदंड के पार्श्व में स्थित होते हैं। फेफड़े गुलाबी रंग के, कोमल और स्पंजी होते हैं तथा अपनी-अपनी ओर की प्लूरल गुहाओं (pleural cavities) में घिरे रहते हैं। ये डायाफ्राम के ऊपर स्थित होते हैं और दोनों फेफड़ों का निचला चौड़ा अवतल भाग डायाफ्राम के उभरे हुए भाग से चिपका रहता है।

प्रत्येक फेफड़ा चारों ओर से एक पतली और दोहरी झिल्ली, प्लूरल कला (pleural membrane), से ढका रहता है। दोनों झिल्लियों के बीच प्लूरल द्रव (pleural fluid) भरा रहता है, जो फेफड़ों को रगड़ से बचाता है और उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है। दायाँ फेफड़ा तीन पिंडों (lobes) में और बायाँ फेफड़ा दो पिंडों में बँटा रहता है।

फेफड़ों में महीन नलिकाओं का जाल फैला रहता है, जिसे श्वसनी वृक्ष (respiratory tree) कहते हैं। श्वसनियों की छोटी शाखाओं को श्वसनिकाएँ (bronchioles) कहते हैं, जो आगे छोटी-छोटी अनेक कूपिका नलिकाओं में बँट जाती हैं। ये वायुकोष्ठों में खुलती हैं। प्रत्येक कोष्ठ दो या अधिक वायुकोष्ठकों या कूपिकाओं (alveoli) में बँटा रहता है। कूपिकाओं के चारों ओर रुधिर केशिकाओं का जाल फैला रहता है। गैसों का विनिमय कूपिकाओं की वायु और रुधिर केशिकाओं के बीच होता है।

Exam Tips:

a) नासा मार्ग के तीन भाग (वेस्टिब्यूल, घ्राण क्षेत्र, श्वसन क्षेत्र) और उनके कार्य अलग-अलग लिखें।
b) ग्रसनी के तीनों भाग और ग्लॉटिस व एपिग्लॉटिस का कार्य क्रम से लिखें।
c) दायाँ फेफड़ा तीन और बायाँ दो पिंडों में बँटा होता है, यह तथ्य परीक्षा में अक्सर पूछा जाता है।
d) श्वास नली के C-आकार के छल्ले और उनका कार्य (नली को खुला रखना) अवश्य लिखें।

 

Question 4: मनुष्य के ध्वनि उत्पादक अंगों का वर्णन कीजिए।

Answer:

लैरिंक्स या कंठ तथा ध्वनि उत्पादक तंत्र (Larynx and Sound Production System): लैरिंक्स को स्वरयंत्र या कंठ (larynx) भी कहते हैं। यह ट्रेकिया अथवा श्वसन नाल के अग्र भाग पर स्थित होता है। मनुष्य का स्वरयंत्र 9 उपास्थियों से बना होता है, जो परस्पर स्नायुओं (ligaments) द्वारा जुड़ी रहती हैं। ये उपास्थियाँ इकहरी और जोड़ीदार होती हैं।

(A) इकहरी (एकल) उपास्थियाँ (Unpaired cartilages): इनकी संख्या तीन है।
(i) थायरॉइड उपास्थि (Thyroid cartilage): यह सबसे बड़ी काँचाभ (hyaline) उपास्थि है और स्वरयंत्र का अधर-पार्श्व भाग बनाती है। पुरुषों में यह सामने से फूली हुई और त्रिकोणाकार दिखाई देती है। इस उभरे भाग को टेंटुआ या एडम्स एप्पल (Adam's apple) कहते हैं। स्त्रियों में इसका आकार छोटा होता है। ऊपरी सिरे पर थायरॉइड उपास्थि थायरोहायॉइड स्नायु (thyrohyoid ligament) द्वारा जीभ के आधार पर स्थित हायॉइड अस्थि (hyoid bone) से जुड़ी रहती है।
(ii) एपिग्लॉटिस (Epiglottis): यह पतली पत्ती के समान ढक्कन रूपी होती है और लचीली उपास्थि की बनी होती है। यह थायरॉइड उपास्थि के ऊपरी सिरे और हायॉइड अस्थि से स्नायुओं द्वारा जुड़ी रहती है। भोजन निगलते समय यह ग्लॉटिस (घाँटी द्वार) को ढकने में सहायक होती है, इसलिए इसे घाँटी ढक्कन भी कहते हैं।
(iii) क्रिकॉइड उपास्थि (Cricoid cartilage): यह लैरिंक्स का आधार भाग बनाती है। यह थायरॉइड के नीचे मुद्रिका के आकार की, पूर्ण छल्ले या वलय के रूप में होती है। यह काँचाभ उपास्थि है। इसका पृष्ठ (पीठ की ओर का) भाग अधिक चौड़ा और अधर (सामने का) भाग संकरा होता है।

(B) युग्मित उपास्थियाँ (Paired cartilages):
(1) ऐरिटिनॉइड उपास्थि (Arytenoid cartilage): ये दो काँचाभ उपास्थियाँ आकार में छोटी और पिरामिड के समान होती हैं। ये लैरिंक्स के पृष्ठ तल पर क्रिकॉइड उपास्थि के चौड़े भाग के ऊपर लगी होती हैं। इनके पार्श्व किनारे थायरॉइड उपास्थि के पृष्ठ पार्श्व किनारों से संपर्क में रहते हैं।
(2) कॉर्निकुलेट उपास्थि (Corniculate cartilage): ये दो घुंडी के समान उपास्थियाँ हैं, जो ऐरिटिनॉइड उपास्थियों के ऊपरी सिरों पर लगी होती हैं।
(3) क्यूनीफॉर्म उपास्थि (Cuneiform cartilage): ये दो लंबी और संकरी उपास्थियाँ हैं, जो कॉर्निकुलेट उपास्थियों के ऊपर स्थित होती हैं।

वाक् रज्जु या स्वर रज्जु (Vocal cords): ये संख्या में दो जोड़ी होते हैं। ये लैरिंजियल कोष (laryngeal chamber) की गुहा में थायरॉइड और ऐरिटिनॉइड उपास्थियों के बीच अनुप्रस्थ रूप में फैले होते हैं। इनमें एक जोड़ी मिथ्या या कूट स्वर रज्जु (false vocal cords) और एक जोड़ी सत्य स्वर रज्जु (true vocal cords) होती है।

(1) मिथ्या या कूट स्वर रज्जु (False vocal cords): ये एक जोड़ी कुछ मोटे और कम लचीले स्वर रज्जु हैं, जो लैरिंजियल कोष के ऊपरी भाग में थायरॉइड और ऐरिटिनॉइड उपास्थियों के बीच फैले होते हैं। ये ध्वनि उत्पादन में भाग नहीं लेते, बल्कि सत्य स्वर रज्जुओं को नम बनाए रखने और उन्हें सहारा देने में सहायक होते हैं।

(2) सत्य या यथार्थ स्वर रज्जु (True vocal cords): ये एक जोड़ी अपेक्षाकृत पतले, अधिक लचीले और सफेद रंग के होते हैं। ये लैरिंजियल कोष के निचले भाग में, कूट स्वर रज्जुओं के नीचे स्थित होते हैं। ये थायरॉइड और ऐरिटिनॉइड उपास्थियों के बीच फैले रहते हैं। इन दोनों सत्य स्वर रज्जुओं के बीच के अवकाश को ग्लॉटिस या रीमा ग्लॉटिडिस (rima glottidis) कहते हैं। फेफड़ों से बाहर निकलने वाली वायु जब सत्य स्वर रज्जुओं के बीच के अवकाश से गुजरती है, तो इन रज्जुओं में कंपन होता है, जिससे ध्वनि उत्पन्न होती है।

ध्वनि उत्पादन (Sound production): जब लैरिंक्स की आंतरिक पेशियों के संकुचन से ऐरिटिनॉइड उपास्थियों की स्थिति बदल जाती है, तो दोनों सत्य स्वर रज्जु पास आ जाते हैं। इससे उनके बीच का बड़ा अवकाश संकरा और दरार जैसा हो जाता है। निःश्वास के दौरान जब वायु फेफड़ों से निकलकर इस संकरी दरार से गुजरती है, तो सत्य स्वर रज्जुओं में कंपन होता है और ध्वनि उत्पन्न होती है। स्वर रज्जुओं की लंबाई में होने वाला परिवर्तन, जिसके कारण उनमें शिथिलता या तनाव आता है, ध्वनि के स्वर स्तर या पिच (pitch) को निर्धारित करता है। मनुष्य में लैरिंक्स से उत्पन्न ध्वनि को ग्रसनी, मुख गुहा और नासा मार्ग जैसी रचनाएँ प्रतिध्वनित करके स्पष्ट बनाती हैं।

लड़कों में लैरिंक्स का विकास लड़कियों की तुलना में अधिक होता है। इसके फलस्वरूप यौवनारंभ अवस्था में लड़कों की आवाज़ भारी और लड़कियों की आवाज़ पतली होती है।

Exam Tips:

a) स्वरयंत्र की नौ उपास्थियों को तीन इकहरी और तीन युग्मित प्रकारों में बाँटकर लिखें।
b) मिथ्या स्वर रज्जु ध्वनि नहीं बनाते, इसका कारण उनका सहारा और नमी बनाए रखना है।
c) ध्वनि की ऊँचाई (पिच) स्वर रज्जुओं के तनाव और लंबाई पर निर्भर करती है।
d) यौवनारंभ पर लड़कों में स्वर-यंत्र का अधिक विकास होने से आवाज़ भारी होती है, यह उत्तर में अवश्य लिखें।

 

Question 5: फेफड़े की आन्तरिक संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

Answer:

फेफड़े की आंतरिक संरचना (Internal structure of lung): मनुष्य में एक जोड़ी फेफड़े होते हैं। प्रत्येक फेफड़ा प्लूरल कला के आंतरिक स्तर से ढका होता है। श्वास नली वक्ष भाग में पहुँचकर दो शाखाओं में बँट जाती है, और प्रत्येक शाखा श्वसनी या ब्रोंकस (bronchus) कहलाती है। प्रत्येक ब्रोंकस अपनी ओर के पिंडों की संख्या के अनुसार पिंडकीय श्वसनियों (lobular bronchi) में विभाजित हो जाता है। दोनों ओर की पिंडकीय श्वसनियाँ आगे विभाजित होकर तृतीयक श्वसनियाँ (tertiary bronchi) बनाती हैं। प्रत्येक खंडीय श्वसनिका (segmental bronchus) फिर शाखित होकर अंतःफुफ्फुसीय श्वसनियाँ (intrapulmonary bronchi) बनाती है।

ट्रेकिया, ब्रोंकाई, पिंडकीय श्वसनियों, खंडीय श्वसनियों और अंतःफुफ्फुसीय श्वसनियों में उपास्थि के बने C-आकार के छल्ले पाए जाते हैं, जिससे ये पिचकती नहीं हैं। इनसे आगे की नलिकाओं में ये छल्ले अनुपस्थित होते हैं। प्रत्येक अंतःफुफ्फुसीय श्वसनी अनेक छल्ला-रहित श्वसनिकाओं, अर्थात् ब्रोन्कियोल्स (bronchioles), में बँटती है।

ब्रोन्कियोल्स अंतस्थ श्वसनिकाओं (terminal bronchioles) में बँटते हैं और प्रत्येक अंतस्थ श्वसनिका अनेक श्वसन श्वसनिकाओं या श्वसनीय ब्रोन्कियोल्स (respiratory bronchioles) में विभाजित हो जाती है। प्रत्येक श्वसनीय ब्रोन्कियोल्स कूपिका नलिकाओं या एल्वियोलर नलिकाओं (alveolar ducts) में बँटता है, और प्रत्येक एल्वियोलर नलिका अनेक सूक्ष्म नलिकाओं में बँटी होती है, जिन्हें आलिंद या एट्रियम (atrium) कहते हैं। प्रत्येक एट्रियम वायुकोष या एल्वियोलर सैक (alveolar sac) में खुलता है।

एल्वियोलर सैक में दो या अधिक कूपिकाएँ (alveoli) पाई जाती हैं। ये कूपिकाएँ फेफड़ों की सबसे छोटी संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई (structural and functional unit) हैं। ये शल्की उपकला (squamous epithelium) की बनी होती हैं और इनके चारों ओर रुधिर केशिकाओं का सघन जाल होता है। कूपिकाओं में फुफ्फुसीय धमनी अशुद्ध (विऑक्सीजनित) रुधिर लाती है, और फुफ्फुसीय शिरा शुद्ध (ऑक्सीजनित) रुधिर को बाहर ले जाती है।

बाह्य नासा छिद्र से अंतस्थ श्वसनिकाओं तक का भाग चालन भाग (conducting part) कहलाता है। यह वायुमंडल से वायु को कूपिकाओं तक पहुँचाता है। इसके लिए यह वायु को बाह्य कणों से मुक्त करता है, श्लेष्म द्वारा नम बनाता है और बाह्य वायु के ताप को शरीर के तापक्रम के बराबर कर देता है। इसके विपरीत कूपिकाएँ और उनकी नलिकाएँ श्वसन या विनिमय भाग (respiratory part) बनाती हैं, जहाँ रुधिर और बाह्य वायुमंडल के बीच गैसों का विनिमय होता है। यह श्वसनीय सतह (वास्तविक विसरण स्थल) है।

ब्रोंकस से कूपिका तक की अनेक संरचनाएँ और उनकी शाखाएँ वृक्ष की भाँति आकृति बनाती हैं, इसलिए इसे श्वसन वृक्ष (bronchial tree) कहते हैं।

मनुष्य के दोनों फेफड़ों में लगभग 30 करोड़ कूपिकाएँ होती हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल लगभग 100 वर्ग मीटर होता है। श्वसन नली, श्वसनिकाएँ, वायु कूपिकाएँ, वायुकूपिका वाहिनी और एट्रियम मिलकर श्वसन इकाई बनाते हैं। कूपिका की अंदर और बाहर की सतह पर श्लेष्म का पतला स्तर होता है और कूपिका की उपकला भी बहुत पतली होती है। कूपिका की सतह श्वसनीय सतह कहलाती है। इसका व्यास लगभग 0.2 mm होता है।

Exam Tips:

a) चालन भाग और श्वसन भाग का अंतर बताते समय नासा छिद्र और कूपिका की सीमा स्पष्ट करें।
b) C-आकार के उपास्थि छल्ले कूपिकाओं से पहले वाली नलिकाओं में होते हैं, इस क्रम को याद रखें।
c) कूपिका को फेफड़ों की संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई लिखें, यह परीक्षा में अक्सर पूछा जाता है।
d) फुफ्फुसीय धमनी अशुद्ध रुधिर और शिरा शुद्ध रुधिर ले जाती है, इसका उल्लेख अवश्य करें।

 

Question 6: श्वासोच्छ्वास का वर्णन कीजिए।

Answer:

फुफ्फुसीय संवातन (Pulmonary Ventilation): वायुमंडल से फेफड़ों के अंदर वायु खींचने को फुफ्फुसीय संवातन (ventilation) या साँस लेना (breathing) कहते हैं। इसमें O2 का फेफड़ों में प्रवेश होता है और CO2 का फेफड़ों से निष्कासन होता है। यह एक भौतिक क्रिया है, जिसे दो भागों में बाँटा जा सकता है: अंतःश्वसन (inspiration) और निःश्वसन (expiration)। फेफड़ों में पेशियाँ नहीं होतीं, इसलिए उनमें स्वतः फैलने या सिकुड़ने की क्षमता नहीं होती। फेफड़ों में फैलाव या सिकुड़न वक्ष गुहा (thoracic cavity) के आयतन के बढ़ने और घटने से होती है।

इस क्रिया में वक्षीय बॉक्स या केज (thoracic cage) सहायता करता है। यह वक्ष भाग में स्थित होता है। इसका पृष्ठ भाग कशेरुक दंड और अधर भाग उरोस्थि (sternum) का बना होता है। इसकी दोनों पार्श्व सतहें पसलियों की बनी होती हैं और इसका अग्र भाग ग्रीवा तथा पश्च भाग डायाफ्राम (diaphragm) का बना होता है। डायाफ्राम एक मोटा और अत्यधिक पेशीय पर्दा है, जो वक्ष गुहा को उदर गुहा से अलग करता है। इसमें अरीय पेशियाँ (radial muscles) होती हैं। इनके संकुचन से यह चपटा हो जाता है और शिथिलन से गुम्बद के आकार का हो जाता है। यह श्वसन के साथ-साथ मल-मूत्र त्यागने और प्रसव में भी सहायक होता है।

मनुष्य में 12 जोड़ी पसलियाँ होती हैं। दो क्रमागत पसलियों के बीच अंतरापर्शुक पेशियों (intercostal muscles) के समूह होते हैं, जिन्हें बाह्य इंटरकॉस्टल पेशी (external intercostal muscle, EICM) और अंतः इंटरकॉस्टल पेशी (internal intercostal muscle, IICM) कहते हैं। इनके संकुचन और शिथिलन से पसलियाँ गति करती हैं। संवातन में लगभग 75 प्रतिशत भूमिका डायाफ्राम और अरीय पेशियों की और लगभग 25 प्रतिशत भूमिका इंटरकॉस्टल पेशियों की होती है। वक्षीय पिंजड़ा एक वायुरोधी (air tight) कोष्ठ है। इसके आयतन में कमी या वृद्धि से ही वक्ष गुहा और फेफड़ों के आयतन में कमी या वृद्धि होती है।

यदि डायाफ्राम या श्वसन बॉक्स को छेद दिया जाए (पंक्चर किया जाए), तो वक्ष गुहा फेफड़ों पर दाब नहीं बना पाती। इससे साँस लेना रुक जाता है और कुछ समय में व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।

अंतःश्वसन (Inspiration): ऑक्सीजन युक्त वायु का फेफड़ों में प्रवेश अंतःश्वसन कहलाता है। यह तभी संभव होता है जब फेफड़ों के अंदर का वायु दाब वायुमंडलीय दाब से कम हो। इसमें निम्नलिखित क्रियाएँ होती हैं:
(i) सबसे पहले डायाफ्राम की अरीय पेशियाँ संकुचित होती हैं, जिससे डायाफ्राम चपटा हो जाता है।
(ii) इसके बाद बाह्य इंटरकॉस्टल पेशियों में संकुचन होता है, जिससे पसलियाँ बाहर की ओर और उरोस्थि (sternum) ऊपर की ओर उठ जाती है।
(iii) इन दोनों क्रियाओं के फलस्वरूप वक्ष गुहा का आयतन बढ़ता है और फेफड़े फूल जाते हैं।
(iv) फेफड़ों पर दाब कम हो जाता है और फेफड़ों के अंदर का वायु दाब बाह्य वायुमंडलीय दाब से लगभग 1-3 mm Hg कम हो जाता है, जिससे वायु बाहर से फेफड़ों में प्रवेश कर जाती है।
वायु का मार्ग इस प्रकार है: बाह्य नासा छिद्र → नासा मार्ग → अंतः नासा छिद्र → ग्रसनी → घाँटी द्वार → श्वास नली → श्वसनियाँ → श्वसनिकाएँ → वायु कूपिका वाहिनी → वायु कूपिका कोष → वायु कूपिकाएँ।

अंतःश्वसन एक सक्रिय प्रक्रिया (active process) है, जिसमें ऊर्जा व्यय होती है।

निःश्वसन (Expiration): फेफड़ों से CO2 युक्त वायु का शरीर से बाहर निकलना निःश्वसन कहलाता है। यह तभी संभव है जब फुफ्फुसीय दाब वायुमंडलीय दाब से अधिक हो।
(i) बाह्य इंटरकॉस्टल पेशियों का शिथिलन होता है, जिससे पसलियाँ और उरोस्थि अपनी पूर्व स्थिति में लौट आते हैं।
(ii) डायाफ्राम की अरीय पेशियाँ शिथिल होती हैं और डायाफ्राम गुम्बद के आकार का हो जाता है।
(iii) इन दोनों क्रियाओं से वक्ष गुहा का आयतन कम हो जाता है और फेफड़ों पर दाब बढ़ जाता है, जिससे वायु फेफड़ों से बाहर निकल जाती है। इस समय फेफड़ों का वायु दाब बाहरी वायुमंडलीय दाब से लगभग 1-3 mm Hg अधिक होता है।
(iv) इस प्रकार फेफड़ों से वायु का बाहर निकलना ही निःश्वसन कहलाता है।
(v) यह एक निष्क्रिय प्रक्रिया (passive process) है, क्योंकि सामान्य शांत निःश्वसन में किसी पेशी का संकुचन नहीं होता। अंतःश्वास के बाद पेशियों के शिथिल होने से पसलियाँ, उरोस्थि और डायाफ्राम सामान्य अवस्था में आ जाते हैं। व्यायाम के समय यह क्रिया सक्रिय हो जाती है।

मनुष्य की सामान्य श्वसन दर (breathing rate) 12 से 16 प्रति मिनट होती है, लेकिन व्यायाम और घबराहट के समय श्वसन दर बढ़ जाती है। इस समय डायाफ्राम और बाह्य इंटरकॉस्टल पेशियों का संकुचन बढ़ जाता है, जिससे वक्ष गुहा का आयतन सामान्य स्थिति से 15 से 20 प्रतिशत अधिक बढ़ता है। इससे श्वसन क्षमता बढ़ती है और कोशिकाओं, ऊतकों व पेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिल पाती है।

श्वासोच्छ्वास के दो प्रकार (Two types of breathing):
(i) उदरीय श्वासोच्छ्वास (Abdominal breathing): यह शांत श्वासोच्छ्वास है, जो मुख्यतः डायाफ्राम की गति से चलता है। निःश्वसन के दौरान डायाफ्राम के चपटे होने से उदर गुहा के अंगों पर दबाव पड़ता है। इस कारण उदर के अंग उदर की दीवार पर दाब डालते हैं और उदर फूलता है। निःश्वसन में उदर पुनः सामान्य हो जाता है। इसमें वक्ष के फूलने और पिचकने की गति बहुत कम होती है।
(ii) वक्षीय श्वासोच्छ्वास (Chest breathing, forced breathing): इसे गहरा श्वासोच्छ्वास भी कहते हैं। इसमें वक्षीय गति उदरीय गति से अधिक होती है। अंतः अंतरापर्शुक पेशियों का संकुचन अधिक होता है, जिससे पसलियाँ और उरोस्थि अंदर की ओर खिंचकर वक्षीय बॉक्स का आयतन काफी कम कर देते हैं। इसमें उदर की पेशियों का संकुचन भी होता है, जिससे उदर के अंग डायाफ्राम को वक्ष गुहा की ओर अधिक दबाते हैं। इन क्रियाओं के फलस्वरूप फेफड़े सामान्य से अधिक खाली होते हैं और सामान्य से अधिक वायु फेफड़ों से निकल जाती है। अंतःश्वास के समय बाह्य इंटरकॉस्टल पेशियों और डायाफ्राम का संकुचन भी सामान्य से अधिक और प्रभावी होता है, जिससे वक्ष गुहा का आयतन सामान्य से 15 से 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ जाता है और फेफड़ों में सामान्य से अधिक वायु भरती है। यह प्रकार व्यायाम, घबराहट और थकान के दौरान होता है।

अंतःश्वसन और निःश्वसन में अंतर:

अंतःश्वसन (Inspiration)निःश्वसन (Expiration)
वायुमंडलीय वायु फेफड़ों में प्रवेश करती है।फेफड़ों में भरी वायु फेफड़ों से बाहर निकलती है।
फेफड़ों में वायु दाब कम होता है।फेफड़ों में वायु दाब अधिक होता है।
डायाफ्राम की अरीय पेशियाँ सिकुड़ती हैं, जिससे डायाफ्राम चपटा हो जाता है। बाह्य इंटरकॉस्टल पेशियों के सिकुड़ने से पसलियाँ बाहर खिंचती हैं।डायाफ्राम की अरीय पेशियाँ शिथिल होती हैं, जिससे डायाफ्राम गुम्बद के समान हो जाता है। अंतः इंटरकॉस्टल पेशियों के सिकुड़ने से पसलियाँ अंदर की ओर खिंचती हैं।
प्लूरल गुहाओं का आयतन बढ़ जाता है।प्लूरल गुहाओं का आयतन कम हो जाता है।
यह एक सक्रिय प्रक्रिया है, जिसमें ऊर्जा व्यय होती है।सामान्य अवस्था में यह एक निष्क्रिय प्रक्रिया है।

Exam Tips:

a) अंतःश्वसन के चरण क्रम से लिखें: डायाफ्राम, बाह्य इंटरकॉस्टल पेशियाँ, वक्ष गुहा का आयतन और वायु मार्ग।
b) सामान्य श्वसन में निःश्वसन निष्क्रिय होता है, इस बिंदु को अंतर सारणी में अवश्य लिखें।
c) उदरीय और वक्षीय श्वासोच्छ्वास के बीच अंतर स्पष्ट करें, वक्षीय श्वास व्यायाम में होता है।
d) डायाफ्राम का चपटा होना और गुम्बद बनना, दोनों अवस्थाओं को अलग-अलग लिखें।

 

Question 7: मनुष्य में गैसीय विनिमय का वर्णन कीजिए।

Answer:

फेफड़ों में गैसों का विनिमय (Exchange of gases in lungs): मनुष्य के फेफड़ों में लगभग 30 करोड़ वायुकोष्ठ या कूपिकाएँ (alveoli) होती हैं। कूपिकाओं की दीवारें बहुत पतली और शल्की एपिथीलियम की बनी होती हैं। ये दीवारें O2 और CO2 दोनों के लिए पारगम्य होती हैं। इनमें रुधिर केशिकाओं का घना जाल बिछा रहता है। श्वास नली (trachea), श्वसनी (bronchus), श्वसनिका (bronchiole) और कूपिका नलिकाओं (alveolar duct) में रुधिर केशिकाओं का ऐसा जाल नहीं होता। इसलिए कूपिकाओं को छोड़कर अन्य श्वसन भागों में गैसीय विनिमय नहीं होता।

सामान्यतः ग्रहण की गई 500 mL प्रवाही वायु में से लगभग 350 mL वायु कूपिकाओं तक पहुँचती है और शेष श्वसन मार्ग में ही रह जाती है। वायुकोष्ठों या कूपिकाओं की दीवार और रुधिर केशिकाओं की दीवार मिलकर श्वसन कला (respiratory membrane) बनाती हैं। इसमें O2 और CO2 का विनिमय आसानी से होता है। गैसीय विनिमय सामान्य विसरण द्वारा होता है, जिसमें गैसें उच्च आंशिक दाब से निम्न आंशिक दाब की ओर विसरित होती हैं।

वायुकोष्ठों में O2 का आंशिक दाब (PO2) लगभग 100 से 104 mm Hg और CO2 का आंशिक दाब (PCO2) लगभग 40 mm Hg होता है। फेफड़ों की रुधिर केशिकाओं में आने वाले अशुद्ध रुधिर में O2 का आंशिक दाब लगभग 40 mm Hg और CO2 का आंशिक दाब लगभग 45 से 46 mm Hg होता है। इसलिए कूपिकाओं में आई वायु में ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है।

यह ऑक्सीजन कूपिकाओं की भीतरी नम दीवारों पर स्थित श्लेष्म में घुलकर विसरण द्वारा पल्मोनरी रुधिर केशिकाओं में पहुँच जाती है। इसके बदले में रुधिर केशिकाओं में उपस्थित CO2 कूपिकाओं की वायु में विसरित हो जाती है। इस प्रकार रुधिर केशिकाओं में रुधिर ऑक्सीजन युक्त हो जाता है। फेफड़ों से निष्कासित वायु में O2 लगभग 15.7% और CO2 लगभग 3.6% होती है।

Exam Tips:

a) कूपिका की दीवार पतली होने से गैस विनिमय तेज़ होता है, इसका कारण सहित लिखें।
b) 500 mL में से लगभग 350 mL वायु कूपिकाओं तक पहुँचती है, इस संख्या को उत्तर में अवश्य लिखें।
c) PO2 और PCO2 के मानों की तुलना कूपिका और रुधिर केशिका के बीच करें।
d) गैसीय विनिमय सामान्य विसरण से होता है, यह बिंदु अलग से लिखें।

 

Question 8: मनुष्य के रुधिर द्वारा O2 तथा CO2 का परिवहन किस प्रकार होता है?

Answer:

कोशिकीय श्वसन (Cellular respiration) अथवा रुधिर एवं ऊतकों के बीच ऑक्सीजन का विसरण: ऑक्सीजन युक्त रुधिर फुफ्फुसीय शिरा द्वारा सर्वप्रथम हृदय में पहुँचता है और फिर रुधिर परिसंचरण द्वारा शरीर के विभिन्न अंगों तक जाता है। जहाँ O2 की सांद्रता कम और CO2 की सांद्रता अधिक होती है, वहाँ ऑक्सीहीमोग्लोबिन टूटकर हीमोग्लोबिन और ऑक्सीजन में बदल जाता है।

Hb(O2)4 → Hb + 4O2

मुक्त हुई ऑक्सीजन रुधिर केशिकाओं की दीवारों से विसरित होकर ऊतक द्रव या लसीका में पहुँचती है और वहाँ से विसरित होकर ऊतक कोशिकाओं में प्रवेश करती है। कोशिकाओं के अंदर ऑक्सीजन की सहायता से भोज्य पदार्थ (ग्लूकोज़) का ऑक्सीकरण होता है। क्रिया के अंत में CO2, जल और ऊर्जा मुक्त होती है।

C6H12O6 + 6O2 → 6CO2 + 6H2O + 673 किलो कैलोरी (ऊर्जा)

यह CO2 पुनः फेफड़ों में पहुँचाई जाती है।

CO2 का रुधिर द्वारा परिवहन (Transport of CO2 by blood): ऊतकों में संचित खाद्य पदार्थों के ऑक्सीकरण से उत्पन्न CO2 विसरण द्वारा रुधिर केशिकाओं में चली जाती है। रुधिर इसे श्वसनांगों तक निम्नलिखित रूपों में ले जाता है:

(1) कार्बोनिक अम्ल के रूप में (In the form of carbonic acid): CO2 जल में अधिक घुलनशील है। इसका लगभग 5 से 10% भाग प्लाज्मा के जल के साथ मिलकर कार्बोनिक अम्ल (H2CO3) बनाता है।
CO2 + H2O → H2CO3
कुल CO2 का लगभग 10% भाग रुधिर में H2CO3 के रूप में रहता है, और शेष भाग शीघ्र ही हाइड्रोजन और बाइकार्बोनेट आयनों में टूट जाता है।
H2CO3 → HCO3- + H+

(2) बाइकार्बोनेट के रूप में (In the form of bicarbonate): लगभग 70 से 75% CO2 बाइकार्बोनेट के रूप में परिवहित होती है। रुधिर प्लाज्मा में यह सोडियम आयन (Na+) और लाल रक्त कणिकाओं में पोटैशियम आयन (K+) के साथ मिलकर सोडियम और पोटैशियम बाइकार्बोनेट बनाती है।
HCO3- + Na+ → NaHCO3 (सोडियम बाइकार्बोनेट)
HCO3- + K+ → KHCO3 (पोटैशियम बाइकार्बोनेट)

(3) कार्बमीनो-हीमोग्लोबिन के रूप में (In the form of carbaminohaemoglobin): लगभग 10% CO2 लाल रुधिर कणिकाओं के हीमोग्लोबिन से मिलकर अस्थायी यौगिक कार्बमीनो-हीमोग्लोबिन बनाती है।
Hb + 4CO2 → Hb(CO2)4

(4) कार्बन अमीनो यौगिक के रूप में (In the form of carbamino compound): लगभग 10% CO2 रुधिर प्लाज्मा की प्रोटीन से संयोग करके अस्थायी कार्बमीनो यौगिक बनाती है।
प्लाज्मा प्रोटीन + CO2 → कार्बमीनो यौगिक (अस्थायी)

कार्बोनिक अम्ल, सोडियम और पोटैशियम के बाइकार्बोनेट, कार्बमीनो-हीमोग्लोबिन और कार्बमीनो यौगिक जैसे पदार्थों से युक्त रुधिर अशुद्ध होता है। यह अशुद्ध रुधिर रुधिर केशिकाओं से शिराओं द्वारा हृदय में पहुँचता है और फिर हृदय से फुफ्फुसीय धमनी द्वारा फेफड़ों में शुद्ध होने के लिए जाता है। वहाँ से CO2 श्वसनांगों में मुक्त होकर बाहर निकल जाती है।

(5) अस्थायी पदार्थों से CO2 का मुक्त होना (Release of CO2 from unstable compounds): फेफड़ों के समीप रुधिर केशिकाओं में ऑक्सीहीमोग्लोबिन की मात्रा अधिक होती है। ऑक्सीहीमोग्लोबिन अधिक अम्लीय होता है, इसलिए इसके प्रभाव से सभी अस्थायी यौगिक टूट जाते हैं और CO2 मुक्त होती है।

2NaHCO3 → Na2CO3 + H2O + CO2
2KHCO3 → K2CO3 + H2O + CO2
H2CO3 → H2O + CO2
Hb(CO2)4 → Hb + 4CO2

इस प्रकार मुक्त हुई CO2 रुधिर केशिकाओं और फेफड़ों की पतली भित्तियों से विसरित होकर फेफड़ों में पहुँचती है, जहाँ से निःश्वसन क्रिया द्वारा वायुमंडल में छोड़ दी जाती है।

क्लोराइड शिफ्ट (Chloride shift): प्लाज्मा और RBC के बीच Cl- तथा HCO3- आयनों के पारस्परिक आदान-प्रदान को क्लोराइड शिफ्ट या हैम्बर्गर परिघटना (Hamburger's phenomenon) कहते हैं।

(i) प्लाज्मा प्रोटीन के साथ मिलकर लगभग 10 प्रतिशत CO2 अस्थायी कार्बमीनो यौगिक बनाती है। अमीनो समूह (-NH2) CO2 के साथ मिलकर कार्बमीनो यौगिक बनाता है।
CO2 + NH2 → NHCOOH
CO2 की कुछ मात्रा रुधिर के प्रोटीन के साथ रासायनिक यौगिक बनाती है, जैसे हीमोग्लोबिन के साथ कार्बमीनो-हीमोग्लोबिन।
Hb-NH2 + CO2 → Hb-NHCOOH

(ii) लाल रुधिर कणिकाओं में बाइकार्बोनेट के रूप में लगभग 70 प्रतिशत CO2 सोडियम और पोटैशियम के साथ मिलकर बाइकार्बोनेट बनाती है।
Na2CO3 + H2O + CO2 → 2NaHCO3

हैल्डेन प्रभाव (Haldane effect): फुफ्फुसीय केशिकाओं में O2 के हीमोग्लोबिन से जुड़ने पर अधिक CO2 रुधिर से निष्कासित होती है। इसे हैल्डेन प्रभाव कहते हैं। इसका मुख्य कारण ऑक्सीहीमोग्लोबिन (HbO2) और H+ आयन हैं, जो O2 से जुड़ने पर बनते हैं। जैसे ही RBC में ये H+ आयन मुक्त होते हैं, RBC से क्लोराइड आयन (Cl-) प्लाज्मा में और प्लाज्मा से HCO3- आयन RBC में आ जाते हैं। H+ और HCO3- आयन मिलकर कार्बोनिक अम्ल (H2CO3) बनाते हैं, जो बाद में जल और CO2 में वियोजित हो जाता है।

Exam Tips:

a) CO2 का परिवहन चार रूपों में होता है: बाइकार्बोनेट, कार्बमीनो-हीमोग्लोबिन, कार्बोनिक अम्ल और प्लाज्मा प्रोटीन के साथ कार्बमीनो यौगिक।
b) बाइकार्बोनेट सबसे बड़ा भाग (लगभग 70%) है, इस प्रतिशत को सही लिखें।
c) क्लोराइड शिफ्ट (हैम्बर्गर परिघटना) में Cl- और HCO3- का आदान-प्रदान होता है, इसे नाम सहित लिखें।
d) हैल्डेन प्रभाव में O2 के जुड़ने से CO2 का निष्कासन होता है, इसे बोहर प्रभाव के उलट संबंध के रूप में समझें।

 

Question 9: मानव में श्वसन सम्बन्धी व्याधियों का वर्णन कीजिए।

Answer:

श्वसन संबंधी रोग (Respiratory disorders): श्वसन संबंधी प्रमुख रोग निम्नलिखित हैं:

(1) दमा (Asthma): यह एक एलर्जी रोग है, जो मुख्यतः परागकण, धूल, धुआँ और धूम्रपान जैसे कारकों से होता है। इसमें रोगी को लगातार खाँसी आती है और साँस लेने में घरघराहट (wheezing) होती है। अधिक संकुचन के कारण श्वसनियाँ सँकरी हो जाती हैं, उनमें अधिक श्लेष्मा बनता है और कभी-कभी सूजन आ जाती है। इन सबसे साँस लेने में कठिनाई होती है। इस रोग में रोगी के लिए एलर्जी उत्पन्न करने वाले कारकों से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ चिकित्सक की सलाह से दवाइयाँ (जैसे ब्रोंकोडायलेटर) ली जाती हैं।

(2) श्वसनी शोथ या ब्रोंकाइटिस (Bronchitis): इस रोग में श्वसनी की आंतरिक सतह पर सूजन आ जाती है। इससे रोगी को लगातार खाँसी होती है और साँस लेने में कठिनाई होती है। खाँसी के साथ हल्का-पीला कफ आता है। इस रोग का प्रमुख कारण सिगरेट आदि का धूम्रपान है। धूम्रपान से श्लेष्मा अधिक बनता है और श्वसनी में सूजन आ जाती है। इससे सिलिया (cilia) भी नष्ट हो जाती हैं। इस रोग से बचने का उपाय धूम्रपान से दूर रहना है।

(3) वातस्फीति या एम्फीसीमा (Emphysema): यह रोग लगातार धूम्रपान के कारण होता है। धूम्रपान से फेफड़ों में उत्तेजना उत्पन्न होने लगती है, जिससे कूपिकाएँ नष्ट होने लगती हैं और वायु स्थान फैलकर बड़े हो जाते हैं। इससे श्वसन सतह का क्षेत्रफल घट जाता है। फेफड़ों की प्रत्यास्थता (elasticity) भी कम हो जाती है और निःश्वसन बहुत कठिन हो जाता है। इस रोग में श्वसनिकाएँ सँकरी हो जाती हैं और अत्यधिक कफ के कारण साँस लेने में कठिनाई होने लगती है। धूम्रपान से बचकर ही इस रोग से बचा जा सकता है।

(4) सिलिकोसिस और एस्बेस्टोसिस (Silicosis and Asbestosis): इस रोग का प्रमुख कारण वायु प्रदूषण है। खानों या कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों में यह रोग होने की संभावना अधिक होती है। साँस के साथ इन पदार्थों के कण फेफड़ों में पहुँचना इस रोग का मुख्य कारण है। ये कण फेफड़ों में फाइब्रोसिस (तंतुमय ऊतक का बनना) और सूजन पैदा करते हैं। ये असाध्य रोग हैं।

(5) न्यूमोनिया (Pneumonia): यह फेफड़ों का संक्रमण है, जो स्ट्रेप्टोकोकस न्यूमोनी (Streptococcus pneumoniae) नामक जीवाणु के कारण होता है। संक्रमण से कूपिकाएँ मृत कोशिकाओं और तरल से भर जाती हैं। इनमें सूजन आ जाती है, जिससे साँस लेने में कठिनाई होने लगती है।

(6) डिस्पनिया (Dyspnoea): इसमें व्यक्ति बेचैनी का अनुभव करता है और श्वसन गति बढ़ जाती है। यह प्रायः अत्यधिक व्यायाम, अचानक तेज़ दौड़ने या ऊँचाई पर जाने की स्थिति में होता है।

Exam Tips:

a) दमा एलर्जी से होता है और धूल, परागकण व धुआँ इसके मुख्य कारक हैं, इन्हें कारण के रूप में लिखें।
b) धूम्रपान ब्रोंकाइटिस और एम्फीसीमा दोनों का प्रमुख कारण है, इसलिए दोनों रोगों में इसका उल्लेख करें।
c) न्यूमोनिया का कारक जीवाणु Streptococcus pneumoniae है, इसका नाम सही लिखें।
d) सिलिकोसिस और एस्बेस्टोसिस में फाइब्रोसिस होता है और ये असाध्य रोग हैं, इन दोनों बातों को अंत में लिखें।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 11 Biology Chapter 17 Respiration and Exchange of Gases

Textbook Solutions for Class 11 Biology Chapter 17 Respiration and Exchange of Gases

Review comprehensive exercise answers for Class 11 Biology Chapter 17 Respiration and Exchange of Gases. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 11 Biology module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 11 Biology.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 17 श्वसन और गैसों का विनिमय for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 17 श्वसन और गैसों का विनिमय is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Biology are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Biology Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 17 श्वसन और गैसों का विनिमय as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Biology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 17 श्वसन और गैसों का विनिमय will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 17 श्वसन और गैसों का विनिमय in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Biology. You can access HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 17 श्वसन और गैसों का विनिमय in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Biology Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 17 श्वसन और गैसों का विनिमय in printable PDF format for offline study on any device.