Get the most accurate GSEB Solutions for Class 6 Hindi Chapter 02 एक जगत, एक लोक here. Updated for the 2026-27 academic session, these solutions are based on the latest GSEB textbooks for Class 6 Hindi. Our expert-created answers for Class 6 Hindi are available for free download in PDF format.
Detailed Chapter 02 एक जगत, एक लोक GSEB Solutions for Class 6 Hindi
For Class 6 students, solving GSEB textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 6 Hindi solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 02 एक जगत, एक लोक solutions will improve your exam performance.
Class 6 Hindi Chapter 02 एक जगत, एक लोक GSEB Solutions PDF
अभ्यास
Question 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
प्रश्न 1. 'एक जगत, एक लोक' ऐसा कवि ने क्यों कहा है?
Answer: यह संसार एक मानवलोक है। एक ही चंद्रमा सारे विश्व में अपनी चाँदनी फैलाता है। एक ही सूर्य सारे संसार को प्रकाशित करता है। दुनिया के सभी लोग एक ही धरती पर और एक ही आसमान के नीचे रहते हैं। इस प्रकार प्रकृति के सभी तत्व हम सबके लिए एक समान हैं। इसलिए कवि ने 'एक जगत, एक लोक' कहा है।
In simple words: The poet calls it 'one world, one people' because everyone lives on the same earth under one sky, sharing the same moon and sun, showing that nature's elements are common for all humans.
Exam Tip: When explaining poetic themes, link the poet's message to universal elements and human interconnectedness for a complete answer.
Question 2. 'एक रक्त' का अर्थ समझाइए।
Answer: मनुष्य चाहे किसी भी देश, जाति या धर्म का हो, उसके रक्त का रंग हमेशा लाल ही होता है। रक्त के रंग की यह समानता इस बात को सिद्ध करती है कि पूरी मनुष्यजाति एक है। भले ही हमारे रूप-रंग अलग हों, पर अंदर से हम सब एक जैसे ही हैं।
In simple words: 'One blood' means that all people, regardless of country, caste, or religion, have red blood, which shows our shared humanity despite outward differences.
Exam Tip: Focus on the underlying unity that physical attributes like blood color symbolize when interpreting such phrases.
Question 3. हमारा धर्म क्या होना चाहिए?
Answer: हमारा धर्म यह होना चाहिए कि सबकी प्रगति हो, सबको न्याय मिले और मानवता की रक्षा हो। यह ही हमारा सच्चा धर्म है।
In simple words: Our religion should be to ensure everyone's progress, justice, and protection of humanity.
Exam Tip: When defining 'dharma', emphasize universal values like justice, progress, and humanity's well-being.
Question 4. 'हमारा जीवन एक सुख-दुःख की कहानी है' – ऐसा कवि ने क्यों कहा है?
Answer: सभी मनुष्यों के जीवन में कभी खुशी के दिन आते हैं तो कभी लोगों को दुख के दिन भी देखने पड़ते हैं। किसी का सारा जीवन न तो सुखी होता है न ही दुखी। जीवन में बारी-बारी से खुशी और दुख आते रहते हैं। इसलिए कवि ने कहा है कि 'हमारा जीवन एक सुख-दुःख की कहानी है'।
In simple words: The poet says our life is a story of joys and sorrows because everyone experiences both happy and sad times, and neither state lasts forever.
Exam Tip: Explain the cyclical nature of happiness and sorrow in human life to justify this statement.
ऊँचे स्वर में पढ़िए :
सूर्य, सुख-दुःख, रक्त, अस्थि, प्राण, गाएँ, गूंज, हर्ष, ऐक्य, कर्म प्रगति, लहराएँ, विश्वशांति
Question 3. उदाहरण के अनुसार निर्देशित वर्ण से शुरू होनेवाले अधिक-सेअधिक शब्द बनाइए :
उदाहरण : क-कौआ, कमल, कागज, कौशल
Answer:
ग – गणेश, गमला, गज, गीत
घ- घर, घड़ी, घंटा, घटना
च – चरखा, चमचा, चरण, चटाई
म – महल, मकान, मक्खन, मोर
In simple words: Create as many words as you can that start with the letter given in the example, such as 'ga' for Ganesh, 'gha' for Ghar, 'cha' for Charkha, and 'ma' for Mahal.
Exam Tip: Practice forming words from different starting letters, focusing on common and easy-to-recall Hindi vocabulary.
Question 4. शब्द-सारणी :
| क | पा | म | बा | इ | बि | ल | र | च | म | स्जि | द |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| म | र | गु | ध | न | हि | न्दू | य | ल | अ | क्ष | कु |
| हा | सी | गु | रु | ग्रं | थ | सा | हि | ब | वे | रा | ल |
| भा | फ | ब | भ | क्या | व | सी | ख | ह | स्ता | क्ष | र |
| र | मं | दि | र | स | रा | मा | य | ण | म | स | य |
| त | म | श | इ | सा | ई | ह | न | प | मु | स्लि | म |
उपर्युक्त सारणी में कुछ शब्द दिए गए हैं, सार्थक शब्द ढूँढ़कर घेरा बनाइए और उसका वाक्य में प्रयोग कीजिए :
उदाहरण : बाइबिल – बाइबिल धर्मग्रंथ है।
Answer:
(1) महाभारत – महाभारत एक बहुत बड़ा महाकाव्य है।
(2) पारसी- पारसी लोग अग्नि की पूजा करते हैं।
(3) हिन्दू – हिन्दू लोग मंदिर में जाते हैं।
(4) मस्जिद – मुसलमान लोग मस्जिद में नमाज पढ़ते हैं।
(5) मंदिर – यह राम का मंदिर है।
(6) अवेस्ता – अवेस्ता पारसियों का धर्मग्रंथ है।
(7) रामायण – रामायण हिन्दूओं का धर्मग्रंथ है।
(8) मुस्लिम – ईद मुस्लिम लोगों का त्योहार है।
(9) साई – साई एक संत थे।
(10) गुरुग्रंथसाहिब – गुरुग्रंथसाहिब सिखों का धर्मग्रंथ है।
(11) सिख – सिख लोग गुरुद्वारा में जाते हैं।
In simple words: Find meaningful words in the given table. For example, 'Bible' is a religious book. Create sentences for other words like Mahabharata, Parsi, Hindu, Mosque, Temple, Avesta, Ramayana, Muslim, Sai, Guru Granth Sahib, and Sikh.
Exam Tip: Read the table carefully to identify words, then check their meaning and use them in simple, grammatically correct sentences.
स्वाध्याय
Question 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
प्रश्न 1. इस काव्य में प्रकृति के कौन-कौन-से तत्त्व हैं?
Answer: इस काव्य में प्रकृति के तत्त्व चंद्रमा, सूर्य, भूमि, आकाश, हवा और पानी हैं।
In simple words: The natural elements in this poem are the moon, sun, earth, sky, air, and water.
Exam Tip: List all natural elements mentioned in the poem directly, ensuring none are missed.
Question 2. काव्य का ऐसा शीर्षक 'एक जगत, एक लोक' क्यों रखा गया है?
Answer: पूरे विश्व को एक ही सूर्य प्रकाश देता है। विश्व में एक ही हवा चलती है और पानी भी एक ही है। सबके जीवन में खुशी और दुख समान हैं। सभी मनुष्यों का शरीर मांस और हड्डियों से बना है। इस तरह कवि ने पूरे विश्व की एकता सिद्ध की है। इसलिए इस काव्य का शीर्षक 'एक जगत, एक लोक' रखा गया है।
In simple words: The title 'One World, One People' was chosen to show that the entire world shares the same sun, air, water, and human experiences like joy and sorrow, proving universal unity.
Exam Tip: Connect the title directly to the themes of universal unity and shared human experience highlighted in the poem.
Question 3. आप इस काव्य को और कौन-कौन-से शीर्षक देना चाहेंगे?
Answer: हम इस काव्य को 'एक विश्व, एक धरा' तथा 'हम सब विश्वबंधु' जैसे शीर्षक देना चाहेंगे।
In simple words: I would also suggest titles like 'One Universe, One Earth' and 'We Are All Global Brothers' for this poem.
Exam Tip: Suggest titles that capture the main message of unity and universal brotherhood, similar to the original title.
Question 4. सभी नदियाँ अलग-अलग हैं, फिर भी कवि क्यों कहते हैं कि 'एक ही पानी'?
Answer: सभी नदियों के पानी की वैज्ञानिक संरचना एक जैसी होती है। सभी नदियों के पानी का मनुष्य के लिए समान उपयोग है। इसलिए कवि अलग-अलग नदियों के पानी को 'एक ही पानी' कहते हैं।
In simple words: The poet calls it 'one water' because all rivers have the same scientific composition and are used equally by humans, despite flowing in different channels.
Exam Tip: Emphasize the shared chemical composition and universal utility of water to explain the poet's perspective.
Question 2. विलोम अर्थवाले शब्दों के जोड़े बनाइए और उदाहरण के अनुसार वाक्य में प्रयोग कीजिए :
उदाहरण : पास × दूर
– मेरे घर के पास मीना का घर है।
– मीना का घर मेरे घर से दूर नहीं है।
Answer:
| मृत्यु | जड़ |
|---|---|
| शुभ | चेतन |
| दूर | दास |
| अशुभ | स्वामी |
| प्रकाश | जीवन |
| अंधकार |
(1) शुभ x अशुभ
(2) चेतन x जड़
(3) जीवन x मृत्यु
(4) स्वामी x दास
(5) प्रकाश x अंधकार
वाक्य-प्रयोग :
(1) शुभ-विजयादशमी का दिन सबके लिए शुभ दिन है।
अशुभ- कल का दिन आपके लिए अशुभ था।
(2) चेतन – वृक्षों में भी चेतन हैं।
जड़ – वनस्पति जड़ नहीं है।
(3) जीवन – औषधियाँ हमें जीवन देती हैं।
मृत्यु – औषधियाँ हमें मृत्यु से बचाती हैं।
(4) स्वामी – ईश्वर सबका स्वामी है।
दास – वह किसी का दास नहीं है।
(5) प्रकाश – सूर्य हमें प्रकाश देता है।
अंधकार – दीपक अंधकार का नाश करता है।
In simple words: Form pairs of opposite words, like 'good' and 'bad', 'conscious' and 'unconscious', and then use each pair in example sentences.
Exam Tip: When forming antonym pairs, ensure the words are direct opposites. For sentence usage, illustrate the meaning of both words clearly.
Question 3. समान प्रासवाले शब्द बनाकर लिखिए :
उदाहरण : आना – जाना
सुनकर, मेहरबान, सेठानी, बागबान, जेठानी, पढ़कर
Answer:
सुनकर – पढ़कर
मेहरबान – बागबान
सेठानी – जेठानी
In simple words: Create rhyming words based on the examples given, such as 'sun-kar' and 'padh-kar', 'meher-baan' and 'baag-baan', or 'seth-ani' and 'jeth-ani'.
Exam Tip: Focus on the sound of the ending syllables to find rhyming words; practice with different word patterns.
Question 4. निम्नलिखित भाव दर्शानवाली काव्य-पंक्तियाँ लिखिए :
प्रश्न 1. पूरे विश्व में एक ही सूर्य का प्रकाश है, एक ही हवा चल रही है और एक ही प्रकार का जल है।
Answer: एक तेज, एक हवा, एक ही पानी।
In simple words: The poem states that the light, air, and water are all one and the same for everyone in the world.
Exam Tip: When asked for lines showing a specific emotion, quote the exact phrases from the poem that best capture that feeling.
Question 2. समता का यह गीत पूरा विश्व हमेशा गा रहा है।
Answer: हर्ष भरे गाएँ हम राग सुहाने
समता और ममता के गीत-तराने
In simple words: The poem says that the whole world should always sing songs of equality and kindness with joy.
Exam Tip: Identify key terms like 'equality' and 'affection' and find lines that express these concepts in a celebratory manner.
Question 5. समानार्थी शब्द ढूँढ़कर घेरा बनाइए और लिखिए :
| वि | श्व | चि | णि | स | सं |
|---|---|---|---|---|---|
| दु | आ | पा | ह्र | म्मा | ज्ञा |
| नि | का | ग | ग | न | भ |
| या | श | आ | स | मा | न |
| प्र | ति | ष्ठा | त | ह | स्त |
(1) लोक = विश्व, दुनिया
(2) मान = सम्मान, प्रतिष्ठा
(3) निशान = चिह्न, संज्ञा
(4) हाथ = हस्त, पाणि
(5) अंबर = आकाश, आसमान, गगन
In simple words: Find pairs of words from the given grid that have similar meanings, such as 'Lok' meaning 'world' or 'Duniya', and 'Maan' meaning 'respect' or 'Pratishtha'.
Exam Tip: Scan the grid horizontally, vertically, and diagonally to find all possible synonym pairs, and then list them clearly.
Question 6. प्रश्न 5 में दिए गए कोष्ठक में से आपने जो दो समानार्थी शब्द ढूँढ़े हैं, उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए :
उदाहरण : हाथ-पाणि
हाथ : ज्योतिषी ने सीता का हाथ देखा।
पाणि : लड़की के पाणि सुंदर हैं।
Answer:
(1) विश्व – सारा विश्व एक है।
दुनिया – दुनिया में बहुत-से देश हैं।
(2) सम्मान – हम बड़ों का सम्मान करें।
प्रतिष्ठा – अच्छे कामों से हमारी प्रतिष्ठा बढ़ती है।
(3) चिह्न – यह किसी के पैर का चिह्न है।
संज्ञा – दरवाजे पर कोई संज्ञा नहीं है।
(4) हस्त – हस्त की शोभा दान है।
पाणि – सीता ने पाणि से पानी पिया।
(5) आकाश – आकाश का कहीं अंत नहीं है।
आसमान – आसमान का रंग नीला है।
गगन – धीरे-धीरे गगन बादलों से छा गया।
In simple words: Use two synonyms found in Question 5, like 'world' (विश्व) and 'universe' (दुनिया), to create sentences. For instance, 'The entire world is one,' and 'There are many countries in the world.'
Exam Tip: When using synonyms in sentences, ensure they fit the context and clearly demonstrate their similar meanings.
Question 7. नीचे दिए हुए चौरस में से उदाहरण के अनुसार संज्ञा शब्द बनाइए और उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए :
उदाहरण : फूल – यह फूल सुंदर है।
| क | म | ल | अं | गं | द |
|---|---|---|---|---|---|
| सा | ग | र | हि | त | थ |
| स | र | म | मा | ल | वा |
| रं | भा | फू | ल | आ | प |
| क | र | व | य | र | छ |
| द | त | मा | ल | ती | त |
(1) कमल- तालाब में कमल खिले हैं।
(2) सागर – सागर की शोभा दर्शनीय है।
(3) भारत – भारत विशाल देश है।
(4) हिमालय – हिमालय सबसे ऊँचा पर्वत है।
(5) आरती – मंदिर में आरती के समय बहुत भीड़ होती है।
In simple words: Find noun words in the grid, like 'Kamal' (lotus), 'Sagar' (ocean), 'Bharat' (India), 'Himalaya', and 'Aarti', then use each in a sentence as shown in the example.
Exam Tip: Search the grid for words that represent people, places, animals, or things, as these are typically nouns, and then construct simple sentences.
योग्यता विस्तार
Question. चित्र में रंग भरिए और प्रकृति के बारे में चर्चा कीजिए :
Answer:
अशोक – देखो, यह जगह कितनी सुंदर है! हरी-भरी घास मखमल-सी बिछी हुई है।
मनोहर – हाँ, ये पेड़ कितने हरे-भरे हैं।
नीलम – और नदी के किनारे पौधों पर फूल कितने अच्छे लग रहे हैं! आकाश में पक्षी उड़ रहे हैं।
अशोक – दो बच्चे कागज की नाव तैरा रहे हैं। नदी के पानी में बतख तैर रहे हैं और मछलियाँ इधर-उधर घूम रही हैं।
मनोहर – वह देखो, हाथी अपनी सूंड हिला रहा है।
नीलम – पेड़ पर चिड़ियाँ, तोता, मोर आदि पक्षी बैठे हैं। नीचे एक मोर धीरे-धीरे चल रहा है।
अशोक – दूर से मंदिर की मधुर घंटियाँ सुनाई दे रही हैं। कुछ छोटी-छोटी झोंपड़ियाँ भी दिखाई दे रही हैं।
In simple words: Look at the picture and describe the beautiful natural elements. Notice the lush green grass, healthy trees, pretty flowers by the river, flying birds, kids playing with paper boats, ducks swimming, and animals like elephants and peacocks.
Exam Tip: Observe all details in the picture, including flora, fauna, human activities, and man-made structures, to provide a comprehensive description.
Hindi Digest Std 6 GSEB एक जगत, एक लोक Important Questions and Answers
Question 1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :
प्रश्न 1. इनमें से किस शब्द का अर्थ 'आसमान' होता है?
(a) नमन
(b) चमन
(c) गगन
(d) नयन
Answer: (c) गगन
In simple words: The word 'gagan' means 'sky' or 'heaven'.
Exam Tip: To answer correctly, know the synonyms for common words. 'Gagan' is a direct synonym for 'aasman' (sky).
Question 2. हम सबका जीवन................ की कहानी है।
(a) ऊँच-नीच
(b) सुख-दुःख
(c) गरीब-अमीर
(d) जाति-पाँति
Answer: (b) सुख-दुःख
In simple words: Everyone's life is a mix of good and bad experiences, a story of happiness and sadness.
Exam Tip: Recall the poem's theme about life's varied experiences; 'सुख-दुःख' (joy-sorrow) best reflects this balance.
Question 3. सबका जीवन............. के सूत्र में बँधा है।
(a) पवित्रता
(b) शांति
(c) समता
(d) एकता
Answer: (d) एकता
In simple words: Everyone's life is linked by the thread of unity.
Exam Tip: The core message of the poem is about universal unity, so 'ekta' (unity) is the most fitting choice.
Question 4. हमारा राग कैसा होना चाहिए? ।
(a) सुहाना
(b) ऊँचा
(c) स्वादिष्ट
(d) पवित्र
Answer: (a) सुहाना
In simple words: Our songs should be pleasant and lovely.
Exam Tip: The poem often uses positive adjectives; 'suhana' (pleasant) aligns with the cheerful and harmonious tone.
Question 5. ............. ही हमारा सच्चा धर्म है।
(a) सज्जनता
(b) सुंदरता
(c) एकता
(d) मानवता
Answer: (d) मानवता
In simple words: Humanity itself is our true religion.
Exam Tip: The poem emphasizes universal values, and 'manavta' (humanity) encompasses kindness, justice, and shared well-being, making it the most appropriate answer.
Question 2. कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(ऐक्य, विश्वशांति, जीवन, राग)
Answer:
(1) जीवन है सुख-दुःख की एक कहानी।
(2) हर्ष भरे गाएँ हम राग सुहाने ।
(3) राष्ट्रों में ऐक्य यही कर्म हमारा।
(4) हिलमिल के लहराएँ विश्वशांति का निशान
In simple words: Fill in the blanks with the correct words from the bracket: 'life' for the story of joy and sorrow, 'tune' for pleasant songs, 'unity' as our duty among nations, and 'world peace' for the symbol of togetherness.
Exam Tip: Read each sentence carefully and choose the word that best fits the meaning and context from the provided options.
Question 3. सही वाक्यांश चुनकर पूरा वाक्य फिर से लिखिए :
प्रश्न 1. हम सब मिल-जुलकर ...
(a) स्वच्छता-अभियान चलाएँ।
(b) शांति-गीतों की रचना करें।
(c) विश्वशांति का झंडा लहराएँ।
Answer: हम सब मिल-जुलकर विश्वशांति का झंडा लहराएँ।
In simple words: We should all work together to hoist the flag of world peace.
Exam Tip: Choose the option that aligns with the poem's broader theme of unity and global harmony.
Question 2. प्रकृति लोगों में भेदभाव नहीं करती, इसलिए ...
(a) सबके रक्त का रंग लाल है।
(b) वह सबको हवा, पानी और प्रकाश देती है।
(c) सबका शरीर एक जैसी हड्डियों से बना है।
Answer: प्रकृति लोगों में भेदभाव नहीं करती, इसलिए वह सबको हवा, पानी और प्रकाश देती है।
In simple words: Nature does not discriminate against people, so it gives everyone air, water, and light equally.
Exam Tip: Focus on nature's unbiased provision of essential resources to all, which is the most direct evidence of its non-discriminatory nature.
Question 3. यह सारा संसार ...
(a) एक मानवलोक है।
(b) जादू की पुड़िया है।
(c) एक खुली हुई पुस्तक है।
Answer: यह सारा संसार एक मानवलोक है।
In simple words: This entire world is a human world.
Exam Tip: Recall the poem's opening lines which establish the world as a 'manavlok' (human world).
Question 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए :
प्रश्न 1. हमारा जीवन क्या है?
Answer: हमारा जीवन सुख-दुःख की एक कहानी है।
In simple words: Our life is a story filled with joy and sorrow.
Exam Tip: For one-sentence answers, be direct and precise, summarizing the main idea without extra details.
Question 2. हम सबका रक्त कैसा है?
Answer: हम सबका रक्त एक जैसा लाल है।
In simple words: All of our blood is uniformly red.
Exam Tip: State the common characteristic of blood, which signifies human unity.
Question 3. हम कैसे तराने गाएँगे?
Answer: हम मानवजाति की समता और ममता के तराने गाएँगे।
In simple words: We will sing songs about human equality and love.
Exam Tip: Mention the themes of equality and affection as the central message of the songs.
Question 4. हमारा कर्म क्या है?
Answer: विश्व के सभी राष्ट्रों में एकता बनाए रखना ही हमारा कर्म है।
In simple words: Our duty is to maintain unity among all nations of the world.
Exam Tip: Emphasize unity among nations as the primary responsibility or 'karma'.
Question 5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
प्रश्न 1. 'एक जगत, एक लोक' कविता में कवि ने कौन-सी भावना प्रकट की है?
Answer: 'एक जगत, एक लोक' में कवि ने कहा है कि यह सारा विश्व एक है। सारी मानवजाति एक है। संसार के सब लोग इसी एकता का अनुभव करें। सब में समता और ममता का भाव हो। इस प्रकार कवि ने इस कविता में विश्वबंधुत्व की भावना प्रकट की है।
In simple words: In 'One World, One People', the poet expresses the feeling of global brotherhood, emphasizing that the whole world and all humanity are one, encouraging everyone to feel equality and affection for each other.
Exam Tip: Detail the poet's message of universal unity, equality, and compassion, highlighting the concept of 'Vishwabandhutva' (global brotherhood).
Question 2. घर-घर में कौन-सा मधुर गान गूंज रहा है?
Answer: संसार के सभी मनुष्यों के जीवन में खुशी हो। सब सुहावने रागों में अपना आनंद प्रकट करें। पूरी मानवजाति में एक-दूसरे के प्रति प्रेम की भावना हो। ऐसी आकांक्षा से भरा हुआ मधुर गान घर-घर में गूंज रहा है।
In simple words: A sweet song is resonating in every house, reflecting the hope that all humans find joy, express happiness through pleasant tunes, and feel love for each other across humanity.
Exam Tip: Explain the song's theme as a collective aspiration for joy, harmony, and mutual love among all people.
भाषा-सज्जता
निम्नलिखित वाक्य पढ़िए :
(1) हम पाठशाला जाते हैं।
(2) विनय, तुम्हारा गृहकार्य पूरा हो गया?
(3) वाह ! क्या शानदार छक्का मारा !
इन वाक्यों में ये चिह्न आए हैं : (I), (,), (?), (!)। प्रत्येक चिह्न अपना विशेष भाव और अर्थ रखता है। किसी भी भाषा को बोलते, पढ़ते और लिखते समय अर्थ को स्पष्ट करने के लिए वाक्यों के बीच या अंत में रुकना पड़ता है। इस रुकावट के संकेत देनेवाले लिपि चिह्नों को 'विरामचिह्न' कहते है।
नीचे विभिन्न विरामचिह्नों (Punctuation) का परिचय दिया गया है.
(i) पूर्णविराम (Full Stop) (I) : पढ़ते समय जिस स्थान पर वाक्य पूर्ण होता है, वहाँ पूर्णविराम का चिह्न रखा जाता है।
जैसे – (i) हमारे देश का नाम भारत है।
(ii) अहमदाबाद गुजरात का प्रमुख नगर है।
(2) अल्पविराम (Comma) (,) : वाक्य पढ़ते समय जहाँ थोड़ी देर के लिए रुकना हो, वहाँ अल्पविराम लगाया जाता है।
जैसे – (i) माँ, आज मेरा जन्मदिन है।
(ii) आषाढ़, सावन, भादों और आश्विन वर्षाऋतु के महीने हैं।
(3) प्रश्नवाचक चिह्न (Mark of Interrogation) (?) : किसी व्यक्ति से कोई जानकारी प्राप्त करने के हेतु उपयोग में लिए जानेवाले वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिहन लगाया जाता है।
जैसे – (i) आपका नाम क्या है?
(ii) गाड़ी कब आएगी?
(4) विस्मयादिबोधक चिह्न (Mark of Exclamation) (!) : बात करते समय कभी-कभी हम हर्ष, शोक, आश्चर्य, घृणा, प्रशंसा आदि भाव प्रकट करते हैं। ऐसे भाव प्रकट करने को 'उद्गार' कहते हैं। इन उद्गारों को सूचित करने के लिए विस्मयादिबोधक चिह्न लगाया जाता है।
जैसे – (i) आज मैं कितना खुश हूँ ! (हर्ष)
(ii) हाय ! अब मैं क्या करूँ ! (शोक)
(iii) छिः कितने गंदे हो तुम ! (घृणा)
(iv) अरे ! यह रस्सी साँप कैसे बन गई! (आश्चर्य)
(v) वाह ! क्या कविता है। (प्रशंसा)
(5) योजक चिह्न (Hyphen) ( - ) : दो शब्दों को जोड़ने के लिए योजक चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
जैसे- (i) यहाँ कोई छोटा-बड़ा नहीं है।
(ii) सुख-दुःख सबके जीवन में आते हैं।
(6) निर्देशक चिह्न (Dash) (-) : वाक्य में किसी बात की स्पष्टता करने के लिए निर्देशक चिह्न लगाया जाता है।
जैसे- (अ)
(i) कृपया मुझे निम्नलिखित पुस्तकें भेज दीजिए-
(ii) ये नए लड़के टीम में लिए गए, वे थे – अशोक, मोहन, गणेश
(ब) बातचीत (वार्तालाप) में भी निर्देशक चिह्न का प्रयोग होता है।
जैसे – दुकानदार – आपको क्या चाहिए?
(7) कोष्ठक (Bracket) [()]: किसी शब्द के अर्थ को स्पष्ट करने के लिए कोष्ठक का प्रयोग होता है।
जैसे – आज विद्युत (बिजली) का उपयोग बढ़ गया है।
(8) अवतरण चिह्न (Inverted Commas) :
इकहरा अवतरण चिह्न (' ') : इकहरे अवतरण चिह्न का प्रयोग किसी उपनाम, रचना या पुस्तक के शीर्षक आदि को उद्धृत करते समय किया जाता है।
जैसे- (i) हमने 'दयालु शिकारी' कहानी पढ़ी।
(ii) गोपालदास 'नीरज' प्रसिद्ध कवि हैं।
दुहरा अवतरण चिह्न (" ") : किसी व्यक्ति के कथन को मूल रूप में उद्धृत करने के लिए दुहरे अवतरण चिहन का प्रयोग किया जाता है।
जैसे – (i) नेहरूचाचा कहते थे – “आराम हराम है।”
(ii) लालबहादुर शास्त्री ने कहा था – “जय जवान, जय किसान ।
Question 8. निम्नलिखित वाक्यों में उचित विरामचिह्न लगाइए :
(1) छि छि तुमने यह क्या किया
(2) वैशाली ने मयंक से कहा घर चलो
(3) वाह मजा आ गया
(4) अरे तुम नहीं गए
Answer:
(1) छि ! छि ! तुमने यह क्या किया !
(2) वैशाली ने मयंक से कहा, "घर चलो।”
(3) वाह ! मजा आ गया !
(4) अरे ! तुम नहीं गए।
In simple words: Punctuate the given sentences correctly. For example, add exclamation marks for surprise or disgust, and use quotation marks for direct speech.
Exam Tip: Understand the function of each punctuation mark (exclamation, quotation, comma, full stop) and apply them based on the sentence's emotion and structure.
प्रवृत्तियाँ
Question 1. विश्वबंधुत्व' के बारे में सहपाठियों के समक्ष पाँच-सात वाक्य बोलिए।
Answer: दुनिया में अनेक देश हैं। वे सभी एक ही पृथ्वी पर बसे हुए हैं। जिस तरह एक माता की कई संतानें होती हैं, उसी तरह इन सभी देशों के लोग इस धरती माता की संतानें हैं। इस दृष्टि से दुनिया के सभी लोग भाई-भाई हैं। उनका यह भाईचारा ही विश्वबंधुत्व है। हमें (किसी भी कीमत पर) इस भाईचारे को बनाए रखने का प्रयत्न करना चाहिए।
In simple words: Explain that many countries exist, but all people live on the same earth, like children of one mother. This brotherhood is global unity, and we should strive to maintain it at all costs.
Exam Tip: When discussing universal brotherhood, use analogies like 'children of one mother' to emphasize shared humanity and the importance of preserving peace.
Question 4. किन्हीं पाँच धर्म और उनके धर्मग्रंथ की सूची बनाइए।
Answer:
| धर्म | धर्मग्रंथ |
|---|---|
| (1) हिन्दू | भगवद्गीता |
| (2) इस्लाम | कुरान |
| (3) ईसाई | बाइबिल |
| (4) सिख | गुरुग्रंथसाहिब |
| (5) पारसी | अवेस्ता |
In simple words: Create a list of five religions and their main sacred texts, such as Hinduism with Bhagavad Gita, Islam with Quran, Christianity with Bible, Sikhism with Guru Granth Sahib, and Parsi with Avesta.
Exam Tip: Be accurate with the names of religions and their corresponding holy books; ensure correct spelling for both.
एक जगत, एक लोक Summary in Hindi
(1) एक जगत ............... आसमान ।
This world is a human world. All the people living in this world are entitled to the same respect. At night, only one moon spreads its light across the entire world. During the day, only one sun brightens the whole world. We all reside on the same earth and under the same sky.
(2) एक तेज ............... एक प्राण।
The light, air, and water we get are all the same. Our lives also have similar joys and sorrows. Our bodies are all alike. The color of our blood is also the same. Our bodies are made of similar bones. Our vital forces are also the same.
(3) हर्ष भरे ............... मधुर गान।
Let us joyfully sing pleasant melodies. Let us sing songs of equality and shared affection. Day and night, this same song resonates in every home, declaring that we are all residents of one world, one land.
(4) राष्ट्रों में ............... निशान।
Bringing a feeling of unity among all nations of the world is our most important duty. Let us all progress together. Let justice be served to everyone, and humanity be protected. Let this be our faith. Let us all unite and raise the flag of world peace, thus demonstrating our solidarity.
एक जगत, एक लोक Summary in English
(1) This world is the world of men.
All the people living in this world should get the same respect. Just one moon spreads its light across the entire world at night. Similarly, the sun illuminates the whole earth during the day. We all live on the same land and under the same sky.
(2) The light, air and water that we receive are all similar.
Not only this, but our lives also share the same joys and sorrows. Everyone's body is made up of similar bones. Our souls are also of the same kind.
(3) Let's sing pleasant music with joy.
Let's sing songs about fairness and shared affection. The same sweet song resonates in every home, showing that we are all part of one world, living on the same earth. We are all deserving of the same regard.
(4) It is our most important duty to teach a sense of unity among all the nations of this world.
Let us all advance together. It should be our principle that everyone gets fairness and protection for humanity. Let all of us gather and raise the flag of global peace so that we can attain our shared solidarity.
विषय-प्रवेश
This world is very large. There are many countries and diverse communities in the world. Everyone lives on the same earth. The earth is the mother of all. Therefore, everyone is like siblings. This poem expresses the feeling of universal brotherhood.
शब्दार्थ (Meanings)
जगत – दुनिया, संसार; world
लोक – दुनिया, विश्व; world
मान – आदर, सम्मान; respect
भूमि – जमीन, धरती; land, earth
तेज – प्रकाश; light
देह – शरीर; body
रक्त – खून, लहू; blood
अस्थि- हड्डी; bones
प्राण – जान, जीव; soul
हर्ष – आनंद; joy
राग – गीत, song
सुहाना – सुंदर; beautiful
समता – समानता, बराबरी; equality
ममता – प्रेम; love
तराना – गीत, गाना; song
निशदिन-दिन-रात; day and night
मधुर – मीठा; sweet
ऐक्य – एकता; unity
कर्म – काम; duty
प्रगति – उन्नति, विकास; progress, development
हिलमिल के- मिल-जुलकर; together
निशान - चिह्न (झंडा); symbol (flag)
Free study material for Hindi
GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 02 एक जगत, एक लोक
Students can now access the GSEB Solutions for Chapter 02 एक जगत, एक लोक prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 6 Hindi textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest GSEB syllabus.
Detailed Explanations for Chapter 02 एक जगत, एक लोक
Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 6 Hindi chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 6 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these GSEB Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.
Benefits of using Hindi Class 6 Solved Papers
Using our Hindi solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 6 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 02 एक जगत, एक लोक to get a complete preparation experience.
FAQs
The complete and updated GSEB Class 6 Hindi Solutions Chapter 2 एक जगत, एक लोक is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Hindi are as per latest GSEB curriculum.
Yes, our experts have revised the GSEB Class 6 Hindi Solutions Chapter 2 एक जगत, एक लोक as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 6 Hindi Solutions Chapter 2 एक जगत, एक लोक will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 6 Hindi. You can access GSEB Class 6 Hindi Solutions Chapter 2 एक जगत, एक लोक in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire GSEB Class 6 Hindi Solutions Chapter 2 एक जगत, एक लोक in printable PDF format for offline study on any device.