HBSE Class 10 Hindi Solutions Kritika Chapter 2 जॉर्ज पंचम की नाक

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 10 Hindi Chapter 02 George Pancham Ki Naak

Review structured textbook solutions for Class 10 Hindi Chapter 02 George Pancham Ki Naak. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Download Chapter 02 George Pancham Ki Naak Textbook Solutions PDF

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

Question 1: सरकारी तंत्र में जॉर्ज पंचम की नाक लगाने को लेकर जो चिंता या बदहवासी दिखाई देती है वह उनकी किस मानसिकता को दर्शाती है?

Answer:

सरकारी तंत्र में जॉर्ज पंचम की नाक लगाने को लेकर जो चिंता और बदहवासी दिखाई देती है, वह उनकी गुलाम मानसिकता को दर्शाती है। इससे पता चलता है कि देश स्वतंत्र होने पर भी वे अंग्रेजों के प्रभाव में हैं। उन्हें उस विदेशी शासक की नाक बहुमूल्य लगती है जिसने भारत को गुलाम बनाया और अपमानित किया। उनमें जॉर्ज पंचम जैसे लोगों के बुरे कार्यों को उजागर करके विरोध करने का साहस नहीं है, इसलिए वे उसे सम्मान देकर अपनी दासता की भावना प्रमाणित करना चाहते हैं। लेखक ने भारतीय संस्कृति की ‘अतिथि देवो भव’ परंपरा पर भी प्रश्नचिह्न लगाया है। उसका कहना है कि अतिथि का सम्मान करना उचित है, पर अपने सम्मान की बलि देकर नहीं।

Exam Tips:

a) Identify the attitude as a slave mentality that still lingers after independence.
b) The lesson questions the idea of honouring a guest at the cost of one's own self-respect.
c) Mention the phrase "अतिथि देवो भव" as the tradition the writer questions.

 

Question 2: रानी एलिज़ाबेथ के दरज़ी की परेशानी का क्या कारण था? उसकी परेशानी को आप किस तरह तर्कसंगत ठहराएँगे?

Answer:

रानी एलिज़ाबेथ के भारत, नेपाल और पाकिस्तान के दौरे में पहनी जाने वाली पोशाकों की विविधता, सुंदरता और आकर्षण ही दरज़ी की परेशानी का कारण था। वह सोचता था कि इन पोशाकों में रानी कैसी लगेगी। उसकी परेशानी उसकी अपनी दृष्टि से तर्कसंगत थी, क्योंकि हर व्यक्ति अपने काम को सर्वश्रेष्ठ रूप में प्रस्तुत करना चाहता है, ताकि दूसरों की प्रशंसा मिल सके। एलिज़ाबेथ उस देश की रानी थी जिसने उन देशों पर राज किया था, जहाँ वह अब दौरे पर आ रही थी। किसी व्यक्ति की पहली नज़र शारीरिक सुंदरता और वेशभूषा पर पड़ती है, और उसी से वह बाहर से आने वाले व्यक्ति के बारे में अपना मत बनाता है। इसलिए दरज़ी रानी के लिए अति सुंदर और आकर्षक पोशाक बनाना चाहता था।

Exam Tips:

a) Name the three countries of the tour, India, Nepal and Pakistan.
b) Explain the tailor's worry as a wish to make the queen look her best.
c) Link the worry to the first impression that a person forms of a guest.

 

Question 3: ‘और देखते ही देखते नयी दिल्ली का काया पलट होने लगा’-नयी दिल्ली के काया पलट के लिए क्या-क्या प्रयत्न किए गए होंगे?

Answer:

जब इंग्लैंड की रानी एलिज़ाबेथ ने भारत यात्रा का निश्चय किया, तो भारत सरकार की प्रसन्नता का ठिकाना न रहा। नई दिल्ली की शोभा के माध्यम से पूरे देश की झलक दिखाने का भाव पैदा हो गया। नई दिल्ली की टूटी-फूटी और धूल भरी सड़कों को साफ करके उनकी मरम्मत की गई होगी। पुराने भवनों को संवारा और सजाया गया होगा। हर चौराहे को रानी के स्वागत के लिए बंदनवार और फूलों से सजाया गया होगा। रानी के स्वागत में रंग-बिरंगे बोर्ड लगाए गए होंगे, सड़कों के किनारे सुंदर पौधों वाले गमले रखे गए होंगे और सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया होगा।

Exam Tips:

a) List the repairs made to the roads and the old buildings.
b) Mention the decorations, such as garlands, flowers and coloured boards.
c) Note that the sprinkling of water and potted plants were part of the preparations.

 

Question 4: आज की पत्रकारिता में चर्चित हस्तियों के पहनावे और खान-पान संबंधी आदतों आदि के वर्णन का दौर चल पड़ा है। (क) इस प्रकार की पत्रकारिता के बारे में आपके क्या विचार हैं? (ख) इस तरह की पत्रकारिता आम जनता विशेषकर युवा पीढ़ी पर क्या प्रभाव डालती है?

Answer:

(क) आज की पत्रकारिता चर्चित हस्तियों के पहनावे और खान-पान की आदतों के बारे में कुछ-कुछ लिखने में गर्व अनुभव करती है। ऐसी पत्रकारिता से आम लोगों को उन हस्तियों के निजी जीवन की जानकारी मिलती है, जिनके बारे में वे न जाने क्या-क्या सोचते रहते हैं। इससे उनके जीवन के विषय में कुछ जानने का अहसास होता है और मनोरंजन भी होता है। किंतु ऐसी खबर को अखबार की प्रमुख खबर के रूप में नहीं छापना चाहिए।

(ख) इस प्रकार की पत्रकारिता आम जनता को रहन-सहन के तौर-तरीकों और फैशन के प्रति अवश्य जागरूक करती है। पर इसका कभी-कभी इतना अधिक प्रभाव पड़ता है कि युवक-युवतियाँ पढ़ाई-लिखाई की अपेक्षा फैशन पर अधिक ध्यान देने लगते हैं। ऐसे युवक-युवतियाँ वास्तविकता की बजाय दिखावे पर अधिक विश्वास करने लगते हैं।

Exam Tips:

a) Give a personal opinion on the news in part (क), and state its good and bad sides.
b) Name the youth as the group most affected by fashion-based news.
c) Explain why such news should not be the main headline.

 

Question 5: जॉर्ज पंचम की लाट की नाक को पुनः लगाने के लिए मूर्तिकार ने क्या-क्या यत्न किए?

Answer:

जॉर्ज पंचम की लाट की नाक को फिर से लगाने के लिए मूर्तिकार ने अनेक यत्न किए। उसने सबसे पहले वैसा ही पत्थर खोजने के लिए देश भर के पर्वत छान डाले, जिनसे उस लाट की मूर्ति बनी थी। सरकारी फाइलें भी ढूँढ़ी गईं, ताकि कोई सुराग मिल सके। देश भर के महान पुरुषों की मूर्तियों की नाकों का नाप भी लिया गया, पर वे उससे बड़ी थीं। अंत में किसी व्यक्ति की जीवित नाक काटकर जॉर्ज पंचम की मूर्ति पर लगा दी गई।

Exam Tips:

a) List the search for matching stone as the first step.
b) Mention the measuring of noses of national leaders and why it failed.
c) Note that the final solution was a living nose.

 

Question 6: प्रस्तुत कहानी में जगह-जगह कुछ ऐसे कथन आए हैं जो मौजूदा व्यवस्था पर करारी चोट करते हैं। पाठ में आए ऐसे अन्य कथन छाँटकर लिखिए।

Answer:

प्रस्तुत कहानी में मौजूदा व्यवस्था पर चोट करने वाले ये कथन आए हैं।
(क) शंख इंग्लैंड में बज रहा था, गूँज हिंदुस्तान में आ रही थी।
(ख) गश्त लगती रही और लाट की नाक चली गई।
(ग) सभी सहमत थे कि यदि लाट की नाक नहीं तो हमारी भी नाक नहीं रह जाएगी।
(घ) फाइलों के पेट चीरे गए, परंतु कुछ भी पता न चला।
(ङ) हर हालत में इस नाक का होना बहुत ज़रूरी है।
(च) लानत है आपकी अक्ल पर। विदेशों की सारी चीज़ें हम अपना चुके हैं।
(छ) लेकिन बड़ी होशियारी से।

Exam Tips:

a) Pick the lines that criticise the system directly, such as the fate of the files.
b) Quote the lines with their exact wording.
c) Include the sarcastic remark about the foreign goods.

 

Question 7: नाक मान-सम्मान व प्रतिष्ठा का द्योतक है। यह बात पूरी व्यंग्य रचना में किस तरह उभरकर आई है? लिखिए।

Answer:

लेखक का प्रमुख लक्ष्य ही यह सिद्ध करना रहा है कि नाक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतीक है। जॉर्ज पंचम भारत पर विदेशी शासन का प्रतीक है, इसलिए उसकी मूर्ति की नाक चले जाना उसका अपमान है। इसका अर्थ यह है कि स्वतंत्र भारत में जॉर्ज पंचम की नीतियों को भारत-विरोधी मानकर उनका खंडन किया गया है।

रानी एलिज़ाबेथ के भारत आगमन पर सभी सरकारी अधिकारी अंग्रेज़ी शासन के विरुद्ध नाराज़गी जताने के बजाय उसकी आराधना में जुट गए। यह भारत की नाक कटने के समान था। जॉर्ज पंचम विदेशी शासक था और उसकी नीतियाँ भारत-विरोधी थीं, फिर भी सरकारी अधिकारी उसकी नाक लगाने के लिए कटिबद्ध दिखाई देते हैं। इसके लिए हज़ारों-लाखों रुपए खर्च कर दिए गए। अंत में किसी जीवित नाक को उस पर लगा दिया गया, जिससे भारतीयों की नाक और भी कट गई।

Exam Tips:

a) Explain the idea of the statue as a symbol of foreign rule.
b) Show that the officials bowed to the queen instead of protesting.
c) Point out the cost and the final act of cutting a living nose.

 

Question 8: जॉर्ज पंचम की लाट पर किसी भी भारतीय नेता, यहाँ तक कि भारतीय बच्चे की नाक फिट न होने की बात से लेखक किस ओर संकेत करना चाहता है?

Answer:

जॉर्ज पंचम की नाक सभी भारतीय नेताओं और बलिदान देने वाले बच्चों की नाक से छोटी थी। इसके माध्यम से लेखक यह बताना चाहता है कि भारतीय नेताओं और शहीद बच्चों का मान-सम्मान जॉर्ज पंचम से कहीं अधिक था। गांधी, लाला लाजपत राय, सुभाषचंद्र बोस, नेहरू आदि नेता तो निश्चित रूप से जॉर्ज पंचम से कहीं अधिक सम्माननीय थे। यही संकेत करना लेखक का लक्ष्य है।

Exam Tips:

a) Mention that the statue's nose was smaller than the noses of Indian leaders.
b) Name the leaders such as Gandhi and Subhas Chandra Bose as examples of greater honour.

 

Question 9: अखबारों ने जिंदा नाक लगाने की खबर को किस तरह से प्रस्तुत किया?

Answer:

अखबारों ने जिंदा नाक लगाने की खबर को केवल इतना प्रस्तुत किया कि नाक का मसला हल हो गया है और राजपथ पर इंडिया गेट के पास वाली जॉर्ज पंचम की लाट पर नाक लग रही है।

Exam Tips:

a) Note that the newspapers reported only the fact of the nose being fixed.
b) The place of the statue was the Rajpath near India Gate.

 

Question 10: “नयी दिल्ली में सब था……..सिर्फ नाक नहीं थी।” इस कथन के माध्यम से लेखक क्या कहना चाहता है?

Answer:

इस कथन के माध्यम से लेखक ने बताया है कि स्वतंत्रता के बाद दिल्ली में हर प्रकार की सुख-सुविधा थी, पर केवल जॉर्ज पंचम का अभिमान और मान-मर्यादा की ऊँची नाक नहीं थी। अंग्रेजी राज में उनकी तूती बोलती थी और उन्हीं का आदेश चलता था। अब इंडिया गेट के पास वाली उनकी मूर्ति की नाक भी शेष नहीं बची थी।

Exam Tips:

a) Explain the phrase as a contrast between the city's comforts and the lost nose.
b) Mention the earlier power of the British over India.

 

Question 11: जॉर्ज पंचम की नाक लगने वाली खबर के दिन अखबार चुप क्यों थे?

Answer:

जॉर्ज पंचम की मूर्ति पर चालीस करोड़ भारतीयों में से किसी एक की जीवित नाक लगाने की खबर छप गई। उस दिन भारतीयों को लगा कि उन सबकी नाक कट गई। यह संपूर्ण भारतीय जनता का बहुत बड़ा अपमान था, क्योंकि जिस व्यक्ति ने भारत को गुलामी की ज़ंजीरों में बाँधे रखा था, उसकी मूर्ति को जीवित नाक लगाई गई थी। इस अपमानजनक घटना के कारण अखबार चुप थे, क्योंकि अपमान की पीड़ा से व्याकुल होकर उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं था।

Exam Tips:

a) Mention the forty crore citizens as the people whose "nose" was lost.
b) Explain the silence of the newspapers as a sign of shame and pain.
c) Tie the silence to the statue of a ruler who enslaved India.

 

Important Questions

Question 1: मूर्तिकार लाट की नाक लगाने के लिए तैयार क्यों हुआ था?

Answer:

मूर्तिकार भारतीय था और उसमें भी प्रत्येक भारतीय की भाँति भारतीयता की भावना थी। किंतु वह धन की दृष्टि से विवश था, अर्थात् उसके पास धन का अभाव था। खाली पेट मनुष्य से कोई भी काम करवाया जा सकता है। अपनी गरीबी की विवशता के कारण ही मूर्तिकार लाट की नाक लगाने के लिए तैयार हुआ।

Exam Tips:

a) Mention his poverty as the main reason.
b) Note that he was an Indian with a sense of national feeling.

 

Question 2: इंग्लैंड की महारानी एलिज़ाबेथ के भारत आगमन के समय भारतीय अखबारों में क्या छप रहा था?

Answer:

इंग्लैंड की महारानी एलिज़ाबेथ के भारत आगमन पर भारतीय अखबारों में यहाँ की तैयारियों की खबरें छप रही थीं। रानी के पहने जाने वाले वस्त्रों का वर्णन भी छपता था। रानी की जन्म-पत्री, प्रिंस फिलिप के कारनामे और शाही नौकरों, बावरचियों व अंगरक्षकों की लंबी चर्चा छपती थी। साथ ही शाही महल के कुत्तों की तस्वीरें भी छपती थीं।

Exam Tips:

a) List the kinds of news, such as the queen's dresses and her palace dogs.
b) Mention that the newspapers gave details of Prince Philip's activities.

 

Question 3: जॉर्ज पंचम की मूर्ति की नाक कैसे और कहाँ चली गई थी?

Answer:

एक समय दिल्ली में इस विषय पर जोरदार बहस होती थी कि हिंदुस्तान को गुलामी देने वाले जॉर्ज पंचम की नाक रहे या न रहे। राजनीतिक दलों ने प्रस्ताव पास किए, नेताओं ने लंबे-चौड़े भाषण दिए और अखबारों के पन्ने रंग गए। इस आंदोलन को देखते हुए जॉर्ज पंचम की लाट पर पहरेदार तैनात कर दिए गए। फिर भी उन्हीं हथियारबंद पहरेदारों की उपस्थिति में लाट की नाक चली गई। गश्त लगाते पहरेदारों की नाक के नीचे से नाक कौन ले गया और कहाँ गई, यह पता न चल सका।

Exam Tips:

a) Mention the armed guards placed around the statue.
b) Note that nobody knew who took the nose and where it went.

 

Question 4: ‘प्रस्तुत पाठ में सरकारी सुरक्षा तंत्र का मज़ाक उड़ाया गया है’-सिद्ध कीजिए।

Answer:

लेखक ने सरेआम सरकारी सुरक्षा तंत्र का मज़ाक उड़ाया है। यह कैसा आश्चर्य है कि हथियारबंद पहरेदार हर समय मूर्ति का पहरा देते रहे और उनकी गश्त चलती रही, फिर भी जॉर्ज पंचम की मूर्ति की नाक चोरी हो गई। किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे पता चलता है कि सरकारी सुरक्षा तंत्र कितना बेकार और निकम्मा है।

Exam Tips:

a) Point to the armed guards who kept patrolling yet missed the theft.
b) Conclude that the security system was useless.

 

Question 5: रानी एलिज़ाबेथ के भारत आगमन के समय कौन-सी मुसीबत आ पड़ी थी?

Answer:

रानी एलिज़ाबेथ के आगमन से कुछ समय पहले जॉर्ज पंचम की मूर्ति की नाक चोरी हो गई थी। रानी जब उस मूर्ति को देखती तो भारतीयों के बारे में क्या सोचती, यही चिंता थी। उस समय भारतीय प्रशासन की सबसे बड़ी समस्या यही बन गई थी कि कटी हुई नाक की जगह वैसी ही नाक कैसे लगाई जाए।

Exam Tips:

a) Mention that the queen would judge the Indians by the broken statue.
b) State the problem as finding a matching nose in time.

 

Question 6: आपकी दृष्टि में नई दिल्ली की कायापलट क्यों और कैसे होने लगी थी?

Answer:

भारत में इंग्लैंड की महारानी एलिज़ाबेथ का दौरा होने वाला था, जो अपने पति के साथ आ रही थी। भारत के शासक उनका शाही स्वागत करना चाहते थे, इसलिए नई दिल्ली को पूरी तरह सजाया जाने लगा। वहाँ की धूल भरी और टूटी सड़कों की मरम्मत करवाई गई, पुराने भवनों को सजाया गया और स्थान-स्थान पर बंदनवार बनाए गए। इस प्रकार नई दिल्ली की कायापलट हो गई।

Exam Tips:

a) State the reason as the royal visit of the queen.
b) Describe the repairs and decorations as the ways of change.

 

Question 7: मूर्तिकार जॉर्ज के नाप की नाक की खोज में देश-दौरे पर किस-किस प्रांत में पहुँचा?

Answer:

मूर्तिकार जॉर्ज की नाप की नाक की खोज के लिए गुजरात, बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मद्रास, पंजाब और दिल्ली जैसे प्रदेशों में पहुँचा, किंतु उसे कुछ नहीं मिला।

Exam Tips:

a) List the states visited, from Gujarat to Delhi.
b) Note that his search found no matching stone.

 

Question 8: सभापति ने किस आधार पर कहा था कि हम भारतवासियों ने अंग्रेजी सभ्यता को स्वीकार कर लिया है?

Answer:

भारत देश पूर्णतः आज़ाद हो गया है और अंग्रेज़ी शासन भी यहाँ से जा चुका है, किंतु अब भी यहाँ अंग्रेज़ों का प्रभाव पूरी तरह बना हुआ है। जब मूर्तिकार ने बताया कि जिस पत्थर से मूर्ति बनी है वह विदेशी है और यहाँ के पर्वतों के पत्थर से मेल नहीं खाता, तो सभापति ने तैश में कहा कि लानत है आपकी अक्ल पर। उनका कहना था कि हम विदेशी दिल, दिमाग, तौर-तरीके और रहन-सहन अपना चुके हैं, जब भारत में बाल डांस तक मिल जाता है तो पत्थर क्यों नहीं मिल सकता। अंग्रेज़ी सभ्यता के प्रभाव के कारण ही शुभचिंतक लाट की टूटी नाक की जगह नई नाक लगवाना चाहते हैं।

Exam Tips:

a) Point to the foreign-made stone and the sarcastic reply of the chairman.
b) Mention the example of the ballet dance as a sign of Western influence.

 

Question 9: मूर्तिकार ने मूर्ति की नाक के लिए उपयुक्त पत्थर प्राप्त न कर पाने का क्या कारण बताया था?

Answer:

मूर्तिकार ने लाट की नाक के लिए उचित पत्थर पाने के लिए देश के सभी पर्वतीय क्षेत्रों का भ्रमण किया और पत्थरों की खदानों में भी खोजबीन की, पर उसे उपयुक्त पत्थर नहीं मिला। उसने इसका कारण बताया कि लाट का पत्थर विदेशी था।

Exam Tips:

a) Mention the search through hills and quarries.
b) State the reason as the foreign origin of the stone.

 

Question 10: ‘जॉर्ज पंचम की नाक’ शीर्षक पाठ का उद्देश्य निहित व्यंग्य स्पष्ट कीजिए।

Answer:

‘जॉर्ज पंचम की नाक’ नामक पाठ में लेखक का प्रमुख उद्देश्य स्वाभिमानशून्य भारतीय शासकों पर करारा व्यंग्य करना है। लेखक ऐसे शासकों पर हँसता है जो अपने आत्मसम्मान को भूल चुके हैं। वे अतीत में हुए अपमान को भुलाकर उन अंग्रेजों के सम्मान में लगे हैं, जिन्होंने हमें गुलाम बनाया था। उन्हें भारतीय महापुरुषों, शहीदों, संघर्ष करने वालों, बच्चों और स्त्रियों की कोई चिंता नहीं है। उन्हें चिंता है तो बस इंग्लैंड की महारानी के स्वागत की, और वे भूल चुके हैं कि इसी महारानी ने हमें कभी गुलाम बनाया था।

लेखक ने सरकारी कार्य-प्रणाली पर भी व्यंग्य किया है। सरकारी कार्य सरसरी तौर पर किए जाते हैं, अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारी दूसरों पर डाल देते हैं और अंत में गाज छोटे कर्मचारियों पर गिरती है। अतः लेखक का उद्देश्य भारतीयों में आत्मसम्मान की भावना जगाना और उन्हें कर्तव्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा देना भी है।

Exam Tips:

a) Name the target of the satire as the servile Indian rulers.
b) Mention the criticism of the way officers shift blame to junior staff.

 

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

Question 1: ‘जॉर्ज पंचम की नाक’ पाठ के लेखक का क्या नाम है?
(A) हरिशंकर परसाई
(B) कमलेश्वर
(C) शिवपूजन सहाय
(D) प्रेमचंद

Answer:

(A) हरिशंकर परसाई

Exam Tips:

a) इस व्यंग्य रचना के लेखक हरिशंकर परसाई हैं, जो हिंदी के प्रसिद्ध व्यंग्यकार थे।

 

Question 2: समाज में ‘नाक’ किसका प्रतीक मानी जाती है?
(A) धन का
(B) महानता का
(C) इज्जत का
(D) सुंदरता का

Answer:

(C) इज्जत का

Exam Tips:

a) नाक कटना या ऊँची नाक रखना मुहावरे इज्जत और सम्मान से जुड़े हैं।

 

Question 3: जॉर्ज पंचम कौन था?
(A) अंग्रेज़ अधिकारी
(B) अंग्रेज़ लेखक
(C) अंग्रेज़ व्यापारी
(D) अंग्रेज़ पत्रकार

Answer:

(A) अंग्रेज़ अधिकारी

Exam Tips:

a) जॉर्ज पंचम भारत पर शासन करने वाले अंग्रेज़ शासक का प्रतीक है।

 

Question 4: ‘जॉर्ज पंचम की नाक’ नामक कहानी के अनुसार कहाँ की रानी भारत में आने वाली थी?
(A) अमेरिका की
(B) इंग्लैंड की
(C) नेपाल की
(D) श्रीलंका की

Answer:

(B) इंग्लैंड की

Exam Tips:

a) रानी एलिज़ाबेथ इंग्लैंड की रानी थीं, जो अपने पति के साथ भारत आ रही थीं।

 

Question 5: रानी के पहुँचने से पहले किन लोगों की फौज तैयार की गई थी?
(A) सिपाहियों की
(B) नौकरों की
(C) फोटोग्राफरों की
(D) पत्रकारों की

Answer:

(C) फोटोग्राफरों की

Exam Tips:

a) पाठ में रानी के स्वागत के लिए फोटोग्राफरों की फौज तैयार होने का उल्लेख है।

 

Question 6: ‘कायापलट होना’ का क्या अर्थ है?
(A) शरीर बदल जाना
(B) काया का समाप्त होना
(C) नियम बदल देना
(D) पूर्णतः परिवर्तन होना

Answer:

(D) पूर्णतः परिवर्तन होना

Exam Tips:

a) कायापलट मुहावरा पूर्ण परिवर्तन या रूप बदल जाने के अर्थ में आता है।

 

Question 7: लेखक के अनुसार कुछ नाकों को उतारकर कहाँ पहुँचा दिया गया?
(A) अजायब घरों में
(B) विद्यालयों में
(C) कैद खानों में
(D) कार्यालयों में

Answer:

(A) अजायब घरों में

Exam Tips:

a) अजायबघर वह स्थान है जहाँ पुरानी वस्तुएँ रखी जाती हैं।

 

Question 8: ‘फाइलों के पेट चीरना’ का क्या अभिप्राय है?
(A) फाइलों को फाड़ देना
(B) फाइलों को काट देना
(C) फाइलों को आदि से अंत तक पढ़ना
(D) फाइलों को बंद करना

Answer:

(C) फाइलों को आदि से अंत तक पढ़ना

Exam Tips:

a) यह मुहावरा फाइलों को बारीकी से खँगालने के अर्थ में प्रयोग होता है।

 

Question 9: प्रस्तुत कहानी में मूर्तिकार ने किन बच्चों का उल्लेख किया है?
(A) नालायक बच्चों का
(B) सन् 1942 में शहीद होने वाले बच्चों का
(C) खेल में प्रथम आने वाले बच्चों का
(D) शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमाने वाले बच्चों का

Answer:

(B) सन् 1942 में शहीद होने वाले बच्चों का

Exam Tips:

a) 1942 के आंदोलन में शहीद हुए बच्चों का उल्लेख कहानी में आता है।

 

Question 10: अंत में मूर्तिकार ने जॉर्ज पंचम की लाट पर कैसी नाक लगाने का निर्णय लिया था?
(A) जिंदा नाक लगाने का
(B) पत्थर की नाक लगाने का
(C) कागज़ की नाक लगाने का
(D) प्लास्टिक की नाक लगाने का

Answer:

(A) जिंदा नाक लगाने का

Exam Tips:

a) अंत में किसी व्यक्ति की जीवित नाक काटकर मूर्ति पर लगाई गई।

 

Question 11: जॉर्ज पंचम की नाक लगाने की परेशानी से भारतीयों की कैसी मानसिकता झलकती है?
(A) आत्म सम्मान की
(B) गुलामी की
(C) कायरता की
(D) गर्व की

Answer:

(B) गुलामी की

Exam Tips:

a) विदेशी शासक की नाक की इतनी चिंता गुलाम मानसिकता को दर्शाती है।

 

Question 12: ‘नाक कट जाना’ का क्या अर्थ है?
(A) बेइज्जती होना
(B) नाक न रहना
(C) नाक पर ज़ख्म होना
(D) नाक पर चोट आना

Answer:

(A) बेइज्जती होना

Exam Tips:

a) नाक कटना मुहावरा अपमान या बेइज्जती होने के अर्थ में प्रयोग होता है।

 

Question 13: जॉर्ज पंचम की लाट कहाँ स्थित थी?
(A) राजपथ पर
(B) मध्य पथ पर
(C) उत्तरी पथ पर
(D) रिंग रोड़ पर

Answer:

(A) राजपथ पर

Exam Tips:

a) जॉर्ज पंचम की लाट राजपथ पर इंडिया गेट के पास थी।

 

Question 14: मूर्तिकार की विवशता का क्या कारण था?
(A) लालच
(B) गरीबी
(C) बीमारी
(D) आत्मप्रशंसा

Answer:

(B) गरीबी

Exam Tips:

a) मूर्तिकार धन की दृष्टि से विवश था, यानी गरीबी उसकी मजबूरी थी।

 

Question 15: जॉर्ज पंचम की नाक काटने के पीछे प्रमुख कारण क्या रहा होगा?
(A) धन का लालच
(B) जॉर्ज पंचम का अपमान करना
(C) भारतीयों के अपमान का बदला लेना
(D) अंग्रेजों की नाक को पसंद न करना

Answer:

(C) भारतीयों के अपमान का बदला लेना

Exam Tips:

a) नाक कटने की घटना को भारतीयों के अपमान के बदले के रूप में देखा जा सकता है।

 

जॉर्ज पंचम की नाक पाठ का सार

Question 1: ‘जॉर्ज पंचम की नाक’ शीर्षक पाठ का सार अपने शब्दों में लिखिए।

Answer:

भारतीयों की गुलाम मानसिकता पर इस पाठ में करारा व्यंग्य किया गया है। आज़ादी के बाद भी लोग विदेशियों की चापलूसी में अपना बड़प्पन समझते हैं। समाज में नाक इज्जत और सम्मान की प्रतीक है, और इसी से जुड़े ‘नाक कटना’, ‘ऊँची नाक’ और ‘नाक रखना’ जैसे मुहावरे बने हैं। पाठ में ‘नाक कटना’ मुहावरे का विस्तार करके पूरा व्यंग्य इसी के इर्द-गिर्द बुना गया है। लेखक ने सत्ता से जुड़े लोगों की गुलाम मानसिकता और विदेशी आकर्षण पर गहरी चोट की है।

रानी एलिज़ाबेथ अपने पति के साथ भारत आ रही थीं और उनके दौरे की खबरें अखबारों में रोज़ छपती थीं। रानी के दरज़ी उनकी पोशाक को लेकर परेशान थे। उनकी जन्मपत्री, प्रिंस फिलिप के किस्से, नौकरों और बावरचियों के बारे में बातें, तथा शाही महल के कुत्तों की तस्वीरें भी छपती थीं। स्वागत की तैयारियाँ धूमधाम से होने लगीं और दिल्ली का कायापलट होने लगा। सड़कों की सफाई, मरम्मत और इमारतों की सजावट होने लगी।

इसी बीच एक समस्या सामने आई कि जॉर्ज पंचम की मूर्ति की नाक गायब थी। पहले भी इस पर राजनीतिक आंदोलन और बहसें हो चुकी थीं, पर समस्या हल नहीं हुई थी। पहरेदारों के होते हुए भी नाक कट गई थी, और रानी के आगमन से पहले नाक लगाना ज़रूरी हो गया। एक मूर्तिकार को बुलाया गया, जिसने पत्थर की जानकारी माँगी। फाइलें खँगाली गईं, पर कुछ पता नहीं चला। एक कमेटी बनी और मूर्तिकार ने देश के पर्वतों में पत्थर खोजने का सुझाव दिया। सभापति ने भी भाषण दिया, पर मूर्तिकार को कहीं उचित पत्थर नहीं मिला। उसने कहा कि यह पत्थर विदेशी है, जिस पर सभापति ने उसे फटकारा।

फिर मूर्तिकार ने सुझाव दिया कि देश के नेताओं की मूर्तियों में से किसी की नाक मेल खा जाए तो उसे ले लिया जाए। उसने गांधी, तिलक, नेहरू, सुभाषचंद्र बोस, भगतसिंह और अन्य महापुरुषों की मूर्तियों की नाक का नाप लिया, पर सब नाकें जॉर्ज पंचम की नाक से बड़ी निकलीं। अंत में एक ऐसा सुझाव दिया गया, जिसकी खबर किसी को न लगे: देश के किसी व्यक्ति की जीवित नाक काटकर मूर्ति पर लगा दी जाए। अधिकारियों ने इसकी अनुमति दे दी।

अखबारों में केवल इतना छपा कि नाक का मसला हल हो गया है और जॉर्ज पंचम की लाट की नाक लग रही है। नाक लगाने से पहले पहरे का पूरा बंदोबस्त किया गया और तालाब सुखाकर उसमें ताज़ा पानी डाला गया, ताकि जीवित नाक सूख न जाए। उस दिन अखबारों में उत्साह की कोई खबर नहीं छपी। ऐसा लगा मानो देशवासियों की नाक कट गई हो। लेखक प्रश्न करता है कि जिन विदेशियों ने हमें लंबे समय तक गुलाम बनाकर रखा, उनकी नाक के लिए हम अपनी नाक क्यों कटवाने को तैयार रहते हैं।

Exam Tips:

a) Begin with the idea of the nose as a symbol of honour, which is the key to the satire.
b) Describe the preparations for the queen's visit in order.
c) Explain the search for the stone and the final decision to use a living nose.
d) End with the writer's question about why Indians sacrifice their own honour.

 

Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 10 Hindi Chapter 02 George Pancham Ki Naak

Chapter Exercise Answers for Class 10 Hindi

Review comprehensive exercise answers for Class 10 Hindi Chapter 02 George Pancham Ki Naak. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Detailed Answer Guides for Chapter 02 George Pancham Ki Naak

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 10 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Complete Preparation Kit for Class 10 Exams

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 02 George Pancham Ki Naak with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 10 Hindi Solutions Kritika Chapter 2 जॉर्ज पंचम की नाक for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 10 Hindi Solutions Kritika Chapter 2 जॉर्ज पंचम की नाक is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Hindi Haryana Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 10 Hindi Solutions Kritika Chapter 2 जॉर्ज पंचम की नाक as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 10 Hindi Solutions Kritika Chapter 2 जॉर्ज पंचम की नाक will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 10 Hindi Solutions Kritika Chapter 2 जॉर्ज पंचम की नाक in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access HBSE Class 10 Hindi Solutions Kritika Chapter 2 जॉर्ज पंचम की नाक in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Haryana Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 10 Hindi Solutions Kritika Chapter 2 जॉर्ज पंचम की नाक in printable PDF format for offline study on any device.