GSEB Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2 Solutions

Official GSEB Solutions for Class 8 Hindi: पुनरावर्तन

Access comprehensive textbook solutions for पुनरावर्तन using the official curriculum guides for Class 8 Hindi. Designed to align with the 2026-27 GSEB standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Chapter-wise Solutions for Hindi: पुनरावर्तन

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

Question 1. निम्नलिखित परिच्छेद का शुद्ध रूप से पठन और लेखन कीजिए।

अच्छी सोसाइटी यदि मिले तो उसका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है और इससे आत्मसंस्कार होता है। सोसाइटी में सम्मिलित होने से हमारी समझ बढ़ती है, हमारी विवेकबुद्धि तीव्र होती है, हमारी सहानुभूति गहरी होती है, हमें अपनी शक्तियों के उपयोग का अभ्यास होता है। हम अपने साथियों के साथ मिलकर बढ़ना सीखते हैं। इसी प्रकार हम दूसरों का ध्यान रखना उनके लिए कुछ स्वार्थ त्याग करना, सद्गुणों का आदर करना और सदाचार की प्रशंसा करना सीखते हैं। आत्मसंस्काराभिलाषी युवक को उस चाल-व्यवहार की अवहेलना नहीं करनी चाहिए जो भले आदमियों के समाज में आवश्यक समझा जाता है।

Answer: छात्र शुद्ध उच्चारण करते हुए, उचित आवाज और सही गति से परिच्छेद को पढ़ेंगे। छात्र पढ़ते समय विरामचिह्नों का भी ध्यान रखेंगे। लिखते समय वर्तनी की शुद्धता पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
In simple words: Students should read the passage clearly, with good pace and correct pronunciation, also paying attention to punctuation. When writing, they must focus on accurate spelling.

Exam Tip: For reading and writing exercises, focus on clear pronunciation, appropriate pacing, correct intonation, and accurate spelling to demonstrate full comprehension and linguistic skill.

 

Question 2. रूपरेखा के आधार पर कहानी लिखिए :

एक कंजूस के पास काफी सोना - बक्से में भरकर खेत में गाड़ देना - रोज रात के समय गिनना - चोर का देख लेना - अशरफियों के बदले पत्थर भर देना - दूसरे दिन कंजूस का रोना - एक बूढ़े की सलाह, 'अब पत्थर गिन लेना।'

Answer: एक कंजूस आदमी था जिसके पास बहुत सारी सोने की अशरफियाँ थीं। उसने उन अशरफियों को एक बक्से में रखा था। अशरफियों की चिंता के कारण वह रात को सो नहीं पाता था। इसलिए उसने उन्हें खेत में गाड़ दिया था। वह हर रात जाता, जमीन में से बक्सा निकालता और अशरफियों को एक-एक करके गिनता था। सारी अशरफियों को सुरक्षित देखकर ही उसे शांति मिलती थी।

एक दिन जब वह अशरफियों को गिन रहा था, तब एक चोर ने उसे देख लिया। जब कंजूस अशरफियाँ गिनकर और बक्से को जमीन में गाड़कर चला गया, तो चोर ने सारी अशरफियाँ निकाल लीं और बक्से में पत्थर के टुकड़े (कंकड़) भरकर उसे जमीन में गाड़ दिया।

अगली रात जब कंजूस ने बक्से में अशरफियों के बदले पत्थर के टुकड़े देखे, तो उसके होश उड़ गए। वह फूट-फूटकर रोने लगा। उसे रोते हुए देखकर पड़ोस के खेत के एक बूढ़े मालिक ने उससे पूछा, "बक्से में रखी अशरफियाँ तुम्हारे किसी काम की नहीं थीं। वे केवल गिनने के काम आती थीं! तो अब उनके बदले पत्थर के टुकड़े गिनो। क्या फर्क पड़ता है?" कंजूस कुछ बोल नहीं पाया! वह सिर पकड़कर रह गया।
In simple words: A greedy man buried his gold coins in a box in his field and counted them every night. A thief saw him, replaced the gold with stones, and buried the box again. The next night, the man cried when he found stones, and an old man told him to count the stones instead, as the gold was only for counting anyway.

Exam Tip: When writing a story from an outline, ensure you expand each point with descriptive language, clear actions, and appropriate emotional responses to make the narrative engaging and complete.

 

Question 3. चित्र देखकर दिए गए शब्दों की सहायता से चार-पाँच वाक्य लिखिए.
बच्चे, खुश, खेल, चिड़ियाँ, डाली, मुस्कराते, सुंदर, खरगोश

Answer:
गीत गा रही है चिड़ियाँ
और बहुत खुश डाली है,
मुस्कुराते बच्चे खेल रहे हैं
गेंद हवा में उछाली है।
खरगोश से खेलती और खिलाती बच्चियाँ -
भोली-भाली, सुंदर, कितनी मतवाली है!
In simple words: The birds are singing songs, and the branch is very happy. Smiling children are playing, and they have thrown a ball in the air. The innocent, beautiful, and playful girls are playing with and amusing the rabbit.

Exam Tip: When describing a picture, pay attention to all visible elements and emotions. Use the provided words creatively to form sentences that accurately reflect the scene and its mood.

 

Question 4. एक दिन निखिल के पिताजी कुछ काम से बाहर गए थे। वह अपनी माँ के साथ सोया हुआ था। आधी रात को जब उसकी नींद उड़ गई तो देखा घर में चोर घुसे हुए थे। तिजोरी से गहने चुरा रहे थे। कुछ देर सोचने के बाद निखिल को उपाय सूझा.... (अब आप इस कहानी को आगे बढ़ाइए)
Answer: निखिल ने चुपचाप अपनी माँ को जगाया और उन्हें बिना आवाज किए चोरों को देखने के लिए कहा। फिर उसने धीरे से रसोई में जाकर गैस का रेगुलेटर खोल दिया। चोरों ने जैसे ही गहनों की तिजोरी खोली, निखिल ने अपनी माँ के साथ शोर मचाना शुरू कर दिया। चोरों ने गैस की गंध महसूस की और डर गए, कि कहीं कोई विस्फोट न हो जाए। घबराकर वे गहने छोड़कर तुरंत वहां से भाग गए। निखिल की सूझबूझ से घर सुरक्षित रहा।
In simple words: Nikhil woke his mother, then quietly went to the kitchen and turned on the gas. When the thieves opened the safe, Nikhil and his mother made noise. The thieves smelled the gas, feared an explosion, and ran away, leaving the jewelry. Nikhil's quick thinking saved the day.

Exam Tip: When continuing a story, ensure your plot twist or solution is logical, fits the character's age, and resolves the conflict effectively while maintaining a consistent tone.

पुनरावर्तन 2 स्व-अध्ययन

हमारे देश में बहुत सारी नदियाँ हैं। इनमें से बारह मुख्य नदियों के नाम नीचे के चित्र में दिए गए हैं। वे नदियाँ खास तौर पर उन प्रदेशों की भूमि को सींचती हैं, जिनके नाम हैं - उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, बिहार, प. बंगाल, कर्नाटक, तामिलनाडु और केरल। जल्दी से बुद्धि लगाइए और उन बारह नदियों के नाम खोजिए। आपकी सुविधा के लिए इतना बता दें कि उन नदियों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू होते हैं - ग, स, द, क, त, प, य और ब।

 

Answer:

नदी के नाम
गंडक
साबरमती
गंगा
कावेरी
गोमती
पेरियार
दामोदर
बनास
गोदावरी
सरस्वती
यमुना
तापती

In simple words: The puzzle contains the names of twelve major rivers in India. These rivers irrigate various states like Uttar Pradesh, Madhya Pradesh, Gujarat, Maharashtra, Punjab, Jammu and Kashmir, Bihar, West Bengal, Karnataka, Tamil Nadu, and Kerala. The names start with specific letters provided as hints.

Exam Tip: When solving word puzzles, carefully scan the grid horizontally, vertically, and diagonally. Use the given starting letters as clues to quickly locate the hidden words.

 

पुनरावर्तन 2 स्व-अध्ययन

 

Question 1. अपने क्षेत्र में पेड़-पौधों के अनियंत्रित कटाव को रोकने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखिए।
Answer:

गौतम पटेल
प्रशांत पार्क सोसायटी,
वडोदरा।
17 नवंबर, 2013

प्रति,
जिलाधिकारी,
अलकापुरी, वडोदरा।

विषय : पेड़-पौधों के अनियंत्रित कटाव पर रोक लगवाना

महोदय,

बड़े दुःख के साथ आपको यह लिखना पड़ रहा है कि पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। यह अभी भी जारी है। इससे यहाँ के पर्यावरण को बहुत हानि हो रही है। वृक्षों के महत्व को आप अच्छी तरह जानते ही हैं।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि आप अपने अधिकार का उपयोग करके शीघ्रता से इस कटाई को रोकें और पर्यावरण की सुरक्षा में अपना सहयोग दें।

आपका विश्वासी,
गौतम पटेल।
(मंत्री - वृक्षमित्र परिवार, वडोदरा।)


In simple words: The letter is written by Gautam Patel to the District Collector of Vadodara to stop the uncontrolled cutting of trees in his area. He explains that this is harming the environment and requests the Collector's help to stop it and protect nature.

Exam Tip: A formal letter should always include the sender's and receiver's addresses, a clear subject line, a respectful salutation, a concise body stating the problem and requested action, and a formal closing with the sender's name.

 

Question 2. पाठ्यपुस्तक में दिए गए दोहों के अलावा कबीर, रहीम और तुलसीदासजी के और तीन-तीन दोहें पुस्तकालय में जाकर खोजें और लिखें।
Answer: इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए, छात्रों को अपनी पाठ्यपुस्तक में दिए गए दोहों को पढ़ना चाहिए। इसके बाद, उन्हें पुस्तकालय में कबीर, रहीम और तुलसीदासजी की अन्य कृतियों से प्रत्येक कवि के तीन-तीन दोहे खोजने और लिखने का प्रयास करना चाहिए। यह अभ्यास छात्रों को विभिन्न कवियों की रचनाओं को जानने में सहायता करेगा।
In simple words: To answer this, students should read the couplets in their textbook. Then, they need to go to the library to find and write three more couplets from each of the poets—Kabir, Rahim, and Tulsidasji. This helps them learn about different poets' works.

Exam Tip: When researching, use keywords like the poet's name and "दोहे" (dohas) to find relevant couplets. Always understand the meaning of each doha before writing it down.

 

Question 3. अखबार में पढ़े हुए या दूरदर्शन पर देखे-सुने हुए पाँच विज्ञापनों के बारे में लिखिए।
Answer: दूरदर्शन पर अनेक वस्तुओं के विज्ञापन आते रहते हैं। उनमें से पाँच विज्ञापन निम्नलिखित हैं :
1. बिनानी सीमेंट - यह विज्ञापन अमिताभ बच्चन द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। इसके द्वारा बिनानी सीमेंट से बने मकानों की मजबूती बताई जाती है।
2. लिंक लोक - यह एक ताले का विज्ञापन है जो आलोकनाथ द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। इसके द्वारा ताले की मजबूती सूचित की जाती है।
3. बोर्नविटा - दूरदर्शन पर दो महिलाएँ अपनी बातचीत के माध्यम से दिखाती हैं कि बोर्नविटा में विटामिन 'डी' होता है। दूध में इसे मिलाने से दूध की शक्ति बढ़ जाती है।
4. कफगार्ड - यह इस नाम के सिरप का विज्ञापन है। इसके पीने से खाँसी के जादू की तरह गायब होने का दावा किया जाता है।
5. कोलगेट - यह प्रसिद्ध टूथपेस्ट है। इसके द्वारा दाँतों के स्वच्छ और मजबूत रहने की बात की जाती है।
In simple words: Many advertisements are shown on TV. Five of them are: Binani Cement, endorsed by Amitabh Bachchan, showing strong houses. Link Lock, endorsed by Aloknath, showing strong locks. Bournvita, where two women discuss its Vitamin D content and how it boosts milk strength. Cuffguard, a syrup advertised to magically cure coughs. Colgate, a famous toothpaste, promoting clean and strong teeth.

Exam Tip: When describing advertisements, always mention the product, the key message or claim it makes, and if possible, any celebrity endorsement or specific visual elements that stand out.

पुनरावर्तन 2 प्रवृत्ति

नीचे दी गई पहेली में देश के अठारह प्रमुख त्योहारों के नाम छिपे हैं। आपको बुद्धिमान तब जानें, जब आप इन्हें ढूँढ निकालें।

 

Answer:

  • पोंगल
  • ओणम
  • रक्षाबंधन
  • दुर्गाष्टमी
  • तीज
  • कृष्णजन्माष्टमी
  • क्रिसमस
  • गणगौर
  • दीवाली
  • महावीरजयंती
  • होली
  • दशहरा
  • ईद
  • रामनवमी
  • अहोई
  • नानकजयंती
  • ईस्टर
  • शिवरात्रि

In simple words: The puzzle contains the names of eighteen important festivals celebrated in the country. To solve it, one needs to find these hidden names within the grid provided.

Exam Tip: For word search puzzles, systematically look for words by scanning rows, columns, and diagonals. Mark off words as you find them to avoid confusion and ensure you locate all entries.

Free study material for Hindi

Step-by-Step Textbook Answers: Class 8 Hindi पुनरावर्तन

Textbook Solutions for Class 8 Hindi पुनरावर्तन

Review comprehensive exercise answers for Class 8 Hindi पुनरावर्तन. Fully updated to match current GSEB syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of पुनरावर्तन concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 8 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest GSEB Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2 Solutions for the 2026-27 session?

The complete and updated GSEB Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2 Solutions is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest GSEB curriculum.

Are the Hindi GSEB solutions for Class 8 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the GSEB Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2 Solutions as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 8 GSEB solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2 Solutions will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer GSEB Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2 Solutions in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access GSEB Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2 Solutions in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi GSEB solutions for Class 8 as a PDF?

Yes, you can download the entire GSEB Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2 Solutions in printable PDF format for offline study on any device.