Download GSEB Solutions for Class 8 Hindi पुनरावर्तन
Access comprehensive textbook solutions for पुनरावर्तन using the official curriculum guides for Class 8 Hindi. Designed to align with the 2026-27 GSEB standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Access GSEB Solutions and Answers
View or download the dedicated पुनरावर्तन solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.
Question. निम्नलिखित परिच्छेद पढो और इस विषय पर अपने साथियों से पूछने के लिए तीन प्रश्न बनाओ :
समय बहुत कीमती है। गया हुआ धन वापस मिल सकता है, पर बीता हुआ समय कभी वापस नहीं लौट सकता। इसलिए समय धन से भी अधिक मूल्यवान है। हमें समय का सदुपयोग करना चाहिए। समय के सदुपयोग द्वारा ही हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। परिश्रम करना ही समय का सबसे अच्छा उपयोग है।
Answer:
(1) समय धन से भी अधिक मूल्यवान क्यों है?
(2) समय के सदुपयोग से क्या लाभ होता है?
(3) समय का सबसे अच्छा उपयोग क्या है?
Exam Tip: When asked to create questions from a passage, ensure your questions are directly related to the main points and themes discussed in the text, encouraging thoughtful discussion.
Question. नीचे दिए गए शब्दों में से संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण पहचानकर वर्गीकृत कीजिए और उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए :
पर्वत, उसको, मीठा, नदी, तुम्हें, सूरत, बाल, नर्मदा, सुंदर, बड़ा, मेहनती, हम, भारत
Answer:
(1) संज्ञा : पर्वत, नदी, सूरत, बाल, नर्मदा, भारत
(2) सर्वनाम : उसको, तुम्हें, हम
(3) विशेषण : मीठा, सुंदर, बड़ा, मेहनती
वाक्य:
(1) पर्वत : मेरा गाँव सह्याद्रि पर्वत की तलहटी में है।
नदी : हमारे गाँव के पास गंगा नदी बहती है।
सूरत : सूरत एक अच्छा शहर है।
बाल : काले बाल अच्छे लगते हैं।
नर्मदा : नर्मदा नदी पर कई बाँध बनाए गए हैं।
भारत : भारत मेरा देश है।
(2) उसको : आपने उसको क्या दिया?
तुम्हें : मैंने तुम्हें कई पत्र लिखे।
हम : हम कुछ करके दिखाएँगे।
(3) मीठा : शरबत बहुत मीठा है।
सुंदर : आपकी रचना सचमुच सुंदर है।
बड़ा : हमारे घर के सामने एक बड़ा पेड़ है।
मेहनती : मेहनती आदमी कभी भूखा नहीं मरता।
Exam Tip: For grammar classification tasks, always provide clear examples or sentences to demonstrate the correct usage of each identified word.
Question. कोष्ठक में दिए गए अव्ययों को सही स्थान पर रखिए :
(ऊपर, अभी, यहाँ-वहाँ, अधिक, की ओर, धीरे-धीरे)
(1) मोनिका बना
(2) हवाई जहाज .......... उड़ रहा है।
(3) दिनभर ....... देखा।
(4) शिक्षक ने विद्यार्थी .देखकर कहा।
(5) काम करो, कम।
(6) बाहर निकल गई।
Answer:
(1) धीरे-धीरे
(2) ऊपर
(3) यहाँ-वहाँ
(4) की ओर
(5) अधिक
(6) अभी
Exam Tip: Carefully read each sentence and consider the context to determine which adverb best fits the meaning and completes the sentence logically.
मौखिक उत्तर दीजिए :
Question 1. आपके परिवार में से आपको कौन सबसे ज्यादा पसंद है? क्यों?
Answer: मेरे परिवार में मुझे अपनी दादीजी सबसे ज्यादा पसंद हैं। दादीजी बहुत शांत और सरल स्वभाव वाली हैं। वे एक स्कूल की प्रिंसिपल थीं, इसलिए आज भी बहुत अनुशासनप्रिय रहती हैं। गणित, विज्ञान और अंग्रेजी उनके प्रिय विषय हैं। दादीजी के कारण ही मुझे कभी ट्यूशन लेने की जरूरत नहीं पड़ती। वे घर पर ही बहुत प्रेम से मुझे पढ़ाती हैं। मुझमें जो अच्छी आदतें हैं, वे सब मेरी दादीजी की वजह से हैं। महापुरुषों की कहानियाँ सुनाकर वे मुझे भी उनकी तरह बनने के लिए प्रेरित करती हैं। उनकी जिंदादिली से घर का वातावरण बहुत खुशहाल बना रहता है। जब वे कहीं जाती हैं, तब मुझे बहुत अकेलापन लगता है। इसलिए, परिवार में मुझे सबसे पसंद की व्यक्ति दादीजी ही हैं।
Exam Tip: When describing a person you admire, include specific reasons and examples of their qualities and actions that make them special to you.
Question 2. आपके गाँव / शहर के बारे में दस-बारह वाक्य लिखिए।
Answer: मेरे गाँव का नाम सरदारपुरा है। यह रूपा नदी के किनारे बसा हुआ है। गाँव की आबादी लगभग पाँच हजार लोग है। इनमें अधिकतर लोग किसान हैं। हमारा गाँव काफी प्रगतिशील है। यहाँ अनाज की बड़ी मंडी है। मंडी के कारण किसानों के उत्पादन अच्छे दामों पर बिक जाते हैं। इसलिए, गाँव के किसान हर तरह से सुखी हैं। गाँव में एक विद्यालय है। इसमें एस.एस.सी. तक की पढ़ाई होती है। गाँव की पंचायत ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जल-आपूर्ति के लिए अच्छे प्रयास किए हैं। वृक्षारोपण की प्रवृत्ति के कारण हमारा हराभरा गाँव नंदनवन जैसा लगता है।
Exam Tip: When writing about your village or city, include details about its location, population, economy, facilities, and any unique characteristics that define it.
Question 3. आपको पसंद हो ऐसी फिल्म का नाम बताकर संक्षेप में उसकी कहानी लिखिए।
Answer: मेरी पसंद की फिल्म है – 'तारे जमीन पर'। इसमें दस-बारह वर्ष का एक विद्यार्थी दिखाया गया है। उसको स्कूल की पढ़ाई में बिलकुल भी रुचि नहीं है। चित्रों या कलाकृतियों के प्रति उसका अधिक आकर्षण रहता है। एक अध्यापक पढ़ाई में उस विद्यार्थी की अरुचि का पता लगाता है। उसकी रुचि मालूम होने पर वह उसे चित्र बनाने के लिए कहता है। धीरे-धीरे चित्रकला में उसकी एकाग्रता बढ़ने लगती है। बाद में इसी एकाग्रता का उपयोग पढ़ाई में करके वह एक अच्छा विद्यार्थी बन जाता है।
Exam Tip: When summarizing a film, clearly state its name, main character, central conflict, and how the conflict is resolved, focusing on key plot points.
Question 4. यदि सूरज न निकले तो क्या होगा?
Answer: यदि सूरज नहीं निकलता, तो यह दुनिया ही नहीं होती। यदि सूरज न निकलता तो सुबह नहीं होती और हमें पक्षियों का कलरव सुनने को नहीं मिलता। धरती पर प्रकाश भी नहीं होता। धरती पर अँधेरा ही छाया रहता। धरती पर वनस्पति मुरझा जाती। फूल-फल पर बुरा असर पड़ता। सूरज न निकलने पर वर्षा भी नहीं होती। खेतों में फसलें नहीं लहलहातीं। जब जल और अन्न नहीं होता तो यह जीवसृष्टि भी नहीं होती।
Exam Tip: When answering hypothetical questions, consider the broad impact across various aspects of life, such as nature, human activities, and the environment.
Question 5. यदि आप गाँव के सरपंच होते तो...
Answer: यदि मैं अपने गाँव का सरपंच होता तो मेरे गाँव की यह हालत नहीं होती जो आज है। आज गाँव में न अच्छी सड़कें हैं, न जल-आपूर्ति की उचित व्यवस्था है। न स्कूल है, न दवाखाना। गाँववालों को अपनी छोटी-मोटी जरूरतें पूरी करने के लिए निकट के शहर जाना पड़ता है। यदि मैं गाँव का सरपंच होता तो गाँव को शहर से जोड़नेवाली सड़क पक्की बनवाता। गाँव में कुओं की जगह नल-कूपों द्वारा स्वच्छ जल की आपूर्ति होती। गाँव में हाईस्कूल तक की शिक्षा की व्यवस्था होती। ग्रामपंचायत की ओर से एक दवाखाना होता। गाँव के भवानी मंदिर का अब तक पुनर्निर्माण हो गया होता। सचमुच, यदि मैं अपने गाँव का सरपंच होता तो अपने गाँव को एक आदर्श गाँव में बदल देता।
Exam Tip: When proposing solutions as a leader, identify key problems and suggest concrete, actionable steps to address each issue for comprehensive development.
Free study material for Hindi
Step-by-Step Textbook Answers: Class 8 Hindi पुनरावर्तन
Textbook Solutions for Class 8 Hindi पुनरावर्तन
Access structured GSEB textbook solutions for पुनरावर्तन. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 8 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of पुनरावर्तन concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Effective Self-Study and Homework Assistance
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of पुनरावर्तन with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated GSEB Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 1 Solutions is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest GSEB curriculum.
Yes, our experts have revised the GSEB Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 1 Solutions as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 1 Solutions will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access GSEB Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 1 Solutions in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire GSEB Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 1 Solutions in printable PDF format for offline study on any device.