GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 7 बादल को घिरते देखा है

Get the most accurate GSEB Solutions for Class 12 Hindi Chapter 07 बादल को घिरते देखा है here. Updated for the 2026-27 academic session, these solutions are based on the latest GSEB textbooks for Class 12 Hindi. Our expert-created answers for Class 12 Hindi are available for free download in PDF format.

Detailed Chapter 07 बादल को घिरते देखा है GSEB Solutions for Class 12 Hindi

For Class 12 students, solving GSEB textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 12 Hindi solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 07 बादल को घिरते देखा है solutions will improve your exam performance.

Class 12 Hindi Chapter 07 बादल को घिरते देखा है GSEB Solutions PDF

स्वाध्याय

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उनके नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए।

 

Question 1. कवि ने अमल-धवल गिरि के शिखरों पर किसको घिरते देखा है?
(क) सूर्य को
(ख) बादल को
(ग) चंद्र को
(घ) बारिश को
Answer: (ख) बादल को
In simple words: The poet saw clouds surrounding the clean, white mountain peaks.

🎯 Exam Tip: Identifying key elements like "अमल-धवल गिरि" and "बादल" is crucial for answering nature-themed questions.

 

Question 2. कवि ने छोटे-छोटे मोती जैसे कणों को मानसरोवर में कहाँ पर गिरते देखा है ?
(क) स्वर्ण कमल पर
(ख) बादलों पर
(ग) फूलों पर
(घ) हरी घास पर
Answer: (क) स्वर्ण कमल पर
In simple words: The poet observed small, pearl-like droplets falling onto the golden lotuses in Mansarovar Lake.

🎯 Exam Tip: Note the specific imagery, such as "मोती जैसे कणों" and "स्वर्ण कमल," as these details often appear in poetic analysis questions.

 

Question 3. जब बादल को घिरते देखा, तब किस ऋतु का प्रभाव था?
(क) वर्षा
(ख) हेमंत
(ग) वसंत
(घ) शिशिर
Answer: (ग) वसंत
In simple words: When the clouds were seen, it was the season of spring.

🎯 Exam Tip: Understanding the seasonal context of the poem helps in grasping the mood and natural descriptions.

 

Question 4. कवि ने मानसरोवर के श्याम नील सलिल में किसको तैरते देखा है ?
(क) मछलियाँ को
(ख) हंसों को
(ग) बगुलों को
(घ) भैंसों को
Answer: (ख) हंसों को
In simple words: The poet saw swans swimming in the dark blue water of Mansarovar Lake.

🎯 Exam Tip: Remembering the specific birds and their habitat is important for questions related to wildlife in the poem.

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए:

 

Question 1. प्रस्तुत कविता किस दृष्टि से अधिक महत्त्वपूर्ण है?
Answer: 'बादल को घिरते देखा है' कविता प्रकृति के सौंदर्य वर्णन की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है।
In simple words: This poem is very important because it beautifully describes the natural beauty of the world.

🎯 Exam Tip: Focus on the poem's central theme—description of nature's beauty—as a primary scoring point.

 

Question 2. इस कविता का रचनाकाल क्या है?
Answer: 'बादल को घिरते देखा है' कविता का रचना-काल पावस ऋतु अर्थात् वर्षाऋतु है।
In simple words: This poem was written during the monsoon season, also known as the rainy season.

🎯 Exam Tip: Knowing the setting, such as the "पावस ऋतु," helps in understanding the poem's imagery and context.

 

Question 3. कवि ने कमल को किस रंग का बताया है ?
Answer: कवि ने कमल को सुनहरे रंग का बताया है।
In simple words: The poet described the lotus flower as golden in color.

🎯 Exam Tip: Pay attention to color descriptions as they add visual depth and often signify specific elements in poetry.

 

Question 4. प्रस्तुत कविता में कवि ने किसका परिवेश प्रस्तुत किया है ?
Answer: 'बादल को घिरते देखा है' कविता में कवि ने हिमालय के मानसरोवर और पर्वत-शिखरों का परिवेश प्रस्तुत किया है।
In simple words: In this poem, the poet has shown the surroundings of Mansarovar Lake and the mountain peaks of the Himalayas.

🎯 Exam Tip: Identifying the geographical setting, such as "हिमालय" and "मानसरोवर," is key to understanding the poem's landscape.

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-दो वाक्यों में दीजिए।

 

Question 1. कविता के प्रथम चरण में क्या दृश्य है?
Answer: 'बादल को घिरते देखा है' कविता के प्रथम चरण में निर्मल-सफेद बर्फ से आच्छादित पर्वत-शिखर पर बादल घिर आए हैं। तथा मानसरोवर झील में खिले हुए कमल के सुनहरे फूलों पर छोटी-छोटी मोती जैसी शीतल बूंदें गिर रही हैं।
In simple words: In the poem's beginning, clouds surround clear, white, snow-covered mountain peaks. Tiny, pearl-like cold drops are falling on the golden lotuses blooming in Mansarovar Lake.

🎯 Exam Tip: Describing the initial imagery, including the mountain peaks, clouds, lake, and droplets, is important for a complete answer.

 

Question 2. हंस किससे ऊबकर शीतलता प्राप्त करने हिमालय पर आते हैं ?
Answer: पावस की ऋतु की उमस बहुत कष्टदायक होती है। हंस पावस ऋतु की उमस से ऊबकर शीतलता प्राप्त करने हिमालय पर आते हैं।
In simple words: The humidity of the monsoon season is very troublesome. Swans come to the Himalayas to find coolness because they are tired of the monsoon's heat.

🎯 Exam Tip: Link the swans' migration to the "पावस ऋतु की उमस" and their search for "शीतलता" to score well on this question.

 

Question 3. बासंती सुबह में सरोवर के किनारे शैवालों की हरी दरी पर किसके प्रणय-कलह का दृश्य है?
Answer: बासंती सुबह में सरोवर के किनारे शैवालों की हरी दरी पर चकवा और चकवी के प्रणय-कलह का दृश्य है।
In simple words: On a spring morning, on the green carpet of algae by the lake, one can see the loving quarrel of the Chakwa and Chakwi birds.

🎯 Exam Tip: Mentioning the "चकवा और चकवी" birds and their "प्रणय-कलह" on the "शैवालों की हरी दरी" is essential for accuracy.

 

Question 4. कवि ने किरणों और शिखर को कैसा बताया है ?
Answer: 'बादल को घिरते देखा है' कविता में कवि ने सुबह के बाल-सूर्य की किरणों और शिखर पर इन किरणों के पड़ते सुनहरे प्रकाश का वर्णन किया है। कवि ने किरणों को मृदु तथा शिखर को स्वर्णाभ अर्थात सोने की आभा जैसा बताया है।
In simple words: In the poem, the poet describes the golden light of the morning sun's rays falling on the mountain peaks. The poet called the rays soft and the peaks glowing like gold.

🎯 Exam Tip: Focus on the words "मृदु" for rays and "स्वर्णाभ" for peaks, highlighting how they depict a golden glow.

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पाँच-छः पंक्तियों में लिखिएः

 

Question 1. प्रस्तुत कविता में कवि की सौंदर्य की नैसर्गिकता का वर्णन कीजिए ।
Answer: 'बादल को घिरते देखा है' कविता में कवि नागार्जुन ने प्रकृति के कई मनोहर चित्र खींचे हैं। हिमालय के उज्ज्वल शिखर तो देखते ही बनते हैं। उन पर पावस ऋतु के बादलों को घिरना भी बड़ा मनोरम लगता है। मानसरोवर झील में सुनहरे कमल खिले हुए हैं। उन पर बादलों से गिरते मोती जैसे जलकण अपूर्व शोभा प्रदान करते हैं। झीलों में तैरते हुए हंसों को देखना अच्छा लगता है। वसंत के प्रभाव की सुंदरता निराली है। मंद-मंद, शीतल पवन का स्पर्श बड़ा सुहावना लगता है। बाल-सूर्य की कोमल किरणों का सुनहरा प्रकाश पर्वत-शिखरों को भी स्वर्णिम बना देता है। इस प्रकार कविता में वर्णित सौंदर्य की नैसर्गिकता अत्यंत स्वाभाविक और हृदयस्पर्शी है।
In simple words: In this poem, the poet beautifully paints many pictures of nature. The bright peaks of the Himalayas look stunning, especially when monsoon clouds gather around them. Golden lotuses bloom in Mansarovar Lake, and pearl-like water droplets from the clouds add immense beauty. Watching swans swim in the lakes is pleasing. The spring season brings unique beauty, with gentle, cool breezes feeling very pleasant. The soft, golden light of the morning sun makes the mountain peaks shine like gold. The beauty described in this poem feels very natural and touches the heart.

🎯 Exam Tip: Ensure your description covers various natural elements like mountains, clouds, lake, flowers, birds, and wind, connecting them to the "नैसर्गिकता" (naturalness) of the beauty.

 

Question 2. कवि ने किन रंगों के संयोजन से इन्द्रधनुषी प्रभाव पैदा किया है
Answer: कवि देखते हैं कि मानसरोवर झील में कमल के सुनहरे फूल खिले हुए हैं। उन पर बर्फ से आच्छादित चोटियों पर घिरे हुए बादलों से मोती-से जलकण गिर रहे हैं। आसपास की झीलों में कमलनालों की लालिमा लिए हुए आभा बिखर रही है। सुबह बाल-सूर्य की सुनहरी किरणे पर्वत-शिखरों पर गिरकर उन्हें भी सुनहरा बना रही हैं। मानसरोवर के पानी में शैवालों की हरी दरी-सी बिछी हुई है। इस प्रकार कवि ने कविता में लाल, श्वेत, स्वर्णिम, नील-श्यामला, हरा आदि रंगों का प्रयोग करके इन्द्रधनुषी प्रभाव पैदा किया है।
In simple words: The poet sees golden lotuses in Mansarovar Lake, with pearl-like water drops falling from clouds on snow-covered peaks. Redness from lotus stems spreads around nearby lakes. The morning sun's golden rays make mountain peaks glow. A green carpet of algae covers Mansarovar's water. By using colors like red, white, golden, dark blue, and green, the poet creates a rainbow-like effect in the poem.

🎯 Exam Tip: To answer this, list the specific colors mentioned (लाल, श्वेत, स्वर्णिम, नील-श्यामला, हरा) and the elements they describe (कमल, चोटियाँ, शैवाल) to show the "इन्द्रधनुषी प्रभाव."

 

Question 3. कविता में कवि की कल्पना और भावुकता का वर्णन कीजिए।
Answer: कवि देखते हैं कि मानसरोवर झील पर पावस ऋतु के बादल छाए हुए हैं। उनसे गिरते जलकण कवि को मोती जैसे लगते हैं। हिमालय की पहाड़ियों पर कई छोटी-मोटी झीले हैं। कवि उन झीलों में तैरते हुए हंसों को देखता है। वह कल्पना करता है कि शायद वर्षाऋतु की उमस से व्याकुल होकर वे हंस अपनी तपन मिटाने के लिए उन झीलों में तैरने आए हों और कमलनाल के तीखे-मीठे तंतु खोज रहे हों। रात के समय का चकवा-चकवी का वियोग कवि को भावुक बना देता है। उसे लगता है, यह कैसा शाप है, जिसके कारण वे रात में एक-दूसरे से अलग रहने के लिए विवश हो जाते हैं। सुबह होते उन वियोगी पक्षियों के क्रंदन की समाप्ति और फिर उनका मिलन कवि की भावना को आनंद प्रदान करता है।
In simple words: The poet imagines water droplets falling from monsoon clouds over Mansarovar as pearls. He sees swans in Himalayan lakes and believes they came to cool off from the monsoon's heat, searching for lotus stems. The separation of Chakwa-Chakwi birds at night makes him emotional, thinking it's a curse. Their reunion and end of cries in the morning fill him with joy.

🎯 Exam Tip: Highlight the poet's personification (water droplets as pearls, swans seeking relief) and emotional connection to the Chakwa-Chakwi birds' plight and reunion to showcase imagination and sensibility.

 

आशय स्पष्ट कीजिए :

 

Question 1. बालारुण की मृदु किरणें थीं। अगल-बगल स्वर्णाभ शिखर थे।
Answer: बाल्यावस्था में सूर्य का गोला धीरे-धीरे पर्वत-शिखरों के बीच उभरकर ऊपर उठता हुआ दिखाई दे रहा था। सूर्य की कोमल सुनहरी किरणों से पर्वत-शिखर सोने की भाँति चमक रहे थे। सूर्योदय हो गया था। सूर्योदय का यह समय चकवा-चकवी पक्षियों के लिए वरदान स्वरूप था। उनके विरह की रात समाप्त हो गई थी। उनका क्रंदन बंद हो गया था। वे रातभर के बिछोह के बाद अब फिर एक-दूसरे मिलकर प्रणय-कलह में लीन थे।
In simple words: The young sun's soft rays appeared as it slowly rose between the mountain peaks, making them glow golden like gold. This sunrise was a blessing for the Chakwa-Chakwi birds, ending their night of separation and cries. After being apart all night, they were now reunited, engaged in loving playful fights.

🎯 Exam Tip: Explain both the literal meaning (sun's gentle rays, golden peaks) and the symbolic meaning (end of separation for Chakwa-Chakwi) to fully address the "आशय स्पष्ट कीजिए" instruction.

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सविस्तार (पाँच-छः वाक्यों में) लिखिए :

 

Question 1. चकवा-चकवी के प्रणय के बारे में कवि ने क्या लिखा है?
Answer: चकवा-चकवी विचित्र पक्षी हैं। उन्हें चिरकाल से रात्रि के समय एक-दूसरे से अलग रहने का शाप मिला हुआ है। इसलिए ये पूरी रात एक-दूसरे से अलग रहकर विरह में क्रंदन करते रहते हैं। सुबह होते ही शाप का प्रभाव खत्म हो जाता है। इसी के साथ इनके विलाप की भी समाप्ति हो जाती है। कवि भावनाशील प्राणी है। उसे इस पक्षी को मिला यह शाप व्यथित कर देता है। प्रात:काल उनका विरह-कंदन बंद होने पर कवि को भी एक प्रकार की सुख की अनुभूति होती है।
In simple words: Chakwa-Chakwi are unique birds cursed to be apart at night. They cry out in longing all night. At dawn, the curse ends, and their cries stop. The poet is sensitive and feels sad about their curse. When their morning cries stop, the poet also feels a sense of peace and happiness.

🎯 Exam Tip: Detail the curse of separation, their nightly suffering, the relief at dawn, and the poet's emotional response to their plight and reunion for a comprehensive answer.

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए :

 

Question 1. मानसरोवर में कमलों के ऊपर क्या गिरने से चित्र मनमोहक लगता है?
Answer: मानसरोवर में कमलों के ऊपर बादलों से गिरते मोती जैसे जलकणों के कारण चित्र मनमोहक लगता है।
In simple words: The scene in Mansarovar looks lovely because pearl-like water droplets fall from the clouds onto the lotuses.

🎯 Exam Tip: The key elements here are "मोती जैसे जलकणों" and their falling on "कमलों" in Mansarovar, creating a beautiful image.

 

Question 2. हंस झीलों में क्या खोजते हैं?
Answer: हंस झीलों में तीखे और मीठे तंतुओं को खोजते हैं।
In simple words: Swans search for sharp and sweet lotus stems in the lakes.

🎯 Exam Tip: Remember "तीखे और मीठे तंतुओं" as the specific food item swans seek in the lakes.

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से चुनकर लिखिए :

 

Question 1. ऋतु वसंत का सुप्रभात था ... (काव्य-पक्ति पूर्ण कीजिए।)
A. सारी रात बितानी होती
B. मंद-मंद था अनिल बह रहा
C. छोटे-छोटे मोती जैसे
D. तुंग हिमालय के कंधों पर
Answer: B. मंद-मंद था अनिल बह रहा
In simple words: The line from the poem that completes the thought about the spring morning is "the wind was blowing gently."

🎯 Exam Tip: Familiarity with the poem's lines and imagery, especially about the gentle breeze, helps in completing such questions.

 

निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची (समानार्थी) शब्द लिखिए :

  • अमल = निर्मल
  • धवल = उज्वल, श्वेत
  • शिखर = चोटी, शृंग
  • तुहिन = बरफ, हिम
  • सलिल = जल
  • पावस = वर्षाऋतु
  • आकुल = बेचैन
  • तिक्त = तीखा
  • तिरना = तैरना
  • अनिल = पवन
  • मृदु = कोमल
  • विरहित = अलग
  • निशा (निशाकाल) = रात
  • चकवा = चक्रवाक
  • क्रंदन = रोना
  • सरवर - झील
  • शैवाल = सेवार
  • कलह = झगड़ा

निम्नलिखित शब्दों के विलोम (विरुद्धार्थी) शब्द लिखिए :

  • अमल × समल (कोश)
  • शीतल × उष्ण
  • श्यामल × उज्ज्वल
  • सम × विषम
  • मधुर × कटु
  • सुप्रभाव × कुप्रभाव
  • मंद × तीव्र
  • मृदु × कठोर
  • रात × दिन
  • महान × लघु

निम्नलिखित शब्दों में से उपसर्ग अलग कीजिए :

  • आकुल = आ (उपसर्ग) + कुल
  • सुप्रभाव = सु (उपसर्ग) + प्र + भाव
  • बेबस = बे (उपसर्ग) + बस

निम्नलिखित वाक्यों में से विशेषण पहचानिए :

 

Question 1.
1. धवलगिरि के शिखरों पर बादल को घिरते देखा है।
2. सूर्य की स्वर्णिम किरणों को मानसरोवर के कमलों पर गिरते
3. बालारुण की मृदु किरणें थीं।
Answer:
1. धवल - गुणवाचक विशेषण
2. स्वर्णिम - गुणवाचक विशेषण
3. मृदु - गुणवाचक विशेषण
In simple words: In these sentences, "धवल" (white), "स्वर्णिम" (golden), and "मृदु" (soft) are adjectives that describe the qualities of nouns.

🎯 Exam Tip: To identify adjectives, look for words that describe the quality, quantity, or number of a noun, typically answering "what kind?" or "how many?".

 

निम्नलिखित शब्दसमूहों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :

  • जिसमें मल न हो - अमल, निर्मल
  • पर्वत का सबसे ऊपर का भाग - शिखर
  • हिमालय पर स्थित पवित्र झील - मानसरोवर
  • सोने जैसी आभावाला - स्वर्णाभ
  • हवा न चलने से मालूम होनेवाली गरमी - उमस
  • अच्छा प्रभाव - सुप्रभाव
  • प्रभात का सूर्य - बालारुण
  • जिसे शाप मिला है - अभिशापित
  • रात का समय - निशाकाल
  • पानी के भीतर की घास - शैवाल

निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके फिर से लिखिए :

 

Question 1.
1. यहाँ छोटा-बड़ा कई झील है।
2. अनिल मंद-मंद बह रहा था।
3. वो पक्षी मानसरोवर पर तैर रहे थे।
4. आखी रात यहीं बिताना होगा।
5. तुम तुम्हारा काम करो।
6. उनकी हिन्दी मातृभाषा नहीं है।
7. मैं बादल को घिरते देखा है।
8. यह हिमगिरि को शिखर है।
Answer:
1. यहाँ छोटी-बड़ी कई झीलें हैं।
2. मंद-मंद अनिल बह रहा था।
3. वे पक्षी मानसरोवर में तैर रहे थे।
4. सारी रात यहीं बितानी होगी।
5. तुम अपना काम करो।
6. हिन्दी उनकी मातृभाषा नहीं है।
7. मैंने बादल को घिरते देखा है।
8. ये हिमगिरि के शिखर हैं।
In simple words: The original sentences contained grammatical errors related to gender, number, verb agreement, and pronoun usage, which have been corrected for proper Hindi.

🎯 Exam Tip: Pay close attention to gender (लिंग), number (वचन), and case (कारक) agreement when correcting Hindi sentences, as these are common error points.

 

बादल को घिरते देखा है Summary in Hindi

विषय-प्रवेश :

कवि को हिमालय दर्शन के दौरान हिमालय के अपने ढंग के प्राकृतिक सौंदर्य के निराले दर्शन होते हैं। कवि को पर्वत-शिखरों पर छाए हुए बादलों मानसरोवर में फूले हुए कमल के फूलों पर गिरती हुई बूदो, सरोवर के जल में तैरते पावस की उमस मिटाते हंसों को देखने का सौभाग्य मिलता है। इनके अलावा उन्हें रात्रि-विरह के पश्चात् सूर्योदय के साथ चकवा-चकवी पक्षी का अदभुत मिलन और प्रणय-कलह देखने को मिलता है।

कविता का सरल अर्थ :

अमल धवल .......... घिरते देखा है।

कवि हिमालय पर्वत के सौंदर्य का वर्णन करते हुए कहते हैं कि मैंने निर्मल, स्वच्छ, उज्ज्वल (बर्फ से आच्छादित) पर्वत की चोटियों पर बादलों को घिरते हुए देखा है। वे कहते हैं कि मैंने बादल से छोटे-छोटे मोती जैसे शीतल, बर्फीले जल कणों को मानसरोवर झील में कमल के खिले हुए सुनहरे फूलों पर गिरते हुए देखा है। मैंने शिखरों पर बादलों को घिरते हुए देखा है।

छोटी-बड़ी कई........... घिरते देखा है।

कवि कहते हैं कि हिमालय की पहाड़ियों में कई छोटी-बड़ी झीलें हैं। इन झीलों के समतल क्षेत्रों में हल्के काले और नीले जल में वर्षाऋतु की उमस से व्याकुल होकर आए हंसों को मैंने अपनी तपन मिटाने के लिए तैरते हुए पानी में कमलनाल के तीखे (तीते) और मीठे तंतुओं को खोजते हुए देखा है। मैंने शिखरों पर बादलों को घिरते हुए देखा है।

ऋतु वसंत का........... घिरते देखा है।

कवि सरोवर के तट के सुनहरे प्रभात का वर्णन करते हुए कहते हैं कि वसंत का यह सुंदर सवेरा था। मंद-मंद शीतल हवा चल रही थी। बाल-सूर्य की कोमल-कोमल किरणें चारों ओर फैल रही थीं। उनका सुनहरा प्रकाश पर्वत-शिखरों पर पड़ रहा था। इसलिए ये शिखर सुनहरी आभा से चमक रहे थे। ये शिखर अगल-बगल ही थे।

सुबह होते ही उन विरह-विवश चकवा-चकवी का क्रंदन बंद हो गया। चकवाचकवी को चिरकाल से रात्रि के समय एक-दूसरे से अलग रहने का शाप मिला हुआ है, इसलिए इन्हें पूरी रात एक-दूसरे से अलग रहकर विरह में बितानी पड़ती है। सुबह होने पर शाप का प्रभाव खत्म हुआ तो इस पक्षी जोड़े का विलाप भी खत्म हो गया। कवि कहते हैं कि फिर मैंने उस महान सरोवर के तट पर शैवालों की हरी मखमली दरी पर चकवा-चकवी का प्रणय कलह छिड़ता देखा था। मैंने पर्वत-शिखरों पर बादल को घिरते हुए देखा है।

बादल को घिरते देखा है शब्दार्थ :

  • अमल - मल रहित, निर्मल।
  • धवल - उजला, सफेद।
  • गिरि - पहाड़।
  • शिखर - पर्वत की चोटी।
  • तुहिन - तुषार, बर्फ।
  • मानसरोवर - मानसरोवर झील।
  • स्वर्णिम - सुनहरी
  • झील - प्राकृतिक जलाशय, सरोवर ।
  • श्यामल - हल्का काला।
  • नील - नीला।
  • सलिल - पानी।
  • पावस - वर्षा।
  • उमस - वह गरमी जो हवा न चलने पर होती है।
  • आकुल - व्यग्र, घबराया हुआ।
  • तिक्त - तीता, तीखा।
  • मधुर - मीठा।
  • विसतंतु - कमलनाल के तंतु।
  • तिरते - तैरते।
  • वसंत - वसंतऋतु।
  • सुप्रभात - अच्छा प्रभात।
  • अनिल - पवन।
  • बालारुण - सुबह का सूर्य।
  • मृदु - कोमल, मुलायम।
  • अगल-बगल - पास-पास।
  • स्वर्णाभ - सोने की सी आभा या चमकवाला।
  • विरहित - विरहवाला।
  • निशाकाल - रात्रि का समय।
  • चिर - बहुत ।
  • अभिशापित - जिसे शाप दिया गया हो।
  • चकवा-चकई - एक जल पक्षी, जो रात में अपने जोड़े से दूर हो जाता है।
  • क्रंदन - विलाप।
  • सरवर - सरोवर।
  • तीरे - किनारे ।
  • शैवाल - सेवार ।
  • हरी दरी - हरे रंग के मोटे सूतों से बना एक बिछावन, सतरंजी।
  • प्रणय - प्रेम। कलह-झगड़ा, विवाद।

Free study material for Hindi

GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 07 बादल को घिरते देखा है

Students can now access the GSEB Solutions for Chapter 07 बादल को घिरते देखा है prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 12 Hindi textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest GSEB syllabus.

Detailed Explanations for Chapter 07 बादल को घिरते देखा है

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 12 Hindi chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 12 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these GSEB Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Hindi Class 12 Solved Papers

Using our Hindi solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 12 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 07 बादल को घिरते देखा है to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 7 बादल को घिरते देखा है for the 2026-27 session?

The complete and updated GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 7 बादल को घिरते देखा है is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Hindi are as per latest GSEB curriculum.

Are the Hindi GSEB solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 7 बादल को घिरते देखा है as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 GSEB solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 7 बादल को घिरते देखा है will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 7 बादल को घिरते देखा है in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Hindi. You can access GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 7 बादल को घिरते देखा है in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi GSEB solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 7 बादल को घिरते देखा है in printable PDF format for offline study on any device.