GSEB Class 9 Hindi Rachana संवाद-लेखन (1st Language) Solutions

Get the most accurate GSEB Solutions for Class 9 Hindi संवाद लेखन (1st Language) here. Updated for the 2026-27 academic session, these solutions are based on the latest GSEB textbooks for Class 9 Hindi. Our expert-created answers for Class 9 Hindi are available for free download in PDF format.

Detailed संवाद लेखन (1st Language) GSEB Solutions for Class 9 Hindi

For Class 9 students, solving GSEB textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 9 Hindi solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these संवाद लेखन (1st Language) solutions will improve your exam performance.

Class 9 Hindi संवाद लेखन (1st Language) GSEB Solutions PDF

In plays and narrative stories, the formal conversation between characters is called a dialogue. The general meaning of dialogue is conversation or discussion. Dialogue is the primary element of plays and one-act plays. Good dialogue writing possesses the following key characteristics:

  • The language of the dialogue should be simple, making it easy to convey the message.
  • Dialogues should be short and clear, which helps increase their appeal.
  • Dialogues ought to suit the environment and the topic being discussed.
  • Dialogues should match the character's personality and traits.
  • The more natural the dialogue is, the more interesting, lively, and entertaining it becomes.
  • The beginning of the dialogue should create curiosity or intrigue.
  • The conclusion of the dialogue should feel natural and engaging.
  • The language should align with the characters' traits, nature, and cultural background.

Example: You are familiar with Premchand's name. Here is a dialogue from his famous story Eidgah:

हामिद - यह चिमटा कितने का है ?
दुकानदार - यह तुम्हारे काम का नहीं है जी।
हामिद - बिकाउ है कि नहीं ?
दुकानदार - बिकाउ नहीं है और यहाँ क्यों लाद लाये हैं ?
हामिद - तो बताते क्यों नहीं कि कै पैसे का है ?
दुकानदार - छे पैसे लगेंगे।
हामिद - ठीक बताओ।
दुकानदार - ठीक-ठीक पाँच पैसे लगेंगे, लेना हो तो लो, नहीं चलते बनो।
हामिद - तीन पैसे लोगे ?

 

Some Examples of Dialogues –

 

Question 1. Dialogue Between Husband and Wife About an Uninvited Guest
Answer:
पति - (सुबह टहलकर घर लौटा है।) अरी भाग्यवान, लगता है आज पडोसी अखबार पढने नहीं आए।
पत्नी - नहींजी, वह आए थे।
पति - फिर तुमने क्या किया ?
पत्नी - मैंने चाय पिला दी।
पति - और ?
पत्नी - और अखबार दे दिया। बोले हैं, पढ़कर दे जाता हूँ।
पति - मैं तो तंग आ गया हूँ। सुबह-सुबह अखबार पढ़ने आ जाते हैं।
पत्नी - मुफ्त में चाय भी मिल जाती है।
पति - मन करता है कि अखबार वाले से कह दूँ कि अखबार उन्हीं के घर डाल दिया करे। मैं वहीं जाकर पढ़ लूँगा।
पत्नी - तो अखबार के बहाने उनके घर चाय पीने जाएँगे ?
पति - फिर पीछा छुड़ाने का और क्या उपाय है ?
पत्नी - रहने दीजिए, जैसा चल रहा है चलने दीजिए। शायद उन्हें अक्ल आ जाए।
पति - लगता तो नहीं है, खैर ! कुछ दिन देख लेते हैं। (तब तक अखबार हाथ में लिए यह आते दिखते हैं।)
In simple words: This dialogue shows a couple discussing their neighbor who comes daily to read their newspaper for free, much to the husband's annoyance. The wife, however, sees the benefit of getting free tea.

Exam Tip: When writing dialogues about everyday situations, ensure the conversation sounds natural and includes common expressions used in such scenarios.

 

Question 2. Dialogue Between Father and Daughter About Marksheet
Answer:
पिताजी - बेटा सुमन, तुम्हारी अर्धवार्षिक परीक्षा की मार्कशीट मिली क्या ?
सुमन - जी पिताजी, आज ही मिली है।
पिताजी - जा दिखाओ, मैं भी देखू कि तुम्हारा परीक्षाफल कैसा है ?
सुमन - (बस्ते से मार्कशीट निकालकर पिता को देते हुए) लीजिए पिताजी।
पिताजी - (मार्कशीट देखकर) - अरे, इस बार तो तुम्हारी पिछली परीक्षा की अपेक्षा अच्छे अंक मिले हैं, शाबाश !
सुमन - जी पिताजी, परंतु सामाजिक विज्ञान में कुछ कम आए हैं।
पिताजी - कोई बात नहीं, विषय ही ऐसा है, बहुत विस्तृत है। इसे अच्छी तरह समझकर पढ़ो। उत्तर मत रटो। बार बार दुहराओ। अगली परीक्षा में इसमें भी अच्छे अंक मिलेंगे।
सुमन - जी पिताजी, ऐसा ही करूँगी। (मार्कशीट वापस लेकर)
सुमन - पिताजी, माँ को भी दिखा दूँ !
पिताजी - 'हाँ, हाँ, दिखला दो। देखकर वह भी खुश होंगी। (सुमन माँ के पास जाने लगती है।)
In simple words: This conversation is about a father asking his daughter, Suman, for her half-yearly exam marksheet. He congratulates her for good marks but advises her to study Social Science thoroughly as it's a vast subject.

Exam Tip: In dialogues between parents and children about academics, show both encouragement and practical advice. Use parenthetical notes to describe actions or emotions.

 

Question 3. Dialogue Between Two Friends About Planning Summer Vacation
Answer:
विशाल - अरे मित्र रोहित ! अहमदाबाद की गरमी तो सहन नहीं हो रही है। गरमी की पूरी छुट्टी कैसे बीतेगी ?
रोहित - विशाल, बात तो तुम ठीक कह रहे हो, पर करें क्या, कोई दूसरा चारा भी तो नहीं है ? इतने पैसे भी तो नहीं है कि किसी पहाड़ी जगह पर कुछ दिन घूम आयें।
विशाल - उसकी चिंता मत करो। हमने महाबलेश्वर के 'हॉली डे होम्स' में दो कमरे बुक करा रख्ने हैं। वह हमें पंद्रह दिन के लिए मिल जाएगा।
रोहित - हमें तो वहाँ बस आस-पास पैदल चलकर देखना है। कुछ रुपयों का प्रबंध तो मैं कर सकता हूँ।
विशाल - तो आज ही कॉलेज से रेलवे कंसेशन पास निकलवा लेते हैं उससे टिकट पर छूट भी मिलेगी, जिससे कुछ रुपये किराये से बचेंगे।
रोहित - और मुझे खाना पकाना आता है, हम दोपहर का खाना स्वयं पका लेंगे।
विशाल - हाँ, हाँ, वहाँ खाना पकाने की अनुमति तथा सुविधा है। (थोड़ रूककर) और सुबह-शाम के नाश्ते के लिए कुछ नमकीन, सुखड़ी, जैसी चीजें घर से बनावाकर लेते चलेंगे।
रोहित - हाँ, इससे भी प्रवास का खर्च थोड़ा कम हो जाएगा।
विशाल - तो पक्का रहा, चलो घरवालों से मिलकर प्रवास की आगे की तैयारी करें।
रोहित - हाँ। अच्छा।।
In simple words: Vishal and Rohit, two friends, are planning their summer vacation. They decide to go to Mahabaleshwar, having already booked rooms, and discuss how to manage expenses by getting railway concessions and cooking their own meals.

Exam Tip: For dialogues about planning, include practical details, suggestions, and agreement or disagreement between characters to make the conversation realistic.

 

Question 4. Dialogue Between a Female Voter and a Candidate
Answer:
प्रत्याशी - नमस्कार बहनजी।
स्त्री मतदाता - नमस्कार।
प्रत्याशी - इस बार मुझे वोट दीजिएगा।
स्त्री मतदाता - आप किस पार्टी से खड़े हैं ?
प्रत्याशी - मैं किसी पार्टी में नहीं हूँ, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खड़ा हूँ।
स्त्री मतदाता - पिछली बार के प्रत्याशी जो वादा करके गए थे, उसे उन्होंने पूरा नहीं किया। कभी हाल देखने भी नहीं आए और जब गाँव के जागरूक युवक उनसे मिलने जाते तब उनके कार्यकर्ता बहाना बनाकर टाल देते थे।
प्रत्याशी - नहीं जी, मैं केवल वादे नहीं कर रहा, पूरे करके भी दिखाऊँगा।
स्त्री मतदाता - ऐसा तो पहलेवाले भी कहते थे, पर...
प्रत्याशी - नहीं, नहीं, मैं वैसा नहीं हूँ, वह बाहरी था, मैं स्थानीय हूँ। मैं आपके बीच का रहनेवाला हूँ।
स्त्री मतदाता - ठीक है, हम सोच-समझकर फैसला लेंगे।
In simple words: This dialogue portrays a female voter's skepticism towards a candidate who asks for her vote, due to past unfulfilled promises by previous candidates. The new candidate tries to assure her that he is different and local.

Exam Tip: Dialogues involving social issues or elections should reflect common public sentiments and concerns, using formal yet accessible language.

 

Question 5. Dialogue Between Teacher and Student About Subject Selection
Answer:
विद्यार्थी - सर, प्रणाम। मैं आपसे राय लेना चाहता हूँ।
अध्यापक - खुश रहो, किस बारे में राय लेनी है।
विद्यार्थी - ग्यारहवीं कक्षा में विषय के चुनाव को लेकर।
अध्यापक - इसमें कठिनाई कहाँ है ? कुछ विषय तो अनिवार्य ही हैं।
विद्यार्थी - जी, सर !
अध्यापक - अनिवार्य विषयों के अलावा कौन-से विषय चनने हैं ?
विद्यार्थी - हिन्दी, अंग्रेजी तो अनिवार्य हैं। बाकी के विषयों में से चुनना है। मैं विज्ञान के विषय लेना चाहता हूँ।
अध्यापक - विज्ञान के विषयों के दो वर्ग हैं - (1) गणित के वर्ग में गणित के साथ दो भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र या कम्प्यूटर ले सकते हो। या फिर गणित छोड़कर जीवविज्ञान के साथ भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान या कम्प्यूटर ले सकते हो।)
विद्यार्थी - मुझे कम्प्यूटर पसंद है, पर गणित नहीं।
अध्यापक - तब तो तुम्हें जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान या रसायन विज्ञान और कम्प्यूटर विज्ञान ही लेने पड़ेंगे। फिर भी अपने घर पर सलाह ले लेना।
विद्यार्थी - जी सर, धन्यवाद।
अध्यापक - तुम्हारा स्वागत है।
In simple words: A student seeks guidance from a teacher about choosing subjects for 11th grade. The teacher explains the options in science streams, advising the student on combinations for either mathematics or biology, and suggests discussing it further at home.

Exam Tip: When depicting an academic dialogue, ensure the teacher's advice is clear, structured, and helpful, while the student's questions reflect genuine academic concerns.

 

Question 6. Dialogue Between Two Women About Inflation
Answer:
विनीता - अरे विशाखा, इतनी धूप में कहाँ गई थी ?
विशाखा - नमस्ते दीदी, बच्चों की स्टेशनरी लेने बाजार गई थी, सुबह-शाम तो दुकान पर बड़ी भीड़ होती है। (कुछ रूककर) पर दीदी नोटबुक, पेन्सिल आदि महँगी हो गई हैं। जिसके दो बच्चे पढ़नेवाले हों, उन्हें तो बड़ी तकलीफ होगी।
विनीता - हाँ, यह तो है। अपने समाज द्वारा राहतदर पर नोटबुक मिल रही है, वहाँ से क्यों नहीं ले लेती।
विशाखा - गई थी लेने, पर उस नोटबुक का कागज बहुत खराब है, साइज भी ठीक नहीं है। महँगाई के मारे गरीब उसे बेमन से लेते हैं।
विनीता - महँगाई की तो बात ही मत कर, शाक-सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। अनाज, दालों के भाव में मानो आग लगी हुई है।
विशाखा - दीदी, सरकार महँगाई कम करने के लिए कुछ करती क्यों नहीं ?
विनीता - सरकार ! सरकार की महिमा तो और भी न्यारी है। डीजल, पेट्रोल के दाम प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, सरकार उन्हें रोकना तो दूर रहा ऊपर से टैक्स तथा वैट बढ़ाकर अपनी तिजोरी भर रही है।
विशाखा - पर इससे मार तो बिचारी जनता पर ही पड़ रही है न !
विनीता - मरना तो आम जनता को ही है। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से यातायात, ढुलाई महँगी हो रही है और रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं।
विशाखा - सरकार तो महँगाई घटाने के नाम पर ही चुनकर आई थी।
विनीता - वह बात और है, हाथी के दाँत खाने के और दिखाने के और। अब तो सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।
विशाखा - इस देश का मालिक तो भगवान ही है, और हम भी भगवान भरोसे !
In simple words: Two women, Vinita and Vishakha, are discussing the rising inflation. Vishakha complains about expensive stationery, while Vinita highlights the soaring prices of vegetables and grains. They express frustration with the government's inaction and increasing taxes, feeling that the common people are suffering.

Exam Tip: Dialogues on social or economic issues should effectively convey public sentiment and highlight the core problems. Use strong expressions and metaphors to make the conversation impactful.

 

Question 7. Dialogue Between Passenger and Conductor
Answer:
यात्री - कंडक्टर साहब, बस रूकवाइए मुझे उतरना है।
कंडक्टर - उतरना है तो आगेवाले गेट पर पहुँचिए।
यात्री - कैसे पहुँचूँ, रास्ते में बड़ी भीड़ है !
कंडक्टर - आप कोई मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री तो हैं नहीं कि आपके लिए रास्ता खाली कराया जाए। रास्ता बनाते हुए आगे निकलिए।
यात्री - तब तक तो बस स्टैंड निकल जाएगा ? रूकवाइए न।
कंडक्टर - देखिए, जल्दी आगे निकलिए, मैं पिछले गेट से नहीं उतारूँगा।
यात्री - अरे, बस रुकवाइए।
कंडक्टर - ब्रेक ड्राइवर के पास है, मेरे पास नहीं। आप गेट पर पहँचिए, ड्राइवर रोक देगा।।
यात्री - अरे, मेरा स्टैंड तो निकल गया, फोरन रुकवाइए।
कंडक्टर - आगे निकलिए और अब अगले स्टैंड पर उतरकर लौट आइएगा।
यात्री - मैं तुम्हारे खिलाफ शिकायत करूँगा।
कंडक्टर - खुशी से। पिछले गेट से तो नहीं ही उतारूँगा। (यात्री रास्ता बनाता हुआ आगे निकलता है।)
In simple words: This dialogue illustrates a passenger's struggle to get off a crowded bus. The conductor refuses to stop at a non-designated spot and insists the passenger move to the front gate, leading to an argument and the passenger missing their stop.

Exam Tip: When writing dialogues with conflicting characters, ensure their contrasting viewpoints and emotions are clearly expressed through their words and tone.

 

Self-Practice Activities

 

Question 1. Write a dialogue between two friends about the IPL Final Match (2018).
Answer: These are self-practice activities designed for creative expression, thus no specific answer is provided here. Students are expected to write their own dialogues based on the given prompts.
In simple words: This is a practice task. You need to write your own conversation between two friends about the IPL final match from 2018.

Exam Tip: For creative writing prompts, focus on developing realistic characters, engaging dialogue, and a clear narrative structure. Make sure your dialogue uses appropriate vocabulary and reflects the context of the situation.

 

Question 2. Imagine and write a dialogue between a teacher and a student about the benefits of morning walks and exercise.
Answer: These are self-practice activities designed for creative expression, thus no specific answer is provided here. Students are expected to write their own dialogues based on the given prompts.
In simple words: This is a practice task. Create a conversation between a teacher and a student discussing the advantages of daily morning walks and physical exercise.

Exam Tip: Ensure the dialogue flows logically, with the teacher providing information and encouragement, and the student asking relevant questions. Highlight the key benefits clearly.

 

Question 3. Write a potential dialogue between two or more female social workers on the prevention of increasing domestic violence against women.
Answer: These are self-practice activities designed for creative expression, thus no specific answer is provided here. Students are expected to write their own dialogues based on the given prompts.
In simple words: This is a practice task. Write a conversation among female social workers discussing ways to stop the rising domestic violence against women.

Exam Tip: For dialogues on sensitive topics, ensure empathy, propose practical solutions, and reflect the urgency and importance of the issue through the characters' discussion.

 

Question 4. Imagine and write a dialogue between an elder sister and a younger brother about preparing for the annual examination.
Answer: These are self-practice activities designed for creative expression, thus no specific answer is provided here. Students are expected to write their own dialogues based on the given prompts.
In simple words: This is a practice task. Create a conversation between an older sister and her younger brother about how to get ready for their yearly exams.

Exam Tip: Show the older sister offering guidance, motivation, and practical study tips, while the younger brother expresses his concerns or questions about the exam preparation.

Free study material for Hindi

GSEB Solutions Class 9 Hindi संवाद लेखन (1st Language)

Students can now access the GSEB Solutions for संवाद लेखन (1st Language) prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 9 Hindi textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest GSEB syllabus.

Detailed Explanations for संवाद लेखन (1st Language)

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 9 Hindi chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 9 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these GSEB Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Hindi Class 9 Solved Papers

Using our Hindi solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 9 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for संवाद लेखन (1st Language) to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest GSEB Class 9 Hindi Rachana संवाद-लेखन (1st Language) Solutions for the 2026-27 session?

The complete and updated GSEB Class 9 Hindi Rachana संवाद-लेखन (1st Language) Solutions is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Hindi are as per latest GSEB curriculum.

Are the Hindi GSEB solutions for Class 9 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the GSEB Class 9 Hindi Rachana संवाद-लेखन (1st Language) Solutions as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 9 GSEB solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 9 Hindi Rachana संवाद-लेखन (1st Language) Solutions will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer GSEB Class 9 Hindi Rachana संवाद-लेखन (1st Language) Solutions in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 9 Hindi. You can access GSEB Class 9 Hindi Rachana संवाद-लेखन (1st Language) Solutions in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi GSEB solutions for Class 9 as a PDF?

Yes, you can download the entire GSEB Class 9 Hindi Rachana संवाद-लेखन (1st Language) Solutions in printable PDF format for offline study on any device.