NCERT Solutions for Class 12 Hindi: Chapter 09 बाढ़ की संभावनाएँ
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 09 बाढ़ की संभावनाएँ using the official curriculum guides for Class 12 Hindi. Designed to align with the 2026-27 GSEB standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Practice Class 12 Hindi Solutions: Chapter 09 बाढ़ की संभावनाएँ
View or download the dedicated Chapter 09 बाढ़ की संभावनाएँ solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.
GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 9 बाढ़ की संभावनाएँ
स्वाध्याय
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से चुनकर लिखिए :
Question 1. कौन-सी संभावनाएँ सामने हैं?
(क) आँधी की
(ख) बाढ़ की
(ग) कीचड़ की
(घ) पानी की
Answer: (ख) बाढ़ की
In simple words: The poem talks about the possibility of a flood happening soon.
🎯 Exam Tip: For MCQs, always choose the option that directly answers the question based on the chapter's theme.
Question 2. कवि ने किस वन का जिक्र किया है ?
(क) सुन्दरवन का
(ख) मधुवन का
(ग) तपोवन का
(घ) चीड़ वन का
Answer: (घ) चीड़ वन का
In simple words: The poet mentions the pine forest in his writing.
🎯 Exam Tip: Pay attention to specific details like names of places or things mentioned by the poet.
Question 3. हमसफर क्या कर रहे हैं?
(क) ऊँघे हुए हैं
(ख) गज़ल सुना रहे हैं।
(ग) तड़प रहे हैं
(घ) बाजा बजा रहे हैं।
Answer: (क) ऊँघे हुए हैं
In simple words: The companions are feeling sleepy or drowsy.
🎯 Exam Tip: Understand the state or action of the characters mentioned in the poem.
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए :
Question 1. घर कहाँ बने हुए हैं?
Answer: घर नदियों के किनारे बने हुए हैं।
In simple words: The houses are built very close to the riverbanks.
🎯 Exam Tip: Note down the location details from the text as they can be crucial for understanding the context.
Question 2. तने कैसे हैं?
Answer: दरख्तों के तने बहुत नाजुक हैं।
In simple words: The trunks of the trees are very weak and delicate.
🎯 Exam Tip: Describe the characteristics of objects mentioned by the poet accurately.
Question 3. कवि ने झुनझुना किसे कहा है?
Answer: कवि ने उन लोगों को झुनझुने कहा है जो सभा में आते हैं लेकिन अपनी बात नहीं कह पाते। उनके ऊपर दूसरों का फैसला थोपा जाता है, और उनका मनचाहा इस्तेमाल किया जाता है।
In simple words: The poet calls people 'rattles' when they are not allowed to speak their minds and are used as others wish.
🎯 Exam Tip: Analyze the figurative language used by the poet to explain complex ideas simply.
Question 4. कवि कालीन क्यों नहीं देखना चाहता?
Answer: कवि के पैर इस समय कीचड़ में सने हुए हैं, इसलिए वह कालीन नहीं देखना चाहता।
In simple words: The poet does not want to see a carpet because his feet are covered in mud right now.
🎯 Exam Tip: Identify the immediate reasons or feelings of the poet based on the text.
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर चार-पाँच पंक्तियों में लिखिए :
Question 1. कवि को इसकी क्यों चिंता है कि घर नदियों के किनारे बने हैं?
Answer: नदियों में अक्सर बाढ़ आती रहती है। जब बाढ़ आती है, तो नदी बहुत विकराल रूप ले लेती है। यह अपने साथ घर, पेड़, फसलें और पशुओं को बहा ले जाती है। कवि को नदियों के किनारे बने घरों की चिंता है क्योंकि वे बाढ़ की चपेट में आकर नष्ट हो सकते हैं।
In simple words: The poet is worried because houses near rivers are often destroyed by floods, which are common and powerful.
🎯 Exam Tip: Explain the reasons behind the poet's concerns by linking them to natural events and their consequences.
Question 2. चीड़ वन में आँधियों की बात करने से क्या होगा?
Answer: चीड़ के पेड़ों के तने बहुत कमजोर होते हैं। वे तेज हवा के झोकों से भी टूटकर गिर सकते हैं। यदि चीड़ के जंगल में तेज आँधियाँ आती हैं, तो सारे चीड़ के पेड़ गिर जाएंगे और नष्ट हो जाएंगे।
In simple words: Pine trees have weak stems. Strong winds, or storms, in a pine forest would cause all the trees to break and fall down.
🎯 Exam Tip: Connect the physical properties of objects (like tree trunks) to the impact of natural forces (like storms).
Question 3. आदमी को झुनझुना कहने का क्या तात्पर्य है?
Answer: आदमी को झुनझुना कहने का मतलब है कि किसी व्यक्ति की राय को महत्व नहीं दिया जाता। उसे अपनी बात कहने का मौका नहीं मिलता। उस पर दूसरों के फैसले थोपे जाते हैं और उसका अपनी मर्जी से इस्तेमाल किया जाता है।
In simple words: Calling a person a 'rattle' means they have no voice, their opinions don't matter, and others control them as they please.
🎯 Exam Tip: Interpret metaphorical expressions by explaining their deeper meaning in the context of human behavior or societal issues.
4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर चार-पाँच पंक्तियों में लिखिए :
Question 1. कवि सोये हुए साथियों को तड़पती हुई गज़ल क्यों सुनाना चाहता है?
Answer: कवि के साथ चलने वाले लोग आधे सोये हुए हैं और उनमें उदासी छाई हुई है। उनके अंदर जीने का उत्साह खत्म हो गया है, और वे किसी भी गलत चीज का विरोध नहीं कर पाते। कवि चाहता है कि उनमें नई चेतना और जागृति आए। वह उन्हें जीवन से भरपूर बनाना चाहता है, इसलिए वह उन्हें एक जोश भरी गजल सुनाना चाहता है ताकि उनमें स्फूर्ति आ सके।
In simple words: The poet wants to sing a passionate ghazal to his sleeping companions because they are sad, unmotivated, and cannot oppose wrong things. He wishes to awaken new energy and life in them.
🎯 Exam Tip: Explain the poet's motivation and the intended effect of his actions on the audience mentioned.
Question 2. इस गज़ल का केन्द्रीय भाव अपने शब्दों में लिखिए।
Answer: इस गज़ल से कवि बताते हैं कि देश की जनता बहुत उदास है। जरूरतमंदों को सरकारी मदद नहीं मिलती, और लोग सरकार की गलत नीतियों का विरोध नहीं कर पाते। जिन लोगों में कुछ करने की इच्छा है, उन्हें अवसर नहीं दिया जाता। लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर बहकाया जाता है, और गरीबों को खिलौना समझकर उनका मनमाना उपयोग किया जाता है। यह गज़ल समाज और राजनीति की सच्चाई को दिखाती है।
In simple words: This ghazal shows the sadness of people, lack of government help, and their inability to protest wrong policies. It reveals how the poor are exploited and misled by false promises, highlighting social and political realities.
🎯 Exam Tip: Summarize the main message or theme of the literary piece, focusing on its social and political commentary.
GSEB Solutions Class 12 Hindi बाढ़ की संभावनाएँ Important Questions and Answers
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सविस्तार (चार-पांच वाक्यों में) लिखिए :
Question 1. चेहरों को आईनों के समान टूटा हुआ क्यों नहीं बताया गया है?
Answer: जब आईने टूट जाते हैं, तो उनका कोई मूल्य नहीं रहता और वे बेकार हो जाते हैं। कवि कहते हैं कि लोगों के चेहरे भी टूटे हुए आईने जैसे हैं, क्योंकि वे उदास और निराश हैं। उन्हें अपना जीवन भी बेकार लगता है। लेकिन वे आईने नहीं, इंसान हैं। अगर उन्हें सही हालात मिलें, तो उनके मन की उदासी दूर हो सकती है और उनकी उम्मीदें पूरी हो सकती हैं।
In simple words: Unlike broken mirrors which are useless, human faces, even if sad and broken like mirrors, can recover if given a chance. People are not just objects; they can heal and fulfill their hopes.
🎯 Exam Tip: Explain the metaphor carefully, differentiating between the literal meaning and the deeper, symbolic meaning attributed by the poet.
ध्याकरण
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची (समानार्थी शब्द लिखिए :
संभावना = मुमकिन (होना)नदी = सरिता
• दरख्त = पेड़
• नाजुक = कोमल
• आईना = शीशा, दर्पण
• कालीन - गलीचा
• कीचड़ = दलदल
• हमसफर = सहयात्री
• अनमना = उदास, खिन्न
निम्नलिखित शब्दों के विलोम (विरुद्धार्थी) शब्द लिखिए :
• सामने × पीछे• बहुत × कम
• नाजुक × सख्त
• टूटना × जुड़ना
• दिन × रात
• आदमी × हैवान
निम्नलिखित वाक्यों में से विशेषण पहचानिए :
Question 1.
1. दरख्तों के बहुत नाजुक तने हैं।
2. हमसफर अनमने हैं।
Answer:
1. नाजुक - गुणवाचक विशेषण
2. अनमने - गुणवाचक विशेषण
In simple words: 'Nazuk' describes the quality of tree trunks, and 'Anmane' describes the quality of companions. Both are adjectives showing characteristics.
🎯 Exam Tip: To identify adjectives (विशेषण), look for words that describe or modify nouns (संज्ञा) or pronouns (सर्वनाम).
निम्नलिखित शब्दसमूहों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :
• नदी में पानी का बढ़ जाना - बाढ़• वह वृक्ष जिससे टर्पेंन्टाइन तेल निकलता है - चीड़
• झूलरी तूफानी हवा - आधी
• जो सख्त न हो - नाजुक
• पेड़ का मोटा भाग जहाँ से शाखाएं निकलती हैं - तना
• पैरों में चिपकनेवाली गीली मिट्टी - कीचड़
• झुन-झुन आवाज करनेवाला खिलौना - झुनझुना
• साथ में सफर करनेवाला - हमसफर
निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके फिर से लिखिए :
Question 1.
1. घर नदी का किनारा नहीं बनने चाहिए।
2. आंधी में कितना पेड़ गिर गया।
3. लोग अपने चहेरा आईने में देखती है।
4. यह दुष्यंतकुमार का गज़ल है।
5. हम भारत में स्वतंत्र रहते हैं।
6. उसने नाम अपना रोशन किया।
Answer:
1. घर नदी के किनारे नहीं बनने चाहिए।
2. आंधी में कितने पेड़ गिर गए।
3. लोग अपने चेहरे आईने में देखते हैं।
4. यह दुष्यंतकुमार की गज़ल है।
5. हम भारत में स्वतंत्र रहते हैं।
6. उसने नाम अपना रोशन किया।
In simple words: This exercise corrects common Hindi grammar mistakes in sentences related to structures, actions, and names.
🎯 Exam Tip: Focus on correcting verb conjugations, noun-verb agreement, gender usage, and proper word choices to ensure grammatical accuracy.
बाढ़ की संभावनाएँ Summary in Hindi
विषय-प्रवेश :
दुष्यंतकुमार ने गजलकार के रूप में नए-नए प्रयोग किए हैं। उन्होंने गजल को परंपरागत प्रतिमानों से अलग कर उसे सामाजिक-राजनैतिक यथार्थ को प्रस्तुत करने का सफल माध्यम बनाया। प्रस्तुत गजल में समसामयिक जीवन में मानव की स्थिति का सुंदर चित्रण किया गया है।गज़ल का सरल अर्थ
कवि कहते हैं कि नदियों में बाढ़ आने की संभावना हमेशा बनी रहती है। उससे भारी विनाश हो सकता है। पर नदियों के किनारे ही लोगों के घर बने हैं। (फिर भी लोग वहाँ अपने घरों में निश्चिंत होकर रहते हैं। वे कहना चाहते हैं कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है। प्राकृतिक आपदा से डरकर कोई अपना घर-बार छोड़कर क्यों चला जाए!) चीड़ वन में ....... नाजुक तने हैं। कवि कहते हैं कि चीड़ के वृक्षों के तने बहुत नाजुक होते हैं। इतने कि तेज हवा चलने पर भी उनके टूटकर गिर जाने का अंदेशा होता है। इसलिए चीड़ के वनों में आँधियों की तो बात ही नहीं की जा सकती। (आँधियाँ चलने पर तो चीड़ के सारे वृक्ष धराशायी हो जाएँगे।) इस तरह ........ ये आईन हैं। कवि कहते हैं कि लोगों में हताशा है, पर वे इतने पस्त नहीं हैं, जिस तरह टूटे हुए आईने होते हैं। (टूटे हुए आईने टूटने पर टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं। (यहाँ लोगों में अभी भी कुछ कर गुजरने की शक्ति शेष है।) आपके कालीन ........ कीचड़ में सने हैं। कवि कहते हैं कि अभी तो कष्ट से गुजरने के दिन है। उनके पैर अभी कीचड़ में सने हुए हैं। इस कष्ट से मुक्ति मिलने पर ही वे किसी के सुखद आश्वासन अथवा उसके वैभव के दर्शन कर सकेंगे। (वरना उस वैभव पर भी दाग लग जाएगा।) जिस तरह ..... हम झुनझुने हैं। क कवि कहते हैं कि इस सभा में हमारी स्थिति किसी असहाय व्यक्ति जैसी है। तुम जैसा भी चाहो हमारा उपयोग करो। हमारी हैसियत आदमी के रूप में नहीं रह गई है। हम आदमी न रहकर किसी झुनझुने की तरह हो गए हैं। अब तड़पती ..... अनमने हैं। कवि कहते हैं कि हमारे साथ चलनेवाले लोग अर्धनिद्रा की हालत में हैं और उन पर उदासी छाई हुई हैं। अब उन्हें कोई फड़कती हुई गजल सुनाए (उन्हें जाग्रत करे) तो ही उनमें जोश का संचार होगा।बाढ़ की संभावनाएँ शब्दार्थ
चीड़ - पर्वतीय प्रदेश में उगनेवाला लंबे तनेवाला बहुत ऊँचा पेड़।• दरख्त - पेड़।
• नाजुक - सुकुमार।
• तना - पेड़ का धड़।
• आईना - दर्पण।
• कालीन - गलीचा।
• झुनझुने - धुनधुने ।
• हमसफर - साथ चलनेवाला।
• ऊँघना - हल्की नींद आना।
• अनमना - उदास, खिन्न।
Free study material for Hindi
Step-by-Step Textbook Answers: Class 12 Hindi Chapter 09 बाढ़ की संभावनाएँ
Accessing Chapter 09 बाढ़ की संभावनाएँ Solutions
Review comprehensive exercise answers for Class 12 Hindi Chapter 09 बाढ़ की संभावनाएँ. Fully updated to match current GSEB syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Concept-Driven Answers for Class 12 Hindi
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 09 बाढ़ की संभावनाएँ concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Maximizing Study Efficiency
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 12 Hindi.
FAQs
The complete and updated GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 9 बाढ़ की संभावनाएँ is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Hindi are as per latest GSEB curriculum.
Yes, our experts have revised the GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 9 बाढ़ की संभावनाएँ as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 9 बाढ़ की संभावनाएँ will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Hindi. You can access GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 9 बाढ़ की संभावनाएँ in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 9 बाढ़ की संभावनाएँ in printable PDF format for offline study on any device.