Step-by-Step Textbook Solutions for Class 9 Hindi मुहावरे
Explore reliable textbook solutions for मुहावरे tailored for Class 9 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final GSEB evaluations.
Download मुहावरे Textbook Solutions PDF
View or download the dedicated मुहावरे solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.
Gseb Std 9 Hindi Vyakaran मुहावरे
Question 1. मुहावरा किसे कहते हैं?
Answer: जब कोई शब्द या शब्दों का समूह अपने साधारण अर्थ को त्यागकर एक विशेष और लक्ष्यार्थ अर्थ को दर्शाता है, तब उसे 'मुहावरा' कहा जाता है।
In simple words: जब शब्दों का समूह अपना आम मतलब छोड़कर कोई खास, अलग मतलब बताता है, तो उसे मुहावरा कहते हैं।
Exam Tip: परिभाषाएँ लिखते समय मुख्य शब्दों जैसे 'शब्दसमूह', 'सामान्य अर्थ', 'विशिष्ट', और 'लाक्षणिक' को सही ढंग से प्रयोग करना सुनिश्चित करें।
प्राचीन काल का मनुष्य सीधी-सरल भाषा का प्रयोग करता था। धीरे-धीरे उसकी भाषा में सरसता और रोचकता आने लगी। वह सीधीसादी बात को अनोखे ढंग से कहने लगा। भाषा में अनोखापन लानेवाले प्रयोगों में मुहावरों का प्रमुख स्थान है। मुहावरों के प्रयोग से भाषा सुन्दर और रोचक ही नहीं, प्रभावशाली भी बनती है। इसलिए हिन्दी भाषा में प्रवीणता पाने के लिए हमें मुहावरों का ज्ञान अवश्य होना चाहिए।
मुहावरे प्रायः पशुओं, पक्षियों, प्राकृतिक पदार्थों, कुछ विशेष स्थानों या शरीर के अंगों के आधार पर बनते हैं। इनका सांकेतिक अर्थ बड़ा गहरा होता है। जैसे - 'जबान का धनी होना' एक मुहावरा है। ऊपरी तौर पर इसका अर्थ है : जबानरूपी धनवाला, परन्तु वास्तव में इसका अर्थ है : 'अपने वादे को निभानेवाला'।
इसी तरह एक मुहावरा है - 'श्रीगणेश करना।' इसका लाक्षणिक अर्थ है - प्रारम्भ करना। कोई नया काम शुरू करने पर लोग 'काम शुरू किया' ऐसा कहने के बदले 'श्रीगणेश किया' ऐसा कहते हैं।
कुछ अन्य उदाहरण देखिए:
| सरल अर्थवाले वाक्य | मुहावरेदार वाक्य |
|---|---|
| 1. शेर की दहाड़ सुनकर यात्री बहुत डर गया। | शेर की दहाड़ सुनकर यात्री के हाथ-पैर ठंडे हो गए। |
| 2. लोगों ने अपने प्रिय नेता का प्रेमपूर्वक स्वागत किया। | लोगों ने अपने प्रिय नेता के रास्ते में दिल बिछा दिए। |
| 3. कल नानाजी की मृत्यु हो गई। | कल नानाजी राम के यहाँ चले गए। |
| 4. मित्र को देखकर मैं बहुत प्रसन्न हुआ | मित्र को देखकर मेरा हृदय खिल उठा। |
मुहावरों का वाक्य-प्रयोग:
मुहावरों को वाक्यों में इस्तेमाल करते समय उनसे निकलने वाले अर्थ का सही ज्ञान बहुत आवश्यक है।
निम्नलिखित वाक्य पढ़िए:
- उसने संस्था के बारे में प्रकाश डाला।
- लक्ष्मी तो चार दिन की मेहमान होती है।
पहले वाक्य में 'प्रकाश डालना' मुहावरे का इस्तेमाल किया गया है। यहाँ 'प्रकाश डालना' मुहावरे का मतलब 'टॉर्च या रोशनी से प्रकाश डालना' नहीं है, बल्कि 'वर्णन करना' या 'सूचना देना' है।
दूसरे वाक्य में 'चार दिन का मेहमान होना' मुहावरा है। इसका मतलब 'चार दिनों तक अतिथि के रूप में रुकना' नहीं है, बल्कि 'चंचल या अस्थिर रहना' है। यहाँ लक्ष्मी की अस्थिरता को बताने के लिए इस मुहावरे का इस्तेमाल हुआ है। इस तरह, मुहावरों का सही उपयोग करने के लिए उनके प्रतीकात्मक अर्थ का ठीक ज्ञान होना जरूरी है।
Free study material for Hindi
Step-by-Step Textbook Answers: Class 9 Hindi मुहावरे
Textbook Solutions for Class 9 Hindi मुहावरे
Access structured GSEB textbook solutions for मुहावरे. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 9 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 9 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Effective Self-Study and Homework Assistance
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of मुहावरे with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated GSEB Class 9 Hindi Vyakaran मुहावरे Solutions is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Hindi are as per latest GSEB curriculum.
Yes, our experts have revised the GSEB Class 9 Hindi Vyakaran मुहावरे Solutions as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 9 Hindi Vyakaran मुहावरे Solutions will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Hindi. You can access GSEB Class 9 Hindi Vyakaran मुहावरे Solutions in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire GSEB Class 9 Hindi Vyakaran मुहावरे Solutions in printable PDF format for offline study on any device.