Step-by-Step Textbook Solutions for Class 7 Hindi पुनरावर्तन
Review structured textbook solutions for Class 7 Hindi पुनरावर्तन. Built according to GSEB guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Download पुनरावर्तन Textbook Solutions PDF
Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
1. प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
Question 1. मनुष्य क्या-क्या कर सकता है?
Answer: मनुष्य पहाड़ों को तोड़ सकता है। वह नदियों के बहाव की दिशा बदल सकता है। वह मिट्टी से अमृत निकाल सकता है। वह धरती और आकाश को एक कर सकता है। इस प्रकार, इंसान असंभव दिखने वाले काम भी कर सकता है।
In simple words: Humans can break mountains, change river paths, extract nectar from soil, and unite earth and sky. They can achieve even the most impossible tasks.
Exam Tip: When describing human capabilities, list a variety of achievements to show a broad understanding, focusing on actions that demonstrate strength, ingenuity, and transformation.
Question 2. बेटी की क्या-क्या तमन्ना है?
Answer: बेटी एक तारा बनना चाहती है। वह धरती पर चाँद की तरह चमकना चाहती है। उसकी इच्छा संसार रूपी बगीचे में खिलने वाला फूल बनने की है। वह तितली बनकर हवा को चूमना चाहती है। इस प्रकार, बेटी के मन में अनेक प्रकार की इच्छाएँ हैं।
In simple words: The daughter wishes to be a star, shine like the moon on earth, become a blooming flower in the garden of life, and kiss the wind like a butterfly. She has many desires in her heart.
Exam Tip: When listing aspirations, present them clearly and sequentially. Use vivid imagery to express each desire, showing depth of thought.
Question 3. राज-काज का काम कैसे अच्छी तरह से चल सकता है?
Answer: हजरत अली राज के काम के लिए राज की मोमबत्ती जलाते थे। अपना निजी काम करने के लिए वे राज की मोमबत्ती बुझाकर अपनी मोमबत्ती जलाते थे। निजी काम के लिए राज की मोमबत्ती का उपयोग करना उनकी नजर में चोरी और गलत था। यदि हजरत अली जैसी ईमानदारी रखी जाए, तभी राज-काज का काम ठीक से चल सकता है।
In simple words: Hazrat Ali used state candles only for state work, and his own candles for personal tasks. He considered using state resources for private matters to be dishonest. Good governance is only possible with such honesty.
Exam Tip: Emphasize integrity and clear separation of public and private resources when discussing good governance. Mentioning specific examples like Hazrat Ali's practice strengthens your answer.
Question 4. चौथी स्त्री का बेटा सचमुच हीरा था? क्यों?
Answer: चौथी स्त्री का बेटा बहुत ही सीधा और सरल स्वभाव का था। उसने देखा कि उसकी माँ सिर पर पानी से भरा घड़ा उठाकर आ रही थी, तो उसने उसे अनदेखा नहीं किया। वह अपनी माँ के पास गया और घड़े को उनके सिर से उतारकर अपने सिर पर रख लिया। घड़ा लेकर वह घर की तरफ चल पड़ा। इस तरह, उसने अपनी माँ के प्रति सच्ची सेवा भावना दिखाकर खुद को एक सच्चा हीरा साबित कर दिया।
In simple words: Yes, the fourth woman's son was truly a gem. He was very simple and humble. When he saw his mother struggling with a water pot, he immediately helped her by taking the pot and carrying it home himself, showing genuine service to his mother.
Exam Tip: When asked to explain 'why', always provide the specific actions or qualities that justify the statement, linking them directly to the core idea (e.g., 'true gem').
Question 5. आप माता-पिता को कौन-कौन से काम में मदद करते हैं?
Answer: मैं अपनी माँ के कहने पर बाजार से चीजें ले आता हूँ। इन चीजों में सब्जियाँ, दवाइयाँ, फल और अन्य सामान होते हैं। मैं घर की साफ-सफाई में भी माँ की सहायता करता हूँ। मैं पिताजी के लिखे पत्र डाकखाने की पत्र-पेटी में डाल आता हूँ। धोबी के यहाँ से उनके कपड़े भी ले आता हूँ। उनके कहने के अनुसार, मैं खाने-पीने की चीजें भी लाता हूँ। इस प्रकार, मैं घर के अनेक कामों में अपने माता-पिता की सहायता करता हूँ।
In simple words: I help my parents with many household tasks. I buy groceries, medicines, and fruits from the market for my mother. I assist her with cleaning the house. I also post my father's letters and collect laundry from the washerman. I bring food and drinks as they ask, helping them in various ways.
Exam Tip: When answering about personal contributions, list specific, actionable examples. This shows a clear understanding and provides concrete details, making your answer more relatable and comprehensive.
Question 6. डॉ. कलाम ने ई-मेल से हमें क्या सीख दी है?
Answer: डॉ. कलाम कहते हैं कि हमें सरकार चुनने के लिए वोट देने के बाद निश्चिंत नहीं हो जाना चाहिए। हमें ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि अब हमारी सारी जिम्मेदारियाँ चुनी हुई सरकार निभाएगी। हमारे सभी काम सरकार करेगी और हमें कागज भी कूड़ेदान में डालने की परेशानी नहीं उठानी है। सामाजिक समस्याओं के बारे में भी हमें अपना स्वार्थ नहीं देखना चाहिए। बाहर से दहेज का विरोध करते हुए भी चुपके से दहेज लेना बहुत ही गलत बात है। इस प्रकार, ई-मेल से डॉ. कलाम ने हमें एक सच्चे नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारियाँ निभाने की शिक्षा दी है।
In simple words: Dr. Kalam teaches us that after voting for a government, we shouldn't become passive. We must not assume the government will handle all responsibilities, even small tasks like disposing of waste. He emphasizes not being selfish about social issues and condemns hypocrisy, like opposing dowry publicly but accepting it privately. He encourages us to be responsible citizens and fulfill our duties.
Exam Tip: When explaining lessons from a personality, summarize the key takeaways clearly. Focus on the core message and provide examples or contexts that illustrate the wisdom shared.
2. रूपरेखा के आधार पर कहानी लिखिए :
Question. एक चरवाहा – जंगल में बकरियाँ चराने जाना – एक बकरी का दूर चले जाना – भेड़िए का आना – बकरी को खाने की इच्छा – बकरी को गाना गाने की इच्छा – में-में करना – आवाज सुनकर चरवाहे का लाठी लेकर आना – भेड़िए का भाग जाना – बकरी की जान बचना – सीख। कहानी को उचित शीर्षक दीजिए।
Answer:
बकरी की चतुराई
एक चरवाहा था। वह रोज अपनी बकरियों को चराने के लिए जंगल में जाता था।
एक दिन एक बकरी घास खाते-खाते कुछ दूर निकल गई। उसने किसी के गुर्राने की आवाज सुनी। उसने सिर उठाकर देखा तो सामने एक भेड़िया खड़ा था।
भेड़िया बोला, "मुझे बहुत भूख लगी है। अच्छा हुआ तुम यहाँ आ गई। अब मैं तुम्हें खाऊँगा।" बकरी पहले तो बहुत घबरा गई। फिर उसने हिम्मत से काम लिया। वह बोली, "आप मुझे खाना चाहते हैं तो कोई बात नहीं, परंतु पहले आप मेरा एक गाना सुन लीजिए।" भेड़िया बोला, "ठीक है, तुम अपना गाना सुनाओ।"
बकरी जोर-जोर से 'में-में' करने लगी। आवाज सुनकर चरवाहा अपनी लाठी लेकर वहाँ आ पहुँचा। उसे आता देखकर भेड़िया भाग गया और बकरी की जान बच गई।
सीख : मुसीबत आने पर घबराना नहीं चाहिए। हिम्मत और युक्ति से काम लेने पर संकट दूर हो सकता है।
In simple words: A clever goat outsmarted a wolf. When threatened, she pretended to sing, calling her shepherd who chased the wolf away, proving that courage and wit can solve problems.
Exam Tip: When writing a story from an outline, ensure all key points are included and developed logically. Give it a suitable title that reflects the main theme or moral. The 'moral' (सीख) should always be clearly stated at the end.
Question 3. अपने विद्यालय में मनाए गए प्रजासत्ताक दिन के बारे में जानकारी देता हुआ पत्र अपने मित्र को लिखिए।
Answer:
23, विजयनगर सोसायटी,
राजकोट।
28-01-2013
प्रिय मित्र सुभाष,
जयहिंद।
पिछले सप्ताह मैं प्रजासत्ताक दिन के कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त रहा। इसलिए तुम्हें पत्र का जवाब देने में देरी हो गई है।
इस बार हमारे विद्यालय में 26 जनवरी के कार्यक्रम बहुत शानदार रहे। विद्यालय का प्रांगण चारों ओर से सजाया गया था। पुलिस कमिश्नर श्री दत्ताजी को एक विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने ही कार्यक्रम की अध्यक्षता की थी।
सुबह साढ़े सात बजे दत्ताजी ने राष्ट्रध्वज फहराया। राष्ट्रगीत के बाद अध्यक्ष महोदय ने अपने छोटे भाषण में हमें 'प्रजासत्ताक' शब्द का अर्थ और उसका महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सच्चे और जागरूक नागरिक ही गणतंत्र को सफल बना सकते हैं।
इसके बाद विद्यार्थियों ने कई सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 'हम भारत के लाल' कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शहीद देशभक्तों को बहुत अच्छे तरीके से पेश किया। इसमें मैं भगतसिंह बना था। राष्ट्रीय गीतों की गीत-स्पर्धा में भी मुझे पहला पुरस्कार मिला। संगीत का कार्यक्रम भी बहुत अच्छा रहा।
अंत में हमारे प्रधानाचार्य महोदय ने अध्यक्ष के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। 'वंदे मातरम्' के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
तुम्हारा मित्र,
जवाहर।
In simple words: This letter describes the Republic Day celebration at school. It mentions that the police commissioner was the chief guest, hoisted the flag, and spoke about citizenship. Students performed well, including a song competition where the writer won first prize. The event concluded with a vote of thanks.
Exam Tip: When writing a letter describing an event, ensure all key details like date, chief guest, main activities, and personal experiences are included. Maintain a friendly yet formal tone appropriate for the context.
Question 4. शब्दकोश की सहायता से निम्नलिखित शब्दों के तुरंत पहले और तुरंत बाद में आनेवाले शब्द लिखिए :
(1) गाँव
(2) कसाई
(3) हास्य
(4) अभ्यस्त
(5) समुदाय
Answer:
(1) गांभीर्य, गाँव, गाँवटी
(2) कसा, कसाई, कसाकस
(3) हासिल, हास्य, हास्यास्पद
(4) असित, अभ्यस्त, अभ्यक्षित
(5) समुद्रय, समुदाय, समुदित
In simple words: For each given word, find the word that comes immediately before it and the word that comes immediately after it in a dictionary. This helps to understand alphabetical order and word proximity.
Exam Tip: To correctly identify preceding and succeeding words, focus on alphabetical order letter by letter. Pay attention to variations in prefixes or suffixes that determine dictionary placement.
Question 5. निम्नलिखित शब्दों को संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण में वर्गीकृत कीजिए : [नर्मदा, क्या, भय, थोड़ा, जिसको, सेना, हम, ज्यादा, सुन्दर, अग्नि, सातवाँ, मनुष्यता, कई, तीनों, यह, मोटा]
Answer:
• संज्ञा : नर्मदा, भय, सेना, अग्नि, मनुष्यता
• सर्वनाम : क्या, जिसको, हम, यह
• विशेषण : थोड़ा, ज्यादा, सुन्दर, सातवाँ, कई, तीनों, मोटा
In simple words: Categorize the given list of words into nouns (naming words), pronouns (words that replace nouns), and adjectives (describing words).
Exam Tip: Remember that nouns name people, places, things, or ideas. Pronouns substitute nouns. Adjectives describe or modify nouns and pronouns. Practice identifying these parts of speech to improve classification accuracy.
6. निम्नलिखित काव्यपंक्तियों का भावार्थ लिखिए :
Question 1. धरती-सा धीर, तू है अग्नि सा वीर, तू जो चाहे तो काल को भी थाम ले,
Answer: हे मनुष्य, तुममें धरती जैसा धीरज है। तुममें अग्नि जैसी शक्ति है। तुम चाहो तो समय को भी रोक सकते हो।
In simple words: Oh human, you possess patience like the earth and strength like fire. If you wish, you can even stop time itself.
Exam Tip: When interpreting poetry, identify the similes and metaphors used (e.g., 'earth-like patience', 'fire-like courage') and explain their deeper meaning in simple, clear language.
Question 2. निज को तू जान, जरा शक्ति पहचान, तेरी वाणी में युग का आह्वान है रे।
Answer: तुम अपनी शक्ति को पहचानो। तुम्हारी वाणी में युग की ललकार है – तुम्हारी आवाज ही पूरे युग की आवाज है।
In simple words: Recognize your own power. Your voice carries the call of the era, and your words represent the voice of the entire age.
Exam Tip: Focus on empowering messages in such verses. Explain how internal strength and influential speech can inspire and guide an entire generation, emphasizing self-awareness and impact.
Free study material for Hindi
GSEB Solutions for Class 7 Hindi पुनरावर्तन
Chapter Exercise Answers for Class 7 Hindi
Access structured GSEB textbook solutions for पुनरावर्तन. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 7 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Detailed Answer Guides for पुनरावर्तन
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 7 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for GSEB exams.
Complete Preparation Kit for Class 7 Exams
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 7 Hindi.
FAQs
The complete and updated GSEB Class 7 Hindi पुनरावर्तन 1 Sem 2 Solutions is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Hindi are as per latest GSEB curriculum.
Yes, our experts have revised the GSEB Class 7 Hindi पुनरावर्तन 1 Sem 2 Solutions as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 7 Hindi पुनरावर्तन 1 Sem 2 Solutions will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 7 Hindi. You can access GSEB Class 7 Hindi पुनरावर्तन 1 Sem 2 Solutions in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire GSEB Class 7 Hindi पुनरावर्तन 1 Sem 2 Solutions in printable PDF format for offline study on any device.