GSEB Class 7 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2 Solutions

Get the most accurate GSEB Solutions for Class 7 Hindi पुनरावर्तन here. Updated for the 2026-27 academic session, these solutions are based on the latest GSEB textbooks for Class 7 Hindi. Our expert-created answers for Class 7 Hindi are available for free download in PDF format.

Detailed पुनरावर्तन GSEB Solutions for Class 7 Hindi

For Class 7 students, solving GSEB textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 7 Hindi solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these पुनरावर्तन solutions will improve your exam performance.

Class 7 Hindi पुनरावर्तन GSEB Solutions PDF

 

Question 1. निम्नलिखित कविताओं का लयबद्ध गान कीजिए :
(1) बेटी
(2) धरती की शान
Answer: अध्यापक इन कविताओं को विद्यार्थियों को सुनाएंगे, और इसके बाद छात्र उन्हें धुन के साथ गाएंगे। इन कविताओं का गान सामूहिक रूप से किया जाएगा।
In simple words: The teacher will play these poems for students, and then students will sing them rhythmically.

Exam Tip: For such activity-based questions, describe the action that needs to be performed to complete the task.

 

Question 2. निम्नलिखित वाक्यों में योग्य विरामचिह्न का प्रयोग कर वाक्य फिर से लिखिए :
(1) पेड़ परोपकारी होते हैं
(2) वाह कितना अच्छा गाना है
(3) छुट्टियों में आप कहाँ-कहाँ घूमने जाते हैं
(4) गाँधी जी को हम महात्मा कहते हैं
(5) वह पढ़ने में अच्छा है, खेलकूद में भी अव्वल है
(6) जय जवान जय किसान लाल बहादुर शास्त्री ने कहा था
(7) दशरथ राजा के चार पुत्र थे राम लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न
(8) आशिष दिन रात मेहनत करता है
Answer:
(1) पेड़ परोपकारी होते हैं।
(2) वाह! कितना अच्छा गाना है!
(3) छुट्टियों में आप कहाँ-कहाँ घूमने जाते हैं?
(4) गाँधीजी को हम 'महात्मा' कहते हैं।
(5) वह पढ़ने में अच्छा है, खेलकूद में भी अव्वल है।
(6) 'जय जवान जय किसान' लालबहादुर शास्त्री ने कहा था।
(7) दशरथ राजा के चार पुत्र थे – राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न।
(8) आशिष दिन-रात मेहनत करता है।
In simple words: We need to rewrite these sentences by adding the correct punctuation marks like periods, exclamation marks, question marks, and quotation marks where they belong.

Exam Tip: Pay close attention to the end of each sentence and any exclamations, questions, or direct quotes to apply the correct punctuation marks.

 

Question 3. निम्नलिखित शब्दों को उचित क्रम में रखकर अर्थपूर्ण वाक्य बनाइए :
(1) है का गुजरात पावागढ़ गौरव।
(2) उपयोगी पेड़ में मानव-जीवन हैं।
(3) चाहिए समय हमें खेलते रहना सावधान।
(4) संगति की लोगों हमें चाहिए सज्जन करनी।
(5) अच्छी अपनी हमेशा बात योग्य चीज-वस्तुएँ है जगह रखना।
Answer:
(1) पावागढ़ गुजरात का गौरव है।
(2) मानव-जीवन में पेड़ उपयोगी हैं।
(3) खेलते समय हमें सावधान रहना चाहिए।
(4) हमें सज्जन लोगों की संगति करनी चाहिए।
(5) हमेशा अपनी चीज-वस्तुएँ योग्य जगह रखना अच्छी बात है।
In simple words: These words are all jumbled up. We need to arrange them in the right order to form sentences that make complete sense and convey a clear message.

Exam Tip: When reordering words to form sentences, first identify the subject, then the verb, and finally the object or complement to build a logical structure.

 

Question 4. निम्नलिखित परिच्छेद का मातृभाषा में अनुवाद कीजिए :
सारी स्थिति स्पष्ट थी। प्रजापति ने कहा, "देवता ही श्रेष्ठ हैं। जानते हो क्यों? इसलिए कि इन्होंने सहकार की भावना से काम किया है। खुद भी खाओ और दूसरों को भी खिलाओ। जिओ और जीने दो। वह थी इनकी विशेषता। इन्होंने बुद्धि से काम लिया। सूझ-बूझ दिखाई। वे आमने-सामने बैठ गए। एक-दूसरे के मुँह में लड्डू देते रहे, थोड़ी देर में थाल साफ़ कर दिया।”
Answer: पूरी स्थिति साफ़ थी। प्रजापति ने कहा, "देवता ही महान हैं। क्या आप जानते हैं क्यों? इसका कारण यह है कि उन्होंने सहयोग की भावना से काम किया है। स्वयं भी खाओ और दूसरों को भी भोजन कराओ। जियो और दूसरों को भी जीने दो। यह उनकी ख़ासियत थी। उन्होंने समझदारी से काम लिया। उन्होंने अपनी बुद्धि का इस्तेमाल किया। वे एक-दूसरे के सामने बैठ गए। वे एक-दूसरे के मुँह में लड्डू डालते रहे, और कुछ ही देर में थाली पूरी तरह खाली हो गई।”
In simple words: We translated the given passage into simple Hindi. The passage explains that the gods were considered superior because they worked together, shared food, and used their wisdom.

Exam Tip: When translating, focus on conveying the exact meaning and tone of the original text, while ensuring the translated version sounds natural in the target language.

 

Question 5. निम्नलिखित अपूर्ण कहानी को अपने शब्दों में मौखिक एवं लिखित रूप में पूर्ण कीजिए :
रामपुर नामक गाँव था। उस गाँव में भोलु नाम का एक लड़का रहता था। वह पढ़ाई करता था, एक दिन वह पाठशाला जा रहा था। रास्ते में उन्हें रेल की पटरियों को पार करना पड़ता था। उसने देखा कि रेल की पटरी एक जगह से उखड़ी हुई है।
भोलु ने सोचा कि इससे तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
उसी समय रेलगाड़ी दूर से आ रही थी। भोलु ने उसे देखा। संजोग से भोलु ने उस दिन लाल कमीज पहनी हुई थी। तुरंत उसने सोचा.... बच्चो, अब आप रेलगाड़ी को दुर्घटना से बचाइए।
Answer: उसी समय रेलगाड़ी दूर से आ रही थी। भोलु ने उसे देखा। उसने सोचा – लाल झंडी दिखाने पर गाड़ी रुकती है। लेकिन यहाँ लाल झंडी लाए कहाँ से? संयोग से भोलु ने उस दिन लाल कमीज पहनी हुई थी। उसे यकायक खयाल आया कि उसकी कमीज भी लाल है।
भोलु ने तुरंत अपनी कमीज निकालकर झंडी की तरह गाड़ी की ओर लहराई। लाल झंडी देखते ही ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी।
भोलु ने सारी बात ड्राइवर को बता दी। एक बड़ी दुर्घटना होते-होते रह गई। यात्रियों की जान बचाने के कारण ड्राइवर ने उस लड़के को शाबाशी दी। सरकार ने उसे पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
In simple words: Bholu saw a broken railway track and a train coming. He cleverly used his red shirt as a signal, stopping the train and preventing a big accident. He was praised and rewarded for his quick thinking.

Exam Tip: When completing a story, ensure the new text flows logically from the existing narrative, resolves the central conflict, and provides a satisfying conclusion.

 

Question 6. चर्चा कीजिए :
जल ही जीवन है। क्यों?
Answer:
सूरज – दादाजी, जल को जीवन क्यों कहते हैं?
दादाजी – जब तुम्हें प्यास लगती है तब क्या अनुभव करते हो?
सूरज – बस यही कि पानी मिले तो जान में जान आए।
दादाजी – यही तो पानी का महत्त्व है। पानी न मिले तो प्राणी प्यास से मर जाए।
सूरज – दादाजी, खाना बनाने में भी पानी का उपयोग होता है। नहाना, धोना, साफ-सफाई सबमें पानी की जरूरत पड़ती है। पानी के बिना हमारे जीवन में कोई भी काम नहीं हो सकता।
दादाजी – प्राणियों की तरह वनस्पतियों को भी पानी चाहिए। पानी के बिना न घास होगी, न पेड़-पौधे होंगे और न कहीं हरियाली होगी।
सूरज – हाँ, दादाजी, पौधों को पानी देने पर ही तो वे बढ़ते हैं। पानी न मिले तो पौधे सूख जाते हैं।
दादाजी – खेतों को सींचने के लिए भी पानी जरूरी है। धान के पौधे तो पानी में ही पनपते हैं।
सूरज – हाँ, इसी प्रकार कमल भी तालाब के पानी में ही खिलते हैं।
दादाजी – अब तुम समझ गए ... कि जल को जीवन क्यों कहते हैं।
सूरज – दादाजी, सचमुच, जल ही जीवन है।
In simple words: This discussion highlights that water is life because all living things, including humans, animals, and plants, need it to survive, grow, and perform daily activities like cooking and cleaning. Without water, life would not be possible.

Exam Tip: When discussing a concept, provide multiple examples and perspectives to support your arguments, making the explanation thorough and clear.

 

Question 7. आपने (टी.वी.) दूरदर्शन पर प्रसारित होनेवाले 'गम्मत गुलाल' जैसे हास्य के कार्यक्रम देखे होंगे। उसमें सुने हुए चुटकुलों में से किसी एक को अपनी भाषा में लिखिए।
Answer:
सुरेन्द्र – नवीन, इन्सान की नजर ज्यादा तेज है या जानवर की?
नवीन – जानवर की।
सुरेन्द्र – यह तुम कैसे कह सकते हो?
नवीन : क्योंकि जानवर कभी चश्मा नहीं पहनते।
In simple words: This joke illustrates that animals have better eyesight than humans because they don't need glasses.

Exam Tip: When writing a joke, ensure the setup is clear and the punchline is delivered effectively for maximum humorous impact.

 

Question 8. सवाल हमारे, जवाब आपके और हँसी सबकी। दिए गए प्रश्नों के ऐसे जवाब दीजिए कि मुस्कान के मोती बन जाएँ :
Answer:
1. सूर्य न निकले तो क्या होगा?
• सूर्य न निकले तो बिजली का बिल ज्यादा आएगा।
• सोने के लिए अधिक समय मिलेगा।
2. बारिश के बाद बिजली क्यों होती है?
• बारिश को डराकर भगाने के लिए बारिश के बाद बिजली होती है।
3. अंग्रेजों ने भारत में पहला कदम रखा, फिर क्या किया?
• अंग्रेजों ने भारत में पहला कदम रखा, फिर उन्होंने अपना दूसरा कदम रखा।
4. दादाजी के सिर के बाल सफेद और मूछों के बाल काले क्यों है?
• दादाजी के सिर के बाल सफेद और मूंछों के बाल काले हैं, क्योंकि सिर के बाल मूंछों के बालों से लगभग बीस साल बड़े हैं।
In simple words: These are witty answers to common questions, designed to bring a smile. They playfully suggest consequences of a non-existent sun, explain lightning, and comment on the age difference between hair on different body parts.

Exam Tip: For creative questions like these, think outside the box and use humor or imaginative reasoning to create memorable and amusing responses.

 

Question 9. (अ) निम्नलिखित विधानों का काल पहचानकर में लिखिए :
(1) बाग में कोयल बोलती है।
(2) धारा ने अपना गृहकार्य पूर्ण किया।
(3) मैं पूरी लगन से पढूँगा।
(4) मिट्टी से खुशबू आ रही है।
(5) बाढ़ के कारण कई मकान गिर पड़े।
(6) मैं डॉक्टर बनूँगा।
(ब) निम्नलिखित शब्दों से उदाहरण के अनुसार वर्तमानकाल, भूतकाल और भविष्यकाल का एक-एक वाक्य बनाइए:
उदाहरण : पढ़ना :
(1) वर्तमानकाल : मैं पढ़ता हूँ।
(2) भूतकाल : मैं पढ़ता था।
(3) भविष्यकाल : मैं पढूँगा।
(1) खेलना
(2) लिखना
(3) दौड़ना
Answer:
(अ)
(1) बाग में कोयल बोलती है। – वर्तमानकाल
(2) धारा ने अपना गृहकार्य पूर्ण किया। – भूतकाल
(3) मैं पूरी लगन से पढूँगा। – भविष्यकाल
(4) मिट्टी से खुशबू आ रही है। – वर्तमानकाल
(5) बाढ़ के कारण कई मकान गिर पड़े। – भूतकाल
(6) मैं डॉक्टर बनूँगा। – भविष्यकाल
(ब)
(1) खेलना
• वर्तमानकाल : मैं खेलता हूँ।
• भूतकाल : मैं खेलता था।
• भविष्यकाल : मैं खेलूँगा।
(2) लिखना
• वर्तमानकाल : मैं लिखता हूँ।
• भूतकाल : मैं लिखता था।
• भविष्यकाल : मैं लिलूँगा।
(3) दौड़ना
• वर्तमानकाल : मैं दौड़ता हूँ।
• भूतकाल : मैं दौड़ता था।
• भविष्यकाल : मैं दौडूंगा।
In simple words: This exercise helps us identify the tense (past, present, or future) of sentences and practice forming sentences for given actions in all three tenses. It’s all about when something happened, is happening, or will happen.

Exam Tip: To correctly identify or use tenses, pay attention to the verb in the sentence and any time-indicating words. For sentence construction, ensure the verb form matches the desired tense.

 

Question 1. इस पहेली को ध्यान से देखिए। इसमें देश की ऐसी नौ प्रांतीय भाषाओं के नाम हैं, जो अपने-अपने प्रांतों में सर्वाधिक प्रयोग में लाई जाती हैं। खोजिए और बताइए, वे भाषाएँ कौन-कौन सी हैं और किस प्रदेश की हैं?
Answer:
• तेलुगु – आंध्र प्रदेश
• राजस्थानी – राजस्थान
• मराठी – महाराष्ट्र
• कन्नड – कर्नाटक
• उड़िया – उड़ीसा
• गुजराती – गुजरात
• मलयालम – तमिलनाडु
• कशमीरी – कशमीर
• असमिया – असम
In simple words: We found nine regional languages hidden in the puzzle and identified the Indian states where they are primarily spoken. Each language is connected to its specific region.

Exam Tip: For language puzzles, systematically scan the grid horizontally, vertically, and diagonally for known language names. Double-check the spelling and associated states carefully.

 

Question 2. सुनी हुई एक मजेदार कहानी अपने शब्दों में लिखिए।
कौए की चतुराई
Answer: एक पेड़ पर एक कौआ बैठा हुआ था। उसकी चोंच में एक रोटी थी। कौआ उसे खाने जा ही रहा था कि पेड़ के नीचे एक लोमड़ी आ गई। उसने कौए की चोंच में रोटी देखी तो उसके मुँह में पानी आ गया। उसने सोचा, क्यों न कौए को मूर्ख बनाकर इसकी रोटी हथिया लूँ?
लोमड़ी कौए से बोली, "कौए भैया, कृष्ण भगवान जैसा तुम्हारा साँवला रूप तो है ही, तुम्हारी आवाज उनकी बाँसुरी जैसी है। बहुत दिन से तुम्हारी यह तान सुनने को मन तरस रहा था। आज यह मौका मिला है। भैया, जरा सुना दो अपना मीठा-सा गीत।”
कौए ने कहा, "अरे मौसी, तुम कहो तो एक क्या दस गीत सुना दूं।" ऐसा कहकर कौए ने रोटी अपने एक पैर नीचे दबा ली और लगा काँव-काँव करने।
लोमड़ी तो रोटी के चक्कर में थी। उसे कौए की काँव-काँव तो सुननी नहीं थी। रोटी नीचे न गिरती देखकर वह निराश हो गई और चलती बनी।
वहाँ बैठी एक चिड़िया बोली – कौए भाई, बड़े चालाक हो गए हो तुम ! शाबाश! तुमने लोमड़ी को अच्छा सबक सिखाया।
In simple words: This is a story about a clever crow who outsmarted a cunning fox. The fox tried to flatter the crow into singing to make it drop its bread, but the crow held the bread with its foot and cawed, leaving the fox disappointed.

Exam Tip: When narrating a story, focus on clear sequencing of events, character actions, and dialogue to make the plot engaging and easy to follow.

 

Question 3. मित्र को अपने जन्मदिन पर निमंत्रित करते हुए पत्र लिखिए।
Answer:
17, निर्मल छाया,
आंबावाडी,
अहमदाबाद।
5 अक्तूबर, 2013
प्रिय मित्र परेश,
सप्रेम नमस्कार।
गायन प्रतियोगिता में मंत्री महोदय के हाथों से पुरस्कार लेते हुए तुम्हारा चित्र अखबार में छपा था। वह चित्र मैंने सहेजकर रखा है। परंतु मैं ही नहीं, पिताजी, माताजी, दीदी सब तुमसे मिलना चाहते थे। सौभाग्य से ऐसा मौका भी आ गया है जब तुम हम सबकी यह इच्छा पूरी कर सकते हो।
7 अक्तूबर को मैं अपना सोलहवाँ जन्मदिन मना रहा हूँ। मैंने कई मित्रों को बुलाया है। मिमिक्री चैम्पियन साहिल और जोक्स बहादुर राहिल भी आएँगे। लेकिन सबसे ज्यादा रौनक तो तुम्हारे आने से ही होगी। जिस गीत पर तुम्हें पुरस्कार मिला था, वह गीत सुनने की बड़ी इच्छा है। शाम को दावत भी होगी। इसलिए तुमसे आग्रह है कि तुम दोपहर को ही आ जाओ। उस दिन रविवार है। आने में कोई असुविधा नहीं होगी। जितना जल्दी आओगे, उतना ज्यादा मजा आएगा।
आने का वादा पक्का न?
तुम्हारा मित्र,
सौरभ।
In simple words: This letter invites a friend, Paresh, to Saurabh's 16th birthday party on October 7th. Saurabh mentions Paresh's newspaper photo from a singing competition and how eager everyone is to meet him, promising a fun time with other friends and good food.

Exam Tip: In formal or informal letters, always include the sender's address and date, a proper salutation, a clear purpose for the letter, and a suitable closing. Maintain a friendly and inviting tone for invitations.

 

Question 4. डॉ. अब्दुल कलाम के जीवन और कवन (कार्य) के बारे में लिखिए।
Answer: 'मिसाइल मेन' कहलानेवाले भारत के महान वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्तूबर, 1931 को दक्षिण भारत के रामेश्वरम् तीर्थ के एक गरीब किंतु सुसंस्कृत परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम अब्दुल पाकिर जेनुलाब्दीन कलाम है, पर वे ए. पी. जे. कलाम अथवा अब्दुल कलाम के नाम से जाने जाते हैं। प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्कूल तथा जिला मुख्यालय के सेकंडरी हाईस्कूल से मैट्रिक पास करके वे तिरुचरापल्ली के सेंट जोसेफ कालेज के छात्र बने। विज्ञान का उच्च अध्ययन उन्होंने चेन्नई में किया।
डॉ. कलाम की इच्छा भारतीय विमानसेवा में पायलट बनने की थी, पर भाग्य उन्हें देश का प्रक्षेपणशास्त्री बनाना चाहता था। भारतीय रक्षा-अनुसंधान विभाग में कार्य करते हुए उन्होंने रोहिणी परियोजना का कार्यभार संभाला। 18 जुलाई, 1980 को भारत का पहला 'उपग्रह विमोचन यान' सफलतापूर्वक छोड़ा गया। उसके बाद डॉ. कलाम की देखरेख में त्रिशूल, पृथ्वी तथा अग्नि मिसाइल छोड़े गए। इनसे देश की रक्षा-शक्ति में गौरवपूर्ण वृद्धि हुई।
1990 के गणतंत्र दिवस पर डॉ. कलाम को पद्मविभूषण अलंकरण प्रदान किया गया। डॉ. कलाम प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार भी रहे। 1997 में उन्हें 'भारतरत्न' के सर्वोच्च पुरस्कार से भी नवाजा गया। 15 जुलाई, 2002 को देश का यह महान वैज्ञानिक भारत का ग्यारहवाँ राष्ट्रपति बना। सरल प्रकृति के डॉ. कलाम ने अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल की।
In simple words: Dr. A.P.J. Abdul Kalam, known as the 'Missile Man,' was born in 1931 in Rameswaram to a humble family. He studied science in Chennai and, though he wished to be a pilot, became a renowned rocket scientist. He led the Rohini project and oversaw the development of missiles like Trishul and Agni, significantly boosting India's defense. He received the Padma Vibhushan and Bharat Ratna awards and served as India's 11th President, gaining immense popularity for his simple nature.

Exam Tip: When writing a biography, include key dates, achievements, and contributions of the person. Organize the information chronologically or thematically for clarity and impact.

Free study material for Hindi

GSEB Solutions Class 7 Hindi पुनरावर्तन

Students can now access the GSEB Solutions for पुनरावर्तन prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 7 Hindi textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest GSEB syllabus.

Detailed Explanations for पुनरावर्तन

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 7 Hindi chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 7 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these GSEB Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Hindi Class 7 Solved Papers

Using our Hindi solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 7 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for पुनरावर्तन to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest GSEB Class 7 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2 Solutions for the 2026-27 session?

The complete and updated GSEB Class 7 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2 Solutions is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Hindi are as per latest GSEB curriculum.

Are the Hindi GSEB solutions for Class 7 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the GSEB Class 7 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2 Solutions as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 7 GSEB solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 7 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2 Solutions will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer GSEB Class 7 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2 Solutions in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 7 Hindi. You can access GSEB Class 7 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2 Solutions in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi GSEB solutions for Class 7 as a PDF?

Yes, you can download the entire GSEB Class 7 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2 Solutions in printable PDF format for offline study on any device.