Download GSEB Solutions for Class 9 Hindi विचार विस्तार
Review structured textbook solutions for Class 9 Hindi विचार विस्तार. Built according to GSEB guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Access GSEB Solutions and Answers
Access the complete solution PDF for Class 9 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
निम्नलिखित विचार-विस्तार लिखिए
Question 1. जो बीत गई सो बात गई।
Answer: इसमें कोई शक नहीं कि पिछला समय मनुष्य के मन पर अपनी गहरी छाप छोड़ता है, लेकिन उस छाप का क्या फायदा है। पिछली बातों को बार-बार याद करने से कोई लाभ नहीं होता। पुरानी बातों पर अधिक सोचने से हमारी मानसिक ऊर्जा कम हो जाती है। हम अपनी कार्य क्षमता गँवा देते हैं। पुरानी असफलताओं को याद करने से भविष्य भी अंधकारमय दिखाई देने लगता है। सामने काम पड़े होते हैं, पर उन्हें करने का मन नहीं रहता। इसलिए बीती बातों को भूल जाने में ही भला है। पुरानी शत्रुता, पुरानी कडवाहटें दिमाग से निकाल दें और वर्तमान में शांति से रहने की कोशिश करें। हम आशा का आँचल थामकर मन में नया जोश लाएं। इससे हम एक नए जीवन का आनंद लेंगे। इसलिए 'जो बीत गई सो बात गई' उक्ति का यही मतलब है कि हम विगत के सूखे-मुरझाए फूलों को फेंककर आने वाले पुष्पों की सुगंध का आनंद लें।
In simple words: पुरानी बातों को भूल जाना ही अच्छा होता है, क्योंकि उन्हें याद करने से कोई फायदा नहीं मिलता और इससे केवल नकारात्मक विचार आते हैं। हमें वर्तमान में जीना चाहिए और भविष्य की ओर देखना चाहिए।
Exam Tip: विचार-विस्तार लिखते समय मुहावरे के अर्थ को स्पष्ट करें और फिर उसे जीवन के उदाहरणों से जोड़कर समझाएँ।
Question 2. कर भला, होगा भला।
Answer: कहते हैं कि जैसी करनी, वैसी भरनी। जैसा हम करेंगे, वैसा ही हमें मिलेगा। आम के बीज बोएंगे तो आम के मीठे, स्वाद भरे फल मिलेंगे और बबूल बोएंगे तो कांटे मिलेंगे। यह हमेशा से चली आ रही परंपरा है, इसलिए यदि हम किसी का भला करेंगे तो निश्चित रूप से हमें भी अच्छा फल मिलेगा। भलाई का बीज कभी बेकार नहीं जाता। यदि हमने भलाई का बीज बोया है तो हमें उसके पेड़ से भलाई के फल ही मिलेंगे। चींटी ने शिकारी के पैर में काटकर तोते की जान बचाई, तो तोते ने उसे डूबने से बचा लिया। एक ग्रीक गुलाम ने सिंह के पैर से कांटा निकालकर उसे आराम दिया, तो सिंह ने उस पर हमला नहीं किया बल्कि उसे गुलामी के जीवन से आज़ाद करवा दिया। इस प्रकार की गई भलाई, भलाई के रूप में ही वापस आती है।
In simple words: यह कहावत बताती है कि आप जैसा दूसरों के साथ व्यवहार करेंगे, वैसा ही आपको वापस मिलेगा। यदि आप अच्छे कर्म करेंगे, तो अच्छा ही फल प्राप्त होगा।
Exam Tip: इस तरह के प्रश्न में, लोकोक्ति का अर्थ समझाने के लिए वास्तविक जीवन या कहानियों के उदाहरणों का उपयोग करें।
Question 3. बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर ।।
Answer: बड़प्पन असल में वही है जिसमें उदारता और परोपकार की भावना हो। केवल अधिक धन-दौलत से ही कोई व्यक्ति बड़ा नहीं बन जाता। खजूर का पेड़ बहुत ऊंचा होता है, लेकिन भूखे पथिक को न उसके फल खाने को मिलते हैं और न थके राही को वह पर्याप्त ठंडी छाया दे पाता है। उसके ऊंचा होने से किसी को कोई फायदा नहीं होता। कवि उसी को महान कहते हैं जो दूसरों का भला करे और परोपकार में ही अपने जीवन की सफलता महसूस करे।
In simple words: केवल ऊँचा या धनी होना ही महानता नहीं है। सच्ची महानता दूसरों की मदद करने और उनके प्रति उदार होने में है, जैसे खजूर का पेड़ दूसरों के लिए उपयोगी नहीं होता।
Exam Tip: किसी मुहावरे का विश्लेषण करते समय, उसके शाब्दिक अर्थ और गहरे नैतिक या सामाजिक अर्थ दोनों को स्पष्ट करें।
Question 4. पराधीन सपनेहूँ सुख नाहीं।।
Answer: पराधीनता का मतलब है अपनी इच्छाओं को मारकर दूसरे की इच्छा के अनुसार काम करना। पिंजरे में बंद तोता क्या आकाश में उड़ने की इच्छा पूरी कर सकता है? चिड़ियाघर में पिंजड़ों में बंद प्राणी क्या जंगल के अपने प्राकृतिक जीवन का सुख पा सकते हैं? पराधीनता की यह तकलीफ ही गुलाम देशों को आजादी के लिए प्रेरित करती थी। पराधीनता की पीड़ा से छुटकारा पाने के लिए ही महात्मा गांधी, पं. नेहरू, सरदार पटेल जैसे नेताओं ने संघर्ष किए, लाठियां खाई और जेल गए। अपनी मातृभूमि को पराधीनता के नरक से मुक्त करके स्वतंत्रता के स्वर्ग में ले जाने के लिए ही भगतसिंह, बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद जैसे व्यक्ति फांसी के फंदे पर लटक गए। व्यक्ति का विकास स्वतंत्रता में ही संभव है। स्वतंत्र राष्ट्र ही गौरवपूर्ण ढंग से जी पाता है। इसलिए पराधीनता में सुख पाने की उम्मीद करना बेकार है।
In simple words: यह कहावत बताती है कि गुलामी या दूसरों के अधीन रहने में कोई सुख नहीं है। सच्ची खुशी और विकास केवल स्वतंत्रता में ही मिल सकता है।
Exam Tip: स्वतंत्रता के महत्व को समझाने के लिए ऐतिहासिक उदाहरणों या स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का उल्लेख करना उत्तर को मजबूत बनाता है।
Question 5. आवत ही हरषे नहीं, नैनन नहीं सनेह। तुलसी तहाँ न जाइए, कंचन बरसै मेह।।
Answer: जिस घर के लोग मेहमान को आया देखकर खुश न हों और जिनकी आंखों में मेहमान के लिए प्यार न हो, ऐसे घर में यदि सोना बरसता हो, तो भी हमें नहीं जाना चाहिए। हमारे सामाजिक संबंध प्रेम और आदर की सच्ची भावना पर आधारित होते हैं, न कि धन-संपत्ति पर। पैसों पर आधारित संबंधों के पीछे लोभ और स्वार्थ की भावना छिपी रहती है। ऐसे बेकार संबंधों को हमें महत्व नहीं देना चाहिए और न ही इस तरह के लोगों के घर जाना चाहिए। ऐसे लोगों के पास जाने से केवल उपेक्षा और अपमान ही मिलेगा। अतः उनसे दूर रहना ही सबसे अच्छा है।
In simple words: जहाँ लोग आपका स्वागत खुशी से न करें और आँखों में प्रेम न हो, वहाँ जाना ठीक नहीं, भले ही वहाँ बहुत धन-संपत्ति क्यों न हो। मानवीय रिश्ते पैसों से ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं।
Exam Tip: संबंधों में प्रेम और आदर के महत्व पर जोर देते हुए भौतिक सुख-सुविधाओं की तुलना में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता दें।
Question 6. गुरु कुम्हार सिष कुंभ है, गढ़ि-गढ़ि काड़े खोट। भीतर हाथ सहार दै, बाहर बांहें चोट ।।
Answer: कुम्हार मिट्टी का घड़ा बनाते समय उसका टेढ़ापन ठीक करता रहता है। बाहर से वह घड़े पर हाथ से चोट करता है, पर अंदर से वह हाथ से उसे सहारा देता है। गुरु भी कुम्हार के जैसा होता है। वह बाहर से कठोर रहकर शिष्य के दोषों तथा बुरी आदतों को दूर करता है, लेकिन भीतर से वह उसके प्रति बहुत ही दयालु रहता है। शिष्य भी गुरु के स्नेह का अनुभव करता है। इसीलिए वह गुरु के कठोर व्यवहार को सह लेता है। बाहर से कठोर और भीतर से कोमल – यही आदर्श पिता और आदर्श गुरु का निशान है।
In simple words: यह दोहा गुरु और शिष्य के रिश्ते को समझाता है। जैसे कुम्हार घड़े को बाहर से चोट देता है पर अंदर से सहारा देता है, वैसे ही गुरु शिष्य की गलतियाँ सुधारने के लिए कभी कठोर होते हैं पर अंदर से उनके प्रति दयालु होते हैं।
Exam Tip: गुरु-शिष्य संबंध के महत्व को दर्शाने के लिए इस दोहे का प्रयोग करें और गुरु के मार्गदर्शन की दोहरी प्रकृति (कठोरता और स्नेह) को उजागर करें।
Question 7. ऐसी बानी बोलिए, मन का आपा खोय। औरन को शीतल करै, आपहु सीतल होय।
Answer: हमारे जीवन-व्यवहार में वाणी का बहुत बड़ा महत्व है। वाणी के सही उपयोग से हमारे विरोधी भी हमारे समर्थक बन सकते हैं और वाणी के दुरुपयोग से हमारे मित्र भी हमारे शत्रु बन सकते हैं। इसलिए हमें ऐसी वाणी बोलनी चाहिए जिसमें अहंकार का कोई भाव न हो, क्योंकि अहंकार से ही वाणी में कड़वाहट आती है। हमारी वाणी अहंकाररहित होनी चाहिए। जिस वाणी में अहंकार नहीं होता, उसी में अपनेपन की मिठास होती है। ऐसी वाणी बोलने से वक्ता और श्रोता दोनों को शांति मिलती है।
In simple words: हमें ऐसी मधुर और विनम्र भाषा बोलनी चाहिए जो सुनने वाले के मन को शांत करे और स्वयं बोलने वाले को भी शांति दे। अहंकार रहित वाणी ही सबसे अच्छी होती है।
Exam Tip: वाणी के महत्व पर बल दें और स्पष्ट करें कि किस प्रकार विनम्र तथा मधुर वाणी बोलने वाले और सुनने वाले दोनों के लिए फायदेमंद होती है।
Free study material for Hindi
GSEB Solutions for Class 9 Hindi विचार विस्तार
Official GSEB Solutions for विचार विस्तार
Review comprehensive exercise answers for Class 9 Hindi विचार विस्तार. Fully updated to match current GSEB syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Step-by-Step Explanations for विचार विस्तार
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 9 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for GSEB exams.
Next Steps in Your Hindi Revision
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of विचार विस्तार with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated GSEB Class 9 Hindi Rachana विचार-विस्तार Solutions is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Hindi are as per latest GSEB curriculum.
Yes, our experts have revised the GSEB Class 9 Hindi Rachana विचार-विस्तार Solutions as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 9 Hindi Rachana विचार-विस्तार Solutions will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Hindi. You can access GSEB Class 9 Hindi Rachana विचार-विस्तार Solutions in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire GSEB Class 9 Hindi Rachana विचार-विस्तार Solutions in printable PDF format for offline study on any device.