GSEB Class 9 Hindi Rachana पत्र-लेखन (1st Language) Solutions

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 9 Hindi पत्र लेखन (1st Language)

Access comprehensive textbook solutions for पत्र लेखन (1st Language) using the official curriculum guides for Class 9 Hindi. Designed to align with the 2026-27 GSEB standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Download पत्र लेखन (1st Language) Textbook Solutions PDF

Access the complete solution PDF for Class 9 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

GSEB Std 9 Hindi Rachana पत्र-लेखन (1st Language)

पत्र के माध्यम से सूचना, संदेश और हृदयगत भावों को शब्द रूप में सहजता से व्यक्त किया जाता है। पत्रों के माध्यम से सम्बन्ध दृढ़ होते हैं।

पत्र लेखन एक कला है। अच्छे पत्र की कुछ विशेषताएँ इस प्रकार हैं:

1. पत्र की भाषा सरल, सहज और प्रभावपूर्ण होनी चाहिए।

2. पत्र में विचारों, भावों की स्पष्टता होनी चाहिए। विषयान्तर नहीं होना चाहिए।

3. पत्र में कम से कम शब्दों में अधिक विचार व्यक्त करने चाहिए।

4. साहित्यिक पत्र में, रोचकता तथा उत्सुकता का भाव निहित होना चाहिए।

5. पत्र लिखने का एक क्रमबद्ध तरीका होता है। सम्बन्धों के आधार पर भाषा का चयन करना चाहिए।

मुख्यतः पत्र दो प्रकार के होते हैं:

1. औपचारिक-पत्र

2. अनौपचारिक-पत्र

औपचारिक-पत्र - औपचारिक पत्र के अन्तर्गत सरकारी-पत्र, व्यावसायिक-पत्र, अर्ध-सरकारी-पत्र, प्रार्थना-पत्र, अग्वेदन-पत्र, शिकायती-पत्र आदि आते हैं।

अनौपचारिक-पत्र - व्यक्तिगत, सामाजिक एवं पारिवारिक सम्बन्धों के सिलसिले में लिखे गए पत्र अनौपचारिक-पत्र कहे जाते हैं। जैसे माता-पिता, भाई-बहन, मित्र, परिवार के अन्य सदस्यों को लिखे जाने वाले पत्र।

पत्र के अंग: पत्र चाहे औपचारिक हो या अनौपचारिक, सामान्यतः उसके निम्नलिखित अंग होते हैं:

  • पता और दिनांक
  • संबोधन तथा अभिवादन शब्दावली का प्रयोग
  • पत्र की सामग्री
  • पत्र की समाप्ति, स्वनिर्देश, हस्ताक्षर

औपचारिक पत्र के लिए –

पता और दिनांक

पत्र के बाईं ओर कोने में लेखक का पता लिखा जाता है और उसके नीचे तारीख लिखी जाती है।

संबोधन तथा अभिवादन –

औपचारिक स्थिति में निम्नलिखित संबोधन प्रयोग किए जाते हैं:

  • मान्यवर / प्रिय महोदय / महोदया।
  • प्रियश्री / श्रीमती / सुश्री (नाम या उपनाम)

अभिवादन : नमस्ते, प्रिय (नाम) या प्रणाम जी या सादर नमस्कार – संबंध के अनुरूप

पत्र की सामग्री : विषय के अनुरूप सामग्री (दो-तीन पैरा में)

पत्र की समाप्ति, स्वनिर्देश, हस्ताक्षर –

अंत में औपचारिक वाक्य, प्रेषक या उसके स्थानापन्न व्यक्ति के हस्ताक्षर, पूरा नाम, पद और संलग्न पत्र / पत्रक या सामग्री

कतिपय नमूने – नव वर्ष में मित्र को शुभकामना पत्र

बी-128, सेक्टर-7, गांधीनगर-380 007
प्रिय तबस्सुम,
नमस्ते।

मेरी ओर से नव वर्ष की अनेक शुभकामनाएँ। तुम्हारा नव वर्ष मंगलमय और उपलब्धियों से भरा हो, ऐसी अभिलाषा। अनेक शुभकामनाओं सहित तुम्हारी सखी,

स्मृति
ठक्कर

1. प्रार्थना पत्र

सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाचार्य,
नवसर्जन हाईस्कूल, देवनगर।

मान्यवर,

सविनय निवेदन है कि मेरे नवनिर्मित घर पर 20 जून, 2018 को गृहप्रवेश का आयोजन किया गया है। अतः उक्त तारीख को मैं वर्ग में उपस्थित नहीं रह पाऊँगा।

सादर निवेदन है कि आप उस दिन की अनुपस्थिति क्षमा कर अवकाश देने की कृपा करें। इसके लिए कृतज्ञ रहूँगा।

आपका आज्ञाकारी शिष्य,
विपिन वैद
कक्षा-9B, रो. नं. 50
देवनगर
18-6-2018

2. शिकायती पत्र

सेवा में,
स्वास्थ्य अधिकारी,
महानगरपालिका,
अहमदाबाद।

महोदय,

निवेदन है कि आजकल हमारे मुहल्ले में नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। सड़कों पर कई दिनों तक कूड़ा पड़ा रहता है। इससे मुहल्ले में गंदगी बढ़ी है और बीमारियों के फैलने की आशंका है।

अतः आपसे निवेदन है कि संबंधित विभाग को उचित निर्देश देकर इस अव्यवस्था को दूर करें।

भवदीय,
सरफराज अहमद
ब्लॉक हितकारिणी समिति,
15, संजयनगर,
अमराईवाड़ी, अहमदाबाद-26
ता. 15-7-2018

3. व्यावसायिक पत्र

सेवा में,
व्यवस्थापक,
नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया
ए-5, ग्रीन पार्क,
नई दिल्ली-110016

महोदय,

कृपया निम्नलिखित पुस्तकों की एक-एक प्रति वी.पी.पी. द्वारा निम्नलिखित पते पर भेजने का कष्ट करें।

  • सरदार वल्लभभाई पटेल – ले. विष्णु प्रभाकर
  • हमारे त्योहार
  • भारत : अल बरूंनी – अनु. नूरनबी अब्बासी
  • राजेंद्र प्रसाद – आम्रकथा
  • उपनिषदों की कहानियाँ – भगवानसिंह

भवदीया,
नरेन्द्र कौर,
A-3/212, जवाहर कॉलोनी,
सरदारनगर, अहमदाबाद।
ता. 16-2-2018

4. विज्ञापित पद के लिए आवेदन पत्र

प्रेषक :
अ, ब, क
क ख ग सोसायटी,
ओ.एन.जी.सी. के पास, साबरमती,
अहमदाबाद-380 005

सेवा में,
निदेशक, शिक्षक प्रशिक्षण परिषद
सेक्टर-10 ए, गांधीनगर-382010.

विषय : 'कम्प्यूटर ऑपरेटर' पद हेतु आवेदन

महोदय,

'दैनिक 'राजस्थान पत्रिका' दिनांक 11 जनवरी, 2018 में प्रकाशित आपके विज्ञापन के संदर्भ में 'कम्प्यूटर ऑपरेटर' पद के लिए मैं अपना आवेदन प्रस्तुत कर रहा हूँ। शैक्षिक एवं अन्य विवरण संलग्न हैं।

प्रार्थना है कि इस पद पर सेवा का अवसर प्रदानकर अनुगृहीत करें।

भवदीय,
अ ब क
दिनांक 12 जनवरी, 2018
संलग्न (1) विस्तृत बायोडाटा (स्व वृत)
(2) प्रमाणपत्रों की प्रतिलिपियाँ

स्व-वृत (बायो डेटा)
नाम : अ, ब, क
जन्मतारीख : 5 जनवरी, 1994
पता : बी/27, सर्वोत्तम नगर,
ओ.एन.जी.सी. के पास,
साबरमती, अहमदाबाद-380005

शैक्षणिक वितरण :

उत्तीर्ण परीक्षाबोर्ड / विश्वविद्यालयवर्ष
हाईस्कूल :माध्यमिक शिक्षा परिषद गुजरात, वडोदरा।2004
हायर सेकंडरी :उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद गांधीनगर, गुजरात।2006
बी.ए. :गुजरात विश्वविद्यालय अहमदाबाद2009
कम्प्यूटर :CCC, CCC+2011
अनुभव :ग्रामीण प्राद्योगिकी परिषद में वर्ष 2012-13 में कम्प्यूटर ऑपरेटर (1 वर्ष)
इतर' रुचियाँ :समाज सेवा और रेडक्रोस, चित्रकला, पेन्टिंग

5. निमंत्रण पत्र

वार्षिकोत्सव समारोह
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
कुकरवाडा, महेसाणा-382830

प्रिय महोदय,

विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में आप सादर आमंत्रित हैं।
मुख्य अतिथि : श्री ... अध्यक्ष, गुजरात साहित्य अकादमी
अध्यक्ष : श्री ... निदेशक, माध्यमिक शिक्षा परिषद, गुजरात

कार्यक्रम :
विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन
सांस्कृतिक कार्यक्रम
पारितोषिक विवरण
मुख्य अतिथि के दो शब्द
अध्यक्षीय प्रवचन
आभार दर्शन
कार्यक्रम की तारीख : 15 फरवरी, 2019
समय : अपराह्न 4:30 बजे
स्थल : विद्यालय सभागार

कृपया समय पर पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की कृपा करें।

उत्तरापेक्षी,
सचिव,
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,
कुकरवाडा, महेसाणा

निवेदक,
म. द. पटेल
आचार्य

ता. 15 जनवरी, 2019

6. शुल्कमुक्ति हेतु प्रार्थनापत्र

परीक्षा भवन,
अहमदाबाद
15 जून, 20xx
श्रीयुत् प्रधानाचार्यजी
क. ख. ग. स्कूल,
पालड़ी, अहमदाबाद-7.

विषय : शुल्कमुक्ति के लिए प्रार्थनापत्र

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं इस विद्यालय की नौवीं कक्षा का छात्र हूँ। मेरे पिताजी एक प्राइवेट कारखाने में हेल्पर हैं, जिनका वेतन बहुत कम है। परिवार में कुल पाँच सदस्य हैं – दादी जी, मेरे माता-पिता तथा हम दो भाई। वह भी इसी स्कूल की पाँचवीं कक्षा में पढ़ता है। हम दो भाइयों की फीस जुटाना पिताजी के लिए लगभग असंभव-सा हो रहा है। कम वेतन में पाँच सदस्यों का घर खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। दादीजी काफी बूढ़ी हो चुकी हैं। माँ अपने घर का काम करने के साथ ही थोड़ा सिलाई का काम कर लेती है, जिससे कुछ पैसे मिल जाते हैं।

मेरा पिछले वर्ष का परिणाम अच्छा रहा है। वर्ग में मेरा द्वितीय स्थान है। मैं विद्यालय के स्वच्छता अभियान दल का सदस्य हूँ। आपसे प्रार्थना है मेरी फीस माफ करें ताकि मैं अपनी पढ़ाई जारी रख सकूँ। आपकी इस कृपा के लिए सदैव ऋणी रहूँगा।

धन्यवाद सहित,
आपका आज्ञाकारी शिष्य
अ. ब. क.
कक्षा 9 'ए' अनुक्रमांक 10

 

Question 7. विषय : आपके विद्यालय के पुस्तकालय में हिन्दी की पुस्तकें, पत्रिकाएँ तथा समाचारपत्र कम आते हैं। इनकी संख्या बढ़वाने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य का ध्यान आकर्षित करने हेतु पत्र लिखिए।
Answer:
परीक्षा भवन
क. ख. ग. विद्यालय
सूरत 1 जुलाई, 20xx

श्रीमान् प्रधानाचार्यजी,
क. ख. ग. विद्यालय
सूरत

विषय : विद्यालय के पुस्तकालय में हिन्दी की पुस्तकें, पत्रिकाएँ तथा समाचारपत्रों को और अधिक संख्या में मँगाने के संबंध में।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं इस विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा हूँ। हमारे विद्यालय का पुस्तकालय समृद्ध है, किन्तु इसमें अधिकांश पुस्तकें पुरानी तथा अंग्रेजी माध्यम की हैं। यहाँ आनेवाली अधिकांश पत्रिकाएँ अंग्रेजी तथा गुजराती की हैं। हिन्दी बाल पत्रिकाएँ नहीं आती हैं, जिससे हम उन्हें पढ़ने से वंचित रह जाते हैं।

अतः आपसे निवेदन है कि नंदन, चंपक, सुमन-सौरभ तथा इनके जैसी अन्य पत्रिकाएँ एवं राष्ट्रीय स्तर के हिन्दी समाचारपत्र मँगवाने की व्यवस्था करें।

सधन्यवाद

आपका आज्ञाकारी शिष्या
ए. बी. सी.
IX – B रोल नं. 15
In simple words: यह पत्र विद्यालय के प्रधानाचार्य को लिखा गया है। इसमें बताया गया है कि लाइब्रेरी में हिंदी किताबें और पत्रिकाएँ कम हैं। छात्रा ने अनुरोध किया है कि इनकी संख्या बढ़ाई जाए ताकि विद्यार्थी हिंदी पढ़ सकें और ज्ञान प्राप्त कर सकें।

Exam Tip: जब आप प्रधानाचार्य को पत्र लिखते हैं, तो विषय स्पष्ट रखें और अपनी समस्या को विनम्रतापूर्वक प्रस्तुत करें, फिर समाधान का सुझाव दें।

 

Question 8. आप तथा आपके कुछ मित्रों में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री एकत्र की है। इसका जिक्र करते हुए बाढ़ पीड़ित सहायता समिति के व्यवस्थापक को पत्र लिखिए।
Answer:
ए.बी.सी.
अहमदाबाद
5 अगस्त 20xx

व्यवस्थापक,
बाढ़पीड़ित सहायता समिति
अहमदाबाद

विषय : बाढ़पीड़ितों को भेजी जानेवाली राहत सामग्री के बारे में।

महोदय,

यह निवेदन है कि सूरत में आई भयंकर बाढ़ के समाचार तथा दूरदर्शन पर उसके दृश्य देखकर हमारे मन में पीड़ितों के प्रति सहानुभूति का भाव पैदा हुआ है। इससे प्रेरित होकर हम विद्यार्थियों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए आसपास से जीवनोपयोगी वस्तुएँ जमा की हैं, जो इस प्रकार हैं –
(क). खाद्य सामग्री – चावल 2 क्विटल, दाल 50 किग्रा, गेहूँ 5 बोरे खाना पकाने के लिए बरतनों के सेट 115, चायपत्ती 50 किग्रा, चीनी 3 बोरे।
(ख) नये तथा पुराने पहनने योग्य अलग-अलग साइज के ढेर सारे तैयार वस्त्र।
(ग) ओढ़ने-बिछाने के लिए नए-पुराने कंबल तथा चादरे

साथ ही Rs 5100 (पाँच हजार एक सौ) नकद भी जमा हुए हैं।

आशा है कि इस राहत सामग्री को स्वीकार कर लाभार्थियों तक पहुँचाकर हमें आभारी करेंगे।

भवदीय
क.ख.ग.
पालड़ी, अहमदाबाद
In simple words: यह पत्र बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लिखा गया है। विद्यार्थियों ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए खाद्य सामग्री, कपड़े और पैसे जमा किए हैं। पत्र में समिति से अनुरोध किया गया है कि वे इस सामग्री को स्वीकार करें और जरूरतमंदों तक पहुँचाएँ।

Exam Tip: राहत सामग्री के पत्र में, एकत्रित की गई वस्तुओं की सूची विस्तार से दें और अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए विनम्र निवेदन करें।

 

Question 9. अपने जिले के वन निरीक्षक को सूचित करने के लिए एक शिकायती पत्र लिखिए कि आपके इलाके में हरे-भरे वृक्षों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है।
Answer:
ए.बी.सी. गाँव
वडोदरा
03 मई, 20xx

श्री वन निरीक्षक
वडोदरा

विषय : वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के संबंध में

महोदय,

मैं आपका ध्यान अपने गाँव से वडोदरा शहर के प्रतापगंज जानेवाली सड़क की ओर आकर्षित करना चाहती हूँ। मेरे गाँव से आनेवाली सड़क सँकरी है। इसे चौड़ा करने के नाम पर इसके दोनों ओर लगे वृक्षों को काटा जा रहा है। हरे-भरे इन वृक्षों के काटने से पर्यावरण पर घातक प्रभाव पड़ेगा। यदि ये वृक्ष न भी काटे जाते तब भी सड़क को पर्याप्त चौड़ा बनाया जा सकता था।

कटाई करनेवाले, वहाँ उपस्थित ठेकेदार किस्म के लोग पूछने पर गोलमोल जवाब देते हैं कि सरकारी योजना के अंतर्गत इन्हें काटा जा रहा है।

आपसे नम्र निवेदन है कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई रोकने के लिए व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की कृपा करें। हम क्षेत्रवासी आपके आभारी रहेंगे।

सधन्यवाद
भवदीया
क.ख.ग.
In simple words: यह पत्र वन निरीक्षक को पेड़ों की कटाई रोकने के लिए लिखा गया है। इसमें बताया गया है कि सड़क चौड़ी करने के लिए गाँव के पास हरे पेड़ काटे जा रहे हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। पत्र में अधिकारियों से इस मामले में दखल देने का अनुरोध किया गया है।

Exam Tip: शिकायती पत्र में समस्या को स्पष्ट रूप से बताएं, उसके प्रभावों का उल्लेख करें और अंत में अधिकारियों से उचित कार्रवाई का अनुरोध करें।

स्वयं करें

 

Question 1. आपके क्षेत्र की सड़क टूटी-फूटी है। उसकी ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए आप अपने नगर निगम, अहमदाबाद को पत्र ... लिखिए।
Answer: छात्रों को इस प्रश्न का उत्तर स्वयं लिखने का प्रयास करना चाहिए। इस पत्र में आपको नगर निगम को अपने क्षेत्र की टूटी-फूटी सड़कों के बारे में सूचित करना होगा और उनकी मरम्मत के लिए अनुरोध करना होगा।
In simple words: यह एक अभ्यास प्रश्न है जिसमें आपको अपने इलाके की खराब सड़कों के बारे में नगर निगम को पत्र लिखना है।

Exam Tip: शिकायती पत्र लिखते समय समस्या का स्पष्ट वर्णन करें, स्थान का उल्लेख करें और समाधान के लिए विनम्रतापूर्वक अनुरोध करें।

 

Question 2. आपके क्षेत्र में इन दिनों चेइन स्नैचर्स (चेन झपटनेवाले) का उत्पात बढ़ गया है। इसमें महिलाओं को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है। इस विषय में अपने थानाध्यक्ष को पत्र लिखिए।
Answer: यह छात्रों के लिए एक अभ्यास प्रश्न है। इस पत्र में आपको अपने क्षेत्र में बढ़ती चेन स्नैचिंग की घटनाओं के बारे में थानाध्यक्ष को सूचित करना होगा और सुरक्षा बढ़ाने के लिए अनुरोध करना होगा, खासकर महिलाओं के लिए।
In simple words: आपको अपने इलाके में चेन चोरी की बढ़ती घटनाओं के बारे में पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग करनी है।

Exam Tip: पुलिस को पत्र लिखते समय घटना का विवरण, प्रभावित लोगों का उल्लेख और आवश्यक सुरक्षा उपायों का सुझाव दें।

 

Question 3. शिक्षा विभाग, गुजरात, गांधीनगर को प्रशिक्षित स्नातकों की आवश्यकता है। इसके लिए अपना स्ववृत्त (बायो डेटा) देते हुए शिक्षा निदेशक, गुजरात को आवेदनपत्र भेजिए।
Answer: छात्रों को इस प्रश्न का उत्तर स्वयं लिखने का प्रयास करना चाहिए। इस आवेदन पत्र में आपको शिक्षा निदेशक को अपना बायोडाटा संलग्न करते हुए प्रशिक्षित स्नातक के पद के लिए आवेदन करना होगा।
In simple words: यह एक अभ्यास प्रश्न है जिसमें आपको शिक्षा विभाग में नौकरी के लिए अपना बायोडाटा भेजते हुए आवेदन पत्र लिखना है।

Exam Tip: नौकरी के आवेदन पत्र में अपने शैक्षिक योग्यता और अनुभव को स्पष्ट रूप से लिखें और बायोडाटा को सही ढंग से संलग्न करें।

Free study material for Hindi

GSEB Solutions for Class 9 Hindi पत्र लेखन (1st Language)

Official GSEB Solutions for पत्र लेखन (1st Language)

Access structured GSEB textbook solutions for पत्र लेखन (1st Language). Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 9 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Step-by-Step Explanations for पत्र लेखन (1st Language)

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 9 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for GSEB exams.

Next Steps in Your Hindi Revision

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of पत्र लेखन (1st Language) with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest GSEB Class 9 Hindi Rachana पत्र-लेखन (1st Language) Solutions for the 2026-27 session?

The complete and updated GSEB Class 9 Hindi Rachana पत्र-लेखन (1st Language) Solutions is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Hindi are as per latest GSEB curriculum.

Are the Hindi GSEB solutions for Class 9 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the GSEB Class 9 Hindi Rachana पत्र-लेखन (1st Language) Solutions as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 9 GSEB solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 9 Hindi Rachana पत्र-लेखन (1st Language) Solutions will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer GSEB Class 9 Hindi Rachana पत्र-लेखन (1st Language) Solutions in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 9 Hindi. You can access GSEB Class 9 Hindi Rachana पत्र-लेखन (1st Language) Solutions in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi GSEB solutions for Class 9 as a PDF?

Yes, you can download the entire GSEB Class 9 Hindi Rachana पत्र-लेखन (1st Language) Solutions in printable PDF format for offline study on any device.