GSEB Class 6 Hindi पुनरावर्तन 1 Sem 1 Solutions

Official GSEB Solutions for Class 6 Hindi: पुनरावर्तन

Access comprehensive textbook solutions for पुनरावर्तन using the official curriculum guides for Class 6 Hindi. Designed to align with the 2026-27 GSEB standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Chapter-wise Solutions for Hindi: पुनरावर्तन

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

1. निम्नलिखित रिक्त स्थानों को कोष्ठक में से सही शब्द चुनकर वाक्य पूर्ण कीजिए :
(बाज़ार, वह, बिच्छू, अस्पताल, घर)
Answer:
(1) सभी लड़के अपने-अपने घर जा सकते हैं।
(2) रमेश को बुखार था, इसलिए वह स्कूल नहीं गया।
(3) मीना और जैमिनी बाजार जा रहे थे।
(4) मैंने बिच्छू को दलदल से बाहर निकाला।
(5) शिकारी हिरनी को अस्पताल ले गया।
In simple words: Pick the right word from the list to complete each sentence properly.

Exam Tip: Carefully read the context of each sentence to select the most appropriate word from the given options.

 

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

 

Question 1. आपने किन-किन कहानियों का पठन किया है?
Answer: मैंने इन कहानियों का पठन किया है: दयालु शिकारी, बातूनी कछुआ, प्यासा कौआ, कौआ और लोमड़ी, और समझदार नन्ही.
In simple words: I have read various stories, including "The Kind Hunter," "The Talkative Tortoise," "The Thirsty Crow," "The Crow and the Fox," and "Wise Nanny."

Exam Tip: When listing multiple items, ensure to use commas for separation and a conjunction before the final item.

 

Question 2. आपने पढ़ी हुई कहानी अपने शब्दों में लिखिए।
Answer: मैंने एक कहानी पढ़ी जिसमें एक छोटा लड़का जंगल में खो जाता है। वह एक भालू से मिलता है जो उसे घर का रास्ता खोजने में सहायता करता है। भालू बहुत मित्रवत था और लड़के को सुरक्षित रूप से उसके परिवार तक पहुँचाया। यह कहानी मुझे सिखाती है कि नए दोस्त कहीं भी मिल सकते हैं।
In simple words: Write a story you have read using your own words, focusing on the main characters and events.

Exam Tip: Focus on summarizing the plot and main ideas in your own language, maintaining clarity and coherence.

 

Question 3. शिकारी ने हिरनी को कैसे बचाया?
Answer: शिकारी की गोली हिरनी के पैर में लगी थी। शिकारी हिरनी को जानवरों के अस्पताल में ले गया। वहाँ डॉक्टरों ने हिरनी का इलाज किया। इस तरह से, शिकारी ने हिरनी को बचाया.
In simple words: The hunter helped the deer by taking it to an animal hospital for treatment after it was shot.

Exam Tip: When describing a sequence of events, present them in chronological order to ensure the story is easy to follow.

 

Question 4. प्रगति, न्याय और मानवधर्म के लिए हमारा क्या कर्तव्य है?
Answer: हमें विश्व के सभी राष्ट्रों को एकता के सूत्र में बांधना चाहिए। हम सभी में समानता और स्नेह की भावना जागृत करनी चाहिए। हमें पूरे विश्व में शांति की स्थापना करनी चाहिए। प्रगति, न्याय और मानवधर्म के लिए यही हमारा मुख्य कर्तव्य है.
In simple words: Our duty for progress, justice, and human values is to foster unity among all nations, promote equality and compassion, and establish peace globally.

Exam Tip: When discussing duties related to social values, ensure your answer includes actions that promote harmony, fairness, and mutual respect.

 

Question 5. नन्ही बतख का स्वभाव कैसा था?
Answer: नन्ही की माँ ने उसे सिखाया था कि उसे हमेशा अच्छे काम करने चाहिए। जो कोई भी नन्ही के साथ बुरा व्यवहार करता था, वह उसके साथ भी हमेशा अच्छा व्यवहार करती थी। वह बदला लेने के लिए अपनी अच्छी आदतें छोड़ना नहीं चाहती थी। मुसीबत में पड़े हुए को बचाना वह अपना फर्ज समझती थी। इस प्रकार, सबका भला करना नन्ही बतख का स्वभाव था.
In simple words: The little duck's nature was to always do good deeds, even to those who treated her badly, and she felt it was her duty to help others in trouble.

Exam Tip: When asked about a character's nature, provide specific examples of their actions or beliefs that demonstrate their personality traits.

 

3. निम्नलिखित वर्णों से शुरू करके पाँच-पाँच शब्द बनाइए और वाक्य में प्रयोग कीजिए :
(1) च (2) क्ष (3) त (4) भ
Answer:
(1) च:
चमेली – चमेली का फूल बहुत खुशबूदार होता है।
चक्की – चक्की से अनाज पीसा जाता है।
चतुर – रमेश एक चतुर लड़का है।
चंपा – यह एक चंपा का पेड़ है।
चंद्रमा – चंद्रमा के प्रकाश को 'चाँदनी' कहते हैं।
(2) क्ष:
क्षितिज – वह पूरे दिन क्षितिज की ओर देखता रहा।
क्षत्रिय – क्षत्रिय बड़े वीर योद्धा होते हैं।
क्षमा – क्षमा वीरों का आभूषण है।
क्षीर – दूध को क्षीर भी कहते हैं।
क्षुधा – मुझे बहुत भूख लगी है।
(3) त:
तरबूज – यह तरबूज बहुत मीठा होता है।
तराजू – तराजू से वस्तुओं का वजन ज्ञात होता है।
तमाशा – हमने बंदर का तमाशा देखा।
तस्वीर – ये ऐतिहासिक स्थलों की तस्वीरें हैं।
तलवार – तलवार की धार बहुत तेज होती है।
(4) भ:
भवन – यह विद्यालय का नया भवन है।
भजन – गांधीजी रोज भजन करते थे।
भक्त – नरसिंह मेहता श्रीकृष्ण के भक्त थे।
भक्षक – हाय! रक्षक ही भक्षक बन गया।
भगदड़ – धमाका होते ही चारों ओर भगदड़ मच गई।
In simple words: For each given letter, create five words that start with that letter and use each word in a clear sentence.

Exam Tip: Ensure that the words you create are grammatically correct and that their usage in sentences makes logical sense.

 

4. समान तुक (प्रास) वाले शब्द बनाकर लिखिए :
Answer:
(1) सामाजिक – प्रामाणिक, सांसारिक, पारिवारिक।
(2) मानवता – दानवता, सज्जनता, स्वतंत्रता।
(3) भलाई – बुराई, हवाई, जुदाई।
(4) घबराहट – खड़खड़ाहट, सरसराहट, फड़फड़ाहट।
In simple words: For each word, write other words that sound similar or rhyme at the end.

Exam Tip: When identifying rhyming words, focus on the similarity of the end sounds, especially the vowel and consonant combinations that follow the last stressed vowel.

 

5. गिनती को शब्दों में और शब्दों को अंकों में लिखिए :
Answer:
(1) ९६ – छियानबे
(2) ६७ – सड़सठ
(3) ५१ – इक्यावन
(4) ८८ – अठासी
(5) अठहत्तर – ७८
(6) सत्तावन – ५७
(7) उनहत्तर – ६९
(8) सत्तानबे – ९७
In simple words: Convert the given numbers into words and the given words into numerical digits.

Exam Tip: Pay close attention to the spelling of numbers in words and ensure correct digit representation for given words, especially with Hindi numerical patterns.

 

6. निम्नलिखित शब्दों के विरुद्धार्थी (विलोम) शब्द लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए :
(1) स्वच्छ
(2) देश
(3) प्रिय
(4) अधिक
Answer:
(1) स्वच्छ x अस्वच्छ
वाक्य : यह घर छोटा है, पर अस्वच्छ नहीं है।
(2) देश x विदेश
वाक्य : पिताजी विदेश गए हुए हैं।
(3) प्रिय x अप्रिय
वाक्य : बुरे काम व्यक्ति को अप्रिय बना देते हैं।
(4) अधिक x कम
वाक्य : चाय में शक्कर कम है।
In simple words: For each word, write its opposite word and then use that opposite word in a sentence.

Exam Tip: Accurately identify the antonym and then construct a sentence that clearly demonstrates the meaning of the antonym in context.

 

7. निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए :
(1) सूर्य
(2) भूमि
(3) प्राण
(4) सहसा
Answer:
(1) सूर्य = रवि
वाक्य : दिन में हमें रवि प्रकाश देता है।
(2) भूमि = जमीन
वाक्य : यहाँ की जमीन उपजाऊ है।
(3) प्राण = जान
वाक्य : दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई।
(4) सहसा = अचानक
वाक्य : चलते-चलते अचानक गाड़ी रुक गई।
In simple words: For each given word, write a word that means the same thing and then use that synonym in a sentence.

Exam Tip: Ensure the synonym you choose accurately reflects the meaning of the original word and that your sentence clearly illustrates its use.

 

Question 8. नीचे दिए गए चित्र का वर्णन करते हुए आठ-दस वाक्य लिखिए :
Answer: इस चित्र में गाँव के नदी-घाट का सुबह का दृश्य दिखाया गया है। पहाड़ों के पीछे से सूरज निकल रहा है। नदी के दोनों किनारों पर बरगद के पेड़ लगे हैं। नदी में तीन बतखें तैर रही हैं। एक बगुला अपनी चोंच में मछली पकड़े हुए है। एक लड़का बरगद की दो जड़ों से झूल रहा है। एक लटकती जड़ पर एक चिड़िया बैठी हुई झूल रही है। दो लड़के नदी में तैर रहे हैं। एक खरगोश झाड़ी में छिपा हुआ बैठा है। दो स्त्रियाँ घाट से वापस आ रही हैं। एक के सिर पर दो घड़े हैं और दूसरी के सिर पर टोकरी में धुले हुए कपड़े हैं। एक स्त्री घाट पर कपड़े धो रही है। एक मंदिर के छज्जे पर एक मोर बैठा है। मंदिर पर एक झंडा लहरा रहा है। मंदिर के बाहर एक यात्री आराम कर रहा है। उसके पीछे पानी का घड़ा रखा हुआ है। दूर एक ग्वाला नदी में गाय को पानी पिला रहा है। बरगद के पेड़ पर एक पक्षी अपने घोंसले में अंडों के पास बैठा है। नारियल के दो पेड़ों के पास एक लड़का कागज की नाव तैरा रहा है और दूसरा लड़का हाथ से कुछ इशारा कर रहा है। दूर-दूर गाँव की झोपड़ियाँ दिखाई दे रही हैं।
In simple words: Describe the picture in detail, mentioning all the different elements like people, animals, nature, and activities happening in the scene.

Exam Tip: When describing a scene, use vivid language and cover various aspects such as flora, fauna, human activities, and general atmosphere to create a comprehensive picture.

 

Question 9. आप साइकिल लेकर स्कूल जाते हैं और रास्ते में आपकी साइकिल की ट्युब पंक्चर हो जाती हैं। इस घटना का वर्णन कीजिए।
Answer: एक दिन मैं साइकिल पर स्कूल जा रहा था। रास्ते में मेरी साइकिल की ट्यूब पंक्चर हो गई। स्कूल का समय नजदीक आ रहा था और साइकिल को पकड़कर चलाना बहुत मुश्किल हो रहा था, फिर भी मैं उसे किसी तरह मरम्मत की दुकान तक ले गया। दुकानदार ने मरम्मत के लिए पाँच रुपये मांगे। मेरे पास केवल चार रुपये ही थे। मैंने उसे विश्वास दिलाया कि अगले दिन मैं एक रुपया दे जाऊंगा। ट्यूब ठीक हो गई, लेकिन स्कूल पहुंचने में आधा घंटा देर हो गई। मैंने अपने वर्ग-शिक्षक को सारी घटना सच्चाई से बता दी। उन्होंने कहा, "आज तो ठीक है, लेकिन परीक्षा के दिन ऐसा होता, तब क्या करते?" मैंने कहा, "सर, तब मैं घर से जल्दी निकलूंगा।" उन्होंने मुस्कुराते हुए मुझे कक्षा में प्रवेश करने की अनुमति दे दी।
In simple words: Describe an incident where your bicycle gets a flat tire on the way to school, explaining what happened and how you handled the situation.

Exam Tip: When narrating an incident, include sensory details and dialogue to make the story engaging and realistic, covering the problem, your actions, and the outcome.

 

Question 10. चित्र के आधार पर कहानी लिखिए :
Answer: **बंदर और मगर अथवा बंदर की चतुराई**
एक बंदर था। वह नदी के किनारे एक पेड़ पर रहता था। पेड़ पर मीठे-मीठे फल होते थे। बंदर फल खाता और खुश रहता था। एक दिन एक मगर नदी के किनारे आया। बंदर ने उसे फल खाने के लिए दिए। मगर और बंदर में अच्छी दोस्ती हो गई। मगर ने एक दिन कहा, “मैं रोज तुमसे मिलता हूँ और तुम्हारे दिए हुए मीठे-मीठे फल खाता हूँ। अब तुम भी तो मेरे घर चलो। वहाँ मैं तुम्हें अच्छी-अच्छी चीजें खिलाऊंगा।" बंदर मगर की बातों में आ गया। वह मगर की पीठ पर बैठ गया। नदी के बीच पहुंचकर मगर बोला, "मैं तो तुम्हारा कलेजा खाना चाहता हूँ।" बंदर घबरा गया, लेकिन उसने समझदारी से काम लिया। उसने कहा, "अरे, अपना कलेजा तो मैं पेड़ पर ही रख आया हूँ। तुम मुझे पहले बताते! अब लौटकर किनारे चलो। मैं तुम्हें अपना कलेजा दे दूंगा।" मूर्ख मगर बंदर को लेकर जैसे ही नदी के किनारे पहुंचा, बंदर मगर की पीठ से कूदकर पेड़ पर जा बैठा और बोला, "मूर्ख, कलेजा कहीं पेड़ पर रखा जाता है? वह तो हमारे शरीर में ही होता है। भगवान की कृपा से मैं तुम्हारे जाल में फंसने से बच गया।" इस तरह बंदर ने अपनी चतुराई से अपनी जान बचाई।
In simple words: Write a story about a monkey and a crocodile, focusing on how the clever monkey used its wit to escape a dangerous situation.

Exam Tip: When writing a story based on a picture, create a plot with a clear beginning, middle, and end, ensuring character development and a logical sequence of events.

Free study material for Hindi

Free GSEB Textbook Explanations: Class 6 Hindi पुनरावर्तन

Textbook Solutions for Class 6 Hindi पुनरावर्तन

Explore reliable textbook solutions for पुनरावर्तन tailored for Class 6 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official GSEB standards for Hindi.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of पुनरावर्तन concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Effective Self-Study and Homework Assistance

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of पुनरावर्तन with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest GSEB Class 6 Hindi पुनरावर्तन 1 Sem 1 Solutions for the 2026-27 session?

The complete and updated GSEB Class 6 Hindi पुनरावर्तन 1 Sem 1 Solutions is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Hindi are as per latest GSEB curriculum.

Are the Hindi GSEB solutions for Class 6 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the GSEB Class 6 Hindi पुनरावर्तन 1 Sem 1 Solutions as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 6 GSEB solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 6 Hindi पुनरावर्तन 1 Sem 1 Solutions will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer GSEB Class 6 Hindi पुनरावर्तन 1 Sem 1 Solutions in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 6 Hindi. You can access GSEB Class 6 Hindi पुनरावर्तन 1 Sem 1 Solutions in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi GSEB solutions for Class 6 as a PDF?

Yes, you can download the entire GSEB Class 6 Hindi पुनरावर्तन 1 Sem 1 Solutions in printable PDF format for offline study on any device.