GSEB Class 9 Hindi Vyakaran हिन्दी शब्द - संपदा (1st Language) Solutions

Get the most accurate GSEB Solutions for Class 9 Hindi हिन्दी शब्द संपदा (1st Language) here. Updated for the 2026-27 academic session, these solutions are based on the latest GSEB textbooks for Class 9 Hindi. Our expert-created answers for Class 9 Hindi are available for free download in PDF format.

Detailed हिन्दी शब्द संपदा (1st Language) GSEB Solutions for Class 9 Hindi

For Class 9 students, solving GSEB textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 9 Hindi solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these हिन्दी शब्द संपदा (1st Language) solutions will improve your exam performance.

Class 9 Hindi हिन्दी शब्द संपदा (1st Language) GSEB Solutions PDF

GSEB Solutions

हिन्दी शब्दों के प्रकार:

हिन्दी के अधिकांश मूल शब्द या तो संस्कृत से सीधे आए हैं, या संस्कृत से पालि, प्राकृत, अपभ्रंश से विकसित होकर बने हैं। अपनी विकास-यात्रा में हिन्दी भाषा ने अपनी समकालीन भारतीय भाषाओं तथा विदेशी भाषाओं के कुछ शब्दों को भी अपनाया है। ऐसे कुछ शब्द इतने घुल-मिल गए हैं कि वे विदेशी प्रतीत नहीं होते। इनके अतिरिक्त, हिन्दी भाषा में लोक बोलियों और जनभाषाओं के बहुत से शब्द प्रचलित हैं। जरूरत के अनुसार हम नए शब्द भी गढ़ रहे हैं। इस प्रकार, हिन्दी की शब्द-संपदा को उसके इतिहास या स्रोत के आधार पर निम्नलिखित पाँच प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है:

  • तत्सम शब्द
  • तद्भव शब्द
  • देशज शब्द
  • विदेशी (आगत) शब्द तथा
  • संकर शब्द।

तत्सम शब्द: संस्कृत के जो शब्द हिन्दी में वैसे के वैसे प्रयोग किए जाते हैं, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। कुछ तत्सम शब्द – अभिमान, अतिरिक्त, निर्देश, निर्मम, रात्रि, अश्व। तद्भव शब्द: तद्भव शब्द का अर्थ है जैसा हो गया है। संस्कृत के जिन शब्दों का रूप हिन्दी में आकर कुछ न कुछ बदल गया है, उन्हें तद्भव शब्द कहा जाता है।

तत्सम शब्दतद्भव शब्दतत्सम शब्दतद्भव शब्द
गृहघरनिष्ठुरनिठुर
आश्चर्यअचरजज्येष्ठजेठ
हस्तिहाथीकूपकुआँ
दुर्बलदुबलाबिन्दुबूंद
भ्रमरभौंराग्रामगाँव
भिक्षाभीखमक्षिकामक्खी
रात्रिरातअश्रुआँसू
कर्णकानछिद्रछेद
प्रस्तरपत्थरचर्मचमड़ा

तत्सम शब्द: अखंड, निस्संकोच, विद्रोह, कुल्यत, अहिंसा, प्रदूषण, अभिषेक, उत्कंठा, अवगुण, सक्रिय, अलंकृत, विकल्प, अधःपतन, कुप्रथा, सुपात्र, अंतर्धान, अभिनय, परामर्श, बहिष्कृत, विक्रय

तद्भव शब्द: चोंच, दुपहिया, दूध, मोर, अनपढ़, अधजला, अनाज, निकम्मा, कपूत, चौपाई, अधपका, बिनमाँगा

देशज शब्द:

जो शब्द न तो तत्सम हैं, न तद्भव हैं और न ही किसी विदेशी भाषा से लिए गए हैं, उन्हें 'देशज' शब्द कहते हैं। उनकी उत्पत्ति ठीक से ज्ञात नहीं होती। जैसे –

भड़भड़ाना, चमचमाना, जगमगाना, झाड़ू, पेड़, झाड़, लोटा, टाँग, ठेठ, खटखटाना, ठसक, फुफकार।

विदेशी शब्द (आगत शब्द): जो शब्द भारत के बाहर के देशों की भाषाओं, मुख्यतः अरबी, फारसी तथा अंग्रेजी से आए हैं उन्हें (विदेशी) आगत शब्द कहा जाता है।

अरबी-फारसी:

अल्लाहफौजआकाकागजखजानाबेगम
बगीचाबर्फखतऔरतकालीनफकीर
कत्लखर्चकानूनजालिमबारूदसज़ा

अंग्रेजी:

अफसरडॉक्टरस्कूलबटनमास्टरपैंट
मशीनहैटडायरीपुलिसनर्सयूनियन
मिलकॉलोनीसोसायटीकमीशनइंजनपॉलिसी

अन्य भाषाओं से:

रिक्शाचायबाल्टीअल्मारीतौलियापादरी
कारतूसआलपिनगोदामफीतातंबाकूचाबी

संकर शब्द: जो शब्द दो अलग-अलग भाषाओं से बने हैं, उन्हें संकर शब्द कहा जाता है। जैसे - किताबघर, जिलाधीश, घड़ीसाज, थानेदार, रेलगाड़ी, डाकखाना, रेलयात्रा, योजना, कमीशन, बेसमझ, अफसरशाही, पार्टीबाजी, फूलदान, बंदूकची, समझदार।

1. दो बैलों की कथा

 

Question 1. नीचे दिये तथा आगत शब्दों को छाँटकर अलग-अलग लिखिए :

जानवरों में गधा सबसे बुद्धिहीन समझा जाता है। जब हम किसी आदमी को पहले दरजे का बेवकूफ कहना चाहते हैं, तो उसे गधा कहते हैं। गधा सचमुच बेवकूफ है या उसके सीधेपन और उसकी निरापद सहिष्णुता ने उसे यह पदवी दे दी है, इसका निश्चय नहीं किया जा सकता। गायें सींग मारती हैं, ब्याई हुई गाय तो अनायास ही सिंहनी का रूप धारण कर लेती है। कुत्ता भी बहुत गरीब जानवर है, किन्तु कभी-कभी उसे भी क्रोध आ ही जाता है; किन्तु गधे को क्रोध करते नहीं सुना, न देखा | xxx उसके चेहरे पर एक विषाद की छाया स्थायी रूप से छाया रहता है। सुख-दुःख, हानि-लाभ, किसी भी दशा में उसे बदलते नहीं देखा। ऋषियों-मुनियों के जितने गुण हैं वे सभी उसमें पराकाष्ठा को पहुँच गये हैं। पर हर आदमी उसे बेवकूफ कहता है।

Answer:
तत्सम शब्द: बुद्धिहीन, निरापद, सहिष्णुता, निश्चय, अनायास, सिंहनी, क्रोध, विषाद, स्थायी, ऋषि, मुनि, पराकाष्ठा, लाभ
तद्भव शब्द: गधा, जानवर, सीधापन, गाय, सींग, हानि, कुत्ता, सुनना

Exam Tip: To answer questions involving passage analysis, first read the passage carefully to grasp its main idea and key details. Then, extract the relevant words for each category, ensuring they precisely match the definitions of तत्सम, तद्भव, देशज, and आगत शब्द.

 

Question 2. निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम, तद्भव, देशज तथा आगत (विदेशी) को चुनकर अलग-अलग लिखिए :

सर्वश्रेष्ठ, धौल-धप्पा, पशुवीर, मारपीट, आरजू, उन्मत्त, अनादर, बदनाम, अनुमान, बेतहाशा, प्रतिद्वंद्वी, दढ़ियल, प्रतिक्षण, बेमारे, नगीच, हड़बड़ाहट, ज़ख्मी, उजड्डुपन, मवेशीखाना, गोई, उछाह, गाँव, कुलेल, मानहत

Answer:
तत्समतद्भवआगतदेशज
सर्वश्रेष्ठ, पशुवीर, उन्मत्त, अनादर, अनुमान, प्रतिद्वंद्वी, प्रतिक्षणमारपीट, उछाह, कुलेलआरजू, बदनाम, बेतहाशा, दढ़ियल, बेमारे, जख्मीधौल-धप्पा, हड़बड़ाहट, उजड्डुपन, मवेशीखाना, मातहत, गोई, गाँव

Exam Tip: When classifying words, carefully consider their origin and evolution. तत्सम words are direct Sanskrit borrowings, तद्भव are evolved from Sanskrit, देशज are local, and आगत are foreign. Pay close attention to subtle differences.

2. ल्हासा की ओर

 

Question 1. इस पाठ में प्रयुक्त आँचलिक शब्दों की सूची बनाइए :
Answer: आँचलिक शब्द (तिब्बती-नेपाली) हैं: भीटा, चोडी, फरी, कलिङ्योङ्, दुरुस्त, भारिया, छङ्, खुफ़िया, टा, गडा, कुची-कुची, तिकी, डाँडा, थोङ्‌ला, भारिया, कंडे, पुक्पा, लङ्कोर।
In simple words: Write down the regional words used in this chapter.

Exam Tip: When listing regional words from a text, ensure you include all words that are specific to a particular dialect or area, often distinct from standard language. Double-check for proper spelling and accurate transcription from the source.

3. उपभोक्तावाद की संस्कृति

 

Question 1. इस पाठ में प्रयुक्त अंग्रेजी आगत शब्दों की सूची बनाइए :
Answer: यूरोप से आए अंग्रेजी शब्द हैं: टूथपेस्ट, मैजिक, फार्मूला, माउथवास, बिल, ब्रांड, जर्स, सीने स्टार्स, परफ्यूम, आफ्टर शेव, कोलोन, डिज़ाइन, फैशन, ड्रेसिंग टेबल, म्यूजिक सिस्टम, कम्प्यूटर, राइट च्यायस बेबी, पीज़ा, बर्गर।
In simple words: List the English words that came into use from Europe, as mentioned in this lesson.

Exam Tip: When asked to list foreign words from a text, scan for terms that retain their original language form or have been directly borrowed. Categorize them accurately based on their origin, ensuring no word is missed.

 

Question 2. पाठ में प्रत्युक्त इन शब्दों को तत्सम शब्द चुनकर अलग कीजिए :

चौकी, परित्यक्त, पलटन, भद्र, मनोवृत्ति, दुरुस्त, निर्जन, परवाह, सर्वोच्च, श्वेतशिखर, सत्तू, बेगार, श्रेणी, निम्न, व्यापारिक

Answer: तत्सम शब्द: परित्यक्त, भद्र, मनोवृत्ति, निम्न, व्यापारिक, निर्जन, श्रेणी, सर्वोच्च, श्वेतशिखर
In simple words: Pick out only the तत्सम words from the given list of words in the lesson.

Exam Tip: To identify तत्सम words, recall that they are Sanskrit words used in Hindi without change. Look for words that appear formal or classical, and cross-reference with common Sanskrit-derived terms.

 

Question 1. इस पाठ में आये उर्दू, अरबी-फारसी के बीस आगत शब्दों को छाँटकर लिखिए :
Answer: उर्दू-अरबी-फारसी के आगत शब्द: परिंदा, खूबसूरत, हुजूम, जिस्म, हरारत, आबशार, एहसास, सफर, दोबारा, नज़र, शोख, सैलानी, हिदायत, सवाल, जवाब, रोशनी, हिफाजत, बजाए, मुमकिन, जामा, ज़िंदगी।
In simple words: Find and write down twenty Urdu, Arabic, and Persian words that have come into the Hindi language, as seen in this lesson.

Exam Tip: When extracting words from specific language origins, focus on identifying terms that are clearly non-native to Hindi. For Urdu, Arabic, and Persian words, look for their characteristic sounds and spellings which often differ from pure Sanskrit or native Hindi terms.

 

Question 2. 'हरारत' शब्द स्रोत की दृष्टि से किस प्रकार का है?
Answer: देशज।
In simple words: What kind of word is 'हरारत' based on its origin?

Exam Tip: For single-word classification, remember that देशज words are local or regional terms whose origin is not easily traceable to Sanskrit or foreign languages.

5. नानासाहब की पुत्री देवी मैना को ...

 

Question 1. पाठ में प्रयुक्त पाँच तत्सम तथा पाँच अंग्रेजी आगत शब्दों को ढूँढ़कर लिजिए :
Answer: तत्सम शब्द: अल्पवय, भग्नावशिष्ट, सुप्रसिद्ध, पाषाण, प्रेमालाप
अंग्रेजी आगत शब्द: पार्लमेंट, लार्ड्स, टाइम्स, हाउस, जनरल
In simple words: Find five original Sanskrit words and five English words from the lesson.

Exam Tip: When identifying words by origin, always distinguish between direct Sanskrit derivatives (तत्सम) and foreign borrowings (आगत). Pay attention to spelling and usage patterns to ensure correct categorization.

6. प्रेमचंद के फटे जूते

 

Question 1. नीचे कुछ शब्दों की सूची दी गई है, इनमें से सही शब्द चुनका साथ के कोष्ठक में लिखिए :

केनवास, बायाँ, साहित्यिक, उपहास, फोटोग्राफर, बेपरवाही, पोशाक, पुरखे, थैंकयू, मिट्टी, क्लिक, उपहास, पाँव, रेडी-प्लीज, लापरवाही, संकोच, लज्जा, जूता, सिरा, क्लेश

Answer:
तत्समतद्भवदेशजआगत
साहित्यिक, संकोच, लज्जा, उपहास, क्लेशबायाँ, पाँव, सिरा, मिट्टीजूताकेनवास, फोटोग्राफर, लापरवाही, रेडी प्लीज, बेपरवाही, पोशाक, पुरखे, थैंकयू, क्लिक

Exam Tip: For word classification, ensure you differentiate words based on their origin. तत्सम words are from Sanskrit, तद्भव are derived from Sanskrit, देशज are local, and आगत are foreign. Pay attention to common examples in each category.

7. मेरे बचपन के दिन

 

Question 1. नीचे दिये गए शब्दों का तत्सम, तद्भव तथा आगत में वर्गीकरण कीजिए :

आकर्षण, सपना, उत्पन्न, खातिर, वातावरण, पंचतंत्र, चारपाई, मिशनस्कूल, छात्रावास, सीनियर, तलाशी, डेस्क, नक्काशीदार, अवकाश, निराहार, कंपाउंड

Answer:
तत्समतद्भवआगत
आकर्षण, उत्पन्न, वातावरण, पंचतंत्र, छात्रावास, सत्याग्रह, अवकाश, निराहारसपना, चारपाईखातिर, मिशन स्कूल, सीनियर, तलाशी, डेस्क, कंपाउंड

Exam Tip: When sorting words into origin categories, remember that तत्सम words are direct Sanskrit borrowings, तद्भव words are evolved from Sanskrit, and आगत words are foreign. Pay attention to context and common word usage.

8. एक कुत्ता और एक मैना

 

Question 1. सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए :
Answer:

 

Question 1. इनमें से कौन-सा शब्द तत्सम शब्द है?
(क) तल्ला
(ख) अतिथि
(ग) निकेतन
(घ) गुरुदेय
Answer: (ख) अतिथि
In simple words: Choose the word from the options that is a direct Sanskrit word.

Exam Tip: To identify a तत्सम word, look for terms that are classical Sanskrit and are used in Hindi without alteration. 'अतिथि' is a direct Sanskrit word meaning guest.

 

Question 2. इनमें से कौन-सा शब्द तद्भव शब्द है?
(क) पत्ता
(ख) पत्र
(ग) निपत्र
(घ) अपत्र
Answer: (क) पत्ता
In simple words: Select the word from the choices that is a modified form of a Sanskrit word.

Exam Tip: A तद्भव word is one that has evolved from Sanskrit into Hindi, often showing some phonetic change. 'पत्ता' is the tadhbhav form of 'पत्र'.

 

Question 3. इनमें से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है?
(क) अहैतुक
(ख) अभियोग
(ग) सांध्यतारा
(घ) प्राइवेट
Answer: (घ) प्राइवेट
In simple words: Identify the word among the options that is not a direct Sanskrit word.

Exam Tip: To find the non-तत्सम word, identify the foreign origin. 'प्राइवेट' is an English word, making it an आगत (foreign) word, not तत्सम.

 

Question 4. इनमें से कौन-सा शब्द आगत शब्द है?
(क) मुखरित
(ख) रिमार्क
(ग) उपस्थित
(घ) समाधान
Answer: (ख) रिमार्क
In simple words: Choose the word from the options that is a foreign-origin word.

Exam Tip: An आगत शब्द is a word borrowed from a foreign language. 'रिमार्क' is derived from English, clearly indicating its foreign origin.

 

Question 5. इनमें से कौन-सा शब्द देशज है?
(क) पगड़ी
(ख) मुखातिब
(ग) सर्वव्यापक
(घ) आधुनिक
Answer: (क) पगड़ी
In simple words: Select the word from the choices that is a native regional word.

Exam Tip: देशज words are local words whose origin is not known or traceable to Sanskrit or foreign languages. 'पगड़ी' is a classic example of a regional, indigenous word.

 

Question 6. इनमें से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है?
(क) चिताभस्म
(ख) धृष्ट
(ग) चाँदनी
(घ) भद्रलोक
Answer: (ग) चाँदनी
In simple words: Identify the word among the options that is not a direct Sanskrit word.

Exam Tip: To identify a non-तत्सम word, recognize words that have either evolved from Sanskrit (तद्भव) or are of foreign origin (आगत) or regional (देशज). 'चाँदनी' is a तद्भव word.

2. अर्थ की दृष्टि से शब्द के प्रकार

जिन शब्दों का एक ही अर्थ होता है, उन्हें एकार्थी शब्द कहते हैं। जैसे –

उत्तम, शस्त्र, पाप, निंदा, मित्र, पुष्प, श्रद्धा, निधन, अपयश, कलंक, ऋषि, तंद्रा, स्वागत, अर्बन, आसक्ति, यातना आदि।

2. अनेकार्थी शब्द:

जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं उन्हें अनेकार्थी शब्द कहा जाता है।

जैसे -

प्राण - जीवन, श्वास, बल, वायु

फल - लाभ, परिणाम, खाद्य-पदार्थ

शून्य - आकाश, निर्जन, ब्रह्म, अभावसूचक

वर्ण - अक्षर, जाति, रंग।

कर - किरण, टैक्स, हाथ, करने की क्रिया

जड़ - मूर्ख, निर्जीव, मूल, अचेतनता

मत - नहीं, वोट, विचार

3. समानार्थी शब्द:

एक ही अर्थ को प्रकट करनेवाले एक से अधिक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहा जाता है। परन्तु प्रत्येक शब्द की अपनी अर्थगत विशेषता होती है।

सूर्य - भास्कर, दिनकर, प्रभाकर, दिनेश, रवि, भानु

कमल - जलज, पंकज, सरोज, नलिन, राजीव

अग्नि - आग, पावक, अनल

कृष्ण - मोहन, गोपाल, कान्हा, घनश्याम, श्याम, वासुदेव

इच्छा - अभिलाषा, लालसा, कामना, मनोरथ

ईश्वर - प्रभु, परमेश्वर, ईश, भगवान

नदी - सरिता, तटिनी, तरंगिणी, सरित

प्रेम - प्यार, स्नेह, अनुराग, राग, प्रणय

पक्षी - खग, विहग, नभचर, पंछी

पृथ्वी - भूमि, धरा, अवनि, वसुंधरा, धरती, धरणी

4. विपरीतार्थक शब्द:

ऐसे दो शब्द जो अर्थ की दृष्टि से एक-दूसरे के विरोधी हों, उन्हें विलोम या विपरीतार्थक शब्द कहा जाता है।

शब्दविलोम
अर्थX अनर्थ
अग्रजX अनज
विषX अमृत
शोकX हर्ष
अंगीकारX बहिष्कार
अनिवार्यX वैकल्पिक (ऐच्छिक)
आलस्यX स्फूर्ति
आधुनिकX प्राचीन
अवनिX अम्बर
गुप्तX प्रकट
आस्थाX अनास्था
आयातX निर्यात
निश्चितX अनिश्चित
वरदानX अभिशाप
विधवाX सधवा
अस्तX उदय
तरलX ठोस
बंजरX उपजाऊ
वियोगX संयोग
पुरस्कारX दंड

 

Question 1. नीचे दिये गए शब्दों के विपरीर्थक (विलोमार्थी) शब्द लिखिए।
Answer:

1. दो बैलों की कथा

सहिष्णुX असहिष्णु
मूकX वाचाल
चौकसX बेपरवाह
गण्यX नगण्य
चपलX सुस्त
वैरीX मित्र
बरकतX घटैती
चाकरX मालिक
कुसमयX सुसमय
श्रेष्ठX हीन
वादीX प्रतिवादी
व्याकुलX स्थितप्रज्ञ
अश्रद्धाX श्रद्धा
सीधाX टेढ़ा/वक्र
दोस्तीX दुश्मनी
अनादरX आदर
विग्रहX संधि
नगीचX दूर
मृतX जीवित
तृप्तिX अतृप्ति
तिरस्कारX सम्मान
बेगानाX अपना
मूकX वाचाल
विषादX हर्ष
मरनाX जीना
अपमानX सम्मान
आजादीX गुलामी
दुर्बलX सबल
निश्चयX अनिश्चय
धर्मX अधर्म

Exam Tip: When listing antonyms, focus on pairs that represent direct opposition in meaning. Ensure each word has its appropriate opposite to score full marks.

2. ल्हासा की ओर

निम्नX उच्च
छूतX अछूत
बेकारX कामकाजी
श्वेतX श्याम/अश्वेत
यजमानX मेजबान
ठंडाX गर्म
परिचितX अपरिचित
परिपक्वX अपरिपक्व
शिखर (श्रृंग)X गर्त
ठंडाX गर्म
पतलीX मोटी
छोटाX बड़ा

Exam Tip: To effectively identify antonyms, understand the core meaning of each word. Consider prefixes (e.g., अ- for negation) and contrasting concepts to find suitable opposites.

3. उपभोक्तावाद की संस्कृति

सूक्ष्मX स्थूल
झूठीX सच्ची
मान्यX अमान्य
स्वार्थX परमार्थ
ह्रासX वृद्धि
मटमैलाX चमकीला
नैतिकX अनैतिक
सामाजिकX असामाजिक
दासताX आज़ादी/स्वतंत्रता
अनुकरणX नेतृत्व
भोगX त्याग
नियंत्रितX अनियंत्रित

Exam Tip: When determining antonyms, think about the direct opposite concept. For abstract terms like 'नैतिक' (ethical) and 'अनैतिक' (unethical), the opposite often involves a negative prefix or a contrasting idea.

खाद्यX अखाद्य
अनंतX अंत/सीमित
सुविधाX असुविधा
परिचितX अपरिचित
कसूरवारX बेकसूर
सुखX दुःख
बसानाX उजाड़ना
भद्रX अभद्र
आधुनिकX प्राचीन
मान्यX अमान्य

Exam Tip: When identifying antonyms, focus on word pairs that represent a direct contrast in meaning. Consider context and common usage to ensure accuracy.

4. साँवले सपनों की याद

स्वप्नX यथार्थ
एकांतX भीड़भाड़
सादाX रंगीन
सीधाX टेढ़ा
नैसर्गिकX कृत्रिम
असंभवX संभव
मुमकिनX नामुमकिन

Exam Tip: To find antonyms effectively, consider the contrasting nature of concepts. For example, 'एकांत' (solitude) is the opposite of 'भीड़भाड़' (crowd), and 'नैसर्गिक' (natural) is the opposite of 'कृत्रिम' (artificial).

5. नानासाहब की पुत्री देवी मैना को ...

जानाX आना
आयX व्यय
वृद्धावस्थाX शैशव
बचपनX बुढ़ापा
अपराधीX निरपराधी
अपनाX पराया
विद्रोहीX समर्थक

Exam Tip: When providing antonyms, ensure that the opposite word chosen directly contradicts the meaning of the given word. Simple and direct opposites are usually preferred.

स्वतंत्रताX परतंत्रता
जड़X चेतन
अप्रसन्नताX प्रसन्नता
सांप्रदायिकX असांप्रदायिक
दोषीX निर्दोष
आकर्षणX अपाकर्षण
विध्वंसX निर्माण/रचना

Exam Tip: For antonyms, look for words that express the direct opposite concept. Often, adding a negative prefix or using a word with a completely opposing meaning helps. For example, 'स्वतंत्रता' (freedom) is opposite to 'परतंत्रता' (dependence).

6. प्रेमचंद के फटे जुते

आनाX जाना
बेतरतीबX तरतीब वार
मुसकानX रूदन
ट्रेजडीX कॉमेडी
धरमX अधरम
सुरक्षितX असुरक्षित
साहित्यिकX असाहित्यिक
उपजाऊX अनुपजाऊ

Exam Tip: When finding antonyms, focus on words that convey a direct opposition. For many words, a contrasting prefix (like 'अ-' or 'अन-') can form the antonym.

7. मेरे बचपन के दिन

स्मृतिX विस्मृति
सीनियरX जूनियर
विवादX संवाद
पुरस्कारX दंड
प्रसन्नताX अप्रसन्नता
बचपनX बुढ़ापा
आकर्षणX अपाकर्षण
प्रतिष्ठितX अप्रतिष्ठित
सांप्रदायिकताX असांप्रदायिकता
अपनापनX परायापन
स्वतंत्रताX परतंत्रता

Exam Tip: For antonyms, identify words that are directly opposite in meaning. Many antonyms are formed by adding negative prefixes or by using entirely different words that convey a contrasting idea.

8. एक कुत्ता और एक मैना

क्षीणवपुX स्थूलवपु
अवस्थाX अनवस्था
उत्तरायणX दक्षिणायन
ऊपरX नीचे
असीमX ससीम/सीमित
मूकX वाचाल
बाध्यX निर्बाध्य
कठिनाईX सरलता
परितृप्तX अतृप्त
अहैतुकX सहैतुक
वृद्धX युवक
अतिथिX अभ्यागत
चेतनX जड़
विजयX पराजय

Exam Tip: To correctly identify antonyms, focus on words that express directly opposite meanings. Consider all possible nuances of the words in question to select the most fitting opposite.

अभास के लिए

 

Question 1. नीचे दिये गए शब्दों के विरोधी शब्द लिखिए :
Answer:
1. सरल X जटिल
2. नैसर्गिक X कृत्रिम
3. ताप X शीत
4. निंदा X स्तुति
5. आयात X निर्यात
6. प्रकाश X अंधकार।
7. अँधेरा X उजाला
8. अनुकूल X प्रतिकूल
9. सुलभ X दुर्लभ
10. अनुराग X विराग
11. जेष्ठ X कनिष्ठ
12. उत्थान X पतन
13. उन्नति X अवनति
In simple words: Write the opposite words for the given terms.

Exam Tip: When listing antonyms, make sure each word pair shows a clear and direct opposite meaning. Pay attention to prefixes or contrasting concepts for accurate pairings.

 

15. आरोह - अवरोह
16. लुप्त - प्रगट
17. उपकार - अपकार
18. लौकिक - अलौकिक
19. आस्तिक - नास्तिक
20. वक्र - ऋजु
21. यश - अपयश
22. शुष्क - आर्द्र
23. यथार्थ - कल्पित
24. आदान - प्रदान
25. आरंभ - अंत
26. न्यून - अधिक
27. ह्रस्व - दीर्घ
28. आग - पानी
29. उदार - अनुदार
30. उत्तम - अधम
31. अनाथ - सनाथ
32. अल्पमत - बहुमत
33. ईमानदारी - बेइमानी
34. उपेक्षा - अपेक्षा
35. अस्त - उदय
36. उचित - अनुचित
37. अमीर - गरीब
38. कडुवा - मीठा
39. कामयाबी - नाकामयाबी
40. अमृत - विष
41. कुमारी - विवाहिता
42. काबिल - नाकाबिल
43. आलसी - कर्मठ
44. कोमल - कठोर
45. कृतघ्न - कृतज्ञ
46. आलस्य - उद्यम
47. क्रय - विक्रय
48. स्वाधीन - पराधीन
49. पक्ष - विपक्ष
50. बेखबर - खबरदार

Exam Tip: When remembering antonyms, think of pairs that represent complete opposites in meaning.

 

52. जिम्मेदार - गैरजिम्मेदार
53. वाजिब - गैरवाजिब
54. खुशबू - बदबू
55. पूर्वार्ध - उत्तरार्ध
56. सृजन - विनाश
57. मधुर - तिक्त
58. सजीव - निर्जीव
59. क्षणिक - शाश्वत
60. कटु - मधुर

Exam Tip: Understanding prefixes like 'गैर-' and 'अ-' can help you easily identify many antonyms.

स्वयं हल करें

 

Question 1. निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए :
Answer:
स्वच्छ - अस्वच्छ
अपेक्षित - अनपेक्षित
उत्तीर्ण - अनुत्तीर्ण
सदाचार - दुराचार
प्रत्यक्ष - परोक्ष
अपरोक्ष - प्रत्यक्ष
अवरोह - आरोह
सुपात्र - कुपात्र
कपूत - सपूत
धनी - निर्धन
स्वावलंबी - परावलंबी
विजाति - सजाति
माता - पिता
संकोच - असंकोच
हाजिर - गैरहाजिर
नेकनीयत - बदनीयत
प्रौढ़ा - अप्रौढ़ा
अथ - इति
सुप्त - जाग्रत
लायक - नालायक
संधि - विग्रह
जन्नत - दोजख
तंग - खुला
वक्ता - श्रोता
नमकहराम - नमकहलाल
जय - पराजय
In simple words: For each word, you need to write its opposite meaning. If a word means clean, its opposite means unclean.

Exam Tip: Pay close attention to context when determining antonyms, as some words can have multiple opposites depending on usage.

कुछ शब्दों के समानार्थी या पर्यायवाची शब्द :

अँधेरा - अंधकार, तम, तमस, तिमिर, अँधियारा
अग्नि - आग, पावक, अनल, हुताशन, वहिन
अद्भुत - विचित्र, विलक्षण, अनोखा, अनूठा
अपना - निजी, वैयक्तिक, स्वकीय
अमर - देव, सुर, देवता

Exam Tip: Grouping synonyms by theme can help you remember them more effectively for your exams.

असुर - राक्षस, दैत्य, दानव, निशाचर, निशिचर
आकाश - नभ, व्योम, गगन, अंबर, अभ्र
आतंक - त्रास, संत्राश, दहशत, भीषिका
आम - आम्र, रसाल, अंब, अमृतफली
आहार - भोजन, खाना, भोज्य पदार्थ, खाद्य

Exam Tip: When writing, using a variety of synonyms can make your language richer and more precise.

अखंड - समूचा, संपूर्ण, अविभक्त, पूरा, समग्र
अथाह - अगाध, अतल
अन्न - अनाज, दान, धान्य, गल्ला
अपार - अनंत, असीम, बेहद, निस्सीम, बेशुमार
अमूल्य - अनमोल, मूल्यवान, बहुमूल्य, कीमती, बेशकीमती
आँख - नेत्र, नयन, चक्षु, लोचन
आँधी - तूफान, अँधड़, प्रभंजन
आँसू - अश्रु, नयननीर, नेत्र नीर
आराम - सुख, चैन, विश्राम, विश्रांति

Exam Tip: To ensure you score well, always memorize at least two synonyms for common words.

इंद्र - शक्र, देवराज, देवेश, सुरपति, सुरेश
ईश्वर - ईश, प्रभु, परमात्मा, भगवान, जगदीश
उत्साह - उमंग, हौशला, जोश
उपवास - अनशन, व्रत, फ़ाका, निराहार
एकांत - निर्जन, सूना, सुनसान, विजन
ओंठ - अधर, ओष्ठ, होंठ
कमजोर - दुर्बल, दुबला, निर्बल, अशक्त
कार्य - काम, काज, कृत्य, कर्म, क्रिया
कुल - वंश, खानदान, घराना
कुल - सब, सारा, समस्त, समग्र, तमाम
कोयल - पिक, कोकिल, श्यामा
क्षेत्र - भूभाग, इलाका, हलका, भूखंड, प्रदेश
खबर - समाचार, वृतांत, हालचाल
खोटा - झूठ, नकली, बनावटी, कृत्रिम
गुरु - शिक्षक, अध्यापक, आचार्य, उस्ताद
घर - गृह, सदन, धाम, निवास, निकेतन
चंद्र - चंद्रमा, चाँद, शशि, इंदु, मयंक, निशाकर, हिमकर, विभाकर, रजनीश, तारापति
जंगल - वन, अरण्य, विपिन, कानन बियाबान
ज्वाला - लौ, लपट, अग्निशिखा
डर - भय, भीति, खौफ़, त्रास, आतंक
डाकू - डकैत, लुटेरा, बटमार
दल - समूह, गुट, गिरोह, संघ, यूथ, जत्था
दाग - धब्बा, कलंक, लांछन, ऐव
दुःख - पीड़ा, कष्ट, वेदना, व्यथा, क्लेश
दूध - पय, दुग्ध, क्षीर, गोरस, पीयूष
धर्म - पुण्य, सत्कर्म, सुकृति
नम्र - विनम्र, विनय, शिष्ट, सुशील
नदी - सरिता, तटिनी, सरि

Exam Tip: Practice forming sentences using different synonyms to understand their subtle variations in meaning.

 

Question 2. निम्नलिखित शब्दों के पर्याय/समानार्थी शब्द लिखिए :
Answer:
पंडित - विद्वान, कोविद, सुधी, विज्ञ, बुद्धिमान
पतिंगा - पतंग, शलभ, पखाना, भुनगा
पत्ता - पत्र, दल, पर्ण, पल्लव
पथ - रास्ता, राह, मार्ग, डगर, पंथ
पर्वत - भूधर, अचल, शैल, गिरि, नग
पवित्र - पावन, पुनीत, पाक, विशुद्ध
पिता - जनक, बाप, जनक, अब्बा
पुत्री - आत्मजा, तनया, सुता, बेटी, लड़की
प्यार - प्रेम, नेह, प्रीति, अनुरक्त, अनुराग
प्रत्यक्ष - सम्मुख, सामने, समक्ष, साक्षात्
फ़ौज़ - सेना, लश्कर, कटक सैन्य
बिजली - विद्युत, चपला, चंचला, तड़ित, दामिनी
मछली - मीन, मत्स्य
महिला - स्त्री, वामा, नारी, भामा, रमणी
मीठा - मधुर, मिष्ठ, सुरस
मित्रता - मैत्री, यारी, दोस्ती, दोस्ताना
मौत - मृत्यु, निधन, देहांत, अवसान, प्राणांत
यम - काल, धर्मराज, यमराज, मृत्युपति
रात - रात्रि, यामिनी, निशा, रजनी, राका
राजा - नृप, भूपति, नरपति, भूप, नृपति, नरेश
राम - रामचंद्र, राघव, रघुपति, रघुवर, रघुनंदन
रक्त - लहू, लोहू, खून, रूधिर, शोणित
विप्र - ब्राह्मण, द्विज, भूसुर, भूदेव
व्यवस्था - प्रबंध, बंदोबस्त, आयोजन, इंतजाम
शरीर - तन, देह, काया, वपु
शिव - शंभु, महेश, महादेव, उमापति, चंद्रशेखर, त्रिपुरारि
समुद्र - सिंधु, जलधि, उदधि, रत्नाकर, नदीश
सर्प - साँप, व्याल, भुजंग, उरग, नाग
हमेशा - सदा, निरंतर, सदैव
हरिण - हिरन, मृग, कुरंग, सारंग
हाथी - हस्ती, गज, कुंजर, द्विरद
In simple words: For this question, you need to list words that have the same or similar meaning for each given word. These are often called synonyms.

Exam Tip: Understanding the nuances of each synonym can help you pick the most appropriate word for different contexts.

1. दो बैलों की कथा

मूक - मौन
अनादर - निरादर
बेवकूफ - मूर्ख
कुत्ता - श्वान
छाया - परछाईं
कुसमय - असमय, दुर्दिन
मिसाल - उदाहरण
संध्या - शाम
वाणी - जुबान, शारदा, सरस्वती
कबूल - स्वीकार
स्नेह - प्रेम, प्यार
आहत - घायल
मसलहत - हितकर
उन्मत्त - मतवाला, मदमस्त
पानी - जल, तोय
सर्वश्रेष्ठ - सर्वोत्तम
ज़्यादा - अधिक
सहिष्णुता - सहनशीलता
क्रोध - गुस्सा, कोप
कुलेल - क्रीड़ा
सभ्य - शिष्ट, भद्र
मनुष्य - मानव, मनुज
गोई - जोड़ी
चाकरी - सेवा
बेगाना - पराया
मनोहर - मनमोहक
विषाद - उदासी
साबिका - वास्ता, सरोकार
दुर्बल - निर्बल
दोस्ती - मित्रता, मैत्री

Exam Tip: When analyzing passages, identifying these synonym pairs can help you grasp the author's tone and message.

2. ल्हासा की ओर

निर्जन - सुनसान, एकांत
कसूर - दोष, गलती
खयाल - लिहाज, परवाह
हिमालय - हिमगिरि, नगेश, हिमाचल

Exam Tip: Learning these terms in context helps you better understand the story and its setting.

3. उपभोक्तावाद की संस्कृति

हैसियत - औकात, सामर्थ्य
छद्म - नकली, बनावटी
दासता - गुलामी, परतंत्रता

Exam Tip: Understanding such concepts and their synonyms is crucial for descriptive answers in literature.

4. साँवले सपनों की याद

वन - जंगल, अरण्य, विपिन
पक्षी - पंखी, चिड़िया, नभचर
जिस्म - शरीर, काया, देह

Exam Tip: These vocabulary pairs help in describing natural elements and living beings effectively in your writing.

5. नानासाहब की पुत्री देवी मैना को .....

सेनापति - सेनानायक
पाषाण - पत्थर, प्रस्तर
हृदय - दिल

Exam Tip: Knowing alternative words for common terms can enhance the quality of your answers in historical narratives.

6. प्रेमचंद के फटे जूते

लहू - खून, रक्त, रूधिर
दर्द - पीड़ा, तकलीफ, व्यथा
आग्रह - हठ, जिद

Exam Tip: Using a diverse vocabulary for emotions and physical states adds depth to your literary analysis.

7. मेरे बचपन के दिन

परमधाम - स्वर्ग, जन्नत
कृपानिधान - ईश्वर, भगवान
विवाद - झगड़ा, मतभेद

Exam Tip: Understanding spiritual and philosophical terms is helpful for questions related to themes in stories.

8. एक कुत्ता और एक मैना

कुत्ता - श्वान, कुक्कुर
पंछी - पक्षी, चिड़िया, पाँखी
तात्पर्य - अर्थ, मतलब

Exam Tip: Recognizing these common animal names and abstract concepts ensures clear and accurate responses.

स्वयं करें

 

Question 1. निम्नलिखित के विलोम शब्द लिखिए :

शब्दविलोम
कृत्रिमप्राकृतिक
दिनरात
सरस्वतीलक्ष्मी
सागरनदी
हिमालयमैदान
पत्थरकोमल
प्रातःकालसायंकाल
जलअग्नि
खूनपानी
हवापानी
रातदिन
नदीसागर
रामरावण
वर्षासूखा
घोड़ापैदल
जंगलमंगल
पर्वतघाटी
दयानिर्दयता
कठिनसरल
जिस्मरूह
धननिर्धनता
विवाहतलाक
कमलकीचड़
हाथीचींटी
ईश्वरअनीश्वर
सूर्यचंद्रमा
यमुनागंगा
चंद्रमासूर्य
छद्मसत्य

Exam Tip: Creating a structured table for antonyms helps in clear presentation and easy revision.

3. रचना के आधार पर शब्द के प्रकार

रचना के आधार पर शब्द दो प्रकार के होते हैं:
1. मूल शब्द
2. व्युत्पन्न शब्द
1. मूल शब्द – वे शब्द जो दूसरे शब्द या शब्दांश (उपसर्ग - प्रत्यय) के योग से नहीं बनते, उन्हें मूल शब्द कहते हैं; जैसे – फूल, घर, गाय, कुरसी आदि। इन्हें रूढ़ शब्द भी कहते हैं। इनके सार्थक टुकड़े नहीं हो सकते।
2. व्युत्पन्न शब्द – दो शब्दों या शब्द तथा शब्दांश/शब्दांशों के योग से बने शब्द को व्युत्पन्न (वि + उत्पन्न) शब्द कहते हैं। व्युत्पन्न शब्द दो प्रकार के हैं।

Exam Tip: Clearly understanding the definition of root and derived words is fundamental to word formation in Hindi grammar.

(क) यौगिक
यौगिक शब्द – दो शब्दों या शब्द तथा शब्दांश/शब्दांशों के योग से बने शब्द को यौगिक शब्द कहते हैं, जैसे – प्रधानमंत्री (शब्द + शब्द) प्रधान + मंत्री; भारतीय (शब्द + शब्दांश) भारत + ईय; अनुशासन (शब्दांश + शब्द) अनु + शासन, भारतीयता (शब्द + शब्दांश + शब्दांश) भारत + ईय + ता; गैरहाजिरी (शब्दांश + शब्द + शब्दांश) गैर + हाजिर + ई।। योगरूढ़ – जो यौगिक शब्द एक ही अर्थ में रूढ़ हो जाते हैं, उन्हें योगरूढ़ कहा जाता है; जैसे – जलज – (जल + ज) जल से उत्पन्न, किन्तु यह जल में उत्पन्न होनेवाले सभी जीव-जंतु या वनस्पति के लिए प्रयुक्त न होकर केवल 'कमल' के अर्थ में रूढ़ हो गया है। इसी प्रकार के कुछ अन्य शब्द हैं – पंकज, नीरज, लंबोदर (गणेश) आदि।
In simple words: Compound words are formed by joining two or more parts, like 'Prime Minister' from 'Prime' and 'Minister'. Yoga-root words are compound words that, over time, have come to mean only one specific thing, even if their parts suggest other meanings. For instance, 'Jalaj' means 'born from water,' but it specifically refers to a lotus flower, not every creature from water.

Exam Tip: Be able to identify the constituent parts (prefix, root, suffix) to classify words correctly as root, compound, or yoga-root.

 

Question 1. नीचे दिये गए शब्दों में से मूल तथा व्युत्पन्न शब्दों को छाँटकर उदाहरण के अनुसार अलग-अलग लिखिए :-

उदाहरणशब्द का प्रकार
(1) वैशाख-मूल शब्द
(2) बेवजह-व्युत्पन्न शब्द [बे (उपसर्ग) + वजह]
(3) कुशल-व्युत्पन्न शब्द [कुश (मूल) + ल प्रत्यय]
(1) अनायासअन् (उपसर्ग) + आयासव्युत्पन्न शब्द
(2) घनिष्ठताघन + इष्ठ + ताव्युत्पन्न शब्द
(3) वाणी-मूल शब्द
(4) चाकरीचाकर + ई (प्रत्यय)व्युत्पन्न शब्द
(5) आहतआ (उपसर्ग) + हतव्युत्पन्न शब्द
(6) अभूतपूर्वअ (उपसर्ग) + भूत + पूर्व (प्रत्यय)व्युत्पन्न शब्द
(7) आत्मीयताआत्म + ईय + ता (दो प्रत्यय)व्युत्पन्न शब्द
(8) उजड्डपनउजड्ड + पन (प्रत्यय)व्युत्पन्न शब्द

Exam Tip: When breaking down words, always look for the smallest meaningful unit (the root) before identifying prefixes or suffixes.

2. ल्हासा की ओर

आस्था - मूल शब्द
परमार्थ - परम + अर्थ
जन - मूल शब्द

Exam Tip: For simple words, determine if they can be broken into smaller meaningful parts to identify them as root words.

शब्दमूल शब्दउपसर्गप्रत्ययशब्द का प्रकार
नियंत्रितयंत्रनिइतव्युत्पन्न शब्द
दिग्भ्रमितभ्रमदिग्इतव्युत्पन्न शब्द
अनंतअंतअन्-व्युत्पन्न शब्द

Exam Tip: Be careful to correctly identify the root word after removing prefixes and suffixes, as this forms the core meaning.

3. उपभोक्तावाद की संस्कृति

 

Question. निम्नलिखित शब्दों से उपसर्ग अलग करके लिखिए :

शब्दउपसर्ग
उपभोक्ताउप
अपव्ययअप
बहुविज्ञापितबहु
दिग्भ्रमितदिक्
अवमूल्यनअव
प्रतिमानप्रति

Exam Tip: Prefixes are always placed at the beginning of a word and change its meaning. Identifying them helps in understanding the word's full sense.

4. साँवले सपनों की याद

 

Question. सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए :

 

Question 1. इनमें से कौन-सा शब्द मूल नहीं है?
(क) जिस्म
(ख) शोख
(ग) मिथक
(घ) भांडे
Answer: (ग) मिथक
In simple words: A root word cannot be broken down into smaller, meaningful parts. 'Mithak' (myth) is made from 'Mith' and 'ak', so it's not a root word.

Exam Tip: To identify a root word, try removing any prefixes or suffixes and check if the remaining part still holds meaning.

 

Question 2. इनमें से किस यौगिक शब्द में प्रत्यय नहीं है?
(क) समर्पित
(ख) क्षितिज
(ग) यायावरी
(घ) नामुमकिन
Answer: (घ) नामुमकिन
In simple words: 'Namumkin' (impossible) has a prefix 'na-' and a root 'mumkin', but it does not have a suffix (a part at the end of the word).

Exam Tip: Remember that suffixes are added to the end of a root word, while prefixes are added to the beginning.

 

Question 3. इनमें से किस यौगिक शब्द में उपसर्ग तथा प्रत्यय दोनों हैं?
(क) विलीनीकरण
(ख) आबशार
(ग) दूरबीन
(घ) उपवन
Answer: (क) विलीनीकरण
In simple words: The word 'Vilinikaran' (assimilation) is formed with a prefix 'vi-', a root 'leena', and suffixes '-i' and '-karan'. This means it has both prefixes and suffixes.

Exam Tip: For complex words, break them down systematically into prefix, root, and suffix to correctly identify all components.

 

Question 4. इनमें से कौन-सा सामासिक पद है?
(क) जीवन
(ख) पाठक
(ग) जीवनसाथी
(घ) साथिन
Answer: (ग) जीवनसाथी
In simple words: A compound word (Samasik Pad) is formed by joining two or more words to create a new word with a specific meaning. 'Jeevansathi' (life partner) is formed from 'Jeevan' and 'Sathi'.

Exam Tip: Compound words often express a complete idea more concisely than the individual words used separately.

5. नाना साहब की पुत्री देवी मैना को ...

 

Question 1. ये यौगिक शब्द किस प्रकार से बने हैं?

शब्द (यौगिक)उपसर्गप्रत्ययमूलशब्द
विध्वंसवि-ध्वंस
विद्रोहीविद्रोह
क्रूरता-ताक्रूर
निरपराधनिर्-अपराध
विनयपूर्वकविपूर्वकनय
वृद्धावस्था-अवस्थावृद्ध
मोहित-इतमोह
इतिहासवेत्ता-वेत्ताइतिहास
अनुपमाअन्-उपमा
सुविशालसु-विशाल

Exam Tip: Practicing word dissection helps in identifying the core meaning and the changes brought by prefixes and suffixes.

6. प्रेमचंद के फटे जूते

 

Question 1. इनके प्रत्यय अलग करके लिखिए :

शब्दप्रत्ययशब्दप्रत्ययशब्दप्रत्यय
पुरखेप्रवर्तकघृणितइत
सदियाँयाँतीव्रताताआग्रही

Exam Tip: Remember that suffixes are always found at the end of a word and usually change its grammatical function or meaning slightly.

7. मेरे बचपन के दिन

 

Question 1. इनमें से कौन शब्द मूल शब्द है?
(क) अवकाश
(ख) फूल
(ग) कृपानिधान
Answer: (ख) फूल
In simple words: A root word is a basic word that cannot be further broken down into smaller meaningful parts. 'Phool' (flower) is a root word.

Exam Tip: When identifying root words, ensure the remaining part after any removal still retains a clear meaning.

 

Question 2. इनमें से किस शब्द में उपसर्ग तथा प्रत्यय दोनों हैं?
(क) सांप्रदायिकता
(ख) अवकाश
(ग) निराहार
(घ) लहरियाँ
Answer: (क) सांप्रदायिकता
In simple words: The word 'Sampradayikta' (communalism) has the prefix 'sam-', the root 'praday', and suffixes '-ik' and '-ta'. This means it contains both a prefix and suffixes.

Exam Tip: Words with multiple affixes (prefixes and suffixes) require careful analysis to identify all their components.

 

Question 3. प्रतिष्ठित में कौन-सा प्रत्यय है?
(क) प्र
(ख) त.
(ग) इत
(घ) उत
Answer: (ग) इत
In simple words: In the word 'Pratishthit' (reputed), the suffix at the end is '-it'.

Exam Tip: Be mindful of common suffixes like '-it', '-ta', '-pan', etc., as they appear frequently in Hindi grammar.

 

Question 4. लहरियाँ में मूल शब्द कौन-सा है?
(क) लह
(ख) लहर
(ग) लहरी
(घ) हरिया
Answer: (ख) लहर
In simple words: In the word 'Lahariyan' (waves), the basic and unchanging part, which carries the main meaning, is 'lahar' (wave).

Exam Tip: The root word is the part that remains after removing all prefixes and suffixes, retaining its core meaning.

8. एक कुत्ता और एक मैना

 

Question 1. नीचे दिये गए प्रत्ययवाले तीन-तीन शब्द लिखिए :

प्रत्ययप्रत्यययुक्त शब्द
अनीयसराहनीय, विश्वसनीय, आदरणीय
वालादूधवाला, चायवाला, पानवाला
दारपहरेदार, रौबदार, चौकीदार
हारपालनहार, होनहार, खेवनहार
ताप्रसन्नता, समानता, विपन्नता
पनअपनापन, बचपन, कट्टरपन

Exam Tip: Regularly practicing word formation with different suffixes improves your vocabulary and grammatical accuracy.

स्वयं कीजिए

 

Question 1. नीचे दिये गए उपसर्गों का उपयोग करके दो-दो यौगिक शब्द बनाइए।
Answer:
अ - अज्ञान, असंभव
अधि - अधिकरण, अधिपति
अप - अपमान, अपयश
अनु - अनुराग, अनुसरण
आ - आजीवन, आगमन
दुर् - दुर्जन, दुर्बल
निस् - निश्चय, निस्संकोच
प्र - प्रयोग, प्रचार
वि - विज्ञान, विशेष
सम् - सम्मान, संग्रह
सु - सुपुत्र, सुंदर
अन् - अनमोल, अनदेखा
बद - बदनाम, बदबू
बा - बाकायदा, बावजूद
बे - बेचैन, बेजान
ला - लाजवाब, लापता
In simple words: For each starting sound (prefix) given, create two words where that sound is added to the beginning to change the word's meaning.

Exam Tip: Understanding prefixes can help you quickly grasp the meaning of many new words and expand your vocabulary efficiently.

 

Question 2. नीचे दिये गए प्रत्ययों का उपयोग करके दो-दो यौगिक शब्द बनाइए।
Answer:
हार - पालनहार, खेवनहार
अक्कड़ - घुमक्कड़, भुलक्कड़
दार - ईमानदार, पहरेदार
आर - सुनार, लोहार
इया - डिबिया, खटिया
ई - गरीबी, बीमारी
कार - कलाकार, पत्रकार
गर - जादूगर, कारीगर
ता - सुंदरता, मनुष्यता
त्व - ममत्व, देवत्व
पन - बचपन, भोलापन
पा - बुढ़ापा, मोटापा
आहट - घबराहट, चिल्लाहट
वट - लिखावट, बनावट
स - प्यास, मिठास
In simple words: For each ending sound (suffix) given, create two words where that sound is added to the end to form new words.

Exam Tip: Suffixes often indicate the part of speech of a word or add a specific quality, so recognizing them helps in grammar and comprehension.

 

Question 3. पाँच ऐसे यौगिक शब्द लिखिए जिनमें उपसर्ग तथा प्रत्यय दोनों हों। उन्हें अलग-अलग करके दिखाइए।
Answer:
1. स्वतंत्रता: सु (उपसर्ग) + तंत्र (मूल शब्द) + ता (प्रत्यय)
2. प्रतिकूलता: प्रति (उपसर्ग) + कूल (मूल शब्द) + ता (प्रत्यय)
3. निराश्रित: निर् (उपसर्ग) + आश्रय (मूल शब्द) + इत (प्रत्यय)
4. पराधीनता: पर (उपसर्ग) + अधीन (मूल शब्द) + ता (प्रत्यय)
5. अमानवीयता: अ (उपसर्ग) + मानव (मूल शब्द) + ईय (प्रत्यय) + ता (प्रत्यय)
In simple words: Write five words that have a beginning part (prefix) and an ending part (suffix) along with a main word in the middle. Then, show what each of those parts is.

Exam Tip: Breaking down complex words into their prefix, root, and suffix is a key skill for understanding their full meaning and structure.

4. प्रयोग के आधार पर शब्द के प्रकार

प्रयोग के आधार पर शब्दों को दो वर्गों में बाँटा जाता है –
1. सामान्य शब्द
2. पारिभाषिक शब्द

Exam Tip: Differentiating between general and technical terms helps in using appropriate vocabulary in different contexts.

1. सामान्य शब्द – इस तरह की शब्दावली में आनेवाले शब्दों का संबंध आम जन-जीवन से होता है। इनका प्रयोग भाषा-समुदाय के सदस्य अपने दैनिक व्यवहार में करते हैं; जैसे – घर, बाजार, गाँव, शहर, चावल, दाल, शाम, सुबह, दिन, रात, मेहनत, काम आदि।
In simple words: General words are those we use every day in normal conversations, like 'house', 'market', or 'village'. They are common words that everyone understands.

Exam Tip: Understanding common words is the foundation for effective daily communication.

2. पारिभाषिक शब्द – ऐसे शब्द जो ज्ञान-विज्ञान या विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में किसी निश्चित - खास अर्थ में प्रयोग किये जाते हैं; उन्हें पारिभाषिक शब्द कहते हैं। जैसे – संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, संधि, समास आदि व्याकरण से संबंधित पारिभाषिक शब्द हैं, तो कोशिका, घनत्व, जड़त्व, ध्वनि, तरंगलंबाई, रसाकर्षण, मूलरोम, परागण आदि विज्ञान से संबंधित पारिभाषिक शब्द हैं। इन्हें तकनीकी शब्द भी कहा जाता है। आपके विज्ञान, गणित तथा सामाजिक विज्ञान आदि की पाठ्यपुस्तकों में ऐसे शब्दों की एक लंबी सूची अंत में दी गई होती है। ये शब्द प्राय: अंग्रेजी शब्दों के अनुवाद हैं, इसलिए इनके साथ कोष्ठक में अंग्रेजी शब्द भी दिये जाते हैं।
In simple words: Technical words are special words used in certain fields like science or business, having a very specific meaning. For example, 'noun' in grammar or 'cell' in biology are technical terms. These are often translations of English terms.

Exam Tip: For academic writing, correctly using technical terms is vital for precision and clarity in your explanations.

5. व्याकरणिक प्रकार्य के आधार पर शब्दों के प्रकार

व्याकरण की दृष्टि से शब्दों को उनके प्रकार्य (Function) के आधार पर दो वर्गों में बाँटा जाता है –
1. विकारी शब्द
2. अविकारी शब्द

Exam Tip: A clear distinction between inflected and uninflected words is essential for proper sentence construction in Hindi.

1. विकारी शब्द – विकारी शब्द वे होते हैं, जिनमें लिंग, वचन, कारक, काल, पक्ष के कारण परिवर्तन होता है। हिन्दी के संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण तथा क्रियापद विकारी शब्द हैं। जैसे – गाँव-गाँवों, लड़का - लड़की, लड़के - लड़कियाँ, वह - उसने, उसका, तुम - तुम्हें, तुम्हारा, मैं - मुझे, मेरा, हम - हमें, हमकों, हमारा - हमारे आदि। कुछ विशेषण शब्दों में कभी-कभी परिवर्तन नहीं भी होता। क्रिया पद लिंग, वचन, काल के कारण परिवर्तित होते हैं। जैसे –
जाना - जाता है, जाते हैं, जाती है, जा रहा, जा रही, जा रहे तथा गया, गई, गये, गई - आदि।
In simple words: Inflected words are those that change their form depending on gender, number, case, tense, or aspect. In Hindi, nouns, pronouns, adjectives, and verbs are inflected words. For example, 'boy' changes to 'boys', or 'go' changes to 'going' based on grammar rules.

Exam Tip: Mastering the inflections of words is crucial for achieving grammatical accuracy in Hindi sentences.

क्रिया, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण का परस्पर रूपांतर भी होता है। पद-निर्माण में इसे विस्तारपूर्वक देख चुके हैं। ये परिवर्तन ... उपसर्ग, प्रत्यय आदि के उपयोग होते हैं।
संज्ञा – ये नामवाची शब्द हैं। नाम किसी व्यक्ति, जाति, वस्तु, स्थान, पदार्थ या भाव का हो सकता है। जैसे – राम, मनुष्य, प्राणी, पेड़, थाली, आम, पेंसिल, कागज, अहमदाबाद, भारत, पर्वत, नदी, हिमालय, गंगा, पढ़ाई, सजावट, बुढ़ापा इत्यादि।
In simple words: Nouns are words that name a person, place, thing, or idea. For instance, 'Ram', 'human', 'tree', 'pen', 'Ahmedabad', 'mountain', and 'childhood' are all nouns.

Exam Tip: Being able to identify different types of nouns (common, proper, abstract) helps in precise language use.

संज्ञा शब्द एकवचन या बहुवचन में रहते हैं। इनके लिंग अलग-अलग हो सकते हैं। जैसे – लड़की (एकवचन), लड़कियाँ (बहुवचन); लड़का (एकवचन), लड़के/लड़कों (बहुवचन) आदि। कारक के कारण भी संज्ञा रूपों में परिवर्तन होता है।
In simple words: Nouns can be singular or plural, and they have different genders. For example, 'girl' (singular) becomes 'girls' (plural), and 'boy' (singular) becomes 'boys' (plural). Nouns also change based on their role in a sentence.

Exam Tip: Always consider the number and gender of a noun when using it in a sentence to ensure correct grammatical agreement.

सर्वनाम – जो शब्द संज्ञा के बदले में प्रयोग किये जाते हैं, वे सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे – यह, वह, वे, तु, तुम, मैं, हम तथा इनके रूप, कौन, क्या, स्वयं, जो तथा जिसको आदि।
In simple words: Pronouns are words used instead of nouns. Examples include 'this', 'that', 'they', 'you', 'I', 'we', and their various forms, as well as 'who' or 'what'.

Exam Tip: Using pronouns correctly avoids repetition and makes your writing more concise and natural.

विशेषण – संज्ञा और सर्वनाम की विशेषता बतानेवाले शब्दरूप को विशेषण कहते हैं; जैसे – ऊँचा लड़का, सुंदर लड़की, भारी बोझ में ऊँचा, सुंदर, भारी तथा कई, कुछ, सब जैसे शब्द रूप विशेषण हैं। विशेषण जिसकी विशेषता बताते हैं उन्हें विशेष्य कहते हैं। विशेषण-विशेष एक समान लिंग तथा वचन में प्रयोग होते हैं। कुछ विशेषण दोनों लिंगों में प्रयुक्त होते हैं; बढ़िया, सुंदर, सुखी, ज्यादा आदि।
In simple words: Adjectives are words that describe nouns and pronouns. They tell us more about a person, place, thing, or idea. For example, 'tall boy', 'beautiful girl', 'heavy load', or 'many books'. The noun or pronoun being described is called the subject.

Exam Tip: Ensure that adjectives agree in gender and number with the nouns they describe for grammatical accuracy.

क्रिया – जिनसे किसी कार्य का होना या करना पता चलता है। जैसे – पढ़ना, लिखना, रोना, हँसना, खेलना, सुनना, बोलना इत्यादि। इनके मूलरूप में से 'ना' हटाने पर क्रिया की 'धातु' बचती है। धातु में प्रत्यय जोड़कर संज्ञा, विशेषण तथा क्रिया के विभिन्न कालों में प्रयुक्त होनेवाले रूप बनते हैं। लिंग, वचन, काल के कारण क्रियारूपों में अंतर आता है।
In simple words: Verbs are words that show action or a state of being. Examples include 'to read', 'to write', 'to cry', 'to laugh', 'to play', 'to listen', and 'to speak'. When you remove '-na' from the basic form of a verb, you get its root. By adding different endings to this root, verbs change to show tense, gender, and number.

Exam Tip: Correct verb conjugation is vital for expressing actions accurately in terms of time and subject in Hindi sentences.

2. अविकारी शब्द : जिन शब्दों के 'मूल' रूप में परिवर्तन (विकार) नहीं होता, वे अव्यय या अविकारी शब्द कहलाते हैं।
क्रियाविशेषण, समुच्चय बोधक, विस्मयादिबोधक, संबंधबोधक अव्यय तथा निपात अविकारी शब्दों के वर्ग में आते हैं। जैसे – में, पर, आज, यहाँ, हे, अरे, ही, तक इत्यादि।
In simple words: Uninflected words are those that do not change their form, regardless of gender, number, case, or tense. These include adverbs, conjunctions, interjections, prepositions, and particles. Examples are 'in', 'on', 'today', 'here', 'hey', 'oh', 'only', and 'until'.

Exam Tip: While uninflected words don't change form, their correct placement is crucial for the meaning and flow of a sentence.

 

Question 1. नीचे दिये गए शब्दों को विकारी, अविकारी में वर्गीकरण कीजिए :
Answer:
विकारी शब्द:
संज्ञा – शहर, घर, भारत, नदी, अर्चना, पूजा, देवता, सुंदर, सोमवार
सर्वनाम – आप, हमारा, उनका, वे, तुम
विशेषण – मीठी, चिकनी, सम्पन्न, सुंदर, निमग्न, एक
क्रिया – सिखाना, लेना, देना, पढ़ाना, चढ़ना, अर्चना
अविकारी शब्द:
अव्यय – वहाँ, तक, तथा, या, पर
निपात – ही
In simple words: You need to sort the given words into two groups: those that change their form based on grammar rules (inflected) and those that always stay the same (uninflected).

Exam Tip: To differentiate between inflected and uninflected words, try to apply different grammatical contexts (e.g., singular/plural, masculine/feminine) and observe if the word's form changes.

सूचनानुसार उत्तर दीजिए :

 

Question 1. झूरी प्रात:काल सोकर उठा तो उसने देखा कि दोनों बैल चरनी पर खड़े हैं।
(क) संज्ञा छाँटकर लिखिए।
Answer: झूरी, प्रातःकाल, बेल, चरनी
In simple words: From the sentence, pick out all the words that name a person, time, or thing.

Exam Tip: Nouns can be proper names, common names, or refer to times and places, so look for all categories.

 

(ख) अव्यय छाँटकर लिखिए।
Answer: सोकर, तो, कि, पर
In simple words: Identify the words in the sentence that do not change their form, no matter how the sentence structure changes.

Exam Tip: Adverbs, conjunctions, and prepositions are common examples of uninflected words, so look for these types of words.

Free study material for Hindi

GSEB Solutions Class 9 Hindi हिन्दी शब्द संपदा (1st Language)

Students can now access the GSEB Solutions for हिन्दी शब्द संपदा (1st Language) prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 9 Hindi textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest GSEB syllabus.

Detailed Explanations for हिन्दी शब्द संपदा (1st Language)

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 9 Hindi chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 9 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these GSEB Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Hindi Class 9 Solved Papers

Using our Hindi solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 9 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for हिन्दी शब्द संपदा (1st Language) to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest GSEB Class 9 Hindi Vyakaran हिन्दी शब्द - संपदा (1st Language) Solutions for the 2026-27 session?

The complete and updated GSEB Class 9 Hindi Vyakaran हिन्दी शब्द - संपदा (1st Language) Solutions is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Hindi are as per latest GSEB curriculum.

Are the Hindi GSEB solutions for Class 9 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the GSEB Class 9 Hindi Vyakaran हिन्दी शब्द - संपदा (1st Language) Solutions as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 9 GSEB solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 9 Hindi Vyakaran हिन्दी शब्द - संपदा (1st Language) Solutions will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer GSEB Class 9 Hindi Vyakaran हिन्दी शब्द - संपदा (1st Language) Solutions in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 9 Hindi. You can access GSEB Class 9 Hindi Vyakaran हिन्दी शब्द - संपदा (1st Language) Solutions in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi GSEB solutions for Class 9 as a PDF?

Yes, you can download the entire GSEB Class 9 Hindi Vyakaran हिन्दी शब्द - संपदा (1st Language) Solutions in printable PDF format for offline study on any device.