Download GSEB Solutions for Class 12 Hindi Chapter 19 कैलेंडर
Explore reliable textbook solutions for Chapter 19 कैलेंडर tailored for Class 12 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final GSEB evaluations.
Access GSEB Solutions and Answers
View or download the dedicated Chapter 19 कैलेंडर solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.
Chapter 19 कैलेंडर
स्वाध्याय
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उनके नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए :
Question 1. कैलेंडर कहाँ लगा है?
(क) घर और दफ्तर में
(ख) घर और दुकान में
(ग) घर और विद्यालय में
(घ) विद्यालय और दुकान में
Answer: (क) घर और दफ्तर में
In simple words: The calendar is placed in two main areas: at home and in the office.
🎯 Exam Tip: Multiple-choice questions often test direct recall from the text. Ensure you remember key details like locations mentioned.
Question 2. कैलेंडर को देखकर कवि को क्या याद आता है?
(ख) बुरे दिन
(ग) रोज की दिनचर्या
(घ) पुराने मित्र
Answer: (ग) रोज की दिनचर्या
In simple words: When the poet looks at the calendar, he recalls his daily routine that never changes.
🎯 Exam Tip: Understanding the poet's feelings or the main theme is crucial. Look for recurring ideas or emotions expressed in the poem.
Question 3. कवि घर से निकल कर कहाँ जाता है?
(क) दफ़्तर
(ख) दुकान
(ग) कॉलेज
(घ) विद्यालय
Answer: (क) दफ़्तर
In simple words: The poet leaves his house to go to the office every day.
🎯 Exam Tip: Pay attention to specific actions and locations described in the text. These details often appear in short answer questions.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए :
Question 1. घर और दफ्तर में क्या टँगा है?
Answer: घर और दफ्तर में कैलेंडर टंगा है।
In simple words: A calendar hangs both at home and in the office.
🎯 Exam Tip: Short, direct answers are best for one-sentence questions. Focus on extracting the most relevant information.
Question 2. कवि रोज किसे बदलता है?
Answer: कवि रोज अपने आप को बदलता है।
In simple words: The poet changes himself daily, much like the calendar pages.
🎯 Exam Tip: This question subtly asks about the poet's routine or perspective. Relate the action to the central theme of the poem.
Question 3. कवि ने किस पेड़ का जिक्र किया है?
Answer: कवि ने बरगद के पेड़ का ज़िक्र किया है।
In simple words: The poet mentions the banyan tree in his poem.
🎯 Exam Tip: Specific imagery or metaphors used by the poet are important. Remembering these details can help in both factual and interpretive questions.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में लिखिए :
Question 1. दिन छिपने पर कवि किसका इंतजार करता है? क्यों?
Answer: दिन छिपने पर कवि अपने जीवन में नयापन आने का इंतजार करता है। इसका कारण यह है कि कवि को अपना जीवन एक नीरस और मशीनी जैसा लगने लगा है।
In simple words: The poet waits for something new to happen in his life when day ends. He feels this way because his life has become very dull and repetitive, like a machine.
🎯 Exam Tip: When asked "why," provide both the action and the reason clearly. Explain the connection between the poet's actions and his feelings.
Question 2. कवि की दिनचर्या क्या है?
Answer: कवि हर दिन घर से ऑफिस जाता है। फिर वह ऑफिस से घर वापस आता है। सूरज उगने के साथ ही कवि का यही क्रम दोबारा शुरू हो जाता है।
In simple words: The poet's daily routine involves going from home to the office and then back home. This same cycle starts again every day when the sun rises.
🎯 Exam Tip: Summarize the routine precisely. Use simple, sequential sentences to describe the daily activities without adding extra interpretation.
Question 3. कवि के जीवन में नयेपन का एहसास क्यों नहीं है?
Answer: कवि के जीवन में सिर्फ दो ही काम बचे हैं- घर से निकलकर ऑफिस जाना और ऑफिस से घर आना। इस तरह, उसका जीवन एक मशीन की तरह बन गया है। कवि को अपना जीवन एक सूखे बरगद के पेड़ जैसा लगता है, जिसका दोबारा हरा-भरा होना असंभव है। इसलिए, कवि को अपने जीवन में कुछ भी नया महसूस नहीं होता।
In simple words: The poet feels no newness because his life has become very mechanical, only involving going to and from the office. He compares his life to a dry banyan tree that cannot become green again, showing his lack of hope for change.
🎯 Exam Tip: This question requires a slightly longer explanation. Use metaphors (like the dry banyan tree) mentioned in the text to support your answer and show deeper understanding.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर चार-पाँच पंक्तियों में लिखिए :
Question 1. 'कैलेंडर' कविता का केंद्रीय भाव लिखिए।
Answer: 'कैलेंडर' कविता में कवि ने एक ऐसे जीवन का चित्रण किया है जिसमें कोई भावना नहीं है और जिसमें कुछ भी नयापन नहीं है। कविता का मुख्य विचार यही है कि जीवन नीरस और दोहराव वाला हो गया है।
In simple words: The poem 'Calendar' shows a life without feelings or newness. The main idea is that life has become dull and repetitive.
🎯 Exam Tip: When asked for the central theme or भाव, state the core message clearly and concisely. Avoid getting lost in details and focus on the main idea the poet wants to convey.
Question 2. 'तुम कभी भी नहीं आओगे सूखे बरगद को हरीतिमा देने' का भावार्थ समझाइए।
Answer: इस पंक्ति का अर्थ है कि कवि का जीवन सूखे बरगद के पेड़ की तरह हो गया है, जिसमें कोई भावना या ऊर्जा नहीं बची है। वह अभी भी अपने जीवन में कुछ नया होने की उम्मीद करता है, लेकिन उसे पता है कि उसके इस नीरस जीवन में कभी कोई ताजगी नहीं आएगी।
In simple words: This line means the poet's life is like a dry banyan tree, without any joy or energy left. He hopes for new things but knows his dull life will not become fresh again.
🎯 Exam Tip: Explaining the भावार्थ requires interpreting the figurative language. Break down the metaphor ("सूखे बरगद को हरीतिमा देने") and explain what it represents in the context of the poet's life.
व्याकरण
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची (समानार्थी) शब्द लिखिए :
• याद - स्मृति
• रोज - हमेशा
• दफ्तर - ऑफिस, कार्यालय
• दिन - दिवस
• पुराना - प्राचीन
• एहसास - अनुभूति
• इंतजार - प्रतीक्षा
• रोशनी - प्रकाश
• हरीतिमा - हरियाली
• घर - गृह
• समुदाय - समूह
• अनुवाद - भाषान्तर
निम्नलिखित शब्दों के विलोम (विरुद्धार्थी) शब्द लिखिए :
• आशा × निराशा
• हरियाली × सूखा
• उम्मीद × नाउम्मीद
• आरंभ × पूर्णाहुति
• स्मृति × विस्मृति
• उदय × अस्त
• शिक्षित × अशिक्षित
• मुख्य × गौण
• सूखा × गीला
• सुबह × शाम
निम्नलिखित तद्भव शब्दों के तत्सम रूप लिखिए :
• गुजरात – गुंजरी
• सभी – सर्व
• ऊँट - ऊष्ट्र
• माता – मातर
• पिता – पितर
• भाई – भ्रातर
निम्नलिखित शब्दों में से प्रत्यय अलग कीजिए :
• सहायक = सहाय + क (प्रत्यय)
• शिक्षक = शिक्षा + क (प्रत्यय)
• राष्ट्रीय = राष्ट्र + ईय (प्रत्यय)
• प्रकाशित = प्रकाश + इत (प्रत्यय)
• नीरसता = नीरस + ता (प्रत्यय)
• नयापन = नया + पन (प्रत्यय)
• दैनिक = दिन + इक (प्रत्यय)
निम्नलिखित शब्दों में से उपसर्ग अलग कीजिए :
• नीरसता = निः (उपसर्ग) + रसता
• दुर्दिन = दुः (उपसर्ग) + दिन
• खुशबू = खुश (उपसर्ग) + बू
• उपन्यास = उप (उपसर्ग) + न्यास
• उत्कर्ष = उत् (उपसर्ग) + कर्ष
• अभिन्न = अ (उपसर्ग) + भिन्न
• विशुद्ध = वि (उपसर्ग) + शुद्ध
निम्नलिखित वाक्यों में से विशेषण पहचानिए :
Question 1.
1. जीवन में कोई नयापन नहीं लगता।
2. सूखे बरगद को तुम हरीतिमा देने नहीं आओगे?
Answer:
1. कोई
2. सूखे
In simple words: The adjectives in the sentences are 'कोई' (any/some) and 'सूखे' (dry).
🎯 Exam Tip: To identify adjectives, look for words that describe nouns (like 'कोई' describing 'नयापन' implicitly, and 'सूखे' describing 'बरगद').
निम्नलिखित शब्दसमूहों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :
• दिनभर करने की क्रिया – दिनचर्या
• खराब दिन – दुर्दिन
• पेड, पौधे और घास से हरी जमीन का नजारा – हरियाली
निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध रूप में फिर से लिखिए :
Question 1.
1. किसी और दूसरे आदमी को भेजो।
2. यह सरकारी मिट्टी के तेल की दुकान है।
3. यहाँ ताजा भैंस का दूध मिलता है।
Answer:
1. किसी और आदमी को भेजो।
2. यह मिट्टी के तेल की सरकारी दुकान है।
3. यहाँ भैंस का ताजा दूध मिलता है।
In simple words: The corrected sentences are: 1. Send someone else. 2. This is the government kerosene shop. 3. Fresh buffalo milk is available here.
🎯 Exam Tip: When correcting sentences, focus on grammar, word choice, and natural phrasing. Avoid redundant words and ensure logical flow.
कैलेंडर Summary in Hindi
विषय-प्रवेश :
यंत्रवत् जीवन मनुष्य को नीरस बना देता है। प्रस्तुत कविता में एक ही प्रकार की दिनचर्या से त्रस्त नौकरीपेशा व्यक्ति के जीवन में व्याप्त नीरसता का वर्णन किया गया है। कैलेंडर की भाँति रोज अपने आप को बदलनेवाले कवि के जीवन में कोई नयापन, नई चेतना नहीं हैं, पर वह उसकी उम्मीद भी नहीं छोड़ता।
कविता का सरल अर्थ :
घर और दफ्तर .......और ऑफिस से घर।
कवि जीवन में व्याप्त नीरसता से त्रस्त हैं। वे कहते हैं कि घर और दफ्तर दोनों जगह कैलेंडर टंगे हैं। उसे देखकर मुझे अपने दिनभर के कार्यों की याद आती है। मैं रोज घर से निकलकर ऑफिस जाता हूँ और आफिस से सीधे घर आ जाता है। मेरा सिर्फ इतना ही काम रह गया है।
दिन-महीना बदलता........... रोज बदलता हूँ।
कवि कहते हैं कि जीवन यंत्रवत् हो गया है। एक दिन जाता है, दूसरा दिन आ जाता है। एक महीना बीतता है और दूसरा महीना आरंभ हो जाता है। दिन-महीने बदलते जाते हैं। महीने के साथ कैलेंडर का पन्ना भी बदल जाता है। कवि कहते हैं कि वे भी प्रतिदिन कैलेंडर के पन्ने की भांति बदल जाते हैं।
पर कुछ भी..............इंतजार करता हूँ।
कवि कहते हैं कि उनके जीवन में कुछ नयापन बिलकुल नहीं है। अपने पुराने एहसास के साथ रोज सूर्यास्त होने पर वे सुबह की उम्मीद में नएपन का इंतजार करते हैं।
पर क्या करू-- हरीतिमा देने।
कवि अपनी मजबूरी की चर्चा करते हुए कहते हैं कि उनके सामने कोई चारा ही नहीं है। सूर्योदय होने पर फिर वही काम शुरू होना है। कवि कहते हैं कि उनके यंत्रवत् जीवन में शुष्कता आ गई है। उन्हें भलीभांति इस बात की जानकारी है कि उनके जीवन की यह शुष्कता दूर करने के लिए उनके जीवन में नयापन, नई चेतना बिलकुल नहीं आनेवाली है, तब भी उन्हें इसका फिर से इंतजार है।
कैलेंडर शब्दार्थ :
• कैलेंडर – दिनदर्शिका ।
• ऑफिस – कार्यालय।
• बदलना – एक के बाद दूसरा आना।
• एहसास – अनुभूति।
• छिपना – (यहाँ अर्थ) अस्त होना।
• आस – आशा, उम्मीद।
• हरीतिमा – हरियाली, हरापन।
Free study material for Hindi
Hindi Class 12 Curriculum Solutions: Chapter 19 कैलेंडर
Chapter Exercise Answers for Class 12 Hindi
Access structured GSEB textbook solutions for Chapter 19 कैलेंडर. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 12 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Detailed Answer Guides for Chapter 19 कैलेंडर
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Complete Preparation Kit for Class 12 Exams
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 19 कैलेंडर with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 19 कैलेंडर is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Hindi are as per latest GSEB curriculum.
Yes, our experts have revised the GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 19 कैलेंडर as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 19 कैलेंडर will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Hindi. You can access GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 19 कैलेंडर in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 19 कैलेंडर in printable PDF format for offline study on any device.