HBSE Class 10 Hindi Solutions Kshitij Chapter 2 राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद

Official Haryana Board Solutions for Class 10 Hindi: Chapter 02 Ram Lakshman Parshuram Samvad

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 02 Ram Lakshman Parshuram Samvad using the official curriculum guides for Class 10 Hindi. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Chapter-wise Solutions for Hindi: Chapter 02 Ram Lakshman Parshuram Samvad

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

Question 1: परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण ने धनुष के टूट जाने के लिए कौन-कौन से तर्क दिए?

Answer:

परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण ने तर्क देते हुए कहा कि हमने बचपन में ऐसे अनेक धनुष तोड़े हैं। इसी धनुष को तोड़ने पर आपको क्रोध क्यों आया? क्या आपकी इस धनुष के प्रति अधिक ममता थी? हमारी दृष्टि में तो सभी धनुष समान हैं, फिर इस धनुष के टूटने पर आपने क्रोध क्यों व्यक्त किया? यह धनुष तो अत्यधिक पुराना था, जो श्रीराम के छूने मात्र से ही टूट गया। फिर भला इसमें श्रीराम का क्या दोष है।

Exam Tips:

a) लक्ष्मण के तीन मुख्य तर्क हैं: बचपन में धनुष तोड़ना, सभी धनुषों का समान होना और राम का कोई दोष न होना।
b) धनुष पुराना था और राम के छूते ही टूट गया, यह बात उत्तर में अनिवार्य रूप से लिखें।

 

Question 2: परशुराम के क्रोध करने पर राम और लक्ष्मण की जो प्रतिक्रियाएँ हुईं उनके आधार पर दोनों के स्वभाव की विशेषताएँ अपने शब्दों में लिखिए।

Answer:

परशुराम के क्रोध करने पर राम और लक्ष्मण की प्रतिक्रियाओं के आधार पर कहा जा सकता है कि श्रीराम स्वभाव से अत्यंत शांत एवं गंभीर हैं। धनुष के टूट जाने पर श्रीराम ने परशुराम से कहा कि धनुष को तोड़ने वाला कोई आपका ही दास होगा। इतना ही नहीं, श्रीराम ने अपनी मधुर वाणी से लक्ष्मण को चुप रहने के लिए भी कहा और परशुराम जी का क्रोध भी शांत किया।

दूसरी ओर, लक्ष्मण अत्यंत उग्र स्वभाव वाले हैं। उन्होंने अपने कटु वचनों द्वारा परशुराम के क्रोध को और भी भड़का दिया। उन्होंने परशुराम की धमकियों तथा डींगें हाँकने पर करारा व्यंग्य किया। लक्ष्मण ने ब्राह्मण देवता के सामने कटु वचन बोलकर अपने उग्र रूप का उदाहरण दिया, जबकि श्रीराम ने मधुर वाणी बोलकर उन्हें अपने उदार एवं शांत स्वभाव से प्रभावित किया।

Exam Tips:

a) श्रीराम की विनम्रता और लक्ष्मण का व्यंग्य, दोनों की तुलना उत्तर में स्पष्ट लिखें।
b) राम के लिए शांत, गंभीर और उदार; लक्ष्मण के लिए उग्र और व्यंग्यप्रिय शब्दों का प्रयोग करें।
c) परशुराम को भड़काने वाले कटु वचनों का उल्लेख उत्तर को पूर्ण बनाता है।
d) दोनों पात्रों की प्रतिक्रिया को अलग-अलग अनुच्छेद में लिखने से उत्तर स्पष्ट रहता है।

 

Question 3: लक्ष्मण और परशुराम के संवाद का जो अंश आपको अच्छा लगा उसे अपने शब्दों में संवाद शैली में लिखिए।

Answer:

लक्ष्मण ने मुस्कुराते हुए कहा, मुनियों में श्रेष्ठ परशुराम जी! क्या आप अपने आपको बहुत बहादुर समझते हो? आप बार-बार कुल्हाड़ा दिखाकर मुझे डरा देना चाहते हो। आप अपनी फूँक से पहाड़ को उड़ा देना चाहते हो।
परशुराम गुस्से में भरकर कहते हैं, हे मूर्ख बालक, मैं तुम्हें बच्चा समझकर छोड़ रहा हूँ, अन्यथा अब तक का……।

Exam Tips:

a) संवाद में दोनों पात्रों के बोलने का क्रम स्पष्ट रूप से अलग-अलग पंक्तियों में लिखें।

 

Question 4: परशुराम ने अपने विषय में सभा में क्या-क्या कहा, निम्न पद्यांश के आधार पर लिखिए-
बाल ब्रह्मचारी अति कोही। बिस्वबिदित क्षत्रियकुल द्रोही ॥
भुजबल भूमि भूप बिनु कीन्ही। बिपुल बार महिदेवन्ह दीन्ही ॥
सहसबाहुभुज छेदनिहारा। परसु बिलोक महीपकुमारा ॥
मातु पितहि जनि सोचबस करसि महीसकिसोर।
गर्भन्ह के अर्भक दलन परसु मोर अति घोर ॥

Answer:

परशुराम ने अपने विषय में कहा, “मैं बाल ब्रह्मचारी हूँ। स्वभाव से बहुत क्रोधी हूँ। सारा संसार जानता है कि मैं क्षत्रियों के कुल का शत्रु हूँ। अपनी भुजाओं के बल से मैंने पृथ्वी को कई बार राजाविहीन कर दिया और उसे ब्राह्मणों को दान में दे दिया। मेरा यह फरसा बहुत भयानक है। इसने सहस्रबाहु जैसे राजाओं को भी नष्ट कर दिया। हे राजकुमार! इस फरसे को देखकर गर्भवती स्त्रियों के गर्भ भी गिर जाते हैं।”

Exam Tips:

a) परशुराम स्वयं को बाल ब्रह्मचारी और क्षत्रिय-कुल का शत्रु बताते हैं, यह पंक्ति परीक्षा में अक्सर पूछी जाती है।
b) सहस्रबाहु का वध और ब्राह्मणों को पृथ्वी दान करने का प्रसंग पद के आधार पर अलग से लिखें।
c) "महीप" का अर्थ राजा और "महीसकिसोर" का अर्थ राजकुमार लिखना उपयोगी है।

 

Question 5: लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या-क्या विशेषताएँ बताईं?

Answer:

लक्ष्मण ने वीर योद्धा की विशेषताएँ बताते हुए कहा है कि वीर योद्धा रणभूमि में ही वीरता दिखाता है, अपना गुणगान नहीं करता फिरता। कायर ही अपनी शक्ति की डींगें हाँकते हैं।

Exam Tips:

a) वीर योद्धा रणभूमि में कर्म से वीरता दिखाता है, शब्दों से नहीं, यही मुख्य विशेषता है।
b) "कायर ही डींगें हाँकते हैं" वाली पंक्ति को उत्तर में अलग से लिखने से अंक मिलते हैं।

 

Question 6: साहस और शक्ति के साथ विनम्रता हो तो बेहतर है। इस कथन पर अपने विचार लिखिए।

Answer:

शास्त्रों में कहा गया है कि विनम्रता सदा वीर पुरुषों को ही शोभा देती है। कमजोर और कायर व्यक्ति का विनम्र होना उसका गुण नहीं, अपितु उसकी मजबूरी होती है, क्योंकि वह किसी को कुछ हानि नहीं पहुँचा सकता। दूसरी ओर, जब कोई शक्तिशाली व्यक्ति दीन-दुखियों की सहायता करता है अथवा दूसरों के प्रति विनम्रतापूर्वक व्यवहार करता है, तो समाज में उसका सम्मान किया जाता है। शक्ति को प्राप्त करके भी जो लोग अहंकारी न बनकर विनम्र एवं धैर्यवान बने रहते हैं और दूसरों को मार्ग से विचलित नहीं होने देते, संसार में ऐसे ही लोगों का आदर किया जाता है। विनम्र व्यक्ति ही दूसरों के दुःख को अनुभव कर सकता है और उनकी सहायता के लिए आगे आता है।
भगवान विष्णु को जब भृगु ऋषि ने क्रोध में भरकर लात मारी थी, तब उन्होंने साहस और शक्ति के बावजूद अत्यंत विनम्रता एवं उदारता का परिचय देते हुए उसे क्षमा कर दिया था। तभी से देवताओं में उनका सम्मान और भी बढ़ गया था। साहस और शक्ति के साथ-साथ विनम्रता का गुण मनुष्य को सदा सम्मान दिलाता है और उसे सच्चे अर्थों में मनुष्य बनाता है।

Exam Tips:

a) कमजोर की विनम्रता मजबूरी होती है, जबकि शक्तिशाली की विनम्रता गुण है, यह अंतर स्पष्ट करें।
b) भृगु ऋषि द्वारा विष्णु को लात मारने और विष्णु के क्षमा करने का प्रसंग उदाहरण के रूप में लिखें।
c) दीन-दुखियों की सहायता और समाज में सम्मान का संबंध उत्तर में जोड़ें।
d) अंत में विनम्रता को मनुष्यता का लक्षण बताकर निष्कर्ष लिखें।

 

Question 7: भाव स्पष्ट कीजिए-

Question 7 (क): बिहसि लखनु बोले मृदु बानी। अहो मुनीसु महाभट मानी ॥
पुनि पुनि मोहि देखाव कुठारू। चहत उड़ावन फूँकि पहारू ॥

Answer:

इस पद में कवि ने बताया है कि लक्ष्मण परशुराम के वचनों पर हँसकर व्यंग्य कर रहा है, जिससे परशुराम का क्रोध बढ़ रहा है। लक्ष्मण ने परशुराम को बड़ा योद्धा कहकर और फूँक मारकर पहाड़ उड़ा देने की बात कहकर उन पर तीखा व्यंग्य किया है। कहने का तात्पर्य है कि गरज-गरजकर अपनी वीरता का वर्णन करना व्यर्थ है। इससे कोई व्यक्ति वीर नहीं बन जाता। वीरता बखान करने का नहीं, अपितु कुछ कर दिखाने का गुण है।

Exam Tips:

a) "महाभट मानी" में लक्ष्मण का व्यंग्य छिपा है, इसका अर्थ अवश्य लिखें।
b) "फूँकि पहारू" का प्रयोग अतिशयोक्ति के लिए किया गया है।

 

Question 7 (ख): इहाँ कुम्हड़बतिया कोउ नाहीं। जे तरजनी देखि मरि जाहीं ॥
देखि कुठारु सरासन बाना। मैं कछु कहा सहित अभिमाना ॥

Answer:

इस पद में लक्ष्मण ने परशुराम की वेश-भूषा पर व्यंग्य किया है। वे ब्राह्मण होते हुए भी ब्राह्मण के वेश में नहीं थे। लक्ष्मण ने इसीलिए कहा है कि हे मुनि जी, यदि आप योद्धा हैं तो हम भी कोई छुईमुई नहीं कि तर्जनी देखते ही मुरझा जाएँगे। कहने का भाव है कि लक्ष्मण भी योद्धा हैं। वे पुनः कहते हैं कि आपके धनुष-बाण और कंधे पर कुल्हाड़ा देखकर ही आपको योद्धा समझकर मैंने अभिमान भरी बातें कह दीं। यदि मुझे पता होता कि आप मुनि और ज्ञानी हैं, तो मैं ऐसा कदापि न करता।

Exam Tips:

a) "कुम्हड़बतिया" छुईमुई के पौधे को कहते हैं, जो स्पर्श या संकेत से मुरझा जाता है।
b) लक्ष्मण का अभिमानपूर्ण कथन परशुराम के वेश को देखकर था, यह बात स्पष्ट करें।
c) "तर्जनी" का अर्थ अँगुली का संकेत होता है, इसे शब्दार्थ में लिखें।

 

Question 7 (ग): गाधिसूनु कह हृदय हसि मुनिहि हरियरे सूझ।
अयमय खाँड़ न ऊखमय अजहुँ न बूझ अबूझ ॥

Answer:

इन पंक्तियों में विश्वामित्र ने परशुराम की अभिमानपूर्वक प्रकट की जाने वाली बातों को सुनकर उन पर व्यंग्य करते हुए ये शब्द कहे हैं कि मुनि जी को सर्वत्र हरा-ही-हरा दिखाई दे रहा है। वे सदा सामान्य क्षत्रियों से युद्ध करके विजय प्राप्त करते रहे हैं। इसलिए उन्हें लगता था कि वे श्रीराम व लक्ष्मण को भी अन्य क्षत्रियों की भाँति आसानी से हरा देंगे, किंतु ये साधारण क्षत्रिय नहीं हैं। ये गन्ने की खाँड़ के समान नहीं थे, अपितु फौलाद के बने खाँड़े के समान थे। मुनि बेसमझ बनकर इनके प्रभाव को नहीं समझ रहे।

Exam Tips:

a) "हरियरे सूझ" का अर्थ हर तरफ अपनी जीत दिखना है, इसे मुहावरे की तरह समझाएँ।
b) "अयमय खाँड़" (लोहे की तलवार) और "ऊखमय खाँड़" (गन्ने की खाँड़) का अंतर स्पष्ट करें।
c) विश्वामित्र का यह कथन राम और लक्ष्मण की असली शक्ति की ओर संकेत करता है।

 

Question 8: पाठ के आधार पर तुलसी के भाषा-सौंदर्य पर दस पंक्तियाँ लिखिए।

Answer:

तुलसीदास ने अपने काव्य में ठेठ अवधी भाषा का सफल प्रयोग किया है। तुलसीदास कवि और भक्त होने के साथ-साथ महान विद्वान भी थे। उन्होंने अपने काव्य में शुद्ध साहित्यिक भाषा का प्रयोग किया है। उन्होंने व्याकरण सम्मत भाषा का प्रयोग किया है। उनकी भाषा में कहीं शिथिलता दिखाई नहीं देती। उनकी वाक्य-रचना व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध एवं सफल है। तुलसीदास ने शब्द-चयन विषयानुकूल किया है। तत्सम शब्दों के साथ-साथ तद्भव व उर्दू-फारसी शब्दों का प्रयोग भी किया है। लोक प्रचलित मुहावरों एवं लोकोक्तियों के सार्थक प्रयोग से तुलसीदास के काव्य की भाषा सारगर्भित बन पड़ी है। तुलसीदास ने प्रसंगानुकूल भाषा का प्रयोग किया है, इसलिए उनके काव्य की भाषा कहीं प्रसादगुण सम्पन्न है तो कहीं ओजस्वी बन पड़ी है। उन्होंने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि किस शब्द का कहाँ और कैसे प्रयोग किया जाए। यही कारण है कि तुलसीदास के काव्यों की भाषा अत्यंत सफल एवं सार्थक सिद्ध हुई है।

Exam Tips:

a) ठेठ अवधी, तत्सम, तद्भव और उर्दू-फारसी शब्दों का उल्लेख भाषा-सौंदर्य में अवश्य करें।
b) प्रसाद और ओज गुण, दोनों का उदाहरण सहित उल्लेख करने से उत्तर पूर्ण होता है।
c) मुहावरों और लोकोक्तियों के प्रयोग को अलग अनुच्छेद में लिखें।
d) दस पंक्तियाँ लिखते समय हर पंक्ति में एक नया बिंदु रखें।

 

Question 9: इस पूरे प्रसंग में व्यंग्य का अनूठा सौंदर्य है। उदाहरण के साथ स्पष्ट कीजिए।

Answer:

प्रस्तुत पद के अध्ययन से पता चलता है कि लक्ष्मण के कथन में गहरा व्यंग्य छिपा हुआ है। लक्ष्मण परशुराम से कहते हैं कि बचपन में हमने कितने ही धनुष तोड़ डाले, तब तो आपको क्रोध नहीं आया। श्रीराम ने तो इस धनुष को छुआ ही था कि यह टूट गया। परशुराम की डींगों को सुनकर लक्ष्मण पुनः कहते हैं कि हे मुनि, आप अपने आपको बड़ा भारी योद्धा समझते हो और फूँक मारकर पहाड़ उड़ाना चाहते हो। हम भी कोई कुम्हड़बतिया नहीं कि तर्जनी देखकर मुरझा जाएँगे। आपने ये धनुष-बाण व्यर्थ ही धारण किए हुए हैं, क्योंकि आपका तो एक-एक शब्द करोड़ों वज्रों के समान है। लक्ष्मण जी व्यंग्य करते हुए कहते हैं कि आपके रहते आपके यश का वर्णन भला कौन कर सकता है? शूरवीर तो युद्ध क्षेत्र में ही अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हैं तथा कायर अपनी शक्ति का बखान किया करते हैं।
परशुराम के शील पर व्यंग्य करते हुए लक्ष्मण जी पुनः कहते हैं कि आपके शील को तो पूरा संसार जानता है। आप तो केवल अपने घर में ही शूरवीर बने फिरते हैं, आपका किसी योद्धा से पाला नहीं पड़ा।

Exam Tips:

a) "कोटि कुलिस सम बचनु तुम्हारा" में परशुराम के वचनों की कठोरता पर व्यंग्य है।
b) "फूँकि पहारू" और "कुम्हड़बतिया" जैसे उदाहरण व्यंग्य के सबसे अच्छे प्रमाण हैं।
c) "अपने घर में ही शूरवीर" वाला कथन परशुराम के बड़बोलेपन पर सीधा प्रहार है।
d) व्यंग्य का उदाहरण देते समय उसका भाव भी साथ में लिखें, केवल पंक्ति लिखना पर्याप्त नहीं है।

 

Question 10: निम्नलिखित पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार पहचान कर लिखिए-

Question 10 (क): बालकु बोलि बधौं नहि तोही।

Answer:

इस पंक्ति में 'ब' वर्ण की आवृत्ति के कारण अनुप्रास अलंकार है।

Exam Tips:

a) एक ही वर्ण की बार-बार आवृत्ति को अनुप्रास कहते हैं।

 

Question 10 (ख): कोटि कुलिस सम बचनु तुम्हारा।

Answer:

इस पंक्ति में परशुराम के वचनों की तुलना कठोर वज्र से की गई है। अतः इसमें उपमा अलंकार है।

Exam Tips:

a) उपमा में "सम" जैसे समानता बताने वाले शब्द का प्रयोग होता है।

 

Question 10 (ग): तुम्ह तौ कालु हाँक जनु लावा। बार बार मोहि लागि बोलावा ॥

Answer:

इस पंक्ति में उत्प्रेक्षा एवं पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार हैं।

Exam Tips:

a) "जनु" शब्द उत्प्रेक्षा अलंकार का सूचक है।
b) "बार बार" शब्द की पुनरावृत्ति पुनरुक्ति प्रकाश का उदाहरण है।

 

Question 10 (घ): लखन उतर आहुति सरिस भृगुबरकोपु कृसानु। बढ़त देखि जल सम बचन बोले रघुकुलभानु ॥

Answer:

पहली पंक्ति में लक्ष्मण के उत्तर को आहुति के समान और परशुराम के क्रोध को अग्नि के समान बताया गया है, अतः यहाँ उपमा अलंकार है। दूसरी पंक्ति में श्रीराम के वचनों को जल के समान बताया गया है, अतः यहाँ भी उपमा अलंकार है।

Exam Tips:

a) "सरिस" और "सम" जैसे शब्द उपमा अलंकार के मुख्य संकेत हैं।
b) रूपक में उपमेय और उपमान एक हो जाते हैं, जबकि यहाँ दोनों अलग रहते हैं।

 

रचना और अभिव्यक्ति

Question 11: "सामाजिक जीवन में क्रोध की जरूरत बराबर पड़ती है। यदि क्रोध न हो तो मनुष्य दूसरे के द्वारा पहुँचाए जाने वाले बहुत से कष्टों की चिर-निवृत्ति का उपाय ही न कर सके।" आचार्य रामचंद्र शुक्ल जी का यह कथन इस बात की पुष्टि करता है कि क्रोध हमेशा नकारात्मक भाव लिए नहीं होता बल्कि कभी-कभी सकारात्मक भी होता है। इसके पक्ष या विपक्ष में अपना मत प्रकट कीजिए।

Answer:

पक्ष में:
आचार्य शुक्ल जी का यह कथन सही है कि क्रोध केवल नकारात्मक ही नहीं, अपितु सकारात्मक भी होता है। उदाहरण के लिए, हथौड़ा या बुलडोजर केवल मकान तोड़ने के ही काम नहीं आते, अपितु वे मकान के निर्माण में भी काम आते हैं। इसी प्रकार क्रोध भी बुरी आदतों को दूर करने में काम आता है। कोई बच्चा यदि चोरी करता है तो उस पर क्रोध करके उसकी बुरी आदत को छुड़वाया जा सकता है। इसी प्रकार यदि कोई बदमाश हमारे घर आकर हमारे साथ दुर्व्यवहार करे और हम चुप बैठे रहें तो उसका हौसला बढ़ता जाएगा। उस बदमाश को ठीक करने के लिए क्रोध करना अति आवश्यक है। इस प्रकार क्रोध सदा नकारात्मक ही नहीं, अपितु सकारात्मक भी होता है।
विपक्ष में:
क्रोध करना अच्छी बात नहीं है। क्रोध से मनुष्य के मन और शरीर दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। क्रोध की स्थिति में मनुष्य बुद्धि से काम नहीं लेता। अतः क्रोध में किया गया कोई भी काम उचित नहीं हो सकता। क्रोध में कही गई बात पर बाद में पश्चात्ताप करना पड़ता है। अतः क्रोध से बचना चाहिए।

Exam Tips:

a) हथौड़ा और बुलडोजर का उदाहरण सकारात्मक क्रोध को समझाने का सरल तरीका है।
b) क्रोध की स्थिति में बुद्धि काम नहीं करती, यह विपक्ष का सबसे मजबूत तर्क है।
c) पक्ष या विपक्ष में से किसी एक को चुनकर पूरी तरह उसी के तर्क दें।
d) क्रोध में कही बात पर पश्चात्ताप होना, यह निष्कर्ष के रूप में लिखें।

 

Question 12: संकलित अंश में राम का व्यवहार विनयपूर्ण और संयत है, लक्ष्मण लगातार व्यंग्य बाणों का उपयोग करते हैं और परशुराम का व्यवहार क्रोध से भरा हुआ है। आप अपने आपको इस परिस्थिति में रखकर लिखें कि आपका व्यवहार कैसा होता।

Answer:

मेरा व्यवहार इन सबसे अलग होता, क्योंकि मैं परशुराम के बड़बोले व्यवहार के विषय में उन्हें अत्यंत संयत ढंग से अवगत कराता, ताकि वहाँ उपस्थित लोग मेरा विरोध न करते, अपितु परशुराम के व्यवहार को ही अनुचित कहते। यदि फिर भी वह सुनने के लिए तैयार न होते, तो वहाँ उपस्थित सभा के सामने तर्क के आधार पर उन्हें दोषी ठहराता।

Exam Tips:

a) संयत भाषा में बात रखने से सभा का समर्थन मिलता है, यह उत्तर का केंद्र बिंदु है।
b) व्यंग्य की जगह तर्क अपनाने का निर्णय स्पष्ट लिखें।
c) सभा के सामने तर्क रखने का क्रम उत्तर में क्रमानुसार लिखें।

 

Question 13: अपने किसी परिचित या मित्र के स्वभाव की विशेषताएँ लिखिए।

Answer:

मेरे परिचित मित्र रोहित का स्वभाव अत्यंत सरल और मिलनसार है। वह हर किसी की सहायता के लिए सदा तैयार रहता है। उसकी सबसे बड़ी विशेषता है कि वह बड़ों का आदर करता है और छोटों से स्नेह रखता है। वह कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोता और सोच-समझकर निर्णय लेता है। उसकी यही आदतें उसे सबका प्रिय बनाती हैं।

Exam Tips:

a) विशेषताएँ लिखते समय उदाहरण के साथ गुण बताने से उत्तर प्रभावी बनता है।
b) अपने वास्तविक परिचित का नाम और गुण लिखें, काल्पनिक नाम का प्रयोग भी स्वीकार्य है।

 

Question 14: "दूसरों की क्षमताओं को कम नहीं समझना चाहिए।" इस शीर्षक को ध्यान में रखते हुए एक कहानी लिखिए।

Answer:

एक गाँव में एक छोटा-सा बालक रहता था, जिसे सब कमजोर समझते थे। एक दिन गाँव के एक मेले में बड़े पहलवान ने सबको चुनौती दी। कोई आगे नहीं बढ़ा, तभी वह बालक आगे आया। उसने अपनी चतुराई और धैर्य से पहलवान को हरा दिया। तब सबने जाना कि शक्ति केवल शरीर से नहीं, बुद्धि और साहस से भी आती है। उस दिन से गाँव में कोई किसी की क्षमता को कम नहीं आँकता था।

Exam Tips:

a) कहानी का अंत शीर्षक के संदेश को स्पष्ट करे, यह परीक्षा में अंक दिलाता है।
b) पात्र, स्थान और घटना का क्रम तीनों कहानी में अवश्य हों।
c) शीर्षक की सीख कहानी के अंत में एक वाक्य में लिखें।

 

Question 15: उन घटनाओं को याद करके लिखिए जब आपने अन्याय का प्रतिकार किया हो।

Answer:

विद्यार्थी स्वयं अपना अनुभव लिखें।

Exam Tips:

a) घटना का स्थान, समय और अन्याय का स्वरूप स्पष्ट लिखें।
b) अन्याय का विरोध शांत और सही तरीके से किया गया हो, यह उल्लेख करें।

 

Question 16: अवधी भाषा आज किन-किन क्षेत्रों में बोली जाती है?

Answer:

अवधी भाषा आज लखनऊ, इलाहाबाद, फैजाबाद, मिर्जापुर आदि क्षेत्रों के आसपास बोली जाती है।

Exam Tips:

a) अवधी उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों में बोली जाने वाली प्रमुख बोली है।
b) तुलसीदास ने रामचरितमानस की भाषा अवधी में लिखी है।

 

विषय-वस्तु संबंधी प्रश्नोत्तर

Question 1: इस कवितांश के आधार पर लक्ष्मण के द्वारा परशुराम के प्रति किए गए व्यवहार पर प्रकाश डालिए।

Answer:

इस कवितांश के अध्ययन से बोध होता है कि लक्ष्मण उग्र एवं तेज स्वभाव वाले हैं। वे भरी सभा में परशुराम द्वारा दी गई चुनौती और धमकी से आहत हो उठते हैं। इसलिए परशुराम के प्रश्नों का उत्तर उसी लहजे में देते हैं। वे परशुराम की आत्मप्रशंसा पर करारा व्यंग्य कसते हैं। लक्ष्मण के इस व्यवहार से एक ओर जहाँ परशुराम का क्रोध बढ़ता है, वहीं सभा में उपस्थित लोगों के मन का भय भी कम हो जाता है, किंतु यह स्थिति जब मर्यादा का अतिक्रमण कर जाती है, तो सभा में उपस्थित लोग लक्ष्मण के व्यवहार को अनुचित कहने लगते हैं। परशुराम लक्ष्मण से आयु में बहुत बड़े थे और उनके पिता तुल्य थे। इसलिए उन्हें परशुराम के प्रति नृपद्रोही जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। लक्ष्मण अपनी वीरता के जोश में उम्र और समाज की मर्यादा का विचार भी भूल जाते हैं। लक्ष्मण का परशुराम के प्रति क्रोध उचित था, किंतु संयम त्याग देना उचित नहीं था।

Exam Tips:

a) लक्ष्मण का क्रोध उचित था पर संयम खोना अनुचित, यह निष्कर्ष उत्तर को संतुलित बनाता है।
b) परशुराम की आयु और पिता तुल्य होने का उल्लेख मर्यादा के प्रश्न में अवश्य करें।
c) सभा के लोगों की प्रतिक्रिया का उल्लेख उत्तर का महत्वपूर्ण भाग है।
d) "नृपद्रोही" जैसे शब्दों के प्रयोग को मर्यादा के उल्लंघन का उदाहरण बताएँ।

 

Question 2: पठित कवितांश के आधार पर परशुराम द्वारा किए गए व्यवहार पर प्रकाश डालिए।

Answer:

पठित कवितांश के अध्ययन से पता चलता है कि परशुराम अत्यंत उग्र स्वभाव वाले हैं। ऐसा लगता है कि क्रोध करना उनके स्वभाव का अभिन्न अंग है। बिना सोचे-समझे क्रोधित हो जाना उचित प्रतीत नहीं होता। वे पूरी बात समझे बिना ही क्रुद्ध हो उठते हैं। उनके आतंक के कारण सभा में कोई व्यक्ति सच्चाई नहीं बता सका। दूसरों को बात कहने का अवसर दिए बिना अपनी बात कहते जाना उचित नहीं है। क्रोध की स्थिति में व्यक्ति उचित-अनुचित का अंतर भी नहीं कर सकता। परशुराम जी का क्रोध ऐसा ही है। यही कारण है कि लक्ष्मण उनकी इस कमजोरी को भाँप जाते हैं और अपने व्यंग्य बाणों को छोड़कर उनके क्रोध को और भी भड़का देते हैं, जिससे परशुराम वे बातें भी कह जाते हैं जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए थीं। अतः निष्कर्ष रूप में कहा जा सकता है कि परशुराम के इस व्यवहार और उनके ऐसे स्वभाव को कदापि उचित नहीं कहा जा सकता।

Exam Tips:

a) परशुराम का क्रोध उनके स्वभाव का अंग है, यह बात उदाहरण सहित लिखें।
b) लक्ष्मण द्वारा परशुराम की कमजोरी भाँपने का उल्लेख उत्तर में अवश्य करें।
c) क्रोध में व्यक्ति उचित-अनुचित का भेद नहीं कर पाता, यह निष्कर्ष लिखें।
d) अंत में परशुराम के व्यवहार को अनुचित ठहराने वाला निष्कर्ष लिखें।

 

Question 3: परशुराम ने लक्ष्मण को वध करने योग्य क्यों कहा था?

Answer:

परशुराम लक्ष्मण के विषय में कहते हैं कि यह मंदबुद्धि बालक है। यह मेरे स्वभाव के विषय में नहीं जानता कि मैं कितना क्रोधी हूँ। इसे किसी से डर या शर्म नहीं है। इसे अपने माता-पिता की चिंता का भी बोध नहीं है। क्षत्रिय राजकुमार होने के कारण भी यह स्वाभाविक रूप से परशुराम का शत्रु है, तथा परशुराम क्षत्रिय द्रोही हैं। लक्ष्मण ने परशुराम का मज़ाक उड़ाया है। इसलिए वह वध करने योग्य है।

Exam Tips:

a) परशुराम के अनुसार लक्ष्मण का अपमान और मर्यादाहीनता ही वध योग्य होने का कारण है।
b) "मंदबुद्धि बालक" और "क्षत्रिय राजकुमार" दोनों कारण अलग-अलग लिखें।
c) परशुराम का क्षत्रिय-द्रोही होना भी उत्तर में शामिल करें।

 

Question 4: 'कहेउ लखन मुनि सील तुम्हारा' को नहि जान बिदित संसारा' इस पंक्ति में निहित व्यंग्य पर प्रकाश डालिए।

Answer:

इस पंक्ति में परशुराम के शील व स्वभाव पर व्यंग्य किया गया है। इसमें व्यंग्य है कि परशुराम अपने क्रोधी स्वभाव के लिए सारे संसार में प्रसिद्ध हैं। लक्ष्मण ने परशुराम के क्रोधी स्वभाव को सहज एवं स्वाभाविक कहकर व्यंग्य किया है। प्रकट रूप से इस पंक्ति का अर्थ है कि परशुराम महान क्रोधी स्वभाव वाले व्यक्ति हैं। इस बात को सारा संसार भली-भाँति जानता है।

Exam Tips:

a) "को नहि जान" में प्रश्नवाचक रूप से कहा गया कथन व्यंग्य को तीखा बनाता है।
b) प्रकट अर्थ और व्यंग्यार्थ दोनों अलग-अलग लिखें।

 

संदेश/जीवन-मूल्यों संबंधी प्रश्नोत्तर

Question 5: 'राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद' शीर्षक कविता के संदेश को स्पष्ट कीजिए।

Answer:

कवि ने इस कविता के माध्यम से संदेश दिया है कि क्रोध अच्छी भावना नहीं है। इससे सदा दूर रहना चाहिए। क्रोध मनुष्य की सोचने और भले-बुरे के अंतर को जानने की शक्ति को नष्ट कर देता है। क्रोध की स्थिति में व्यक्ति उचित-अनुचित का अंतर भी नहीं कर सकता। क्रोध के वश में होकर परशुराम श्रीराम व लक्ष्मण को साधारण बालक समझकर उन्हें मारने तक की धमकी दे डालते हैं। क्रोध के कारण ही व्यक्ति सदा हँसी का पात्र बनता है। परशुराम क्रोध के कारण ही विश्वामित्र की हँसी का पात्र बनते हैं। परशुराम स्वयं की प्रशंसा करते हैं और दूसरों को मारने की धमकी देते हैं। यही संदेश हमें इस कवितांश से मिलता है कि हमें सदा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना चाहिए एवं सोच-समझकर ही कोई बात कहनी चाहिए।

Exam Tips:

a) क्रोध से बुद्धि नष्ट होती है, यह कविता का केंद्रीय संदेश है और उत्तर के आरंभ में लिखें।
b) परशुराम का उदाहरण देकर क्रोध के दुष्परिणाम स्पष्ट करें।
c) विश्वामित्र की हँसी का प्रसंग क्रोध से हास्यास्पद बनने को दर्शाता है।
d) सोच-समझकर बोलने की सीख को अंत में अलग से लिखें।

 

Question 6: परशुराम ने श्रीराम को क्या उत्तर दिया था?

Answer:

परशुराम ने श्रीराम से कहा था कि सेवक वह होता है जो सेवा करता है, न कि शत्रुता का भाव रखता हो। शत्रुता का भाव रखने वाले के साथ तो लड़ाई करनी चाहिए। जिसने भी शिव का धनुष तोड़ा, वह उनके लिए सहस्रबाहु के समान शत्रु है। उसे आज इस सभा से अलग हो जाना चाहिए। ऐसा न करने पर इस सभा में उपस्थित सभी राजा मारे जाएँगे।

Exam Tips:

a) "सेवक वह जो सेवा करे" वाली परिभाषा परशुराम के उत्तर का मुख्य अंश है।
b) धनुष तोड़ने वाले को सहस्रबाहु के समान शत्रु कहा गया, यह तुलना अवश्य लिखें।
c) धमकी का अंत "सभी राजा मारे जाएँगे" से होता है, यह बात याद रखें।

 

Question 7: श्रीराम द्वारा परशुराम के क्रोध को शांत करने के लिए कौन-सा काम किया गया था?

Answer:

श्रीराम ने भली-भाँति समझ लिया था कि परशुराम क्रोधी होने के साथ अहंकारी भी थे। उन्हें अपनी शक्ति का अहंकार था। इसलिए क्रोधी को क्रोधी बनकर जीतना बुद्धिमत्ता नहीं है। श्रीराम ने क्रोधी परशुराम के सामने अत्यंत संयत एवं विनम्र भाषा में कहा कि शिव-धनुष को तोड़ने वाला कोई आपका दास ही होगा। यदि आप कोई आज्ञा देना चाहते हैं, तो उन्हें आदेश करें। श्रीराम ने अत्यंत सहज एवं मधुर वाणी का प्रयोग करके परशुराम का क्रोध शांत करने का प्रयास किया था।

Exam Tips:

a) क्रोधी को क्रोध से नहीं, विनम्रता से जीतना श्रीराम की बुद्धिमत्ता थी।
b) "आज्ञा देना चाहते हैं तो आदेश करें" वाली पंक्ति को उत्तर में उद्धृत करें।
c) श्रीराम के उत्तर में दास और सेवक शब्दों का प्रयोग विनम्रता का प्रमाण है।

 

Question 8: इस काव्यांश के आधार पर बताइए कि आपको किसका चरित्र सबसे अच्छा लगता है और क्यों?

Answer:

इस काव्यांश में श्रीराम, लक्ष्मण और परशुराम के चरित्र की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख किया गया है। परशुराम को इस काव्यांश में अत्यंत क्रोधी दिखाया गया है। वे शिव-धनुष को टूटा हुआ देखकर क्रोध से पगला उठे और किसी की बात न सुनकर दूसरों को मार डालने की धमकियाँ देते हैं और आत्म-प्रशंसा करते हैं। लक्ष्मण परशुराम की धमकियों को सुनकर उन पर व्यंग्य बाण कसने लगे। लक्ष्मण ने उनकी उम्र का भी ध्यान न रखा, यहाँ तक कि उन्होंने मर्यादा का भी अतिक्रमण कर दिया। जबकि श्रीराम ने परशुराम के सामने अत्यंत मधुर भाषा में अपने-आपको उनका सेवक व दास कहा था, जिसे सुनकर परशुराम का क्रोध शांत हो गया था। उन्होंने अपनी शक्ति का दिखावा न करके अपने आपको उनका दास तथा सेवक बताया। यह श्रीराम के चरित्र की सबसे बड़ी विशेषता है। इसीलिए हमें श्रीराम का चरित्र सर्वाधिक पसंद है।

Exam Tips:

a) पसंद का चरित्र चुनते समय उसकी विशेषताएँ पद से ही उदाहरण सहित लिखें।
b) श्रीराम की विनम्रता को सबसे बड़ी विशेषता बताने का कारण स्पष्ट करें।
c) लक्ष्मण के व्यंग्य और मर्यादा उल्लंघन की तुलना करने से उत्तर संतुलित बनता है।
d) अंतिम अनुच्छेद में अपनी पसंद का कारण एक वाक्य में लिखें।

 

अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: तुलसीदास के आराध्य देव कौन थे?

Answer:

तुलसीदास के आराध्य देव दशरथ सुत श्रीराम थे।

Exam Tips:

a) तुलसीदास राम के सगुण रूप के उपासक थे।

 

Question 2: किसने स्वयंवर में पहुँचकर सबको धमकी दी थी?

Answer:

परशुराम ने स्वयंवर में पहुँचकर सबको धमकी दी थी।

Exam Tips:

a) परशुराम सीता-स्वयंवर में शिव-धनुष टूटने के बाद पहुँचे थे।

 

Question 3: परशुराम अपने-आपको किस कुल का द्रोही (दुश्मन) कहते हैं?

Answer:

परशुराम अपने-आपको क्षत्रिय कुल का द्रोही (दुश्मन) कहते हैं।

Exam Tips:

a) पद में "विस्वबिदित क्षत्रियकुल द्रोही" पंक्ति से यह बात सिद्ध होती है।

 

Question 4: 'वीरव्रती तुम्ह धीर अछोभा' – यहाँ 'अछोभा' का क्या अर्थ है?

Answer:

'अछोभा' शब्द का अर्थ है-क्षोभ रहित।

Exam Tips:

a) "अछोभा" में "अ" उपसर्ग नकारात्मक अर्थ देता है।

 

Question 5: परशुराम ने मंदबुद्धि बालक किसे कहा है?

Answer:

परशुराम ने मंदबुद्धि बालक लक्ष्मण को कहा है।

Exam Tips:

a) "मंदबुद्धि" का भाव परशुराम के इस कथन में "मंद" शब्द से भी झलकता है।

 

Question 6: 'खर कुठार मैं अकरुन कोही'-यहाँ 'कोही' का क्या अर्थ है?

Answer:

'कोही' का अर्थ है-क्रोधी।

Exam Tips:

a) "अकरुन" का अर्थ दयारहित है, यह शब्दार्थ भी याद रखें।

 

Question 7: युद्ध-क्षेत्र में शत्रु को देखकर कौन अपनी प्रशंसा करता है?

Answer:

युद्ध-क्षेत्र में शत्रु को देखकर कायर अपनी प्रशंसा करता है।

Exam Tips:

a) यह पंक्ति लक्ष्मण के "सूर समर करनी करहिं" कथन से जुड़ी है।

 

Question 8: 'गर्भन्ह के अर्भक दलन' – यहाँ 'अर्भक' का क्या अर्थ है?

Answer:

अर्भक का अर्थ है-बच्चा।

Exam Tips:

a) "अर्भक" शब्द गर्भ के बालकों के लिए प्रयुक्त हुआ है।

 

Question 9: परशुराम के गुरु कौन थे?

Answer:

परशुराम के गुरु भगवान शिव थे।

Exam Tips:

a) इसी संबंध के कारण शिव-धनुष टूटने पर परशुराम क्रुद्ध हुए।

 

Question 10: परशुराम गुरु के ऋण से कैसे उऋण होना चाहते थे?

Answer:

धनुष तोड़ने वाले का वध करके परशुराम गुरु के ऋण से उऋण होना चाहते थे।

Exam Tips:

a) लक्ष्मण के "गुररिनु" वाले व्यंग्य से यह प्रसंग जुड़ा है।

 

Question 11: लक्ष्मण परशुराम से संघर्ष क्यों नहीं करना चाहते थे?

Answer:

परशुराम ब्राह्मण थे, इसलिए लक्ष्मण परशुराम से संघर्ष नहीं करना चाहते थे।

Exam Tips:

a) "बिप्र बिचारि बचौं" पंक्ति इस उत्तर का आधार है।

 

Question 12: परशुराम जी के क्रोध को शांत करने का प्रयास किसने किया?

Answer:

परशुराम जी के क्रोध को शांत करने का प्रयास श्रीराम ने किया।

Exam Tips:

a) श्रीराम ने विनम्र वाणी से यह प्रयास किया, यह उत्तर में जोड़ें।

 

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

Question 1: निम्नलिखित में से तुलसी की रचना कौन-सी है?
(A) रामचरितमानस
(B) सूरसागर
(C) पद्मावत
(D) साकेत

Answer:

(A) रामचरितमानस

Exam Tips:

a) सूरसागर सूरदास, पद्मावत जायसी और साकेत मैथिलीशरण गुप्त की रचना है।

 

Question 2: 'राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद' शीर्षक कविता रामचरितमानस के किस कांड से ली गई है?
(A) अयोध्याकांड से
(B) सुंदरकांड से
(C) बालकांड से
(D) किष्किंधाकांड से

Answer:

(C) बालकांड से

Exam Tips:

a) सीता-स्वयंवर का प्रसंग रामचरितमानस के बालकांड में आता है।

 

Question 3: 'हे नाथ! शिव-धनुष को तोड़ने वाला तुम्हारा ही कोई दास होगा।' ये शब्द किसने किसको कहे हैं?
(A) लक्ष्मण ने राम को
(B) राम ने परशुराम को
(C) जनक ने परशुराम को
(D) हनुमान ने जनक को

Answer:

(B) राम ने परशुराम को

Exam Tips:

a) इन शब्दों में श्रीराम की विनम्रता झलकती है।

 

Question 4: परशुराम को क्या देखकर गुस्सा आता है?
(A) श्रीराम को
(B) सीता को
(C) स्वयंवर-आयोजन को
(D) टूटे हुए शिव के धनुष को

Answer:

(D) टूटे हुए शिव के धनुष को

Exam Tips:

a) परशुराम का क्रोध शिव-धनुष टूटने के कारण था, श्रीराम पर नहीं।

 

Question 5: परशुराम ने सेवक किसे कहा है?
(A) जो सम्मान करे
(B) जो सेवा करे
(C) जो आज्ञा का पालन करे
(D) जो कुछ भी न करे

Answer:

(B) जो सेवा करे

Exam Tips:

a) "सेवक सो जो करै सेवकाई" पंक्ति में यही परिभाषा दी गई है।

 

Question 6: तुलसीदास के अनुसार कुम्हड़बतियाँ किसे देखकर मुरझाती हैं?
(A) सूर्य
(B) अंधकार
(C) तरजनी
(D) उख

Answer:

(C) तरजनी

Exam Tips:

a) "जे तरजनी देखि मरि जाहीं" पंक्ति से यह उत्तर मिलता है।

 

Question 7: परशुराम ने सभा में उपस्थित राजाओं को क्या धमकी दी थी?
(A) आक्रमण करने की
(B) वध करने की
(C) राज्य छीन लेने की
(D) धन-संपत्ति लूटने की

Answer:

(B) वध करने की

Exam Tips:

a) "सभा सहित सब राजा मारे जाएँगे" जैसी धमकी पद में मिलती है।

 

Question 8: तुलसीदास ने 'भृगुकुल केतु' शब्द किसके लिए प्रयुक्त किया है?
(A) परशुराम
(B) वशिष्ठ
(C) विश्वामित्र
(D) लक्ष्मण

Answer:

(A) परशुराम

Exam Tips:

a) भृगुकुल केतु का अर्थ भृगु वंश की पताका या श्रेष्ठ व्यक्ति है।

 

Question 9: 'देखि कुठारु सरासन बाना'-यहाँ 'कुठारु' का अर्थ है
(A) कठोर
(B) कोठार
(C) कुल्हाड़ा
(D) कमरा

Answer:

(C) कुल्हाड़ा

Exam Tips:

a) कुठार का अर्थ फरसा या कुल्हाड़ा होता है।

 

Question 10: परशुराम के क्रोध को किसने शांत करने का प्रयास किया था?
(A) राजा जनक ने
(B) श्रीराम ने
(C) विश्वामित्र ने
(D) लक्ष्मण ने

Answer:

(B) श्रीराम ने

Exam Tips:

a) श्रीराम की मधुर वाणी से ही परशुराम का क्रोध शांत हुआ।

 

Question 11: तुलसीदास ने 'कौशिक' शब्द किसके लिए प्रयुक्त किया है?
(A) वशिष्ठ
(B) विश्वामित्र
(C) परशुराम
(D) जनक

Answer:

(B) विश्वामित्र

Exam Tips:

a) कौशिक विश्वामित्र का दूसरा नाम है, जो कुशिक वंश में जन्मे थे।

 

Question 12: परशुराम लक्ष्मण का वध क्या समझकर नहीं करते?
(A) वीर
(B) कायर
(C) राजकुमार
(D) बालक

Answer:

(D) बालक

Exam Tips:

a) "बालकु बोलि बधौं नहि तोही" पंक्ति में यही कारण बताया गया है।

 

Question 13: तुलसीदास ने 'गाधिसूनु' शब्द किसके लिए प्रयुक्त किया है?
(A) परशुराम
(B) विश्वामित्र
(C) लक्ष्मण
(D) श्रीराम

Answer:

(B) विश्वामित्र

Exam Tips:

a) गाधि के पुत्र होने के कारण विश्वामित्र को गाधिसूनु कहा गया है।

 

Question 14: 'अयमय खाँड़ न ऊखमय' यहाँ 'अयमय' का अर्थ है:
(A) स्वयं
(B) गन्ना
(C) लोहे का बना हुआ
(D) खाँड़ का बना हुआ

Answer:

(C) लोहे का बना हुआ

Exam Tips:

a) "अय" का अर्थ लोहा है, और "ऊखमय" का अर्थ गन्ने से बना है।

 

Question 15: परशुराम ने धनुष तोड़ने वाले को किसके समान अपना शत्रु बताया है?
(A) रावण के
(B) लक्ष्मण के
(C) राजा जनक के
(D) सहस्रबाहु के

Answer:

(D) सहस्रबाहु के

Exam Tips:

a) "सहसबाहु सम सो रिपु मोरा" पंक्ति में यह तुलना है।

 

Question 16: 'अहो मुनीसु महाभट मानी' शब्द किसने कहे हैं?
(A) राजा जनक ने
(B) श्रीराम ने
(C) विश्वामित्र ने
(D) लक्ष्मण ने

Answer:

(D) लक्ष्मण ने

Exam Tips:

a) ये शब्द लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण कथन का हिस्सा हैं।

 

Question 17: श्रीराम ने किसके धनुष को तोड़ा था?
(A) परशुराम के
(B) शिव के
(C) ब्रह्मा के
(D) विष्णु के

Answer:

(B) शिव के

Exam Tips:

a) यह धनुष शिव का था, इसी कारण परशुराम क्रुद्ध हुए।

 

Question 18: किसके वचन 'कोटि कुलिस' के समान हैं?
(A) राजा जनक के
(B) सीता के
(C) परशुराम के
(D) श्रीराम के

Answer:

(C) परशुराम के

Exam Tips:

a) "कोटि कुलिस सम बचनु तुम्हारा" लक्ष्मण का परशुराम पर व्यंग्य है।

 

Question 19: 'गर्भन्ह के अर्भक दलन' यहाँ 'अर्भक' का अर्थ है
(A) गर्दभ
(B) बच्चा
(C) गंधक
(D) शत्रु

Answer:

(B) बच्चा

Exam Tips:

a) "अर्भक" का अर्थ छोटा शिशु होता है, यह शब्दार्थ याद रखें।

 

Question 20: परशुराम ने 'सूर्यवंश का कलंक' किसे कहा है?
(A) श्रीराम को
(B) विश्वामित्र को
(C) लक्ष्मण को
(D) सीता को

Answer:

(C) लक्ष्मण को

Exam Tips:

a) "भानुबंस राके स कलंकू" पंक्ति परशुराम ने लक्ष्मण के लिए कही है।

 

Question 21: परशुराम ने विश्वामित्र को क्या चेतावनी दी थी?
(A) उसकी शक्ति लक्ष्मण को बता दे
(B) सीता-स्वयंवर को रुकवा दे
(C) शिव-धनुष को पुनः जुड़वा दे
(D) धनुष तोड़ने वाले का नाम बता दे

Answer:

(A) उसकी शक्ति लक्ष्मण को बता दे

Exam Tips:

a) "तुम्ह हटकहु जौ चहहु उबारा" पंक्ति में यह चेतावनी है।

 

Question 22: युद्ध में रिपु के सामने अपने प्रताप का बखान कौन करता है?
(A) लक्ष्मण
(B) परशुराम
(C) कायर
(D) शूरवीर

Answer:

(C) कायर

Exam Tips:

a) "बिद्यमान रन पाइ रिपु कायर कथहिं प्रतापु" यही कहता है।

 

Question 23: परशुराम ने राजाओं से अनेक बार भूमि जीतकर किसको दी?
(A) स्वयं रखी
(B) वापिस उन्हें दे दी
(C) ब्राह्मणों को
(D) अपने गुरु को

Answer:

(C) ब्राह्मणों को

Exam Tips:

a) "बिपुल बार महिदेवन्ह दीन्ही" पंक्ति में यह बात कही गई है।

 

Question 24: विश्वामित्र के अनुसार साधु किसके दोषों को मन में धारण नहीं करते?
(A) वृद्धों के
(B) युवकों के
(C) स्त्रियों के
(D) बालकों के

Answer:

(D) बालकों के

Exam Tips:

a) "बाल दोष गुन गनहिं न साधू" पंक्ति इसका आधार है।

 

Question 25: परशुराम ने लक्ष्मण के लिए किन-किन शब्दों का प्रयोग किया है?
(A) कुटिल
(B) कालवश
(C) निजकुल-घालक
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) "कुटिलु कालबस निज कुल घालकु" पंक्ति में ये तीनों शब्द एक साथ आते हैं।

 

Question 26: परशुराम किसे अपना गुरु मानते हैं?
(A) हनुमान को
(B) शिवजी को
(C) विश्वामित्र को
(D) ब्रह्मा को

Answer:

(B) शिवजी को

Exam Tips:

a) परशुराम शिव को अपना गुरु मानते थे, इसलिए शिव-धनुष टूटने पर वे क्रुद्ध हुए।

 

Question 27: 'भृगुवंसमनि' किसे कहा गया है?
(A) लक्ष्मण को
(B) जनक को
(C) विश्वामित्र को
(D) परशुराम को

Answer:

(D) परशुराम को

Exam Tips:

a) "भृगुबंसमनि" का अर्थ भृगु वंश के श्रेष्ठ व्यक्ति से है।

 

पद्यांशों के आधार पर अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर

Question 1: निम्नलिखित पद्यांश पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
नाथ संभुधनु भंजनिहारा। होइहि केउ एक दास तुम्हारा ॥
आयेसु काह कहिअ किन मोही। सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही ॥
सेवक सो जो करै सेवकाई। अरिकरनी करि करिअ लराई ॥
सुनहु राम जेहि सिवधनु तोरा। सहसबाहु सम सो रिपु मोरा ॥
सो बिलगाउ बिहाइ समाजा। न त मारे जैहहिं सब राजा ॥
सुनि मुनिबचन लखन मुसुकाने। बोले परसुधरहि अवमाने ॥
बहु धनुही तोरी लरिकाईं। कबहुँ न असि रिस कीन्हि गोसाईं ॥
येहि धनु पर ममता केहि हेतू। सुनि रिसाइ कह भृगुकुलकेतू ॥
रे नृपबालक कालबस बोलत तोहि न सँभार।
धनुही सम त्रिपुरारिधनु बिदित सकल संसार ॥

Question 1 (क): कवि, कविता एवं मूल ग्रंथ का नाम लिखिए।

Answer:

कवि का नाम तुलसीदास है। कविता का नाम राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद है। मूल ग्रंथ का नाम 'रामचरितमानस' (बालकांड) है।

Exam Tips:

a) कवि, कविता और मूल ग्रंथ तीनों के नाम अलग-अलग लिखें।

 

Question 1 (ख): प्रस्तुत पद्यांश का प्रसंग लिखिए।

Answer:

प्रस्तुत पद्यांश तुलसीदास-कृत 'रामचरितमानस' के बालकांड से उद्धृत है। राजा जनक की शर्त के अनुसार श्रीराम शिव-धनुष को तोड़ डालते हैं तथा सीता का वरण करते हैं। उसी समय वहाँ परशुराम जी आ जाते हैं। वे शिव-भक्त हैं। उन्हें शिव के टूटे हुए धनुष को देखकर क्रोध आ जाता है। वे सारी सभा को नष्ट कर देने की धमकी देते हैं। सभी उपस्थित लोग उनके वचनों को सुनकर सहम जाते हैं। किंतु श्रीराम ने अत्यंत धैर्यपूर्वक स्थिति को संभाला और परशुराम जी से विनम्रतापूर्वक ये शब्द कहे।

Exam Tips:

a) प्रसंग में सीता-स्वयंवर और शिव-धनुष टूटने की घटना अवश्य लिखें।
b) परशुराम के शिव-भक्त होने का उल्लेख प्रसंग का मुख्य बिंदु है।
c) श्रीराम के धैर्य से स्थिति संभालने का उल्लेख अंत में लिखें।

 

Question 1 (ग): प्रस्तुत पद्यांश की व्याख्या कीजिए।

Answer:

परशुराम को अत्यंत क्रोध में देखकर श्रीराम ने कहा, हे नाथ! इस शिव-धनुष को तोड़ने वाला भी कोई तुम्हारा ही दास अथवा सेवक होगा। आज्ञा क्या है, मुझसे क्यों नहीं कहते? यह सुनकर क्रोधी मुनि क्रोध में भरकर बोले कि सेवक वह है जो सेवा करे, किंतु जो शत्रुता का काम करे उससे तो लड़ाई करनी चाहिए। कहने का भाव है कि जिसने शिव-धनुष तोड़ा है, वह परशुराम के लिए शत्रु के समान है। हे राम! सुनो, जिसने यह शिव-धनुष तोड़ा है, वह सहस्रबाहु के समान ही मेरा शत्रु है। परशुराम जी कहने लगे कि जिसने इस धनुष को तोड़ा है, वह इस सभा से अलग हो जाए, नहीं तो उसके साथ सभी राजा लोग मारे जाएँगे। मुनि के वचनों को सुनकर लक्ष्मण जी मुस्कराने लगे। वे परशुराम जी से बोले कि हमने अपने बचपन में ऐसे अनेक धनुष तोड़े हैं। हे स्वामी! तब आपने ऐसा क्रोध नहीं किया था। इस धनुष के लिए आपके मन में इतनी ममता किसलिए है? लक्ष्मण के वचन सुनकर परशुराम जी बोले, हे राजकुमार! क्या तुम काल के अधीन हो? संभलकर क्यों नहीं बोलता? सारा संसार जानता है कि शिव-धनुष अन्य धनुषों के समान नहीं था, अर्थात् शिव-धनुष का महत्त्व तो संपूर्ण विश्व जानता है।

Exam Tips:

a) व्याख्या में हर पंक्ति का भाव क्रम से लिखें।
b) "सहसबाहु सम सो रिपु मोरा" की तुलना का भाव स्पष्ट करें।
c) लक्ष्मण के व्यंग्य और परशुराम के उत्तर को अलग-अलग अनुच्छेद में लिखें।
d) "शिव-धनुष का महत्त्व संसार जानता है" पंक्ति का अर्थ अंत में लिखें।

 

Question 1 (घ): श्रीराम ने परशुराम से क्या कहा और क्यों?

Answer:

श्रीराम ने परशुराम से अत्यंत विनम्र भाव से कहा कि शिव-धनुष को तोड़ने वाला कोई आपका ही दास है। अतः आप मुझे आज्ञा दें, मैं आपकी सेवा में हाज़िर हूँ। श्रीराम ने ये शब्द परशुराम जी के क्रोध को शांत करने के लिए कहे थे।

Exam Tips:

a) "क्या कहा" और "क्यों कहा" दोनों भाग अलग-अलग लिखें।
b) श्रीराम के शब्दों में विनम्रता और सेवा-भाव का उल्लेख करें।

 

Question 1 (ङ): परशुराम को गुस्सा क्यों आया था?

Answer:

परशुराम को गुस्सा अपने गुरु शिवजी के धनुष को टूटा देखने पर आया था।

Exam Tips:

a) शिव-धनुष को गुरु का धनुष मानने के कारण ही परशुराम का क्रोध भड़का।

 

Question 1 (च): किसने सभा के बीच में पहुँचकर सभा को धमकी दी?

Answer:

परशुराम ने सभा के बीच में पहुँचकर सबको धमकी दी कि जिसने भी उनके गुरु शिवजी का धनुष तोड़ा है, वह सामने आ जाए, अन्यथा वे सभी राजाओं का वध कर डालेंगे।

Exam Tips:

a) उत्तर में परशुराम का नाम और धमकी दोनों लिखें।

 

Question 1 (छ): परशुराम के क्रोध भरे वचन सुनकर लक्ष्मण क्यों मुस्कराए?

Answer:

लक्ष्मण परशुराम जी के गुस्से से भरे एवं बड़बोले वचनों को सुनकर मुस्कराए, क्योंकि उन्हें लगा कि परशुराम जी का यह गुस्सा केवल दिखावे का है। जब उन्हें पता चलेगा कि धनुष को तोड़ने वाला कोई और नहीं, श्रीराम हैं, तो उनका गुस्सा स्वतः शांत हो जाएगा।

Exam Tips:

a) लक्ष्मण की मुस्कान व्यंग्य और निडरता का संकेत है।
b) परशुराम के गुस्से को दिखावा मानने का कारण स्पष्ट लिखें।

 

Question 1 (ज): परशुराम की धमकी भरी बातें सुनकर लक्ष्मण ने क्या कहा?

Answer:

परशुराम की धमकी भरी बातें सुनकर लक्ष्मण ने कहा, हे मुनि! बचपन में हमने ऐसे कितने ही धनुष तोड़े थे, तब तो आपको गुस्सा नहीं आया था। फिर इस धनुष के प्रति आप इतनी अधिक ममता क्यों दिखा रहे हैं?

Exam Tips:

a) लक्ष्मण के कथन में बचपन और ममता, दोनों बातों का उल्लेख करें।
b) यह कथन व्यंग्य का प्रमुख उदाहरण है, इसे उद्धृत करें।

 

Question 1 (झ): इस पद के आधार पर परशुराम के चरित्र की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

Answer:

इस पद से पता चलता है कि परशुराम जी क्रोधी स्वभाव वाले थे। वे अपनी शक्ति की डींगें हाँकने वाले थे। साथ ही वे बड़बोले भी थे। वे छोटी-छोटी बातों पर आपे से बाहर हो उठते थे, अर्थात् क्रोध के कारण आग-बबूला हो उठते थे। वे आत्म-प्रशंसक भी थे। वे बात-बात पर सामने वाले को मारने की धमकी भी दे देते थे।

Exam Tips:

a) क्रोधी, बड़बोले और आत्म-प्रशंसक, तीनों विशेषताएँ अलग-अलग लिखें।
b) धमकी देने की प्रवृत्ति के लिए पद की पंक्ति का उदाहरण दें।
c) "आग-बबूला" मुहावरे का अर्थ क्रोध से लाल होना है।

 

Question 1 (ञ): इस पद को पढ़कर श्रीराम के व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

Answer:

इस पद के अध्ययन से पता चलता है कि श्रीराम अत्यंत शांत एवं गंभीर स्वभाव वाले व्यक्ति थे। वे परशुराम जैसे क्रोधी स्वभाव वाले व्यक्ति को भी अपनी विनम्र एवं गंभीर वाणी से शांत करने वाले थे। उनमें अहंकार नाममात्र भी नहीं था। वे परशुराम जी के सामने अपने आपको दास या सेवक कहते हैं।

Exam Tips:

a) अहंकार-रहित विनम्रता श्रीराम की मुख्य विशेषता है।
b) क्रोधी को शांत करने की क्षमता का उदाहरण पद से दें।
c) "दास या सेवक" कहने का उल्लेख अवश्य करें।

 

Question 1 (ट): इस पद के भाव-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।

Answer:

इस पद में कविवर तुलसीदास ने मूलतः परशुराम जी के क्रोधी स्वभाव का उल्लेख किया है। वे लक्ष्मण जी के व्यंग्य भरे वचनों को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं और सभा में उपस्थित राजाओं का वध करने की धमकी भी दे डालते हैं। कवि ने श्रीराम के शांत एवं गंभीर स्वभाव की ओर भी संकेत किया है। साथ ही सहस्रबाहु के वध की पौराणिक कथा का उल्लेख भी किया है।

Exam Tips:

a) भाव-सौंदर्य में परशुराम, लक्ष्मण और श्रीराम, तीनों का चित्रण लिखें।
b) सहस्रबाहु की पौराणिक कथा का संकेत भाव-सौंदर्य का हिस्सा है।
c) कवि का उद्देश्य क्रोध और शांति का तुलनात्मक चित्र प्रस्तुत करना है।
d) पद के भाव का सार एक वाक्य में अंत में लिखें।

 

Question 1 (ठ): इस पद में निहित शिल्प-सौंदर्य व काव्य-सौंदर्य का उल्लेख कीजिए।

Answer:

इस पद में कवि ने विभिन्न प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों के स्वभाव का कलात्मकतापूर्ण उल्लेख किया है। इसमें शांत एवं रौद्र रसों की अभिव्यक्ति हुई है। इस पद में दोहा एवं चौपाई छंदों का प्रयोग किया गया है। अवधी भाषा का भावानुकूल प्रयोग देखते ही बनता है। संपूर्ण पद में अनुप्रास अलंकार का सफल प्रयोग हुआ है। संवाद शैली का प्रयोग किया गया है।

Exam Tips:

a) शांत और रौद्र रस दोनों का उल्लेख करें।
b) दोहा और चौपाई छंद के नाम अवश्य लिखें।
c) अनुप्रास और संवाद शैली के उदाहरण पद से दें।

 

Question 1 (ड): इस पद की भाषागत विशेषताएँ लिखिए।

Answer:

इस पद में कवि ने ठेठ अवधी भाषा का प्रयोग किया है। भाषा भावों को अभिव्यक्त करने में पूर्णतः सक्षम है। भाषा में तद्भव शब्दों का विषयानुकूल प्रयोग किया गया है। स्वरमैत्री के कारण भाषा में लय का समावेश हुआ है। भाषा ओजगुण प्रधान है।

Exam Tips:

a) ठेठ अवधी और तद्भव शब्दों का प्रयोग भाषा की मुख्य पहचान है।
b) स्वरमैत्री से लय उत्पन्न होने का उल्लेख करें।
c) ओज गुण का उदाहरण पद की कठोर पंक्तियों से दें।

 

Question 2: निम्नलिखित पद्यांश पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
लखन कहा हसि हमरे जाना। सुनहु देव सब धनुष समाना ॥
का छति लाभु जून धनु तोरें। देखा राम नयन के भोरें ॥
छुअत टूट रघुपतिहु न दोसू। मुनि बिनु काज करिअ कत रोसू ॥
बोले चितै परसु की ओरा। रे सठ सुनेहि सुभाउ न मोरा ॥
बालकु बोलि बधौं नहि तोही। केवल मुनि जड़ जानहि मोही ॥
बाल ब्रह्मचारी अति कोही। बिस्वबिदित छत्रियकुल द्रोही ॥
भुजबल भूमि भूप बिनु कीन्ही। बिपुल बार महिदेवन्ह दीन्ही ॥
सहसबाहुभुज छेदनिहारा। परसु बिलोकु महीपकुमारा ॥
मातु पितहि जनि सोचबस करसि महीसकिसोर।
गर्भन्ह के अर्भक दलन परसु मोर अति घोर ॥

Question 2 (क): कवि, कविता एवं मूल ग्रंथ का नाम लिखिए।

Answer:

कवि का नाम तुलसीदास है। कविता का नाम राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद है। मूल ग्रंथ का नाम 'रामचरितमानस' (बालकांड) है।

Exam Tips:

a) तीनों नाम अलग-अलग लिखें।

 

Question 2 (ख): प्रस्तुत पद्यांश का प्रसंग स्पष्ट कीजिए।

Answer:

प्रस्तुत पद तुलसीदास के महाकाव्य 'रामचरितमानस' के बालकांड से लिया गया है। सीता-स्वयंवर के समय श्रीराम ने शिवजी का धनुष तोड़ दिया था, जिस कारण परशुराम क्रोध में भर गए थे। लक्ष्मण के व्यंग्य करने पर परशुराम का गुस्सा भड़क गया था, परंतु उनके गुस्से का लक्ष्मण पर कोई प्रभाव पड़ता दिखाई नहीं दे रहा था।

Exam Tips:

a) सीता-स्वयंवर और शिव-धनुष टूटने का उल्लेख प्रसंग में अवश्य करें।
b) लक्ष्मण के व्यंग्य से परशुराम के भड़कने का क्रम स्पष्ट लिखें।
c) लक्ष्मण पर प्रभाव न पड़ने का उल्लेख प्रसंग को पूरा करता है।

 

Question 2 (ग): प्रस्तुत पद्यांश की व्याख्या लिखिए।

Answer:

लक्ष्मण ने हँसकर कहा, हे देव! सुनिए, हमारी समझ में तो सभी धनुष समान हैं। पुराने धनुष के तोड़ने से क्या लाभ तथा क्या हानि हो सकती है? श्रीराम जी ने तो इसे नया समझकर हाथ ही लगाया था कि यह छूने मात्र से ही टूट गया, तो इसमें रघुपति जी का क्या दोष है। तब परशुराम जी अपने फरसे की ओर देखकर बोले, हे मूर्ख! क्या तूने मेरा स्वभाव नहीं सुना है? बालक जानकर मैं तुम्हें नहीं मारता हूँ। तूने मुझे केवल मुनि ही समझा है, अर्थात् मैं मुनि वेश में हूँ, वास्तव में मैं मुनि नहीं हूँ। मैं बाल ब्रह्मचारी हूँ और अत्यंत क्रोधी हूँ। संपूर्ण विश्व जानता है कि मैं क्षत्रिय कुल का दुश्मन हूँ। मैंने अपनी भुजाओं के बल से पृथ्वी को राजाओं से छीनकर उसे कई बार ब्राह्मणों को दान में दे दिया था, अर्थात् पृथ्वी के राजाओं को हराकर उनके राज्यों पर अधिकार कर लिया था। हे राजकुमार! तू मेरे सहस्रबाहु की भुजाओं को काटने वाले इस फरसे को देख। हे राजकिशोर! अपने माता-पिता को सोच के वश में मत कर, अर्थात् यदि मैं तुम्हें मार दूँ तो तेरे माता-पिता को चिंता होगी। मेरा यह कठोर फरसा गर्भों के बालकों तक को मार डालने वाला भयंकर फरसा है, अर्थात् इसके डर के कारण गर्भवती नारियों के बच्चे गर्भ में ही मर जाते हैं।

Exam Tips:

a) व्याख्या में लक्ष्मण और परशुराम के कथन अलग-अलग क्रम में लिखें।
b) "बाल ब्रह्मचारी" और "क्षत्रिय कुल का दुश्मन" की पंक्तियाँ व्याख्या में अवश्य आएँ।
c) "गर्भन्ह के अर्भक दलन" का भाव अतिशयोक्ति के रूप में स्पष्ट करें।
d) व्याख्या में "अर्थात्" से हर कठिन शब्द का अर्थ स्पष्ट करें।

 

Question 2 (घ): लक्ष्मण सभी धनुषों को कैसा मानते हैं?

Answer:

लक्ष्मण जी सभी धनुषों को समान मानते हैं, अर्थात् उनकी दृष्टि में सभी धनुष समान हैं।

Exam Tips:

a) "सुनहु देव सब धनुष समाना" पंक्ति इसका आधार है।

 

Question 2 (ङ): लक्ष्मण के अनुसार धनुष को तोड़ने में श्रीराम का कोई दोष क्यों नहीं था?

Answer:

लक्ष्मण जी के अनुसार धनुष को तोड़ने में राम का दोष इसलिए नहीं था, क्योंकि राम ने तो उसे नए धनुष के रूप में देखा था, किंतु वह तो उनके छूने मात्र से टूट गया था। अतः इस संबंध में श्रीराम निर्दोष थे।

Exam Tips:

a) "छुअत टूट रघुपतिहु न दोसू" पंक्ति को उद्धृत करें।
b) राम के नए धनुष समझने और छूने मात्र से टूटने, दोनों कारण लिखें।

 

Question 2 (च): परशुराम लक्ष्मण का वध क्यों नहीं कर रहे थे?

Answer:

परशुराम यद्यपि लक्ष्मण पर अत्यधिक क्रोधित थे, किंतु वे उसे बच्चा समझकर उसका वध नहीं कर रहे थे।

Exam Tips:

a) "बालकु बोलि बधौं नहि तोही" पंक्ति से यह कारण स्पष्ट होता है।

 

Question 2 (छ): इस पद के अनुसार परशुराम जी ने अपने स्वभाव की क्या-क्या विशेषताएँ बताई हैं?

Answer:

इस पद में परशुराम ने अपने स्वभाव की विशेषताएँ बताते हुए कहा है कि वह केवल मुनि ही नहीं है, बल्कि अति क्रोधी भी है। वह बाल ब्रह्मचारी है और क्षत्रिय कुल का द्रोही है। वह बालक समझकर ही लक्ष्मण का वध नहीं कर रहा है।

Exam Tips:

a) बाल ब्रह्मचारी, अति क्रोधी और क्षत्रिय-द्रोही, तीनों गुण लिखें।
b) "बालक समझकर वध न करना" वाली बात अंत में जोड़ें।

 

Question 2 (ज): परशुराम ने अपनी वीरता का बखान कैसे किया?

Answer:

परशुराम ने अपनी वीरता का बखान करते हुए कहा है कि उसने अनेक बार इस पृथ्वी को अपनी भुजाओं के बल पर राजाओं से विहीन कर दिया था, अर्थात् उसने सभी राजाओं को हरा दिया था। उसने सहस्रबाहु की भुजाएँ काट डाली थीं।

Exam Tips:

a) "भुजबल भूमि भूप बिनु कीन्ही" पंक्ति को उद्धृत करें।
b) सहस्रबाहु की भुजाएँ काटने का प्रसंग वीरता का प्रमाण है।

 

Question 2 (झ): 'परशुराम का फरसा अधिक भयानक है' यह कैसे कह सकते हैं?

Answer:

परशुराम का फरसा अत्यंत भयानक है, क्योंकि उसके भय से ही गर्भस्थ शिशुओं का नाश हो जाता है।

Exam Tips:

a) "गर्भन्ह के अर्भक दलन परसु मोर अति घोर" पंक्ति से यह बात सिद्ध होती है।
b) यह अतिशयोक्ति अलंकार का उदाहरण है।

 

Question 2 (ञ): 'क्षत्रियकुल द्रोही' से परशुराम की कौन-सी विशेषता का बोध होता है?

Answer:

'क्षत्रिय कुल द्रोही' वाक्यांश से पता चलता है कि परशुराम ने अपनी शक्ति के बल पर इस पृथ्वी को क्षत्रिय विहीन कर दिया था।

Exam Tips:

a) क्षत्रियों के विरुद्ध परशुराम की प्रतिज्ञा का उल्लेख करें।
b) पृथ्वी को बार-बार राजाविहीन करने का प्रसंग उत्तर में जोड़ें।

 

Question 2 (ट): इस पद्यांश का भावार्थ/भाव सौंदर्य स्पष्ट करें।

Answer:

गोस्वामी तुलसीदास ने इस पद में लक्ष्मण के प्रति परशुराम के क्रोध का वर्णन किया है। उन्होंने बताया है कि परशुराम को अपनी शक्ति और पराक्रम पर घमंड था। किंतु लक्ष्मण उनके बल से जरा भी प्रभावित नहीं था। वह बिना डरे हुए उनके सामने जीवन की वास्तविकता को रख रहा था।

Exam Tips:

a) परशुराम का घमंड और लक्ष्मण की निडरता, दोनों भाव साथ लिखें।
b) भाव-सौंदर्य में कवि का उद्देश्य स्पष्ट करें।
c) लक्ष्मण का निडर होना पद की मुख्य भावना है।

 

Question 2 (ठ): इस पद्यांश में निहित शिल्पगत सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।

Answer:

इस पद में तुलसीदास ने परशुराम के वीरत्व और क्रोधी स्वभाव का ओजस्वी भाषा में उल्लेख किया है। कवि ने शब्द-योजना अत्यंत सार्थक एवं सफलतापूर्वक की है। अतिशयोक्ति और अनुप्रास अलंकारों का प्रयोग किया गया है। वीर रस का सुंदर वर्णन हुआ है। चौपाई एवं दोहा छंद है।

Exam Tips:

a) अतिशयोक्ति और अनुप्रास, दोनों अलंकार उदाहरण सहित लिखें।
b) वीर रस का उल्लेख शिल्प-सौंदर्य में अवश्य करें।
c) चौपाई और दोहा छंद का नाम लिखें।

 

Question 2 (ड): प्रस्तुत पद्यांश की भाषागत विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

Answer:

प्रस्तुत काव्यांश में शुद्ध साहित्यिक अवधी भाषा का प्रयोग किया गया है। इन पंक्तियों की भाषा में तत्सम शब्दों का प्रयोग किया गया है। इनमें कोमलकांत शब्दावली का प्रयोग किया गया है। ओजस्वी भावानुरूप शब्दों का प्रयोग किया गया है। भाषा में जितनी लौकिकता है, उतनी ही शास्त्रीयता भी है।

Exam Tips:

a) तत्सम शब्दों के उदाहरण पद से दें।
b) लौकिकता और शास्त्रीयता, दोनों गुण लिखें।
c) ओजस्वी और कोमलकांत शब्दावली का अंतर स्पष्ट करें।

 

Question 3: निम्नलिखित पद्यांश पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
बिहसि लखनु बोले मृदु बानी। अहो मुनीसु महाभट मानी ॥
पुनि पुनि मोहि देखाव कुठारू। चहत उड़ावन फूँकि पहारू ॥
इहाँ कुम्हड़बतिया कोउ नाहीं। जे तरजनी देखि मरि जाहीं ॥
देखि कुठारु सरासन बाना। मैं कछु कहा सहित अभिमाना ॥
भृगुसुत समुझि जनेउ बिलोकी। जो कछु कहहु सहौं रिस रोकी ॥
सुर महिसुर हरिजन अरु गाई। हमरे कुल इन्ह पर न सुराई ॥
बधे पापु अपकीरति हारें। मारतहू पा परिअ तुम्हारें ॥
कोटि कुलिस सम बचनु तुम्हारा। ब्यर्थ धरहु धनु बान कुठारा ॥
जो बिलोकि अनुचित कहेउँ छमहु महामुनि धीर।
सुनि सरोष भृगुबंसमनि बोले गिरा गंभीर ॥

Question 3 (क): कवि, कविता एवं मूल ग्रंथ का नाम लिखिए।

Answer:

कवि का नाम तुलसीदास है। कविता का नाम राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद है। मूल ग्रंथ का नाम 'रामचरितमानस' (बालकांड) है।

Exam Tips:

a) कवि, कविता और ग्रंथ के नाम अलग-अलग लिखें।

 

Question 3 (ख): प्रस्तुत पद का प्रसंग स्पष्ट कीजिए।

Answer:

प्रस्तुत पद्यांश तुलसीदास-कृत 'रामचरितमानस' के बालकांड से उद्धृत है। राजा जनक के दरबार में सीता स्वयंवर के समय श्रीराम ने शिव-धनुष को तोड़ दिया। तभी वहाँ परशुराम पहुँच गए। वे टूटे हुए शिव-धनुष को देखकर धनुष तोड़ने वाले को मारने की धमकी देने लगे। वहाँ उपस्थित लक्ष्मण ने उन्हें बताया कि यह धनुष बहुत पुराना था तथा राम के छूने मात्र से ही टूट गया। इसमें राम का कोई दोष नहीं। इस पर परशुराम और भी क्रोधित हो उठे तथा अपने पराक्रम और शक्ति की डींगें मारने लगे। उनकी ये डींगें सुनकर लक्ष्मण ने व्यंग्य भरे वचन कहे।

Exam Tips:

a) स्वयंवर, शिव-धनुष और परशुराम के आगमन का क्रम प्रसंग में लिखें।
b) लक्ष्मण के बचाव और परशुराम की डींगों का उल्लेख करें।
c) प्रसंग के अंत में व्यंग्य की शुरुआत का संकेत दें।

 

Question 3 (ग): प्रस्तुत पद्यांश की व्याख्या कीजिए।

Answer:

जब परशुराम बड़ी-बड़ी डींगें मारने लगे, तो लक्ष्मण ने हँसते हुए मधुर वाणी में कहा कि आप मुनि होकर अपने आपको बहुत बड़ा शूरवीर समझते हैं। आप मुझे बार-बार अपना कुल्हाड़ा दिखाकर ऐसे डरा देना चाहते हो, जैसे फूँक मारकर पहाड़ को उड़ा देना चाहते हो। हे मुनिवर! यहाँ भी कोई छुईमुई का पेड़ नहीं है कि अँगुली के इशारे से ही कुम्हला जाएगा, अर्थात् मैं इतना कमज़ोर नहीं हूँ कि तुम्हारे कुल्हाड़े के भय से ही डर जाऊँगा। मैंने तो तुम्हारे द्वारा धारण किए हुए कुठार एवं धनुष-बाण को देखकर ही अभिमान से कुछ कहा है। किंतु अब मैं जान गया हूँ कि आप भृगुकुल के ब्राह्मण हैं, और आपका जनेऊ देखकर, जो कुछ आपने कहा उसे मैंने अपना क्रोध रोककर सहन कर लिया है। हमारे कुल में देवता, ब्राह्मण, भक्त और गाय पर वीरता नहीं दिखाते, अर्थात् इनके साथ युद्ध नहीं करते। इनका वध करने पर पाप लगता है और हारने से अपयश होता है। यदि आप मुझे मारेंगे, तो भी मैं आपके चरणों में ही गिरूँगा, और आपके तो वचन ही करोड़ों वज्रों के समान कठोर हैं। आप तो व्यर्थ ही धनुष-बाण और कुठार धारण किए हुए हैं। हे धीर मुनिवर! इनको देखकर यदि मैंने कुछ अनुचित कह दिया हो तो मुझे क्षमा करना। यह सुनकर भृगुकुल में श्रेष्ठ परशुराम भी क्रोधित होकर गंभीर वाणी में बोले।

Exam Tips:

a) "छुईमुई का पेड़" के उदाहरण से व्याख्या में लक्ष्मण का व्यंग्य स्पष्ट करें।
b) जनेऊ देखकर क्रोध रोकने का भाव अलग से लिखें।
c) "भृगुसुत" और "भृगुबंसमनि" का अर्थ परशुराम है, यह बताएँ।
d) व्याख्या को लक्ष्मण और परशुराम के क्रम में लिखें।

 

Question 3 (घ): परशुराम अपना कुल्हाड़ा बार-बार किसे और क्यों दिखा रहे थे?

Answer:

परशुराम अपना कुल्हाड़ा बार-बार लक्ष्मण को डराने हेतु दिखा रहे थे। वे उसे बता देना चाहते थे कि वे कुल्हाड़े से उसका वध कर सकते हैं।

Exam Tips:

a) "पुनि पुनि मोहि देखाव कुठारू" पंक्ति से यह स्पष्ट होता है।
b) परशुराम का उद्देश्य लक्ष्मण को भयभीत करना था, यह उत्तर में लिखें।

 

Question 3 (ङ): लक्ष्मण ने परशुराम से अभिमानपूर्ण बात क्यों की थी?

Answer:

लक्ष्मण ने परशुराम के कुल्हाड़े और धनुष-बाण को देखकर उन्हें क्षत्रिय समझकर अभिमानपूर्ण बात की थी।

Exam Tips:

a) परशुराम के वेश को देखकर लक्ष्मण ने उन्हें योद्धा माना था।
b) बाद में जनेऊ देखकर लक्ष्मण को पता चला कि वे ब्राह्मण हैं, यह भी लिखें।

 

Question 3 (च): लक्ष्मण ने किन-किन को अवध्य बताया और क्यों?

Answer:

लक्ष्मण ने देवता, ब्राह्मण, भगवान के भक्त और गाय को अवध्य बताया है, क्योंकि इनका वध करने से पाप होता है और अपकीर्ति भी होती है। हमारे रघुकुल की यही परंपरा है कि इन पर शस्त्र नहीं उठाए जाते।

Exam Tips:

a) चारों को अवध्य बताने के दो कारण, पाप और अपकीर्ति, अलग-अलग लिखें।
b) "हमरे कुल इन्ह पर न सुराई" पंक्ति को उद्धृत करें।

 

Question 3 (छ): लक्ष्मण ने परशुराम से ऐसा क्यों कहा कि आप व्यर्थ ही धनुष-बाण एवं फरसा धारण किए फिरते हो?

Answer:

लक्ष्मण के अनुसार परशुराम के वचन ही इतने कठोर हैं कि उन्हें अस्त्र-शस्त्र धारण करने की आवश्यकता नहीं है। वे अपने कठोर वचनों से ही शत्रु को परास्त कर देते हैं।

Exam Tips:

a) "कोटि कुलिस सम बचनु तुम्हारा" पंक्ति इसका आधार है।
b) यह कथन परशुराम के बड़बोलेपन पर व्यंग्य है।

 

Question 3 (ज): लक्ष्मण ने परशुराम को मारने की अपेक्षा क्या करने की बात कही थी?

Answer:

लक्ष्मण ने परशुराम को मारने की अपेक्षा उनके पाँव में पड़ने और क्षमा माँगने की बात कही थी।

Exam Tips:

a) "मारतहू पा परिअ तुम्हारें" पंक्ति से यह बात स्पष्ट होती है।
b) लक्ष्मण का यह कथन उनके व्यंग्य का हिस्सा है, इसे व्यंग्य के संदर्भ में लिखें।

 

Question 3 (झ): "अहो मुनीसु महाभट मानी" में निहित व्यंग्य को स्पष्ट कीजिए।

Answer:

इस वाक्य के माध्यम से परशुराम के बड़बोलेपन पर व्यंग्य किया गया है। यह उनकी वीरता को खुली चुनौती थी। परशुराम को माना हुआ योद्धा कहकर उनकी वीरता का मज़ाक उड़ाया गया है।

Exam Tips:

a) "महाभट मानी" का अर्थ अपने को महान योद्धा मानने वाला है।
b) व्यंग्य की पहचान के लिए शब्दों का उल्टा अर्थ देखें।

 

Question 3 (ञ): प्रस्तुत पद के अनुसार लक्ष्मण के स्वभाव की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

Answer:

इस पद को पढ़ने से पता चलता है कि लक्ष्मण निर्भीक, वाक्पटु एवं व्यंग्य-कुशल युवक है। वह परशुराम के बड़बोलेपन को चुपचाप सहन करने वाला वीर नहीं है। वह सामने वाले व्यक्ति द्वारा चुनौती देने पर कभी चुप नहीं रह सकता।

Exam Tips:

a) निर्भीकता, वाक्पटुता और व्यंग्य-कौशल, तीनों विशेषताएँ लिखें।
b) चुनौती मिलने पर चुप न रहने का उदाहरण पद से दें।

 

Question 3 (ट): प्रस्तुत पद्यांश के भावार्थ/भाव सौंदर्य को स्पष्ट कीजिए।

Answer:

प्रस्तुत पद में लक्ष्मण ने परशुराम के द्वारा अभिमानपूर्वक कहे गए कथनों पर करारा व्यंग्य किया है। परशुराम ने अपनी शक्ति और कर्मों का बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन किया है, ताकि सभी उपस्थित लोग उनके कथनों से भयभीत हो जाएँ। किंतु लक्ष्मण ने स्पष्ट शब्दों में उन्हें समझा दिया कि उनके कुल में देवता, ब्राह्मण व गाय पर शस्त्र नहीं उठाए जाते। इससे पाप लगता है। लक्ष्मण के इस कथन का अभिप्राय है कि यदि परशुराम ब्राह्मण न होते तो लक्ष्मण उन्हें युद्ध के लिए ललकार देते और उनकी शक्ति का परीक्षण भी हो जाता।

Exam Tips:

a) परशुराम के बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन और लक्ष्मण के व्यंग्य, दोनों भाव लिखें।
b) ब्राह्मण होने के कारण लक्ष्मण का संयम रखना, यह भाव-सौंदर्य का मुख्य बिंदु है।
c) "परीक्षण" शब्द से लक्ष्मण का वीरता-भाव प्रकट होता है।

 

Question 3 (ठ): इस पद्यांश का शिल्प-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।

Answer:

इस पद में लक्ष्मण द्वारा परशुराम की अभिमानयुक्त वाणी और डींग हाँकने का मज़ाक उड़ाया गया है। वीर रस का सुंदर वर्णन हुआ है। दोहा एवं चौपाई छंदों का प्रयोग किया गया है। अवधी भाषा का विषयानुकूल प्रयोग किया गया है। तत्सम एवं तद्भव शब्दों का अत्यंत सार्थक प्रयोग देखते ही बनता है। अनुप्रास, पदमैत्री, उपमा आदि अलंकारों के प्रयोग से काव्यांश को सजाया गया है। भाषा ओजगुण सम्पन्न है।

Exam Tips:

a) वीर रस और ओज गुण का उल्लेख शिल्प-सौंदर्य में करें।
b) अनुप्रास और उपमा के उदाहरण पद से दें।
c) दोहा और चौपाई छंद के नाम लिखें।

 

Question 3 (ड): इस पद्यांश की भाषागत विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

Answer:

इस पद में अवधी भाषा का भावानुकूल प्रयोग किया गया है। भाषा रस के वर्णन के अनुकूल ओजस्वी है। तत्सम शब्दों के साथ-साथ तद्भव शब्दों का सुंदर एवं सार्थक प्रयोग किया गया है। पदमैत्री के प्रयोग के कारण भाषा में गेय तत्त्व विद्यमान है।

Exam Tips:

a) अवधी भाषा का भावानुकूल प्रयोग उदाहरण सहित लिखें।
b) पदमैत्री से उत्पन्न गेयता का उल्लेख करें।

 

Question 4: निम्नलिखित पद्यांश पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
कौसिक सुनहु मंद येहु बालकु। कुटिलु कालबस निज कुलघालकु ॥
भानुबंस राकेस कलंकू। निपट निरंकुसु अबुधु असंकू ॥
कालकवलु होइहि छन माहीं। कहउँ पुकारि खोरि मोहि नाहीं ॥
तुम्ह हटकहु जौ चहहु उबारा। कहि प्रतापु बलु रोषु हमारा ॥
लखन कहेउ मुनि सुजसु तुम्हारा। तुम्हहि अछत को बरनै पारा ॥
अपने मुहु तुम्ह आपनि करनी। बार अनेक भाँति बहु बरनी ॥
नहि संतोषु त पुनि कछु कहहू। जनि रिस रोकि दुसह दुख सहहू ॥
बीरबती तुम्ह धीर अछोभा। गारी देत न पावहु सोभा ॥
सूर समर करनी करहिं कहि न जनावहिं आपु।
बिद्यमान रन पाइ रिपु कायर कथहिं प्रतापु ॥

Question 4 (क): कवि, कविता व मूल ग्रंथ का नाम लिखिए।

Answer:

कवि का नाम तुलसीदास है। कविता का नाम राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद है। मूल ग्रंथ का नाम 'रामचरितमानस' (बालकांड) है।

Exam Tips:

a) तीनों नाम अलग-अलग लिखें।

 

Question 4 (ख): प्रस्तुत पद का प्रसंग स्पष्ट कीजिए।

Answer:

तुलसीदास के प्रमुख काव्य 'रामचरितमानस' के 'बालकांड' से उद्धृत इन पंक्तियों में परशुराम व लक्ष्मण की स्वभावगत विशेषताओं का वर्णन किया गया है। सीता-स्वयंवर में जब श्रीराम ने शिव-धनुष को तोड़ दिया था, तब परशुराम जी ने वहाँ पहुँचकर अपनी वीरता और शक्ति की डींगें हाँकनी प्रारंभ कर दी थीं। इस पर लक्ष्मण ने उनकी शक्ति और वीरता पर व्यंग्य आरंभ कर दिए थे, जिससे परशुराम जी का क्रोध और भी उत्तेजित हो गया था। तब परशुराम ने ये शब्द विश्वामित्र को संबोधित करते हुए कहे थे।

Exam Tips:

a) परशुराम का विश्वामित्र को संबोधित करना प्रसंग का मुख्य बिंदु है।
b) लक्ष्मण के व्यंग्य से परशुराम का क्रोध बढ़ने का क्रम लिखें।
c) डींगें हाँकने का उल्लेख प्रसंग में अवश्य करें।

 

Question 4 (ग): प्रस्तुत काव्यांश की व्याख्या कीजिए।

Answer:

लक्ष्मण के व्यंग्य भरे वचन सुनकर परशुराम विश्वामित्र को संबोधित करते हुए कहते हैं, हे विश्वामित्र! सुनो, यह बालक कुबुद्धि और कुटिल है, कालवश होकर अपने कुल का नाशक बन रहा है। यह सूर्यवंश रूपी पूर्ण-चंद्रमा का कलंक है। यह बालक बहुत ही उदंड, मूर्ख और निडर है। यह क्षणमात्र में ही काल का ग्रास बन जाएगा, अर्थात् मैं इसका शीघ्र वध कर दूँगा। मैं बार-बार पुकारकर कह रहा हूँ, फिर मुझे दोष न देना। यदि तुम इसे बचाना चाहते हो तो मेरा बल, क्रोध और प्रताप बताकर इसे रोक लो। इस पर लक्ष्मण जी ने कहा, हे मुनि! भला तुम्हारे रहते हुए तुम्हारे यश का वर्णन कौन कर सकता है, अर्थात् आप ही अपने यश का वर्णन बढ़ा-चढ़ाकर कर रहे हो। आपने अपनी करनी अपने मुख से अनेक बार अनेक प्रकार से तो कह दी है। यदि अब भी संतोष नहीं हुआ है, तो फिर कुछ कह लीजिए। किंतु अपने क्रोध को रोक सहृदय कष्ट न सहें। आप वीरव्रती, धैर्यवान तथा क्षोभ-रहित हैं। आप गाली देते शोभा नहीं पाते, अर्थात् गाली देना या अपशब्द कहना आपके लिए शोभनीय नहीं है।
लक्ष्मण जी ने पुनः कहा कि शूरवीर युद्ध-क्षेत्र में अपनी वीरता दिखाते हैं, अपने आपको स्वयं कहकर प्रकट नहीं करते, अर्थात् अपनी वीरता का वर्णन स्वयं नहीं करते। रण में अपने शत्रु को देखकर कायर लोग ही अपना गुणगान करते हैं।

Exam Tips:

a) व्याख्या में "कालबस" और "कुलघालक" जैसे शब्दों के अर्थ अवश्य लिखें।
b) लक्ष्मण के दो कथन, यश-वर्णन और शूरवीर का लक्षण, अलग-अलग लिखें।
c) "कहि न जनावहिं आपु" पंक्ति का भाव अंत में स्पष्ट करें।
d) परशुराम की चेतावनी और लक्ष्मण का उत्तर, दोनों का क्रम बनाए रखें।

 

Question 4 (घ): परशुराम ने विश्वामित्र से क्या कहा?

Answer:

परशुराम ने विश्वामित्र से कहा कि यह बालक कुबुद्धि है और यह काल के वश होकर अपने कुल के लिए घातक बन सकता है। इसको बचाना हो तो इसे मेरे प्रताप और बल के बारे में बता दीजिए, अन्यथा फिर मुझे दोष मत देना।

Exam Tips:

a) विश्वामित्र से की गई चेतावनी उत्तर का मुख्य भाग है।
b) "बल, क्रोध और प्रताप" का उल्लेख करें।

 

Question 4 (ङ): लक्ष्मण ने परशुराम पर क्या कहते हुए व्यंग्य किया?

Answer:

लक्ष्मण ने परशुराम पर व्यंग्य बाण छोड़ते हुए कहा कि आपके सुयश का वर्णन आपके अतिरिक्त और कौन कर सकता है। आप तो धैर्यवान और क्षोभरहित हो। युद्ध में शत्रु को पाकर कायर ही अपने प्रताप की डींगें मारा करते हैं।

Exam Tips:

a) "तुम्हहि अछत को बरनै पारा" पंक्ति व्यंग्य का मुख्य उदाहरण है।
b) कायर और शूरवीर का अंतर लिखें।

 

Question 4 (च): इस चौपाई के आधार पर परशुराम के चरित्र की विशेषताएँ बताइए।

Answer:

प्रस्तुत चौपाई को पढ़ने से पता चलता है कि परशुराम अत्यंत क्रोधी एवं आत्म-प्रशंसक स्वभाव वाले हैं। वे बार-बार अपना परिचय देने के बाद भी विश्वामित्र से कहते हैं कि आप बालक लक्ष्मण को मेरे विषय में बता दीजिए।

Exam Tips:

a) अत्यंत क्रोधी और आत्म-प्रशंसक, दोनों गुण अलग लिखें।
b) "बार-बार अपना परिचय" का उदाहरण दें।

 

Question 4 (छ): लक्ष्मण के अनुसार शूरवीर कौन है?

Answer:

लक्ष्मण के अनुसार शूरवीर वह होता है जो बातें न करके युद्ध भूमि में जाकर युद्ध करता है। युद्ध भूमि में शत्रु को देखकर कायर ही डींगें मारता है।

Exam Tips:

a) "सूर समर करनी करहिं कहि न जनावहिं आपु" पंक्ति इसका आधार है।
b) शूरवीर और कायर का अंतर स्पष्ट लिखें।

 

Question 4 (ज): लक्ष्मण ने परशुराम को क्या सुझाव दिया था?

Answer:

लक्ष्मण ने परशुराम को सुझाव दिया था कि उन्हें अपना यश अपने मुख से प्रकट नहीं करना चाहिए, क्योंकि उनके स्वयं यहाँ रहते हुए भला उनके यश का ठीक-ठीक वर्णन कौन कर सकता है।

Exam Tips:

a) "कहि न जनावहिं आपु" का भाव यहाँ लागू होता है।
b) सुझाव के साथ उसका कारण भी लिखें।

 

Question 4 (झ): इस पद के आधार पर लक्ष्मण के स्वभाव की विशेषताएँ लिखिए।

Answer:

इस पद से पता चलता है कि लक्ष्मण का स्वभाव अत्यंत तेज एवं उग्र है। वे वीर एवं वाक्पटु भी हैं। जब परशुराम के क्रोध को देखकर सारी सभा मौन हो गई थी, तब लक्ष्मण ने निडरतापूर्वक परशुराम को खरी-खरी बातें सुनाई थीं।

Exam Tips:

a) तेज स्वभाव, वीरता और वाक्पटुता, तीनों विशेषताएँ लिखें।
b) सभा के मौन होने और लक्ष्मण के निडर होने का विरोधाभास उत्तर में लिखें।

 

Question 4 (ञ): परशुराम ने विश्वामित्र को क्या करने की चेतावनी दी?

Answer:

परशुराम ने विश्वामित्र को चेतावनी दी थी कि वे लक्ष्मण को उनकी वीरता और प्रभाव के बारे में ठीक से बता दें, उसे उद्दंडता करने से मना कर दें, अन्यथा वह बिना मौत के उनके हाथों मारा जाएगा।

Exam Tips:

a) "हटकहु जौ चहहु उबारा" पंक्ति से चेतावनी का आधार मिलता है।
b) चेतावनी का परिणाम "मारा जाएगा" अवश्य लिखें।

 

Question 4 (ट): इस पद में प्रयुक्त किन्हीं दो अलंकारों के नाम लिखिए।

Answer:

रूपक - 'भानुबंस राकेस कलंकू' में रूपक अलंकार है। अनुप्रास - 'कुटिलु कालबस' में अनुप्रास अलंकार है।

Exam Tips:

a) रूपक में उपमेय और उपमान एक हो जाते हैं, यह पहचान लिखें।
b) अनुप्रास में एक वर्ण की आवृत्ति होती है।

 

Question 4 (ठ): प्रस्तुत पद्यांश का भावार्थ/भाव सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।

Answer:

प्रस्तुत पद में कवि ने अत्यंत ओजस्वी भाषा में परशुराम के क्रोधी एवं आत्म-प्रशंसक रूप का उल्लेख किया है। लक्ष्मण की तेजस्विता, वाग्वीरता, व्यंग्य क्षमता और निर्भीकता को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया गया है।

Exam Tips:

a) परशुराम और लक्ष्मण, दोनों के चरित्र का भाव अलग-अलग लिखें।
b) ओजस्वी भाषा का उदाहरण पद से दें।
c) निर्भीकता का भाव अंत में लिखें।

 

Question 4 (ड): इस काव्यांश में निहित शिल्प-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।

Answer:

कवि ने परशुराम के क्रोधी एवं आत्म-प्रशंसक रूप का उल्लेख किया है। "लखन कहेउ मुनि सुजसु तुम्हारा। तुम्हहि अछत को बरनै पारा।" पंक्ति में व्यंग्य देखते ही बनता है। 'काल कवलु', 'कुलघालकु' आदि शब्दों का प्रयोग सुंदर एवं सटीक बन पड़ा है। अवधी भाषा का सुंदर एवं सफल प्रयोग हुआ है। अनुप्रास, रूपक, मानवीकरण आदि अलंकारों का सहज एवं स्वाभाविक प्रयोग भी देखते ही बनता है। वीर रस का सुंदर एवं सजीव वर्णन हुआ है। तत्सम एवं तद्भव शब्दावली का सार्थक एवं सटीक प्रयोग किया गया है।

Exam Tips:

a) व्यंग्य की पंक्ति को उद्धृत कर उसका शिल्प बताएँ।
b) 'कालकवलु' और 'कुलघालकु' के मुहावरेदार प्रयोग का उल्लेख करें।
c) वीर रस और अलंकारों की सूची उदाहरण सहित लिखें।
d) तत्सम और तद्भव शब्दों के उदाहरण अलग से दें।

 

Question 4 (ढ): प्रस्तुत काव्यांश की भाषागत विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

Answer:

महाकवि तुलसीदास ने इन काव्य पंक्तियों में ठेठ अवधी भाषा का प्रयोग किया है। पूर्ण पद की भाषा भावानुकूल है। भाषा वीर रस की अभिव्यक्ति के अनुकूल ओजपूर्ण है। पदमैत्री का सफल प्रयोग किया गया है, जिससे भाषा में प्रवाह एवं गेयतत्व का समावेश हुआ है। 'कुलघालकु' आदि मुहावरों के प्रयोग से भाषा सारगर्भित बन पड़ी है। अलंकृत भाषा के प्रयोग से काव्य-सौंदर्य में वृद्धि हुई है।

Exam Tips:

a) ठेठ अवधी और ओजपूर्ण भाषा का उल्लेख करें।
b) पदमैत्री से उत्पन्न प्रवाह और गेयता का उदाहरण दें।
c) मुहावरेदार प्रयोग का उल्लेख भाषा-सौंदर्य में अवश्य करें।

 

Question 5: निम्नलिखित पद्यांश पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
तुम्ह तौ कालु हाँक जनु लावा। बार बार मोहि लागि बोलावा ॥
सुनत लखन के बचन कठोरा। परसु सुधारि धरेउ कर घोरा ॥
अब जनि देइ दोसु मोहि लोगू। कटुबादी बालकु बधजोगू ॥
बाल बिलोकि बहुत मैं बाँचा। अब येहु मरनिहार भा साँचा ॥
कौसिक कहा छमिअ अपराधू। बाल दोष गुन गनहिं न साधू ॥
खर कुठार मैं अकरुन कोही। आगे अपराधी गुरुद्रोही ॥
उतर देत छोड़उँ बिनु मारें। केवल कौसिक सील तुम्हारें ॥
न त येहि काटि कुठार कठोरें। गुरहि उरिन होतेउँ श्रम थोरें ॥
गाधिसूनु कह हृदयँ हँसि मुनिहि हरिअरइ सूझ।
अयमय खाँड़ न ऊखमय अजहुँ न बूझ अबूझ ॥

Question 5 (क): कवि, कविता व मूल ग्रंथ का नाम लिखिए।

Answer:

कवि का नाम तुलसीदास है। कविता का नाम राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद है। मूल ग्रंथ का नाम 'रामचरितमानस' (बालकांड) है।

Exam Tips:

a) तीनों नाम अलग-अलग लिखें।

 

Question 5 (ख): प्रस्तुत पद्यांश का प्रसंग लिखिए।

Answer:

प्रस्तुत पद तुलसीदास के सुप्रसिद्ध काव्य-ग्रंथ 'रामचरितमानस' के 'बालकांड' से उद्धृत है। इसमें सीता-स्वयंवर के समय श्रीराम द्वारा शिव-धनुष तोड़ दिए जाने पर परशुराम द्वारा अचानक सभा में पहुँचकर क्रोध व्यक्त किया गया था, जिससे सभा में उपस्थित सभी राजा लोग भयभीत हो गए थे। किंतु लक्ष्मण पर उनकी धमकियों व डींगों का कोई प्रभाव नहीं पड़ा था, अपितु उसने निडरतापूर्वक उन्हें खरी-खरी सुनाई थी, जिससे परशुराम का क्रोध और भी बढ़ गया था।

Exam Tips:

a) सभा के भयभीत होने और लक्ष्मण के निडर होने का विरोधाभास लिखें।
b) परशुराम के क्रोध बढ़ने का कारण लक्ष्मण की खरी-खरी बातें थीं, यह स्पष्ट करें।

 

Question 5 (ग): प्रस्तुत पद्यांश की व्याख्या कीजिए।

Answer:

लक्ष्मण ने परशुराम को संबोधित करते हुए कहा, मानो आप तो काल को हाँक कर ले आए हैं, जो बारंबार मुझे बुला रहे हैं। लक्ष्मण के ऐसे कठोर वचन सुनकर परशुराम ने अपना भयंकर कुठार सुधारकर हाथ में पकड़ा और कहने लगे कि अब लोग मुझे दोष न दें। यह कटु वचन बोलने वाला बालक मारने योग्य है। बालक जानकर मैंने इसे बहुत बचाया, किंतु अब यह सचमुच ही मरना चाहता है। विश्वामित्र बोले कि इसका अपराध क्षमा करें, बालक के दोष व अवगुण साधु लोग नहीं गिनते। परशुराम ने कहा, मेरे हाथ में तीक्ष्ण कुठार है और मैं बिना कारण ही क्रोधी हूँ। इस पर भी मेरे सामने यह गुरुद्रोही है, जो उत्तर दे रहा है। हे कौशिक, केवल तुम्हारे सद्व्यवहार से ही इसको मैं बिना मारे छोड़ देता हूँ, नहीं तो इसे कुठार से काटकर थोड़े ही परिश्रम से गुरु के ऋण से उऋण हो जाता।
इस पर विश्वामित्र मन में हँसकर कहने लगे कि मुनि को हरा-ही-हरा सूझता है, जिन्होंने लोहे के समान धनुष को गन्ने की भाँति सरलता से तोड़ दिया। मुनि अब भी उनके प्रभाव को नहीं समझ रहे हैं।

Exam Tips:

a) "काल को हाँककर" का अर्थ मृत्यु को बुलाना है, यह व्याख्या में स्पष्ट करें।
b) विश्वामित्र के मन में हँसने का कारण अलग से लिखें।
c) "गुरहि उरिन" का अर्थ गुरु का ऋण चुकाना है, यह शब्दार्थ दें।
d) व्याख्या को परशुराम और विश्वामित्र के संवाद के क्रम में लिखें।

 

Question 5 (घ): परशुराम मानो किसे और क्यों हाँककर किसके पास बुला रहे थे?

Answer:

परशुराम बार-बार लक्ष्मण का वध करने की धमकी देते हैं। इसे सुनकर लक्ष्मण जी कहते हैं कि मानो परशुराम तो काल को हाँककर उसके (लक्ष्मण के) पास बुला रहे हैं।

Exam Tips:

a) "तुम्ह तौ कालु हाँक जनु लावा" पंक्ति का भाव यहाँ लिखें।
b) काल को बुलाने का अर्थ मृत्यु को निमंत्रण देना है।

 

Question 5 (ङ): लक्ष्मण की खरी-खरी बातों का परशुराम पर क्या प्रभाव पड़ा?

Answer:

लक्ष्मण की खरी-खरी बातों को सुनकर परशुराम का क्रोध और भी बढ़ जाता है। वे अपने कुल्हाड़े को सँभालते हुए बोले, यह कटु वचन कहने वाला बालक निश्चय ही मारने योग्य है।

Exam Tips:

a) क्रोध बढ़ने और कुठार सँभालने, दोनों प्रभाव लिखें।
b) "कटुबादी बालकु बधजोगू" पंक्ति उद्धृत करें।

 

Question 5 (च): विश्वामित्र ने परशुराम को क्या कहकर शांत किया?

Answer:

विश्वामित्र जी ने परशुराम से कहा कि साधु लोग बालकों पर क्रोध नहीं करते और न ही उनके गुण-दोषों की ओर ध्यान देते हैं।

Exam Tips:

a) "बाल दोष गुन गनहिं न साधू" पंक्ति इसका आधार है।
b) विश्वामित्र ने क्षमा माँगने की सलाह दी थी, यह भी लिखें।

 

Question 5 (छ): विश्वामित्र परशुराम के अकारण क्रोध को देखकर क्या सोचने लगे थे?

Answer:

विश्वामित्र जी परशुराम के अकारण क्रोध को देखकर सोचने लगे कि मुनि विजय प्राप्त करने के कारण सर्वत्र हरा-ही-हरा देख रहा है। वह श्रीराम को साधारण क्षत्रिय समझता है। मुनि अब भी बेसमझ बना हुआ है, वह इनके प्रभाव को नहीं देख रहा है।

Exam Tips:

a) "हरियरे सूझ" का अर्थ हर ओर अपनी जीत दिखना है।
b) परशुराम का राम को साधारण समझना उनकी भूल थी, यह लिखें।

 

Question 5 (ज): परशुराम ने लक्ष्मण को गुरुद्रोही क्यों कहा था?

Answer:

परशुराम शिवजी को अपना गुरु मानते थे, इसलिए शिव-धनुष की रक्षा करना उनका कर्तव्य था। किंतु सीता-स्वयंवर के समय उसे श्रीराम ने भंग कर दिया था। इसी कारण परशुराम जी ने अपना और भगवान शिव का अपमान समझकर भरी सभा में क्षत्रियों को भला-बुरा कहा। इस पर लक्ष्मण ने परशुराम के व्यंग्यात्मक शब्दों का विरोध किया। इसलिए परशुराम ने लक्ष्मण को गुरुद्रोही कहा था।

Exam Tips:

a) गुरु शिव के धनुष का अपमान गुरुद्रोह के रूप में देखा गया, यह लिखें।
b) लक्ष्मण का व्यंग्य विरोध ही गुरुद्रोही कहने का कारण है।
c) "गुरुद्रोही" शब्द का अर्थ गुरु का विरोधी है।

 

Question 5 (झ): परशुराम ने इस पद में अपने किन गुणों की ओर संकेत किया है?

Answer:

इस पद में परशुराम ने कहा कि वह अत्यंत क्रोधी एवं निर्मम स्वभाव वाला व्यक्ति है।

Exam Tips:

a) "खर कुठार मैं अकरुन कोही" पंक्ति इसका आधार है।
b) "अकरुन" का अर्थ दयारहित होता है।

 

Question 5 (अ): परशुराम किन कारणों से लक्ष्मण को बिना मारे छोड़ रहे थे?

Answer:

परशुराम विश्वामित्र के सद्व्यवहार के कारण लक्ष्मण को बिना मारे छोड़ रहे थे। उनके अनुसार लक्ष्मण बालक है और उसके स्वभाव को नहीं जानता, इसलिए वह मारने योग्य होते हुए भी बच रहा है। उन्होंने कहा कि केवल कौशिक के शील के कारण वे उसे छोड़ रहे हैं।

Exam Tips:

a) "केवल कौसिक सील तुम्हारें" पंक्ति से विश्वामित्र का आदर स्पष्ट होता है।
b) लक्ष्मण का बालक होना भी एक कारण है, यह अलग लिखें।

 

Question 5 (ट): इस पद का भाव-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।

Answer:

इस पद में कवि ने परशुराम के अभिमानी एवं आत्म-प्रशंसक स्वभाव का वर्णन किया है। परशुराम लक्ष्मण को अपना अपमान करते देखकर अपना कुल्हाड़ा सँभालने लगते हैं। विश्वामित्र के समझाने पर भी वे नहीं समझ सके कि श्रीराम कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं। यह देखकर विश्वामित्र मन-ही-मन मुस्कुरा दिए कि परशुराम को सब ओर अपनी विजय-ही-विजय दिखाई देती है। वह वास्तविकता को नहीं समझ रहे थे तथा अपनी वीरता की डींगें मार रहे थे।

Exam Tips:

a) परशुराम का अभिमान और विश्वामित्र की मुस्कान, दोनों को भाव में जोड़ें।
b) श्रीराम की असली शक्ति न समझ पाने की भूल पर बल दें।
c) भाव-सौंदर्य में परशुराम की विजय-भावना का उल्लेख करें।

 

Question 5 (ठ): इस पद में निहित शिल्प-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।

Answer:

प्रस्तुत पद में कवि ने परशुराम एवं लक्ष्मण के चरित्र की विशेषताओं का उल्लेख किया है। अवधी भाषा का विषयानुकूल प्रयोग किया गया है। नाटकीयता के कारण रोचकता का समावेश हुआ है। सम्पूर्ण पद्य में व्यंग्य का प्रयोग हुआ है। चौपाई एवं दोहा छंद का प्रयोग किया गया है। रूपक एवं मानवीकरण अलंकारों का प्रयोग किया गया है।

Exam Tips:

a) नाटकीयता और व्यंग्य को शिल्प के मुख्य बिंदु बनाएँ।
b) रूपक और मानवीकरण के उदाहरण पद से दें।
c) चौपाई और दोहा छंद के नाम लिखें।

 

Question 5 (ड): इस पद की भाषागत विशेषताएँ लिखिए।

Answer:

भाषा अलंकृत एवं विषयानुकूल है। तत्सम शब्दों का सफल एवं सार्थक प्रयोग किया गया है। भाषा ओजगुण संपन्न है। मुहावरों के सफल प्रयोग के कारण भाषा सारगर्भित बन पड़ी है।

Exam Tips:

a) ओज गुण और मुहावरों के उदाहरण पद से दें।
b) तत्सम शब्दों का सार्थक प्रयोग उल्लेख करें।

 

Question 6: निम्नलिखित पद्यांश पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
कहेउ लखन मुनि सीलु तुम्हारा। को नहि जान बिदित संसारा ॥
माता पितहि उरिन भये नीकें। गुररिनु रहा सोचु बड़ जी के ॥
सो जनु हमरेहि माथे काढ़ा। दिन चलि गये ब्याज बड़ बाढ़ा ॥
अब आनिअ ब्यवहरिआ बोली। तुरत देउँ मैं थैली खोली ॥
सुनि कटु बचन कुठार सुधारा। हाय हाय सब सभा पुकारा ॥
भृगुबर परसु देखावहु मोही। बिप्र बिचारि बचउँ नृपद्रोही ॥
मिले न कबहुँ सुभट रन गाढ़े। द्विजदेवता घरहि के बाढ़े ॥
अनुचित कहि सबु लोगु पुकारे। रघुपति सयनहि लखनु नेवारे ॥
लखन उतर आहुति सरिस भृगुबरकोपु कृसानु।
बढ़त देखि जल सम बचन बोले रघुकुलभानु ॥

Question 6 (क): कवि, कविता एवं मूल ग्रंथ का नाम लिखिए।

Answer:

कवि का नाम तुलसीदास है। कविता का नाम राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद है। मूल ग्रंथ का नाम 'रामचरितमानस' (बालकांड) है।

Exam Tips:

a) तीनों नाम अलग-अलग लिखें।

 

Question 6 (ख): प्रस्तुत पद्यांश का प्रसंग लिखिए।

Answer:

तुलसीदास द्वारा रचित काव्य-ग्रंथ 'रामचरितमानस' से उद्धृत इस पद में उस घटना का वर्णन किया गया है जब श्रीराम ने शिव-धनुष तोड़कर सीता का वरण किया था और उसी समय परशुराम ने वहाँ पधारकर सभी को अपने क्रोध से आतंकित कर दिया था। वे धनुष तोड़ने वाले का वध करने की धमकी देने लगे। तभी लक्ष्मण ने उनकी धमकियों पर व्यंग्य करते हुए ये शब्द कहे थे।

Exam Tips:

a) शिव-धनुष तोड़ने और सीता का वरण, दोनों घटनाएँ प्रसंग में लिखें।
b) लक्ष्मण के व्यंग्य का उल्लेख प्रसंग के अंत में करें।

 

Question 6 (ग): प्रस्तुत पद की व्याख्या कीजिए।

Answer:

लक्ष्मण ने परशुराम से कहा, हे मुनि! आपके शील के विषय में कौन नहीं जानता, अर्थात् सारा संसार आपके शील से परिचित है। आप अपने माता-पिता के ऋण से तो अच्छी प्रकार से उऋण हो चुके हैं। केवल गुरु का ऋण शेष बचा है। उसे उतारना ही आपकी सबसे बड़ी चिंता है। वह शायद आप हमारे माथे पर काढ़ना चाहते हैं, अर्थात् लक्ष्मण को मारकर वे अपने गुरु के ऋण को उतारना चाहते हैं। यह बात उचित भी है, क्योंकि काफी समय बीत गया है और ब्याज भी बहुत बढ़ गया है। चलिए, अब किसी हिसाब-किताब करने वाले को बुला लेना चाहिए और तुरंत ही थैली खोलकर हिसाब चुकता कर दूँगा। लक्ष्मण के ये कटु वचन सुनकर परशुराम ने अपना फरसा सँभाल लिया। सारी सभा भयभीत होकर हाय-हाय करने लगी। लक्ष्मण ने फिर धैर्यपूर्वक कहा, हे भृगुकुल के श्रेष्ठ परशुराम! आप मुझे अपना फरसा दिखा रहे हैं और मैं आपको ब्राह्मण समझकर लड़ने से बार-बार बच रहा हूँ। हे नृपद्रोही! लगता है आपका युद्ध भूमि में कभी पराक्रमी वीरों से पाला नहीं पड़ा। इसलिए हे ब्राह्मण देवता! आप अपने घर में ही अपनी वीरता के कारण फूले-फूले फिर रहे हैं।
लक्ष्मण के ये शब्द सुनकर सभा में उपस्थित लोग 'अनुचित-अनुचित' कहने लगे। श्रीराम ने लक्ष्मण को आँख के संकेत से शांत रहने के लिए कहा। इस प्रकार लक्ष्मण के शब्द परशुराम के क्रोध को इस प्रकार भड़काने वाले थे जैसे आहुति आग को भड़काती है। उस आग को बढ़ते देखकर श्रीराम ने जल के समान शीतल वचन कहे।

Exam Tips:

a) "गुररिनु" और "ब्याज" जैसे रूपकों का अर्थ व्याख्या में स्पष्ट करें।
b) श्रीराम के "जल के समान वचन" का संदर्भ अंत में लिखें।
c) परशुराम के फरसे और सभा की प्रतिक्रिया का क्रम बनाए रखें।
d) व्याख्या में लक्ष्मण का व्यंग्य और श्रीराम की शांति, दोनों भाव आएँ।

 

Question 6 (घ): इस पद में किसने किस पर क्या व्यंग्य किया?

Answer:

इस पद में लक्ष्मण ने परशुराम पर व्यंग्य किया है। लक्ष्मण ने कहा कि आपने अपने पिता का कहना मानकर अपनी माता का वध कर दिया और माता-पिता के ऋण से उऋण हो गए। अब मुझे मारकर गुरु का ऋण चुकता करना चाहते हैं, तो ठीक है, किसी हिसाब-किताब करने वाले को बुला लीजिए।

Exam Tips:

a) व्यंग्य करने वाला लक्ष्मण और लक्ष्य परशुराम, दोनों स्पष्ट लिखें।
b) "माता-पिता के ऋण से उऋण" वाला व्यंग्य सबसे तीखा है।
c) "हिसाब-किताब करने वाले" का उल्लेख व्यंग्य की शैली बताता है।

 

Question 6 (ङ): सभा में हाहाकार मचने का क्या कारण था?

Answer:

लक्ष्मण के कटु वचन सुनकर परशुराम जी का क्रोध बढ़ गया और उन्होंने लक्ष्मण को मारने के लिए अपना फरसा उठा लिया था। वहाँ बैठी सभा यह देखकर हाहाकार कर उठी थी।

Exam Tips:

a) परशुराम द्वारा फरसा उठाना ही हाहाकार का मुख्य कारण है।
b) "हाय हाय सब सभा पुकारा" पंक्ति उद्धृत करें।

 

Question 6 (च): परशुराम के बढ़ते क्रोध को किसने और कैसे शांत किया?

Answer:

श्रीराम ने अपनी मधुर वाणी से परशुराम के बढ़ते क्रोध को शांत किया।

Exam Tips:

a) "रघुकुलभानु" जल के समान वचन बोले, यह उल्लेख करें।
b) श्रीराम ने आँख के संकेत से लक्ष्मण को भी रोका था।

 

Question 6 (छ): परशुराम के गुरु कौन थे? वे गुरु के ऋण से कैसे उऋण होना चाहते थे?

Answer:

परशुराम के गुरु भगवान शिव थे। वे शिव के धनुष को तोड़ने वाले का वध करके गुरु के ऋण से उऋण होना चाहते थे।

Exam Tips:

a) गुरु शिव और शिव-धनुष, दोनों का संबंध स्पष्ट करें।
b) "गुररिनु" वाली पंक्ति का उल्लेख करें।

 

Question 6 (ज): परशुराम को फरसा सँभालते हुए देखकर सभा ने क्या प्रतिक्रिया की?

Answer:

परशुराम को अपना फरसा सँभालते हुए देखकर सारी सभा भयभीत हो उठी थी, क्योंकि परशुराम लक्ष्मण के प्रति और भी अधिक क्रुद्ध हो उठे थे और उसका वध करना चाहते थे। उधर लक्ष्मण भी परशुराम को युद्ध की चुनौती देने लगे थे। इसलिए सभा हाहाकार करने लगी थी।

Exam Tips:

a) सभा का भयभीत होना और "अनुचित-अनुचित" कहना, दोनों प्रतिक्रियाएँ लिखें।
b) लक्ष्मण की युद्ध-चुनौती का उल्लेख करें।

 

Question 6 (झ): लक्ष्मण ने परशुराम के साथ संघर्ष को क्यों टाल दिया?

Answer:

लक्ष्मण ने परशुराम के साथ संघर्ष इसलिए टाल दिया था, क्योंकि परशुराम ब्राह्मण थे और लक्ष्मण ब्राह्मण के साथ युद्ध नहीं करना चाहते थे। ब्राह्मणों के साथ युद्ध करना व उनका वध करना उनके कुल की मर्यादा के विपरीत था।

Exam Tips:

a) "बिप्र बिचारि बचउँ नृपद्रोही" पंक्ति इसका आधार है।
b) कुल की मर्यादा का उल्लेख उत्तर में अवश्य करें।

 

Question 6 (अ): लक्ष्मण की उत्तेजक बातों का सभा पर क्या प्रभाव पड़ा?

Answer:

लक्ष्मण की उत्तेजक बातों को सुनकर सभा में उपस्थित लोगों ने आपत्ति की तथा लक्ष्मण के वचनों को अनुचित बताया। यहाँ तक कि श्रीरामचंद्र ने भी उन्हें चुप रहने का संकेत किया।

Exam Tips:

a) "अनुचित कहि सबु लोगु पुकारे" पंक्ति का उल्लेख करें।
b) श्रीराम का आँख का संकेत भी लिखें।

 

Question 6 (ट): राम ने लक्ष्मण को शांत रहने के लिए किस प्रकार समझाया?

Answer:

श्रीराम ने लक्ष्मण को आँख के संकेत से शांत रहने को कहा और परशुराम का अपमान न करने के लिए कहा।

Exam Tips:

a) "रघुपति सयनहि लखनु नेवारे" पंक्ति इसका आधार है।
b) संकेत द्वारा समझाने का तरीका लिखें।

 

Question 6 (ठ): इस पद के आधार पर लक्ष्मण की चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

Answer:

इस पद को पढ़कर पता चलता है कि लक्ष्मण स्वभाव से अत्यधिक उग्र हैं। वे अपने क्रोध पर नियंत्रण नहीं कर सकते। उन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है। वे अपने से बड़े परशुराम जी के सामने भी कठोर वचन आसानी से बोल जाते हैं। इसी कारण सारी सभा उनके विरुद्ध बोलने लगती है।

Exam Tips:

a) उग्र स्वभाव और क्रोध पर नियंत्रण न होना, दोनों लिखें।
b) बड़ों के सामने कठोर बोलने का उदाहरण दें।
c) सभा के विरोध का उल्लेख अंत में करें।

 

Question 6 (ड): राम के चरित्र की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

Answer:

इस पद से पता चलता है कि श्रीराम अत्यंत गंभीर एवं शांत स्वभाव वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने लक्ष्मण को शांत रहने का संकेत किया। उन्होंने अपनी मधुर वाणी से परशुराम जी के क्रोध को शांत किया था। अतः वे शांत स्वभाव वाले एवं मधुरभाषी हैं।

Exam Tips:

a) गंभीरता, शांति और मधुरभाषिता, तीनों विशेषताएँ लिखें।
b) लक्ष्मण को संकेत से रोकने का उदाहरण दें।

 

Question 6 (ढ): 'द्विजदेवता घरहि के बाढ़े' का भावार्थ स्पष्ट कीजिए।

Answer:

इस पद के माध्यम से लक्ष्मण ने परशुराम की खोखली धमकियों पर व्यंग्य किया है। लक्ष्मण कहते हैं कि हे ब्राह्मण देवता! आप तो अपने घर में ही शेर बने फिरते हैं, आपका कभी किसी वीर योद्धा से पाला नहीं पड़ा।

Exam Tips:

a) "घरहि के बाढ़े" का अर्थ घर में ही वीरता दिखाने वाले है।
b) परशुराम की खोखली वीरता पर व्यंग्य को भाव में लिखें।

 

Question 6 (ण): प्रस्तुत पद का भावार्थ स्पष्ट कीजिए।

Answer:

इस पद में कवि ने लक्ष्मण, परशुराम और श्रीराम के स्वभाव का समान रूप से चित्रण किया है। लक्ष्मण अपने कटु वचनों से परशुराम के क्रोध को बढ़ाता है तथा उन पर व्यंग्य कसता है। परशुराम अपने क्रोध के कारण लक्ष्मण का वध करने के लिए अपना फरसा सँभाल लेता है, किंतु श्रीराम अपनी मधुर वाणी और शांत स्वभाव से दोनों को शांत कर देते हैं।

Exam Tips:

a) तीनों पात्रों का स्वभाव अलग-अलग अनुच्छेद में लिखें।
b) श्रीराम द्वारा दोनों को शांत करने का भाव अंत में लिखें।
c) क्रोध, व्यंग्य और शांति का क्रम भाव में बनाए रखें।

 

Question 6 (त): प्रस्तुत पद के भाषा वैशिष्ट्य पर प्रकाश डालिए।

Answer:

भाषा भाव के अनुरूप विनम्र, क्रोध तथा व्यंग्य के भावों को अभिव्यक्त करने में पूर्णतः सफल रही है। उपमा, अनुप्रास, वीप्सा, वक्रोक्ति आदि अलंकारों का प्रयोग किया गया है। दोहा एवं चौपाई छंद हैं। अवधी भाषा का विषयानुकूल प्रयोग हुआ है।

Exam Tips:

a) उपमा और वक्रोक्ति के उदाहरण पद से दें।
b) अवधी भाषा का विषयानुकूल प्रयोग लिखें।
c) दोहा और चौपाई छंद के नाम अवश्य लिखें।

 

कवि-परिचय

Question 1: तुलसीदास का संक्षिप्त जीवन-परिचय, रचनाओं, काव्यगत विशेषताओं एवं भाषा-शैली का वर्णन कीजिए।

Answer:

1. जीवन-परिचय-गोस्वामी तुलसीदास हिंदी के सर्वश्रेष्ठ कवि माने जाते हैं। इनका जीवन-वृत्तांत अभी तक अंधकारमय है, क्योंकि इन्हें अपने इष्टदेव के सम्मुख निज व्यक्तित्व का प्रतिफलन प्रिय नहीं था। इनका जन्म सन् 1532 में बाँदा जिले के राजापुर नामक गाँव में हुआ था। कुछ लोग इनका जन्म-स्थान सोरों (ज़िला एटा) को भी मानते हैं। इनके पिता का नाम आत्माराम दूबे और माता का नाम हुलसी था। जनश्रुति के अनुसार इनका विवाह रत्नावली से हुआ था। इनका तारक नाम का पुत्र भी हुआ था, जिसकी मृत्यु हो गई थी। तुलसी अपनी पत्नी के रूप-गुण पर अत्यधिक आसक्त थे, इसीलिए इन्हें उससे "लाज न आवति आपको दौरे आयहु साथ" वाली मीठी भर्त्सना सुननी पड़ी थी। इसी भर्त्सना ने उनकी जीवनधारा ही बदल दी। इनके ज्ञान-चक्षु खुल गए। इन्होंने बाबा नरहरिदास से दीक्षा प्राप्त की। काशी में इन्होंने सोलह-सत्रह वर्ष तक वेद, पुराण, उपनिषद्, रामायण तथा श्रीमद्भागवत का गंभीर अध्ययन किया। इनका देहांत सन् 1623 में काशी में हुआ।
2. प्रमुख रचनाएँ-तुलसीदास की बारह रचनाएँ प्रसिद्ध हैं। उनमें 'रामचरितमानस', 'विनयपत्रिका', 'कवितावली', 'दोहावली', 'जानकी मंगल', 'पार्वती मंगल' आदि उल्लेखनीय हैं।
3. काव्यगत विशेषताएँ-तुलसीदास रामभक्त कवि थे। 'रामचरितमानस' इनकी अमर रचना है। वे आदर्शवादी विचारधारा के कवि थे। इन्होंने राम के सगुण रूप की भक्ति की है और राम के चरित्र के विराट स्वरूप का वर्णन किया है। उन्होंने 'रामचरितमानस' में सर्वत्र आदर्श की स्थापना की है। पिता, पुत्र, भाई, पति, प्रजा, राजा, स्वामी, सेवक सभी का आदर्श रूप में चित्रण किया गया है। उनकी रचनाओं में ज्ञान, भक्ति और कर्म, धर्म और संस्कृति, सगुण और निर्गुण आदि का सुंदर समन्वय दिखाई देता है। तुलसीदास की भक्ति दास्य भाव की है। वे अपने आराध्य श्रीराम को श्रेष्ठ और स्वयं को तुच्छ स्वीकार करते हैं: "राम सो बड़ो है कौन, मोसो कौन है छोटो? राम सो खरो है कौन, मोसो कौन है खोटो?" वे अपने युग के महान समाज-सुधारक थे।
4. भाषा-शैली-इन्होंने अपना अधिकांश काव्य अवधी भाषा में लिखा, किंतु ब्रज भाषा पर भी इन्हें पूर्ण अधिकार प्राप्त था। इनकी भाषा में संस्कृत की कोमलकांत पदावली की सुमधुर झंकार है। इनकी भाषा लौकिक है और उतनी ही शास्त्रीय भी। इन्होंने अपने काव्य में उत्प्रेक्षा, रूपक और उपमा अलंकारों का अधिक प्रयोग किया है। इन्होंने रोला, चौपाई, हरिगीतिका, छप्पय, सोरठा आदि छंदों का सुंदर प्रयोग किया है।

Exam Tips:

a) जीवन-परिचय में जन्म, मृत्यु और गुरु के नाम अवश्य लिखें।
b) रचनाओं में रामचरितमानस और विनयपत्रिका का उल्लेख करें।
c) दास्य भाव की भक्ति और समन्वयवादी दृष्टि को विशेषताओं में लिखें।
d) भाषा-शैली में अवधी, अलंकार और छंदों के नाम अलग-अलग लिखें।

 

काव्यांशों का सार

Question 1: 'राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद' नामक कवितांश का सार अपने शब्दों में लिखिए।

Answer:

'राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद' तुलसीदास के महाकाव्य 'रामचरितमानस' के 'बालकांड' का प्रमुख अंश है। इसका 'रामचरितमानस' के कथानक में महत्त्वपूर्ण स्थान है। इस संक्षिप्त अंश में राम, लक्ष्मण और परशुराम तीनों के चरित्र का उद्घाटन होता है। जब राजा जनक द्वारा आयोजित सीता स्वयंवर के अवसर पर श्रीराम भगवान शंकर के धनुष को तोड़ डालते हैं, तब वहाँ उपस्थित समाज के लोगों पर विभिन्न प्रभाव पड़ते हैं। राजा जनक प्रसन्न होते हैं, सीता की मनोकामना और भक्ति पूरी होती है, साधु लोग प्रसन्न होते हैं, किंतु दुष्ट राजा लोग दुःखी होते हैं। परशुराम को जब धनुष भंजन की खबर मिलती है तो वे क्रोध से पागल हो उठते हैं और राजा जनक की सभा में उपस्थित होकर धनुष तोड़ने वाले को समाप्त करने की धमकी देते हैं।
परशुराम की क्रोध भरी बातें सुनकर श्रीराम अत्यंत धीरज एवं सहज भाव से बोल उठे, हे नाथ! शिवजी के धनुष को तोड़ने वाला कोई आपका ही दास होगा। यह सुनकर भी परशुराम का क्रोध शांत नहीं होता। वे कहते हैं, सेवक का काम तो सेवा करना है। जिसने भी यह धनुष तोड़ा है, वह मेरा सहस्रबाहु के समान शत्रु है। परशुराम का क्रोध बढ़ता ही गया और उन्होंने कहा कि धनुष तोड़ने वाला सभा से अलग हो जाए, अन्यथा वे सारे समाज को नष्ट कर देंगे। इस पर लक्ष्मण ने मुस्कराकर कहा कि बचपन में ऐसे कितने धनुष तोड़े होंगे, फिर इस धनुष से आपको इतनी ममता क्यों है? इससे परशुराम का क्रोध और भी भड़क गया। लक्ष्मण ने पुनः कहा कि इसमें राम का कोई दोष नहीं, वह तो उनके छूते ही टूट गया। इसलिए हे मुनिवर! आप व्यर्थ ही क्रोध कर रहे हैं। परशुराम क्रोधाग्नि में जल उठे और बोले कि मैं तुम्हें बालक समझकर छोड़ रहा हूँ। मैं बाल ब्रह्मचारी हूँ और क्षत्रिय कुल का शत्रु हूँ। मैंने अपने भुजबल से पृथ्वी को कई बार राजा-विहीन कर दिया और पृथ्वी को देवताओं को दान में दे दिया। लक्ष्मण ने सहज भाव से कहा कि हे मुनिवर! तुम मुझे बार-बार कुल्हाड़ा दिखाते हो, तब फूँक मारकर पहाड़ को उड़ाना चाहते हो। मैंने तो जो कुछ कहा वह तुम्हारे वेश को देखकर कहा, किंतु अब मुझे पता चल गया है कि तुम भृगुसुत हो, और तुम्हारे जनेऊ को देखकर सब कुछ जान गया हूँ। इसलिए आप जो कुछ भी कहेंगे, मैं उसे सहन कर लूँगा। परशुराम ने विश्वामित्र से कहा कि इस बालक को समझा लीजिए, अन्यथा यह काल-कवलित हो जाएगा। किंतु लक्ष्मण ने उन्हें स्पष्ट भाषा में ललकारा तो उन्होंने अपना फरसा सँभाल लिया और कहा कि अब मुझे बालक का वध करने का दोष मत देना। अंत में विश्वामित्र ने परशुराम को समझाते हुए कहा कि आप महान हैं और बड़ों की महानता छोटों के अपराध क्षमा कर देने में ही है। किंतु विश्वामित्र मन-ही-मन हँसने लगे कि जिसने शिव-धनुष को गन्ने की भाँति सरलता से तोड़ दिया, परशुराम उसके प्रभाव को नहीं समझे। लक्ष्मण ने पुनः मज़ाक में कहा कि परशुराम जी माता-पिता के ऋण से तो मुक्त हो चुके हैं, अब गुरु के ऋण से उऋण होना चाहते हैं। यह सुनते ही परशुराम ने अपना कुल्हाड़ा सँभाल लिया। सारी सभा में हाहाकार मच गया। लक्ष्मण के शब्दों ने परशुराम का क्रोध और भी बढ़ा दिया, किंतु तब श्रीराम ने जल के समान शांत करने वाले शब्द कहे।

Exam Tips:

a) सार में सीता-स्वयंवर से शुरू करके क्रोध, व्यंग्य और राम की शांति तक का क्रम रखें।
b) सार अपने शब्दों में लिखें, पंक्तियाँ न उतारें।
c) तीनों पात्रों के चरित्र का उल्लेख सार में अवश्य करें।
d) सार का अंत श्रीराम के शांत करने वाले वचनों से करें।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 10 Hindi Chapter 02 Ram Lakshman Parshuram Samvad

Accessing Chapter 02 Ram Lakshman Parshuram Samvad Solutions

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 02 Ram Lakshman Parshuram Samvad. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 10 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Concept-Driven Answers for Class 10 Hindi

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 02 Ram Lakshman Parshuram Samvad concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Maximizing Study Efficiency

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 02 Ram Lakshman Parshuram Samvad with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 10 Hindi Solutions Kshitij Chapter 2 राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 10 Hindi Solutions Kshitij Chapter 2 राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Hindi Haryana Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 10 Hindi Solutions Kshitij Chapter 2 राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 10 Hindi Solutions Kshitij Chapter 2 राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 10 Hindi Solutions Kshitij Chapter 2 राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access HBSE Class 10 Hindi Solutions Kshitij Chapter 2 राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Haryana Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 10 Hindi Solutions Kshitij Chapter 2 राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद in printable PDF format for offline study on any device.